चुनाव के समय गौमाता के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार को संकट के समय बेजुबान पशुओं की सुध लेने की फुर्सत क्यों नहीं है ?
@BhajanlalBjp
गायों के नाम पर वोट मांगने और गौमाता के संरक्षण के बड़े-बड़े दावे करने वाली भाजपा सरकार के शासन में आज राजस्थान के सीमावर्ती रामसर क्षेत्र में गायें चारे और पानी के अभाव में दर-दर भटकने को मजबूर हैं। यह स्थिति न केवल बाड़मेर बल्कि प्रदेश के कई जिलों में है |
अकाल और सूखे की मार झेल रहे पशुपालकों के सामने पशुधन को बचाने का संकट खड़ा है। समाचार पत्रों में लगातार खबरें प्रकाशित होने के बावजूद सरकार की ओर से पर्याप्त चारा-पानी की व्यवस्था नहीं होना कई सवाल खड़े करता है।
सवाल यह है कि चुनाव के समय गौमाता के नाम पर राजनीति करने वाली भाजपा सरकार को संकट के समय बेजुबान पशुओं की सुध लेने की फुर्सत क्यों नहीं है?
सरकार तत्काल काल प्रभावित इलाकों में पशु शिविर शुरू करे, पर्याप्त चारे और पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करे तथा पशुपालकों को राहत प्रदान करे।
@BhajanlalBjp @RajCMO @RajGovOfficial @rpbreakingnews







































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































