प्राकृतिक खेती अपनाएं, धरती मां को बचाएं।
Acharya Devvrat
Acharya Devvrat (born 18 January 1959) is an Indian politician and former educator serving as the 19th Governor of Gujarat. He also served as the Governor of Maharashtra from 2025 to 2026. He is an Arya Samaj pracharak and served previously as the principal of a Gurukul in Kurukshetra, Haryana. Being the Governor of Gujarat, he is also the Chancellor of state universities of Gujarat. More on Wikipedia
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जर्मनी के बर्लिन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय मंच पर गुजरात के ऐतिहासिक नगर वडनगर स्थित अनंत अनादि वडनगर म्यूजियम को विश्वप्रसिद्ध Red Dot: Best of the Best Award 2026 से नवाजा जाना, हम सभी के लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का क्षण है।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात में चल रहे देशी गाय आधारित प्राकृतिक कृषि अभियान की सर्वग्राही प्रगति की समीक्षा हेतु गांधीनगर स्थित लोकभवन में एक उच्चस्तरीय बैठक आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक में कृषि मंत्री श्री जीतुभाई वाघाणी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्राकृतिक खेती ही किसानों की आत्मनिर्भरता का मूल आधार है।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
ACC मेन्स अंडर-19 एशिया कप 2026 के फाइनल मुकाबले में शानदार जीत दर्ज कर चैंपियन बनने पर भारतीय अंडर-19 क्रिकेट टीम के सभी युवा खिलाड़ियों को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
स्वस्थ मिट्टी, शुद्ध जल, पौष्टिक अन्न और निरोगी जीवन ही प्राकृतिक कृषि का मूल दर्शन है।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी का गुजरात लोकभवन में अत्यंत हर्ष और गर्मजोशी से स्वागत किया।
प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और प्रेरणा से गुजरात देश के विकास का ग्रोथ इंजन बनकर प्राकृतिक कृषि, औद्योगिक प्रगति और लोक-कल्याण के क्षेत्र में नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जहर-मुक्त अन्न उगाना ही धरती माता और संपूर्ण समाज के प्रति हमारी सबसे सच्ची सेवा है।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात प्राकृतिक कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, हालोल एवं सरदार कृषिनगर दांतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय के कुलपतियों तथा भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के वरिष्ठ विशेषज्ञों के साथ आज गुजरात लोकभवन में बैठक आयोजित की।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कम पानी में अधिक और गुणवत्तापूर्ण फसल, यह चमत्कार केवल प्राकृतिक कृषि पद्धति ही कर सकती है।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्राकृतिक खेती किसान की उत्पादन लागत को न्यूनतम करती है और उसकी आय बढ़ाती है।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
विक्रम संवत के नूतनवर्ष के शुभारंभ पर आज लोकभवन, गांधीनगर में अत्यंत हर्ष, उत्साह और उल्लास के वातावरण में नूतनवर्ष मिलन समारोह का आयोजन किया गया।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
विक्रम संवत 2083 नूतनवर्ष के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्रभाई पटेल जी लोकभवन पधारे। इस पावन अवसर पर हमने एक-दूसरे को नूतनवर्ष की शुभकामनाएं प्रेषित की।
गुजरात के सभी नागरिकों को नूतनवर्ष की अनंत मंगलकामनाएं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात के सभी नागरिकों को नूतन वर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह नववर्ष आप सभी के जीवन में उत्तम स्वास्थ्य, सुख, शांति, समृद्धि और नयी उपलब्धियां लेकर आए, ऐसी मंगलकामना।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
दीपावली के पावन पर्व पर गौ माता की सेवा करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। गांधीनगर महानगरपालिका द्वारा संचालित सेक्टर-30 स्थित गौशाला में सपरिवार पहुंचकर गौ-माता की सेवा की।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर के सेक्टर-19 स्थित सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित सरकारी बाल देखभाल गृह पहुंचकर बच्चों के बीच दीपोत्सव मनाया।
इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती दर्शना देवी जी, पुत्रवधु कविता जी और पौत्र आर्यमन ने भी बच्चों के साथ मिलकर त्योहार की खुशियां साझा कीं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
दीपावली के अत्यंत पवित्र एवं पावन अवसर पर लोकभवन में परिजनों के साथ पूर्ण वैदिक विधि-विधान से यज्ञ किया।
दीपावली के इस पावन पर्व पर देश एवं प्रदेशभर से प्राप्त हुए आप सभी नागरिकों के स्नेहपूर्ण शुभकामना संदेशों, आत्मीय विचारों और अगाध प्रेम के लिए आप सभी का हृदय से आभार। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात के सभी नागरिकों एवं समस्त देशवासियों को प्रकाश के पावन पर्व दीपावली की हृदय से शुभकामनाएं।
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
ग्राम कल्याण कार्यक्रम : बालासिनोर के नागरिकों के प्रतिभाव
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महीसागर जिले की बालासिनोर तहसील का दौरा
लेडी गवर्नर श्रीमती दर्शना देवीजी, पुत्रवधु और पौत्र भी हुए सम्मिलितThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महीसागर जिले के बालासिनोर स्थित आर्ट्स एंड कॉमर्स कॉलेज परिसर में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में अन्नदाताओं के साथ संवाद किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में आज प्राकृतिक खेती एक राष्ट्रव्यापी जन-आंदोलन और मिशन बन चुकी है। किसानों के मन से यह भ्रांति दूर होनी चाहिए कि बिना रासायनिक खादों के उत्पादन घटता है बल्कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत नगण्य हो जाती है और उच्च गुणवत्तायुक्त उपज प्राप्त होती है।
विदेशी नस्ल की तुलना में हमारी भारतीय देशी गाय के 1 ग्राम गोबर में 300 करोड़ से अधिक लाभकारी सूक्ष्म जीवाणु होते हैं। गौ-वंश के गोबर-गोमूत्र से बना जीवामृत और केंचुए हमारी बंजर होती धरती को पुनः उपजाऊ और जीवंत बनाते है।
इस अवसर पर प्राकृतिक कृषि उत्पादों के विभिन्न स्टॉल्स का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया तथा कृषि सखियों, मास्टर ट्रेनर्स और प्रगतिशील किसानों के साथ विस्तृत चर्चा की और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अन्नदाताओं को सम्मानित भी किया।
रासायनिक उर्वरकों के दुष्प्रभावों से अपनी धरती माता और भावी पीढ़ी के स्वास्थ्य को बचाने के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाना आज समय की सबसे बड़ी अनिवार्यता है।
आइए, जहरमुक्त खेती के संकल्प को घर-घर पहुंचाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महीसागर जिले की बालासिनोर तहसील के दो दिवसीय प्रवास के दौरान जोरापुरा और गधावाड़ा गांव में ग्रामवासियों के साथ बिताए क्षण अत्यंत प्रेरणादायी, सुखद और हृदयस्पर्शी रहे। इस अवसर पर ग्रामजनों से मुलाकात कर आत्मीय संवाद करने का सौभाग्य मिला।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महीसागर जिले की बालासिनोर तहसील स्थित करणपुर गांव में प्रगतिशील किसान श्री दिनेशभाई मनोहरभाई पटेल जी के प्राकृतिक कृषि मॉडल फार्म का दौरा किया।
फार्म पर पहुंचकर सर्वप्रथम देसी गाय का दुग्ध दोहन किया और खेत में हल चलाकर भूमि एवं फसलों की स्थिति का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया। तत्पश्चात उपस्थित किसान भाइयों के साथ विस्तृत संवाद किया।
यूूरिया, डीएएपी और रासायनिक कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से हमारी धरती माता का ऑर्गेनिक कार्बन घट रहा है और भूमि धीरे-धीरे बंजर बन रही है। रसायनों से युक्त आहार ही आज समाज में कैंसर, हार्टअटैक और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण बन चुका है।
गौ-वंश ही हमारी कृषि का असली आधार है। देसी गाय के गोबर और गोमूत्र से निर्मित जीवामृत, घनजीवामृत और बीजामृत से हमारी मिट्टी पुनर्जीवित हो उठती है। किसानों से आग्रह किया कि वह उत्तम नस्ल की देसी गायों का संवर्धन करें और गौ-आधारित खेती अपनाएं।
कृषि एवं आत्मा प्रोजेक्ट के अधिकारियों को निर्देश दिया कि सरकार द्वारा तैयार मास्टर ट्रेनर्स और क्लस्टर केवल कागजों तक सीमित न रहें, बल्कि वह सीधे किसानों के खेतों तक पहुंचें और जिले में प्राकृतिक कृषि का क्षेत्रफल बढ़ाने के लिए मिशन मोड पर कार्य करें।
धरती माता को रसायनों के जहर से मुक्त करने और अपनी आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य की रक्षा के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाना, आज समय की सबसे बड़ी मांग है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महीसागर जिले की बालासिनोर तहसील के गधावाड़ा गांव में अनुसूचित जाति परिवार के श्री अरविंदभाई गोविंदभाई जी के निवास स्थान पर जाकर प्रात:कालीन अल्पाहार किया।
अरविंदभाई और उनके परिजनों के साथ अत्यंत सहजता से बैठकर उनके दैनिक जीवन, रोजगार और शिक्षा जैसे विषयों पर आत्मीय चर्चा की। परिवार के स्नेह और आतिथ्य ने दिल को छू लिया।
गधावाड़ा प्राथमिक शाला में आयोजित जनसंवाद में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर ने समग्र मानवजाति को एकसमान बनाया है। ऊंच-नीच और जात-पात के भेद मनुष्य द्वारा निर्मित हैं। हम सब एक ही परमात्मा की संतान हैं, इसलिए आपसी भेदभाव भुलाकर मानवता के पथ पर चलना चाहिए।
संवाद के दौरान ग्रामवासियों को रासायनिक उर्वरकों से मुक्त प्राकृतिक खेती, देसी गाय के संवर्धन और बच्चों विशेषकर, बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने के महत्व पर जोर दिया।
समाज में प्रेम, सदभाव और भाईचारा ही हमारे राष्ट्र की असली शक्ति है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महीसागर जिले के जोरापुरा गांव स्थित प्राथमिक शाला के साधारण कक्ष में रात्रि विश्राम किया। प्रातः काल जोरापुरा की सरस्वती हाईस्कूल के प्रांगण में विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामवासियों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया।
योग हमारी प्राचीन संस्कृति की वह अमूल्य भेंट है, जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ तथा सशक्त बनाती है। विद्यार्थियों के जीवन में योग केवल एक दिन की गतिविधि न रहकर उनकी नित्यचर्या और आदत का हिस्सा बनना चाहिए। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के प्रयासों से आज पूरा विश्व योग को अपना रहा है।
विद्यार्थियों को समझाया कि माता-पिता और गुरुजनों के प्रति आदर भाव रखने से आयु, विद्या, यश और आत्मबल में वृद्धि होती है।
मनुष्य से भूल हो सकती है, लेकिन भूल को कभी छिपाना नहीं चाहिए। भूल छिपाने से व्यक्ति और अधिक उलझनों में फंस जाता है। जीवन में कोई भी कठिनाई हो, उसे निखालसता से अपने माता-पिता और गुरुजनों के समक्ष रखना चाहिए।
आइए, योग और संस्कारों को अपने जीवन का आधार बनाएं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महीसागर जिले के जोरापुरा गांव में लेडी गवर्नर श्रीमती दर्शना देवी जी, पुत्रवधु कविता जी और पौत्र आर्यमन के साथ रात्रि सभा में ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया।
वास्तविक भारत हमारे गांवों में बसता है। जब गांव स्वच्छ, स्वस्थ, शिक्षित और आत्मनिर्भर होंगे, तभी हमारा देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के विकसित भारत @ 2047 के संकल्प को पूरा कर सकेगा।
रात्रि सभा में उपस्थित किसानों से रासायनिक उर्वरकों का त्याग कर देसी गौ-आधारित प्राकृतिक खेती अपनाने पर विशेष चर्चा हुई, ताकि हमारी मिट्टी उपजाऊ रहे और आने वाली पीढ़ियां निरोगी जीवन जी सकें।
गांव के युवाओं को व्यसनों से दूर रहकर अच्छी शिक्षा, नैतिक संस्कारों और अनुशासन को अपनाने के लिए प्रेरित किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महीसागर जिले की बालासिनोर तहसील के जोरापुरा गांव में लेडी गवर्नर श्रीमती दर्शना देवी जी, पुत्रवधु कविता जी और पौत्र आर्यमन के साथ अनुसूचित जाति परिवार के श्री अंबालाल चिमनभाई साधुबाबा जी के आवास पर जाकर परिवार के सभी सदस्यों के साथ बैठकर अत्यंत सहजता और आत्मीयता से सादे, पारंपरिक और सात्विक भोजन का आनंद लिया।
अंबालाल जी और उनके परिजनों के साथ उनके दैनिक जीवन, रोजगार और जीवन-निर्वाह के विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। उनके चेहरे की सरलता और आत्मीयता ने यह अहसास कराया कि हमारे समाज की वास्तविक शक्ति आपसी प्रेम और सद्भाव में निहित है।
परिवार की इस उष्मीय मेहमाननवाजी ने दिल को छू लिया। ऐसे अनुभव हमारे सामाजिक ताने-बाने को और अधिक मजबूत बनाते हैं। समाज में समरसता और भाईचारा ही हमारी सबसे बड़ी धरोहर है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महीसागर जिले की बालासिनोर तहसील के जोरापुरा गांव में ग्रामवासियों के साथ स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। इस अवसर पर लेडी गवर्नर श्रीमती दर्शना देवी जी, पुत्रवधु कविता जी और पौत्र आर्यमन ने भी पूरे उत्साह के साथ इस अभियान में शामिल होकर सफाई की।
महात्मा गांधी जी के विचारों के अनुरूप, जहां स्वच्छता है, वहीं ईश्वर का वास है। स्वच्छता अपनाने से न केवल हमारे गांव रोगमुक्त होते हैं, बल्कि नागरिकों के स्वास्थ्य संबंधी खर्चों में भी बचत होती है।
समाज में यह संदेश देना अत्यंत आवश्यक है कि कचरा फैलाने वाले से कचरा साफ करने वाला व्यक्ति हमेशा बड़ा और आदरणीय होता है। आज इस अवसर पर हमने गांव के समर्पित सफाई कर्मचारियों को सम्मानित कर उनकी निष्ठा और सेवा को नमन किया।
हम प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि हम कचरा न फैलाएं और अपनी मातृभूमि को स्वच्छ एवं पवित्र रखें।
इस अवसर पर प्राकृतिक खेती, पशुपालन और बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी ग्रामवासियों के साथ सार्थक चर्चा हुई।
आइए, स्वच्छ और स्वस्थ समाज के निर्माण में अपना योगदान दें! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महिसागर जिले की बालासिनोर तहसील के जोरापुरा गांव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के तहत वृक्षारोपण किया। लेडी गवर्नर श्रीमती दर्शनादेवी जी, पुत्रवधु कविता जी और पौत्र आर्यमन भी इस ग्रामीण जनसेवा के कार्यक्रम में सम्मिलित हुए। ग्रामीण संस्कृति और विकास कार्यों से परिवार का यह जुड़ाव अत्यंत आत्मीय और हृदयस्पर्शी रहा।
वृक्ष हमें प्राणवायु देकर जीवनदान देते हैं, इसलिए हमारे शास्त्रों में इन्हें देवता तुल्य माना गया है। सिर्फ पौधे लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि रोपे गए प्रत्येक पौधे की निरंतर देखभाल कर उसे जीवित रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
आइए, अपनी वसुंधरा को हरा-भरा और समृद्ध बनाएं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
एक भारत - श्रेष्ठ भारत
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात सरकार के वन एवं पर्यावरण एवं परिवहन राज्यमंत्री श्री प्रवीणभाई माळी जी ने लोकभवन में शुभेच्छा भेंट की।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात लोकभवन में भव्यता से मनाया गया विभिन्न राज्यों का स्थापना दिवस
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
'एक भारत - श्रेष्ठ भारत' की भावना के साथ गुजरात लोकभवन में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, आंध्रप्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्यप्रदेश, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तराखंड, झारखंड, दिल्ली, चंडीगढ़, अंडमान-निकोबार तथा लक्षद्वीप-पुडुचेरी का स्थापना दिवस मनाया गया।
हमारे देश में भाषा, वेशभूषा, खान-पान और संस्कृति में विविधता अवश्य है, लेकिन हृदयों की एकता और भावनात्मक जुड़ाव ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी की प्रेरणा से शुरू हुई यह नवीन पहल वास्तव में राष्ट्रीय अखंडता और आपसी भाईचारे को निरंतर मजबूत कर रही है।
देश की आर्थिक प्रगति, सुरक्षा और शांति के लिए स्वदेशी उत्पादों को अपनाने, स्थानीय कारीगरों को प्रोत्साहित करने तथा वर्ष 2047 तक 'विकसित और आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण में भागीदार बनने का आग्रह किया।
समारोह में विभिन्न राज्यों के गुजरात में बसे परिवारों के बच्चों द्वारा 'एक भारत - श्रेष्ठ भारत' का संदेश देती रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां अत्यंत अद्भुत एवं मनमोहक रहीं।
सभी प्रदेशवासियों को उनके प्रदेश के स्थापना दिवस की अनंत शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat reposted
President of India
@rashtrapatibhvn
राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु हरियाणा के कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में स्वामी श्रद्धानंद जी के बलिदान शताब्दी समारोह में शामिल हुईं।
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मुंबई स्थित जापान की नवनियुक्त कॉन्सुलेट-जनरल सुश्री सातो हितोमी जी ने गुजरात लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर ऑटोमोबाइल, रोबोटिक्स, इलेक्ट्रिक एवं हाइब्रिड वाहनों तथा गुजरात के हांसलपुर स्थित सुजुकी प्लांट से वैश्विक बाजारों में हो रही इलेक्ट्रिक वाहनों के निर्यात जैसे विषयों पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
जापान की विद्यालयी शिक्षा पद्धति में बच्चे बचपन से ही स्वच्छता, अनुशासन और आत्मनिर्भरता के प्रति समर्पित होते हैं, इस पर विशेष चर्चा हुई। हमारी प्राचीन गुरुकुल परंपरा में भी इन्हीं जीवन-मूल्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाती है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में भारत और जापान के संबंध आज ऐतिहासिक ऊंचाइयों पर हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत गुजरात लोकभवन के अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता की शपथ दिलाई।
किसी भी प्रशासनिक व्यवस्था में पारदर्शिता, नैतिक मूल्य और सत्यनिष्ठा ही जनता के विश्वास को सुदृढ़ बनाते हैं। लोकभवन परिवार ने अपने प्रत्येक कार्य में ईमानदारी और निष्पक्षता बरतने का संकल्प लिया।
जीवन के हर क्षेत्र से भ्रष्टाचार को मिटाने, निरंतर सतर्क रहने तथा बिना किसी डर या पक्षपात के अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की प्रतिज्ञा ली गई।
संस्था के विकास, गरिमा और देश के निर्माण हेतु नैतिक सेवा प्रदान करने के सामूहिक प्रयासों को रेखांकित किया गया।
आइए, हम सभी जीवन में नैतिकता, सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के सिद्धांतों को अपनाकर एक भ्रष्टाचार-मुक्त, समर्थ और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में पंजाब केसरी अखबार समूह के एडिटर-इन-चीफ, प्रख्यात पत्रकार एवं पद्मश्री से सम्मानित श्री विजय कुमार चोपड़ा जी ने शुभेच्छा भेंट की।
चोपड़ा जी का जीवन निष्पक्ष पत्रकारिता, राष्ट्र-प्रेम और सामाजिक सरोकारों के प्रति अटूट समर्पण की अनूठी मिसाल है। राष्ट्र-निर्माण में प्रबुद्ध और सकारात्मक पत्रकारिता की भूमिका पर विस्तृत चर्चा हुई।
समाज को सही दिशा देने और भारतीय संस्कृति को सहेजने में मीडिया और शिक्षा जगत के समन्वय पर आत्मीय विचार-विमर्श हुआ। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में आयोजित महान स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानन्द जी के बलिदान शताब्दी समारोह में देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी का सान्निध्य और मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। यह हमारे लिए अत्यंत गौरव और हर्ष का क्षण था।
महामहिम राष्ट्रपति जी ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में यह स्पष्ट किया कि वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को साकार करने में गुरुकुलीय शिक्षा पद्धति अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
स्वामी श्रद्धानन्द जी का संपूर्ण जीवन सामाजिक समरसता, शुद्धि आंदोलन, राष्ट्रसेवा और वैदिक संस्कृति के संवर्धन की अनुपम मिसाल रहा है। उनका त्याग और बलिदान हम सभी को सदैव राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने की प्रेरणा देता है।
आधुनिक शिक्षा के साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और जीवनोपयोगी संस्कारों का समन्वय ही एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकता है।
इस अवसर पर हरियाणा के राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष जी, मुख्यमंत्री श्री नायबसिंह सैनी जी सहित देश के कई प्रतिष्ठित शिक्षाविद्, खाप प्रधान और गणमान्य महानुभाव उपस्थित रहे।
इस पावन अवसर पर स्वामी श्रद्धानन्द जी की स्मृति में वर्षपर्यन्त आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला हेतु एक विशेष 'लोगो' का विमोचन सभी सम्मानित अतिथियों की उपस्थिति में किया गया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 151वीं जन्मजयंती - राष्ट्रीय एकता दिवस के पावन अवसर पर कोटि-कोटि वंदन!
आजादी के समय 562 रियासतों में बंटे हमारे भारत को एक सूत्र में पिरोना एक असंभव कार्य प्रतीत होता था, यदि सरदार साहब अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति से इन्हें एकजुट न करते तो आज हमारे भारत का स्वरूप कैसा होता, इसकी सहज कल्पना की जा सकता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी ने सरदार साहब के इस ऐतिहासिक योगदान को वह मान-सम्मान दिया है, जिसके वह सच्चे अर्थों में अधिकारी थे। आज नर्मदा जिले के केवड़िया स्थित 'स्टैच्यु ऑफ यूनिटी' संपूर्ण राष्ट्र के लिए भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता का अनुपम प्रतीक बन चुका है।
आइए, राष्ट्रीय एकता दिवस के इस पावन पर्व पर राष्ट्र-प्रथम की भावना के साथ देश की एकता और अखंडता की रक्षा का दृढ़ संकल्प लें।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महर्षि दयानंद सरस्वती जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि!
महर्षि दयानंद जी केवल एक महान संन्यासी और विचारक ही नहीं थे, बल्कि उन्होंने भारतीय समाज को अज्ञानता, अंधविश्वास, कुरीतियों और पाखंड के अंधकार से निकालकर 'वेदों की ओर लौटो' का अमर संदेश दिया।
उन्होंने अपने कालजयी ग्रंथ 'सत्यार्थ प्रकाश' के माध्यम से सत्य का निष्पक्ष प्रतिपादन किया और समाज में ज्ञान एवं विवेक की नयी चेतना जगाई।
महर्षि जी ने स्त्री-शिक्षा, छुआछूत के उन्मूलन, बाल विवाह के विरोध और सामाजिक समरसता के लिए जो क्रांतिकारी कदम उठाए, वह आज भी हमारे राष्ट्र-निर्माण की प्रेरणा हैं।
महर्षि जी का स्पष्ट संदेश था कि प्रकृति के नियमों के अनुकूल जीना, गौ-संवर्धन करना, यज्ञ-हवन द्वारा पर्यावरण को शुद्ध रखना और सात्विक आहार अपनाना ही मानव-मात्र के कल्याण का मार्ग है।
आइए, महर्षि दयानंद सरस्वती जी के दिखाए मार्ग पर चलकर समाज से अज्ञानता और कुरीतियों को मिटाएं, स्वदेशी और नैतिक मूल्यों को अपनाएं और समृद्ध एवं विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात दौरे पर पधारे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी का गांधीनगर स्थित लोकभवन में सहर्ष आत्मीय स्वागत किया तथा स्नेहपूर्ण विदायी दी!
आदरणीय प्रधानमंत्री जी के साथ बिताए गए पल सदैव अत्यंत ऊर्जा, उत्साह एवं मार्गदर्शन प्रदान करते हैं। प्रधानमंत्री जी का अटूट परिश्रम, दूरदर्शी नेतृत्व और देश-सेवा के प्रति निष्ठा हम सभी के लिए निरंतर प्रेरणा का स्रोत है। वर्ष 2047 तक 'विकसित और आत्मनिर्भर भारत' के निर्माण का उनका संकल्प जन-जन में राष्ट्र प्रथम की भावना जगा रहा है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
हरियाणा सरकार के विकास एवं पंचायत मंत्री श्री कृष्णलाल पंवार जी ने गांधीनगर स्थित लोकभवन में शुभेच्छा मुलाकात की।
इस अवसर पर ग्रामीण विकास, पंचायती राज, प्राकृतिक कृषि, सामाजिक समरसता और गांवों को आत्मनिर्भर बनाने के विषय पर विस्तार से चर्चा हुई। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नयी दिल्ली में मध्यप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी से आत्मीय मुलाकात हुई।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
दिल्ली देहात स्थित घोगा गांव में आयोजित जीवन ज्योति यज्ञ में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला।
घोगा गांव निवासी श्री दीपक भारद्वाज जी द्वारा अपने माता-पिता के सम्मान में आयोजित यह कार्यक्रम अत्यंत प्रेरणादायी है। जो संतान अपने माता-पिता और बुजुर्गों का आदर करती है, वही जीवन में सच्चे अर्थों में प्रगति और नैतिक मूल्यों को प्राप्त करती है।
उत्तर भारत की प्रमुख सामाजिक संस्था पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी जी के नेतृत्व में आयोजित यह पहल नयी पीढ़ी को व्यसनमुक्ति, सदाचार और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं से जोड़ने का एक अद्भुत प्रयास है।
आधुनिकता के इस दौर में अपनी सनातन जड़ों से जुड़कर रहना, युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से दूर रखना और समाज में आपसी भाईचारे और समरसता को सुदृढ़ करना ही हमारे भावी भारत के निर्माण की असली कुंजी है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
ग्राम कल्याण कार्यक्रम - विंछीयावासियों के प्रतिभाव
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मेरा युवा भारत द्वारा आयोजित राष्ट्रीय वंदे मातरम् शिविर के ऊर्जावान युवा सहभागियों के साथ गांधीनगर स्थित लोकभवन में आत्मीय संवाद हुआ।
भारत विविधताओं से भरा देश है, किंतु हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा युगों-युगों से 'वसुधैव कुटुंबकम' के सूत्र में बंधी है। 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' और नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के माध्यम से हमारे युवाओं में राष्ट्रबोध और सांस्कृतिक समझ को नयी दिशा मिल रही है।
वर्ष 2047 तक विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में युवा पीढ़ी की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। युवाओं को जातिवाद, भाषावाद और क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर अधिकारों के साथ-साथ अपने नागरिक कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक पालन करना चाहिए।
स्वच्छता, जल संरक्षण, वृक्षारोपण, प्राकृतिक कृषि और विशेषकर व्यसनमुक्ति के लिए युवाओं को आगे आना होगा। भावी पीढ़ी को नशे के दुष्प्रभाव से बचाना समाज का सामूहिक उत्तरदायित्व है।
इस शिविर में केरलम, तेलंगाना, हिमाचल प्रदेश, बिहार, ओडिशा तथा दादरा एवं नगर हवेली और दमन-दीव के 150 युवा प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। युवाओं के प्रश्नों और उनकी जिज्ञासाओं का समाधान कर अत्यंत प्रसन्नता हुई। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
विंछीया गांव में आयोजित ग्राम कल्याण कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के प्रतिभाव
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू जी ने सौजन्य मुलाकात की।
इस अवसर पर श्री संधू जी को गुजरात में चल रहे राज्यव्यापी प्राकृतिक खेती मिशन और ग्राम कल्याण कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी।
रासायनिक खाद से मुक्त, जहरमुक्त और जल-संरक्षण पर आधारित हमारी प्राकृतिक कृषि पद्धति की प्रगति की उन्होंने खूब सराहना की।
मुलाकात के दौरान देश और समाज के विकास से जुड़े विभिन्न लोक-कल्याणकारी विषयों पर महत्वपूर्ण और सार्थक चर्चा हुई।
दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू जी का गुजरात लोकभवन पधारने पर हृदय से स्वागत एवं अभिनंदन! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद के हाथीजण स्थित राधे उपवन में आयोजित गरिमामयी कार्यक्रम में समाजसेवी स्व. धरमशीभाई मोरड़िया जी के जीवन और सेवाकार्यों पर आधारित पुस्तक ‘माटी अने माणसाई' का विमोचन किया। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रफुलभाई पानशेरिया जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री श्री परषोत्तम भाई रूपाला जी, श्री देवुसिंह चौहाण जी, सांसदगण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
स्व. धरमशीभाई का जीवन भगवद्गीता और उपनिषदों में वर्णित 'त्यागपूर्वक उपभोग' का जीवंत उदाहरण था। उन्होंने जीवनभर सादगी और निष्काम भाव से शिक्षा तथा स्वास्थ्य के क्षेत्र में अद्वितीय जनसेवा की।
धन-संपत्ति में लिप्त रहने वाले तो बहुत होते हैं, लेकिन संपत्ति का सदुपयोग समाज-कल्याण में करने वाले जल-कमलवत विरले ही होते हैं। इंसान के सत्कर्म और सद्गुण ही उसकी वास्तविक पूंजी हैं, जो उसे अमर बनाते हैं।
बीरेन कोठारी जी द्वारा लिखित और मोरड़िया परिवार द्वारा प्रकाशित यह जीवनचरित्र समाज और भावी पीढ़ियों को उच्च नैतिक मूल्यों और सेवा-भाव से जीवन जीने का मार्ग दिखाएगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात विश्वकोश ट्रस्ट, अहमदाबाद की कलाविथिका आर्ट गैलरी में अहमदाबाद कल्चरल वीक के अंतर्गत आयोजित विशेष कला प्रदर्शनी ‘फ्रॉम द बाजार टू द कैनन' का शुभारंभ किया।
जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण जैसे गंभीर विषयों पर केवल वैज्ञानिक दृष्टिकोण ही नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध संस्कृति और कला भी महत्वपूर्ण चेतना जगा सकती है। यह प्रदर्शनी इसी अद्भुत विचार को जीवंत करती है।
इस प्रदर्शनी में गुजरात की कला परंपरा की पांच पीढ़ियों के 33 प्रतिष्ठित कलाकारों की उत्कृष्ट कृतियों को प्रदर्शित किया गया है।
हमारी पारंपरिक कला और विरासत ही हमारी असली पहचान हैं। यह आयोजन नई पीढ़ी को हमारी कला-संस्कृति से जोड़ने का एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद जिले की साणंद तहसील में आयोजित ग्राम कल्याण कार्यक्रम
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद जिले के साणंद में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में प्राकृतिक कृषि उत्पादों और मूल्यवर्धित वस्तुओं के विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन किया तथा प्रगतिशील किसानों का उत्साहवर्धन किया।
यूरिया-डीएपी जैसे रासायनिक खाद और जहरीले कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से हमारी उपजाऊ भूमि बंजर हो रही है तथा कैंसर और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं। यह सिर्फ खेती का नहीं, बल्कि मानव अस्तित्व का संकट है।
यह सोचना बिल्कुल गलत है कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन घटता है। देशी गाय के गोबर में मौजूद करोड़ों लाभकारी सूक्ष्मजीव भूमि को जीवंत बनाते हैं, जिससे न्यूनतम लागत पर उत्तम और पौष्टिक फसल प्राप्त होती है।
यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि अहमदाबाद जिले में जिला पंचायत द्वारा प्राकृतिक सब्जियों के लिए विशेष बाजार की व्यवस्था कर किसानों को आर्थिक संबल दिया जा रहा है।
आइए, हम सब मिलकर अपनी माटी और भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए रासायनिक खेती को त्यागें और देशी गाय आधारित प्राकृतिक कृषि को अपनाएं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साणंद तहसील के कुंवार गांव में अनुसूचित जाति परिवार के श्री मुकेशभाई धूळाभाई वाघेला जी के निवास स्थान पर परिजनों के साथ बैठकर सुबह का अल्पाहार ग्रहण किया।
मुकेशभाई एवं उनके परिवार के सदस्यों ने अत्यंत प्रेम, आदर और खुले दिल से मेरा स्वागत किया। परिवार द्वारा बड़े प्रेम से परोसे गए ताजे थेपलों और फलों का स्वाद सचमुच आत्मीयता से परिपूर्ण था।
गांव के नागरिकों के साथ हुई विशेष बैठक में भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जी के महान विचारों और आदर्शों को स्मरण किया। हम सबको मिलकर शिक्षित बनने, आपसी भाईचारे के साथ रहने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संकल्प लेना चाहिए।
समाज में किसी भी प्रकार के ऊंच-नीच या जातिगत भेदभाव के लिए कोई स्थान नहीं होना चाहिए। अभिभावकों से विशेष आग्रह किया कि वह अपने बच्चों को उच्च और गुणवत्तायुक्त शिक्षा अवश्य दिलाएं, ताकि वह अपने परिवार और राष्ट्र का नाम रोशन कर सकें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साणंद तहसील के विंछिया गांव में प्रगतिशील किसान श्री गजेन्द्रसिंह वाघला जी के कामधेनु प्राकृतिक फार्म का दौर किया। स्वयं गौ दुग्ध दोहन किया। श्री गजेन्द्रसिंह के खेत की उत्कृष्ट उपजाऊ मिट्टी और प्राकृतिक रूप से लहलहाती हरी-भरी फसलों को देखकर मन को अत्यंत प्रसन्नता हुई।
देशी गाय के मात्र 1 ग्राम गोबर में 300 करोड़ से अधिक सूक्ष्मजीव होते हैं, जो भूमि को उपजाऊ और जीवंत बनाते हैं। जीवामृत और घनजीवामृत का यह प्राकृतिक विज्ञान रासायनिक खातरों की जरूरत को पूरी तरह समाप्त कर देता है।
बाजार के महंगे और जहरीले रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों से हमारी धरती बंजर हो रही है तथा लोग गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। हमें अपनी माटी और भावी पीढ़ियों के स्वास्थ्य को बचाने के लिए कम खर्च वाली देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती को संकल्प के साथ अपनाना होगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साणंद तहसील के विंछिया गांव की सरकारी विद्यालय के साधारण कक्ष में रात्रि विश्राम किया। प्रातःकाल विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामजनों के साथ योगाभ्यास किया।
प्राणायाम और विभिन्न योगासन करवाते हुए उनके लाभों के बारे में विस्तार से समझाया। योग और प्राणायाम से न केवल शारीरिक स्वास्थ्य बेहतर होता है, बल्कि मन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार और एकाग्रता भी बढ़ती है।
बच्चों को प्रेरित किया कि वह अपने दैनिक जीवन में अनुशासन, कठोर परिश्रम और सकारात्मक सोच को अपनाएं, ताकि वह भविष्य में देश के एक आदर्श और सक्षम नागरिक बन सकें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साणंद तहसील के विंछीया गांव में ग्रामवासियों के साथ सहज संवाद करने का सुखद अवसर मिला।
गांव में स्थानीय नागरिकों, युवाओं, बुजुर्गों एवं अनुसूचित जाति परिवारों के साथ सहजता और आत्मीयता से चर्चा की और उनकी दिनचर्या के बारे में जाना।
ग्रामीण भारत की असली ताकत यहां के लोगों के निष्छल प्रेम, आतिथ्य-भाव और सादगी में बसती है। जब हम जनता के बीच सीधे पहुंचकर उनके सुख-दुःख के सहभागी बनते हैं, तो लोकसेवा का वास्तविक अर्थ सार्थक होता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साणंद तहसील के विंछीया गांव में आयोजित रात्रि सभा के दौरान ग्रामवासियों, मातृशक्ति और ऊर्जावान युवाओं के साथ अत्यंत सहजता और आत्मीयता से संवाद किया।
समाज की प्रगति के लिए यह अत्यंत आवश्यक है कि हम अपने बच्चों, विशेषकर बेटियों और बेटों में बिना किसी भेदभाव के उच्च और गुणवत्तायुक्त शिक्षा के संस्कार डालें। आज की युवा पीढ़ी को मोबाइल के अतिरेक और व्यसनों से दूर रखकर राष्ट्रभक्त और संस्कारी नागरिक बनाना हम सबका दायित्व है।
रासायनिक उर्वरकों और जहरीले कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से हमारी उपजाऊ भूमि बंजर हो रही है। देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती से न केवल लागत कम होती है और 50 फीसदी पानी की बचत होती है, बल्कि जहरमुक्त अन्न से समाज निरोगी बनता है। आज गुजरात में 8 लाख से अधिक किसान इस दिशा में आगे बढ़े हैं।
स्वच्छता ही सेवा और एक पेड़ मां के नाम अभियानों को जन-आंदोलन बनाते हुए अपने गांवों, गलियों और घरों को पूरी तरह स्वच्छ रखना है। स्वच्छता से ही उत्तम स्वास्थ्य और सुंदर समाज का निर्माण होता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत साणंद तहसील के विंछीया गांव में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में सहभागिता की। इस पावन अवसर पर बड़िया देव मंदिर प्रांगण में बोरसली के पौधे का रोपण किया।
सिर्फ पेड़ लगाना ही काफी नहीं है, बल्कि हमें मातृ-ऋण के भाव से रोपे गए प्रत्येक पौधे को कम से कम दो वर्षों तक अपने बच्चे की तरह पालना-पोसना चाहिए। पौधों की उचित देखभाल न होना और उन्हें सूखने देना नैतिक रूप से उचित नहीं है।
आज पूरी दुनिया ग्लोबल वार्मिंग, अनावृष्टि और अतिवृष्टि जैसी समस्याओं से जूझ रही है। पेड़ हमें ऑक्सीजन देकर पर्यावरण को संतुलित रखते हैं। हमें अपने परिवार के प्रत्येक शुभ अवसर या जन्मदिवस पर एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद जिले की साणंद तहसील के विंछीया गांव में आत्मीयता और सादगीपूर्ण वातावरण में अनुसूचित जाति परिवार के श्री पांचाभाई मकवाणा जी के निवास स्थान पर परिजनों के साथ बैठकर भोजन ग्रहण किया। श्री पांचाभाई मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते हैं।
पांचाभाई एवं उनके परिवार के सदस्यों ने अत्यंत प्रेम और आदर के साथ सत्कार किया। परिवार द्वारा परोसी गई दाल-रोटी जैसे सात्विक भोजन में स्नेह और निश्छलता की मिठास थी।
भोजन के दौरान परिवार के सदस्यों के साथ आत्मीय चर्चा की, उनका हाल-चाल जाना तथा उनके जीवन, आजीविका और बच्चों के भविष्य के विषय में संवाद किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद जिले की साणंद तहसील के विंछीया गांव में ग्रामजनों के साथ स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया।
गांव के सफाई कर्मचारियों का सम्मान कर यह संदेश दिया कि गंदगी साफ करने वाला कभी छोटा नहीं होता, बल्कि समाज को स्वच्छ रखने वाले लोग अत्यंत आदरणीय हैं। काम करने से किसी की गरिमा कभी कम नहीं होती।
युवाओं से अपील की कि वह सप्ताह में कम से कम एक घंटा गांव की साफ-सफाई के लिए अवश्य समर्पित करें। जैसा आचरण हम करेंगे, वैसी ही प्रेरणा हमारी आने वाली पीढ़ी को मिलेगी।
आइए, मिलकर अपने गांवों को स्वच्छ और आदर्श बनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
लोकभवन की नवीनीकृत वेबसाइट का गरिमामयी शुभारंभ किया।
पारदर्शिता और गुड गवर्नेंस के विजन को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई इस नयी वेबसाइट से लोकभवन की समस्त गतिविधियां और जन-कल्याणकारी कार्यक्रम नागरिकों तक अत्यंत सरलता और द्रुत गति से पहुंच सकेंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में भारतीय नौसेना के वेस्टर्न नेवल कमांड के फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग इन-चीफ वाइस एडमिरल श्री संजय वात्स्यायन जी ने सौजन्य भेंट की।
गुजरात के पास देश का सबसे लंबा और सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण समुद्री तट है। इस मुलाकात के दौरान गुजरात के विशाल समुद्र तट की सुरक्षा, तटीय संवेदनशीलता और समुद्री सुरक्षा प्रणालियों के विषय पर सार्थक चर्चा हुई।
वाइस एडमिरल श्री संजय वात्स्यायन जी ने संपूर्ण अरब सागर, पश्चिमी हिंद महासागर तथा अंतरराष्ट्रीय व्यापार एवं ऊर्जा मार्गों के सुरक्षा चक्र और नौसेना द्वारा संचालित विभिन्न सुरक्षात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की।
सेना के वीर प्रहरियों का अदम्य साहस और सतर्कता ही हमारे राष्ट्र की सुरक्षा की सबसे बड़ी ढाल है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
ग्राम कल्याण कार्यक्रम : हलदरवावासियों के प्रतिभाव
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय में पुलिस स्मृति दिवस के पावन अवसर पर देश की शांति, अखंडता और नागरिकों की सुरक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले अमर शहीद पुलिसकर्मियों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके वीर परिजनों के त्याग को नमन किया।
देश में कानून-व्यवस्था और शांति बनाए रखने के लिए अपने जीवन की परवाह न करने वाले वीरों का संपूर्ण राष्ट्र सदैव ऋणी रहेगा। जिन माता-पिता ने अपने लाडले संतानों को राष्ट्रसेवा का संस्कार देकर समर्पित किया, उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
शहीद स्मारक दीवार एवं गुजरात पुलिस शहीदों के डिजिटल डैशबोर्ड का लोकार्पण किया, जो आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति की प्रेरणा देंगे। फायरिंग सिम्युलेटर लैब और फिजिकल एडवेंचर वॉल का भी उद्घाटन किया। इस अवसर पर जेल सहायक की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले वीर जवानों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए।
भारत की सनातन संस्कृति शांति और भाईचारे की पक्षधर है, लेकिन शांति की रक्षा के लिए सामर्थ्यवान होना अनिवार्य है। 'माता भूमिः पुत्रो अहं पृथिव्याः' के भाव से प्रेरित होकर युवाओं को राष्ट्र रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी द्वारा स्थापित RRU जैसी अनूठी संस्थाएं आज पुलिस और अर्धसैनिक बलों को आधुनिक सुरक्षा, साइबर क्राइम और उन्नत तकनीकों का उत्कृष्ट प्रशिक्षण देकर विकसित भारत @ 2047 के विजन को सुदृढ़ कर रही हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भरूच जिले में आयोजित ग्राम कल्याण कार्यक्रम
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भरूच जिले में आयोजित दो दिवसीय ग्राम कल्याण कार्यक्रम के समापन के बाद, गांधीनगर लौटने के लिए भरूच रेलवे स्टेशन से अहमदाबाद तक ट्रेन से यात्रा की।
ट्रेन में सफर के दौरान सहयात्रियों के साथ सहजता से बैठकर उनके हालचाल जाने, दैनिक जीवन के अनुभवों को साझा किया तथा सामाजिक उत्थान एवं ग्रामीण विकास के विषयों पर चर्चा की।
इस दो दिवसीय प्रवास के दौरान हलदरवा, दीवी और जूना बोरभाठा गांव में वृक्षारोपण, स्वच्छता, आदिवासी परिवारों में रात्रि भोजन एवं अल्पाहार, रात्रिसभा, प्राथमिक विद्यालय के साधारण कक्ष में रात्रि-विश्राम तथा प्रातःकाल विद्यार्थियों और ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास के अनुभव बेहद खास रहे। प्राकृतिक कृषि मॉडल फार्म का अवलोकन और विशाल किसान परिसंवाद के माध्यम से जहरमुक्त खेती और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पवित्र नर्मदा मैया के तट पर अंकलेश्वर के मांडवा में आयोजित श्री स्वामीनारायण गुरुकुल - भरूच के उद्घाटन महोत्सव में पूज्य संतों के सान्निध्य में सहभागी बनने का पावन अवसर प्राप्त हुआ।
इस शुभ अवसर पर गुरुकुल द्वारा भरूच जिले के 108 गांवों में प्राकृतिक कृषि महा-अभियान चलाने तथा 11 गांवों को आदर्श गांव बनाने का संकल्प लिया गया। इस महायज्ञ के लिए समर्पित 7 वक्ताओं का विशेष अभिनंदन किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के मार्गदर्शन में नयी शिक्षा नीति के माध्यम से भारतीय मूल्यों, संस्कृति और परंपराओं को पुनर्जीवित किया जा रहा है। गुरुकुल परंपरा बच्चों को आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक के साथ-साथ उच्च नैतिक संस्कारों, योग, व्यसनमुक्ति और राष्ट्र प्रथम की भावना से अलंकृत करती है।
रासायनिक खादों के प्रयोग से दूषित हो रही धरा को बचाने हेतु देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती ही एकमात्र विकल्प है। गुजरात में 8 लाख से अधिक तथा देशभर में 40 लाख से अधिक किसान इस अभियान से जुड़ चुके हैं। विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में गुरुकुलों और पूज्य संतों का विशेष योगदान रहेगा ।
कक्षा-1 में प्रवेश लेने वाले छोटे बच्चों को वेलकम किट भेंट की तथा गुरुकुल निर्माण में सहयोग देने वाले दाताओं को सम्मानित किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भरूच जिले की अंकलेश्वर तहसील के जूना बोरभाठा गांव में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में किसानों, कृषि सखियों एवं किसान मित्रों का मार्गदर्शन किया। इस अवसर पर राज्य के जल आपूर्ति राज्यमंत्री श्री ईश्वरसिंह पटेल जी भी उपस्थित रहे।
रासायनिक उर्वरकों, विषैले कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से हमारी उपजाऊ भूमि बंजर हो रही है और घातक बीमारियां बढ़ रही हैं। आज सबसे बड़ी आवश्यकता यह है कि हम कम लागत में अधिक उत्पादन और स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए देशी गाय आधारित प्राकृतिक कृषि को अपनाएं।
यह भ्रम पूरी तरह से निराधार है कि प्राकृतिक खेती से पैदावार घटती है। कुरुक्षेत्र स्थित गुरुुकुल की 180 एकड़ भूमि पर बिना यूरिया, डी. ए. पी. की एक बूंद प्रयोग किए वर्षों से प्राकृतिक खेती की जा रही है। गुजरात में 8 लाख से अधिक तथा अकेले भरूच जिले में 22 हजार से अधिक किसान इस अभियान से जुड़ चुके हैं।
जहरमुक्त खेती से ही हम अपनी आने वाली पीढ़ियों को निरोगी जीवन दे सकते हैं और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के विकसित भारत के सपने को साकार कर सकते हैं।
स्थल पर लगाए गए प्राकृतिक उत्पादों के बिक्री स्टॉल्स का अवलोकन किया तथा प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषक भाइयों को सम्मानित किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भरूच जिले की अंकलेश्वर तहसील के जूना बोरभाठा बेट गांव में आदिवासी परिवार के श्री रविभाई वसावा जी के निवास स्थान पर परिजनों के साथ बैठकर सुबह का अल्पाहार ग्रहण किया।
रविभाई एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ अत्यंत सहजता से चर्चा की, उनका हाल-चाल जाना तथा उनके जीवन, आजीविका और बच्चों की शिक्षा के विषय में आत्मीय संवाद किया।
परिवार द्वारा परोसे गए अल्पाहार में स्नेह और निश्छलता की मिठास थी। इस प्रकार के आत्मीय क्षण समाज में दूरियां मिटाने और दिलों को आपस में जोड़ने का सबसे सशक्त माध्यम हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भरूच जिले की अंकलेश्वर तहसील के दीवी गांव में प्रगतिशील किसान श्री बलवंतभाई पटेल जी के प्राकृतिक कृषि मॉडल फार्म का दौरा किया। फार्म पर पहुंचकर स्वयं देशी गाय का दूध दुहा।
खेत में लहलहाती विभिन्न फसलों का निरीक्षण किया। यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि बिना एक भी बूंद रासायनिक उर्वरक या कीटनाशक के, केवल जीवामृत, घनजीवामृत जैसे बायो इनपुट्स के प्रयोग से कितनी उत्कृष्ट और उपजाऊ फसलें उगाई गई हैं।
बड़ी संख्या में उपस्थित किसान भाइयों और ग्रामीणों से कहा कि रासायनिक खेती से हमारी जमीन बंजर और जलस्रोत दूषित हो रहे हैं। देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती अपनाकर किसान भाई अपनी खेती की लागत को शून्य कर सकते हैं और अपनी भूमि की खोई हुई उर्वरता को वापस पा सकते हैं।
जहरमुक्त अन्न उत्पादन से ही हमारी आने वाली पीढ़ियों को कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों से बचाया जा सकता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भरूच जिले के हलदरवा गांव की प्राथमिक विद्यालय के साधारण कक्ष में रात्रि-विश्राम किया। प्रातःकाल स्कूल के प्रांगण में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामवासियों के साथ योगाभ्यास किया।
योग एवं प्राणायाम के शारीरिक एवं मानसिक लाभों से अवगत करवाते हुए विद्यार्थियों को इसे अपनी दैनिक दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। योग हमारी प्राचीन संस्कृति की ऐसी अमूल्य भेंट है जो हमें शारीरिक और मानसिक रूप से सुदृढ़ बनाती है।
युवाओं और बच्चों को मोबाइल की लत और अस्वस्थ आदतों से दूर रहने की सीख देते हुए उच्च नैतिक संस्कारों, नियमितता और राष्ट्र प्रथम भावना के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भरूच जिले के हलदरवा गांव में रात्रि सभा में उपस्थित ग्रामवासियों, किसानों, महिलाओं एवं युवाओं के साथ ग्रामोत्थान और राष्ट्र-निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से संवाद किया।
रसायनों और कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से हमारी उपजाऊ भूमि और भू-जल दूषित हो रहे हैं। देशी गाय आधारित प्राकृतिक कृषि अपनाकर किसान भाई अपनी खेती की लागत को नगण्य कर सकते हैं और लोगों को जहरमुक्त पौष्टिक आहार प्रदान कर सकते हैं।
'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत प्रत्येक परिवार अपने जीवन के शुभ अवसर पर पौधे लगाएं और उनके संरक्षण का संकल्प ले, क्योंकि हरे-भरे वृक्ष ही हमारे जीवन के असली आधार हैं।
'स्वच्छता ही सेवा' को केवल एक नारा नहीं, बल्कि अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। सार्वजनिक स्थलों और पूरे गांव को स्वच्छ रखना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
बच्चों को उत्तम शिक्षा के साथ उच्च नैतिक संस्कार दें। मोबाइल की लत और व्यसनों से दूर रखकर युवाओं को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करें।
समाज से हर प्रकार के भेदभाव मिटाकर वसुधैव कुटुंबकम की भावना को अपनाएं। साथ ही, सरकार की लोक-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाकर प्रत्येक परिवार आर्थिक और सामाजिक रूप से स्वावलंबी बनें।
आइए, हम सब मिलकर गांवों को स्वावलंबी, स्वच्छ और संस्कारित बनाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के विकसित भारत संकल्प को साकार करें! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भरूच जिले के हलदरवा गांव में आदिवासी परिवार के श्री मुकेशभाई वसावा जी के निवास स्थान पर परिजनों के साथ बैठकर रात्रि-भोजन ग्रहण किया।
मुकेशभाई एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ अत्यंत सहजता से चर्चा की, उनका हाल-चाल जाना तथा उनके जीवन, आजीविका, बच्चों की शिक्षा और पारिवारिक खुशहाली के विषय में आत्मीय संवाद किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भरूच जिले के हलदरवा गांव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के अंतर्गत ग्रामवासियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया तथा गांव में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
मां के प्रति सम्मान और प्रकृति के संवर्धन के भाव के साथ ग्राम परिसर में पौधारोपण किया। उपस्थित नागरिकों और युवाओं से आह्वान किया कि वह अपने जीवन के विशेष अवसरों जैसे कि जन्मदिन, विवाह वर्षगांठ आदि पर अनिवार्य रूप से पौधे लगाएं और उनके संरक्षण का संकल्प लें, क्योंकि वृक्ष ही हमारे जीवन के प्राण-वायुदाता हैं।
'स्वच्छता ही सेवा' केवल एक नारा नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली होनी चाहिए। गांव की गलियों में श्रमदान कर साफ-सफाई की तथा ग्रामीणों को अपने घर के आसपास और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया।
प्रकृति का संरक्षण और स्वच्छता दोनों ही उत्तम स्वास्थ्य एवं उन्नत समाज के पर्याय हैं। आइए, अपनी माता के नाम पर एक पौधा अवश्य लगाएं और अपने गांव को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का संकल्प लें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भरूच जिले में आयोजित दो दिवसीय ग्राम कल्याण कार्यक्रम में पहुंचने के लिए अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से भरूच तक एक आम नागरिक की तरह ट्रेन में यात्रा की।
यात्रा के दौरान ट्रेन में सफर कर रहे नागरिकों, युवाओं और परिवारों के साथ अत्यंत सहजता से उनका कुशलक्षेम जाना और दैनिक जीवन से जुड़े विषयों पर आत्मीय संवाद किया।
एक आम यात्री के रूप में लोगों के बीच बैठकर उनकी आकांक्षाओं, विचारों और अनुभवों को सुनना अत्यंत सुखद और प्रेरणादायी रहा। सह-यात्रियों के चेहरे की आत्मीयता ने यात्रा को स्मरणीय बना दिया।
विगत एक वर्ष से अधिक समय से ग्राम कल्याण कार्यक्रम के तहत गांवों में स्वच्छता, वृक्षारोपण, अनुसूचित जाति-जनजाति परिवारों के घर भोजन, ग्रामजनों के साथ रात्रि सभा में संवाद, सरकारी विद्यालय में रात्रि विश्राम, सुबह विद्यालय में योगाभ्यास, प्राकृतिक कृषि मॉडल फार्म का दौरा और गौ दुग्ध दोहन, अनुसूचित जाति-जनजाति परिवारों के घर अल्पाहार और पूरी तहसील के किसानों के साथ प्रकृति कृषि परिसंवाद निरंतर जारी है।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में दी कालूपुर कमर्शियल को-ऑपरेटिव बैंक एवं 'सदविचार परिवार' के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 'आनंद अर्पण नो' जॉय ऑफ गिविंग कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता की।
सामान्यतः बैंक केवल वित्तीय लेनदेन तक सीमित रहते हैं, लेकिन कालूपुर बैंक ने अपने सामाजिक उत्तरदायित्व से आगे बढ़कर कर्मचारियों एवं ग्राहकों के सहयोग से अनुपयोगी वस्तुओं, कपड़ों, अनाज, खिलौनों और शैक्षणिक सामग्री के 27,000 से अधिक बॉक्स एकत्र कर वंचित वर्ग तक पहुंचाने का जो पुनीत कार्य किया है, वह पूरे समाज के लिए अनुकरणीय प्रेरणास्रोत है।
वास्तविक धर्म और मानवता यही है कि मनुष्य केवल अपनी ही प्रगति न सोचे, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति के जीवन में भी खुशियां लाने का प्रयास करे। जो भाव हम स्वयं के लिए रखते हैं, वही भाव दूसरों के लिए रखना ही श्रेष्ठ संस्कार है।
जरूरतमंद परिवारों के चेहरे पर मुस्कान लाने का यह प्रयास 'सेवा परमो धर्म:' की हमारी भारतीय संस्कृति के मूल विचारों को जीवंत करता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
रासायनिक खेती ने हमारी उपजाऊ भूमि को बंजर किया है। अब प्राकृतिक खेती से ही मिट्टी और मानव दोनों का स्वास्थ्य सुधरेगा।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद जिले की बोरसद तहसील में आयोजित ग्राम कल्याण कार्यक्रम
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात में देशी गाय आधारित प्राकृतिक कृषि के विस्तार, प्रगति एवं आगामी रबी सीजन की तैयारियों की व्यापक समीक्षा हेतु लोकभवन में आयोजित उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में कृषि मंत्री श्री जीतुभाई वाघाणी जी एवं कृषि राज्यमंत्री श्री रमेशभाई कटारा जी भी उपस्थित रहे।
प्राकृतिक कृषि उत्पादों को सीधा बाजार से जोड़ने, नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा बिक्री केंद्रों को अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
ग्राहकों में प्राकृतिक उत्पादों के प्रति पूर्ण विश्वास कायम करने के लिए प्रमाणन अत्यंत आवश्यक है। बैठक में प्रथम चरण के अंतर्गत 2,400 से अधिक किसानों के प्रमाण-पत्रों का अनावरण किया गया। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा तैयार की गई विशेष प्रासंगिक पुस्तिका का भी विमोचन किया गया।
राज्य के सभी कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों एवं वैज्ञानिकों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न आयामों पर गहन शोध करने, भूमि के स्वास्थ्य, फसल उत्पादकता और लागत में कमी का वैज्ञानिक डेटा तैयार कर किसानों तक पहुंचाने के निर्देश दिए।
प्राकृतिक खेती का उद्देश्य भूमि की उर्वरता बढ़ाना, लोगों को स्वस्थ आहार प्रदान करना, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना और किसान की आय में वृद्धि करके उसे आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के दूरदर्शी विचार 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना को साकार करते 'युवा संगम चरण-7' कार्यक्रम के अंतर्गत गुजरात प्रवास पर आए चंडीगढ़ के 40 विद्यार्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने गांधीनगर स्थित लोकभवन में शुभेच्छा भेंट की। इस अवसर पर इन युवाओं के साथ सहज संवाद किया।
देश के होनहार युवा देश की प्रगति और विकास की असली शक्ति हैं। युवाओं को अपने-अपने क्षेत्रों में राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य करते हुए राष्ट्रीय एकता और अखंडता को सुदृढ़ बनाने का आह्वान किया।
युवा संगम जैसी पहल युवाओं को भारत की समृद्ध और वैविध्यपूर्ण सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं, ऐतिहासिक धरोहरों और औद्योगिक प्रगति से सीधे परिचित होने का अनूठा अवसर प्रदान करती है।
संवाद के दौरान अमृतसर की होनहार बेटी जस्मिन कौर ने अपने गांव के किसानों को रासायनिक उर्वरकों से मुक्त कर प्राकृतिक कृषि की ओर मोड़ने हेतु मार्गदर्शन प्राप्त किया। युवा पीढ़ी का जहरमुक्त खेती और भूमि-संरक्षण के प्रति यह उत्साह अत्यंत सराहनीय और प्रेरणादायी है।
विद्यार्थियों को शिक्षा, उच्च नैतिक संस्कारों, स्वच्छता, वृक्षारोपण, व्यसनमुक्ति, सामाजिक समरसता तथा पर्यावरण रक्षा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संदेश दिया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
ग्राम कल्याण कार्यक्रम : झारोलावासियों के प्रतिभाव
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद जिले के बोचासण स्थित BAPS श्री स्वामीनारायण मंदिर परिसर में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में प्राकृतिक उत्पादों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उपस्थित किसानों से सीधा संवाद किया।
घातक रसायनों और कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग से हमारी उपजाऊ भूमि बंजर और विषैली हो रही है। यही विषैले तत्व अन्न और फलों के माध्यम से हमारे शरीर में पहुंचकर आज छोटे-छोटे बच्चों को कैंसर, डायबिटीज और किडनी फेलियर जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार बना रहे हैं।
किसानों को आश्वस्त किया कि प्राकृतिक कृषि से उत्पादन कम नहीं होता। कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल की पूरी भूमि पर बिना एक बूंद यूरिया या डीएपी के सफल प्राकृतिक खेती की जा रही है। इससे खेती की लागत नगण्य हो जाती है, जमीन का उपजाऊपन बढ़ता है और जल-संचयन क्षमता सुधरती है।
देशी गाय आधारित खेती ही भूजल स्तर को ऊपर उठाने, संपूर्ण जीव-सृष्टि का संरक्षण करने और नयी पीढ़ी को निरोगी जीवन देने का अचूक मार्ग है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के उद्देश्यों को पूरा करने हेतु प्रत्येक किसान भाईयों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद जिले के झारोला गांव में स्थित 'सांज' संस्था का दौरा किया। इस दौरान संस्था में उपस्थित सम्मानित वरिष्ठ नागरिकों के साथ बैठकर उनका कुशलक्षेम जाना और स्नेहपूर्ण संवाद किया।
हमारे बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर और मार्गदर्शक हैं। उनके जीवन के दीर्घ अनुभवों से हमें प्रेरणा मिलती है। उनके स्वास्थ्य, दिनचर्या और डे केयर संस्था में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद जिले की बोरसद तहसील के चुवा गांव में अनुसूचित जाति परिवार के श्री अंबालालभाई रोहित जी के निवास स्थान पर आत्मीय और सादगीपूर्ण वातावरण में प्रातःकालीन अल्पाहार का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
अंबालालभाई एवं उनके परिवार के सदस्यों के साथ अत्यंत सहजता से चर्चा की, उनका हाल-चाल जाना तथा उनके दैनिक जीवन, आजीविका और पारिवारिक खुशहाली के विषय में आत्मीय संवाद किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद जिले की बोरसद तहसील स्थित झारोला गांव में प्रगतिशील किसान श्री राजेन्द्रभाई पटेल जी के प्राकृतिक कृषि मॉडल फार्म का दौरा किया। फार्म पर कृषि, गौ-सेवा और ग्राम संस्कृति के अद्भुत संगम का अनुभव प्राप्त हुआ।
मॉडल फार्म में स्वयं हल चलाकर तथा गौ-माता का दुग्ध दोहन कर हमारी कृषि और ग्रामीण संस्कृति के महत्व को रेखांकित किया। फार्म परिसर में पौधारोपण कर धरा को हरी-भरी बनाने का संदेश दिया।
उपस्थित किसानों को देशी गायों के संवर्धन, उचित रखरखाव और उत्तम नस्ल के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया। किसानों को प्राकृतिक कृषि के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
किसानों को देशी गाय के गोबर और गौमूत्र से बनने वाले जीवामृत तथा घनजीवामृत को तैयार करने की वैज्ञानिक एवं सरल विधि समझाई। यह विधि मिट्टी के सूक्ष्म जीवाणुओं और केंचुओं को सक्रिय कर भूमि की उर्वरता को बढ़ाती है तथा खेती की लागत को शून्य करती है।
प्राकृतिक कृषि केवल खेती की पद्धति ही नहीं, बल्कि पर्यावरण, भूमि और मानव स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने का पावन मार्ग है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद जिले के झारोला गांव की एच.जे. परीख हाईस्कूल के साधारण कक्ष में रात्रि-विश्राम के पश्चात प्रातःकाल विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामवासियों के साथ योगाभ्यास किया।
स्वास्थ्य जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। विद्यार्थी प्रतिदिन योग और प्राणायाम को अपनाकर अपनी मानसिक और शारीरिक क्षमता को सुदृढ़ करें। सादगीपूर्ण जीवन और अनुशासन ही हमारे जीवन को सार्थक बनाते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद जिले के झारोला गांव में आयोजित रात्रि सभा में सम्मिलित होकर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों, किसानों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से ग्रामोत्थान और राष्ट्र निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर गहन संवाद किया।
प्राकृतिक खेती अपनाकर धरती माता को बचाएं, एक पेड़ मां के नाम अभियान से पर्यावरण को संवारें, स्वच्छता को अपनी आदत बनाएं तथा युवा पीढ़ी को व्यसनमुक्त और संस्कारवान बनाकर राष्ट्र-सेवा में समर्पित करें। सामाजिक समरसता अपनाकर और सरकारी योजनाओं का लाभ लेकर हर परिवार का उत्थान ही हमारी सच्ची सफलता है।
आइए, हम सब मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने के लिए अपने गांवों को स्वावलंबी, स्वच्छ और संस्कारित बनाएं ! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद जिले की बोरसद तहसील स्थित झारोला गांव में, अनुसूचित जाति परिवार के श्री अशोकभाई गोविंदभाई के निवास स्थान पर उनके परिजनों के साथ अत्यंत आत्मीयता और सादगीपूर्ण वातावरण में सहभोज का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
परिवार के सदस्यों से बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी का हाल-चाल जाना तथा उनके दैनिक जीवन, आजीविका और पारिवारिक खुशहाली के विषय में आत्मीय चर्चा की।
समाज में ऊंच-नीच और जातिगत भेदभाव के बंधनों को त्यागकर वसुधैव कुटुंबकम और समतामूलक समाज के निर्माण का मार्ग प्रशस्त करना ही हमारा परम कर्तव्य है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद जिले की बोरसद तहसील के झारोला गांव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम 3.0 अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया तथा स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत झाड़ू लगाकर श्रमदान किया।
सामाजिक वनीकरण विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में पौधा रोपकर पर्यावरण संवर्धन का संदेश दिया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी का यह राष्ट्रव्यापी अभियान हमारी भावी पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य और प्रकृति रक्षा की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।
झारोला गांव में स्वयं झाड़ू लगाकर सफाई अभियान में सहभागिता की। समाज को स्वच्छ और स्वास्थ्यप्रद बनाने में रात-दिन योगदान देने वाले गांव के सफाई कर्मचारियों का अभिनंदन एवं सम्मान किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वल्लभ विद्यानगर स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय की होस्टलों का आकस्मिक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। कैंपस में स्वच्छता को लेकर कड़े निर्देश दिए तथा विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद किया।
युवा पीढ़ी हर प्रकार के व्यसन से दूर रहे, स्वच्छ वातावरण में पले-बढ़े और राष्ट्रप्रथम की भावना के साथ देश के विकास में अपना योगदान दे यही हमारा मुख्य संकल्प है!This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वल्लभ विद्यानगर स्थित इप्कोवाला ऑडिटोरियम में सरदार पटेल विश्वविद्यालय एवं सैमुअल हैनिमेन एकेडमी फॉर होमियोपैथी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित गरिमामयी समारोह की अध्यक्षता की।
इस अवसर पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रफुलभाई पानशेरिया जी भी उपस्थित रहे।
होमियोपैथी और आयुर्वेद ऐसी सुरक्षित चिकित्सा पद्धतियां हैं जो प्रकृति की भांति बिना किसी साइड-इफेक्ट के शरीर को पूर्ण स्वास्थ्य प्रदान करती हैं। "तन्मे मनः शिवसंकल्पमस्तु" के वैदिक आदर्श के अनुसार क्रोध, ईर्ष्या और असंतोष जैसे मानसिक विकार शरीर को रोगग्रस्त बनाते हैं। होमियोपैथी मन के मूल कारण को समझकर स्थायी उपचार करती है।
राज्य की 6 प्रमुख यूनिवर्सिटीज के साथ हुए शैक्षणिक MoU के माध्यम से 20 से 25 हजार होमियोपैथी छात्रों को फ्री एजुकेशन एवं स्कॉलरशिप का लाभ मिलेगा।
समारोह में डॉ. कृतिक शाह द्वारा लिखित 'The Hahnemann's Digital Organon of Medicine' ई-बुक का विमोचन किया गया। साथ ही महिला सशक्तिकरण और युवा डॉक्टरों के प्रोत्साहन हेतु 4 विशेष छात्रवृत्ति योजनाओं की शुरुआत हुई।
डॉक्टरों से मिश्रित चिकित्सा त्यागकर अपनी पद्धति पर विश्वास रखते हुए शुद्ध होमियोपैथी अपनाने का आह्वान किया। साथ ही युवा पीढ़ी से व्यसनों से दूर रहकर नशामुक्त भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वल्लभ विद्यानगर स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय के नेहरू बॉयज हॉस्टल तथा एम.बी.ए. एन.आर.आई. हॉस्टल का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान परिसर में पाई गई अव्यवस्था और गंदगी को तत्काल प्रभाव से दूर करने के कड़े निर्देश दिए।
हॉस्टल के रेक्टर एवं सुपरिटेंडेंट को निर्देश दिए कि वह हॉस्टल परिसर, कमरों और साझा स्थानों की नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों को स्वच्छ, सुंदर और आरोग्यप्रद वातावरण प्रदान करना प्रत्येक शैक्षणिक संस्थान की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए।
अध्ययनरत युवाओं के साथ संवाद कर उनके सर्वांगीण विकास, चरित्र निर्माण और अनुशासित जीवनशैली पर बल दिया।
युवाओं को मोबाइल की लत, जंकफूड और हर प्रकार के व्यसन से दूर रहकर एक स्वस्थ और सशक्त समाज के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देने को प्रेरित किया।
विद्यार्थियों को लगनपूर्वक अध्ययन करने के साथ-साथ राष्ट्रप्रथम की भावना लेकर समाज और देश की प्रगति में सक्रिय भागीदारी निभाने का मार्गदर्शन दिया।
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु शैक्षणिक परिसरों में अनुशासन, स्वच्छता और सकारात्मक वातावरण का निर्माण अत्यंत आवश्यक है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जीवामृत और बीजामृत मिट्टी के मित्र सूक्ष्मजीवों को जागृत करते हैं, जिससे भूमि बिना किसी रासायनिक खाद के उपजाऊ बनती है।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजकोट तहसील में आयोजित ग्राम कल्याण कार्यक्रम
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजकोट जिले के बेडी स्थित ए. पी.एम.सी. में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद की अध्यक्षता की। इस अवसर पर प्राकृतिक कृषि उत्पादों के विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया तथा कृषि सखियों और किसान मित्रों से संवाद किया।
जैविक खेती में शुरुआत में उत्पादन घटने की संभावना रहती है, जबकि देशी गाय के गोबर-गोमूत्र, सूक्ष्म जीवाणुओं और केंचुओं पर आधारित प्राकृतिक खेती में उत्पादन घटता नहीं, बल्कि बढ़ता है और लागत शून्य हो जाती है।
105 माताओं के दूध के नमूनों के वैज्ञानिक सर्वेक्षण में यूरिया और कीटनाशकों के अंश पाए गए, जो अत्यंत चिंताजनक हैं। रसायनों के कारण ही कैंसर, हार्टअटैक, डायबिटीज और किडनी फेल जैसे गंभीर रोग बढ़ रहे हैं।
बीजामृत, घनजीवामृत और जीवामृत, आच्छादन, वाप्सा और बहु-फसल पद्धति को अपनाकर ही धरती माता को उपजाऊ और आने वाली पीढ़ियों के लिए हवा और जल को शुद्ध रखा जा सकता है।
केंचुए और सूक्ष्म जीवाणु भूमि में पड़े पोषक तत्वों को पौधे के भोजन में परिवर्तित करते हैं। प्राकृतिक खेती से केंचुओं का संवर्धन होता है, जिससे वर्षा जल भूमि के भीतर उतरता है और जल-संचयन सहज हो जाता है।
अब तक गुजरात में 9 लाख से अधिक किसान प्राकृतिक कृषि से जुड़ चुके हैं। राजकोट जिले में ही 20,000 से अधिक किसान प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं, जो अत्यंत आनंददायी और सराहनीय है।
किसानों से आह्वान किया कि वह अपनी आने वाली पीढ़ियों को जहरमुक्त अन्न, शुद्ध जल और सुरक्षित पर्यावरण देने के लिए संकल्पबद्ध होकर प्राकृतिक कृषि को जन-आंदोलन बनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजकोट जिले के गुंदा गांव में अनुसूचित जाति परिवार के श्री हीराभाई सागठिया जी के निवास स्थान पर उनके परिजनों के साथ अत्यंत सादगीपूर्ण एवं स्नेहिल वातावरण में अल्पाहार किया।
हीराभाई एवं उनके परिवारजनों के साथ आत्मीय भाव से संवाद कर उनके दैनिक जीवन, आजीविका तथा परिवार की खुशहाली पर चर्चा की। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजकोट जिले के प्रवास के दौरान गुंदा गांव में प्रगतिशील किसान श्री राजेशभाई लींबासीया के मॉडल फार्म 'विश्वंती नेचुरल्स' का अवलोकन किया तथा गौ दुग्ध दोहन किया।
फार्म में देशी गाय आधारित पद्धति और जीवामृत, घनजीवामृत, बीजामृत, आच्छादन तथा बहुविध फसल पद्धति से तैयार लहलहाती, कीटमुक्त और रोगमुक्त फसलों का निरीक्षण किया।
श्री राजेशभाई के युवा पुत्र केविन को प्राकृतिक कृषि कार्य में पूर्ण निष्ठा से सहभागी बनते देख अत्यंत प्रसन्नता हुई। भावी पीढ़ी का प्राकृतिक खेती से जुड़ना धरतीमाता के संरक्षण और समृद्ध भविष्य का आधार है।
फार्म पर एकत्र हुए किसानों के साथ आत्मीय संवाद कर प्राकृतिक कृषि के वैज्ञानिक एवं व्यावहारिक लाभ समझाए। आज गुजरात में 9 लाख से अधिक किसान प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं। राजेशभाई ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्राकृतिक कृषि से प्रति एकड़ 10 लाख रुपये तक का उत्पादन प्राप्त हो रहा है।
प्राकृतिक कृषि केवल खेती की एक पद्धति ही नहीं, बल्कि भूमि की उर्वरता, भूजल, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने का शाश्वत मार्ग है। किसान भाई अपनी भूमि के छोटे भाग से प्राकृतिक खेती की शुरुआत कर 'पहला सुख निरोगी काया' के संकल्प को साकार करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजकोट जिले के गढका गांव स्थित तहसील शाला के एक साधारण कक्ष में रात्रि-विश्राम किया। प्रातःकाल शाला में विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामवासियों के साथ योगाभ्यास किया। वॉर्म-अप के साथ भस्त्रिका, अनुलोम-विलोम प्राणायाम तथा विभिन्न योगासनों का अभ्यास कराया।
योग एवं प्राणायाम के शारीरिक और मानसिक लाभों से अवगत करवाते हुए बच्चों को इसे दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। उत्तम स्वास्थ्य ही जीवन का मूल आधार है, एक स्वस्थ नागरिक ही समाज और राष्ट्र के निर्माण में सर्वाधिक योगदान दे सकता है।
विद्यालय परिसर में निर्मित किचन गार्डन का अवलोकन किया। स्कूल परिसर में प्राकृतिक खेती पद्धति से उगाई जा रही ताजी एवं जहरमुक्त सब्जियों को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। वास्तव में यह पहल सराहनीय है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गढका गांव में योगाभ्यास
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजकोट जिले के गढका गांव स्थित श्री गढका तहसील शाला के प्रांगण में आयोजित रात्रि सभा में ग्रामवासियों के ग्रामोत्थान के विभिन्न विषयों पर प्रेरक संवाद किया।
गांव की प्रगति के लिए सामाजिक समरसता, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्राकृतिक जीवनशैली अनिवार्य है। अपने बच्चों को मोबाइल की लत और व्यसन से बचाकर उच्च संस्कार दें। प्राकृतिक कृषि अपनाकर धरती माता को बचाएं और अपने शुभ अवसरों पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साकार करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजकोट के गढका गांव में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान के पश्चात शाम को अनुसूचित जाति परिवार के श्री भलाभाई एवं श्री हरेशभाई बथवार के निवास स्थान पर परिवारजनों के साथ बैठकर सादगीपूर्ण भोजन ग्रहण किया।
परिवार के वरिष्ठ सदस्य की भांति बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सभी सदस्यों का हाल-चाल जाना तथा उनके जीवन एवं दिनचर्या के विषय में आत्मीय चर्चा की।
भारतीय संस्कृति में साथ बैठकर भोजन करना केवल आहार ग्रहण करना ही नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ने का माध्यम भी है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत आज राजकोट तहसील के गढ़का गांव में ग्रामवासियों के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागी बनने का अवसर मिला।
गांव के नागरिकों के साथ मिलकर स्वच्छता कार्य किया और स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुंदर गांव के संकल्प को मजबूत किया।
जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति स्वच्छता को अपनी जिम्मेदारी मानकर आगे आता है, तभी स्वच्छता जनअभियान से जनआंदोलन बनती है।
आइए, हम सभी मिलकर अपने गांव, शहर और देश को स्वच्छ रखने का संकल्प लें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजकोट के गढका गांव में वृक्षारोपण एवं स्वच्छता अभियान
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी द्वारा शुरू किए गए राष्ट्रव्यापी जन-अभियान 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' के तहत राजकोट तहसील के गढका गांव में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस गरिमामय अवसर पर विशेष रूप से औषधीय गुणों से भरपूर बहेड़ा के पौधे का रोपण किया।
वैश्विक स्तर पर बढ़ रही अतिवृष्टि और प्राकृतिक आपदाएं प्रकृति के असंतुलन की चेतावनी हैं। खेतों में रसायनों, यूरिया और जहरीले कीटनाशकों के अंधाधुंध इस्तेमाल ने पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचाया है। इस वैश्विक संकट से निपटने हेतु व्यापक वृक्षारोपण और प्राकृतिक खेती ही सर्वोत्तम उपाय हैं।
हमारी भारतीय संस्कृति में पीपल को पितृ, वटवृक्ष को पितामह और तुलसी को माता के रूप में पूजा जाता है, जो प्रकृति के प्रति हमारे आदरभाव को दर्शाता है।
सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वह बच्चों के जन्मदिन, विवाह की वर्षगांठ और तीज-त्योहारों जैसे शुभ अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और परिवार के सदस्य की भांति उसका पालन-पोषण करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजकोट जिले के भुणावा स्थित शक्तिमान ब्रांड की कृषि उपकरण निर्माता कंपनी तीर्थ एग्रो टेक्नोलॉजी के उत्पादन परिसर का दौरा किया।
राजकोट की इस स्वदेशी इकाई द्वारा विश्व के 100 से अधिक देशों में अत्याधुनिक कृषि यंत्रों का निर्यात कर वैश्विक पटल पर भारतीय प्रौद्योगिकी का मान बढ़ाने का प्रयास प्रशंसनीय है।
कंपनी के मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, रिसर्च एंड डेवलपमेंट विभाग, ट्रेनिंग सेंटर और प्रॉडक्ट डेमोंस्ट्रेशन अनुभाग का गहनता से अवलोकन किया।
कंपनी के चेयरमैन तथा प्रबंध निदेशक ने कंपनी द्वारा निर्मित 35 से अधिक प्रकार के आधुनिक कृषि यंत्रों एवं उनके विभिन्न वेरिएंट्स के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजकोट स्थित सौराष्ट्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति के रूप में विश्वविद्यालय के 61वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। इस गरिमामय अवसर पर 16 विद्याशाखाओं के कुल 45,924 विद्यार्थियों को डिग्रियां एवं मेधावी छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
दीक्षांत समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर ही नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की दिशा में कदम बढ़ाने का संकल्प दिवस है।
'सत्यं वद, धर्मं चर...' के वैदिक आदर्शों को आत्मसात कर सत्य का आचरण, कर्तव्यों का पालन तथा माता-पिता और गुरुजनों के प्रति कृतज्ञता ही हमारी संस्कृति की पहचान है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देश में अत्याधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर, वंदेभारत ट्रेन, एक्सप्रेस-वे और स्टार्टअप्स की नयी क्रांति आई है। आज भारत साइंस, टेक्नोलॉजी, स्पेस, उड्डयन और रक्षा निर्माण क्षेत्र में विश्व के प्रमुख निर्यातक देशों की श्रेणी में अग्रसर है।
समारोह में प्रदान किए गए 132 गोल्ड मेडल में से 105 गोल्ड मेडल छात्राओं के नाम रहे, जो हमारे देश की सशक्त होती नारीशक्ति का उत्कृष्ट उदाहरण है। युवाओं से आग्रह किया कि वह इस प्रतिभा से प्रेरणा लेकर 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ देश की प्रगति में योगदान दें।
विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह अपनी अर्जित विद्या का उपयोग मानवता के कल्याण, सामाजिक उत्थान और विकसित भारत @ 2047 के निर्माण हेतु करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
7 अक्टूबर 2001 को गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में ली गई शपथ से लेकर आज विश्व के सर्वप्रिय जननेता एवं भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री के रूप में आदरणीय श्री नरेंद्रभाई मोदी जी की 25 वर्षों की अविरत जनसेवा पूर्ण होना संपूर्ण राष्ट्र के लिए गर्व का अवसर है।
'राष्ट्र-प्रथम' और 'सेवा परमो धर्म' के मंत्र को साकार करते हुए प्रधानमंत्री जी ने प्राकृतिक कृषि, जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन, आधुनिक तकनीक, आत्मनिर्भरता और स्वदेशी की भावना को जन-आंदोलन बनाकर गरीब, युवा, नारी शक्ति और अन्नदाता के जीवन को संवारा है। गुजरात में स्थापित सुशासन के प्रतिमान आज विकसित भारत @ 2047 के संकल्प का मजबूत आधार बने हैं।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी को 25 वर्षों के इस सफल एवं निष्काम सेवायज्ञ हेतु हार्दिक अभिनंदन व शुभकामनाएं! ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और यशस्वी जीवन प्रदान करें ऐसी मंगलकामना। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित गुजरात लोकभवन में गुजरात लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष श्री हसमुखभाई पटेल जी एवं आयोग के नवनियुक्त सदस्यों ने सौजन्य भेंट की।
अध्यक्ष श्री हसमुखभाई पटेल जी ने आयोग की आगामी कार्ययोजनाओं तथा नवीन पहलों, विशेषकर युवा प्रतिभाओं को उचित मंच प्रदान करने हेतु शुरू किए गए अवसर पोर्टल के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान की।
आयोग में नये सदस्यों के कार्यभार संभालने से भर्ती प्रक्रियाओं को अधिक गति मिलेगी, जिससे राज्य की प्रशासनिक एवं सरकारी सेवाओं में अधिक से अधिक मेधावी युवाओं को योगदान देने का अवसर प्राप्त होगा।
सभी नवनियुक्त सदस्यों को नया दायित्व मिलने पर बधाई दी तथा अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पूर्ण पारदर्शिता के साथ करने हेतु प्रेरित किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कच्छ जिले की मुंद्रा तहसील के प्रागपर में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद की अध्यक्षता की तथा उपस्थित विशाल जनसमूह एवं धरतीपुत्रों को संबोधित किया।
यूरिया, डीएपी और जहरीले कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से जमीन कठोर और बंजर हो रही है। हवा, पानी और अनाज के माध्यम से यह जहर शरीर में पहुंचकर कैंसर, डायबिटीज, किडनी फेलियर और युवाओं में हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां पैदा कर रहा है। यहां तक कि मां के दूध में भी कीटनाशकों के अंश पाए जा रहे हैं।
देशी गाय के गोबर और गोमूत्र से निर्मित जीवामृत से भूमि में सूक्ष्म जीवाणु और केंचुए पुनः सक्रिय होते हैं। केंचुए पौधे के लिए रसोइये का कार्य करते हैं और भूमि का ऑर्गेनिक कार्बन बढ़ाकर नमी संचयन क्षमता बढ़ाते हैं। इससे खेती की लागत शून्य हो जाती है और उत्पादन में कोई कमी नहीं आती।
किसानों से आग्रह किया कि वह एक साथ पूरे खेत में रासायनिक खेती बंद करने के बजाय, शुरुआत में अपनी भूमि के 25 फीसदी हिस्से पर प्राकृतिक खेती का प्रयोग करें। सरकार द्वारा दी जा रही निःशुल्क तालीमी व्यवस्था का लाभ उठाएं और तालुका के मॉडल फार्म का मुआयना करें।
देशी गाय कृषि के लिए वरदान है। दूध से अतिरिक्त आय हेतु किसान आधुनिक ब्रीडिंग तकनीक का उपयोग कर उन्नत नस्ल की गाय रखें।
परिसंवाद में प्राकृतिक कृषि उत्पादों के विभिन्न स्टॉल्स का अवलोकन कर किसानों से संवाद किया। साथ ही प्राकृतिक खेती करने वाले 4 प्रगतिशील किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के प्राकृतिक कृषि मिशन से जुड़कर आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा, जहरमुक्त अन्न और स्वस्थ जीवन देने हेतु सभी किसान भाइयों से प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कच्छ जिले की मुंद्रा तहसील के मोटा कपाया गांव में प्रगतिशील किसान श्री दिनेशभाई वालाणी के श्री नरनारायण प्राकृतिक फार्म का दौर किया तथा उपस्थित धरतीपुत्रों के साथ प्राकृतिक कृषि पर विस्तृत संवाद किया।
फार्म में लहलहाती केला, गन्ना, मक्का, पपीता और तुअर की फसलें इस बात का प्रत्यक्ष प्रमाण हैं कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन घटता नहीं, बल्कि लागत शून्य होती है और किसान का शुद्ध मुनाफा बढ़ता है।
देशी गाय के गोबर-गोमूत्र से निर्मित घन जीवामृत और जीवामृत में असंख्य सूक्ष्म जीवाणु और केंचुए होते हैं, जो भूमि में ऑर्गेनिक कार्बन बढ़ाते हैं, जमीन को मुलायम बनाते हैं और जल धारण क्षमता में वृद्धि करते हैं। इससे 50 फीसदी पानी की बचत होती है।
यूएन की रिपोर्टों का हवाला देते हुए बताया कि यूरिया, डीएपी और जहरीले कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग से जमीन बंजर हो रही है और असाध्य बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है।
फार्म पर सेक्स सॉर्टेड सीमेन से जन्मी बछड़ियों का प्रदर्शन देखा तथा देशी गाय के गोबर, गोमूत्र, गुड़ और बेसन से बनने वाले जीवामृत-घनजीवामृत निर्माण की विधि का निरीक्षण किया। साथ ही श्रीजी गृह उद्योग के प्राकृतिक उत्पादों और कच्ची घानी तेल की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
धरती माता को रसायनों के जहर से बचाने और आने वाली भावी पीढ़ियों के स्वास्थ्य हेतु सभी किसान भाइयों से प्राकृतिक कृषि अपनाने का आह्वान किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कच्छ जिले के दो भोरारा गांव में अनुसूचित जाति परिवार के श्री कानजीभाई जेठाभाई महेश्वरी जी के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके परिजनों के साथ अत्यंत आत्मीय एवं सादगीपूर्ण वातावरण में प्रातःकालीन अल्पाहार किया तथा कच्छ की भावपूर्ण आतिथ्य-परंपरा की सराहना की।
कानजीभाई एवं उनके परिवारजनों से उनके दैनिक जीवन, आजीविका के साधनों तथा बच्चों की शिक्षा के विषय में सहृदयता से चर्चा की।
परिवार के मुखिया होने के नाते कानजीभाई से आग्रह किया कि बच्चों को निरंतर उच्च नैतिक संस्कारों से भरें और किसी भी परिस्थिति में उनकी शिक्षा न रुकने दें। साथ ही, स्वावलंबन हेतु किसी भी ईमानदारी के कार्य को छोटा न समझने की प्रेरणा दी।
परिवार द्वारा 4 गायों का पालन करने पर प्रसन्नता व्यक्त की तथा उन्हें गौ-आधारित प्राकृतिक खेती एवं फल उत्पादन के लाभ समझाते हुए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
सामाजिक भेदभाव से परे परस्पर प्रेम, समानता और भ्रातृत्व भाव ही हमारे समाज की वास्तविक शक्ति है। भोरारा के इस स्नेही परिवार के साथ बिताए क्षण सदैव अविस्मरणीय रहेंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कच्छ जिले की मुंद्रा तहसील के भोरारा गांव में प्रगतिशील किसान श्री जीवराजभाई गढ़वी के जय माताजी प्राकृतिक फार्म का दौरा किया। इस दौरान स्वयं गौ-सेवा करते हुए गाय दुहने का सुखद अनुभव प्राप्त किया एवं किसानों को प्राकृतिक खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीक से पशु संवर्धन करने हेतु प्रेरित किया।
कच्छ में पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन को बढ़ावा देने हेतु प्राकृतिक फार्म पर होमस्टे का उद्घाटन किया।
फार्म में सब्जियों की कटाई की तथा एक ही भूमि पर बहुस्तरीय सब्जी उत्पादन मॉडल की सराहना की।
रासायनिक खेती के कारण कभी बंजर हो चुकी भूमि पर प्राकृतिक कृषि तकनीकों के माध्यम से ऑर्गेनिक कार्बन का स्तर 2.85 से अधिक पहुंचाने की ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए श्री जीवराजभाई को बधाई दी।
उपस्थित किसानों और ग्रामवासियों को प्राकृतिक कृषि के माध्यम से भूमि की उर्वरता बढ़ाने, लागत घटाने और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त करने का मार्गदर्शन दिया।
प्राकृतिक खेती और आधुनिक पशु संवर्धन ही भारतीय कृषि का उज्ज्वल भविष्य है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कच्छ जिले के की मुंद्रा तहसील के विराणीया गांव के प्राथमिक विद्यालय के सामान्य कक्ष में रात्रि विश्राम के पश्चात प्रातःकाल विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामवासियों के साथ योगाभ्यास किया तथा योगासन, प्राणायाम और ध्यान के शारीरिक एवं मानसिक लाभों से सभी को अवगत कराया।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मोबाइल की लत के कारण लोग घंटों एक ही स्थिति में बैठे रहते हैं, जिससे शरीर में रक्त संचार प्रभावित होता है। ऐसी स्थिति में प्रत्येक व्यक्ति के लिए प्रतिदिन योग-प्राणायाम हेतु समय निकालना अत्यंत आवश्यक है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से भारत की प्राचीन योग विरासत को आज पूरे विश्व में अभूतपूर्व पहचान और सम्मान मिला है।
जिम केवल बाह्य स्वरूप को निखारता है, जबकि योग और प्राणायाम से शरीर की आंतरिक ग्रंथियों की शुद्धि होती है और शरीर भीतर से मजबूत बनता है।
कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भस्त्रिका प्राणायाम के नियमित अभ्यास से श्वसन तंत्र शक्तिशाली बनता है, मानसिक तनाव दूर होता है और विद्यार्थियों में एकाग्रता बढ़ती है।
विद्यार्थियों को उत्तम पुस्तकें पढ़ने की आदत डालने तथा जीवन में कभी कोई भूल होने पर उसे अपने माता-पिता या गुरुजनों से न छिपाकर सहजता से स्वीकार करने की प्रेरणा दी। योग और प्राणायाम को अपनी दैनिक जीवनशैली का स्थायी अंग बनाने सभी को आह्वान किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कच्छ जिले की मुंद्रा तहसील स्थित विराणीया गांव के प्राथमिक शाला परिसर में आयोजित रात्रि सभा में सम्मिलित होकर बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामवासियों के साथ गांव के सर्वांगीण विकास एवं जनकल्याणकारी विषयों पर आत्मीय संवाद किया।
गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए हर ग्रामीण को श्रमदान करने का आह्वान किया। जन्मदिन एवं विवाह की वर्षगांठ जैसे अवसरों पर अनिवार्य रूप से पौधारोपण कर कच्छ की धरा को हरा-भरा बनाने की अपील की।
रसायनों से मुक्त प्राकृतिक खेती को जन-स्वास्थ्य और राष्ट्र के विकास के लिए अत्यंत आवश्यक बताया। साथ ही, पशुपालन में आधुनिक तकनीक अपनाने का सुझाव दिया। वर्षा जल का अधिकतम संचयन करने पर बल दिया।
बच्चों और युवाओं को भारत का भविष्य बताते हुए अभिभावकों से आग्रह किया कि वह बच्चों को मोबाइल की लत, जंकफूड और नशाखोरी से दूर रखें तथा उनमें उच्च संस्कार सिंचित करें।
ईश्वर ने इस धरती पर केवल मनुष्य जाति का सृजन किया है। जातिगत भेदभाव मानव की संकुचित मानसिकता का परिणाम है। गांव की प्रगति के लिए सभी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने, सामाजिक समरसता, भाईचारे और वैज्ञानिक दृष्टिकोण को अपनाने का आह्वान किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कच्छ जिले के विराणीया गांव में रात्रि भोजन के पश्चात लौटते समय ग्रामवासियों के बीच रुककर उनसे अत्यंत आत्मीय एवं सहज वातावरण में संवाद किया।
रात्रि में गांव की चौपाल पर एकत्रित ग्रामवासियों के साथ खड़े होकर उनके हाल-चाल जाने और उनके दैनिक जीवन के अनुभवों को आत्मीयता से सुना।
कच्छ के ग्रामीण जीवन की सादगी, आतिथ्य और परस्पर प्रेम ने मन को अत्यंत अभिभूत किया।
ग्रामीण भारत की वास्तविक सुंदरता यहां के लोगों के निश्छल प्रेम और सादगी में निहित है। विराणीया गांव के परिजनों का यह अपनापन और स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कच्छ जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुंद्रा तहसील के विराणीया गांव में अनुसूचित जाति परिवार के श्री आशाभाई माहेश्वरी जी के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके परिवार के साथ अत्यंत सादगी एवं आत्मीय वातावरण में रात्रि भोजन ग्रहण किया।
कच्छ की ग्रामीण परंपरा के अनुसार सादे एवं सात्विक भोजन का स्वाद लेते हुए परिवार के सभी सदस्यों से बातचीत की तथा उनके हाल-चाल जाने।
मेहनत-मजदूरी कर अपना जीवन-यापन करने वाले आशाभाई के परिवार से उनके रोजगार, आजीविका और दैनिक जीवन की परिस्थितियों के विषय में स्नेहपूर्वक जानकारी प्राप्त की।
सामाजिक समरसता, बंधुत्व और समानता ही हमारे समाज की वास्तविक शक्ति है। साधारण परिवार के बीच बैठकर जो आत्मीयता और अपनापन महसूस हुआ, वह अत्यंत हृदयस्पर्शी है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कच्छ जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुंद्रा तहसील के विराणीया गांव में ग्रामवासियों के साथ स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम 3.0 राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत मियावाकी पद्धति से विकसित हो रहे वन कवच में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के "स्वच्छता में ही ईश्वर का वास है" के विचार को रेखांकित करते हुए स्वयं झाड़ू उठाकर गांव के वथाण चौक पर सफाई की। ग्रामवासियों को आह्वान किया कि गांव स्वच्छ रहेगा तो मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहेंगे। इस अवसर पर गांव के स्वच्छता कर्मियों का सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की।
क्रीड़ा एवं क्लाइमेट कैनोपी फाउंडेशन तथा सामाजिक वानिकी विभाग के सहयोग से विराणीया में 1.47 एकड़ क्षेत्र में 3,000 नीम, पीपल, बरगद, गुलमोहर आदि स्वदेशी पौधों का रोपण कर सघन ऑक्सीजन पार्क विकसित किया जा रहा है।
वृक्ष धरती के आभूषण हैं। शास्त्रों में वृक्षों को देवता तुल्य माना गया है। ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि बच्चों के जन्मदिन और विवाह वर्षगांठ जैसे शुभ अवसरों पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और उसका संतान की भांति पोषण करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कच्छ के खावड़ा में आकार ले रहे विश्व के सबसे बड़े हाईब्रिड रिन्यूएबल एनर्जी पार्क का दौरा कर पवन एवं सौर ऊर्जा के क्षेत्र में युद्ध स्तर पर चल रहे ऐतिहासिक कार्यों का अवलोकन किया।
ग्रीन एनर्जी ही आने वाले समय का भविष्य है। कृषि के लिए अनुपयुक्त और बंजर रेगिस्तान की भूमि पर लाखों सोलर प्लेटों और विशाल पवन चक्कियों का फैलाव देखकर अत्यंत प्रसन्नता और गर्व की अनुभूति हुई।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी ने दिसंबर-2020 में इस प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था और यह 800 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला है। वर्ष 2028 तक यहां 37 गीगावाट 100% पर्यावरण-अनुकूल बिजली उत्पादन का लक्ष्य रखा गया है।
यह प्रयास भविष्य की बिजली मांगों को पूरा करने और पर्यावरण संरक्षण के लिए गुजरात सरकार का एक ऐतिहासिक कदम है।
प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में कच्छ आज केवल गुजरात ही नहीं, अपितु संपूर्ण विश्व के लिए स्वच्छ और हरित ऊर्जा का अग्रणी केंद्र बनकर उभर रहा है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भुज स्थित क्रांतिगुरु श्यामजीकृष्ण वर्मा कच्छ विश्वविद्यालय के 16वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता कर 6,989 मेधावी विद्यार्थियों को स्नातक एवं स्नातकोत्तर की डिग्रियां तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 43 विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए। इस अवसर पर 27 शोधार्थियों को पीएच.डी. की उपाधि से सम्मानित किया गया।
कच्छ के महान सपूत क्रांतिगुरु श्यामजी कृष्ण वर्मा जी की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए युवाओं को उनके एवं महर्षि दयानंद सरस्वती जी के जीवन से राष्ट्रधर्म और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
विश्वविद्यालय परिसर में आधुनिक तकनीक से सुसज्जित नमो डिजिटल ई-लाइब्रेरी तथा स्किल सेंटर का उद्घाटन किया। यह ई-लाइब्रेरी शोधार्थियों और विद्यार्थियों के लिए वैश्विक ज्ञान-संसाधनों का नया द्वार खोलेगी।
विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वह डिग्री को केवल रोजगार का साधन न मानकर अपने-अपने क्षेत्र में योग्यता, सत्यनिष्ठा और मानवीय संवेदनाओं के साथ देश सेवा में आगे आएं।
युवाओं को राष्ट्र की उन्नति को प्राथमिकता देने के साथ-साथ वृक्षारोपण, जल संरक्षण तथा नशामुक्ति का संकल्प दिलाया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में कच्छ आज विकास के नये आयाम स्थापित कर रहा है। डिग्रियां प्राप्त करने वाले सभी युवाओं को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर में आयोजित गरिमामयी समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी एवं कृषिमंत्री श्री जीतूभाई वाघाणी जी की प्रेरक उपस्थिति में राज्य के 93 प्रगतिशील किसानों को श्रेष्ठ आत्मा फार्मर्स अवॉर्ड्स प्रदान कर सम्मानित किया।
राज्य में उपभोक्ताओं को शुद्ध प्राकृतिक उत्पाद सहजता से उपलब्ध कराने हेतु 100 नये बिक्री केंद्रों का शुभारंभ किया गया।
कृषि क्षेत्र में आधुनिक सैटेलाइट और जियो-स्पेशियल तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने के लिए कृषि निदेशालय और SAC-ISRO के बीच महत्वपूर्ण समझौता करार पर हस्ताक्षर हुए।
14 नवनियुक्त सहायक कृषि निदेशकों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए एवं कृषि विभाग के 'वार्षिक एक्शन प्लान 2026-27' तथा योजनाओं से संबंधित पुस्तकों का विमोचन किया गया।
रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से भूमि, जल और स्वास्थ्य पर पड़ रहे दुष्परिणामों को रोकने के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाना समय की मांग है।
प्राकृतिक कृषि उत्पाद बिक्री केंद्र केवल व्यापार का माध्यम न होकर ग्राहकों के अटूट विश्वास का केंद्र बनने चाहिए, जहां गुणवत्ता और प्रामाणिकता सर्वोपरि हो।
प्राकृतिक खेती का दायरा बढ़ाने हेतु प्रत्येक किसान भाई से आह्वान किया कि वह कम से कम एक नये किसान को इस प्राकृतिक कृषि अभियान से जोड़ने का संकल्प लें।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के मार्गदर्शन में गुजरात प्राकृतिक खेती और आधुनिक तकनीक के समन्वय से अन्नदाता के सशक्तीकरण की दिशा में निरंतर अग्रसर है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राष्ट्रपिता महात्मा गांधीजी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्रीजी की पावन जयंती के अवसर पर गूजरात विद्यापीठ परिसर में आयोजित विशेष समारोह में सहभागिता की। इस अवसर पर राज्यसभा के उपसभापति श्री हरिवंश नारायण सिंह जी और खादी, कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री श्री स्वरूपजी ठाकोर की गरिमामयी उपस्थिति रही।
इस अवसर पर पुनर्निर्मित अस्मिता मंदिर का लोकार्पण किया गया, जो आदिवासी संस्कृति के संवर्धन और दर्शन का महत्वपूर्ण केंद्र है। साथ ही गुजरात राज्य खादी ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा आयोजित खादी महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया।
पूज्य बापू का अटूट संकल्प था कि भारत का वास्तविक विकास गांवों से होकर गुजरता है। विद्यापीठ के विद्यार्थी इस वर्ष गांवों में जाकर जन-जन तक पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता लाने का कार्य करेंगे।
लाल बहादुर शास्त्री जी के अमर संदेश को याद करते हुए रेखांकित किया कि सीमा पर देश की रक्षा करता जवान और देश का पेट भरता किसान मजबूत होगा, तभी भारत सशक्त बनेगा।
शिक्षा के साथ-साथ सत्य, अहिंसा, अस्तेय, अनुशासन और नैतिक मूल्यों का होना अनिवार्य है। विज्ञान और तकनीक के साथ जब मानवीय मूल्य जुड़ेंगे, तभी उनका उपयोग लोक-कल्याण के लिए हो सकेगा।
इस अवसर पर 'ग्रामजीवन यात्रा' के प्रतीक चिन्ह का विमोचन किया गया तथा स्वच्छता में उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रो. डाह्या भाई पटेल को सम्मानित किया गया।
सभी देशवासियों को गांधी जयंती एवं शास्त्री जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महात्मा गांधी जी का जीवन केवल इतिहास का एक अध्याय नहीं, बल्कि आज भी हमारे लिए मार्गदर्शन का प्रकाशस्तंभ है। सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, स्वावलंबन, ग्राम स्वराज और आत्मनिर्भरता जैसे उनके विचार बदलते भारत में भी उतने ही प्रासंगिक हैं।
आज जब भारत विकास की नयी ऊंचाइयों की ओर बढ़ रहा है, तब गांधीजी के विचार हमें यह स्मरण करवाते हैं कि विकास तभी सार्थक है, जब उसके केंद्र में गांव, गरीब, किसान, प्रकृति और समाज का अंतिम व्यक्ति हो।
गांधीजी के विचारों को अपने आचरण में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
आइए, सत्य और सेवा के मार्ग पर चलते हुए एक स्वच्छ, आत्मनिर्भर, समरस और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में श्री सुब्रमण्यम आर. अय्यर जी को गुजरात राज्य के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में पद एवं निष्ठा की शपथ दिलाई।
श्री सुब्रमण्यम आर. अय्यर जी को इस नवीन और महत्वपूर्ण उत्तरदायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
हरियाणा स्थित गुरुकुल नीलोखेड़ी में विद्यार्थियों से मुलाकात कर उनसे आत्मीय संवाद किया।
विद्यार्थियों को जीवन में अनुशासन, समर्पण और उच्च नैतिक मूल्यों को आत्मसात करने हेतु प्रेरित किया।
युवाओं को अपने लक्ष्यों के प्रति केंद्रित रहकर जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में श्रेष्ठता अर्जित करने का आह्वान किया।
आधुनिक ज्ञान के साथ-साथ भारतीय संस्कृति, नैतिक चेतना और मानवीय मूल्यों को धारण करने का संदेश भी दिया।
विद्यार्थियों की ऊर्जा, उत्साह और राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनकी निष्ठा अत्यंत सराहनीय है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वडोदरा के पादरा स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के नवनिर्मित ग्लोबल स्पिरिचुअल पैलेस रिट्रीट सेंटर के लोकार्पण समारोह में देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की गरिमामयी अध्यक्षता में सहभागिता की। इस अवसर पर आध्यात्मिक जागृति द्वारा विश्व नवनिर्माण परियोजना का भी विधिवत शुभारंभ किया गया।
वर्तमान वैश्विक परिदृश्य में तनाव और संघर्ष के बीच शांति और सद्भाव की स्थापना के लिए आध्यात्मिक जागृति ही सर्वश्रेष्ठ मार्ग है। मनुष्य नैतिक मूल्यों को न अपनाए, तो केवल भौतिक विकास कल्याणकारी होने के स्थान पर विनाशकारी साबित हो सकता है।
माननीय राष्ट्रपति जी ने रेखांकित किया कि केवल आर्थिक प्रगति पर्याप्त नहीं है, बल्कि ऐसी शिक्षा व्यवस्था आवश्यक है जो बुद्धि के साथ विवेक को जगाए। उन्होंने युवाओं से आंतरिक शक्ति, आत्म-अनुशासन और नैतिक मूल्यों को विकसित कर राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाने की अपील की।
युवाशक्ति को व्यसनमुक्त बनाने और उन्हें अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के साथ जोड़ने की आवश्यकता पर विशेष बल दिया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात के तीन दिवसीय प्रवास के समापन पर देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी को वडोदरा एयरपोर्ट से अत्यंत आत्मीय एवं भावभीनी विदाई दी।
माननीय राष्ट्रपति जी का यह तीन दिवसीय गुजरात प्रवास, विशेषकर एकता नगर में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह की गरिमामयी अध्यक्षता, संपूर्ण प्रदेशवासियों के लिए अत्यंत गौरवशाली एवं प्रेरणादायी रही।
इस अवसर पर राज्य के प्रोटोकॉल मंत्री श्री प्रफुलभाई पानशेरिया जी, वडोदरा महापौर श्रीमती गीताबेन मकवाणा जी एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वडोदरा स्थित महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के 75वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की गरिमामयी अध्यक्षता में सहभागिता की।
राष्ट्रपति जी ने स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों में बेटियों की उल्लेखनीय संख्या को बदलते भारत की उज्ज्वल तस्वीर बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक केवल मानव कल्याण का साधन है और युवाओं को राष्ट्र एवं समाज हित को सर्वोपरि रखकर कार्य करना चाहिए।
समारोह में डिग्री प्राप्त कर व्यावहारिक जीवन में प्रवेश कर रहे युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा के साथ-साथ जीवन में नैतिक मूल्य, अनुशासन और राष्ट्र प्रथम की भावना का होना अनिवार्य है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत और वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में युवाओं की भूमिका सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। युवा पीढ़ी को अपनी जिम्मेदारी समझकर देश को प्रगति की नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए सक्रिय योगदान देना होगा।
समारोह में माननीय राष्ट्रपति जी के करकमलों द्वारा 30 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। इस ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह में कुल 12,557 विद्यार्थियों को स्नातक, स्नातकोत्तर एवं पी.एचडी. की डिग्रियां प्रदान की गईं।
इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री प्रफुलभाई पानशेरिया जी, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री श्री त्रिकमभाई छांगा जी, विश्वविद्यालय की चांसलर श्रीमती शुभांगिनी राजे गायकवाड़ जी, कुलपति डॉ. भालचंद्र भनागे जी, प्राध्यापकगण, मेधावी विद्यार्थी एवं अभिभावक उपस्थित रहे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में फिल्म जगत को बधाई देते हुए सिनेमा के माध्यम से प्राकृतिक कृषि और पर्यावरण संरक्षण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
सिनेमा समाज का दर्पण है। आइए, कला के इस माध्यम से अपनी धरती माता को बचाने और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ जीवन देने का संकल्प लें।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
एकतानगर में स्थित खूबसूरत वामन वृक्ष वाटिका का दौरा किया। वाटिका के 6 विभिन्न विभागों का भ्रमण कर भारत की इस प्राचीन कला और समृद्ध परंपरा को निकटता से जाना।
वाटिका की गाइड कु. रेशमा घोरी जी से जाना कि वामन वृक्ष बनाने की यह कला मूलतः भारत की प्राचीन धरोहर है, जो यहां से चीन और तत्पश्चात जापान पहुंची, जहां इसे बोनसाई नाम से प्रसिद्धि मिली।
वाटिका में संरक्षित विभिन्न पौधों तथा विशेष आकर्षण के केंद्र कृष्णकमल की अनूठी विशेषताओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
'मेक योर ओन बोनसाई' विभाग में स्थानीय महिला स्वयं सहायता समूह की श्रीमती शारदाबेन तड़वी जी ने बोनसाई निर्माण का जीवंत प्रदर्शन किया। उनसे पौधों के चयन, उन्हें आकार देने की पद्धति तथा उचित रख-रखाव की बारीकियों पर विस्तृत चर्चा की। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात की पावन धरा पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की गरिमामयी उपस्थिति में एकतानगर में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में सहभागिता की।
लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के विचारों और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक एकतानगर में पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों का आयोजन होना गुजरात के लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है।
भारतीय सिनेमा ने देश की विभिन्न भाषाओं, बोलियों और बहुरंगी संस्कृति को समृद्ध करने तथा जन-जन को जोड़ने में अद्वितीय योगदान दिया है।
फिल्म निर्माताओं और कला जगत से विशेष आग्रह किया कि वह अपनी फिल्मों के माध्यम से प्राकृतिक खेती, स्वस्थ जीवनशैली, पर्यावरण संरक्षण तथा आपसी प्रेम, भाईचारे और राष्ट्रीय अखंडता के मूल्यों को सशक्त बनाने में अपना योगदान दें।
दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से अलंकृत वरिष्ठ अभिनेता श्री अनंत नाग जी एवं देशभर के सभी प्रतिभावान पुरस्कार विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट कला और मेहनत के लिए हार्दिक बधाई।
इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी, केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव श्री चंचल कुमार जी तथा कला जगत की नामी हस्तियां उपस्थित रहीं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नर्मदा जिले की गरुडेश्वर तहसील में आयोजित ग्राम कल्याण कार्यक्रम
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नर्मदा जिले के एकतानगर आगमन पर देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का अत्यंत आत्मीय, उष्मापूर्ण एवं भावभीना स्वागत किया।
आदरणीय राष्ट्रपति जी 22 सितंबर, 2026 को एकता नगर में आयोजित 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता करेंगी तथा देशभर के उत्कृष्ट फिल्मकारों और कलाकारों को राष्ट्रीय पुरस्कारों से अलंकृत करेंगी।
राष्ट्रीय स्तर का यह प्रतिष्ठित समारोह पहली बार एकतानगर में आयोजित हो रहा है, जो संपूर्ण गुजरात राज्य एवं क्षेत्रवासियों के लिए अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है।
इस गौरवान्वित करने वाले आयोजन के साक्षी बनने हेतु देश के विभिन्न क्षेत्रों की महान हस्तियों, कला जगत के प्रतिष्ठित कलाकारों एवं आमंत्रित अतिथियों का एकता नगर में निरंतर आगमन हो रहा है।
स्वागत अवसर पर गुजरात सरकार के प्रोटोकॉल मंत्री श्री प्रफुलभाई पानशेरिया जी, भरूच सांसद श्री मनसुखभाई वसावा जी, नांदोद विधायक डॉ. दर्शनाबेन देशमुख जी एवं कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात की पावन धरा पर माननीय राष्ट्रपति जी का हार्दिक स्वागत!
गुजरात के तीन दिवसीय प्रवास पर पधारीं देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का वडोदरा हवाई अड्डे पर पहुंचने पर अत्यंत आत्मीय एवं उष्मापूर्ण स्वागत किया। वडोदरा आगमन के पश्चात् माननीय राष्ट्रपति जी केवड़िया के लिए रवाना हुईं।
इस अवसर पर प्रोटोकॉल राज्यमंत्री श्री प्रफुलभाई पानशेरिया जी, महापौर श्रीमती गीताबेन मकवाणा जी एवं प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारीगण उपस्थित रहे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नर्मदा जिले के प्रवास के दौरान एकतानगर स्थित सहकार भवन में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में उपस्थित किसानों को संबोधित किया। इस अवसर पर प्राकृतिक कृषि उत्पाद प्रदर्शनी का अवलोकन कर किसानों से संवाद किया तथा प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को सम्मानित किया।
रासायनिक उर्वरकों और विषैले कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग ने हमारी उपजाऊ भूमि को बंजर बना दिया है। हालिया शोध के चौंकाने वाले परिणाम दर्शाते हैं कि माताओं के दूध में यूरिया और कीटनाशकों के अंश पाए गए हैं, जिसके कारण 10 वर्ष के छोटे बच्चे भी कैंसर और डायबिटीज जैसी घातक बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
गुजरात में 9 लाख से अधिक और अकेले नर्मदा जिले में 10,000 से अधिक किसान प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं। कुरुक्षेत्र गुरुकुल की 180 एकड़ भूमि में बिना एक भी बूंद यूरिया या D.A.P. डाले उत्कृष्ट खेती हो रही है। जहां रासायनिक खेती में प्रति बीघा बीस हजार रुपये का खर्च आता है, वहीं प्राकृतिक खेती में यह लागत नगण्य हो जाती है।
देशी गाय से होने वाली प्राकृतिक कृषि केवल खेती नहीं, बल्कि गौ-भक्ति और गौ-वंदना का पावन माध्यम है। प्राकृतिक खेती करने वाला किसान धरती मां, जल और वायु को रासायनिक प्रदूषण से मुक्त रखने का महान कार्य करता है।
किसान भाई अपने परिवार के स्वास्थ्य एवं कल्याण हेतु अपने खेत के कम से कम एक छोटे हिस्से में प्राकृतिक कृषि की शुरुआत करें और सकारात्मक परिणाम मिलने पर इसका विस्तार करें।
इस अवसर पर कृषि सखी एवं 'किसान मित्रों से संवाद कर उन्हें इस जन-आंदोलन का दायरा बढ़ाने को प्रोत्साहित किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नर्मदा जिले की गरुड़ेश्वर तहसील के भीलवशी गांव में प्रगतिशील किसान श्री राजेशभाई तड़वी के प्राकृतिक कृषि मॉडल फार्म का अवलोकन किया तथा मोटी रावल गांव में जनजातीय परिवार के साथ आत्मीय संवाद साधा।
भीलवशी में श्री राजेशभाई तड़वी के खेत में विभिन्न फसलों की गुणवत्ता का निरीक्षण कर किसानों का मार्गदर्शन किया। रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों से मिट्टी के मित्र-कीट नष्ट होकर जमीन कठोर हो जाती है, जबकि प्राकृतिक खेती से मिट्टी की उर्वरता, जल-संचय क्षमता और पर्यावरण में सुधार होता है।
प्राकृतिक खेती में लागत शून्य हो जाती है और पानी की भारी बचत होती है। कच्छ के किसान श्री रतिलालभाई और श्री हरिशभाई ठक्कर का उदाहरण देते हुए बताया कि किस प्रकार किसान पंचस्तरीय मॉडल अपनाकर कम लागत और न्यूनतम श्रम में लाखों रुपये की वार्षिक आय अर्जित कर रहे हैं।
भीलवशी गांव में श्री मुकेशभाई तड़वी के निवास पर स्वयं गाय दुहकर किसानों को देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती और गौ-पालन अपनाने को प्रेरित किया।
मोटी रावल गांव में जनजातीय परिवार के श्री मुकेशभाई तड़वी के घर पहुंचकर उनके परिवारजनों से कुशलक्षेम पूछी और स्थानीय परंपरा के अनुसार प्रेमपूर्वक परोसे गए सादे अल्पाहार का आस्वादन किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नर्मदा जिले भीलवशी गांव के प्राथमिक विद्यालय में सादगीपूर्ण रात्रि विश्राम के पश्चात प्रातःकाल विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामवासियों के साथ योग एवं प्राणायाम किया।
योग हमारी प्राचीन विरासत है। नियमित योग एवं प्राणायाम से शरीर निरोगी रहता है, मन एकाग्र होता है, तनाव दूर होता है और विद्यार्थियों को पढ़ाई में अधिक एकाग्रता प्राप्त होती है।
जीवन में सफलता के लिए निरंतर कठोर परिश्रम और कुछ नया सीखने की ललक आवश्यक है। विद्यार्थी पढ़ाई में मन लगाएं, माता-पिता, गुरुजनों का आदर करें और इस आयु से ही हर प्रकार के व्यसन से दूर रहें। गलती होने पर उसे छिपाने के बजाय अपनों से साझा कर मार्गदर्शन प्राप्त करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नर्मदा जिले की गरुड़ेश्वर तहसील के नवा भीलवशी गांव में प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित रात्रि सभा में ग्रामवासियों के साथ आत्मीय संवाद साधा।
कोई भी बच्चा विद्यालय जाने से वंचित न रहे और न ही बीच में पढ़ाई छोड़े। आज जनजातीय युवा उच्च शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ रहे हैं, अभिभावक अपने बच्चों को निरंतर शिक्षित और संस्कारी बनाने हेतु सजग रहें।
व्यसनों से स्वयं दूर रहें और बच्चों को भी दूर रखें। सात्विक आहार ही निरोगी जीवन का मूलमंत्र हैं। संस्कारी और व्यसनमुक्त संतान ही परिवार और राष्ट्र की वास्तविक संपत्ति है।
जिस गांव और परिवार में प्रेम, एकता और भाईचारा होता है, वही धरती पर स्वर्ग का स्वरूप है। भीलवशी गांव में स्वच्छता की सराहना करते हुए इसे एक अनुकरणीय और आदर्श गांव बनाने हेतु सभी को संगठित होकर प्रयास करने का आह्वान किया।
किसानों की आय बढ़ाने के लिए रसायनमुक्त प्राकृतिक खेती के साथ-साथ आधुनिक तकनीक और उन्नत नस्ल के दुधारू पशुओं का पालन किसानों के लिए वरदान सिद्ध होगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नर्मदा जिले की गरुड़ेश्वर तहसील के भीलवशी गांव में जनजातीय परिवार के श्री अश्विनभाई गोविंदभाई तड़वी जी के घर जाने और उनके परिवारजनों के साथ सहज वातावरण में समय व्यतीत करने का अवसर प्राप्त हुआ।
अश्विनभाई के परिवारजनों के साथ पारिवारिक माहौल में बैठकर उनके जीवनयापन के साधनों, कृषि, पशुपालन एवं दैनिक दिनचर्या के संबंध में जानकारी ली। परिवारजनों के साथ घर के आंगन में बैठकर सात्विक भोजन ग्रहण किया।
कठिन परिश्रम और ईमानदारी से अपना जीवनयापन करने वाले तड़वी परिवार का निश्चल प्रेम, सादगी और भावपूर्ण आतिथ्य सत्कार हृदय को स्पर्श कर गया।
ऐसे आत्मीय क्षण समाज में बंधुत्व, समानता और सामाजिक समरसता की डोर को और अधिक मजबूत बनाते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नर्मदा जिले की गरुड़ेश्वर तहसील के भीलवशी गांव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी जी प्रेरित 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत ग्रामजनों के साथ वृक्षारोपण किया तथा स्वच्छता अभियान में सहभागिता कर ग्रामवासियों के साथ आत्मीय संवाद साधा।
बड़े शहरों की तुलना में गांवों का वातावरण वृक्षों के कारण शुद्ध और जीवनदायी है। शुद्ध हवा ही जीवन का आधार है और इसे बचाना हम सबकी साझी जिम्मेदारी है।
प्रत्येक नागरिक प्रतिवर्ष कम से कम एक पौधा लगाने और उसका पूर्ण पोषण करने का संकल्प ले, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए पर्यावरण सुरक्षित रहे।
स्वच्छता को औपचारिक कार्य न मानकर अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। गांव स्वच्छ रहेगा तो बीमारियों का प्रकोप घटेगा और दवाओं पर होने वाला आर्थिक बोझ से भी बच सकेंगे।
पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता बनाए रखने वाले कर्मचारी सदैव वंदनीय हैं। गांव में सफाई की जिम्मेदारी संभालने वाले सफाईकर्मियों का मान-सम्मान बनाए रखना हम सभी का नैतिक कर्तव्य है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजपीपला स्थित बिरसा मुंडा जनजातीय विश्वविद्यालय के प्रथम ऐतिहासिक दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर प्रतिभावान विद्यार्थियों डिग्रियां प्रदान की तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस गरिमामयी समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी, जनजातीय विकास मंत्री श्री नरेशभाई पटेल जी, राज्यमंत्री श्री पी. सी. बरंडा जी, सांसदगण, विधायकगण एवं विश्वविद्यालय परिवार की उपस्थिति रही।
डिग्री प्राप्त करने के साथ ही युवाओं का समाज और राष्ट्र के प्रति दायित्व बढ़ जाता है। प्रत्येक स्नातक विद्यार्थी यह संकल्प ले कि उसके गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।
शिक्षा, संस्कार, कठोर परिश्रम और सत्यनिष्ठा को अपने जीवन का मूलमंत्र बनाएं। युवाओं का यह नैतिक कर्तव्य है कि वह एक नशामुक्त, नशाविहीन और व्यसनमुक्त समाज के निर्माण में अग्रणी भूमिका निभाएं।
नर्मदा एवं जनजातीय क्षेत्रों की प्राकृतिक संपदा को सहेजने के लिए रासायनिक खेती को त्यागकर गौ आधारित प्राकृतिक कृषि को अपनाएं, ताकि भावी पीढ़ी को स्वस्थ जीवन, उपजाऊ भूमि और स्वच्छ पर्यावरण की अमूल्य सौगात दी जा सके।
राज्य सरकार द्वारा संचालित विश्वविद्यालयों तथा वनबंधु कल्याण योजना के माध्यम से जनजातीय क्षेत्रों में उच्च शिक्षा, इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेजों की स्थापना से ट्रायबल यूथ ट्रांसफॉर्मेशन का मार्ग प्रशस्त हुआ है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
लोकभवन में आमंत्रित परिवारों के अनुभव
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राज्य में चलाए जा रहे ऊर्जा बचत अभियान की प्रगति की समीक्षा हेतु विभिन्न सरकारी विभागों, महानगरपालिकाओं, जिला प्रशासनों एवं शैक्षणिक संस्थानों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक लोकभवन में आयोजित की।
ऊर्जा संरक्षण को केवल एक औपचारिक प्रक्रिया न मानकर मिशन मोड में लागू करना अनिवार्य है। जमीनी स्तर पर नियमित जांच हो, ताकि बिजली की वास्तविक बचत सुनिश्चित की जा सके।
मई-2025 से 17 सितंबर, 2026 तक सभी विभागों और संस्थानों के साझा प्रयासों से 5.50 करोड़ यूनिट बिजली की बचत की गई है, जिसका वित्तीय मूल्य लगभग 43.90 करोड़ रुपए है।
इस अभियान को और अधिक व्यापक बनाते हुए अगले चरण में 100 करोड़ मूल्य की बिजली बचाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
राज्य में ऊर्जा संरक्षण को जमीनी स्तर पर प्रभावी बनाने के लिए शासकीय कार्यालयों और हॉलों में मास्टर स्विच की अनिवार्य व्यवस्था, स्ट्रीट लाइटों के समयबद्ध प्रबंधन तथा अनावश्यक लाइट, पंखे और एसी को तुरंत बंद करने की आदत पर विशेष बल दिया गया है। पुरानी इमारतों में शत-प्रतिशत एलईडी लाइटों के उपयोग को बढ़ावा देने के साथ-साथ नवीन सरकारी भवनों के निर्माण में सोलेराइजेशन, बेहतर क्रॉस-वेंटिलेशन तथा कुदरती प्रकाश के अधिकतम उपयोग को प्राथमिकता दी जाए। इसके अतिरिक्त, जन-जागरूकता हेतु व्यापक प्रचार अभियानों के संचालन और लोकभवन में अपनाए गए सफल प्रयोगों आदर्श मॉडल मानकर लागू करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि इन छोटे-छोटे व्यावहारिक कदमों के माध्यम से बड़ी ऊर्जा बचत का लक्ष्य सहजता से प्राप्त किया जा सके।
जिला स्तर पर नियमित समीक्षा तंत्र स्थापित करने तथा सर्वाधिक ऊर्जा की बचत करने वाले जिलों एवं अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
लोकभवन में सामाजिक समरसता की झलक!
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर गांधीनगर स्थित लोकभवन में "सामाजिक समरसता महोत्सव" आयोजित हुआ।
ग्राम कल्याण अभियान के अंतर्गत जिन परिवारों के घर अतिथि बनकर भोजन ग्रहण किया था, उन्हीं अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवारों को आज लोकभवन में सम्मानित करने का सौभाग्य मिला। उनके साथ भोजन कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया।
आइए, भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के सुख-दु:ख के साथी बनें और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को साकार करें।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के जन्मदिवस के पावन अवसर पर गांधीनगर स्थित लोकभवन में सामाजिक समरसता महोत्सव का आयोजन हुआ। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी, गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी जी एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्रीमती दर्शनाबेन वाघेला जी भी उपस्थित रहे।
इस विशेष अवसर पर ग्राम कल्याण कार्यक्रमों के दौरान जिन 21 अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवारों के घर आत्मीयतापूर्वक अतिथि बनकर भोजन ग्रहण किया था, उन सभी परिवारों को लोकभवन में आदरपूर्वक आमंत्रित कर सम्मानित किया।
पिछले एक वर्ष से जारी ग्राम कल्याण कार्यक्रम के अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि प्रति सप्ताह गांव-गांव जाकर स्वच्छता, वृक्षारोपण, रात्रि ग्रामसभा, सरकारी विद्यालयों में रात्रि विश्राम, विद्यार्थियों एवं ग्रामीणों संग योगाभ्यास, गौ सेवा तथा प्राकृतिक कृषि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
महर्षि दयानंद सरस्वती जी और हमारे वेदों का पावन संदेश है कि इस सृष्टि पर सभी मनुष्य एक ही ईश्वर की संतान हैं। समाज में ऊंच-नीच, जाति-पाति और भेदभाव मानव-निर्मित हैं। जब समाज का अंतिम व्यक्ति भी आत्मसम्मान के साथ जीता है, तभी अखंड और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होता है।
परिवारों की प्रगति हेतु बच्चों, विशेषकर बेटियों को उच्च शिक्षा दिलाने तथा समाज को व्यसनमुक्त बनाने का पुरजोर आह्वान किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक एवं आत्मीय शुभकामनाएं।
आपका जीवन राष्ट्र सर्वोपरि के पावन संकल्प, अहर्निश जन-सेवा और मां भारती के गौरव की पुनर्स्थापना का दिव्य प्रतीक है। आपके सशक्त नेतृत्व में आज भारत वैश्विक पटल पर एक आत्मनिर्भर, समर्थ और शांतिदूत राष्ट्र के रूप में नयी ऊंचाइयों को स्पर्श कर रहा है।
आपके दूरदर्शी मार्गदर्शन में देश ने विकसित भारत के निर्माण की दिशा में ऐतिहासिक और निर्णायक कदम बढ़ाए हैं। बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण से लेकर तकनीकी नवाचार, सुरक्षा, कूटनीति, प्राकृतिक कृषि और हमारी महान प्राचीन सांस्कृतिक विरासत के पुनरुद्धार तक, हर क्षेत्र में भारत नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।
आपकी अदम्य इच्छाशक्ति, दूरदर्शिता और कठोर परिश्रम प्रत्येक भारतवासी के हृदय में राष्ट्र-निर्माण हेतु समर्पित रहने का नव-उत्साह और प्रेरणा जगाता है।
आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्राप्त हो ऐसी कामना है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में स्वास्थ्य मंत्री श्री प्रफुल्लभाई पानशेरिया जी की उपस्थिति में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत गुजरात में हो रहे कार्यों की गहन समीक्षा की।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के टीबीमुक्त भारत के संकल्प को साकार करने हेतु इस अभियान को गुजरात में एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप देना आवश्यक है। टीबी लमुक्त पंचायत के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने और रोगियों को नशामुक्ति से जोड़ने के कड़े निर्देश दिए।
राज्य के सभी सब-सेंटरों और सरकारी अस्पतालों में टीबी का नि:शुल्क निदान एवं उपचार उपलब्ध है। वर्तमान में 2,351 माइक्रोस्कोपी केंद्र, 3 अत्याधुनिक टीबी कल्चर लैब, 74 CBNAAT और 393 TrueNAT मशीनें पूरी सक्रियता से सेवा दे रही हैं।
शत-प्रतिशत UPFRONT NAAT टेस्टिंग सुनिश्चित करने हेतु 100 नयी TrueNAT मशीनें और घर-घर जाकर टीबी जांच हेतु 294 पोर्टेबल हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीनें खरीदी जाएंगी।
42 किलोग्राम से कम वजन वाले वयस्क मरीजों और 14 वर्ष से कम आयु के सभी बच्चों को 6 माह तक 'रेडी टू ईट न्यूट्रिशन स्नैक्स' प्रदान किए जाएंगे।
स्वास्थ्य मंत्री जी ने टीबी मरीजों तक समयबद्ध उपचार पहुंचाने के साथ-साथ खाद्य पदार्थों में मिलावट करने वालों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन के महर्षि दयानंद सभामंडप में राज्य के वरिष्ठ पत्रकारों, संपादकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों के लिए प्राकृतिक कृषि परिसंवाद का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृषिमंत्री श्री जीतूभाई वाघाणी जी भी विशेष तौर पर उपस्थित रहे।
प्राकृतिक खेती मिट्टी को रसायनमुक्त करने, जल-पर्यावरण के संरक्षण और मानवजाति को गंभीर बीमारियों से बचाने का राष्ट्रीय सेवा-यज्ञ है। इस संदेश को समाज के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाने मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की।
कुरुक्षेत्र गुरुकुल का प्रसंग साझा करते हुए बताया कि खेत में कीटनाशक छिड़काव के दौरान एक मजदूर के बेहोश होने की घटना ने हृदय को झकझोर दिया था। तब यह विचार आया कि जिस जहरीली दवा की गंध से इंसान मरणासन्न हो जाए, उसका प्रयोग कर तैयार अन्न गुरुकुल के मासूम बच्चों को खिलाना घोर अपराध है और उसी दिन रासायनिक खेती का पूर्ण त्याग कर दिया।
जैविक खेती में भारी मात्रा में गोबर खाद की आवश्यकता, मीथेन गैस का उत्सर्जन और अत्यधिक मजदूरी लागत जैसी व्यावहारिक कठिनाइयाँ हैं। इसके विपरीत, प्राकृतिक कृषि सूक्ष्म जीवाणुओं, देशी केंचुओं, जीवामृत, घनजीवामृत और आच्छादन पर आधारित शून्य-लागत वाली कुदरती व्यवस्था है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के मार्गदर्शन और राज्य सरकार के सहयोग से गुजरात में 8 लाख से अधिक किसान प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं। किसानों के उत्पादों के सीधे विपणन हेतु 300 से अधिक स्थायी बिक्री केंद्र कार्यरत किए गए हैं।
आइए, हम सब प्राकृतिक कृषि के इस पवित्र महायज्ञ में सहभागी बनें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में गुजरात में संचालित प्राकृतिक कृषि अभियान के विस्तार की समीक्षा हेतु आयोजित उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की तथा संबंधित अधिकारियों और कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।
रासायनिक खादों पर निर्भरता घटाने और किसानों को प्रोत्साहित करने हेतु राज्य सरकार की कृषि सब्सिडी का मुख्य प्रवाह प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों की ओर मोड़ना अनिवार्य है।
राज्य के कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा 500 गांवों को गोद लिया गया है। प्रत्येक गांव में 1 कृषि वैज्ञानिक और 2 कृषि विद्यार्थियों की समर्पित टीम तैनात की जाएगी, जो किसानों को धरातल पर प्रत्यक्ष मार्गदर्शन देगी।
राज्य में प्राकृतिक कृषि उत्पादों की बिक्री हेतु 300 से अधिक केंद्र कार्यरत हो चुके हैं। उत्पादों की सीधी बिक्री हेतु 'प्रभा ब्रांड' नाम से विशेष डिजिटल प्लेटफॉर्म तैयार किया जा रहा है। उत्पादों की प्रामाणिकता और विश्वसनीयता हेतु गुजरात राज्य प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड द्वारा सर्टिफिकेशन का कार्य तीव्र गति से जारी है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के अध्यक्ष प्रिंस रहीम आगा खान V से शिष्टाचार भेंट की तथा प्राकृतिक कृषि, जल संरक्षण, पर्यावरण, शिक्षा और व्यसनमुक्ति जैसे मानव कल्याणकारी विषयों पर विचार-विमर्श किया।
निरंतर रासायनिक खादों के उपयोग से भूमि में बनी कठोर परत तथा जल संकट पर चिंता व्यक्त की। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के नेतृत्व में जारी राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के महत्व को रेखांकित करते हुए बताया कि प्राकृतिक खेती से केंचुए जमीन में 10 फीट गहरे छिद्र बनाकर जल संचयन और भूमि की उर्वरता को स्वाभाविक रूप से बढ़ाते हैं।
ग्राम कल्याण कार्यक्रमों के माध्यम से वृक्षारोपण, स्वच्छता, स्वास्थ्य, व्यसनमुक्ति और गौ-संवर्धन हेतु किए जा रहे प्रयासों को साझा किया। प्रत्येक परिवार को जन्मदिन एवं वैवाहिक वर्षगांठ जैसे अवसरों पर पौधरोपण करने के लिए प्रेरित किया।
आगा खान रूरल सपोर्ट प्रोग्राम द्वारा 1905 से गुजरात में जल सुरक्षा और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना की।
साझा प्राथमिकताओं के साथ संस्थागत प्रयासों का समन्वय करके हम गुजरात के ग्रामीण अंचल में जल सुरक्षा, प्राकृतिक खेती और युवा सशक्तिकरण को अधिक प्रभावी गति दे सकते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पाटण तहसील में आयोजित ग्राम कल्याण कार्यक्रम
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पाटण स्थित ए. पी.एम.सी. में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में किसान भाइयों, कृषि सखियों एवं किसान मित्रों के साथ सीधा संवाद साधा तथा किसानों द्वारा लगाए गए प्राकृतिक उत्पादों के स्टॉल्स का अवलोकन कर उनके प्रयासों की सराहना की।
इस अवसर पर पाटण ए.पी.एम.सी. में निर्मित प्राकृतिक कृषि उत्पाद बिक्री केंद्र का लोकार्पण भी किया।
अपने जीवन का वह संस्मरण साझा किया जब एक खेत-मजदूर को कीटनाशक के छिड़काव के दौरान बेहोश होते देख मेरा हृदय दहल गया था। उसी क्षण रासायनिक खेती के पूर्ण त्याग का संकल्प लिया था।
किसान भाइयों से आह्वान किया कि वह बिना किसी संकोच के अपनी भूमि के कम से कम एक-चौथाई भाग से प्राकृतिक खेती की शुरुआत करें और अपने परिवार को विषमुक्त अन्न दें।
कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल के 180 एकड़ फार्म का उदाहरण देते हुए बताया कि निरंतर प्राकृतिक कृषि से भूमि में ऑर्गेनिक कार्बन बढ़कर 1.7 हो गया है। देशी गाय के गोबर में मौजूद करोड़ों सूक्ष्मजीव माटी को पुनर्जीवित करने का कार्य करते हैं।
आइए, प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन से जुड़कर धरती, जल, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य की सुरक्षा के इस महाअभियान में सहभागी बनें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पाटण जिले के राजपुर गांव में अनुसूचित जाति परिवार के श्री दलसुख मोहनभाई परमार जी के निवास स्थान पर पहुंचकर परिजनों के साथ जमीन पर बैठकर अत्यंत सादगीपूर्ण वातावरण में प्रातःकालीन अल्पाहार किया तथा उनका कुशलक्षेम जाना।
दलसुखभाई और उनके परिजनों द्वारा दिए गए निष्छल प्रेम और आतिथ्य ने हृदय को असीम आनंद से भर दिया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पाटण जिले के महेमदपुर गांव में रामू मॉडल फार्म की मुलाकात ली तथा मिश्रित फसल प्रणाली, आच्छादन, घन जीवामृत, बीजामृत, दशपर्णी अर्क और जीवामृत निर्माण के लाइव प्रदर्शन का अवलोकन किया।
प्रगतिशील किसान श्री कांतिभाई मूलजीभाई पटेल जी एवं श्री प्रमोदभाई पटेल जी द्वारा 3 बीघा में विकसित इस फार्म में पिछले 7 वर्षों से आमला, चीकू, अमरूद, गन्ना और दालों की सफल प्राकृतिक खेती की जा रही है। कोरोनाकाल में पटेल परिवार के 5 भाइयों ने मिलकर यह अनुकरणीय मॉडल स्थापित किया।
यहां उपस्थित किसानों को प्राकृतिक कृषि का मार्गदर्शन दिया। हरित क्रांति के समय भूमि में कार्बन 2 से 2.5% था, जो रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग से घट गया है। प्राकृतिक कृषि से उत्पादन घटने का भ्रम पूरी तरह निराधार है। गुजरात के 9 लाख से अधिक किसान इसका सफल उदाहरण हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन माटी, जल, पर्यावरण और भावी पीढ़ी के स्वास्थ्य की सुरक्षा का महाअभियान है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पाटण जिले के महेमदपुर गांव स्थित सरकारी विद्यालय के सामान्य कक्ष में रात्रि विश्राम किया। प्रातःकाल विद्यार्थियों, शिक्षकों और योग साधकों के साथ ओम के पवित्र नाद के साथ योगाभ्यास किया तथा बच्चों को संस्कारित जीवनशैली का मार्ग दिखाया।
विद्यार्थियों को नौकासन, भुजंगासन तथा विभिन्न प्राणायामों का प्रत्यक्ष अभ्यास कराया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के भगीरथ प्रयासों से आज संपूर्ण विश्व योग के महत्व को स्वीकार कर उत्तम स्वास्थ्य के सुखद परिणाम प्राप्त कर रहा है।
शास्त्रों के आधार पर विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि जो बालक अपने माता-पिता, दादा-दादी और गुरुजनों के प्रति आदर व श्रद्धा रखते हैं, उन्हें आयुष्य, विद्या, यश और बल स्वतः प्राप्त होते हैं। प्रतिदिन प्रातः उठकर बड़ों के चरण स्पर्श करने का संस्कार अपनाएं।
किशोरावस्था में यदि कोई भूल हो जाए, तो उसे छिपाने के लिए असत्य का सहारा न लें। बिना किसी संकोच के माता-पिता या शिक्षकों के समक्ष अपनी भूल स्वीकार करें, ताकि वह सही मार्ग दिखा सकें। साथ ही, युवाओं से जीवनभर धूम्रपान, तंबाकू और सभी प्रकार के व्यसनों से दूर रहकर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पाटण जिले के महेमदपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित रात्रि सभा में ग्रामजनों के साथ सीधा लोक-संवाद किया तथा गांव को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सुसंस्कृत बनाने का मार्गदर्शन दिया।
गांव का वास्तविक विकास केवल भौतिक सुविधाओं से नहीं, बल्कि ग्रामीणों की आपसी एकता, नैतिक संस्कारों, स्वच्छता और सामूहिक संकल्प से होता है।
धरती माता को रासायनिक जहर से मुक्त करने हेतु प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की। पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने के लिए कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल के 35 वर्षों के अनुभवों को साझा करते हुए 'सेक्स सॉर्टेड सीमन' तकनीक के माध्यम से देशी गायों की नस्ल सुधारने और दुग्ध उत्पादन बढ़ाने पर बल दिया।
बच्चों को उच्च शिक्षा दिलाने तथा ITI एवं कौशल विकास पाठ्यक्रमों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का आह्वान किया। साथ ही, युवाओं को गुटखा और शराब जैसे व्यसनों से मुक्त रहकर एक स्वस्थ समाज के निर्माण की प्रेरणा दी।
ग्रामजनों से आह्वान किया कि स्वच्छता को जीवन का संस्कार बनाकर मेहमेदपुर को एक आदर्श गांव बनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पाटण जिले के महेमदपुर गांव में अनुसूचित जाति परिवार के श्री अमरतभाई बबाभाई राठौड़ जी के निवास पर पहुंचकर उनके परिजनों के साथ अत्यंत आत्मीयता से मुलाकात की और उनके दैनिक जीवन एवं हाल-चाल के बारे में जानकारी ली।
अमरतभाई के परिवार द्वारा अत्यंत प्रेमपूर्वक परोसी गई मूंग की दाल, लौकी की सब्जी, भाखरी और सलाद का आस्वाद लिया। एक साधारण श्रमिक परिवार के साथ भोजन कर 'सादगी में संवेदना' और 'सहजता में समाज से जुड़ाव' के भाव को अनुभव किया।
परिवार के छोटे बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण संवाद साधते हुए उन्हें मन लगाकर पढ़ने और जीवन में उच्च नैतिक संस्कारों को ढालने की प्रेरणा दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद प्रदान किए।
समाज के प्रत्येक वर्ग के साथ अपनत्व से जुड़ना ही सामाजिक समरसता की मूल आत्मा है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पाटण जिले के महेमदपुर गांव प्रवास के दौरान ग्रामवासियों द्वारा किए गए स्वागत हेतु आभार व्यक्त किया तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के तहत पौधा रोपा एवं स्वयं झाड़ू थामकर स्वच्छता अभियान में सक्रिय श्रमदान किया।
महेमदपुर गांव की 1 हेक्टेयर भूमि में 20 से अधिक प्रजातियों के फलदार एवं अन्य पौधों का रोपण किया गया।
इस अवसर पर ग्रामजनों से कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि कम से कम दो वर्षों तक बालक की भांति उसका संवर्धन करना अनिवार्य है। वृक्ष में भी जीवन होता है, रोपा गया पौधा अगर देखरेख के अभाव में सूख जाए तो वह भ्रूणहत्या समान पाप है।
गांव की गलियों में स्वयं झाड़ू लगाकर श्रमदान किया और संदेश दिया कि सफाई करने से किसी का पद या प्रतिष्ठा कम नहीं होती। स्व-स्वच्छता से अनेक बीमारियों से बचा जा सकता है। इस अवसर पर गांव के सच्चे कर्मयोगी सफाई मित्रों का बहुमान भी किया।
महेमदपुर गांव के आपसी प्रेम, भाईचारे और युवा सरपंच द्वारा संचालित समरस पंचायत की सराहना करते हुए ग्रामीणों से एकजुटता के बल पर मेहमेदपुर को एक 'आदर्श गांव' बनाने का आह्वान किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वडोदरा की ऐतिहासिक धरा पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की, जहां प्रधानमंत्री जी ने हजारों युवाओं के साथ संवाद कर उनमें नयी ऊर्जा का संचार किया। 35,000 करोड़ रुपए से अधिक की विभिन्न विकास परियोजनाओं का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया।
इस गरिमामय अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी, केंद्रीय मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव जी, उप मुखमंत्री श्री हर्ष संघवी जी, राज्य सरकार के मंत्रीगण एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साबरकांठा जिले के तलोद स्थित ए. पी.एम.सी. मार्केट में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में प्राकृतिक कृषि उत्पादों के प्रदर्शनी स्टॉल्स का अवलोकन किया तथा उपस्थित विशाल किसान जनसमूह, कृषि सखियों एवं किसान मित्रों के साथ संवाद साधा।
60 के दशक की हरित क्रांति तत्कालीन आवश्यकता थी, परंतु रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग ने भूमि को कठोर, जल को दूषित और समाज को गंभीर बीमारियों की ओर धकेल दिया है।
कुरुक्षेत्र गुरुकुल तथा साबरकांठा के प्रगतिशील किसानों के सफल मॉडल का उल्लेख करते हुए स्पष्ट किया कि देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती जीरो बजट खेती है। इससे समय के साथ उत्पादन बढ़ता है, जल की भारी बचत होती है और मिट्टी की उर्वरता पुनर्जीवित होती है। प्राकृतिक खेती से उत्पादन घटने का भय पूरी तरह भ्रामक और काल्पनिक है।
माताओं के दूध में भी यूरिया एवं कीटनाशकों के अंश मिलने संबंधी शोध रिपोर्टों पर गंभीर चिंता व्यक्त की। किसान भाइयों से आग्रह किया कि वह अपनी भूमि के कम से कम एक हिस्से से प्रायोगिक तौर पर प्राकृतिक खेती की शुरुआत करें और प्रतिवर्ष इसका दायरा बढ़ाएं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन से जुड़कर रासायनिक उर्वरकों के आयात पर व्यय होने वाली देश की करोड़ों रुपये की विदेशी मुद्रा बचाएं तथा भावी पीढ़ी को विषमुक्त अन्न देकर राष्ट्र निर्माण में सहभागी बनें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साबरकांठा के सुल्तानपुर गांव में किसान श्री रोनकभाई पटेल जी के प्राकृतिक फार्म का निरीक्षण किया। किसानों को जीवामृत निर्माण का मार्गदर्शन दिया तथा सेक्स सॉर्टेड सीमन टेक्नोलॉजी से नस्ल सुधारने के लिए प्रेरित किया।
धरती माता को रसायनों के जहरमुक्त करने और समाज को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाने हेतु प्राकृतिक कृषि ही एकमात्र समाधान है। किसान भाई अपनी भूमि के कम से कम एक हिस्से में प्राकृतिक खेती अपनाएं तथा पशुपालन में आधुनिक तकनीक का समावेश कर आत्मनिर्भर बनें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साबरकांठा जिले की तलोद तहसील के बोरीया (जगापुर) गांव में अनुसूचित जाति परिवार के श्रीमती नंदाबेन रजनीभाई जी के घर पर उनके परिजनों के साथ अत्यंत सादगीपूर्ण वातावरण में प्रातःकाल अल्पाहार किया तथा परिवारजनों से उनका हाल-चाल जाना।
ग्रामीण जीवन का सहज आतिथ्य और निष्छल प्रेम हृदय को असीम आनंद से भर देता है। अपनों के बीच बैठकर आत्मीय संवाद साधना ही सामाजिक समरसता और समानता का वास्तविक आधार है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साबरकांठा के अणियोड गांव में पशुपालक श्री अल्पेशभाई पटेल जी के घर देशी गाय का दुग्ध दोहन किया तथा गांव की अर्बुदा दूध मंडली में पशुपालक भाइयों के साथ सम्मिलित होकर स्वयं दूध जमा करवाया।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साबरकांठा के अणियोड प्राथमिक विद्यालय में रात्रि विश्राम के बाद आज सुबह विद्यार्थियों और ग्रामवासियों के साथ योगाभ्यास किया तथा अनुशासित खान-पान एवं दैनिक व्यायाम अपनाने का संदेश दिया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों से आज भारत का प्राचीन योग विद्या विश्वव्यापी बन चुका है। योग शरीर, मन और आत्मा के बीच संतुलन स्थापित कर सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
प्रतिदिन योग, प्राणायाम और शारीरिक श्रम करने से शरीर स्वस्थ और मन एकाग्र रहता है। अपने भोजन में तेल और वसा की मात्रा को नियंत्रित रखें और योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाकर एक ऊर्जावान जीवन जियें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साबरकांठा जिले की तलोद तहसील स्थित अणियोड गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित रात्रि सभा में ग्रामवासियों के साथ आत्मीय संवाद हुआ।
आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य और पर्यावरण की सुरक्षा हेतु रासायनिक खादों का पूर्ण त्याग कर देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती अपनाने का किसानों को आह्वान किया। रासायनिक, जैविक - ऑर्गेनिक और प्राकृतिक कृषि के वैज्ञानिक अंतर को समझाते हुए जमीन को जहरमुक्त बनाने पर विशेष बल दिया।
बच्चों को केवल शिक्षित ही नहीं, बल्कि उच्च नैतिक संस्कारों से सुसज्जित करने का आग्रह किया। बच्चों को डिजिटल स्क्रीन एवं व्यसनों से बचाकर वेदों में वर्णित सनातन मूल्यों, बड़ों के आदर और देश-प्रेम के मार्ग पर चलाने की प्रेरणा दी।
बेटियों की शिक्षा को सर्वोपरि बताते हुए संदेश दिया कि एक शिक्षित बेटी दो कुलों को रोशन करती है और संपूर्ण समाज के उद्धार का मार्ग प्रशस्त करती है। सभी माता-पिता से बेटियों को बिना किसी संकोच के उच्च शिक्षा दिलाने और उन्हें स्वावलंबी बनाने की अपील की। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साबरकांठा जिले की तलोद तहसील स्थित अणियोड गांव में अनुसूचित जाति परिवार के श्री रेवाभाई मगनभाई नाडिया जी के निवास स्थान पर उनके परिजनों के साथ सादगीपूर्ण एवं स्नेहपूर्ण वातावरण में रात्रि भोजन किया।
रेवाभाई के परिवार द्वारा अत्यंत आत्मीयता से परोसी गई तुरही की सब्जी, मूंग की दाल और रोटी का स्वाद लिया। भोजन के दौरान परिजनों के साथ सहज भाव से संवाद साधा, उनका हाल-चाल जाना तथा बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और आजीविका पर चर्चा की।
सामाजिक समरसता और प्रेम के धागे से बंधा समाज ही 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को साकार करता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साबरकांठा जिले की तलोद तहसील के अणियोड गांव के दो दिवसीय प्रवास के प्रथम दिन ग्रामवासियों के बीच उपस्थित होकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की तथा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
गांव के मुख्य चौक में झाड़ू थामकर ग्रामजनों के साथ स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता की। ग्रामीणों को स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने हेतु प्रेरित करते हुए स्वच्छता को स्वस्थ और स्वाभिमानी समाज के निर्माण का नैतिक कर्तव्य बताया। इस अवसर पर गांव के सफाई मित्रों का अभिनंदन कर उनको सम्मानित किया।
अणियोड गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधरोपण किया। इस पर्यावरण चेतना से प्रेरित होकर गांव नागरिकों ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण में सहभागिता की।
जब प्रत्येक नागरिक अपने घर के साथ-साथ अपने गांव को भी स्वच्छ और हरा-भरा रखने का संकल्प लेगा, तभी पूज्य बापू के स्वच्छ भारत के सपने को हम सही अर्थों में साकार कर सकेंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद स्थित गुजरात विश्वविद्यालय के अटल कलाम परिसर में नारायण सेवा संस्थान द्वारा आयोजित 3D प्रिंटेड नारायण मॉड्यूलर आर्टिफिशियल लिम्ब फिटमेंट शिविर एवं भामाशाह सम्मान समारोह में उपस्थित विशाल जनसमूह और दिव्यांग बंधुओं के साथ संवाद किया।
पद्मश्री कैलाश मानव जी एवं उनके परिवार द्वारा पिछले 40 वर्षों से मानवता की सेवा में दिया जा रहा योगदान प्रशंसनीय है।
दिव्यांगजनों का संबल बनना और उन्हें कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनाना ही 'नर-सेवा ही नारायण सेवा' का वास्तविक स्वरूप है। आधुनिक तकनीक और समाज के दानदाताओं के सहयोग से दिव्यांग भाइयों-बहनों के जीवन में नया आत्मविश्वास और आशा का संचार हो रहा है।
इस पवित्र कार्य को और अधिक व्यापक बनाने हेतु समाज के दानदाताओं की सराहना की। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर आयोजित राज्य स्तरीय श्रेष्ठ शिक्षक पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी, शिक्षामंत्री डॉ. प्रद्युमनभाई वाजा जी, शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रीवाबा जाडेजा जी एवं शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति के बीच प्रदेश के उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया तथा सभी शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी।
भारत में प्राचीनकाल से ही गुरु का स्थान सर्वोपरि है। माता जन्म देती है, परंतु गुरु बालक के जीवन से अज्ञान का अंधकार मिटाकर उसमें ज्ञान का प्रकाश भरता है और उसे संस्कारवान व्यक्ति बनाता है।
केवल भौतिक समृद्धि और बाह्य साधन स्थायी सुख नहीं दे सकते। आधुनिक विज्ञान एवं तकनीक के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, आत्मज्ञान और मानवीयता की शिक्षा देना अत्यंत आवश्यक है। महर्षि दयानंद सरस्वती जी के विचारों के अनुरूप विद्वान होने के साथ-साथ चरित्रवान होना ही मनुष्य की पूर्णता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के विकसित भारत @ 2047 संकल्प को साकार करने हेतु शिक्षकों से आह्वान किया कि वह संस्कृति और तकनीक के समन्वय से नयी पीढ़ी को दिशा प्रदान करें। साथ ही, विषयों की जानकारी देने से पूर्व प्रतिदिन 5 मिनट विद्यार्थियों को जीवन जीने की कला और सही उद्देश्य सिखाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर लोकभवन में समाज के नव-निर्माता गुरुजनों के प्रति आदर और कृतज्ञता व्यक्त करते हुए शिक्षक कल्याण निधि में अपना स्वैच्छिक योगदान समर्पित किया।
प्रतिवर्ष 5 सितंबर को शिक्षकों के सम्मान हेतु योगदान देने की सुंदर परंपरा के अंतर्गत आज लोकभवन पहुंचे गांधीनगर जिले की विभिन्न शालाओं के प्यारे बच्चों के साथ स्नेहपूर्ण संवाद साधा।
मनुष्य के जीवन में शिक्षा का स्थान सर्वोपरि है। शिक्षा ही वह माध्यम है, जिससे व्यक्ति का सच्चा और सर्वांगीण विकास संभव होता है।
बच्चों को मन लगाकर अध्ययन करने की सीख देने के साथ-साथ इस बात पर विशेष बल दिया कि पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में उच्च नैतिक संस्कारों को ढालना और उत्तम स्वास्थ्य बनाए रखना भी उतना ही अनिवार्य है।
हमारे शिक्षक ही आने वाली पीढ़ी के चरित्र और राष्ट्र के भविष्य का निर्माण करते हैं, इसलिए उनके कल्याण के लिए योगदान देना हम सभी का नैतिक दायित्व है।
राष्ट्रीय शिक्षक दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर तहसील में आयोजित दो दिवसीय ग्राम कल्याण कार्यक्रम
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर के चंद्राला गांव में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में उपस्थित विशाल किसान जनसमूह के साथ संवाद किया और अपने अनुभवों के आधार पर किसानों को मार्गदर्शन दिया।
रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से बढ़ते कैंसर और हृदय रोग जैसे जानलेवा रोगों पर गंभीर चिंता जतायी। समाज को इन बीमारियों से बचाने और देश की अरबों रुपये की विदेशी मुद्रा की बचत के लिए प्राकृतिक कृषि ही सर्वोत्तम समाधान है।
देशी गाय के 1 ग्राम गोबर में 300 करोड़ से अधिक हितकारी सूक्ष्म जीवाणु होते हैं। जीवामृत और घनजीवामृत के प्रयोग से उत्पादन लागत शून्य होती है, 50 फीसदी जल की बचत होती है तथा भूमि की उर्वरता पुनर्जीवित होती है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में संचालित राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के तहत गुजरात में अब तक 9 लाख से अधिक किसान प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं। राज्य में 3-3 गांवों के क्लस्टर बनाकर कृषि सखियों और मास्टर ट्रेनर्स द्वारा किसानों को उनके द्वार पर नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
परिसंवाद के अंत में उपस्थित सभी किसान भाइयों, जनप्रतिनिधियों और महानुभावों ने दोनों हाथ उठवाकर अपनी भूमि के कम से कम चौथे हिस्से में प्राकृतिक खेती अपनाने की शपथ दिलवायी तथा आने वाली पीढ़ी को विषमुक्त आहार देने का दृढ़ संकल्प लिया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर जिले के छाला गांव के अनुसूचित जाति परिवार के श्री मंगाभाई महेरिया जी के निवास स्थान पर पहुंचकर उनके परिजनों के साथ अत्यंत सादगीपूर्ण एवं स्नेहपूर्ण वातावरण में अल्पाहार ग्रहण किया।
मंगाभाई और उनके परिजनों के साथ सहजता से बैठकर उनका हाल-चाल जाना, आजीविका के संदर्भ में चर्चा की तथा बच्चों को उत्तम शिक्षा ग्रहण कर आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
समाज से जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव की संकीर्ण मानसिकता को समाप्त कर प्रत्येक नागरिक को सम्मान देना ही सच्चा धर्म, मानवता और हमारी प्राचीन संस्कृति का मूल आधार है।
जब समाज का प्रत्येक वर्ग आपसी प्रेम, विश्वास और आत्मीयता के धागे में बंधेगा, तभी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी जी का 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' का संकल्प पूर्ण रूप से साकार होगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर तहसील के प्रवास के दौरान चंद्राला एवं छाला गांव में ग्रामवासियों, पशुपालकों और किसानों के बीच उपस्थित रहकर अत्यंत आत्मीयता एवं प्रसन्नता का अनुभव हुआ।
चंद्राला गांव में ग्रामीण श्री अल्पेशभाई परमार जी के निवास पर पहुंचकर देशी गाय का दुग्ध दोहन किया। देशी गाय का संवर्धन केवल पशुपालन नहीं, बल्कि हमारी सनातन संस्कृति, स्वास्थ्य और प्राकृतिक खेती का मूल आधार है।
छाला गांव के प्रगतिशील किसान श्री शिवाभाई पटेल जी के प्राकृतिक कृषि मॉडल फार्म का अवलोकन किया। खेत में अपनाई गई फसलों के विविधीकरण और भूमि की जीवंतता को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
देशी गाय पर आधारित प्राकृतिक खेती ही माटी की उर्वरता लौटाने और आने वाली पीढ़ियों को विषमुक्त अन्न देने का एकमात्र मार्ग है। किसान भाई प्राकृतिक कृषि अपनाकर आत्मनिर्भर और समृद्ध बनें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर के चंद्राला गांव स्थित चंद्राला आदर्श प्राथमिक शाला के एक साधारण कमरे में रात्रि विश्राम के पश्चात प्रातःकाल के शांत एवं सुरम्य वातावरण में विद्यालय के विद्यार्थियों, शिक्षकों तथा ग्रामवासियों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया।
योग और प्राणायाम के शारीरिक और मानसिक लाभों को रेखांकित करते हुए कहा कि नियमित प्राणायाम से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है तथा मन एकाग्र और शांत रहता है।
विद्यार्थियों और ग्रामीणों को जंकफूड एवं व्यसनों से दूर रहकर योग, प्राणायाम और सात्विक आहार को अपनी दैनिक दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाने की प्रेरणा दी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर के चंद्राला गांव में आयोजित रात्रि सभा के दौरान ग्रामवासियों के साथ श्रीराम के जीवन आदर्शों, संस्कार, सामाजिक समरसता, प्राकृतिक कृषि और गौ-संवर्धन जैसे विषयों पर आत्मीय लोक-संवाद हुआ।
वाल्मीकि रामायण के प्रसंगों का उल्लेख करते हुए कहा कि श्रीराम की अनन्य पितृभक्ति, भरत जी का त्याग और लक्ष्मण जी के भ्रातृ-स्नेह को जीवन में उतारना अनिवार्य है। "जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरियसी" के भाव के साथ माता-पिता और मातृभूमि का आदर करने तथा समाज को वृद्धाश्रमों की आवश्यकता से मुक्त बनाने के संस्कार गढ़ने का आह्वान किया।
बेटे और बेटी के बीच भेदभाव को अनुचित बताते हुए बेटियों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के समान अवसर देने पर बल दिया। अभिभावकों को अपने बच्चों के साथ समय बिताने तथा उन्हें डिजिटल स्क्रीन की आभासी दुनिया और व्यसनों से दूर रखकर देश-प्रेम के संस्कारों से जोड़ने की अपील की।
रासायनिक खादों के प्रयोग से बढ़ती गंभीर बीमारियों पर चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि खर्चीली ऑर्गेनिक खेती और प्राकृतिक खेती में बड़ा अंतर है। देसी गाय के गोबर-गौमूत्र और केंचुओं पर आधारित प्राकृतिक कृषि से उत्पादन लागत नगण्य होती है तथा 50 फीसदी जल की बचत होती है।
पशुपालक भाइयों की आय बढ़ाने और समृद्धि सुनिश्चित करने हेतु मात्र 50 रुपये में उपलब्ध 'सेक्स-सॉर्टेड सीमेन' का लाभ उठाने का आग्रह किया, जिससे केवल उच्च दुग्ध उत्पादन क्षमता वाली बछड़ियों का जन्म होता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर के चंद्राला गांव में अनुसूचित जाति परिवार के श्री लालाभाई परमार जी के घर पर उनके परिजनों के साथ सादगीपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में सात्विक रात्रि भोजन ग्रहण किया तथा परिवार की कुशलक्षेम जानी।
जात-पात, ऊंच-नीच और भेदभाव से मुक्त होकर प्रत्येक नागरिक को सम्मान देना ही सच्चा धर्म और मानवता है। सामाजिक समरसता और आत्मीयता के धागों से बंधा समाज ही एक भारत, श्रेष्ठ भारत का निर्माण करता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर जिला स्थित चंद्राला गांव के दो दिवसीय प्रवास के दौरान ग्रामवासियों के उत्साहपूर्ण स्वागत के बीच 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के अंतर्गत व्यापक वृक्षारोपण तथा ग्रामवासियों संग स्वच्छता अभियान किया।
ज्योति विद्यामंदिर परिसर में गांधीनगर जिला प्रशासन और वन विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में आयुर्वेदिक, फलदार और छायादार पौधों का सामूहिक रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
शास्त्रों का उल्लेख करते हुए कहा कि मनुष्य भोजन और जल के बिना कुछ दिन जीवित रह सकता है, परंतु वृक्षों से मिलने वाली ऑक्सीजन के बिना 3 मिनट भी जीवित रहना संभव नहीं है। अशुद्ध हवा ग्रहण कर शुद्ध प्राणवायु देने वाले वृक्ष साक्षात देवता के समान हैं।
पौधा लगाने के बाद देखभाल के अभाव में उसका सूख जाना अत्यंत अनुचित है। यदि रोपे गए पौधे का 3 वर्षों तक निष्ठापूर्वक पोषण किया जाए, तो वह जीवनभर और आने वाली पीढ़ियों को छाया, फल और ऑक्सीजन प्रदान करता है। सभी नागरिकों से अपने जन्मदिन और वैवाहिक वर्षगांठ पर कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की।
गांव में स्वयं झाड़ू थामकर ग्रामवासियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया। गंदगी दूर करने वाले सफाई मित्रों का सम्मान करते हुए उन्हें समाज का अत्यंत सम्मानीय हिस्सा बताया तथा चंद्रला गांव की उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था की सराहना की। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद जिले के मांडल में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद के दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित किसानों के साथ प्राकृतिक खेती, मिट्टी के स्वास्थ्य और जन-आरोग्य के विषय पर एक अत्यंत जीवंत और विचारोत्तेजक संवाद हुआ।
समारोह से पूर्व किसानों द्वारा लगाए गए प्राकृतिक एवं मूल्यवर्धित कृषि उत्पादों के विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन कर किसानों के प्रयासों की सराहना की।
आने वाली पीढ़ियों को बंजर भूमि और विषैला जल सौंपने के बजाय समृद्ध पर्यावरण देने हेतु रसायनमुक्त प्राकृतिक कृषि अपनाने की भावुक अपील की।
यूरिया और रसायनों से भूमि के मित्र केंचुए नष्ट हो रहे हैं, मिट्टी कठोर हो रही है और भूगर्भ जल एवं खाद्यान्न में विष घुलने से कैंसर तथा हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं।
प्राकृतिक खेती खर्चीली जैविक खेती से पूरी तरह भिन्न है। देसी गाय के गोबर-गौमूत्र में मौजूद करोड़ों सूक्ष्म जीवाणु मिट्टी के पोषक तत्वों को पौधों के आहार में बदलते हैं।
किसानों को सलाह दी गई कि अगर हिचकिचाहट हो, तो शुरुआत में पूरे खेत के बजाय कम से कम चौथे हिस्से में प्राकृतिक खेती कर अपने परिवार के लिए विषमुक्त अन्न उगाएं।
समृद्ध माटी ही समृद्ध राष्ट्र का आधार है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद जिले की मांडल तहसील स्थित नवागाम की औचक मुलाकात के दौरान ग्रामवासियों की सरलता, आत्मीयता और गांव की स्वच्छता ने हृदय को गहराई से प्रभावित किया।
गांव के अनुसूचित जाति परिवार के श्री लखुभाई मकवाणा जी के घर जमीन पर बैठकर परिजनों के संग अत्यंत सहजता और स्नेह के साथ अल्पाहार ग्रहण किया।
रासायनिक खेती से दूषित हो रहे जल-अन्न तथा कैंसर, मधुमेह और हृदय रोग जैसी बढ़ती गंभीर बीमारियों पर चिंता व्यक्त करते हुए देसी गाय आधारित प्राकृतिक कृषि अपनाने का ग्रामजनों से आग्रह किया। प्राकृतिक खेती से उत्पादन लागत शून्य होती है, जल की भारी बचत होती है और रसायनों के बिना भी गुणवत्तापूर्ण भरपूर उत्पादन संभव है।
बिना किसी पूर्व सूचना या औचक मुलाकात के बावजूद नवागाम में दिखी उत्कृष्ट स्वच्छता, सरपंच एवं ग्रामवासियों के सजग प्रयासों का परिणाम है।
ग्रामीणों से स्वच्छता को जीवन का सहज संस्कार बनाने, बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करने, युवाओं को व्यसनों से दूर रखने तथा बिना किसी भेदभाव के बेटा-बेटी दोनों को समान रूप से उच्च शिक्षा देने की अपील की। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद जिले की मांडल तहसील स्थित महर्षि दयानंद विद्यापीठ में प्रातःकाल के शांत एवं सुरम्य वातावरण में विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास करने तथा उनके संग आत्मीय संवाद साधने का पावन अवसर मिला।
विद्यार्थियों के साथ कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका, भ्रामरी प्राणायाम तथा ओमकार नाद और गायत्री मंत्र का उच्चारण किया। नियमित योग से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा, उत्तम स्वास्थ्य और मानसिक एकाग्रता का विकास होता है।
विद्यार्थियों को डिजिटल स्क्रीन की आभासी दुनिया से दूर रहकर माता-पिता और गुरुजनों द्वारा दिखाए गए जीवन के वास्तविक मार्ग पर चलने का संदेश दिया।
जीवन में भूल होना स्वाभाविक है, परंतु भूल छिपाने के लिए असत्य या गलत संगति का सहारा लेना बर्बादी की ओर ले जाता है। भूल होने पर बिना संकोच बड़ों के समक्ष उसे स्वीकार करने से मन का बोझ हल्का होता है और सही मार्गदर्शन मिलता है।
नियमित योग-प्राणायाम, शुद्ध सात्विक आहार और कुसंगति से दूरी ही विद्यार्थियों को जीवन में सफलता के शिखर पर ले जाती है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद जिले की मांडल तहसील स्थित नाना ऊभड़ा गांव के प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में आयोजित रात्रि सभा में ग्रामवासियों के साथ अत्यंत सार्थक और आत्मीय संवाद हुआ।
एक किसान पुत्र के रूप में, गांव के किसानों और ग्रामीणों के बीच समय बिताना अपने ही परिवार के बीच रहने जैसी आत्मिक शांति और प्रसन्नता प्रदान करता है।
गांवों की स्वच्छ हवा, आपसी प्रेम और सामाजिक समरसता ही भारतीय संस्कृति का वास्तविक आधार हैं।
बच्चों को उत्तम पारिवारिक संस्कार देना और माता-पिता का उनके साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताना अत्यंत आवश्यक है, ताकि वह व्यसन और गलत मार्ग से बचे रहें। छल-कपट से अर्जित धन साथ नहीं जाता, केवल सत्कर्म और दीन-दुखियों की सेवा ही मानव जीवन की वास्तविक पूंजी हैं।
पशुपालन कृषि की समृद्धि का आधार स्तंभ है। रासायनिक खाद के प्रयोग से बंजर होती भूमि और जहरीले अन्न से बचाव हेतु देसी गाय आधारित प्राकृतिक खेती अपनाना और पशुओं में नस्ल सुधार करना अनिवार्य है।
आइए, हम सब मिलकर विकसित भारत @ 2047 के निर्माण में अपना सहयोग दे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद जिले की मांडल तहसील के नाना ऊभड़ा गांव के अनुसूचित जाति परिवार की बहन सविताबेन सोमाभाई परमार के घर जमीन पर बैठकर पूरे परिवार के साथ आत्मीय वातावरण में सात्विक रात्रि भोजन ग्रहण किया।
परिवार के सदस्यों का हाल-चाल जाना और बच्चों को जीवन में उच्च शिक्षा और उत्तम संस्कार प्राप्त कर आगे बढ़ने के स्नेहपूर्ण आशीर्वाद दिए।
प्रेम और श्रद्धा से परोसी गई तुरही की सब्जी, रोटी और खिचड़ी का स्वाद किसी भी राजसी व्यंजन से कहीं अधिक तृप्तिदायक और पवित्र रहा।
गांव के इस सीधे-सादे परिवार का निश्छल प्रेम यह अहसास कराता है कि सच्चा सुख, समानता और समरसता केवल आत्मीयता के धागों में ही निहित है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद जिले की मांडल तहसील के नाना ऊभड़ा गांव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के अंतर्गत अहमदाबाद जिला प्रशासन एवं वन विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में बोरसली का पौधा रोपकर हरित गुजरात का संदेश दिया।
पर्यावरण सुरक्षा हेतु गांव में वन कवच के तहत आयुर्वेदिक, फलदार और छायादार 32 प्रजातियों के 10,000 पौधों का सामूहिक रोपण किया गया।
केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अगले 3 वर्षों तक अपने बच्चे की तरह उनका पालन-पोषण करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। वृक्ष साक्षात देवता हैं, जो मानवजाति को जीवनदायिनी प्राणवायु प्रदान करते हैं। प्रकृति से खिलवाड़ के कारण ही आज ग्लोबल वार्मिंग और प्राकृतिक आपदाओं का सामना करना पड़ रहा है, जिससे बचाव का एकमात्र साधन अधिक से अधिक वृक्षारोपण है।
गांव में स्थानीय सफाईकर्मियों और ग्रामवासियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। प्रधानमंत्री जी के स्वच्छ भारत मिशन को रेखांकित करते हुए स्वच्छता को अपने संस्कारों का हिस्सा बनाने का आह्वान किया और सफाईकर्मियों के योगदान को सराहा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में पधारकर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी ने सौजन्य मुलाकात की। लोकभवन में उनका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया।
बैठक के दौरान गुजरात के सर्वांगीण विकास, जन-कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और राज्य की प्रगति से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
राज्य में प्राकृतिक खेती का दायरा बढाने, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिक एवं मूल्यपरक नवाचार, राज्य के उज्ज्वल भविष्य के लिए तैयार की जा रही भावी योजनाओं एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम छोर पर खड़े नागरिक तक सुगमता से पहुंचे, इस दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर विस्तार से संवाद हुआ। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राष्ट्रीय खेल दिवस के पावन अवसर पर आज अहमदाबाद में स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ गुजरात द्वारा स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ गुजरात के सहयोग से आयोजित 'वार्षिक स्पोर्ट्स अवॉर्ड्स' समारोह की अध्यक्षता की।
आज के समय में मोबाइल और स्क्रीन की लत बच्चों के भविष्य को प्रभावित कर रही है। बच्चों की असीम ऊर्जा को सही दिशा देने और उन्हें स्वस्थ रखने का सबसे बेहतरीन मार्ग खेल का मैदान है।
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के अपने संस्मरण साझा करते हुए रेखांकित किया कि 5 वर्ष की आयु से ही बच्चों की खेल प्रतिभा को पहचानकर उन्हें सही अनुशासन और वैज्ञानिक प्रशिक्षण दिया जाए, तो साधारण बच्चे भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पदक जीतकर देश का नाम रोशन कर सकते हैं।
केवल खेल ही नहीं, बल्कि एक सशक्त और स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए प्राकृतिक कृषि और पर्यावरण संरक्षण को जीवन में अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
गुजरात में खेल के विकास में ऐतिहासिक योगदान देने वाले शतरंज कोच श्री मयूर पटेल जी और क्रिकेट कोच श्री जयप्रकाश पटेल जी को 'लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड' तथा 17 से अधिक प्रतिभावान खिलाड़ियों एवं कोचों को सम्मानित किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राष्ट्रीय खेल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की पावन जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
खेल केवल एक शारीरिक गतिविधि ही नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और टीमवर्क का प्रतीक हैं।
आइए, इस अवसर पर हम सभी अपने जीवन में खेल और फिटनेस अपनाने का संकल्प लें और अपने युवाओं को खेल के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करें।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर आज लोकभवन, गांधीनगर में SOS संस्था के कच्छ-भुज केंद्र की प्यारी बेटियों ने रक्षासूत्र बांधकर इस पर्व को अत्यंत भावपूर्ण और यादगार बना दिया।
बेटियों से उनकी पढ़ाई, रुचियों और भविष्य के लक्ष्यों के बारे में बातचीत की। बेटियों द्वारा मुझे भेंट की गई उनके अपने हाथों से बनी सुंदर पेंटिंग देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ।
बच्चों को केवल औपचारिक शिक्षा ही नहीं, बल्कि उच्च संस्कार, आत्मविश्वास और स्वावलंबन देना ही समर्थ और सशक्त समाज के निर्माण का वास्तविक आधार है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमितभाई शाह जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित गूजरात विद्यापीठ के 72वें दीक्षांत समारोह में 7 विद्याशाखाओं के 18 विभागों के 900 विद्यार्थियों को डिग्रियां एंव गांधीवादी मूल्यों, अनुसंधान एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 11 मेधावी विद्यार्थियों को 'कुलाधिपति मंदिर पदक' और 'ध्वज पदक' से सम्मानित किया गया।
प्राचीन गुरुकुल परंपरा का स्मरण करवाते हुए विद्यार्थियों को 'मातृ देवो भव:, पितृ देवो भव:, आचार्य देवो भव:' जीवन मंत्र को अपनाने का आह्वान किया। देश में बढ़ते वृद्धाश्रमों पर चिंता व्यक्त करते हुए स्पष्ट किया कि उच्च शिक्षा के बाद भी घर में माता-पिता के लिए स्थान न हो, तो ऐसी शिक्षा निरर्थक है।
समाज से प्राप्त ज्ञान को स्वयं तक सीमित न रखकर जरूरतमंदों तक पहुचाना ही सच्चा सामाजिक उत्तरदायित्व है।
वेद, उपनिषद, गीता और पंच महाव्रत - अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य और अपरिग्रह ही भारत की वास्तविक पहचान हैं। युवाओं को मन, वचन और कर्म से सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
इस अवसर पर केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमितभाई शाह जी ने पूज्य बापू के विचारों की शाश्वत प्रासंगिकता, खादी के विचार, नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति तथा वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण में विद्यापीठ के स्नातकों की भूमिका पर विस्तृत प्रकाश डाला। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अंकलेश्वर स्थित सनातन इंटरनेशनल एकेडमी में विद्याभारती परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता की तथा किशोरियों के शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक विकास हेतु मार्गदर्शक 'सक्षम किशोरी' पुस्तक का विमोचन किया।
किशोरावस्था एक ऐसा चरण है जहां बच्चे बुद्धि से अधिक हृदय से निर्णय लेते हैं और डिजिटल दुनिया के काल्पनिक पहलुओं को वास्तविक मान बैठते हैं। ऐसे समय में बच्चों को डांटने या अकेला छोड़ने के बजाय उनके साथ मित्रवत व्यवहार कर संवेदनशीलता से उनकी समस्याओं को सुलझाना चाहिए।
प्राचीन भारतीय संस्कृति के 16 संस्कारों द्वारा चरित्र निर्माण की समृद्ध परंपरा रही है। आधुनिकता को अपनाने के साथ-साथ ‘मातृदेवो भव:’, ‘पितृदेवो भव:’ और ‘आचार्यदेवो भव:’ की मूल जड़ों से जुड़े रहना अत्यंत आवश्यक है।
मनुष्य से गलतियां होना स्वाभाविक है, लेकिन भूल को छुपाने के बजाय माता-पिता या शिक्षकों के सामने खुले तौर पर स्वीकार कर लेने से 90% समस्याओं का समाधान स्वतः हो जाता है।
आज हमारी बेटियां डॉक्टर, इंजीनियर, पायलट से लेकर देश की सीमाओं की सुरक्षा तक हर क्षेत्र में राष्ट्र का नाम रोशन कर रही हैं। 'सक्षम किशोरी' पुस्तक बेटियों और उनके अभिभावकों के लिए एक उत्कृष्ट मार्गदर्शिका सिद्ध होगी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सूरत जिले की बारडोली तहसील के सांकरी गांव स्थित BAPS स्वामीनारायण मंदिर सभागृह में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में सहभागिता की। इस अवसर पर प्राकृतिक कृषि उत्पादों के प्रदर्शनी स्टॉल्स का अवलोकन कर सफल प्राकृतिक किसानों से संवाद किया। कृषि सखी एवं किसान मित्र-CRP बहनों-भाइयों से भी संवाद किया तथा सहजानंद गौशाला की मुलाकात लेकर पौधारोपण भी किया।
रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का अंधाधुंध प्रयोग धरती को बंजर बना रहा है। हाल ही में 105 माताओं के दूध परीक्षण में यूरिया एवं कीटनाशकों के अंश पाए गए हैं, जो भोजन श्रृंखला के दूषित होने का प्रत्यक्ष प्रमाण है। इससे 10 वर्ष तक के बच्चे भी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं।
गुजरात में 9 लाख से अधिक किसान प्राकृतिक कृषि से जुड़ चुके हैं। कुरुक्षेत्र गुरुकुल की 180 एकड़ भूमि में बिना यूरिया, डी. ए. पी. के सफल खेती हो रही है। रासायनिक खेती में प्रति बीघा 20,000 से 25,000 रुपये का खर्च आता है, जबकि प्राकृतिक खेती में यह लागत नगण्य है।
देसी गाय से आरंभ होने वाली प्राकृतिक खेती केवल कृषि कार्य नहीं, बल्कि धरती माता, जल और वायु को रसायनमुक्त रखने की सच्ची ईश्वरीय सेवा और गौ-भक्ति है।
सभी किसान अपने परिवार के स्वास्थ्य एवं पोषण हेतु ज़मीन के कम से कम एक छोटे भाग में प्राकृतिक खेती से शुरुआत करें और परिणाम देखने के बाद इसे पूरे खेत में विस्तार दें।
रासायनिक खेती अक्षम्य अपराध है, गौ-आधारित प्राकृतिक कृषि ही धरती माता और मानव स्वास्थ्य के संरक्षण का मार्ग है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सूरत जिले के दो दिवसीय प्रवास के दूसरे दिन बारडोली तहसील के राजपुरा लुंभा गांव में प्रगतिशील किसान श्री राकेशभाई पटेल के प्राकृतिक कृषि फार्म की मुलाकात ली। इस अवसर पर स्वयं गौ-दोहन किया, फसलों का बारीकी से निरीक्षण किया तथा उपस्थित किसानों के साथ सीधा संवाद कर प्राकृतिक खेती का व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया।
रासायनिक विधि से उगाई गई गन्ने की फसल, जिस पर सफेद मक्खियों का प्रकोप था और प्राकृतिक विधि से उगाई गई गन्ने की एकदम स्वस्थ फसल का प्रत्यक्ष अंतर दिखाकर किसानों को जागरूक किया।
जंगलों में बिना किसी रासायनिक खाद के पेड़-पौधे पूर्णतः लहलहाते हैं। रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग ने मिट्टी के मित्र-कीटों और केंचुओं को नष्ट कर भूमि को कठोर बना दिया है, जबकि प्राकृतिक खेती से मिट्टी का ऑर्गेनिक कार्बन बढ़ता है और वर्षा जल सीधे जमीन में उतरता है।
प्राकृतिक खेती में उत्पादन लागत शून्य हो जाती है। देसी गौ माता दूध देने के साथ-साथ खेत के लिए अमूल्य जीवामृत और घनजीवामृत का आधार बनती हैं। गुजरात के किसान 'पंचस्तरीय मॉडल' अपनाकर कम लागत में वार्षिक लाखों रुपये अर्जित कर रहे हैं।
यदि रासायनिक खेती जारी रही, तो आने वाली पीढ़ी को न उपजाऊ भूमि मिलेगी और न ही पीने योग्य शुद्ध जल। रसायनमुक्त प्राकृतिक खेती अपनाकर अपनी धरा को पुनः समृद्ध बनाना ही हमारा सच्चा संकल्प होना चाहिए। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सूरत जिले की बारडोली तहसील के टिंबरवा गांव स्थित सांकरी-टिंबरवा प्राथमिक विद्यालय के सामान्य कक्ष में रात्रि विश्राम किया। प्रात:काल विद्यालय के उत्साही विद्यार्थियों, समर्पित शिक्षकों एवं ग्रामवासियों के साथ योगाभ्यास कर दिन का शुभारंभ किया।
नियमित योग, प्राणायाम और ध्यान ही रोगमुक्त जीवन की सबसे बड़ी कुंजी हैं। योग शरीर को स्वस्थ, मन को शांत और बुद्धि को तीक्ष्ण बनाता है।
विद्यार्थियों से संवाद कर उन्हें बचपन से ही योग को अपनी दैनिक जीवन शैली का अभिन्न अंग बनाने तथा व्यसनमुक्त और अनुशासित जीवन जीने का आह्वान किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सूरत जिले की बारडोली तहसील के टिंबरवा गांव के ऐतिहासिक चौक में आयोजित रात्रि सभा में ग्रामवासियों के साथ शिक्षा, प्राकृतिक कृषि, गो-संवर्धन, व्यसनमुक्ति, स्वच्छता, जल संरक्षण और विकसित भारत @ 2047 जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर आत्मीय चर्चा की।
बच्चे ही देश का स्वर्णिम भविष्य हैं। बिना किसी भेदभाव के बेटा और बेटी दोनों को समान रूप से उच्च शिक्षा और आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान करें।
जैसा संग वैसा रंग ! कुसंगति बच्चों के जीवन को अंधकार में धकेल देती है। माता-पिता अपने बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार रखें, उनकी संगति पर नजर रखें ताकि वह सही दिशा में आगे बढ़ सकें।
कुरुक्षेत्र गुरुकुल के अपने अनुभवों को साझा करते हुए बताया कि गौ-पालन के बिना प्राकृतिक कृषि संभव नहीं है। रसायनों के अत्यधिक प्रयोग से भूमि की उर्वरता नष्ट हो रही है, ऐसे में देसी गाय के गोबर-गौमूत्र पर आधारित प्राकृतिक खेती ही भावी पीढ़ी को ज़हरयुक्त भोजन और गंभीर बीमारियों से बचा सकती है।
गांव में जल संरक्षण, स्वच्छता को जीवन का संस्कार बनाने तथा भावी पीढ़ियों के स्वास्थ्य हेतु अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संकल्प दिलाया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सूरत जिले की बारडोली तहसील के टिंबरवा गांव में अनुसूचित जनजाति परिवार के बचलीबेन रवजीभाई हलपति जी के निवास स्थान पर उनके परिजनों के साथ सात्विक भोजन ग्रहण किया और अत्यंत सहज वातावरण में संवाद साधा।
बचलीबेन, उनके पुत्र छनाभाई, पुत्रवधु भारतीबेन तथा उनके पौत्र-पौत्रियों के साथ एक परिवार के सदस्य की भांति बैठकर उनका हाल-चाल जाना और उनके स्नेहपूर्ण आतिथ्य का आनंद लिया।
परिवार के बच्चों को जीवन में शिक्षा और उच्च संस्कारों के महत्व के बारे में समझाया तथा उन्हें निरंतर आगे बढ़ने और राष्ट्रसेवा के योग्य बनने का आशीर्वाद दिया।
समाज के प्रत्येक वर्ग में एकता, परस्पर आत्मीयता और सामाजिक समरसता ही गांवों के सर्वांगीण विकसित का आधार है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सूरत जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान बारडोली तहसील के टिंबरवा गांव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधारोपण किया तथा ग्रामीणों संग झाड़ू उठाकर स्वच्छता ही सेवा अभियान में श्रमदान किया।
ग्रामीणों ने अपार उत्साह के साथ बड़ी संख्या में फलदार और औषधीय पौधे रोपकर प्रकृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।
मां के नाम पर रोपा गया पौधा कभी मुरझाना या नष्ट नहीं होना चाहिए। हम वृक्ष को केवल शुरुआती तीन वर्ष संभाल लें, तो वह हमारी आने वाली पीढ़ियों को संभालेगा।
'स्वच्छता ही सेवा' मंत्र को चरितार्थ करते हुए टिंबरवा गांव की गलियों में स्वयं हाथ में झाड़ू लेकर ग्रामीणों के साथ सफाई की तथा गांव के समर्पित स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित किया।
जहां स्वच्छता होती है, वहीं स्वास्थ्य, प्रसन्नता और समृद्धि का वास होता है। जब हमारा आंगन, गली और गांव स्वच्छ होंगे, तभी एक स्वस्थ और समर्थ समाज का निर्माण होगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कवि वीर नर्मद जी की 193वीं जयंती के विशेष अवसर पर आयोजित वीर नर्मद दक्षिण गुजरात विश्वविद्यालय के 59वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को डिग्रियां एवं पदक तथा शोधार्थियों को पी.एच. डी. की डिग्रियां प्रदान की।
संस्कृत पाठशाला के ऋषिकुमारों द्वारा शंखनाद, वैदिक मंत्रोच्चार एवं तैत्तिरीय उपनिषद के श्लोकगान के साथ हुए समारोह के शुभारंभ ने प्राचीन भारतीय गुरुकुल परंपरा को जीवंत कर दिया।
सामाजिक कुरीतियों, अंधविश्वास और अन्याय के विरुद्ध सतत संघर्ष करने वाले महान समाज सुधारक कवि वीर नर्मद के जीवन मूल्यों से प्रेरणा लेकर युवाओं को राष्ट्र-निर्माण और लोक-कल्याण के लिए समर्पित होने का आह्वान किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के विकसित भारत@2047 के संकल्प को साकार करने का मुख्य दायित्व युवाशक्ति के कंधों पर है। देश के विकास में नवाचार और ईमानदारी से योगदान दें।
आधुनिक वैज्ञानिक शिक्षा और उच्च तकनीक को अपनाने के साथ-साथ युवाओं को अपनी वैदिक सांस्कृतिक जड़ों एवं संस्कारों से सदैव जुड़े रहना चाहिए।
युवा पीढ़ी को व्यसनों और अस्वास्थ्यकर जीवनशैली से दूर रहकर निरोगी रहने, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक कृषि जैसे राष्ट्रव्यापी अभियानों का संवाहक बनने की प्रेरणा दी।
शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी और उत्कृष्टता एक उन्नत तथा सशक्त समाज का स्पष्ट प्रतीक है।
डिजिटल गवर्नेंस को बढ़ावा देते हुए रिमोट द्वारा विश्वविद्यालय की सभी 37,305 डिग्रियों को नेशनल एकेडमिक डिपॉजिटरी में डिजिटली डिपॉजिट कराया गया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद में गुजरात फर्स्ट न्यूज चैनल द्वारा आयोजित 'राष्ट्रनिर्माण में सहभागी गुजरात' विषयक सम्मान समारोह में स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, प्राकृतिक कृषि, उद्योग, स्टार्टअप और अनुसंधान जैसे विभिन्न क्षेत्रों में निष्ठापूर्वक एवं निःस्वार्थ भाव से समाज एवं राष्ट्र के विकास में उत्कृष्ट योगदान देने वाली 23 विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया।
महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने कहा था कि प्रत्येक व्यक्ति को केवल अपनी उन्नति में संतुष्ट नहीं रहना चाहिए, बल्कि सबकी उन्नति में ही अपनी उन्नति समझनी चाहिए।
परिवार के प्रति जिम्मेदारियों को निभाने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति कर्तव्यों का पालन करना ही किसी व्यक्ति को वास्तव में विशिष्ट बनाता है।
समाज में बेहतर कार्य करने वाले अनसंग हीरोज की प्रेरणादायी गाथाओं को उजागर करने का गुजरात फर्स्ट चैनल का यह कार्य सराहनीय है। यह पहल अन्य लोगों को भी राष्ट्रनिर्माण से जुड़ने की प्रेरणा देती है।
निःस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले समाज-शिल्पियों का सम्मान करना केवल उनकी सराहना तक सीमित नहीं है, बल्कि यह भावी पीढ़ी के जीवन को सुगम बनाने और समाज में सेवा-भाव जगाने का सशक्त माध्यम है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
'एक काम देश के नाम' संस्था द्वारा सस्टेनेबल डेवलपमेंट मिशन के अंतर्गत अहमदाबाद में आयोजित '21वें EXCEED Environment, HR and CSR Award & Conference 2026' में सहभागिता की। इस अवसर पर पर्यावरण, मानव संसाधन और कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले औद्योगिक घरानों, संस्थाओं और प्रतिनिधियों को सम्मानित किया।
छोटी घटनाएं भी जीवन को नयी दिशा दे सकती हैं। दिव्यांग एवं दृष्टिहीन बच्चों तथा वंचित परिवारों तक शिक्षा और सम्मानजनक जीवन पहुंचाने का कार्य वास्तविक मानव सेवा है।
वसुधैव कुटुंबकम् हमारी संस्कृति की आत्मा है। महर्षि दयानंद सरस्वती जी के कथनानुसार, समाज की उन्नति में ही व्यक्ति की अपनी उन्नति निहित है।
शास्त्रों में धन की तीन गतियां बताई गई हैं दान, भोग और नाश। जरूरतमंद की सेवा में दान ही धन की सर्वोत्तम गति है।
कीटनाशकों के छिड़काव के दौरान एक श्रमिक के मूर्छित होने की घटना ने मुझे झकझोर दिया था, जिसके बाद गुरुकुल में प्राकृतिक खेती को अपनाया। आज यूरिया-डी.ए.पी. के अत्यधिक प्रयोग से घटता ऑर्गेनिक कार्बन, दूषित जल और विषैला भोजन ही कम उम्र में गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण है। इसका एकमात्र समाधान जहरमुक्त प्राकृतिक कृषि है।
उद्योग जगत, सामाजिक नेतृत्व और CSR प्रतिनिधि भौतिकवादी सोच से ऊपर उठकर समाज के अंतिम व्यक्ति के आंसू पोंछने में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करें।
आइए, ईमानदारी और राष्ट्र-प्रथम के भाव से विकसित भारत 2047 के निर्माण में योगदान दें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांव, किसान और सादगी से जुड़ाव ही वास्तविक प्रगति की नींव है।
देश के विकास का रास्ता गांवों से होकर गुजरता है।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित गरिमामयी वेद प्रचार संगोष्ठी की अध्यक्षता की और उपस्थित विद्वानों, आर्य प्रतिनिधि सभा हरियाणा के पदाधिकारियों, शिक्षाविदों एवं वेदप्रेमी नागरिकों को संबोधित किया।
आज के तनावपूर्ण और प्रतिस्पर्धी दौर में वेदों की शिक्षाएं हमें संतुलित, अनुशासित और दिशायुक्त जीवन जीने का मार्ग दिखाती हैं। वेदों को केवल पढ़ने तक सीमित न रखकर उनके संदेशों को अपने आचरण में उतारना आवश्यक है।
आर्य समाज के सिद्धांतों के अनुरूप व्यक्तिगत स्वार्थ से ऊपर उठकर राष्ट्र और समाज के कल्याण हेतु कार्य करना ही सच्ची प्रगति है।
यूरिया, डीएपी और कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से भूमि बंजर, पानी दूषित और भोजन विषैला हो रहा है। अगर अब भी प्राकृतिक खेती को नहीं अपनाया गया, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध जल और भोजन भी संकट में पड़ जाएगा।
युवाशक्ति आधुनिक शिक्षा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ अपनी वैदिक विरासत से जुड़े। गुरुकुल शिक्षा पद्धति केवल किताबी ज्ञान ही नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन और संस्कारों का मुख्य केंद्र है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
80वें स्वतंत्रता दिवस की संध्या पर गुजरात लोकभवन के महर्षि दयानंद सभामण्डप में आयोजित 'एट होम' समारोह में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, वरिष्ठ अधिकारियों, प्रबुद्ध नागरिकों और विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों से स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
80वें स्वतंत्रता पर्व के साथ-साथ स्वतंत्रता संग्राम में ऊर्जा का संचार करने वाले अमर गीत वंदे मातरम का 150वां स्थापना वर्ष हम सभी के लिए गर्व का विषय है। पूज्य बापू, सरदार पटेल और अनगिनत बलिदानियों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।
भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति बन चुका है। सेमीकंडक्टर निर्माण, शीघ्र ही गुजरात में शुरू होने वाली बुलेट ट्रेन, वंदेभारत ट्रेनें और स्वदेशी लड़ाकू विमान विकसित भारत 2047 के संकल्प को साकार करने की ओर एक कदम है।
रासायनिक उर्वरकों और पेस्टिसाइड्स के दुष्प्रभाव से बढ़ रही कैंसर, डायबिटीज और हृदय रोगों जैसी बीमारियों पर चिंता व्यक्त करते हुए नागरिकों से प्राकृतिक कृषि अपनाने और भोजन प्राकृतिक उत्पाद ही लेने का आह्वान किया।
देशभक्ति गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति देने वाले कलाकार श्री जगत वर्मा का सम्मान किया तथा लोकभवन परिसर में आयोजित प्राकृतिक कृषि प्रदर्शनी का अवलोकन कर कृषकों का उत्साहवर्धन किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में स्वतंत्रता दिवस के पावन पर्व पर विश्व गुजराती समाज की प्रतिष्ठित पत्रिका 'विश्वमेळो' के विशेषांक का विमोचन तथा 'हरित घर, स्वस्थ समाज' अभियान के पोस्टर का अनावरण किया।
भारत की वैदिक संस्कृति और परंपराएं संपूर्ण विश्व में सर्वश्रेष्ठ हैं। इस पावन धरा ने 'वसुधैव कुटुंबकम्' और 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' का उदात्त संदेश दुनिया को दिया है। महर्षि दयानंद सरस्वती, महात्मा गांधीजी और सरदार वल्लभभाई पटेल जैसे युगपुरुषों की इस भूमि ने विश्व को सदैव नयी दिशा दिखाई है।
उपभोक्तावादी संस्कृति, व्यसनों और जंकफूड के प्रभाव से अपनी नई पीढ़ी को बचाना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। अभिभावक अपने बच्चों के साथ गुणवत्तापूर्ण समय बिताएं, उन्हें महापुरुषों के जीवन से प्रेरित करें और अपनी भाषा और संस्कृति से जोड़े रखें।
रासायनिक खादों, जंतुनाशकों और जंकफूड के कारण आज कम उम्र में कैंसर, डायबिटीज और हार्टअटैक जैसे गंभीर रोग बढ़ रहे हैं। इसका एकमात्र समाधान प्राकृतिक कृषि है। गुजरात में अब तक 9 लाख से अधिक किसान इसे अपना चुके हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के जन्मदिन की पूर्वसंध्या से शुरू होने वाले 'हरित घर, स्वस्थ समाज' अभियान के तहत विश्व गुजराती समाज द्वारा सब्जियों के 76,000 पौधे निःशुल्क वितरित किए जाएंगे और किचन गार्डन के लिए प्राकृतिक कृषि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। नागरिकों से अपील की कि वह अपने घर की बालकनी एवं छत पर गमलों में प्राकृतिक सब्जियां उगाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
80वें स्वतंत्रता पर्व के अवसर पर लोकभवन प्रांगण में ध्वजारोहण किया तथा लोकभवन परिसर में लेडी गवर्नर श्रीमती दर्शना देवीजी के साथ पौधारोपण कर प्रकृति संवर्धन का संदेश दिया।
मातृभूमि की स्वाधीनता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों के अतुलनीय बलिदान को कोटि-कोटि नमन।
हम सभी नागरिक राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए पूर्ण ईमानदारी, कठोर परिश्रम और सेवाभाव से अपने सामाजिक और राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन करने का संकल्प लें।
आइए, हम सब एकजुट होकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के 'विकसित भारत 2047' संकल्प को साकार करने में अपना सर्वोत्कृष्ट योगदान दें।
सभी को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!
जय हिंद! जय भारत! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
80वें स्वतंत्रता पर्व की पूर्वसंध्या पर अमरेली के फॉरवर्ड स्कूल ग्राउंड में आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 'अमृत गाथा अमरेली' में मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी, मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों एवं अमरेली के विशाल जनसैलाब के साथ सहभागिता की।
आजादी के दीवानों को नमन करते हुए रेखांकित किया कि अमरेली की पावन धरा शौर्य, साहित्य, चरित्र और परोपकार की भूमि है, जिसने देश-विदेश में अपनी अमिट छाप छोड़ी है।
कृषि में रासायनिक उर्वरकों एवं कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से आ रहे गंभीर स्वास्थ्य खतरों के प्रति सभी को सचेत किया। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के विजन को दोहराते हुए समग्र गुजरात को आहार की दृष्टि से जहरमुक्त राज्य बनाने और आने वाली पीढ़ियों के उत्तम स्वास्थ्य हेतु हर घर में प्राकृतिक उत्पाद अपनाने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री जी के करकमलों द्वारा अमरेली के चहुंमुखी विकास को गति प्रदान करते हुए 403 करोड़ रुपये से अधिक के 66 विकास कार्यों का ई-लोकार्पण और ई-भूमिपूजन संपन्न हुआ। साथ ही, मेजबान जिलों की नगरपालिकाओं एवं पंचायतों के लिए विशेष अनुदान राशि को बढ़ाकर 5-5 करोड़ रुपये करने का प्रथम लाभ अमरेली को मिला।
जल संचयन, पर्यावरण, साहित्य, शिक्षा और समाज सेवा में असाधारण योगदान देने वाले अमरेली जिले के 17 विशिष्ट नागरिकों-संस्थाओं को सम्मानित किया गया।
जिला प्रशासन एवं सूचना विभाग द्वारा तैयार की गई विशेष 'कॉफी टेबल बुक' एवं 'विकास वाटिका' पुस्तिका का विमोचन किया गया।
200 से अधिक लोक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक झांकियों ने राष्ट्रभक्ति और गुजरात के गौरवशाली इतिहास को जीवंत कर दिया।
आइए, आजादी के इस पावन पर्व पर हम सब मिलकर गुजरात को पूर्णतः जहरमुक्त आहार वाला राज्य बनाने का संकल्प लें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
80वें स्वतंत्रता पर्व की पूर्वसंध्या पर अमरेली स्थित श्री नूतन हाईस्कूल में आयोजित गरिमामयी 'एट होम' समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी, राज्य मंत्रिमंडल के सम्मानित सदस्यगण, सांसदगण, विधायकगण, वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी तथा विभिन्न क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
लाखों स्वतंत्रता सेनानियों के अप्रतिम समर्पण, संघर्ष और शहादत के परिणामस्वरूप ही हमें यह अमूल्य स्वतंत्रता प्राप्त हुई है।
पिछले वर्षों में गुजरात द्वारा साधे गए सर्वांगीण विकास की सराहना करते हुए यह दृढ़ विश्वास जताया कि गुजरात देश का ऐसा पहला राज्य बनेगा, जो प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य को सबसे पहले प्राप्त करेगा।
देश की तीव्र प्रगति में बाधा डालने वाली विघटनकारी शक्तियों के प्रति सतर्क रहते हुए देशवासियों को सदैव संगठित रहने का आह्वान किया। सरदार पटेल के 'अखंड भारत' और 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' मंत्र के साथ सभी पूरी निष्ठा और देशभक्ति से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करें।
समारोह परिसर में प्राकृतिक कृषकों द्वारा लगाई गई प्राकृतिक कृषि हाट का अवलोकन कर किसान भाइयों से संवाद किया और उनका उत्साहवर्धन किया।
प्रधानमंत्री जी द्वारा अपने गुजरात के मुख्यमंत्रित्व कार्यकाल के दौरान शुरू किए गए 'एट होम' समारोह को विभिन्न जिलों में आयोजित करने की यह अनूठी परंपरा आज गुजरात की विशिष्ट पहचान और अन्य राज्यों के लिए प्रेरणा बन चुकी है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
80वें स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की पूर्वसंध्या पर अमरेली में आयोजित विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी एवं गणमान्य महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति में सहभागिता की।
कार्यक्रम के प्रारंभ में वर्ष 1947 के विभाजन की अमानवीय त्रासदी, अत्याचारों और संघर्ष का शिकार हुए लाखों निर्दोष नागरिकों की स्मृति में 2 मिनट का मौन रखकर अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री राम के लंका विजय प्रसंग का स्मरण कराते हुए रेखांकित किया कि "जननी जन्मभूमिश्च स्वर्गादपि गरीयसी" यानी मां और मातृभूमि का स्थान स्वर्ग से भी ऊंचा है।
विभाजन का भयंकर दंश झेलकर सब कुछ गंवाने के पश्चात् भी अपनी निष्ठा और परिश्रम से शून्य से सर्जन करने वाले विस्थापित परिवारों के साहस को नमन किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के नेतृत्व में 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाने की ऐतिहासिक पहल हमारी भावी पीढ़ियों को इतिहास की सच्चाई से अवगत कराती है।
देश की एकता, अखंडता और सामाजिक सद्भाव को सुदृढ़ बनाकर ही हम सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बोटाद जिले के गढड़ा स्थित श्री गोपीनाथजी देव गौशाला का दौरा किया। यहां गौ-माताओं को आत्मीयतापूर्वक गुड़ खिलाया।
गौशाला संचालकों को देशी गायों के वैज्ञानिक संवर्धन और नस्ल सुधार के संबंध में मार्गदर्शन दिया। देशी गायों का संरक्षण और संवर्धन ही प्राकृतिक खेती, स्वस्थ समाज और समृद्ध राष्ट्र की नींव है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बोटाद जिले के गढड़ा स्थित BAPS स्वामीनारायण मंदिर के सभागार में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में उपस्थित विशाल किसान समुदाय को प्राकृतिक कृषि के वैज्ञानिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी आयामों पर मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर बोटाद जिले की प्रभारी एवं शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रीवाबा जाडेजा जी भी उपस्थित रहीं।
रासायनिक उर्वरक और कीटनाशक धीमे जहर के समान हैं, जो कैंसर और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण बन रहे हैं।
केंचुए और सूक्ष्मजीव मिट्टी के लिए रसोइए का काम करते हैं। प्राकृतिक खेती से यह मित्रकीट पुनः जीवित होते हैं, जिससे जमीन सोने जैसी उपजाऊ बनती है। केंचुओं के माध्यम से प्राकृतिक जल-संचयन होता है, इससे जलस्तर बढ़ता है। प्राकृतिक कृषि में सिंचाई के पानी का उपयोग भी आधा होता है।
प्राकृतिक खेती से उत्पादन बढ़ता है तथा उत्पाद की गुणवत्ता में भी असाधारण सुधार होता है।
यहां प्राकृतिक कृषि उत्पादों के प्रदर्शनी एवं बिक्री केंद्रों का अवलोकन किया, प्राकृतिक कृषि में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जिले के श्रेष्ठ किसानों को सम्मानित किया तथा कृषि सखी बहनों और किसान मित्रों से सीधा संवाद किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बोटाद जिले की गढड़ा तहसील के गोरड़का गांव के प्रगतिशील किसान श्री अल्पेशभाई कलथिया के श्री खोडल प्राकृतिक फार्म का अवलोकन किया तथा उपस्थित किसान भाइयों को प्राकृतिक कृषि का प्रत्यक्ष प्रशिक्षण दिया।
फार्म में स्वयं गौ-दुग्ध दोहन कर प्राकृतिक कृषि में देशी गाय के मूलभूत एवं अनिवार्य महत्व को रेखांकित किया।
उपस्थित किसानों को जीवामृत और घनजीवामृत बनाने की वैज्ञानिक विधि का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया तथा इसके नियमित उपयोग के लाभ समझाए।
फार्म में 100 से अधिक प्रकार के वृक्षों एवं फसलों का बेहतरीन पंचस्तरीय मॉडल देखकर अत्यंत आनंद और संतोष हुआ। विशेष बात यह रही कि किसी भी पौधे या फसल में कोई बीमारी नहीं है।
किसानों को खेत में आच्छादन करने का वैज्ञानिक महत्व समझाया। जब मिट्टी का ऑर्गेनिक कार्बन बढ़ता है, तो धरती स्वस्थ बनती है और उत्पादन में कई गुना वृद्धि होती है।
कम जगह और न्यूनतम लागत में पंचस्तरीय कृषि मॉडल अपनाकर किसान भाई किस प्रकार अधिकतम उत्पादन और लाभ प्राप्त कर सकते हैं, इस पर विस्तृत मार्गदर्शन प्रदान किया।
देशी गाय आधारित प्राकृतिक कृषि ही किसानों को आत्मनिर्भर और भूमि को उपजाऊ बनाने का सर्वोत्तम मार्ग है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बोटाद जिले की गढड़ा तहसील के टाटम गांव की प्राथमिक विद्यालय के साधारण कमरे में सादगीपूर्ण रात्रि विश्राम किया। फिर प्रातःकाल विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों, शिक्षकों, युवाओं एवं ग्रामवासियों के साथ योगाभ्यास किया।
नियमित योग, प्राणायाम और व्यायाम हमारे शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाते हैं, मन को एकाग्र करते हैं और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं।
योग भारत की प्राचीन विरासत है। अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय योग और प्राणायाम के लिए निकालकर हम स्वयं को रोगमुक्त, तनावमुक्त और ऊर्जावान रख सकते हैं।
विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद कर उन्हें अनुशासित दिनचर्या अपनाने, उच्च संस्कार धारण करने और कड़े परिश्रम के बल पर जीवन में निरंतर आगे बढ़कर राष्ट्र निर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया।
आइए, योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाएं और एक स्वस्थ, समृद्ध और सशक्त भारत के निर्माण में अपना योगदान दें! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बोटाद जिले की गढड़ा तहसील के टाटम गांव की प्राथमिक विद्यालय में आयोजित रात्रि सभा में ग्रामवासियों, किसानों, युवाओं एवं माताओं-बहनों के साथ आत्मीय संवाद किया।
एक समय था जब कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल की 180 एकड़ भूमि पर रासायनिक खेती होती थी। लेकिन अब वह पूरी जमीन पर देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती ही की जा रही है।
बोटाद की भूमि उपजाऊ है। किसान भाई अपने घर के उपयोग के लिए उगाई जाने वाली सब्जियों से शुरुआत कर धीरे-धीरे अपने पूरे खेत को रसायनमुक्त बनाएं। देशी गाय का संवर्धन कर प्राकृतिक खेती अपनाना ही जमीन और स्वास्थ्य को बचाने का उपाय है।
बेटे और बेटी में बिना किसी भेदभाव के दोनों को समान एवं उच्च शिक्षा प्रदान करें। माता-पिता अपने बच्चों के साथ मित्रवत व्यवहार रखें, ताकि वह अपनी गलतियां और मन की बात बिना किसी संकोच के साझा कर सकें।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु सभी ग्रामवासियों से समाज को व्यसनमुक्त बनाने, जातिगत भेदभाव मिटाकर भाईचारा बढ़ाने तथा भावी पीढ़ी के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने एवं स्वच्छता को संस्कार बनाने का आह्वान किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बोटाद जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान गढड़ा तहसील के टाटम गांव में सादगी और समरसता का एक अविस्मरणीय अनुभव रहा।
यहां डॉ. अम्बेडकर आवास योजना के लाभार्थी, अनुसूचित जाति परिवार के श्री प्रकाशभाई सनाभाई मकवाणा जी के निवास पर जाने और उनके परिवारजनों के साथ समय बिताने का अवसर मिला।
बिना किसी औपचारिकता या प्रोटोकॉल के परिवारजनों के साथ जमीन पर बैठकर आत्मीय वातावरण में सादा एवं स्वास्थ्यप्रद भोजन ग्रहण किया।
परिवारजनों के साथ सहज भाव से बैठकर उनके सुख-दुख, रहन-सहन और कुशलक्षेम की जानकारी ली। ऐसे क्षण समाज में जातिगत भेदभाव मिटाकर परस्पर प्रेम, सद्भाव और समानता की भावना को प्रगाढ़ बनाते हैं।
परिवारजनों का निश्चल प्रेम और आतिथ्य सत्कार अत्यंत भावविभोर करने वाला था। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बोटाद जिले की गढड़ा तहसील के टाटम गांव में ग्रामवासियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया तथा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत श्रमदान किया।
ग्रामवासियों और युवाओं के साथ पौधे रोपकर प्रकृति के जतन का संदेश दिया। पेड़ हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जीवनरेखा हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक पौधा लगाने के साथ-साथ उसके पालन-पोषण का भी संकल्प ले।
गांव में सफाईकर्मियों एवं ग्रामजनों के साथ सफाई कर स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। जहां स्वच्छता होती है, वहां आरोग्य, प्रसन्नता और समृद्धि का वास होता है।
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। टाटम गांव के निवासियों का यह उत्साह और सेवाभाव अत्यंत सराहनीय है।
आइए, हम सब मिलकर अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ, हरा-भरा और सुंदर बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बोटाद जिले की गढड़ा तहसील के टाटम गांव में ग्रामवासियों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया तथा स्वच्छता अभियान के अंतर्गत श्रमदान किया।
ग्रामवासियों और युवाओं के साथ पौधे रोपकर प्रकृति के जतन का संदेश दिया। पेड़ हमारी आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की जीवनरेखा हैं, इसलिए प्रत्येक नागरिक पौधा लगाने के साथ-साथ उसके पालन-पोषण का भी संकल्प ले।
गांव में सफाईकर्मियों एवं ग्रामजनों के साथ सफाई कर स्वच्छता को दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। जहां स्वच्छता होती है, वहां आरोग्य, प्रसन्नता और समृद्धि का वास होता है।
स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण समाज के प्रत्येक नागरिक का सामूहिक दायित्व है। टाटम गांव के निवासियों का यह उत्साह और सेवाभाव अत्यंत सराहनीय है।
आइए, हम सब मिलकर अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ, हरा-भरा और सुंदर बनाने में अपना सक्रिय योगदान दें! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद जिले में आयोजित ग्राम कल्याण कार्यक्रम में ग्रामवासियों के साथ हुए आत्मीय संवाद और जनसेवा के कुछ प्रेरणादायी क्षण
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
'हर घर तिरंगा' अभियान में सहभागी होते हुए गांधीनगर स्थित लोकभवन में अपने आवास पर गौरव एवं सम्मान के साथ राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया।
तिरंगा केवल एक ध्वज ही नहीं, बल्कि हमारे अमर बलिदानियों के त्याग, स्वतंत्रता संग्राम के संघर्ष, राष्ट्रीय एकता और अखंडता का परम प्रतीक है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के सुअवसर पर संपूर्ण भारतवर्ष में हर घर तिरंगा अभियान एक जन-आंदोलन का रूप ले चुका है।
यह वर्ष हमारे राष्ट्रगीत वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने का भी ऐतिहासिक पर्व है, जो दशकों से देशवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति की अलख जगाता आ रहा है।
आइए, इस स्वतंत्रता पर्व पर हम सभी अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराएं और भारत की आन, बान और शान को नमन करते हुए विकसित भारत निर्माण का संकल्प लें! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद जिले के रावड़ापुरा स्थित रवि कोल्ड स्टोरेज में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में उपस्थित किसानों से संवाद किया तथा प्राकृतिक उत्पादों के स्टॉल्स का अवलोकन किया।
रासायनिक खादों और विषैले कीटनाशकों के अंधाधुंध प्रयोग से हमारी उपजाऊ भूमि बंजर हो रही है। शोध के चौंकाने वाले निष्कर्ष बताते हैं कि खादों का यह जहर अनाज और फलों के माध्यम से इंसानी शरीर में पहुंचकर माताओं के दूध तक को दूषित कर रहा है, जिससे छोटे-छोटे बच्चे कैंसर और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
यह सोचना गलत है कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन घटता है। कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल के खेत में एक बूंद भी यूरिया या डीएपी. नहीं डाला जाता, फिर भी उत्पादन में वृद्धि हुई है। जहां रासायनिक खेती में प्रति बीघा 20 से 25 हजार रुपये का खर्च आता है, वहीं प्राकृतिक खेती में यह लागत नगण्य हो जाती है और जमीन का जल-स्तर भी सुधरता है।
किसान भाइयों से अपील की कि वह अपने परिवार के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए सबसे पहले अपने खेत के एक छोटे से हिस्से में देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती की शुरुआत करें। अच्छे परिणाम देखने के बाद, इसका दायरा बढ़ाएं।
देशी गाय के गोबर एवं गौमूत्र पर आधारित कृषि ही हमारी आने वाली पीढ़ी को निरोगी जीवन देने और पर्यावरण को बचाने का एकमात्र मार्ग है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद जिले के बोरियावी गांव में प्रगतिशील किसान श्री नरेशभाई सोमाभाई सोलंकी के प्राकृतिक फार्म का दौरा किया। इस दौरान खेत में हल चलाकर और गौ-सेवा करते हुए गाय दुहकर किसानों के परिश्रम और प्राकृतिक कृषि के महत्व को प्रत्यक्ष रूप से साझा किया।
जंगलों में कोई रासायनिक खाद नहीं डालता, फिर भी वनस्पति और वृक्ष पूर्णतः खिले रहते हैं। रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों ने मिट्टी के मित्रकीटों, केंचुओं और सूक्ष्मजीवों को नष्ट कर जमीन को कठोर बना दिया है।
किसानों को जीवामृत और घन-जीवामृत बनाने की प्रामाणिक विधि तथा उसके लाभ बताए। प्राकृतिक खेती से मिट्टी में ऑर्गेनिक कार्बन बढ़ता है, जिससे स्वाभाविक वाटर हार्वेस्टिंग होती है और वर्षा जल सीधे जमीन में उतरता है।
देशी गाय आधारित खेती में लागत नगण्य हो जाती है। गुजरात के अनेक किसान पंचस्तरीय मॉडल अपनाकर न्यूनतम श्रम और लागत में प्रतिवर्ष लाखों रुपये की आय अर्जित कर रहे हैं।
रासायनिक खेती पर्यावरण, जल और जन-स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाती है। आने वाली पीढ़ी को बंजर भूमि देने के बजाय उपजाऊ और जहरमुक्त जमीन सौंपना ही हमारा सच्चा दायित्व है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद जिले के प्रवास के दौरान सामरखा गांव स्थित चरावर्ग प्राथमिक विद्यालय के साधारण कमरे में सादगीपूर्ण रात्रि प्रवास किया। उघड़ती भोर में विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों, युवाओं एवं ग्रामवासियों के साथ प्राकृतिक वातावरण में योगाभ्यास और प्राणायाम किया।
योग और प्राणायाम के शारीरिक एवं मानसिक लाभों की विस्तृत जानकारी देते हुए इसे अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। नियमित योग से शरीर निरोगी रहता है, मन एकाग्र होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
विद्यार्थियों और युवाओं से संवाद कर उन्हें अनुशासित जीवनशैली अपनाने, उच्च संस्कार धारण करने और कड़ी मेहनत के बल पर जीवन में निरंतर आगे बढ़कर राष्ट्रनिर्माण में योगदान देने हेतु प्रेरित किया।
सादगीपूर्ण जीवन और नियमित योग-व्यायाम ही हमारे ऋषियों द्वारा दिखाया गया सुदृढ़ स्वास्थ्य और दीर्घायु का मार्ग है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद जिले के सामरखा गांव में ग्राम कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित रात्रि सभा के माध्यम से ग्रामवासियों के साथ आत्मीय संवाद स्थापित किया।
आने वाली पीढ़ी को समृद्ध और रोगमुक्त भविष्य देने के लिए रसायनमुक्त प्राकृतिक खेती समय की मांग है। देशी गाय के गोबर एवं गौमूत्र के प्रयोग से मिट्टी की उर्वरता बढ़ती है, खेती की लागत नगण्य हो जाती है और जमीन, पानी और स्वास्थ्य सुरक्षित रहता है।
समाज में बेटे-बेटियों के बीच बिना किसी भेदभाव के सभी बच्चों को समान शिक्षा और प्रगति के पूरे अवसर मिलने चाहिए। अभिभावक बच्चों के मित्र बनकर उन्हें नैतिक मूल्यों और उच्च संस्कारों का मार्ग दिखाएं।
जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर परस्पर प्रेम, एकता और भाईचारे के साथ जीवन व्यतीत करें तथा समाज के प्रत्येक वर्ग के सुख-दुख में सहभागी बनें।
इस अवसर पर सेवा सेतु कार्यक्रम के लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रत्यक्ष लाभ भी उपलब्ध कराए। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद जिले के प्रवास के दौरान सामरखा गांव में अनुसूचित जाति परिवार के श्री अंबालाल राठौड़ जी के निवास पर जाने और उनके परिवारजनों के साथ सादगीपूर्ण रात्रि भोजन ग्रहण करने का सौभाग्य मिला।
परिवार के सदस्यों के साथ बैठकर आत्मीय संवाद किया और उनकी कुशलक्षेम जानी। परिवारजनों द्वारा प्रदर्शित निश्चल प्रेम, सादगी और आतिथ्य सत्कार ने हृदय को अभिभूत कर दिया।
ऐसे आत्मीय क्षण समाज में एकता, परस्पर स्नेह और सामाजिक समरसता की डोर को अधिक सुदृढ़ बनाते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद जिले के सामरखा गांव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के अंतर्गत आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम में ग्रामवासियों को पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के लिए प्रेरित किया।
एक पेड़ मां के नाम अभियान हमारी भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। पेड़ देवतुल्य हैं, जो स्वयं कष्ट सहकर भी हमें जीवनदायिनी ऑक्सीजन प्रदान करते हैं।
पौधा लगाना केवल एक शुरुआत है, परंतु उसे कम से कम तीन वर्षों तक सींचकर पूर्ण रूप से पल्लवित करना वास्तविक दायित्व है। सभी नागरिक अपने जन्मदिन और विवाह की वर्षगांठ जैसे शुभ अवसरों पर पौधा लगाकर पुण्य के भागी बनें।
इस अवसर पर ग्रामवासियों को स्वेच्छा से वृक्षारोपण और पौधों की सुरक्षा का संकल्प दिलाया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
विश्व सिंह दिवस की समस्त देशवासियों एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं!
गुजरात की पावन धरा को विश्वप्रसिद्ध एशियाई सिंहों की शरणस्थली होने का परम गौरव प्राप्त है। गिर के जंगल और हमारे सिंह न केवल गुजरात की पहचान हैं, बल्कि भारत की समृद्ध जैव-विविधता और वन्यजीव संरक्षण की वैश्विक मिसाल हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व, राज्य सरकार के प्रयासों तथा स्थानीय नागरिकों एवं वन विभाग के समर्पित योगदान से गुजरात में सिंहों की आबादी में निरंतर सुखद वृद्धि हुई है।
गिर के आसपास रहने वाले स्थानीय समुदाय और सिंहों के बीच का अनूठा सह-अस्तित्व पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है।
आइए, आज विश्व सिंह दिवस के अवसर पर हम सभी वन्यजीवों के संरक्षण, उनके प्राकृतिक आवास की सुरक्षा और पर्यावरण संवर्धन का दृढ़ संकल्प लें!
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujarat -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित गुजरात लोकभवन में आगमन पर पंजाब के राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया जी का उष्मापूर्ण एवं स्वागत किया।
इस सौहार्दपूर्ण एवं शिष्टाचार मुलाकात के दौरान लोक-कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक एवं सकारात्मक चर्चा हुई। इस अवसर पर उन्हें गुजरात में प्राकृतिक कृषि मिशन, ग्राम कल्याण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण तथा सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयासों से अवगत कराया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मेहसाणा जिले के विसनगर APMC में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में उपस्थित किसान भाइयों से संवाद किया। इस अवसर पर राज्य के ऊर्जामंत्री श्री ऋषिकेश पटेल जी भी उपस्थित रहे।
रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से हमारी भूमि बंजर हो रही है, केंचुए और सूक्ष्म जीवाणु नष्ट हो रहे हैं तथा पेयजल में नाइट्रेट का घातक स्तर बढ़ रहा है। हरित क्रांति के समय मिट्टी में जो ऑर्गेनिक कार्बन 2 से 2.5 फीसदी था, वह घटकर अब 0.5 फीसदी से भी कम रह गया है।
सही पद्धति से प्राकृतिक खेती करने पर पहले वर्ष से ही रासायनिक खेती जितना उत्पादन प्राप्त होता है और आगे इसमें निरंतर वृद्धि होती है। रासायनिक खेती में जहाँ प्रति एकड़ 20,000 रुपये की लागत आती है, वहीं प्राकृतिक खेती में यह घटकर मात्र 2,000 रुपये रह जाती है तथा 50 फीसदी जल की भी बचत होती है।
प्राकृतिक कृषि उत्पादों की सीधी बिक्री और उचित मूल्य हेतु राज्य के प्रत्येक तहसील और जिला मुख्यालय पर बिक्री केंद्र स्थापित किए जा रहे हैं।
सरपंचों और प्रबुद्ध नागरिकों से आह्वान किया कि वह गांवों में चर्चा कर किसानों को जहरमुक्त अनाज उगाने के लिए प्रेरित करें, ताकि देश के नागरिकों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से बचाया जा सके।
कार्यक्रम से पूर्व प्राकृतिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों द्वारा लगाए गए प्राकृतिक कृषि उत्पादों के स्टॉल्स का अवलोकन कर उनसे चर्चा की। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मेहसाणा जिले के प्रवास के दौरान विसनगर तहसील के सदूथला गांव में प्रगतिशील किसान श्री विष्णुभाई पटेल के प्राकृतिक फार्म का दौरा किया और उपस्थित किसान भाइयों के साथ आत्मीय संवाद कर अपने अनुभव साझा किए।
रासायनिक खेती के अत्यधिक उपयोग से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियां तेज़ी से बढ़ रही हैं। जो किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं, वह वास्तव में समाज को उत्तम स्वास्थ्य और नया जीवन देने का पुण्य कार्य कर रहे हैं।
रासायनिक खेती करने वाले किसान भाइयों से आग्रह किया कि वह तुरंत पूरी जमीन पर न सही, लेकिन अपने खेत के कम से कम एक छोटे हिस्से में प्रयोग के तौर पर प्राकृतिक कृषि की शुरुआत अवश्य करें।
किसानों को जीवामृत सहित विभिन्न प्राकृतिक बायो-इनपुट्स बनाने की प्रामाणिक विधि और उनके सही उपयोग का व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया।
रासायनिक उर्वरकों को आयात करने में हर साल देश का करोड़ों रुपया विदेश जाता है। प्राकृतिक खेती अपनाने से यह धन देश में ही रहेगा, साथ ही जमीन और मानव स्वास्थ्य दोनों की रक्षा होगी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मेहसाणा जिले की विसनगर तहसील स्थित सदूथला गांव के प्राथमिक विद्यालय के साधारण कमरे में रात्रि विश्राम किया। फिर, उघड़ती भोर में विद्यालय प्रांगण में विद्यार्थियों, युवाओं एवं ग्रामवासियों के साथ प्राकृतिक वातावरण में योगाभ्यास किया।
योग भारत की प्राचीन विरासत है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी ने वैश्विक मंच पर सर्वमान्य पहचान दिलाई है।
नियमित योग और प्राणायाम से शरीर निरोगी रहता है, लचीलापन बढ़ता है, रक्त संचार बेहतर होता है तथा मन एकाग्र होकर मानसिक तनाव दूर होता है। विशेषकर विद्यार्थियों के अध्ययन में एकाग्रता हेतु योग अत्यंत लाभकारी है।
स्वस्थ जीवनशैली के लिए खान-पान पर नियंत्रण रखें। भोजन में तेल और वसायुक्त पदार्थों की मात्रा कम करें और दैनिक जीवन में योग, व्यायाम एवं शारीरिक श्रम को विशेष स्थान दें।
श्वसन तंत्र को मजबूत करने के लिए कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और भस्त्रिका प्राणायाम का नियमित अभ्यास करें। साथ ही बेहतर नींद और तनावमुक्ति के लिए शवासन तथा सर्वाइकल की समस्याओं से बचाव हेतु विभिन्न आसनों का प्रदर्शन कर ग्रामवासियों को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।
आइए, योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और एक स्वस्थ, ऊर्जावान एवं समृद्ध समाज के निर्माण में अपना योगदान दें! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मेहसाणा जिले के प्रवास के दौरान विसनगर तहसील के सदूथला गांव स्थित उमेदपुरी वाड़ी में आयोजित रात्रि सभा में ग्रामवासियों के साथ आत्मीय चर्चा करने का अवसर मिला।
आज की पीढ़ी और आने वाले भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए रसायनमुक्त प्राकृतिक खेती अपनाना नितांत आवश्यक है। धरती माता को विषमुक्त करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। गांव समृद्ध और स्वस्थ होंगे तो पूरा राष्ट्र स्वतः प्रगति करेगा।
बच्चों को शिक्षित, संस्कारी और व्यसनों से दूर बनाना आवश्यक है। संतान संस्कारी होंगे तो समाज और राष्ट्र दोनों सुरक्षित रहेंगे। युवाओं से अपने बुजुर्गों के प्रति आदर भाव रखने और वेदों में दर्शाए गए प्राचीन संस्कारों के मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर राज्य के ऊर्जा मंत्री श्री ऋषिकेश भाई पटेल जी ने गुजरात में प्राकृतिक कृषि को जन-आंदोलन बनाने के प्रयासों पर अपने विचार व्यक्त किए। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मेहसाणा जिले के प्रवास के दौरान विसनगर तहसील के सदूथला गांव में अनुसूचित जाति परिवार के अमरतभाई नारायणभाई सेनमा जी के निवास पर जाने और उनके परिवारजनों के साथ बैठकर सात्विक भोजन ग्रहण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
परिवारजनों द्वारा दिए गए असीम स्नेह और वात्सल्य ने हृदय को छू लिया। सात्विक भोजन में लौकी की सब्जी, खिचड़ी और जौ की रोटी का जो स्वाद था, वह उनके प्रेम और सादगी से और भी विशेष बन गया।
इस अवसर पर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री ऋषिकेश पटेल जी भी साथ रहे और भोजन का जायका लिया।
ऐसे आत्मीय क्षण समाज में समरसता, प्रेम और परस्पर सद्भाव के धागे को और अधिक मजबूत बनाते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मेहसाणा जिले के दो दिवसीय प्रवास के दौरान विसनगर तहसील के सदूथला गांव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम' 3.0 अभियान के अंतर्गत बरगद का पौधा रोपित कर हरियाला गुजरात और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प पुनः दोहराया। इस दौरान ऊर्जा मंत्री श्री ऋषिकेशभाई पटेल जी ने भी पौधा लगाकर पर्यावरण संवर्द्धन का संदेश दिया।
स्थानीय सफाईकर्मियों और ग्रामवासियों के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लेकर श्रमदान किया तथा स्वच्छ भारत अभियान की भावना के अनुरूप स्वच्छता को संस्कार बनाने का आह्वान किया। गांव के समर्पित सफाईकर्मियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सराहा और तत्पश्चात सदूथला दूध सहकारी मंडली का अवलोकन कर उसकी कार्यप्रणाली का जायजा भी लिया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोक भवन में राज्य में संचालित प्राकृतिक कृषि अभियान को और अधिक गतिशील एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी जी तथा कृषि मंत्री श्री जीतूभाई वाघाणी जी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
प्राकृतिक कृषि केवल एक कृषि पद्धति नहीं, बल्कि जन-स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा एक पवित्र राष्ट्रकार्य है।
स्वस्थ पशुधन प्राकृतिक कृषि को सुदृढ़ बनाता है, वहीं प्राकृतिक आहार से पशुओं का स्वास्थ्य और दुग्ध गुणवत्ता दोनों बेहतर होते हैं।
प्राकृतिक कृषि अपनाने के पश्चात गुरुकुल के खेत की मिट्टी में ऑर्गेनिक कार्बन 0.2 फीसदी से बढ़कर कई जगह 1.7 फीसदी तक पहुंच गया है। इसके परिणामस्वरूप भूमि की उर्वरता, जल-धारण शक्ति और गुणवत्ता में अप्रत्याशित सुधार आया है। यूरिया और D.A.P. के स्थान पर जीवामृत एवं घन जीवामृत के प्रयोग से खेती का खर्च नगण्य हो जाता है।
गुजरात विधानसभा अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी जी ने प्राकृतिक कृषि उत्पादों के गुणवत्ता मानक तय करने तथा अमूल, इफको और गुजकोमासोल के माध्यम से उनके विपणन का सुझाव दिया। उन्होंने अपने खेत में ऑर्गेनिक कार्बन 0.2 फीसदी से बढ़कर 1फीसदी से अधिक होने और प्राकृतिक खजूर में विटामिन B12 व D3 मिलने का अनुभव साझा किया।
कृषि मंत्री श्री जीतूभाई वाघाणी जी ने सभी कृषि विश्वविद्यालयों को प्राकृतिक खेती के अनुकूल उन्नत देशी बीज तैयार करने के निर्देश दिए।
बैठक में जीवामृत के वैज्ञानिक प्रमाणीकरण, उसकी शेल्फ-लाइफ बढ़ाने, देशी गाय के गोबर में सूक्ष्मजीवों पर शोध तथा राज्यभर में प्राकृतिक उत्पादों के नए बाजार विकसित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
आइए, प्राकृतिक कृषि को अपनाकर धरती माता की रक्षा करें और समृद्ध भारत के निर्माण में योगदान दें! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्राकृतिक खेती में केंचुआ केवल एक जीव ही नहीं, बल्कि भूमि की उर्वरता और जल-संरक्षण का सबसे बड़ा प्राकृतिक आधार है।
केंचुआ जमीन में 8-10 फीट गहराई में जाकर मिट्टी में ऑक्सीजन का संचार करता है। यह जीते जी मिट्टी की उर्वरता बढ़ाता है और मृत्यु के पश्चात् भी अपने शरीर के सभी पोषक तत्व धरती माता को समर्पित कर देता है।
केंचुए द्वारा बनाए गए लाखों छिद्रों के माध्यम से वर्षा का जल सीधा भूगर्भ में चला जाता है, जिससे जल-स्तर बढ़ता है।
आइए, हम सब रसायनमुक्त खेती अपनाएं, देशी केंचुओं को पुनः जीवित करें और अपनी धरती माता को समृद्ध बनाएं।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्राकृतिक खेती केवल एक कृषि पद्धति ही नहीं है, बल्कि यह धरती मां को बचाने और पर्यावरण को संरक्षित करने का एक पावन अभियान है।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बीमार होने के बाद इलाज कराने से बेहतर है कि बीमारी को जीवन में आने ही न दिया जाए! अपनी रसोई में रासायनिक खेती से पैदा होने वाले भोजन की जगह प्राकृतिक कृषि से उत्पन्न शुद्ध अन्न लाएं। अपने परिवार के उत्तम स्वास्थ्य के लिए फैमिली डॉक्टर नहीं, फैमिली प्राकृतिक किसान ढूंढिए !
आहार शुद्ध होगा, तो स्वास्थ्य स्वतः ही उत्तम होगा!This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नेशनल फॉरेंसिक साइंसेज यूनिवर्सिटी, गांधीनगर में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम "Gen-Z Against Addiction - नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान" में युवाओं को संबोधित करने तथा उनसे सीधा संवाद करने का अत्यंत सुखद अवसर मिला।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की वर्चुअल उपस्थित में आयोजित इस कार्यक्रम में उन्होंने नशामुक्त एवं विकसित भारत निर्माण का देशव्यापी आह्वान किया। इस राष्ट्रव्यापी अभियान में देश के 26 राज्यों के राज्यपालों तथा 11 राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने सहभागिता की।
युवाओं द्वारा राष्ट्र-समर्पण पर पूछे गए प्रश्न का उत्तर देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का सपना एक ऐसा विकसित भारत है, जो नशामुक्त हो। हमें यदि कोई नशा पालना है, तो वह जल-संरक्षण का, पर्यावरण बचाने का, बुजुर्गों के आदर-सत्कार का और राष्ट्रहित का होना चाहिए, जैसा व्यसन महात्मा गांधी जी, सरदार वल्लभभाई पटेल और शहीद भगत सिंह को था, जिन्होंने इतिहास रच दिया।
युवाओं को प्राकृतिक खेती और वृक्षारोपण से जोड़ने के प्रश्न पर अपने जमीनी अनुभवों को साझा किया। ग्राम कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत गांव में 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत वृक्षारोपण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवारों के घर भोजन, ग्रामीणों से संवाद, तथा खेती में रसायनों के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता के परिणामस्वरूप आज गुजरात में लगभग 8.5 लाख किसान प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं।
कार्यक्रम में उपस्थित गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी ने जोर देकर कहा कि नशामुक्त युवा भारत के निर्माण में केंद्रबिंदु 'स्वयं' ही नहीं बल्कि 'हमारा देश' होना चाहिए।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं को नशामुक्त युवा - विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई गई।
आइए, अपनी युवा शक्ति को राष्ट्र-निर्माण की दिशा में लगाकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित और नशामुक्त भारत का संकल्प साकार करें! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में घर आई नन्ही परी फाउंडेशन द्वारा आयोजित भारत एआई पंचायत मिशन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यशाला में गुजरात, उत्तर प्रदेश और झारखंड से पधारे सरपंचों, पंचायती राज प्रतिनिधियों एवं प्रबुद्ध नागरिकों को संबोधित करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
सरदार वल्लभभाई पटेल, महात्मा गांधी जी और शहीद भगतसिंह जैसे महापुरुष आज भी हमारे दिलों में जीवित हैं क्योंकि उन्होंने अपने श्रेष्ठ कर्मों की अमिट छाप छोड़ी है। सरपंचों को गांव का नेतृत्व करने का अमूल्य अवसर प्राप्त होता है। सरपंचों को अपने गांव को मॉडल, समृद्ध और रोगमुक्त गांव बनाने के लिए त्याग और संकल्प के साथ कार्य करना चाहिए।
12 कृषि वैज्ञानिकों के शोध के अनुसार, रासायनिक उर्वरकों के कारण देश में उत्पादित गेहूं और चावल में 45% पोषक तत्व नष्ट हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त, भूजल में नाइट्रेट की मात्रा इतनी बढ़ गई है कि पानी पीने योग्य नहीं रहा।
देशी गाय और देशी केंचुए पर आधारित प्राकृतिक खेती से केंचुए जमीन में 8-10 फीट गहरे छिद्र बनाते है, जिससे बारिश का पानी सीधा जमीन में उतरता हैं, और प्राकृतिक जल-संचयन होता है। मिट्टी का ऑर्गेनिक कार्बन बढ़ता है, उत्पादन लागत शून्य हो जाती है और फसल विषमुक्त होती है।
संस्था के संस्थापक डॉ. एभा पटेल द्वारा प्रतिष्ठित पद छोड़कर देश के गांवों में बेटियों के संरक्षण एवं शिक्षा के लिए किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की।
कार्यक्रम में गुजरात के पंचायतीराज मंत्री श्री ऋषिकेश पटेल जी ने गुजरात की 14,231 ग्राम पंचायतों को डिजिटल बनाने और देशी गाय के पालन हेतु प्रति माह 900 रुपए की आर्थिक सहायता योजना की जानकारी दी।
इस अवसर पर सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों को प्राकृतिक खेती और सक्षम पंचायत की शपथ दिलाई गई तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले सरपंचों को एआई एंबेसडर सम्मान और टैबलेट प्रदान किए गए।
आइए, अपने-अपने गांवों को समृद्ध, आत्मनिर्भर और रसायन-मुक्त बनाने के इस महायज्ञ में सहभागिता निभाएं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात लोकभवन में गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी जी ने शुभेच्छा भेंट की।
इस अवसर पर जनकल्याण, सुशासन, लोकतांत्रिक मूल्यों की सुदृढ़ता तथा गुजरात के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर सार्थक संवाद हुआ। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात लोकभवन में भारत सरकार के संचार मंत्रालय के दूरसंचार विभाग के गुजरात लाइसेंस्ड सर्विस एरिया के अधिकारियों तथा भारतीय दूरसंचार सेवा 2023 बैच के परिवीक्षाधीन अधिकारियों ने शुभेच्छा भेंट की।
इस अवसर पर दूरसंचार क्षेत्र में हो रहे तीव्र तकनीकी परिवर्तन, डिजिटल अवसंरचना के विस्तार, 5G/6G तकनीक, साइबर सुरक्षा, सीमावर्ती क्षेत्रों में सुदृढ़ संचार व्यवस्था तथा डिजिटल समावेशन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
युवा अधिकारियों का समर्पण, नवाचार के प्रति उनकी सोच और राष्ट्र निर्माण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है। मुझे विश्वास है कि यह अधिकारी विकसित भारत के निर्माण, सुशासन को सशक्त बनाने तथा देश के प्रत्येक नागरिक तक गुणवत्तापूर्ण डिजिटल सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित स्वर्णिम संकुल-1 के साबरमती कक्ष में आयोजित कार्यक्रम के उपरांत, मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी के सहृदय निमंत्रण पर मुख्यमंत्री कार्यालय की अनौपचारिक मुलाकात ली।
मुख्यमंत्री जी ने अत्यंत आत्मीयता के साथ स्वागत-अभिनंदन किया। इस अनौपचारिक एवं सहज भेंट के दौरान राज्य के सर्वांगीण विकास, जनहितैषी प्राथमिकताओं और लोक-कल्याण से जुड़े विविध महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर में चिल्ड्रन्स रिसर्च यूनिवर्सिटी के छठे दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने गुजरात के अपने मुख्यमंत्री काल के दौरान भारतीय संस्कृति और प्राचीन ऋषियों के दिव्य विजन को साकार करने के लिए इस अनूठी यूनिवर्सिटी की स्थापना की थी। ऋषियों का शाश्वत विचार कि 'संस्कारयुक्त और भावनात्मक रूप से समृद्ध बालक ही राष्ट्र का सच्चा निर्माता बन सकता है', इस संस्थान का मूल आधार है।
शतपथ ब्राह्मण ग्रंथ का उल्लेख करते हुए बल दिया कि बालक के जीवन में तीन प्रमुख मार्गदर्शक होते हैं, माता, पिता और शिक्षक। जिस बालक को जितेंद्रिय, परोपकारी, धर्मनिष्ठ और विद्वान माता-पिता और गुरु मिलते हैं, उसका जीवन धन्य हो जाता है।
भारतीय संस्कृति मन, वचन और कर्म की पवित्रता व एकरूपता सिखाती है। जब तक आचरण शुद्ध न हो, कोई समाज को सही दिशा नहीं दे सकता।
महर्षि दयानंद सरस्वती जी के विचारों को रेखांकित करते हुए कहा कि केवल विद्वत्ता या डिग्रियां पर्याप्त नहीं हैं, व्यक्ति का संस्कारवान और धर्मनिष्ठ होना आवश्यक है। मैकाले की शिक्षा नीति से हुए सांस्कृतिक नुकसान को दूर कर हमें 'सा विद्या या विमुक्तये' के भाव से आगे बढ़ना होगा।
बालक जन्म से कोरे कागज की भांति होता है। प्राचीन भारत में गर्भाधान से लेकर उपनयन और वेदारंभ तक के 16 संस्कारों के माध्यम से बालक को श्रेष्ठ मानव बनाने की सुदृढ़ व्यवस्था थी।
इस अवसर पर सर्वांगीण बाल विकास के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉ. इंदुमति काटदरे जी तथा डॉ. ज्योतिबेन थानकी जी को डॉक्टर ऑफ लेटर्स की मानद उपाधि से अलंकृत किया गया। तथा 14 पुस्तकों, विश्वविद्यालय के वार्षिक प्रतिवेदन, हिंदी कैलेंडर तथा 'डिवाइन चाइल्ड' एंड्रॉयड एप्लिकेशन का विमोचन किया गया। साथ ही मेधावी छात्रों को स्वर्ण पदक, Ph.D. उपाधियां एवं विशिष्ट पुरस्कार प्रदान किए गए।
डिग्री प्राप्त करने वाले सभी नव-स्नातकों, शोधार्थियों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई! यहां से प्राप्त मानवीय मूल्यों और परोपकार के मिशन को जीवनभर एक राष्ट्रीय दायित्व के रूप में आगे बढ़ाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
धरती माता में सबकुछ है... फिर भी फसल कमजोर क्यों?
इस प्रश्न का उत्तर छिपा है हमारी खेती की पद्धति में।
आइए, प्राकृतिक खेती अपनाएं और मिट्टी की प्राकृतिक शक्ति को पुनर्जीवित करें।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं!
माता-पिता जीवन देते हैं और गुरु उस जीवन को नयी दिशा देते हैं। गुरु का सान्निध्य ज्ञान, संस्कार, विवेक और आत्मबोध का प्रकाश प्रदान करता है।
आइए, इस पावन अवसर पर अपने सभी गुरुओं के प्रति श्रद्धा, कृतज्ञता और सम्मान व्यक्त करें तथा उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
गुरु ब्रह्मा, गुरु विष्णु, गुरु देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म, तस्मै श्री गुरवे नमः॥This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रकृति का संरक्षण केवल एक औपचारिकता ही नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व और आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का आधार है।
रासायनिक खेती हमारी उपजाऊ जमीन और मानव स्वास्थ्य को नष्ट कर रही है। भावी पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य और प्रकृति संरक्षण के लिए हमें प्राकृतिक खेती अपनानी ही होगी।
आइए, विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस पर अधिक से अधिक पौधे लगाने, जल बचाने और प्राकृतिक कृषि को अपनाकर पर्यावरण के साथ संतुलन स्थापित करने का संकल्प लें! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
ज़हरमुक्त भोजन, समृद्ध किसान और सुरक्षित पर्यावरण ही एक सशक्त राष्ट्र की वास्तविक नींव हैं। रसायन-मुक्त प्राकृतिक खेती की ओर लौटना अब केवल एक पसंद या विचार नहीं, बल्कि हमारी धरती माता और आने वाली पीढ़ियों के अस्तित्व की रक्षा के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है।
आइए, प्राकृतिक कृषि के इस मिशन को जन-आंदोलन का रूप दें और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में अपना योगदान दें! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आर्यकुलम निलोखेड़ी परिसर का दौरा करते हुए कक्षाओं, खेल के मैदान, भोजनालय तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कराने वाले कंपैटिटिव विंग की व्यवस्थाओं का विस्तृत अवलोकन किया।
संस्थान का सुव्यवस्थित इंफ्रास्ट्रक्चर, अनुशासित वातावरण और भारतीय जीवन-मूल्यों में रची-बसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने का संकल्प अत्यंत प्रशंसनीय है।
विद्यार्थियों का उत्साह, आदरभाव और चेहरे की मुस्कान मन को असीम ऊर्जा और प्रसन्नता से भरने वाली थी।
शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थी के चरित्र का निर्माण करना, उसमें राष्ट्रप्रेम की भावना जगाना और नैतिक मूल्यों का सिंचन करना भी है।
आर्यकुलम जैसे संस्थान आधुनिक शिक्षा और सनातन मूल्यों का सुंदर समन्वय स्थापित कर देश के स्वर्णिम भविष्य की नींव मजबूत कर रहे हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आखिर व्यापक स्तर पर क्यों विफल हुई जैविक खेती?
1 एकड़ खेत के लिए 300 क्विंटल गोबर की खाद, महीनों की भारी मजदूरी, खरपतवार का प्रकोप, मीथेन गैस से पर्यावरण को नुकसान और 20-50 पशुओं की निर्भरता, जैविक खेती की इन्हीं अव्यावहारिक शर्तों के कारण न किसान की लागत घट सकी और न ही उसे अपेक्षित उत्पादन मिला।
इसके विपरीत, देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती में केवल एक गाय के माध्यम से बिना किसी भारी लागत के मिट्टी को जीवंत बनाया जाता है।
आइए, भ्रम से बाहर निकलें और कम लागत, उच्च उत्पादन एवं जहरमुक्त अन्न देने वाली प्राकृतिक खेती को अपनाएं!This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में जाट समाज महासभा द्वारा आयोजित प्रेरणादायी कार्यक्रम में उपस्थित रहकर अत्यंत आत्मीयता और प्रसन्नता का अनुभव हुआ।
यह आयोजन दोहरे अर्थों में अत्यंत अनुकरणीय है, एक ओर जहां 'प्राकृतिक कृषि : एकमात्र समाधान' जैसे महत्वपूर्ण विषय पर विचार-मंथन हुआ, वहीं दूसरी ओर प्राकृतिक खेती अपनाने वाले प्रगतिशील किसानों, मेधावी विद्यार्थियों, राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ियों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सम्मानित किया गया।
हरित क्रांति ने खाद्यान्न उत्पादन में ऐतिहासिक योगदान दिया है, लेकिन रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक इस्तेमाल से हमारी मिट्टी की उर्वरता घटी है और गंभीर बीमारियां बढ़ी हैं। आज धरती माता को बचाने, किसानों को आर्थिक रूप से समृद्ध करने और भावी पीढ़ी को स्वस्थ भविष्य देने के लिए देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती ही एकमात्र स्थायी समाधान है।
कृषि केवल एक पारंपरिक व्यवसाय नहीं, बल्कि भविष्य का सबसे बड़ा अवसर है। आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक सोच और प्राकृतिक खेती के समन्वय से भारत का किसान विश्व के सामने एक नया मानदंड स्थापित कर सकता है।
इस अवसर पर सम्मानित होने वाले मेधावी छात्र हमारे देश की बौद्धिक शक्ति हैं, जबकि खिलाड़ी अनुशासन और राष्ट्र गौरव के प्रतीक हैं। सम्मान केवल उपलब्धि का पुरस्कार नहीं, बल्कि पूरे समाज के लिए एक नया मार्ग प्रशस्त करने की प्रेरणा है।
हमारे बुजुर्ग समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके जीवन-मूल्य और अनुभव ही नये भारत की नींव को मजबूत बनाते हैं।
राष्ट्र निर्माण, कृषि, शिक्षा, सेना और खेल के क्षेत्र में जाट समाज का ऐतिहासिक योगदान रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि प्राकृतिक खेती को एक देशव्यापी जन-आंदोलन बनाने में भी समाज अग्रणी भूमिका निभाएगा।
आइए, हम सब मिलकर अपने गांवों में प्राकृतिक खेती, जल संरक्षण, गौ-संवर्धन और नशामुक्ति को जन-आंदोलन का रूप दें ताकि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के सपनों के एक सशक्त, स्वस्थ और विकसित भारत का निर्माण हो सके। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्राकृतिक कृषि कर रहे किसान भाई के खेत पर न केवल जीवामृत तैयार किया, बल्कि उपस्थित किसानों के साथ इसके महत्व और उपयोगिता पर विस्तृत चर्चा भी की। मिट्टी की उर्वरता बढ़ाकर फसलों को पोषित करने का यह सबसे सुगम और प्रभावी तरीका है।
किसान भाइयों से आग्रह है कि रसायनों का त्याग करें और प्राकृतिक कृषि को अपनाएं।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्राकृतिक कृषि का दायरा बढ़ाने और इसे और अधिक संस्थागत व वैज्ञानिक रूप देने के लिए गांधीनगर स्थित लोकभवन में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित हुई।
इस महत्वपूर्ण बैठक में कृषि मंत्री श्री जीतुभाई वाघाणी जी, इंडियन काउंसिल ऑफ एग्रीकल्चरल रिसर्च के महानिदेशक श्री एम. एल. जाट जी सहित कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपति और वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
आज ग्लोबल वार्मिंग, दूषित वातावरण और मिट्टी की घटती उपजाऊ शक्ति के कारण प्राकृतिक खेती केवल भारत की नहीं, बल्कि संपूर्ण विश्व की अनिवार्य आवश्यकता बन चुकी है।
यदि ICAR और कृषि विश्वविद्यालयों के माध्यम से इस मिशन को ठोस वैज्ञानिक साक्ष्यों के साथ आगे बढ़ाया जाए, तो देश के अंतिम छोर का किसान भी इसे पूरे भरोसे के साथ अपनाएगा। कृषि विज्ञान केंद्रों को अपग्रेड करने और फसलों की विभिन्न पद्धतियों एवं मिट्टी के प्रकारों का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण करने पर विशेष जोर दिया गया।
रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से समाज में बीमारियां बढ़ रही हैं। रासायनिक खेती के कारण जमीन के नीचे सब-सोइल कॉम्पेक्शन बढ़ रहा है, जिससे मिट्टी कड़क हो जाती है और पौधों की जड़ें गहराई तक नहीं जा पातीं। इसके विपरीत, प्राकृतिक खेती से जमीन में ऑर्गेनिक कार्बन बढ़ता है, जिससे मिट्टी छिद्रपूर्ण और उपजाऊ बनती है।
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान दो वर्षों में 35,000 किसानों को इस पद्धति से जोड़ा था और आज वहां 2.5 लाख से अधिक किसान प्राकृतिक खेती कर रहे हैं। इस मिशन का एकमात्र उद्देश्य है, लोग स्वस्थ रहें, धरती माता बचे, पर्यावरण सुरक्षित हो और आने वाली पीढ़ियां निरोगी रहें।
यह अत्यंत हर्ष का विषय है कि वर्तमान में गुजरात के 8 लाख से अधिक किसान प्राकृतिक कृषि को अपना चुके हैं, जिसके परिणामस्वरूप राज्य में हजारों मीट्रिक टन यूरिया और डीएपी जैसे घातक रासायनिक खादों की खपत में भारी कमी आई है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्राकृतिक कृषि कर रहे किसान बंधु के खेत पर पहुंचकर वहां उगाए गए गुलाबों से गुलकंद तैयार किया। यह अनुभव न केवल आनंददायी है, बल्कि किसानों की आत्मनिर्भरता और शुद्ध खान-पान के महत्व को भी दर्शाता है।
आइए, हम सभी प्राकृतिक खेती अपनाएं और स्वस्थ भविष्य की नींव रखें।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
लेडी गवर्नर श्रीमती दर्शना देवीजी के जन्मदिन पर लोकभवन परिसर में वृक्षारोपण किया और जन सुखकारी के लिए यज्ञ किया।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
लोकभवन में जन्मदिन को केवल एक उत्सव के रूप में नहीं, बल्कि मानवता की सेवा के एक पवित्र संकल्प के रूप में मनाने की एक दृढ़ परंपरा रही है। इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए, आज लेडी गवर्नर श्रीमती दर्शना देवी जी के जन्मदिवस पर लोकभवन परिसर में रक्तदान शिविर का गरिमापूर्ण आयोजन किया गया।
इस शिविर में देश की रक्षा करने वाले जांबाज जवानों और देश का भविष्य यानी ऊर्जावान विद्यार्थियों और युवाओं ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया।
हमारे सुरक्षाकर्मियों, युवाओं और नागरिकों के इसी जज्बे के कारण 753 यूनिट रक्त एकत्र हुआ, जो लगभग 2,259 जरूरतमंदों को नवजीवन देने में मददगार साबित होगा।
लोकभवन में अब तक आयोजित कुल 16 रक्तदान शिविरों के माध्यम से कुल 11,507 यूनिट रक्त देश की स्वास्थ्य सेवा को समर्पित किया जा चुका है।
इस शिविर का एक बेहद भावुक और प्रेरक क्षण वह था जब चंडीगढ़ से आए श्री रणदीप सिंह बट्टा जी ने अपने जीवन का 200वां रक्तदान किया। इस अनुकरणीय सेवा के लिए उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं।
इस रक्तदान शिविर से पूर्व प्रातःकाल लोकभवन की यज्ञशाला में वैदिक मंत्रोचार के साथ विशेष यज्ञ किया, जिसमें राज्य और देश की निरंतर प्रगति, सुख-समृद्धि और लोक-कल्याण की प्रार्थना की। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
लेडी गवर्नर श्रीमती दर्शनादेवी जी के जन्मदिन पर बही सेवा की बयार।
लोकभवन में आयोजित रक्तदान शिविर में 753 यूनिट रक्त एकत्र हुआ।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात के लोकप्रिय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी को जन्मदिन की आत्मीय शुभकामनाएं।
'मृदु एवं दृढ़' नेतृत्व के चलते आप जनता के हृदय में बसे हैं। आपके कुशल मार्गदर्शन में गुजरात विकास के नित नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। अंत्योदय के लिए आपकी प्रतिबद्धता और सादगीपूर्ण कार्यशैली अनुकरणीय है।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और लोक सेवा के लिए सदैव अटूट ऊर्जा प्रदान करें, यही मंगलकामना है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जामनगर में किसान श्री बलदेवभाई खात्राणी द्वारा की जा रही प्राकृतिक खेती देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। गुलाब, चुकंदर और मूंगफली जैसी फसलों के साथ वह गुलकंद और गुलाब जल जैसे शुद्ध उत्पाद तैयार कर रहे हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्राकृतिक खेती के विजन को धरातल पर साकार करते ऐसे किसानों का कार्य वास्तव में सराहनीय है।
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
तापी जिले के प्रगतिशील किसान श्री प्रतीक भाई चौधरी जी की सफलता की गाथा हम सभी के लिए प्रेरणादायक है। कंप्यूटर इंजीनियरिंग जैसे तकनीकी क्षेत्र में अपना उज्जवल करियर छोड़कर उन्होंने प्राकृतिक खेती को अपना कार्यक्षेत्र बनाया और आज वह प्रति एकड़ 7 से 8 लाख रुपये की आय अर्जित कर एक मिसाल कायम कर रहे हैं।
उनकी सफलता का सबसे महत्वपूर्ण पहलु यह है कि प्राकृतिक खेती के माध्यम से उनकी जमीन स्पंज की तरह नरम और उपजाऊ बन गई है। भारी बारिश के बावजूद, उनके खेतों में जलभराव की समस्या नहीं होती, क्योंकि जमीन की जल अवशोषण क्षमता बढ़ गई है। यह अद्वभुत बदलाव रासायनिक उर्वरकों के त्याग और जीवामृत व घनजीवामृत के प्रयोग का परिणाम है, जिससे भूमि के भीतर मित्र-कीटों और केंचुओं का पुनर्जीवन हुआ है।
प्रतीक जी जैसे युवाओं का प्राकृतिक खेती के प्रति यह समर्पण दर्शाता है कि यदि हम अपनी जड़ों और प्रकृति से जुड़ें, तो खेती अत्यधिक लाभप्रद व्यवसाय बन सकती है।
आइए, हम सब मिलकर प्राकृतिक खेती के इस महाअभियान को जनआंदोलन बनाएं और अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वस्थ और उपजाऊ धरा छोड़कर जाएं।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujarat @infotapigog24This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जामनगर जिले के ध्रोल में जी.एम. पटेल हाईस्कूल परिसर में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में बड़ी संख्या में उपस्थित किसान भाई-बहनों से संवाद करने का अवसर मिला। इस दौरान किसान समुदाय को संबोधित करते हुए खेती, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा के लिए देशी गाय आधारित प्राकृतिक कृषि आंदोलन से जुड़ने का आह्वान किया।
जिस किसान के घर देशी गाय नहीं है, उसकी खेती अधूरी है। गाय का पालन केवल धार्मिक आस्था नहीं, बल्कि आर्थिक समृद्धि का आधार है। देशी गाय के गोबर और गौमूत्र में भूमि को जीवंत बनाने वाले करोड़ों सूक्ष्म जीवाणु होते हैं। कार्यक्रम में जीवामृत, बीजामृत और आच्छादन के वैज्ञानिक प्रयोगों द्वारा लागत शून्य करने और उत्पादन बढ़ाने की प्रामाणिक समझ साझा की।
यूरिया और डी.ए.पी. जैसे रासायनिक खादों और कीटनाशकों के आंधाधुंध इस्तेमाल से हमने जमीन के केंचुए और सूक्ष्म जीवाणु जो जमीन के रसोइए हैं, उनको नष्ट कर दिया है। इन रसायनों से उपजा अन्न आज धीमा जहर बन चुका है, जिससे समाज में कैंसर और डायबिटीज जैसी जानलेवा बीमारियां तेजी से फैल रही हैं। यदि हम अब भी सचेत नहीं हुए, तो आने वाली पीढ़ियों का स्वास्थ्य गंभीर खतरे में पड़ जाएगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र भाई पटेल जी के नेतृत्व में सरकार प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देकर देश के अन्नदाताओं के लिए समृद्धि का नया मार्ग तैयार कर रही है। रसायनों के आयात पर विदेशों में जाने वाले देश के करोड़ों रुपये बचाकर हम आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सकते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
लतीपुर गांव के प्राथमिक विद्यालय में सादगीपूर्ण रात्रि विश्राम के बाद, सुबह की शुरुआत प्रकृति की गोद में कर्मठ किसान भाइयों के बीच हुई। सर्वप्रथम स्थानीय प्रगतिशील किसान श्री कल्पेशभाई मालाणी के खेत पर जाकर स्वयं गौ-दुग्ध दोहन करने का सुखद अनुभव प्राप्त हुआ। इसके पश्चात, प्राकृतिक खेती करने वाले श्री बलदेवभाई खत्राणी के मातृकृपा प्राकृतिक कृषि फार्म का दौरा किया।
फार्म पर प्राकृतिक रूप से उगाए गए गुलाबों से गुलकंद और अन्य मूल्यवर्धित उत्पाद बनाने की अनूठी प्रक्रिया को देखा। किसानों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि हम अपनी उपज का मूल्य संवर्धन करना सीख जाएं, तो प्राकृतिक खेती के माध्यम से रासायनिक खेती की तुलना में कई गुना अधिक लाभ और शुद्ध आय प्राप्त की जा सकती है।
खेत में फसलों को पोषण और सुरक्षा देने वाले घन जीवामृत और नीमास्त्र जैसे प्राकृतिक इनपुट्स के निर्माण की विधि देखी। साथ ही खेत में लहलहाती गुलाब और मूंगफली की फसलों का प्रत्यक्ष निरीक्षण किया।
किसान भाइयों से संवाद करते हुए स्पष्ट किया कि मिट्टी का ऑर्गेनिक कार्बन जितना अधिक होगा, हमारी खेती उतनी ही समृद्ध और उपजाऊ होगी। जैसे जंगलों में कोई खाद या पानी देने नहीं जाता, फिर भी वहां के वृक्ष प्राकृतिक रूप से पोषण पाकर हमेशा हरे-भरे रहते हैं, ठीक वैसे ही हमारी धरती माता भी प्राकृतिक रूप से फसलों को पोषण देने में सक्षम है।
चर्चा के दौरान किसानों को आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों को समझा और उनके वैज्ञानिक समाधान सुझाए। साथ ही उपस्थित सभी किसानों से भावुक अपील की कि वह प्रयोगिक तौर पर अपने खेत के कम से कम एक एकड़ हिस्से में प्राकृतिक खेती की शुरुआत अवश्य करें।
मुलाकात के दौरान किसान भाई बलदेवभाई खत्राणी और अन्य स्थानीय कृषकों के चेहरों पर दिखा उत्साह यह विश्वास दिलाता है कि गुजरात का अन्नदाता अब जहरमुक्त समृद्धि की राह पर चल पड़ा है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जामनगर प्रवास के दौरान आज सरदार पटेल एम्यूजमेंट पार्क में प्राकृतिक कृषि उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष रूप से तैयार किए गए प्राकृतिक किसान हाट का लोकार्पण करने का अत्यंत आनंददायी अवसर मिला।
इस अवसर पर जिले में गाय आधारित प्राकृतिक खेती करने वाले कर्मठ किसान भाइयों से सीधा संवाद किया और जामनगर जिले में इस जन-आंदोलन के विस्तार की प्रगति पर जानकारी हासिल की।
गुजरात प्राकृतिक कृषि विकास बोर्ड और आत्मा प्रोजेक्ट के मार्गदर्शन में शुरू किए गए इस केंद्र का मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को उनकी रसायनमुक्त उपज के सीधे विक्रय के लिए एक स्थायी बाजार उपलब्ध कराना है।
इस केंद्र के माध्यम से जामनगर के विभिन्न तहसीलों के किसानों को बिना किसी बिचौलिये के अपनी उपज को सीधे उपभोक्ताओं तक पहुंचाने का मंच मिलेगा, जिससे उनकी आय में वृद्धि होगी।
यहां उपभोक्ताओं को पूरी तरह से प्राकृतिक और शुद्ध सब्जियां, फल, अनाज, दलहन, मसाले, खाद्य तेल, गुड़ और अन्य कृषि-आधारित उत्पाद एक ही छत के नीचे आसानी से उपलब्ध हो सकेंगे।
मेरा दृढ़ विश्वास है कि यह किसान हाट जामनगर में स्वास्थ्यप्रद जीवनशैली और किसानों की आत्मनिर्भरता का एक बड़ा केंद्र बनेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जामनगर के चैंबर ऑफ कॉमर्स में आयोजित 'गर्भ संस्कार - गर्भविज्ञान प्रशिक्षण दीक्षांत समारोह एवं राष्ट्रीय संगोष्ठी' की अध्यक्षता करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर शिक्षा राज्यमंत्री श्रीमती रीवाबा जाड़ेजा जी, मेयर श्रीमती मोनिका व्यास जी और आयुर्वेद जगत के अनेक गणमान्य विद्वान और शोधकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम में वेद सूतिका किट व प्रसूता किट का लोकार्पण किया गया और प्रशिक्षण पूर्ण करने वाले चिकित्सकों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।
भारत की वैदिक ज्ञान परंपरा, ऋषियों का अनुसंधान और वेद, उपनिषद, गीता, रामायण और महाभारत जैसे हमारे प्राचीन ग्रंथ मानव जाति के सर्वांगीण विकास की अमूल्य धरोहर हैं। यदि आज के आधुनिक विज्ञान और हमारी प्राचीन ज्ञान परंपरा का समन्वय कर शोध किया जाए, तो संपूर्ण विश्व को एक नयी और कल्याणकारी दिशा मिल सकती है।
केवल भौतिक और तकनीकी विकास ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि अच्छे संस्कारों से युक्त, चरित्रवान और जिम्मेदार नागरिकों का निर्माण भी उतना ही आवश्यक है। भारतीय संस्कृति के सोलह संस्कार मानव जीवन को श्रेष्ठ बनाने की वैज्ञानिक व्यवस्था हैं, जिसमें गर्भाधान संस्कार को राष्ट्र निर्माण का आधार माना गया है।
एक माता केवल एक परिवार का नहीं, बल्कि राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य की पीढ़ी का निर्माण करती है। गर्भावस्था के दौरान सकारात्मक विचार, उत्तम संस्कार और मूल्यनिष्ठ जीवनशैली अपनाना राष्ट्र सेवा का सबसे पहला और महत्वपूर्ण साधन है। बालक उपदेशों से ज्यादा परिवार और समाज के आचरण से सीखता है।
आज की भौतिकवादी और तनावपूर्ण जीवनशैली में भारतीय संस्कृति, प्राकृतिक जीवन पद्धति और संस्कार-आधारित शिक्षा को एक जन-आंदोलन के रूप में आगे बढ़ाने की अत्यंत आवश्यकता है।
जामनगर में विकसित हो रहा विश्व स्वास्थ्य संगठन का ग्लोबल ट्रेडिशनल मेडिसिन सेंटर हमारी पारंपरिक चिकित्सा पद्धतियों को वैश्विक स्तर पर नयी पहचान दे रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले सभी वैद्यों और डॉक्टरों को हार्दिक शुभकामनाएं, वह इस पावन ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जामनगर प्रवास के दौरान आज लाखाबावल गांव में नवनिर्मित वेद गर्भविहार संस्थान का लोकार्पण किया। यह संस्थान हमारी समृद्ध प्राचीन जड़ों, स्वास्थ्य पद्धतियों और सामाजिक संस्कारों को आधुनिक समाज के साथ जोड़ने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है।
लोकार्पण के पश्चात संस्थान परिसर का विस्तृत दौरा किया। यहां नवनिर्मित अत्याधुनिक गौशाला, परामर्श कक्ष, पंचकर्म कक्ष, माइनर ऑपरेशन थिएटर और बच्चों में नैतिक मूल्यों के सिंचन के लिए बनायी गई संस्कार शाला का अवलोकन किया।
संस्थान के प्रन्यासियों और संचालकों के साथ एक सार्थक संवाद हुआ, जिसमें वर्तमान समय में इस प्रकार के केंद्रों की आवश्यकता और समाज के प्रति उनकी अहम भूमिका पर चर्चा की गई।
वर्तमान परिस्थितियों में समाज के हर वर्ग तक पारंपरिक स्वास्थ्य सेवाओं और संस्कारों को पहुंचाने के लिए संस्थान की भावी योजनाओं और इसके सामाजिक उत्तरदायित्वों की गहन जानकारी प्राप्त की।
वैदिक ज्ञान, आयुर्वेद और संस्कारों का यह संगम आने वाली पीढ़ियों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किया गया संशोधन इस बात का जीवंत प्रमाण है कि हमारी पारंपरिक प्राकृतिक कृषि केवल एक पद्धति ही नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और क्लाइमेट-स्मार्ट एग्रीकल्चर का एक प्रामाणिक वैज्ञानिक मार्ग है।
प्राकृतिक खेती अपनाने के मात्र 5 वर्षों के भीतर आर्गेनिक कार्बन का स्तर 0.45 फीसदी से बढ़कर 0.93 फीसदी हो गया। कार्बन का यह स्तर भूमि की उत्कृष्ट उपजाऊ शक्ति को दर्शाता है।
भूमि की नमी धारण क्षमता 12.75 फीसदी से बढ़कर 19.84 फीसदी हो गई है। साथ ही, वर्षा और सिंचाई के पानी का जमीन में उतरने का दर 6.50 सेमी/घंटा से बढ़कर 14.50 सेमी/घंटा दर्ज किया गया है, जो भू-जल स्तर को सुधारने में क्रांतिकारी है।
खेतों की सरंध्रता 34.63 फीसदी से बढ़कर 41.08 फीसदी हुई और मिट्टी का घनत्व 1.42 से घटकर 1.36 Mg/m³ हो गया, जिससे पौधों की जड़ों का विकास बेहतरीन होता है।
प्राकृतिक खेती से हर साल प्रति हेक्टेयर 4 से 8 टन कार्बन डाइऑक्साइड समकक्ष (tCO₂e) का पर्यावरणीय लाभ मिल सकता है। यह भारत के वर्ष 2070 के नेट ज़ीरो लक्ष्य को प्राप्त करने में मील का पत्थर साबित होगा।
जब तक हमारी धरती माता का स्वास्थ्य सुरक्षित नहीं होगा, तब तक मानव जाति का भविष्य सुरक्षित नहीं रह सकता। रासायनिक खादों के घातक चक्र को तोड़कर हमें प्रकृति के अनुकूल कृषि को अपनाना ही होगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर के हेलीपैड एग्जीबिशन सेंटर में प्रवास 5.0 के अंतर्गत आयोजित भारत प्रवास पुरस्कार-2026 वितरण समारोह में सार्वजनिक परिवहन क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवा, सुरक्षा, नवाचार, तकनीक और बेहतरीन प्रबंधन के लिए विभिन्न संस्थाओं और विभूतियों को सम्मानित किया।
परिवहन सेवाएं केवल एक स्थान से दूसरे स्थान तक जाने का जरिया नहीं हैं, बल्कि यह पूरे देश को एकता के सूत्र में बांधने और हमारी प्रगति को रफ्तार देने का कार्य करती हैं। किसी भी राष्ट्र की उन्नति के लिए सुगम यातायात बुनियादी आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र भाई मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश का रोड नेटवर्क अभूतपूर्व रूप से मजबूत हुआ है, जिससे चारों दिशाओं की यात्रा सुगम हुई है। वर्ष 2047 तक विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने में हमारे ट्रांसपोर्ट सेक्टर का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगा।
गुजरात महात्मा गांधी, सरदार वल्लभभाई पटेल और महर्षि दयानंद सरस्वती जैसे महापुरुषों की पावन धरा है। राज्य ने ऑटोमोबाइल, उद्योग, प्रौद्योगिकी और सेमीकंडक्टर जैसे अत्याधुनिक क्षेत्रों में वैश्विक स्तर पर अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है।
बढ़ते मार्ग हादसों पर गहरी चिंता व्यक्त करते हुए सभी बस और कार ऑपरेटरों से अपील की कि वह यातायात के नियमों का चुस्त पालन करें। जब कोई नागरिक अपने घर से बाहर निकले, तो वह सार्वजनिक परिवहन में खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करे, यह हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। हमें हादसों को न्यूनतम करने के लिए डिजिटल तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद के पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में गुजरात स्टेट को-ऑपरेटिव एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट बैंक, खेती बैंक का 75वां स्थापना दिवस मनाया गया।
खेती बैंक की गौरवशाली 75 वर्षों की यात्रा की सराहना करते हुए 'खेडुतो ना विश्वास नु वटवृक्ष' नामक कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया और 25 से अधिक वर्षों तक उत्कृष्ट सेवा देने वाले सभावृंदों को सम्मानित किया।
महर्षि दयानंद सरस्वती जी के विचारों का उल्लेख करते हुए इस बात पर बल दिया कि किसान वास्तव में राजाओं का भी राजा है, क्योंकि वह राजा से लेकर रंक तक और सृष्टि के समस्त पशु-पक्षियों और जीव-जंतुओं के लिए अन्न की व्यवस्था करता है। वेदों में भी इसीलिए कृषि को उत्तम माना गया है।
किसान का धन सबसे पवित्र होता है, क्योंकि उसमें उसका कड़ा परिश्रम और पसीना मिला होता है। आज खेती बैंक की मजबूत आर्थिक स्थिति दर्शाती है कि इसके संस्थापक उदयभान सिंह जी का किसान-कल्याण का स्वप्न पूरी तरह साकार हो रहा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत @ 2047 के विजन को पूरा करने में सहकार से समृद्धि का मंत्र अत्यंत महत्वपूर्ण है। देश के प्रथम सहकारिता मंत्री श्री अमितभाई शाह जी द्वारा एफपीओ के गठन जैसे मजबूत कदमों से आज किसानों को अपनी उपज का सही मूल्य मिल रहा है। राज्य सरकार के प्रामाणिक प्रयासों से आज गुजरात का सहकारिता मॉडल पूरे देश में अग्रणी है।
खेती में रासायनिक खाद के अंधाधुंध उपयोग के कारण आज हमारी धरती जहरीली हो रही है और समाज में कैंसर, डायबिटीज एवं हार्ट अटैक जैसी गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं। वैज्ञानिक प्रमाणों के साथ यह सिद्ध हो चुका है कि गाय आधारित प्राकृतिक खेती से उत्पादन बढ़ता है, लागत कम होती है एवं भूमि की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य भी सुरक्षित रहता है।
आइए, भावी पीढ़ी को एक स्वस्थ जीवन और उपजाऊ भूमि सौंपने के लिए प्राकृतिक कृषि को जन-आंदोलन बनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नर सेवा ही नारायण सेवा है।
गुजरात लोकभवन में आदिजाति विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा के लिए एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की।
इस बैठक में आदिजाति विकास मंत्री श्री नरेशभाई पटेल जी, राज्यमंत्री श्री पी.सी. बरंडा जी और विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
जनजातीय क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर और आधुनिक शिक्षा मिलनी चाहिए। आदिजाति क्षेत्रों के किसानों को गाय आधारित प्राकृतिक खेती का संपूर्ण प्रशिक्षण दिया जाए और उनके उत्पादों की उचित बिक्री के लिए विशेष बाजार-हाट की व्यवस्था की जाए।
पशुपालन से जुड़े परिवारों की आर्थिक उन्नति के लिए उन्हें स्वस्थ पशुधन उपलब्ध कराया जाए ताकि वह दुग्ध व्यवसाय को मजबूती से आगे बढ़ा सकें।
जनजातीय बच्चों और युवाओं में छिपी कला-कौशल की प्रतिभा को निखारने, उन्हें योग एवं खेल-जगत में आगे बढ़ाने के लिए उचित प्रशिक्षण दिया जाए, साथ ही समाज को नशामुक्त बनाने के लिए व्यसनमुक्ति अभियान को तेज किया जाए।
अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया है कि वह स्वयं आदिजाति क्षेत्रों और गांवों का दौरा करें, लोगों से सीधे मिलकर उनकी समस्याओं को जानें और उनका निवारण सुनिश्चित करें।
गुजरात की कुल आबादी का 14.8 फीसदी हिस्सा, लगभग 89.17 लाख, हमारे जनजातीय भाई-बहन हैं, जो राज्य के 14 जिलों के 5,884 गांवों में निवास करते हैं। इनके कल्याण के लिए 'दूध संजीवनी योजना', 'वाड़ी सहायता योजना', 'धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान', 'प्रधानमंत्री जनजातीय न्याय अभियान' जैसी योजनाएं पूरी निष्ठा से चलाई जा रही हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में गुजरात प्रशासनिक सेवा (GAS) से भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में नियुक्त हुए प्रमोटी अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि और नये प्रशासनिक दायित्वों के लिए सभी अधिकारियों को शुभकामनाएं दीं।
बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने वर्ष 2005 से गुजरात में ई-गवर्नेंस के संक्रमण काल के अपने अनुभव साझा किए। उस दौर में राजस्व रिकॉर्ड, भूमि पंजीकरण और राशन कार्ड जैसे महत्वपूर्ण दस्तावेजों को कम्प्यूटराइज्ड करने में उन्होंने जो जमीनी संघर्ष और मेहनत की है, वह वास्तव में सराहनीय है।
ईश्वर ने हमें समाज और राष्ट्र की सेवा करने का एक महान अवसर दिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत @2047 के विजन को साकार करने के लिए हर अधिकारी को अपनी पूरी क्षमता के साथ योगदान देना होगा।
सभी अधिकारियों से विशेष अनुरोध किया कि वह अपनी फील्ड पोस्टिंग के दौरान प्राकृतिक कृषि के विस्तार में व्यक्तिगत रुचि लें। रासायनिक खादों के कारण आज हमारा पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों गंभीर संकट में हैं। अगर इस पृथ्वी पर हमारा शरीर और जीवन ही सुरक्षित नहीं रहेगा, तो पद, प्रतिष्ठा और संबंधों का कोई मूल्य नहीं रह जाएगा। इसलिए, लोक-कल्याण के लिए प्रशासनिक स्तर पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है।
सभी अधिकारियों ने इस विजन को सहर्ष स्वीकार करते हुए प्राकृतिक कृषि के जनआंदोलन को और अधिक मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भावनगर जिले में आयोजित ग्राम कल्याण कार्यक्रम
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद मैनेजमेंट एसोसिएशन में प्रख्यात बौद्धिक मंच प्रबुद्धसभा के 24वें मणके के अंतर्गत समाज के प्रखर विचारकों, शिक्षाविदों और गणमान्य नागरिकों के बीच उपस्थित रहने का अवसर मिला।
इस विशेष सभा में "जीवन से मैंने क्या सीखा?" विषय पर अपने जीवन के संघर्षों, गुरुकुल परंपरा और राष्ट्र सेवा के अनुभवों को साझा करते हुए हृदय अत्यंत भावुक और कृतज्ञ हो उठा।
एक साधारण किसान परिवार से निकलकर मात्र 21 वर्ष की आयु में कुरुक्षेत्र गुरुकुल के प्रधान आचार्य के रूप में जिम्मेदारी संभाली। बिना किसी सरकारी अनुदान के, भिक्षावृत्ति के माध्यम से अनाज और दान एकत्र कर गरीब बच्चों के भोजन और शिक्षा की व्यवस्था की।
वर्ष 1998 में अत्यधिक कठिन परिश्रम के कारण गंभीर अस्वस्थता का सामना करना पड़ा। उस संकटकाल में पूज्य स्वामी जगदीश्वरानंद जी के मार्गदर्शन में 21 दिनों के कठिन जल उपवास और प्राकृतिक चिकित्सा के माध्यम से मिले चमत्कारी स्वास्थ्य लाभ ने जीवन की दिशा बदल दी। इसी प्रेरणा से गुरुकुल में 100 बेड के प्राकृतिक चिकित्सा अस्पताल, आधुनिक गौशाला और 180 एकड़ में प्राकृतिक कृषि की शुरुआत हुई।
आज समाज में बढ़ते कैंसर, हार्ट अटैक और डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारियों का एकमात्र और सटोर समाधान शुद्ध जीवनशैली और विषमुक्त भोजन है।
मुझे इस बात का अत्यंत गौरव है कि सभी के सहयोग और जनभागीदारी के बल पर आज गुजरात प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में पूरे देश के सामने एक उत्कृष्ट मॉडल स्टेट बनकर उभरा है।
सच्चा जन्म वही सार्थक है, जिसके माध्यम से समाज, वंश और राष्ट्र की उन्नति हो। बिना किसी व्यक्तिगत स्वार्थ या लालच के केवल राष्ट्र सेवा को ही अपना परम धर्म मानना चाहिए। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद के आंबली क्षेत्र में नवनिर्मित सितावन गीर गौशाला का लोकार्पण किया। इस अवसर पर गौमाताओं को अपने हाथों से प्रेमपूर्वक गुड़ खिलाया।
गौशाला परिसर में वृक्षारोपण कर वहां उपस्थित सभी नागरिकों से आग्रह किया कि वह गौ-सेवा के साथ-साथ प्रकृति के संतुलन को बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाएं और उनका जतन करें।
गौशाला के घासचारा गोदाम और दाना स्टोरेज का बारीकी से निरीक्षण किया। इसके साथ ही गौशाला को पूरी तरह आत्मनिर्भर बनाने के लिए संचालकों को गोबर और गौमूत्र के वैज्ञानिक उपयोग से उत्तम प्राकृतिक खाद निर्माण करने का व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया।
गौवंश को स्वस्थ रखने के लिए परिसर में उच्च स्तरीय स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष बल दिया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राज्य में गाय आधारित प्राकृतिक खेती के विस्तार और अब तक की प्रगति की व्यापक समीक्षा के लिए गांधीनगर स्थित लोकभवन में एक उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की। इस बैठक में कृषि मंत्री श्री जीतुभाई वाघाणी जी की विशेष उपस्थिति रही।
प्राकृतिक खेती करने वाले हमारे किसान भाइयों को उनके उत्पादों का सही मूल्य और उचित बाजार मिल सके, इसके लिए एक मजबूत मार्केटिंग और ब्रांडिंग व्यवस्था अनिवार्य है। इस दिशा में राज्यभर में शुरू किए जा रहे स्थायी बिक्री केंद्रों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कार्बन क्रेडिट प्राकृतिक कृषि करने वाले किसानों के लिए अतिरिक्त आय का एक उत्तम जरिया बनेगा। इस आर्थिक प्रोत्साहन से किसान रासायनिक मुक्त प्राकृतिक खेती की ओर तेजी से आकर्षित होंगे, जिससे हमारे अभियान को नयी गति मिलेगी।
प्राकृतिक उत्पादों के लिए विशेष रूप से विकसित किए गए प्रभा ब्रांड और राज्य के कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा संशोधनों एवं उच्च गुणवत्ता वाले बीजों के अनुसंधान की गहन समीक्षा की गई।
ग्राम कल्याण कार्यक्रम के सफल आयोजनों के बाद, अब उन संबंधित क्षेत्रों में किसानों के लिए विशेष प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे ताकि इस वैज्ञानिक पद्धति को हर खेत तक पहुंचाया जा सके। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भावनगर जिले के सरतानपर गांव में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में किसान भाई-बहनों के साथ संवाद किया। इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती नीमुबेन बांभणिया जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
प्राकृतिक खेती केवल एक कृषि पद्धति नहीं है, बल्कि यह मानव स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण, भूमि की उर्वरा शक्ति और हमारी आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य का आधार है।
वैज्ञानिकों द्वारा 105 माताओं के दूध पर किए गए एक शोध में कीटनाशक, डिटर्जेंट और यूरिया के अंश पाए गए हैं। यह स्थिति हमारे स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ी के लिए अत्यंत चिंताजनक है। रासायनिक जहर से मुक्ति का एकमात्र मार्ग देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती ही है।
रासायनिक खाद से जमीन कठोर हो जाती है, जबकि केंचुओं और सूक्ष्मजीवों पर आधारित प्राकृतिक खेती से भूमि की नमी और जल संचयन क्षमता बढ़ती है। इससे किसानों की लागत कम होती है और पौष्टिक उत्पादन के साथ उनकी आय भी बढ़ती है।
प्राकृतिक कृषि कर रहे किसानों से आग्रह किया है कि वह अपने गांव में कम से कम 10 नये किसानों को इस पद्धति से जोड़ने का संकल्प लें।
कार्यक्रम के अंत में सी.आर.पी. और कृषि सखियों के साथ एक अत्यंत आत्मीय और उत्साहवर्धक संवाद हुआ।
सी.आर.पी. और कृषि सखियों से कहा कि प्राकृतिक खेती का प्रचार-प्रसार करना केवल एक प्रशासनिक जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज को रोगमुक्त, समृद्ध और खुशहाल बनाने का एक ईश्वरीय और पुण्य कार्य है।
हिमाचल प्रदेश से लेकर गुजरात तक मेरा यह अनुभव रहा है कि प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन का रूप देने में हमारी माताओं-बहनों और कृषि सखियों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। जब महिलाएं किसी अभियान की कमान संभालती हैं, तो उसकी सफलता निश्चित हो जाती है। हर एक नये किसान को इस विषमुक्त अभियान से जोड़ना सच्ची राष्ट्रसेवा है।
इस कार्यक्रम में प्राकृतिक कृषि उत्पादों के स्टॉल्स का अवलोकन किया और उत्कृष्ट कार्य करने वाले 4 प्रगतिशील किसानों को तहसील स्तर के बेस्ट आत्मा फार्मर अवॉर्ड से सम्मानित किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
हमारी भावी पीढ़ी में बचपन से ही कृषि संस्कृति, पर्यावरण के प्रति चेतना और श्रम का गौरव जगाने के उद्देश्य से आज भावनगर जिले में एक ऐतिहासिक पहल की गई है। भावनगर तहसील के श्री सरतानपर प्राथमिक विद्यालय में केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती नीमुबेन बांभणिया जी की विशेष उपस्थिति में जिले के पहले प्राकृतिक कृषि क्लब का शुभारंभ किया।
बच्चे हमारे देश का भविष्य हैं। वह बचपन से ही प्राकृतिक खेती के महत्व को समझेंगे, तो भविष्य का भारत अधिक तंदुरुस्त और समृद्ध बनेगा।
विद्यालय परिसर में विकसित किए जा रहे किचन गार्डन के माध्यम से विद्यार्थी प्रत्यक्ष रूप से गाय आधारित कृषि पद्धति, जीवामृत और घनजीवामृत बनाने की विधि का व्यावहारिक एवं प्रयोगात्मक ज्ञान प्राप्त कर सकेंगे।
विद्यार्थियों में खेल-खेल में कृषि के प्रति रुचि जगाने और श्रम का महत्व समझाने के लिए उन्हें खेती के विभिन्न छोटे औजारों का वितरण भी किया गया। नये साधन पाकर बच्चों के चेहरों पर खिली मुस्कान वास्तव में अत्यंत आनंददायी थी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भावनगर जिले की घोघा तहसील के करेडा गांव में प्रगतिशील किसान श्री कालूभाई सोलंकी के प्राकृतिक कृषि मॉडल फार्म का दौरा किया। यहां विभिन्न फसलों का बारीकी से निरीक्षण करने के साथ-साथ हमारी समृद्ध ग्रामीण संस्कृति और कृषि परंपरा को प्रोत्साहित करते हुए खेत में स्वयं हल चलाया।
इस अवसर पर गौ दुग्ध दोहन किया और एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी दोहराया।
रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अंधाधुंध उपयोग से धरती की उर्वरा शक्ति, भू-जल और मानव स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान हो रहा है। इससे बचने का एकमात्र टिकाऊ मार्ग देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती है।
किसानों के साथ संवाद में प्राकृतिक कृषि के पांच मूल स्तंभों - जीवामृत, घन जीवामृत, बीजामृत, आच्छादन और बहु-फसल पद्धति के महत्व को रेखांकित किया। इनके प्रयोग से जमीन की गुणवत्ता और उत्पादन क्षमता निरंतर बढ़ती है।
मेरा सभी किसान भाइयों से विशेष आग्रह है कि वह शुरुआत में अपनी भूमि के कम से कम एक छोटे हिस्से में प्राकृतिक खेती का प्रयोग अवश्य करें। साथ ही, कृषि विभाग और आत्मा के अधिकारी गांवों में जागरूकता शिविर लगाकर अधिक से अधिक किसानों को इस अभियान से जोड़ें। जब किसान आत्मनिर्भर होंगे, तभी हमारा राष्ट्र समृद्ध होगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भावनगर तहसील के सरतानपर गांव की प्राथमिक विद्यालय के एक साधारण कमरे में रात्रि विश्राम किया। प्रातःकाल विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामीणों के साथ विद्यालय परिसर में योगभ्यास किया।
योग केवल शारीरिक कसरत ही नहीं है, बल्कि यह हमारे ऋषि-मुनियों द्वारा विश्व को दिया गया शरीर, मन और आत्मा के समन्वय का अद्भुत विज्ञान है।
आज के तनावपूर्ण और भागदौड़ भरे समय में नियमित योग और प्राणायाम करने से शरीर निरोगी, मन प्रसन्न, बुद्धि एकाग्र और जीवन संतुलित बनता है। हमें इसे अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।
सत्र के दौरान बच्चों और ग्रामीणों को शीतली, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और भस्त्रिका जैसे प्राणायामों के स्वास्थ्यवर्धक लाभों के बारे में विस्तार से समझाया।
सामूहिक गायत्री मंत्र के जाप और ॐ के वैज्ञानिक और आध्यात्मिक महत्व के साथ इस योग सत्र का समापन हुआ। विद्यालय के नन्हे बच्चों द्वारा किए गए कठिन योगासनों को देखकर मन अत्यंत आनंदित हुआ। ऐसे बच्चे ही कल के स्वस्थ, अनुशासित और सशक्त भारत के निर्माता बनेंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भावनगर जिले के सरतानपर गांव में आयोजित रात्रिसभा में ग्रामीणों के साथ सीधा और आत्मीय संवाद साधने का अत्यंत सुखद अवसर मिला।
रात्रिसभा में उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए इस बात पर बल दिया कि गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए सरकारी योजनाओं के साथ-साथ जनभागीदारी भी अनिवार्य है। पर्यावरण संकट और ग्लोबल वार्मिंग जैसी चुनौतियों से निपटने के लिए हर नागरिक को पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी उठानी होगी।
बच्चे समाज का भविष्य हैं। अभिभावकों से अपील की कि वह बेटे और बेटी दोनों को समान रूप से उच्च शिक्षा और उत्तम संस्कार दें, ताकि वह राष्ट्रनिष्ठ नागरिक बन सकें। इसके साथ ही, एक स्वस्थ समाज के लिए युवाओं का व्यसनमुक्त होना अत्यंत आवश्यक है।
रासायनिक खादों के दुष्प्रभावों से धरती और मानव स्वास्थ्य को बचाने के लिए देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती अपनाना समय की मांग है।
गांव सशक्त होंगे, तो राष्ट्र सशक्त होगा। राष्ट्र निर्माण का यह संकल्प समाज के अंतिम छोर पर बैठे व्यक्ति की समृद्धि और खुशहाली से ही पूरा हो सकता है।
रात्रिसभा के दौरान सेवासेतु कार्यक्रम के तहत विभिन्न लोक-कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र भी वितरित किए गए।
आइए, हम सब मिलकर अपने गांवों को आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाएं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भावनगर जिले के सरतानपर गांव में अनुसूचित जाति परिवार के सवजीभाई बारैया जी के निवास स्थान पर, उनके परिवार के साथ सादगीपूर्ण रात्रि भोजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सवजीभाई के परिवार ने जिस निश्छल प्रेम, आदर और शुद्ध भाव से पारंपरिक भोजन कराया, उसने हृदय को छू लिया।
भोजन के साथ-साथ परिवार के उज्ज्वल भविष्य और विशेष रूप से बच्चों की शिक्षा को लेकर आत्मीय चर्चा हुई। शिक्षा ही वह माध्यम है जो लोगों को स्वावलंबी, संस्कारी और सामर्थ्यवान बनाती है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भावनगर जिले के सरतानपर गांव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों के साथ मिलकर देसी प्रजातियों के पौधों का महा-वृक्षारोपण किया। इसके साथ ही, स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत गांव में श्रमदान किया।
एक पेड़ मां के नाम अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना ही नहीं, बल्कि उन्हें पाल-पोसकर बड़ा करना भी है ताकि हमारी आने वाली पीढ़ियों को एक हरा-भरा और पर्यावरण-संतुलित भारत मिल सके।
गांव में ग्रामीणों के साथ मिलकर पीपल, बरगद, नीम, जामुन और आम जैसी देसी प्रजातियों के पौधों का महा-वृक्षारोपण किया गया। सबसे गौरव की बात यह है कि इन सभी वृक्षों के संरक्षण और पोषण की जिम्मेदारी ग्रामीणों ने स्वयं ली है।
वृक्षारोपण के साथ ही, ग्रामीणों के साथ मिलकर गांव में स्वच्छता अभियान में श्रमदान किया। समाज को स्वच्छ और स्वस्थ रखने में अमूल्य योगदान देने वाले हमारे स्वच्छता कर्मचारियों का सम्मान कर उनके समर्पण को सराहा।
विकासात्मक कार्यों में जब तक जनभागीदारी नहीं जुड़ती, तब तक कोई भी अभियान सफल नहीं हो सकता। सरतानपर गांव के नागरिकों का प्रकृति और स्वच्छता के प्रति यह समर्पण वास्तव में सराहनीय है।
आइए, हम सब मिलकर इस जन-आंदोलन को आगे बढ़ाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भावनगर के अटल बिहारी वाजपेयी ओपन एयर थिएटर में राष्ट्रीय वयोश्री योजना के अंतर्गत आयोजित निःशुल्क सहायक उपकरण वितरण शिविर में उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर प्रधानमंत्री दिव्याशा वयोश्री केंद्र का उद्घाटन भी संपन्न हुआ।
भारतीय संस्कृति में 'मातृ देवो भवः, पितृ देवो भवः' केवल एक उपदेश ही नहीं, बल्कि जीवन जीने की परंपरा है। हमारे वयोवृद्ध और दिव्यांगजनों का सम्मान तथा उनकी सेवा ही समाज की सच्ची प्रगति का आधार है।
हमारे बुजुर्ग परिवार और समाज की वह नींव हैं, जिनके अनुभव और ज्ञान से नयी पीढ़ी को सही दिशा और संस्कार मिलते हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकलांग शब्द को दिव्यांगजन में बदलकर उन्हें जो आत्मगौरव प्रदान किया गया है, वह अत्यंत सराहनीय है।
केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती नीमुबेन बांभणिया जी के विशेष प्रयासों से आज 2569 लाभार्थियों को लगभग 2.48 करोड़ रुपये के सहायक उपकरणों का वितरण किया गया, जो गुजरात का अब तक का सबसे बड़ा वयोश्री कैंप है।
वृद्धजनों और जरूरतमंदों की सेवा करना हम सभी का परम कर्तव्य है, क्योंकि वह हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में भारत में कजाकिस्तान गणराज्य के राजदूत श्री अजामत येस्कारायेव जी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों देशों के बीच 2000 वर्ष पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंधों को याद करते हुए, भविष्य की रणनीतिक साझेदारी को और अधिक मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
रासायनिक खेती और कीटनाशकों के दुष्प्रभावों से बचने के लिए प्राकृतिक कृषि ही एकमात्र सुरक्षित विकल्प है। मुझे प्रसन्नता है कि इस दिशा में कजाकिस्तान के कृषि वैज्ञानिकों को भारत में आमंत्रित कर विशेष प्रशिक्षण दिया गया है।
कजाकिस्तान विश्व के 40% यूरेनियम भंडार का धनी है और भारत की परमाणु ऊर्जा आवश्यकताओं का एक प्रमुख आपूर्तिकर्ता है। हमने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 2047 तक 100 GW न्यूक्लियर पावर के लक्ष्य और गुजरात लोकभवन के 100% सोलर एवं कार्बन न्यूट्रल होने की दिशा में किए गए सफल प्रयासों पर सार्थक संवाद किया।
वर्तमान में गुजरात और राजस्थान सहित भारत के लगभग 10,000 विद्यार्थी कजाकिस्तान में मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। वहीं, कजाकिस्तान बड़ी मात्रा में भारत से स्वास्थ्य और चिकित्सा उपकरण आयात करता है, जो हमारे मजबूत आपसी विश्वास का प्रतीक है।
धोलेरा एसईजेड, गिफ्ट सिटी, सेमीकंडक्टर,ऑटोमोबाइल और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में गुजरात तेज गति से आगे बढ़ रहा है। कजाकिस्तान के प्रतिनिधिमंडल को व्यापारिक संबंधों को और प्रगाढ़ करने हेतु आगामी वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट में भाग लेने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया।
प्राचीनकाल में भारत के बौद्ध भिक्षुकों ने मध्य एशिया में जो प्रेम और शांति का संदेश दिया था, वही सद्भाव आज भी हमारे रिश्तों का आधार है। भारत और कजाकिस्तान की यह मित्रता वैश्विक शांति, विकास और ऊर्जा सुरक्षा के क्षेत्र में नये आयाम स्थापित करेगी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में आयोजित ऐतिहासिक श्री रामकथा का सातवां दिन अत्यंत प्रेरणादायी और भक्तिमय रहा। पूज्य आचार्य श्री कुलदीप जी महाराज ने श्री राम का वनवास, ऋषियों के आश्रमों की मुलाकात, सीता हरण, गिद्धराज जटायु के बलिदान और माता शबरी की अनन्य भक्ति का अत्यंत मार्मिक वर्णन किया।
सती अनुसूया जी द्वारा माता सीता को दिए गए उपदेश को रेखांकित करते हुए आचार्य जी ने बताया कि धीरज, कर्तव्य, मित्र और जीवनसाथी, इन चारों की असली परीक्षा सुख में नहीं, बल्कि संकट के समय में होती है।
माता सीता के हरण के समय जटायु का रावण से युद्ध करना कर्तव्य पालन का सर्वोच्च उदाहरण है। जो धर्म की रक्षा के लिए प्राणों की आहुति देता है, उसे स्वयं ईश्वर की प्राप्ति होती है।
निष्कपट भाव से अर्पित किए गए शबरी के जूठे बेर को स्वीकार कर श्री राम ने सामाजिक समरसता और सहजता का संदेश दिया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में श्री रामकथा के छठे दिन का वातावरण अत्यंत भावुक और भक्तिमय रहा। पूज्य आचार्य श्री कुलदीप जी महाराज ने राजा दशरथ के देह-त्याग और श्री राम के प्रति भरत जी के असीम प्रेम का वर्णन किया, जिसे सुनकर हर श्रद्धालु की आंखें नम हो गईं।
आचार्य जी ने समझाया कि रामायण केवल एक ग्रंथ नहीं, बल्कि जीवन की मार्गदर्शिका है। राजा दशरथ का प्रसंग हमें सिखाता है कि कर्म का फल अटल है और हमें अपने प्रत्येक कार्य को पूरी सावधानी और नैतिकता से करना चाहिए।
भरत जी का चरित्र त्याग और समर्पण का प्रतीक है। उन्होंने राजपाट को ठुकराकर प्रभु की चरण पादुका को सिंहासन पर रखकर जिस प्रकार राज्य का संचालन किया, वह इतिहास का सबसे बड़ा आदर्श है। राजगद्दी को ठुकराकर भाई के प्रति प्रेम का यह उदाहरण आज की पीढ़ी के लिए एक महान सीख है।
यदि समाज में राम-भारत जैसे त्याग और समर्पण आ जाए, तो कलह और द्वेष का नामोनिशान नहीं रहेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नई दिल्ली में आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्रभाई मोदी जी के साथ शिष्टाचार भेंट करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर गुजरात की प्रगति, विकास कार्यों और जन-कल्याणकारी योजनाओं के संदर्भ में विचार-विमर्श हुआ।
प्रधानमंत्री जी को गुजरात में प्राकृतिक कृषि के दायरे और उसके परिणाम की जानकारी दी। हमारा लक्ष्य हर किसान को गौ आधारित खेती के लिए प्रेरित करना है।
गुजरात लोकभवन के दिशानिर्देश से राज्य के सभी सरकारी दफ्तरों, विश्वविद्यालयों, म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन्स में मिशन मोड पर चल रहे बिजली बचत अभियान की जानकारी प्रधानमंत्री जी से साझा की।
गुजरात के ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, नशामुक्त समाज, स्वास्थ्य और सामाजिक समरसता के लिए हो रहे कार्यों पर चर्चा हुई। ग्रामवासियों के उत्साहपूर्ण और सकारात्मक फीडबैक से प्रधानमंत्री जी को अवगत करवाया।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हम विकसित भारत @ 2047 के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर अग्रसर हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
श्री रामकथा का चौथा दिनः परिवार की एकता पर प्रवचन सुनकर श्रद्धालु हुए भावविभोर
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में श्री रामकथा के चौथे दिन, पूज्य आचार्य श्री कुलदीप जी महाराज ने गृहस्थ जीवन की सुंदरता और परिवार की मर्यादा का अत्यंत भावपूर्ण उपदेश दिया।
राजा दशरथ का वह प्रसंग हमें सदैव याद रखना चाहिए, जहां उन्होंने पुत्रवधुओं के साथ पलकों और नैनों जैसा कोमल व्यवहार करने का आदेश दिया। जिस प्रकार पलकें नैनों की रक्षा करती हैं, उसी कोमलता से हमें अपनी बहुओं को अपनाना चाहिए।
आचार्य जी ने स्पष्ट किया कि परिवार को जोड़ने की जिम्मेदारी केवल पुत्रवधु की नहीं, बल्कि वर के माता-पिता और स्वयं वर की भी है। आपसी सम्मान ही परिवार को स्वर्ग बनाता है।
कुसंगति रूपी मंथरा से अपने परिवार को बचाकर रखना ही बुद्धिमानी है। सत्संग का मार्ग ही उन्नति की ओर ले जाता है।
श्री राम के राज्याभिषेक की तैयारी और उस हर्षोल्लास के बीच, समय की गति को पहचानने की सीख आज के लिए सबसे बड़ी प्रेरणा है।
श्रीरामकथा हमें केवल परंपरा नहीं, बल्कि जीवन जीने की श्रेष्ठ विधि सिखाती है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
लोकभवन में श्रद्धालु हुए भक्ति में सराबोर
@narendramodi @PMOIndia @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में आयोजित श्रीरामकथा का तीसरा दिन अत्यंत मंगलमय और आनंदमयी रहा। पूज्य आचार्य श्री कुलदीप जी महाराज के मुखारविंद से श्री राम के पराक्रम, अहिल्या उद्धार और श्री राम-जानकी के पावन विवाह का अत्यंत भावपूर्ण वर्णन श्रवण करने का सौभाग्य मिला।
आचार्य जी ने कहा कि गृहस्थाश्रम ही अन्य सभी आश्रमों का आधार है। जो अपना गृहस्थ जीवन मर्यादा के साथ जीता है, उसका संपूर्ण जीवन सफल हो जाता है।
माता सीता की विदायी के प्रसंग पर आचार्य कुलदीप जी ने समस्त माता-पिता को प्रेरित किया कि वह अपनी बेटियों को संस्कार रूपी गहने अवश्य दें। सास-ससुर को माता-पिता के समान मानना और ससुराल में मान-सम्मान बनाए रखना ही एक बेटी का सबसे बड़ा कर्तव्य है।
रामचरित मानस की चौपाइयों और सुमधुर भजनों से आज पूरा लोकभवन भक्ति के सागर में डूब गया।
श्रीराम विवाह का यह दिव्य प्रसंग हमें धर्म और मर्यादा के मार्ग पर चलने की सीख देता है।
जो श्रद्धालु इस पावन कथा का लाभ नहीं ले पाए, वह नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से कथा का श्रवण कर सकते हैं:
लिंक - youtube.com/live/kU_xNj3nEYk -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात के अंतरराष्ट्रीय तैराक आर्यन नेहरा ने आज गुजरात लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। अपनी कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प के बल पर खेल जगत में राज्य और देश का नाम रोशन करने वाले आर्यन से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
आर्यन ने हाल ही में तैराकी में नया रिकॉर्ड स्थापित किया है, यह युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनकी यह उपलब्धि यह सिद्ध करती है कि यदि लक्ष्य स्पष्ट हो और मेहनत सच्ची हो, तो कोई भी ऊंचाई हासिल की जा सकती है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह आने वाले समय में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत के लिए और अधिक पदक जीतेंगे और तिरंगे का सम्मान और बढ़ाएंगे। युवा शक्ति ही हमारे विकसित भारत की असली ताकत है।
आर्यन नेहरा को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य हेतु बहुत-बहुत आशीर्वाद! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
श्री रामकथा के दूसरे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में आयोजित ऐतिहासिक श्री रामकथा का दूसरा दिन अत्यंत मंगलमय रहा। पूज्य आचार्य श्री कुलदीप जी महाराज के मुखारविंद से श्रीराम के जन्मोत्सव, उनके बाल्यकाल और भारतीय संस्कृति में संस्कारों के महत्व पर अत्यंत भावपूर्ण कथा श्रवण करने का सौभाग्य मिला।
आचार्य जी ने बहुत ही मार्मिक बात कही कि जन्म से मनुष्य केवल जीव है, लेकिन संस्कार ही उसे द्विज बनाते हैं। बच्चों के जीवन में सही संस्कारों का सिंचन करना हर माता-पिता का प्राथमिक और सबसे महत्वपूर्ण कर्तव्य है।
श्रीराम और मुनि विश्वामित्र के प्रसंग के माध्यम से हमें सनातनी संस्कृति की रक्षा का संदेश मिलता है। हमारे पूर्वजों और महापुरुषों ने इस संस्कृति की रक्षा के लिए अपना जीवन समर्पित किया।
आज कथा के उपरांत आचार्य जी के परिवार द्वारा प्रस्तुत भजनों और देशभक्ति गीतों ने पूरे लोकभवन को श्रद्धा और देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।
इस पावन अवसर पर माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र भाई पटेल जी की धर्मपत्नी श्रीमती हेतलबेन पटेल जी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश भाई विश्वकर्मा जी तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात लोकभवन के इतिहास में पहली बार आयोजित ऐतिहासिक श्री रामकथा का प्रथम दिन
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात लोकभवन के इतिहास में पहली बार आयोजित ऐतिहासिक श्री रामकथा का आज पावन शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र भाई पटेल जी की प्रेरक उपस्थिति और पूज्य आचार्य श्री कुलदीप जी महाराज के मुखारविंद से कथा का श्रवण करना अत्यंत सौभाग्य का विषय है।
श्री राम का जीवन मात्र श्रद्धा का विषय नहीं, बल्कि एक आदर्श जीवन जीने की कला है। वह एक आदर्श पुत्र, भाई, पति और राष्ट्र रक्षक राजा के रूप में हमारे लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे।
श्री रामकथा को केवल सुनना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि इसके आदर्शों को अपने जीवन में उतारना ही सच्ची सार्थकता है। इससे हमारे जीवन की सभी बाधाएं दूर होती हैं और हमें चरित्र निर्माण की प्रेरणा मिलती है।
पूज्य आचार्य श्री कुलदीप जी महाराज और उनका पूरा परिवार भारतीय संस्कृति और वैदिक परंपराओं को जिस प्रकार जीवंत रखे हुए है, यह प्रशंसनीय है।
यह पावन रामकथा आगामी 28 जून तक प्रतिदिन आयोजित होगी। सभी श्रद्धालुओं से आग्रह है कि आप प्रत्यक्ष रूप से पधारें या डिजिटल माध्यम से जुड़कर इस अमृत वर्षा का लाभ लें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में आज से श्री रामकथा का शुभारंभ हो रहा है। मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम का जीवन चरित्र हमें धर्म, कर्तव्य और त्याग की प्रेरणा देता है।
श्री रामकथा का श्रवण मनुष्य के मन को पवित्र करता है और जीवन में सकारात्मकता का संचार करता है।
आज कथा का प्रथम दिवस है। जो श्रद्धालु प्रत्यक्ष रूप से उपस्थित नहीं हो सकते, वह नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से घर बैठे कथा का लाइव प्रसारण देख सकते हैं।
लाइव देखें: youtube.com/live/P0wvX-4cCwM
@narendramodi @PMOIndia @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujarat -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर लोकभवन परिवार और नगरवासियों के साथ मिलकर योग और प्राणायाम का अभ्यास किया।
योग भारत की हजारों वर्ष पुरानी विद्या और विज्ञान है। यह केवल शरीर को स्वस्थ रखने का साधन नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक उत्कृष्ट कला है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी प्रयासों के कारण आज योग ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक पहचान बनाई है। आज पूरा विश्व वसुधैव कुटुंबकम के भाव से योग के माध्यम से जुड़ रहा है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में मानसिक तनाव से मुक्ति और जीवनशैली से जुड़ी बीमारियों से बचने के लिए योग सबसे सरल और प्रभावी माध्यम है।
इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की शपथ दिलाई। आइए, हम सब योग को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं और फिट इंडिया के संकल्प में सहभागी बनें। सभी को योग दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
योग केवल एक शारीरिक अभ्यास नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन आध्यात्मिक विरासत का वह प्रकाश स्तंभ है, जो आत्मा का परमात्मा से मिलन कराता है।
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी प्रयासों के परिणामस्वरूप आज भारतीय ऋषियों की यह अनमोल विद्या विश्व योग दिवस के माध्यम से वैश्विक स्वास्थ्य का आधार बन चुकी है। संयुक्त राष्ट्र महासभा में 177 देशों द्वारा इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार किया जाना, भारत की इस प्राचीन संस्कृति की वैश्विक स्वीकृति का प्रमाण है।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को चरितार्थ करते हुए विभिन्न राज्यों के स्थापना दिवस का गौरवपूर्ण आयोजन किया गया।
यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी जी और केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमितभाई शाह जी की देश की एकता को और मजबूत बनाने की दूरदर्शी सोच का परिणाम है।
महाराष्ट्र, गोवा, सिक्किम, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और गुजरात के स्थापना दिवस के अवसर पर उन राज्यों के निवासियों, विद्यार्थियों और उनके परिवारों ने अपनी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक मंच पर प्रस्तुत किया।
भारत की विभिन्न भाषाएं, वेशभूषा और संस्कृतियां हमें बांटती नहीं, बल्कि एक शरीर के अंगों की तरह परस्पर जोड़ती हैं। आज की प्रस्तुतियां इसी वसुधैव कुटुंबकम के भाव को दर्शाती हैं।
प्रधानमंत्री जी के विकसित भारत @ 2047 लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हम सभी को पूरी ईमानदारी और पुरुषार्थ के साथ अपना योगदान देना होगा।
आइए, हम सब मिलकर एक समर्थ और विकसित भारत के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ें! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नवसारी जिले के आछवणी गांव में मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी के साथ मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नवसारी जिले में आयोजित दो दिवसीय ग्राम कल्याण कार्यक्रम के पश्चात, गांधीनगर लौटने के लिए वलसाड से ट्रेन से प्रस्थान किया।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नवसारी जिले के सुरखाई गांव में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में किसान भाइयों के साथ विस्तृत चर्चा की। धरती माता को बचाने और आने वाली पीढ़ियों को विषमुक्त आहार उपलब्ध करवाने का संकल्प ही आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।
रासायनिक खेती की वजह से मिट्टी का ऑर्गेनिक कार्बन स्तर तेजी से गिर रहा है। प्राकृतिक खेती से न केवल जमीन पुनः उपजाऊ बनती है, बल्कि उत्पादन लागत भी लगभग शून्य हो जाती है।
आज रासायनिक खाद और कीटनाशकों के कारण अनाज, फल और यहां तक कि जीवन का आधार, मां का दूध भी जहरीला हो रहा है। प्राकृतिक खेती ही कैंसर और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों से मुक्ति का एकमात्र मार्ग है।
मेरा सभी किसानों से आग्रह है कि वह अपने परिवार के उपयोग के लिए कम से कम अपनी जमीन के एक हिस्से से प्राकृतिक खेती की शुरुआत करें। विश्वास रखें, परिणाम आपके जीवन में नयी खुशहाली लाएंगे।
आइए, हम सब मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्राकृतिक कृषि मिशन को जन-आंदोलन बनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नवसारी जिले के आछवणी गांव में आज प्रगतिशील किसान श्री महेशभाई पटेल के हियान प्राकृतिक फार्म का दौरा किया। प्रकृति की गोद में, खलिहान में खाट पर बैठकर किसान भाइयों के साथ हुआ सीधा संवाद मेरे लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
खेत से स्वयं चारे की कटाई की और उसे अपने हाथों से गौ माता को खिलाकर दुग्ध दोहन भी किया।
किसानों को प्राकृतिक खेती के पांच महत्वपूर्ण आयामों जीवामृत, बीजामृत, आच्छादन, वापसा और मिश्र-फसल के वैज्ञानिक और व्यावहारिक लाभों के बारे में विस्तृत मार्गदर्शन दिया।
महेशभाई जैसे किसानों ने रासायनिक खेती त्यागकर यह सिद्ध कर दिया है कि प्राकृतिक विधियों से खेती करने पर मिट्टी पुनः उपजाऊ और सोने जैसी बहुमूल्य बन सकती है।
कैंसर और अन्य असाध्य बीमारियों से बचने का एकमात्र अचूक मार्ग प्राकृतिक खेती है। जब हमारी धरती विषमुक्त होगी, तभी हमारा समाज और आने वाली पीढ़ियां स्वस्थ होंगी।
सभी शिक्षित युवाओं और किसानों से आह्वान है कि वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के इस प्राकृतिक कृषि मिशन में सहभागी बनें। यह केवल खेती नहीं, बल्कि देश को स्वस्थ और समृद्ध बनाने की एक संजीवनी है। आइए, मिलकर भारत को विषमुक्त और आत्मनिर्भर बनाएं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नवसारी जिले के पाणीखड़क गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय के सामान्य कक्ष में रात्रि विश्राम किया। सुबह की शुरुआत प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में योग के साथ हुई।
योगः चित्तवृत्ति निरोधः, योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मन को भी नयी सकारात्मक ऊर्जा से भर देता है।
योगाभ्यास के दौरान विद्यालय के बच्चों और ग्रामीणों का उत्साह देखकर हृदय प्रसन्न हो गया। स्वस्थ मन और स्वस्थ शरीर ही स्वस्थ समाज का आधार हैं।
आइए, हम सभी योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के फिट इंडिया के विजन को साकार करने में अपना योगदान दें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नवसारी जिले के पाणीखड़क गांव में मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी के साथ रात्रि सभा में सम्मिलित होकर ग्रामवासियों के साथ सीधा संवाद किया। गांव के विकास कार्यों की समीक्षा करना और सीधे जनता से उनकी समस्याओं को सुनना अत्यंत संतोषजनक अनुभव रहा।
ग्रामजनों द्वारा बताई गई स्थानीय समस्याओं को ध्यान से सुना और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को त्वरित निर्देश दिए।
सभी अभिभावकों से आग्रह किया कि वह अपने बेटों और बेटियों को उच्च शिक्षा के अवसर दें, क्योंकि सुशिक्षित युवा ही उज्ज्वल भविष्य और सशक्त भारत का निर्माण कर सकते हैं।
किसान भाइयों से अपील की कि वह धरती माता को विषमुक्त बनाने और अपने परिवार को स्वस्थ रखने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाएं। यह समय की मांग है और हमारे स्वास्थ्य और समृद्धि का एकमात्र आधार है।
ग्रामीणों का उत्साह और उनकी सक्रिय भागीदारी यह दर्शाती है कि हमारा विकसित गुजरात से विकसित भारत का संकल्प निश्चित रूप से जल्द ही साकार होगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नवसारी जिले के आछवणी गांव की यात्रा एक अविस्मरणीय अनुभव रही। मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी के साथ मिलकर 'एक पेड़ मां के नाम 3.0' अभियान के अंतर्गत जन-भागीदारी से वृक्षारोपण किया। आछवणी में 1600 पौधों के साथ एक नये वन की नींव रखी गई।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन के अनुरूप, गुजरात में ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाने का हमारा लक्ष्य है। यह केवल एक अभियान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन देने का संकल्प है।
गांव में ग्रामीणों के साथ सामूहिक ग्राम स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। स्वच्छता और प्रकृति का संरक्षण ही ग्रामोदय का असली मार्ग है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी और विधायक श्री जगदीशभाई विश्वकर्मा जी के साथ अहमदाबाद से नवसारी तक की यात्रा वंदेभारत ट्रेन से की।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी जी के संकल्पों को चरितार्थ करते हुए राज्य के भीतर अपने प्रवासों के लिए सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दी है। ट्रेन की यह यात्रा सह-यात्रियों के साथ सीधे जुड़ने और उनके अनुभवों को जानने का एक सुखद माध्यम है।
नवसारी जिले के खेरगाम और चिखली में आयोजित ग्राम कल्याण कार्यक्रम में उपस्थित रहकर हम ग्रामीणों, किसानों और पशुपालकों के साथ मिलकर उनके सर्वांगीण विकास के संकल्प को और अधिक मजबूत करेंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात के नवनियुक्त पुलिस महानिदेशक श्री जी.एस. मलिक जी ने गांधीनगर स्थित लोकभवन में पधारकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्हें पुलिस बल के सर्वोच्च पद का दायित्व संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
राज्य की आंतरिक सुरक्षा, नागरिकों की सुख-शांति और कानून व्यवस्था की वर्तमान स्थिति पर विस्तृत चर्चा हुई। पुलिस प्रशासन को और अधिक संवेदनशील और सक्रिय बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन दिया।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि श्री मलिक जी के कुशल नेतृत्व में गुजरात पुलिस और अधिक मुस्तैदी के साथ जन-सेवा और सुरक्षा के अपने दायित्वों का निर्वहन करेगी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
हवा, जमीन और पानी, तीनों प्रदूषित हो चुके हैं। यदि धरती मां को बचाना है, पानी को बचाना है और देश के भविष्य को सुरक्षित रखना है, तो अब 'प्राकृतिक खेती' ही एकमात्र विकल्प है।
समय व्यर्थ ना गंवाएं, वरना बहुत देर हो जाएगी! जागिये और प्राकृतिक खेती अपनाइए।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
द जेसी शो में डॉ. जगदीश चंद्र जी के साथ विशेष बातचीत...
लिंक - www.youtube.com/live/PGaGsKKQVOM
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujarat @Bharat24Liv @1stIndiaNews -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जयपुर प्रवास के दौरान फर्स्ट इंडिया समाचार समूह के कार्यालय जाने का अवसर मिला। इस अवसर पर डॉ. जगदीश चंद्र जी ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ऐतिहासिक कार्यकाल और उनकी उपलब्धियों को समर्पित फर्स्ट इंडिया के विशेष जैकेट का पोस्टर भेंट किया।
इस अवसर पर श्री पवन अरोड़ा जी और श्री वीरेंद्र चौधरी जी की उपस्थिति में मीडिया की भूमिका और समाज में सकारात्मक जागरूकता फैलाने के विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
आज रात 9:00 बजे भारत 24 और फर्स्ट इंडिया न्यूज पर प्रसारित होने वाले द जेसी शो में डॉ. जगदीश चंद्र जी के साथ विशेष बातचीत में हम 'गुजरात से भारत के हृदय तक' प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणादायी यात्रा और उनके नेतृत्व में हो रहे राष्ट्र के कायाकल्प पर विस्तार से चर्चा करेंगे।
प्रधानमंत्री जी का विजन, उनका संकल्प और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में उनके साहसी कदम, हम सभी के लिए गर्व का विषय हैं।
आज रात 9:00 बजे इस विशेष चर्चा को अवश्य देखें।
लिंक - www.youtube.com/live/PGaGsKKQVOM -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजस्थान के जयपुर में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित प्रदेश स्तरीय प्राकृतिक खेती कार्यशाला में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। यहां के अन्नदाता किसान भाइयों और बहनों का उत्साह देखकर मन प्रसन्न हो गया।
इस अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ किशनराव बागड़े जी, मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी, केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री श्री भगीरथ चौधरी जी, उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा जी तथा किसान मोर्चा के पदाधिकारिगण उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है कि भारत का किसान आत्मनिर्भर हो और देश की धरती रासायनिक जहर से मुक्त हो। उसी संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए हम निरंतर कार्य कर रहे हैं।
पैदावार की अंधी दौड़ में रसायनों का अत्यधिक उपयोग हमारी धरती को बंजर बना रहा है। आज रासायनिक खाद और कीटनाशकों के कारण न केवल मिट्टी की उर्वरता नष्ट हुई है, बल्कि कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियां भी हमारे परिवारों में प्रवेश कर चुकी हैं।
अक्सर यह भ्रम फैलाया जाता है कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन कम हो जाता है, जो पूरी तरह निराधार है। कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में 180 एकड़ में हो रही प्राकृतिक कृषि ने यह सिद्ध किया है कि बिना यूरिया-डीएपी के भी इस प्रद्धति में रासायनिक खेती से अधिक उत्पादन मिलता है। यह शून्य-लागत खेती किसान को कर्जमुक्त और समृद्ध बनाने का एकमात्र रास्ता है।
क्या हम आने वाली पीढ़ी को जहरीला अनाज और बंजर भूमि देकर जाएंगे? बिलकुल नही। यह समय की मांग है कि हम अपनी परंपरागत कृषि पद्धतियों की ओर लौटें और स्वस्थ भारत का निर्माण करने में सहयोगी बनें।
किसान पूरी मानवता का पेट भरता है, वह राजाओं का राजा है। जब वह गौ-आधारित खेती अपनाएगा, तभी असली समृद्धि आएगी।
राजस्थान के अन्नदाताओं का उत्साह यह दर्शाता है कि हम सही दिशा में बढ़ रहे हैं। आइए, प्रधानमंत्री जी के आह्वान को शिरोधार्य करें और अपनी धरती माता को पुनः उपजाऊ और हरा-भरा बनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जयपुर प्रवास के दौरान, राजस्थान के माननीय राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागड़े जी से लोकभवन में शुभेच्छा भेंट हुई।
इस अवसर पर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री श्री भगीरथ चौधरी जी की उपस्थिति में प्राकृतिक खेती और कृषि कल्याण के विभिन्न विषयों पर अत्यंत सार्थक चर्चा हुई।
राज्यपाल महोदय के साथ हुई यह चर्चा कृषि के क्षेत्र में राजस्थान और गुजरात के परस्पर सहयोग और प्राकृतिक कृषि मिशन को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने की दृष्टि से बहुत महत्वपूर्ण रही। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
घनजीवामृत बनाने की आसान विधि
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में सार्वदेशिक आर्यवीर एवं वीरांगना दल के राष्ट्रीय शिविर में सम्मिलित होकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। देश के 15 प्रांतों से आए 1000 से अधिक ऊर्जावान युवाओं को देखकर विश्वास और दृढ़ हुआ कि हमारी युवा पीढ़ी अपनी जड़ों की ओर लौट रही है।
महर्षि दयानंद सरस्वती जी का कृण्वन्तो विश्वमार्यम् का संदेश आज के अशांत विश्व के लिए एकमात्र समाधान है। आर्य समाज की मान्यताएं केवल एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि पूरी मानवता के कल्याण के लिए हैं।
देश को आज शारीरिक शक्ति से कहीं अधिक चारित्रिक बल की आवश्यकता है। आर्यवीर दल का यह शिविर युवाओं को न केवल आत्मरक्षा के गुर सिखाता है, बल्कि उन्हें व्यसनों और कुसंस्कारों से दूर रखकर एक अनुशासित राष्ट्रभक्त बनाता है।
माता जीजाबाई और रानी लक्ष्मीबाई के संस्कारों से प्रेरित हमारी वीरांगनाएं आज जिस प्रकार आत्मरक्षा में सक्षम हो रही हैं, वह एक सशक्त और सुरक्षित समाज की नींव है।
आर्यवीर दल केवल एक संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण की एक पाठशाला है, जो हर आपदा में सेवा के लिए सबसे आगे खड़ा होता है।
आइए, हम सब मिलकर वैदिक संस्कृति और संस्कारों के इस दीपक को प्रज्वलित रखें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
हरियाणा सरकार द्वारा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद गीता सदन में आयोजित प्राकृतिक खेती को बढ़ावा एवं कलस्टर गठन कार्यक्रम, कृषि कार्यशाला में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायबसिंह सैनी जी और कृषि मंत्री श्री श्यामसिंह राणा जी के साथ इस मिशन को आगे बढ़ाना अत्यंत संतोषजनक रहा।
मुख्यमंत्री जी ने कुरुक्षेत्र में स्मार्ट एग्रीकल्चर के तहत 2,000 एकड़ के कलस्टर में प्राकृतिक खेती शुरू करने की घोषणा की है, जिसमें किसानों के किसी भी नुकसान की भरपाई सरकार द्वारा की जाएगी। यह कदम किसानों का मनोबल बढ़ाने वाला है।
ज्यादा पैदावार की अंधी दौड़ में रसायनों का उपयोग हमारी धरती को बंजर बना रहा है और कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन रहा है। अब समय आ गया है कि हम अपनी जड़ों की ओर लौटें। मात्र एक देसी गाय के गोबर और गोमूत्र से 10 एकड़ भूमि पर शून्य-लागत वाली प्राकृतिक खेती की जा सकती है। किसानों की मेहनत और सरकार का साथ, मिलकर ही भारत को फिर से सोने की चिड़िया बनाएंगे।
कुरुक्षेत्र, जींद, सिरसा और करनाल में स्थापित प्रशिक्षण केंद्रों के माध्यम से अब तक 12,000 से अधिक किसान और सरपंच प्रशिक्षित हो चुके हैं। गुरुकुल, कुरुक्षेत्र में राज्य सलाहकार की नियुक्ति इस दिशा में एक बड़ा और सकारात्मक कदम है।
वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत संकल्प को साकार करने के लिए प्राकृतिक खेती को अपनाना अत्यंत आवश्यक है।
आइए, हम सब मिलकर इस मुहिम को जन-आंदोलन बनाएं ताकि आने वाली पीढ़ियों को हम शुद्ध भोजन और स्वस्थ पर्यावरण का उपहार दे सकें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात से कुरुक्षेत्र तक ट्रेन से सफर किया। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से गुरुकुल तक की यात्रा के लिए ई-रिक्शा को चुना। यह केवल एक यात्रा नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ईंधन बचाओ और प्रकृति बचाओ के विजन के प्रति मेरी प्रतिबद्धता है।
ग्लोबल वार्मिंग जैसी वैश्विक चुनौतियों के दौर में, यह हमारा सामूहिक दायित्व है कि हम संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करें।
ई-रिक्शा में सफर कर यह संदेश देने का प्रयास किया कि प्रदूषण मुक्त भविष्य के लिए हमें इलेक्ट्रिक वाहनों और पर्यावरण-हितैषी जीवनशैली को अपनाना होगा।
पर्यावरण तभी सुरक्षित रहेगा जब हम अपनी धरती को रसायनों के विष से मुक्त करेंगे। रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाना ही धरती को बचाने का एकमात्र मार्ग है।
आइए, हम सब मिलकर इस पर्यावरण रक्षा के महाअभियान को जन-जन तक पहुंचाएं।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वलसाड जिले के देहरी गांव में आयोजित ग्राम कल्याण कार्यक्रम में पहुंचने के लिए अहमदाबाद से वापी तक ट्रेन में यात्रा की। यह दो दिवसीय कार्यक्रम के पश्चात, अब कुरुक्षेत्र, हरियाणा पहुंचने के लिए भी ट्रेन के माध्यम को चुना।
ट्रेन सफर में सह-यात्रियों के साथ संवाद करना, उनकी बातें सुनना और समाज की नब्ज को समझना मेरे लिए सदैव सुखद और प्रेरणादायक रहा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्पों को आत्मसात करते हुए जब तक ईंधन की स्थिति सामान्य नहीं होती, मैंने यह निश्चय किया है कि राज्य में आयोजित कार्यक्रमों के लिए मैं ट्रेन और बस जैसे सार्वजनिक साधनों का ही उपयोग करूंगा।
उमरगाम में प्राकृतिक खेती और ग्रामोत्थान के कार्यक्रम के बाद, अब कुरुक्षेत्र में होने वाले प्रांत स्तरीय प्राकृतिक कृषि सम्मेलन में कृषि वैज्ञानिकों और किसान भाइयों के साथ विषमुक्त प्राकृतिक खेती और स्वस्थ भारत की कार्ययोजना पर चर्चा होगी। इस कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी और कृषि मंत्री श्री श्याम सिंह राणा जी भी विशेष उपस्थित रहेंगे।
आइए, हम सब मिलकर प्राकृतिक कृषि को एक जन-आंदोलन बनाकर आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ भारत सौंपें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
उमरगाम के धोड़ीपाड़ा में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में किसानों के साथ सार्थक संवाद किया।
रासायनिक खाद और कीटनाशकों का अंधाधुंध उपयोग न केवल धरती को बंजर बना रहा है, बल्कि हमारे अन्न और जल को भी जहरीला कर रहा है। आज 10 वर्ष के बच्चों में कैंसर और डायबिटीज जैसी बीमारियां चिंता का विषय हैं। यह साबित करता है कि अब समय आ गया है कि हम अपनी कृषि पद्धतियों को बदलें।
गौ-आधारित प्राकृतिक खेती हमारे लिए वरदान है। गोबर और गोमूत्र से बनी खाद न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ाती है, बल्कि उत्पादन लागत भी बिलकुल ना के बराबर होती है।
आज पूरे देश में 40 लाख और हमारे गुजरात में 8.5 लाख से अधिक किसान प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं। वलसाड में भी इसे मिशन मोड पर ले जाना है। मेरा प्रयास है कि वलसाड के और भी अधिक किसान इस पुण्य कार्य में जुड़ें।
उपस्थित किसानों से आह्वान किया है कि वह प्राकृतिक कृषि अपनाकर जीवनदाता बनें। अपने परिवार, समाज और आने वाली पीढ़ी को बीमारियों से बचाने के लिए रासायनिक खेती का त्याग करें और प्राकृतिक खेती को अपनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वलसाड प्रवास के दौरान, देहरी गांव में प्रगतिशील किसान श्री नरेशभाई सावे जी के कल्पवृक्ष प्राकृतिक फार्म का दौरा किया। यहां प्रकृति के साथ सीधा संवाद और जुड़ाव महसूस हुआ। फार्म पर स्वयं गौ दुग्ध दोहन किया और खेत में हल भी चलाया।
यहां की मिट्टी में जैविक कार्बन की भरपूर मात्रा देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। यही प्राकृतिक खेती की असली ताकत है, जो न केवल पेड़ों की वृद्धि में सहायक है, बल्कि पर्यावरण को भी शुद्ध करती है।
सूक्ष्म जीवाणु ही प्राकृतिक खेती का आधार हैं। यदि हम पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ यह खेती को अपनाएं, तो हम न केवल मिट्टी की उर्वरता बचा सकते हैं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों को बीमारियों से मुक्त स्वस्थ जीवन भी दे सकते हैं।
मेरी कामना है कि कल्पवृक्ष फार्म जैसा प्राकृतिक खेती का मॉडल पूरे गुजरात के हर गांव में विकसित हो। आइए, हम सब मिलकर प्राकृतिक कृषि क्रांति के इस जन-आंदोलन से अपनी धरती माता को पुनः जीवित बनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वलसाड प्रवास के दौरान सरकारी विद्यालय के सामान्य कक्ष में रात्रि विश्राम के पश्चात, आज सुबह देहरी गांव की सरकारी स्कूल में विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामजनों के साथ योग और प्राणायाम करने का एक सुखद अनुभव रहा।
योग केवल कसरत नहीं, बल्कि भारत की वह अमूल्य प्राचीन विरासत है जो हमें शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त बनाती है।
विद्यार्थियों और ग्रामवासियों से आग्रह किया कि वह योग और प्राणायाम को अपने दैनिक जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। जो युवा आज योग को अपनाएगा, वह भविष्य में एक स्वस्थ और ओजस्वी समाज का निर्माण करेगा।
नियमित योगाभ्यास हमें न केवल बीमारियों से दूर रखता है, बल्कि एकाग्रता, सहनशक्ति और अनुशासन की शक्ति भी प्रदान करता है।
आइए, हम सब मिलकर योग को जन-जन तक पहुंचाएं और एक स्वस्थ और सशक्त भारत का निर्माण करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वलसाड जिले के देहरी-गोवाड़ा गांव में आयोजित रात्रि सभा में ग्रामजनों के साथ विभिन्न विषयों पर संवाद हुआ।
हमारी वास्तविक पूंजी हमारे बच्चे हैं। हमें उन्हें केवल शिक्षित ही नहीं, बल्कि संस्कारी और गुणवान भी बनाना है, ताकि वह समाज का गौरव बढ़ा सकें।
रसायनों के अंधाधुंध उपयोग ने हमारी धरती को बंजर और भोजन को जहरीला बना दिया है। स्वस्थ जीवन के लिए हमें वापस प्राकृतिक खेती और सात्विक आहार की ओर लौटना होगा। गुजरात के 8.5 लाख किसान आज प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं, मेरा आह्वान है कि आप भी इस अभियान से जुड़ें।
ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि वह रसायनों का त्याग करें और खेती के साथ पशुपालन अपनाकर अपनी आय बढ़ाएं। साथ ही, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान का समर्थन करते हुए पेट्रोल-डीजल के विवेकपूर्ण उपयोग पर बल दिया।
देश की आर्थिक समृद्धि के लिए संसाधनों की बचत हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। सादगी अपनाएं, सामूहिक यात्रा करें और अपने गांव को व्यसनमुक्त बनाने का संकल्प लें।
गांव का वातावरण तभी स्वर्ग के समान बनता है जब उसमें स्नेह, एकता और भाईचारा हो। मुझे विश्वास है कि देहरी-गोवाड़ा के जागरूक ग्रामवासी इस दिशा में आगे बढ़कर एक आदर्श गांव का निर्माण करेंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वलसाड प्रवास के दौरान, देहरी गांव में अनुसूचित जाति परिवार के श्री कौशिक भाई माह्यावंशी जी के निवास पर उनके परिवार के साथ रात्रि भोजन करने का सौभाग्य मिला।
श्री कौशिक भाई और उनके परिजनों ने जिस सादगी और स्नेह के साथ मेरा स्वागत किया, वह मेरे लिए अविस्मरणीय है। हमने भोजन के साथ-साथ परिवार की खुशियों, बच्चों की शिक्षा और ग्रामीण विकास के विषयों पर चर्चा की।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' संकल्प तभी साकार होगा जब हम जाति-पाति के बंधनों से ऊपर उठकर एक-दूसरे को अपना मानेंगे।
श्री कौशिक भाई का परिवार और उनका आतिथ्य इस बात का प्रमाण है कि हमारा समाज अपनी जड़ों से जुड़ा हुआ और अत्यंत संवेदनशील है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वलसाड जिले की उमरगाम तहसील के देहरी गांव में ग्रामजनों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया। वृक्षारोपण के साथ-साथ हमने गांव में स्वच्छता अभियान भी चलाया।
स्वच्छता केवल बाहरी दिखावा नहीं, बल्कि उत्तम स्वास्थ्य और सुखद जीवन का आधार है। जहां स्वच्छता है, वहीं ईश्वर का वास है और वहीं समृद्धि है।
देहरी गांव के निवासियों के साथ संवाद कर उन्हें प्राकृतिक जीवनशैली, स्वच्छता के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। हमारा गांव स्वच्छ होगा और हरियाली से लद जाएगा, तभी हमारा देश स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के संकल्प को पूरा कर पाएगा।
देहरी गांव के नागरिकों का उत्साह और पर्यावरण के प्रति उनका लगाव देखकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हुई। आइए, हम सब मिलकर इस अभियान को जन-आंदोलन बनाएं और अपनी धरती माता को फिर से हरा-भरा और स्वच्छ बनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
उमरगाम तहसील में आयोजित दो दिवसीय ग्राम कल्याण कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए आज अहमदाबाद से वापी तक वंदेभारत ट्रेन से यात्रा की।
सार्वजनिक परिवहन में यात्रा करने का सबसे बड़ा आनंद सह-यात्रियों से मिलना और उनके जीवन के अनुभवों को करीब से जानना है। बिना किसी विशेष प्रोटोकॉल के, सामान्य यात्री के रूप में आम नागरिकों के साथ संवाद करना मुझे न केवल आत्मिक संतोष देता है, बल्कि जनता की नब्ज को समझने का अवसर भी प्रदान करता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और मितव्ययिता मंत्र को आत्मसात करते हुए मैंने यह निश्चय किया है कि जब तक ईंधन की स्थिति सामान्य नहीं होती, राज्य के प्रवासों में हवाई यात्रा के स्थान पर ट्रेन और बस जैसे सार्वजनिक साधनों का ही उपयोग करूंगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सूरत में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने एक अत्यंत महत्वपूर्ण संदेश दिया है। उन्होंने विशेष रूप से उन सभी किसान भाइयों और नागरिकों से केमिकल-फ्री प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया है।
हमारे पूर्वज जिस प्राकृतिक खेती को अपनाते थे, वही आज के समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। प्रधानमंत्री जी का यह आह्वान केवल एक सुझाव नहीं, बल्कि हमारी आने वाली पीढ़ी के बेहतर स्वास्थ्य और धरती माता को बचाने का एक महा-अभियान है।
आइए, हम सब मिलकर इस अभियान में अपना योगदान दें। जहरमुक्त खेती अपनाएं, अपनी मिट्टी को पुनः उर्वर बनाएं और स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करें।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujarat -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रकृति का संरक्षण ही स्वस्थ जीवन का आधार है।
विश्व पर्यावरण दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
रासायनिक खेती ने हमारी मिट्टी को बंजर और हवा और जल को प्रदूषित कर दिया है। प्राकृतिक कृषि अपनाकर ही हम भूमि की उर्वरता वापस ला सकते हैं, जल संरक्षण कर सकते हैं, पर्यावरण बचा सकते है और लोगों को स्वस्थ आहार उपलब्ध करवा सकते हैं।
ग्राम कल्याण कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता अभियान और वृक्षारोपण को जन-आंदोलन बनाने का हमारा प्रयास रहता है। एक पेड़ लगाना आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने के समान है।
यदि हम अपनी जड़ों की ओर लौटेंगे, प्राकृतिक खेती को अपनाएंगे, तभी हम अपनी भावी पीढ़ी को एक सुरक्षित, प्रदूषण-मुक्त और स्वस्थ भारत दे पाएंगे।
आइए, विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर हम सब कम से कम एक वृक्ष लगाने और उसे संरक्षित करने का संकल्प लें। धरती को बचाएंगे, तभी धरती हमें बचाएगी।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना को साकार करते हुए, आज 'युवा संगम' चरण-6 के अंतर्गत गुजरात और ओडिशा के 57 प्रतिभाशाली युवाओं के साथ लोकभवन में सार्थक संवाद हुआ।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प विकसित भारत @ 2047 है। इस महान लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए हमारे युवा ही सबसे बड़ी शक्ति हैं। प्रधानमंत्री जी सदैव युवाओं को 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ जुड़ने और अपनी प्रतिभा से देश को नयी ऊंचाइयों पर ले जाने का आह्वान करते हैं।
युवाओं से कहा कि किसी भी देश का निर्माण केवल भौतिक संसाधनों से नहीं, बल्कि नागरिकों के विचार और चरित्र से होता है। जब युवा पीढ़ी संस्कारित और कर्तव्यनिष्ठ होती है, तो बड़े से बड़े लक्ष्य प्राप्त करना संभव हो जाता है।
यह 'युवा संगम' कार्यक्रम हमारे देश की विविध संस्कृति को एक धागे में पिरोने का उत्तम प्रयास है। जब हमारे युवा एक-दूसरे राज्य की संस्कृति और परंपराओं को समझेंगे, तभी भारत की अखंडता और अधिक मजबूत होगी।
प्रधानमंत्री जी के संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग और पर्यावरण संरक्षण के आह्वान को आत्मसात करते हुए, युवाओं को एक पेड़ मां के नाम अभियान में जुड़ने और जीवन में सादगी अपनाने की प्रेरणा दी।
मुझे विश्वास है कि हमारे युवा 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के विजन को आगे बढ़ाते हुए एक शक्तिशाली और समृद्ध राष्ट्र के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद में आयोजित पारस चंद्रक अर्पण समारोह में सम्मिलित होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। वर्ष 2025 और 2026 के लिए उत्कृष्ट साहित्य सृजन करने वाले विद्वानों को सम्मानित करना मेरे लिए गौरव का क्षण था।
सभ्यता हमें भौतिक सुविधाएं देती है, लेकिन संस्कृति हमें सत्य, अहिंसा, करुणा और सक्षमता जैसे मूल्य प्रदान करती है। संस्कृति के बिना समाज पत्थर के समान है। साहित्यकार वह प्रज्वलित होते दीपक हैं, जो स्वयं प्रकाश फैलाकर समाज को सही दिशा दिखाते हैं।
सामान्यतः व्यापार और साहित्य का मिलन कम देखने को मिलता है, लेकिन श्री पारस पटेल जी ने एक सफल व्यवसायी होने के बावजूद साहित्य और संस्कृति के प्रति जो प्रेम दिखाया है, वह प्रशंसनीय है। उनकी पुस्तक 'पारस पटेल नी वार्ताओं - भाग 1' नयी पीढ़ी को हमारे भारतीय जीवन मूल्यों से जोड़ने का एक उत्कृष्ट प्रयास है।
आज एक ही मंच पर साहित्य की चार पीढ़ियों को एक साथ देखना अत्यंत सुखद रहा। हमारे वरिष्ठों ने जिस गौरवशाली परंपरा को सींचा है, आज की युवा पीढ़ी उसे आगे बढ़ा रही है।
मैं सभी सम्मानित साहित्यकारों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं और आशा करता हूं कि उनकी कलम सदैव इसी तरह समाज को प्रेरित करती रहेगी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राज्य के जिला कलेक्टरों, जिला विकास अधिकारियों और म्युनिसिपल कमिश्नरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से प्राकृतिक खेती, बिजली एवं ईंधन बचत विषय पर संवाद किया। इस बैठक में मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी, कृषि मंत्री श्री जीतुभाई वाघाणी जी एवं कृषि राज्यमंत्री श्री रमेशभाई कटारा जी उपस्थित रहे।
किसानों को उनके उत्पाद का उचित मूल्य मिले, इसके लिए निर्देश दिए कि म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन स्तर पर 5, जिला स्तर पर 3 और तहसील स्तर पर कम से कम 1 स्थायी प्राकृतिक कृषि विक्रय केंद्र एक माह के भीतर शुरू किए जाएं।
रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों ने हमारी मिट्टी को बंजर और भोजन को जहरीला बना दिया है। प्राकृतिक खेती केवल विकल्प ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी को कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों से बचाने का एकमात्र उपाय है।
देश के कीमती संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। हमने स्ट्रीट लाइट के समय में सुधार कर करोड़ों रुपये की बिजली बचाने का उदाहरण प्रस्तुत किया है। अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह ऊर्जा संरक्षण और ईंधन बचत के लिए जन-जागरूकता बढ़ाएं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल जी का इस अभियान को मिशन मोड में आगे बढ़ाने का संकल्प सराहनीय है। हमें मिलकर यह सुनिश्चित करना है कि किसान प्राकृतिक खेती के लाभों को वैज्ञानिक दृष्टिकोण से समझे। आइए, हम सब मिलकर इस जन-आंदोलन को हर खेत और हर घर तक पहुंचाएं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आज विश्व साइकिल दिवस है। स्वास्थ्य और पर्यावरण के प्रति मेरा लगाव मुझे अक्सर साइकिल चलाने के लिए प्रेरित करता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सदैव स्वस्थ भारत और पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग पर बल देते हैं। उनका आह्वान है कि हम अपनी छोटी-छोटी आदतों से ईंधन की बचत करें और प्रदूषण को कम करें। साइकिल इसी विजन का एक सशक्त माध्यम है।
जब हम कम दूरी के लिए साइकिल का उपयोग करते हैं, तो हम देश के कीमती विदेशी मुद्रा और ईंधन की बचत करते हैं। प्रधानमंत्री जी का ऊर्जा बचत का मंत्र राष्ट्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है।
ईंधन से चलने वाले वाहनों के बजाय साइकिल का उपयोग कर हम कार्बन उत्सर्जन को कम करते हैं और अपनी धरती को ग्लोबल वार्मिंग के खतरे से बचाने में भी मदद करते हैं।
नियमित साइकिलिंग हृदय को मजबूत बनाती है, शरीर की कार्यक्षमता बढ़ाती है और ऊर्जा प्रदान करती है। यह फिट इंडिया मिशन का एक सहज और प्रभावी हिस्सा है।
आइए, हम सब संकल्प लें कि दैनिक जीवन में साइकिल को स्थान देकर हम न केवल स्वस्थ रहेंगे, बल्कि राष्ट्र की ऊर्जा और पर्यावरण की रक्षा करेंगे।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मध्यप्रदेश के लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह जी ने आज गुजरात लोकभवन में पधारकर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न विकासात्मक विषयों और लोक कल्याणकारी योजनाओं पर अत्यंत सार्थक चर्चा हुई।
एक जन-प्रतिनिधि के रूप में श्री राकेश सिंह जी का अनुभव और समाज के प्रति उनका समर्पण सराहनीय है। उनके साथ हुई यह भेंट सुखद और प्रेरणादायक रही। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पद की गरिमा का असली अर्थ जनता की सेवा और उनके साथ जुड़ाव है। साबरकांठा जिले के केशरगंज गांव में दो दिवसीय ग्राम कल्याण कार्यक्रम के लिए मैंने प्रस्थान और वापसी का सफर एस.टी. बस के माध्यम से किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्पों का पालन करते हुए भीषण गर्मी के बीच, आने-जाने में लगभग 6 घंटे की बस यात्रा की।
बस में सह-यात्रियों से आत्मीय संवाद किया। जब हम आम नागरिकों के बीच बैठकर यात्रा करते हैं, तो हमें उनकी दिनचर्या, उनकी चुनौतियों और उनकी खुशियों को सीधे जानने का अवसर मिलता है।
जब हम जनता की सुख-दुःख की बातें सुनते है, तो हमें राष्ट्र-सेवा करने की नयी प्रेरणा और आत्मिक संतोष मिलता है।
केशरगंज के ग्रामवासियों का स्नेह और सम्मान मेरी इस छोटी सी यात्रा को यादगार बना गया।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साबरकांठा जिले के केशरगंज में आयोजित प्राकृतिक कृषि सम्मेलन में किसानों के बीच उपस्थित होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। आज का किसान ही भावी पीढ़ियों का रक्षक है।
प्राकृतिक खेती से उत्पादन घटता है, यह भय पूरी तरह भ्रामक है। हमारे प्रगतिशील किसानों के सफल मॉडल इस बात के प्रमाण हैं कि प्राकृतिक खेती जीरो बजट में दोगुना मुनाफा देने वाली और मिट्टी को उपजाऊ बनाने वाली पद्धति है।
आज यूरिया और डी.ए.पी. के कारण हमारी धरती बंजर हो रही है और हवा-पानी जहरीले हो रहे हैं। यहां तक कि जनस्वास्थ्य पर भी इसका बुरा असर पड़ रहा है। हमें अब अपनी धरती और आने वाली पीढ़ी को बचाने के लिए रसायनों को त्यागना ही होगा।
देसी गाय का गोबर और गोमूत्र प्रकृति का अनमोल उपहार हैं। खेती में इनका उपयोग कर हम न केवल अपना खर्चा बचा सकते हैं, बल्कि देश का धन भी विदेशी कंपनियों के पास जाने से रोक सकते हैं।
सभी किसान भाइयों का आह्वान किया है कि वह कम से कम अपनी जमीन के एक छोटे हिस्से से प्राकृतिक खेती की शुरुआत करें। जब किसान समृद्ध होगा, तभी भारत आत्मनिर्भर और 'विकसित' बनेगा। आइए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन को एक जन-आंदोलन बनाएं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साबरकांठा जिले के केशरगंज गांव में आयोजित दो दिवसीय 'ग्राम कल्याण कार्यक्रम' में जो अपनापन और स्नेह मुझे यहां के निवासियों से मिला, वह अविस्मरणीय है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आर्थिक आत्मनिर्भरता मंत्र को आत्मसात करते हुए, भीषण गर्मी में 3 घंटे की एस.टी. बस यात्रा कर जब मैं केशरगंज पहुंचा, तो ग्रामवासियों के चेहरे पर जो आत्मीयता देखी, उसने मेरी सारी थकान मिटा दी।
किसानों, पशुपालकों, महिलाओं, वृद्धों और बच्चों के साथ सीधा संवाद स्थापित करना मेरे लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा। जब हम बिना किसी प्रोटोकॉल के सीधे जनता के बीच पहुंचते हैं, तो विकास की गति स्वतः बढ़ जाती हैं।
मेरा यह दृढ़ विश्वास है कि भारत के सर्वांगीण विकास का मार्ग गांवों के खेत-खलिहानों से होकर गुजरता है। जब हमारा किसान प्राकृतिक खेती अपनाएगा, महिलाएं सशक्त होंगी और बच्चे संस्कारित होंगे, तभी 'विकसित भारत' का संकल्प पूर्ण होगा।
आइए, हम सभी मिलकर अपने गांवों को आत्मनिर्भर और खुशहाल बनाएंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साबरकांठा जिले के केशरगंज गांव में आज प्रगतिशील किसान श्री हरेशभाई पटेल के प्राकृतिक फार्म का दौरा किया। खेत में हल चलाया और किसानों से संवाद किया। साथ ही, गांव के पशुपालन श्री मोगेशभाई पटेल के यहां गौ-दुग्ध दोहन किया।
कृषि में रसायनों और जहर का उपयोग अब बंद होना चाहिए। मैंने किसानों को 'जीवामृत' और अन्य बायो-इनपुट्स बनाने की विधि समझाई। यदि हम अपनी धरती माता को रसायनों के विष से मुक्त करेंगे, तभी हम स्वस्थ समाज का निर्माण कर पाएंगे।
प्रतिवर्ष हम रासायनिक खाद के लिए करोड़ों रुपये विदेशों में भेजते हैं। प्राकृतिक खेती अपनाकर न केवल हम अपना धन बचा सकते हैं, बल्कि कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी समाज को मुक्त कर सकते हैं।
सभी किसानों से विनम्र अनुरोध है कि कम से कम अपने खेत के एक छोटे से हिस्से से ही सही, प्राकृतिक खेती की शुरुआत अवश्य करें। यह बदलाव ही हमें एक स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत की ओर ले जाएगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साबरकांठा जिले के केशरगंज गांव की प्राथमिक विद्यालय के सामान्य कक्ष में रात्रि विश्राम के पश्चात, प्रातःकाल ग्रामवासियों, युवाओं और स्कूली बच्चों के साथ योग और प्राणायाम का अभ्यास किया।
योग भारत की वह अमूल्य विरासत है, जिसे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वैश्विक पहचान दिलवाई है। स्वस्थ शरीर, शांत मन और एकाग्र बुद्धि के लिए योग से बेहतर कोई मार्ग नहीं है।
आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हम अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। ग्रामीणों से आग्रह किया कि वह अपने भोजन में तेल का सेवन कम करें और शारीरिक श्रम और योग को अपनी दिनचर्या का अनिवार्य हिस्सा बनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साबरकांठा जिले के केशरगंज गांव में आज ग्रामजनों के साथ रात्रि सभा में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। ग्रामीण परिवेश की इस चौपाल पर कृषि से लेकर समाज निर्माण तक के विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
ग्रामवासियों से आह्वान किया कि आज की पीढ़ी और हमारे भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए हमें रसायनों के जहर से धरती को मुक्त करना होगा। अब समय आ गया है, हमें प्राकृतिक खेती की और लौटना ही होगा।
बच्चों का भविष्य ही राष्ट्र का भविष्य है। अभिभावकों से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों को केवल शिक्षित ही नहीं, बल्कि संस्कारी और व्यसनमुक्त भी बनाएं। एक शिक्षित और संस्कारी बच्चा ही आने वाले समय में समाज का वास्तविक धन सिद्ध होगा।
अपनी जड़ों से जुड़कर ही हम नई ऊंचाइयों को छू सकते हैं। वेदों और प्राचीन ग्रंथों में निहित हमारे संस्कार ही हमें विपरीत परिस्थितियों में भी अडिग रहने की शक्ति देते हैं।
ग्रामीणों के साथ हुई चर्चा मुझे सदैव ऊर्जा प्रदान करती है। जब गांव जागता है, तब राष्ट्र का उत्थान स्वतः सुनिश्चित होता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साबरकांठा जिले के केशरगंज गांव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'स्वच्छ भारत' और 'पर्यावरण संरक्षण' के विजन को धरातल पर उतारते हुए, आज ग्रामवासियों के साथ स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
गांव के मुख्य चौक पर स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। मेरा मानना है कि स्वच्छता केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि स्वस्थ और गौरवशाली समाज के निर्माण की हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। जब हर नागरिक अपने गांव को अपना घर मानकर उसे स्वच्छ रखेगा, तभी राष्ट्र निर्माण की नींव सुदृढ़ होगी।
पर्यावरण की रक्षा और हरित आवरण बढ़ाने के लिए केशरगंज की गौचर भूमि में ग्रामीणों के साथ वृक्षारोपण किया। यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि गांव के नागरिक बड़ी संख्या में इस पुनीत कार्य में उत्साह के साथ जुड़े।
पेड़ लगाना और स्वच्छता बनाए रखना, आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा सबसे बड़ा उपहार है। आइए, हम सब मिलकर इस पर्यावरण चेतना को हर घर तक पहुंचाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साबरकांठा जिले में आयोजित दो दिवसीय ग्राम कल्याण कार्यक्रम में उपस्थित रहने के लिए आज भीषण गर्मी में एस.टी. बस में लगभग 3 घंटे का सफर करके गांधीनगर से केशरगंज गांव पहुंचा।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'आर्थिक आत्मनिर्भरता' और 'संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग' के आह्वान को आत्मसात करते हुए, मैंने निर्णय लिया है कि राज्य में आयोजित कार्यक्रमों के लिए मैं हवाई यात्रा के बजाय ट्रेन या एस.टी. बस जैसे सार्वजनिक माध्यमों का उपयोग करूंगा।
आम नागरिकों के बीच बैठकर यात्रा करना मेरे लिए सिर्फ एक सफर ही नहीं, बल्कि जनमानस की नब्ज को समझने का एक उत्तम अवसर है।
बस में सह-यात्रियों के साथ उनके जीवन के अनुभवों और उनकी दिनचर्या पर चर्चा करना अत्यंत सुखद रहा। जनता के साथ सीधा संवाद करना और उनकी भावनाओं को साझा करना मुझे राष्ट्र के प्रति मेरी जिम्मेदारी को और अधिक गंभीरता से निभाने की नई ऊर्जा देता है।
केशरगंज गांव में दो दिनों तक किसानों और ग्रामीणों के बीच रहकर हम प्राकृतिक खेती, आत्मनिर्भर गांव और ग्रामीण उत्थान की दिशा में सार्थक चर्चा करेंगे।
प्रधानमंत्री जी का विजन है कि विकास का लाभ पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। मेरी यह यात्रा उसी संकल्प को पूरा करने की दिशा में एक छोटा सा प्रयास है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर में आयोजित 'किसानराज' दैनिक के 20वें वर्ष में प्रवेश समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। पिछले 20 वर्षों से यह अखबार केवल समाचार ही नहीं, बल्कि अन्नदाताओं के दर्द को अपनी आवाज देकर उन्हें सशक्त बनाने का महान कार्य कर रहा है।
इस अवसर पर “प्रकृति तरफ परत फरतो खेड़ूत” स्मारिका का विमोचन किया। आज जब हम गम्भीर बीमारियों और ग्लोबल वार्मिंग के दौर से गुजर रहे हैं, तब इस तरह का साहित्य किसानों को जागृत करने के लिए अत्यंत आवश्यक है। इस अवसर पर पत्रकारिता एवं सामाजिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले महानुभावों को सम्मानित भी किया।
रसायनों और यूरिया के अंधाधुंध उपयोग ने हमारी भूमि को बंजर और जल को जहरीला बना दिया है। देसी गाय आधारित प्राकृतिक खेती ही हमें इस संकट से बाहर निकाल सकती है।
मुझे यह बताते हुए गर्व हो रहा है कि गुजरात में 8.50 लाख से अधिक किसान अब प्राकृतिक खेती से जुड़ चुके हैं। बहुत जल्द हम तहसील स्तर पर 'प्राकृतिक उत्पाद बाजार' शुरू करेंगे, ताकि उपभोक्ता को शुद्ध और विषमुक्त आहार मिल सके।
'किसानराज' ने साबित किया है कि सही पत्रकारिता समाज की दिशा बदल सकती है। ऐसे प्रयास देश की समृद्धि में बहुमूल्य योगदान देते हैं।
आइए, हम सब मिलकर जहरमुक्त खेती का संकल्प लें और आने वाली पीढ़ी को एक स्वस्थ भारत का उपहार दें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नयी दिल्ली में आयोजित 'राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन' के सफल समापन के पश्चात, आज पुनः रेल मार्ग से अहमदाबाद के लिए प्रस्थान किया। ट्रेन की यह यात्रा मेरे लिए केवल एक गंतव्य तक पहुंचने का माध्यम ही नहीं, बल्कि आम नागरिकों के साथ सीधे जुड़ने का एक सुंदर अवसर होती है।
सह-यात्रियों के साथ देश की बदलती तस्वीर, प्राकृतिक कृषि के प्रति बढ़ती जागरूकता और समाज की छोटी-छोटी खुशियों पर लंबी चर्चा हुई।
यह देखकर सुखद आश्चर्य हुआ कि आज का सामान्य नागरिक भी देश की आर्थिक नीतियों और खेती-किसानी के महत्व को गहराई से समझ रहा है।
सह-यात्रियों का प्रेम और उनका उत्साह ही मेरी सबसे बड़ी ऊर्जा है। यात्रा जारी है, संकल्प भी जारी है...एक स्वस्थ और समृद्ध भारत के निर्माण का! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नयी दिल्ली में आयोजित 'राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026' में सम्मिलित होकर देशभर के कृषि मंत्रियों, वैज्ञानिकों और प्रबुद्ध किसानों के साथ प्राकृतिक खेती के माध्यम से कृषि को नई गति देने पर गहन विमर्श किया।
आज भी किसान जैविक और प्राकृतिक खेती के बीच भ्रमित हो रहे हैं। जैविक खेती में गोबर की भारी मात्रा और लंबी प्रक्रिया की आवश्यकता होती है, जो व्यावहारिक रूप से कठिन है। जबकि प्राकृतिक खेती सूक्ष्म जीवाणुओं पर आधारित है, यह जंगल की तरह बिना किसी बाहरी खाद के पौधों को पोषण प्रदान करती है।
हरित क्रांति के समय भारत की भूमि में ऑर्गेनिक कार्बन 2.5 फीसदी से अधिक था, जो अब घटकर 0.5 फीसदी से भी नीचे चला गया है। रसायनों के अत्यधिक प्रयोग ने हमारी धरती को बंजरपन की ओर धकेला है। हमें अब उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी के स्वास्थ्य को बहाल करने की भी सख्त आवश्यकता है।
प्राकृतिक खेती न केवल जीरो बजट है, बल्कि यह किसान को रसायनों के महंगे खर्च से मुक्ति दिलाती है। जब किसान रसायनों का मोह त्यागकर गौ-आधारित खेती अपनाएगा, तभी असली आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार होगा।
केंद्रीय कृषि मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के नेतृत्व में जिस प्रकार कृषि क्षेत्र में मिशन मोड' पर काम हो रहा है, वह सराहनीय है। हमें केवल उत्पादन का रिकॉर्ड नहीं बनाना है, बल्कि हमें ऐसी उपज पैदा करनी है जो पोषण से भरपूर हो और जो आने वाली पीढ़ियों को बीमारियों से बचा सके।
आइए, हम सब मिलकर इस 'प्राकृतिक कृषि अभियान' को एक जन-आंदोलन बनाएं और अपनी धरती माता को फिर से सुजलाम-सुफलाम करें! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नयी दिल्ली में आयोजित 'राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन-खरीफ अभियान 2026' के दौरान केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी के साथ भेंट अत्यंत आत्मीय रही।
इस अवसर पर उन्होंने मुझे अपनी पुस्तक 'अपनापन' भेंट की।
इस स्नेहिल उपहार के लिए मैं आदरणीय श्री शिवराज सिंह जी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नयी दिल्ली स्थित गरवी गुजरात भवन में गुजरात सरकार के कृषि मंत्री श्री जीतूभाई वाघाणी जी के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। हमारी चर्चा का केंद्रबिंदु राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।
हमने इस दिशा में अब तक हुए कार्यों की समीक्षा की और आगामी योजनाओं पर विस्तृत चर्चा की। प्राकृतिक खेती के प्रति किसानों को और अधिक प्रोत्साहित करने के लिए हम आगामी समय में ज्यादा सक्रिय और जमीनी प्रयास करेंगे।
मिट्टी की उर्वरता बचाना, पर्यावरण बचाना, जल संरक्षण करना, किसानों की आय बढाना और देशवासियों को विषमुक्त भोजन उपलब्ध करवाना ही हमारा संकल्प है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नयी दिल्ली स्थित लोक निवास में दिल्ली के माननीय उपराज्यपाल श्री तरनजीत सिंह संधू जी से शुभेच्छा भेंट की। यह एक अत्यंत सुखद और आत्मीय भेंट रही।
इस दौरान हमने विभिन्न प्रशासनिक विषयों, सामाजिक विकास और राष्ट्र के प्रति हमारी साझा जिम्मेदारियों पर चर्चा की। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद से दिल्ली तक की रेल यात्रा में सहयात्रियों, विशेषकर युवाओं से मिलने का अवसर मिला। युवा पीढ़ी के साथ हुई यह बातचीत अत्यंत उत्साहवर्धक रही।
युवाओं की आंखों में भारत को विकसित और आत्मनिर्भर बनाने का जो उत्साह है, वह देखकर मन प्रफुल्लित हो गया।
हमने प्राकृतिक खेती, राष्ट्र-निर्माण और एक बेहतर कल के निर्माण के लिए युवाओं की भूमिका पर चर्चा की।
युवाओं को यह संदेश दिया कि वह केवल अपने सपनों के पीछे न दौड़ें, बल्कि राष्ट्र की उन्नति में भी अपना योगदान दें। आज के युवा ही कल के भारत के आधार स्तंभ हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'आर्थिक आत्मनिर्भरता' के मंत्र को आत्मसात करते हुए, आज अहमदाबाद के साबरमती रेलवे स्टेशन से दिल्ली के लिए ट्रेन द्वारा प्रस्थान किया।
मेरा दृढ़ विश्वास है कि एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में हमें संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग करना चाहिए। देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने और विदेशी मुद्रा बचाने के उद्देश्य से मैंने अपनी यात्राओं के लिए हवाई मार्ग के स्थान पर रेल और सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दी है।
कल दिल्ली में केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा आयोजित 'खरीफ अभियान 2026 - राष्ट्रीय कृषि सम्मेलन' में सम्मिलित होकर प्राकृतिक खेती की महत्ता पर अपने विचार साझा करूंगा।
विकास की इस यात्रा में सादगी ही मेरा मार्ग है और राष्ट्र-निर्माण ही मेरा लक्ष्य। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भरूच से अहमदाबाद की वापसी ट्रेन यात्रा के दौरान एक अत्यंत भावुक और यादगार क्षण आया। एक छोटी सी बच्ची ने अपनी मासूमियत में मुझसे पूछा - "आप इतने बड़े पद पर हैं, फिर भी ट्रेन में सफर क्यों कर रहे हैं?"
उसकी जिज्ञासा में एक तर्क था। मैंने उसे समझाया: बेटा, अभी आपको जानकारी होगी कि प्रधानमंत्री जी ने देश को संबोधित किया था। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, विशेषकर 'स्ट्रेट ऑफ होर्मुज' के पास युद्ध की स्थिति बनी हुई है, जिससे विदेशों से आने वाले तेल की आपूर्ति बाधित हुई है। हमें ईंधन के लिए भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च करनी पड़ती है। यदि हम संसाधनों का विवेकपूर्ण उपयोग नहीं करेंगे, तो हमारी मेहनत की कमाई विदेश में चली जाएगी और देश पर आर्थिक बोझ बढ़ेगा।
जनता के सहयोग और देशहित में ही हमारा हित है। इसी संदेश को आत्मसात करते हुए मैंने राज्य में हवाई यात्रा बंद की है और अब मैं ट्रेन, बस या साइकिल का उपयोग करता हूं। देश का पैसा बचे और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो, बस इसी उद्देश्य से मैं सादगीपूर्ण जीवन जी रहा हूं।
उस बच्ची की आंखों में मैंने जो चमक देखी, वह मेरे लिए किसी भी सम्मान से बड़ी थी। पद चाहे कितना भी ऊंचा क्यों न हो, हम सब पहले इस देश के नागरिक और सेवक हैं। सादगी ही वह मार्ग है जिससे हम एक आत्मनिर्भर और सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भरूच जिले के दो दिवसीय ग्राम कल्याण कार्यक्रम के पश्चात आज गांधीनगर आने के लिए भरूच से अहमदाबाद तक ट्रेन में यात्रा की।
इस दौरान सह-यात्रियों के साथ हुआ आत्मीय संवाद अत्यंत सुखद रहा। हम सभी ने देश की प्रगति, ग्रामीण विकास और समाज के प्रति हमारे साझा कर्तव्यों पर चर्चा की। जब हम आम जनता के बीच होते हैं, तभी वास्तविक भारत के दर्शन होते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भरूच में आयोजित शुकल यजुर्वेद माध्यन्दिन शाखा के घन पारायण एवं वेदमूर्ति सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। भारतीय संस्कृति का मूल वैदिक संस्कृति है, जिसने मानवता को सही अर्थों में मनुष्य बनने की शिक्षा दी है।
विदेशी आक्रांताओं ने हमारे ग्रंथों को नष्ट करने के अथक प्रयास किए, लेकिन हमारे वैदिक ब्राह्मण परिवारों ने वेदों को कंठस्थ कर इस अमूल्य ज्ञान-भंडार को पीढ़ी-दर-पीढ़ी सुरक्षित रखा। यह वास्तव में वंदनीय है।
200 वर्षों के इतिहास में पहली बार 19 वर्ष की अल्पायु में 'दंडकम' पारायण करने वाले वेदमूर्ति श्री देवव्रत रेखे जी सहित सभी वेदमूर्ति विद्वानों का सम्मान करना मेरे लिए गौरव की बात है।
आज के भौतिकवादी युग में, जहां शिक्षा का उद्देश्य केवल धनोपार्जन रह गया है, वहां अपने पुत्रों को वेद-अध्ययन के लिए समर्पित करने वाले माता-पिता साक्षात् साधुवाद के पात्र हैं।
हमें राष्ट्र को फिर से विश्वगुरु बनाना है, तो हमें अपने मूल ज्ञान-भंडार यानी वेदों की ओर पुनः लौटना होगा। वेद का वैश्विक संदेश मनुर्भव हमें प्रेम, करुणा और सत्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। आइए, हम सब मिलकर अपनी सनातन संस्कृति के इस गौरव को संजोकर रखें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भरूच जिले के नवा कांसिया गांव में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में हमारे अन्नदाताओं के साथ एक सार्थक संवाद हुआ।
यह धारणा पूरी तरह गलत है कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन घटता है। जीरो बजट प्राकृतिक खेती न केवल मिट्टी की उर्वरता बढ़ाती है, बल्कि कम पानी में भी उत्कृष्ट परिणाम देती है।
रासायनिक खाद और कीटनाशकों का अंधाधुंध उपयोग न केवल हमारी जमीन को बंजर बना रहा है, बल्कि हमारे परिवारों को गंभीर बीमारियों की ओर धकेल रहा है। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए इसे रोकना ही होगा।
देसी गाय का गोबर और गोमूत्र प्रकृति के लिए वरदान हैं। खेती में इनका उपयोग कर हम न केवल अपना धन बचाएंगे, बल्कि पर्यावरण और जल संरक्षण में भी अपना अमूल्य योगदान देंगे।
किसान भाइयों से आह्वान किया कि वह कम से कम अपनी जमीन के एक हिस्से से प्राकृतिक खेती की शुरुआत करें और धीरे-धीरे इसे अपने पूरे खेत में विस्तार दें।
भरूच का प्रशासन इस अभियान को मिशन मोड पर ले जाने के लिए पूरी तरह तत्पर है। आइए, हम सब मिलकर इस मिशन को एक जन-आंदोलन बनाएं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अंकलेश्वर तहसील के कांसिया गांव में प्रगतिशील किसान श्री महेशभाई पटेल जी के प्राकृतिक कृषि फार्म का दौरा किया। वहां स्वयं गौ-दुग्ध दोहन किया और खेत से ताजी सब्जियां तोड़ीं। प्रकृति के सानिध्य में किया गया यह कार्य आत्मिक शांति प्रदान करता है।
फार्म पर उगाई गई मिश्र फसलों को देखकर मन प्रसन्न हुआ। उपस्थित किसानों को प्राकृतिक कृषि के सभी आयामों की समझ दी और प्राकृतिक कृषि में जरूरी बायो इनपुट्स बनाने की विधि समझाई।
आज हमें फैमिली डॉक्टर की नहीं, फैमिली फार्मर की जरूरत है। जो किसान रसायनों से मुक्त प्राकृतिक खेती कर रहा है, वह वास्तव में समाज को निरोगी जीवन देने का ईश्वरीय कार्य कर रहा है।
हम प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये रासायनिक खाद के रूप में जहर खरीदने के लिए विदेशों में भेजते हैं। प्राकृतिक खेती अपनाकर न केवल हम इस धन को बचाएंगे, बल्कि अपनी मिट्टी को बंजर होने से भी बचाएंगे।
किसानों से आग्रह किया कि वह कम से कम अपने खेत के एक छोटे हिस्से से प्राकृतिक खेती की शुरुआत करें। जब उपभोक्ता को शुद्ध और विषमुक्त उत्पाद मिलेगा, तो वह स्वयं आपके घर तक आएंगे।
आइये, हम सब मिलकर इस मिशन को जन-जन तक पहुंचाएं और एक स्वस्थ भारत का निर्माण करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नवा कांसिया गांव की माध्यमिक शाला के सामान्य कमरे में रात्रि विश्राम किया। सुबह वास्मो ग्राउंड में स्कूली विद्यार्थियों और ग्रामवासियों के साथ किए गए योग एवं प्राणायाम के अभ्यास ने मन को असीम सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन की समावेशी क्रिया है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के प्रयासों से आज पूरा विश्व इसे अपना रहा है, हमें भी इसे अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाना चाहिए।
स्वास्थ्य केवल दवाओं से नहीं, बल्कि सही जीवनशैली से आता है। विद्यार्थियों और ग्रामीणों से आग्रह किया कि अपने भोजन में तेल की मात्रा कम करें।
नियमित कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और भस्त्रिका का अभ्यास न केवल श्वसन तंत्र को मजबूत करता है, बल्कि मानसिक तनाव दूर कर विद्यार्थियों की एकाग्रता को भी बढ़ाता है।
आधुनिक जीवन में शारीरिक श्रम कम होता जा रहा है। योग, व्यायाम और कड़ी मेहनत ही हमारे शरीर को निरोगी और लचीला बनाए रखने का एकमात्र उपाय है।
याद रखें, एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का वास होता है। आइए, हम सब मिलकर एक स्वस्थ और सशक्त समाज का निर्माण करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भरूच जिले के नवा कांसिया गांव में रात्रि सभा का आयोजन अत्यंत यादगार रहा। गांव के खुले आकाश के नीचे, ग्रामीणों के साथ बैठकर विकास के हर उस पहलु पर चर्चा हुई जो एक आदर्श ग्राम बनाने के लिए आवश्यक है।
ग्रामीणों से आग्रह किया कि अपने पूर्वजों या मां की स्मृति में एक पौधा लगाएं और उसकी देखभाल करें। यह पर्यावरण के प्रति हमारा सबसे बड़ा योगदान होगा।
यदि गांव को समृद्ध बनाना है, तो हमें शराब, गुटखा और तंबाकू जैसी बुराइयों से मुक्ति पानी होगी। याद रखें, स्वस्थ शरीर ही परिवार की वास्तविक पूंजी है।
बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। संस्कारित बच्चे ही भविष्य के उज्ज्वल भारत का निर्माण करेंगे।
रसायनों के चक्रव्यूह से निकलकर गाय-आधारित प्राकृतिक खेती को अपनाएं। यह न केवल स्वास्थ्य के लिए अच्छा है, बल्कि आर्थिक रूप से भी किसान को आत्मनिर्भर बनाएगा।
गाँव के लोगों की सादगी, एकता और भाईचारा देखकर मन प्रसन्न है। गाँव की उन्नति में ही भारत की उन्नति निहित है। सभी ग्रामजनों का उत्साह ही इस ग्राम कल्याण कार्यक्रम की ऊर्जा है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भरूच प्रवास के दौरान अंकलेश्वर तहसील के नवा कांसिया गांव में आदिवासी परिवार की चंदाबेन वसावा जी के घर उनके परिजनों के साथ सादा भोजन करने का परम सौभाग्य मिला। शुद्ध और सादा भोजन, स्नेह के साथ परोसा गया।
हमने खुलकर बातचीत की। चंदाबेन और उनके परिवार के साथ खेती, पशुपालन और उनके दैनिक जीवन के संघर्षों और सुखों को साझा किया। उनकी मेहनत और जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण वास्तव में प्रेरणादायक है।
परिवार के सदस्यों की सादगी और प्रेम को देखकर मन भावविभोर हो गया। ऐसे क्षण ही हमारे लोकतंत्र की असली ताकत हैं, जो हमें सिखाते हैं कि आत्मीयता और प्रेम से बड़ा कोई नाता नहीं होता। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भरूच जिले की अंकलेश्वर तहसील के नवा कांसिया गांव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। सभी से आग्रह किया है कि इन वृक्षों को अपने परिवार के सदस्य की तरह पालें और गांव को हरा-भरा बनाए रखें।
जयंती मोदी फलिया में ग्रामीणों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में सक्रिय सहभागिता निभायी। हमारा परिवेश तभी सुंदर बनेगा जब हम स्वयं उसे साफ रखने का संकल्प लेंगे।
समाज को रोगमुक्त और सुंदर रखने में हमारे स्वच्छताकर्मियों का योगदान अतुलनीय है। उनकी सेवा-भावना को प्रणाम करते हुए उन्हें सम्मानित कर अत्यंत गौरव महसूस हुआ।
नवा कांसिया की विकास के प्रति सजगता और स्वच्छता के प्रति जागरूकता से मन प्रसन्न हुआ। आइए, मिलकर अपने गांवों को और अधिक सशक्त और आदर्श बनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
ग्राम कल्याण की भावना और 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को चरितार्थ करने के उद्देश्य से, आज भरूच जिले की अंकलेश्वर तहसील के नवा कांसिया गांव में आयोजित 'ग्राम कल्याण कार्यक्रम' में सम्मिलित होने के लिए अहमदाबाद रेलवे स्टेशन से भरूच तक ट्रेन में यात्रा की।
एक सामान्य नागरिक की भांति सहयात्रियों के साथ संवाद करना अत्यंत सुखद और जमीनी अनुभव रहा।
इस दो दिवसीय प्रवास का लक्ष्य स्पष्ट है - स्वच्छता, वृक्षारोपण, सामाजिक समरसता, प्राकृतिक कृषि, शिक्षा और व्यसन-मुक्ति जैसे विषयों के माध्यम से ग्रामीण गुजरात को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना।
विकास की यात्रा तब तक अधूरी है, जब तक हमारे गांव आदर्श और सक्षम न बन जाएं। आइए, हम सब मिलकर अपने गांवों को आत्मनिर्भरता और उन्नति का केंद्र बनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
यह पूरे भारतवर्ष और विशेषकर हमारे करोड़ों अन्नदाताओं के लिए गौरव का क्षण है। संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन द्वारा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी को उनके सर्वोच्च सम्मान एग्रीकोला मेडल से सम्मानित किया जाना, भारत की बढ़ती वैश्विक प्रतिष्ठा और हमारी कृषि क्रांति की वैश्विक स्वीकृति का प्रमाण है।
यह सम्मान केवल एक पुरस्कार ही नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री जी की उस दूरदर्शिता और सेवा-भाव का वैश्विक अभिनंदन है, जिसने भारत के कृषि परिदृश्य को पूरी तरह से बदल दिया है। 80 करोड़ लोगों के लिए दुनिया की सबसे बड़ी खाद्य सुरक्षा व्यवस्था हो या 11 करोड़ से अधिक किसानों को सीधे आर्थिक संबल देने वाली किसान सम्मान निधि, भारत की इन जन-कल्याणकारी योजनाओं ने वैश्विक पटल पर एक रोल मॉडल के रूप में अपनी पहचान बनाई है।
प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत ने प्राकृतिक खेती और पुनर्योजी कृषि को बढ़ावा देने के लिए जो भगीरथ प्रयास किए हैं, वह धरती माता के संरक्षण और मानव स्वास्थ्य के लिए साक्षात संजीवनी के समान हैं।
मिलेट्स को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलवाने से लेकर कृषि में डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के समावेश तक, प्रधानमंत्री जी के फार्मर फर्स्ट विजन ने हमारे छोटे और सीमांत किसानों को सशक्त किया है।
प्राकृतिक खेती को पुनर्जीवित करने के लिए प्रधानमंत्री जी का दूरदर्शी नेतृत्व हम सभी के लिए प्रेरणा है। इस गरिमामयी उपलब्धि पर उन्हें हार्दिक बधाई! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर लोकभवन में उपस्थित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ मिलकर राष्ट्र की एकता, अखंडता और शांति की शपथ ली।
हम भारतवासी सदैव अहिंसा और सहिष्णुता की महान परंपराओं में आस्था रखते हैं। आज हमने यह संकल्प दोहराया है कि हम आतंकवाद और हिंसा के हर रूप का पुरजोर विरोध करेंगे। साथ ही, समाज में शांति, सामाजिक सद्भाव और आपसी समझ को बढ़ावा देने तथा उन विघटनकारी ताकतों के विरुद्ध सदैव सतर्क रहने का वचन लिया है, जो मानवीय मूल्यों के लिए खतरा हैं।
आतंकवाद मानवता का सबसे बड़ा शत्रु है। आइए, हम सब मिलकर एक ऐसे समृद्ध और सुरक्षित भारत का निर्माण करें जहां नफरत के लिए कोई स्थान न हो।
#antiterrorismday #nationfirst #peaceandharmony #unityindiversity #terrorismfreeindia -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
'वन नेशन, वन इलेक्शन' पर गठित संयुक्त संसदीय समिति के अध्यक्ष श्री पी.पी. चौधरी जी और समिति के सम्मानित सदस्यों ने गांधीनगर स्थित लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की।
हमने इस बात पर विस्तार से चर्चा की कि कैसे 'वन नेशन, वन इलेक्शन' का विचार देश की चुनाव प्रक्रिया को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और किफायती बना सकता है।
राष्ट्रहित में लिए जाने वाले ऐसे सुधार भविष्य में न केवल प्रशासनिक स्थिरता लाएंगे, बल्कि विकास कार्यों की गति को भी निरंतर बनाए रखेंगे।
भारतीय लोकतंत्र की परिपक्वता ही हमारी सबसे बड़ी शक्ति है। समिति द्वारा की जा रही राष्ट्रव्यापी परामर्श प्रक्रिया और संवैधानिक बारीकियों पर चर्चा कर यह विश्वास और दृढ़ हुआ कि हम एक अधिक समावेशी और व्यवस्थित भविष्य की ओर बढ़ रहे हैं।
समिति के अध्यक्ष श्री पी.पी. चौधरी जी, श्री वी.डी. शर्मा जी, श्री परषोत्तम रूपाला जी, सुश्री कविता पाटीदार जी, श्री पी. विल्सन जी और वरिष्ठ अधिकारियों के साथ यह भेंट अत्यंत उत्साहवर्धक रही।
इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य के लिए मैं समिति के सभी सदस्यों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पंचमहाल जिले के मलाव गांव में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में किसानों, कृषि सखियों और किसान मित्रों के साथ सार्थक संवाद हुआ।
आज की स्थिति यह है कि हम अधिक उत्पादन की अंधी दौड़ में अपनी धरती को जहर से सींच रहे हैं।
जब तक हम यूरिया और डीएपी का मोह नहीं छोड़ेंगे, तब तक धरती माता की पीड़ा शांत नहीं होगी।
रसायनों का प्रभाव इतना घातक हो चुका है कि अब हमारे खाद्य पदार्थों में जहर घुल चुका है। रासायनिक खेती मात्र व्यवसाय नहीं, बल्कि मानवता के विरुद्ध एक अपराध बन गया है। कैंसर और हृदय रोगों जैसी बीमारियों से बचने के लिए हमें रसायन मुक्त होना ही होगा।
यह सोचना गलत है कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन घटता है। मेरा अनुभव साक्षी है कि गाय आधारित खेती में खर्च शून्य है और उत्पादन बढ़ता है तथा भूमि की उर्वरता एवं जल-धारण क्षमता में अद्वितीय वृद्धि होती है।
देसी गाय का गोबर और गोमूत्र पूरे खेत के लिए वरदान है। यह न केवल धरती को जीवंत करता है, बल्कि पर्यावरण संतुलन को भी बनाए रखता है।
किसानों से आग्रह है कि वह कम से कम अपनी जमीन के एक छोटे हिस्से से प्राकृतिक खेती की शुरुआत करें। जब वह स्वयं इसके उत्कृष्ट परिणाम देखेंगे, तो उनका विश्वास और दृढ़ होगा।
आइए, हम सब मिलकर प्राकृतिक कृषि मिशन को एक जन-आंदोलन बनाएं और अपनी आने वाली पीढ़ियों को जहर मुक्त, स्वस्थ और समृद्ध भारत का उपहार दें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पंचमहाल जिले के मलाव गांव में आज का अनुभव अद्भुत रहा। प्रगतिशील किसान श्री नरेशभाई पटेल के प्राकृतिक फार्म पर जाकर न केवल खेती की बारीकियों को समझा, बल्कि अपनी संस्कृति की जड़ों को भी फिर से महसूस किया।
स्वयं गाय का दूध दुहना और फिर उस दूध को साइकिल पर ले जाकर मलाव सहकारी दुग्ध मण्डली में जमा कराना, मेरे लिए आत्मिक संतुष्टि का क्षण था।
नरेशभाई के खेत में हल चलाया और हल्दी का रोपण भी किया। उनके फार्म पर लहलहाती शुद्ध और प्राकृतिक फसलें इस बात का प्रमाण है कि प्राकृतिक खेती ही किसानों की समृद्धि का मार्ग है।
रसायन मुक्त प्राकृतिक खेती न केवल हमारी मिट्टी को बचाती है, बल्कि विदेशी मुद्रा को भी बाहर जाने से रोकती है। हमें रासयनिक उर्वरकों का त्याग कर स्वदेशी और प्राकृतिक कृषि को अपनाना ही होगा।
किसान समृद्ध होगा, तभी देश समृद्ध होगा! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मलाव गांव के प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में आज की सुबह बहुत ही स्फूर्तिदायक रही। विद्यालय के सामान्य कक्ष में रात्रि विश्राम किया। सुबह की शुरुआत बच्चों और ग्रामीणों के साथ योग और प्राणायाम के साथ करना मन को अपार शांति और ऊर्जा देने वाला है।
योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं है, यह हमारे ऋषियों की अनमोल विरासत है। यह शरीर में रक्त संचार बढ़ाता है, लचीलापन लाता है और मन की अशांति को दूर करता है।
महंगे जिम में पसीना बहाने से कहीं अधिक प्रभावी है नियमित योग और प्राणायाम। बच्चों और ग्रामीणों को बताया कि कैसे शीतली, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और भस्त्रिका जैसे प्राणायाम से बुद्धि की तीव्रता बढ़ती है और एकाग्रता विकसित होती है।
सामूहिक रूप से 'ॐ' के उच्चारण और 'गायत्री मंत्र' के जाप से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। बच्चों ने जिस उत्साह और अनुशासन के साथ योग किया, वह देखकर मन प्रफुल्लित हो गया।
मेरा सभी प्रदेशवासियों से आग्रह है कि योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न अंग बनाएं। जब हमारा समाज स्वस्थ और अनुशासित होगा, तभी हमारा देश सशक्त बनेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पंचमहाल जिले के मलाव गांव में आज रात्रि सभा के दौरान ग्रामवासियों के बीच बैठकर जो अपनापन और आत्मीयता महसूस हुई, वह अविस्मरणीय है। हमने गांव के विकास, पर्यावरण और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य पर विस्तार से चर्चा की।
ग्रामीणों से आग्रह किया है कि अपने जन्मदिन या विवाह की वर्षगांठ पर एक पौधा लगाएं और एक वर्ष तक उसकी देखभाल करें।
तंबाकू, शराब और गुटखा जैसे व्यसन न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करते हैं, बल्कि पूरे परिवार की आर्थिक स्थिति को भी चरमरा देते हैं। स्वस्थ शरीर ही परिवार की सबसे बड़ी पूंजी है।
हमारी अगली पीढ़ी यदि संस्कारी और शिक्षित होगी, तो वह समाज का सबसे बड़ा धन होगी। बच्चों को केवल किताबी ज्ञान नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन संस्कृति और संस्कारों का मार्ग भी दिखाएं।
रसायनों के चक्रव्यूह से निकलकर प्राकृतिक खेती को अपनाएं। गाय आधारित कृषि ही किसान की लागत शून्य करके उसे सच्ची समृद्धि दे सकती है।
गांव की एकता और भाईचारा ही धरती का स्वर्ग है। मलाव गांव के निवासियों का उत्साह देखकर मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह गांव पूरे क्षेत्र के लिए एक मिसाल बनेगा। आइए, हम सब मिलकर एक स्वच्छ, स्वस्थ और समृद्ध भारत का निर्माण करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पंचमहाल जिले के मलाव गांव के अनुसूचित जाति परिवार के श्री नटवरभाई जी के निवास पर उनके परिजनों के साथ भोजन करने का अवसर मिला।
घर की बनी शुद्ध रोटियां, टिंडे की सब्जी और दाल-भात का स्वाद - वास्तव में आत्मीयता से परोसा गया भोजन किसी भी शाही दावत से श्रेष्ठ है।
नटवरभाई जी और उनके परिवार के साथ खुलकर बातचीत की। हमने उनकी जीवन-स्थितियों, आजीविका, खेती और पशुपालन के विषयों पर चर्चा की।
परिवार के सदस्यों को गौ-आधारित प्राकृतिक खेती और पशुपालन के महत्व के बारे में समझाया, जो उनके जीवन को अधिक समृद्ध और खुशहाल बना सकता है।
किसी भी पद से बड़ी मानवता होती है। जब हम समाज के अंतिम छोर पर खड़े परिवारों के साथ बैठकर भोजन करते हैं, तो वह सच्चे अर्थों में सामाजिक समरसता है।
नटवरभाई जी और उनके परिवार का यह प्रेम और सम्मान मेरे लिए अत्यंत अमूल्य है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पंचमहाल जिले के प्रवास के दौरान आज कालोल तहसील के मलाव गांव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों के साथ मिलकर वृक्षारोपण किया। सभी ग्रामजनों को इन पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी सौंपी है ताकि गांव हरा-भरा और स्वस्थ रहे।
ग्राम पंचायत परिसर में स्वच्छता अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। स्वच्छता केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक जीवनशैली है। गांव के सफाईकर्मियों का सम्मान भी किया, जो हमारे परिवेश को स्वच्छ रखने में अपना योगदान दे रहे हैं।
मेरा प्रयास रहता है कि हर तहसील की यात्रा के दौरान मैं एक गांव की मुलाकात लू, वहां वृक्षारोपण करूं, स्वच्छता अभियान चलाऊं, अनुसूचित जाति-जनजाति परिवार के घर भोजन करूं, ग्रामजनों से रात्रि सभा के अंतर्गत संवाद करूं, सरकारी स्कूल में रात्रि विश्राम कर सुबह विद्यार्थियों के साथ योग करूं और किसानों के खेतों में जाकर उन्हें प्राकृतिक खेती का मार्गदर्शन दूं।
जब गांव स्वच्छ, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बनेंगे, तभी हमारा राष्ट्र 'विकसित भारत' की ओर तेजी से अग्रसर होगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
हालोल स्थित गुजरात नेचुरल फार्मिंग साइंस यूनिवर्सिटी में "प्राकृतिक कृषि और किसान उत्पादक संगठन" विषय पर आयोजित एक सार्थक परिसंवाद में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। हमारा संकल्प स्पष्ट है, विकसित और निरोगी भारत के निर्माण के लिए हमारे किसान और कृषि वैज्ञानिक मिलकर कार्य करें।
यह भय पूरी तरह भ्रामक है कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन घटता है। वास्तव में, प्राकृतिक खेती जीरो बजट खेती है, जो न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ाती है, बल्कि लागत कम कर किसानों को समृद्धि के नये मार्ग दिखाती है।
यूरिया और डीएपी जैसे रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों का अंधाधुंध उपयोग हमें जीवनदाता के बजाय विनाशकारी बना रहा है। मिट्टी की जीवंतता बढ़ाने के लिए हमें प्राकृतिक कृषि की ओर लौटना ही होगा।
भारतीय कृषि के लिए देसी गौमाता साक्षात वरदान है। गोबर और गोमूत्र का उपयोग खेत को रसायन मुक्त बनाने के साथ-साथ मिट्टी को पुनर्जीवित करता है।
आज चिंताजनक स्थिति यह है कि रसायनों के प्रभाव हमारे भोजन और जल को दूषित कर रहे हैं। अपनी आने वाली पीढ़ियों को कैंसर और गंभीर बीमारियों से बचाने के लिए प्राकृतिक खेती अब कोई विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्यता है।
मुझे विश्वास है कि जो किसान आज इस क्रांति के सारथी बनेंगे, वह न केवल स्वयं खुशहाल होंगे, बल्कि राष्ट्र को भी स्वस्थ बनाएंगे।
इस अवसर पर विश्वविद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान करना अत्यंत सुखद रहा। सभी कृषि वैज्ञानिकों और किसानों का आह्वान करता हूं कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन' को जन-आंदोलन बनाने में सहभागी बनें।
कार्यक्रम से पूर्व विश्वविद्यालय के प्राकृतिक कृषि मॉडल फार्म का निरीक्षण करना और वहां प्राकृतिक विधि से तैयार की गई कृषि उत्पादों को देखना एक अत्यंत संतोषजनक अनुभव रहा।
मॉडल फार्म का निरीक्षण करते हुए यह स्पष्ट हुआ कि रसायनों के बिना भी खेती न केवल संभव है, बल्कि अधिक उत्पादक और टिकाऊ है। खेतों में लहलहाती फसलें और शुद्ध वातावरण इस बात का प्रमाण है कि प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर ही हम समृद्धि पा सकते हैं।
फार्म पर तैयार किए गए प्राकृतिक उत्पादों को देखकर मन प्रसन्न हुआ। यह उत्पाद न केवल पोषण से भरपूर हैं, बल्कि इनमें जहर का अंश भी नहीं है। यह हमारे स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की नींव हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
दो दिवसीय प्रवास के लिए पंचमहाल जिले में पहुंचने हेतु एक सामान्य नागरिक की भांति अहमदाबाद से वड़ोदरा तक ट्रेन और फिर वहां से हालोल तक एस.टी. बस के माध्यम से यात्रा की। उसके पश्चात बस स्टॉप से साइकिल चलाकर गुजरात प्राकृतिक कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय पहुंचा।
पर्यावरण संरक्षण मेरी जीवनशैली का अटूट हिस्सा है। जब तक देश में पेट्रोलियम की स्थिति सामान्य नहीं होती, मैंने निर्णय लिया है कि राज्य के भीतर के सभी प्रवास केवल ट्रेन या बस जैसे सार्वजनिक परिवहन से ही होंगे।
सभी राज्य विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को निर्देशित किया है कि वह सप्ताह में एक दिन 'कम्ब्शन इंजन मुक्त' के रूप में मनाएं। शिक्षक और विद्यार्थी पेट्रोल-डीजल के बजाय साइकिल, इलेक्ट्रिक वाहन या सार्वजनिक परिवहन को अपनाएं।
ईंधन की एक-एक बूंद बचाना, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाना है। आइए, पर्यावरण-संरक्षण की इस मुहिम को जन-आंदोलन बनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जीवामृत बनाने की आसान विधि
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के देश को पूरी तरह से टीबी मुक्त बनाने के संकल्प को साकार करने के लिए गुजरात सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।
इसी उद्देश्य के साथ, आज लोकभवन में मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी और स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों की उपस्थिति में 'टीबी मुक्त भारत अभियान' की सघन समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
अधिकारियों से आग्रह किया कि गुजरात को टीबी मुक्त करने के लिए इस अभियान को एक व्यापक जन-आंदोलन का रूप दिया जाए। इसके साथ ही, टीबी के मरीजों को नशामुक्ति के प्रति जागरूक करना भी अत्यंत आवश्यक है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि राज्य के हर टीबी मरीज तक समय पर और सर्वोत्तम चिकित्सा सहायता बिना किसी बाधा के पहुंचे।
जांच प्रक्रिया को शत-प्रतिशत सटीक और तेज बनाने के लिए राज्य में 100 नये TrueNAT मशीन और घर-घर जाकर संशयित मरीजों की जांच के लिए 333 पोर्टेबल हैंड-हेल्ड एक्स-रे मशीन खरीदे जाएंगे।
गुजरात में वर्तमान में सभी सरकारी अस्पतालों और सब-सेंटर्स पर टीबी का संपूर्ण इलाज निःशुल्क उपलब्ध है। हमारा यह ठोस कदम और स्वास्थ्य ढांचे का आधुनिकरण गुजरात को देश में स्वास्थ्य के क्षेत्र में एक आदर्श राज्य बनाएगा।
आइए, इस बीमारी के खिलाफ एकजुट होकर स्वस्थ और सशक्त गुजरात के निर्माण में अपना योगदान दें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन से ऑनलाइन डिजिटल प्लेटफॉर्म का उपयोग करके जनगणना-2027 के अंतर्गत अपनी 'स्व-गणना' प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूर्ण की। इस अवसर पर राज्य के जनगणना संचालन निदेशक श्री सूजल मयात्रा जी ने भेंट कर इस संपूर्ण डिजिटल और सुरक्षित प्रक्रिया की तकनीकी बारीकियों से अवगत कराया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में देश तेजी से डिजिटल क्रांति की ओर बढ़ रहा है। देश के इतिहास में पहली बार नागरिकों को यह आधुनिक सुविधा दी गई है कि वह वेबपोर्टल या मोबाइल के माध्यम से कहीं से भी आसानी से अपनी जानकारी स्वयं दर्ज कर सकते हैं, जो अत्यंत सरल और सुरक्षित है।
गुजरात के सभी नागरिक 31 मई, 2026 तक आधिकारिक वेबपोर्टल se.census.gov.in पर जाकर दिए गए दिशानिर्देशों के अनुसार अपना विवरण स्वयं ऑनलाइन भर सकते हैं।
इस ऑनलाइन प्रक्रिया के पूर्ण होने के बाद, 1 जून से 30 जून, 2026 के दौरान राज्यभर में 1 लाख से अधिक जनगणना कर्मियों द्वारा हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन्स का कार्य किया जाएगा।
विकसित भारत के निर्माण और जन-कल्याण की प्रभावी नीतियां गढ़ने में समय पर मिले यह सटीक आंकड़े मील का पत्थर साबित होंगे।
गुजरात के प्रत्येक भाई-बहन से अनुरोध है कि इस राष्ट्रीय महा-अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें। आइए, अपनी नागरिक जिम्मेदारी निभाएं और राष्ट्र निर्माण में योगदान दें।
इस राष्ट्रीय कार्य के सफल क्रियान्वयन के लिए जनगणना विभाग की पूरी टीम को हार्दिक शुभकामनाएं।
#census2027 #digitalindia #selfenumeration #nationfirst #viksitbharat2047 #publicparticipation -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जनगणना केवल आंकड़ों का संग्रह ही नहीं, बल्कि विकसित भारत के निर्माण की नींव है। 'जनगणना 2027' के प्रथम चरण के अंतर्गत इस बार नागरिकों को 'स्व-गणना' का आधुनिक विकल्प दिया गया है।जहां 17 मई से आप स्वयं ऑनलाइन माध्यम से अपना विवरण दर्ज कर सकते हैं।
मेरा प्रदेश के युवाओं से विशेष आग्रह है कि वह अपने परिवार और आस-पड़ोस के लोगों को इस पारदर्शी और सुगम डिजिटल प्रक्रिया से जोड़ें।
आइए, इस राष्ट्रीय कर्तव्य को मिलकर सफल बनाएं!
#janganna2027 #census2027 #digitalindia #selfenumeration #nationfirst #publicparticipation #goodgovernance #digitalgujarat #civicduty #empowerment #transformingindia #youthpower #digitaltransformation #censusphase1
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
रासायनिक खेती - विकास या विनाश?
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी का लेख पढ़कर अत्यंत प्रसन्नता हुई। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजन को बहुत ही सटीक रूप से रेखांकित किया है:
प्राकृतिक खेती केवल फसल उगाने का तरीका नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का एक राष्ट्रीय संकल्प है।
रासायनिक जहर ने हमारी मिट्टी को बीमार कर दिया है। इसे फिर से जीवंत करने के लिए गौ-आधारित प्राकृतिक खेती ही एकमात्र विकल्प है।
आइए, हम सब मिलकर मिट्टी की जीवंतता और प्रकृति के संतुलन को सुरक्षित रखने का संकल्प लें। स्वस्थ मिट्टी ही समृद्ध किसान और सुरक्षित राष्ट्र का आधार है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
केंद्रीय भूमिजल बोर्ड की रिपोर्ट पढ़कर मन अत्यंत व्यथित है। गुजरात सहित देश के कई हिस्सों में प्यास बुझाने वाला पानी अब 'खामोश जहर' बन रहा है। भूजल में बढ़ता यूरेनियम, नाइट्रेट और खारापन न केवल हमारी मिट्टी को बंजर बना रहा है, बल्कि कैंसर और गुर्दे की बीमारियों जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का कारण भी बन रहा है।
रिपोर्ट स्पष्ट कहती है कि खेती में रासायनिक उर्वरकों का अंधाधुंध उपयोग नाइट्रेट प्रदूषण का मुख्य कारण है।
रासायनिक खाद को त्याग कर प्राकृतिक खेती को अपनाएं। यह न केवल जहरीले रसायनों को पानी में मिलने से रोकेगी, बल्कि किसानों की लागत घटाकर उनकी आय बढ़ाएगी। जब हम धरती माता को रसायनों से मुक्त करेंगे, तभी हमारा भूजल शुद्ध होगा।
भूजल का अत्यधिक दोहन ही यूरेनियम जैसे भारी तत्वों को सतह पर ला रहा है। हमें वर्षा जल संचयन को एक जन-आंदोलन बनाना होगा। बोरवेल के जरिए भूजल को रिचार्ज करना और वृक्षारोपण करना अब विकल्प नहीं, बल्कि अनिवार्य कर्तव्य है।
वैश्विक ऊर्जा संकट के इस दौर में प्रधानमंत्री जी द्वारा किए गए सात महत्वपूर्ण आग्रह को हमें अपनाना होगा। आर्थिक बचत, पर्यावरण की सुरक्षा और शुद्ध पेयजल, यह तीनों लक्ष्य एक-दूसरे से जुड़े हैं। यदि हम आज संयम और प्राकृतिक जीवनशैली नहीं अपनाएंगे, तो आने वाली पीढ़ियों के लिए हम एक प्रदूषित और ऋणग्रस्त भविष्य छोड़ जाएंगे।
आइए, राष्ट्र प्रथम के संकल्प के साथ इस संकट को अवसर में बदलें और एक स्वस्थ, समृद्ध व आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आर्थिक आत्मरक्षा के मंत्र को साकार करने की दिशा में आज एक और आत्मीय अनुभव हुआ। अहमदाबाद से ट्रेन द्वारा यात्रा कर जब कुरुक्षेत्र पहुंचा, फिर स्टेशन से गुरुकुल तक का सफर साइकिल से तय किया।
यदि हम चाहते हैं कि देश का युवा ईंधन बचाए और पर्यावरण की रक्षा करे, तो इसकी शुरुआत हमें स्वयं से करनी होगी।
साइकिल चलाना न केवल पेट्रोल-डीजल की बचत और विदेशी मुद्रा के संरक्षण का माध्यम है, बल्कि यह हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।
'राष्ट्र प्रथम' संकल्प के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 'सात अपीलों' को धरातल पर उतारना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। मेरा विश्वास है कि छोटे-छोटे व्यक्तिगत प्रयास ही भारत को आर्थिक रूप से मजबूत और आत्मनिर्भर बनाएंगे।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राष्ट्र की उन्नति के लिए 'आर्थिक आत्मरक्षा' का मार्ग। प्रधानमंत्री जी की सात अपीलों को आचरण में ढालने का हमारा संकल्प।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राष्ट्र को 'आत्मनिर्भर' बनाने के लिए आर्थिक आत्मरक्षा का जो मंत्र दिया है, उसे केवल शब्दों में नहीं बल्कि आचरण में ढालना हमारा कर्तव्य है। इसी संकल्प के साथ, कुरुक्षेत्र जाने के लिए आज साबरमती रेलवे स्टेशन, अहमदाबाद से नयी दिल्ली के लिए ट्रेन द्वारा यात्रा का शुभारंभ किया।
राष्ट्र के संसाधनों और विदेशी मुद्रा की बचत के लिए मैंने पूर्व ही यह निर्णय लिया था कि राज्य के भीतर के प्रवास के लिए हेलीकॉप्टर या हवाई यात्रा के स्थान पर ट्रेन, राज्य परिवहन की बस और सार्वजनिक परिवहन साधनों को प्राथमिकता दूंगा।
ट्रेन की इस यात्रा में आम नागरिकों के बीच होना अत्यंत सुखद अनुभव रहा। साबरमती स्टेशन पर यात्रियों का उत्साह और अपनत्व देखकर यह स्पष्ट है कि जनता भी बदलाव के लिए तैयार है।
पेट्रोल और पेट्रोलियम उत्पादों की वर्तमान स्थिति को देखते हुए, यह हमारा साझा दायित्व है कि हम राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ मितव्ययी जीवनशैली अपनाएं।
प्रधानमंत्री जी द्वारा की गई सात अपीलों का पालन करना केवल एक निर्णय नहीं, बल्कि भारत के आर्थिक स्वावलंबन के महायज्ञ में हमारी छोटी सी आहुति है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात लोकभवन में सेवानिवृत्त न्यायमूर्ति श्री बिरेन वैष्णव जी को गुजरात के लोकायुक्त पद की शपथ दिलवाई। न्यायपालिका में लंबा अनुभव रखने वाले श्री वैष्णव जी की नियुक्ति राज्य में पारदर्शिता और जवाबदेही को और सुदृढ़ करेगी।
इस अवसर पर राज्य के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी, विधानसभा अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी जी, उप मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी जी, राज्य मंत्रिमंडल के सदस्यगण और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे।
लोकायुक्त का पद हमारे लोकतंत्र में भ्रष्टाचार मुक्त और पारदर्शी शासन सुनिश्चित करने का एक सशक्त स्तंभ है। मुझे विश्वास है कि श्री वैष्णव जी के मार्गदर्शन में लोकायुक्त संस्था सुशासन के आदर्शों को नई ऊंचाई प्रदान करेगी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात लोकभवन में सरदार पटेल लोक प्रशासन संस्थान 'स्पीपा' के डायरेक्टर जनरल श्री हरित शुक्ला जी और डिप्टी डायरेक्टर जनरल श्री चंद्रेश कोटक जी के मार्गदर्शन में गुजरात कैडर के 2025 बैच के 8 प्रोबेशनरी IAS अधिकारियों ने शुभेच्छा भेंट की। इन युवा ऊर्जावान अधिकारियों के साथ चर्चा करते हुए मुझे राष्ट्र के उज्ज्वल प्रशासनिक भविष्य की झलक दिखाई दी।
युवा अधिकारियों से आग्रह किया कि वह अपनी कार्यशैली को केवल फाइलों और दफ्तरों तक सीमित न रखें। एक सफल प्रशासक वही है जो जमीनी स्तर पर जनता की समस्याओं को सुने, समझे और उनका समाधान करे।
प्रशासन में पारदर्शिता और आम जन के प्रति संवेदनशीलता ही एक लोकसेवक की असली पहचान है। हमें सरकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध होना चाहिए।
अधिकारियों को राज्य में चल रहे प्राकृतिक कृषि जन-आंदोलन और ग्राम कल्याण कार्यक्रमों में विशेष रुचि लेने के लिए प्रेरित किया। गांवों का विकास ही विकसित भारत का आधार है।
नयी पीढ़ी के पास आधुनिक तकनीक और नये विचार हैं। यदि वह इन्हें सेवा भाव के साथ जोड़ेंगे, तो हम एक आत्मनिर्भर और सशक्त गुजरात का निर्माण कर सकेंगे।
इन युवा अधिकारियों का उत्साह देखकर विश्वास दृढ़ हुआ है कि वह प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत@2047 के विजन को धरातल पर उतारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात लोकभवन में 11 रीऑर्गेनाइज्ड आर्मी प्लेइंस इन्फैंट्री डिवीजन के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल अनुज कुमार मोहला जी ने शुभेच्छा भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान राष्ट्र की सुरक्षा और सीमाओं की गरिमा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
भारतीय सेना के जवानों की बहादुरी, अटूट अनुशासन और राष्ट्र के प्रति उनकी निःस्वार्थ निष्ठा की हृदय से सराहना की। हमारे जवान ही वह दीवार हैं जो देश की शांति और समृद्धि की रक्षा करते हैं।
बैठक के दौरान सीमा सुरक्षा, आपदा प्रबंधन में सेना की भूमिका और गुजरात के युवाओं को सैन्य सेवाओं की ओर प्रेरित करने जैसे विषयों पर विचार साझा किए गए।
मेजर जनरल मोहला जी का तीन दशकों से अधिक का सैन्य करियर अत्यंत प्रेरक है। पुंछ सेक्टर, जम्मू-कश्मीर और लखनऊ में उनके द्वारा किया गया नेतृत्व उनकी कार्यकुशलता का प्रमाण है। उन्हें प्राप्त सैन्य सम्मान उनके अटूट राष्ट्रप्रेम को दर्शाते हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में हमारी सेना अब अधिक आधुनिक और सशक्त बन रही है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आज समय की मांग है कि हम राष्ट्र की आर्थिक सुरक्षा के लिए एकजुट हों। प्रधानमंत्री जी की सात अपीलों को आत्मसात करते हुए, मैंने स्वयं कुछ छोटे बदलावों की शुरुआत की है।
देश के लिए हमारा छोटा सा त्याग, भारत को वैश्विक चुनौतियों से लड़ने की शक्ति देगा। आइए, मिलकर भारत को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाएं।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने देश की आर्थिक सुरक्षा के लिए आर्थिक आत्मरक्षा का जो मंत्र दिया है, वह हर नागरिक के लिए राष्ट्रभक्ति की कसौटी है। प्रधानमंत्री जी के इस आह्वान को शिरोधार्य करते हुए, आज गुजरात लोकभवन में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।
जब तक ईंधन की स्थिति सामान्य नहीं होती, मैं राज्य के भीतर किसी भी प्रवास के लिए हेलीकॉप्टर या हवाई जहाज का उपयोग नहीं करूँगा। इसके स्थान पर मैं साधारण बस, ट्रेन और सार्वजनिक परिवहन के माध्यम से जनता के बीच पहुँचूँगा।
सुरक्षा प्रोटोकॉल को सीमित करते हुए, मेरे काफिले में अब न्यूनतम गाड़ियां होंगी ताकि ईंधन की एक-एक बूंद बचाई जा सके।
राज्य विश्वविद्यालयों के सभी कुलपतियों से आग्रह किया है कि वह सप्ताह में एक दिन 'कंबशन इंजन मुक्त' दिवस मनाएं और युवाओं को साइकिल, इलेक्ट्रिक वाहनों व सार्वजनिक परिवहन के उपयोग के लिए प्रेरित करें।
साथ ही, उन्होंने प्रशासन के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से भी अनुरोध करता हूँ कि वह सरकारी कार्यों में अनावश्यक वाहनों का उपयोग बंद करें और ईंधन बचाने के हर संभव प्रयास करें।
इस संकल्प में लोकभवन के सभी अधिकारी और कर्मचारी भी सहभागी बने हैं।
चाहे वह ईंधन बचाना हो, स्वदेशी अपनाना हो, प्राकृतिक खेती हो या खाद्य तेल के उपयोग में कटौती, यह केवल बचत नहीं, बल्कि राष्ट्र की सुरक्षा के लिए उठाए गए कदम हैं।
यदि हम अपनी सुख-सुविधाओं का थोड़ा सा त्याग करेंगे, तो कल का भारत अधिक सुरक्षित, समृद्ध और शक्तिशाली होगा। आइए, इस महायज्ञ में सहभागी बनें! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वैश्विक ऊर्जा संकट के बीच देशवासियों से संयम से जीने और आर्थिक राष्ट्रभक्ति को अपनाने का आह्वान किया है, यह 'विकसित भारत' के निर्माण का मूल मंत्र है। प्रधानमंत्री जी के शब्दों में "देशभक्ति का अर्थ केवल प्राणों का बलिदान ही नहीं, बल्कि कठिन समय में जिम्मेदारी से जीना और देश के प्रति दायित्वों का निर्वहन करना भी है।"
प्रधानमंत्री जी ने अपील की है कि जहां उपलब्ध हो, वहां मेट्रो और सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें।
आयातित रासायनिक खादों पर विदेशी मुद्रा का एक बड़ा हिस्सा खर्च होता है। प्रधानमंत्री जी की अपील पर हमें रासायनिक उर्वरकों का उपयोग आधा करके प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना है। यह पद्धति किसान की लागत शून्य करती है और मिट्टी को 'जीवंत' बनाती है।
प्रधानमंत्री जी ने कुछ बहुत ही व्यावहारिक संकल्पों का आग्रह किया है, जिन्हें हमें अपने जीवन का हिस्सा बनाना चाहिए। जैसे कि अगले एक वर्ष तक विदेश यात्रा के बजाय भारत के सुंदर पर्यटन स्थलों को चुनें। डेस्टिनेशन वेडिंग के लिए विदेश जाने के बजाय भारत में ही शादी-समारोहों के आयोजन करें। मेड इन इंडिया उत्पादों को प्राथमिकता दें और सोना खरीदने के बजाय देश की अर्थव्यवस्था में निवेश करें। खाद्य तेल के उपयोग को घटाना हमारे स्वास्थ्य और राष्ट्र की अर्थव्यवस्था, दोनों के लिए लाभदायक है। प्रधानमंत्री जी ने कोविड काल की तरह 'वर्क फ्रॉम होम' और ऑनलाइन कांफ्रेंसिंग जैसे उपायों को अपनाने की सलाह दी है ताकि अनावश्यक यात्राओं और ईंधन की बचत हो सके।
आइए, हम सब मिलकर प्रधानमंत्री जी की इस अपील को एक जन-आंदोलन बनाएं। हम 'एक पेड़ मां के नाम' लगाएं, जल संचय करें, स्वदेशी अपनाएं, स्वच्छता को संस्कार बनाएं और प्राकृतिक खेती से 'जहरमुक्त भारत' का निर्माण करें।
जब एक-एक नागरिक जिम्मेदारी से जिएगा, तभी हमारा देश विश्व पटल पर 'विश्वगुरु' के रूप में स्थापित होगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार तथा युवा मामले एवं खेल मंत्री श्री मनसुखभाई मांडविया जी के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी शिष्टाचार भेंट हुई। इस मुलाकात के दौरान देश और राज्य के सर्वांगीण विकास से जुड़े कई राष्ट्रीय विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
चर्चा का मुख्य केंद्र प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'विकसित भारत @ 2047' के विजन में गुजरात के युवाओं की भूमिका रही। युवाओं को न केवल उच्च शिक्षा, बल्कि आधुनिक कौशल से लैस कर उन्हें राष्ट्र निर्माण की मुख्यधारा से जोड़ना हमारा साझा लक्ष्य है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन और गुजरात में सुदृढ़ होते खेल इंफ्रास्ट्रक्चर पर विचार साझा किए गए। भविष्य में होने वाली वैश्विक खेल प्रतियोगिताओं की मेजबानी के लिए गुजरात की तैयारियों को लेकर भी सकारात्मक विमर्श हुआ।
मंत्री श्री मनसुखभाई मांडविया जी ने गुजरात में चल रहे प्राकृतिक कृषि मिशन की सराहना की। जहरमुक्त खेती ही स्वस्थ भारत के निर्माण का एकमात्र मार्ग है। युवा पीढ़ी को आधुनिक तकनीक के साथ-साथ प्राकृतिक कृषि पद्धति की ओर प्रोत्साहित करना आज की महती आवश्यकता है।
ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा, स्वच्छता और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देने के लिए चलाए जा रहे 'ग्राम कल्याण कार्यक्रम' पर मांडविया जी ने प्रसन्नता व्यक्त की। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कच्छ जिले के भुज में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में उमड़े हजारों किसानों का उत्साह यह प्रमाणित करता है कि गुजरात अब रसायनों के चंगुल से मुक्त होने के लिए तैयार है।
यह धारणा पूरी तरह गलत और भ्रामक है कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन घटता है। शून्य लागत वाली यह पद्धति न केवल उत्पादन बढ़ाती है, बल्कि मिट्टी को उपजाऊ और मनुष्य को निरोगी बनाती है।
बंजर होती धरती को यूरिया या डीएपी की नहीं, बल्कि सूक्ष्म जीवाणुओं की आवश्यकता है। एक ग्राम गोबर में करोड़ों जीवाणु होते हैं, जो मिट्टी को जीवंत बनाते हैं।
रासायनिक खेती के कारण आज मां के दूध तक में यूरिया और कीटनाशक पाए जा रहे हैं। आने वाली पीढ़ी को कैंसर और मधुमेह जैसी बीमारियों से बचाने के लिए हमें आज ही प्राकृतिक कृषि का मार्ग चुनना होगा।
देसी गाय खेती के लिए वरदान है। आधुनिक ब्रीडिंग तकनीक का उपयोग कर अच्छी नस्ल की गौ-माता का पालन करें, जिससे दूध से आय बढ़े और खेती के लिए अमृत समान खाद और गौमूत्र प्राप्त हो।
कच्छ के सभी किसान भाई अपनी पूरी जमीन पर नहीं, तो कम से कम एक भाग पर प्रायोगिक तौर पर प्राकृतिक खेती शुरू करने का संकल्प लें। जब आप इसके चमत्कार देखेंगे, तो आप स्वयं इसे पूरे खेत में अपनाएंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कच्छ प्रवास के दौरान कोडकी गांव की प्राथमिक पाठशाला में रात्रि विश्राम के बाद, सुबह का समय प्रगतिशील किसानों के खेतों में बिताया। यह अनुभव मात्र एक दौरा नहीं, बल्कि मिट्टी की खुशबू और मेहनत के सम्मान का क्षण था।
कोडकी में किसान जादवाभाई शियाणी के फार्म पर गाय दुहने से लेकर हल चलाने तक, उन क्षणों ने खेती-किसानी के पुराने संस्मरणों को जीवित कर दिया।
नाराणपर में अरविंदभाई सेंघाणी के मॉडल फार्म पर 100 से अधिक किसानों के साथ सीधा संवाद किया। वहां उन्हें स्वयं जीवामृत और घन जीवामृत बनाकर दिखाया। उन्हें समझाया कि कैसे गाय के गोबर में मौजूद सूक्ष्म जीवाणु बंजर भूमि को भी उपजाऊ जैविक कार्बन से भर सकते हैं।
रासायनिक खाद और कीटनाशकों ने हमारी धरती को बीमार और इंसान को रोगी बना दिया है। प्राकृतिक खेती ही वह संजीवनी है जो जल, ज़मीन और जन-स्वास्थ्य को बचा सकती है।
किसानों से आग्रह किया कि भले ही पूरे खेत में न सही, पर कम से कम एक एकड़ या खेत की एक भाग भूमि से प्राकृतिक खेती की शुरुआत का संकल्प लें।
भुज स्वामीनारायण मंदिर द्वारा कच्छ में इस अभियान को गति देने के प्रयास सराहनीय हैं। जब किसान जागरूक होगा, तभी भारत समृद्ध होगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कच्छ प्रवास के दौरान भुज के कोडकी गांव में सुबह की शुरुआत विद्यालय के शांत वातावरण में विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामीणों के साथ योगाभ्यास करके हुई।
विद्यालय के एक साधारण कक्ष में रात्रि विश्राम के बाद, भोर की पहली किरण के साथ योगाभ्यास किया।
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि हमारे ऋषियों-मुनियों द्वारा दी गई अनमोल विरासत है। भारी-भरकम जिम के विपरीत, योग शरीर में लचीलापन बढ़ाता है और रक्त संचार को सुचारू कर हमें भीतर से स्वस्थ बनाता है।
विद्यार्थियों को शीतली, अनुलोम-विलोम, भ्रामरी और भस्त्रिका जैसे प्राणायाम का महत्व समझाया। यह अभ्यास न केवल बुद्धि को तीव्र करते हैं, बल्कि एकाग्रता और मन में शीतलता भी लाते हैं।
सामूहिक गायत्री मंत्र के जाप और 'ओम्' की ध्वनि ने वातावरण को सकारात्मकता से भर दिया। बच्चों का योग के प्रति उत्साह देखकर यह विश्वास दृढ़ हुआ कि हमारी आने वाली पीढ़ी भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूक है।
युवाओं और नागरिकों से आग्रह करता हूं कि योग को केवल एक दिन का कार्यक्रम न मानकर अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। स्वस्थ नागरिक ही सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कच्छ प्रवास के दौरान भुज तहसील स्थित कोडकी गांव में ग्रामीणों के साथ रात्रि सभा में संवाद करने का सुखद अवसर मिला।
ग्रामजनों से आह्वान किया कि जिस प्रकार हम अपने घर को साफ रखते हैं, वैसे ही गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत लगाए गए पौधों को 'चेतन देवता' मानकर उनका जतन करें। अपने जन्मदिन या शादी की सालगिरह पर एक पौधा अवश्य लगाएं और उसके फलने-फूलने तक उसकी देखभाल करें।
भूजल स्तर को बढ़ाने के लिए वर्षा जल का संचय करना आज की सबसे बड़ी आवश्यकता है। गांव में अधिक से अधिक तालाब बनाकर बारिश की हर बूंद को सहेजने का संकल्प लें।
नयी पीढ़ी हमारा भविष्य है। माता-पिता स्वयं व्यसनों से दूर रहें और बच्चों को भी मोबाइल-टीवी की लत से बचाकर उन्हें उच्च शिक्षा और संस्कारों से जोड़ें। स्वस्थ शरीर ही असली पूंजी है।
यूरिया और डीएपी जैसे रसायनों को त्यागकर 'प्राकृतिक खेती' अपनाएं। यह न केवल आपकी भूमि को उर्वर बनाएगी, बल्कि समाज को भी जहरमुक्त भोजन देगी। साथ ही, पशुपालन में आधुनिक तकनीक और अच्छी ब्रीड का उपयोग कर अपनी आय को दोगुना करें।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का कच्छ के प्रति विशेष स्नेह है। उनके संकल्पों को जन-आंदोलन बनाकर ही हम एक 'आत्मनिर्भर गांव' और 'विकसित भारत' का निर्माण कर सकते हैं।
कोडकी के ग्रामीणों का उत्साह और आत्मीयता यह दर्शाती है कि जब गाँव जागरूक होता है, तब देश प्रगति करता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कच्छ जिले की भुज तहसील के कोडकी गांव में अनुसूचित जाति परिवार के श्री मगनभाई महेश्वरी जी के घर पर उनके साथ भोजन करने का अवसर मिला।
मगनभाई और उनके परिवार के साथ बैठकर उनके जीवन निर्वाह और बच्चों की पढ़ाई के बारे में चर्चा की। परिवार के एक सदस्य के रूप में उनके साथ बातें करना मेरे लिए संतोषजनक रहा।
गांव की परंपरा और प्रेम से सराबोर ज्वार की रोटली, मूंग और लौकी की सब्जी, सलाद और ठंडी छाछ का आस्वाद लिया। इस सादगीपूर्ण भोजन में जो स्वाद और अपनत्व था, वह शब्दों में बयां करना मुश्किल है।
हमारे संस्कार हमें समरसता सिखाते हैं। जब हम ऊंच-नीच के भेदभाव को भुलाकर एक-दूसरे के दुख-सुख के सहभागी बनते हैं, तभी सही अर्थों में एक राष्ट्र के रूप में हम समृद्ध होते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कच्छ जिले की दो दिवसीय यात्रा के दौरान भुज तहसील के कोडकी गांव में ग्रामीण जीवन की सुंदरता और एकता के दर्शन हुए। यहां प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम अभियान को गति देते हुए ग्रामजनों के साथ वृक्षारोपण किया और ग्रामीणों के साथ मिलकर स्वच्छता श्रमदान भी किया।
गांव के 'नारायणदेव बाग' में वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। प्रत्येक ग्रामीण को जिम्मेदारी दी कि लगाए गए सभी पौधों का पालन करें। जब हर हाथ एक पौधे का जतन करेगा, तभी हमारी धरती हरी-भरी होगी।
गांव के वथाण चौक में झाड़ू उठाकर सफाई अभियान में सहभागिता की। स्वच्छता हमारी जीवनशैली होनी चाहिए। जैसे हम अपना घर साफ रखते हैं, वैसे ही अपनी गलियों और सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ रखना हमारा सामूहिक उत्तरदायित्व है।
ग्रामीणों से आग्रह किया कि वह जहरमुक्त प्राकृतिक खेती अपनाएं ताकि भावी पीढ़ियों को हम स्वस्थ जीवन और उपजाऊ भूमि सौंप सकें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में राज्य में चल रहे प्राकृतिक कृषि अभियान की प्रगति की समीक्षा हेतु उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। चर्चा का मुख्य केंद्र रहा कि कैसे तकनीक और सही मार्केटिंग के समन्वय से हम प्राकृतिक खेती को हर किसान की पहली पसंद बना सकते हैं।
प्राकृतिक कृषि न केवल पर्यावरण को बचाती है, बल्कि मिट्टी में ऑर्गेनिक कार्बन की मात्रा भी बढ़ाती है। कार्बन क्रेडिट के माध्यम से किसानों को मिलने वाली अतिरिक्त आय इस अभियान में गेम चेंजर साबित होगी। यह किसानों को रसायनों को त्यागने के लिए आर्थिक रूप से प्रोत्साहित करेगा।
प्राकृतिक उत्पादों के प्रति जनता का विश्वास बढ़ाने के लिए इनकी उचित ब्रांडिंग अनिवार्य है। सुदृढ़ मार्केटिंग व्यवस्था से ग्राहकों को शुद्ध उत्पाद मिलेंगे और किसानों को उनके पसीने का सही मूल्य।
यूरिया और डीएपी जैसे रसायनों ने हमारी जमीन और सेहत को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। इन जहरीले इनपुट्स के उपयोग को न्यूनतम करना और यूरिया की बचत से प्राप्त होने वाले सरकारी लाभ को प्राकृतिक खेती के विस्तार में लगाना हमारा लक्ष्य है।
राज्य के कृषि विश्वविद्यालयों को निर्देश दिए गए हैं कि वह प्राकृतिक खेती पर अधिक से अधिक शोध करें और उन परिणामों को सीधे लैब से खेतों तक पहुंचाएं।
आइए, हम सब मिलकर गुजरात को प्राकृतिक कृषि का वैश्विक मॉडल बनाने के लिए संकल्पबद्ध बनें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर से अहमदाबाद तक मेट्रो ट्रेन में आम आदमी की तरह यात्रा
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सादगी और सुशासन का सफर
आज गांधीनगर से अहमदाबाद तक की यात्रा के दौरान सादगी और जनसंपर्क का एक अनूठा अनुभव रहा। गांधी आश्रम पुनरुद्धार परियोजना की समीक्षा हेतु जाने के लिए सचिवालय मेट्रो स्टेशन से राणीप तक मेट्रो ट्रेन में सफर किया।
एक संवैधानिक पद की मर्यादा के साथ-साथ एक सजग नागरिक का कर्तव्य निभाते हुए, स्वयं कतार में खड़े होकर टिकट ली। लोकतंत्र में जनता और जन-प्रतिनिधि के बीच की सहजता ही हमारी असली शक्ति है।
मेट्रो में यात्रा कर रहे युवाओं, कामकाजी लोगों और बुजुर्गों के साथ बातचीत कर उनके अनुभव जाने। यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर किस प्रकार आमजन के जीवन को सुगम बना रहा है।
गांधीनगर-अहमदाबाद मेट्रो न केवल सुरक्षित और आरामदायक है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी एक बड़ा कदम है।
साथी यात्रियों के साथ चर्चा के बीच समय का पता ही नहीं चला। यह यात्रा मात्र एक स्थान से दूसरे स्थान तक पहुंचना ही नहीं, बल्कि लोगों के मन तक पहुंचने का एक माध्यम बनी।
अक्सर एस. टी. बस और ट्रेन जैसे सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना मुझे समाज की जमीनी हकीकत से जोड़े रखता है। मेट्रो का यह सफर आधुनिक गुजरात की प्रगति और सादगीपूर्ण जीवनशैली का संगम रहा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वसुधैव कुटुम्बकम् ....
हमारी संस्कृति हमें सिखाती है कि संपूर्ण सृष्टि एक परिवार है। इसी मानवीय संवेदना और परोपकार के मूल मंत्र को चरितार्थ करती है रेडक्रॉस संस्था। 8 मई, रेडक्रॉस आंदोलन के संस्थापक जीन हेनरी ड्यूनेंट के जन्मदिवस पर हम 'विश्व रेडक्रॉस दिवस' मना रहे हैं।
आज विश्व प्राकृतिक आपदाओं और संघर्षों जैसी चुनौतियों से जूझ रहा है, यह विषय हमें याद दिलाता है कि हम सबसे पहले मानव हैं। जब मानवता एकजुट होती है, तब हर संकट का सामना संभव है।
मुझे गर्व है कि हमारा गुजरात स्वैच्छिक रक्तदान के क्षेत्र में पूरे देश का नेतृत्व कर रहा है। प्रतिवर्ष 2 लाख से अधिक यूनिट रक्त एकत्रित करना गुजरात की जनता की सेवा भावना का अनुपम उदाहरण है।
जन औषधि केंद्र, डेंटल और फिजियोथेरेपी क्लिनिक, कैंसर स्क्रीनिंग और थैलेसीमिया की रोकथाम के माध्यम से रेडक्रॉस समाज के हर व्यक्ति तक पहुंच रहा है।
भीषण गर्मी में प्यासे लोगों को पानी उपलब्ध करवाने वाला रेडक्रॉस का "जलधारा" अभियान हमारे भारतीय संस्कारों का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
आपदा प्रबंधन के लिए प्रशिक्षित 30,000 से अधिक स्वयंसेवक रेडक्रॉस की प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं। यह स्वयंसेवक बिना किसी भेदभाव के नि:स्वार्थ भाव से मानवता की सेवा कर रहे हैं।
मेरा गुजरात की जनता से विनम्र आग्रह है कि रेडक्रॉस के इन सेवा प्रकल्पों और रक्तदान अभियान से जुड़कर एक संवेदनशील और सशक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @CMOGuj @redcrossgujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर ओपन यूनिवर्सिटी के 11वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए युवा स्नातकों के बीच सामाजिक उत्तरदायित्व और समानता का संदेश साझा किया। यह विश्वविद्यालय उन विद्यार्थियों के लिए आशा की किरण है, जो विषम परिस्थितियों के कारण शिक्षा की मुख्यधारा से वंचित रह जाते हैं।
विद्यार्थियों से आह्वान किया कि केवल डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाना भी अनिवार्य है। युवा शक्ति पर्यावरण संरक्षण, जल संचय, गौ-सेवा और प्राकृतिक खेती जैसे अभियानों से जुड़कर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकसित भारत संकल्प को साकार करें।
आज हमारी बेटियां शिक्षा से लेकर रक्षा और न्याय तंत्र तक हर क्षेत्र में कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। यह बदलता हुआ भारत है, जहां स्त्रियां दक्ष और सशक्त होकर राष्ट्र निर्माण का नेतृत्व कर रही हैं।
डॉ. अंबेडकर जी ने सदैव समानता पर बल दिया। हमारे वेदों और शास्त्रों में कहीं भी भेदभाव का स्थान नहीं है। सामाजिक समरसता को जीवन में उतारना ही बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि है।
समारोह में कुल 22,770 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। साथ ही, 118 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण एवं रजत पदक देकर उनके परिश्रम को सराहा गया।
सभी डिग्री धारकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
ऑपरेशन सिंदूर के वीरों को नमन!
आज से ठीक एक वर्ष पूर्व, हमारे सशस्त्र बलों ने ऑपरेशन सिंदूर के माध्यम से वह अदम्य साहस और पराक्रम दिखाया, जिसने पूरी दुनिया को भारत की शक्ति का परिचय दिया। हमारे निर्दोष नागरिकों पर हमला करने वालों को उनके घर में घुसकर जिस प्रकार कड़ा जवाब दिया गया, वह मां भारती के सपूतों की वीरता का प्रमाण है।
हमें हमारी तीनो सेना, भारतीय थल सेना, जल सेना और वायु सेना पर गर्व है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दृढ़ नेतृत्व में आज हमारा देश न केवल अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है, बल्कि किसी भी दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए सदैव तैयार है।
आज का नया भारत डरता नहीं, बल्कि डंके की चोट पर अपने हितों की रक्षा करता है।
ऑपरेशन सिंदूर के सभी जांबाज नायकों और सशस्त्र बलों के सभी वीर जवानों को को कोटि-कोटि नमन।
जय हिन्द! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर में आयोजित कामधेनु विश्वविद्यालय के 12वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करते हुए युवा वैज्ञानिकों और पशु चिकित्सकों को 'राष्ट्रधर्म' के मार्ग पर चलने का आह्वान किया। केवल डिग्री प्राप्त करके नौकरी पाना ही जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं होना चाहिए, बल्कि अर्जित ज्ञान का उपयोग समाज के उत्थान के लिए करना वास्तविक सफलता है।
युवा पशु-चिकित्सकों को केवल वातानुकूलित कार्यालयों तक सीमित रहने के बजाय सीधे किसानों के द्वार और उनके खेतों तक पहुंचना चाहिए। जब वैज्ञानिक दृष्टिकोण और जमीनी मेहनत का मिलन होगा, तभी पशुपालकों की आय दोगुनी हो सकेगी।
गिर और कांकरेज जैसी भारतीय नस्ल की गायों के संवर्धन पर बल दिया। अगर ब्राजील जैसे देश हमारी गायों से 40 से 60 लीटर दूध प्राप्त कर सकते हैं, तो दृढ़ इच्छाशक्ति के साथ भारत में भी यह संभव है। कुरुक्षेत्र में मेरा स्वयं का अनुभव है कि वैज्ञानिक पद्धति से देसी गाय की दूध क्षमता को कई गुना बढ़ाया जा सकता है।
रासायनिक खेती के कारण धरती बंजर हो रही है और विषैले तत्व मानव स्वास्थ्य,यहां तक कि माता के दूध को भी प्रभावित कर रहे हैं। 'पशुधन' ही प्राकृतिक खेती का आधार है और यही ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं का समाधान है।
दीक्षांत समारोह में 676 विद्यार्थियों को पशु-चिकित्सा, डेयरी और मत्स्य पालन जैसे महत्वपूर्ण विषयों में डिग्रियां प्रदान की गईं। साथ ही, मेधावी विद्यार्थियों को 92 पदक और पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।
विश्वविद्यालय द्वारा आणंद एनिमल हेल्पलाइन, बनास डेयरी, हेस्टर बायो-साइंस और भारत वेदिका जैसी संस्थाओं के साथ समझौता करार किए गए, जो अनुसंधान और रोजगार के नये द्वार खोलेंगे।
सभी युवा स्नातकों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में गुजरात राज्य मुख्य सूचना आयुक्त डॉ. सुभाष सोनी जी के नेतृत्व में सूचना आयोग के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आयोग की पिछले दो वर्षों की उपलब्धियों और प्रशासनिक सुधारों पर विस्तृत चर्चा हुई।
यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि आयोग ने अपीलों के निपटारे में अभूतपूर्व सुधार किया है। जो अपीलें पहले 14 महीने तक लंबित रहती थीं, अब उनका निपटारा मात्र 30 दिनों में सुनिश्चित किया जा रहा है। यह प्रशासनिक सक्रियता का उत्कृष्ट उदाहरण है।
इस अवसर पर आयोग द्वारा तैयार की गई विशेष पुस्तक "माहिती नो अधिकार, बे दायका नी सफर" मुझे अर्पण की गई। यह पुस्तक इस ऐतिहासिक अधिनियम की यात्रा और उसके प्रभाव का महत्वपूर्ण दस्तावेज है। साथ ही, आयोग के पिछले दो वर्षों के वार्षिक प्रतिवेदन और सूचना के अधिकार को सरल भाषा में समझाने वाली लघु-पुस्तिकाएं भी मुझे प्रदान की।
आयोग द्वारा डिजिटल माध्यमों, सोशल मीडिया और ऑडियो-विजुअल सामग्री के उपयोग से सूचना के अधिकार को आम जनता के लिए सरल बनाने के प्रयास सराहनीय हैं। 'सूचना अधिकार सप्ताह' का आयोजन नागरिकों को सशक्त बनाने की दिशा में बड़ा कदम है।
सूचना का अधिकार हमारे लोकतंत्र का एक सशक्त स्तंभ है। जब तंत्र पारदर्शी होता है, तो शासन के प्रति नागरिकों का विश्वास और अधिक दृढ़ होता है।
आयोग की पूरी टीम को उनकी कार्यकुशलता और सेवा के प्रति समर्पण के लिए बहुत-बहुत बधाई। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर लोकभवन में दक्षिण पश्चिमी वायु कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, PVSM, AVSM, VM एयर मार्शल तेजिंदर सिंह जी से भेंट हुई। राष्ट्र की सुरक्षा और सामरिक महत्व के विषयों पर उनके साथ अत्यंत सार्थक चर्चा हुई।
एयर मार्शल तेजिंदर सिंह जी को इस महत्वपूर्ण पद का कार्यभार संभालने पर हार्दिक बधाई दी।
चर्चा के दौरान गुजरात की सीमा सुरक्षा और देश के सैन्य सामर्थ्य को और अधिक सुदृढ़ बनाने पर विचार-विमर्श किया गया।
प्राकृतिक आपदाओं के समय भारतीय वायु सेना का सहयोग सदैव सराहनीय रहा है। संकट की घड़ी में वायु सेना जिस तत्परता से राहत और बचाव कार्य करती है, वह अद्वितीय है।
भारतीय वायु सेना के जांबाज जवानों की बहादुरी, अनुशासन और राष्ट्र के प्रति अटूट निष्ठा पर मुझे गर्व है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जापान में भारत की राजदूत सुश्री नगमा मोहम्मद मलिक जी ने गांधीनगर स्थित लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस बैठक के दौरान भारत और जापान के बीच सुदृढ़ होते संबंधों में गुजरात की महत्वपूर्ण भूमिका पर सार्थक चर्चा हुई।
गुजरात और जापान के बीच वर्षों से प्रगाढ़ आर्थिक और सांस्कृतिक संबंध रहे हैं। 'वाइब्रेंट गुजरात समिट' जैसे वैश्विक मंचों पर जापान हमेशा एक सशक्त भागीदार रहा है।
सुश्री नगमा मलिक जी ने गुजरात में चल रहे 'प्राकृतिक खेती' और 'ग्राम कल्याण कार्यक्रम' के प्रति गहरी रुचि व्यक्त की। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वस्थ जीवन और टिकाऊ कृषि के महत्व को देखते हुए इन अभियानों की सराहना की गई।
पोलैंड, ब्रुनेई और ट्यूनीशिया जैसे देशों में राजदूत के रूप में सेवा दे चुकीं सुश्री मलिक भारतीय विदेश सेवा की एक अत्यंत सक्षम अधिकारी हैं। विदेश मंत्रालय में 'डिप्टी चीफ प्रोटोकॉल (फॉर्मल)' का पद संभालने वाली वह पहली महिला अधिकारी हैं।
अंग्रेजी साहित्य और समाजशास्त्र में उच्च शिक्षित सुश्री मलिक पांच भाषाओं पर अधिकार रखती हैं और भारतीय शास्त्रीय नृत्य एवं संगीत में भी विशेष अभिरुचि रखती हैं।
सुश्री नगमा मोहम्मद मलिक जी को उनकी नयी और महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्राकृतिक खेती: धरती माता की रक्षा और स्वस्थ भविष्य का एकमात्र मार्ग
सूरत जिले के ओलपाड में पुरुषोत्तम जीन फार्मर्स कंपाउंड में आत्मा परियोजना के सहयोग से आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में किसानों को संबोधित करने और उनके उत्पादों को देखने का अवसर मिला।
रासायनिक खाद ने हमारी उपजाऊ भूमि को पत्थर जैसा बंजर बना दिया है। यदि हमें रोगमुक्त समाज और समृद्ध किसान चाहिए, तो प्रकृति की शरण में जाना ही एकमात्र विकल्प है।
शोध के परिणाम बताते हैं कि रासायनिक खेती का ज़हर अब माताओं के दूध तक पहुंच गया है। यूरिया और कीटनाशकों के कारण छोटे बच्चे भी कैंसर और मधुमेह जैसी गंभीर बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। अब जागने का समय आ गया है।
रासायनिक खेती में जहां प्रति बीघा भारी खर्च होता है, वहीं प्राकृतिक खेती नगण्य खर्च में अधिक उत्पादन देती है। गुरुकुल कुरुक्षेत्र में 200 एकड़ भूमि पर सफलतापूर्वक प्राकृतिक खेती की जा रही है और एक बूंद भी यूरिया या डीएपी का उपयोग नहीं होता।
सभी किसान भाइयों से अनुरोध है कि आप पूर्णतः नहीं, तो कम से कम अपने खेत के एक छोटे हिस्से में अपने परिवार के लिए प्राकृतिक खेती शुरू करें। जब आप परिणाम देखेंगे, तो आपका विश्वास स्वतः ही दृढ़ हो जाएगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सूरत जिले की ओलपाड तहसील के करंज गांव में प्रगतिशील किसान मनहरभाई लाड के प्राकृतिक फार्म का भ्रमण कर मन अत्यंत प्रफुल्लित हुआ।
फार्म पर गौ दुग्ध दोहन किया और बैलगाड़ी भी चलाई। यह सादगीपूर्ण कार्य हमें अपनी जड़ों और भारतीय कृषि परंपरा के गौरव का अहसास करवाते हैं।
किसान भाइयों से साझा किया कि यह धरतीमाता सोना उगलती है। यदि हम श्रद्धाभाव से प्राकृतिक खेती करेंगे, तो यह न केवल पशु-पक्षियों और सूक्ष्मजीवों का कल्याण करेगी, बल्कि संपूर्ण मानवता को जहरमुक्त जीवन प्रदान करेगी।
रासायनिक खाद खरीदने के लिए हम प्रतिवर्ष करोड़ों रुपये विदेशों में भेजते हैं। प्राकृतिक कृषि अपनाकर हम न केवल देश का धन बाहर जाने से बचा सकते हैं, बल्कि किसानों की आय और सम्मान में भी वृद्धि कर सकते हैं।
प्राकृतिक खेती से हम अनगिनत परिवारों को बीमारियों से बचा सकते हैं। यह ईश्वरीय सेवा के समान है।
फार्म पर लगभग 100 प्रगतिशील किसानों के साथ सार्थक चर्चा हुई। इन किसानों का उत्साह सिद्ध करता है कि गुजरात प्राकृतिक कृषि क्रांति का नेतृत्व कर रहा है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
'ग्राम कल्याण कार्यक्रम' के अंतर्गत ओलपाड के जीणोद गांव में बिताया गया समय सादगी और सेवा के अद्भुत अनुभवों से भरा रहा। गांव की सरकारी प्राथमिक शाला के एक सामान्य कक्ष में रात्रि विश्राम के पश्चात, आज सुबह की शुरुआत योग और नवीन ऊर्जा के साथ हुई।
स्कूल के छोटे बच्चों, युवाओं और ग्रामजनों के साथ मिलकर योगाभ्यास किया। व्यस्त जीवनशैली में योग और प्राणायाम केवल व्यायाम नहीं, बल्कि स्वस्थ जीवन की अनिवार्य आवश्यकता हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने योग की जिस प्राचीन भारतीय विरासत को विश्वव्यापी बनाया है, वह शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का मार्ग है। नियमित योग से विद्यार्थियों में एकाग्रता बढ़ती है और तनाव दूर होता है।
कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भस्त्रिका प्राणायाम के माध्यम से श्वसन तंत्र को मजबूत करने और सकारात्मक ऊर्जा के संचार पर चर्चा की। सामूहिक गायत्री मंत्र के गान से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो गया।
आइए, हम सब योग को अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
ग्राम कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सूरत जिले के जीणोद गांव की चौपाल पर ग्रामीणों के साथ आत्मीय संवाद करने का अवसर मिला। सितारों की छांव में हुई इस रात्रिसभा में गांव की एकता और भाईचारे को देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ।
ग्रामवासियों से आग्रह किया कि वह अपने बच्चों को केवल शिक्षित ही नहीं, बल्कि संस्कारी भी बनाएं। यदि संतान संस्कारी और व्यसनमुक्त है, तो परिवार की संपत्ति और समाज की मर्यादा सुरक्षित रहती है। व्यसन में डूबी संतान संचित धन को भी नष्ट कर देती है।
जन्मदिन और विवाह की वर्षगांठ जैसे मंगल अवसरों पर वृक्षारोपण का संकल्प लें। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को सफल बनाएं। प्रत्येक व्यक्ति कम से कम एक पेड़ लगाए और उसकी संतान की तरह देखभाल करे ताकि भविष्य में ऑक्सीजन की कमी न हो।
तंबाकू, शराब और गुटखा जैसे जानलेवा व्यसनों से दूर रहें। यह न केवल कैंसर जैसी बीमारियों को जन्म देते हैं, बल्कि परिवार को आर्थिक रूप से भी बर्बाद कर देते हैं। स्वस्थ जीवन के लिए जंकफूड त्यागकर सात्विक और शुद्ध आहार अपनाएं।
किसानों से आह्वान किया कि वह धरती माता को बीमार करने वाले यूरिया और डीएपी जैसे रसायनों का त्याग करें। प्राकृतिक खेती और पशुपालन को अपनाकर अपनी आय बढ़ाएं और समाज को ज़हरमुक्त अन्न प्रदान करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सूरत जिले की ओलपाड तहसील स्थित जीणोद गांव प्रवास के दौरान कोळी पटेल परिवार की विजयाबेन जी के घर भोजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
विजयाबेन जी और उनके परिवार के साथ बैठकर उनके जीवन, संघर्ष और खुशियों के बारे में चर्चा की। पशुपालन और खेती-मजदूरी से अपना जीवन यापन करने वाले इस परिवार का नि:स्वार्थ प्रेम और आदर हृदय को स्पर्श कर गया।
बड़े प्रेम से गांव की परंपरा के अनुसार ज्वार की रोटी, पापड़ी की सब्जी, लौकी की सब्जी, ताजा सलाद, छाछ और दाल-चावल का स्वाद लिया।
भोजन के साथ-साथ परिवार से पशुपालन और प्राकृतिक कृषि के महत्व पर चर्चा की। उन्हें समझाया कि कैसे प्राकृतिक खेती न केवल मिट्टी को बचाती है, बल्कि परिवार के स्वास्थ्य और आय को भी बढ़ाती है।
विजयाबेन जी के परिवार का यह सत्कार और उनकी आंखों में झलकता संतोष ही मेरी इस यात्रा की वास्तविक पूंजी है। सामाजिक समरसता और अपनत्व का यही भाव एक विकसित और समृद्ध भारत का आधार है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सूरत जिले के जीणोद गांव प्रवास के दौरान ग्रामजनों के साथ मिलकर सेवा और संरक्षण का संकल्प साझा किया। गांव की समृद्धि उसकी हरियाली और स्वच्छता में ही निहित है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत गांव में वृक्षारोपण किया। यह केवल पौधे नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का उपहार है।
वृक्षारोपण का वास्तविक लाभ तभी है जब वह फलें-फूलें। इसलिए, इन पौधों के पालन-पोषण और सुरक्षा की जिम्मेदारी गांव के सभी नागरिकों को सौंपी है। मुझे विश्वास है कि जीणोद के निवासी इन वृक्षों को अपने परिवार के सदस्य की तरह संजोएंगे।
'स्वच्छता ही सेवा' के मंत्र को आत्मसात करते हुए गांव की गलियों में स्वच्छता अभियान चलाया। श्रमदान के माध्यम से हमने यह संदेश देने का प्रयास किया कि एक स्वच्छ गांव ही स्वस्थ समाज की नींव रख सकता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सूरत के अडाजण से ओलपाड के जीणोद गांव तक बस यात्रा
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
चिलचिलाती धूप और गर्मी में सूरत के अडाजण बस स्टैंड से ओलपाड के जीणोद गांव तक की यात्रा गुजरात राज्य परिवहन निगम की बस में एक सामान्य यात्री की तरह पूरी की।
प्रोटोकॉल और विशेष सुविधाओं को किनारे रखकर स्वयं डिजिटली पेमेंट से अपनी टिकट ली और बस में सवार अन्य यात्री भाई-बहनों के साथ आत्मीय संवाद किया। उनकी सुख-सुविधाओं और समस्याओं को प्रत्यक्ष रूप से समझना मेरे लिए एक सुखद अनुभव रहा।
यह यात्रा केवल एक गंतव्य तक पहुंचने का माध्यम नहीं, बल्कि 'ग्राम कल्याण कार्यक्रम' के प्रति मेरी प्रतिबद्धता का हिस्सा है। हर सप्ताह एक नयी तहसील में जाकर विकास के कार्यों को सीधे जन-जन से जोड़ना ही मेरा लक्ष्य है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत ग्रामजनों के साथ मिलकर वृक्षारोपण करना। गांव की गलियों में स्वयं झाड़ू थामकर स्वच्छता के प्रति अलख जगाना। अनुसूचित जाति-जनजाति परिवारों के साथ उनके घर पर रात्रि भोजन कर प्रेम और समरसता का संदेश देना। रात्रि में किसानों के साथ गोष्ठी करना, सरकारी विद्यालय में रात्रि विश्राम करना, सुबह बच्चों के साथ योग-प्राणायाम, गौ-सेवा और किसानों को जहरमुक्त प्राकृतिक खेती के लिए प्रोत्साहित करना। गांवों के विकास और उनकी आत्मनिर्भरता में ही सशक्त राष्ट्र की नींव छिपी है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सूरत के डूमस सी-फेस पर योग के साथ एक ऊर्जावान सुबह।
एक मजबूत और आत्मनिर्भर राज्य के निर्माण के लिए हमारे नागरिकों का शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ होना अनिवार्य है। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि मन और शरीर के संतुलन की अद्भुत पद्धति है।
आइए, नियमित योग और प्राणायाम को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने का संकल्प लें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सूरत के डूमस सी-फेस पर प्रातःकाल योगाभ्यास करने का अवसर प्राप्त हुआ।
एक मजबूत और आत्मनिर्भर राज्य के निर्माण के लिए यह अनिवार्य है कि हमारे नागरिक शारीरिक और मानसिक रूप से पूरी तरह स्वस्थ हों।
योग केवल शारीरिक व्यायाम ही नहीं है, बल्कि यह मन और शरीर के संतुलन की एक प्राचीन पद्धति है। नियमित योगाभ्यास हमें बीमारियों से दूर रखता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है।
सभी प्रदेशवासियों से विनम्र अनुरोध है कि वह नियमित योग को अपनी जीवनशैली का अभिन्न हिस्सा बनाएं। प्रतिदिन कुछ समय योग और प्राणायाम के लिए निकालने से हम एक ऊर्जावान और रोगमुक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं।
आइए, हम सब मिलकर संकल्प लें कि हम स्वयं भी स्वस्थ रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात राज्य के 66वें स्थापना दिवस के राज्य स्तरीय समारोह के अंतर्गत आज सूरत के डुमस सी-फेस पर आयोजित भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम 'गौरववंती गुजरात: विरासत से विकास' में सम्मिलित होने का अवसर मिला। यह कार्यक्रम हमारी महान परंपराओं और आधुनिक प्रगति के अद्भुत संगम का प्रतीक है।
दशकों पहले जो राज्य पानी और बुनियादी सुविधाओं के लिए संघर्ष कर रहा था, वह आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विजनरी नेतृत्व और गुजरातियों के अथाह पुरुषार्थ से देश का ग्रोथ इंजन बना है।
सूरत के नागरिकों की क्षमता अद्वितीय है। उन्होंने न केवल सूरत का स्वरूप बदला है, बल्कि वह दुनिया में जहां भी बसते हैं, वहां की तस्वीर बदलने की शक्ति रखते हैं। हीरा और टेक्सटाइल क्षेत्र में सूरत की वैश्विक पहचान हम सभी के लिए गौरव की बात है।
सूरत शहर और जिले के विकास कार्यों को और अधिक गति देने के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल जी द्वारा 7.50 करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई, जिसके चेक जिला प्रशासन और नगर निगम को सौंपे गए।
राज्य और जिले का गौरव बढ़ाने वाली विशिष्ट प्रतिभाओं को 'गुजरात गरिमा अवार्ड' से सम्मानित किया गया। इन विभूतियों की उपलब्धियां नयी पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
250 से अधिक कलाकारों द्वारा प्रस्तुत 'गौरववंती गुजरात' मल्टी-मीडिया शो ने गुजरात की कला और संस्कृति को जीवंत कर दिया।
इस अवसर पर केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल जी, उपमुख्यमंत्री श्री हर्षभाई संघवी जी और राज्य मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य व वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
66वें गुजरात गौरव दिवस के राज्यस्तरीय समारोह के अंतर्गत सूरत में पुलिस परेड निरीक्षण कार्यक्रम का भव्य आयोजन हुआ।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री श्री सी.आर. पाटिल जी, उपमुख्यमंत्री श्री हर्षभाई संघवी जी और राज्य मंत्रिमंडल के अन्य सदस्य एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
सूरत के Y-जंक्शन से लालभाई कॉन्ट्रैक्टर स्टेडियम तक निकली इस परेड में गुजरात पुलिस की 18 प्लाटूनों के 750 से अधिक जवानों ने अपने अदम्य साहस और अनुशासन का प्रदर्शन किया।
परेड के दौरान विभिन्न विभागों की आकर्षक झांकियों ने गुजरात की निरंतर बढ़ती 'विकासगाथा' को जीवंत कर दिया।
हमारे जांबाज जवानों द्वारा किए गए दिल दहला देने वाले करतबों ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया।
विश्व प्रसिद्ध गरबा और गुजरात के गौरव आदिवासी नृत्य की प्रस्तुतियों ने हमारी समृद्ध सांस्कृतिक जड़ों की याद दिलाई।
"भारत माता की जय" और "जय जय गरवी गुजरात" के गगनभेदी नारों से पूरा सूरत देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात स्थापना दिवस की अनंत शुभकामनाएं!
संस्कार, पुरुषार्थ और प्रगति की पावन धरा गुजरात के स्थापना दिवस पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई। आज हमारा गुजरात प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'विकसित भारत @ 2047' के संकल्प को सिद्ध करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
चाहे वह आधुनिक उद्योग हों या हमारी प्राचीन आध्यात्मिक विरासत, गुजरात ने हमेशा देश को नयी दिशा दिखाई है। विशेष रूप से 'प्राकृतिक कृषि' के माध्यम से हम धरती मां के संरक्षण और स्वस्थ समाज के निर्माण की ओर बढ़ रहे हैं।
आइए, हम सब मिलकर गुजरात को और अधिक सशक्त, आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने का संकल्प लें।
जय जय गरवी गुजरात!
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सेवा, समरसता और समर्पण
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अमरेली जिले की खांभा तहसील स्थित त्राकुडा गांव प्रवास के दौरान आज एक अत्यंत महत्वपूर्ण परियोजना का शुभारंभ हुआ। 'अमृत सरोवर' का भूमिपूजन केवल एक जल परियोजना ही नहीं, बल्कि गांव की आत्मनिर्भरता और समृद्धि का आधार है। हमारा लक्ष्य त्राकुडा को एक आदर्श ग्राम के रूप में गढ़ना है, जो पूरे प्रदेश के लिए एक उदाहरण बनेगा।
त्राकुडा को एक मॉडल गांव के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य सरकार के माध्यम से यहां वह सभी अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जो एक आदर्श ग्रामीण व्यवस्था के लिए अनिवार्य हैं।
इस अमृत सरोवर के निर्माण से क्षेत्र की सिंचाई क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि होगी। वर्षभर जल का संचय होने से न केवल कृषि को बल मिलेगा, बल्कि पशु-पक्षी और संपूर्ण प्रकृति का भी कल्याण होगा।
स्वामीनारायण गुरुकुल संस्थान, राजकोट के पूज्य संतों के वेदमंत्रों के बीच इस पवित्र कार्य का प्रारंभ हुआ। यह आध्यात्मिक ऊर्जा और विकास के समन्वय का प्रतीक है।
सरोवर के किनारे किया गया वृक्षारोपण जल संरक्षण के साथ-साथ पर्यावरण की रक्षा के हमारे संकल्प को और सुदृढ़ करेगा।
ग्रामवासियों का उत्साह और सहयोग इस बात का प्रमाण है कि त्राकुडा विकास के नये सोपान तय करने के लिए तैयार है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अमरेली जिले के त्राकुडा प्रवास के दौरान प्रगतिशील किसान श्री अश्विनभाई दुधात के खेत का निरीक्षण किया। अश्विनभाई द्वारा प्राकृतिक पद्धति से तैयार किया गया आम का बगीचा इस बात का जीवंत प्रमाण है कि बिना रसायनों के भी उत्कृष्ट और गुणवत्तापूर्ण उत्पादन प्राप्त किया जा सकता है।
किसान भाइयों से आह्वान किया कि वह कम उत्पादन के डर को त्यागकर लोक-कल्याणकारी प्राकृतिक खेती अपनाएं। यह न केवल आपकी लागत कम करेगी, बल्कि समाज को स्वास्थ्य की सौगात भी देगी।
खेत पर ही किसानों को बीजामृत, जीवामृत, घनजीवामृत, आच्छादन और बहु फसल खेती के वैज्ञानिक महत्व को समझाया। यदि इन पांचों आयामों का सही पालन हो, तो पहले वर्ष से ही परिणाम दिखने लगते हैं।
रासायनिक खाद और कीटनाशकों ने हमारे मित्र जीव 'केंचुओं' और सूक्ष्म जीवाणुओं को नष्ट कर दिया है, जिससे जमीन बंजर हो रही है। केंचुआ ही प्राकृतिक खेती की आत्मा है, उसे सहेजना हमारा धर्म है।
मुझे विश्वास है कि त्राकुडा गुजरात का ऐसा आदर्श गांव बनेगा, जहां शत-प्रतिशत किसान प्राकृतिक खेती अपनाएंगे।
प्रायोगिक तौर पर 'जीवामृत' और 'घनजीवामृत' तैयार करने की विधि का प्रदर्शन भी किया गया ताकि किसान भाई इसे सरलता से स्वयं बना सकें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अमरेली जिले के त्राकुडा गांव में रात्रि विश्राम के पश्चात, भोर की पहली किरण के साथ विद्यार्थियों और ग्रामवासियों के साथ योग एवं प्राणायाम करने का सुखद अनुभव प्राप्त हुआ।
योग भारत की वह प्राचीन जीवन पद्धति है, जिसे आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रयासों ने आज एक 'विश्वव्यापी आंदोलन' बना दिया है। यह केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का विज्ञान है।
विद्यार्थियों के साथ संवाद करते हुए उन्हें बताया कि योग से न केवल शारीरिक तंदुरुस्ती आती है, बल्कि इससे मानसिक तनाव दूर होता है और पढ़ाई में एकाग्रता बढ़ती है।
कपालभाति, अनुलोम-विलोम और भस्त्रिका जैसे प्राणायामों के नियमित अभ्यास से हमारा श्वसन तंत्र मजबूत होता है और शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।
सूरत की नन्ही छात्राओं, ज्हानी दुधात और क्रिवा दुधात द्वारा योग की सुंदर प्रस्तुति को देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। हमारी नयी पीढ़ी का योग के प्रति यह उत्साह उज्जवल भारत का प्रतीक है।
सत्र का समापन गायत्री मंत्र के पवित्र उच्चारण के साथ हुआ, जिससे पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। मेरा सभी से अनुरोध है कि व्यस्त जीवनशैली के बीच स्वयं को स्वस्थ रखने के लिए योग को अपनी दिनचर्या का अभिन्न हिस्सा बनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अमरेली जिले की खांभा तहसील स्थित त्राकुडा गांव में 'ग्राम कल्याण कार्यक्रम' के अंतर्गत आयोजित रात्रिसभा में सम्मिलित होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। यहां से हमने 'आदर्श ग्राम अभियान' का शुभारंभ किया है, जिसके तहत गुजरात की प्रत्येक तहसील में एक 'आदर्श ग्राम' विकसित करने का हमारा संकल्प है।
अमीरी-गरीबी, ईर्ष्या और भेदभाव से ऊपर उठकर 'मानवता' को सर्वोच्च स्थान देना ही श्रेष्ठ जीवन है। आपसी भाईचारा और एकता ही हमारी ग्राम संस्कृति की असली शक्ति है।
हमारा लक्ष्य है कि प्रत्येक बच्चा केवल शिक्षित ही नहीं, बल्कि 'दीक्षित' और संस्कारवान बने। नयी पीढ़ी को नशे जैसी कुरीतियों से दूर रखकर एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करना हमारा साझा दायित्व है।
रासायनिक खेती और जहरीली दवाओं ने हमारे स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। किसानों से आह्वान किया कि वह देशी गाय के महत्व को समझें और गौ-आधारित प्राकृतिक कृषि को अपनाएं। यह न केवल भूमि की रक्षा है, बल्कि भावी पीढ़ी को 'विशुद्ध अन्न' देने का माध्यम भी है।
ग्लोबल वार्मिंग के खतरों से बचने के लिए जल संरक्षण और वृक्षारोपण को हमे अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाना अनिवार्य है।
गुजराती समाज विश्व में जहां भी जाता है, दूध में शक्कर की तरह घुल-मिल जाता है। इसी आत्मीयता और सहकार की भावना से हमें अपने गांवों को 'आदर्श' बनाना है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अमरेली जिले की खांभा तहसील के त्राकुडा गांव में किसान श्री भूपतभाई दुधात जी के परिवार के साथ बिताए गए क्षण अत्यंत सुखद और संतोषजनक रहे। ग्रामीण जीवन की सरलता और अपनत्व में ही भारत की असली आत्मा बसती है।
भूपतभाई के निवास पर न केवल गौ-माता की सेवा की, बल्कि स्वयं अपने हाथों से गौ-दुग्ध दोहन भी किया।
यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि दुधात परिवार अपनी 30 बीघा भूमि पर समग्र प्राकृतिक खेती कर रहा है। गौ-आधारित कृषि आर्थिक और स्वास्थ्य की दृष्टि से सर्वश्रेष्ठ है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अमरेली जिले की खांभा तहसील स्थित त्राकुडा गांव प्रवास के दौरान ग्रामवासियों के बीच स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के संकल्प को साझा करने का अवसर मिला। किसी भी गांव को 'आदर्श' बनाने की पहली सीढ़ी वहां की स्वच्छता और हरियाली होती है।
त्राकुडा में स्वच्छता अभियान में सम्मिलित होकर यह संदेश देने का प्रयास किया कि “जहां स्वच्छता होती है, वहीं प्रभु का निवास होता है।” युवाओं और ग्रामीणों का इस अभियान के प्रति उत्साह देखकर मन प्रफुल्लित हुआ। एक सजग 'स्वच्छताग्राही' बनकर ही हम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के सपनों को साकार कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत बोरसली के पौधे का रोपण किया। बोरसली न केवल अपनी खुशबू और सुंदरता के लिए जाना जाता है, बल्कि यह आयुर्वेद में भी अत्यंत गुणकारी है। प्रकृति का संरक्षण ही जीवन का वास्तविक जतन है।
इस अवसर पर जिला प्रशासन के अधिकारी और गांव के उत्साही युवा स्वयंसेवकों की भागीदारी सराहनीय रही।
आइए, हम सब मिलकर अपने गांवों को स्वच्छ, हरित और आत्मनिर्भर बनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गाजियाबाद स्थित महर्षि दयानंद विद्यापीठ के रजत जयंती महोत्सव - वार्षिकोत्सव में सम्मिलित होकर अत्यंत हर्ष हुआ। 25 वर्षों की यह यात्रा केवल एक विद्यालय के निर्माण की नहीं, बल्कि हजारों चरित्रवान और अनुशासित नागरिकों को गढ़ने की तपस्या है।
महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने जिस अंधविश्वास मुक्त और तर्कसंगत समाज की कल्पना की थी, उसे आज की युवा पीढ़ी में जीवंत देखना सुखद है। वैदिक मूल्यों के साथ आधुनिक शिक्षा का समन्वय ही राष्ट्र की वास्तविक शक्ति है।
विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मन मोह लिया और हमारी सांस्कृतिक विरासत की भव्यता को भी दर्शाया। उनकी प्रतिभा, अनुशासन और समर्पण प्रशंसनीय है।
इस संस्थान ने शिक्षा के क्षेत्र में जो प्रतिमान स्थापित किए हैं, वह अनुकरणीय हैं। उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार शर्मा जी की गरिमामयी उपस्थिति ने इस आयोजन को और भी विशेष बनाया।
शिक्षा वही है जो मनुष्य को स्वतंत्र बनाए और उसे समाज के प्रति संवेदनशील बनाए। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रकार ज्ञान की मशाल जलाए रखेगा।
पूरे विद्यालय परिवार, प्रबुद्धजनों और अभिभावकों को इस सफल आयोजन के लिए हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मेरठ स्थित स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर युवा मेधा के उत्साह और ऊर्जा को साझा करने का अवसर मिला। दीक्षांत का अर्थ केवल शिक्षा की समाप्ति नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक नये उत्तरदायित्व की शुरुआत है।
यह विश्वविद्यालय उस महान व्यक्तित्व के नाम पर है जिन्होंने पूरी दुनिया को भारत की आध्यात्मिक शक्ति से परिचित करवाया। युवाओं को उनके 'उठो, जागो और तब तक मत रुको जब तक लक्ष्य प्राप्त न हो जाए' के मंत्र को अपने जीवन का आधार बनाना चाहिए।
केवल शैक्षणिक डिग्री प्राप्त करना ही पर्याप्त नहीं है। वास्तविक शिक्षा वही है जो आपको संवेदनशील बनाए, आपके चरित्र को सुदृढ़ करे और आपको राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों का बोध कराए।
ज्ञान की इस मशाल को केवल अपने तक सीमित न रखें। जब आप दूसरों की प्रगति में अपनी प्रगति देखेंगे, तभी मानवता का कल्याण होगा।
सभी स्नातकों को उनके यशस्वी और उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
संस्कार, अनुशासन और कठिन परिश्रम ही उन्नति के शिखर का मार्ग है।
आज गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्रांगण में विद्यार्थियों के बीच उपस्थित होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। किशोरावस्था जीवन का वह मोड़ है जहां लिया गया सही निर्णय भविष्य की दिशा तय करता है। विद्यार्थियों के साथ संवाद के दौरान जीवन के कुछ व्यावहारिक सूत्रों को साझा किया।
किशोरावस्था में शारीरिक और हार्मोनल बदलावों के कारण निर्णय अक्सर भावनाओं के वशीभूत होते हैं। विद्यार्थियों को समझाया कि इस उम्र में कोई भी बड़ा निर्णय अपने माता-पिता और गुरुजनों के विमर्श के बाद दिमाग से लेना चाहिए।
इस संसार में केवल माता-पिता और गुरु ही ऐसे व्यक्तित्व हैं जो नि:स्वार्थ भाव से आपको स्वयं से भी आगे बढ़ते हुए देखना चाहते हैं। उनका आज्ञापालन ही उन्नति का मार्ग है।
स्वामी श्रद्धानन्द जी का जीवन हमें सिखाता है कि कमियां सब में हो सकती हैं, लेकिन दृढ़ इच्छाशक्ति और संकल्प से हम अपनी कमियों को दूर कर अनेकों में एक बन सकते हैं।
संस्कारयुक्त और अनुशासित दिनचर्या ही वह आधार है, जिस पर कठिन परिश्रम करके सफलता के शिखर को छुआ जा सकता है।
यह जानकर गर्व की अनुभूति हुई कि इस वर्ष 10वीं की CBSE परीक्षाओं में गुरुकुल के 49 विद्यार्थियों ने 95 फीसदी से अधिक अंक प्राप्त किए हैं। साथ ही, गुरुकुल में अब शिक्षा के साथ-साथ आर्चरी (धनुर्विद्या), लॉन टेनिस और शतरंज जैसे खेलों को भी प्राथमिकता दी जा रही है, ताकि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो सके।
सभी सफल विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को हार्दिक बधाई। याद रहे, आप स्वयं ही अपने भाग्य के निर्माता हैं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर गुरुकुल के सभागार में आर्य समाज के प्रबुद्धजनों के साथ विचार साझा करने का अवसर मिला। महर्षि दयानन्द सरस्वती जी ने समाज को जोड़ने और 'लोक कल्याण' का मार्ग दिखाया था, जो आज भी वैश्विक शांति और प्रगति का एकमात्र आधार है।
सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय: आर्य समाज का नियम हमें सिखाता है कि प्रत्येक को केवल अपनी ही उन्नति में प्रसन्न नहीं होना चाहिए, अपितु सबकी उन्नति में अपनी उन्नति समझनी चाहिए। परमार्थ का इससे बड़ा उदाहरण विश्व में कहीं और नहीं मिलता।
कुरीतियों को दूर करना और समाज में आपसी भाईचारे का वातावरण बनाना ही वास्तविक मानवता है। आज हमारे सामने सबसे बड़ी समस्या दूषित खानपान और बीमारियां हैं।
रासायनिक खेती ने हमारे अन्न को विषैला और शरीर को कैंसर, हार्टअटैक, शुगर जैसी बीमारियों का घर बना दिया है। इससे बचने का एकमात्र मार्ग प्राकृतिक खेती है। यह पद्धति आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध जल, स्वच्छ वातावरण और मित्र जीवों की सौगात देगी।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देश के 40 लाख से अधिक किसान इस मिशन से जुड़ चुके हैं। गुजरात में भी 8 लाख से अधिक किसान प्राकृतिक खेती को अपनाकर समृद्धि और स्वास्थ्य का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।
जिस प्रकार हम हवन और सत्संग से संस्कारों का प्रसार करते हैं, उसी प्रकार प्राकृतिक खेती को भी एक जन-आंदोलन बनाएं ताकि गौमाता का संरक्षण हो और समाज को रोगमुक्त किया जा सके। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भिवानी स्थित हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के प्रांगण में प्रदेशभर से आए शिक्षक भाई-बहनों और प्रबुद्धजनों के साथ 'संस्कारयुक्त शिक्षा' और 'प्राकृतिक खेती' जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद करने का अवसर मिला।
नयी शिक्षा नीति के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने देश की शिक्षा प्रणाली को पुनः अपनी जड़ों और संस्कारों से जोड़ने का जो मार्ग प्रशस्त किया है, वह राष्ट्र निर्माण की नींव है।
शिक्षा का अर्थ केवल डिग्रियां प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण है। संस्कारयुक्त शिक्षा ही वह आधार है जिस पर एक उन्नत समाज और सशक्त राष्ट्र का निर्माण संभव है। शिक्षकों से आह्वान किया कि वह विद्यार्थियों में नैतिक मूल्यों और राष्ट्र प्रेम के बीज बोएं।
रासायनिक खेती ने हमारे खानपान को विषैला बना दिया है, जिससे कैंसर, हृदय रोग और डायबिटीज जैसी बीमारियां छोटे बच्चों तक को अपनी चपेट में ले रही हैं। अगर हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों को बचाना है, तो हमें देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती को अपनाना ही होगा।
प्राकृतिक खेती का मूल आधार हमारी 'देशी गाय' है। आज देश में लगभग 40 लाख किसान इस पद्धति से जुड़ चुके हैं। हिमाचल और गुजरात में इसके अभूतपूर्व परिणाम देखने को मिल रहे हैं।
शिक्षकों की भूमिका केवल कक्षा तक सीमित नहीं है, वह समाज के मार्गदर्शक हैं। अगर शिक्षक विद्यार्थियों को प्राकृतिक खेती के लाभ और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे, तो धरती माता को जहरीली होने से बचाया जा सकेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नई दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 स्थित आर्य समाज में आयोजित 'अभिनंदन समारोह' में सम्मिलित होना अत्यंत सुखद और संतोषजनक रहा। यह अवसर उन कर्मठ स्वयंसेवकों और टीमों के सम्मान का था, जिनके अथक परिश्रम ने इंटरनेशनल आर्य महासम्मेलन 2025 को ऐतिहासिक वैश्विक सफलता दिलाई।
किसी भी बड़े लक्ष्य की प्राप्ति केवल नेतृत्व से नहीं, बल्कि ‘पर्दे के पीछे’ काम करने वाले उन अनगिनत हाथों से होती है जो नि:स्वार्थ भाव से सेवा में जुटे रहते हैं। इंटरनेशनल आर्य महासम्मेलन 2025 की सफलता आर्य समाज परिवार के इसी अटूट समन्वय का परिणाम है।
महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती और आर्य समाज के 150 गौरवशाली वर्षों के उपलक्ष्य में आयोजित इस महासम्मेलन में 40 से अधिक देशों की सहभागिता ने सिद्ध कर दिया कि वैदिक मूल्यों की प्रासंगिकता आज भी वैश्विक है।
मेरा यह दृढ़ विश्वास है कि यदि हम अपनी युवा पीढ़ी को वैदिक संस्कारों और सामाजिक सुधार के मार्ग पर अग्रसर करें, तो एक सशक्त और उन्नत भारत का निर्माण निश्चित है।
आइए, हम सब मिलकर शिक्षा, सामाजिक सुधार और राष्ट्र निर्माण के इस पवित्र संकल्प को आगे बढ़ाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांवों का सर्वांगीण उत्थान ही विकसित भारत की वास्तविक आधारशिला है। ग्राम कल्याण कार्यक्रम के जरिए हमारा लक्ष्य सुशासन, समरसता, प्राकृतिक कृषि और प्रकृति के जतन को जन-जन की भागीदारी से राष्ट्रव्यापी अभियान बनाना है।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जूनागढ़ की पावन धरा पर भक्तकवि नरसिंह मेहता विश्वविद्यालय के चतुर्थ दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर युवाओं के उत्साह को साझा करने का अवसर मिला। इस समारोह में 27,000 से अधिक विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की गई और 36 तेजस्वी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक से सम्मानित किया गया।
केवल शैक्षणिक डिग्री प्राप्त करना जीवन की पूर्णता नहीं है। जीवन तभी सार्थक बनता है जब हम अपने ज्ञान का उपयोग समाज और राष्ट्र के कल्याण के लिए करें। जिस शिक्षा में संवेदनशीलता न हो, वह केवल शुष्क ज्ञान है; "संवेदनाविहीन जीवन पत्थर के समान है।"
युवाओं का लक्ष्य केवल भीड़ का हिस्सा बनना नहीं, बल्कि नये विचारों और नवाचारों के माध्यम से लोगों के जीवन को सरल और सुखमय बनाना होना चाहिए। जब हमें दूसरे की पीड़ा अपनी लगती है, तभी कुछ नया सृजित करने की प्रेरणा मिलती है।
युवाओं से आह्वान किया कि वह जल संचयन, वृक्षारोपण, देसी गायों के संरक्षण और प्राकृतिक खेती जैसे अभियानों में सक्रिय सहभागी बनें। छोटी दिखने वाली चीजें ही समाज में बड़ा बदलाव लाती हैं।
सभी डिग्रीधारकों को उनके उज्ज्वल और सेवाभावी भविष्य की अनंत शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजकोट जिले की गोंडल तहसील के लुणीवाव गांव में जयन्तीभाई परमार जी के घर का वह स्नेहपूर्ण आतिथ्य आज भी स्मृतियों में ताजा है। जब मैंने उनके 10 दिन के नन्हे शिशु को अपनी गोद में लिया, तो जयन्तीभाई की आंखों में आए भावुकता के आंसू अटूट विश्वास और अपनत्व के प्रतीक थे।
सामाजिक समरसता महोत्सव के अवसर पर लोकभवन में जब जयन्तीभाई के परिवार से पुनः भेंट हुई, तो वह क्षण फिर से जीवंत हो उठा।
@rashtrapatibhvn @narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @ChaudhryShankar @sanghaviharsh @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांवों का विकास ही राष्ट्र की वास्तविक उन्नति है।
ग्राम कल्याण कार्यक्रम के माध्यम से सुशासन, सामाजिक समरसता, प्राकृतिक कृषि और पर्यावरण संरक्षण जैसे अभियानों को जन-आंदोलन बनाना ही हमारा लक्ष्य है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सामाजिक समरसता: एक परिवार, एक भारत
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
"कीर्तिर्यस्य स जीवति" - जिसका यश जीवित है, वही वास्तव में जीवित है। सच्ची मानवता वही है जहां व्यक्ति अपनी उन्नति के साथ दूसरों की उन्नति के लिए भी समर्पित हो।
लोकभवन, गांधीनगर में आज इंडियन रेडक्रॉस सोसायटी - गुजरात राज्य शाखा की वार्षिक आम बैठक की अध्यक्षता की।
रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से नि:स्वार्थ भाव से कार्य कर रहे सभी वॉलंटियर्स और दाताओं का सम्मान करने का अवसर मिला। जो दूसरों के दुख के आंसू पोंछ सके, वही वास्तव में मानव है। मुझे गर्व है कि हमारा गुजरात आज ब्लड बैंक के क्षेत्र में देश में प्रथम स्थान पर है।
सेवा केवल एक कार्य नहीं, बल्कि एक संस्कार है। महर्षि दयानंद सरस्वती जी कहते थे कि मनुष्य जब इस दुनिया में आता है तो खाली हाथ आता और जब जाता है, तब भौतिक संपदा यहीं रह जाती है। साथ जाता है तो केवल हमारे द्वारा किया गया परोपकार।
'ग्राम कल्याण कार्यक्रम' के माध्यम से गुजरात की सभी 267 तहसीलों तक पहुंचने का मेरा संकल्प धीरे-धीरे सिद्ध हो रहा है। अब तक 24 तहसीलों का प्रवास पूर्ण कर चुका हूं। गांवों में जाकर श्रमिकों के घर भोजन करना, स्कूलों में रात्रि विश्राम और 'एक पेड़ मां के नाम' जैसी मुहिम से ग्रामीणों को जोड़ना, प्राकृतिक खेती से धरती माता को बचाना हो या योग से नई पीढ़ी को गढ़ना, लक्ष्य एक ही है, समर्थ और समृद्ध गुजरात। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
हमारे देश की असली शक्ति गांवों और वहाँ के परिश्रमी नागरिकों में है।
ग्राम कल्याण कार्यक्रम के माध्यम से मुझे ग्रामीण गुजरात के हृदय तक पहुंचने और अपनों से संवाद करने का सौभाग्य मिल रहा है। हमारा यह कार्यक्रम अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर सिद्ध करने की एक पवित्र मुहिम है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
ग्राम कल्याण: एक प्रेरणादायक सफर
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
देश की आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को उनके तीन दिवसीय गुजरात प्रवास के पश्चात आज अहमदाबाद एयरपोर्ट से सप्रेम और भावभीनी विदाई दी।
राष्ट्रपति जी का यह प्रवास गुजरात के लिए अत्यंत प्रेरणादायी और ऐतिहासिक रहा। इन तीन दिनों में उनके सानिध्य में हमने प्रगति और सेवा के कई मील के पत्थर साझा किए।
राजकोट एम्स के प्रथम दीक्षांत समारोह में युवा चिकित्सकों को मानवता का पाठ पढ़ाया।
गांधीनगर लोक भवन में 'सामाजिक समरसता महोत्सव' के माध्यम से अंत्योदय और बंधुत्व के विचार को नयी शक्ति दी।
राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में आत्मनिर्भर और सुरक्षित भारतके लिए युवाओं का मार्गदर्शन किया।
राष्ट्रपति जी का स्नेह और मार्गदर्शन राज्य की विकास यात्रा को निरंतर ऊंचाइयों पर ले जाने में सहायक होगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र भाई पटेल और राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी राष्ट्रपति जी को विदाई दी। हम उनके मंगलमय स्वास्थ्य और यशस्वी जीवन की कामना करते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर लोकभवन में आयोजित सामाजिक समरसता महोत्सव
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की गरिमामयी उपस्थिति में गांधीनगर स्थित राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय के पांचवें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होना गौरवपूर्ण रहा। यह विश्वविद्यालय केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के उस दूरदर्शी विजन का परिणाम है, जो भारत को रक्षा और सुरक्षा के क्षेत्र में 'आत्मनिर्भर' बनाने के लिए समर्पित है।
राष्ट्रपति जी ने स्पष्ट कहा कि आज सुरक्षा केवल सीमाओं तक सीमित नहीं है। डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा सुरक्षा और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस AI हमारी राष्ट्रीय संप्रभुता के लिए उतने ही महत्वपूर्ण हैं जितने पारंपरिक हथियार। 'इंडिया एआई मिशन' के माध्यम से भारत इस क्षेत्र में विश्व का नेतृत्व करने को तैयार है।
राष्ट्र की सुरक्षा और रणनीति में अतुलनीय योगदान देने वाले राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार श्री अजीत डोभाल जी को राष्ट्रपति जी द्वारा 'मानद डॉक्टरेट' की उपाधि प्रदान की गई। यह पूरे सुरक्षा तंत्र के लिए गर्व का विषय है।
दीक्षांत समारोह में इंजीनियरिंग और सुरक्षा जैसे क्षेत्रों में बेटियों को मेडल प्राप्त करते देखना सुखद रहा। यह 'नारी शक्ति' के बढ़ते प्रभाव का जीवंत उदाहरण है।
समारोह के दौरान 562 स्नातक, अनुस्नातक और शोधार्थियों को डिग्री प्रदान की गई। युवाओं से आह्वान किया कि वह अपनी तपस्या और कर्तव्यनिष्ठा से राष्ट्र की आंतरिक और बाह्य सुरक्षा को अभेद्य बनाने में अपना योगदान दें।
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र भाई पटेल और केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री बंदी संजय कुमार जी की उपस्थिति ने इस अवसर को और भी विशेष बनाया। सभी दीक्षित विद्यार्थियों को यशस्वी भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर आज गांधीनगर स्थित लोकभवन में आयोजित सामाजिक समरसता महोत्सव के दौरान लेडी गवर्नर श्रीमती दर्शना देवीजी के साथ गुजरात के विभिन्न गांवों से पधारे परिवारों का सम्मान किया।
यह वही परिवार हैं जिनके घर मैंने अपने गांवों के प्रवास के दौरान रात्रि भोजन किया था। उनके चूल्हे की रोटी और उस प्रेमपूर्ण आतिथ्य ने मुझे सदैव यह अनुभव कराया कि वास्तविक भारत हमारे गांवों के इन सरल और निश्छल हृदयों में बसता है।
हम ऊंच-नीच और जात-पात को भूलकर एक हो जाएं, यही बाबासाहेब का वास्तविक 'समरस समाज' का स्वप्न था।
इन परिवारों की उपस्थिति ने लोकभवन की गरिमा को और बढ़ा दिया है। यह सम्मान केवल उन परिवारों का नहीं, बल्कि संपूर्ण ग्रामीण संस्कृति और उस 'अतिथि देवो भव:' की परंपरा का है, जो हमारे राष्ट्र की शक्ति है।
इस महोत्सव के माध्यम से हमने यह संदेश देने का प्रयास किया है कि सामाजिक लोकतंत्र हमारे व्यवहार और आपसी जुड़ाव में होना चाहिए। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के पावन अवसर पर आज गांधीनगर लोकभवन में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की अध्यक्षता में सामाजिक समरसता महोत्सव का आयोजन किया गया।
यह आयोजन केवल एक उत्सव ही नहीं, बल्कि समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति को मुख्यधारा से जोड़ने का एक साझा संकल्प है।
डॉ. अंबेडकर का मानना था कि न्याय और भाईचारा ही राष्ट्र को सशक्त बनाता है। महामहिम राष्ट्रपति जी का जीवन स्वयं संघर्ष और तपस्या का प्रतीक है, जो आज करोड़ों बेटियों और वंचित समाज के लिए प्रेरणापुंज हैं। जब समाज में ऊंच-नीच के भेद मिटेंगे, तभी बाबासाहेब को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित होगी।
सामाजिक समरसता को धरातल पर उतारने के लिए मैंने गुजरात के सभी 267 तहसीलों के गांवों में जाकर रात्रि विश्राम और जन-संवाद करने का संकल्प लिया है। गांवों के इस प्रवास के दौरान हम 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान, स्वच्छता और प्राकृतिक खेती के माध्यम से गांवों का कायाकल्प करने की दिशा में भी कार्य कर रहे हैं।
महामहिम राष्ट्रपति जी ने अपने संबोधन में 'समरस गांवों' को विकसित भारत की नींव बताया और गुजरात के पशुपालकों एवं डेयरी उद्योग की वैश्विक सफलता की मुक्तकंठ से प्रशंसा की।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल, विधानसभा अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी और उप मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी सहित कई महानुभाव उपस्थित रहे।
आइए, हम सब मिलकर एक एकजुट और सशक्त भारत का निर्माण करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का गांधीनगर स्थित लोकभवन में आत्मीय स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
राष्ट्रपति जी लोकभवन में आयोजित होने वाले सामाजिक समरसता महोत्सव में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। यह कार्यक्रम समाज में एकता, बंधुत्व और समानता के भाव को सुदृढ़ करने का महत्वपूर्ण प्रयास है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आज राजकोट के लिए एक ऐतिहासिक दिन रहा।
भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की गरिमामयी उपस्थिति में AIIMS राजकोट के MBBS के प्रथम बैच के 50 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं। यह केवल एक शैक्षणिक उपलब्धि ही नहीं, बल्कि सौराष्ट्र और समग्रता गुजरात के लिए स्वास्थ्य सेवाओं के एक नये युग का उदय है।
राष्ट्रपति जी ने बहुत ही मार्मिक संदेश दिया कि चिकित्सा केवल कमाई का साधन नहीं, बल्कि करुणा, धैर्य और विनम्रता के साथ मानवता की सेवा का वचन है। डॉक्टरों का 'सफेद कोट' समाज के अटूट विश्वास का प्रतीक है, जिसे बनाए रखना इन युवा चिकित्सकों का परम धर्म है।
आज का युग AI और रोबोटिक सर्जरी का है, लेकिन डॉक्टर की मुस्कान और सांत्वना देने वाले शब्द वह असर करते हैं जो कोई मशीन नहीं कर सकती। तकनीक को अपनाएं, लेकिन मानवीय संवेदनाओं को कभी कम न होने दें।
चिकित्सकों को मेरा यह विशेष सुझाव है कि वह रोगियों को केवल दवाएं ही न दें, बल्कि उन्हें योग, शुद्ध खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली के लिए भी प्रेरित करें। आधुनिक समय में जंक फूड और रसायनों के कारण बढ़ रहे कैंसर और हृदय रोग जैसी चुनौतियों का सामना जागरूक जीवनशैली से ही संभव है।
सभी युवा चिकित्सकों को उनके यशस्वी और सेवाभावी भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएँ। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
'अतिथि देवो भव:' गुजरात की पावन धरा पर भारत की महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का हार्दिक अभिनंदन!
आज राजकोट एयरपोर्ट पर आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के तीन दिवसीय गुजरात प्रवास के आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजकोट में 'ब्लिट्ज़ इंडिया' मीडिया समूह की 19वीं और भारतीय क्षेत्रीय भाषा में उसकी पहली गुजराती आवृत्ति का विमोचन किया। वर्तमान समय में मीडिया का उत्तरदायित्व केवल सूचना देना ही नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करना भी है।
दुनिया में बहुत से लोग और संस्थाएं बिना किसी प्रचार के निःस्वार्थ भाव से सेवा कर रहे हैं। जब ऐसी प्रेरक कहानियां समाचार बनकर सामने आती हैं, तो वह समाज के अन्य लोगों को भी सत्कर्म करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं।
समाज के मानसिक स्वास्थ्य के लिए यह आवश्यक है कि नकारात्मक खबरों के शोर में सकारात्मक और रचनात्मक समाचारों को प्राथमिकता मिले। शुभ और मंगलकारी बातों का प्रचार ही श्रेष्ठ समाज की रचना करता है।
जहां सकारात्मक चिंतन बढ़ता है, वहां विकास, शांति, भाईचारा और राष्ट्रीय एकता का भाव स्वतः ही मजबूत होता है। विचार ही व्यक्ति और राष्ट्र को महानता की ओर ले जाते हैं।
'ब्लिट्ज़ इंडिया' की यह पहल न केवल सूचना का विस्तार करेगी, बल्कि विश्वभर में फैले विशाल गुजराती डायस्पोरा तक हमारी संस्कृति और संस्कारों को पहुंचाने में सेतु का कार्य करेगी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पाटन में आज 'स्टेट फ्रोजन सिमेन प्रोडक्शन एंड ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट' की मुलाकात लेकर संस्थान द्वारा पशु संवर्धन के क्षेत्र में की जा रही अत्याधुनिक वैज्ञानिक प्रगति का अवलोकन किया। मुझे यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि गुजरात का पशुपालन विभाग आधुनिकतम तकनीकों के माध्यम से हमारे पशुपालकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रहा है।
सेक्सड सॉर्टेड सीमन - लिंग निर्धारित सीमन तकनीक हमारे पशुपालकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इसके माध्यम से 90% से अधिक मादा बछड़ियों का जन्म सुनिश्चित हो रहा है, जो भविष्य में दुग्ध उत्पादन और पशुपालकों की आय बढ़ाने में क्रांतिकारी भूमिका निभाएगा।
संस्थान में गिर, कांकरेज, मेहसाणी और जाफराबादी जैसी उत्तम स्वदेशी नस्लों के सांडों और नंदी का जिस वैज्ञानिक पद्धति और बायो-सिक्योरिटी के साथ पालन हो रहा है, वह सराहनीय है।
वर्ष 2025-26 के दौरान 35 लाख से अधिक पारंपरिक और 2 लाख से अधिक सेक्सड सॉर्टेड सीमन डॉज का उत्पादन करना संस्थान की कार्यक्षमता का परिचायक है। भारत सरकार द्वारा निरंतर "A" ग्रेड प्राप्त यह संस्थान गुजरात के पशुधन विकास की धुरी है।
अधिकारियों को आह्वान किया कि इन आधुनिक सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाए ताकि गांव गांव तक उच्च गुणवत्ता वाली नस्लों का विस्तार हो सके और हमारा पशुपालक 'आत्मनिर्भर' बने। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पाटन की ऐतिहासिक और पवित्र धरा पर हेमचंद्राचार्य उत्तर गुजरात विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करना मेरे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय रहा।
पाटन हमारी प्राचीन ऋषि-परंपरा और आधुनिक ज्ञान के संगम का जीवंत प्रतीक है और यह सदैव शिक्षा, शिल्प और कला का केंद्र रहा है। यहां की मिट्टी में महान आचार्य हेमचंद्राचार्य जी के आदर्श रचे-बसे हैं। आज यहां से दीक्षित होने वाले 54,346 विद्यार्थी केवल डिग्री लेकर ही नहीं जा रहे, बल्कि 'विकसित भारत' के निर्माण का उत्तरदायित्व लेकर जा रहे हैं।
भारतीय ऋषि-मुनियों का जीवन दर्शन आज भी उतना ही प्रासंगिक है। भौतिक सुखों की दौड़ में हमें अपनी मानवता को नहीं भूलना चाहिए। विद्या का वास्तविक उद्देश्य आत्म-कल्याण के साथ-साथ विश्व-कल्याण होना चाहिए।
युवाओं को आह्वान किया कि वह अपने माता-पिता और गुरुजनों को देवता समान मानें। सत्य, संस्कार और उत्तरदायित्व ही सफलता के वास्तविक मार्ग हैं। याद रहे, 'भाग्य' हमारे ही 'कर्मों' का फल है, इसलिए निरंतर परिश्रम ही सफलता की कुंजी है।
डिग्रियां प्राप्त करने वाले सभी युवाओं को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साबरकांठा के देरोल स्थित तिरूपति ऋषिवन में 'ग्रीन ग्लोबल ब्रिगेड' और 'अस्मिता फाउंडेशन' द्वारा आयोजित प्राकृतिक कृषि सम्मेलन में किसानों के उत्साह और संकल्प को देखकर मन अत्यंत प्रफुल्लित है। गुजरात के 8 लाख से अधिक किसानों का प्राकृतिक कृषि महाअभियान से जुड़ना एक बड़े सामाजिक और कृषि परिवर्तन का संकेत है।
रासायनिक खेती के कारण बढ़ते कैंसर, हृदय रोग और किडनी फेल्योर जैसी बीमारियां चिंता का विषय हैं। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार, माताओं के दूध में भी यूरिया और आर्सेनिक जैसे तत्व मिलना आने वाली पीढ़ियों के लिए 'रेड सिग्नल' है। जहरमुक्त भोजन अब विकल्प नहीं बल्कि अनिवार्यता है।
रासायनिक उर्वरकों से निकलने वाली नाइट्रस ऑक्साइड गैस, कार्बन डाइऑक्साइड की तुलना में 312 गुना अधिक खतरनाक है। हमारी धरती और भूगर्भ जल को इस जहर से बचाने का एकमात्र मार्ग देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती ही है।
पेड़ों को 'देवता' की संज्ञा देते हुए यह संदेश दिया कि यदि हम 3 वर्ष तक एक वृक्ष का जतन करते हैं, तो वह वृक्ष हमें आजीवन पालता है।
इस कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक कृषि मिशन के लिए प्राप्त ₹1,11,111 की राशि को उसी क्षण समाज की 'गंगा स्वरूपा' बहनों के कल्याण और उनके बच्चों की शिक्षा हेतु अर्पित करने का निर्णय लिया। समाज के वंचित वर्ग की उन्नति ही वास्तविक प्रगति है।
परम पूज्य स्वामी सच्चिदानंद जी महाराज की गरिमामयी उपस्थिति और उनके द्वारा दिए गए 'प्राकृतिक कृषि के भीष्म पितामह' के स्नेहपूर्ण सम्मान के लिए मैं हृदय से आभारी हूं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
साबरकांठा जिले की हिम्मतनगर तहसील स्थित नवानगर गांव प्रवास के दौरान ग्रामीण स्वावलंबन और आधुनिक प्रबंधन का एक अद्भुत तालमेल देखने को मिला।
नवानगर स्थित 'सोमणी गौशाला' में गौ-पूजन करने का सौभाग्य मिला। यहां 310 से अधिक देशी गायों के स्वास्थ्य और दूध उत्पादन क्षमता को देखकर प्रसन्नता हुई। मेरा मानना है कि पशुपालन को अधिक लाभदायक बनाने के लिए हमें वैज्ञानिक तरीके से 'नस्ल सुधार' पर ध्यान देना होगा। उच्च गुणवत्तायुक्त ब्रीड ही हमारे पशुपालकों की आय को दोगुना करने का आधार बनेगी।
ग्रामीणों द्वारा जन-भागीदारी से निर्मित 'सोम सरोवर' जल संचयन का एक प्रेरणादायी उदाहरण है। इस सरोवर के पानी को पूरे गांव की खेती के साथ ड्रिप इरिगेशन - टपक सिंचाई पद्धति से जोड़ना सराहनीय है। पानी की एक-एक बूंद का ऐसा मितव्ययी उपयोग ही आने वाली पीढ़ियों के लिए जल सुरक्षा सुनिश्चित करेगा।
स्थानीय किसानों के साथ संवाद करते हुए उन्हें रासायनिक खेती त्यागकर गौ-आधारित प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया। यह पद्धति न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ाती है, बल्कि समाज को विषमुक्त और पौष्टिक आहार भी प्रदान करती है। किसानों को सुझाव दिया कि वह कम से कम अपने खेत के एक छोटे हिस्से से इसका प्रयोग अवश्य शुरू करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर के टाउनहॉल में भारतीय शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (IITE) के 8वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता की। एक शिक्षक के रूप में मेरा 35 वर्षों का अनुभव मुझे यही सिखाता है कि शिक्षा केवल एक व्यवसाय नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सबसे पवित्र 'मिशन' है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2010 में विश्व को उत्तम शिक्षक देने के विजन के साथ IITE की स्थापना की थी, जो आज एक विशाल 'वटवृक्ष' बन चुका है।
विश्वविद्यालयों में वर्षों की तपस्या और परिश्रम के बाद विद्यार्थी जो प्राप्त करते हैं, वह 'दान' नहीं बल्कि उनकी साधना की 'दीक्षा' है। 'दीक्षांत' शब्द दीक्षित विद्यार्थियों और उनके गुणों की प्रतिष्ठा को बढ़ाता है।
शिक्षा ही वह एकमात्र माध्यम है जो मनुष्य और अन्य जीवों के बीच भेद स्पष्ट करती है। गुरु के माध्यम से प्राप्त 'नैमित्तिक ज्ञान' ही मनुष्य को प्रकृति के आनंद के अनुरूप सृजन करने के योग्य बनाता है।
हमारे ऋषियों की परंपरा के अनुसार, गर्भाधान से लेकर अंतिम संस्कार तक के 16 संस्कार बालक को कुंदन बनाते हैं। आधुनिक विज्ञान भी मानता है कि गर्भस्थ शिशु संवेदनाएं ग्रहण करना शुरू कर देता है। माता-पिता और आचार्य ही बालक के असली निर्माता हैं।
शिक्षक उस कुम्हार की भांति है जो बालक रूपी कच्ची मिट्टी को श्रेष्ठ आकार देता है। जब राष्ट्र के पास सकारात्मक सोच वाला नेतृत्व होता है, तो अशांति और नक्सलवाद जैसी समस्याएं समाप्त होती हैं। गृहमंत्री श्री अमितभाई शाह द्वारा लिया गया नक्सलवाद को समाप्त करने का लक्ष्य सुरक्षित भारत की ओर एक बड़ा कदम है।
इस वर्ष कुल 223 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जिनमें 14 शोधकर्ता भी शामिल हैं। संस्थान के 95% विद्यार्थियों ने प्लेसमेंट प्राप्त किया है, जो इसकी गुणवत्ता का प्रमाण है।
समारोह के दौरान 'नमो मातृभूमि मिशन शारदाम' के तहत तैयार किए गए 6 शोध प्रोजेक्ट्स और उनकी सार पुस्तिका का लोकार्पण कर उन्हें गुजरात सरकार को समर्पित किया गया।
आने वाले समय में IITE खेल, कला और दिव्यांग बच्चों के विशेष शिक्षण के लिए भी विशेषज्ञ शिक्षक तैयार करेगा।
सभी नव-दीक्षित शिक्षकों को उनके उज्ज्वल भविष्य और राष्ट्र सेवा के संकल्प के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
63वें नेशनल मेरिटाइम डे की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं!
आज लोकभवन, गांधीनगर में 'मर्चेंट नेवी वीक' के अंतर्गत आयोजित 'फ्लैग पिनिंग' समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह विशेष अवसर हमारी समृद्ध समुद्री विरासत और देश की प्रगति में मर्चेंट नेवी के साहसी नाविकों के अमूल्य योगदान को नमन करने का है।
5 अप्रैल 1919 को भारत के पहले स्वदेशी जहाज 'एसएस लॉयल्टी' ने मुंबई से लंदन की यात्रा करके भारतीय नौवहन इतिहास में एक नये युग की शुरुआत की थी।
इस वर्ष की थीम "मैरीटाइम इंडिया: एम्पावरिंग प्रोग्रेस" हमारे समुद्री क्षेत्र को सशक्त बनाने और वैश्विक व्यापार कनेक्टिविटी को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के संकल्प को दर्शाती है।
अपनी लंबी तटरेखा और आधुनिक बंदरगाहों के साथ गुजरात 'ब्लू इकोनॉमी' और 'विकसित भारत' के स्वप्न को साकार करने में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
मैं समुद्र की लहरों के बीच राष्ट्र की सेवा करने वाले सभी नाविकों और उनके परिवारों को बधाई देता हूं। आइए, हम सब मिलकर भारत को एक वैश्विक समुद्री शक्ति बनाने के संकल्प को और सुदृढ़ करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
श्रीकृष्ण-रुक्मणी विवाह सत्कार समारोह: 'एक भारत - श्रेष्ठ भारत' का जीवंत स्वरूप
देवभूमि द्वारका की पावन धरा पर आज श्रीकृष्ण और रुक्मणी जी के भव्य विवाह सत्कार समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भारत की संस्कृति के मूल में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम और योगेश्वर श्रीकृष्ण रहे हैं। श्रीकृष्ण का जीवन कर्म, धर्म, नीति और दायित्व का वह आदर्श प्रकाशपुंज है, जो आज भी मानवता का मार्गदर्शन कर रहा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विज़न से 'माधवपुर घेड़ मेले' को नई ऊंचाइयां मिली हैं। यह आयोजन 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' की भावना को चरितार्थ करता है, जहां द्वारका-गुजरात और उत्तर-पूर्व भारत के संबंध और प्रगाढ़ हुए हैं।
गांधवी से द्वारका तक जिस उत्साह के साथ नव-दंपति का स्वागत किया गया, वह हमारी एकता और समावेशिता का प्रतीक है।
समारोह के दौरान गुजरात और उत्तर-पूर्वी भारत के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत "मनहर माधवपुर" मल्टीमीडिया शो ने श्रीकृष्ण और रुक्मणी जी के जीवन प्रसंगों को जीवंत कर दिया। लोकगायक श्री राजेश आहीर के भजनों ने संपूर्ण वातावरण को 'कृष्णमय' बना दिया।
इस अवसर पर द्वारका नगरपालिका की अध्यक्ष श्रीमती कोमलबेन डाभी जी, विधायक श्री मुलुभाई बेरा जी एवं श्री पबुभा माणेक जी, जिला प्रशासन के अधिकारीगण और विशाल संख्या में उपस्थित द्वारकावासियों की भक्ति और उत्साह ने इस उत्सव को अलौकिक बना दिया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महावीर स्वामी जी के जन्म कल्याणक के अत्यंत पावन अवसर पर कोबा, गांधीनगर स्थित श्री महावीर जैन आराधना केंद्र में एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी के करकमलों द्वारा, राष्ट्रसंत परम पूज्य आचार्यदेव श्री पद्मसागरसूरीश्वरजी महाराज की पावन प्रेरणा से निर्मित 'सम्राट संप्रति संग्रहालय' का भव्य लोकार्पण किया गया। इस गौरवमयी अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी, उप मुख्यमंत्री श्री हर्षभाई संघवी जी एवं अन्य गणमान्य महानुभावों की गरिमामयी उपस्थिति रही।
यह संग्रहालय जैन धर्म के समृद्ध इतिहास, गहन दर्शन और भारतीय संस्कृति का एक अद्भुत संगम है। प्रधानमंत्री जी ने इसकी विभिन्न दीर्घाओं का अवलोकन किया और प्राचीन कलाकृतियों के माध्यम से जैन संस्कृति की गहराई को समझा।
संग्रहालय की सात दीर्घाओं में जैन दर्शन के मूल सिद्धांतों अहिंसा, करुणा और आत्मशुद्धि की शाश्वत परंपरा को आधुनिक ऑडियो-विजुअल प्रस्तुतियों के साथ जीवंत किया गया है।
यहां दुर्लभ प्राचीन प्रतिमाएं और हस्तलिखित ग्रंथ संरक्षित हैं, जो भारत के ज्ञान और आध्यात्मिकता के वैभव को दर्शाते हैं। यह दिव्य संग्रहालय मात्र एक भवन नहीं, बल्कि एक ऐसा 'तीर्थ' है जो हर आगंतुक को शांति, आत्म-चिंतन और सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव करवाएगा।
महावीर स्वामी जी के सत्य और अहिंसा के संदेश को आधुनिक पीढ़ी तक पहुंचाने का यह प्रयास स्तुत्य है। सम्राट संप्रति की ऐतिहासिक विरासत को समर्पित यह संग्रहालय हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान का प्रकाश स्तंभ बनेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात की धरा पर आदरणीय प्रधानमंत्री जी का आत्मीय स्वागत...
गुजरात की पावन और प्रगतिशील धरा पर देश के प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का आगमन सदैव एक नई ऊर्जा और उत्साह लेकर आता है।
गुजरात के एक दिन के दौरे पर पधारे प्रधानमंत्री जी का आज अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनके ओजस्वी नेतृत्व में देश नये सोपान तय कर रहे हैं।
प्रधानमंत्री जी की अगवानी के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्रभाई पटेल जी, उप मुख्यमंत्री श्री हर्षभाई संघवी जी, प्रोटोकॉल मंत्री श्री जीतुभाई वाघाणी जी सहित के महानुभावों ने भी उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री जी का गुजरात के प्रति विशेष लगाव और उनका मार्गदर्शन राज्य की लोक-कल्याणकारी योजनाओं को निरंतर संबल प्रदान करता है।
प्रधानमंत्री जी के इस संक्षिप्त प्रवास से राज्य के विकास संकल्पों को पुनः एक नयी दिशा और गति प्राप्त होगी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भावनगर जिले की तलाजा तहसील स्थित बेला गांव में आयोजित 'प्राकृतिक कृषि परिसंवाद' में किसानों से संवाद किया।
किसानों का प्राकृतिक खेती के प्रति बढ़ता उत्साह इस बात का प्रमाण है कि अब हमारा अन्नदाता जागरूक हो रहा है।
प्राकृतिक खेती करना केवल एक कृषि पद्धति नहीं, बल्कि मानवता की सेवा और 'ईश्वरीय कार्य' है। यह धरती माता को बंजर होने से बचाने का एकमात्र मार्ग है।
किसानों के साथ अपना अनुभव साझा किया कि कैसे गुरुकुल कुरुक्षेत्र में पिछले 9 वर्षों से 180 एकड़ भूमि पर बिना किसी यूरिया, डीएपी या कीटनाशक के उत्कृष्ट उत्पादन लिया जा रहा है।
यह धारणा पूरी तरह गलत है कि प्राकृतिक खेती में उत्पादन कम होता है। इसके विपरीत, यह 'शून्य लागत' वाली पद्धति है जो मिट्टी की उर्वरता को भी बढ़ाती है।
जैविक खेती में बाहर से सामग्री लानी पड़ती है, जबकि प्राकृतिक खेती पूरी तरह देशी गाय पर आधारित है। इसमें बाहर से कुछ भी खरीदने की आवश्यकता नहीं है।
रसायनों का प्रकोप इतना बढ़ गया है कि हाल ही में 105 माताओं के दूध के नमूनों में कीटनाशक और यूरिया के अंश मिले हैं। यह हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए एक खतरे की घंटी है। इसे रोकने का समाधान केवल प्राकृतिक कृषि है। वैैधानिक चेतावनी के रूप में हमें इसे स्वीकार करना होगा।
परिसंवाद के दौरान प्राकृतिक खेती अपनाने वाले कर्मठ किसानों को बी.आर.सी. यूनिट सहायता के चेक प्रदान किए गए।
तलाजा विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री गौतमभाई चौहान जी का स्वयं एक प्राकृतिक किसान होना और पिछले 5 वर्षों से मूंगफली और बाजरे का सफल उत्पादन लेना, क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए सबसे बड़ा उदाहरण है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भावनगर जिले के बेला गांव प्रवास के दौरान गांव के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के साधारण कक्ष में रात्रि विश्राम किया।
दूसरे दिन सुबह राजपरा-2 गांव में प्रगतिशील किसान भाई श्री महेशभाई कालुभाई धामेलिया के प्राकृतिक फार्म का भ्रमण किया। यहां किसानों, कृषि सखियों और मास्टर ट्रेनर्स के साथ संवाद किया।
प्राकृतिक खेती केवल फसलों को उगाने की विधि नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने और मानवता की सेवा करने का एक ईश्वरीय मार्ग है।
रासायनिक खेती खर्चीली और हानिकारक है, जबकि प्राकृतिक कृषि एक वैज्ञानिक पद्धति है जो मात्र एक देशी गाय के आधार पर संभव है। इसमें बाहर से महंगे खाद या कीटनाशक खरीदने की कोई आवश्यकता नहीं है।
रसायनों के कारण मिट्टी का ऑर्गेनिक कार्बन 0.5 फीसदी से भी कम रह गया है, जिससे धरती बंजर और कठोर हो रही है। प्राकृतिक खेती इस ऑर्गेनिक कार्बन को बढ़ाकर भूमि को फिर से जीवंत और उपजाऊ बनाती है।
कैंसर, मधुमेह और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का मुख्य कारण रसायन युक्त अन्न है। विष-मुक्त आहार ही एक स्वस्थ भारत की नींव है।
देशी गायों की नस्ल सुधारने और दूध उत्पादन बढ़ाने के लिए 'सेक्स सॉर्टेड सीमन' जैसी वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाना समय की मांग है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांव के विकास के लिए जन-भागीदारी और सामूहिक उत्तरदायित्व ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'विकसित भारत' स्वप्न को धरातल पर उतार सकते हैं।
भावनगर जिले की तलाजा तहसील स्थित बेला गांव में आयोजित रात्रि सभा में ग्रामजनों से आह्वान किया कि वह इस गांव को आदर्श गांव के रूप में विकसित करने का संकल्प लें। प्राकृतिक खेती न केवल लागत घटाती है, बल्कि हमें और हमारी आने वाली पीढ़ियों को जहर-मुक्त आहार भी प्रदान करती है।
हणोल गांव ने स्वच्छता, सघन वृक्षारोपण और सामूहिक जिम्मेदारी के माध्यम से एक अनूठी पहचान बनाई है। बेला गांव में भी वही क्षमता और उत्साह है कि वह विकास का एक नया कीर्तिमान स्थापित करे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को हमें अपने संस्कारों का हिस्सा बनाना चाहिए। जन्मदिन जैसे शुभ अवसरों पर वृक्षारोपण की परंपरा हमें प्रकृति से जोड़ती है।
समाज के सर्वांगीण विकास के लिए बच्चों की शिक्षा सर्वोपरि है। सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाते हुए हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि गांव का हर बच्चा शिक्षित और संस्कारित हो। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भावनगर जिले के बेला गांव के प्रवास के दौरान गांव के अनुसूचित जाति परिवार के श्री केशुभाई पड़ाया के घर उनके परिवार के साथ भोजन करने का अवसर मिला।
परिवार के सदस्यों के साथ जमीन पर बैठकर शुद्ध देशी भोजन ग्रहण किया। भोजन के साथ-साथ परिवार के साथ एक अभिभावक के रूप में खुलकर संवाद किया। उनके जीवन के अनुभव, उनकी आशाएं और गांव के विकास के प्रति उनके दृष्टिकोण को जानना बहुत सुखद रहा।
भारतीय संस्कृति की असली सुंदरता हमारे गांवों की इसी सादगी और सामाजिक समरसता में निहित है। जहां प्रेम और सम्मान हो, वहीं सुख और शांति का वास होता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भावनगर जिले की तलाजा तहसील स्थित बेला गांव के प्रवास के दौरान ग्रामीणों के उत्साह और सेवा भाव को देखकर मन प्रसन्न हो गया। गांव के विकास और पर्यावरण की रक्षा के लिए सामुदायिक प्रयास ही सबसे सशक्त माध्यम हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान को गति देते हुए गांव के बाबरडी तालाब के निकट वृक्षारोपण किया। सभी ग्रामवासियों से आग्रह किया कि वह न केवल पौधे लगाएं, बल्कि अपनी मां की स्मृति में लगाए गए इन पौधों की संतान की भांति देखभाल करने की जिम्मेदारी भी लें।
वृक्षारोपण के साथ ही बेला गांव में ग्रामजनों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया। जब गांव का हर नागरिक स्वयं झाड़ू उठाता है, तब 'स्वच्छ भारत' का सपना धरातल पर सच होता है।
आइए, हम सब मिलकर अपने गांव को हरा-भरा, स्वच्छ और आदर्श बनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करना ही नहीं, बल्कि प्राप्त विद्या के माध्यम से समाज के जीवन को सरल और सुखमय बनाने का एक पवित्र संकल्प है।
भावनगर के 'अटल ऑडिटोरियम' में आयोजित महाराजा कृष्णकुमारसिंहजी भावनगर विश्वविद्यालय के 10वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर युवा शक्ति के उत्साह को साझा करने का अवसर मिला।
आज समाज में जब नैतिक मूल्यों का ह्रास हो रहा है, तब शिक्षित युवाओं का यह दायित्व है कि वह सत्य, धर्म, दया और परोपकार के मार्ग पर चलकर समाज को प्रकाशित करें। बुराई के बदले भलाई का मार्ग चुनना ही वास्तविक शिक्षा है।
इस गौरवशाली अवसर पर 12,704 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं, जिनमें 86 गोल्ड मेडल और 42 पुरस्कार विजेता शामिल हैं। साथ ही, 22 शोधकर्ताओं को Ph.D. की उपाधि से अलंकृत किया गया। सभी युवा साथियों को उनके उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं।
समारोह के दौरान डिजी लॉकर ऐप के माध्यम से डिजिटल माध्यम से डिग्रियां प्रदान की गईं, जो हमारे देश की बदलती और आधुनिक होती व्यवस्था का प्रतीक है।
कार्यक्रम के प्रारंभ में विश्वविद्यालय परिसर में लगे प्राकृतिक कृषि के स्टॉल्स का अवलोकन किया। यह देखकर संतोष हुआ कि शैक्षणिक संस्थान भी अब 'जहर मुक्त खेती' के इस राष्ट्रीय मिशन में रुचि ले रहे हैं।
इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती नीमुबेन बांभणिया जी और कृषि मंत्री श्री जीतूभाई वाघाणी जी की उपस्थिति ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
आइए, हम सब मिलकर वर्ष 2047 तक प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'विकसित भारत' संकल्प को सिद्ध करने की दिशा में अपना योगदान दें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद जिले के वदोड़ गांव में बिताए पल मेरे हृदय के अत्यंत करीब रहेंगे। रमीलाबेन के घर वह सादा और सात्विक भोजन, प्राथमिक विद्यालय के नन्हे बच्चों के साथ सुबह का योग और रात्रि सभा में ग्रामीणों का वह अपार स्नेह, यही हमारे भारत की वास्तविक शक्ति और संस्कृति है।
स्वच्छता का श्रमदान हो या 'एक पेड़ मां के नाम' का संकल्प, वदोड़ के निवासियों ने दिखा दिया कि जब जन-भागीदारी जुड़ती है, तो गांव का कल्याण सुनिश्चित है। इन अविस्मरणीय यादों को शब्दों में पिरोना कठिन है।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्राकृतिक कृषि केवल खेती पद्धति ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने और मानवता की सेवा का एक ईश्वरीय कार्य है।
गांधीनगर के भास्करचार्य राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुप्रयोग एवं भू-सूचना विज्ञान संस्थान (BISAG) के माध्यम से आज राज्यभर के किसानों, कृषि सखियों, किसान मित्रों, मास्टर ट्रेनर्स और कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ वर्चुअल संवाद करने का अवसर मिला।
जैविक खेती में मेहनत और लागत अधिक है तथा उत्पादन कम होता है। इसके विपरीत, प्राकृतिक कृषि शून्य लागत वाली वैज्ञानिक पद्धति है। इसमें बाहर से महंगे खाद या कीटनाशक खरीदने की कोई आवश्यकता नहीं है। घर में मात्र एक देशी गाय का होना पर्याप्त है।
देशी गाय के 1 ग्राम गोबर में 300 से 500 करोड़ सूक्ष्म जीवाणु होते हैं। जब बेसन, गुड़, मिट्टी, गोबर और गोमूत्र मिलाकर 'जीवामृत' तैयार किया जाता है, तो इसमें मौजूद बैक्टीरिया हर 20 मिनट में दोगुने हो जाते हैं। मात्र 72 घंटों में अरबों-खरबों मित्र जीवाणु तैयार होते हैं जो मिट्टी को उपजाऊ बनाते है और मिट्टी के खनिजों को पौधों के भोजन में बदलने में सहायक होते हैं।
यूरिया और डीएपी के अंधाधुंध उपयोग से मिट्टी का ऑर्गेनिक कार्बन 0.5 फीसदी से भी नीचे चला गया है, जिससे जमीन कठोर हो गई है। यह वर्षा जल को सोख नहीं पाती, जिससे बाढ़ और सूखे जैसी आपदाएं आती हैं। कैंसर, मधुमेह और हृदय रोग जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। माताओं के दूध में भी रसायनों के अंश मिलना अत्यंत चिंताजनक है।
सभी किसान भाइयों से आग्रह है कि वह अपनी कुल भूमि के चौथे भाग पर प्रायोगिक तौर पर प्राकृतिक खेती की शुरुआत करें। जब आप परिणाम देखेंगे, तो स्वतः ही पूरे खेत को प्राकृतिक बना लेंगे।
गांव गांव जाकर किसानों को प्रशिक्षित कर रहे मास्टर ट्रेनर्स, किसान मित्र और कृषि सखियां सबसे पहले अपने स्वयं के खेत को 'मॉडल फार्म' बनाएं, क्योंकि किसान देखकर जल्दी सीखता है।
आइए, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन' के अंतर्गत हर गांव में कम से कम 75 प्राकृतिक किसान तैयार करने का संकल्प लें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद जिले के वडोद गांव में आयोजित 'प्राकृतिक कृषि परिसंवाद' में उपस्थित होकर किसान भाई-बहनों से संवाद करने का अवसर मिला।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'जहरमुक्त खेती' विजन को साकार करने के लिए हमारे अन्नदाता अब एक नये संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं। कार्यक्रम से पूर्व, यहां लगे प्राकृतिक उत्पादों के स्टॉल्स का निरीक्षण कर किसानों के उत्साह को देखकर मन प्रफुल्लित हो गया।
कभी हमारी मिट्टी में 2 फीसदी से 2.5 फीसदी ऑर्गेनिक कार्बन था, जो अंधाधुंध रासायनिक उर्वरकों के उपयोग के कारण घटकर मात्र 0.2 फीसदी से 0.5 फीसदी रह गया है। बंजर और कठोर होती जमीन को बचाने का समाधान केवल प्राकृतिक कृषि है।
रासायनिक खेती कैंसर, मधुमेह और हृदय रोग जैसी गंभीर बीमारियों का कारण बन रही है। आज के युग में हमें 'फैमिली डॉक्टर' से कहीं अधिक 'फैमिली प्राकृतिक किसान' की आवश्यकता है। शुद्ध भोजन ही बीमारियों को हमसे दूर रखेगा।
जैविक और प्राकृतिक खेती में जमीन-आसमान का अंतर है। प्राकृतिक खेती पूरी तरह कुदरती है, जिसमें बाहर से कोई 'इनपुट' लेने की ज़रूरत नहीं होती। यह उत्पादन बढ़ाने के साथ-साथ मिट्टी की उर्वरता को भी पुनर्स्थापित करती है।
आने वाली पीढ़ियों को विष-मुक्त अन्न और उपजाऊ धरती सौंपना हमारा सामूहिक दायित्व है। आइए, हम सब मिलकर इस मिशन का हिस्सा बनें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद जिले के वडोद गांव प्रवास के दौरान प्रगतिशील किसान श्री वजेसंगभाई डाभी के प्राकृतिक फार्म का दौरा किया। खेत में लगभग 150 किसान भाई-बहनों की उपस्थिति और प्राकृतिक खेती के प्रति उनका समर्पण देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ।
खेत में चारपाई पर बैठकर किसान भाइयों और बहनों के साथ सहजता से बातचीत की। गांव की मिट्टी और खेतों के बीच होने वाले ऐसे संवाद ही ग्रामीण भारत की आत्मा हैं।
उपस्थित किसानों को प्राकृतिक खेती के पांच आयामों के महत्व और क्रियान्वयन की जानकारी दी, जिससे लागत शून्य होती है और भूमि की उपजाऊ क्षमता बढ़ती है।
श्री वजेसंगभाई डाभी के फार्म में प्राकृतिक पद्धति से तैयार हो रही फसलों का बारीकी से निरीक्षण किया और उनकी इस लगन के लिए उन्हें बधाई दी। स्थानीय स्तर पर उत्पाद के विक्रय और विपणन व्यवस्था को लेकर भी मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान कई अन्य किसानों ने भी जहरमुक्त प्राकृतिक खेती अपनाने के बाद आए सकारात्मक बदलावों और अपनी सफलता की गाथाओं को साझा किया।
प्राकृतिक खेती केवल एक कृषि पद्धति नहीं, बल्कि हमारे देश के स्वास्थ्य और भविष्य को सुरक्षित रखने का मार्ग है। विषमुक्त अन्न उगाकर ही हम एक स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण कर सकते हैं। स्थानीय स्तर पर बिक्री केंद्र खुलने से किसानों को सीधे अपनी उपज बेचने में आसानी होगी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद जिले के वडोद गांव प्रवास के दौरान प्राथमिक विद्यालय के एक साधारण कक्ष में रात्रि विश्राम किया। सुबह की पहली किरण के साथ विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास किया।
बच्चों के साथ मिलकर कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास किया। पूरे वातावरण को सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर करने के लिए सामूहिक रूप से गायत्री मंत्रोच्चार के साथ योग सत्र को विराम दिया गया।
नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ रहता है, मन एकाग्र बनता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। बच्चों को जीवन में अनुशासन, कड़े परिश्रम और सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाने के लिए प्रेरित किया।
सादगी और अनुशासन ही वह धुरी है जो हमें अपनी जड़ों से जोड़कर राष्ट्र निर्माण की शक्ति प्रदान करती है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद जिले की दसक्रोई तहसील के वडोद गांव में आयोजित रात्रि सभा में ग्रामजनों से आत्मीय संवाद किया।
जहरीले रसायनों के दुष्प्रभावों को देखते हुए मैंने स्वयं प्राकृतिक खेती का संकल्प लिया था। इस पद्धति से मिट्टी का ऑर्गेनिक कार्बन बढ़ता है, लागत कम होती है और किसानों को अधिक लाभ मिलता है।
शिक्षा किसी भी समाज के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव है। हमें बच्चों को श्रेष्ठ शिक्षा के साथ-साथ उच्च संस्कारों से भी सींचना होगा, ताकि वह परिवार और राष्ट्र का नाम रोशन कर सकें।
यदि हम एक सशक्त भविष्य चाहते हैं, तो अपनी भावी पीढ़ी को नशे के अंधकार से दूर रखना होगा।
डेयरी क्षेत्र के विकास के लिए गायों की नस्ल सुधारने के लिए 'सेक्स सॉर्टेड सीमन' जैसी वैज्ञानिक पद्धतियां अपनानी चाहिए, जिससे दुग्ध उत्पादन और पशुपालकों की आय में वृद्धि हो सके।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'स्वच्छ और आत्मनिर्भर भारत' विजन को साकार करने के लिए गांवों का मजबूत होना अत्यंत आवश्यक है।
जब हम पूरी निष्ठा और परिश्रम से आगे बढ़ते हैं, तो प्रकृति भी हमारा साथ देती है। दूसरों के सुख-दु:ख में सहभागी होना ही सच्चा धर्म है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद के वडोद गांव प्रवास के दौरान अनुसूचित जाति परिवार की रमीलाबेन परमार के घर उनके परिवार के सदस्यों के साथ जमीन पर बैठकर सादा और पारंपरिक भोजन ग्रहण करना अत्यंत तृप्तिदायक रहा।
भोजन के दौरान रमीलाबेन के परिजनों के साथ आत्मीय संवाद में ग्रामीण जीवन की सहजता, उनकी सरलता और उनकी आशाओं को करीब से जानने का अवसर मिला। सामाजिक समरसता और अपनत्व ही हमारी भारतीय संस्कृति की सच्ची आत्मा है, जहां कोई भेद नहीं, केवल प्रेम और सम्मान का भाव सर्वोपरि होता है।
रमीलाबेन और उनके पूरे परिवार का यह स्नेहपूर्ण आतिथ्य सदैव स्मरणीय रहेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद जिले की दसक्रोई तहसील के वडोद गांव प्रवास के दौरान ग्रामीण जीवन की सहजता और पर्यावरण के प्रति यहां के लोगों की जागरूकता देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। गांव के विकास की असली नींव स्वच्छता और प्रकृति के संरक्षण में ही टिकी है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत ग्रामजनों के साथ वृक्षारोपण किया। ग्रामवासियों से आग्रह किया कि वह अपनी माता के नाम एक पौधा अवश्य लगाएं और बड़े होने तक उसकी देखभाल भी करें। यह प्रकृति के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
"स्वच्छता ही सेवा" मंत्र को आत्मसात करते हुए ग्रामीणों के साथ झाड़ू उठाकर श्रमदान किया। गांव को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने में दिन-रात योगदान देने वाले 3 सफाईकर्मियों को सम्मानित किया।
बातचीत के दौरान ग्रामीणों से अनुरोध किया कि वह अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता अपनाएं। जब हमारा परिवेश स्वच्छ होगा, तभी बीमारियां हमसे दूर रहेंगी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्राकृतिक खेती, शिक्षा, अनुशासन, संस्कृति और राष्ट्र निर्माण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर एक विशेष संवाद!
@narendramodi @PMOIndia @AmitShah @Bhupendrapbjp
@InfoGujarat @tv9gujarati
youtube.com/live/jS_Ytiz8uIc -
Acharya Devvrat reposted
Tv9 Gujarati
@tv9gujarati
શું તમે જાણો છો રાજ્યપાલ આચાર્ય દેવવ્રતજીનો સંઘર્ષ?
પ્રાકૃતિક ખેતીને મિશન બનાવનાર અને શિક્ષણ ક્ષેત્રે ક્રાંતિ લાવનાર આચાર્ય દેવવ્રતજીની વણખૂટી વાતો! તેમની રાજકીય સફરના અજાણ્યા પાસાઓ પરથી ઉઠશે પડદો.
ચૂકશો નહીં, ગુજરાતના પ્રથમ નાગરિકનો પ્રથમ ગુજરાતી પોડકાસ્ટ!
#acharyadevvrat #gujaratgovernor #inspiration #successstory #leadership #motivation #tv9gujarati
@ADevvrat @kinjalmishra211This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भिवानी, हरियाणा की पावन धरा पर हरियाणा योग प्राकृतिक चिकित्सालय ट्रस्ट,भिवानी द्वारा आयोजित 'जगन्नाथ सर्राफ वैलनेस सेंटर' के भव्य उद्घाटन समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। लगभग छह दशक पहले यहां प्राकृतिक चिकित्सा की जो नींव रखी गई थी, आज वह एक विशाल वटवृक्ष का रूप ले चुकी है।
स्वर्गीय श्री जगन्नाथ जी सर्राफ और स्वर्गीय गीता देवी जी की पावन स्मृति में निर्मित यह नया भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि सेवा का एक जीवंत मंदिर है। श्री बृजलाल जी सर्राफ और उनके परिवार ने अपने माता-पिता के संस्कारों को जिस प्रकार नि:स्वार्थ भाव से समाज की सेवा में लगाया है, वह अत्यंत अनुकरणीय है। अपनी सामर्थ्य का उपयोग समाज के स्वास्थ्य के लिए करना ही पितरों को सच्ची श्रद्धांजलि है।
प्राकृतिक चिकित्सा केवल इलाज की पद्धति ही नहीं वरन जीवन जीने की एक कला है। हमारा शरीर पंचतत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश से बना है। जब-जब हम प्रकृति से दूर भागते हैं, बीमारियों के जाल में फंसते हैं।
आधुनिक मशीनों और सुविधाओं से लैस यह नया केंद्र भिवानी और आसपास के क्षेत्रों के लिए आरोग्य का एक प्रमुख केंद्र बनेगा।
आइए, हम सब प्रकृति के करीब लौटें और एक स्वस्थ राष्ट्र का निर्माण करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बनासकांठा के उत्तमपुरा (डांगिया) गांव और सरदारकृषिनगर दांतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय के इस प्रवास ने मन को असीम संतोष और ऊर्जा से भर दिया।
किसानों के साथ प्राकृतिक कृषि परिसंवाद, 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण, ग्रामीणों के साथ मिलकर स्वच्छता का श्रमदान, ग्रामजनों के साथ संवाद, बच्चों के साथ सुबह योग, प्राकृतिक कृषि फार्म का दौरा और आदिवासी परिवार के घर सात्विक भोजन, यह यादें अविस्मरणीय है।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर आयोजित 'गुरुकुल शिक्षा उत्सव' के दूसरे दिन सातवीं और आठवीं कक्षा में प्रवेश हेतु पधारे 4,000 से अधिक विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों को संबोधित करने का अवसर मिला।
आज के दौर में मोबाइल, टीवी और सोशल मीडिया का अत्यधिक उपयोग युवाओं को किताबों और हमारे पुरातन संस्कारों से दूर कर रहा है। ऐसे में बच्चों को एक स्वच्छ और अनुशासित वातावरण देना अभिभावकों के लिए चुनौती है, जिसका एकमात्र समाधान गुरुकुलीय शिक्षा पद्धति है।
प्राचीनकाल में राजा-महाराजाओं के बालक भी सुविधाओं का त्याग कर गुरुकुलों में रहकर 'शस्त्र और शास्त्र' की शिक्षा लेते थे। गुरुकुल बच्चे को उसी प्रकार सुरक्षित और संस्कारित रखता है जैसे मां का गर्भ। हमारे यहां बच्चों को 16 संस्कारों से जोड़कर उनका सर्वांगीण विकास किया जाता है।
आधुनिक शिक्षा तकनीकी ज्ञान तो दे सकती है, लेकिन बड़ों के प्रति आदर, संकट में धैर्य और समाज के प्रति दायित्व का बोध केवल गुरुकुल की तपस्वी जीवनशैली से ही संभव है।
गुरुकुल के विद्यार्थी न केवल 10वीं-12वीं की मेरिट में स्थान बना रहे हैं, बल्कि NDA, NEET, IIT और NIT जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में भी बड़ी संख्या में चयनित हो रहे हैं। एडवांस लर्निंग और क्रिटिकल थिंकिंग प्रोग्राम के माध्यम से हम उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार कर रहे हैं।
बच्चों को 'कम्फर्ट जोन' से बाहर निकालना अनिवार्य है। खेल और योग के माध्यम से उन्हें शारीरिक और वैचारिक रूप से इतना मजबूत बनाया जाता है कि वह राष्ट्र निर्माण के स्तंभ बन सकें।
अभिभावकों से मेरा आग्रह है कि बच्चों को आत्मनिर्भर बनाएं। जब वह मानसिक और आध्यात्मिक रूप से सशक्त होंगे, तभी अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन करेंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुरुकुल ज्योतिसर, कुरुक्षेत्र में आयोजित “गुरुकुल शिक्षा उत्सव” में देश के विभिन्न क्षेत्रों से आए हजारों अभिभावकों और विद्यार्थियों से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। बड़ी संख्या में युवाओं और अभिभावकों का यह उत्साह इस बात का प्रमाण है कि समाज में पुनः मूल्यनिष्ठ और संस्कारयुक्त शिक्षा की आवश्यकता को गहराई से अनुभव किया जा रहा है।
गुरुकुल शिक्षा पद्धति केवल पुस्तकीय ज्ञान तक ही सीमित नहीं है, बल्कि यह विद्यार्थियों के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक विकास के साथ-साथ उनमें मानवीय मूल्यों, अनुशासन और वैदिक संस्कारों का भी निर्माण करती है। गुरुकुल का उद्देश्य केवल सफल विद्यार्थी तैयार करना नहीं, बल्कि ऐसे जागरूक और संवेदनशील नागरिक बनाना है जो अपने परिवार, समाज और राष्ट्र के प्रति उत्तरदायी हों।
आज के समय में जब अनेक युवा अत्यधिक प्रतिस्पर्धा और तनाव के बीच दिशा खोज रहे हैं, तब गुरुकुल शिक्षा उन्हें संतुलित, अनुशासित और आत्मविश्वासी जीवन की प्रेरणा देती है। यहां विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ प्राकृतिक खेती, गौसंवर्धन, स्वावलंबन और भारतीय जीवन मूल्यों का भी प्रशिक्षण दिया जाता है।
मुझे विश्वास है कि गुरुकुलों से शिक्षा प्राप्त करने वाली नयी पीढ़ी न केवल अपने माता-पिता का सहारा बनेगी, बल्कि राष्ट्र निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत संकल्प को साकार करने में अपना अमूल्य योगदान देगी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के समापन अवसर पर सदन को संबोधित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
हरियाणा के जनप्रतिनिधियों के बीच 'प्राकृतिक खेती' जैसे महत्वपूर्ण विषय पर चर्चा करना मेरे लिए अत्यंत गौरवपूर्ण क्षण रहा।
रासायनिक खेती के कारण हमारी उपजाऊ भूमि बंजर हो रही है। अब समय आ गया है कि हम जहर मुक्त खेती अपनाकर धरती माता की सेहत सुधारें।
प्राकृतिक खेती न केवल लागत को शून्य करती है, बल्कि किसानों की आय में भी गुणात्मक वृद्धि सुनिश्चित करती है।
हमारा लक्ष्य अगली पीढ़ी को शुद्ध आहार, स्वच्छ जल और सुरक्षित पर्यावरण देना है। 'प्राकृतिक खेती' ही 'स्वस्थ भारत' का असली आधार है।
आइए, हम सब मिलकर कृषि के इस गौरवशाली मिशन को जन-आंदोलन बनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में नेशनल डिफेंस कॉलेज के अध्ययन कार्यक्रम में सहभागी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य भेंट की। इस प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व रियर एडमिरल संदीप सिंह संधु जी कर रहे थे, जिसमें भारतीय सशस्त्र बलों के अधिकारी, मित्र देशों के सैन्य प्रतिनिधि तथा सिविल सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित थे।
इस अवसर पर राष्ट्र की सुरक्षा और समृद्धि के विभिन्न आयामों पर सार्थक चर्चा हुई। किसी भी राष्ट्र की वास्तविक सुरक्षा केवल सीमाओं की रक्षा तक सीमित नहीं होती, बल्कि उसकी आर्थिक मजबूती, स्वस्थ समाज और सुदृढ़ कृषि व्यवस्था भी उतनी ही आवश्यक होती है।
आज के समय में प्राकृतिक कृषि केवल खेती की पद्धति नहीं, बल्कि राष्ट्र की आर्थिक और पर्यावरणीय सुरक्षा का सशक्त आधार बन सकती है। जब किसान रासायनिक खेती से मुक्त होकर प्रकृति के अनुरूप खेती करता है, तब भूमि की उर्वरता सुरक्षित रहती है, मानव स्वास्थ्य बेहतर होता है और देश की अर्थव्यवस्था भी सुदृढ़ होती है।
देश-विदेश से आए इन अधिकारियों के साथ संवाद के माध्यम से भारत की विकास यात्रा, आत्मनिर्भरता और सतत् विकास के विषयों पर विचार साझा करना अत्यंत प्रेरक अनुभव रहा। मुझे विश्वास है कि ज्ञान, अनुभव और समर्पण से परिपूर्ण यह संवाद राष्ट्रहित में नई प्रेरणा और दिशा प्रदान करेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बनासकांठा के उत्तमपुरा - डांगिया गांव में प्रगतिशील किसान श्री ईश्वरभाई भूतड़िया के प्राकृतिक कृषि फार्म का भ्रमण कर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ।
किसानों को प्राकृतिक खेती के पांच महत्वपूर्ण आयामों जीवामृत, बीजामृत, आच्छादन, वाप्सा और मिश्रित खेती के वैज्ञानिक महत्व को विस्तार से समझाया। यही वह तकनीक है जिससे लागत शून्य हो जाती है और जमीन की उर्वरता कई गुना बढ़ जाती है।
आज कोई भी व्यक्ति असाध्य बीमारियों से पीड़ित नहीं होना चाहता। हर कोई स्वस्थ जीवन की कामना करता है, जिसका एकमात्र विकल्प 'प्राकृतिक आहार' है। जहरमुक्त प्राकृतिक खेती न केवल मिट्टी को बचाती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से भी सुरक्षित रखती है।
ईश्वरभाई का मॉडल अनुकरणीय है। आम जैसे लंबे समय के फल के साथ पपीता और गेंदे जैसे कम समय के अंतर-फसल उगाकर किसान पहले ही महीने से आय प्राप्त कर सकता है। इससे किसान 'आत्मनिर्भर' बनता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने प्राकृतिक खेती को एक राष्ट्रीय मिशन बनाया है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि स्वस्थ और समृद्ध किसान ही 'विकसित भारत 2047' के सपने को साकार करेगा।
जब मैं मिट्टी की गुणवत्ता और ऑर्गेनिक कार्बन में सुधार देखता हूं, तो मेरा यह विश्वास और भी दृढ़ हो जाता है कि हमारी प्राचीन भारतीय कृषि पद्धति ही दुनिया का भविष्य है। ईश्वरभाई जैसे मेहनती किसानों का परिश्रम ही देश को समृद्धि की ओर ले जाएगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बनासकांठा प्रवास के दौरान उत्तमपुरा-डांगिया प्राथमिक विद्यालय के साधारण कक्ष में रात्रि विश्राम करना मेरे लिए अत्यंत सुखद अनुभव रहा। ग्रामीण जीवन की सहजता और विद्यालय के इस पवित्र वातावरण ने मन को शांति और आत्मीयता से भर दिया।
प्रातः काल विद्यालय के नन्हे विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास किया। बच्चों के उत्साह और उनकी एकाग्रता को देखकर मन प्रसन्न हो गया।
योग केवल व्यायाम ही नहीं, बल्कि मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य का आधार है। नियमित योगाभ्यास से न केवल एकाग्रता बढ़ती है, बल्कि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी मजबूत होती है।
योग हमारे जीवन में अनुशासन और सकारात्मकता का संचार करता है। मेरा सभी विद्यार्थियों और युवाओं से आग्रह है कि वह योग को अपनी दैनिक जीवनशैली का हिस्सा बनाएं। एक स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क का निवास होता है।
सादगीपूर्ण जीवन और अनुशासन ही वह मार्ग है जो हमें अपनी जड़ों से जोड़कर राष्ट्र निर्माण की शक्ति प्रदान करता है। उत्तमपुरा विद्यालय के उत्साही बच्चों के साथ बिताए यह पल सदैव स्मरणीय रहेंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बनासकांठा जिले के उत्तमपुरा (डांगिया) गांव प्रवास के दौरान ग्रामीणों का जो प्रेम और उत्साह देखने को मिला, वह अभिभूत करने वाला है। किसी भी गांव का सच्चा विकास तभी संभव है जब वहां के लोग एकता, परिश्रम और सामूहिक संकल्प के साथ आगे बढ़ें।
प्राकृतिक कृषि अभियान आज गुजरात में एक जन-आंदोलन बन चुका है। मुझे प्रसन्नता है कि राज्य के 8 लाख किसान प्राकृतिक कृषि अपना चुके हैं। यह पद्धति न केवल लागत घटाती है, बल्कि आने वाली पीढ़ी को स्वस्थ जीवन भी देती है।
शिक्षा के बिना किसी का उद्धार संभव नहीं है। ग्रामवासियों से आग्रह किया कि बिना किसी भेदभाव के गांव के हर बेटे-बेटी को श्रेष्ठ शिक्षा दिलाएं। शिक्षा ही समाज के सर्वांगीण विकास की मजबूत नींव है।
पूज्य बापू के विचारों को अपनाते हुए सप्ताह में कम से कम 60 मिनट गांव की स्वच्छता को दें। साथ ही, बच्चों के जन्मदिन पर भारतीय प्रजाति के वृक्ष लगाएं। यदि तीन साल हम इन पौधों को संभालेंगे, तो भविष्य में यह वृक्ष हमें और हमारे पर्यावरण को संभालेंगे।
हमारे पशुपालक भाई-बहन गायों की नस्ल सुधारने के लिए 'सेक्स सॉर्टेड सीमन' जैसी आधुनिक और सस्ती पद्धतियों को अपनाएं, जिससे कम खर्च में बेहतर दुग्ध उत्पादन और आय में वृद्धि हो सके।
जब हम निष्ठा से प्रयास करते हैं, तो प्रकृति भी हमारा साथ देती है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्ध करने के लिए हमारे गांवों का जागरूक होना अनिवार्य है। नशामुक्त, स्वच्छ और शिक्षित गांव ही आदर्श समाज की पहचान है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बनासकांठा जिले के उत्तमपुरा (डांगिया) गांव के प्रवास के दौरान गांव के अनुसूचित जनजाति परिवार के श्री बाबूभाई माजिराणा जी के निवास पर उनके परिवार के साथ जमीन पर बैठकर 'सादा और शुद्ध' भोजन ग्रहण करने का सौभाग्य मिला।
परिवार के सदस्यों के साथ हुई वह सहज बातचीत, उनके जीवन के अनुभव और बच्चों का उत्साह, भारतीय संस्कृति की असली सुंदरता इसी समरसता और अपनत्व में है। बाबूभाई के परिवार का यह प्रेमपूर्ण आतिथ्य सदैव स्मरणीय रहेगा।
गांव का विकास और ग्रामीणों के साथ यह सीधा जुड़ाव ही प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्ध करने की असली ऊर्जा है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बनासकांठा के उत्तमपुरा (डांगिया) गांव में 'स्वच्छता' और 'पर्यावरण संरक्षण' के अद्भुत संगम का साक्षी बनने का अवसर मिला। प्रकृति की रक्षा और धरती की शुद्धि ही हमारे जीवन के आधार हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत गांव में वृक्षारोपण किया। प्रसन्नता की बात यह है कि ग्रामीणों ने केवल वृक्षारोपण ही नहीं किया, बल्कि प्रत्येक पौधे को 'दत्तक' लेकर उनके पूर्ण पालन-पोषण का संकल्प भी लिया है।
"जहां स्वच्छता, वहीं प्रभुता" के मंत्र को आत्मसात करते हुए ग्रामीणों के साथ मैंने भी श्रमदान किया। सफाई का कार्य हम सबका सामूहिक दायित्व है। जब हम स्वयं झाड़ू थामते हैं, तब समाज में एक सकारात्मक चेतना का संचार होता है।
हमारे सफाई कर्मचारी समाज के सच्चे नायक हैं। आज उनके समर्पित कार्य की सराहना करते हुए उन्हें सम्मानित करने का सौभाग्य मिला। उनका परिश्रम ही हमारे गांवों और शहरों को सुंदर बनाता है।
वृक्षारोपण और स्वच्छता के साथ-साथ ग्रामीणों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए भी प्रेरित किया, ताकि हमारी धरती माता रसायनों से मुक्त हो सके और आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा, पानी और आहार मिल सके।
आइए, हम सब मिलकर अपने आसपास के परिवेश को हरा-भरा और स्वच्छ बनाने का संकल्प लें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सरदारकृषिनगर दांतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित 'प्राकृतिक कृषि परिसंवाद' में उपस्थित होकर धरतीपुत्रों से संवाद करने का अवसर मिला। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'जहर मुक्त खेती' के विजन को साकार करने के लिए हमारे किसान भाई नये उत्साह के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
आज के युग में हमें 'फैमिली डॉक्टर' से कहीं अधिक 'फैमिली प्राकृतिक किसान' की आवश्यकता है। यदि हमारा भोजन शुद्ध और प्राकृतिक होगा, तो बीमारियों का भय स्वतः ही समाप्त हो जाएगा। सात्विक आहार ही स्वस्थ जीवन का आधार है।
रासायनिक उर्वरकों के अंधाधुंध प्रयोग से ज़मीन का ऑर्गेनिक कार्बन 2.5 फीसदी से घटकर मात्र 0.2-0.5 फीसदी रह गया है। यूरिया से निकलने वाली नाइट्रस ऑक्साइड गैस, कार्बन डाइऑक्साइड से कई गुना अधिक खतरनाक है, जो पर्यावरण और स्वास्थ्य दोनों के लिए विनाशकारी है।
जैविक और प्राकृतिक खेती में ज़मीन-आसमान का अंतर है। प्राकृतिक खेती कम लागत में अधिक उत्पादन और जमीन की उर्वरता बढ़ाने का एकमात्र वैज्ञानिक तरीका है।
कार्यक्रम के दौरान प्राकृतिक खेती करने वाले कर्मठ किसानों को बायो रिसोर्स सेंटर यूनिट सहायता चेक प्रदान किए और किसानों द्वारा लगाए गए प्राकृतिक उत्पादों के स्टॉल्स का निरीक्षण किया।
धरती माता को रसायनों से मुक्त करना और आगामी पीढ़ी को स्वस्थ भविष्य देना हमारा सामूहिक उत्तरदायित्व है। आइए, हम सब मिलकर प्राकृतिक कृषि को एक जन-आंदोलन बनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बनासकांठा के सरदारकृषिनगर दांतीवाड़ा कृषि विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर युवा कृषि स्नातकों को डिग्री और मेडल प्रदान किए। 510 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की और 36 मेधावी छात्र-छात्राओं को 39 स्वर्ण पदकों से अलंकृत किया गया।
प्राचीनकाल से ही दीक्षांत का अर्थ गुरु द्वारा शिष्य को दिया गया वह अंतिम उपदेश है, जो उसे 'सत्य' के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। ज्ञान वही सार्थक है, जो अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाए और जिसका उपयोग परिवार, समाज और राष्ट्र के उत्थान में हो।
विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह प्राकृतिक खेती को अपनाएं, क्योंकि मिट्टी में जैविक कार्बन बढ़ाने और आने वाली पीढ़ी को जहरमुक्त भोजन देने का यही एकमात्र विकल्प है।
इस अवसर पर मिलेट्स की महत्ता को दर्शाने वाली पुस्तक “श्री अन्न” का विमोचन किया। साथ ही विश्वविद्यालय के नये प्रवेश द्वार और वेबसाइट का भी शुभारंभ किया।
दीक्षांत समारोह के पश्चात विश्वविद्यालय के 'शाकभाजी अनुसंधान केंद्र' का दौरा किया। यहां प्राकृतिक खेती के माध्यम से उगाई गई सब्जियों, आधुनिक 'ऑटोमैटिक जीवामृत मशीन' और 'खेत तलावड़ी' के मॉडल को देखकर प्रसन्नता हुई कि विश्वविद्यालय शोध और अभ्यास को साथ लेकर चल रहा है।
यूनिवर्सिटीने 'एजुकेशन वर्ल्ड इंडिया रैंकिंग' में देशभर में 11वां स्थान प्राप्त किया है, जो अत्यंत गौरव की बात है। डिग्री प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल और सेवाभावी भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नवसारी जिले के प्रवास में सादगीपूर्ण जीवन और आत्मीय संवाद के माध्यम से प्राकृतिक खेती, गौ-सेवा, स्वच्छता, वृक्षारोपण और योग को जन-जन तक पहुंचाकर समृद्ध राष्ट्र निर्माण का संकल्प साझा किया।
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सूरत की पवित्र धरा पर पूर्व राष्ट्रपति श्री रामनाथ कोविंद जी के साथ 'श्री हनुमान मंदिर निर्माण यज्ञ' के सेवाभावी दाताओं के सम्मान समारोह में सम्मिलित होना एक आध्यात्मिक अनुभव रहा।
श्री रामकृष्ण नॉलेज फाउंडेशन और राज्यसभा सांसद श्री गोविंदभाई धोलकिया जी ने डांग के 311 गांवों में हनुमान मंदिर और सामुदायिक भवन निर्माण का संकल्प सिद्ध किया है। अब इस अभियान को विस्तार देते हुए राज्य के अन्य आदिवासी क्षेत्रों में 1111 नए हनुमान मंदिर बनाने की ऐतिहासिक घोषणा की गई है।
यह मंदिर केवल ईंट-पत्थर के ढांचे नहीं हैं, बल्कि यह विचारों की अग्नि और ज्ञान के प्रकाश केंद्र हैं। इन परिसरों में होने वाले सत्संग और सांस्कृतिक आयोजनों से जनजातीय क्षेत्रों की नई पीढ़ी भारतीय जीवन मूल्यों की ओर लौट रही है।
व्यक्ति धन से नहीं, बल्कि अपने 'परमार्थ' और 'सत्कर्मों' से लोगों के हृदय में स्थान बनाकर अमर होता है। गोविंदभाई और उनके सहयोगी दाताओं ने सेवा का जो मार्ग चुना है, वह अभिनंदनीय है।
इस अवसर पर श्रीमद्भगवद्गीता के अमर संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के लिए 'गीता ज्ञान रथ' को भी हरी झंडी दिखाकर प्रस्थान कराया गया।
अध्यात्म और सेवा का यह संगम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'विकास भी, विरासत भी' के संकल्प को साकार करने में सहायक बनेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सूरत के ओलपाड में आयोजित 'प्राकृतिक कृषि जनजागृति शिविर' के माध्यम से किसानों से संवाद करने का अवसर मिला। मेरा अटूट विश्वास है कि प्राकृतिक खेती केवल एक कृषि पद्धति नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य विरासत में देने का पवित्र मार्ग है।
आज कैंसर, मधुमेह और किडनी फेल्योर जैसी गंभीर बीमारियों का मूल कारण हमारी थाली में पहुंच रहा रासायनिक भोजन है। जिस प्रकार जंगलों में बिना किसी खाद या दवा के पेड़ लहलहाते हैं, वही 'प्राकृतिक सिद्धांत' अब हमें अपने खेतों में उतारना होगा।
देशी गाय के एक ग्राम गोबर में 300 करोड़ से अधिक सूक्ष्म जीवाणु होते हैं। जीवामृत और घनजीवामृत के प्रयोग से केंचुए और मित्र कीट स्वतः ही मिट्टी को उपजाऊ बना देते हैं। यह पद्धति जैविक खेती से कहीं अधिक सरल और कम खर्चीली है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन शुरू किया है। गुजरात में 8 लाख से अधिक किसान इस अभियान से जुड़ चुके हैं। रासायनिक खाद पर दी जाने वाली करोड़ों की सब्सिडी बचाकर हम देश की अर्थव्यवस्था को भी मजबूत कर रहे हैं।
शिविर में किसानों द्वारा प्रदर्शित प्राकृतिक अनाज, फल और प्राकृतिक खाद को देखकर प्रसन्नता हुई। जब उपभोक्ता 'जहरमुक्त' उत्पादों की मांग करेंगे, तो किसानों की आय स्वतः ही दोगुनी होगी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में गुजरात राज्य भारत स्काउट्स गाइड्स के राज्य सम्मान समारोह में प्रदेशभर से आए प्रतिभावान स्काउट्स-गाइड्स और रोवर-रेंजर्स को पुरस्कृत कर अत्यंत गर्व की अनुभूति हुई।
सेवा, अनुशासन और संस्कार ही युवा जीवन के असली आभूषण हैं। स्काउट्स-गाइड्स की यह गतिविधि केवल एक संस्था नहीं, बल्कि 'राष्ट्र निर्माण की पाठशाला' है।
युवाओं से आग्रह किया कि कभी अपनी गलतियों को छिपाएं नहीं। गलती होना स्वाभाविक है, लेकिन उसे छिपाना अपराध के बीज बोने जैसा है। अपने माता-पिता और गुरुजनों के सामने पारदर्शी रहें, इससे मन का बोझ हल्का होगा और आप सही मार्ग पर बने रहेंगे।
आज की पीढ़ी जहां मोबाइल और टीवी के आभासी जाल में उलझी है, वहीं स्काउट्स-गाइड्स के यह बच्चे वृक्षारोपण, स्वच्छता और जल संरक्षण जैसे जमीनी कार्यों से जुड़कर प्रकृति की सेवा कर रहे हैं। बचपन से बना यह स्वभाव ही आपके भविष्य के व्यक्तित्व की पहचान बनेगा।
'आलस्य' मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है। याद रखें, सोए हुए सिंह के मुख में हिरण स्वयं प्रवेश नहीं करता, उसे भी पुरुषार्थ करना पड़ता है। जीवन में सफलता केवल 'तपस्वी जीवन' और कठोर परिश्रम से ही संभव है।
नशे और जंक फूड से दूर रहकर 'शुद्ध सात्विक आहार' अपनाएं। मां के हाथ का बना भोजन ही उत्तम स्वास्थ्य का आधार है। साथ ही, संकल्प लें कि कम से कम एक वृक्ष को तीन साल तक पालेंगे, जो जीवनभर हमें प्राणवायु प्रदान करेगा।
पुरस्कृत होने वाले सभी स्काउट्स-गाइड्स को उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सूरत में 'श्री सौराष्ट्र पटेल सेवा समाज' द्वारा आयोजित 150वें 'विचार महोत्सव' में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। पिछले तीन वर्षों से निरंतर चलने वाला 'थर्सडे थॉट्स: विचारों नुं वावेतर' कार्यक्रम आज एक विशाल वटवृक्ष बन चुका है। समाज में वैचारिक क्रांति लाने का यह प्रयास अत्यंत अभिनंदनीय है।
संपत्ति और वैभव यदि सदविचारों से युक्त नहीं होंगे, तो वह पतन का कारण बन सकते हैं। नयी पीढ़ी में उत्तम संस्कारों और वैचारिक शक्ति का संचार करना ही सच्ची राष्ट्र सेवा है।
शरीर की शुद्धि स्नान से होती है, लेकिन मन की शुद्धि 'सत्य' से, आत्मा की शुद्धि 'विद्या' और 'तप' से एवं बुद्धि की शुद्धि 'ज्ञान' से होती है। व्यक्ति के विचार जितने उदार और कल्याणकारी होंगे, उसका चरित्र उतना ही आदर्श बनेगा।
सभी अभिभावकों से विनम्र अनुरोध है कि ऐसे वैचारिक कार्यक्रमों में बच्चों को अवश्य साथ लाएं। जो शिक्षा और संस्कार हमें वयोवृद्धों के सानिध्य और अनुभव से मिलते हैं, वह किसी विद्यालय में संभव नहीं।
पटेल समाज ने 'राष्ट्र प्रथम' और 'जननी-जन्मभूमि' के प्रति अपने प्रेम को व्यवहार में चरितार्थ किया है। अपनी मेहनत की कमाई का अंश लोक-कल्याण और परोपकार में खर्च करना इस समाज की महानता का प्रतीक है।
इस अवसर पर '100 Thoughts Book' का विमोचन भी किया गया, जो श्रेष्ठ विचारों के संकलन के रूप में समाज का मार्गदर्शन करती रहेगी।
आइए, हम सब मिलकर अपने विचारों को शुद्ध बनाएं और सशक्त भारत के निर्माण में सहभागी बनें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नवसारी कृषि विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में 693 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की गईं और 36 मेधावी छात्र-छात्राओं को 57 स्वर्ण पदकों से सम्मानित किया।
डिग्री प्राप्त करना जीवन का अंतिम लक्ष्य नहीं होना चाहिए। वास्तविक सार्थकता तब है जब आपका अर्जित ज्ञान समाज और राष्ट्र के उत्थान में काम आए। प्राचीन काल में 'दीक्षांत' का अर्थ गुरु द्वारा जीवन मूल्यों का वह उपदेश था, जो शिष्य को समाज के प्रति उत्तरदायी बनाता था।
रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से आज हमारी धरती, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य संकट में है। ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं का समाधान गौ-आधारित प्राकृतिक खेती में ही निहित है। युवा कृषि वैज्ञानिकों को इस क्षेत्र में नवीन अनुसंधान कर किसानों के लिए समृद्धि का नया मार्ग प्रशस्त करना होगा।
हाइब्रिड बीजों के बढ़ते खतरों को देखते हुए विशेषज्ञों और विद्यार्थियों से भारतीय पारंपरिक बीजों के संवर्धन पर बल देने का आग्रह किया। हमारी जलवायु के अनुकूल स्वदेशी बीज ही सर्वोत्तम उत्पादन और स्वास्थ्य की कुंजी हैं।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सिद्ध करने के लिए हमारे युवाओं को केवल नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि 'स्टार्ट-अप' के माध्यम से अवसर पैदा करने वाला बनना होगा।
समारोह में सर्वश्रेष्ठ शिक्षकों और प्रगतिशील किसानों का सम्मान भी किया गया, जो कृषि जगत के लिए एक नई ऊर्जा का संचार करेगा। सभी डिग्रीधारकों को उनके उज्ज्वल और राष्ट्र-समर्पित भविष्य की अनंत शुभकामनाएं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नवसारी शहर के अटल बिहारी वाजपेयी रोड पर जिला पंचायत और महानगरपालिका के संयुक्त प्रयास से संचालित 'प्राकृतिक विक्रय केंद्र' का निरीक्षण किया। यह केंद्र केवल एक बाजार ही नहीं, बल्कि गांव के परिश्रमी किसान और शहर के जागरूक नागरिक के बीच 'स्वास्थ्य' और 'समृद्धि' का एक मजबूत सेतु है।
यहां हर मंगलवार और गुरुवार को जिले के दूर-दराज के गांवों से किसान अपनी रसायन-मुक्त प्राकृतिक सब्जियां और अन्य कृषि उत्पाद लेकर आते हैं। जहां से शहरवासी किसानों से सीधा खरीद करते है, जिससे किसानों को सही दाम मिल रहा है और शहरवासियों को शुद्ध आहार।
वर्तमान समय में जब बीमारियां बढ़ रही हैं, नवसारी के नागरिकों को उनके द्वार पर ही प्राकृतिक कृषि उत्पाद उपलब्ध कराना एक सराहनीय पहल है।
केंद्र के प्रत्येक स्टॉल पर जाकर किसानों से बातचीत की। उनके उत्पादों की गुणवत्ता और पैकेजिंग को देखकर अत्यंत संतोष हुआ। प्रशासन का यह सहयोग किसानों को प्राकृतिक खेती की दिशा में और अधिक प्रोत्साहित करेगा।
नवसारी जिला प्रशासन और महानगरपालिका इस नवाचार के लिए बधाई के पात्र हैं। शहरों में शुरू हो रहे ऐसे स्थायी विक्रय केंद्रों से 'प्राकृतिक खेती' एक विशाल जन-आंदोलन का रूप ले लेगी और 'स्वस्थ भारत' का निर्माण सुनिश्चित होगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नवसारी जिले के चिखली तहसील प्रवास के दूसरे दिन रूमला गांव में प्रगतिशील किसान श्री बिपीनभाई पटेल के 'मारुति मंथन प्राकृतिक फार्म' का दौरा किया।
यहां गौ-दुग्ध दोहन किया और दूध की गुणवत्ता एवं मात्रा बढ़ाई जा सके, ऐसे पशु आहार के महत्व को साझा किया।
बिपीनभाई की कहानी प्रेरक है। उन्होंने अमरीका के 'ग्रीन कार्ड' को छोड़कर अपनी मातृभूमि की सेवा और प्राकृतिक खेती को चुना। पिछले 10 वर्षों की उनकी तपस्या का परिणाम है कि आज उनके खेत की मिट्टी 'सोना' उगल रही है।
फार्म में हल्दी के मूल्यवर्धन और आम की फसल का सूक्ष्म निरीक्षण किया। आम की मौर पर प्राकृतिक अस्त्र का छिड़काव किया और किसानों को सुझाव दिया कि गुड़ या गन्ने के रस में दूध मिलाकर स्प्रे करने से मधुमक्खियां आकर्षित होती हैं, जिससे बेहतर 'फ्लावरिंग' होती है।
खेत में किसानों के साथ आत्मीय चर्चा की। उन्हें प्राकृतिक खेती के 5 मुख्य आयामों—जीवामृत, बीजामृत, आच्छादन, वाप्सा और मिश्र फसल के बारे में विस्तार से बताया।
कैंसर और अन्य गंभीर बीमारियों से समाज को बचाने का एकमात्र विकल्प 'प्राकृतिक कृषि' ही है। जब हमारे किसान भाई समृद्ध और आत्मनिर्भर होंगे, तभी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 'विकसित भारत @ 2047' संकल्प सिद्ध होगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नवसारी जिले के रूमला गांव स्थित आदर्श विद्यामंदिर प्राथमिक विद्यालय के साधारण कक्ष में विश्राम किया। बच्चों के शिक्षा-मंदिर में ठहरने से जो मानसिक शांति और ऊर्जा मिली, वह शब्दों से परे है।
भोर की पहली किरण के साथ विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ योग सत्र में भाग लिया। बच्चों के भीतर का उत्साह और अनुशासन देखकर यह विश्वास और दृढ़ हो गया कि हमारा भविष्य सुरक्षित हाथों में है।
विद्यार्थियों से साझा किया कि नियमित योग केवल शरीर को लचीला नहीं बनाता, बल्कि एकाग्रता बढ़ाता है, जो विद्यार्थियों के लिए अत्यंत आवश्यक है। हमने मिलकर कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका और भ्रामरी प्राणायाम किया।
योगाभ्यास के पश्चात गायत्री मंत्र के पवित्र उच्चारण के साथ सत्र का समापन हुआ। इसके बाद बच्चों से उनके सपनों, करियर और दिनचर्या के बारे में आत्मीय चर्चा हुई। बच्चों को अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।
सादगीपूर्ण जीवन और निरंतर अभ्यास ही वह कुंजी है, जिससे हम 'विकसित भारत' के स्वप्न को साकार किया जा सकता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नवसारी जिले के रूमला गांव के ग्राम पंचायत कार्यालय प्रांगण में ग्रामवासियों के साथ बैठकर 'रात्रि सभा' के माध्यम से संवाद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर साझा किया कि सफाई करने में कभी शर्म नहीं करनी चाहिए। याद रखें, गंदगी फैलाने वालों से सफाई करने वाले हमेशा महान होते हैं। सप्ताह में एक दिन अपने गांव की गलियों के लिए श्रमदान अवश्य करें।
अपने जीवन के विशेष अवसर जैसे जन्मदिन या शादी की सालगिरह को वृक्षारोपण कर मनाएं। केवल पौधा न लगाएं, बल्कि अगले एक वर्ष तक उसकी एक संतान की तरह देखभाल करने का संकल्प लें।
ईश्वर ने यह अनमोल शरीर बनाया है। इसे तंबाकू, शराब या गुटखा जैसे जहर से नष्ट न करें। यह केवल बीमारी नहीं, बल्कि परिवार की आर्थिक बर्बादी और मानसिक तनाव का कारण भी है। सात्विक आहार अपनाएं और जंक फूड से बचें।
यदि संतान संस्कारी और व्यसन-मुक्त है, तो वही आपकी और देश की असली संपत्ति है। बच्चों को मोबाइल की आभासी दुनिया से बचाकर शिक्षा और संस्कारों के मार्ग पर अग्रसर करें।
अपनी मिट्टी को बंजर होने से बचाने के लिए यूरिया और डीएपी का त्याग करें। प्राकृतिक खेती को अपनाकर अपनी आय बढ़ाएं और समाज को जहरमुक्त आहार दें।
रूमला गांव की समरसता और एकता प्रेरणादायी है। मुझे विश्वास है कि यहां का हर नागरिक इन संकल्पों को आत्मसात कर रूमला को एक 'आदर्श ग्राम' बनाने में अपना योगदान देगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नवसारी जिले के रूमला गांव प्रवास के दौरान 'जन-सेवा' और 'प्रकृति-सेवा' के दो महत्वपूर्ण कार्यों में सम्मिलित होने का अवसर मिला।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'स्वच्छ भारत' के विजन को आत्मसात करते हुए, आज हाथ में झाड़ू थामकर रूमला गांव के सार्वजनिक स्थानों की सफाई की। स्वच्छता केवल एक आदत नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों का हिस्सा होनी चाहिए। जब हम स्वयं आगे बढ़ते हैं, तो पूरा समाज साथ खड़ा होता है।
पर्यावरण की रक्षा के लिए प्रधानमंत्री जी के आह्वान पर रूमला में वृक्षारोपण किया। एक वृक्ष का रोपण और उसका पालन-पोषण करना अनगिनत जीव-जंतुओं को जीवनदान देने के समान है। ग्रामवासियों से आग्रह किया कि वह न केवल पौधे लगाएं, बल्कि एक संतान की तरह उनकी देखभाल का संकल्प भी लें।
आइए, हम सब मिलकर अपने गांवों को स्वच्छ, हरा-भरा और खुशहाल बनाने का संकल्प लें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नवसारी जिले के रूमला गांव में आयोजित 'प्राकृतिक कृषि परिसंवाद' में हजारों किसान भाइयों और बहनों के साथ संवाद करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। नवसारी के किसानों का उत्साह यह सिद्ध करता है कि गुजरात अब रासायनिक जहर को त्यागकर 'प्राकृतिक कृषि' के पथ पर दृढ़ता के साथ आगे बढ़ रहा है।
ग्लोबल वार्मिंग के लिए रासायनिक खेती भी जिम्मेदार है। यूरिया और डीएपी के कारण निर्मित होने वाली गैस, कार्बन डाइऑक्साइड से 312 गुना अधिक हानिकारक है। यह जहर अब हमारे खेतों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि माता के दूध और भूगर्भ जल में मिलकर कैंसर जैसी जानलेवा बीमारियों का कारण बन रहा है।
रासायनिक खेती में खर्च अधिक है और पानी की बर्बादी ज्यादा होती है, जबकि प्राकृतिक खेती में लागत शून्य और पानी की 50 फीसदी बचत होती है। यह पद्धति न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ाती है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को उपजाऊ धरती विरासत में देने का माध्यम है।
इस अवसर पर "नैसर्गिक नवसारी की प्रेरक साफल्य गाथा" पुस्तक का विमोचन किया, जो जिले के उन प्रगतिशील किसानों के संघर्ष और सफलता को दर्शाती है जिन्होंने प्राकृतिक खेती अपनायी है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में गुजरात के 8 लाख से अधिक किसान इस अभियान से जुड़ चुके हैं। यह अब केवल खेती का तरीका नहीं, बल्कि 'विकसित भारत' के निर्माण का आधार बन चुका है।
किसान मित्रों से आह्वान किया कि वह कम से कम एक एकड़ या खेत के एक कोने से इस ईश्वरीय कार्य की शुरुआत करें। जब आप प्रकृति के साथ तालमेल बिठाएंगे, तो धरती माता स्वयं समृद्धि के द्वार खोल देंगी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नवसारी जिले की वांसदा तहसील स्थित नानी भमती गांव में जिला पंचायत द्वारा संचालित 'बीज वृद्धि केंद्र' का अवलोकन किया। यहां बीजों के संरक्षण और प्राकृतिक कृषि के आयामों को जिस प्रभावी ढंग से लागू किया गया है, वह अत्यंत प्रशंसनीय है।
केंद्र में 'गुरुकृपा सखी मंडल' की बहनों से संवाद कर मन प्रसन्न हुआ। यह बहनें न केवल उत्तम गुणवत्ता वाले बीजों का उत्पादन कर रही हैं, बल्कि जीवामृत और घनजीवामृत निर्माण के माध्यम से प्राकृतिक खेती अभियान को धरातल पर उतार रही हैं।
प्राकृतिक खेती के प्रति नवसारी जिला प्रशासन का समर्पण और नवाचार 'स्वस्थ भारत' के संकल्प को नई ऊर्जा दे रहा है।
इस केंद्र को 'मॉडल फार्म' के रूप में विकसित करने का सुझाव दिया है, ताकि यह क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए प्रेरणा का केंद्र बन सके। जन-जागरूकता के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को इस जहरमुक्त पद्धति से जोड़ना ही हमारा ध्येय है।
प्राकृतिक खेती और महिला सशक्तिकरण का यह सुंदर समन्वय निश्चित रूप से गुजरात को 'आत्मनिर्भर कृषि' की दिशा में अग्रणी बनाएगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जालंधर स्थित सुप्रसिद्ध कन्या महाविद्यालय के वार्षिक दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर गौरवपूर्ण अनुभव हुआ। 140 वर्षों के यशस्वी इतिहास को संजोए यह संस्थान भारत में महिला शिक्षा का वह पथ-प्रदर्शक रहा है, जिसने उस कालखंड में ज्ञान की अलख जगाई थी जब बेटियों की शिक्षा को चुनौतीपूर्ण माना जाता था।
अपनी शिक्षा पूर्ण करने वाली 580 मेधावी छात्राओं को डिग्रियां और पदक प्रदान किए। इन बेटियों की आंखों में देश के लिए कुछ कर गुजरने का उत्साह देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ।
सच्ची शिक्षा वही है, जो केवल किताबी ज्ञान तक सीमित न रहकर समाज और राष्ट्र की प्रगति में सहायक बने। शिक्षा का उद्देश्य चरित्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों की पूर्ति होना चाहिए।
इस संस्थान के संस्थापकों ने उस समय महिला शिक्षा का महान कार्य प्रारंभ किया, जब समाज की सोच इसके विपरीत थी। आज यह वटवृक्ष समाज को अपनी शीतल छाया और ज्ञान प्रदान कर रहा है।
इस अवसर पर "लेगेसी ऑफ एक्सीलेंस: कन्या महाविद्यालय" नामक पुस्तक का विमोचन किया, जो संस्थान की गौरवगाथा को रेखांकित करती है।
डिग्री प्राप्त करने वाली सभी छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएं! आप अपनी प्रशासनिक और सामाजिक कुशलता से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'विकसित भारत' के संकल्प को सिद्ध करें।
इस अवसर पर कन्या महाविद्यालय परिसर में निर्मित होने वाली यज्ञशाला का शिलान्यास किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पंजाब स्थित खटकड़ कलां, शहीद-ए-आजम सरदार भगतसिंह जी के पैतृक निवास स्थान पर जाने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह स्थान केवल एक गांव नहीं, बल्कि भारतीय स्वाधीनता संग्राम के उस अमर बलिदान का जीवंत साक्षी है, जिसने देश के करोड़ों युवाओं के भीतर 'इंकलाब' की ज्वाला जलाई थी।
सरदार भगतसिंह जी के पुश्तैनी घर की चौखट पर पहुंचकर उनकी देशभक्ति, साहस और सर्वोच्च बलिदान को स्मरण कर मन श्रद्धा से भर गया। उनके घर की हर ईंट आज भी उस क्रांतिकारी युग की शौर्यगाथा सुनाती प्रतीत होती है।
शहीद-ए-आजम का जीवन हमें सिखाता है कि राष्ट्र के लिए सर्वस्व अर्पण कर देना ही मानव जीवन की सबसे बड़ी सार्थकता है। उनकी वैचारिक स्पष्टता और देश के प्रति अटूट प्रेम आज के युवाओं के लिए एक मार्गदर्शक प्रकाश की तरह है।
आइए... हम सब प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एक ऐसे भारत के निर्माण के लिए कार्य करें, जिसके लिए हमारे क्रांतिकारियों ने अपने प्राणों की आहुति दी थी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भारतीय कृषि और किसान की उन्नति का मार्ग केवल और केवल देसी गाय आधारित प्राकृतिक खेती ही है।
हरियाणा के बनौंदी गांव में आर्य समाज द्वारा आयोजित 'किसान सम्मेलन' में अन्नदाताओं के बीच उपस्थित होने का अवसर मिला।
पिछले कुछ दशकों में रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग ने हमारी धरती माता को बीमार और जहरीला बना दिया है। हमें इस 'धीमे जहर' को त्याग कर प्राकृतिक कृषि की ओर लौटना होगा।
प्राकृतिक खेती का आधार हमारी देसी गाय है। इसके एक ग्राम गोबर में करोड़ों लाभदायक जीवाणु होते हैं। जीवामृत और घन-जीवामृत के प्रयोग से न केवल खेती की लागत शून्य होती है, बल्कि मिट्टी की उर्वरता और उपज की गुणवत्ता भी बढ़ती है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'आत्मनिर्भर भारत' के सपने को साकार करने में प्राकृतिक खेती की बड़ी भूमिका है। गुजरात में आज 8 लाख से अधिक किसान इस पद्धति को अपना चुके हैं और हिमाचल प्रदेश में भी इसके सुखद परिणाम मिल रहे हैं।
किसानों को आमंत्रित किया कि वह गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आकर प्राकृतिक कृषि का निःशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त करें। वहां पिछले 9 वर्षों से 200 एकड़ भूमि पर सफलतापूर्वक प्राकृतिक खेती की जा रही है, जो आधुनिक कृषि के लिए एक आदर्श मॉडल है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को बहुत-बहुत बधाई!
यह शानदार विजय हमारे खिलाड़ियों के असाधारण कौशल, अटूट दृढ़ संकल्प और बेहतरीन टीमवर्क का परिणाम है। पूरे टूर्नामेंट के दौरान टीम इंडिया ने जो जज्बा और खेल भावना दिखाई है, वह वास्तव में सराहनीय है।
अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में मिली इस जीत ने हर भारतीय के हृदय को गर्व और हर्ष से भर दिया है। भारतीय खेल जगत के इस स्वर्णिम अध्याय के लिए सभी खिलाड़ियों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
चक दे इंडिया!
#t20worldcup #teamaindia #indvsnz
@narendramodi @PMOIndia @AmitShah @Bhupendrapbjp
@ICC @BCCI -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
हरियाणा की पावन धरा, सोनीपत के गांव माहरा में आयोजित 'आर्य महासम्मेलन' में सम्मिलित होकर मन अत्यंत प्रफुल्लित है। पंडित लेखराम जी के शहीदी दिवस और भगत फूलसिंह जी की जयंती के पावन अवसर पर उमड़ा यह जनसैलाब समाज में वैदिक धर्म और सांस्कृतिक चेतना के प्रति जागृति का जीवंत प्रमाण है।
महर्षि दयानंद सरस्वती जी द्वारा स्थापित आर्य समाज ने अंधविश्वास और कुरीतियों के विरुद्ध शंखनाद कर हिंदू समाज को संगठित किया। स्वामी श्रद्धानंद जी ने गुरुकुल परंपरा के माध्यम से चरित्र निर्माण की नींव रखी, जो आज भी समाज का मार्गदर्शन कर रही है।
पंडित लेखराम जी ने धर्म की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनकी वीरता और त्याग की शौर्यगाथा सदैव हमें प्रेरित करती रहेगी।
भगत फूलसिंह जी ने खानपुर में गुरुकुल स्थापित कर महिला शिक्षा की जो अलख जगाई, वह आज एक वटवृक्ष का रूप ले चुकी है।
आज समय की मांग 'प्राकृतिक खेती' है। यूरिया और डीएपी जैसे रासायनिक उर्वरक 'धीमा जहर' हैं जो हमारे स्वास्थ्य को नष्ट कर रहे हैं।
गुरुकुल कुरुक्षेत्र स्थित 180 एकड़ के फार्म का उदाहरण साझा किया, जहां देशी गाय के गोबर और गौमूत्र से तैयार जीवामृत एवं घन जीवामृत का उपयोग करके प्राकृतिक कृषि की जा रही है। यह पद्धति न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ाती है, बल्कि लागत शून्य कर मुनाफा भी बढ़ाती है।
आइए, हम सब मिलकर आर्य समाज की शिक्षाओं को जीवन में उतारें और एक स्वस्थ, शिक्षित एवं व्यसन-मुक्त समाज के निर्माण में अपना योगदान दें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रकृति, सादगी और संस्कृति का संगम: डांग प्रवास की कुछ विशेष स्मृतियां
डांग जिले की आहवा तहसील के प्रवास के दौरान बिताए दो दिन मेरे जीवन के सबसे संतोषजनक और अविस्मरणीय अनुभवों में से एक रहे। यहां की प्राकृतिक सुंदरता, लोगों की सहजता और उनके अटूट प्रेम ने हृदय को गहराई से छू लिया।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
लोकभवन परिवार के साथ होली का उल्लास!
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रेम, परंपरा और आत्मीयता के रंगों में रंगा 'गुजरात लोकभवन'
आज गुजरात लोकभवन का प्रांगण स्नेह, सौहार्द और पारंपरिक उल्लास के रंगों से सराबोर हो उठा। होली के इस पावन पर्व को लोकभवन परिवार के समस्त सदस्यों और परिजनों के साथ साझा करना अत्यंत सुखद और आनंदमयी रहा।
लोकभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों सहित उनके परिजनों के साथ प्राकृतिक रंगों से होली खेली। विशेष रूप से नन्हे बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। उनके मासूम चेहरों पर सजे रंगों ने उत्सव की रौनक दोगुनी कर दी।
गांधीनगर में निवास कर रहे राजस्थानी लोक कलाकारों ने ढोल और चंग की मधुर थाप पर पारंपरिक 'गैर नृत्य' की अद्भुत प्रस्तुति दी।
यह महोत्सव केवल रंगों का खेल नहीं, बल्कि हमारे बीच अटूट प्रेम, भाईचारे और सांस्कृतिक एकता का जीवंत उदाहरण है।
सभी को रंगों के त्योहार होली की पुनः मंगलमय शुभकामनाएं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सभी को रंगों के महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं!
होली केवल रंगों का मिलन नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली संस्कृति में सामाजिक समरसता और अपनत्व का प्रतीक है। यह पर्व हमें सिखाता है कि जिस प्रकार अलग-अलग रंग मिलकर एक सुंदर चित्र बनाते हैं, उसी प्रकार हम सभी को भेदभाव मिटाकर एक सशक्त और एकजुट राष्ट्र का निर्माण करना है।
इस पावन अवसर पर हम सब मिलकर कुछ विशेष संकल्प लें।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'आत्मनिर्भर भारत' और 'स्वस्थ भारत' के विजन को साकार करने के लिए आइए प्राकृतिक खेती को अपनाएं और भोजन में प्राकृतिक उत्पाद ग्रहण करें। धरती माता को रसायनों के जहर से मुक्त करके, आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध आहार, स्वच्छ जल और स्वस्थ जीवन का उपहार दें।
इस होली पर हम शपथ लें कि अपने क्षेत्र को स्वच्छ रखेंगे। रसायनों वाले रंगों से बचकर प्राकृतिक रंगों का उपयोग करें, ताकि जल और भूमि प्रदूषण से बचे रहें। प्रकृति का संरक्षण ही हमारी सबसे बड़ी सेवा है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि यह होली सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और नयी सकारात्मक ऊर्जा लेकर आए।
होली की अनंत शुभकामनाएं!
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujarat -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
श्री स्वामीनारायण गुरुकुल शांतिग्राम का उद्घाटन एवं 'सहजानंदम भवन' की भूमिपूजन विधि में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर गुरुकुल के अत्याधुनिक डिजिटल पुस्तकालय और स्मार्ट क्लासरूम का अवलोकन कर यह विश्वास और सुदृढ़ हुआ कि हमारी प्राचीन परंपरा और आधुनिक तकनीक का संगम ही 'विकसित भारत' का मार्ग प्रशस्त करेगा।
भौतिक विकास 'सभ्यता' है, जो केवल बाहरी स्वरूप है परंतु 'संस्कृति' हमारे देश का प्राण है। बिना आत्मा के शरीर जीवित नहीं रह सकता, वैसे ही भारत अपनी संस्कृति के बिना अधूरा है।
माता बालक के शरीर को जन्म देती है, लेकिन गुरु उस शरीर को ज्ञान और संस्कारों से सींचकर उसे 'मानव' बनाने का कार्य करते हैं। गुरुकुल वह स्थान है जहां केवल अक्षर ज्ञान नहीं, बल्कि जीवन जीने की कला सिखाई जाती है।
संसार में दान का बहुत महत्व है, लेकिन 'विद्या दान' सबसे मूल्यवान है। जब एक बालक सुशिक्षित और संस्कारी बनता है, तो वह केवल अपना ही नहीं, बल्कि अपने पूरे परिवार और समाज का भाग्य बदल देता है।
हमारे ऋषियों ने आध्यात्मिक और भौतिक, दोनों प्रकार की शिक्षाओं पर बल दिया था। आज के समय में संतों और दानवीरों के सहयोग से चल रहे यह गुरुकुल हमारी इसी महान विरासत को जीवित रखे हुए हैं।
इस गरिमामयी अवसर पर राज्यमंत्री श्री प्रफुलभाई पानसेरिया जी, पूज्य महंत स्वामी जी और बड़ी संख्या में उपस्थित हरिभक्तों एवं विद्यार्थियों के साथ राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक उत्थान पर सार्थक संवाद हुआ।
इतिहास गवाह है कि अनेक आक्रमणों के बावजूद हमारी संस्कृति आज भी अक्षुण्ण है, तो उसका श्रेय ऐसे ही सेवा-यज्ञों और गुरुकुलों को जाता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में कृषिमंत्री श्री जीतूभाई वाघाणी जी की उपस्थिति में राज्य में प्राकृतिक कृषि के विस्तार हेतु किए जा रहे कार्यों की समीक्षा हेतु कृषि, आत्मा एवं पशुपालन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों, कृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और संबंधित विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की।
बैठक का मुख्य उद्देश्य गुजरात में 'प्राकृतिक कृषि' अभियान की वर्तमान प्रगति का विश्लेषण करना और इसे एक व्यापक जन-आंदोलन बनाना है।
जिस प्रकार देश आज भी डॉ. स्वामीनाथन को 'हरित क्रांति' के लिए याद करता है, उसी प्रकार प्राकृतिक खेती के इस पुनीत अभियान से जुड़े हर व्यक्ति को आने वाली पीढ़ियां याद रखेंगी।
राज्य के कृषि विश्वविद्यालयों के शोध ने यह सिद्ध कर दिया है कि प्राकृतिक खेती अपनाने से उत्पादन घटता नहीं है। यह उन किसानों के लिए एक बहुत बड़ा आश्वासन है जो पैदावार कम होने के डर से रासायनिक खेती नहीं छोड़ पा रहे थे।
रासायनिक खेती ने हमारे जल, वायु और स्वास्थ्य को जहर से भर दिया है। प्राकृतिक खेती ही इन समस्त समस्याओं का एकमात्र स्थायी समाधान है।
कृषिमंत्री जी ने भी यूरिया का उपयोग न्यूनतम करने और गुजरात को प्राकृतिक खेती में देश का 'रोल मॉडल' बनाने का संकल्प दोहराया है।
हमारा प्रयास है कि प्राकृतिक खेती का यह संदेश खेत की हर मेड़ तक पहुंचे। जब धरती माता स्वस्थ होगी, तभी मानव जाति का भविष्य सुरक्षित होगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सभी को होलिका दहन की हार्दिक शुभकामनाएं।
आज का यह पवित्र दिन हमें भक्त प्रह्लाद की अटूट श्रद्धा और असुरराज हिरण्यकश्यप के अहंकार के अंत की याद दिलाता है। यह पर्व प्रतीक है कि मार्ग चाहे कितना भी कठिन क्यों न हो, विजय सदैव सत्य, धर्म और ईश्वर के प्रति अटूट विश्वास की ही होती है।
आइए, इस 'होलिका' की अग्नि में हम केवल लकड़ियां ही नहीं, बल्कि अपने भीतर की बुराइयों और समाज की कुरीतियों की भी आहुति दें।
स्वस्थ समाज के लिए नशामुक्ति का संकल्प लें। हमारी धरती माता को बंजर बनाने वाले रासायनिक खाद और कीटनाशकों के 'जहर' को त्यागकर प्राकृतिक खेती का मार्ग अपनाएं। अपने परिवेश को स्वच्छ रखने और प्रकृति के संरक्षण का प्रण लें। आपसी मनमुटाव को जलाकर सामाजिक समरसता और प्रेम का संचार करें।
मेरी कामना है कि होलिका की यह अग्नि सभी के जीवन के समस्त कष्टों और नकारात्मकता को भस्म कर सुख, समृद्धि और आरोग्य का प्रकाश फैलाए।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujarat -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आदिवासी शौर्य, परंपरा और राष्ट्रभक्ति का अनुपम संगम: ऐतिहासिक 'डांग दरबार'
आज डांग की पावन धरा आहवा में आयोजित ऐतिहासिक 'डांग दरबार' में सम्मिलित होकर डांग के पूर्व राजवी परिवारों के गौरवशाली इतिहास और उनकी राष्ट्रभक्ति को नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह केवल एक लोकमेला नहीं, बल्कि हमारे जनजातीय समाज की वीरता और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है।
डांग के वह वीर राजवी जिन्होंने कभी अंग्रेजों की अधीनता स्वीकार नहीं की, उनकी वीरता आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा है। राज्य सरकार की ओर से मुझे डांग के पांच राजवी परिवारों श्री किरणसिंह जी, श्री छत्रसिंह जी, श्री धनराजसिंह जी, श्री तपतराव जी और श्री त्रिकमराव जी सहित उनके नायक और भाऊबंधों को सम्मानित करने और वार्षिक राजनीतिक पेंशन अर्पित करने का सुअवसर मिला।
मुझे गर्व है कि डांग जिला 'प्राकृतिक खेती' में देश के लिए एक रोल मॉडल बनकर उभरा है। मैंने सभी राजवियों और ग्रामीणों से आग्रह किया कि वह अपनी धरती माता को रसायनों के जहर से बचाएं और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'प्राकृतिक कृषि' मिशन को हर खेत तक पहुंचाएं।
रामायण काल के 'दंडकारण्य', आज के डांग का प्रकृति के प्रति जो प्रेम रहा है, वही आज ग्लोबल वार्मिंग जैसी वैश्विक चुनौतियों का समाधान है।
यहां के भातीगल लोकनृत्यों और हरियाणवी 'घूमर' की प्रस्तुतियों ने डांग की रंगीली संस्कृति को जीवंत कर दिया। राजवी परिवार द्वारा भेंट किया गया 'धनुष-बाण' और पारंपरिक साफा मेरे लिए अत्यंत अनमोल स्मृति है।
होली के इस पावन पर्व पर मैं पूरे डांग जिले और जनजातीय समाज को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। आपकी सादगी और संस्कृति ही भारत की असली शक्ति है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
डांग प्रवास के दौरान गोंडलविहिर प्राथमिक विद्यालय के साधारण कक्ष में रात्रि विश्राम और सुबह विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास के उपरांत, घुबीटा गांव के प्रगतिशील किसान श्री दामूभाई काकड़ाभाई भोये के 'प्राकृतिक खेती मॉडल फार्म' पहुंचा।
यहां किसानों से बातचीत के दौरान उन्हें बताया कि जमीन का 'ऑर्गेनिक कार्बन' बढ़ाना ही खेती की सच्ची समृद्धि है। रासायनिक खाद मिट्टी को मृत बना देते हैं, जबकि देशी गाय के गोबर और गौमूत्र से बना 'जीवामृत' मिट्टी में प्राण फूंकता है।
दामूभाई के खेत में लहलहाती चणा, मूंग, बैंगन और मक्का की फसलों को देखकर मन प्रसन्न हुआ। मैंने उन्हें एक विशेष तकनीक सुझाई, जब आम के पेड़ पर फूल आए तब पानी न दें, बल्कि जब फल आने लगें तब सिंचाई करें। इससे पैदावार बेहतर होती है।
वहां उपस्थित सभी किसानों से आग्रह किया कि वह पूर्णतः प्राकृतिक खेती की ओर कदम बढ़ाएं। यदि संकोच हो, तो कम से कम एक एकड़ जमीन से इसकी शुरुआत करें और खुद फर्क देखें।
खेत में आम की कलम का रोपण किया और दामूभाई को इसकी नियमित देखभाल का उत्तरदायित्व सौंपा।
दामूभाई और अन्य किसानों का उत्साह देखकर विश्वास दृढ़ हुआ कि डांग का किसान अब आत्मनिर्भरता की राह पर है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
डांग प्रवास के दौरान गोंडलविहिर प्राथमिक विद्यालय के एक साधारण कक्ष में रात्रि विश्राम करने का अनुभव अत्यंत संतोषजनक और स्मरणीय रहा। जमीन से जुड़े रहना और जन-सामान्य के बीच समय बिताना, हमें ऊर्जा और नयी दृष्टि प्रदान करता है।
सुबह की पहली किरण के साथ विद्यालय के छोटे-छोटे बच्चों के साथ योगाभ्यास करने का अवसर मिला। बच्चों के उत्साह और उनकी ऊर्जा को देखकर मन प्रसन्न हो गया।
योगाभ्यास के दौरान बच्चों को विभिन्न आसनों के लाभ बताए। साथ ही, एकाग्रता बढ़ाने के लिए कपालभाति, अनुलोम-विलोम, भस्त्रिका और भ्रामरी प्राणायाम का अभ्यास किया। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि अनुशासित जीवन जीने की कला है।
बच्चों द्वारा किए गए पवित्र गायत्री मंत्र के उच्चारण ने विद्यालय परिसर को सकारात्मक ऊर्जा से भर दिया।
योगाभ्यास के उपरांत बच्चों की पढ़ाई के बारे में चर्चा की। उन्हें नियमित योग करने और लगन से पढ़ने की सीख देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।
यह बच्चे ही हमारे 'विकसित भारत' के निर्माता हैं। इनकी नींव मजबूत होगी, तो राष्ट्र स्वतः ही सशक्त बनेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
डांग जिले के प्रवास के दौरान गोंडलविहिर गांव में आयोजित रात्रिसभा में ग्रामवासियों के साथ आत्मीय संवाद किया। सभा के दौरान गांव को 'आदर्श' बनाने का आह्वान किया।
मेरा दृढ़ विश्वास है कि एक आदर्श गांव वही है जो पूरी तरह नशामुक्त हो। युवाओं और बुजुर्गों से अपील है कि वह नशे की कुरीतियों को त्यागकर एक स्वस्थ और मर्यादित समाज के निर्माण में सहयोग दें।
'बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ' केवल एक नारा नहीं, बल्कि उज्ज्वल भविष्य की नींव है। गांव का एक भी बच्चा, विशेषकर बेटियां, शिक्षा से वंचित न रहें, यह सुनिश्चित करना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।
रासायनिक खेती के नुकसान बताते हुए मैंने ग्रामीणों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया। साथ ही, खेती में 'टपक सिंचाई' का उपयोग कर पानी की हर बूंद बचाने का आग्रह किया।
पशुपालन को अधिक लाभदायक बनाने के लिए हमें अपनी गायों की नस्ल सुधारनी होगी। इसके लिए 'सेक्स सॉर्टेड सीमन' जैसी वैज्ञानिक तकनीकों को अपनाकर हम दूध उत्पादन और आय, दोनों बढ़ा सकते हैं।
हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों को विरासत में केवल धन-दौलत नहीं, बल्कि एक उपजाऊ जमीन, शुद्ध हवा-पानी और संस्कारों से युक्त समाज देना है। इसके लिए स्वच्छता और प्रकृति का जतन अनिवार्य है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
डांग जिले की आहवा तहसील के गोंडलविहिर गांव प्रवास के दौरान आदिवासी परिवार के श्री लाहनुभाई महाकाल जी के घर जाने और उनके परिवार के साथ जमीन पर बैठकर शुद्ध प्राकृतिक डांगी भोजन का आनंद लेने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
लाहनुभाई के परिवार ने जिस सहजता और प्रेम से मेरा स्वागत किया, उसने मेरा हृदय जीत लिया। परिवार की वृद्ध दादी मां और छोटे बच्चों के साथ बातचीत कर ऐसा लगा जैसे मैं अपने ही परिवार के बीच बैठा हूं। उनकी सरल जीवनशैली और संघर्ष की कहानियां प्रेरणादायी हैं।
भोजन में डांग की परंपरा और स्वाद का अनूठा संगम था। नागली और चावल की रोटी, गेहूं की रोटी, मूंग की दाल, भोकर की भाजी, पापड़ी की सब्जी और नागली का स्वादिष्ट हलवा। यह सब न केवल स्वादिष्ट था बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत गुणकारी था।
चर्चा के दौरान परिवार से उनकी खेती और पशुपालन के बारे में जानकारी ली। डांग के किसान जिस तरह से प्राकृतिक खेती को अपनाकर स्वावलंबी बन रहे हैं, वह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'विकसित भारत' के मिशन की ओर बढ़ता एक मजबूत कदम है।
आदिवासी परिवार का यह प्रेम और प्रकृति के प्रति उनकी श्रद्धा ही हमारी असली सांस्कृतिक विरासत है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
डांग जिले की आहवा तहसील के गोंडलविहिर गांव में प्रकृति के संरक्षण और स्वच्छता के संकल्प को धरातल पर उतारने का सुखद अनुभव प्राप्त हुआ। मेरा यह मानना है कि जब हमारा परिवेश स्वच्छ और हरा-भरा होगा, तभी एक स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आह्वान "एक पेड़ मां के नाम" अभियान को गति देते हुए गांव में ग्रामवासियों के साथ वृक्षारोपण किया। ग्रामवासियों से कहा कि वृक्ष लगाना और उसे पाल-पोसकर बड़ा करना किसी पुण्य से कम नहीं है। यह वृक्ष ही हमारी आने वाली पीढ़ियों के लिए प्राणवायु का आधार हैं।
पर्यावरण के साथ-साथ जन-स्वास्थ्य के लिए स्वच्छता अनिवार्य है। स्वयं हाथ में झाड़ू थामकर गांव के 'पटेल फलिया' में सफाई अभियान का नेतृत्व किया। स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी जीवनशैली का हिस्सा होनी चाहिए।
इस पुनीत कार्य में जिला पंचायत की अध्यक्षा श्रीमती निर्मलाबेन गाइन जी, गुजरात विधानसभा के उप मुख्य सचेतक श्री विजयभाई पटेल जी और प्रशासन के अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी सम्मिलित हुए।
आइए, हम सब मिलकर अपने गांवों और शहरों को स्वच्छ और हरित बनाने का संकल्प लें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
डांग जिले के आहवा में आयोजित 'प्राकृतिक कृषि: प्रकृति के शरण में' परिसंवाद में किसानों के साथ संवाद करने का सुखद अवसर प्राप्त हुआ। डांग जिले ने पूरे देश के सामने 'भारत के प्रथम प्राकृतिक जिले' के रूप में अपना उदाहरण पेश किया है।
पिछले कुछ वर्षों में रासायनिक खादों ने हमारी धरती और स्वास्थ्य को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। यह 'धीमा जहर' कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन रहा है। अब समय आ गया है कि डांग के सभी 311गांवों का प्रत्येक किसान प्राकृतिक खेती को पूरी तरह अपनाकर आने वाली पीढ़ियों को विषमुक्त भोजन और उपजाऊ भूमि विरासत में दे।
प्राकृतिक खेती का आधार हमारी देशी गाय है। केवल एक गाय के गोबर और गौमूत्र से 30 एकड़ भूमि पर शून्य लागत वाली प्राकृतिक खेती संभव है। इससे न केवल खर्च घटता है, बल्कि उपज की गुणवत्ता और किसानों की आय भी बढ़ती है।
प्राकृतिक खेती से मिट्टी में 'ऑर्गेनिक कार्बन' बढ़ता है और केंचुए पुनः जीवित होते हैं।
कार्यक्रम के दौरान कृषि सखियों और किसान मित्रों के साथ सीधा संवाद कर उनकी कार्यकुशलता निहारी। उन्होंने 'जीवामृत' और 'घन जीवामृत' बनाने की विधियों का बारीकी से वर्णन किया, वह प्रशंसनीय है।
आइए, हम सब मिलकर 'प्राकृतिक डांग' के इस मिशन को घर-घर तक पहुंचाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात लोकभवन में आज भारतीय जनता पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष श्री जगदीश विश्वकर्मा जी ने शुभेच्छा भेंट की।
इस मुलाकात में प्रदेश की वर्तमान प्रगति और जनहित से जुड़े विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके गुजरात प्रवास के पश्चात आज अहमदाबाद एयरपोर्ट से भावभीनी विदाई दी।
माननीय मोदी जी की यह यात्रा भारत के सेमीकंडक्टर भविष्य के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। साणंद में 'माइक्रोन टेक्नोलॉजी' के अत्याधुनिक विनिर्माण इकाई का उद्घाटन गुजरात को ग्लोबल चिप मैन्युफैक्चरिंग हब के रूप में एक नयी पहचान दिलाएगा।
भारत में निर्मित स्वदेशी चिप "मेक इन इंडिया" और "आत्मनिर्भर भारत" के हमारे संकल्प की विजय का प्रतीक है।
आदरणीय प्रधानमंत्री जी का विजनरी नेतृत्व भारत को 'विकसित भारत @ 2047' के लक्ष्य की ओर तीव्र गति से ले जा रहा है।
में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करता हूं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का गुजरात की धरा पर हार्दिक स्वागत...
आज अपनी मातृभूमि और वतन की धरा गुजरात पधारे प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेन्द्र मोदी जी का अहमदाबाद हवाई अड्डे पर भावपूर्ण स्वागत और अभिनंदन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
प्रधानमंत्री जी का गुजरात आगमन सदैव प्रदेश में नयी ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है। उनके कुशल नेतृत्व में आज भारत वैश्विक पटल पर नई ऊंचाइयों को छू रहा है।
इस अवसर पर मंत्री श्री जीतुभाई वाघाणी जी, अहमदाबाद की महापौर श्रीमती प्रतिभा जैन जी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मिलकर प्रधानमंत्री जी का आत्मीय सत्कार किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्राकृतिक खेती: मानवता और प्रकृति को बचाने का पवित्र ईश्वरीय कार्य
आज गुजरात लोकभवन से वर्चुअल माध्यम द्वारा 'प्राकृतिक कृषि: चुनौतियां और संभावनाएं' विषय पर आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ किया। नीति आयोग की इस पहल के माध्यम से आज कृषि जगत के विशेषज्ञों और वैज्ञानिकों के साथ संवाद कर अत्यंत हर्ष हुआ।
पिछले वर्षों में रसायनों के अंधाधुंध प्रयोग ने हमारी उपजाऊ धरती को बंजर बना दिया है। जिस मिट्टी का 'ऑर्गेनिक कार्बन' कभी 2.5 फीसदी था, वह आज 0.5 फीसदी से भी नीचे चला गया है। रासायनिक खेती वास्तव में एक 'धीमा जहर' है, जिससे कैंसर जैसी बीमारियां घर-घर पहुंच रही हैं।
रासायनिक खेती वाली 1 ग्राम मिट्टी में मात्र 30 लाख बैक्टीरिया होते हैं, जबकि देशी गाय के गोबर और गौमूत्र से बने 'जीवामृत' के प्रयोग से 1 ग्राम मिट्टी में अरबों सूक्ष्म जीवाणु पैदा होते हैं। यही जीवाणु मिट्टी के असली 'रसोइए' हैं जो पौधों को पोषण देते हैं।
प्राकृतिक खेती प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'स्वदेशी भारत' और 'आत्मनिर्भर भारत' के विजन का आधार है। यह 'जीरो बजट' खेती है, जो न केवल किसानों की आय दोगुनी करेगी, बल्कि खाद सब्सिडी पर खर्च होने वाले देश के लाखों करोड़ों रुपये भी बचाएगी।
मुझे गर्व है कि आज गुजरात के 8 लाख किसान प्राकृतिक खेती के मार्ग पर चलकर पूरे देश को नयी दिशा दिखा रहे हैं।
प्राकृतिक कृषि आने वाली पीढ़ियों को विषमुक्त आहार और उपजाऊ जमीन सौंपने का एक मिशन है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित गुजरात लोकभवन में आज भारत के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति श्री सूर्यकांत जी का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन करने का सुखद अवसर प्राप्त हुआ।
माननीय मुख्य न्यायाधीश जी के साथ यह एक शिष्टाचार मुलाकात थी, जिसमें विभिन्न समसामयिक विषयों और राष्ट्र के विकास में न्यायपालिका की महत्वपूर्ण भूमिका पर सार्थक चर्चा हुई।
चर्चा के दौरान हमारे लोकतंत्र की मजबूती और आम नागरिक को सुलभ और त्वरित न्याय सुनिश्चित करने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों पर विचार साझा किए गए।
न्यायमूर्ति सूर्यकांत जी का सरल व्यक्तित्व और कानून के प्रति उनकी गहरी निष्ठा अत्यंत प्रेरणादायी है। उनकी इस गरिमामयी उपस्थिति से लोकभवन का वातावरण गौरवशाली हो गया।
मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य और यशस्वी कार्यकाल के लिए हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात विधानसभा संकुल में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसंवाद में जल, जमीन, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य जैसे अत्यंत संवेदनशील विषयों पर गंभीर चिंतन हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी, गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी जी, कृषि मंत्री श्री जीतुभाई वाघाणी जी सहित मंत्रीगण, सांसद, विधायक, कई जनप्रतिनिधि, विश्वविद्यालयों के कुलपति-वैज्ञानिक, साहित्यकार, मीडिया के संपादक एवं प्रतिनिधि और प्राकृतिक कृषि कर रहे किसान उपस्थित रहे। परिसंंवाद से पूर्व गुजरात विधानसभा परिसर में 'प्राकृतिक कृषि उत्पादन' प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।
वर्षों से रासायनिक खेती के अतिरेक प्रयोग ने हमारी धरती की उर्वरता, भूजल की गुणवत्ता और मानव स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव डाला है। एक समय था जब मिट्टी में पर्याप्त ऑर्गेनिक कार्बन होता था, किंतु आज अनेक क्षेत्रों में उसकी मात्रा चिंताजनक रूप से घट गई है। यह केवल कृषि का प्रश्न नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के भविष्य का प्रश्न है। प्राकृतिक खेती प्रकृति के साथ सहअस्तित्व का मार्ग है। जीवामृत और घन जीवामृत से सूक्ष्म जीवाणुओं की सक्रियता बढती है जिससे भूमि पुनः जीवंत होती है। यह पद्धति किसानों की लागत घटाती है, भूमि की उर्वरता बढ़ाती है और समाज को विषमुक्त अन्न प्रदान करती है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी के मार्गदर्शन में प्राकृतिक कृषि को राष्ट्रीय स्तर पर नयी दिशा मिली है। गुजरात में लाखों किसान इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, जो एक आशाजनक परिवर्तन का संकेत है।
सभी विधायको से आग्रह किया कि वह अपने-अपने क्षेत्र के कम से कम एक गांव को ‘प्राकृतिक गांव’ बनाने का संकल्प लें। जब यह प्रयास जनभागीदारी से जुड़ता है, तब वह एक सशक्त जनआंदोलन का रूप ले लेता है।
यदि हमें जल, जमीन और पर्यावरण की रक्षा करनी है तथा समाज को निरोगी बनाना है, तो प्राकृतिक खेती को अपनाना समय की आवश्यकता ही नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
आइए, हम सब मिलकर स्वस्थ धरती, स्वस्थ अन्न और स्वस्थ भारत के निर्माण का संकल्प लें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नागपुर के सेंटर पॉइंट होटल में 'लोकमत टाइम्स' द्वारा आयोजित गरिमामय समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले समर्पित डॉक्टरों को 'एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर' पुरस्कार से सम्मानित करने का अवसर मिला।
समाज में डॉक्टर को 'धरती का भगवान' माना जाता है। दया, करुणा और सहिष्णुता के साथ मरीजों को नवजीवन देने वाले इन चिकित्सकों का समाज पर बहुत बड़ा उपकार है।
इस अवसर पर डॉक्टरों से आह्वान किया कि वह केवल उपचार तक सीमित न रहें, बल्कि एक 'निरोगी समाज' के निर्माण के लिए जन-जागरूकता बढ़ाने में भी अग्रणी भूमिका निभाएं।
मेरा यह दृढ़ विश्वास है कि एक स्वस्थ शरीर के लिए शुद्ध हवा, पानी और मिट्टी अनिवार्य है। इसके लिए प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देना आज समय की सबसे बड़ी मांग है। जब हम रसायनों को छोड़कर प्रकृति की ओर लौटेंगे, तभी वास्तविक स्वास्थ्य संभव होगा।
इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री प्रकाश आबिटकर जी, नागपुर की महापौर श्रीमती नीता ठाकरे जी, लोकमत समूह के प्रमुख श्री विजय दर्डा जी, पद्मश्री डॉ. विकास महात्मे जी, पद्मश्री चंद्रशेखर मेश्राम जी सहित चिकित्सा जगत की कई विभूतियां उपस्थित रहीं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी अपना दो दिवसीय सफल महाराष्ट्र प्रवास पूर्ण कर झारखंड के लिए रवाना हुईं। नागपुर एयरपोर्ट से उन्हें ससम्मान विदाई दी।
प्रेरणादायी उपस्थिति: मुंबई में स्वास्थ्य सेवा का शुभारंभ हो, शेगाव में संत गजानन महाराज के दर्शन हों या नागपुर में अध्यात्म और एकता का संदेश, आदरणीय राष्ट्रपति जी की सादगी और उनके विचार हम सभी के लिए सदैव ऊर्जा का स्रोत रहेंगे।
एयरपोर्ट पर उन्हें विदा करते समय उनके साथ हुई संक्षिप्त चर्चा और उनका स्नेहपूर्ण मार्गदर्शन अविस्मरणीय रहा। महाराष्ट्र की जनता की ओर से उन्हें इस सफल यात्रा के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
मैं उनके आगामी झारखंड प्रवास और उत्तम स्वास्थ्य के लिए मंगलकामनाएं करता हूं। उनके पदचिह्न हमें 'विकसित भारत' के निर्माण के प्रति और अधिक संकल्पित करते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नागपुर के विश्वशांति सरोवर में एक अत्यंत दिव्य और सकारात्मक ऊर्जा से ओतप्रोत कार्यक्रम में सम्मिलित होने का अवसर मिला। आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी की गरिमामयी उपस्थिति में ब्रह्मकुमारीज़ द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय अभियान 'एकता एवं विश्वास के माध्यम से स्वर्णिम महाराष्ट्र का निर्माण' का भव्य शुभारंभ हुआ।
जब समाज में 'एकता' और 'विश्वास' का भाव जागृत होता है, तभी वास्तविक प्रगति संभव है। आदरणीय राष्ट्रपति जी का मार्गदर्शन हम सभी को आध्यात्मिक मूल्यों के साथ राष्ट्र निर्माण में जुड़ने की प्रेरणा देता है।
यह अभियान महाराष्ट्र के कोने-कोने में शांति, सद्भाव और चारित्रिक विकास की नयी चेतना जगाएगा।
इस मंगलमय अवसर पर प्रदेश के राजस्व मंत्री श्री चंद्रशेखर बावनकुले जी, ब्रह्मकुमारीज़ के अपर महासचिव राजयोगी बी.के. मृत्युंजय जी, युवा विभाग की प्रमुख राजयोगिनी बी.के. चंद्रिका जी और नागपुर केंद्र की प्रभारी राजयोगिनी बी.के. रजनी जी सहित बड़ी संख्या में साधक और गणमान्य जन उपस्थित रहे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महाराष्ट्र: बुलढाणा जिले के पावन धाम शेगाव में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की गरिमामयी उपस्थिति में 'राष्ट्रीय आरोग्य मेले' का भव्य उद्घाटन हुआ। भारत सरकार के आयुष मंत्रालय और अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित यह मेला हमारी प्राचीन चिकित्सा पद्धति 'आयुर्वेद' को जन-जन तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास है।
इस अवसर पर आयुर्वेद के प्रचार-प्रसार में अपना जीवन समर्पित करने वाले मनीषियों को सम्मानित किया गया, जो अत्यंत प्रेरणादायी है। आयुर्वेद और प्राकृतिक खेती एक ही सिक्के के दो पहलु हैं। दोनों ही हमें प्रकृति के करीब लाते हैं और 'विषमुक्त' स्वस्थ जीवन का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
इस गौरवपूर्ण कार्यक्रम में केंद्रीय आयुष राज्यमंत्री श्री प्रतापराव जाधव जी, केंद्रीय मंत्री श्रीमती रक्षा खडसे जी एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ सहभागिता करने का अवसर मिला।
#presidentofindia #droupadimurmu #ayurveda #nationalhealthfair #prakritikkheti #ayush #healthindia -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
लोकभवन, मुंबई के प्रांगण में देश की आदरणीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने पीपल का पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश दिया।
शास्त्रों में पीपल को 'वृक्षराज' कहा गया है। यह न केवल हमारी श्रद्धा का केंद्र है, बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी प्रचुर मात्रा में ऑक्सीजन प्रदान कर प्रकृति का संतुलन बनाए रखता है। राष्ट्रपति जी के करकमलों से रोपित यह पौधा लोकभवन के वातावरण को सदैव ऊर्जावान बनाए रखेगा।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी और उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा पवार जी भी उपस्थित रहे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आदरणीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का एक दिवसीय मुंबई प्रवास सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उन्हें शेगाव और नागपुर में आयोजित आगामी कार्यक्रमों के लिए भावभीनी विदाई दी।
राष्ट्रपति महोदय अब विदर्भ के प्रवास पर हैं, जहां वह शेगाव में 'राष्ट्रीय आयुर्वेद मेले' और नागपुर में 'ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय' के कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। उनका सानिध्य और मार्गदर्शन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी रहता है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी, उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा पवार जी, प्रोटोकॉल मंत्री श्री जयकुमार रावल जी और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महाराष्ट्र लोकभवन में सेवा और समर्पण का एक अद्भुत संगम देखने को मिला। देश की आदरणीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के करकमलों द्वारा पी. डी. हिंदुजा हॉस्पिटल एवं रिसर्च सेंटर के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 'सेविंग लाइव्स एंड बिल्डिंग हेल्दीयर भारत' अभियान का गरिमामय शुभारंभ हुआ।
इस शुभ अवसर पर शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के गरीब एवं जरूरतमंद रोगियों के लिए 'मोबाइल चिकित्सा वैन' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। मेरा सदैव से यह मानना रहा है कि चिकित्सा सेवा का वास्तविक उद्देश्य तभी सफल है जब वह समाज के वंचित वर्ग तक सुलभता से पहुंचे।
इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी, उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा पवार जी, विधान परिषद सभापति श्री राम शिंदे जी, विधानसभा अध्यक्ष श्री राहुल नार्वेकर जी और हिंदुजा समूह के अध्यक्ष श्री अशोक हिंदुजा जी की उपस्थिति ने इस सेवा-संकल्प को और भी सुदृढ़ किया।
मुझे विश्वास है कि यह नयी पहल 'स्वस्थ भारत-विकसित भारत' के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
दो दिवसीय महाराष्ट्र प्रवास के लिए पधारीं आदरणीया राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी का लोकभवन, मुंबई में आत्मीय स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनका सादगीपूर्ण व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा हम सभी के लिए एक प्रेरणा है।
उनके इस दो दिवसीय प्रवास से राज्य को नयी ऊर्जा मिलेगी। लोकभवन में उनकी गरिमामयी उपस्थिति ने यहां के वातावरण को और भी गौरवशाली बना दिया है।
राष्ट्रपति जी का मार्गदर्शन और उनकी सहजता सदैव हम सबको लोक-कल्याण के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करती है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महाराष्ट्र की पावन धरा पर आदरणीय राष्ट्रपति जी का हार्दिक अभिनंदन!" स्वागतम!
आज मुंबई के छत्रपति शिवाजी टर्मिनस अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर देश की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी के आगमन पर उनका स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी, उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी, उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा पवार जी, प्रोटोकॉल मंत्री श्री जयकुमार रावल जी और मुंबई की महापौर श्रीमती रितू तावड़े जी भी उपस्थित रहे।
राष्ट्रपति जी पी. डी. हिंदुजा अस्पताल की स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित 'सेविंग लाइव्स एंड बिल्डिंग हेल्दीयर भारत' पहल का शुभारंभ कराएंगी।
राष्ट्रपति जी कल शेगाव में आयोजित 'राष्ट्रीय आयुर्वेद मेले' में भी सम्मिलित होंगी और शाम को नागपुर में 'ब्रह्मकुमारी विश्वविद्यालय' के कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगी।
राष्ट्रपति जी की गरिमामयी उपस्थिति और उनका मार्गदर्शन हम सभी के लिए ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जामनगर के भादरा गांव में बिताए हुए पल मेरे हृदय के बहुत करीब रहेंगे।
जब गांव आत्मनिर्भर बनेगा, तभी हमारा देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सपनों का 'विकसित भारत' बनेगा।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महाराष्ट्र लोकभवन में मुंबई स्थित जापान के वाणिज्यदूत श्री यागी कोजी जी से शुभेच्छा भेंट हुई।
जापान न केवल भारत का एक विश्वसनीय मित्र है, बल्कि महाराष्ट्र और गुजरात की विकास यात्रा में एक अत्यंत महत्वपूर्ण भागीदार भी है।
श्री कोजी ने महाराष्ट्र की महत्वाकांक्षी परियोजनाओं मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन, अटल सेतु और मेट्रोलाइन 3 में जापान के सक्रिय सहयोग और तकनीकी योगदान पर चर्चा की। इन परियोजनाओं से हमारे राज्यों की कनेक्टिविटी और अर्थव्यवस्था को नयी गति मिल रही है।
यह जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि वर्तमान में महाराष्ट्र में 800 से अधिक जापानी उद्योग कार्यरत हैं, जो रोजगार और नवाचार के नये अवसर सृजित कर रहे हैं।
चर्चा के दौरान उन्होंने साझा किया कि जल्द ही टोयोटा किर्लोस्कर द्वारा छत्रपति संभाजीनगर में एक विशाल 'इलेक्ट्रिक वाहन प्रोजेक्ट' शुरू किया जाएगा। यह कदम हरित ऊर्जा और 'मेक इन इंडिया' के हमारे संकल्प को ज्यादा सुदृढ़ करेगा।
जापान की प्रधानमंत्री ताकाईची सानाए जी का भारत के प्रति विशेष लगाव और राज्य स्तर पर भी आपसी सहयोग बढ़ाने का उनका विजन सराहनीय है।
इस अवसर पर जापान दूतावास के उप-वाणिज्यदूत श्री निशियो रयो भी उपस्थित रहे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
स्वर्गीय श्री अजित पवार जी को भावभीनी श्रद्धांजलि
मुंबई के वर्ली में महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय अजित पवार जी की स्मृति में आयोजित शोकसभा में सम्मिलित हुआ।
एक कर्मठ राजनेता और कुशल प्रशासक के रूप में उनका असमय जाना, महाराष्ट्र के लिए एक अपूरणीय क्षति है। सार्वजनिक जीवन में विकास के प्रति उनकी दृष्टि और निर्णय लेने की क्षमता सदैव याद रखी जाएगी।
इस शोक सभा में मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी, उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी, उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा पवार जी, केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी, विधान परिषद सभापति श्री राम शिंदे जी, विधानसभा अध्यक्ष श्री राहुल नार्वेकर जी, श्री आदित्य ठाकरे जी सहित उद्योग जगत से श्री मुकेश अंबानी जी, श्री गौतम अदाणी जी, श्री अशोक हिंदुजा जी और कला जगत से श्री नाना पाटेकर जी एवं श्री जॅकी श्रॉफ जी जैसे गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति उनके व्यापक व्यक्तित्व का प्रमाण है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और उनके परिवार एवं समर्थकों को यह अपार दु:ख सहने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महाराष्ट्र लोकभवन में चीन के मुंबई स्थित वाणिज्यदूत श्री क्विन जी ने शुभेच्छा भेंट की।
दोनों देशों के बीच व्यापारिक संभावनाओं को विस्तार देने और आर्थिक सहयोग को नयी गति प्रदान करने पर विचार साझा किए।
शैक्षिक आदान-प्रदान के माध्यम से युवाओं के लिए नये अवसर सृजित करने पर बल दिया।
भारत और चीन की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को एक-दूसरे के करीब लाने और सम्बंध प्रगाढ़ करने पर चर्चा हुई।
मेरा मानना है कि जब दो पड़ोसी देश शिक्षा, संस्कृति और व्यापार के धरातल पर सार्थक सहयोग करते हैं, तो इसका सकारात्मक प्रभाव पूरे क्षेत्र की प्रगति पर पड़ता है।
सद्भावना और आपसी सम्मान के साथ हम विकास के नये साझा आयाम स्थापित कर सकते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महाराष्ट्र लोकभवन में फिनलैंड के मुंबई स्थित वाणिज्यदूत श्री एरिक अफ हॉलस्ट्रॉर्म जी ने शुभेच्छा भेंट की। इस दौरान विभिन्न वैश्विक विषयों और आपसी हितों पर सार्थक चर्चा हुई।
श्री हॉलस्ट्रॉर्म जी ने मुझे सूचित किया कि फिनलैंड के माननीय राष्ट्रपति आगामी मार्च महीने में भारत की आधिकारिक यात्रा पर आ रहे हैं। अपनी इस यात्रा के दौरान वह मुंबई का भी दौरा करेंगे।
चर्चा के दौरान भारत और फिनलैंड, विशेषकर महाराष्ट्र एवं गुजरात के बीच व्यापार, तकनीक और नवाचार के क्षेत्रों में सहयोग को और प्रगाढ़ बनाने पर विचार साझा किए गए।
इस अवसर पर फिनलैंड दूतावास की उप-वाणिज्यदूत डॉ. ईवा निल्सन जी की भी उपस्थिति रही। -
Acharya Devvrat reposted
Doordarshan Kisan - दूरदर्शन किसान
@DDKisanChannel
दूरदर्शन किसान के विशेष कार्यक्रम 'ख़ास मुलाकात, में हमारे साथ हैं गुजरात एवं महाराष्ट्र के माननीय राज्यपाल आचार्य देवव्रत जी
#आचार्यदेवव्रत #acharyadevvrat #राज्यपाल #gujaratgovernor #maharashtra #ख़ासमुलाकात #kisan #haiderzaidi #प्राकृतिकखेती
x.com/DDKisanChannel/status/2025887991093416105 -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महाराष्ट्र विधानमंडल के बजट सत्र का गरिमामय शुभारंभ किया।
विधानमंडल परिसर पहुंचने पर विधान परिषद के सभापति प्रा. राम शिंदे जी, विधानसभा अध्यक्ष श्री राहुल नार्वेकर जी, मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी और संसदीय कार्यमंत्री श्री चंद्रकांत पाटिल जी ने मेरा आत्मीय स्वागत किया।
विधानमंडल की संयुक्त बैठक को संबोधित किया और राज्य सरकार के विकास के विजन एवं जनकल्याणकारी नीतियों को सदन के सम्मुख रखा।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह सत्र महाराष्ट्र की उन्नति और नागरिकों के सशक्तिकरण के लिए नये आयाम स्थापित करेगा।
लोकतंत्र के इस मंदिर में सार्थक चर्चा और सकारात्मक निर्णयों के साथ हम एक समृद्ध महाराष्ट्र के निर्माण की दिशा में आगे बढ़ेंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महाराष्ट्र लोकभवन में महान समाज सुधारक संत गाडगे बाबा जी की जयंती के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धाजंलि दी।
संत गाडगे बाबा जी का जीवन स्वच्छता, शिक्षा और दीन-दुखियों की सेवा के लिए समर्पित रहा, जो आज भी हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
सचिव डॉ. प्रशांत नारनवरे जी, संयुक्त सचिव एस. राममूर्ति जी, परिवार प्रबंधक डॉ. निशिकांत देशपांडे जी और परिसहायक अभयसिंह देशमुख जी और ले. विक्रम कुमार जी, लोकभवन के अधिकारियों, कर्मचारियों और यहां तैनात पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने भी संत गाडगे बाबा जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मुंबई के एनएससीआई डोम, वर्ली में महाराष्ट्र सरकार के पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा आयोजित 'माझी वसुंधरा अभियान' सम्मान समारोह में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्थानीय स्वराज्य संस्थाओं को सम्मानित किया।
पर्यावरण की रक्षा करना केवल हमारा कर्तव्य ही नहीं, बल्कि एक ईश्वरीय कार्य है। यदि सभी स्थानीय निकाय इस दिशा में गंभीरता से प्रयास करें, तो हम न केवल 'विकसित भारत' के लक्ष्य को प्राप्त करेंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित और स्वस्थ वसुंधरा का निर्माण भी कर पाएंगे।
कार्यक्रम के दौरान 'माझी वसुंधरा' की सफलता की गाथाओं पर आधारित "कॉफी टेबल बुक" और जलवायु परिवर्तन की शब्दावली को समझने के लिए "द क्लाइमेट चेंज लेक्सिकॉन" (मराठी-अंग्रेजी शब्दकोश) का विमोचन किया।
इस गरिमामय समारोह में उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा अजीत पवार जी, विधानसभा अध्यक्ष श्री राहुल नार्वेकर जी, पर्यावरण मंत्री श्रीमती पंकजा मुंडे जी, मुख्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल जी एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जामनगर के भादरा गांव में प्रगतिशील किसान श्री घनश्यामभाई भंडेरी के प्राकृतिक कृषि मॉडल फार्म का दौरा किया। श्री घनश्यामभाई वर्ष 2017 से प्राकृतिक खेती कर रहे हैं और उनके पास वर्ष 2010 से देशी गायें हैं।
रासायनिक खेती की तुलना में प्राकृतिक खेती में पानी और खाद का खर्च बहुत कम है, जबकि उत्पादन और गुणवत्ता निरंतर बढ़ती है।
प्राकृतिक खेती को अपनाकर ही हम आने वाली पीढ़ी को विषमुक्त आहार, उपजाऊ जमीन और स्वस्थ जीवन का उपहार दे सकेंगे। यह 'आत्मनिर्भर गांव' से 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को साकार करने का वास्तविक आधार है।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
'अंतरराष्ट्रीय मातृभाषा दिवस' की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
मातृभाषा केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारे संस्कारों, परंपराओं और गौरवशाली विरासत की संवाहक है।
मां, मिट्टी और मातृभाषा का कोई विकल्प नहीं होता। यह हमारी मौलिक पहचान है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की नयी शिक्षा नीति भी मातृभाषा में शिक्षा पर बल देती है, क्योंकि बालक जिस भाषा में सोचता है, उसी में वह सर्वश्रेष्ठ सीख सकता है।
आज के इस आधुनिक युग में अपनी मातृभाषा के प्रति गर्व का भाव रखना और उसे आने वाली पीढ़ी को सौंपना हम सबका नैतिक उत्तरदायित्व है।
आइए, भाषाई विविधता का सम्मान करें, अपनी मातृभाषा को और अधिक समृद्ध बनाने का संकल्प लें।
@narendramodi @PMOIndia @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujarat -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जामनगर के भादरा गांव की मुलाकात के दौरान सरकारी स्कूल के एक सामान्य कक्ष में रात्रि विश्राम किया। भोर की पहली किरण के साथ प्राकृतिक कृषि कर रहे प्रगतिशील किसान श्री घनश्यामभाई भंडेरी के प्राकृतिक कृषि मॉडल फार्म जाने का अवसर मिला।
फार्म पर पहुंचकर गाय का दुग्ध-दोहन किया। गाय हमारी खेती और अर्थव्यवस्था की रीढ़ है, इसकी सेवा में जो आनंद है वह अवर्णनीय है।
फार्म पर तैयार 'घन जीवामृत' का अवलोकन किया। साथ ही बागवानी और फसलों की गुणवत्ता का बारीकी से निरीक्षण किया।
उपस्थित किसान मित्रों के साथ बैठकर उनकी समस्याओं को समझा। उन्हें मिट्टी में 'ऑर्गेनिक कार्बन' बढ़ाने और उत्पादों के बेहतर विपणन के व्यावहारिक गुर सिखाए।
किसानों से आग्रह किया कि वह डरे नहीं, बल्कि प्रयोग के तौर पर कम से कम एक एकड़ से प्राकृतिक खेती की शुरुआत करें। जहरमुक्त खेती ही भावी पीढ़ी का सुरक्षा कवच है।
जब किसान सशक्त होगा, तभी भारत समृद्ध होगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जामनगर के पावन गांव भादरा में ऊंड नदी के किनारे, प्रकृति के सान्निध्य में आयोजित रात्रि सभा में ग्रामजनों के साथ संवाद किया। सद्गुरु गुणातीतानंद स्वामी जी की यह पावन जन्मभूमि ऊर्जा और संस्कारों का केंद्र है।
गंदगी फैलाने वाले से, सफाई करने वाला हमेशा महान होता है। हाथ में झाड़ू थामने से पद छोटा नहीं होता, बल्कि सेवा का भाव बड़ा होता है। यह गांव एक तीर्थस्थल है, इसे स्वच्छ रखना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
भादरा को 'आदर्श ग्राम' बनाने के लिए वट, पीपल और उम्बरा जैसे छायादार और ऑक्सीजन देने वाले वृक्षों से आच्छादित करना चाहिए। शुभ अवसरों पर वृक्षारोपण की नयी परंपरा शुरू करनी चाहिए।
पुत्र और पुत्री, दोनों को उच्च शिक्षा दिलाने के लिए ग्रामजनों को आह्वान किया। महर्षि दयानंद सरस्वती जी के कर्मफल सिद्धांत को स्मरण रखते हुए कहा कि ज्ञान और पुरुषार्थ से ही जीवन का कल्याण संभव है।
भद्रा की इस पुण्य धरा पर ग्रामवासियों का उत्साह देखकर विश्वास दृढ़ हुआ कि जन-भागीदारी से ही गांव 'आत्मनिर्भर' और 'आदर्श' बनेंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जामनगर जिले के भादरा गांव के प्रवास के दौरान गांव के एक अत्यंत सरल और स्नेही अनुसूचित जाति परिवार के सदस्य श्री अनिलभाई जीवराजभाई परमार के निवास पर उनके साथ भोजन ग्रहण किया।
अनिल भाई के परिवार ने बड़े प्रेम से मेथी-आलू की सब्जी, रोटी और दाल जैसा सादा लेकिन आत्मीयता से भरपूर भोजन परोसा। उनके साथ बैठकर उनके सुख-दुख साझा करना और परिवार के बच्चों से आत्मीय संवाद करना मेरे लिए सौभाग्य की बात रही।
सामाजिक समरसता केवल शब्दों में नहीं, बल्कि हमारे आचरण में भी होनी चाहिए। जब हम भेदभाव मिटाकर एक-दूसरे के गले लगते हैं, तभी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' का संकल्प साकार होता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जामनगर के भादरा गांव में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान को गति देते हुए ग्रामजनों के साथ वृक्षारोपण किया और झाड़ू थामकर स्वच्छता अभियान का नेतृत्व किया।
लोगों से आग्रह किया कि मां के नाम पर लगाया गया एक भी पौधा मुरझाना नहीं चाहिए। वृक्ष को पालना पुण्य का काम है, लेकिन उसे रोपकर देखभाल के अभाव में सूखने देना 'भ्रूण हत्या' के समान पाप है। हमें केवल पौधा लगाना ही नहीं है, बल्कि उसके बड़े होने तक उसकी सुरक्षा का संकल्प भी लेना है।
स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण की नींव है। जब हमारा आंगन, गली और गांव स्वच्छ होगा, तभी हम एक सुदृढ़ राष्ट्र बन पाएंगे।
भादरा गांव के उत्साह ने यह सिद्ध कर दिया कि जब समाज साथ मिलकर आगे बढ़ता है, तो कोई भी लक्ष्य दूर नहीं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जामनगर जिले के जोडिया तहसील के भादरा गांव में 'ग्राम कल्याण कार्यक्रम' के अंतर्गत आयोजित 'प्राकृतिक कृषि परिसंवाद' की अध्यक्षता की। इस अवसर पर 'सेवा सेतु' कार्यक्रम तथा प्राकृतिक उत्पादों के स्टॉल्स का अवलोकन किया और कृषि सखियों, किसान मित्रों एवं किसानों से आत्मीय संवाद किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'विकसित भारत' विजन को साकार करने में किसान प्राकृतिक खेती अपनाकर सबसे बड़ा योगदान दे सकते हैं। यह केवल खेती नहीं, बल्कि धरती माता को बचाने का 'ईश्वरीय कार्य' है।
प्राकृतिक खेती का मुख्य स्तंभ हमारी देशी गाय है। इसके गोबर और गौमूत्र से बना 'जीवामृत' मिट्टी को पुनर्जीवित करता है और खेती की लागत को शून्य कर देता है।
रासायनिक खेती ने मिट्टी की उर्वरता नष्ट कर दी है और स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा किया है। इसके विपरीत, प्राकृतिक खेती से पैदा हुआ अन्न स्वास्थ्य के लिए वरदान है।
जामनगर जिले में 140 क्लस्टर और 216 मॉडल फार्म्स के माध्यम से किसानों को प्रशिक्षित किया जा रहा है, यह अत्यंत सराहनीय है।
किसानों के आह्वान किया कि शुरुआत में भले ही पूरे खेत में नहीं, लेकिन केवल एक एकड़ से प्राकृतिक खेती का प्रयोग शुरू करें। इसके परिणाम देखकर आप स्वयं इसे पूर्णतः अपना लेंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भारतीय नस्ल की गाय: हमारी संस्कृति, अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य का आधार
आज राजकोट के रेसकोर्स ग्राउंड में एशिया के सबसे बड़े 'इंडियन कैटल शो' के शुभारंभ का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह आयोजन केवल पशुओं की प्रदर्शनी नहीं, बल्कि हमारी प्राचीन विरासत और आधुनिक विज्ञान के संगम का उत्सव है।
वेदों में कहा गया है 'गावो विश्वस्य मातरः' अर्थात गाय विश्व की माता है। भारतीय मूल की गायें केवल पशु नहीं हैं, बल्कि वह हमारी धरती, पर्यावरण और आर्थिक व्यवस्था को बचाने का मुख्य आधार हैं।
हिसार एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के शोध का उल्लेख करते हुए साझा किया कि देशी गाय के 1 ग्राम गोबर में 300 करोड़ से अधिक सूक्ष्म जीवाणु होते हैं, जो हमारी मिट्टी को पुनर्जीवित करने की क्षमता रखते हैं। साथ ही, भारतीय गाय का A-2 दूध स्वास्थ्य के लिए अमृत के समान है। शून्य लागत वाली प्राकृतिक कृषि का मूल आधार यही देशी गायें हैं।
पशुपालकों से अपील है कि वह गौवंश के संरक्षण और संवर्धन के लिए 'सेक्सड सॉर्टेड सीमेन' और 'एम्ब्रियो टेक्नोलॉजी' जैसी आधुनिक तकनीकों को अपनाएं।
इस अवसर पर आयोजित पशु प्रदर्शनी का अवलोकन किया। लक्ष्मी नारायण यज्ञ में आहुति दी और गिर गाय का पूजन कर राज्य के कल्याण की कामना की।
राजकोट के लिए गौरव की बात है कि यहां आगामी दो वर्षों में पशुओं के लिए डीएनए रिसर्च लैब की स्थापना की जाएगी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रकृति का संरक्षण: मानवता का परम धर्म और भविष्य की आधारशिला
आज मुंबई में 'प्रोजेक्ट मुंबई', महाराष्ट्र सरकार और बृहन्मुंबई महानगरपालिका के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय “मुंबई क्लाइमेट वीक” के समापन सत्र की अध्यक्षता करने का अवसर मिला।
इस अवसर पर पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य करने वाले नौ स्टार्टअप्स और संगठनों को 'MCW इनोवेशन चैलेंज' पुरस्कारों से सम्मानित किया। सम्मानित होने वाले सभी युवा उद्यमियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं।
पृथ्वी पर किसी अन्य प्राणी ने प्रकृति को नुकसान नहीं पहुंचाया है, लेकिन स्वयं को सबसे बुद्धिमान कहने वाले 'मनुष्य' ने ही पर्यावरण का सर्वाधिक विनाश किया है। यह आत्मचिंतन का समय है।
जलवायु परिवर्तन पर चर्चा तब तक अधूरी है, जब तक इसमें कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को शामिल न किया जाए। हमें अपनी मिट्टी को रसायन मुक्त करने और हवा पानी को शुद्ध करने के लिए प्राकृतिक कृषि की ओर लौटना ही होगा।
इस गरिमामय अवसर पर पर्यावरण मंत्री श्रीमती पंकजा मुंडे, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सांस्कृतिक कार्य मंत्री श्री आशिष शेलार, मुंबई की महापौर श्रीमती रितु तावड़े, 'प्रोजेक्ट मुंबई' के संस्थापक श्री शिशिर जोशी, श्री जलज दाणी एवं विशेषज्ञ उपस्थित रहे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सुरेंद्रनगर के चाणपा और भीमगढ़ गांव में बिताए हुए यह पल अविस्मरणीय हैं। एक प्राथमिक शाला के सामान्य कमरे में रात्रि विश्राम, किसान के खेत में हल चलाना और देशी गाय का दुग्ध-दोहन यही असली भारत की आत्मा है।
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
शौर्य और सुशासन के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज को कोटि-कोटि नमन
आज छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के पावन अवसर पर मुंबई के ऐतिहासिक 'छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान' (शिवाजी पार्क) में उनकी भव्य अश्वारूढ़ प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।
शिवाजी महाराज केवल एक राजा नहीं, बल्कि न्याय, साहस और सुशासन के जीवंत प्रतीक हैं। उनके द्वारा स्थापित 'हिंदवी स्वराज्य' का आदर्श आज भी हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा 'क्रीडा भवन' में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। संगीत कला अकादमी के कलाकारों और शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत 'पोवाडा' (वीरगाथा) और देशभक्ति गीतों ने शिवाजी महाराज के शौर्य और पराक्रम की यादों को जीवंत कर दिया।
इस गरिमामय अवसर पर मुंबई की महापौर श्रीमती रितु तावड़े, सांसद श्री अनिल देसाई, विधायक श्री सुनील शिंदे, विपक्ष की नेता श्रीमती किशोरी पेडणेकर, नगर निगम आयुक्त श्री भूषण गगराणी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
शौर्य और सुशासन के प्रतीक छत्रपति शिवाजी महाराज को कोटि-कोटि नमन
आज छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के पावन अवसर पर मुंबई के ऐतिहासिक 'छत्रपति शिवाजी महाराज मैदान' (शिवाजी पार्क) में उनकी भव्य अश्वारूढ़ प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धाजंलि दी।
शिवाजी महाराज केवल एक राजा नहीं, बल्कि न्याय, साहस और सुशासन के जीवंत प्रतीक हैं। उनके द्वारा स्थापित 'हिंदवी स्वराज्य' का आदर्श आज भी हमें राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है।
बृहन्मुंबई महानगरपालिका द्वारा 'क्रीडा भवन' में आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। संगीत कला अकादमी के कलाकारों और शिक्षकों द्वारा प्रस्तुत 'पोवाडा' (वीरगाथा) और देशभक्ति गीतों ने शिवाजी महाराज के शौर्य और पराक्रम की यादों को जीवंत कर दिया।
इस गरिमामय अवसर पर मुंबई की महापौर श्रीमती रितु तावड़े, सांसद श्री अनिल देसाई, विधायक श्री सुनील शिंदे, विपक्ष की नेता श्रीमती किशोरी पेडणेकर, नगर निगम आयुक्त श्री भूषण गगराणी एवं अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के साथ अत्यंत सफल द्विपक्षीय बैठक के उपरांत, फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रॉन जी और उनकी पत्नी श्रीमती ब्रिगिट मैक्रॉन जी आज मुंबई से रवाना हुए।
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उन्हें सप्रेम विदाई देने का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी और उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी भी उपस्थित रहे।
महाराष्ट्र की धरा पर राष्ट्रपति मैक्रॉन का सत्कार करना हमारे लिए गर्व का अवसर रहा। राष्ट्रपति जी और उनकी पत्नी की सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रॉन जी के साथ ऐतिहासिक बैठक और महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के सफल समापन के बाद, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी मुंबई से नयी दिल्ली के लिए रवाना हुए।
छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से प्रधानमंत्री जी को सप्रेम विदाई दी। भारत और फ्रांस के बीच प्रगाढ़ होती मित्रता और 'नवाचार' के नये संकल्पों की दृष्टि से यह यात्रा अत्यंत महत्वपूर्ण रही।
इस अवसर पर कौशल विकास मंत्री श्री मंगलबप्रभात लोढा जी, प्रोटोकॉल मंत्री श्री जयकुमार रावल जी, सांस्कृतिक कार्यमंत्री श्री आशिष शेलार जी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री जी की राष्ट्र सेवा की यह यात्रा निरंतर प्रगतिशील और मंगलमय हो, ऐसी मंगलकामना करता हूं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'विकसित भारत @ 2047' संकल्प को साकार करने में कृषि और हमारे युवाओं की क्या भूमिका है? प्राकृतिक खेती कैसे हमारी अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य के लिए संजीवनी बन रही है? इन सभी महत्वपूर्ण विषयों पर देखिए एक विशेष संवाद दूरदर्शन किसान पर, 22 फरवरी रविवार शाम 7:00 बजे।
@narendramodi @PMOIndia @AmitShah @Bhupendrapbjp @jitu_vaghani @DDKisanChannel @InfoGujarat
Doordarshan Kisan - दूरदर्शन किसान
@DDKisanChannel
डीडी किसान का शानदार प्रोग्राम 'ख़ास मुलाकात'
गुजरात के राज्यपाल माननीय आचार्य देवव्रत जी के साथ ख़ास बातचीत
देखिये 22 फ़रवरी, रविवार शाम 07:00 बजे डीडी किसान पर।
@AgriGoI @ChouhanShivraj @GovernorofGuj @GovernorMP @MIB_India @anandibenpatel @maha_governor @LtGenGurmit -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महाराष्ट्र लोकभवन, मुंबई में फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रॉन जी के साथ एक अत्यंत महत्वपूर्ण द्विपक्षीय बैठक के लिए पधारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का हृदयतल से स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। प्रधानमंत्री जी के आगमन पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका हार्दिक अभिनंदन किया।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अतिथि देवो भव:
आज छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर फ्रांस के राष्ट्रपति श्री इमैनुएल मैक्रॉन जी और उनकी पत्नी श्रीमती ब्रिगिट मैक्रॉन जी के मुंबई आगमन पर उनका आत्मीय स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी, उपमुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी, उपमुख्यमंत्री श्रीमती सुनेत्रा पवार जी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
भारत और फ्रांस के बीच का ऐतिहासिक संबंध केवल दो देशों का मिलन नहीं, बल्कि लोकतंत्र, नवाचार और सांस्कृतिक गौरव का संगम है।
आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और राष्ट्रपति मैक्रोन के बीच होने वाली महत्वपूर्ण बैठक द्विपक्षीय संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी।
गेटवे ऑफ इंडिया पर आयोजित ‘इंडिया-फ्रांस ईयर ऑफ इनोवेशन एंड कल्चरल कमेमोरेशन’ कार्यक्रम दोनों देशों के बीच भविष्य के सहयोग की नींव को और मजबूत करेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पंद्रहवीं गुजरात विधानसभा के आठवें सत्र के शुभारंभ अवसर पर आज विधानसभा को संबोधित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की पावन धरती गुजरात की इस गरिमामयी विधानसभा में उपस्थित होकर प्रदेश की विकासयात्रा, सुशासन और जनकल्याण के संकल्पों को साझा करना मेरे लिए अत्यंत गर्व और संतोष का विषय है।
“विकसित गुजरात से विकसित भारत” के संकल्प के साथ राज्य सरकार सर्वांगीण एवं समावेशी विकास हेतु प्रतिबद्ध है। “सर्वजन हिताय, सर्वजन सुखाय” की भावना से युवाशक्ति, नारीशक्ति, किसान एवं वंचित वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है।
प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देते हुए गुजरात ने एक नयी दिशा प्रदान की है। लाखों किसानों को प्रशिक्षण, प्रोत्साहन एवं सहयोग प्रदान कर रसायनमुक्त कृषि की ओर अग्रसर किया जा रहा है। कृषि, बागवानी और ग्रामीण विकास के क्षेत्र में गुजरात ने राष्ट्रीय स्तर पर विशिष्ट पहचान बनाई है।
युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने, स्वास्थ्य सेवाओं को सुलभ बनाने तथा खेल एवं योग के क्षेत्र में वैश्विक मानक स्थापित करने की दिशा में भी राज्य निरंतर आगे बढ़ रहा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन एवं मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल जी के नेतृत्व में गुजरात विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।
मेरा दृढ़ विश्वास है कि हम सभी के सामूहिक प्रयासों से विकसित गुजरात का स्वप्न अवश्य साकार होगा और यही संकल्प विकसित भारत की आधारशिला बनेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सभी को महाशिवरात्रि के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं!
देवों के देव महादेव 'कल्याण' के साक्षात स्वरूप हैं। यह पावन पर्व हमें अपने भीतर के अज्ञानरूपी अंधकार को मिटाकर ज्ञान और सत्य के प्रकाश की ओर बढ़ने की प्रेरणा देता है।
महादेव प्रकृति और जीव-जंतुओं के रक्षक हैं। आइए, हम भी अपनी धरती माता को रसायनों के जहर से मुक्त कर देसी गाय आधारित प्राकृतिक कृषि के माध्यम से शिव की इस सृष्टि को सुरक्षित रखने का संकल्प लें।
जिस प्रकार भगवान शिव ने विषपान कर सृष्टि की रक्षा की, हम भी समाज से नशे और बुराइयों के विष को समाप्त करने का प्रण लें।
शिव ऊंच-नीच के भेदभाव से परे हैं। समाज में एकता, प्रेम और समरसता का भाव जगाना ही महादेव की सच्ची आराधना है।
भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे और हमारा राष्ट्र 'सत्यं शिवं सुंदरम' की भावना के साथ उन्नति के शिखर पर पहुंचे।
हर-हर महादेव!
@narendramodi @AmitShah @PMOIndia @Bhupendrapbjp @InfoGujarat -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद स्थित ईसरो - स्पेस एप्लीकेशन सेंटर में 'डीपटेक इंडस्ट्री कनेक्ट 2026' के माध्यम से हमारे प्रतिभावान युवा वैज्ञानिकों और उद्योग जगत के दिग्गजों से संवाद करने का अवसर मिला। इस अवसर पर केंद्र के नए प्रवेश द्वार का उद्धाटन भी किया गया।
इसरो के वैज्ञानिक सही अर्थ में "आधुनिक युग के योगी" हैं। जिस प्रकार एक योगी कठिन तप, अनुशासन और एकाग्रता से आध्यात्मिक ऊंचाइयां प्राप्त करता है, ठीक उसी प्रकार हमारे वैज्ञानिक अपनी मौन तपस्या, कड़े अनुशासन और अटूट एकाग्रता से भारत को अंतरिक्ष की नई ऊंचाइयों पर ले जा रहे है।
मेरा विशेष आग्रह है कि हम स्पेस टेक्नोलॉजी का उपयोग प्राकृतिक खेती को और अधिक वैज्ञानिक बनाने में करें। सैटेलाइट डेटा के माध्यम से मिट्टी का विश्लेषण, मौसम का सटीक पूर्वानुमान और फसलों की निगरानी किसानों के लिए वरदान साबित होगी। तकनीक और परंपरा का यह मिलन ही कृषि को सशक्त बनाएगा।
स्पेस सेक्टर अब केवल अनुसंधान तक सीमित नहीं है। स्टार्टअप्स, डेटा सर्विसेज और डिफेंस एप्लिकेशन के क्षेत्र में उद्योगपतियों के लिए निवेश के द्वार खुले हैं।
हमारे युवाओं का नवाचार ही देश को आत्मनिर्भर बनाने और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत @ 2047 के संकल्प को सिद्ध करने की शक्ति रखता है।
वैज्ञानिकों द्वारा विभिन्न प्रयोगशालाओं में किए जा रहे शोध वास्तव में गौरवशाली हैं। विज्ञान जब मानवता और प्रकृति के कल्याण से जुड़ता है, तभी वह सार्थक होता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित गुजरात लोकभवन में असम राइफल्स के सिविक एक्शन प्रोग्राम के तहत आयोजित 'राष्ट्रीय एकता यात्रा' के अंतर्गत मणिपुर के नागरिक समाज संगठनों और ऊर्जावान युवाओं के साथ संवाद करने का सुखद अवसर मिला।
यह भेंट केवल एक औपचारिक मुलाकात नहीं, बल्कि भारत के दो कोनों को दिल से दिल से जोड़ने का एक मिशन है।
मणिपुर और गुजरात का संबंध सदियों पुराना है। श्री कृष्ण और रुक्मिणी जी का विवाह प्रसंग हमारे इन दो राज्यों को एक अटूट प्रेम और एकता के सूत्र में बांधता है।
जब मणिपुर की हरी-भरी घाटियों की संस्कृति गुजरात की उद्यमशीलता से मिलती है, तब वास्तव में 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' का भव्य रूप निखरता है। हमारी सांस्कृतिक विविधता ही दुनिया में भारत की सबसे बड़ी शक्ति है।
शांति और आपसी प्रेम प्रगति की नींव हैं। पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में पूर्वोत्तर भारत में इंफ्रास्ट्रक्चर का अभूतपूर्व विस्तार हुआ है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सुरेंद्रनगर जिले के प्रवास के दौरान आज सादगी और समर्पण के कुछ ऐसे क्षण जिये, जो सदैव अंतर्मन की स्मृति में रहेंगे। पद के प्रोटोकॉल से परे, मेरा यह प्रवास मिट्टी और मानवता से जुड़ाव का एक सहज प्रयास था।
दिन भर के व्यस्त कार्यक्रमों के बाद, चाणपा गांव- सरकारी प्राथमिक स्कूल के सामान्य कमरे में रात्रि विश्राम किया।
सुबह भीमगढ़ गांव में श्री मनसुखभाई गोहिल जी के 'श्री रामदेवकृपा प्राकृतिक खेती मॉडल फार्म' पर जाकर न केवल फसलों का निरीक्षण किया, बल्कि स्वयं हल चलाकर और गौ-दोहन कर श्रम की महत्ता को साझा किया।
खेत में लहलहाते प्राकृतिक टमाटर, पालक, गेहूं, धनिया, सूरजमुखी और पपीते की फसलें यह सिद्ध करती हैं कि बिना रसायन के भी हमारी धरती सोना उगल सकती है।
प्रगतिशील किसानों के साथ संवाद में इस बात पर जोर दिया कि प्राकृतिक खेती से न केवल जमीन सुधरेगी, बल्कि किसानों को उनके उत्पादों का बेहतर दाम भी मिलेगा।
अधिकारियों को निर्देश दिए कि तहसील स्तर पर प्राकृतिक कृषि बिक्री केंद्र शुरू किए जाएं, ताकि किसानों को सीधा बाजार मिले और नागरिकों को शुद्ध आहार। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सुरेन्द्रनगर जिला, चाणपा गांव के प्राथमिक विद्यालय में आयोजित 'रात्रिसभा' के दौरान ग्रामीणों के साथ आत्मीय संवाद करने का सुखद अनुभव प्राप्त हुआ। किसी भी राष्ट्र की प्रगति कागजों पर नहीं, बल्कि उसके नागरिकों की 'अच्छी आदतों' और उनके चरित्र पर निर्भर करती है।
जहां प्रेम, एकता और भाईचारा है, वह परिवार और गांव धरती पर साक्षात स्वर्ग के समान है। ग्रामीणों से आग्रह किया कि वह अपने पूर्वजों के संस्कारों और वेदों के मार्ग पर चलकर नयी पीढ़ी को संस्कारवान बनाएं।
यह शरीर ईश्वर का अनमोल उपहार है। इसे तंबाकू, शराब या गुटका जैसे जहर से नष्ट न करें। यदि हमारी संतानें व्यसनमुक्त होंगी, तभी समाज की असली संपत्ति सुरक्षित रहेगी।
गंदगी फैलाने वाले से सफाई करने वाला हमेशा महान होता है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'विकसित भारत' संकल्प को साकार करने के लिए हम सभी को सहयोगी बनाना होगा।
किसानों से यूरिया-डीएपी छोड़कर प्राकृतिक कृषि अपनाने का आह्वान किया। साथ ही, आने वाली पीढ़ी को शुद्ध हवा देने के लिए अपने जन्मदिन पर कम से कम एक वृक्ष लगाने का संकल्प भी दोहराया।
चाणपा के ग्रामीणों के बीच एकता का यह माहौल देखकर हृदय प्रफुल्लित हुआ। जब गांव बदलता है, तभी देश बदलता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सुरेन्द्रनगर जिले के चाणपा गांव की यात्रा के दौरान गांव के अनुसूचित जाति परिवार के श्री धीरुभाई वाघेला जी के घर एक पारिवारिक सदस्य की तरह पहुंचा।
जमीन पर बैठकर, परिवार के साथ चूल्हे पर बने बाजरे की रोटी, आलू की सब्जी, दाल और ताजे मक्खन का स्वाद लिया। सच बताऊं तो, गैस पर बनी रोटियों की तुलना में चूल्हे की उस सोंधी महक वाली रोटी ने बचपन की यादें ताजा कर दीं।
धीरुभाई के बच्चों से उनके उज्ज्वल भविष्य और शिक्षा को लेकर चर्चा की। उन्हें समझाया कि शिक्षा ही उन्नति का एकमात्र मार्ग है। बच्चों को मन लगाकर पढ़ने और माता-पिता और देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। उनसे आग्रह किया कि जीवन में सदैव व्यसन से दूर रहें और संस्कारों के साथ आगे बढ़ें।
परिवार ने अत्यंत स्नेह के साथ मुझे 'भारत का संविधान' पुस्तक और शॉल भेंट की।
जब हम जाति-पांति के बंधनों को तोड़कर एक-दूसरे के साथ प्रेम और सम्मान से जुड़ते हैं, तभी वास्तव में एक 'समरस समाज' और 'सशक्त राष्ट्र' का निर्माण होता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सुरेन्द्रनगर जिले की यात्रा के दौरान आज चाणपा गांव के प्राथमिक विद्यालय परिसर में प्राकृतिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों के साथ एक अत्यंत आत्मीय और सार्थक संवाद हुआ। किसानों के चेहरों की चमक और उनके उत्पादों की शुद्धता यह बताने के लिए पर्याप्त है कि गुजरात में 'प्राकृतिक कृषि क्रांति' का आगाज हो चुका है।
किसानों ने पूरी श्रद्धा के साथ अपने खेतों में प्राकृतिक पद्धति से तैयार किए गए अनाज, फल और सब्जियां प्रदर्शित कीं। मैंने स्वयं प्रत्येक उत्पाद का बारीकी से निरीक्षण किया, इनकी गुणवत्ता और स्वाद रासायनिक उत्पादों की तुलना में कहीं अधिक श्रेष्ठ है।
रासायनिक खादों ने हमारी उपजाऊ जमीन को बंजर बना दिया है। गाय आधारित प्राकृतिक खेती ही वह एकमात्र मार्ग है जिससे लागत शून्य होगी, पानी की बचत होगी और उत्पादन की गुणवत्ता बढ़ेगी।
प्रगतिशील किसानों की मेहनत की सराहना करते हुए मुझे गर्व महसूस हुआ। हमारे किसानों ने संकल्प लिया है कि वह न केवल स्वयं प्राकृतिक खेती करेंगे, बल्कि अन्य किसान भाइयों को भी इस 'ईश्वरीय कार्य' से जोड़ेंगे।
जब अन्नदाता जागरूक होता है, तब राष्ट्र का स्वास्थ्य और समृद्धि सुनिश्चित होती है। इन किसानों का परिश्रम ही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संकल्प 'विकसित भारत' का आधार बनेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सुरेन्द्रनगर जिले के चाणपा गांव की यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के "एक पेड़ मां के नाम" अभियान के अंतर्गत ग्रामवासियों के साथ वृक्षारोपण किया। यह अभियान केवल पौधा लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि अपनी मां के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रतीक है।
ग्रामवासियों से आग्रह किया कि मां के नाम पर लगाया गया एक भी वृक्ष सूखना नहीं चाहिए। मेरा स्पष्ट मानना है कि "वृक्ष को पालना पुण्य का कार्य है, लेकिन उसे उपेक्षा के कारण सूखने देना 'भ्रूण हत्या' के समान पाप है।" हमें पौधों की फेंसिंग और नियमित देखभाल कर उन्हें विशाल वृक्ष बनाना है।
स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वयं हाथ में झाड़ू थामकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। जब हमारा आंगन, मोहल्ला और गांव स्वच्छ होगा, तभी हम बीमारियों से मुक्त और समृद्ध समाज बन पाएंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सुरेन्द्रनगर जिले की दो दिवसीय यात्रा के प्रथम दिन आज चाणपा में जिले में प्राकृतिक कृषि की अलख जगाने वाले हमारे 'किसान मित्रों' और 'कृषि सखियों' के साथ एक अत्यंत सार्थक गोष्ठी और संवाद का आयोजन हुआ।
धरती माता और मिट्टी का संरक्षण करना साक्षात ईश्वर की सेवा करने के समान पवित्र कार्य है। प्राकृतिक खेती केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि एक आध्यात्मिक जिम्मेदारी है।
रासायनिक उर्वरकों के माध्यम से हम अनजाने में अपनी जमीन को जहर दे रहे हैं, जो कैंसर जैसी घातक बीमारियों को जन्म दे रहा है। यह ईश्वर को कदापि प्रिय नहीं हो सकता। समय की मांग है कि हम पूर्णतः रसायनमुक्त खेती की ओर लौटें।
कृषि सखियां और किसान मित्र इस अभियान की रीढ़ हैं। आप ही वह कड़ी हैं जो गांव गांव जाकर किसानों को प्राकृतिक कृषि के प्रति जागरूक कर रहे हैं।
यहां की मिट्टी उपजाऊ है और किसान परिश्रमी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आप सभी के प्रयासों से सुरेन्द्रनगर प्राकृतिक कृषि के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करेगा।
आइए, हम सब मिलकर इस 'प्राकृतिक कृषि अभियान' को घर-घर तक पहुंचाएं और आने वाली पीढ़ियों को एक स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य प्रदान करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्राकृतिक खेती: धरती माता को बचाने का पवित्र जन-आंदोलन
आज सुरेन्द्रनगर जिले की चोटिला तहसील के चाणपा गांव में किसान भाइयों, कृषि सखियों, किसान मित्रों और ग्रामीण भाई-बहनों से प्राकृतिक कृषि के विषय पर संवाद करने का अवसर मिला।
प्राकृतिक खेती केवल खेती की एक पद्धति नहीं है, बल्कि यह हमारी बंजर होती धरती और भविष्य की पीढ़ियों के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखने का एक संकल्प है।
केंचुए मिट्टी के 'नेचुरल इंजीनियर' हैं। यह पत्थर जैसी सख्त जमीन को भी उपजाऊ और जीवंत बनाने की क्षमता रखते हैं।
यूरिया और डीएपी जैसे जहर अब हमारे अन्न से होते हुए मां के दूध और भूजल तके पहुंच चुके हैं, जो कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बन रहे हैं। हमें इस चक्र को तोड़ना ही होगा।
देशी गाय ही प्राकृतिक खेती का आधार स्तंभ है। प्राकृतिक खेती में लागत शून्य है और पानी की खपत 50 फीसदी तक कम होती है। अपने 9 वर्षों के अनुभव के आधार पर मेरा किसानों से आग्रह है कि वह कम से कम एक एकड़ से इसकी शुरुआत अवश्य करें।
कार्यक्रम के दौरान 'सेवा सेतु' स्टॉल्स का भी निरीक्षण किया, जहां शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सीधे ग्रामीणों के द्वार तक पहुंच रहा है।
धरती माता की उर्वरता और नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य के लिए आइए, हम सब मिलकर प्राकृतिक कृषि को अपनाएं।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujarat -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
हर जन्मदिन पर एक पौधा: प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
आज सौराष्ट्र विश्वविद्यालय, राजकोट के बायोसाइंस विभाग में 'औषधीय वनस्पति उद्यान विस्तार' और 'प्राकृतिक खेती प्रकल्प' का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सिंदूर का पौधा लगाकर पर्यावरण की रक्षा और जैव-विविधता के संवर्धन का संदेश दिया।
युवाओं और नागरिकों से एक विशेष आग्रह किया कि वह अपने प्रत्येक जन्मदिन पर कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और अगले जन्मदिन तक उसकी देखभाल संतान की तरह करें। यह छोटी सी पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित कवच तैयार करेगी।
विश्वविद्यालय के ग्लास हाउस में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए 'बायो-एंजाइम फर्टिलाइजर', 'हर्बल सीरम-शैम्पू' और 'ऑर्गेनिक मशरूम' जैसे प्रयोगों को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। हमारे युवा वैज्ञानिक अब आयुर्वेद और प्राकृतिक संसाधनों के मूल्य को समझ रहे हैं।
परिसर में प्राकृतिक खेती पद्धति से उगाई गई फसलों का निरीक्षण किया। गौ-आधारित कृषि ही भविष्य की सुरक्षित और स्वास्थ्यवर्धक कृषि का आधार है।
इस वृक्षारोपण अभियान में मेरे साथ विश्वविद्यालय के कुलपति, अध्यापकगण और ऊर्जावान विद्यार्थियों ने भी बहेड़ा, अर्जुन, बीली और गुग्गल जैसे औषधीय पौधों का रोपण किया। प्रकृति के साथ हमारा जुड़ाव ही हमें दीर्घायु और स्वस्थ जीवन प्रदान कर सकता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
"राष्ट्र निर्माण के पुरोधा महर्षि दयानंद सरस्वती: आधुनिक भारत के आध्यात्मिक पथप्रदर्शक"
आज सौराष्ट्र विश्वविद्यालय, राजकोट में 'राष्ट्र निर्माण के पुरोधा: महर्षि दयानंद सरस्वती' विषय पर आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय संस्कृत समारोह-2026 का शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
सौराष्ट्र की पावन धरा पर जन्मे महर्षि दयानंद सरस्वती जी ऐसी दिव्य विभूति थे, जिन्होंने समाज को अंधकार से निकाल कर 'वेदों की ओर' मोड़ने का भगीरथ कार्य किया।
महर्षि जी ने उस समय 'नारीशक्ति' के अधिकारों की वकालत की जब समाज कुरीतियों में जकड़ा था। उन्होंने स्वदेशी और अपनी भाषा के गौरव को आजादी के आंदोलन का आधार बनाया।
बहुत कम लोग जानते हैं कि गांधी जी के गुरु गोपालकृष्ण गोखले जी थे, गोखले जी के गुरु श्यामजीकृष्ण वर्मा जी थे और उनके गुरु स्वयं महर्षि दयानंद सरस्वती जी थे। हमारे क्रांतिकारियों के विचारों में ऋषि दयानंद का दर्शन रसा-बसा था।
श्यामजीकृष्ण वर्मा जी की अंतिम इच्छा थी कि उनकी अस्थियां स्वतंत्र भारत की मिट्टी में विसर्जित हों। इस संकल्प को आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने अपने मुख्यमंत्री कार्यकाल में पूर्ण किया, जो राष्ट्रभक्ति का अनुपम उदाहरण है।
मुझे अत्यंत प्रसन्नता है कि सौराष्ट्र विश्वविद्यालय में 'महर्षि दयानंद सरस्वती शोध केंद्र' की स्थापना की जा रही है।
समारोह के प्रारंभ में विश्व कल्याण की कामना के साथ यज्ञ में आहुति प्रदान करने का अवसर मिला। मुझे विश्वास है कि यह दो दिवसीय मंथन युवाओं को महर्षि जी के जीवन मूल्यों से जोड़कर राष्ट्र निर्माण के लिए प्रेरित करेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
'वेदों की ओर लौटो' का अमर उद्घोष करने वाले युगदृष्टा महर्षि दयानंद सरस्वती जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन!
आधुनिक भारत के महान समाज सुधारक, आर्य समाज के संस्थापक और वेदों के प्रकांड विद्वान महर्षि दयानंद सरस्वती जी की आज जन्म जयंती है।
उन्होंने एक ऐसे समय में समाज का मार्गदर्शन किया जब देश अंधविश्वासों, कुरीतियों और पराधीनता की बेड़ियों में जकड़ा हुआ था।
'वेदों की ओर लौटो' का मंत्र देकर उन्होंने हमें अपनी प्राचीन संस्कृति और ज्ञान की शक्ति से परिचित कराया। उनका कालजयी ग्रंथ 'सत्यार्थ प्रकाश' आज भी सत्य और असत्य के विवेक का सबसे बड़ा आधार है।
छुआछूत, बाल विवाह और सती प्रथा जैसी कुरीतियों के विरुद्ध उन्होंने जो शंखनाद किया, उसी ने आधुनिक भारत के सामाजिक सुधारों की नींव रखी।
महर्षि दयानंद जी पहले महापुरुष थे जिन्होंने 'स्वराज्य' शब्द का उद्घोष किया और देशवासियों में आत्मसम्मान व राष्ट्रभक्ति का भाव जगाया।
स्त्री शिक्षा और समाज के अंतिम व्यक्ति के सशक्तिकरण के लिए उनके प्रयास सदैव वंदनीय रहेंगे।
आज इस पावन अवसर पर आइए हम उनके बताए 'कृण्वन्तो विश्वमार्यम्' के संकल्प को दोहराएं और एक शिक्षित, संस्कारवान, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान दें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात विधानसभा के अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी जी, हरियाणा विधानसभा के अध्यक्ष श्री हरविंदर कल्याण जी और महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति श्री राम शिंदे जी ने गुजरात लोकभवन पधारकर शिष्टाचार भेंट की। सभी महानुभावों का आत्मीय स्वागत किया।
लोकतांत्रिक संस्थाएं राष्ट्र की आत्मा होती हैं। समय के साथ उनकी कार्यप्रणाली का अधिक पारदर्शी, तकनीक-संपन्न और जनोन्मुख होना अत्यंत आवश्यक है। यह जानकर प्रसन्नता हुई कि विभिन्न राज्यों की विधानसभाएं नवीन तकनीक के माध्यम से जन-समस्याओं के त्वरित समाधान और प्रभावी संवाद की दिशा में सतत प्रयासरत हैं।
हम सबका दायित्व है कि लोकतंत्र को केवल एक व्यवस्था नहीं, बल्कि जन-विश्वास की सशक्त अभिव्यक्ति बनाएं। जब जनप्रतिनिधि संवेदनशीलता, पारदर्शिता और सेवा-भाव के साथ कार्य करते हैं, तब लोकतंत्र सशक्त होता है और राष्ट्र प्रगति के पथ पर आगे बढ़ता है।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से प्रेरित राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन को जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर भी विचार-विमर्श हुआ। प्राकृतिक खेती केवल कृषि पद्धति नहीं, बल्कि धरती माता, जल और पर्यावरण के संरक्षण का एक राष्ट्रीय अभियान है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
झीलों की नगरी उदयपुर के विद्याभवन ऑडिटोरियम में आज मनोज राजपुरोहित जी द्वारा शुरू किए गए “राइट डायरेक्शन” अभियान के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होकर ऊर्जावान युवाओं और प्रबुद्धजनों से संवाद करने का अवसर मिला।
यह अभियान केवल एक कार्यक्रम ही नहीं, बल्कि युवा ऊर्जा को संस्कार, उद्देश्य और आत्मविश्वास से जोड़ने का एक पवित्र सामाजिक संकल्प है।
पिछले 4 वर्षों में इस अभियान ने खेरवाड़ा जैसे आदिवासी क्षेत्रों में 1200 से अधिक बच्चों को नशामुक्ति और आत्म-अनुशासन से जोड़कर जो कार्य किया है, यह सराहनीय है।
शहरी युवा ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों के मार्गदर्शक बनें। जब एक पढ़ा-लिखा युवा गांव के बच्चे का हाथ थामेगा, तो पूरी पीढ़ी की दिशा बदल जाएगी।
शिक्षा का अर्थ केवल 'डिग्री' हासिल करना नहीं, बल्कि 'चरित्र' गढ़ना है। हमें युवाओं को प्रतियोगिता के साथ-साथ जीवन के वास्तविक उद्देश्य और नैतिक मूल्यों से जोड़ना होगा।
युवाओं को प्राकृतिक खेती और आत्मनिर्भरता से जोड़ना समय की मांग है, ताकि वह पर्यावरण और धरती के स्वास्थ्य के रक्षक बन सकें।
आइए, हम सब मिलकर अपनी युवा शक्ति को एक 'सही दिशा' प्रदान करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्राकृतिक खेती – धरती का पुनर्जीवन, किसान की समृद्धि
हरियाणा के सोनीपत जिले के खरखौदा स्थित भरत वाटिका में आयोजित “प्राकृतिक खेती:समृद्ध किसान सम्मेलन” में सहभागिता का अवसर मिला। इस सम्मेलन का उद्देश्य प्राकृतिक खेती को प्रदेश के हर किसान और हर खेत तक पहुंचाना था, जो एक अत्यंत प्रशंसनीय प्रयास है।
किसान भाइयों से आग्रह किया कि वह रासायनिक खेती से होने वाले दुष्परिणामों को समझें और कम खर्चीली, टिकाऊ तथा लाभकारी प्राकृतिक खेती को अपनाएं। प्राकृतिक खेती प्रकृति के नियमों पर आधारित है, जिसका मूल आधार देसी गाय है। वैज्ञानिक दृष्टि से भी यह सिद्ध है कि देसी गाय के गोबर और गोमूत्र में पाए जाने वाले लाभकारी सूक्ष्म जीव मिट्टी को पुनः जीवंत कर देते हैं।
इस अवसर पर जीवामृत की विधि साझा करते हुए बताया कि गोबर, गोमूत्र, गुड़, बेसन और खेत की मिट्टी से तैयार जीवामृत से खेतों में सूक्ष्म जीवाणु, केंचुए और मित्र कीट बढ़ते हैं, जिससे भूमि की उर्वरता, जलधारण क्षमता और पैदावार में निरंतर सुधार होता है।
प्राकृतिक खेती से न केवल किसान की आय बढ़ती है, बल्कि जल संरक्षण, पर्यावरण संरक्षण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा भी होती है। आज बढ़ती गंभीर बीमारियों के पीछे रासायनिक खेती से उत्पन्न विषाक्त भोजन एक बड़ा कारण है, इस सत्य को समझना हम सभी के लिए आवश्यक है।
यह जानकर प्रसन्नता हुई कि केंद्र सरकार ने प्राकृतिक खेती को राष्ट्रीय मिशन के रूप में अपनाया है तथा हरियाणा सरकार द्वारा किसानों को निःशुल्क प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्राकृतिक खेती अपनाने का यह आंदोलन किसान, धरती और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य से जुड़ा है।
समर्थ किसान से ही समर्थ राष्ट्र का निर्माण संभव है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
श्रीलंका की पावन धरा पर भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेषों के साथ उपस्थित होना मेरे लिए अत्यंत सौभाग्य और आत्मिक संतोष का विषय है।
वहां 'Newsfirst Sri Lanka' के साथ एक विशेष संवाद के दौरान, मुझे इन पवित्र अवशेषों के ऐतिहासिक महत्व और भारत-श्रीलंका के बीच सदियों पुराने आध्यात्मिक संबंधों पर अपने विचार साझा करने का अवसर मिला। इस अवसर पर गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी जी भी उपस्थित रहे।
भगवान बुद्ध का करुणा और शांति का संदेश आज के विश्व के लिए सबसे बड़ी आवश्यकता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज विश्व को 'युद्ध नहीं, बुद्ध' का संदेश दे रहा है।
@narendramodi @PMOIndia @AmitShah @Bhupendrapbjp @sanghaviharsh @MinOfCultureGoI
@IndiainSL @InfoGujarat
youtu.be/SGD0wQ1n_Ow -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अंतरराष्ट्रीय बौद्ध परिसंघ द्वारा आयोजित “Friends of IBC Reunion” कार्यक्रम में सहभागिता का अवसर प्राप्त हुआ। इस अवसर पर गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी जी भी साथ में उपस्थित रहे।
धम्म के शाश्वत सिद्धांत करुणा, शांति, सह-अस्तित्व और मानव कल्याण भारत और श्रीलंका को केवल भौगोलिक रूप से ही नहीं, बल्कि सभ्यतागत और आध्यात्मिक रूप से भी जोड़ते हैं। ऐसे कार्यक्रम इन साझा मूल्यों को नयी पीढ़ी तक पहुंचाने और आपसी सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक मजबूत करने का सशक्त माध्यम हैं।
धम्म के मार्ग पर आधारित यह मैत्री, भारत–श्रीलंका के संबंधों को और अधिक गहराई और स्थायित्व प्रदान करती रहे, यही कामना है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भारत–श्रीलंका आर्थिक साझेदारी को सुदृढ़ करने की दिशा में सार्थक संवाद
श्रीलंका के पश्चिमी प्रांत के राज्यपाल एवं विदेशी निवेश हेतु राष्ट्रपति के विशेष दूत माननीय श्री हनीफ यूसुफ जी से भेंट कर भारत–श्रीलंका के बीच आर्थिक एवं वाणिज्यिक सहयोग को और अधिक मजबूत करने पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी जी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान गुजरात के औद्योगिक इकोसिस्टम को श्रीलंका से जोड़कर निवेश, उद्योग, व्यापार और विकास के नये अवसरों को प्रोत्साहित करने के विभिन्न मार्गों पर विचार-विमर्श किया गया। मुझे विश्वास है कि यह सहयोग दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाओं को नयी गति प्रदान करेगा।
इस अवसर पर श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल को गुजरात आगमन का आमंत्रण दिया गया, ताकि वह राज्य में उपलब्ध निवेश और सहयोग की संभावनाओं का प्रत्यक्ष अवलोकन कर सकें।
भारत और श्रीलंका के बीच यह बढ़ता आर्थिक संवाद अवश्य ही आपसी विश्वास, साझेदारी और साझा समृद्धि की भावना को और सशक्त करेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
श्रीलंका की आधिकारिक यात्रा के दौरान आज एक अत्यंत भावुक और गौरवशाली अवसर मिला, जब मुझे और गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी जी को श्रीलंका में बसे गुजराती मूल के प्रवासी नागरिकों से मिलने का अवसर प्राप्त हुआ।
बोहरा, मेमन और सिंधी समुदायों के सदस्यों से मिलकर यह अनुभव हुआ कि भौगोलिक दूरियों के बावजूद उनकी जड़ें आज भी गुजरात की मिट्टी और संस्कृति से सहज जुड़ी हुई हैं।
यह समुदाय श्रीलंका में न केवल व्यापार और सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं, बल्कि वह वहां भारत और विशेषकर गुजरात के सच्चे 'सांस्कृतिक राजदूत' के रूप में हमारी पहचान को गौरवान्वित कर रहे हैं।
संवाद के दौरान हमने उन्हें गुजरात की विकास यात्रा और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'विकसित भारत' के संकल्प से अवगत कराया। अपनी मातृभूमि के प्रति उनका प्रेम और उत्साह वास्तव में प्रेरणादायी है।
वतन से दूर रहकर भी अपनी परंपराओं, भाषा और संस्कारों को जीवित रखने के लिए मैं इन सभी समुदायों की हॄदय से सराहना करता हूं। हम कहीं भी रहें, हमारी भारतीयता ही हमारी सबसे बड़ी पहचान है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भारत–श्रीलंका औद्योगिक सहयोग को नयी दिशा
आज श्रीलंका के माननीय उद्योग एवं उद्यमिता विकास मंत्री श्री सुनील हंडुनेत्थी जी से भेंट कर गुजरात और श्रीलंका के बीच औद्योगिक सहयोग, निवेश और उद्यमिता विकास के अवसरों पर सार्थक चर्चा हुई। इस अवसर पर गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी जी भी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान गुजरात और श्रीलंका के उद्योगों को आपस में जोड़कर निवेश, तकनीक, स्टार्ट-अप्स और औद्योगिक विकास के नये आयाम खोलने पर विचार-विमर्श किया गया। मुझे विश्वास है कि यह सहयोग दोनों देशों के युवाओं, उद्यमियों और औद्योगिक क्षेत्रों के लिए लाभकारी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर श्रीलंका के प्रतिनिधिमंडल को गुजरात आगमन का हार्दिक आमंत्रण दिया गया, विशेष रूप से वाइब्रेंट गुजरात समिट–2027 में सहभागिता हेतु। यह समिट वैश्विक निवेश और औद्योगिक नवाचार का सशक्त मंच है।
भारत और श्रीलंका के बीच यह बढ़ता औद्योगिक संवाद पारस्परिक विश्वास, विकास और समृद्धि की साझा यात्रा को और मजबूत करेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
कोलंबो में भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी के पावन अवसर पर, श्रीलंका की संसद में आज भारतीय प्रतिनिधिमंडल के सम्मान में विशेष स्वागत घोषणा की गई।
यह गरिमामयी क्षण प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति और हमारे साझा बौद्ध विरासत के प्रति आपसी सम्मान का प्रतीक है। इस विशेष सत्कार के लिए मैं श्रीलंका की संसद और वहां की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आज श्रीलंका के विदेश, विदेश रोजगार और पर्यटन मंत्री, माननीय विजिथा हेरथ जी के साथ एक अत्यंत सकारात्मक और सार्थक बैठक हुई। इस बैठक में गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी जी भी उपस्थित रहे।
भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी के प्रति श्रीलंकाई जनता की अभूतपूर्व प्रतिक्रिया और अटूट श्रद्धा के लिए मैंने विदेश मंत्री जी का आभार व्यक्त किया। यह जन-सैलाब हमारी साझा आध्यात्मिक विरासत की शक्ति को दर्शाता है।
चर्चा के दौरान भारत और श्रीलंका के बीच 'जन-जन के जुड़ाव' को और अधिक सुदृढ़ करने के विभिन्न अवसरों पर विमर्श किया गया।
श्रीलंकाई बौद्ध भिक्षुओं के एक प्रतिनिधिमंडल को गुजरात के प्राचीन बौद्ध स्थलों और सांस्कृतिक वैभव के दर्शन हेतु गुजरात आने का हार्दिक निमंत्रण दिया।
पर्यटन के क्षेत्र में आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा हुई, जिससे दोनों देशों की अर्थव्यवस्था और सांस्कृतिक समझ को बल मिले।
यह भेंट प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की 'नेबरहुड फर्स्ट' नीति और हमारी सभ्यतागत मैत्री को नई दिशा प्रदान करने की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सभ्यतागत संबंधों से सुदृढ़ होती भारत–श्रीलंका साझेदारी
आज श्रीलंका की माननीय प्रधानमंत्री डॉ. हरिणी अमरसूर्या जी से भेंट कर भगवान बुद्ध के पावन देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी के लिए मिले आत्मीय एवं गरिमामय स्वागत हेतु कृतज्ञता व्यक्त की। इस भेंट के दौरान गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी जी भी साथ उपस्थित रहे।
भारत और श्रीलंका के संबंध हजारों वर्षों की साझा सभ्यता, संस्कृति और बौद्ध विरासत से जुड़े हुए हैं। भगवान बुद्ध का शांति, करुणा और मानवता का संदेश दोनों देशों की आत्मा में रचा-बसा है।
मुझे विश्वास है कि इस प्रकार के संवाद और सांस्कृतिक सहयोग भारत–श्रीलंका मैत्री को और अधिक प्रगाढ़ता प्रदान करेंगे तथा क्षेत्रीय शांति, सद्भाव और आपसी विश्वास को नयी दिशा देंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सांस्कृतिक मैत्री और साझा बौद्ध विरासत पर सार्थक संवाद
आज श्रीलंका की संसद में बुद्धशासन, धार्मिक एवं सांस्कृतिक मामलों के माननीय मंत्री डॉ. हिनिदुमा सुनील सेनेवी जी से भेंट का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इस अवसर पर गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी जी भी साथ उपस्थित रहे।
इस भेंट के दौरान भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुरानी बौद्ध परंपरा, सांस्कृतिक सहयोग को और अधिक सुदृढ़ करने तथा आध्यात्मिक विरासत के संरक्षण एवं प्रसार जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और सह-अस्तित्व के संदेश पर आधारित यह साझा विरासत दोनों देशों को आत्मिक और सांस्कृतिक रूप से जोड़ती है। मुझे विश्वास है कि ऐसे संवाद भारत–श्रीलंका के ऐतिहासिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
एक अत्यंत पावन और प्रेरणादायी क्षण...
कोलंबो स्थित गंगारामय मंदिर में भगवान बुद्ध के पवित्र देवनीमोरी अवशेषों की प्रदर्शनी के उद्घाटन का साक्षी बनना मेरे लिए गहन आध्यात्मिक अनुभव रहा। इस शुभ अवसर पर श्रीलंका के माननीय राष्ट्रपति महामहिम श्री अनुर दिसानायके जी तथा गुजरात के उपमुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।
श्रद्धा, भक्ति और आस्था से परिपूर्ण यह वातावरण भगवान बुद्ध के शांति, करुणा और सद्भाव के शाश्वत संदेश को जीवंत करता है। भगवान बुद्ध के यह पवित्र अवशेष भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने सभ्यतागत एवं सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करने वाले आध्यात्मिक सेतु हैं।
यह पावन प्रदर्शनी सम्पूर्ण मानवता को अहिंसा, करुणा और सार्वभौमिक भ्रातृत्व के मार्ग पर अग्रसर होने की प्रेरणा प्रदान करे, यही कामना है।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @sanghaviharsh @MinOfCultureGoI @IndiainSL @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
श्रीलंका की राजधानी कोलंबो स्थित ऐतिहासिक गंगारामया मंदिर में आज एक अत्यंत पावन और ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। श्रीलंका के माननीय राष्ट्रपति श्री अनुरा कुमारा दिसानायके जी ने भगवान बुद्ध के पवित्र देवनिमोरी अवशेषों की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का विधि-विधान से शुभारंभ किया।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करते हुए मैंने और गुजरात के उप मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी जी ने इन पावन अवशेषों के समक्ष विश्व में शांति और बंधुत्व के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर श्रीलंका के बुद्धशासन मंत्री डॉ. श्री हिनीदुमा सुनील सेनेवी जी, स्वास्थ्य मंत्री डॉ.श्री नलिंदा जयतिस्सा जी और प्रो. श्री एएचएमएच. अभयरत्ना जी की उपस्थिति ने भारत-श्रीलंका के प्रगाढ़ सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक मजबूती दी।
गुजरात की धरती से आए यह अवशेष केवल ऐतिहासिक धरोहर ही नहीं, बल्कि दोनों देशों के बीच सदियों पुरानी साझा सभ्यता और आध्यात्मिक जुड़ाव के प्रतीक हैं।
यह प्रदर्शनी बुद्ध के 'करुणा' और 'मैत्री' के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का एक बड़ा माध्यम बनेगी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
श्रीलंका के कोलंबो स्थित प्रतिष्ठित गंगारामया मंदिर में एक ऐतिहासिक क्षण का साक्षी बनने का सौभाग्य मिला। भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों की अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी हेतु श्रीलंका के बुद्धशासन, धार्मिक और सांस्कृतिक मामलों के मंत्री, माननीय डॉ. हिनीदुमा सुनील सेनेवी के साथ औपचारिक समझौते का आदान-प्रदान किया।
यह समझौता न केवल अवशेषों की सुरक्षा और गरिमापूर्ण प्रदर्शनी सुनिश्चित करता है, बल्कि दोनों राष्ट्रों के बीच सांस्कृतिक विश्वास को भी दर्शाता है।
गुजरात की धरा से आए यह पावन अवशेष भारत-श्रीलंका के सदियों पुराने आध्यात्मिक सेतु को और भी ज्यादा सशक्त बनाएंगे।
इस पावन स्थल पर हुआ यह आयोजन 'वसुधैव कुटुंबकम' और बुद्ध के शांति संदेश को वैश्विक स्तर पर प्रसारित करने का एक माध्यम बनेगा।
यह समझौता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उस विजन का हिस्सा है, जिसके तहत हम अपनी साझा बौद्ध विरासत के माध्यम से पड़ोसी देशों के साथ 'सभ्यतागत संबंधों' को प्रगाढ़ कर रहे हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
यह मेरे लिए गहन आध्यात्मिक अनुभूति और सौभाग्य का क्षण है।
भगवान बुद्ध के पावन देवनीमोरी अवशेषों का श्रीलंका की पुण्यभूमि पर आगमन भारत–श्रीलंका के प्राचीन, आत्मीय और सांस्कृतिक संबंधों का सजीव प्रतीक है। यह पवित्र अवशेष करुणा, शांति, अहिंसा और मानवता के शाश्वत संदेश को पुनः स्मरण करवाते हैं।
श्रीलंका सरकार के आदरणीय मंत्रियों एवं भारतीय उच्चायोग के प्रतिनिधियों द्वारा जिस श्रद्धा और सम्मान के साथ इन पावन अवशेषों का स्वागत किया गया, वह दोनों देशों के बीच गहरे विश्वास और आध्यात्मिक एकात्मता को दर्शाता है।
भगवान बुद्ध की शिक्षाएं आज भी विश्व को शांति, सद्भाव और मानवीय मूल्यों की दिशा दिखाने वाली प्रकाश-रेखा हैं। यह पवित्र यात्रा दोनों देशों की आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बने, यही कामना है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
ऐतिहासिक पल !
भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों का श्रीलंका प्रस्थान।
यह यात्रा भारत और श्रीलंका के बीच सदियों पुराने आध्यात्मिक सेतु को और ज्यादा मजबूत करेगी।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @sanghaviharsh @MinOfCultureGoIThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नमो बुद्धाय
भगवान बुद्ध के पवित्र 'देवनीमोरी अवशेष' एक ऐतिहासिक अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी के लिए नयी दिल्ली से श्रीलंका के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। इस अत्यंत पावन और गौरवपूर्ण मिशन में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व करने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ है।
इस आध्यात्मिक यात्रा में गुजरात के उप मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी जी भी मेरे साथ सम्मिलित हैं।
प्रस्थान से पूर्व राष्ट्रीय संग्रहालय और हवाई अड्डे पर पवित्र मंत्रोच्चार और प्रार्थना सभाओं का आयोजन किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया।
इन पवित्र अवशेषों की प्रदर्शनी 4 से 10 फरवरी 2026 तक कोलंबो के प्रसिद्ध गंगारामया मंदिर में आयोजित की जाएगी।
यह अवसर भारत और श्रीलंका की साझा आध्यात्मिक विरासत का प्रतिबिंब है। यह आयोजन दोनों देशों के बीच सदियों पुराने गहरे सांस्कृतिक और सभ्यतागत संबंधों को और अधिक सुदृढ़ करेगा।
भगवान बुद्ध का शांति और करुणा का संदेश संपूर्ण विश्व का मार्गदर्शन करता रहे, यही मंगलकामना है। -
Acharya Devvrat reposted
ANI
@ANI
#watch | Delhi | Governor of Gujarat and Maharashtra, Acharya Devvrat says, "Devnimori is a place in Gujarat where Lord Buddha's relics were found. In his last visit to Sri Lanka, PM Modi had mentioned about these relics. These relics are being taken to Sri Lanka today to be placed in a temple there."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पर्यावरण को कैसे बर्बाद करती है रासायनिक खेती
#naturalfarming #prakrutikkrushi
@narendramodi @PMOIndia @AmitShah @Bhupendrapbjp @jitu_vaghani @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात के कृषिमंत्री श्री जीतूभाई वाघाणी जी, कृषि राज्यमंत्री श्री रमेशभाई कटारा जी, कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रगतिशील किसानों ने गुरुकुल कुरुक्षेत्र स्थित प्राकृतिक कृषि फार्म, गौशाला, बायोगैस प्लांट, ऑटो मिल्किंग प्लांट जीवामृत इकाई एवं नीमास्त्र प्लांट का दौरा किया।
हरियाणा की भूमि पर खजूर, सेब और ड्रैगन फ्रूट जैसी फसलों का लहलहाना किसी चमत्कार से कम नहीं है। प्रतिनिधिमंडल ने इन 'अजूबों' को देखकर प्राकृतिक खेती की शक्ति को सराहा।
भ्रमण के दौरान वाघाणी जी ने खेत से तोड़कर कच्चे मटर और पत्तागोभी के प्राकृतिक स्वाद का आनंद लिया। साथ ही, फार्म पर तैयार गरमा-गरम प्राकृतिक गुड़ का स्वाद चखकर इसकी मिठास और गुणवत्ता की प्रशंसा की।
पिछले 10 वर्षों के निरंतर प्रयासों से आज गुरुकुल की भूमि का 'ऑर्गेनिक कार्बन' रिच कैटेगरी में पहुंच चुका है। यहां 15 फीट ऊंचे गन्ने और गेहूं-चने की सह-फसलें इस बात का प्रमाण हैं कि प्राकृतिक खेती रासायनिक खेती से कहीं अधिक उत्पादक है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी के प्राकृतिक खेती मिशन से आज देश का किसान जुड़ रहा है। केवल गुजरात में ही 8 लाख किसान इस पद्धति को अपना चुके हैं। यह न केवल हमारी धरती और स्वास्थ्य को बचाने का मार्ग है, बल्कि गौ माता के संरक्षण का भी आधार है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मिट्टी की खुशबू सिर्फ गंध नहीं थी, वह जीवन की पहचान थी।
पहली बारिश में जो सोंधी सुगंध उठती थी, वही हमारी संस्कृति थी।
आज अनाज तो है, पर स्वाद नहीं…
क्योंकि धरती बीमार कर दी गई है।
बीजों की आजादी, देसी किस्में और जहर-मुक्त खेती ही
धरती मां की खोयी हुई खुशबू लौटाएगी।
प्राकृतिक खेती ही भविष्य है।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र की पावन धरा पर गुरुकुल ज्योतिसर में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ एक अत्यंत सार्थक 'करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा सत्र' में सम्मिलित होने का अवसर मिला। जीवन के इस महत्वपूर्ण पड़ाव पर युवाओं को सही दिशा दिखाना राष्ट्रनिर्माण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
एक उद्देश्यपूर्ण और न्यायपूर्ण जीवन के लिए चरित्र निर्माण अनिवार्य है। बिना संस्कारों के शिक्षा अधूरी है। आधुनिक युग की चकाचौंध और बुराइयों के बीच गुरुकुल शिक्षा पद्धति एक 'सुरक्षा कवच' की तरह कार्य करती है। यह विद्यार्थियों को बुनियादी शिक्षा से लेकर व्यावसायिक दक्षता तक एक सही मार्ग प्रदान करती है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुरुकुल नीलोखेड़ी, करनाल में कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों के साथ आयोजित 'करियर मार्गदर्शन एवं प्रेरणा सत्र' में सम्मिलित होकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
कक्षा 10वीं का समय विद्यार्थियों के शैक्षणिक जीवन का एक अत्यंत महत्वपूर्ण और निर्णायक पड़ाव होता है, जहां सही दिशा और मार्गदर्शन उनके पूरे भविष्य को आकार देता है।
विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वह जीवन में स्पष्ट लक्ष्य रखें। बिना उद्देश्य के श्रम का कोई परिणाम नहीं होता, इसलिए सही समय पर सही निर्णय लेना अनिवार्य है।
सफलता केवल अंकों से नहीं, बल्कि मूल्यों और अनुशासन से आती है। एक सुसंस्कृत और अनुशासित विद्यार्थी ही राष्ट्र का सच्चा कर्णधार बन सकता है।
अभिभावकों से संवाद करते हुए इस बात पर बल दिया कि वह बच्चों के सपनों को समझें और उन्हें आत्मविश्वास और सकारात्मक वातावरण प्रदान करें।
विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वह अपनी क्षमताओं पर विश्वास रखें। स्पष्ट योजना और निरंतर प्रयास से किसी भी बाधा को पार किया जा सकता है।
ऐसे संवाद न केवल युवाओं के मन से भविष्य की आशंकाओं को दूर करते हैं, बल्कि उनमें नयी ऊर्जा और आत्मविश्वास का संचार भी करते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती के व्यावहारिक पहलुओं को जानने शैक्षणिक भ्रमण हेतु पधारी महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक के बॉटनी विभाग की छात्राओं से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
विश्वविद्यालय द्वारा संचालित 'सर्टिफिकेट कोर्स इन नेचुरल फार्मिंग' के सफल समापन पर इन बेटियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए मुझे गर्व की अनुभूति हुई।
आज हमारी बेटियां युद्ध के मैदान से लेकर अंतरिक्ष तक और सत्ता के गलियारों से लेकर बड़े उद्योगों तक, हर क्षेत्र में अपनी क्षमता सिद्ध कर रही हैं। वह किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं।
छात्राओं ने गुरुकुल की गौशाला, बायोगैस प्लांट, जीवामृत और घनजीवामृत निर्माण केंद्र का अवलोकन कर यह जाना कि विज्ञान और परंपरा का मेल कैसे चमत्कार कर सकता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'जहरमुक्त खेती' के सपने को साकार करने में हमारी युवा पीढ़ी, विशेषकर कृषि और वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थी, सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
प्राकृतिक खेती लागत घटाती है और उत्पादन बढ़ाती है, साथ ही, यह हमारी धरती माता की उर्वरा शक्ति, पर्यावरण और देसी गाय के संरक्षण का भी आधार है।
इन युवा छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुरुकुल कुरुक्षेत्र में प्राकृतिक खेती के व्यावहारिक पहलुओं को जानने शैक्षणिक भ्रमण हेतु पधारी महर्षि दयानन्द विश्वविद्यालय, रोहतक के बॉटनी विभाग की छात्राओं से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
विश्वविद्यालय द्वारा संचालित 'सर्टिफिकेट कोर्स इन नेचुरल फार्मिंग' के सफल समापन पर इन बेटियों को प्रमाण-पत्र वितरित करते हुए मुझे गर्व की अनुभूति हुई।
आज हमारी बेटियां युद्ध के मैदान से लेकर अंतरिक्ष तक और सत्ता के गलियारों से लेकर बड़े उद्योगों तक, हर क्षेत्र में अपनी क्षमता सिद्ध कर रही हैं। वह किसी भी मायने में बेटों से कम नहीं हैं।
छात्राओं ने गुरुकुल की गौशाला, बायोगैस प्लांट, जीवामृत और घनजीवामृत निर्माण केंद्र का अवलोकन कर यह जाना कि विज्ञान और परंपरा का मेल कैसे चमत्कार कर सकता है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'जहरमुक्त खेती' के सपने को साकार करने में हमारी युवा पीढ़ी, विशेषकर कृषि और वनस्पति विज्ञान के विद्यार्थी, सबसे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
प्राकृतिक खेती लागत घटाती है और उत्पादन बढ़ाती है, साथ ही, यह हमारी धरती माता की उर्वरा शक्ति, पर्यावरण और देसी गाय के संरक्षण का भी आधार है।
इन युवा छात्राओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्राकृतिक कृषि क्या है?
#naturalfarming #prakrutikkrushiThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुरुकुल कुरुक्षेत्र के प्रांगण में आज एक अत्यंत गर्व और हर्ष के क्षणों में शामिल होने का सौभाग्य मिला। उन होनहार विद्यार्थियों को सम्मानित करने का अवसर प्राप्त हुआ, जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) के लिए चयनित होकर गुरुकुल और माता-पिता का नाम रोशन किया है।
चयनित विद्यार्थियों को सेना में एक अनुशासित और समर्पित अधिकारी के रूप में राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित किया। अभिभावकों के चेहरों पर गर्व और संतोष के भाव देखना, वास्तव में सुखद था।
गुरुकुल में विद्यार्थियों का पालन-पोषण उसी सुरक्षा और स्नेह के साथ किया जाता है, जैसे माता के गर्भ में शिशु का होता है। यहां केवल शिक्षा नहीं, बल्कि सर्वांगीण विकास और चरित्र निर्माण सुनिश्चित किया जाता है।
शारीरिक और मानसिक शक्ति के लिए प्राकृतिक एवं पौष्टिक आहार के महत्व पर बल दिया। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क निवास करता है, जो सफलता की पहली सीढ़ी है।
भविष्य की चुनौतियों के लिए विद्यार्थियों को कॉमर्स, मेडिकल, IIT और NDA जैसे विभिन्न क्षेत्रों के लिए विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन प्रदान किया गया।
गुरुकुल कुरुक्षेत्र केवल एक शिक्षण संस्थान नहीं, बल्कि राष्ट्र के लिए योग्य और मूल्य आधारित नागरिक तैयार करने की एक पवित्र कर्मस्थली है। सभी चयनित विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं! -
Acharya Devvrat reposted
MAHARASHTRA DGIPR
@MahaDGIPR
📍लोकभवन, मुंबई
#थेटप्रसारण
राज्यपाल आचार्य देवव्रत यांच्याद्वारे व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे यांच्या प्रमुख उपस्थितीत सुनेत्रा पवार यांचा उपमुख्यमंत्री म्हणून शपथविधी समारंभ
#live x.com/i/broadcasts/1ypKdqkBRenGW -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मूल्य-आधारित सेवा और नि:स्वार्थ भाव ही प्रशासन की असली शक्ति है।
आज लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी, मसूरी में मध्य-करियर प्रशिक्षण कार्यक्रम चरण-3 के 24वें दौर के समापन सत्र में सम्मिलित होकर देश के विभिन्न राज्यों से आए 69 IAS अधिकारियों के साथ संवाद किया।
बुनियादी ढांचे के विकास से लेकर सामाजिक परिवर्तन तक, राष्ट्रीय प्रगति व्यक्तिगत जिम्मेदारी और सामूहिक प्रयासों का परिणाम है। प्रत्येक अधिकारी के निर्णय और कार्य, समाज पर अमिट छाप छोड़ते हैं।
इस दौरान अधिकारियों से 'प्राकृतिक कृषि' के महत्व पर विशेष चर्चा की। पर्यावरण संरक्षण, स्वास्थ्य सुरक्षा और किसानों की आर्थिक समृद्धि के लिए इसे एक जन-आंदोलन बनाना हम सबकी जिम्मेदारी है।
विभिन्न पीयर लर्निंग गतिविधियों और क्षेत्रीय समूह प्रस्तुतियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अधिकारियों को पुरस्कृत भी किया।
मुझे विश्वास है कि यह प्रशिक्षण इन अधिकारियों को एक सशक्त, विकसित भारत के निर्माण में प्रभावी नेतृत्व प्रदान करने में सहायक सिद्ध होगा। -
Acharya Devvrat reposted
Governor of Maharashtra
@maha_governor
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री श्री अजित पवार जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं स्तब्धकारी है।
आज मुंबई स्थित महाराष्ट्र लोकभवन में आयोजित शोकसभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्री अजित पवारजी जन-जन से जुड़े, संवेदनशील एवं कर्मठ जननेता थे। महाराष्ट्र की जनता की सेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस विमान दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोने वाले शोकसंतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, सहयोगियों और समर्थकों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
ॐ शांति -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत स्तब्धकारी और हृदयविदारक है। वह जन-जन से जुड़े एक ऐसे समर्पित व्यक्तित्व थे, जिनका जमीनी स्तर पर लोगों से गहरा जुड़ाव था। उन्हें महाराष्ट्र की जनता की सेवा में सदैव तत्पर रहने वाले एक अत्यंत मेहनती और कर्मठ नेता के रूप में सदैव याद रखा जाएगा।
महाराष्ट्र के बारामती में हुई दुखद विमान दुर्घटना में अपनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं हैं। ईश्वर शोक संतप्त परिवारों को यह गहरा दुख सहन करने की ताकत और संबल प्रदान करें।
ॐ शांति -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मुंबई स्थित 'लोकभवन' में लेखक, पत्रकार और प्राध्यापक श्री आदित्य कांत जी द्वारा लिखित कथा-संग्रह 'घोस्ट्स, हॉरर एंड हिल्स' का विमोचन किया। आदित्य कांत जी, जो अपनी पुस्तक 'हाई ऑन कसोल' के लिए भी जाने जाते हैं, उनकी इस नयी कृति के लिए मैं उन्हें हार्दिक बधाई देता हूं।
वर्तमान युग में जहां सोशल मीडिया सूचना का एक प्रभावी माध्यम है, वहीं पुस्तकें आज भी मनुष्य के सबसे सच्चे और गहरे मित्र हैं। नियमित पुस्तक पढ़ना न केवल हमें ज्ञान प्रदान करता है, बल्कि यह मानसिक शांति और आंतरिक दृढ़ता प्राप्त करने का भी एक सशक्त माध्यम है।
युवा पीढ़ी से मेरा आग्रह है कि वह डिजिटल युग में भी पुस्तकों के साथ अपना नाता बनाए रखें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
77वें गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर मुंबई स्थित लोकभवन में आयोजित 'स्वागत समारोह' में पधारे सभी अतिथियों के साथ गणतंत्र दिवस की शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।
इस गरिमामयी अवसर पर महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडणवीस जी, मुख्य न्यायाधीश श्री एस. चंद्रशेखर जी, विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे जी, विधानसभा अध्यक्ष श्री राहुल नार्वेकर जी, उपसभापति डॉ. नीलम गोऱ्हे जी, मंत्रिमंडल के सदस्यगण और अन्य वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।
पार्श्व गायक जगत वर्मा जी द्वारा प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने वातावरण को राष्ट्रप्रेम की भावना से सराबोर कर दिया।
समारोह में विभिन्न देशों के राजनयिकों, सशस्त्र बलों के वरिष्ठ अधिकारियों, उद्योग जगत के दिग्गजों, प्रख्यात कलाकारों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सार्थक संवाद हुआ। यह मिलन प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की संकल्पना को जीवंत करता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर वाव थराद जिले में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी के साथ राष्ट्रध्वज को सलामी दी।
मुख्यमंत्री जी के साथ खुली जीप में परेड का निरीक्षण किया और समारोह में उपस्थित विशाल जनसैलाब का अभिवादन स्वीकार किया। नागरिकों के चेहरे पर उत्साह और देशप्रेम का भाव वास्तव में प्रेरक था।
सुरक्षाबलों की सुव्यवस्थित सलामी परेड, उनके रोमांचक करतब और कौशलपूर्ण प्रदर्शन ने भारत की सैन्य शक्ति और अटूट अनुशासन का परिचय दिया।
स्थानीय लोक संस्कृति को उजागर करती रंगारंग प्रस्तुतियों ने इस उत्सव को और भी जीवंत बना दिया। यह अनुशासन और कला का एक अद्भुत संगम था।
गणतंत्र दिवस केवल एक पर्व नहीं, बल्कि हमारे महान लोकतंत्र के प्रति हमारी अटूट निष्ठा का प्रतीक है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वाव थराद तिरंगी रौशनी से जगमगा उठा! यह रौशनी सिर्फ भवनों पर ही नहीं बल्कि हमारे दिलों में भी देशभक्ति का दीपक प्रज्वलित कर रही है।
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वाव थराद जिले में आयोजित “सरहद नो साद - नूतन वाव थराद” मल्टीमीडिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का साक्षी बनना एक गौरवपूर्ण अनुभव रहा। नये जिले के गठन के बाद यहां गणतंत्र दिवस की यह पहली राज्य स्तरीय और दिव्य अभिव्यक्ति है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी, विधानसभा अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी जी सहित अन्य महानुभाव उपस्थित रहे।
वाव-थराद की जनता की शालीनता, सभ्यता और सरलता अनुकरणीय है। यहां के लोग जितने भले हैं, उतने ही अपनी जड़ों से जुड़े हुए हैं।
सभी अभिभावकों से आह्वान किया है कि वह बेटे और बेटी की शिक्षा में कोई भेदभाव न रखें। बच्चों को व्यसनमुक्त और सुसंस्कृत बनाकर ही हम एक सशक्त राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
इस क्षेत्र की पहचान पशुपालन और कृषि से है। मेरा आग्रह है कि यहां के किसान देसी गौ आधारित प्राकृतिक कृषि अपनाएं। इससे न केवल स्वास्थ्य सुधरेगा और धरती मात की रक्षा होगी, बल्कि जल स्तर भी ऊपर आएगा। आइए, वाव-थराद को प्राकृतिक खेती का 'मॉडल जिला' बनाएं।
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी के नेतृत्व में जिले को 207 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की भेंट मिली।
इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली जिले की 16 विभूतियों को सम्मानित करना और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से हमारी वीरतापूर्ण विरासत को देखना भावविभोर करने वाला था। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पद्म पुरस्कार 2026 से सम्मानित होने वाले सभी महानुभावों को बहुत-बहुत बधाई!
विशेष रूप से गुजरात और महाराष्ट्र की उन विभूतियों पर हमें गर्व है, जिन्होंने अपनी मेधा और सेवा से समाज को नई दिशा दी है। आपका समर्पण और उत्कृष्टता का यह सम्मान हर भारतीय को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करेगा।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujarat
Padma Awards
@PadmaAwards
Kindly Visit: www.padmaawards.gov.in/Document/pdf/notifications/PadmaAw…
#peoplespadma
#padmaawards2026 -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
77वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर वाव थराद जिले में आयोजित 'एट होम' स्नेह-मिलन समारोह में मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी, विधानसभा अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी जी सहित महानुभावों के साथ सम्मिलित होकर हर्ष की अनुभूति हुई।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी जी द्वारा शुरू की गई राज्य स्तरीय उत्सवों को हर जिले में आयोजित करने की परंपरा आज सीमावर्ती क्षेत्रों के विकास का प्रतिबिंब बन गई है।
पिछले 11 वर्षों में प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में हमारी सेनाएं और सीमाएं पहले से कहीं अधिक शक्तिशाली हुई हैं। यह गर्व का विषय है कि आज भारत विश्व पटल पर एक निर्णायक शक्ति के रूप में उभरा है।
जिस राज्य में कभी सुई भी नहीं बनती थी, आज वहां कार्गो विमानों का निर्माण हो रहा है। सेमीकंडक्टर और ऑटोमोबाइल हब के रूप में गुजरात ने विकास की नई परिभाषा लिखी है।
वाव थराद क्षेत्र के किसानों का प्राकृतिक खेती की ओर झुकाव देखकर मन प्रसन्न है। रासायनिक खेती ने हमें बीमारियां दी हैं, जबकि गौ आधारित प्राकृतिक कृषि मिट्टी की उर्वरता और मानव स्वास्थ्य दोनों की रक्षा करेगी।
आइए, हम सब मिलकर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'विकसित भारत @ 2047' के संकल्प को सिद्ध करने के लिए अपना योगदान दें।
गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर सभी को हार्दिक शुभकामनाएं ! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित स्पीपा में आयोजित 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के राज्य स्तरीय समारोह की अध्यक्षता की।
हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि हमारे पूर्वजों ने गुलामी की बेड़ियों को तोड़ने के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर किया है। सुविधाओं के बिना जीवन जिया जा सकता है, लेकिन परतंत्रता में नहीं। यह मताधिकार उसी स्वतंत्रता और संघर्ष का अनमोल उपहार है।
आज भारत विश्व के सबसे बड़े और जीवंत लोकतंत्र के रूप में अपनी विशिष्ट पहचान रखता है।
लोकतंत्र का आधार हमारा 'मत' है। युवाओं से आह्वान है कि वह चुनाव प्रक्रिया का हिस्सा बनें और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा को विश्वभर में गौरवान्वित करें।
चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुगम बनाने वाले 345 समर्पित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी उत्कृष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया। सभी ने लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने और निर्भीक होकर मतदान करने की शपथ ली।
आइए, अपने मताधिकार का प्रयोग कर 'विकसित भारत' के संकल्प को और अधिक शक्ति प्रदान करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लोकभवन परिवार के सभी सदस्यों को मतदान करने एवं अपने मताधिकार के उपयोग की शपथ दिलाई।
लोकभवन के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोकतंत्र में पूर्ण आस्था रखते हुए देश की लोकतांत्रिक परंपराओं की मर्यादा बनाए रखने, स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण निर्वाचन की गरिमा को अक्षुण्ण रखने का संकल्प लिया।
सभी ने निर्भीक होकर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा अथवा किसी भी प्रकार के प्रलोभन से प्रभावित हुए बिना प्रत्येक निर्वाचन में अपने मताधिकार का प्रयोग करने की शपथ ली। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर लोकभवन में आज उत्तर प्रदेश, मणिपुर, मेघालय, त्रिपुरा और असम के स्थापना दिवस को 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की भावना के साथ हर्षोल्लास से मनाया गया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का विजन है कि, जनप्रतिनिधि शासक नहीं, सेवक बनाकर लोगों के बीच में रहे। इसी सोच के साथ उन्होंने 'राजभवन' को 'लोकभवन' में रूपांतरित किया है।
भारत की संस्कृति 'वसुधैव कुटुंबकम' और 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' पर आधारित है। हमारा देश हमेशा से केवल अपना नहीं, बल्कि समस्त विश्व के कल्याण की कामना करने वाला राष्ट्र रहा है।
हम 'आत्मनिर्भर भारत' के संकल्प को सिद्ध करने के लिए स्वदेशी वस्तुओं को अपनाएं और 'विकसित भारत' के निर्माण में सहभागी बनें।
पांचों राज्यों के नागरिकों को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
उत्तर प्रदेश के शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए. के. शर्मा जी ने गुजरात लोकभवन पधारकर शिष्टाचार भेंट की।
इस मुलाकात के दौरान जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन विचार-विमर्श हुआ। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
फ्लैग ऑफिसर गुजरात, दमण और दीव नेवल एरिया' रियर एडमिरल श्रीतनु गुरु ने आज गुजरात लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। राष्ट्र सेवा और तटीय सुरक्षा के प्रति उनके उत्साह को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
देश की तटीय सुरक्षा सुनिश्चित करने में हमारे नौसैनिकों का योगदान अत्यंत सराहनीय है।
रियर एडमिरल श्रीतनु गुरु को उनके नये उत्तरदायित्व के लिए हार्दिक बधाई। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भारतीय वन सेवा के वर्ष 2024 बैच के पांच युवा अधिकारियों ने आज गुजरात लोकभवन में शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर इन सभी अधिकारियों के साथ पर्यावरण संरक्षण और वन्यजीवों की रक्षा से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
युवा अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं और उन्हें वन संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन तथा टिकाऊ विकास की दिशा में पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।
वन सेवा के अधिकारी प्रकृति, वन्यजीव और मानव समाज के बीच सामंजस्य स्थापित करने में एक महत्वपूर्ण कड़ी के रूप में कार्य करते हैं। उनकी भूमिका पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अत्यंत निर्णायक है।
एक हरित और समृद्ध भारत के निर्माण में इन युवा अधिकारियों की ऊर्जा और नवाचार महत्वपूर्ण सिद्ध होंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात यूनिवर्सिटी ऑफ ट्रांसप्लांटेशन साइंसेस के छठे दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर चिकित्सा जगत के भावी दिग्गजों को डिग्रियां प्रदान कीं। इस प्रतिष्ठित संस्थान के माध्यम से 104 विद्यार्थियों ने विशेषज्ञता हासिल कर मानवता की सेवा का संकल्प लिया है।
अंग प्रत्यारोपण केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं है, बल्कि उन मरीजों को नवजीवन देना है जो जीवन की आशा छोड़ चुके हैं। जब एक डॉक्टर किसी के विफल अंग को बदलकर उसे नया जीवन देता है, तो वह वास्तव में समाज के लिए ईश्वर का रूप बन जाता है।
आज का इंसान अपनी गाड़ी के पेट्रोल की शुद्धता की चिंता तो करता है, लेकिन अपने शरीर में जाने वाले आहार के प्रति बेहद लापरवाह है। प्रकृति के अन्य जीव कभी अपना प्राकृतिक भोजन नहीं छोड़ते, फिर बुद्धिमान मानव क्यों गलत खान-पान से बीमारियों को न्योता दे रहा है?
मैंने युवा डॉक्टरों से आग्रह किया कि वह केवल इलाज न करें, बल्कि लोगों को प्राकृतिक खेती और शुद्ध आहार के प्रति जागरूक भी करें ताकि वह बीमार ही न पड़ें। चिकित्सा विज्ञान का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए।
यह गर्व का विषय है कि वर्ष 2025 में इस संस्थान ने 502 किडनी और 86 लिवर ट्रांसप्लांट किए, जिनमें से 70% प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंर्तगत निःशुल्क किए गए।
सभी स्नातक डॉक्टरों को हार्दिक शुभकामनाएं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद साइंस सिटी में आज गुजरात टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी के 15वें दीक्षांत समारोह में 36,935 विद्यार्थियों को डिग्रियां, 70 शोधकर्ताओं को पी.एच.डी. और 147 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए।
अगर एक शिक्षित व्यक्ति दूसरे के दुःख को नहीं समझ सकता, तो ऐसी शिक्षा केवल एक पत्थर के समान है। तकनीकी प्रगति के साथ-साथ नैतिकता, ईमानदारी और करुणा जैसे जीवन मूल्यों को अपनाना अनिवार्य है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है और हम जल्द ही तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बनने की ओर अग्रसर हैं।
हम 'विकास भी, विरासत भी' के मंत्र को आत्मसात कर रहे हैं। युवाओं को अपनी संस्कृति, भाषा और वेशभूषा पर गर्व करना चाहिए।
'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना हमारे रक्त में है। भारत ने कभी भूमि जीतने के लिए सेना नहीं भेजी, बल्कि हृदय जीतने के लिए गुरुओं को विश्वभर में भेजा है।
सभी उपाधि प्राप्त करने वाले युवाओं को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जूनागढ़ कृषि विश्वविद्यालय के 21वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर स्नातक छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर 578 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की।
रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक प्रयोग से न केवल मिट्टी की उर्वरता नष्ट हुई है, बल्कि कैंसर, मधुमेह और किडनी फेल्योर जैसी बीमारियां घर-घर पहुंच गई हैं।
आने वाली पीढ़ी के सुरक्षित भविष्य के लिए हमें 'प्राकृतिक कृषि' के मिशन को गति देनी होगी। शोध बताते हैं कि प्राकृतिक खेती से न तो उत्पादन घटता है और न ही पोषक तत्वों में कमी आती है।
विश्वविद्यालयों और छात्र-छात्राओं को आह्वान किया कि वह भारतीय मूल के बीजों को और उन्नत बनाने और प्राकृतिक कृषि में नयी वैज्ञानिक शोधों को हाथ में लें।
गुजरात के 8 लाख किसान प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि आज डिग्री प्राप्त करने वाले यह युवा प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'आत्मनिर्भर भारत' और 'विकसित भारत @ 2047' के संकल्प को सिद्ध करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस अवसर विश्वविद्यालय की नयी मोबाइल फ्रेंडली वेबसाइट और एनुअल रिपोर्ट भी लॉन्च की गई, जो डिजिटल कृषि की दिशा में एक सराहनीय कदम है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गिर सोमनाथ जिले के प्रवास में दूसरे दिन की सुबह अत्यंत प्रेरणादायक रही। उमरेठी गांव में प्रगतिशील किसान श्री महेशभाई अर्जुनभाई नाघेरा के 'प्राकृतिक कृषि मॉडल फार्म' का भ्रमण कर उनकी मेहनत और नवाचार को प्रत्यक्ष देखा।
खेत तक पहुंचने के लिए स्वयं बैलगाड़ी का उपयोग किया। ग्रामीण जीवन और हमारी परंपराओं से जुड़ाव हमेशा एक नई ऊर्जा प्रदान करता है।
खेत में गन्ने की कटाई की और आम के पेड़ों पर जीवामृत के छिड़काव की आधुनिक तकनीक का निरीक्षण किया। ट्रैक्टर पंप के माध्यम से आम के पेड़ पर जीवामृत का छिड़काव किया।
उपस्थित किसानों के बीच जीवामृत बनाने की विधि का जीवंत प्रदर्शन किया और इसके वैज्ञानिक लाभों को समझाया।
महेशभाई के परिवार से भेंट कर उनकी कुशलक्षेम जानी और गांव की गौशाला का भी दौरा किया।
रसायनमुक्त और स्वस्थ जीवन के लिए प्राकृतिक खेती ही एकमात्र विकल्प है। यदि हम आने वाली पीढ़ी को रोगों से बचाना चाहते हैं और अपनी मिट्टी की उर्वरता को अक्षुण्ण रखना चाहते हैं, तो हमें रसायनों को त्याग कर प्राकृतिक कृषि की ओर मुड़ना ही होगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पद की गरिमा के साथ सहजता और सरलता का संगम ही वास्तविक नेतृत्व है। गिर सोमनाथ के उमरेठी प्रवास के दौरान गांव के सरकारी प्राथमिक स्कूल के एक साधारण कमरे में रात्रि विश्राम किया।
स्कूल के कमरे में जमीन पर बिस्तर बिछाकर शयन करना मेरे लिए अत्यंत सुखद और शांतिपूर्ण अनुभव रहा। ग्रामीण जीवन की इस सहजता और मौलिकता से जुड़कर आत्मिक संतोष की अनुभूति होती है।
रात्रि विश्राम के पश्चात आज सुबह पक्षियों के मधुर कलरव के बीच विद्यालय परिसर में गांव के युवाओं और नन्हें विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास किया। इस अवसर पर सभी को दैनिक जीवन में योग को अपनाने के लिए प्रेरित किया
योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि हमारी गौरवशाली ऋषि परंपरा की वह धरोहर है जो शारीरिक तंदुरुस्ती के साथ-साथ मानसिक शांति भी प्रदान करती है।
जब व्यक्ति शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से शांत होता है, तभी वह समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में सक्षम होता है। आइए, स्वस्थ और सशक्त भारत के निर्माण के लिए योग को अपने जीवन का अभिन्न अंग बनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
समरसता ही एकता का आधार!
बनासकांठा के कानपुरा गांव में अनुसूचित जाति परिवार के साथ उनके घर पर सादगीपूर्ण भोजन का अवसर मिला। उनसे आत्मीय संवाद भी किया।
मक्का की रोटी और शुद्ध देसी स्वाद के साथ सामाजिक समरसता का यह अनुभव प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' की मूल भावना को जीवंत करता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गिर सोमनाथ जिले के उमरेठी गांव में 'ग्राम कल्याण कार्यक्रम' के अंतर्गत आयोजित रात्रिसभा में सम्मिलित होकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। इस गांव की सामाजिक समरसता, आपसी एकता और भाईचारे का वातावरण वास्तव में अनुकरणीय है।
उमरेठी एक 'समरस गांव' है, जहां सर्वसम्मति से चुनाव होते हैं, यह देखकर गौरव की अनुभूति हुई। जहां विवाद नहीं संवाद होता है, वही गांव विकास की नयी ऊंचाइयों को छूता है।
ग्रामवासियों से आग्रह किया कि बच्चों को केवल संपत्ति न दें, बल्कि उन्हें शिक्षा और संस्कार दें। यदि संतान सुयोग्य है, तो वह स्वयं संपत्ति अर्जित कर लेंगे, लेकिन कुसंस्कारी संतान संचित संपत्ति को भी नष्ट कर देती है।
नशा समाज को बर्बादी की ओर ले जाता है। सभी ग्रामीणों से अपील की कि वह अपने गांव को नशामुक्त बनाने के लिए एकजुट हों और नई पीढ़ी को इस बुराई से बचाएं।
खेती के लिए 'संकर' गायों के बजाय देसी गायों के संवर्धन पर बल देना आवश्यक है। पशुपालकों को 'सेक्स सॉर्टेड सीमन' जैसी वैज्ञानिक पद्धति अपनाने की सलाह दी, जिससे मात्र 50 रुपये जैसे कम खर्च में श्रेष्ठ नस्ल की बछड़ी प्राप्त की जा सकती है, जिससे दूध उत्पादन और आमदनी बढ़ेगी।
ग्रामवासियों के उत्साह और प्रगतिशील सोच देखकर मुझे विश्वास है कि उमरेठी विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गिर सोमनाथ के उमरेठी गांव प्रवास के दौरान आज अनुसूचित जाति परिवार के श्री पुरुषोत्तमभाई आलाभाई रेणुका जी के निवास पर उनके परिवार के साथ भोजन ग्रहण करने का सौभाग्य मिला।
पुरुषोत्तमभाई के परिवार ने जिस प्रेम और आत्मीयता से स्वागत किया, उसने हृदय को स्पर्श कर लिया। परिवार के साथ बैठकर बाजरे की रोटी, सब्जी और दूध जैसे शुद्ध देसी भोजन का आनंद लिया।
भोजन के साथ-साथ परिवार के सदस्यों के साथ सहज चर्चा हुई और उनकी कुशलक्षेम पूछी। परिवार के बच्चों को खूब मन लगाकर पढ़ने और अपनी शिक्षा और संस्कारों से माता-पिता एवं देश का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।
सामाजिक समरसता का यह भाव ही हमारे राष्ट्र को जोड़कर रखता है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को सिद्ध करता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रकृति का संरक्षण और स्वच्छता का संकल्प
आज गिर सोमनाथ जिले के तालाला तालुका के उमरेठी गांव प्रवास के दौरान पर्यावरण की रक्षा और स्वच्छता के प्रति जागरूकता फैलाने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होने का अवसर मिला।
हिरण नदी के तट पर उमरेठी बांधस्थल पर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत ग्रामजनों के साथ वृक्षारोपण किया। वृक्षों का रोपण और उनका संरक्षण आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य के लिए हमारा दृढ़ संकल्प है।
महात्मा गांधीजी के 'स्वच्छता ही प्रभुता' के मंत्र को चरितार्थ करने के लिए उमरेठी गांव की गलियों में झाड़ू उठाकर ग्रामीणों के साथ सफाई की। गंदगीमुक्त गांव ही स्वस्थ समाज की पहचान है।
समाज को स्वस्थ रखने के लिए दिन-रात मेहनत करने वाले हमारे स्वच्छता मित्र सही मायने में 'सेवाभावी योद्धा' हैं। आज इन कर्मयोगियों का अभिवादन कर उन्हें प्रोत्साहित करने का अवसर प्राप्त हुआ।
अपने निवास, आंगन और गांव को स्वच्छ रखना केवल प्रशासन की नहीं, बल्कि हम प्रत्येक नागरिक की नैतिक जिम्मेदारी है। आइए, हम सब मिलकर 'स्वच्छ और हरित भारत' बनाने के लिए संकल्पबद्ध हों। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्राकृतिक खेती: धरती माता की सेवा, स्वास्थ्य और समृद्धि का मार्ग
आज गिर सोमनाथ जिले की तालाला तहसील स्थित उमरेठी गांव में किसानों, कृषि सखियों और किसान मित्रों के साथ प्राकृतिक कृषि विषय पर संवाद किया।
किसानों के उत्साह ने यह सिद्ध कर दिया है कि भविष्य केवल प्राकृतिक खेती का ही है।
प्राकृतिक खेती से उत्पादन कम नहीं होता। कुरुक्षेत्र स्थित गुरुकुल में 200 एकड़ भूमि पर पिछले 9 वर्षों से सफलतापूर्वक प्राकृतिक खेती कर मैंने स्वयं इसके चमत्कारी परिणामों को अनुभव किया है।
प्राकृतिक खेती वास्तव में 'सूक्ष्म जीवाणुओं' और 'केंचुओं' की खेती है। देसी गाय के एक ग्राम गोबर में 300 करोड़ से अधिक सूक्ष्म जीवाणु होते हैं। जीवामृत और घनजीवामृत के प्रयोग से बंजर भूमि भी उपजाऊ बन जाती है। आने वाली पीढ़ी को जहर मुक्त अन्न प्रदान करना हमारा नैतिक दायित्व है।
कार्यक्रम के पश्चात तालाला तहसील में कार्यरत हमारी कर्मठ कृषि सखियों और किसान मित्रों के साथ गोष्ठी कर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
उनसे आग्रह किया कि प्राकृतिक खेती केवल एक पद्धति नहीं, बल्कि एक 'ईश्वरीय कार्य' है। धरतीमाता का संरक्षण करना और मानवता को स्वस्थ आहार देना ईश्वर की सबसे बड़ी सेवा है।
किसी भी क्षेत्र में 'अधूरा ज्ञान' खतरनाक होता है, इसलिए वह प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक आयामों को गहराई से समझें और इसे जिले के प्रत्येक किसान तक पहुंचाएं।
जब हमारा किसान आत्मनिर्भर होगा और हमारी धरती रसायनों से मुक्त होगी, तभी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदीजी का 'आत्मनिर्भर' और 'विकसित' भारत का संकल्प सही अर्थ में साकार होगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गिर सोमनाथ जिले के वेरावल में श्री सोमनाथ संस्कृत विश्वविद्यालय के 18वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करना अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय रहा। संस्कृत केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी ऋषि परंपरा के उस गहन शोध और चिंतन की वाहक है, जिसने भारत को 'विश्वगुरु' के पद पर प्रतिष्ठित किया।
हमारे एक-एक ऋषि महान शोधकर्ता थे। उन्होंने ध्यान और शोध के माध्यम से उस ज्ञान का साक्षात्कार किया, जिसे आज का आधुनिक विज्ञान अभी स्पर्श भी नहीं कर पाया है।
भारत का वास्तविक इतिहास वेदों और उपनिषदों में निहित है। संस्कृत वह माध्यम है जो हमें इस अमूल्य ज्ञान भंडार से जोड़ती है। यदि भाषा लुप्त हो जाएगी, तो हमारे महान ग्रंथों का मार्गदर्शक ज्ञान भी लुप्त हो जाएगा।
विश्व ने भौतिकवाद सिखाया, लेकिन भारत ने अध्यात्मवाद और 'वसुधैव कुटुंबकम्' का विचार दिया। भोगवाद केवल एक साधन है, साध्य नहीं। हमारा लक्ष्य 'सर्वे भवन्तु सुखिनः' की भावना के साथ लोककल्याण होना चाहिए।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में आज भारत 'विकास के साथ विरासत' के मंत्र पर आगे बढ़ रहा है। उन्होंने ही वेरावल में इस विश्वविद्यालय की स्थापना कर भारतीय आध्यात्मवाद को नई ऊर्जा प्रदान की।
इस अवसर पर कुल 902 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की। मेधावी छात्रों को 25 स्वर्ण पदक और 6 रजत पदक से सम्मानित किया। श्री गणेश हेगड़े को 'शोधविभूषणम्' और श्री हरिप्रसाद बोबडे को 'संस्कृत विद्वान-2026' पुरस्कार से सम्मानित किया।
तीन महत्वपूर्ण ग्रंथों - “गौरकृष्णोदयम्”, “न्यायदर्शन के सिद्धांत एवं लोकधर्म” और “भारतीय ज्ञान परंपरा में वैदिक यज्ञ चिकित्सा” का विमोचन किया।
डिग्री प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बनासकांठा जिले के विरमपुर में 'संवेदना ट्रस्ट' द्वारा निर्मित विद्यामंदिर एवं प्रशिक्षण भवन का लोकार्पण किया। शिक्षा ही समाज में परिवर्तन का सबसे सशक्त माध्यम है। इस अवसर पर निष्काम सेवाभावी 'शंकरभाई पटेल' के जीवन पर आधारित पुस्तक का विमोचन भी किया गया।
प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक महत्व पर चर्चा करते हुए किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती वास्तव में 'सूक्ष्म जीवाणुओं' की खेती है। जीवामृत के उपयोग से बंजर भूमि भी उपजाऊ बन जाती है।
मल्चिंग और मल्टीक्रॉप पद्धति से लागत कम लगती है और लाभ अधिक होता है। बदलते समय में 'प्राकृतिक खेती' ही स्थायी भविष्य का एकमात्र मार्ग है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
विरमपुर की कन्या साक्षरता आवासीय विद्यालय के एक साधारण कक्ष में रात्रि विश्राम किया। विद्यालय की कैंटीन में बालिकाओं के साथ बैठकर नाश्ता किया।
बालिकाओं के साथ एक ही पंक्ति में बैठकर भोजन करना न केवल आत्मिक संतोष देता है, बल्कि उनकी आशाओं और सपनों को करीब से समझने का अवसर भी प्रदान करता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पर्यावरण संरक्षण केवल चर्चा का विषय नहीं, बल्कि हमारे अस्तित्व का आधार है। आज विरमपुर में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के अंतर्गत ग्रामजनों के साथ वृक्षारोपण किया।
पेड़ लगाना आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन सुरक्षित करने जैसा है। ग्रामवासियों से आग्रह किया कि वह न केवल पौधे लगाएं, बल्कि कम से कम तीन वर्षों तक उनकी संतान की तरह देखभाल भी करें।
हरा-भरा गांव ही समृद्ध भविष्य की नींव है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
स्वच्छता ही सेवा: विरमपुर में जन-भागीदारी से स्वच्छता का संकल्प
"स्वच्छ गांव, स्वस्थ गांव" के संकल्प के साथ आज बनासकांठा के विरमपुर में ग्रामवासियों के साथ स्वच्छता अभियान में भाग लिया। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'स्वच्छ भारत' के विजन को धरातल पर उतारने के लिए हम सभी का सामूहिक प्रयास अनिवार्य है।
स्वयं झाड़ू उठाकर स्वच्छता श्रमदान करना केवल सफाई नहीं, बल्कि समाज में स्वच्छता के प्रति उत्तरदायित्व का भाव जागृत करना है। जब गांव का हर नागरिक अपने परिवेश को स्वच्छ रखने का संकल्प लेगा, तभी हमारा राष्ट्र आदर्श बनेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
रक्तदान-महादान
लोकभवन में आयोजित रक्तदान शिविर में विद्यार्थियों, सुरक्षाबलों के जवानों और स्वयंसेवकों ने अभूतपूर्व उत्साह दिखाया।
रक्तदान कर जीवन बचाने वाले सभी सेवाभावी युवाओं और स्वयंसेवकों का हृदय से साधुवाद। आपका एक प्रयास, किसी का जीवन बचा सकता है।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बनासकांठा के विरमपुर में गुजरात स्टेट ट्राइबल एजुकेशन सोसाइटी द्वारा संचालित 'कन्या साक्षरता आवासीय विद्यालय' के सामान्य कक्ष में रात्रि व्यतीत करना मेरे लिए एक अत्यंत प्रेरणादायक और सुखद अनुभव रहा।
विद्यालय के वातावरण में जो आत्मीयता और शांति का अनुभव हुआ, वह अद्वितीय था। यहां की बेटियों की आंखों में भविष्य के प्रति जो चमक है, वही हमारे राष्ट्र की वास्तविक पूंजी है।
भोर की प्रथम किरण के साथ इन बालिकाओं के साथ योग और प्राणायाम किया। योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि मानसिक, शारीरिक और आध्यात्मिक शक्ति का आधार है।
इन बालिकाओं को प्रेरित किया कि वह योग को अपनी जीवनशैली का अभिन्न अंग बनाएं। नियमित योगाभ्यास से न केवल एकाग्रता और रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, बल्कि जीवन में अनुशासन और सकारात्मकता का संचार होता है।
बेटियों के साथ बिताए यह क्षण मुझे विश्वास दिलाते हैं कि जब हम अपनी नई पीढ़ी को सही संस्कार और शिक्षा देते हैं, तभी एक समृद्ध राष्ट्र का निर्माण होता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बनासकांठा के कानपुरा गांव में आयोजित 'रात्रि सभा' में ग्रामजनों के बीच उपस्थित रहकर मन अत्यंत प्रफुल्लित हुआ। अपना जन्मदिन इन कर्मठ किसान परिवारों और ग्रामीणों के बीच मनाकर धन्यता का अनुभव किया।
शिक्षा के बिना किसी का उद्धार संभव नहीं है। गांव के प्रत्येक बेटे-बेटी को बिना भेदभाव के श्रेष्ठ शिक्षा मिलनी चाहिए ताकि समाज की नींव मजबूत हो।
नशा न केवल शरीर को नष्ट करता है, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति को भी बिगाड़ देता है। ग्रामीणों से आग्रह किया कि वह व्यसन त्यागकर अनमोल जीवन की रक्षा करें।
महात्मा गांधी जी के विचारों को आत्मसात करते हुए हमें अपने आंगन गांव को इतना स्वच्छ रखना चाहिए कि वहां भक्ति का अनुभव हो।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'एक पेड़ मां के नाम' के संकल्प के साथ गांव को हरा-भरा बनाने और धरतीमाता को रसायनों से बचाने के लिए प्राकृतिक खेती अपनाने का आह्वान किया।
पशुपालन में आधुनिक वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाकर दूध उत्पादन बढ़ाने और नस्ल सुधार पर भी सार्थक चर्चा हुई।
गांव के लोगों का यह प्रेम और सजगता ही 'विकसित भारत' का वास्तविक आधार है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बनासकांठा जिले के कानपुरा गांव में अनुसूचित जाति परिवार के श्री मंछाभाई मांसा जी के परिवार के साथ उनके निवास पर भोजन ग्रहण करने का सौभाग्य मिला।
मंछाभाई के परिवार ने जिस प्रेम और आत्मीयता से स्वागत किया, उसने हृदय को स्पर्श किया।
मक्का की रोटी, मूंग की दाल और मेथी की सब्जी जैसे शुद्ध देसी भोजन का आनंद लिया। इस सादगीपूर्ण भोजन में जो तृप्ति मिली, वह अतुलनीय है।
भोजन के साथ-साथ परिवार के सदस्यों से उनके जीवन, बच्चों की पढ़ाई और गांव की खुशहाली पर सहज चर्चा हुई।
सामाजिक समरसता और प्रेम का यह संदेश ही हमारे राष्ट्र को जोड़कर रखता है। यही भाव प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'एक भारत, श्रेष्ठ भारत' के संकल्प को सिद्ध करता है।
जात-पात के भेदभाव से ऊपर उठकर एक-दूसरे के प्रति सम्मान और प्रेम ही मानवता की सच्ची पहचान है। जब मन में समरसता का भाव होता है, तभी एक सशक्त और एकीकृत समाज का निर्माण होता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
बनास डेयरी के विभिन्न आधुनिक प्लांट और उत्पादन इकाइयों का आज दौरा किया। गुजरात विधानसभा अध्यक्ष श्री शंकरभाई चौधरी जी और कृषिमंत्री श्री जीतूभाई वाघाणी जी की उपस्थिति में डेयरी के इन प्रकल्पों को निहारना एक सुखद अनुभव रहा।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने जिस 'आत्मनिर्भर भारत' का स्वप्न देखा है, बनास डेयरी सहकारिता के माध्यम से उस विजन को धरातल पर उतारने का उत्कृष्ट कार्य कर रही है। सहकारिता के इस मॉडल ने न केवल पशुपालकों को आर्थिक आजादी दी है, बल्कि तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में भारत को विश्व पटल पर गौरवान्वित किया है।
अत्याधुनिक पनीर, चीज़ और मूल्यवर्धित उत्पादों के यूनिट्स का निरीक्षण किया। यहां की गुणवत्ता और स्वच्छता मानक अंतरराष्ट्रीय स्तर के हैं। यहां स्थित ऑयल मिल, आटा यूनिट और शहद सुविधा केंद्र का दौरा किया। शहद उत्पादन ग्रामीण आय बढ़ाने का एक बेहतरीन जरिया बन रहा है।
पशुओं के उपचार के लिए स्वदेशी आयुर्वेदिक दवाइयां बनाने वाले यूनिट के कार्य सराहनीय हैं। यह पशुओं की सुरक्षा के लिए एक सराहनीय कदम है।
पोटैटो टिश्यू कल्चर लैब की यात्रा के दौरान देखा कि कैसे आधुनिक तकनीक से उच्च गुणवत्ता वाले बीज तैयार कर किसानों की लागत कम की जा रही है।
आंगनवाड़ी के बच्चों के लिए तैयार किए जा रहे पौष्टिक नाश्ते की प्रक्रिया का अवलोकन भी किया।
सहकारिता के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने में बनास डेयरी का योगदान अत्यंत प्रशंसनीय है। सहकारिता और आधुनिक तकनीक मिलते हैं, तो 'आत्मनिर्भर भारत' का मार्ग और भी प्रशस्त हो जाता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वडगाम तहसील के भूखला में बनास डेयरी द्वारा स्थापित 'बनास बायो-सीएनजी मॉडल प्लांट' का आज लोकार्पण किया।
यह प्लांट केवल स्वच्छ ऊर्जा का स्रोत नहीं है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और किसानों की आर्थिक समृद्धि का एक जीवंत 'बनास मॉडल' है।
प्राकृतिक खेती ही हमारी धरती, किसान और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य की रक्षा का एकमात्र मार्ग है। गोबर से उत्पन्न होने वाली हानिकारक मिथेन गैस को अब स्वच्छ ईंधन में बदला जा रहा है। यह पर्यावरण की रक्षा के साथ-साथ पशुपालकों की आय में भी वृद्धि करेगा।
यह प्लांट प्रतिदिन 1 लाख किलो गोबर का प्रसंस्करण कर 1900 किलो बायो-सीएनजी का उत्पादन करेगा। साथ ही, यहां से प्राप्त होने वाली स्लरी से 'भूमि अमृत' नामक खाद तैयार की जाएगी, जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाएगी।
यहां उत्पादित सीएनजी बाजार मूल्य से 2 रुपये कम दाम पर उपलब्ध कराई जाएगी, जो 'आत्मनिर्भर भारत' की दिशा में एक बड़ा कदम है।
आज अपने जन्मदिन के अवसर पर किसानों के बीच रहने और विद्यार्थियों को पुस्तकें भेंट करने का अवसर मिला। यह मेरे लिए सबसे सुखद उपहार रहा। मैं किसानों से आह्वान करता हूं कि वह प्राकृतिक खेती को अपनाकर राष्ट्रनिर्माण में अपना योगदान दें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
धन्यवाद!
आज मेरे जन्मदिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी एवं कृषिमंत्री श्री जितेंद्रभाई वाघाणी जी का प्रातःकाल राजभवन पधारकर शुभकामनाएं देना मेरे लिए आत्मीय रहा। दूरभाष एवं सोशल मीडिया के माध्यम से भी अनेक महानुभावों ने स्नेहपूर्ण संदेश भेजे, जिनके लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।
आप सभी का यह स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मुझे अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करने की निरंतर प्रेरणा देता है।
जन्मदिवस को जनकल्याण के पर्व के रूप में मनाने की भावना के साथ आज लोकभवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने सहभागिता करते हुए 576 यूनिट रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं का मैं अंतःकरण से धन्यवाद करता हूं।
प्रातःकाल लेडी गवर्नर श्रीमती दर्शना देवी जी के साथ लोकभवन परिसर स्थित यज्ञशाला में हवन कर प्रदेश एवं राष्ट्र की प्रगति, शांति और सर्वजन सुख-समृद्धि की कामना की।
आप सभी स्वस्थ, सुखी और समृद्ध रहें, यही कामना। आपका स्नेह और सम्मान ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है।
धन्यवाद। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात प्रवास पर आए हिमाचल प्रदेश के सांसदों और विधायकों के प्रतिनिधिमंडल के साथ अहमदाबाद में आयोजित 14वें इंटरनेशनल फ्लावर शो और प्रतिष्ठित अटलब्रिज का दौरा किया।
साबरमती रिवरफ्रंट पर आयोजित यह फ्लावर शो ‘भारत एक गाथा’ थीम पर आधारित है, जो अपनी भव्यता से भारत की समृद्ध संस्कृति और आधुनिक प्रगति की कहानी बयां करता है। हिमाचल से आए अतिथियों ने इस कलात्मक प्रस्तुति की भूरि-भूरि प्रशंसा की।
गिनिस बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में स्थान पाने वाले लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के विशाल पुष्प चित्र ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
'महिला सशक्तिकरण' पर आधारित कलाकृतियां और यूनेस्को द्वारा जारी की गई अमूर्त सांस्कृतिक धरोहर 'दीवाली' को समर्पित पुष्प-शिल्प भारतीय मूल्यों के प्रति हमारे गर्व को बढ़ाते हैं।
भारत के विभिन्न नृत्यों, त्योहारों और वैश्विक उपलब्धियों को फूलों के माध्यम से जीवंत किया गया है, जो कला और कल्पना का अद्भुत संगम है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भक्ति, श्रम और प्रकृति का संगम: हणोल प्रवास का दूसरा दिन!
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
हणोल प्रवास का प्रथम दिन: सादगी, सेवा और सामाजिक समरसता की एक अनूठी यात्रा
भावनगर जिले के हणोल गांव में 'आत्मनिर्भर हणोल महोत्सव' के पहले दिन के अनुभव अत्यंत हृदयस्पर्शी और प्रेरणादायक रहे। गांवों की मिट्टी में ही भारत की आत्मा बसती है और आज यहां बिताए हर पल ने इस विश्वास को और गहरा किया है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्राकृतिक कृषि, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक समरसता - समग्र राष्ट्र कल्याण का मार्ग
आज लोकभवन, गांधीनगर से राज्य के सभी जिला कलेक्टरों, म्यूनिसिपल कमिश्नरों एवं जिला विकास अधिकारियों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित किया।
विकास का वास्तविक अर्थ आर्थिक प्रगति के साथ साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए शुद्ध वायु, स्वच्छ जल और उपजाऊ भूमि को सुरक्षित रखना है। प्राकृतिक कृषि आज एक राष्ट्रीय मिशन का स्वरूप ले चुकी है और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी एवं गृहमंत्री श्री अमित शाह जी के मार्गदर्शन में गुजरात इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
अधिकारियों से आग्रह किया कि प्रत्येक तहसील में प्राकृतिक कृषि उत्पादों के लिए बिक्री केंद्र स्थापित किए जाएं, ताकि नागरिकों को विषमुक्त और स्वास्थ्यवर्धक खाद्य सामग्री सहज रूप से उपलब्ध हो सके। साथ ही ग्राम कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक गांव में सघन वृक्षारोपण कर ‘मिनी जंगल’ विकसित करने पर भी बल दिया।
ऊर्जा संरक्षण के विषय में साझा किया कि सरकारी प्रयासों से उल्लेखनीय विद्युत बचत संभव हुई है। यदि हम ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, तो प्रकृति की रक्षा कर सकेंगे।
मेरा दृढ़ विश्वास है कि धरतीमाता, गौ माता और पर्यावरण का संरक्षण केवल नीतिगत विषय नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक नैतिक जिम्मेदारी है। इसी से राष्ट्र का समग्र कल्याण सुनिश्चित होगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के फिट इंडिया मूवमेंट से प्रेरित होकर भावनगर के हणोल गांव में केंद्रीय मंत्री श्री डॉ. मनसुखभाई मांडविया जी के साथ साइकिल रैली को प्रस्थान कराया।
स्वस्थ जीवनशैली, नियमित व्यायाम और सक्रिय दिनचर्या सशक्त नागरिक और विकसित भारत का मार्ग प्रशस्त करती है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्राकृतिक खेती से समृद्ध गांव, स्वस्थ समाज और सुरक्षित भविष्य
भावनगर जिले के हणोल क्षेत्र में प्राकृतिक खेती कर रहे प्रगतिशील किसान के खेत का दौरा कर कृषि सखियों, किसान मित्रों और किसानों से आत्मीय संवाद किया।
प्राकृतिक खेती केवल उत्पादन बढ़ाने की तकनीक नहीं, बल्कि मिट्टी, जल, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा का समग्र अभियान है। रासायनिक खेती से होने वाले दुष्प्रभावों से बचते हुए प्राकृतिक खेती किसानों की आय बढ़ाने, भूमि की उर्वरता बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को सुरक्षित भविष्य देने का सशक्त माध्यम है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देशभर में प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन मिल रहा है। गुजरात सहित पूरे देश में किसान धीरे-धीरे इस दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, यह अत्यंत संतोष का विषय है।
किसानों से आग्रह किया कि वह छोटे स्तर से शुरुआत कर धैर्य, ईमानदारी और वैज्ञानिक समझ के साथ प्राकृतिक खेती अपनाएं। मल्चिंग, मिश्रित फसल पद्धति और देशी संसाधनों का उपयोग किसानों को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक सिद्ध होगा।
पूर्ण विश्वास है कि किसान, कृषि सखियां और किसान मित्र मिलकर प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन बनाएंगे और स्वस्थ भारत, समृद्ध किसान तथा सशक्त गांव की परिकल्पना को साकार करेंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भावनगर जिले के हणोल गांव में पशुपालक के घर गौमाता का दुग्ध दोहन कर गौसेवा का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
गौसेवा भारतीय कृषि परंपरा, ग्रामीण अर्थव्यवस्था और प्रकृति संतुलन का आधार है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
हणोल गांव में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री श्री डॉ. मनसुखभाई मांडविया जी के साथ वृक्षारोपण किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ की गई यह पहल वास्तव में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सुंदर माध्यम है।
यह अभियान प्रकृति, पर्यावरण और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
हणोल गांव में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत केंद्रीय मंत्री श्री डॉ. मनसुखभाई मांडविया जी के साथ वृक्षारोपण किया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रारंभ की गई यह पहल वास्तव में पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ मातृत्व के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने का सुंदर माध्यम है।
यह अभियान प्रकृति, पर्यावरण और भावी पीढ़ियों के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक भी है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भावनगर जिले के हणोल गांव में ग्रामवासियों के साथ स्वच्छता अभियान चलाया।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के स्वच्छ भारत अभियान को ग्राम स्तर पर सशक्त बनाना, हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
स्वच्छ गांव से ही स्वस्थ और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
'आत्मनिर्भर हणोल महोत्सव' के अंतर्गत आज प्रातः काल केंद्रीय मंत्री श्री डॉ. मनसुखभाई मांडविया जी के साथ तीर्थग्राम हणोल में आयोजित 'प्रभात फेरी' में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
भोर की पावन वेला और ग्रामवासियों के उत्साहपूर्ण जयघोष के साथ गांव की परिक्रमा करना एक अद्भुत आध्यात्मिक अनुभव रहा।
प्रभात फेरी हमारी भारतीय संस्कृति की वह गौरवशाली परंपरा है जो न केवल मन को शांति प्रदान करती है, बल्कि पूरे समाज में अनुशासन, सामूहिकता और सकारात्मकता का संचार भी करती है।
ग्रामजनों को भक्तिभाव से ओतप्रोत देखकर यह विश्वास और दृढ़ हुआ कि हमारी असली शक्ति हमारे गांवों की एकजुटता में है। और यह प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' के विचार को मेल खाता है।
हणोल गांव की यह पवित्र ऊर्जा और यहां के निवासियों का अटूट विश्वास हम सभी को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भावनगर के हणोल गांव में 'आत्मनिर्भर हणोल महोत्सव' के अंतर्गत आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री डॉ.श्री मनसुखभाई मांडविया जी के साथ उपस्थित रहकर गांव की कला और संस्कृति के विभिन्न रंगों को अत्यंत निकट से निहारा।
हणोल के युवा कलाकारों और नन्हें बच्चों ने अपनी लोक प्रस्तुतियों के माध्यम से यह सिद्ध कर दिया कि हमारी वास्तविक शक्ति हमारी जड़ों और परंपराओं में निहित है।
ग्रामवासियों द्वारा प्रस्तुत लोकनृत्य और लोकसंगीत ने न केवल मनोरंजन किया, बल्कि हमारी गौरवशाली ग्रामीण संस्कृति और परंपराओं की जीवंत झांकी भी प्रस्तुत की।
ऐसे आयोजन हमारी युवा पीढ़ी में संस्कारों का सिंचन करते हैं और उनमें अपनी संस्कृति के प्रति आत्मगौरव और प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'एक भारत श्रेष्ठ भारत' की भावना को सुदृढ़ करते हैं।
हणोल ने दिखा दिया है कि जब पूरा गांव संगठित होकर काम करता है, तो आत्मनिर्भरता और सामाजिक समरसता के सुंदर आदर्श स्थापित होते हैं।
मैं इन सभी बाल कलाकारों और युवाओं के हुनर की सराहना करता हूं, जिन्होंने अपनी प्रतिभा से भारतीय संस्कृति की समृद्ध विरासत को सहेजने का सराहनीय कार्य किया है।
ग्राम संस्कृति ही भारत की पहचान है और इसे जीवित रखना हम सभी का साझा उत्तरदायित्व है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भावनगर जिले के हणोल गांव में देश के विभिन्न राज्यों से आए ऊर्जावान युवाओं के साथ संवाद कर मन अत्यंत प्रफुल्लित हुआ।
यह युवा 11 दिनों से हणोल में रहकर ग्रामीण जीवन और भारतीय संस्कृति के मूल्यों को आत्मसात कर रहे हैं और भारतीय संस्कृति के मूल मंत्र 'सह-अस्तित्व और समरसता' को जी रहे हैं।
हणोल गांव सही मायनों में गांधीवादी विचारधारा की एक ऐसी जीवंत प्रयोगशाला है, जहां 18 अलग-अलग जातियों के लोग बिना किसी भेदभाव के एक परिवार की तरह रहते हैं।
इन युवाओं से आग्रह किया कि वह हणोल की इस समरसता की गूंज को अपने-अपने राज्यों और पूरे देश में फैलाएं। जब हम जात-पात से ऊपर उठकर राष्ट्र प्रथम की भावना से काम करेंगे, तभी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 'विकसित भारत @ 2047' के लक्ष्य को पूर्ण कर पाएंगे।
केंद्रीय मंत्री श्री डॉ. मनसुख मांडविया जी की उपस्थिति ने इस संवाद को और भी ऊर्जावान बना दिया। उन्होंने सही कहा कि आज राष्ट्रनिर्माण के लिए समर्पण और ईमानदारी की सबसे अधिक आवश्यकता है।
हणोल की इस पावन धरती और यहां के निवासियों को मेरा नमन, जिन्होंने समरसता का ऐसा अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भावनगर जिले के हणोल गांव में आयोजित रात्रिसभा में ग्रामजनों के साथ आत्मीय संवाद किया।
हणोल गांव की एकता और स्वावलंबन की भावना वास्तव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'ग्राम उत्थान' संकल्प को चरितार्थ करती है।
इस अवसर पर ग्रामजनों को वृक्षारोपण और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए नशामुक्त और व्यसनमुक्त समाज का आह्वान किया।
'सेक्स सॉर्टेड सीमन' जैसी आधुनिक पद्धति अपनाकर पशुपालक अपनी आय बढ़ाएं और नस्ल सुधार पर ध्यान दें, यह जरूरी है। मिट्टी की उर्वरता और आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए जहरमुक्त प्राकृतिक कृषि ही एकमात्र विकल्प है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भावनगर जिले के हणोल गांव में आयोजित रात्रिसभा में ग्रामजनों के साथ आत्मीय संवाद किया।
हणोल गांव की एकता और स्वावलंबन की भावना वास्तव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के 'ग्राम उत्थान' संकल्प को चरितार्थ करती है।
इस अवसर पर ग्रामजनों को वृक्षारोपण और स्वच्छता को जीवनशैली का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया। सशक्त राष्ट्र के निर्माण के लिए नशामुक्त और व्यसनमुक्त समाज का आह्वान किया।
सेक्स सॉर्टेड सीमन' जैसी आधुनिक पद्धति अपनाकर पशुपालक अपनी आय बढ़ाएं और नस्ल सुधार पर ध्यान दें, यह जरूरी है। मिट्टी की उर्वरता और आने वाली पीढ़ी के स्वास्थ्य के लिए जहरमुक्त प्राकृतिक कृषि ही एकमात्र विकल्प है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मिट्टी की पुकार और स्वास्थ्य का आधार: प्राकृतिक कृषि ही समय की मांग!
भावनगर जिले की पालिताणा तहसील के हणोल गांव में 'आत्मनिर्भर हणोल महोत्सव' के अंतर्गत आयोजित 'प्राकृतिक कृषि परिसंवाद' की अध्यक्षता की। केंद्रीय मंत्री श्री डॉ. मनसुखभाई मांडविया जी की उपस्थिति में किसानों के साथ इस जीवनदायी कृषि पद्धति पर सार्थक चर्चा हुई।
यह धारणा पूरी तरह गलत है कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन घटता है। हम गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 200 एकड़ फार्म में पिछले 9 वर्षों से बिना रसायनों के हम आसपास के खेतों से अधिक उत्पादन ले रहे हैं।
'जैविक' खेती खर्चीली है, जबकि 'प्राकृतिक खेती' देशी गाय पर आधारित है, जिसमें बाहर से कुछ भी खरीदने की आवश्यकता नहीं होती। यह शून्य लागत में अधिक लाभ देने वाली पद्धति है।
रसायनों के अति-उपयोग से हमारी धरती बंजर हो रही है। आज हवा, पानी और यहां तक कि हमारे आहार में घुलता जहर कैंसर जैसी बीमारियों का मुख्य कारण बन रहा है।
इस अवसर पर प्रगतिशील किसानों और उत्कृष्ट खिलाड़ियों को सम्मानित करने का सौभाग्य भी मिला।
मुझे प्रसन्नता है कि डॉ. मनसुखभाई मांडविया जी के नेतृत्व में हणोल और आसपास के गांवों ने प्राकृतिक खेती की दिशा में अग्रणी कदम बढ़ाए हैं।
जब किसान समृद्ध और जागरूक होगा, तभी राष्ट्र आत्मनिर्भर बनेगा।
#naturalfarming #prakrutikkheti #sustainableagriculture -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जर्मनी के फेडरल चांसलर श्री फ्रेडरिक मर्ज़ ने गुजरात की दो दिवसीय सफल और यादगार यात्रा पूर्ण कर अहमदाबाद एयरपोर्ट से प्रस्थान किया।
मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ उपस्थित रहकर उन्हें भावपूर्ण विदायी दी।
श्री फ्रेडरिक मर्ज़ की यह यात्रा गुजरात और जर्मनी के बीच आपसी सहयोग, व्यापार और सांस्कृतिक संबंधों को और अधिक सुदृढ़ बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।
#indiagermanyfriendship -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात के तीन दिवसीय गुजरात प्रवास पर पधारे प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को अहमदाबाद एयरपोर्ट से भावपूर्ण विदायी दी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल, उप मुख्यमंत्री श्री हर्ष संघवी सहित महानुभाव उपस्थित रहे।
राष्ट्रसेवा के प्रति प्रधानमंत्री जी का समर्पण और मार्गदर्शन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणादायी है।
प्रधानमंत्री जी के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन और राष्ट्रसेवा की संकल्प सिद्धि के लिए हृदय से प्रार्थना। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा अहमदाबाद मेट्रो के फेज-2 (सेक्टर 10A से महात्मा मंदिर) का उद्घाटन किया गया।
यह केवल एक मेट्रोलाइन नहीं, बल्कि आधुनिक सार्वजनिक परिवहन की नयी पहचान, नागरिकों के लिए सुगम और तेज आवागमन का मार्ग और हमारे 'हरित और सतत विकास' के संकल्प की ओर एक बड़ा कदम है।
गांधीनगर और अहमदाबाद के बीच की यह कनेक्टिविटी शहर के विकास को नये पंख लगाएगी।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujarat -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सुस्वागतम प्रधानमंत्री जी!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का अहमदाबाद एयरपोर्ट पर आत्मीय स्वागत किया। तत्पश्चात, गुजरात लोकभवन में उनका ऊष्मापूर्ण स्वागत किया।
प्रधानमंत्री जी का आगमन हर बार गुजरात के विकास की नयी ऊर्जा और जन-कल्याण के संकल्पों को शक्ति प्रदान करता है। उनका विजनरी नेतृत्व और अटूट कर्मठता न केवल भारत, बल्कि संपूर्ण विश्व के लिए प्रेरणा का स्रोत है।
गुजरात की 7 करोड़ जनता की ओर से आपका पुनः हार्दिक स्वागत!
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद स्थित राष्ट्रीय डेयरी विकास बोर्ड में डॉ. हैनीमैन की विरासत को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए 'सेम्युअल हैनीमैन एप्लाइड होम्योपैथी ऑनलाइन कोर्स' और 'डॉ. हैनीमैन ऑर्गनॉन ऑफ मेडीसिन' कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर स्वास्थ्य और राष्ट्र-कल्याण से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। होम्योपैथी केवल एक चिकित्सा पद्धति नहीं है, बल्कि यह हमारी प्राचीन भारतीय ऋषि परंपरा का हिस्सा है जो मनुष्य के मन, आत्मा और चित्त को स्वस्थ कर उसे सही दिशा प्रदान करती है।
सब बात की प्रसन्नता है कि सरदार पटेल विश्वविद्यालय ने इस पद्धति के विस्तार के लिए विशेष समझौते (MoU) किए हैं। डिजिटल माध्यम से अब यह ज्ञान विश्वस्तर पर युवाओं तक पहुँचेगा।
आज रासायनिक खेती के कारण कैंसर और हृदय रोग जैसी बीमारियां बढ़ रही हैं। यहां तक कि माता के दूध और पानी में भी यूरिया व नाइट्रेट जैसे घातक रसायन मिल रहे हैं। इन सब से बचने का एकमात्र समाधान 'देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती' है।
होम्योपैथी डॉक्टरों से आग्रह किया कि वह केवल उपचार तक सीमित न रहें, बल्कि समाज में 'प्राकृतिक जीवनशैली' के प्रति जागरूकता लाएं ताकि बीमारियां जड़ से समाप्त हों। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अडालज स्थित दादानगर कन्वेंशन सेंटर में आयुर्वेद व्यासपीठ द्वारा आयोजित त्रि-दिवसीय 'आयुर्विवेक महोत्सव' में देशभर से आए आयुर्वेद विद्वानों और वैद्यों के साथ आयुर्वेद की प्रासंगिकता और 'स्वस्थ भारत' के संकल्प पर संवाद करने का सौभाग्य मिला।
आयुर्वेद अथर्ववेद का उपवेद है। हमारे प्राचीन ऋषि ही वास्तविक 'रिसर्च स्कॉलर' थे, जिनके द्वारा हज़ारों वर्ष पूर्व प्रतिपादित सिद्धांत आज की आधुनिक प्रयोगशालाओं में भी खरे उतर रहे हैं।
भारतीय प्रजाति की गाय का दूध, गोमूत्र और घी अद्भुत औषधीय गुणों से भरपूर है। गौमूत्र और घी में विषैले तत्वों को भी शुद्ध करने की क्षमता है।
सभी आयुर्वेद चिकित्सकों को इस प्राचीन विज्ञान पर अटूट विश्वास रखना चाहिए और निरंतर नये अनुसंधान करने चाहिए ताकि भारत एक स्वस्थ और 'विकसित राष्ट्र' बन सके।
आइए, हम सब मिलकर आयुर्वेद के ज्ञान और प्राकृतिक जीवन पद्धति को अपनाकर एक निरोगी समाज का निर्माण करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर के सोलैया गांव प्रवास के दौरान प्राकृतिक कृषि कर रहे एक प्रगतिशील किसान के खेत का अवलोकन किया।
खेत में पहुंचकर गौ-दुग्ध दोहन किया और हल चलाकर श्रम, प्रकृति और किसान के आत्मीय संबंध को निकट से अनुभव किया।
इस अवसर पर ‘कृषि सखी’, ‘किसान मित्र’ एवं किसानों के साथ संवाद हुआ।
प्राकृतिक कृषि केवल खेती की पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ धरती, निरोगी मानव और सुरक्षित भविष्य का मार्ग है और इसे जन-आंदोलन बनाना हम सभी का दायित्व है।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पी.एम. श्री सोलैया अभिनव प्राथमिक शाला के एक सामान्य कक्ष में रात्रि विश्राम का अवसर मिला। सादगीपूर्ण वातावरण में बिताया गया यह समय आत्मीय अनुभव का रहा।
प्रातः विद्यालय के विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास किया।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर जिले के सोलैया गांव में 'ग्राम कल्याण कार्यक्रम' द्वारा जनता से जुड़ने का सौभाग्य मिला।
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर के सोलैया गांव में ‘लवकुश कम्युनिटी हॉल’ का लोकार्पण कर ग्रामजनों के साथ प्राकृतिक कृषि के विषय पर संवाद किया।
अनेक किसान भाई उत्पादन घटने के डर से प्राकृतिक खेती अपनाने में संकोच करते हैं। गुरुकुल कुरुक्षेत्र के 200 एकड़ के कृषि फार्म में पिछले 9 वर्षों से बिना किसी रासायनिक खाद के, आसपास के खेतों की तुलना में सर्वाधिक उत्पादन प्राप्त हो रहा है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में स्वच्छता, वृक्षारोपण और जल संरक्षण जैसे जनआंदोलन प्रकृति और मानवजाति के कल्याण का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं।
सोमैया गांव के निवासियों का उत्साह और उनकी सक्रिय सहभागिता यह विश्वास दिलाती है कि हम प्राकृतिक कृषि के माध्यम से एक स्वस्थ और समृद्ध भारत का सपना अवश्य साकार करेंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर जिले की माणसा तहसील के समर्पित 'कृषि सखी', 'किसान मित्र' और उत्साही किसान भाइयों के साथ संवाद किया। उन्हें प्राकृतिक कृषि के वैज्ञानिक महत्व से अवगत कराया और इस जन-अभियान को जन-आंदोलन बनाने के लिए प्रेरित किया।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर के सोलैया गांव में आज सुबह की शुरुआत प्रकृति के सान्निध्य और खेतों की जीवंत ऊर्जा के साथ हुई।
गांव के प्राकृतिक कृषि कर रहे प्रगतिशील किसान के खेत पर पहुंचकर गौ-दुग्ध दोहन किया। देशी गाय हमारी प्राकृतिक खेती का आधार है और उसकी सेवा में ही सुख-समृद्धि छिपी है।
किसान के खेत में हल चलाकर उस असीम आनंद का अनुभव किया जो केवल धरतीमाता की सेवा से प्राप्त होता है। खेतों का निरीक्षण किया और फसल सुधार के लिए मार्गदर्शन दिया।
बिना किसी रसायनों के उग रहे लहलहाते और स्वस्थ प्राकृतिक उत्पादों को देख मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
ग्राम कल्याण कार्यक्रम में सहभागिता हेतु आज गांधीनगर से माणसा तहसील के सोलैया तक गुजरात राज्य मार्ग परिवहन निगम (एस.टी.) की बस से यात्रा की।
यात्रा के दौरान एस.टी. बस की स्वच्छता, समयपालन और यात्रियों को उपलब्ध सुविधाओं का अनुभव किया तथा सहयात्रियों से आत्मीय संवाद भी हुआ। एस.टी. सेवा राज्य के लाखों नागरिकों के लिए सुलभ, भरोसेमंद और किफायती सार्वजनिक परिवहन का सशक्त माध्यम है।
मेरा विश्वास है कि सादगी, जनसंपर्क और सार्वजनिक सेवाओं से सीधा जुड़ाव ही लोकतंत्र की वास्तविक शक्ति है। जनता के साथ, जनता के बीच रहकर सेवा करना ही मेरा संकल्प है।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp
@sanghaviharsh @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
माणसा तहसील के सोलैया गांव में आज वृक्षारोपण करने और स्वच्छता अभियान में सहभागी होने का अवसर मिला।
वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, सुरक्षित और संतुलित भविष्य के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
स्वच्छता और हरित वातावरण के साथ जुड़ा यह प्रयास ही स्वस्थ समाज और समृद्ध भारत के निर्माण की सशक्त आधारशिला है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भारत का भविष्य उसकी युवा शक्ति में निहित है और विकसित भारत @ 2047 के लक्ष्य को साकार करने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी।
आज गुजरात लोकभवन, गांधीनगर में ‘विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग–2026’ हेतु गुजरात एवं महाराष्ट्र से चयनित युवाओं के साथ संवाद किया।
युवा नवाचार, तकनीक, कृषि, स्वास्थ्य और सामाजिक क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा को राष्ट्रहित में समर्पित करें तथा परिश्रम, ईमानदारी और नैतिक मूल्यों को अपने जीवन का आधार बनाएं।
प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण, योग और संतुलित जीवनशैली को अपनाकर हम न केवल स्वयं को, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं।
दिल्ली में आयोजित होने वाले विकसित भारत यंग लीडर्स डायलॉग–2026 के लिए सभी चयनित युवाओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
आप सभी गुजरात एवं महाराष्ट्र की वैचारिक, सांस्कृतिक और विकासात्मक चेतना के सशक्त प्रतिनिधि बनें, यही कामना है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात के प्रवास पर पधारे जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल श्री मनोज सिन्हाजी का आज गांधीनगर स्थित गुजरात लोकभवन में आत्मीय स्वागत किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के अंतर्गत गुजरात में हो रहे कार्यों, नयी पहलों तथा प्राकृतिक कृषि की जन-जागरूकता पर सार्थक चर्चा हुई।
प्राकृतिक कृषि जल, भूमि और वायु संरक्षण के साथ-साथ किसानों की समृद्धि का सशक्त माध्यम भी है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सफलता का कोई 'शॉर्टकट' नहीं होता, केवल कठिन परिश्रम और संकल्प ही सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
आज गुजरात विश्वविद्यालय के 74वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के रूप में युवा स्नातकों को डिग्रियां प्रदान कीं। यह समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि गुरु, शिष्य और अभिभावकों के त्रिवेणी संगम का एक पवित्र उत्सव है।
युवाशक्ति को मेरा संदेश है कि स्वामी विवेकानंद जी के 'उठो, जागो' के मंत्र को आत्मसात करें। आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है, जबकि बुद्धिपूर्वक किया गया पुरुषार्थ कभी निष्फल नहीं जाता। 'मातृ देवो भव:, पितृ देवो भव:' के मूल्यों को जीवन में उतारें। आपके माता-पिता ने अभाव सहकर भी आपको शिक्षित किया है, उनके प्रति सम्मान ही आपकी सच्ची दीक्षा है।
आज जंकफूड और रासायनिक खेती से उत्पन्न अन्न के कारण युवा पीढ़ी गंभीर बीमारियों की चपेट में है। विद्यार्थियों से आह्वान है कि वह 'प्राकृतिक खेती' के अभियान से जुड़ें और स्वयं को तथा राष्ट्र को स्वस्थ रखें।
शिक्षा केवल 'नौकरी खोजने' का माध्यम न बने, बल्कि 'नौकरी देने वाले' उद्यमी बनें और समाज की चुनौतियों का समाधान निकालें।
इस अवसर पर इसरो के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन जी और शिक्षा राज्यमंत्री श्री त्रिकमभाई छांगा जी की उपस्थिति गरिमामयी रही। विश्वविद्यालय की 'कॉफी टेबल बुक' का विमोचन किया और स्टार्टअप्स व खिलाड़ियों को 'गौरव पुरस्कार' से सम्मानित किया।
मुझे विश्वास है कि हमारे यह युवा स्नातक 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देंगे। सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
#gujaratuniversity #convocation2026 #youthpower #viksitbharat2047 #successtips #naturalfarming #education #inspiration #gujarat -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सफलता का कोई 'शॉर्टकट' नहीं होता, केवल कठिन परिश्रम और संकल्प ही सिद्धि का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
आज गुजरात विश्वविद्यालय के 74वें दीक्षांत समारोह में कुलाधिपति के रूप में युवा स्नातकों को डिग्रियां प्रदान कीं। यह समारोह केवल डिग्री प्राप्त करने का अवसर नहीं, बल्कि गुरु, शिष्य और अभिभावकों के त्रिवेणी संगम का एक पवित्र उत्सव है।
युवाशक्ति को मेरा संदेश है कि स्वामी विवेकानंद जी के 'उठो, जागो' के मंत्र को आत्मसात करें। आलस्य मनुष्य का सबसे बड़ा शत्रु है, जबकि बुद्धिपूर्वक किया गया पुरुषार्थ कभी निष्फल नहीं जाता। 'मातृ देवो भव:, पितृ देवो भव:' के मूल्यों को जीवन में उतारें। आपके माता-पिता ने अभाव सहकर भी आपको शिक्षित किया है, उनके प्रति सम्मान ही आपकी सच्ची दीक्षा है।
आज जंकफूड और रासायनिक खेती से उत्पन्न अन्न के कारण युवा पीढ़ी गंभीर बीमारियों की चपेट में है। विद्यार्थियों से आह्वान है कि वह 'प्राकृतिक खेती' के अभियान से जुड़ें और स्वयं को तथा राष्ट्र को स्वस्थ रखें।
शिक्षा केवल 'नौकरी खोजने' का माध्यम न बने, बल्कि 'नौकरी देने वाले' उद्यमी बनें और समाज की चुनौतियों का समाधान निकालें।
इस अवसर पर इसरो के चेयरमैन डॉ. वी. नारायणन जी और शिक्षा राज्यमंत्री श्री त्रिकमभाई छांगा जी की उपस्थिति गरिमामयी रही। विश्वविद्यालय की 'कॉफी टेबल बुक' का विमोचन किया और स्टार्टअप्स व खिलाड़ियों को 'गौरव पुरस्कार' से सम्मानित किया।
मुझे विश्वास है कि हमारे यह युवा स्नातक 2047 तक 'विकसित भारत' के निर्माण में अपना सक्रिय योगदान देंगे। सभी विद्यार्थियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए अनंत शुभकामनाएं।
#gujaratuniversity #convocation2026 #youthpower #viksitbharat2047 #successtips #naturalfarming #education #inspiration #gujarat -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर स्थित लोकभवन में श्री स्वामीनारायण गुरुकुल, राजकोट के ट्रस्टी श्री मनुभाई पटोलिया जी द्वारा लिखित पुस्तक 'From Startup to Success' का आज विमोचन किया।
जीवन में वास्तविक सफलता केवल आर्थिक समृद्धि तक सीमित नहीं है, बल्कि संस्कार, नैतिकता और मानवीय मूल्यों का जतन ही मनुष्य को श्रेष्ठ बनाता है। श्री मनुभाई पटोलिया जी का जीवन, जो ग्रामीण परिवेश से निकलकर वैश्विक स्तर पर सफल उद्यमी बने, आज की युवा पीढ़ी के लिए एक महान प्रेरणा है।
72 वर्षों के संघर्ष और अनुभवों पर आधारित यह पुस्तक स्टार्टअप्स और संघर्षरत युवाओं को सही दिशा और मार्गदर्शन प्रदान करेगी।
गुरुकुल केवल शिक्षा ही नहीं, बल्कि संस्कार, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व का संचार करते हैं। ऐसे संस्थानों से निकले विद्यार्थी देश के गौरवशाली भविष्य का आधार हैं।
गुरुकुल से शिक्षित विद्यार्थी आज वैश्विक पटल पर भारत का नाम रौशन कर रहे हैं और एक जिम्मेदार नागरिक के रूप में राष्ट्र के विकास में सहभागी बन रहे हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
“एक सेब रोज सेहत के लिए” — लेकिन क्या यह वाकई सच है?
हाल ही में 'द टाइम्स ऑफ इंडिया' में प्रकाशित एक रिपोर्ट ने कश्मीर के सेब बागानों में कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से होने वाले भयावह परिणामों को उजागर किया है। यह खबर हम सभी के लिए एक गंभीर चेतावनी है।
इस रिपोर्ट में बताया गया है कि रसायनों के निरंतर संपर्क में रहने के कारण किसानों और श्रमिकों में 'ब्रेन ट्यूमर' (Malignant Brain Tumours) के मामलों में खतरनाक वृद्धि देखी गई है।
अत्यधिक कीटनाशकों के प्रयोग से न केवल फल जहरीले हो रहे हैं, बल्कि इंसानी रक्त में भी रसायनों के अवशेष मिल रहे हैं, जो मोटापा, किडनी की क्षति और मेटाबोलिक समस्याओं का कारण बन रहे हैं।
इन घातक परिणामों से बचने का एकमात्र सुरक्षित मार्ग 'देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती' है।
प्राकृतिक खेती न केवल हमारी धरतीमाता और पर्यावरण को बचाती है, बल्कि: किसान को जहरीले रसायनों के संपर्क से बचाती है। उपभोक्ता को शुद्ध, पोषणयुक्त और रसायनमुक्त आहार सुनिश्चित करती है। खेती की लागत कम कर किसान की आय बढ़ाती है।
आज समय की मांग है कि हम 'केमिकल फार्मिंग' को छोड़कर 'नेचुरल फार्मिंग' की ओर लौटें। स्वस्थ नागरिक ही एक स्वस्थ और समर्थ राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।
आइए, जहरमुक्त खेती और रोग मुक्त भारत के इस महाभियान का हिस्सा बनें।
पूरा लेख यहाँ पढ़ें: [timesofindia.indiatimes.com/city/srinagar/an-apple-a-day-…]
#naturalfarming #prakrutikkheti #healthalert #organiccarbon #kashmirapples #savesoil #healthyindia #farmerssafety
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujarat -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आज गांधीनगर स्थित गुजरात लोकभवन में राज्य के आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा की।
आदिवासी समाज के आर्थिक उत्थान के लिए प्राकृतिक खेती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सबसे सशक्त माध्यम हैं। आदिवासी क्षेत्रों में शिक्षा का स्तर निरंतर बढ़ रहा है और विशेष रूप से बेटियों की शिक्षा में समान भागीदारी अत्यंत संतोषजनक है।
बैठक में प्राकृतिक खेती, बागवानी, स्व-रोजगार तथा ‘श्री अन्न’ (मिलेट्स) के माध्यम से आदिवासी किसानों की आय बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा हुई। सामूहिक प्रयास और पारिवारिक सहभागिता से प्रगति की गति कई गुना बढ़ सकती है।
राज्य सरकार द्वारा आदिवासी विद्यार्थियों के लिए शिक्षा क्षेत्र में वर्ष 2025-26 में 3,310 करोड़ से अधिक का प्रावधान किया गया है। 665 आश्रमशालाओं एवं 1,000 से अधिक छात्रावासों के माध्यम से दो लाख से अधिक विद्यार्थी लाभान्वित हो रहे हैं। शिक्षा के साथ पोषण, कौशल विकास और स्वावलंबन पर भी विशेष बल दिया जा रहा है।
आदिवासी समाज के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा, जीवन स्तर में सुधार और समावेशी विकास के लिए सरकार पूर्णतः प्रतिबद्ध है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राज्य के प्रभारी पुलिस महानिदेशक डॉ. के. एल. एन. राव जी ने गांधीनगर स्थित गुजरात लोकभवन में पधारकर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्हें प्रभारी डीजीपी का दायित्व संभालने पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
डॉ. राव ने पुलिस विभाग में आधुनिक तकनीक के माध्यम से कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने तथा साइबर अपराध के मामलों में पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने हेतु किए जा रहे प्रयासों की जानकारी दी।
साइबर अपराध के प्रति जनजागरूकता के लिए चलाए जा रहे कार्यक्रम सराहनीय हैं।
मेरा मानना है कि जब पुलिस गांवों और समाज के बीच जाकर सीधे संवाद करती है, तो जनता में विश्वास और आत्मीयता का भाव मजबूत होता है। जनसेवा के इस संकल्प को और अधिक सशक्त करने के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नाशिक जिले की दिंडोरी तहसील के पिंपरखेड गांव में आदिवासी परिवार के घर भूमि पर बैठकर सादा भोजन करने का अवसर मिला।
इस दौरान परिवार के सदस्यों से आत्मीय संवाद हुआ और ग्रामीण जीवन की सरलता, अपनत्व और संस्कारों का सजीव अनुभव प्राप्त हुआ।
ग्रामीण भारत की यही सादगी, संवेदनशीलता और मानवीय जुड़ाव हमारी संस्कृति की सच्ची पहचान है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नाशिक जिले की दिंडोरी तहसील स्थित आदर्श ग्रामपंचायत अवनखेड का भ्रमण कर ग्राम पंचायत द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। ग्राम विकास के लिए संचालित विभिन्न योजनाओं और उपक्रमों की सराहना की।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत की ओर से चलाए जा रहे विकासात्मक कार्यों की विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। ग्राम स्वच्छता, जनसहभागिता और नियोजित विकास के क्षेत्र में अवनखेड ग्राम पंचायत का कार्य वास्तव में अनुकरणीय है।
ग्राम विकास की यह सशक्त सोच और समर्पित कार्यशैली ही आत्मनिर्भर और सशक्त भारत की नींव को मजबूत करती है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नाशिक जिले के पिंपरखेड में किसानों के साथ संवाद किया और प्राकृतिक खेती का महत्व समझाया। रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से जमीन बंजर हो गई है। अगर हमें अपनी भूमि को फिर से उपजाऊ बनाना है, तो अब प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना ही समय की आवश्यकता है।
किसान श्री सुनील घड़वजे के खेत में श्रमदान किया और उपस्थित किसानों को जीवामृत तैयार करने का प्रात्यक्षिक दिखाया। प्राकृतिक खेती से न केवल जमीन उपजाऊ होती है, बल्कि यह किसानों की आय बढ़ाने में भी सहायक है। इसके साथ ही देशी गायों का पालन और गौपालन प्राकृतिक खेती के लिए अत्यंत लाभकारी है।
हम सभी गांव गांव में प्राकृतिक खेती का प्रचार-प्रसार करें और किसानों को इस ओर प्रेरित करें। समय की मांग है स्वस्थ भूमि, समृद्ध किसान, प्राकृतिक खेती! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नाशिक जिला, दिंडोरी तहसील, पिंपरखेड में आदिवासी विकास विभाग की सरकारी निवासी आश्रमशाला के विद्यार्थियों के साथ संवाद किया। बच्चों को शिक्षा के महत्व और मेहनत करने की प्रेरणा दी।
बच्चों के परिवार, पढ़ाई के स्तर और उनकी दिनचर्या के बारे में जानने के बाद उनके साथ नाश्ता भी किया और उनके चेहरों पर खुशियों की झलक देखकर मुझे बहुत आनंद हुआ।
एक छात्रा ने मुझे अपना छोटा सा चित्र भेंट में दिया, जिसे पाकर मैं बहुत अभिभूत हुआ। शिक्षा ही बच्चों के उज्जवल भविष्य की कुंजी है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नाशिक जिले की दिंडोरी तहसील के पिंपरखेड स्थित सरकारी आदिवासी आश्रमशाला में विद्यार्थियों के साथ योगाभ्यास किया।
बच्चों को योगासनों के शारीरिक और मानसिक लाभ समझाए और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग के महत्व पर प्रकाश डाला।
स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के लिए योग जीवन का आधार है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नासिक जिले के प्रवास के दौरान दिंडोरी तहसील के पिंपरखेड गांव में मारुति मंदिर परिसर में आयोजित स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। इस अवसर पर ग्रामवासियों से संवाद कर ग्राम स्वच्छता, स्वास्थ्य और सामूहिक जिम्मेदारी का संदेश दिया।
स्वच्छता कार्य में जुटे गांव के सफाईकर्मियों का सम्मान कर उनके योगदान के प्रति आभार व्यक्त किया। स्वच्छ और स्वस्थ गांव ही सशक्त समाज की नींव होते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नाशिक जिले की दिंडोरी तहसील के पिंपरखेड गांव में मारुति मंदिर के समीप स्थित चावड़ी पर ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद का अवसर मिला।
इस दौरान वृक्षारोपण, स्वच्छता, प्राकृतिक खेती एवं गौ-पालन के महत्व पर विस्तार से चर्चा की।
ग्रामवासियों से आग्रह किया कि परिवार के सदस्यों के जन्मदिवस जैसे अवसरों पर वृक्षारोपण कर उनका संरक्षण करें, जिससे गांव हरित और स्वस्थ बने। स्वच्छता के लिए समूह बनाकर प्रयास करने से स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है।
प्राकृतिक खेती के साथ-साथ देशी नस्ल की गायों के पालन पर विशेष जोर दिया, जिससे भूमि की उर्वरता बढ़ेगी और खेती की लागत कम होगी।
इस अवसर पर त्र्यंबकेश्वर तहसील की जिला परिषद की हिवाळी शाला के विद्यार्थियों की प्रतिभा देखकर प्रसन्नता हुई। दोनों हाथों से लिखने की क्षमता, संविधान के अनुच्छेदों का ज्ञान और गणितीय दक्षता सराहनीय है। विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप भेंट प्रदान की और शिक्षकों के प्रयासों की सराहना की।
ग्रामीण भारत की चेतना, संस्कार और सामूहिक प्रयास ही राष्ट्र की सशक्त नींव हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नासिक जिले की दिंडोरी तहसील के पिंपरखेड में छत्रपति शिवाजी महाराज महाराजस्व अभियान का आयोजन हुआ। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए 23 स्टॉल्स के माध्यम से जनकल्याणकारी योजनाओं को एक ही स्थान पर आमजन तक पहुंचाने का सराहनीय प्रयास किया गया।
कार्यक्रम में घरकुल योजना, दिव्यांग प्रमाणपत्र सहित बहुविभागीय योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों को प्रदान किया गया तथा प्रतीकात्मक रूप से प्रमाणपत्रों और सामग्री का वितरण भी किया गया।
इस अवसर पर सीमा सुरक्षा बल में चयनित नवनाथ गांगुर्डे एवं उनके माता-पिता का सम्मान किया गया। वहीं राज्यस्तरीय क्रांतिज्योति सावित्रीबाई फुले आदर्श शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित श्री दत्तात्रेय वाणी का भी अभिनंदन किया गया।
इसके साथ ही दिंडोरी तहसील के शहीद जवानों के माता-पिता का सम्मान कर राष्ट्र के प्रति उनके त्याग को नमन किया गया।
आदिवासी संगठनों तथा पिंपरखेड ग्रामवासियों की ओर से सरपंच एवं उपसरपंच द्वारा किया गया आत्मीय सम्मान ग्राम समाज की संवेदनशीलता और राष्ट्रभावना को दर्शाता है।
शासन की योजनाएं अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक पहुंचें, यही ऐसे अभियानों का मूल उद्देश्य है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पिंपरखेड स्थित सरकारी माध्यमिक आश्रमशाला का भ्रमण करने का अवसर मिला। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत लाठी–काठी के प्रात्यक्षिकों के माध्यम से दी गई मानवंदना अत्यंत अनुशासित और प्रेरणादायी रही। इसके पश्चात छात्राओं द्वारा किए गए लेझीम प्रात्यक्षिक ने सभी का मन मोह लिया। बच्चों की प्रतिभा, आत्मविश्वास और सांस्कृतिक चेतना सराहनीय है। इन होनहार विद्यार्थियों की प्रस्तुति की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
महाराष्ट्र लोकभवन में प्राकृतिक कृषि विषय पर कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं राज्य के कृषि एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में प्राकृतिक कृषि को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने, शोध, प्रशिक्षण, विस्तार गतिविधियों तथा किसानों तक इसके लाभ पहुंचाने के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। प्राकृतिक कृषि के माध्यम से भूमि की उर्वरता बढ़ाने, पर्यावरण संरक्षण तथा किसानों की आय वृद्धि के लिए समन्वित प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया गया।
प्राकृतिक कृषि को एक मिशन के रूप में आगे बढ़ाकर इसे जनआंदोलन बनाने का संकल्प ही आत्मनिर्भर और समृद्ध भारत की मजबूत नींव है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
खेड़ा जिले की मातर तहसील के देथली गांव से लेकर आणंद तक का प्रेरक प्रवास।
प्रातःकाल गुजरात विद्यापीठ मंडल द्वारा संचालित आवासीय प्राथमिक विद्यालय में बच्चों से आत्मीय संवाद, विद्यालय परिसर स्थित चंचलबा गौ सेवा सदन में गौमाता का सान्निध्य, दुग्ध उत्पादक सहकारी मंडली में पशुपालक भाइयों-बहनों से संवाद, वाड़ी-कुवा फळिया के प्रगतिशील किसान के प्राकृतिक कृषि मॉडल फार्म का अवलोकन, किसानों, पशुपालकों एवं फार्मर मास्टर ट्रेनर्स के साथ विचार-विमर्श, आणंद में ‘प्राकृतिक कृषि उत्पाद विक्रय केंद्र’ का उद्घाटन तथा आनंद कृषि विश्वविद्यालय के एग्रोनॉमी फार्म का भ्रमण।
शिक्षा, कृषि, गौ-संवर्धन और सहकारिता ग्रामीण भारत की यही आत्मा हमारे राष्ट्र की सशक्त नींव है।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @jitu_vaghani @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्राकृतिक कृषि आज समय की आवश्यकता है।
नाशिक जिले के दिंडोरी तहसील स्थित मोहाडी में सह्याद्री फार्म पर किसानों, कृषि सखियों तथा कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ प्राकृतिक कृषि पर संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।
रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से हमारी उपजाऊ भूमि बंजर होती जा रही है। मिट्टी में मौजूद सूक्ष्मजीव नष्ट हो रहे हैं, जलधारण क्षमता घट रही है और मानव स्वास्थ्य पर भी इसके गंभीर दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं। ऐसे में बंजर होती धरती को पुनः उपजाऊ बनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु प्राकृतिक कृषि ही एकमात्र विकल्प है।
प्राकृतिक कृषि से न केवल भूमि, जल और पर्यावरण की रक्षा होती है, बल्कि किसानों की आय बढ़ती है और समाज को स्वस्थ, जहरमुक्त अन्न प्राप्त होता है। इसके साथ ही गौपालन को भी बढ़ावा देना अत्यंत आवश्यक है।
कृषि विभाग से आग्रह किया कि प्राकृतिक कृषि के प्रचार-प्रसार को और अधिक गति दी जाए तथा सह्याद्री फार्म के माध्यम से आसपास के किसानों को इस पथ पर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाए।
प्राकृतिक कृषि धरती, किसान और मानव स्वास्थ्य, तीनों के लिए कल्याणकारी मार्ग है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मुंबई स्थित लोकभवन में ‘महाराष्ट्र लोकभवन’ दिनदर्शिका का विमोचन करने का सौभाग्य मिला।
महाराष्ट्र राजभवन का नाम ‘लोकभवन’ किए जाने के पश्चात पहली बार प्रकाशित यह दिनदर्शिका हमारी समृद्ध ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत को अत्यंत सुंदर रूप में प्रस्तुत करती है।
इस दिनदर्शिका में मुंबई, नागपुर, पुणे एवं महाबलेश्वर स्थित लोकभवनों की ऐतिहासिक इमारतों के उत्कृष्ट छायाचित्र, उनके पुराने और नवीन रूपों के साथ, ऐतिहासिक संदर्भों सहित संकलित किए गए हैं। इसके अतिरिक्त लोकभवन परिसर में स्वच्छंद विचरण करने वाले राष्ट्रीय पक्षी मोर के छायाचित्र भी इसे विशेष बनाते हैं।
इतिहास को जनसामान्य के समक्ष सजीव रूप में प्रस्तुत करने के इस सराहनीय प्रयास के लिए दिनदर्शिका से जुड़े सभी छायाचित्रकारों एवं सहयोगियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमारी ऐतिहासिक धरोहरें केवल अतीत की स्मृतियां नहीं, बल्कि वर्तमान और भविष्य के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मध्यप्रदेश के रीवा में आयोजित कृषक सम्मेलन को संबोधित करते हुए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी ने प्राकृतिक खेती को किसानों की समृद्धि का सशक्त माध्यम बताया।
उन्होंने कहा कि बसावन मामा गौवंश वनविहार प्राकृतिक खेती के माध्यम से छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने का एक सफल और प्रेरणादायी प्रयोग है। रीवा क्षेत्र में स्थापित यह मॉडल फार्म लाखों किसानों का मार्गदर्शन करेगा और प्राकृतिक खेती की दिशा में पथप्रदर्शक बनेगा।
श्री अमित शाह जी ने कहा कि प्राकृतिक खेती से किसानों की आय बढ़ेगी, जल संरक्षण होगा और शुद्ध अन्न के सेवन से लोगों को अनेक रोगों से मुक्ति मिलेगी। आज देश के लगभग 40 लाख किसान प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं और इससे उनका उत्पादन भी बढ़ रहा है।
उन्होंने बताया कि सहकारिता मंत्रालय द्वारा गठित मल्टीस्टेट कॉ-ऑपरेटिव्स के माध्यम से प्राकृतिक एवं ऑर्गेनिक उत्पादों की सर्टिफिकेशन, वैज्ञानिक परीक्षण, पैकेजिंग, मार्केटिंग और निर्यात की व्यवस्था की गई है। आने वाले समय में देशभर में 400 से अधिक प्रयोगशालाएं किसानों के खेत और उपज को प्राकृतिक होने का प्रमाण देंगी, जिससे किसानों की आय लगभग डेढ़ गुना तक बढ़ेगी।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गांधीनगर से मुंबई तक वंदेभारत एक्सप्रेस से रेल यात्रा करने का अवसर मिला। इस दौरान भारतीय रेल द्वारा विकसित आधुनिक सुविधाओं, उत्कृष्ट समयपालन, स्वच्छता और यात्रियों को उपलब्ध कराई जा रही आरामदायक सेवाओं का प्रत्यक्ष अनुभव हुआ।
वंदेभारत एक्सप्रेस ‘नये भारत’ की प्रगति, आत्मनिर्भरता और तकनीकी क्षमता का सशक्त प्रतीक है। देश के नागरिकों को तेज, सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा उपलब्ध कराने की दिशा में यह ट्रेन एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारतीय रेल में हुए व्यापक सुधार और आधुनिकीकरण के प्रयास देश की परिवहन व्यवस्था को नयी दिशा दे रहे हैं और रेल को विकास के सशक्त माध्यम के रूप में स्थापित कर रहे हैं।
यात्रा के दौरान सहयात्रियों से आत्मीय संवाद का अवसर भी मिला। नागरिकों का स्नेह और अपनत्व सदैव प्रेरणा प्रदान करता है।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
लोकभवन, गांधीनगर में राज्यभर में प्राकृतिक कृषि के अंतर्गत हो रही गतिविधियों की समीक्षा हेतु आयोजित राज्य-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
प्राकृतिक खेती में उत्पादन घटता नहीं है, यह धारणा केवल एक भ्रम है, जिसे दूर करना अत्यंत आवश्यक है। प्राकृतिक खेती और जैविक (ऑर्गेनिक) खेती एक नहीं हैं बल्कि दोनों में काफी अंतर है। प्राकृतिक खेती कम लागत में स्वस्थ, टिकाऊ और लाभकारी कृषि का मार्ग प्रशस्त करती है।
गुजरात की चार कृषि विश्वविद्यालयों द्वारा तीन वर्षों तक किए गए गहन शोध ने भी यह सिद्ध कर दिया है कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन में कोई कमी नहीं आती। यह तथ्य किसानों के आत्मविश्वास को और मजबूत करता है।
प्राकृतिक खेती के माध्यम से न केवल भूमि और पर्यावरण का संरक्षण होता है, बल्कि किसानों की आय बढ़ाने के नये अवसर जैसे कार्बन क्रेडिट भी सृजित हो सकते हैं। इसके साथ ही देशी गायें प्राकृतिक खेती की रीढ़ हैं, उनके संरक्षण, संवर्धन और नस्ल सुधार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में प्राकृतिक खेती एक जनआंदोलन का रूप ले रही है। हमारा संकल्प है कि अधिक से अधिक किसान इस पवित्र अभियान से जुड़ें और आत्मनिर्भर, समृद्ध एवं स्वस्थ भारत के निर्माण में सहभागी बनें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजकोट जिले की गोंडल तहसील के लुणीवाव गांव में जन-जन के बीच पहुंचकर ग्रामीण जीवन की दिव्यता का अनुभव किया।
गांव की मिट्टी और यहां के लोगों के नि:स्वार्थ प्रेम में ही असली भारत बसता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद स्थित संस्कारधाम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र भाई मोदी जी के जीवन, विचारों और उनकी राष्ट्रनिर्माण यात्रा पर आधारित भव्य म्यूजिकल मल्टीमीडिया शो ‘नमोत्सव’ को निहारने का अवसर प्राप्त हुआ।
यह कार्यक्रम केवल एक कलात्मक प्रस्तुति नहीं, बल्कि एक साधारण बालक से लेकर विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय जननायक बनने तक के संकल्प, संघर्ष और सेवा की एक गौरवगाथा है।
सुप्रसिद्ध कलाकार श्री साईंराम दवे जी और अन्य 150 प्रतिभाशाली कलाकारों ने संगीत, नृत्य और नाटक के माध्यम से प्रधानमंत्री जी के जीवन के प्रेरक प्रसंगों को जीवंत कर दिया।
प्रधानमंत्री जी की कार्य-संस्कृति, अदम्य साहस और 'राष्ट्र प्रथम' के संकल्प को जिस सुंदरता से प्रस्तुत किया गया, उसने उपस्थित प्रत्येक व्यक्ति को भावविभोर कर दिया।
कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री राममोहन नायडू जी, श्री गजेंद्रसिंह शेखावत जी, गुजरात के उपमुख्यमंत्री एवं गृह राज्यमंत्री श्री हर्ष संघवी जी सहित अनेक गणमान्य अतिथियों और संतों-महंतों की उपस्थिति ने इस उत्सव की शोभा बढ़ाई।
‘नमोत्सव’ के माध्यम से मिला प्रेरणा का यह संदेश हम सभी को विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करता है। इस उत्कृष्ट आयोजन के लिए सभी कलाकारों और आयोजकों को हार्दिक बधाई। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद कृषि विश्वविद्यालय के 22वें दीक्षांत समारोह के बाद विश्वविद्यालय के एग्रोनॉमी फार्म का भ्रमण किया। वहां प्राकृतिक खेती पद्धति से उगाई गई विभिन्न फसलों का बारीकी से अवलोकन किया और कृषि वैज्ञानिकों से इस पद्धति के सकारात्मक परिणामों पर विस्तृत चर्चा की।
मेरा विश्वास है कि शिक्षा और अनुसंधान का यह संगम गुजरात के किसानों को समृद्ध और यहां की धरा को उपजाऊ बनाने में मील का पत्थर साबित होगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद कृषि विश्वविद्यालय के 22वें दीक्षांत समारोह के साथ-साथ आज आणंद में 'प्राकृतिक कृषि उत्पाद विक्रय केंद्र' का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
आणंद कृषि विश्वविद्यालय और 'आत्मा' के सहयोग से बोरसद चौकड़ी स्थित 'कृषि विशेषज्ञता सूचना केंद्र' के प्रांगण में शुरू किया गया यह केंद्र हमारे किसान भाइयों और उपभोक्ताओं के बीच एक महत्वपूर्ण कड़ी बनेगा।
विक्रय केंद्र पर आए प्राकृतिक खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों से आत्मीय वार्तालाप किया और उनके अनुभवों को जाना।
किसानों को उनके शुद्ध और रसायनमुक्त उत्पादों का उचित मूल्य मिले, इस दिशा में यह विक्रय केंद्र एक सराहनीय प्रयास है।
जब हमारे किसानों के प्राकृतिक उत्पाद सीधे शहरों तक पहुंचेंगे, तभी हम 'जहरमुक्त आहार' के संकल्प को सिद्ध कर पाएंगे।
मेरा दृढ़ विश्वास है कि जब किसान और उपभोक्ता इस मुहिम से सीधे जुड़ेंगे, तभी प्राकृतिक खेती का यह अभियान जन-आंदोलन बनेगा। स्वस्थ धरती और समृद्ध किसान ही विकसित भारत की आधारशिला हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद कृषि विश्वविद्यालय के 22वें दीक्षांत समारोह में सम्मिलित होकर युवा स्नातकों को डिग्रियां प्रदान कीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर कृषि मंत्री श्री @jitu_vaghani जी भी उपस्थित रहे।
आज वैश्विक स्तर पर ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन की गंभीर चुनौतियां हमारे सामने हैं। प्रकृति के संतुलन को बिगाड़ने के लिए लापरवाहीपूर्ण मानवीय हस्तक्षेप ही मुख्य रूप से जिम्मेदार है। रासायनिक खेती के अत्यधिक उपयोग से हमारी धरतीमाता का 'ऑर्गेनिक कार्बन' निरंतर घट रहा है, जिससे भूमि बंजर होने के कगार पर है।
इस अवसर पर युवा कृषि वैज्ञानिकों और स्नातकों से आह्वान किया कि प्राकृतिक खेती ही विकल्प है, रासायनिक खेती के दुष्प्रभावों से बचने और पर्यावरण एवं स्वास्थ्य की रक्षा के लिए 'प्राकृतिक खेती' को अपनाना अनिवार्य है।
युवा स्नातक केवल पारंपरिक तरीकों तक सीमित न रहें, बल्कि प्राकृतिक खेती पर गहन रिसर्च और इनोवेशन करें।
यह मिशन केवल खेती नहीं, बल्कि पर्यावरण, जल संरक्षण, गौ माता की रक्षा और जन-स्वास्थ्य को बचाने का एक पवित्र संकल्प है।
समारोह से पूर्व 'सेंटर फॉर प्रिसिजन फार्मिंग' और 'बेसिक साइंस' के नए भवनों का लोकार्पण भी किया। मुझे विश्वास है कि आणंद कृषि विश्वविद्यालय 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ देश को कृषि के क्षेत्र में नई दिशा प्रदान करेगा।
सभी पदक विजेताओं और डिग्री प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
खेड़ा जिले की मातर तहसील के देथली गांव में रात्रि विश्राम के उपरांत, प्रातः वाड़ी-कुवा फळिया स्थित प्रगतिशील किसान श्री ईश्वरभाई देवाभाई सोलंकी के प्राकृतिक कृषि मॉडल फार्म का अवलोकन किया।
इस अवसर पर किसानों, पशुपालकों एवं फार्मर मास्टर ट्रेनर्स के साथ प्राकृतिक कृषि के विस्तार एवं प्रशिक्षण पर संवाद हुआ।
आधे बीघा भूमि में मिश्रित फसलों - फूलगोभी, पत्ता गोभी, मूली, हल्दी, मिर्च, टमाटर, प्याज, गन्ना, सहजन एवं पपीता की सफल प्राकृतिक खेती देखकर प्रसन्नता हुई।
किसानों से आह्वान किया कि वह आधे बीघा से प्राकृतिक खेती की शुरुआत करें और पांचों आयामों के ईमानदार पालन से उदाहरण प्रस्तुत करें, जिससे अन्य किसान भी प्रेरित हों।
मातर तहसील के प्रत्येक गांव में प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण आयोजित करने का भी आग्रह किया।
बागायत विभाग की स्वरोजगारलक्षी नर्सरी विकास योजना अंतर्गत नेट हाउस हेतु दी गई सहायता, प्राकृतिक कृषि में फसल संरक्षण की दिशा में सराहनीय पहल है।
खेत भ्रमण के पश्चात किसान के निवास पर आत्मीय आतिथ्य स्वीकार किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
खेड़ा जिले के देथली गांव में दुग्ध उत्पादकों से आत्मीय संवाद
खेड़ा जिले के देथली गांव स्थित दुग्ध उत्पादक सहकारी मंडली का भ्रमण कर दुग्ध उत्पादक भाइयों-बहनों और पशुपालकों से संवाद करने का अवसर मिला।
दूध उत्पादन, गुणवत्ता, फैट, मूल्य, विपणन और पशुपालन से जुड़ी जमीनी वास्तविकताओं को समझते हुए किसानों की मेहनत और सहकारिता की भावना को नमन किया।
दूध उत्पादक बहनों से विशेष रूप से बातचीत कर उन्हें पशुपालन को आत्मनिर्भर आजीविका के रूप में और सशक्त बनाने हेतु मार्गदर्शन दिया।
सेक्स सॉर्टेड सीमन जैसी आधुनिक तकनीकों के माध्यम से पशुओं की दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ाकर किसानों की आय में वृद्धि संभव है, इस विषय पर विस्तार से चर्चा की।
इस अवसर पर देथली गांव में संचालित "गांव का निश्चय, सहकार से साकार" अभियान की सराहना की।
दूध उत्पादकों द्वारा स्वेच्छा से दूध दान कर आंगनवाड़ी के कुपोषित बच्चों तक पोषण पहुंचाने की यह पहल सहकारिता, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण है।
इस अभिनव प्रयास को राज्य स्तर पर लागू किए जाने की आवश्यकता पर भी विचार किया।
सहकारिता, करुणा और सहभागिता से सशक्त होता ग्राम्य जीवन ही आत्मनिर्भर भारत की सशक्त नींव है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
खेड़ा की मातर तहसील स्थित देथली गांव में गूजरात विद्यापीठ मंडल द्वारा संचालित अनुदानित आवासीय प्राथमिक शाला की प्रातःकाल मुलाकात ली। विद्यालय की गतिविधियों का अवलोकन कर विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया।
बच्चों की दिनचर्या, अध्ययन और जीवन लक्ष्यों के बारे में जानकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
विद्यार्थियों को शिक्षित, संस्कारी और आत्मनिर्भर बनकर समाज, राज्य और राष्ट्र के निर्माण में योगदान देने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर विद्यालय परिसर में स्थित चंचलबा गौ सेवा सदन: गौशाला की भी मुलाकात ली। गौ संवर्धन के विषय में मार्गदर्शन दिया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
खेड़ा जिले की मातर तहसील के देथली गांव में ग्राम्य सादगी का आत्मीय अनुभव।
गूजरात विद्यापीठ मंडल द्वारा संचालित अनुदानित आवासीय प्राथमिक शाला गांधी ग्राम विद्यालय में अतिथि भवन के सामान्य कक्ष में रात्रि विश्राम का अवसर मिला।
सीमित सुविधाओं के बीच ग्राम्य जीवन की सरलता, अनुशासन और आत्मिक शांति को निकट से अनुभव किया।
प्रातःकाल योग और प्राणायाम के साथ दिन की शुरुआत की।
गांव, विद्यालय और संस्कार ही सशक्त समाज और समरस भारत की सच्ची नींव हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
खेड़ा जिले कि मातर तहसील के देथली गांव में रात्रिसभा के माध्यम से ग्रामीण जीवन मूल्यों पर आत्मीय संवाद।
पी.एम. श्री प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित रात्रिसभा में वृक्षारोपण, स्वच्छता, शिक्षा-संस्कार, प्राकृतिक खेती, पशुपालन और सामाजिक समरसता जैसे विषयों पर ग्रामजनों से संवाद किया।
प्राकृतिक खेती, गौ-संवर्धन, स्वच्छता, एकता और भाईचारे के साथ जीवन जीने का संदेश देते हुए सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ लेने की अपील की।
रात्रिसभा के दौरान पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड एवं विभिन्न सामाजिक सहायता योजनाओं के लाभ भी प्रदान किए गए।
ग्रामीण सहभागिता, संवेदनशील संवाद और सेवा भाव से परिपूर्ण यह आयोजन सशक्त ग्राम – सशक्त राष्ट्र की भावना को साकार करता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
खेड़ा जिले के देथली गांव में सामाजिक समरसता का आत्मीय अनुभव।
आज अनुसूचित जाति के किसान श्री रमणभाई के घर उनके परिवार के साथ सादा रात्रि भोजन कर ग्रामीण जीवन की सरलता, अपनत्व और मानवीय संवेदनाओं को निकट से महसूस किया।
परिवारजनों से संवाद कर बच्चों को शिक्षा और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया।
समानता, सम्मान और सद्भाव ही सशक्त समाज की आधारशिला हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
खेडा जिले की मातर तहसील के देथली गांव स्थित पीएम श्री प्राथमिक शाला में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश दिया।
विद्यालय परिसर में सिविल कल्चर एवं टिकाऊ खेती के प्रदर्शन का अवलोकन किया तथा गोबर–गौमूत्र आधारित पौधों, किचन गार्डन और प्राकृतिक खेती से जुड़े नवाचारों की सराहना की।
विद्यालय की दो बालिकाओं द्वारा तैयार किए गए किचन गार्डन को देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। यह प्रयास बच्चों में प्रकृति, आत्मनिर्भरता और जिम्मेदारी के संस्कार विकसित करता है।
#ekpedmaakenaam -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
स्वच्छता केवल अभियान नहीं बल्कि संस्कार है।
खेडा की मातर तहसील स्थित देथली गांव के प्रवास में ग्रामजनों के साथ स्वच्छता, वृक्षारोपण, पशुपालन और प्राकृतिक खेती जैसे विषयों पर आत्मीय संवाद किया।
ग्राम पंचायत और गांव के चौक पर झाड़ू लगाकर स्वच्छ भारत का सशक्त संदेश दिया तथा देथली को स्वच्छ और आदर्श ग्राम बनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर गांव के सफाईकर्मियों को सम्मानित कर उनके योगदान को नमन किया और सामाजिक समरसता, व्यसनमुक्ति, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण पर जनजागृति का आग्रह किया।
#gramkalyan
#swachhbharat
#cleanvillage
#naturalfarming
#ruralindia -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मातर तालुका के कृषि विज्ञान केंद्र, देथली में आयोजित प्राकृतिक कृषि परिसवाद में किसानों से संवाद करते हुए कहा कि आज प्राकृतिक खेती कोई विकल्प नहीं, बल्कि समय की अनिवार्यता है। रासायनिक खेती ने मिट्टी, पानी, हवा और मानव स्वास्थ्य को गंभीर रूप से प्रभावित किया है, जबकि प्राकृतिक खेती धरती को पुनर्जीवित करने का मार्ग है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में देशभर में प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन का स्वरूप दिया जा रहा है। प्रधानमंत्री जी का स्पष्ट मत है कि प्राकृतिक खेती 21वीं सदी की आवश्यकता है, जिससे किसान की लागत घटती है, आय बढ़ती है और मिट्टी की उर्वरता बनी रहती है।
माननीय केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह जी ने भी स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक खेती से उत्पादन कम नहीं होता, बल्कि उत्पादन बढ़ता है, जिससे किसान आत्मनिर्भर बनता है।
रासायनिक खेती ने मिट्टी के सूक्ष्म जीवाणुओं को नष्ट कर दिया है, जबकि प्राकृतिक खेती से भूमि फिर से जीवंत होती है। जंगल इसका सर्वोत्तम उदाहरण है जहां बिना यूरिया-डीएपी के भी भरपूर हरियाली होती है।
आज आवश्यकता है कि किसान कम से कम अपने परिवार के भोजन के लिए प्राकृतिक खेती शुरू करें।
सभी किसान भाइयों के साथ यह संकल्प लिया - “आज से हम प्राकृतिक खेती करेंगे और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित, स्वस्थ और समृद्ध भविष्य देंगे।” -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गोंडल तहसील के लुणीवाव गांव में किसान के खेत में उतरकर उनके के साथ कपास बीनते हुए उनके श्रम और समर्पण को करीब से महसूस करने का अवसर मिला।
किसान हमारे अन्नदाता ही नहीं, देश की शक्ति हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
लुणीवाव गांव के प्राथमिक विद्यालय में बच्चों के साथ सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, योगासन एवं सूर्य नमस्कार का अभ्यास किया।
प्रातःकाल का यह योग सत्र बच्चों के उत्साह, अनुशासन और सक्रिय सहभाग से और भी प्रेरणादायी बन गया।
योग बचपन से अपनाया जाए, तो शरीर के साथ मन भी सशक्त होता है।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजकोट प्रवास के दौरान गोंडल तहसील के लुणीवाव गांव में प्राकृतिक खेती कर रहे किसान के खेत पर जाने का अवसर मिला।
मक्का की कटाई कर गौमाता के लिए चारा तैयार किया। गाय को चारा खिलाकर दुग्ध दोहन किया।
किसान, गौ और प्रकृति ही हमारी संस्कृति की असली शक्ति है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मोरबी के वांकानेर में आयोजित त्रिदिवसीय काठियावाड़ी–मारवाड़ी ‘कामा अश्व शो’ के प्रथम दिवस पर उपस्थित रहने का अवसर प्राप्त हुआ। यह आयोजन मानव और अश्व के बीच विश्वासपूर्ण संबंध तथा हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है।
इस अवसर पर विभिन्न नस्लों के अश्व प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा उत्कृष्ट अश्वपालकों को सम्मानित किया। साथ ही देशी गौवंश एवं पशुधन का निरीक्षण भी किया। गाय और अश्व को समृद्धि, शौर्य और संस्कृति का प्रतीक माना गया है। पशुधन हमारी विरासत का अभिन्न अंग है, जिसके संरक्षण और संवर्धन की जिम्मेदारी हम सभी की है।
देशी गाय का महत्व अत्यंत व्यापक है। देशी गाय केवल कृषि की ही नहीं, बल्कि किसान, पर्यावरण और राष्ट्र की समृद्धि का आधार है। देशी गौवंश की नस्लों का संरक्षण समय की आवश्यकता है। देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती से भूमि की उर्वरता बढ़ती है, स्वास्थ्य सुदृढ़ होता है और किसानों की आय में वृद्धि होती है।
‘कामा अश्व शो’ जैसे आयोजन हमारी परंपराओं, पशुप्रेम और प्रकृति-संरक्षण की भावना को सुदृढ़ करते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गोंडल तहसील के वोराकोटडा गांव के निकट गीर गौ-जतन संस्थान में 40 गांवों के किसानों के साथ प्राकृतिक कृषि पर सार्थक संवाद का अवसर मिला। किसानों से आग्रह किया कि वह रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाएं, क्योंकि इससे उत्पादन घटता नहीं, बल्कि गुणवत्ता बढ़ती है, लागत नगण्य होती है और आय में वृद्धि होती है।
किसानों को बताया कि प्राकृतिक कृषि सूक्ष्म जीवाणुओं पर आधारित खेती है। देशी गाय के केवल 10 किलो गोबर में लगभग 30 लाख करोड़ सूक्ष्म जीवाणु होते हैं, जो भूमि की उर्वरता को पुनर्जीवित करने की अद्भुत क्षमता रखते हैं।
रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों से भूमि के बंजर होने, जल के विषाक्त होने और मानव स्वास्थ्य पर पड़ने वाले गंभीर दुष्प्रभावों की ओर भी ध्यान आकर्षित किया। आज अनेक बीमारियों का मूल कारण विषाक्त भोजन है, जबकि प्राकृतिक खेती से स्वस्थ अन्न, स्वस्थ किसान और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
इस अवसर पर ‘जहरमुक्त भारत : गाय, गांव, कृषि यात्रा’ गोंडल से सोमनाथ तक की पदयात्रा का शुभारंभ भी किया। विश्वास है कि यह यात्रा किसानों और समाज में प्राकृतिक खेती एवं देशी गाय के संरक्षण को लेकर नई चेतना जागृत करेगी।
प्राकृतिक खेती से हवा शुद्ध होगी, मिट्टी की उर्वरता बढ़ेगी, जन-स्वास्थ्य सुदृढ़ होगा, किसानों की आय बढ़ेगी और राष्ट्र की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, यही आत्मनिर्भर और जहरमुक्त भारत का मार्ग है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजकोट जिले के प्रवास के दौरान गोंडल तहसील के लुणीवाव गांव के प्राथमिक विद्यालय के एक सामान्य कक्ष में रात्रि विश्राम का अवसर मिला। यह अनुभव ग्रामीण जीवन की सादगी और आत्मीयता को निकट से महसूस कराने वाला रहा।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजकोट जिले के प्रवास के दौरान गोंडल तहसील के लुणीवाव गांव के प्राथमिक विद्यालय में प्रातःकाल बच्चों के साथ योगाभ्यास किया। सूक्ष्म व्यायाम, प्राणायाम, विभिन्न योगासनों तथा सूर्य नमस्कार के माध्यम से बच्चों को योग के शारीरिक एवं मानसिक लाभों से अवगत कराया। बच्चों का उत्साह, अनुशासन और सक्रिय सहभाग अत्यंत प्रेरणादायी रहा।
विद्यालय में नियमित रूप से योग सिखाए जाने की जानकारी पाकर प्रसन्नता हुई तथा इस दिशा में समर्पित भाव से कार्य कर रहे शिक्षकों की सराहना की।
ग्रामीण भारत की यह सरलता, आत्मीयता और संस्कार ही हमारे राष्ट्र की सशक्त और स्थायी नींव हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
लुणीवाव गांव में खेत में स्वयं मक्का की कटाई कर गाय के लिए चारा तैयार किया। इसके पश्चात गाय को चारा खिलाकर दुग्ध दोहन किया।
गाय, कृषि और ग्रामीण जीवन का यह सहज संबंध हमारी परंपरा और संस्कृति की आत्मा है। गौ-आधारित प्राकृतिक खेती से ही टिकाऊ खेती, स्वस्थ समाज और आत्मनिर्भर भारत का मार्ग प्रशस्त होता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजकोट जिले के प्रवास के दौरान गोंडल तहसील के लुणीवाव गांव में प्राकृतिक खेती कर रहे किसान के खेत का दौरा किया। इस अवसर पर किसानों के साथ आत्मीय संवाद हुआ और बैलगाड़ी चलाने का भी अवसर मिला।
खेत में प्राकृतिक खेती से उगाई गई फसलों को देखकर यह स्पष्ट होता है कि रसायनमुक्त कृषि न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ाती है, बल्कि किसान की आय और स्वास्थ्य की भी रक्षा करती है। किसानों से आग्रह किया कि वह प्राकृतिक खेती अपनाकर धरती को फिर से समृद्ध बनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
ग्राम कल्याण कार्यक्रम के तहत राजकोट जिले की गोंडल तहसील के लुणीवाव गांव में आयोजित रात्रिसभा के दौरान ग्रामजनों से आत्मीय संवाद किया।
इस अवसर पर प्राकृतिक कृषि को अपनाने का आह्वान करते हुए कहा कि जहरमुक्त खेती के माध्यम से धरतीमाता की सेवा करना और आने वाली पीढ़ियों को उपजाऊ भूमि सौंपना हमारा कर्तव्य है। प्राकृतिक खेती से पर्यावरण, जल, गौमाता और देश की संपदा सुरक्षित रहती है।
रात्रिसभा में सामाजिक समरसता पर बल देते हुए कहा कि समाज हमारे शरीर के समान है, जिसमें हर व्यक्ति का समान महत्व है। ऊंच-नीच और जातिभेद भुलाकर भाईचारे के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। बेटी-बेटे को समान बताते हुए बालिकाओं की शिक्षा और सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया।
युवाओं को नशामुक्त रहने और बच्चों के संस्कारपूर्ण पालन-पोषण पर ध्यान देने का संदेश दिया। युवा केवल परिवार ही नहीं, बल्कि राष्ट्र का भी भविष्य हैं। ग्रामजनों से रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक कृषि अपनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजकोट जिले की गोंडल तहसील के लुणीवाव गांव में अनुसूचित जाति परिवार के साथ आत्मीय वातावरण में रात्रि भोजन करने का अवसर मिला। श्री जेंतीभाई परमार के घर परिवार के सदस्य की तरह बैठकर सादा, सात्विक ग्रामीण भोजन ग्रहण किया।
भोजन के दौरान परिवार के सदस्यों से सहज संवाद करते हुए बच्चों की शिक्षा, उनके भविष्य और संस्कारों पर चर्चा की। बच्चों को पढ़-लिखकर आगे बढ़ने और समाज एवं राष्ट्र के लिए उपयोगी नागरिक बनने की प्रेरणा दी।
यह अनुभव सामाजिक समरसता, आपसी अपनत्व और मानवीय मूल्यों का सजीव उदाहरण है। ग्रामीण जीवन की सादगी और आत्मीयता भारत की सांस्कृतिक शक्ति को और मजबूत करती है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
स्वच्छता ही सेवा, स्वच्छता ही संस्कार
राजकोट जिले की गोंडल तहसील के लुणीवाव गांव में आज स्वच्छता अभियान में सहभागिता की। गांव की गलियों में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और ग्रामजनों के साथ मिलकर झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया।
स्वच्छता केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी नैतिक जिम्मेदारी और जीवनशैली है। स्वच्छ वातावरण से ही स्वस्थ समाज का निर्माण होता है। जब जनप्रतिनिधि, अधिकारी और ग्रामीण एक साथ खड़े होकर स्वच्छता के लिए कार्य करते हैं, तब यह जनआंदोलन बन जाता है।
ग्रामजनों से संवाद के दौरान गांव को स्वच्छ, सुंदर और आदर्श ग्राम बनाने का संकल्प लेने का आह्वान किया। स्वच्छता में ही ईश्वर का वास है, इस भावना के साथ यदि हम अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखें, तो आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य दे सकते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
ग्राम कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आज राजकोट जिले की गोंडल तहसील के लुणीवाव गांव की प्राथमिक शाला के प्रांगण में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया।
मां के प्रति श्रद्धा और प्रकृति के संरक्षण का यह अभियान भावनात्मक जुड़ाव के साथ पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश देता है। वृक्ष केवल हरियाली नहीं बढ़ाते, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ जीवन, स्वच्छ वायु और सुरक्षित भविष्य की नींव रखते हैं।
आइए, हम सभी एक पेड़ लगाकर मां के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करें और धरती को हरा-भरा रखने के संकल्प को साकार करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सौराष्ट्र विश्वविद्यालय, राजकोट के 60वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए यह संदेश दिया कि शिक्षा का उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि चरित्र निर्माण, कौशल विकास और समाज एवं राष्ट्र के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की चेतना जागृत करना है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत @ 2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। मुझे विश्वास है कि आज के दीक्षांत प्राप्त विद्यार्थी अपने ज्ञान, संस्कार और परिश्रम से आत्मनिर्भर एवं सशक्त भारत के निर्माण में सार्थक योगदान देंगे।
सभी डिग्री एवं स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
“टीबी हारेगा, देश जीतेगा”
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भारत को टीबीमुक्त बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में गुजरात राज्य दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है। लोकभवन, गांधीनगर में आज स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य में चल रहे टीबी नियंत्रण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।
टीबी के विरुद्ध लड़ाई को केवल सरकारी अभियान तक सीमित न रखकर जनआंदोलन बनाना आवश्यक है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से ही इस अभियान को सफलता मिलेगी।
यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हर टीबी मरीज तक समय पर उचित उपचार और पर्याप्त पोषण पहुंचे, ताकि गुजरात शीघ्र ही टीबीमुक्त राज्य बनकर देश के लिए एक प्रेरक मॉडल प्रस्तुत कर सके। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
“टीबी हारेगा, देश जीतेगा”
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के भारत को टीबीमुक्त बनाने के संकल्प को साकार करने की दिशा में गुजरात राज्य दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है। लोकभवन, गांधीनगर में आज स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य में चल रहे टीबी नियंत्रण कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की।
टीबी के विरुद्ध लड़ाई को केवल सरकारी अभियान तक सीमित न रखकर जनआंदोलन बनाना आवश्यक है। समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी से ही इस अभियान को सफलता मिलेगी।
यह सुनिश्चित करना हमारी प्राथमिक जिम्मेदारी है कि हर टीबी मरीज तक समय पर उचित उपचार और पर्याप्त पोषण पहुंचे, ताकि गुजरात शीघ्र ही टीबीमुक्त राज्य बनकर देश के लिए एक प्रेरक मॉडल प्रस्तुत कर सके। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मध्यप्रदेश लोकभवन में आज मध्यप्रदेश के राज्यपाल श्री मंगूभाई पटेल जी से आत्मीय शुभेच्छा भेंट हुई।
इस अवसर पर सौहार्दपूर्ण वातावरण में जनकल्याण, सामाजिक सरोकारों एवं समसामयिक विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पूर्व प्रधानमंत्री, भारतरत्न श्री चौधरी चरण सिंह जी की जयंती - राष्ट्रीय किसान दिवस पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन।
चौधरी चरण सिंह जी ने अपना सम्पूर्ण जीवन किसानों के अधिकारों की रक्षा, कृषि के उत्थान और ग्रामीण भारत के सशक्तिकरण के लिए समर्पित कर दिया। किसान कल्याण को उन्होंने राष्ट्र निर्माण की मूल धुरी माना।
किसान केवल अन्न उत्पादन ही नहीं करते, बल्कि वह राष्ट्र की अर्थव्यवस्था, संस्कृति और आत्मनिर्भरता की सुदृढ़ नींव भी रखते हैं।
प्राकृतिक खेती के माध्यम से किसानों की आय बढ़े, भूमि की उर्वरता सुरक्षित रहे और जन-स्वास्थ्य सुदृढ़ हो, इसी संकल्प के साथ देश के अन्नदाता किसानों के परिश्रम, त्याग और समर्पण को नमन। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पंचमहाल जिले की हालोल तहसील के नवा ढिंकवा गांव में प्राकृतिक खेती कर रहे किसान के साथ बिताए यह क्षण सिर्फ एक दौरा नहीं, बल्कि हमारी जड़ों से जुड़ने का अनुभव है।
प्राकृतिक खेती ही प्रकृति, किसान और आने वाली पीढ़ियों की रक्षा का मार्ग है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वर्ष 2024 की 77 आर.आर. बैच के प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारियों ने गांधीनगर लोकभवन में शुभेच्छा भेंट की। इन युवा अधिकारियों में राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण, ऊर्जा और सकारात्मक दृष्टिकोण देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई।
पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि मानवता की सर्वोच्च सेवा है। पीड़ित और दुःखी लोगों के आंसु पोंछने की शक्ति पुलिस अधिकारी के पास होती है।
हमारा देश प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में युवा आईपीएस अधिकारियों का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रभक्ति, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा को सर्वोपरि रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखें तथा जनता के साथ सीधे संवाद के माध्यम से विश्वास और आत्मीयता का सेतु निर्मित करें।
सभी प्रोबेशनरी आईपीएस अधिकारियों को उज्ज्वल भविष्य, सफलता और देश-समाज की सेवा में निरंतर समर्पित रहने हेतु हार्दिक शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात प्राकृतिक कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, हालोल में ' प्राकृतिक खेती, प्राकृतिक चिकित्सा, योग एवं ध्यान' पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में सहभागिता कर वैज्ञानिकों, शोधकर्ताओं, प्राकृतिक चिकित्सकों, योग विशेषज्ञों, किसान भाइयों-बहनों तथा देश-विदेश से पधारे प्रतिनिधियों से संवाद का अवसर मिला। यह सम्मेलन प्रकृति के अनुरूप जीवनशैली और समग्र स्वास्थ्य की दिशा में गहन चिंतन का सशक्त मंच बना।
मानव जीवन की सबसे बड़ी पूंजी उसका स्वस्थ शरीर है। शुद्ध आहार, स्वच्छ पर्यावरण और संतुलित जीवनशैली के बिना न तो व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है और न ही समाज सशक्त बन सकता है। प्राकृतिक खेती धरती माता, गौमाता, जल, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा का प्रभावी माध्यम है, जबकि योग, ध्यान और प्राकृतिक चिकित्सा शरीर-मन को निरोग रखने की भारतीय परंपराओं की अमूल्य धरोहर हैं।
प्राकृतिक खेती, योग और प्राकृतिक चिकित्सा, इन तीनों का समन्वय अपनाकर ही निरोग समाज और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण संभव है। यह अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित कर मानव कल्याण और आने वाली पीढ़ियों के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में एक प्रेरणादायी प्रयास है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पंचमहाल के विंझोल स्थित श्री गोविंद गुरु विश्वविद्यालय के 7वें वार्षिक दीक्षांत समारोह में सहभागिता का अवसर मिला। इस गरिमामय समारोह में विभिन्न संकायों के 21 हजार से अधिक विद्यार्थियों को डिग्रियां तथा 140 विद्यार्थियों को डॉक्टरेट की डिग्री प्रदान की गई।
इस अवसर पर विद्यार्थियों का आह्वान किया कि वह अपने ज्ञान का उपयोग केवल व्यक्तिगत उन्नति के लिए ही नहीं, बल्कि समाज और मानवता के कल्याण के लिए भी करें। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य चरित्र निर्माण, करुणा, सेवा और परोपकार की भावना को जागृत करना है। सच्चा ज्ञान वही है जो मनुष्य को संवेदनशील, सहिष्णु और जिम्मेदार नागरिक बनाता है।
स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक श्री गुरु गोविंद जी को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष कर, विशेषकर आदिवासी समाज को जागरूक और सशक्त बनाया। उनके विचार आज की युवा पीढ़ी के लिए भी प्रेरणास्रोत हैं।
डिग्री प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों, स्वर्णपदक विजेताओं, शिक्षकों एवं अभिभावकों को हार्दिक शुभकामनाएं। विश्वास है कि यह युवा देश और समाज के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पंचमहाल जिले के ताजपुरा स्थित श्री नारायण गीर गौशाला में निर्मित जीवामृत एवं घनजीवामृत उत्पादन केन्द्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर गौशाला का दौरा भी किया।
गौसंवर्धन और प्राकृतिक कृषि को जन आंदोलन बनाना आज समय की आवश्यकता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पंचमहाल की हालोल तहसील के नवा ढिंकवा गांव में प्राकृतिक कृषि कर रहे प्रगतिशील किसान श्री लक्ष्मणभाई राठवा जी के प्राकृतिक कृषि फार्म का दौरा किया। इस अवसर पर देशी गाय का दुग्ध दोहन किया तथा खेत में हल चलाकर कृषि कार्य में सहभागिता की।
फार्म भ्रमण के दौरान प्राकृतिक विधि से उगाई गई विभिन्न फसलों का जायजा लिया और विशेष रूप से हल्दी की फसल में प्राप्त उत्कृष्ट उत्पादन पर संतोष व्यक्त किया। किसान से उनके अनुभवों पर संवाद किया तथा प्राकृतिक कृषि, गौ-संवर्धन और भूमि की उर्वरता बढ़ाने के विषय में मार्गदर्शन प्रदान किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पंचमहाल जिले की हालोल तहसील के नवा ढिंकवा गांव स्थित प्राथमिक शाला के सामान्य कक्ष में रात्रि विश्राम किया।
सुबह शाला के विद्यार्थियों के साथ आत्मीय संवाद कर उन्हें शिक्षा, संस्कार और परिश्रम के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया तथा उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पंचमहाल की हालोल तहसील के ढिंकवा गांव में आज रात्रिसभा के माध्यम से ग्रामजनों से आत्मीय संवाद किया। इस अवसर पर गांव के सर्वांगीण विकास हेतु स्वच्छता, वृक्षारोपण, नशामुक्ति, शिक्षा, स्वास्थ्य, प्राकृतिक कृषि, पशुपालन एवं सामाजिक समरसता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से मार्गदर्शन दिया।
रात्रिसभा में ग्रामवासियों से आग्रह किया गया कि स्वच्छ गांव ही स्वस्थ गांव की पहचान होता है। प्रत्येक परिवार अपने घर और आसपास की सफाई को नैतिक दायित्व माने तथा आने वाली पीढ़ी को स्वच्छता की आदत संस्कार के रूप में प्रदान करे। नशामुक्ति को परिवार और समाज की मजबूती का आधार बताते हुए युवाओं को व्यसन से दूर रहकर सकारात्मक जीवन अपनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर प्राकृतिक कृषि को धरती, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य के संरक्षण का सशक्त माध्यम बताते हुए किसानों से रासायनिक खेती से दूरी बनाकर देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती अपनाने का आग्रह किया गया। साथ ही पशुपालन, जल संरक्षण और वृक्षारोपण को गांव के भविष्य से जोड़ते हुए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता पर बल दिया।
इस दौरान ग्रामजनों के प्रश्नों का समाधान किया गया तथा शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर उनका अधिकतम लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया। सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभों का वितरण भी किया।
ग्रामवासियों का उत्साह, सहभागिता और सकारात्मक संकल्प ढिंकवा गांव को आदर्श ग्राम की दिशा में अग्रसर करने का विश्वास प्रदान करता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पंचमहाल जिले के नवा ढिंकवा गांव में प्राकृतिक कृषि कर रहे आदिवासी किसान श्री महेशभाई राठवा जी के घर सादगीपूर्ण और आत्मीय वातावरण में भोजन किया। परिवारजनों के साथ बैठकर स्थानीय, शुद्ध एवं प्राकृतिक अन्न का स्वाद लिया।
इस अवसर पर खेती, जीवनशैली और प्राकृतिक कृषि के अनुभवों पर सहज संवाद हुआ।
ऐसे क्षण ग्रामीण संस्कृति, आत्मीयता और समरसता की सच्ची भावना को प्रकट करते हैं तथा किसान के परिश्रम और प्रकृति के प्रति उसके समर्पण को सम्मान देने का अवसर प्रदान करते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पंचमहाल जिले की हालोल तहसील के नवा ढिंकवा गांव में ग्रामजनों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया और आत्मीय संवाद के माध्यम से स्वच्छता के महत्व पर चर्चा की।
स्वच्छ वातावरण ही स्वस्थ जीवन की नींव है। यह सरकार एवं प्रशासन के साथ प्रत्येक नागरिक की भी नैतिक जिम्मेदारी है। जब गांव स्वच्छ होगा, तभी परिवार स्वस्थ रहेंगे और आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य मिलेगा।
स्वच्छता को जीवन की आदत बनाकर ही हम आदर्श गांव की परिकल्पना को साकार कर सकते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पंचमहाल जिले की हालोल तहसील के नवा ढिंकवा गांव की प्राथमिक शाला के प्रांगण में वृक्षारोपण कर प्रकृति संरक्षण का संदेश दिया।
प्रत्येक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, शुद्ध जल और सुरक्षित भविष्य की आधारशिला है। प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर ही सतत विकास का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पंचमहाल जिले के हालोल स्थित गुजरात नेचुरल फार्मिंग साइंस यूनिवर्सिटी में आयोजित प्राकृतिक कृषि जनजागृति कार्यक्रम के पश्चात कृषि सखियों एवं मास्टर ट्रेनर्स के साथ आत्मीय संवाद का अवसर मिला। इस दौरान प्राकृतिक खेती को धरतीमाता, गौमाता और मानव स्वास्थ्य की रक्षा का पवित्र अभियान बताते हुए इससे जुड़े सभी कार्यकर्ताओं के सेवाभाव और समर्पण की सराहना की।
संवाद के दौरान स्पष्ट किया कि मास्टर ट्रेनर वही हों, जो स्वयं अपने खेत में प्राकृतिक खेती करते हों, जिनके पास देशी गाय हो और जिन्होंने अपना मॉडल फार्म विकसित किया हो। अनुभव से जुड़े ऐसे प्रशिक्षक ही किसानों का सही मार्गदर्शन कर सकते हैं और इस अभियान को विश्वसनीयता प्रदान करते हैं।
आज जब कैंसर सहित अनेक गंभीर बीमारियां समाज को प्रभावित कर रही हैं, ऐसे समय में प्राकृतिक खेती के माध्यम से शुद्ध, जहरमुक्त आहार उपलब्ध कराना ईश्वर सेवा के समान है। आप सभी प्रकृति, जल, वायु और मिट्टी को जहरमुक्त करने का जो कार्य कर रहे हैं, वह मानवता के लिए अत्यंत पुण्यकारी है।
प्राकृतिक खेती को जनआंदोलन बनाकर हम स्वस्थ समाज और सशक्त राष्ट्र की दिशा में आगे बढ़ेंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पंचमहाल जिले के हालोल में गुजरात नेचुरल फार्मिंग साइंस यूनिवर्सिटी में आयोजित प्राकृतिक कृषि जन-जागृति कार्यक्रम एवं परिसंवाद में सहभागिता कर किसानों, कृषि सखियों और कृषि अधिकारियों से संवाद किया। प्राकृतिक खेती को केवल एक कृषि पद्धति नहीं, बल्कि धरती माता, पर्यावरण, जल और मानव स्वास्थ्य की रक्षा का समग्र मार्ग है।
संवाद के दौरान रासायनिक खेती से हो रहे दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त की और कहा कि अत्यधिक यूरिया, डीएपी एवं कीटनाशकों के उपयोग से मिट्टी की उर्वरता नष्ट हो रही है, भूजल प्रदूषित हो रहा है और गंभीर बीमारियां बढ़ रही हैं। प्राकृतिक खेती अपनाकर ही स्वस्थ समाज और सुरक्षित भविष्य संभव है। यह संदेश स्पष्ट रूप से किसानों के बीच रखा।
प्राकृतिक खेती जैविक और ऑर्गेनिक खेती से भिन्न है, जिसमें लागत लगभग शून्य होती है और किसान बाजार पर निर्भर नहीं रहता। देशी गाय आधारित खेती में जीवामृत, घन जीवामृत जैसे प्राकृतिक संसाधनों द्वारा उत्पादन बढ़ता है, जल की खपत घटती है और भूमि की गुणवत्ता सुधरती है।
किसानों से आह्वान किया कि वह कृषि सखियों एवं मास्टर ट्रेनर्स के मार्गदर्शन में प्राकृतिक खेती अपनाएं, कम से कम एक देशी गाय का पालन करें और सरकार की योजनाओं का लाभ लें। विश्वास है कि प्राकृतिक खेती को जन-आंदोलन बनाकर किसान, समाज और राष्ट्र तीनों का कल्याण सुनिश्चित किया जा सकता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
किसान सशक्त होगा, तभी भारत समृद्ध बनेगा।
बागपत की पावन धरती पर किसानों के मसीहा, भारतरत्न स्वर्गीय चौधरी चरणसिंह जी की स्मृति में आयोजित ‘चौधरी चरणसिंह किसान सम्मान समारोह’ में देश के अन्नदाताओं को सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया।
इसी अवसर पर स्वर्गीय चौधरी अजीतसिंह जी की स्मृति में निर्मित पुस्तकालय का उद्घाटन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। यह पुस्तकालय आने वाली पीढ़ियों के लिए ज्ञान, विचार और प्रेरणा का केंद्र बनेगा।
कार्यक्रम के दौरान किसानों से संवाद करते हुए प्राकृतिक खेती के लाभ, मिट्टी के संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और टिकाऊ कृषि पद्धतियों पर विचार साझा किए।
किसानों की समृद्धि, स्वावलंबन और धरती की सेहत, यही सच्चे अर्थों में राष्ट्र की मजबूती का आधार है। किसान सम्मान, शिक्षा और कृषि नवाचार को समर्पित यह आयोजन प्रेरणादायक रहा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद जिले का दौरा केवल कार्यक्रमों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि गांव, किसान, विद्यार्थी और परिवारों से आत्मीय जुड़ाव का अनुभव भी बना। प्राकृतिक खेती, स्वच्छता, शिक्षा, वृक्षारोपण और सामाजिक समरसता के माध्यम से ग्राम्य जीवन की सच्ची तस्वीर नजर आई। सेवा, संवाद और संस्कार के साथ आगे बढ़ता विकसित भारत।
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आर्य सीनियर सेकंडरी विद्यालय, बस्तली, करनाल में आयोजित ‘स्वास्थ्य और प्राकृतिक खेती की चुनौतियां’ विषयक कार्यक्रम में शामिल होकर विद्यार्थियों, शिक्षकों और किसानों से विचार-विमर्श करने का अवसर मिला।
प्राकृतिक खेती न केवल स्वास्थ्यवर्धक है, बल्कि पर्यावरण की रक्षा और सतत कृषि विकास में भी सहायक है।
विद्यार्थियों को अपने जीवन में स्वस्थ आदतों और प्राकृतिक खेती के महत्व को अपनाने के लिए प्रेरित किया। इस तरह के कार्यक्रम समाज में जागरूकता फैलाने और नई पीढ़ी को कृषि एवं स्वास्थ्य के प्रति संवेदनशील बनाने का महत्वपूर्ण प्रयास है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद जिले के पलोल गांव स्थित प्राथमिक शाला के साधारण कक्ष में रात्रि विश्राम किया। इससे पूर्व कुछ क्षण आत्मचिंतन और मनोमंथन के बिताये।
सीमित सुविधाओं में भी मन की शांति, सादगी और संतुलन का अनुभव, यही भारतीय जीवन दर्शन का सार है।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद जिले की सोजित्रा तहसील के पलोल गांव स्थित प्राथमिक शाला के साधारण कक्ष में रात्रि विश्राम किया। फिर उसी शांत वातावरण में प्रातःकाल मेरे नित्यक्रम के अनुसार योग और प्राणायाम के साथ दिन की शुरुआत की।
सीमित सुविधाएं, लेकिन असीम शांति, यही सिखाती है कि योग किसी स्थान या सुविधा का मोहताज नहीं, बल्कि सरल जीवन और अनुशासन से ही सच्चे स्वास्थ्य और संतुलन का मार्ग खुलता है।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वल्लभ विद्यानगर स्थित सरदार पटेल विश्वविद्यालय के 68वें दीक्षांत समारोह में विद्यार्थियों को संबोधित करने का अवसर मिला। शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल डिग्री प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने ज्ञान का उपयोग विश्व के कल्याण और मानवता की भलाई के लिए करना है। सच्ची विद्या वही है जो अज्ञान, अभाव और अन्याय से मुक्त करे तथा समाज में सत्य, करुणा और सेवा के मूल्यों का विस्तार करे।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प को साकार करने के लिए युवाओं सहित प्रत्येक नागरिक को अपने अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों का भी ईमानदारी से पालन करना होगा। राष्ट्र निर्माण में युवाशक्ति की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।
दीक्षांत समारोह में विभिन्न विद्याशाखाओं के 16,963 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान कर 75 मेधावी विद्यार्थियों को स्वर्ण पदक प्रदान किए गए। यह देखकर प्रसन्नता हुई कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ संस्कार, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रभक्ति की भावना को भी सशक्त कर रहा है।
सरदार पटेल विश्वविद्यालय को इस गरिमामय आयोजन तथा भावी पीढ़ी को चरित्रवान, आत्मनिर्भर और राष्ट्रसेवा के लिए तैयार करने के प्रयासों हेतु हार्दिक शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पर्यावरण संरक्षण के संकल्प के साथ आज आणंद के रूणज गांव स्थित सरदार स्मृति वन में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृक्षारोपण किया।
इस अवसर पर वटवृक्ष का रोपण कर प्रकृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश दिया। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि लगाए गए पौधे की नियमित देखभाल की जाए और कम से कम तीन वर्षों तक उसका संरक्षण सुनिश्चित किया जाए, ताकि यह वृक्ष आने वाली पीढ़ियों के लिए छाया और जीवन का आधार बने।
वृक्षारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी और भावी पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य का संकल्प है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद की सोजित्रा तहसील के पलोल गांव में आज प्रातः प्राकृतिक कृषि कर रहे प्रगतिशील किसान श्री अमितभाई पटेल के खेत का दौरा किया। खेत में हल चलाया और किसानों के साथ आत्मीय संवाद किया।
इस अवसर पर प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन, मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने, जल संरक्षण तथा देशी गाय आधारित प्राकृतिक कृषि के लाभों के बारे में मार्गदर्शन दिया। किसानों द्वारा पूछे गए प्रश्नों का समाधान करते हुए उन्हें रासायनिक मुक्त, स्वास्थ्यवर्धक और टिकाऊ खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
प्राकृतिक कृषि न केवल धरती माता की रक्षा करती है, बल्कि किसान की आय, जनस्वास्थ्य और पर्यावरण, तीनों का कल्याण सुनिश्चित करती है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद की सोजित्रा तहसील स्थित पलोल गांव में प्राथमिक शाला के एक साधारण कक्ष में रात्रि विश्राम करने का अवसर मिला। सीमित सुविधाओं वाले इस विद्यालय कक्ष में बिताई गई यह सादगीपूर्ण रात्रि ग्राम्य जीवन, ग्रामीण संस्कृति और आत्मीयता को निकट से अनुभव करने का माध्यम बनी। सरल जीवन ही भारतीय संस्कृति की वास्तविक पहचान है।
प्रातःकाल विद्यालय कक्ष में योग और प्राणायाम के साथ दिन की शुरुआत की। इसके पश्चात प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों से संवाद किया और उनके अध्ययन, अनुशासन एवं भविष्य के लक्ष्यों के विषय में आत्मीय चर्चा हुई। बच्चों को मन लगाकर पढ़ने, निरंतर सीखते रहने और अपने व्यक्तित्व का सर्वांगीण विकास करने के लिए प्रेरित किया।
विद्यार्थी ज्ञान, संस्कार और सेवा-भाव के साथ आगे बढ़ें तथा समाज, राज्य और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने के लिए स्वयं को तैयार करें। बच्चों की जिज्ञासा, सरलता और उज्ज्वल भविष्य के प्रति उनकी आशाओं ने मन को विशेष आनंद और संतोष से भर दिया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद जिले के पलोल गांव में आयोजित ग्राम कल्याण कार्यक्रम में ग्रामजनों से आत्मीय संवाद का अवसर मिला। शिक्षा, नशामुक्ति, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक खेती, पशुपालन और देशी गाय के संरक्षण जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्राम का सर्वांगीण विकास तभी संभव है जब समाज का प्रत्येक व्यक्ति अपनी नैतिक जिम्मेदारी समझे और उसमें सहभागी बने।
महिलाओं से संवाद करते हुए बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता और नियमित स्वास्थ्य जांच के महत्व पर बल दिया। नशामुक्ति पर विशेष रूप से आग्रह किया कि माता-पिता स्वयं नशे से दूर रहकर ही बच्चों को सही दिशा दे सकते हैं। स्वस्थ आहार और स्वस्थ जीवनशैली ही सशक्त समाज की नींव है।
गांव को स्वच्छ रखना केवल प्रशासन का नहीं, बल्कि प्रत्येक ग्रामवासी का दायित्व है। पर्यावरण संरक्षण हेतु अधिकाधिक वृक्षारोपण करने और बच्चों में वृक्षों के संरक्षण की आदत विकसित करने का आह्वान किया।
प्राकृतिक खेती और पशुपालन पर अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इससे खेती की लागत घटती है और उत्पादन बढ़ता है। देशी गाय आधारित खेती ग्रामीण समृद्धि और जनस्वास्थ्य के लिए अत्यंत आवश्यक है। किसानों और पशुपालकों के प्रश्नों के समाधान के साथ सरकारी योजनाओं की जानकारी भी साझा की गई।
ग्राम कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत सेवासेतु, स्वास्थ्य जांच, आयुष्मान कार्ड, पशु स्वास्थ्य सेवाएं एवं विभिन्न कल्याणकारी सहायता योजनाओं का लाभ ग्रामजनों तक पहुंचाया गया। पलोल गांव में जनभागीदारी, जागरूकता और समरसता देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद के पलोल गांव में अनुसूचित जाति के किसान श्री नटुभाई लवजीभाई रोहित के निवास पर आत्मीय वातावरण में रात्रि भोजन किया। सादे, सात्त्विक ग्रामीण भोजन के साथ परिवारजनों से सहज संवाद हुआ।
भोजन के दौरान बच्चों की शिक्षा, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य को लेकर चर्चा की तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीण जीवन की सरलता, आत्मीयता और अपनापन हमारी संस्कृति की सबसे बड़ी शक्ति है, जिसे संजोकर रखना हम सभी का दायित्व है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद की सोजित्रा तहसील स्थित पलोल गांव के पशुपालक श्री गोपालभाई रबारी की गौशाला का भ्रमण किया। इस अवसर पर देशी गाय का दुग्ध-दोहण किया।
पशुपालकों एवं किसानों से संवाद करते हुए स्वच्छता, पशुपालन और गौ-आधारित प्राकृतिक खेती जैसे विषयों पर विचार साझा किए। देशी गाय के संरक्षण एवं संवर्धन से न केवल कृषि और पशुपालन सुदृढ़ होता है, बल्कि ग्रामीण अर्थव्यवस्था और मानव स्वास्थ्य को भी बल मिलता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद की सोजित्रा तहसील स्थित पलोल गांव का दौरा कर ग्राम पंचायत परिसर में ग्रामजनों के साथ श्रमदान किया। झाड़ू लगाकर स्वच्छता का महत्व समझाया और ‘स्वच्छ भारत’ का संदेश दिया। इस अवसर पर गांव के सफाईकर्मियों का सार्वजनिक रूप से सम्मान कर उनके योगदान की सराहना की।
ग्रामजनों से संवाद करते हुए स्वच्छता, नशामुक्ति, सामाजिक समरसता, स्वास्थ्य, पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक खेती जैसे विषयों पर जागरूकता बढ़ाने का आह्वान किया। आज शिक्षित समाज में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति चिंताजनक है। यदि बड़े स्वयं अच्छे कार्य करेंगे, तो बच्चे भी स्वाभाविक रूप से अच्छे संस्कार अपनाएंगे।
पलोल गांव को आदर्श और स्वच्छ ग्राम बनाने के लिए सभी ग्रामवासियों से सामूहिक रूप से आगे आने की अपील की। प्रत्येक गली में स्वच्छता दल बनाकर नियमित रूप से सफाई अभियान चलाने का सुझाव दिया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण पर विशेष बल देते हुए कहा कि बच्चों के जन्मदिन पर कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाएं और उसका संरक्षण भी करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आणंद कृषि विश्वविद्यालय में आज किसानों के साथ प्राकृतिक कृषि विषय पर संवाद किया।
यदि देशभर में प्राकृतिक कृषि को अपनाया जाए, तो बाढ़ और सूखे जैसी समस्याएं अतीत की बात बन सकती हैं। प्राकृतिक कृषि केवल खेती की पद्धति नहीं, बल्कि धरती, पर्यावरण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा का माध्यम है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में गुजरात को जहरमुक्त और प्राकृतिक कृषि आधारित राज्य बनाना हमारा संकल्प है।
प्राकृतिक खेती सूक्ष्म जीवों की खेती है और इसे अपनाना प्रकृति और ईश्वर की सेवा के समान है। आने वाली पीढ़ियों को उपजाऊ भूमि, शुद्ध जल और स्वच्छ वायु देना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है।
इस संवाद के दौरान किसानों को प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक पक्ष, जीवामृत-घन जीवामृत, गौ-आधारित कृषि, कम लागत और अधिक उत्पादन जैसे विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
प्राकृतिक कृषि से किसान समृद्ध होंगे, भूमि पुनः जीवंत होगी और समाज स्वस्थ बनेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भारतीय नौसेना दिवस पर गेटवे ऑफ इंडिया में भव्य ‘बीटिंग द रिट्रीट' समारोह में सहभागी होने का सौभाग्य मिला।
भारतीय नौसेना की शौर्य परंपरा, अनुशासन, संस्कृति और गौरवशाली समुद्रीशक्ति का मंत्रमुग्ध कर देने वाला प्रदर्शन देखकर मन गर्व से भर उठा।
हेलिकॉप्टर फ्लाय-पास्ट, नेवल सेंट्रल बैंड की सुमधुर प्रस्तुति, बिना मौखिक आदेशों की अद्भुत कवायद तथा सी केडेट कोर्प्स की बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत ‘हॉर्नपाईप सेलर्स डान्स’ ने सभी उपस्थितों के हृदय में देशभक्ति की भावना प्रज्वलित की।
4 दिसंबर 1971 के ऐतिहासिक विजय अभियान की स्मृति में मनाया जाने वाला नौसेना दिवस हमें हमारे नौसैनिक वीरों के साहस, बलिदान और परंपरा का सतत स्मरण कराता है।
कार्यक्रम के पश्चात ‘नेवी हाउस’ में नौसेना के वरिष्ठ अधिकारियों, पूर्व अधिकारियों एवं मान्यवरों से मिलकर उन्हें नौसेना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
भारतीय नौसेना की अदम्य क्षमता, अत्याधुनिक तकनीकी सामर्थ्य और राष्ट्रसेवा के प्रति समर्पण को नमन। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सशस्त्र सेना ध्वज दिवस के उपलक्ष्य में आज लोकभवन, मुंबई में मुंबई शहर तथा मुंबई उपनगर जिला प्रशासन द्वारा आयोजित सशस्त्र सेना ध्वज निधि संकलन अभियान का शुभारंभ किया।
इस अवसर पर सैनिक कल्याण विभाग के संचालक कर्नल दीपक ठोंगे (सेवानिवृत्त) तथा जिला सैनिक कल्याण अधिकारी मेजर प्रांजल जाधव ने मेरे जैकेट पर सशस्त्र सेना ध्वज का स्टिकर लगाकर अभियान की शुरुआत की। तत्पश्चात, मैंने ध्वज निधि में अपना योगदान प्रदान किया।
हमारी सशस्त्र सेनाओं के वीर जवानों और उनके परिवारों के प्रति कृतज्ञता एवं सम्मान व्यक्त करने का यह अवसर राष्ट्र के प्रति हमारे दायित्वों का स्मरण करवाता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
लोकभवन, नागपुर में मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी के महाराष्ट्र विधानसभा में किए गए भाषण पर आधारित पुस्तक ‘भारतीय संविधान गौरवशाली अमृतमहोत्सवी वाटचाल’ का विमोचन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
यह पुस्तक मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी द्वारा 26 मार्च 2025 को महाराष्ट्र विधानसभा में ‘भारतीय संविधान के अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में दिए गए भाषण पर आधारित है। सदन के सदस्यों के आग्रह पर इस महत्वपूर्ण भाषण को पुस्तक रूप में प्रकाशित किया गया है।
भारत के संविधान की गौरवशाली यात्रा का स्मरण कराते हुए यह ग्रंथ निश्चित ही जनजागरण, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और संवैधानिक कर्तव्यों के प्रति प्रेरणा प्रदान करेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नागपुर जिले की रामटेक के देवलापार स्थित गौ-विज्ञान अनुसंधान केंद्र का अवलोकन किया। भारतीय देशी गौवंश के संरक्षण, संवर्धन और उन्नति के लिए यहां किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। केंद्र में गौ-शाला, गांडूळ खाद परियोजना तथा हरित चारा उत्पादन जैसी पहलें आत्मनिर्भर ग्रामीण मॉडल का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती हैं।
गौवंश से प्राप्त दूध, गोबर और गौमूत्र – यह तीनों ही कृषि, स्वास्थ्य एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए मूल्यवान संसाधन हैं। केंद्र द्वारा इनका वैज्ञानिक उपयोग एवं प्रसंस्करण सराहनीय है।
देशी गौवंश आधारित प्राकृतिक कृषि और ग्रामीण समृद्धि की दिशा में यह केंद्र निश्चित ही प्रेरणास्रोत है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नागपुर स्थित महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय तथा डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि महाविद्यालय का अवलोकन किया।
विश्वविद्यालय द्वारा पशुपालन, कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा भावी योजनाओं पर भी सार्थक चर्चा हुई। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नागपुर स्थित महाराष्ट्र पशु एवं मत्स्य विज्ञान विश्वविद्यालय तथा डॉ. पंजाबराव देशमुख कृषि महाविद्यालय का अवलोकन किया।
विश्वविद्यालय द्वारा पशुपालन, कृषि एवं ग्रामीण विकास से जुड़े क्षेत्रों में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की जानकारी प्राप्त की तथा भावी योजनाओं पर भी सार्थक चर्चा हुई। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
लोकमत मीडिया समूह के अध्यक्ष एवं राज्यसभा पूर्व सांसद श्री विजय दरड़ा जी आज नागपुर स्थित लोकभवन में सौजन्य भेंट हेतु पधारे।
मीडिया, समाजसेवा और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े विषयों पर उनसे सार्थक संवाद हुआ। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नागपुर स्थित लोकभवन में आज महाराष्ट्र के मुख्य सूचना आयुक्त श्री राहुल पांडे जी ने सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर वनामती की संचालिका सुश्री सुवर्णा पांडे जी भी उपस्थित रहीं।
राज्य के प्रशासनिक सुशासन और पारदर्शिता से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नागपुर स्थित लोकभवन में आज महाराष्ट्र विधान परिषद के सभापति प्रो. राम शिंदे जी ने सौजन्य भेंट की।
इस अवसर पर परिषद की उपसभापति डॉ. नीलम गोरहे जी भी उपस्थित रहीं।
राज्य के जनहित एवं विकास से जुड़े विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गूजरात विद्यापीठ की पवित्र धरा पर संगीत, उत्साह और राष्ट्रभक्ति से भरी प्रभात फेरी में सम्मिलित होने का अवसर मिला।
युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति है… संस्कार और समर्पण ही उनकी सबसे बड़ी पहचान।
#gujaratvidyapith #prabhatferi #youthfornation #gandhianvalues #nationalspirit #proudmoment #nayebharatkanirman -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गूजरात विद्यापीठ के स्नातक संघ शताब्दी महोत्सव के समापन अवसर पर महात्मा गांधीजी के शिक्षादर्शन, स्वावलंबन, स्वदेशी, सेवा और ग्रामोत्थान पर अपने विचार साझा करने का सौभाग्य मिला।
गूजरात विद्यापीठ केवल शिक्षा का केंद्र ही नहीं, बल्कि राष्ट्रनिर्माण का एक पवित्र आंदोलन है, जहां डिग्री से अधिक चरित्र, संस्कार और समाज के प्रति समर्पण को महत्व दिया जाता है।
स्नातकों का योगदान ही किसी भी संस्था की सबसे बड़ी पहचान है। ग्राम उत्थान यात्रा के माध्यम से पिछले दो वर्षों में 15,000 से अधिक गांवों में प्राकृतिक खेती, स्वच्छता, जल संरक्षण, स्वास्थ्य जागरूकता और आत्मनिर्भरता का संदेश पहुंचाना, गांधीवादी शिक्षा का जीवंत स्वरूप है।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत जब विकसित भारत 2047 के संकल्प की ओर बढ़ रहा है, तब युवाओं से मेरा आग्रह है कि वह स्वदेशी अपनाएं, प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करें, ग्राम विकास को राष्ट्रीय विकास मानें और राष्ट्रहित में अपने कर्म को समर्पित करें
गूजरात विद्यापीठ सदैव गांधीजी की आत्मा को संजोए रखे, सामाजिक चेतना जगाए और ऐसे युवा तैयार करे, जो भारत को आत्मनिर्भर एवं आदर्श राष्ट्र बनाने में अग्रणी भूमिका निभाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गूजरात विद्यापीठ में आयोजित स्नातक संघ शताब्दी महोत्सव के प्रथम दिवस पर विद्यार्थियों की उत्कृष्ट सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देखकर मन अत्यंत प्रसन्न हुआ। विद्यापीठ परिसर स्थित आचार्य भवन में रात्री विश्राम करने का सौभाग्य भी प्राप्त हुआ। यह अनुभव अत्यंत आत्मीय रहा।
आज प्रातः विद्यापीठ द्वारा आयोजित प्रभातफेरी में विद्यार्थियों के साथ उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुआ। ढोल, मंजीरा और करताल की मधुर ध्वनि के बीच युवाशक्ति का उल्लास और राष्ट्रभावना का अद्भुत संगम देखने को मिला। विद्यार्थियों के साथ करताल बजाकर उनका उत्साह बढ़ाना मेरे लिए भी एक सुखद अनुभूति रही।
गूजरात विद्यापीठ स्थापना से ही शिक्षा के साथ संस्कार, एवं ज्ञान के साथ राष्ट्रधर्म जोड़ने वाली पावन संस्था रही है।
भारत के उज्ज्वल भविष्य का मार्ग, संस्कारवान युवाशक्ति के माध्यम से ही प्रशस्त होता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद स्थित गूजरात विद्यापीठ में आयोजित दो दिवसीय स्नातक संघ शताब्दी महोत्सव के प्रथम दिवस उपस्थित रहने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर केंद्रीय खेल एवं युवा मामले के मंत्री श्री मनसुखभाई मांडविया भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में विद्यापीठ के विभिन्न संकायों के विद्यार्थियों ने देश की सांस्कृतिक विविधता को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया। असमी लोकनृत्य, शास्त्रीय नृत्य, रास-गरबा, आदिवासी नृत्य, देशभक्ति गीत तथा मौन-अभिनय जैसी शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया।
वर्ष 1925 में स्थापित स्नातक संघ अपने 100 गौरवशाली वर्ष पूर्ण कर रहा है। इस शताब्दी के उपलक्ष्य में, बीते एक वर्ष में 15 स्नातक सम्मेलन आयोजित किए जा चुके हैं। इस दो दिवसीय महोत्सव में 7 संकायों और 18 विभागों के 10,000 से अधिक विद्यार्थियों को आमंत्रित किया गया है। कुल 8 सत्रों में प्रस्तुतियां, सम्मान और पूर्व विद्यार्थियों के संस्मरण इस उत्सव को और यादगार बना रहे हैं।
राष्ट्रीय शिक्षा, संस्कृति और समाजसेवा के पवित्र ध्येय के साथ आगे बढ़ते महात्मा गांधीजी द्वारा स्थापित गूजरात विद्यापीठ का यह अमूल्य सफर, राष्ट्रनिर्माण में ज्ञान, संस्कार और सेवा का प्रेरणास्रोत बना रहे, यहीं शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
करमसद की पावन धरती से आरंभ हुई ‘सरदार @ 150’ एकता पदयात्रा, 11 दिनों के जनसंपर्क और प्रेरक संदेशों के साथ आज एकतानगर पहुंचकर पूर्ण हुई।
इस ऐतिहासिक अवसर पर माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी की उपस्थिति में, लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को भावपूर्ण नमन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
बारडोली सत्याग्रह ने सरदार साहब को केवल “सरदार” नहीं बनाया, बल्कि देश की एकता का सबसे सशक्त प्रतीक बनाया।
उन्होंने अपने लिए नहीं, राष्ट्र के लिए जीवन जिया।
आज हम जो एक और अटूट भारत देखते हैं, वह उनकी दृढ़ इच्छाशक्ति का प्रत्यक्ष परिणाम है।
इस पदयात्रा में युवाओं ने जो ऊर्जा, अनुशासन और राष्ट्रभक्ति दिखायी, वह बताता है कि विकसित भारत @ 2047 का संकल्प अवश्य पूर्ण होगा।
सरदार साहब की प्रतिमा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी न केवल विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा है, बल्कि भारत की एकता, समरसता और सामूहिक संकल्प का सर्वश्रेष्ठ प्रतीक है।
आज हम सब संकल्प लें, राष्ट्र प्रथम, एकता सर्वोपरि, स्वदेशी और आत्मनिर्भरता हमारा मार्ग, सरदार साहब के आदर्श हमारे प्रेरणास्रोत
लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी को कोटि-कोटि श्रद्धांजलि -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
'सरदार @ 150 यूनिटी मार्च’ के समापन अवसर पर गुजरात पधारे माननीय उपराष्ट्रपति श्री सी. पी. राधाकृष्णन जी का वडोदरा एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्रभाई पटेल जी के साथ हार्दिक स्वागत किया।
राष्ट्र की एकता, अखंडता और लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के आदर्शों को समर्पित इस ऐतिहासिक यात्रा ने देशभर में देशभक्ति और संगठन शक्ति का प्रेरणादायी संदेश दिया है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भारत रत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जी के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आज चैत्यभूमि, मुंबई में उनकी पावन स्मृतियों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी, उप मुख्यमंत्री श्री एकनाथ शिंदे जी सहित अनेक महानुभाव उपस्थित रहे।
डॉ. अम्बेडकर ने भारत जैसे विविधताओं से परिपूर्ण राष्ट्र को एकता, न्याय और समान अधिकारों के सूत्र में पिरोने वाला महान संविधान प्रदान किया, जो हमारे लोकतंत्र की आधारशिला है।
सामाजिक समरसता, मानवाधिकारों के संरक्षण और राष्ट्र-निर्माण के प्रति उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
विश्व मृदा दिवस के अवसर पर गुजरात प्राकृतिक कृषि विज्ञान विश्वविद्यालय, हालोल द्वारा आयोजित “भूमि सुपोषण” विषयक राष्ट्रीय सम्मेलन में लोकभवन, गांधीनगर से ऑनलाइन जुड़ने का अवसर मिला।
मिट्टी केवल उत्पादन का माध्यम नहीं, बल्कि सम्पूर्ण जीवनचक्र का आधार है। भूमि सुपोषित होगी तो अन्न सुपोषित होगा और अन्न सुपोषित होगा तो ही मानव वास्तव में सुपोषित बन सकेगा।
आज रासायनिक खादों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से भूमि की उर्वरता, जल-संरक्षण क्षमता और सूक्ष्मजीवों का संतुलन गंभीर रूप से प्रभावित हुआ है, ऐसे में देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती, जीवामृत, घन-जीवामृत जैसे प्राकृतिक आयाम अपनाकर मिट्टी को पुनः जीवंत और सुपोषित बनाना समय की आवश्यकता है। मिट्टी का स्वास्थ्य केवल खेती का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्रीय स्वास्थ्य और सतत विकास का प्रश्न है।
मुझे प्रसन्नता है कि युवा पीढ़ी और किसान भाई-बहन इस दिशा में जागरूक हो रहे हैं। सम्मेलन से जुड़े सभी वैज्ञानिकों, किसानों, विद्यार्थियों और आयोजकों का हृदय से आभार। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सशस्त्र सेना ध्वज दिवस निधि एकत्रीकरण अभियान 2025 का आज लोकभवन, गांधीनगर से राज्यव्यापी शुभारंभ करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर मैंने अपनी ओर से योगदान दिया।
सभी नागरिकों से आग्रह है कि वह सभी अपनी क्षमता अनुसार इस पवित्र अभियान में सहभागी बनें। यह निधि हमारे वीर सैनिकों, उनके शौर्य, समर्पण और बलिदान के प्रति सम्मान व्यक्त करने का माध्यम है। हमारे लिए दिन-रात सीमाओं पर खड़े जवानों और शहीद वीरों के परिवारों के कल्याण में सहयोग करना केवल जिम्मेदारी ही नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता का प्रतीक भी है।
आइए, हम सब एकजुट होकर अपने रक्षक वीरों के प्रति सम्मान और समर्थन का संदेश दें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वडोदरा जिले के बावलिया गांव में प्राकृतिक कृषि विषय पर आयोजित कार्यक्रम में किसानों के साथ विस्तृत संवाद करने का अवसर मिला।
किसान भाइयों-बहनों से आग्रह किया कि रासायनिक खेती केवल हमारी भूमि को बंजर नहीं बनाती, बल्कि मानव स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा उत्पन्न करती है। इसलिए प्राकृतिक खेती अपनाना धरती, पर्यावरण और जन-स्वास्थ्य, तीनों का संरक्षण है।
रासायनिक खेती के कारण देशभर में अधिकांश खेतों में ऑर्गेनिक कार्बन 0.5 से नीचे पहुंच गया है। यही नहीं, रासायनिक खाद और कीटनाशकों से उत्पन्न भोजन कैंसर, हृदय रोग, डायबिटीज और अनेक गंभीर बीमारियों के लिए जिम्मेदार हैं। ऐसे में भूमि, जल, पर्यावरण और स्वास्थ्य की रक्षा हेतु प्राकृतिक खेती ही भविष्य का मार्ग है।
कार्यक्रम में उपस्थित किसानों को प्रोत्साहित किया। देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती सरल, सुरक्षित और अत्यंत लाभकारी है। इसमें सूक्ष्म जीव, केंचुए और लाभदायी कीट भूमि को जीवंत बनाते हैं, जिससे कम वर्षा होने पर भी फसल सुरक्षित रहती है। उत्पादन न केवल स्थिर रहता है बल्कि समय के साथ बढ़ता है।
प्राकृतिक खेती के माध्यम से हम अपनी धरती, अपने स्वास्थ्य और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित कर सकते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
ग्राम कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत बावलिया गांव में ग्राम पंचायत के साधारण कक्ष में रात्रि विश्राम किया।
गांव की भूमि, गांव का वातावरण और यहां के लोगों के बीच रहकर ही गांव की समस्याओं, आवश्यकताओं और विकास की वास्तविक दिशा समझ में आती है।
जनसेवा का मार्ग सरलता और जनता के मध्य रहकर ही सार्थक होता है। यही भाव लेकर ग्रामवासियों के साथ आत्मीय समय बिताया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
ग्राम कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत वडोदरा जिले के बावलिया गांव में प्राकृतिक कृषि कर रहे प्रगतिशील किसान श्री वनराजसिंह चौहान के प्राकृतिक कृषि फार्म का दौरा किया।
गौ-आधारित प्राकृतिक खेती, गौ-पालन और गौ-संवर्धन के महत्व पर विस्तार से संवाद किया।
प्राकृतिक खेती से उत्पादन, स्वास्थ्य और पर्यावरण, तीनों का संरक्षण संभव है।
कम लागत, अधिक उपज और निरोगी समाज के निर्माण हेतु प्राकृतिक खेती अत्यंत जरूरी है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वडोदरा जिले के बावलिया गांव में 'ग्राम कल्याण कार्यक्रम' के अंतर्गत आज प्रातःकाल प्राकृतिक कृषि कर रहे प्रगतिशील किसान श्री वनराजसिंह चौहान जी की गौशाला जाने का अवसर मिला।
गौ-पालन और गौ-आधारित प्राकृतिक खेती के महत्व को समझते हुए गाय का दुग्धदोहन किया।
प्रकृति के साथ सहअस्तित्व ही आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ भविष्य की आधारशिला है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वडोदरा जिले के बावलिया गांव में आज रात्रि सभा के माध्यम से ग्रामवासियों से आत्मीय संवाद किया।
आदर्श ग्राम निर्माण हेतु स्वच्छता, वृक्षारोपण, नशामुक्ति, स्वास्थ्य, शिक्षा, सरकारी योजनाएं, गौ-आधारित प्राकृतिक खेती और सामुदायिक एकता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वडोदरा जिले की मुलाकात के दौरान बावलिया गांव में अनुसूचित जाति के श्री कनुभाई परमार के घर परिवार जैसा स्नेह मिला।
शुद्ध और सात्विक भोजन का आनंद लेते हुए परिवार के सदस्यों से आत्मीय संवाद किया और बच्चों का हाल-चाल पूछकर उन्हें पढ़ाई, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रेरित किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
‘ग्राम कल्याण कार्यक्रम’ के अंतर्गत आज वडोदरा जिले के बावलिया गांव में स्वच्छता कर्मियों और ग्रामजनों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।
गांव की स्वच्छता केवल सफाई कर्मियों का काम नहीं, यह हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
स्वच्छ गांव = स्वस्थ गांव + समृद्ध गांव।
ग्रामजनों से संवाद करते हुए आग्रह किया कि सप्ताह में कम से कम एक दिन स्वच्छता अभियान चलाए।
गंदगी फैलाना नहीं, गंदगी हटाना ही सच में बड़ा काम है। बच्चे तभी सीखेंगे, जब बड़े उदाहरण प्रस्तुत करेंगे।
हम सब मिलकर स्वच्छता, स्वास्थ्य और संस्कार, इन तीनों स्तंभों पर अपने गांव का भविष्य गढ़ सकते हैं।
आइए, स्वच्छता को आदत बनाएं, गर्व बनाएं और संकल्प बनाएं! -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत, आज वडोदरा जिले के बावलिया गांव स्थित प्राथमिक शाला के प्रांगण में वृक्षारोपण किया।
बोया हुआ हर पेड़, हमारी प्रकृति के प्रति श्रद्धा,आने वाली पीढ़ियों के प्रति जिम्मेदारी और पर्यावरण संरक्षण का दृढ़ संकल्प है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वडोदरा जिले के मोटा फोफलिया में आयोजित ‘सरदार गाथा’ कार्यक्रम से लौटते समय, मार्ग में श्री केलवणी मंडल साधली संचालित आर्ट्स कॉलेज दिखाई दिया। काफिला रुकवाया और वहां उपस्थित विद्यार्थियों से आत्मीय संवाद किया।
युवा शक्ति देश का भविष्य है। विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए आग्रह किया कि - शिक्षा में पूरा मन लगाएं, संस्कारों को जीवन का आधार बनाएं, नशे और विनाशकारी प्रवृत्तियों से सदैव दूर रहें और अपने लक्ष्य को धैर्य, परिश्रम और अनुशासन से प्राप्त करें।
उनकी उज्ज्वल प्रगति ही राष्ट्र की प्रगति है।
युवा आगे बढ़ेंगे… तो भारत विकसित बनेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सरदार @150 — राष्ट्र की एकता के महान शिल्पकार को शत्-शत् नमन
सरदार वल्लभभाई पटेल जी की 150वीं जयंती समारोह के अवसर पर आज वडोदरा जिले के मोटा फोफलिया गांव में आयोजित “सरदार गाथा – बारडोली सत्याग्रह के नेता: सरदार” कार्यक्रम में शामिल होकर उनके जीवन के प्रेरक प्रसंगों का स्मरण किया। कार्यक्रम से पूर्व राष्ट्रीय पदयात्रा में सहभागी होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
बारडोली की वह पवित्र धरती, जहाँ किसानों की पीड़ा, उनकी हिम्मत और उनकी एकजुटता को आवाज मिली… और जिसके नेतृत्व में वल्लभभाई “सरदार” बने, केवल किसानों के नहीं, पूरे राष्ट्र के सरदार!
उन्होंने अपने वकालत-जीवन का सुख त्यागकर
किसान भाइयों–बहनों के लिए संघर्ष चुना। अंग्रेजी शासन की दमनकारी नीतियों के सामने किसानों को झुकने नहीं दिया बल्कि अंग्रेज सत्ता को झुकने पर मजबूर किया!
सरदार साहब केवल स्वतंत्रता सेनानी नहीं थे… वह एकता की जीवित प्रतिमूर्ति थे। आज हम गर्व से कहते हैं कि भारत अखंड है, क्योंकि सरदार अखंड थे।
स्वतंत्रता के क्षणों में जब देश 562 रियासतों में बंटा था, उस कठिनतम कार्य को सरदार साहब ने सम्भव कर दिखाया। उनके दृढ़ निश्चय के बिना भारत, भारत न होता।
केवड़िया में उनकी 182 मीटर ऊंची ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ विश्व को संदेश दे रही है कि भारत अपने महापुरुषों को भूलता नहीं, बल्कि उनकी प्रेरणा को अपने भविष्य का आधार बनाता है।
आज इस कार्यक्रम में स्वदेशी अपनाने, राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखने और भारत की एकता-अखंडता की रक्षा में सदैव तत्पर रहने का सबके द्वारा लिया गया संकल्प, भारत को और अधिक तेजी से आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगा।
इस कार्यक्रम में उपस्थित जन-प्रतिनिधियों, युवा शक्ति और सेवा-समर्पण में जुटे सभी कार्यकर्ताओं को हृदय से शुभकामनाएं।
सरदार पटेल जी की आत्मा आज अवश्य प्रसन्न होगी कि देश विकसित भारत के संकल्प के साथ, एकता के उनके पथ पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।
सरदार साहब को शत्-शत् नमन। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद में पारसी समाज द्वारा आयोजित The Hour of Recognition & Dedication कार्यक्रम में शामिल होकर हृदय को विशेष संतोष मिला।
कार्यक्रम में पारसी समाज के विशिष्ट योगदानकर्ताओं को पारसी रत्न अवॉर्ड से सम्मानित करने का सौभाग्य मिला।
अरीज़ खंबाता बेनेवोलेंट ट्रस्ट द्वारा निर्मित होने वाले अरिज़ खंबाता सीनियर सिटीजन होम के 3D मॉडल का अनावरण किया।
पारसी समाज का योगदान राष्ट्र के इतिहास और वर्तमान - दोनों में अतुलनीय रहा है।
उद्योग, शिक्षा, स्वास्थ्य, अनुसंधान, सेवा हर क्षेत्र में इस समाज ने देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है।
दूध में शक्कर की भांति भारतीय संस्कृति में घुल-मिलकर, कर्तव्य, राष्ट्रभक्ति और उदारता के जो मूल्य पारसी समाज ने दिये हैं वह सम्पूर्ण भारत के लिए प्रेरणा हैं।
आज भी टाटा समूह हो, सायरस और अदार पूनावाला हो, या समाज के अनगिनत दानवीर - पारसी समाज का योगदान “विकास भी, विरासत भी” की भावना को सार्थक करता रहा है।
अरिज़ खंबाता सीनियर सिटीजन होम केवल एक भवन नहीं, बल्कि पारसी संस्कृति, करुणा और सेवा की पहचान है।
मुझे भरोसा है कि पारसी समाज आगे भी इसी ऊर्जा और समर्पण के साथ आत्मनिर्भर–विकसित भारत के निर्माण में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता रहेगा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
गुजरात राजभवन का नाम अब ‘गुजरात लोकभवन’ होगा।
यह परिवर्तन केवल नाम का नहीं, बल्कि जनसेवा की भावना को और गहराई से आत्मसात करने का संकल्प है।
लोकभवन - अर्थात जनता सर्वोपरि।
अब यह भवन केवल राज्यपाल का निवास नहीं, बल्कि नागरिकों, विद्यार्थियों, किसानों, शोधकर्ताओं, सामाजिक संगठनों के साथ संवाद, सहयोग और सहभागिता का एक जीवंत केंद्र बनेगा।
गत वर्षों में प्राकृतिक खेती, नैतिक शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण और आदिवासी विकास जैसे अनेक क्षेत्रों में जो लोककल्याणकारी प्रयास किए गए, लोकभवन उन्हें और अधिक गति और दिशा प्रदान करेगा।
ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि विश्राम, ग्राम-सफाई, वृक्षारोपण, सहज जनसंवाद और अनुसूचित जाति एवं जनजाति परिवारों के साथ भोजन जैसे अनुभवों ने हमेशा मुझे जीवन के वास्तविक मूल्यों के और निकट किया है।
लोकभवन का उद्देश्य है - शासन और जनता के बीच विश्वास, संवेदना और सेवा का मजबूत सेतु बनना।
जनता ही लोकभवन की आत्मा है।
आप सभी का स्नेह, सहयोग और विश्वास हमें इसी मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजभवन, मुंबई में महाराष्ट्र के नवनियुक्त मुख्य सचिव श्री राजेश अग्रवाल जी ने सौजन्य भेंट की।
प्रदेश प्रशासन की प्राथमिकताओं, सुशासन तथा सार्वजनिक सेवाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर सार्थक चर्चा हुई।
उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं। पूर्ण विश्वास है कि वह राज्य के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजभवन, मुंबई में भारतीय थलसेना के महाराष्ट्र, गुजरात और गोवा क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टीनेंट जनरल डी. एस. कुशवाह जी ने सौजन्य भेंट की।
देश की सुरक्षा, अनुशासन और राष्ट्रसेवा में भारतीय सेना का योगदान अतुलनीय है।
सेना के विविध अभियानों और क्षेत्रीय कार्यों पर उनसे सार्थक चर्चा हुई। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजभवन, मुंबई में भारतीय तटरक्षक बल- पश्चिम सागरी क्षेत्र के महानिरीक्षक श्री भीष्म शर्मा जी ने सौजन्य भेंट की।
देश की समुद्री सुरक्षा, तटरक्षा तथा मानवीय सेवाओं में भारतीय तटरक्षक बल की महत्वपूर्ण भूमिका सराहनीय है।
उनसे समुद्री सुरक्षा संबंधी विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भारतरत्न डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जी के 69वें महापरिनिर्वाण दिवस के उपलक्ष्य में चैत्यभूमि, मुंबई पर श्रद्धांजलि अर्पण करने हेतु बड़ी संख्या में श्रद्धालु पधारते हैं। उनके मार्गदर्शन के लिए तैयार सूचना पुस्तिका एवं भित्तीपत्रक का राजभवन, मुंबई में विमोचन किया गया।
इस पुस्तिका का उद्देश्य है कि चैत्यभूमि दर्शन के लिए पधारने वाले लाखों नागरिकों को सुव्यवस्थित, सुरक्षित एवं सहज अनुभव मिले।
डॉ. बाबासाहेब अम्बेडकर जी का विचारविश्व और समतामूलक समाज के प्रति उनका योगदान सदैव हमें प्रेरित करता रहेगा। -
Acharya Devvrat reposted
PMO India
@PMOIndia
Glad to see that many young, highly qualified professionals are now adopting the field of natural farming, says PM @narendramodi in #mannkibaat
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के 2023 एवं 2024 बैच के 13 प्रशिक्षु अधिकारियों ने आज राजभवन, मुंबई में शिष्टाचार भेंट की।
देश की कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए उत्साह, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा की भावना से परिपूर्ण इन युवा अधिकारियों से मिलकर प्रसन्नता हुई।
भविष्य में वह नागरिक-केन्द्रित पुलिसिंग, संवेदनशील प्रशासन और ईमानदारी के उच्च आदर्शों के साथ जनता की सेवा करें ऐसी शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
उलवे स्थित भूमिपुत्र दि. बा. पाटील सभागृह में देशभर के डीएवी महाविद्यालय एवं शैक्षणिक संस्थाओं की प्रबंधन समिति द्वारा महाराष्ट्र के राज्यपाल का दायित्व ग्रहण करने पर मेरा अभिनंदन एवं सम्मान किया गया।
डीएवी संस्थान से अपने विद्यार्थी जीवन की स्मृतियों को पुनः अनुभव करना मेरे लिए अत्यंत आनंददायी और भावनात्मक क्षण रहा। गुरुकुल शिक्षा के संस्कारों ने मेरे जीवन को जो दिशा दी है, वह मेरे प्रत्येक सार्वजनिक कार्य का आधार रही है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
मुंबई राजभवन में केरल के माननीय राज्यपाल श्री राजेंद्र आर्लेकर जी का उष्मापूर्ण स्वागत किया।
सौहार्द्रपूर्ण संवाद के साथ दोनों राज्यों के बीच समन्वय, सहयोग और सुशासन से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आज दिल्ली से मुंबई तक रेल यात्रा करने का अवसर मिला।
रेल केवल यात्रा का साधन नहीं, बल्कि यह देश की धड़कन है, जो करोड़ों लोगों को लोगों से जोड़ती है। मेरी यह यात्रा भारत की उस जीवंत आत्मा से जुड़ने का माध्यम बनी, जो साधारण नागरिकों के जीवन में बसती है।
जन-जन से जुड़ना और उनकी बातों को नजदीक से सुनना ही लोकतंत्र की सच्ची शक्ति है।
@narendramodi @AmitShah @AshwiniVaishnaw @RailMinIndia @WesternRly @PIB_IndiaThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat reposted
Narendra Modi
@narendramodi
Delighted that India has won the bid to host the Centenary Commonwealth Games 2030!
Congratulations to the people of India and the sporting ecosystem. It is our collective commitment and spirit of sportsmanship that has placed India firmly on the global sporting map.
With the ethos of Vasudhaiva Kutumbakam, we are eager to be celebrating these historic games with great enthusiasm.
We look forward to welcoming the world!
www.commonwealthsport.com/news/4408937/commonwealth-sport… -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राष्ट्रपति भवन के गणतंत्र मंडप में आयोजित गरिमामय समारोह में, महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के रूप में शपथ दिलाई।
इस अवसर पर उपराष्ट्रपति श्री सी.पी. राधाकृष्णन जी, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी सहित देश के अनेक विशिष्ट महानुभावों के साथ उपस्थित रहने का सौभाग्य मिला। -
Acharya Devvrat reposted
-
Acharya Devvrat reposted
-
Acharya Devvrat reposted
PMO India
@PMOIndia
One Acre, One Season...
PM @narendramodi’s request to farmers to practice natural farming on one acre of land for one season. -
Acharya Devvrat reposted
-
Acharya Devvrat reposted
PMO India
@PMOIndia
Natural farming is India's own indigenous idea, goal must be to make it a fully science-backed movement: PM @narendramodi
www.aninews.in/news/national/general-news/natural-farming…
via NaMo App -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी का हृदय से आभार
कोयंबटूर में आयोजित साउथ इंडीया नेचुरल फार्मिंग समिट 2025 को आपने जिस दूरदृष्टि और प्रेरणा के साथ संबोधित किया, वह पूरे देश में प्राकृतिक खेती को एक नई ऊर्जा प्रदान करता है।
प्राकृतिक खेती केवल एक कृषि पद्धति नहीं, बल्कि स्वस्थ मानव, समृद्ध किसान और सुरक्षित पर्यावरण का आधार है। आपने मंच से किसानों के नवाचार और उनके समर्पण की सराहना कर देश के कृषकों का उत्साह दोगुना किया है।
आपके मार्गदर्शन से प्रेरित होकर, हम सभी मिलकर प्राकृतिक खेती को एक जन-आंदोलन बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहेंगे।
प्राकृतिक खेती के प्रति आपके समर्थन और नेतृत्व के लिए हृदय से कृतज्ञता।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सैनी जी से सौहार्दपूर्ण भेंट हुई।
राज्य एवं राष्ट्रहित से जुड़े अनेक रचनात्मक विषयों पर सकारात्मक संवाद हुआ।
उनकी सहजता, विनम्रता और दूरदर्शी नेतृत्व हमेशा प्रेरक रहा है।
यह मुलाकात सहयोग, सद्भाव और जनसेवा की साझा प्रतिबद्धता को और ज्यादा सुदृढ़ करती है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा कोयंबटूर-तमिलनाडु से ऑनलाइन जारी की गई प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किश्त के कार्यक्रम में कृषि महाविद्यालय, पुणे से ऑनलाइन माध्यम द्वारा सम्मिलित होने का अवसर मिला।
कृषि विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के किसानों के साथ संवाद करने का अवसर मिला। किसानों से आग्रह किया कि राष्ट्र का लक्ष्य जहरमुक्त खेती का है और इसके लिए हमें प्राकृतिक खेती की ओर प्रेरणा और संकल्प के साथ आगे बढ़ना होगा। जो किसान प्राकृतिक खेती अपना चुके हैं, उनका अनुभव आज पूरे देश के लिए मार्गदर्शक है।
कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों का सम्मान किया।
प्राकृतिक खेती ही स्वस्थ भूमि, स्वस्थ मानव और सुरक्षित भविष्य का आधार है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पुणे में आयोजित ‘सर्वोत्कर्ष’ कार्यक्रम में JBM समूह द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक उत्तरदायित्व पहलों से जुड़ने का अवसर मिला। समूह के अध्यक्ष श्री सुरेंद्र कुमार आर्य के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में समाजसेवा के अनेक उत्तम कार्यों का शुभारंभ किया गया।
‘सर्वोत्कर्ष’ कार्यक्रम अंतर्गत गर्भाशय ग्रीवा, सर्वाइकल कैंसर जांच हेतु एम्बुलेंस सेवा, रक्तदान शिविर, व्हीलचेयर वितरण जैसे जनहितकारी उपक्रमों की शुरुआत की गई।
समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की यह निरंतर भावना ही राष्ट्रनिर्माण की शक्ति है। JBM समूह के इस उत्कृष्ट प्रयास के लिए मैं उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं।
मानव सेवा ही सबसे श्रेष्ठ सेवा है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पुणे स्थित राष्ट्रीय नेचुरोपैथी संस्थान, निसर्गग्राम येवलेवाड़ी में आठवें नेचुरोपैथी-प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित रहने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर निसर्गोपचार से संबंधित महत्वपूर्ण पुस्तकों एवं एक विशेष डाक टिकट का विमोचन किया। साथ ही विभिन्न प्रतियोगिताओं में विजयी महाविद्यालयों, चिकित्सकों तथा उत्कृष्ट विद्यार्थियों को सम्मानित भी किया।
नेचुरोपैथी मानव जीवन को प्रकृति के निकट ले जाने वाली जीवन पद्धति है, जो स्वास्थ्य, संतुलन और समग्र कल्याण पर आधारित है। आधुनिक जीवनशैली में बढ़ती चुनौतियों के बीच नेचुरोपैथी का महत्व और भी अधिक बढ़ जाता है।
नेचुरोपैथी के शोधकर्ताओं, प्राध्यापकों, विद्यार्थियों, स्टाफ तथा नेचुरोपैथी पद्धति से जुड़े सभी चिकित्सकों से संवाद कर प्रकृति-आधारित स्वास्थ्य दर्शन को और व्यापक रूप से प्रसारित करने का आग्रह किया।
स्वस्थ शरीर, स्वच्छ मन और संतुलित जीवन नेचुरोपैथी का यही संदेश मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
पुणे के कृषि महाविद्यालय में आयोजित प्राकृतिक कृषि सम्मेलन को संबोधित किया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में प्राकृतिक खेती के वैज्ञानिक स्वरूप, उसकी संभावनाओं, पर्यावरण संरक्षण तथा किसानों की आर्थिक समृद्धि पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ।
प्राकृतिक खेती न केवल धरती मां की उर्वरता को पुनर्जीवित करती है बल्कि किसानों की लागत घटाकर उन्हें आत्मनिर्भर भी बनाती है। आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ भविष्य के लिए रसायनमुक्त, पोषक और सुरक्षित आहार आवश्यक है। इसी उद्देश्य से प्राकृतिक खेती को जन आंदोलन बनाने का संकल्प हम सभी को मिलकर पूरा करना है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजभवन, मुंबई में महाराष्ट्र के अकृषि विश्वविद्यालयों के कुलपतियों की बैठक की अध्यक्षता की। इस समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रभावी क्रियान्वयन तथा ‘विजन महाराष्ट्र 2047’ दस्तावेज की प्रगति पर विस्तृत चर्चा हुई।
नई शिक्षा नीति का उद्देश्य केवल पाठ्यक्रम बदलना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों में नवाचार, अनुसंधान, सृजनशीलता और मानव मूल्य आधारित शिक्षा को बढ़ावा देना है। ‘विजन महाराष्ट्र 2047’ के माध्यम से हम राज्य को ज्ञान, अनुसंधान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाने के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
सभी विश्वविद्यालयों से अपेक्षा है कि वह गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा प्रदान करते हुए युवाओं को भारत के भविष्य निर्माण हेतु सक्षम बनाएं। विद्यार्थियों, समाज और राष्ट्रहित में कार्य करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजभवन, मुंबई में आज भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के वर्ष 2024 बैच के सात प्रोबेशनरी अधिकारियों ने शिष्टाचार भेंट की। नई पीढ़ी के प्रशासनिक अधिकारियों से संवाद करना सदैव प्रेरणादायक अनुभव होता है।
प्रोबेशनरी IAS अधिकारियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। पूर्ण विश्वास है कि वह राष्ट्रहित और जनकल्याण की भावना से अपने कर्तव्यों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करेंगे।
भारत का प्रशासनिक ढांचा इन्हीं युवा अधिकारियों की ऊर्जा, संवेदनशीलता और सेवाभावना से और अधिक सशक्त बनता है। देश की प्रगति में योगदान देने के लिए उन्हें हार्दिक शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजभवन मुंबई में आज जैन मुनि, स्वतंत्रता सेनानी और महान समाजसुधारक आचार्य जवाहरलाल जी की 150वीं जन्मजयन्ती के पावन अवसर पर उनके सम्मान में डाक टिकट एवं स्मारक सिक्के का विमोचन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
इस अवसर पर पंजाब के माननीय राज्यपाल श्री गुलाबचंद कटारिया जी भी उपस्थित रहे।
आचार्य जवाहरलाल जी के जीवन में सत्य, अहिंसा, परोपकार और राष्ट्रसेवा की उज्ज्वल ज्योति प्रज्वलित थी। स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान तथा समाज कल्याण के प्रति उनके अतुलनीय समर्पण का सम्मान करना हम सभी के लिए गर्व का विषय है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजभवन मुंबई में आज भारतीय प्रशासनिक सेवा, पुलिस, राजस्व एवं अन्य सेवाओं के वरिष्ठ अधिकारियों तथा स्वयंसेवकों के साथ ‘प्राकृतिक कृषि : भारत की अनुपम धरोहर’ विषय पर संवाद करने का अवसर मिला।
प्राकृतिक कृषि केवल एक खेती पद्धति नहीं, बल्कि भारत की हजारों वर्ष पुरानी जीवनदृष्टि अर्थात ‘प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व’ का शानदार उदाहरण है। देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती ही हमारे पर्यावरण, मानव स्वास्थ्य और कृषि-समृद्धि का वास्तविक आधार है।
सार्थक संवाद और सकारात्मक ऊर्जा से भरपूर यह सत्र प्रकृति-आधारित कृषि की ओर समाज को पुनः प्रेरित करने वाला रहा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा में आज माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के “जनजातीय गौरव दिवस” के ऐतिहासिक समारोह में सहभागी होकर हृदय अहोभाव से भर गया।
भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जन्मजयंती पर प्रधानमंत्री जी ने जनजातीय समाज की परम्परा, परिश्रम, त्याग और राष्ट्र-निर्माण में उनके अमूल्य योगदान को जिस भाव से नमन किया, वह अत्यन्त प्रेरणादायी है।
प्रधानमंत्री जी ने अपने सम्बोधन में स्पष्ट कहा कि “जनजातीय समाज ने देश के सम्मान, स्वाभिमान और स्वराज की रक्षा के लिए सदैव अग्रिम पंक्ति में खड़े होकर राष्ट्र की सेवा की है।”
उन्होंने यह भी रेखांकित किया कि 2014 से पूर्व भगवान बिरसा मुंडा और अनेक जनजातीय जन-नायकों को वह सम्मान नहीं मिल पाया जिसके वह हकदार थे, और अब सरकार द्वारा इनके शौर्य, इतिहास और योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री जी द्वारा आज 9,700 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों का शुभारंभ तथा गुजरात के जनजातीय क्षेत्रों के लिए 2,000 करोड़ रुपए की विशेष जनजातीय कल्याण योजना का लोकार्पण, जनजातीय समाज के भविष्य को एक नई दिशा देने वाला कदम है।
उन्होंने यह भी कहा कि देश के 6 करोड़ जनजातीय भाई-बहनों का सिकलसेल हेल्थ-स्क्रीनिंग पूर्ण किया जा चुका है, यह जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में अभूतपूर्व कार्य है।
आज के कार्यक्रम में भाग लेकर यह विश्वास और दृढ़ हुआ कि जब जनजातीय समाज सशक्त होगा, तो राष्ट्र और अधिक समृद्ध और उन्नत होगा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल जी समेत महानुभाव उपस्थित रहे। भगवान बिरसा मुंडा और हमारे जनजातीय वीरों की शौर्यगाथा सदैव प्रेरणा देती रहेगी। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी ने आज नर्मदा ज़िले के डेडियापाड़ा स्थित देवमोगरा धाम में आदिवासी समाज की कुलदेवी याहा मोगी पांडोरी माता के पवित्र दर्शन कर आशिर्वाद प्राप्त किए।
प्रधानमंत्री जी ने देवमोगरा धाम में पूजा-अर्चना कर देश की एकता, विकास और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। उनके साथ इस दिव्य क्षण में उपस्थित रहना मेरे लिए परम सम्मान का विषय रहा।
मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्र पटेल जी सहित अनेक माननीय उपस्थित रहे।
इस पावन स्थल की आध्यात्मिक ऊर्जा, सातपुड़ा की प्राकृतिक शांति और आदिवासी समाज की आस्था ने हृदय को गहराई से स्पर्श किया।
याहा मोगी पांडोरी माता से यही प्रार्थना है कि वह सभी देशवासियों को स्वास्थ्य, शक्ति, सद्भाव और समृद्धि का आशीर्वाद प्रदान करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नर्मदा जिले के डेडियापाड़ा में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस की राष्ट्रीय स्तरीय समारोह के लिए गुजरात पधारे माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्रभाई मोदी जी का देवमोगरा हेलीपैड पर गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेन्द्रभाई पटेल सहित अनेक महानुभाव उपस्थित रहे।
आदिवासी समाज का गौरवशाली इतिहास, उनकी वीरता, संस्कृति और राष्ट्रनिष्ठा पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अमरेली के सावरकुंडला तहसील स्थित कृष्णगढ़ गांव में प्राकृतिक खेती पर केंद्रित एक सार्थक परिसंवाद में शामिल होने का अवसर मिला।
ग्रामजनों के साथ संवाद करते हुए उनको बतलाया कि आने वाली पीढ़ियों को शुद्ध हवा, पानी और भोजन देने का एकमात्र मार्ग प्राकृतिक खेती ही है।
रासायनिक खादों के अत्यधिक उपयोग से मिट्टी का ऑर्गेनिक कार्बन घट रहा है और गंभीर रोगों के खतरे बढ़ रहे हैं।
देशी गाय आधारित खेती मिट्टी, पानी और मानव स्वास्थ्य, तीनों के लिए कल्याणकारी है।
कृष्णगढ़ के विकास के लिए डॉ. संजय मुंजपरा परिवार द्वारा लगभग 25 करोड़ के योगदान से शुरू होने वाले व्यापक विकास कार्यों का भूमिपूजन भी संपन्न हुआ। इसके लिए मैं उनके प्रति हृदय से अहोभाव व्यक्त करता हूं।
प्राकृतिक खेती केवल एक तकनीक नहीं, बल्कि धरती और मानव के संबंध को पुनर्स्थापित करने वाली जीवन-व्यवस्था है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अमरेली की सावरकुंडला तहसील स्थित आंबरडी माध्यमिक शाला में “स्वदेशी ग्रामजीवन स्वावलंबन यात्रा” के अंतर्गत आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर मिला।
पूज्य महात्मा गांधीजी की प्रेरणा से स्थापित गूजरात विद्यापीठ ने सदैव स्वदेशी, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रीय चेतना को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया है।
विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी साकार होगा जब हर युवा कौशल, संकल्प और स्वाभिमान के साथ आगे बढ़े। स्वदेशी वस्तुओं के उपयोग से न केवल ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि देश की गरिमा और स्वाभिमान भी बढ़ेगा। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आत्मनिर्भरता की ओर दृढ़ता से आगे बढ़ रहा है और इसमें युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है।
स्वावलंबन यात्रा के अंतर्गत गुजरात विद्यापीठ के विद्यार्थी घर–घर जाकर लोगों को स्वदेशी अपनाने और स्वावलंबन को जीवन में उतारने के लिए प्रेरित करेंगे। यह जनजागरण का एक अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।
विद्यार्थियों को शिक्षा, संस्कार, स्वदेशी, व्यायाम, योग और चरित्रनिष्ठ जीवन के महत्व पर भी मार्गदर्शन दिया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अमरेली की यात्रा के दौरान सावरकुंडला तहसील के बगोया गांव में प्रगतिशील किसान श्री भिखुगिरी गोस्वामी के घर जाने का सौभाग्य मिला। वह अपने 2.5 बीघा खेत में प्राकृतिक खेती करते हैं और बड़े संयुक्त परिवार के साथ रहते हैं।
गाय-आधारित प्राकृतिक खेती की उनकी दिनचर्या, परिश्रम और समर्पण को जानकर अत्यंत आनंद मिला। उनके घर पर गौ सेवा का अवसर भी प्राप्त हुआ।
प्राकृतिक कृषि केवल खेती की पद्धति नहीं बल्कि यह हमारी प्रकृति, स्वास्थ्य और संस्कृति से जुड़ने का मार्ग है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अमरेली की यात्रा के दौरान, सावरकुंडला तहसील के बगोया गांव स्थित सरकारी प्राथमिक शाला के एक सामान्य कक्ष में रात्रि विश्राम किया।
सादगी और ग्राम्य संस्कृति के बीच बीती यह रात्रि हृदय को स्पर्श करने वाली रही।
सुबह विद्यालय के बच्चों के साथ सहज और आत्मीय संवाद किया। उनकी जिज्ञासाएं, उनके सपने और सीखने की ललक देखकर मन प्रसन्न हो उठा।
यह बच्चे ही हमारे देश का उज्ज्वल भविष्य हैं। उनमें संस्कार, ज्ञान और आत्मविश्वास का संचार करना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
तापी के माणेकपुर गांव में श्री दलपतभाई गामित जी के घर पर परंपरागत आदिवासी भोजन का स्वाद लिया।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अमरेली की यात्रा के दौरान आज सावरकुंडला तहसील के बगोया गांव में अनुसूचित जाति के श्री रमेशभाई वाढेर के परिवार के साथ स्नेहपूर्ण वातावरण में रात्रिभोजन किया।
परिवार की मातृभावनाओं से सजे घर में बाजरे–ज्वार की रोटी, भरवां भिंडी, मगरी की सब्जी, दाल-भात, देशी गाय का दूध, घी और गुड़ जैसे सादगी भरे, सात्विक और स्वच्छ भोजन का स्वाद लिया।
परिवारजनों से बात करते हुए बच्चों की पढ़ाई, संस्कार और उनके भविष्य को लेकर भी संवाद हुआ। उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए हृदय से शुभकामनाएं दीं।
ग्रामीण जीवन की यह सरलता, आत्मीयता और सामाजिक समरसता हमेशा मन को छू जाती है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अमरेली की सावरकुंडला तहसील के बगोया गांव में ‘ग्राम कल्याण कार्यक्रम’ के तहत विशेष ग्रामसभा में ग्रामीणों से आत्मीय संवाद किया।
ग्रामसभा में सरदार वल्लभभाई पटेल द्वारा देश को एकसूत्र में बांधने के अद्भुत कार्य का स्मरण करते हुए ग्रामीण जीवन, ग्राम-व्यवस्था, सद्भाव, भाईचारे, मानवता और 'कर्म ही धर्म है' के मूल्यों पर विस्तार से बातचीत हुई।
ग्रामजनों से अनुरोध किया कि हर बच्चा संस्कारों के साथ शिक्षित और दीक्षित बने। नशामुक्त और सदाचारी जीवनशैली अपनाए, आपसी भेदभाव और ईर्ष्या से ऊपर उठकर मानवता को सर्वोच्च स्थान दें।
बगोया गांव के संयुक्त परिवारों में दिखाई देने वाली एकता, प्रेम और सम्मान वाकई प्रेरणादायी है।
साथ ही, प्राकृतिक खेती, देशी गाय के महत्व, गौमूत्र–गोबर आधारित जैविक पद्धति और स्वस्थ जीवन के लिए प्राकृतिक कृषि के लाभों पर भी ग्रामजनों को मार्गदर्शन दिया।
गांव की उन्नति ही देश की सच्ची प्रगति है। यही भाव ‘ग्राम कल्याण कार्यक्रम’ का सार है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अमरेली की सावलकुंडला तहसील के बगोया गांव के प्रवास के दौरान आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत गांव की प्राथमिक शाला के प्रांगण में वृक्षारोपण किया।
प्रकृति और पर्यावरण के संरक्षण का संदेश देने वाला यह अभियान ग्रामीण समाज में जागृति लाने का एक प्रभावी माध्यम बन रहा है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अमरेली की सावलकुंडला तहसील के बगोया गांव पहुंचकर आज 'स्वच्छता ही सेवा' अभियान में ग्रामजनों, सफाईकर्मियों और अधिकारियों के साथ सहभागिता की।
इसके बाद गांव के चौक में ग्रामीण भाइयों-बहनों के साथ आत्मीय संवाद हुआ।
स्वच्छता, प्राकृतिक खेती, पर्यावरण संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों के स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
ग्रामवासियों से आग्रह किया कि स्वच्छता केवल अभियान नहीं, बल्कि प्रतिदिन की जीवन-शैली बने। और प्राकृतिक खेती अपनाकर ही हम अपनी धरती, पानी और स्वास्थ्य की रक्षा कर सकते हैं।
ग्रामजनों का स्नेह और सीखने की उत्सुकता अत्यंत प्रेरक रही।
#swachhbharatabhiyan #swachhatahiseva2025 -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजभवन, गांधीनगर में आज प्राकृतिक कृषि पर राज्य-स्तरीय समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की।
गुजरात में प्राकृतिक खेती एक सकारात्मक परिवर्तन का अभियान बन चुका है। वैज्ञानिक अध्ययनों ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक खेती में उत्पादन घटता नहीं, बल्कि मिट्टी, जल और पर्यावरण की गुणवत्ता बेहतर होती है।
किसानों के बीच प्राकृतिक खेती का विस्तार तेज गति से हो, ग्रामीण स्तर पर प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रमों को बढ़ावा, प्राकृतिक खेती के उत्पादों के विश्वसनीय प्रमाणन की प्रभावी व्यवस्था, देशी गाय आधारित खेती को मजबूती, सेक्सड सॉर्टेड सीमन की राज्यभर में उपलब्धता, सफल किसानों की कहानियों और मॉडल फार्मों का व्यापक प्रसार जैसे मुद्दों पर विशेष चर्चा की।
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन नये परिणाम दे रहा है। गुजरात इस दिशा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
सभी किसानों से अनुरोध है कि रसायनमुक्त खेती अपनाएं, मिट्टी को जीवंत बनाएं और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करें।
#prakritikkrishi #naturalfarming #sustainableagriculture -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
तापी ज़िले के माणेकपुर गांव की यात्रा के दौरान एक आत्मीय अनुभव हुआ।
प्राकृतिक खेती कर रहे किसान के खेत का अवलोकन करने के बाद लौटते समय, मार्ग में कुछ किसानों को खेत में गन्ने की कटाई करते देखा। वाहन रुकवाया और खेत में उतरकर उनके साथ गन्ने की कटाई में सहभागिता की।
किसानों का श्रम ही भारत की समृद्धि की नींव है। धरती से जुड़कर काम करने वाले यह हाथ ही देश का भविष्य गढ़ते हैं।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
तापी जिले की उच्छल तहसील के माणेकपुर गांव में प्राकृतिक खेती को समर्पित एक किसान के खेत का अवलोकन किया। ग्रामीण परिवेश की आत्मीयता और प्रकृति के साथ जुड़ाव का अनुभव करते हुए हल चलाया और बैलगाड़ी पर भी हाथ आजमाया।
प्राकृतिक खेती केवल एक कृषि पद्धति नहीं, बल्कि यह धरती माता के प्रति कृतज्ञता का भाव है। जब किसान अपनी मिट्टी, जल और पर्यावरण की रक्षा करता है, तभी समाज को शुद्ध अन्न, शुद्ध विचार और स्वस्थ जीवन मिलता है।
यह देखकर हर्ष हुआ कि हमारे किसानों में प्राकृतिक खेती के प्रति गहरी जागरूकता और समर्पण की भावना बढ़ रही है। यही भावना एक स्वस्थ, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत की नींव बनेगी।
@narendramodi @AmitShah @Bhupendrapbjp @jitu_vaghani @InfoGujaratThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
तापी जिले की उच्छ्ल तहसील के माणेकपुर गांव की सरकारी प्राथमिक शाला के अत्यंत सामान्य रूम में रात्रि विश्राम किया। प्रत्येक गांव की मुलाकात के दौरान इसी तरह से सरकारी शाला या पंचायत घर में रहने का अनुभव मुझे ग्रामीण जीवन के और करीब लाता है। ग्रामवासीयों का प्रेम और आत्मिक सत्कार मानस पटल पर छा जाता है। ग्रामीणों की सरलता, सहजता और अपनापन वास्तव में अविस्मरणीय है।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
उच्छल तहसील के हरिपुर गांव में ग्राम विकास और प्राकृतिक खेती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का साक्षी बना।
धरती एकता चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा निर्मित होने वाले प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण केंद्र का ई-शिलान्यास किया। यह केंद्र दक्षिण गुजरात के किसानों के लिए आशा और नवप्रेरणा का केंद्र बनेगा।
प्राकृतिक खेती केवल खेती की पद्धति नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का मार्ग है। रासायनिक उर्वरकों ने भूमि को बंजर बनाया है, जल को प्रदूषित किया है और मानव स्वास्थ्य को खतरे में डाला है। अब समय है कि हम पुनः गाय-आधारित प्राकृतिक खेती की ओर लौटें।
प्राकृतिक खेती ही वह मार्ग है जो हमारी धरती को पुनः जीवंत, उपजाऊ और समृद्ध बना सकता है।
किसानों से आग्रह किया कि वह यूरिया और डी.ए.पी. जैसे रासायनिक उर्वरकों का त्याग करें और जीवामृत, घनजीवामृत और बीजामृत जैसे देशी बायो-इनपुट अपनाएं। यह पद्धति न केवल भूमि का स्वास्थ्य लौटाती है बल्कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प की दिशा में भी सहायक है।
प्राकृतिक खेती प्रशिक्षण केंद्र में किसानों को वैज्ञानिक रूप से इन पद्धतियों की प्रशिक्षण दी जाएगी, साथ ही सेक्स-सॉर्टेड सीमेन तकनीक के माध्यम से देशी गायों की श्रेष्ठ नस्लें विकसित की जाएंगी।
अब समय आ गया है भूमि को पुनः जीवंत बनाने का, गाय को घर में लौटाने का और भारत को विषमुक्त बनाने का।
अनेक किसानों ने प्राकृतिक खेती अपनाने का संकल्प लिया, यह वास्तव में गुजरात की कृषि में नए युग का आरंभ है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
शिक्षा का उद्देश्य केवल नौकरी प्राप्त करना नहीं, बल्कि एक अच्छा नागरिक और सच्चा मनुष्य बनना है।
तापी ज़िले के उच्छल में आज गुजरात विद्यापीठ द्वारा आयोजित “स्वदेशी ग्रामजीवन स्वावलंबन यात्रा” कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों और ग्रामवासियों से संवाद किया।
पूज्य बापू का ‘स्वदेशी’ का नारा केवल एक आंदोलन नहीं था, बल्कि भारत की आत्मा को जीवित रखने का मार्ग था। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ अभियान उसी स्वदेशी भावना का पुनर्जागरण है। जब हम स्थानीय उत्पादों और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करेंगे, तब भारत सच्चे अर्थों में आत्मनिर्भर बनेगा।
प्राकृतिक खेती केवल खेती की पद्धति नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का मार्ग है। गाय, भूमि और पर्यावरण ही हमारे जीवन के तीन आधारस्तंभ हैं। प्राकृतिक खेती से भूमि की उर्वरता बढ़ेगी, जल स्तर सुधरेगा और मानव स्वास्थ्य सुरक्षित रहेगा।
विद्यार्थी अपने गांवों में जाकर माता-पिता और किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित करें, ताकि गांव आत्मनिर्भर बनें और आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो।
भारत की समृद्धि की जड़ें शहरों में नहीं, बल्कि गांवों के स्वावलंबन में निहित है। जब प्रत्येक गांव स्वसंपन्न बनेगा, तभी भारत विश्वगुरु बनेगा।
मातृदेवो भव, पितृदेवो भव, आचार्यदेवो भव, अतिथिदेवो भव, यही हमारे जीवन के चार आधार हैं।
सरदार वल्लभभाई पटेल और भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के अवसर पर उनके आदर्शों का स्मरण किया। राष्ट्र के लिए सेवा, समर्पण और त्याग ही सच्चा धर्म है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
तापी के माणेकपुर गांव में आज का अनुभव अत्यंत प्रेरक और आत्मीय रहा।
प्राकृतिक खेती कर रहे किसान के खेत का दौरा करने बाद, लौटते हुए मार्ग पर किसानों को खेत में गन्ना काटते देखा। तो वाहन रुकवाया और स्वयं खेत में उतरकर उनके साथ गन्ने की कटाई में हाथ बंटाया।
किसानों के साथ सहज संवाद करते हुए उनके अनुभव जाने और श्रमजीवी जीवन के प्रति गहरी श्रद्धा व्यक्त की। किसान केवल अन्नदाता ही नहीं, बल्कि राष्ट्र की जीवनरेखा हैं जिनके परिश्रम से देश समृद्ध होता है।
धरती से जुड़ना, प्रकृति के संग चलना और श्रम का सम्मान करना ही भारत की असली संस्कृति है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
तापी जिले की उच्छल तहसील स्थित माणेकपुर गांव में आज प्राकृतिक खेती को समर्पित एक अत्यंत प्रेरणादायक दिन रहा।
प्राकृतिक खेती कर रहे किसान श्री रतिलालभाई रेवजीभाई वसावा के खेत का दौरा कर, हल चलाया और भूमि की उर्वरता बढ़ाने के अपने अनुभव साझा किए। इस अवसर पर खेत में वृक्षारोपण भी किया।
किसानों के साथ आत्मीय संवाद किया। बैलगाड़ी चलाने का भी अवसर मिला। प्राकृतिक खेती केवल खेती की पद्धति नहीं, बल्कि प्रकृति के साथ सह-अस्तित्व का मार्ग है। गाय-आधारित खेती ही धरती की सेहत, जल संरक्षण और मानव स्वास्थ्य की रक्षा कर सकती है।
प्राकृतिक खेती के माध्यम से कम लागत में अधिक उत्पादन और स्वस्थ जीवनशैली संभव है — जो प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘आत्मनिर्भर भारत, विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करती है।
गुजरात के हजारों किसान इस आंदोलन से जुड़कर धरती माता को पुनः उपजाऊ बना रहे हैं, यह सच्चे अर्थों में भारत की कृषि क्रांति है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
तापी जिले की उच्छल तहसील स्थित माणेकपुर गांव में आज सुबह का अनुभव अत्यंत प्रेरणादायक रहा।
ग्राम्य जीवन की सादगी और आत्मीयता का अनुभव करते हुए गांव के किसान श्री रतिलालभाई रेवजीभाई वसावा के घर पहुंचकर गाय दुही। यह केवल एक परंपरा का पालन नहीं, बल्कि ‘गौसेवा’ के माध्यम से प्रकृति और जीवन के प्रति आस्था का प्रतीक है।
गाय हमारे जीवन का अभिन्न हिस्सा है। यह केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक नहीं, बल्कि भारत की कृषि और स्वास्थ्य संस्कृति की ‘मातृशक्ति’ है। गाय का दूध, मूत्र और गोबर तीनों ही मानव जीवन को निरोगी और प्रकृति को पवित्र बनाते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
तापी जिले की उच्छल तहसील के माणेकपुर गांव में आज स्नेह और आत्मीयता से भरी रात्रिसभा आयोजित की।
ग्रामवासियों के साथ सहज संवाद में प्राकृतिक कृषि, वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण, सरकारी योजनाओं का लाभ, शिक्षा और संस्कार जैसे विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
गांव के लोगों में स्वावलंबन, स्वच्छता और प्रकृति के प्रति जागरूकता देखकर प्रसन्नता हुई। ग्रामीण भारत की यही जागरूकता और संवेदनशीलता विकसित भारत की सच्ची शक्ति है।
गांव का हर व्यक्ति शिक्षित, स्वस्थ और आत्मनिर्भर बने, यही हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
उच्छल तहसील के माणेकपुर गांव में ग्रामीणों के बीच समय बिताना अत्यंत सुखद एवं प्रेरणादायक रहा।
आज श्री दलपतभाई रत्नाभाई गामित जी के घर पर परंपरागत आदिवासी भोजन का स्वाद लिया। देशी ज्वार की रोटी और चुल्हे पर बने सादे और पोषक व्यंजन केवल भोजन ही नहीं, बल्कि प्रकृति और परंपरा के साथ जुड़ने का अनुभव था। ऐसे सादे आहार में स्वास्थ्य और तंदुरुस्ती का संदेश निहित है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
तापी ज़िले की उच्छल तहसील स्थित माणेकपुर गांव की सरकारी प्राथमिक शाला के विद्यार्थियों के साथ आज सहज और आत्मीय संवाद किया।
बच्चों की जिज्ञासा, उनकी मासूमियत और सीखने की लगन देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। विद्यालय शिक्षा केवल पुस्तकीय ज्ञान तक सीमित न रहे, बल्कि विद्यार्थियों में संस्कार, संवेदना और सृजनशीलता का विकास करे, यही सच्ची शिक्षा है।
इन नन्हे विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य और सार्थक जीवन की हार्दिक शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
तापी की उच्छल तहसील के माणेकपुर गांव में ग्रामजनों, सफाईकर्मियों, सामाजिक संस्थाओं के स्वयंसेवकों और अधिकारियों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान में सहभागिता की।
स्वच्छता अभियान के बाद ग्रामवासियों के साथ आत्मीय संवाद करते हुए स्वच्छता, प्राकृतिक कृषि, वृक्षारोपण और पर्यावरण संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन दिया।
जब हमारा गांव स्वच्छ, समृद्ध और आत्मनिर्भर बनेगा, तभी देश का विकास सशक्त रूप से आगे बढ़ेगा।
ग्रामवासियों में स्वच्छता और हरियाली के प्रति जो उत्साह देखा, वह वास्तव में प्रेरणादायक है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
तापी जिले की उच्छल तहसील स्थित माणेकपुर गांव में आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करते हुए बादाम का पौधा लगाया।
प्रकृति के संरक्षण और हरित आवरण के विस्तार के लिए प्रत्येक नागरिक का यह नैतिक दायित्व है कि वह हर वर्ष कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसका पालन-पोषण करे। एक पौधा केवल हरियाली नहीं, बल्कि भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ पर्यावरण और जीवन का संबल है।
#ekpedmaakenaam -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजभवन, गांधीनगर में आज गुजरात सरकार के मुख्य सचिव श्री मनोज कुमार दास जी ने सौहार्दपूर्ण भेंट की।
मुख्य सचिव के रूप में पदभार ग्रहण करने पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके नेतृत्व में गुजरात की विकास यात्रा और अधिक गतिशील और जनोन्मुखी बनेगी।
हमारा उद्देश्य यही होना चाहिए कि शासन की प्रत्येक प्रक्रिया अधिक सरल, सहज और नागरिकों के हित में प्रभावी बने। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की प्रेरणा से “एक पेड़ मां के नाम” तथा प्राकृतिक कृषि जैसे जनकल्याणकारी अभियानों से जनजागृति और व्यापक जनसहभागिता बढ़े, यही सच्ची सेवा है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वडोदरा जिले के वांकानेर गाँव का दौरा
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
अहमदाबाद में प्राकृतिक चिकित्सा दिवस पर्व का शुभारम्भ करते हुए मुझे अत्यन्त आनंद और संतोष का अनुभव हुआ। साबरमती रिवरफ्रंट पर 685 लोगों द्वारा सामूहिक वृक्षासन, फेस-मड पैक और धूप स्नान की जो प्रेरणादायक भागीदारी थी, यहह स्वास्थ्य और प्रकृति से जुड़ने का सशक्त संदेश है और इसे IEA एवं एशिया बुक ऑफ रेकॉर्ड्स में स्थान मिलना गर्व की बात है।
हमारे जीवन का आधार प्रकृति है। स्वास्थ और आनंद पाने के लिए हमें फिर से प्रकृति के नियमों को अपनाना होगा। रसायन रहित आहार, प्राकृतिक कृषि तथा प्रतिदिन योग और प्राणायाम को जीवन का अंग बनाना अनिवार्य है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के मार्गदर्शन में आयुष मंत्रालय एवं राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन जैसे कार्यक्रम इस दिशा में देश को दृढ़ता दे रहे हैं।
मैं आयोजकों, योग साधकों, विद्यार्थियों और सभी सहभागी भाइयों-बहनों को हृदय से धन्यवाद देता हूं।
आइए, हम सब मिलकर प्रकृति और स्वास्थ्य के इस अमूल्य संबंध को आत्मसात कर एक स्वस्थ, स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करें। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
एकता नगर में आयोजित भारत पर्व 2025 के आठवें दिन रंग, संगीत और संस्कृति का अद्भुत संगम देखने को मिला।
ओडिशा, महाराष्ट्र, गुजरात और पश्चिम बंगाल के लोकनृत्यों ने भारत की विविधता में एकता का जीवंत चित्र प्रस्तुत किया। यह अनुभव भावनाओं से भरा और गर्व से ओतप्रोत था।
कार्यक्रम में ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू खंभमपती जी, लेडी गवर्नर श्रीमती खंभमपती जी, ओडिशा विधानसभा की अध्यक्षा श्रीमती सुरमा पाधी जी, महाराष्ट्र विधान परिषद के अध्यक्ष प्रो. राम शिंदे जी, राज्यमंत्री श्री ईश्वरसिंह पटेल जी और ओडिशा के कैबिनेट मंत्री श्री सूर्यवंशी सूरज जी उपस्थित रहे।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सरदार वल्लभभाई पटेल जी की विश्व की सबसे विशाल प्रतिमा ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ का निर्माण कर सच्ची श्रद्धांजलि दी है। सरदार साहब ने 562 रियासतों को जोड़कर जिस अखंड भारत की नींव रखी थी, आज उसी भावना को ‘भारत पर्व’ और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ जैसे पर्व सशक्त बना रहे हैं।
यह आयोजन हमारे देश की विभिन्न भाषाओं, संस्कृतियों और परंपराओं के बीच एकता के अमर सूत्र को और भी दृढ़ करता है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वडोदरा जिले के वांकानेर गांव में प्राकृतिक खेती कर रहे प्रगतिशील किसान श्री धर्मेशभाई पटेल के प्राकृतिक कृषि मॉडल फार्म पर गाय दुहने का अवसर मिला।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
एकता नगर में आयोजित ‘एकता प्रकाश पर्व’ का अवलोकन किया, जहां रंगीन प्रकाश और संगीत के बीच भारतीय संस्कृति की झिलमिलाती झांकी ने मन को भावविभोर कर दिया।
-
Acharya Devvrat
@ADevvrat
एकता नगर में आज ‘भारत दर्शन’ थीम पवेलियन का अवलोकन किया।
यह पवेलियन सचमुच भारत की एकता में विविधता का अद्भुत प्रतीक है, जहां एक ही छत के नीचे देश के सभी राज्यों की संस्कृति, परंपरा, लोककला, हस्तशिल्प और विकास यात्रा का जीवंत दर्शन होता है।
प्रत्येक राज्य के पवेलियन का भ्रमण कर वहां प्रदर्शित कला, हस्तकला और जनजीवन की झलकियों को देखा। यह अनुभव भारत की आत्मा को और गहराई से समझने का अवसर बना।
गुजरात पर्यटन विभाग द्वारा स्थापित फूड और हेंडिक्राफ्ट स्टॉल्स ने स्थानीय परंपराओं और स्वाद का सुंदर परिचय कराया।
भारत पर्व की यह अद्भुत पहल प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” के संकल्प को साकार करती है, जो देश के हर नागरिक में गर्व, एकता और आत्मीयता की भावना को प्रबल बनाती है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भारत पर्व 2025 के अवसर पर आज एकता नगर स्थित स्टैच्यू ऑफ यूनिटी भ्रमण का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राष्ट्र की एकता, दृढ़ता और अखंडता के प्रतीक लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल को नमन किया। इस भव्य प्रतिमा के दर्शन कर गर्व और प्रेरणा की अनुभूति हुई।
सरदार साहब के जीवन, संघर्ष और समर्पण को दर्शाती प्रदर्शनी कक्ष की झलकियां अद्भुत और प्रेरक हैं, जो हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्योति प्रज्वलित करती हैं।
स्टैच्यू ऑफ यूनिटी आज केवल एक स्मारक नहीं, बल्कि एक भारत श्रेष्ठ भारत के स्वप्न का सजीव प्रतीक है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
एकता नगर स्थित वामन वृक्ष वाटिका, बोंसाई गार्डन का आज अवलोकन किया।
प्रकृति की सूक्ष्मताओं में छिपी शान्ति और संतुलन का अनुभव यहां हर कदम पर मिलता है। आज विभिन्न प्रजातियों के बोंसाई वृक्षों को निहारा और उनके संरक्षण के लिये समर्पित टीम के परिश्रम की हृदय से प्रशंसा की। विशेष रूप से लगभग 45 वर्ष पुराने फाईकस रेटुसा (गूलर) बोंसाई को देखकर हृदय प्रफुल्लित हुआ। यह प्राकृतिक संरक्षण का जीवंत प्रमाण है।
हम सबका दायित्व है कि प्रकृति का संरक्षण करें। छोटे-छोटे प्रयत्न भी भविष्य की पीढ़ियों के लिये बड़ा उपहार बनते हैं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
एकता नगर में ओडिशा के राज्यपाल श्री डॉ. हरि बाबू कंभमपति जी का भावपूर्ण स्वागत किया।
सरदार वल्लभभाई पटेल और भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर “एक भारत श्रेष्ठ भारत” अभियान के अंतर्गत आयोजित भारत पर्व समारोह में शामिल होने गुजरात पधारे ओडिशा के राज्यपाल डॉ. हरि बाबू कंभमपति जी का एकता नगर सर्किट हाउस में हार्दिक स्वागत किया। लेडी गवर्नर श्रीमती जयश्री कंभमपति जी का भी स्नेहपूर्वक अभिनंदन किया। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वडोदरा में महाराजा सयाजीराव विश्वविद्यालय के 74वें दीक्षांत समारोह में शामिल होकर दीक्षांत संबोधन करने का सौभाग्य मिला।
इस अवसर पर कुल 354 स्वर्ण पदक प्रदान किए गए जिनमें 163 छात्राएं और 66 छात्र शामिल हैं।
यह देखकर अत्यंत प्रसन्नता हुई कि शिक्षा के क्षेत्र में बेटियां निरंतर नई ऊँचाइयां छू रही हैं।
“दीक्षांत समारोह केवल उत्सव नहीं, बल्कि आत्ममंथन का अवसर है कि विकसित और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में हम क्या योगदान दे सकते हैं।”
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत आज शिक्षा, नवाचार और आत्मनिर्भरता की दिशा में विश्व में नई पहचान बना रहा है। ऐसे में युवाओं की भूमिका समाज और राष्ट्र निर्माण की आधारशिला के रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
युवाओं से आग्रह है कि वह अपने अर्जित ज्ञान को समाज की सेवा और मानव कल्याण के कार्यों में लगाएं। यही सच्चा शिक्षित नागरिक होने का प्रतीक है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वडोदरा के वांकानेर गांव में आज रात्रिसभा आयोजित कर ग्रामवासियों के साथ आत्मीय संवाद किया।
गांव के विकास, शिक्षा, स्वच्छता, प्राकृतिक खेती और गौसंवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श हुआ।
इस तरह की रात्रि सभाएं वास्तव में समाज और शासन के बीच संवाद और सहयोग का सेतु बनती हैं।
ग्रामवासियों की जागरूकता और एकता ही विकसित भारत के निर्माण की सच्ची नींव है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वडोदरा के वांकानेर गांव में आज अनुसूचित जाति परिवार के घर आत्मीयता से रात्रि भोजन का आनंद लिया।
ग्राम्य जीवन की सादगी, आत्मीयता और अपनापन हृदय को गहराई से स्पर्श करता है।
यह केवल भोजन नहीं, बल्कि मानवता, समानता और संवेदनशीलता का संगम था।
गांव के इस परिवार के साथ समय बिताते हुए यह अनुभव और भी दृढ़ हुआ कि भारत की आत्मा वास्तव में गांवों में बसती है।
सामाजिक समरसता, परस्पर प्रेम और एकता ही राष्ट्र की सच्ची शक्ति है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वडोदरा के वांकानेर गांव में प्राकृतिक खेती कर रहे प्रगतिशील किसान श्री धर्मेशभाई पटेल के प्राकृतिक कृषि मॉडल फार्म का आज दौरा किया।
देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती की प्रक्रिया का अवलोकन किया, इस मॉडल फार्म को देखकर मन प्रसन्न हुआ। इस फार्म पर गाय दुहने का अवसर भी मिला।
प्राकृतिक खेती न केवल भूमि की उर्वरता और पर्यावरण के संरक्षण का माध्यम है, बल्कि किसानों के आर्थिक सशक्तिकरण का भी सशक्त उपाय है।
देशी गाय वास्तव में हमारी संस्कृति, स्वास्थ्य और कृषि परंपरा की आधारशिला है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा प्रेरित राष्ट्रव्यापी प्राकृतिक कृषि मिशन किसानों के जीवन में नया आत्मविश्वास और समृद्धि ला रहा है।
#naturalfarming #sustainableagriculture -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वडोदरा के वांकानेर गांव में आज ग्रामजनों के साथ मिलकर स्वच्छता अभियान चलाया।
गांव की गलियों और सार्वजनिक स्थलों पर स्वच्छता का संदेश देते हुए सभी ने एकजुट होकर श्रमदान किया।
यह केवल सफाई का कार्य नहीं, बल्कि मानवता, अनुशासन और जिम्मेदारी का संकल्प है।
ग्रामवासियों से आग्रह किया कि स्वच्छता को केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जीवन शैली बनाएं।
स्वच्छ भारत, स्वस्थ भारत - यही प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का संकल्प है और हम सभी का कर्तव्य भी।
#swachhbharat #cleanvillage #swachhatahiseva -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वडोदरा जिले की वांकानेर ग्राम पंचायत कार्यालय प्रांगण में आज वृक्षारोपण किया।
वृक्ष न केवल पर्यावरण के रक्षक हैं, बल्कि जीवन के संवाहक भी हैं। हर लगाया गया पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरित आशीर्वाद है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान से प्रेरित होकर, यह वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति कृतज्ञता का भी प्रतीक है।
आइए, हम सब मिलकर अधिक से अधिक वृक्ष लगाएँ और हरित, स्वच्छ और स्वस्थ भारत के संकल्प को साकार करें।
#ekpedmaakenaam -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वडोदरा जिले के वांकानेर गांव स्थित पी. एम. श्री प्राथमिक शाला के नन्हे-मुन्ने बच्चों के साथ आज आत्मीय और आनंददायक संवाद हुआ।
बच्चों की मासूमियत, जिज्ञासा और ऊर्जा देखकर मन प्रसन्न हुआ। राष्ट्र का भविष्य इन्हीं नन्हे दीपों में बसता है।
बच्चों को शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन और स्वदेशी जीवन मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी।
बच्चों की उज्ज्वल मुस्कान और सीखने की उत्सुकता ही हमारे समाज की सच्ची पूंजी है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
वडोदरा जिले के वांकानेर में आज “प्रकृति की शरण में: प्राकृतिक खेती पर परिसंवाद” कार्यक्रम में किसानों के साथ प्राकृतिक खेती, भूमि संरक्षण, गौसंवर्धन और मानव स्वास्थ्य जैसे अत्यंत महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया।
रासायनिक खेती ने न केवल धरती को बंजर बनाया है, बल्कि मानव स्वास्थ्य पर भी भयावह प्रभाव डाला है। गुजरात प्रदेश कैंसर सोसायटी के अनुसार, आज राज्य में प्रतिदिन लगभग 790 नए कैंसर रोगी सामने आ रहे हैं, यह आंकड़ा बेहद चिंताजनक है।
धरती, जल और पर्यावरण को बचाने का एकमात्र उपाय है - देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती।
यह खेती केवल पर्यावरण के लिए ही नहीं, बल्कि किसानों की आर्थिक समृद्धि और समाज के स्वास्थ्य के लिए भी वरदान है।
मैंने किसानों से आग्रह किया कि रासायनिक खेती से मुक्त होकर प्राकृतिक खेती अपनाएं, क्योंकि यही वह मार्ग है जो आत्मनिर्भर भारत और सुदृढ़ राष्ट्र की नींव रखेगा।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देशभर में चल रहे राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के माध्यम से यह जनांदोलन नई गति प्राप्त कर रहा है।
प्राकृतिक खेती अपनाना केवल खेती नहीं, यह धरती मां और अपने आराध्य की सच्ची पूजा है।
#naturalfarming #gaubasedfarming #aatmanirbharbharat #swasthbharat -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
आज अहमदाबाद में आयोजित ‘गौ आधारित प्राकृतिक खेती’ मार्गदर्शन शिविर में सहभागिता का अवसर मिला।
कार्यक्रम में किसानों, जनप्रतिनिधियों और नागरिकों के साथ प्राकृतिक खेती, गौसंवर्धन और स्वस्थ जीवन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक संवाद हुआ।
रासायनिक खाद और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से भूमि की उर्वरता कम हो रही है और खाद्य पदार्थों में ‘धीमा जहर’ घुलता जा रहा है, जो मानव स्वास्थ्य के लिए घातक है। ऐसी स्थिति में देशी गाय आधारित प्राकृतिक खेती ही मिट्टी, जल और पर्यावरण के संरक्षण का एकमात्र विकल्प है।
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में देशभर में राष्ट्रीय प्राकृतिक कृषि मिशन के माध्यम से किसानों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। गुजरात में भी राज्य सरकार प्राकृतिक कृषि को जनआंदोलन के रूप में आगे बढ़ा रही है।
सभी से आग्रह है कि मांग होगी तो आपूर्ति अपने आप बनेगी, इसलिए सभी लोग स्वास्थ्यप्रद प्राकृतिक उत्पादों को अपनाएं, ताकि हमारे किसान सशक्त हों और समाज स्वस्थ बने। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजभवन, गांधीनगर में आज गुजरात के वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री अर्जुनभाई मोढवाडिया जी ने सौजन्य भेंट की।
वन संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और जलवायु परिवर्तन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की प्रेरणा से चल रहे “एक पेड़ मां के नाम” अभियान जैसे प्रयास समाज में प्रकृति के प्रति संवेदना और जिम्मेदारी का भाव जगाने वाले हैं।
प्राकृतिक खेती के माध्यम से भूमि, जल और पर्यावरण के संरक्षण को सशक्त बनाने की दिशा में मिलकर कार्य करने की आवश्यकता पर भी विचार हुआ।
आने वाली पीढ़ियों के लिए हरित और स्वस्थ पर्यावरण का निर्माण ही सच्ची सेवा है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
डीजीपी (सीआईडी - क्राइम एवं रेलवेज़) श्री के.एल.एन. राव जी ने आज राजभवन, गांधीनगर में सौजन्य भेंट की।
राज्य में कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और रेल सुरक्षा से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
श्री राव की जनसेवा के प्रति समर्पण भावना और उनके कार्य के प्रति प्रतिबद्धता सराहनीय है।
उन्हें आगे भी इसी ऊर्जा और निष्ठा के साथ समाज एवं राज्य की सेवा करते रहने के लिए शुभकामनाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नई दिल्ली के रोहिणी स्थित स्वर्ण जयंती पार्क में ‘मानव सेवा राष्ट्र निर्माण : आर्य समाज के 150 वर्ष’ विषय पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 में शामिल होकर अत्यंत आनंद और गर्व का अनुभव हुआ।
इस पावन अवसर पर मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी जी के साथ उपस्थित होकर आर्य समाज की 150 वर्षों की प्रेरणादायी यात्रा को नमन किया।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने कहा कि आर्य समाज ने सदैव समाज को नई दिशा दी है। सामाजिक कुरीतियों को दूर करने में आर्य समाज की भूमिका अतुलनीय रही है। स्वामी दयानंद सरस्वती जी की शिक्षा आज भी प्रासंगिक है, क्योंकि मानवमात्र को समान मानकर ही एक विकसित राष्ट्र की नींव रखी जा सकती है।
आर्य समाज की यह 150 वर्ष की यात्रा केवल एक संस्था का इतिहास नहीं, बल्कि भारत के सामाजिक पुनर्जागरण और आत्मनिर्भरता के संकल्प का प्रतीक है।
आइए, हम सब मिलकर सत्य, स्वावलंबन और स्वदेशी के मार्ग पर चलते हुए महर्षि दयानंद सरस्वती जी के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्रनिर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
टीम इंडिया को हार्दिक बधाई!
नवी मुंबई के डी.वाई. पाटिल स्टेडियम में आयोजित आईसीसी महिला क्रिकेट विश्वकप 2025 के फाइनल मुकाबले में शानदार विजय के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक शुभकामनाएं!
आपका यह ऐतिहासिक प्रदर्शन हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का क्षण है। आपने देश का नाम विश्वपटल पर फिर से स्वर्ण अक्षरों में अंकित किया है।
#teamindia #womensworldcup2025 #iccwomenscricket #womensworldcup2025 -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
हरियाणा दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
समृद्ध परंपरा, पराक्रम और प्रगतिशीलता की भूमि हरियाणा के स्थापना दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह ऐतिहासिक धरती हमारे अन्नदाताओं के परिश्रम, वीर जवानों के पराक्रम और युवाओं की ऊर्जा से देश के लिए प्रेरणा रही है।
हरियाणा निरंतर विकास, सौहार्द और समृद्धि की नई ऊंचाइयों को छुए,गुजरात और महाराष्ट्र के राज्यपाल के तौर पर मेरी यही मंगलकामना है।
@GovernorofGuj @maha_governor @RajBhavanHry @NayabSainiBJP -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
नई दिल्ली में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन 2025 में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा दिए गए ओजस्वी विचारों ने सभी को नई ऊर्जा और प्रेरणा से भर दिया।
प्रधानमंत्री जी ने कहा “नई दिल्ली में अंतर्राष्ट्रीय आर्य महासम्मेलन में आर्य समाज की दिव्य-भव्य परंपरा और विरासत का साक्षी बनकर एक नई ऊर्जा और प्रेरणा से भर गया।”
उन्होंने आर्य समाज की 150वीं वर्षगांठ और महर्षि दयानंद सरस्वती जी की 200वीं जयंती के अवसर पर विशेष सिक्के जारी कर महर्षि दयानंद जी के तुलनीय योगदान को नमन किया।
प्रधानमंत्री जी ने आर्य समाज की समाज सुधारक परंपरा, नारीशक्ति के उत्थान और शिक्षा, समानता एवं आत्मनिर्भरता के संदेश को रेखांकित करते हुए कहा कि महर्षि दयानंद सरस्वती जी ने गुलामी के युग में भारत की राष्ट्रीय चेतना को जागृत किया। उन्होंने छुआछूत, भेदभाव और अशिक्षा जैसी जंजीरों को तोड़कर समाज को जागरूकता के पथ पर अग्रसर किया।
आज हमारी नारीशक्ति जिस प्रकार नेतृत्व की भूमिका निभा रही है, वह भारत के उज्जवल भविष्य और स्वामी दयानंद जी के स्वप्नों के साकार होने का प्रमाण है।
आर्य समाज की इस 150वीं वर्षगांठ पर प्रधानमंत्री जी का यह संबोधन भारतीय संस्कृति, वैदिक मूल्यों और राष्ट्रनिर्माण के आदर्शों को नई दिशा देने वाला रहा। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
भारत समुद्री सप्ताह 2025 : भारत की समुद्री शक्ति की नई दिशा!
मुंबई में भारत समुद्री सप्ताह 2025 के अंतर्गत आयोजित “Maritime Leaders Conclave” में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वैश्विक समुद्री नेतृत्व को संबोधित किया।
इस अवसर पर प्रधानमंत्री जी ने कहा कि भारत का समुद्री क्षेत्र तेजी और ऊर्जा के साथ आगे बढ़ रहा है। बंदरगाहों की क्षमता और जहाज निर्माण के क्षेत्र में भारत नये इतिहास रच रहा है।
प्रधानमंत्री जी ने कहा कि भारत ने एक सदी पुराने औपनिवेशिक कानूनों को बदलकर 21वीं सदी के अनुरूप आधुनिक और भविष्य-केंद्रित समुद्री कानून बनाए हैं। आज हमारे बंदरगाह विकसित देशों से भी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह आत्मनिर्भर भारत की गति का प्रतीक है।
कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फडणवीस जी, केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल जी, श्री शांतनु ठाकुर जी, श्री कीर्तिवर्धन सिंह जी, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जी और अजित पवार जी सहित अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे।
समुद्री क्षेत्र में यह ‘अमृत मनन’ भारत को विश्व की अग्रणी समुद्री शक्तियों में स्थान दिलाने की दिशा में एक और मजबूत कदम है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
राजभवन, मुंबई में कृषि अर्थशास्त्री प्रो. डॉ. परशराम पाटिल जी से शुभेच्छाभेंट हुई।
इस अवसर पर डॉ. पाटिल जी ने महाराष्ट्र की प्राकृतिक खेती नीति तथा प्रस्तावित “महाराष्ट्र प्राकृतिक खेती एवं संसाधन विज्ञान विश्वविद्यालय” के संबंध में विस्तार से प्रस्तुति दी।
प्राकृतिक खेती के प्रसार के लिए महाराष्ट्र द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। यह पहल किसानों को आत्मनिर्भर और पर्यावरण के प्रति संवेदनशील बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। -
Acharya Devvrat
@ADevvrat
सरदार पटेल युनिवर्सिटी के 67वें दीक्षांत समारोह में विभिन्न विद्याशाखाओं के 16,218 विद्यार्थियों को स्नातक और अनु-स्नातक की डिग्री तथा 100 तेजस्वी विद्यार्थियों को शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए स्वर्ण पदक अर्पित किए। डिग्रीधारकों को करियर का उच्चतम शिखर प्राप्त करने की शुभकामनाएं।
-
Sardar Patel University
@spunivgujarat
श्री आचार्य देवव्रत जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! आपका जीवन सदैव आर्य समाज के सिद्धांतों और देश सेवा के लिए प्रेरणा देता रहे। आप दीर्घायु हों और राष्ट्र कल्याण में अपना योगदान देते रहें।
#acharyadevvrat #rajyapaal #spu #spu2025 #spuinfo #vvnagar
Acharya Devvrat
@ADevvrat
जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद। आपका स्नेह और आशीर्वाद मेरे जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपके जीवन में भी सदा खुशियां और सफलता बनी रहे। आपका प्रेम और आशीर्वाद यूं ही मिलता रहे, यही मेरी कामना है।
धन्यवाद!
-आचार्य देवव्रत























































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































