14 नवंबर, चाचा नेहरू को समर्पित #जौलजीबी का अंतर्राष्ट्रीय मेला, जिसमें नेपाल और उत्तराखंड के लोग उत्साहपूर्वक भाग लेने आते हैं और उस उत्साह का सम्मान करने के लिए मुख्यमंत्रीगण जौलजीबी जाते रहे हैं। इस बार भी गए।
मुख्यमंत्री जी, मुख्य अतिथि थे, केंद्रीय राज्य मंत्री विशिष्ट अतिथि थे और सभा की अध्यक्षता श्री हरीश धामी, स्थानीय विधायक कर रहे थे। श्री धामी ने गुलदस्ता और शॉल ओढ़ाकर, दोनों अभ्यागतों का स्वागत किया और एक सौहार्दपूर्ण वातावरण में चीजें आगे बढ़ रही थी।
वहां जो कुछ हुआ, उसमें दोनों तरफ कमियां रही। प्रशासन और भाजपा की तरफ भी कमी रही। उन्हें चाहिए था कि चाहे दो मिनट का ही समय देते, समारोह के अध्यक्ष को बोलने तो देते। वह स्थानीय विधायक हैं, उनको बोलने देते, उनसे कहते कोई ज्ञापन है तो ज्ञापन दे दीजिए। किसी प्रशासनिक अधिकारी की ड्यूटी लगा देते कि उनकी बात सुन करके मेरे पास भेजें और मैं उनकी कही बातों पर विचार करूंगा और स्थानीय जनता का भी, क्योंकि जनता वहां दोनों पक्षों की बात सुनना चाहती थी। इसीलिए माननीय मुख्यमंत्री के सभा स्थल से जाने के बाद भी जनता वहीं बैठी रही। इसका अर्थ है कि जो कुछ हुआ, उसको जनता का समर्थन प्राप्त नहीं था।
हां, हरीश धामी जी को भी कुछ सीमा तक गुस्से को नियंत्रित करना चाहिए था। यदि वह गुस्सा नहीं दिखाते, तो भी अच्छा नहीं था क्योंकि जनप्रतिनिधि का ही नहीं, जनता का भी अपमान हुआ था। गुस्सा स्वाभाविक परिणति थी, मगर थोड़ा शब्दों के चयन में गुस्से में भी नेता को हमेशा नियंत्रण रखना पड़ता है।
खैर, ये सब बातें हो गईं।
अब सीमांत क्षेत्र के सामाजिक सौहार्द के हित में है कि मुख्यमंत्री स्थानीय विधायक को कहीं आमंत्रित करें और चाय पर उनकी जो मांगें हैं, उन मांगों को अपनी स्वीकृति प्रदान करें और भाजपा को भी—शायद दोनों तरफ से पुलिस में रिपोर्ट दर्ज हुई हैं—वह रिपोर्टें वापस लेनी चाहिये और हरीश को भी चाहिए कि जब मुख्यमंत्री बुलाएं, तो एक सौहार्द का गुलदस्ता लेकर के फिर पहुंचो उनके पास।
मुझे उम्मीद है कि लोग मेरी इस पोस्ट का संज्ञान लेंगे।
#jauljibimela #socialharmony #uttarakhand #politicalcourtesy #harishrawat #pithoragarh
Harish Rawat
Harish Singh Rawat (born 27 April 1948) is an Indian politician who served as the Chief Minister of Uttarakhand from 2014 to 2017. A five-time Member of Parliament, Rawat is a senior leader of the Indian National Congress party. As a member of 15th Lok Sabha, Rawat served as Union Minister of Water Resources in the cabinet of Prime Minister Manmohan Singh from 2012 to 2014. He also worked as Minister of State at the Ministry of Parliamentary Affairs, Ministry of Agriculture, Ministry of Food Processing Industries (2011–2012) and Ministry of Labour and Employment (2009–2011). More on Wikipedia
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
छठ की छुट्टी देश के एक बड़े हिस्से के लोगों की भावना का सम्मान है, जो सूर्य देव की आराधना करते हैं, आज यह एक राष्ट्रीय महापर्व है छठ। इसकी पहले से छुट्टी की परंपरा हमारी सरकार ने डाली थी। इस वर्ष रविवार आ रहा है, मगर यह छठ के सम्मान में है। उन लोगों के सम्मान में है जो इस महापर्व को उत्साहपूर्वक मनाते हैं।
"मेरा मुख्यमंत्री जी से आग्रह है कि आज के स्थान पर कल छठ का अवकाश घोषित करें।"
#chhathpuja #chhathmahaparv #respectchhath #publicsentiment #festivaloffaith #holidayforchhath #uttarakhand -
Harish Rawat reposted
Supriya Shrinate
@SupriyaShrinate
मुझे गुजराती खाना बहुत पसंद है
लेकिन दाल चावल के बिना मेरा काम नहीं चलता
शादी से लेकर आजतक हमारे यहाँ रोज़ अरहर की दाल बनती है
@SoniaGandhi जीThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
किसी ने तो उसके साथ बलात्कार किया। आज हमारे समाज में ऐसी घटनाएँ हो रही हैं जो दिल हिला देती हैं। दिल्ली में अनामीका जो हमारी इसी धरती की बेटी थी। कितनी अरमानों के साथ नजबगढ़ क्षेत्र में अपने परिवार के लिए कुछ अर्जित करने के लिए नौकरी करती थी, वो सामूहिक बलात्कार का शिकार हुई और निर्भया की तरीके से ही निर्मम तरीके से उसको मार डाला गया, उसके हत्यारे भी तकनीकी आधार पर बरी हो गए।
रोज समाचार आ रहे हैं। कल भी हल्द्वानी से समाचार आया है कि #abvp के कुछ लड़कों ने एक बच्ची को जो घूमने निकली थी, उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया। आखिर हमारा समाज किस ओर जा रहा है?
एक ओर हमनारी समानता और स्वतंत्रता की बात करते हैं, उसके अधिकारों की बात करते हैं और दूसरी तरफ हर पल- हर मोड़ पर उसके लिए, उसकी अस्मिता के लिए, उसकी स्वतंत्रता के लिए खतरा पैदा करते हैं।
भगवन समाज को शक्ति दो, हमको शक्ति दो। मेरा ये मौन व्रत मेरी उन बेटियों को जिनमें अंकिता भंडारी भी सम्मिलित है, उनको समर्पित है। ॐ नमः शिवाय।
#womensafety #justiceforwomen #justiceforankita #justicefornirbhaya #stopviolenceagainstwomen #womenempowerment #uttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
बच्चों के प्रति उनके अपार स्नेह और प्रेम के कारण यह दिन बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है। आइए, उनके सपनों के अनुरूप एक शिक्षित, सशक्त और प्रगतिशील भारत के निर्माण का संकल्प लें।
समस्त देशवासियों एवं बच्चों को बाल दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#पंडितजवाहरलालनेहरू #बालदिवस #childrensday #jawaharlalnehru #chachanehru #bharatratna -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
दिनांक-14 नवंबर, 2026 का भ्रमण कार्यक्रम......
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
नन्ही परी... बहुत छोटी बालिका के साथ दरिंदगीपूर्ण बलात्कार होता है और उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी जाती है। हत्यारा पकड़ा जाता है। ट्रायल कोर्ट से भी उसको फाँसी की सज़ा होती है। हाईकोर्ट भी फाँसी की सज़ा को मेंटेन करता है और माननीय सुप्रीम कोर्ट से वह बरी हो जाता है।
अब प्रश्न यह है कि नन्ही परी का आखिर हत्यारा है कौन? वह बलात्कारी दरिंदा है कौन?
लोगों की स्मृति में आज भी वह हत्याकांड ताज़ा है। जब आंदोलन हुआ, लोगों ने आवाज़ उठाई, तो सरकार ने रिव्यू पिटीशन डालने की बात कही। लेकिन रिव्यू पिटीशन का भी कोई नतीजा आता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। इससे पहले किरण नेगी वाले मामले में भी, जिसे कोर्ट ने अनामिका कहा। बलात्कार होता है, सामूहिक बलात्कार होता है, निर्मम बलात्कार होता है। निर्भया कांड से ज़्यादा वीभत्स तरीके से किरण की हत्या कर दी जाती है। हत्यारे पकड़े जाते हैं, उसके आस-पास उनकी लोकेशन ट्रेस होती है। साक्ष्य जुटते हैं और उसमें भी ट्रायल कोर्ट से भी और माननीय हाईकोर्ट से भी उनको फाँसी की सज़ा होती है। लेकिन माननीय सुप्रीम कोर्ट से वह छूट जाते हैं। रिव्यू पिटीशन भी रद्द हो जाती है, क्योंकि जिस बेंच से वह बरी हुए थे, उस बेंच की अध्यक्षता माननीय यू. ललित तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश कर रहे थे।
वहाँ भी प्रश्न वही खड़ा है कि आखिर कोई तो होगा किरण के साथ वीभत्स बलात्कार करने वाला और उसकी हत्या करने वाला? तो ये ऐसे मामले हैं, जिन मामलों में पूरा तंत्र और मैं तंत्र क्यों कहूँ, पूरी व्यवस्था कठघरे में खड़ी हो जाती है।
नन्ही परी को न्याय मिले, इस आकांक्षा को लेकर मैं कल दिनांक-14 नवम्बर, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से 11:30 बजे तक अपने आवास में 1 घंटे का मौन व्रत रखूँगा।
#nanhiparikonyaydo #justicefornanhipari #justiceforkirannegi #uttarakhand #womensafety #justicefordaughters -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
नन्ही परी... बहुत छोटी बालिका के साथ दरिंदगीपूर्ण बलात्कार होता है और उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी जाती है। हत्यारा पकड़ा जाता है। ट्रायल कोर्ट से भी उसको फाँसी की सज़ा होती है। हाईकोर्ट भी फाँसी की सज़ा को मेंटेन करता है और माननीय सुप्रीम कोर्ट से वह बरी हो जाता है।
अब प्रश्न यह है कि नन्ही परी का आखिर हत्यारा है कौन? वह बलात्कारी दरिंदा है कौन?
लोगों की स्मृति में आज भी वह हत्याकांड ताज़ा है। जब आंदोलन हुआ, लोगों ने आवाज़ उठाई, तो सरकार ने रिव्यू पिटीशन डालने की बात कही। लेकिन रिव्यू पिटीशन का भी कोई नतीजा आता हुआ दिखाई नहीं दे रहा है। इससे पहले किरण नेगी वाले मामले में भी, जिसे कोर्ट ने अनामिका कहा। बलात्कार होता है, सामूहिक बलात्कार होता है, निर्मम बलात्कार होता है। निर्भया कांड से ज़्यादा वीभत्स तरीके से किरण की हत्या कर दी जाती है। हत्यारे पकड़े जाते हैं, उसके आस-पास उनकी लोकेशन ट्रेस होती है। साक्ष्य जुटते हैं और उसमें भी ट्रायल कोर्ट से भी और माननीय हाईकोर्ट से भी उनको फाँसी की सज़ा होती है। लेकिन माननीय सुप्रीम कोर्ट से वह छूट जाते हैं। रिव्यू पिटीशन भी रद्द हो जाती है, क्योंकि जिस बेंच से वह बरी हुए थे, उस बेंच की अध्यक्षता माननीय यू. ललित तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश कर रहे थे।
वहाँ भी प्रश्न वही खड़ा है कि आखिर कोई तो होगा किरण के साथ वीभत्स बलात्कार करने वाला और उसकी हत्या करने वाला? तो ये ऐसे मामले हैं, जिन मामलों में पूरा तंत्र और मैं तंत्र क्यों कहूँ, पूरी व्यवस्था कठघरे में खड़ी हो जाती है।
नन्ही परी को न्याय मिले, इस आकांक्षा को लेकर मैं कल दिनांक-14 नवम्बर, 2026 को प्रातः 10:30 बजे से 11:30 बजे तक अपने आवास में 1 घंटे का मौन व्रत रखूँगा।
#nanhiparikonyaydo #justicefornanhipari #justiceforkirannegi #uttarakhand #womensafety #justicefordaughters -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैं अब एक वृद्ध होता हुआ वृक्ष हूँ, जो आज नहीं तो कल सूख जाएगा। लेकिन मुझे चिंता उत्तराखंड के भावी स्वरूप को लेकर है। क्या हम उसी रास्ते पर चलना चाहेंगे जिस रास्ते पर हम उत्तर प्रदेश के हिस्से के रूप में चल रहे थे या हम एक हिमालयी मॉडल स्टेट के रूप में आगे बढ़ेंगे?
हमारी सरकार ने 2014-15, 16 व 17 में संसद की परिकल्पना के अनुरूप राज्य की नीति और कार्यक्रमों का श्रीगणेश किया। सत्ता परिवर्तन के बाद हमारी सारी पहलें, जिन्हें मैं 'उत्तराखंडियत' कहता हूँ, उन्हें भुला दिया गया, डंप कर दिया गया या उनके नाम और स्वरूप बदल दिए गए।
संसद ने हमारी कल्पना एक हिमालयी राज्य के रूप में की थी और उसी को लक्ष्य बनाकर यह राज्य अस्तित्व में आया। जब आप लीक से हटकर कुछ कदम उठाते हैं, उसके लिए आपको अपेक्षित साहस के साथ-साथ जनसमर्थन भी जुटाना आवश्यक है। इस राज्य में शीघ्र ही चुनाव होने जा रहे हैं। कुछ राजनीतिक दल अपने भावी संकल्पों में उत्तराखंडियत को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक संकल्पों को अपने घोषणा पत्र में स्थान दें।
जनता-जनार्दन से मेरी आशा और मेरी प्रार्थना है कि उत्तराखंडियत आपका झंडा है, इस झंडे को झुकने न दें। मैंने इस सोच के साथ काम करने वाले कुछ लोगों को चिन्हित किया है। मेरी भगवान बद्रीनाथ व भगवान केदारनाथ जी से प्रार्थना है कि इस सोच के लोग, नौजवान अवश्य चुनाव जीतें और उत्तराखंड की वास्तविक संकल्पना को पूर्ण करने के लिए प्रयत्नशील रहें।
“उत्तराखंडियत केवल एक विचार नहीं, हमारे राज्य की मूल पहचान और भविष्य की संकल्पना है!” ⛰️✊:
#उत्तराखंडियत #himalayanmodelstate #uttarakhand #mission2027 #हमाराउत्तराखंड #उत्तराखंडकाभविष्य -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
थत्यूड़ (टिहरी) जाते समय सुवाखोली (मसूरी) एवं रौंतों की वैली में दोस्तों के साथ चाय पर आत्मीय चर्चा। ☕
जनसंपर्क की यात्रा में अपनों का प्यार और अपनापन ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। ✊❤️
#publicconnect #teawithfriends #uttarakhand #mussoorie #tehrigarhwal #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हरिद्वार और खानपुर के विकास का ब्लूप्रिंट विधानसभा के पटल पर रखने की मेरी इच्छा है। 🏛️📋✊
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैं, 210 करोड़ के भ्रष्टाचार के खुलासे, श्रीमती रेखा आर्या और श्री गिरधारी लाल साहू की विभिन्न संपत्तियां जो धीरे-धीरे प्रकाश में आ रही हैं, उनसे जुड़े हुए सवालों को उत्तराखंड की माननीय जनता और महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की कर्मभूमि (बौड़ा रौ, कैड़ा रौ घाटी) के लोगों के विवेक पर छोड़ता हूँ और मैं इसे राजनीतिक दलों के विवेक के ऊपर भी छोड़ता हूँ।
क्योंकि यह प्रश्न या प्रसंग इस बात से भी जुड़ा हुआ है कि भ्रष्टाचार, सार्वजनिक जीवन में शुचिता के मानकों और भ्रष्टाचार के प्रति हमारा दृष्टिकोण क्या है? हम आगे आने वाले 5 साल में किस दिशा की ओर राज्य को लेकर के जाएंगे? या फिर इसी तरीके से 210 करोड़ की संपत्तियां अर्जित होंगी या कुछ जनता की संपत्ति में भी वृद्धि होगी?
कुछ बिंदु राजनीतिक व्यक्ति और दल, दोनों के लिए हमारे विवेक की परीक्षा लेते हैं। उत्तराखंड में भी सभी राजनीतिक दलों सहित प्रबुद्ध जनमानस की भी परीक्षा है कि वे इस परीक्षा में कैसा आचरण करते हैं!
आमजन, जिसके लिए आज दो वक्त की रोटी, अपने बेटे की फीस और स्वास्थ्य पर आ रहे खर्च को निभाना करीब-करीब असंभव होता जा रहा है, वह टकटकी लगाए हुए इस बिंदु पर हमारे आचरण का मूल्यांकन कर रहा है और करेगा।
#corruptionexposed #210crorequestion #accountability #uttarakhand #mission2027 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जनता का प्यार और अपनापन ही सबसे बड़ी ताकत है। ❤️✊
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अल्मोड़ा जिले के भिकियासैंण ब्लॉक में ब्लॉक प्रमुख की कुर्सी लगभग आठ-दस महीनों से खाली पड़ी है।
पंचायतें, जहाँ चुनाव नहीं हुए थे, उनके चुनाव भी हो गए हैं— क्षेत्र पंचायतों के। मगर ब्लॉक प्रमुख का चुनाव करवाने से सरकार घबरा रही है। शायद आसन्न हार से डरे हुए हैं।
मगर आसन्न हार से डरे हुए हैं। ब्लॉक से विकास की राह गाँव तक पहुँचती है और आप उस विकास की राह के ध्वजवाहक - ब्लॉक प्रमुख का चुनाव नहीं करवा रहे हैं। भिकियासैंण ब्लॉक को ब्लॉक प्रमुख से वंचित कर रख रहे हैं। सत्ता में बैठे हुए लोगों को यह समझना चाहिए कि जनता इन सब बातों को समझती है और समय आने पर इसका माकूल जवाब देगी।
#bhikiyasain #almora #blockpramukh #panchayatiraj #uttarakhand #congress #publicvoice -
Harish Rawat reposted
Sonia Gandhi
@SoniaGandhi
Food has always had a special place in my story. It was while looking for a good meal that I met Rajiv, and fell in love.
Years later, India came to me the same way, one meal at a time. At first the variety amazed me and the spice scared me. Now dal chawal is the taste of home, and I can't go a day without it.This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भुवन भास्कर सूर्य देव की आराधना का पर्व छठ आज से प्रारंभ हो गया है। मुझे बेहद खुशी है कि 2015 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार छठ पूजा के अवसर पर सरकारी अवकाश घोषित करने का निर्णय ले सकी।
उत्तराखंड में यह महापर्व अत्यधिक उत्साह के साथ मनाया जाता है।
मैं इस पर्व के शुभारंभ के अवसर पर सभी भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई देता हूँ। आइए, हम सब मिलकर इस महापर्व को मनाएँ। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
महंगाई पहले ही सबको रुला रही थी। अब तो लगता है कि महाभारत में एक कथानक है कि द्रोणाचार्य अपने पुत्र अश्वत्थामा को दूध देने की स्थिति में नहीं थे, तो चावल पीसकर सफेद-सफेद घोल बनाकर उसे दूध पिलाते थे।
अब लगता है कि हर मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग के परिवारों को भी यही स्थिति अपनानी पड़ेगी। बच्चों को दूध पिलाना अब भारी हो गया है। दूध पर फिर चार रुपये बढ़ा दिए गए हैं।
महंगाई—दूध, सब्जी, दाल—आखिर कुछ चीजें तो सामान्य लोगों के लिए छोड़ दो, जिनके दाम नियंत्रण में हों। सरकार का ध्यान महंगाई को नियंत्रित करने में नहीं है, बल्कि सरकार अपनी क्षमता इस बात में खर्च कर रही है कि किस तरीके से बड़े-बड़े धनाढ्य लोगों को और धनवान बनाया जाए।
#inflation #pricehike #risinginflation #middleclass #commonpeople -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
दिनांक – 13 नवंबर 2026 का भ्रमण कार्यक्रम
🕧 दोपहर 12:30 बजे – जौनपुर की लोक संस्कृति, क्रीड़ा एवं विकास महोत्सव में प्रतिभाग।
📍 थत्यूड़, जौनपुर ब्लॉक मुख्यालय
☕ सायं 4:00 बजे – मसूरी के दोस्तों से भेंट एवं चाय पर वार्ता।
📍 होटल ब्रेंटवुड, मसूरी
🕗 रात्रि 8:00 बजे – श्री आशीष चौहान जी के गृह प्रवेश कार्यक्रम में प्रतिभाग एवं महासू देवता चिन्ह के दर्शनार्थ।
📍 धर्मावाला, देहरादून -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“210 करोड़ का सवाल है, जवाब तो देना होगा!” 🔥⚖️✊
मेरे पास 210 करोड़ ही नहीं, और भी कई जानकारियाँ हैं। #सरकार में हमारे भी सूत्र हैं।
मेरे बागेश्वर-पिथौरागढ़ दौरे के बाद भाजपा में बौखलाहट है और उनके मंत्री द्वारा मेरे सम्मान में जोड़े गए विशेषणों और उपाधियों से विशेष रूप से स्पष्ट हो जाता है। मैंने जीवन में व्यक्तिगत तौर पर कभी किसी की आलोचना नहीं की। मगर मंत्री एक संवैधानिक संस्था होता है। 210 करोड़ रुपये कोई सामान्य राशि नहीं है। मैं समझता हूं, उत्तराखंड के किसी भी राजनेता के पास यदि 40-50 करोड़ से अधिक की संपति है तो लोगों को सवाल करने का हक बनेगा। यहां तो 210 करोड़ की संपत्ति है और इस बात को और कोई नहीं कह रहा है, अग्नि को साक्षी मान कर फेरे लेने वाला पति कह रहा है और पति के पास की संपत्ति का ब्योरा भी धीरे-धीरे खोजी समाचार पत्रों से आ रहा है। हल्द्वानी बरेली रोड में आलीशान फार्म हाउस और उसमें विशाल कोठी, जिसका गेस्ट हाउस मुख्यमंत्री हाउस की तुलना करता है। किस के नाम पर है? कौन है उसका मालिक है और कहां से उसको बनाने की सम्पत्ति जुटी है? ये लोगों की जिज्ञासा और चिंता का कारण होना चाहिए।
अब समाचार आ रहे हैं बरेली शाहजहांपुर रोड में कुछ टाउनशिप बन रही हैं। देहरादून में भी एक आलिशान कोठी का जिक्र आ रहा
है और पहले ही एक साप्ताहिक न्यूज पेपर हल्द्वानी और ऊधमसिंहनगर की संपत्तियों का ब्यौरा छाप चुका है। जिसका कोई प्रमाणिक कंटेडिक्शन संबंधित पक्षों की तरफ से नहीं आया है। श्री पुष्कर सिंह धामी जी के ऊपर भी सवाल उठ रहे है, उनका आज का मौन माननीय मंत्री जी के माननीय पतिदेव के इस बयान से और गहरा हो जाता है कि मैंने माननीय मुख्यमंत्री जी को इस विभाग में हो रहे भ्रष्टाचार की जानकारी दे दी थी। लूट न जाने कब तक जारी रहती, यदि बंटी और बबली में परिसंपत्ति को लेकर विवाद न उठता और जब मैं इस बात को कह रहा हूँ तो मैं इस अनुरोध के साथ कह रहा हूँ कि मेरे और मेरी परिवार की जिनमें मेरी बबलियां भी सम्मिलित हैं उनकी संपति की भी जांच कर ली जाए। पहले मेरी बबलियां खोजी जाएं और फिर उनकी संपति की जांच कर ली जाए। यू बताते चलू कि ईडी महाशय पहले ही मेरी संपत्तियों की जांच कर रहे हैं।
डेनिस शराब को लेकर में स्तिथि पहले भी स्पष्ट कर चुका हूं और आज भी मैं आग्रह करना चाहता हूं कि सरकार उचित समझे तो जिन तीन-चार महिनों में डेनिस का आतंग शराब की दुकानों में छाया है, उस कालखंड की जांच करवा लें। हाँ, मैं इस निर्णय के लिए अवश्य दोषी हूँ कि मैंने राज्य की शराब नीति को बागवानी नीति के साथ जोड़ने का दुस्साहस किया और यह आदेश किया कि कोई भी शराब निर्माता कंपनी यदि उत्तराखंड के फल, सब्जी और गन्ने का उपयोग डिस्टिलेशन में करते हैं, तो उनको मार्केट में 20 प्रतिशत बिक्री के मार्केटिंग राइट दिए जाएँगे और निश्चित तौर पर तीन महीने में 20 प्रतिशत से ज्यादा के मार्केट शेयर डेनिस को दिए गए। ज्यों ही यह तथ्य मेरे सामने आया, मैंने स्थिति को सामान्य बना दिया। मेरे नीतिगत निर्णय का ही प्रभाव था कि राज्य की दो शुगर फैक्ट्रियाँ जो बंद होने के कगार पर जा रही थीं (जिनमें लक्सर भी सम्मिलित है), वह लाभ अर्जित कर सके और उसका लाभ किसान भाइयों को मिला। उत्तराखंड की मंडी टनकपुर और कर्णप्रयाग से उस कालखंड में लोगों ने बड़ी मात्रा में सब्जियों और फलों की खरीद की। और प्रत्येक राज्य अपने राज्य के उत्पादों को आगे बढ़ाने के लिए इस प्रकार की पॉलिसी बनाता है।
गोवा की सरकार ने वर्षों-वर्षों पहले काजू फेनी बनाने का निर्णय लिया और आज उनकी काजू फेनी विदेशों तक में बिक रही है। जबकि प्रारंभ में उससे उठने वाली गंध लोगों को परेशान करती थी, लेकिन गोवा के लोग परेशान नहीं हुए और आज गोवा और मराठवाड़ा क्षेत्र के काजू उत्पादकों को उसका लाभ मिल रहा है। कर्नाटक की सरकार ने हमारी पहल का अनुसरण कर रागी बीयर तैयार की और आज बेंगलुरु के अंदर एक दर्जन से ज्यादा पब और बार रागी बीयर बेचते हैं। अरुणाचल की सरकार ने भी उस नीति का अनुसरण किया, वह भी यही काम कर रहे हैं। दुनिया के अंदर फ्रांस और रूस इस बात के उदाहरण हैं। एक ने अपने मैंगो ग्रोवर्स के लिए स्कॉच को कॉटेज इंडस्ट्री के रूप में डेवलप किया और आज दुनिया भर में उनकी स्कॉच की बोतलों को जन्मदिन और दूसरे अवसरों पर चीयर-अप करने के लिए उपयोग में लाया जाता है। रूस की वोदका, जिसको सामान्य तौर पर लोग ग्रहण नहीं कर सकते, मगर रूस ने उसको एकीकृत वाइन प्रोडक्ट के रूप में अपने देश के अंदर वर्षों-वर्षों तक संरक्षण दिया है।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मेरे पास समय कम था, मैं अच्छी नीति को आगे नहीं बढ़ा पाया। लेकिन मैं आज भी कह रहा हूँ, यदि उत्तराखंड के हॉर्टिकल्चर सेक्टर को कॉम्पिटिटिव बनाना है, तो शराब नीति के साथ जोड़ना होगा। मेरा दुर्भाग्य है कि मैं उत्तराखंड के लोगों को यह समझा नहीं पाया कि इस नीति का उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था को, यहाँ के रोजगार को और यहाँ के फल उत्पादकों को कितना लाभ मिलेगा।
स्टिंग की बात बार-बार भाजपा करती है, क्योंकि मेरे स्टिंग के सहारे ही भाजपा चुनाव वैतरणी पार करने की कई बार कोशिश कर चुकी है। अब लोग स्टिंग की हकीकत समझ गए हैं। यदि मेरे उस स्टिंग में कहीं 210 करोड़ रुपया इन्वॉल्व है, तो फिर मेरा स्थान जेल के अंदर होना चाहिए। क्योंकि मैं खुलेआम कह रहा हूँ कि मेरे पास मेरे सार्वजनिक जीवन की लंबाई-चौड़ाई के अनुपात से यदि ज्यादा प्रॉपर्टी है, तो मुझे दंडित किया जाना चाहिए।
एक हवाई व्यापारी ताजमहल या लाल किला बेचने का प्रस्ताव करता है और पैसे भी खुद लगाता है और उसको टालने के लिए यदि मैं कह देता हूँ कि 'भाई खरीद लेना, जब खरीद लोगे तो उसके बाद मेरे पास आकर के टॉप-अप (ब्याज सहित) ले जाना', तो क्या यह इतना बड़ा अपराध है कि उसके लिए हरीश रावत के 60 साल के सार्वजनिक जीवन को कटघरे में खड़ा किया जाए? और बार-बार कटघरे में खड़ा किया जाए? इस पर उत्तराखंड के लोगों को एक बार अंतिम रूप से विचार कर लेना चाहिए। यदि वह फिर भी ऐसा मानते हैं, तो फिर मैं झोला-झंपट लेकर के जहाँ स्थान मिलेगा वहाँ अपनी धूनी रमा लूँगा, 'सर्व भूमि गोपाल की' कहकर विदा हो लूँगा। मगर मैं बार-बार एक राजनीतिक दल और राजनीतिक लोगों से यह नहीं सुनना चाहता कि वह स्टिंग-स्टिंग कहकर... , यदि उस स्टिंग में कुछ था तो 10 साल तक तुम सरकार चला रहे थे या घुइयाँ छिल रहे थे? या केवल माल बना रहे थे?
क्यों नहीं स्टिंग के अपराधी को आपने दंड दिलवाया, कानून के कटघरे में खड़ा किया? क्या इतनी अक्षम सरकार थी आपकी? भाजपा के लोगों अपनी अक्षमता का और प्रदर्शन मत करो। यदि जख्म छेड़ोगे, तो मेरे पास भी बहुत कुछ जानकारियाँ हैं। मेरे पास 210 करोड़ ही नहीं, और भी कई जानकारियाँ हैं। #सरकार में हमारे भी सूत्र हैं।
भाजपा के दोस्तों, यदि ज्यादा मुझसे छेड़छाड़ करोगे, तो अभी तो केवल बागेश्वर-पिथौरागढ़ के दौरे पर गया हूँ। मुझे और जगहों की भी सड़कें और डेस्टिनेशन मालूम हैं, मैं वहाँ के दौरों पर भी जा सकता हूँ। अभी तो केवल 210 करोड़ की बात कही है और भी कुछ बातें हैं, #जिनको उठाने में मैं परहेज या गुरेज नहीं करूँगा।
मुझे तू-तू, मैं-मैं में शामिल मत करो, मैंने 210 करोड़ को लेकर के जो कुछ कहा है, वह एक दर्द है। यदि भ्रष्टाचार इतना गहराई तक पहुँच गया है कि एक छोटे से सार्वजनिक जीवन में व्यक्ति 210 करोड़ रुपये की संपत्ति अर्जित कर सकता है, तो फिर बिना किसी अन्य नोन (Known) व्यवसाय के, तो फिर यह एक चिंता का विषय है।
#harishrawat #uttarakhand #bjp #210crore #corruption #uttarakhandpolitics #mission2027 -
Harish Rawat reposted
ANI UP/Uttarakhand
@ANINewsUP
Senior Congress leader and former Chief Minister Harish Rawat shared a post on social media stating that he will not be a candidate for the Chief Minister's post in the upcoming state assembly elections. In his post, he said that rumours are simply being spread regarding him and the CM position.
"Speculation regarding my participation in the race for the Chief Minister’s post is entirely baseless; our party has many capable and qualified individuals for this role, " reads his post -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भाई-बहन के प्रेम, स्नेह और विश्वास के अटूट बंधन के प्रतीक पावन पर्व भाई दूज की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से कामना है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशियां लेकर आए। 🙏
#भाईदूज #bhaidooj #bhaidooj2026 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जिस समय देश के गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी मेरा नाम लेकर चुनौती दे रहे थे कि बताओ क्या विकास के काम किए?
मैं उम्मीद कर रहा था कि सभा स्थल पर मौजूद तीन विधायकों में से किसी का ज़मीर जगेगा और वह अमित शाह जी से कहेंगे कि हाँ, कांग्रेस सरकार ने जिस समय हरीश रावत मुख्यमंत्री थे, मेरे क्षेत्र में अमुक-अमुक-अमुक, अमुक काम करवाए।
👉रायपुर क्षेत्र में मैं दावे के साथ कह सकता हूँ कि दो-ढाई साल हमारे साथ विधायक रहते जितने काम उस समय के विधायक ने करवाए और दस साल अब उनको भाजपा के विधायक के रूप में हो रहे हैं, वो कोई बहुत महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने क्षेत्र की नहीं बता सकते हैं जिसको भाजपा की सरकार ने वहाँ किया हो। स्टेडियम से लेकर पुल-पुलिया, सड़कों का निर्माण, डिग्री कॉलेज, हॉस्पिटल आदि, मैं किन-किन बातों का उल्लेख करूँ?
👉धर्मपुर क्षेत्र के विधायक को यदि 2014-15, 16 में रहे कांग्रेस विधायक, चाहे आज कहीं भी हों, यदि चुनौती देंगे तो मैं पूरे विश्वास के साथ कह रहा हूँ कि दस साल में भाजपा के कार्यकाल में माननीय विधायक जितने बोर्ड विकास के नहीं लगा पाए, उससे ढाई गुना ज़्यादा बोर्ड आज उनकी पार्टी में विद्यमान उस समय के कांग्रेस विधायक के कार्यकाल के निकल जाएँगे।
👉मसूरी में तो स्थिति और स्पष्ट है। श्रीमती गोदावरी थापली जी एक कांग्रेस कार्यकत्री थी, उनके और पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, मल साहब आदि के कहने पर जितने काम हमने मसूरी में करवाए—मैं मालसी जू की बात नहीं कर रहा हूँ, मैं और भी जो काम यहाँ से लेकर के मसूरी तक हमने करवाए—वर्तमान विधायक दस साल सत्ता में रहने के बावजूद भी उनको छू नहीं पाए हैं। यदि कुछ उद्घाटन इत्यादि कर भी रहे हैं, तो जो हमारे समय में स्वीकृत कार्य थे, जिनका कार्य हम शुरू करवा करके गए थे, उन्हीं का उद्घाटन इत्यादि कर रहे हैं और यह कहानी पूरे राज्य भर की है।
मुझे उम्मीद है कि कुछ विधायकों, पूर्व विधायकों और विधानसभा में प्रत्याशी रहे लोगों का ज़मीर जगेगा और वो आदरणीय अमित शाह जी को अवश्य जवाब देंगे और कहेंगे कि आप और कोई राजनीतिक बात कहिए, मगर विकास के विषय में आपको कांग्रेस के मुख्यमंत्री रहे हरीश रावत को चुनौती नहीं देनी चाहिए। यदि आप चुनौती दे रहे हैं, तो विकास के आंकड़ों के सामने आप टिक नहीं पाएंगे।
मेरे कुछ उत्साही सहयोगियों ने विज्ञापन के रूप में, फिर मुझे बाध्य किया कि फ़ेसबुक पोस्ट के रूप में मैं डालूँ। ChatGPT की मदद से भी लोगों ने विकास संबंधी कार्यों की बड़ी जानकारियाँ इकट्ठा की हैं, जिन पर एक पुस्तक लिखी जा सकती है।
भाजपा सत्ताधीश है, अमित शाह जी सत्ताधीश हैं, मगर सत्य तो सत्य है ना! विकास और जनकल्याण के मामलों में भाजपा की सरकारें, कांग्रेस की सरकारों के सामने कहीं भी नहीं टिकती हैं।
मैंने निश्चय किया है कि मैं हर तीसरे दिन वर्ष 2015 से 2017 तक तत्कालीन कांग्रेस सरकार द्वारा लिए गए निर्णयों और किए गए कार्यों का छोटा-छोटा विवरण आप सबसे साझा करूंगा।
#harishrawat #development #uttarakhand #congress #mission2027 #truthwillprevail #जनसेवा -
Harish Rawat reposted
ANI_HindiNews
@AHindinews
#watch | देहरादून, उत्तराखंड | पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "ये मेरा नैतिक कर्तव्य है। मैं इस राज्य का पूर्व मुख्यमंत्री रहा हूं। एक पक्ष बहुत ही पीड़ित है। उनके बहुत काम लिया जा रहा है और दिया कुछ नहीं जा रहा है। निरंतर वे लोग आवाज उठा रहे हैं और उनके संघर्ष की आवाज को सुना नहीं जा रहा है। मैं यही कहने आया हूं कि '9,000 में दम नहीं, 19,000 से कम नहीं'। आज की महंगाई में कैसे काम चलेगा? मैं सरकार से कहना चाहता हूं कि आप इन्हें बुलाएं और वेतन बढ़ाने का आश्वासन दें नहीं तो गांव-गांव में ये नारा गूंजेगा..."
ANI_HindiNews
@AHindinews
#watch | देहरादून, उत्तराखंड | पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने गांधी पार्क में वेतन बढ़ाने समेत अन्य मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रही आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को अपना समर्थन दिया।
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान श्रीकृष्ण की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनी रहे।
#happygovardhanpuja🪔
#happydiwali #गोवर्धन_पूजा #शुभ_दीपावली 🪔🪔 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
दिनांक – 10 नवंबर, 2026 का भ्रमण कार्यक्रम .....👇👇
समय – प्रातः 11:30 बजे
👉मोहब्बेवाला, निकट सेल टैक्स कार्यालय, देहरादून में निरंतर हो रही सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति एवं इस गंभीर समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित हवन कार्यक्रम में प्रतिभाग।
📍 मोहब्बेवाला, जिला देहरादून
समय – दोपहर 13:30 बजे
👉गांधी पार्क में अपनी मांगों को लेकर आंदोलनरत आंगनबाड़ी बहनों के आंदोलन को समर्थन एवं उनसे संवाद
📍 गांधी पार्क, देहरादून
#dehradun #uttarakhand #tourprogramme -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"उत्तराखंड स्थापना दिवस" के पावन अवसर पर शहीद स्मारक पहुँचकर उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों एवं आंदोलनकारियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। दीप प्रज्वलित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उत्तराखंड राज्य निर्माण के लिए उनके संघर्ष और बलिदान को सदैव स्मरण रखा जाएगा। 🙏
“शहीदों के सपनों का उत्तराखंड बनाना ही उनके बलिदान का सच्चा सम्मान है।”
📍 शहीद स्मारक, देहरादून
#uttarakhandsthapnadiwas #uttarakhandandolan #uttarakhandiyat #jaiuttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
किसान को गन्ने का उचित खरीद मूल्य ₹500 से ₹525 प्रति कुंतल मिलना चाहिए। उतना ही महत्वपूर्ण है कि किसान पर जो बिजली के बिलों का बकाया है, आप यदि उसको माफ नहीं कर सकते हैं, तो कम से कम सरचार्ज तो माफ करिए।
किसान की खाल निकल गई है। इधर बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने गन्ने के अलावा जो दूसरी फसलें थीं उनको बर्बाद कर दिया। पानी के भराव ने गन्ने में कई तरीके की बीमारियां पैदा कर दीं। किसान की माली हालत को देखते हुए सरचार्ज की माफी, जो दंडात्मक वसूलियां हैं उनको रोकना, बहुत आवश्यक है। बल्कि किसानों के साथ-साथ छोटे उद्यमियों के पर भी जो सरचार्ज है, उसको माफ करना आवश्यक है।
मैं अपने फेसबुक, एक्स (ट्विटर) एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े सभी साथियों से प्रार्थना करना चाहता हूं कि यदि मेरा यह सुझाव आपको पसंद आ रहा हो, तो कृपया इसे अपना समर्थन अवश्य दें।
#farmersrights #farmerswelfare #sugarcanefarmers #sugarcaneprice #electricitybillrelief #surchargewaiver #farmersvoice #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज उत्तराखंड के लिए गौरव और ऐतिहासिक उपलब्धि का महान दिवस है। उत्तराखंड की लोकतांत्रिक क्रांति ने नए और छोटे राज्यों के निर्माण का रास्ता प्रशस्त किया। आज उस ऐतिहासिक उपलब्धि और संघर्ष को स्मरण करने का दिन है।
इस शुभ अवसर पर समस्त उत्तराखंडवासियों को "राज्य स्थापना दिवस" की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
#uttarakhandsthapanadiwas #राज्य_स्थापना_दिवस #uttarakhand #उत्तराखंड -
Harish Rawat reposted
Sonia Gandhi
@SoniaGandhi
There’s bound to be some tamasha when this book comes out. After all, others have spent decades telling my “story”, now it’s my turn.
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Sonia Gandhi
@SoniaGandhi
A long time ago Rajiv and I realised that there was no point in trying to keep up with all that had been written about us. But, as I say in the book, there came a time when I felt that I should tell my own story.
Read my interview: www.thehindu.com/news/national/sonia-gandhis-belonging-a-… -
Harish Rawat reposted
Sonia Gandhi
@SoniaGandhi
For years I kept these memories to myself. Some were too painful to speak of, others too precious. In Belonging, I have finally written them down.
My conversation with @guardian ↓
www.theguardian.com/world/2026/nov/07/sonia-gandhi-recall…
www.theguardian.com/world/2026/nov/07/interview-sonia-gan… -
Harish Rawat reposted
Sonia Gandhi
@SoniaGandhi
Revisiting my early memories of celebrating Diwali - the traditions, the festivities and the little moments that made it so special 🪔✨
Wishing everyone a Happy DiwaliThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Sonia Gandhi
@SoniaGandhi
This is not a political book, it’s a personal one.
Much has been written about my family, but rarely with real insight into who they were, their motivations, their struggles, their very human flaws. I wanted to portray them honestly, as people I knew and loved.
I write in the Hindu about how Belonging came to be. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आदरणीय शाह जी, आरोपों के प्रमाण दीजिए, मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
#amitshah #uttarakhand #congress #politicalchallenge #truthwillprevail #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🪔 दीपों का प्रकाश हर घर में सुख, समृद्धि और खुशहाली लाए। हर चेहरे पर मुस्कान और हर दिल में उम्मीदों का उजाला हो। ✨
आइए, प्रेम, सद्भाव और भाईचारे के दीप जलाएं। आप सभी को दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
संकल्प हो — हर घर रोशन, हर जीवन खुशहाल! 🪔🪔
#शुभदीपावली 🪔 #happydiwali🪔 #uttarakhandiyat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
2027 में कांग्रेस सरकार बनने पर जनता को जमीन का मालिकाना हक दिलाने का संकल्प पूरा करेंगे।
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को छोटी दीपावली के पावन पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। दीपों का यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए।
शुभ छोटी दीपावली! 🪔🙏 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आदरणीय अमित शाह जी ने आज राजनीतिक चकल्लस के अलावा एक गंभीर सवाल मुझसे पूछा कि कोई ऐसा काम बताइए जो उल्लेख करने के काबिल हो?
माननीय शाह जी, उत्तराखंड दैवीय आपदा से गंभीर रूप से टूट-फूट, हर प्रकार के संचार के भंग होने, अर्थव्यवस्था चौपट होने आदि से ग्रस्त हो गया था। यह हमारी सरकार थी जिसने सवा साल में उत्तराखंड को आपदा से उभारा, अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाए। चारधाम यात्राएं जो आपके वहां विराजमान मुख्यमंत्री, तत्कालीन मुख्यमंत्री बंद करवा कर के गए थे, उन्हें पुनः संचालित किया और श्री केदारनाथ में अभूतपूर्व सुरक्षा और पुनर्निर्माण के काम किए। यह हमारी बनाई हुई गुफाएं थीं जहां आपके माननीय प्रधानमंत्री को आकर के तप करने का सौभाग्य मिला। हमारी ही सरकार ने 32,000 से ज्यादा लोगों को राजकीय सेवाओं में स्थायी नौकरियां दी और 10,000 से ज्यादा लोगों को अस्थायी रूप से अस्थायी नौकरियों पर लगाया। जिस रिकॉर्ड को छूने में आपकी सरकारें अभी हांफ रही हैं, मगर 10 साल में आधे तक भी नहीं पहुंच पा रही है। यह हमारी सरकार थी जिसने उत्तराखंड के उत्पादों, व्यंजनों, वस्त्र-आभूषणों, शिल्प हस्तकला और लोककला को आगे बढ़ाया और आज हमारी प्रारंभ की गई पहलों का नतीजा है कि लाखों उत्तराखंडवासी, उत्तराखंड के भाई-बहन उनका प्रत्यक्ष और उनका प्रत्यक्ष लाभ उठा रहे हैं। हमने नकारात्मक विकास दर को सुधार कर 14% वार्षिक विकास दर और बेरोजगारी की वृद्धि दर को डेढ़ प्रतिशत से भी नीचे लाए। रेवेन्यू में हम कर्नाटक के बाद दूसरे नंबर पर रहे। हमारे कार्यकाल में कोई उद्योग उत्तराखंड से भागा नहीं, आज लग नहीं रहे हैं, उद्योग भाग रहे हैं। हमने देश के अंदर सबसे सस्ती दर पर स्वस्थ विद्युत बिजली लोगों को प्रदान की। आज उत्तराखंड 1 लाख करोड़ से ज्यादा के कर्ज में दबा हुआ है। हमने केवल हमने 3 साल में आपदा के बावजूद केवल ₹7,000 करोड़ बाजार से कर्ज लिया।
यदि माननीय शाह जी यदि और बताने लगूंगा तो हमारी उपलब्धियों की फेहरिस्त बहुत लंबी है और आज ठीक उसके उल्टा हो रहा है।
#amitshah #harishrawat #uttarakhand #uttarakhanddevelopment #congress #mission2027
@AmitShah @INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज धनतेरस व दीपावली की मिठाई की मिठास के मध्य संघर्षपूर्ण संकल्प के प्रतीक, हमारे देश के भविष्य श्री @RahulGandhi जी से भेंट कर उन्हें अभूतपूर्व सफल रैली एवं धनतेरस, दीपावली समेत सभी त्योहारों की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
📍नई दिल्ली
#dhanteras #deepawali #rahulgandhi #congress #sangharshaursankalp #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जुम्मे की छुट्टी या किसी भी घोटाले का प्रमाण दे दीजिए, मैं राजनीति छोड़ दूंगा।
थैंक्यू, आदरणीय अमित शाह जी। आपने अपने संबोधन में मुझको संदर्भित कर कुछ झूठ बोले। मैं इसे झूठ इसलिए कह रहा हूँ, केवल इसलिए नहीं कि जो आपने कहा उसमें कोई तथ्य नहीं है, बल्कि इसलिए भी कह रहा हूँ कि जो आपकी बात सामने सुन रहे थे, उन लोगों ने भी आपके झूठ की ताली बजाकर समर्थन नहीं किया। इसका स्पष्ट अर्थ है कि आपकी पार्टी के लोग भी यह मानकर चल रहे हैं। बल्कि आपकी पार्टी के लोगों ने भी यह माना कि जो कुछ आदरणीय अमित शाह जी कह रहे हैं वह झूठ है और उसका जनमानस पर यही असर है।
आपने कहा कि सचिवालय कमीशन का अड्डा बन गया। आज तो बिल्कुल जो भी सचिवालय में जा रहा है, उसका काम सेवा-भाव से हो रहा है। आपके मंत्री भी सेवा-भाव से ही काम कर रहे हैं, इसीलिए एक मंत्री के पति ने कहा है कि उनके पास 210 करोड़ रुपए की संपत्ति है और स्वयं पति ने कहा कि जब मेरे पास आई थी तो उस समय केवल साड़ी और चप्पल इनके पास थे, बाकी कुछ नहीं। एक मंत्री के ऊपर आय से अधिक संपत्ति का मामला हाईकोर्ट में आया और हाईकोर्ट ने सीबीआई की जाँच बिठाने का आदेश कर दिया, जिसकी अनुमति आपकी सरकार नहीं दे रही है।
यदि घोटालों की चर्चा करने लगूँगा, तो भाजपा के तो हर कार्यालय में घोटाला है। मैं चुनौती देकर कह रहा हूं आदरणीय अमित शाह जी, माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार, आप इनमें से एक घोटाले को सिद्ध कर दीजिए, कोई प्रमाण दे दीजिए। यहाँ तक कि जुम्मे की छुट्टी का भी आप प्रमाण दे दीजिए, मैं राजनीति छोड़ दूंगा और राज्य और देश के लोगों से माफ़ी माँगूँगा। आप एक भी कोई प्रमाण दें। बाकी रहा शराब, स्टिंग और स्टिंग, तो आदरणीय अमित शाह जी, यह आपने और आपके लोगों ने करवाया है। सबको मालूम है कि श्री कैलाश विजय वर्गीय जो आज मध्य प्रदेश में मंत्री हैं, उनको यही काम सौंपा है और उनके सानिध्य में ही ये सारे स्टिंग ऑपरेशन हुए हैं। आप और आपकी सरकार स्टिंग-बाज़ रखते हैं अपने पास। शायद आपकी व्यवस्था चलाने के लिए जन-कल्याणकारी नीतियाँ काफ़ी नहीं होती हैं, इसलिए आदरणीय अमित शाह जी, आप स्टिंग-बाज़ों का सहारा लेते हैं, तो स्टिंग-बाज़ भी आपको मुबारक, स्टिंग-बाज़ी भी आपको मुबारक और यह झूठ भी आपको मुबारक।
#amitshah #harishrawat #uttarakhand #congress #politicalstatement -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🪔✨"धनतेरस" के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
भगवान धन्वंतरि और माँ लक्ष्मी से प्रार्थना है कि यह पावन पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाली लेकर आए। हर घर में सुख-शांति और समृद्धि का वास हो।
।।ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः।। 🙏
#happydhanteras #dhanteras2026 #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज प्रदेश कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल के साथ माननीय राज्यपाल महोदय, उत्तराखंड से मुलाकात कर प्रदेश के जनहित से जुड़े विभिन्न ज्वलंत मुद्दों, जनसमस्याओं एवं महत्वपूर्ण विषयों से उन्हें अवगत कराया तथा इनके समाधान हेतु ज्ञापन सौंपा।
📍 राजभवन, देहरादून
#congress #uttarakhand #publicinterest #janhit #uttarakhandcongress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
210 करोड़ की संपत्ति, वह भी 5-7 वर्षों के अंदर अर्जित करना अपने आप में आश्चर्यजनक है और शायद इतनी तेजी से एलन मस्क, अदानी और अंबानी की ही संपत्ति बढ़ती होगी। जिस अनुपात में भाजपा की नेत्री मंत्री की संपत्ति बढ़ी है और ये खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि उनके पति देव ने किया है। उन्होंने बहुत सही कहा कि उनकी कथनी और करनी में कोई अंतर नहीं है। हमारी सरकार पर दबाव बना रहे थे, दबाव नहीं बना, तो भाजपा में गच्छम-गच्छम हो गए। अब वहां हैं जितना कह रहे थे, उतना कर रहे हैं और कमा रहे हैं। बंटी-बबली की इस जोड़ी ने उत्तराखंड को कितना लूटा, इसका आकलन तो भविष्य में होगा ही।
भाजपा के लोग मेरे खिलाफ स्टिंग-स्टिंग की राजनीति करते हैं। मैं उन्हें चुनौती देकर के कहना चाहता हूं कि वह सिद्ध करें कि स्टिंग में कोई लेन-देन हुआ है। एक व्यक्ति पत्रकार का बाना पहनकर मेरी सरकार को बचाने के दावे कर रहा था। जब पैसे की बात आई तो मैंने साफ-साफ कह दिया कि मेरे पास कुछ भी नहीं है। वह व्यक्ति खुद ही मेरा सगा बनकर पैसे देने की बात करने लगा। यदि कोई व्यक्ति ताजमहल या चांदनी चौक खरीद कर देने की बात कर रहा है, तो मैंने कह दिया कि जब खरीद लोगे तब मेरे पास आना और ब्याज सहित लौटा दूंगा। मुझे मालूम था कि इसकी हैसियत न ताजमहल खरीदने की है, न चांदनी चौक खरीदने की। ऐसे में ब्याज सहित पैसा वापस करने का सवाल ही कहां से आएगा? पत्रकार के बाने का सम्मान करते हुए मैंने कुछ कड़वी बातें कहने के बजाय मैंने उन्हें मीठी-मीठी गोलियां दी और मुझे खुशी है कि अब राज्य के सत्तारूढ़ दल के पास उन गोलियों के अलावा मेरे खिलाफ कहने को भाजपा और उनके नेताओं के पास कुछ भी नहीं है।
प्रश्न है 210 करोड़ रुपये आये कहां से? यदि बबली के पास 210 करोड़ की संपत्ति है तो बबली को कठपुतली की तरह नचाने वाले बंटी के पास कितनी लूट की संपत्ति होगी! आखिर यह सब संपत्तियां आई कहां से? कोई इनकी मिल, कारखाने, कहीं कोई खेती या कोई इंटरप्राइजेज था या यह सब मध्यान्ह भोजन, आंगनवाड़ी और दूसरे समूह में की गई भर्ती और खिलाड़ियों के हिस्से की कितनी लूट हुई है?
लोग स्तब्ध हैं। अच्छा है, बबली खूब चीं-चीं कर रही है और बंटी माल लेकर चंपत है, जबकि भाजपा चौराहे पर नंगी हो रही है।
#bjpexposed #uttarakhandpolitics #corruption #harishrawat #truthwillprevail #uttarakhandcongress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
राज्य के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री @tsrawatbjp जी के बड़े भाई श्री बृजमोहन सिंह रावत जी का अकस्मात निधन हो गया। वो रूग्ण थे, चिकित्सा भी चली, लेकिन उनको बचाया नहीं जा सका।
मैं, श्री त्रिवेंद्र सिंह जी और उनके कुटुंबीजनों के इस दुःख में उनके साथ भागीदार हूं और परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि बृजमोहन सिंह जी को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं त्रिवेंद्र परिवार को इस महान दुःख को सहने की क्षमता दे।
।। ॐ शांति, शांति।। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🪔✨ दीपों का उजाला, हर जीवन में खुशियों और समृद्धि का उजाला बने। 🪔🪔
माननीय विधायक, हरिद्वार ग्रामीण श्रीमती @AnupamaRawatUK जी द्वारा आयोजित "दीपावली मिलन समारोह" में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों एवं उपस्थित साथियों को 🪔 #दीपावली की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर क्षेत्र की सम्मानित मातृशक्ति एवं बुजुर्गों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनका स्नेह एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।
अपनों के बीच बिताए गए ये आत्मीय पल, स्नेह और अपनत्व की अनुभूति हमेशा मन को ऊर्जा और संबल प्रदान करती है। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और खुशियों का प्रकाश बना रहे, यही मंगलकामना है।
इस दौरान टिहरी विस्थापित क्षेत्र के भाई-बहन, माननीय पूर्व मंत्री श्री शूरवीर सिंह सजवाण जी, पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह नेगी जी, लोकसभा प्रत्याशी श्री वीरेंद्र सिंह रावत जी, जिला अध्यक्ष बालेश्वर जी, कांग्रेस की वरिष्ठ नेता श्रीमती संतोष चौहान जी, कांग्रेस नेता महावीर सिंह रावत जी, श्री विक्रम खारोला जी, श्रीमती ग्रेसी कश्यप जी, कांग्रेस की वरिष्ठ नजन एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
जनता का विश्वास, अपनों का साथ और जनसेवा का संकल्प ही हमारी असली पूंजी है।✊✊
www.facebook.com/share/p/19jQNAdZpX/
📍 सामुदायिक भवन, टिहरी डोब नगर, पथरी, जिला हरिद्वार।
#deepawalimilan #harishrawat #anupamarawat #haridwar #congressforuttarakhand #jansampark -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
यह घटनाएं बहुत दुर्भाग्यजनक हैं, जो बातें सामने आती हैं, उनके विषय में संबंधित लोग ही कह सकते हैं।
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
न्याय मिलने की आशा टूटते ही #ankitabhandari के माता-पिता अभी कुछ देर पहले राजघाट पर मौन व्रत पर बैठे। उनके साथ एक बहुत संघर्षरत महिला सुश्री योगिता भयाना और मुमताज पटेल जो हमारे नेता स्वर्गीय श्री अहमद पटेल जी की बेटी हैं, वो भी धरने पर बैठे और मौन साध करके बैठे। दिल्ली पुलिस ने उनको बलपूर्वक उठाया, उनको बलपूर्वक उठाने का जो वीडियो है, वो चिंताजनक है।
ज्ञात हुआ है कि वो बेहोश हैं पुलिस की गाड़ी में और उनको कहीं हॉस्पिटल नहीं ले जाया जा रहा है।
अंकिता के माता-पिता भावनात्मक रूप से पूरी तरीके से टूटे हुए व्यक्ति हैं। न्याय की गुहार लगाते-लगाते गांधी बाबा के दरबार में पहुंचे, सत्ता ने वहां से भी उनको बलपूर्वक उठा लिया।
मैं आप सबके संज्ञानार्थ वो वीडियो आपसे साझा कर रहा हूँ कि किस प्रकार से दिल्ली पुलिस अंकिता के माता-पिता को उठाकर के ले जा रही है।
#justiceforankita #justicedelayedisjusticedenied #uttarakhand #rajghat #standwithankita #delhipolice #justiceforherThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊ उत्तराखंड की संपदा बचाने की जंग जारी रहेगी, हर धरोहर की रक्षा की आवाज बुलंद रहेगी!✊✊
हरिद्वार की ऐतिहासिक और धार्मिक पहचान से जुड़े अलकनंदा होटल को बेचे जाने के कुप्रयासों के विरोध में आज हर की पैड़ी पर उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित धरना-प्रदर्शन में प्रतिभाग किया और सभी साथियों ने इस गंभीर विषय पर सार्थक तरीके से अपनी बात रखी और जनजागरूकता पैदा करने का सराहनीय प्रयास किया।
उत्तराखंड की संपदा को बचाना है। पिछले कुछ सालों से उत्तराखंड की संपदा बिक रही है। जमीनें बिकी हैं, बेहिसाब बिकी हैं। आज उन जमीनों को बेचने का प्रयास हो रहा है, जो जमीनें सरकार के कब्जे में हैं। यह सारी जमीनें कांग्रेस की सरकारों ने बड़े प्रयासों से खड़ी की हैं। आप BHEL और IDPL का इतिहास देखिए, कितना समय, ताकत और क्षमता लगी होगी इन्हें संजोने में। बेचने के लिए तो एक निर्णय करना क्या है, खरीदारों को लाखों मिल जाएंगे, क्योंकि आज इन जमीनों का मूल्य बहुत बढ़ गया है।
अब गंगा के किनारे हमारा यह अलकनंदा होटल है। आप अंदाजा लगाइए, यदि यह किसी निजी हाथ में चला गया तो आने वाली सरकारें और आने वाली पीढ़ियां कैसे महसूस करेंगी कि हमारे पास गंगा के किनारे कोई ऐसी संपत्ति होनी चाहिए। आपको यहां से लेकर दूर-दूर तक गंगा के किनारे ऐसी कोई जमीन दिखाई नहीं देती, जहां इस तरह की संपत्ति खड़ी की जा सके। बेचना या लीज पर देना, लीज तो एक बहाना है, एक शब्दों का जाल है। ये लीज पर नहीं दी जा रही हैं, वस्तुतः ये सारी जमीनें बेची जा रही हैं और कौड़ियों के दाम बेची जा रही हैं। इन्होंने 2018 में राज्य के कानून में संशोधन कर दिया कि कोई भी व्यक्ति आए और यहां कितनी भी जमीन खरीद ले। आज हालात यह हैं कि दूर-दराज हर्षिल की घाटी से लेकर यमुनोत्री, गंगोत्री और केदारनाथ के आसपास तक की जमीनें बिक गई हैं।
हम विपक्ष में हैं। हमारा कर्तव्य है कि सत्ता कहीं गलत कर रही है तो हम उसके खिलाफ खड़े हों। यह केवल एक होटल का सवाल नहीं, बल्कि उत्तराखण्ड की धरोहर, जनभावनाओं और हमारी सांस्कृतिक पहचान को बचाने की लड़ाई है। प्रदेश की बेशकीमती भूमि और अन्य सरकारी संपत्तियों को निजी हाथों में सौंपने तथा उन्हें बेचने के किसी भी प्रयास का कांग्रेस पार्टी पुरजोर विरोध करती है।
इस दौरान हरिद्वार शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष, माननीय विधायकगण, लोकसभा व विधानसभा प्रत्याशीगण, पूर्व विधायकगण, कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
📍 हर की पैड़ी, हरिद्वार
#alaknandahotel #saveuttarakhandheritage #saveuttarakhand #haridwar #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पुजारी मंदिरों में रेप करते हैं—यह एक ऐसा बयान है, जो स्वीकार नहीं किया जा सकता है। किसी भी वर्ग में अपराधी हो सकते हैं, लेकिन सारे वर्ग को अपराधी कहने की किसी को इजाजत नहीं दी जानी चाहिए।
हमारे देश की आबादी का एक बहुत बड़ा हिस्सा पुजारियों का सम्मान करता है और उन्हें आदर की दृष्टि से देखता है। 🚩 सनातन परंपरा में पुजारियों का स्थान अक्षुण्ण है।
#sanatandharma 🚩 #priestrespect #faith #respect #socialharmony -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पटेलनगर में एक बच्ची के साथ बलात्कार के समाचार से मन बहुत उद्विग्न हुआ। सहसा अंकिता भंडारी की याद आई। जिस बेटी ने बहादुरी के साथ प्राण दे दिए, मगर हमारी गरिमा और गौरव को नहीं गिरने दिया।
न्याय की लड़ाई, अभी जो कारक बना है अंकिता की हत्या का, वह व्यक्ति जेल की सलाखों के पीछे नहीं है, वह कहीं मौज-मस्ती कर रहा है। उत्तराखंड को अपनी गरिमा पर चोट करने वाले उस व्यक्ति को खोजना है, दंडित करना है और कानून की सलाखों के पीछे डालना है।
अंकिता के माता-पिता भी मेरी तरह सोच रहे होंगे, क्योंकि मैं एक पिता की तरह भी सोच रहा हूँ और मुझे उम्मीद है कि वे हमारा मार्गदर्शन करेंगे, कहीं-न-कहीं धरना-प्रदर्शन कर फिर से अपना आक्रोश जताएँगे, ताकि जो एक दुष्प्रचार फैलाया जा रहा है कि अब मामला सब शांत हो गया है, मामले का समाधान हो गया है, तो इस दुष्प्रचार का जवाब मिल सके।
#ankitabhandari #justiceforankita #uttarakhand #justicefordaughters #womensafety #uttarakhandiyat #justicemustprevail -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्रीमती रेखा आर्या जी और उनके पति, जो उनके संचालक थे, उन्होंने भ्रष्टाचार के लिए कांग्रेस छोड़ी या फिर उनकी भ्रष्टाचार की आकांक्षाओं की पूर्ति सरकार नहीं कर सकी, जिसके चलते उन्हें कांग्रेस छोड़नी पड़ी—यह बात तो वह स्वयं ही बेहतर बता पाएंगी।
#rekhaarya #uttarakhandpolitics #congress #politicalaccountability #uttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
दिनांक – 04 नवंबर, 2026 का भ्रमण कार्यक्रम........
दोपहर 12:00 बजे
👉 अलकनंदा होटल, हर की पैड़ी, हरिद्वार को बेचे जाने के कुप्रयासों के विरोध में उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित धरना/प्रदर्शन में प्रतिभाग।
📍 हर की पैड़ी, जिला हरिद्वार
दोपहर 3:30 बजे
👉 माननीय विधायक, हरिद्वार ग्रामीण श्रीमती अनुपमा रावत जी द्वारा आयोजित दीपावली मिलन समारोह में प्रतिभाग।
📍 सामुदायिक भवन, टिहरी डोब नगर, पथरी, जिला हरिद्वार
सायं 6:00 बजे
👉 श्री अमित नौटियाल जी के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
📍 रानीपुर, हरिद्वार
सायं 6:20 बजे
👉 पूर्व प्रधान स्व. महेंद्र सिंह खटाना जी के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
📍 रानीपुर, हरिद्वार
#tourprogramme #harishrawat #uttarakhandcongress #haridwar #jansampark -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
24 घंटे हो गए मोदी जी। मैंने आपको चैलेंज दिया है।
आप कहते हो कि opposition देशद्रोही है। किसी भी स्टेज पे आप जगह चुनिए, डिबेट कीजिए मेरे साथ।
देशद्रोही कौन है? विदेशी फोर्सेस का कनेक्शन किसका है? और किस प्रकार का कनेक्शन है? जल्दी से जल्दी कीजिए, डरिए मत।
दोनों मिलेंगे, मीडिया होगी, देश के युवा होंगे, टेबल होगी, एक साइड आप बैठोगे, एक साइड मैं बैठूंगा। जिसको आप जज बनाना चाहते हो, बना दो। मोहन भागवत जी को बिठा दो, चलो। और फिर डिबेट करते हैं।
— श्री @RahulGandhi जी, माननीय नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा
#narendramodi #leaderofopposition #loksabha #indiandemocracy #congress #politicaldebate #india
#rahulgandhiThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
एक दर्द, जिसे हम सब झेल रहे हैं और देख रहे हैं कि यह दर्द लगातार और फैलता जा रहा है। पदम सिंह और हीरा देवी, इन दो लोगों के इर्द-गिर्द घूमती हुई यह पूरी फिल्म है।
मैं श्री विनोद कापड़ी जी को इस सार्थक और संवेदनशील सिनेमा के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। साथ ही, श्री पद्म सिंह एवं श्रीमती हीरा देवी (तुलसी) को उनके सशक्त अभिनय के लिए भी बधाई देता हूँ।
#pyre #vinodkapri #uttarakhand #prouduttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
गढ़वाल क्षेत्र में भालू के हमले चिंताजनक हैं। भालू आतंक का पर्याय बन गया है। जिस तरीके से महिलाओं और बच्चों पर झपट रहा है, हर महीने भालू के कारण एक या दो मौतें हो रही हैं। गुलदार और भालू में प्रतिस्पर्धा बनी हुई है कि कौन ज्यादा मानव क्षति पहुंचाता है। सत्ता के पास लोगों को वन्यजीवों से सुरक्षा देने की कोई कार्ययोजना नहीं है, यह बहुत अफसोस की बात है और जो कार्ययोजनाएं पहले प्रारंभ की गई थीं, उनको भाजपा की सरकारों ने एक-एक करके सब डंप कर दिया और अपनी कोई कार्ययोजना अभी तक क्रियान्वित नहीं की।
#humanwildlifeconflict #uttarakhand #bearattack #wildlifesafety #publicsafety #uttarakhandnews #forestdepartment -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
यह भुजी हुई शकरकंदी है। किसानों की एक सहायक उपज है। स्वास्थ्य और खान-पान की दृष्टि से यह बहुत ही लाभकारी है। इसमें भरपूर मात्रा में पोषक तत्व और कई औषधीय गुण पाए जाते हैं।
#sweetpotato #farmers #agriculture #healthyfood #nutrition #localproduce #uttarakhand #farmersprideThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कल देहरादून की सड़कों पर "ओल्ड पेंशन स्कीम" पुनः लागू करो और सम्मानजनक मानदेय आदि सुविधाओं की मांग को लेकर राज्य सरकार के कर्मचारियों, सेवानिवृत्त कर्मचारियों और आंगनबाड़ी की बहनों और उनकी सहायिकाओं का सैलाब सड़कों पर उमड़ा।
जिस तेजी से महंगाई बढ़ रही है, क्या नई पेंशन स्कीम से पुरानी बचत के बावजूद भी किसी भी कर्मचारी के लिए जीवन यापन संभव रह गया है? आंगनबाड़ी की बहनों से लिए जाने वाले काम को हम बढ़ाते जा रहे हैं, जो काम और कोई नहीं कर पाए, तो वहां आंगनबाड़ी की बहनें जुटा दी जा रही हैं।
अब तो सत्तारूढ़ दल ने अपनी मीटिंगों में ताली बजाने का काम भी उनको सौंप दिया है। वह क्या मांग रहे हैं? क्या उनको जो मानदेय दिया जाता है 9,000 के आस-पास, उससे उनका जीवन यापन संभव है? और काम 24 घंटे का है। रेखा हों, सुशीला हों या सीटू की बहनें हों, मैं उनके संघर्ष के साथ खड़ा हूँ। 9,000 में दम नहीं, 19,000 से तो किसी भी हालत में कम नहीं।
#oldpensionscheme #anganwadiworkers #workersrights #honorarium #citu #employeeunity #uttarakhand #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कांग्रेस की सरकार ने क्षेत्र पंचायत विकास निधि स्थापित की और ग्राम प्रधानों के भत्ते का निर्णय लिया। यह भाजपा की सरकार थी, जिसने क्षेत्र पंचायत निधि बंद कर दी और 10 साल तक प्रधानों की उनको याद नहीं आई। अब चुनाव के वक्त में क्षेत्र पंचायत निधि भी सरकार को याद आ रही है और साथ ही साथ ग्राम प्रधान भी याद आ रहे हैं। उनका मानदेय बढ़ाने की बात कही जा रही है, मगर उस समय की जा रही है, जबकि आदेश निकलने-निकलने तक चुनाव आचार संहिता लग सकती है।
#panchayatiraj #uttarakhand #grampradhan #congressforuttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज एक से अधिक समाचार माध्यमों में खबर छपी है कि सरकार ने श्री गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से आवश्यक अनुमति नहीं ली है अर्थात वारंट जारी नहीं हुआ है। इस श्रीमती रेखा-साहू प्रकरण में वर्तमान सरकार का भ्रष्टाचार प्रमाण सहित उजागर हो गया है। सरकार की तरफ़ से कोशिश है कि इसे ढका जाए। इसी कोशिश के तहत साहू की गिरफ्तारी का वारंट नहीं दिया गया है।
#rekhasahucase #uttarakhand #justiceforrekhasahu #accountability #truthmustprevail #stopcorruption #justicefirst -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मां भारती की रक्षा करते हुये अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले "परमवीर चक्र" से सम्मानित मेजर सोमनाथ शर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
जय हिंद! 🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
संवेदनशील मानवीय प्रश्नों पर फिल्में बनाकर अंतरराष्ट्रीय ख्याति अर्जित करने वाले उत्तराखंड के रत्न श्री विनोद कापड़ी जी की फिल्म ‘पायर’ (PYRE) देखने का अवसर मिला।
आज देहरादून के सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स में अपने साथियों के साथ यह फिल्म देखी। फिल्म की कहानी और इसके माध्यम से उठाए गए संवेदनशील मानवीय प्रश्न निश्चित रूप से दर्शकों को सोचने पर मजबूर करते हैं। हमारे गाँव में पलायन का दंश अत्यधिक गहरा होता जा रहा है। एक नहीं अनेक गाँव में श्री पद्म सिंह व श्रीमती तुलसी जी की कहानी वास्तविकता बनती जा रही है। एक सशक्त कथानक उतने ही शशक्त अभिनय तथा चित्रांकन के ज़रिए फ़िल्म दर्शकों को खींच भी रही है और भावना में डुबो भी रही है। यह फ़िल्म योजनाकारों और प्रशासकों दोनों को देखनी चाहिए, एक नित प्रतिदिन गहरी होती जा रही समस्या के समग्र समाधान की अपेक्षा भी करता है ।
मैं श्री विनोद कापड़ी जी को इस सार्थक और संवेदनशील सिनेमा के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ और श्री पद्म सिंह श्रीमती हीरा देवी (तुलसी) को उनके शशक्त अभिनय के लिए भी बधाई देता हूँ।
📍 सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स, राजपुर रोड, देहरादून
#pyre #vinodkapri #uttarakhand #prouduttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
स्वराज एक्सप्रेस एवं जनमंच न्यूज़ के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर विशेष बातचीत।
📍 डिफेंस कॉलोनी, देहरादून
#swarajexpress #janmanchnews #dehradunThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कांग्रेस पार्टी के आगामी पाँच वर्ष महिला सशक्तिकरण के लिए समर्पित होंगे। महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। ✊
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
2027 में कांग्रेस की सरकार बनने पर हम घर-कुड़ी पेंशन योजना प्रारंभ करेंगे। ✊
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
संवेदनशील मानवीय प्रश्नों पर फिल्में बनाकर अंतरराष्ट्रीय ख्याति अर्जित करने वाले उत्तराखंड के रत्न श्री विनोद कापड़ी जी की फिल्म ‘पायर’ (PYRE) आज देशभर में बहुत चर्चा में है।
देहरादून के भी कई सिनेमाघरों में दिखाई जा रही है और कल दिनांक-2 नवंबर को मैं भी इस फिल्म को देखने के लिए जाऊँगा।
📍 सिल्वर सिटी मल्टीप्लेक्स, राजपुर रोड, देहरादून 🕒 समय – 3:30 PM
#pyre #vinodkapri #uttarakhand #prouduttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
एक स्वर में, एक हुंकार – वोट चोर, गद्दी छोड़! ✊
#chalodilli #votechorgaddichhod #savedemocracyThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पूरा देश एक स्वर में कह रहा है – वोट चोर, गद्दी छोड़! ✊
आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि देश की जनता अपने वोट के अधिकार, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट है।
आज की इस ऐतिहासिक रैली ने देश को एक नई उम्मीद और नई ऊर्जा दी है। एक नया समय आएगा, नया सवेरा आएगा। आज रामलीला मैदान से लोकतंत्र की रक्षा का संदेश पूरे देश में गूँजा है। श्री राहुल गांधी जी और INDIA गठबंधन के नेताओं के नेतृत्व में यह संघर्ष लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए नई ताकत बनेगा।
जब तक भ्रष्ट व्यवस्था समाप्त नहीं होगी और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा सुनिश्चित नहीं होगी, तब तक देश का वास्तविक कल्याण संभव नहीं है।
आइए, लोकतंत्र की मजबूती और संविधान की रक्षा के इस संकल्प को और बुलंद करें।
वोट चोर, गद्दी छोड़! ✊
#chalodilli #votechorgaddichhod #savedemocracy #indiaalliance #rahulgandhi #indiannationalcongress
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
वोट बचाओ, देश बचाओ महारैली में शामिल होने पहुँचा तो पुरानी दिल्ली की कुछ यादें मानस पटल पर उभर आईं। एक रिक्शा मिला तो कुछ देर उसे चलाने का आनंद भी लिया।
#chalodilli #votebachaodeshbachao -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
लोकतंत्र के गद्दार देख लें देशभक्त भारत की ताकत - वोट चोरी की बची खुची हिम्मत भी टूट जाएगी।
— माननीय नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री राहुल गांधी जी
#chalodilli -
Harish Rawat reposted
Congress
@INCIndia
हम रामलीला मैदान आ रहे हैं!
#chalodilli -
Harish Rawat reposted
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
इस रैली के साथ देश एक नए युग में प्रवेश करेगा, जहां लोकतंत्र की ताकत और जनता की आवाज़ सर्वोपरि होगी। ✊
एक नया समय आएगा, नया सवेरा आएगा। आज पूरा देश रामलीला मैदान में श्री राहुल गांधी जी और INDIA गठबंधन के नेताओं की ओर आशा भरी निगाहों से देख रहा है।
जब तक भ्रष्ट व्यवस्था समाप्त नहीं होगी, तब तक देश का वास्तविक कल्याण संभव नहीं है।
वोट चोर, गद्दी छोड़! ✊
#votechorgaddichhod #savedemocracy #indiaalliance #rahulgandhiThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
IANS
@ians_india
Delhi: Congress leader Harish Rawat says, "Along with rally, the country will enter a new era. A new time will come, a new dawn will emerge. Today, the entire country is eagerly looking towards Rahul Gandhi and the INDIA bloc leaders at Ramlila Ground..."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हमने सब लोगों से कहा कि जब आप मार्च और महारैली के लिए यहां आएंगे, चीजें खरीदें, खरीदारी करें।
मगर, यहां Connaught Place में आते हुए हमें पता लगा कि BJP ने सारी की सारी दुकानें जबरदस्ती बंद करवा दी।
तो traders का नुकसान कौन कर रहा है, कैसे हो रहा है, यह आप जान लीजिए!
-माननीय नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा श्री @RahulGandhi जीThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
वोट बचाओ – देश बचाओ! ✊
दिल्ली का रामलीला मैदान तैयार है, जहां से देश 'वोट चोरी' के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेगा।
लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए यह संघर्ष जारी रहेगा। हमारी मांग स्पष्ट है – चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और जनता के मताधिकार का सम्मान सुनिश्चित हो।
वोट चोर, गद्दी छोड़!
📍 रामलीला मैदान, दिल्ली
#votechorgaddichhod #savedemocracy #votebachaodeshbachao -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देवभूमि के अमर सपूत एवं महान स्वतंत्रता सेनानी वीर शहीद केसरी चंद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
मातृभूमि की आजादी के लिए उनका अदम्य साहस, त्याग और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरणा देता रहेगा।
#veerkesarichand #freedomfighter #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री #mahendrasinghnegi ‘गुरुजी’ के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित ‘जन आशीर्वाद सम्मेलन’ में सम्मिलित होकर उन्हें जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मैं उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। महेंद्र जी इसी उत्साह, ऊर्जा और समर्पण के साथ निरंतर जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहें तथा समाज और प्रदेश के हित में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें। उनका सार्वजनिक जीवन निरंतर सफलता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करे।
📍 मथुरा फॉर्म, रायपुर
#happybirthday #guruji #janashirwadsammelan #congress #dehradun -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
महान स्वतंत्रता सेनानी, भारत रत्न एवं लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
#sardarvallabhbhaipatel #rashtriyaektadiwas #ironmanofindia #bharatratna -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
चलो दिल्ली – रामलीला मार्च
आपके वोट के अधिकार, संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की मजबूती के लिए आयोजित इस मार्च में आप सभी से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील करता हूँ।
आइए, देश के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं, लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकजुट हों और अपनी आवाज़ बुलंद करें। ✊
🗓️ 1 नवंबर, 2026 | 🕛 दोपहर 12 बजे
📍रामलीला मैदान, नई दिल्ली
#chalodilli
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
विश्व पटल पर भारत की पहचान और प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने वाली, गरीबों एवं वंचितों की आवाज़, आयरन लेडी एवं भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
#indiragandhi #indiragandhiji #tribute -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
यह घटना बहुत दुखद है, हमारी संवेदना है उन परिवारों के साथ जिन्होंने अपनों को खोया है।
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
ANI_HindiNews
@AHindinews
#watch हरिद्वार: बद्रीनाथ हेलीकॉप्टर हादसे पर उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने कहा, "बहुत दुखद घटना है। हमारी संवेदना उन परिवारों के साथ है जिन्होंने अपनों को खोया है। हमें अपनी हवाई सेवाओं को कॉम्पिटिटिव बनाने के साथ-साथ सुरक्षित भी बनाना पड़ेगा। जांच होगी तब तथ्य सामने आएंगे।"
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
बद्रीनाथ धाम से लौट रहे हेलीकॉप्टर के जोशीमठ क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त होने की अत्यंत दुखद खबर से मन व्यथित है। इस हादसे में छह लोगों के हताहत होने की खबर अत्यंत पीड़ादायक है।
ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
इस दुःखद हादसे से प्रभावित सभी परिवारों के प्रति मेरी गहरी शोक संवेदनाएं हैं।
ॐ शांति🙏💐 -
Harish Rawat reposted
ANI
@ANI
#watch | Helicopter crash near Joshimath | Haridwar | Former Uttarakhand CM and Congress leader Harish Rawat says, "It is very tragic. Our condolences go out to the families who have lost their loved ones. Along with making our air services competitive, we must also ensure they are safe. An investigation will be conducted, and based on the facts that emerge, improvements will be made. This is essential, as a series of such incidents has been occurring, which is deeply concerning. It is a matter of great concern, and we must make every effort to improve the situation. We must dedicate all our resources to ensuring the safety of our air service"
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज एक चिंताजनक मगर महत्वपूर्ण नहीं बयान समाचार पत्र में पढ़ने को मिला।
सारा अली खान श्रद्धापूर्वक केदारनाथ पहुंचती हैं, पिछली बार भी पहुंचीं, इस बार भी पहुंचीं। वो नवाब पटौदी व शर्मिला टैगोर जी की पोती हैं और सैफ अली खान की बेटी है, उनकी आस्था है। लेकिन साथ-साथ अपने धर्म का भी पालन करती हैं, जो धर्म उनको पिता से मिला है। मगर कुछ कूपमंडूक लोग हैं, वो उनके वहां जाने को लेकर के फतवा जारी कर रहे हैं। भैया, ये कट्टरपंथिता कहां ले करके जाएगी हमको, हमारे समाज को, हमारे देश को, इस पर विचार करना चाहिए। धर्मपरायण होना एक बात है और कट्टर होना एक बात है।
आप मुलायम रह करके भी धर्मपरायण हो सकते हैं। अपने धर्म का पालन करिए, अपने धर्म के गुणों का प्रचार करिए। मगर कोई किसी देवता में आस्था रख रहा है, आप किसी को आस्था रखने से क्यों रोक रहे हैं? मैं जानता हूँ इस्लाम में मूर्ति पूजा नहीं होती है। मगर आस्था और मूर्ति पूजा में अंतर है। कोई आस्था रख रहा है, किसी स्थल में जा रहा है और वहां से हो सकता है वो ध्यान लगाकर के अल्लाह को भी याद कर रहे हों। क्योंकि दुनिया में सभी भूमि नारायण की है, सभी भूमि अल्लाह की है, सभी भूमि गॉड की है, भगवान की है।
कट्टरपंथिता से समाज और भारत यूँ ही बड़ा दुखी है। जब भी ऐसे समाचार मैं पढ़ता हूँ, चाहे किसी पक्ष से हों, इधर-उधर, दोनों तरफ आजकल कमी नहीं है ऐसे पहलवानों की जो केवल अपनी को चर्चा में लाने के लिए समाज को दंश देने का काम करते हैं। ये दोनों तरफ हैं—ये हिंदुओं में भी हैं, ये मुसलमानों में भी हैं और मगर ये किसी के हितैषी नहीं हैं, न हिंदू के हितैषी हैं, न मुसलमान के हितैषी हैं। ये धर्म और अपने धर्म के भी हितैषी नहीं हैं।
#saraalikhan #kedarnathdham #religioustolerance #respectallfaiths #communalharmony #harishrawat #uttarakhand #unityindiversity -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कल करवा चौथ के पावन अवसर पर प्यार, समर्पण, श्रद्धा और पारस्परिक विश्वास के इस अद्भुत पर्व को मनाने वाली सभी बहनों और बेटियों को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। यह एक अद्भुत त्यौहार है जो हमारे परिवारों को आपस में जोड़ता है और दंपतियों को एक-दूसरे के प्रति संवेदनशील होने की प्रेरणा देता है।
मुझे याद आता है कि जब हमने करवा चौथ के अवसर पर अवकाश देने का निर्णय लिया था, तो मंत्रिमंडल की बैठक में इस पर अच्छी-खासी दिलचस्प चर्चा हुई थी। उस समय तक राज्य के एक बड़े हिस्से में करवा चौथ का व्रत रखने की परंपरा प्रचलित नहीं थी। हमने कहा कि महिलाओं के सम्मान में हमें इस दिन अवकाश देना चाहिए। राज्य के दूर-दराज़ के हिस्सों से भी समाचार आ रहे हैं कि हमारी बहनों ने दिनभर निर्जला करवा चौथ का व्रत रखा और उनके पति, जो घर पहुँच सकते थे, वे घर पहुँचे और जो घर नहीं पहुँच सके, उन्होंने किसी न किसी माध्यम से अपनी पत्नी का व्रत खुलवाने में सहयोग किया।
आज यह प्यारा-सा त्योहार समस्त उत्तराखंड का त्योहार बन गया है। हरेला, छठ पूजा और संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज के जन्मदिवस पर अवकाश देने के निर्णयों ने भी लोगों को प्रसन्नता प्रदान की। इससे उनके आनंद में वृद्धि हुई और राज्य के प्रति उनकी भावनाएँ और अधिक मजबूत हुईं।
मुझे प्रसन्नता है कि हमारे सहयोगियों ने भी ऐसे फैसले लिए। एक बार फिर, करवा चौथ के पावन पर्व पर उत्तराखंड की सभी बहनों और बेटियों को बहुत-बहुत बधाई।
#karwachauth #karwachauth2026 #harishrawat #uttarakhand #womenempowerment #womenrespect #indianculture -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
चलो दिल्ली ✊
1 नवंबर को महारैली होने जा रही है। पूरा देश रामलीला मैदान में जुटेगा और लोग वोट की रक्षा के लिए आवाज उठाएंगे।
आप भी दिल्ली आइए, क्योंकि भारत का लोकतंत्र हमें पुकार रहा है।
#chalodilliThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Congress
@INCIndia
चलो दिल्ली ✊
1 नवंबर को महारैली होने जा रही है। पूरा देश रामलीला मैदान में जुटेगा और लोग वोट की रक्षा के लिए आवाज उठाएंगे।
आप भी दिल्ली आइए, क्योंकि भारत का लोकतंत्र हमें पुकार रहा है।
: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री @harishrawatcmuk
#chalodilliThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
संस्कृति, परंपरा एवं अखंड सौभाग्य के प्रतीक पर्व करवा चौथ की समस्त बहनों एवं बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं खुशहाली बनी रहे।
#karwachauth #indianculture #tradition #festivewishes -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
एक सामाजिक कार्यकर्ता जो उभरता हुआ नौजवान है, उसको उसका एक मित्र सूचित करता है कि..facebook.com/share/p/1En1sA… ..उस नौजवान के साथ जो कुछ घटित हो रहा है, वह उचित है या नहीं, इस पर जरूर विचार करें...!!
#justiceforanandmehra #uttarakhand #almora #justice #ruleoflaw #humanrights -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
परिवर्तन शंखनाद रैली में उमड़ा जनसैलाब प्रदेश में स्पष्ट सत्ता परिवर्तन का संकेत दे रहा है।
द्वाराहाट का शंखनाद, 2027 में सत्ता परिवर्तन का आगाज़! ✊
📍 विधानसभा द्वाराहाट | 25 October, 2026This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्री @incpritamsingh, उत्तराखंड कांग्रेस कैंपेन कमेटी के चेयरमैन, 6 बार के विधायक प्रीतम सिंह .www.facebook.com/share/p/19kvUo8VZN/..लोकतंत्र में सत्ता आती है, सत्ता जाती है, लेकिन राजनीतिक शिष्टाचार लोकतंत्र की शक्ति है, वह शाश्वत है और उत्तराखंड के अंदर राजनीतिक संस्कृति समाप्त की जा रही है
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उर्मिला सनावर की गिरफ्तारी को लेकर हरिद्वार पुलिस का स्पष्टीकरण, स्पष्टीकरण कम उलझाव ज्यादा पैदा करता है। क्योंकि तथ्य है कि सुश्री उर्मिला को कुछ पुराने मामलों में गिरफ्तार किया गया है। ये गिरफ्तारी उस समय हुई है, जब लग रहा था कि अब नार्को टेस्ट होगा।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
क्या किसी संभावित खुलासे को रोकने के लिए गिरफ्तारी हुई? ये स्वाभाविक शंकाएं हैं, टाइमिंग को लेकर! ये गिरफ्तारी बहुत पहले ही हो सकती थी या कुछ दिन और टाली जा सकती थी। जब इतनी देर हो गई थी, तो उसी समय ये गिरफ्तारी क्यों हुई, ..2/3
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जब उर्मिला नार्को टेस्ट के लिए अपने को प्रस्तुत करने की चुनौती दे रही थी?
अंकिता हत्याकांड में रहस्यमय VIP को बचाने की दिशा में ये एक और कदम तो नहीं है?
#justiceforankita #uttarakhand #truthmustprevail #justicewillbeserved #accountability #stopprotectingtheguilty -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
बबली-बंटी अर्थात श्रीमती रेखा और श्रीमान गिरधारी। एक और विशाल संपत्ति का समाचार पत्रों में खुलासा। बरेली-लखनऊ रोड में बन रही है एक टाउनशिप, जिसमें श्री गिरधारी और उनके भतीजे 700 एकड़ से भी अधिक भूमि के साथ विराजमान हैं।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कितनी लूट हुई, अंदाजा लगाना दिन-प्रतिदिन कठिनतर होता जा रहा है और इस प्रसंग में जो चुप्पियां हैं, वो और चिंता में डाल रही हैं।
#uttarakhand #landscam #corruption #truthwillprevail #mission2027 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
डाटकाली मंदिर में आयोजित भंडारे के अवसर पर पुलिस अधिकारियों एवं श्रद्धालुओं से आत्मीय मुलाकात और साथ बिताए कुछ अविस्मरणीय पल। ❤️
#daatkalimandir #uttarakhand #jansampark #apnapan #dehradun #harishrawatThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्री गोविंद सिंह कुंजवाल जी से मेरी वैयक्तिक घनिष्ठता को लगभग 42 वर्ष हो गए हैं। आज शत्यों में उनके द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग लूँगा। अत्यधिक सुंदर गाँव, अल्मोड़ा जनपद का शत्यों।
कल द्वाराहाट में था। मदन बिष्ट जी ने शानदार परिवर्तन शंखनाद किया। श्री मदन बिष्ट में क्षमता है कि वो अल्मोड़ा की राजनीति को अपने साथ जोड़ सकें। हमारे अल्मोड़ा में कार्यकर्ताओं का खजाना है। कार्यकर्ताओं को नेता के रूप में संरक्षण चाहिए और मदन बिष्ट जी में ये सभी गुण उपस्थित हैं। कल उन्होंने परिवर्तन शंखनाद रैली में विशाल भीड़ जुटाकर यह साबित कर दिया।
#govindsinghkunjwal #madansinghbisht #almora #dwarahat #congressforuttarakhand #mission2027 #uttarakhandpolitics -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
बोले सो निर्भय! आज मानवता के पथ-प्रदर्शक, भगवान श्रीराम के मर्यादा पुरुषोत्तम स्वरूप से हमारा साक्षात्कार कराने वाले परम विद्वान, ऋषियों में श्रेष्ठ महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती है। मैं इस अवसर पर आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ और बधाई देता हूँ।
बोलिए, वाल्मीकि महाराज की जय! 🙏
#maharishivalmikijayanti #valmikijayanti #harishrawat #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊ जनता का अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। ❤️✊
रामपुर तिराहा से मंगलौर, मंगलौर से रुड़की, रुड़की से हरिद्वार और हरिद्वार से नेपाली फार्म होते हुए देहरादून कचहरी तक तथा काशीपुर से रामनगर, कालाढूंगी और हल्द्वानी तक आयोजित धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्राओं में उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह भव्य स्वागत, फूलों की वर्षा और ढोल-नगाड़ों की गूंज जनता के अपार प्रेम और विश्वास का प्रतीक बनी।
शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन करने से लेकर जनता के बीच मिले इस अपार स्नेह तक, ये यात्राएँ मेरे लिए अविस्मरणीय रहीं। अपनी धन्यवाद यात्राओं के कुछ अविस्मरणीय क्षण आप सभी के साथ साझा कर रहा हूँ। इस अपार स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के लिए सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं, माताओं-बहनों, युवाओं और प्रदेशवासियों का हृदय से आभार। 🙏
जनता का यह जनसैलाब बता रहा है कि 2027 में कांग्रेस की सरकार आ रही है और भाजपा की विदाई तय है। ✊🔥
आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। जनसंवाद और जनसेवा का यह सफर निरंतर जारी रहेगा। ✊❤️
#dhanyawadyatra #jansamvadyatra #uttarakhandiyat #harishrawat #congressforuttarakhand #mission2027This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊ जनता का अपार स्नेह, विश्वास और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। ❤️✊
रामपुर तिराहा से मंगलौर, मंगलौर से रुड़की, रुड़की से हरिद्वार और हरिद्वार से नेपाली फार्म होते हुए देहरादून कचहरी तक तथा काशीपुर से रामनगर, कालाढूंगी और हल्द्वानी तक आयोजित धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्राओं में उमड़ा जनसैलाब, जगह-जगह भव्य स्वागत, फूलों की वर्षा और ढोल-नगाड़ों की गूंज जनता के अपार प्रेम और विश्वास का प्रतीक बनी।
शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन करने से लेकर जनता के बीच मिले इस अपार स्नेह तक, ये यात्राएँ मेरे लिए अविस्मरणीय रहीं। अपनी धन्यवाद यात्राओं के कुछ अविस्मरणीय क्षण आप सभी के साथ साझा कर रहा हूँ।
इस अपार स्नेह, सम्मान और आत्मीयता के लिए सभी देवतुल्य कार्यकर्ताओं, माताओं-बहनों, युवाओं और प्रदेशवासियों का हृदय से आभार। 🙏
आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। जनसंवाद और जनसेवा का यह सफर निरंतर जारी रहेगा। ✊❤️
#harishrawat #dhanyawadyatra #jansamvadyatra #uttarakhandiyat #congressforuttarakhand #mission2027This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
News18
@CNNnews18
#breakingnews | Akhilesh Yadav's “Biggest Infiltrators” Remark Sparks UP-Uttaraokhand Political Row as Chief Minister Dhami condemned the remark as an insult to Uttarakhand's identity - Harish Rawat, Former Uttarakhand CM has slammed Akhilesh Yadav and called his remarks unfortunate
@DhantaNews shares more on this
#akhileshyadav #pushkarsinghdhami #samajwadiparty #bjp | @aakaaankshaThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
IANS
@ians_india
Haridwar, Uttarakhand: Former Chief Minister Harish Rawat says, "Injustice continues to take place, with incidents of atrocities against women, rape and gang rape being reported. Ankita has become a symbol of this struggle. To honour her sacrifice, we organised this Nyay Yatra, which has received an enthusiastic response from the people"
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
IANS
@ians_india
Haridwar, Uttarakhand: On the controversy surrounding Punjabi singer Daler Mehndi’s concert, Former Chief Minister Harish Rawat says, "It is very tragic. Daler Mehndi is a great singer. He has inspired lakhs of people with his singing style and unique way. In a way, he took our folk art to new heights. Therefore, any insult to Daler Mehndi is completely unacceptable in any form"
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
IANS
@ians_india
Haridwar, Uttarakhand: On the Congress’s Nyay Yatra, Former Chief Minister Harish Rawat says, "Injustice is happening, and those who are victims of injustice, misconduct, atrocities against women, rape, gang rape—all these incidents are taking place, and Ankita is a symbol of that struggle. Therefore, remembering Ankita's sacrifice, we have conducted this Nyay Yatra, and there is great enthusiasm among the people regarding this Nyay Yatra"
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
IANS
@ians_india
Haridwar, Uttarakhand: Former Chief Minister Harish Rawat says, "At the time of the division of Uttar Pradesh, when Uttarakhand was formed and the state was reorganized, this goes against that very concept. It is inherent in that concept that whoever lived within the state on November 9, 2000, and chose that region as their field of work, is a citizen of that place, a respected resident of that state, and has the exact same rights as anyone else. The people who chose to stay in Uttarakhand have the same rights as Harish Rawat..."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्री अखिलेश यादव जी का बयान बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण है और बिल्कुल वांछित नहीं है। बँटवारे के समय में जिसने जो क्षेत्र अपना कर्मक्षेत्र चुन लिया, राज्य का जो हिस्सा उत्तर प्रदेश का हो या उत्तराखंड का हो, वह उस राज्य का नागरिक है और उसके वही अधिकार हैं, जो किसी अन्य नागरिक के अधिकार हैं।
📍 हरिद्वार | #ani से खास बातचीत
#akhileshyadav #uttarakhand #uttarpradesh #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। दलेर मेहंदी जी संगीत जगत के एक आइकॉन हैं। उन्होंने लाखों लोगों को अपने संगीत से प्रेरित किया है और उन्हें सुनने के लिए देश-विदेश में भी लाखों-करोड़ों लोग एकत्रित होते हैं।
मैं समझता हूँ कि दलेर मेहंदी जी को माननीय मंत्री जी ने समझने में भूल कर दी है। जब आप कभी गलती करते हैं, तो गलती को स्वीकार करना चाहिए।
#dalermehndi #musicicon #indianmusic #punjabimusic -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊“अपनों का प्यार, मेरी सबसे बड़ी पूंजी!” ❤️✊
आज गरुड़, जनपद बागेश्वर के हेलीपैड पर पहुँचने पर कांग्रेस के देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा मिले आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन से अभिभूत हूँ।
कार्यकर्ताओं का यह अपनापन, स्नेह और सम्मान मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। आप सभी का उत्साह और विश्वास मुझे जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। इस आत्मीय स्वागत के लिए सभी कांग्रेसजनों का हृदय से आभार।
#harishrawat #bageshwar #garud #congress #uttarakhand #jansamvadThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
न्याय की इस यात्रा का संकल्प—जनता के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। ✊
द्वाराहाट के विधायक श्री @MadanBishtINC जी द्वारा घटगाड़ पुल से द्वाराहाट चौराहे तक आयोजित "परिवर्तन शंखनाद रैली" एवं जनसभा में प्रतिभाग किया।
परिवर्तन शंखनाद रैली में उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि 2027 में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा। रैली में अंकिता भंडारी को न्याय दो, वोट चोर गद्दी छोड़, युवाओं को रोजगार दो, सुरसा के मुँह की तरह बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी पर रोक लगाओ, महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार बंद करो, बिगड़ी हुई कानून-व्यवस्था सुधारो और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाओ आदि जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
इस अवसर पर द्वाराहाट क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों एवं क्षेत्रवासियों के साथ माननीय पूर्व सांसद श्री प्रदीप टम्टा जी, पूर्व विधायक श्री ललित फर्स्वाण जी, जिला अध्यक्ष श्री गुड्डू भौज जी, कांग्रेस नेता श्री राजेंद्र टंगणिया जी, श्री डी.पी. परिहार जी, ब्लॉक प्रमुख चखुटिया श्रीमती किरन बिष्ट जी, श्री नारायण सिंह रावत, श्री पूरन कांडपाल, श्री भुवन लहरी, ब्लॉक अध्यक्ष श्री दिगंबर बिष्ट, ब्लॉक अध्यक्ष श्री जीवन सिंह नेगी, श्री भगवान चौधरी, श्रीमती संगीता आर्या, श्री निर्मल मठपाल, श्री कुबेर कठायत, श्री बाला दत्त तिवारी, श्री देव सिंह अधिकारी, श्रीमती मीना कांडपाल, श्रीमती कंचन शाह, श्रीमती गंगा पंचोली, श्री भोला सिंह भंडारी, श्री बच्ची सिंह, श्री हीरा सिंह नेगी, श्री तारादत्त जोशी जी, श्री पदम सिंह मेहरा, श्री देवेंद्र परिहार, श्री कुंदन गोस्वामी, श्री परितोष जोशी, श्री अमित रावत, श्री घनानंद शर्मा आदि वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं कांग्रेसजन उपस्थित रहे।
👉www.facebook.com/share/p/1M8SE3sy4g/
🔥 द्वाराहाट की हुंकार, 2027 में सत्ता परिवर्तन इस बार! ✊
📍 विधानसभा द्वाराहाट
#justiceforankitabhandari #madansinghbisht #dwarahat #parivartanshankhnaad #mission2027 #congressforuttarakhand
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥 द्वाराहाट की हुंकार, 2027 में सत्ता परिवर्तन इस बार! ✊
द्वाराहाट के विधायक श्री @MadanBishtINC जी द्वारा घटगाड़ पुल से द्वाराहाट चौराहे तक आयोजित "#परिवर्तन_शंखनाद_रैली" में उमड़ा जनसैलाब बता रहा है कि 2027 में सत्ता परिवर्तन होकर रहेगा।
#madansinghbisht #dwarahat #parivartanshankhnaad #mission2027 #congressforuttarakhand
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पिथौरागढ़ मेडिकल कॉलेज का मुख्यमंत्री जी निरीक्षण कर रहे हैं या उसका शुभारंभ कर रहे हैं, यह मुझे मालूम नहीं है। लेकिन मैं पिथौरागढ़ वासियों और उनके विधायक श्री मयूख महर जी एवं श्री हरीश धामी जी को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।
#pithoragarh #uttarakhand #medicalcollege #healthcare #mayukhmahar #harishdhami -
Harish Rawat reposted
ANI_HindiNews
@AHindinews
#watch | हरिद्वार, उत्तराखंड | कांग्रेस नेता हरिश रावत ने गायक दलेर मेहंदी से जुड़े विवाद पर कहा, "ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। दलेर मेहंदी एक आइकॉन हैं। लाखों लोगों को उन्होंने प्रेरित किया है। उन्हें सुनने के लिए लाखों-करोड़ों लोग एकत्रित होते हैं। मैं समझता हूं कि मंत्री ने दलेर मेहंदी को समझने में भूल की और जब आप गलती करते हैं तो आपको गलती को स्वीकार करना चाहिए..."
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
शरद पूर्णिमा 🌕 के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। चंद्रमा की शीतल चाँदनी आपके जीवन में सुख, समृद्धि, आरोग्य और खुशहाली का प्रकाश लेकर आए। 🙏✨
#sharadpurnima #happysharadpurnima #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
दिनांक – 25 अक्टूबर, 2026 का भ्रमण कार्यक्रम.....
दोपहर 1:30 बजे
👉विभिन्न जनप्रतिनिधियों के कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम एवं जनसभा
📍 द्वाराहाट विधानसभा
दिनांक – 26 अक्टूबर, 2026
सुबह 11:00 बजे
👉कपिलेश्वर–वानणी देवी पंपिंग पेयजल योजना के दसवें वर्ष के प्रारंभ होने के अवसर पर आयोजित "जल महोत्सव कार्यक्रम"
📍 विधानसभा जागेश्वर
दिनांक – 27 अक्टूबर, 2026
सुबह 11:30 बजे
👉 युवा नेता व पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष श्री हिमांशु कबड़वाल जी कार्यालय में कांग्रेसजनों से बातचीत
📍लालकुआं, जिला नैनीताल
दोपहर 12:00 बजे
👉 कांग्रेसजनों एवं इंडिया गठबंधन के साथियों द्वारा बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम घोषित किए जाने की माँग को लेकर चलाए जा रहे क्रमिक अनशन में प्रतिभाग
📍 शहीद स्मारक, बिंदुखत्ता
#tourprogramme #harishrawat #congressforuttarakhand #mission2027 #uttarakhandcongress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्री अखिलेश यादव ने एक दुर्भाग्यजनक टिप्पणी की है। टिप्पणी करते वक्त उनके मानस पटल पर श्री योगी आदित्यनाथ जी का चित्र रहा होगा। वह यह भूल गए कि हम कभी एक राज्य थे। कुछ दुर्भाग्यजनक घटनाओं के बाद बँटवारे के समय में एक सौहार्दपूर्ण वातावरण रहा।
जब राज्य एक था, तो किसी ने अपना कर्मक्षेत्र नैनीताल, उधमसिंहनगर, अल्मोड़ा, टिहरी, पौड़ी चुना, तो किसी ने अपना कर्मक्षेत्र इलाहाबाद, गोरखपुर, बनारस, लखनऊ चुना या और स्थान चुने। यह सिद्धांत है कि बँटवारे के वक्त जो जहाँ रह गया, वहीं का वासी है। वह वहाँ का सम्मानित बाशिंदा है और पूर्ण और समान रूप से हकदार है। जो लोग उत्तराखंड में रह गए, वे उत्तराखंड में पूर्ण रूप से सम्मानित हैं और हकदार हैं, और जो उत्तर प्रदेश में रह गए, वे उत्तर प्रदेश में सम्मानित और हकदार होने चाहिए, तो यह 'घुसपैठिया' शब्द उन नागरिकों पर किसी भी रूप में लागू नहीं होता है और देश के अंदर इस प्रांत के लोग उस प्रांत में, उस प्रांत के लोग किसी और प्रांत में काम करने जाते हैं।
देश के निर्माण में ऐसे प्रवासी लोगों या दूसरे प्रांतों से उन प्रांतों में गए हुए लोगों का बहुत बड़ा योगदान है और उनके योगदान को सम्मानपूर्वक देखा जाता है, तो राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता में हम 'घुसपैठिए' जैसे दुर्भाग्यपूर्ण शब्द का उपयोग किसी रूप में भी वांछित नहीं पाते हैं। भाजपा तो 'घुसपैठिया' शब्द का राजनीतिक लाभ के लिए दुरुपयोग करती है। हमें उनके उकसावे में आने की आवश्यकता नहीं है।
#uttarakhandiyat #uttarakhand #uttarpradesh #akhileshyadav #harishrawat #politicalstatement #unityindiversity #respectall -
Harish Rawat reposted
Sonia Gandhi
@SoniaGandhi
In a small Greek restaurant in Cambridge my journey of love began.
Rajiv and I created a world filled with love, laughter and memories. On 10th November, I share that world with you.This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🙏🚩 जय सियाराम! जय श्रीराम! 🚩🙏
गढ़ जन आदर्श रामलीला कमेटी, हर्रावाला, देहरादून द्वारा आयोजित रामलीला मंचन में सहभागिता की। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री रामचंद्र जी की लीला का मंचन देखने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। 🙏
भगवान श्रीराम का जीवन हमें मर्यादा, सत्य, धर्म और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। रामलीला हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक परंपराओं का जीवंत प्रतीक है। 🚩
प्रभु श्रीराम की कृपा सभी पर बनी रहे। 🙏
🚩 जय सियाराम! 🚩
#jaishriram #jaisiyaram #ramleela #sanatandharma #uttarakhand #harishrawatThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩 राजा रामचंद्र जी की जय! 🚩
🚩विजयदशमी के पावन अवसर पर श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून (पंजीकृत) द्वारा रेसकोर्स स्थित श्री गुरु नानक मैदान में आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव–2026 में हजारों दर्शकों की उपस्थिति के बीच LED एवं लेज़र तकनीक से सुसज्जित रावण दहन का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। 80 फीट ऊँचे LED युक्त रावण तथा 65-65 फीट ऊँचे कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों का दहन, लेज़र एवं साउंड शो और शानदार आतिशबाज़ी का संगम सचमुच अविस्मरणीय था।
रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता श्री अभिनव थापर जी निरंतर नए अभिनव प्रयोग करते हुए पुरानी टिहरी की ऐतिहासिक रामलीला और उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। यह केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि उत्तराखंड की सांस्कृतिक पहचान, हमारी परंपराओं और हमारी ऐतिहासिक धरोहर को विश्वभर में पहुँचाने का एक अभूतपूर्व प्रयास है।
मैं रामलीला समिति के अध्यक्ष एवं कांग्रेस नेता श्री अभिनव थापर जी तथा श्री रामकृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की पूरी टीम को इस ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं अभिनव प्रयास के लिए हार्दिक बधाई देता हूँ। मेरी कामना है कि भगवान श्रीराम एवं श्री हनुमान जी का आशीर्वाद समिति पर सदैव बना रहे और पुरानी टिहरी की यह गौरवशाली रामलीला आने वाले वर्षों में और अधिक भव्यता के साथ उत्तराखंड का नाम देश-विदेश में रोशन करती रहे।
🚩जय सीताराम 🚩
📍 श्री गुरुनानक मैदान, रेसकोर्स, देहरादून I 20 October, 2026
#bhavyaramleelamahotsav2026 #puranitehri #dehradun #uttarakhandculture #vijayadashami #jaishriram
@ramleela.dehradun @abhinavthaparuk -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मन रोमांचित है। मैं कल माँ द्रोणागिरी की छत्रछाया में बसे सुंदरतम, मगर क्रांतिकारी नगर द्वाराहाट पहुँचूँगा। स्याल्दे-बिखौती की अद्भुत सांस्कृतिक विरासत वाले द्वाराहाट, अन्न-धन और बौद्धिक संपदा से भरपूर द्वाराहाट, देश की आजादी के अग्रणी क्षेत्रों में से एक द्वाराहाट, अपने क्रांतिकारी विचारों और सोच के लिए पहचाने जाने वाला द्वाराहाट और आज मदन सिंह बिष्ट जी द्वारा सेवित व निरंतर विकास की दौड़ में आगे-आगे कुलाँचे भरता हुआ द्वाराहाट में अपने लोगों से मिलना बड़े सौभाग्य की बात है। द्वाराहाट पहुंचने की सोच के साथ कोई मेरे कान में गुनगुना रहा है "हिट दे साइली जिला बजारा, द्वाराहाट की बजार गोल-गोल मोड़ा..."।
द्वाराहाट के लोगों के साथ मेरा हमेशा घनिष्ठतम संबंध रहा है। कल द्वाराहाट पहुंचने की कल्पना के साथ मेरे मानस पटल पर उन यादों के कई चित्र उभर-उभर कर आ रहे हैं।
#dwarahat #uttarakhandiyat #uttarakhand #syaldéBikhauti #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
----म्यर पिथौरागढ़ (पार्ट-2)----
सोर घाटी का हृदय स्थल पिथौरागढ़ पहले कत्यूरी साम्राज्य का हिस्सा रहा है। सोर का शाब्दिक अर्थ है झील। एक बृहत कटोरे के आकार में बसा पिथौरागढ़ एक पुरानी झील जो समय के साथ सुख गई, उसी में बसा है आज का पिथौरागढ़, विण आदि भू-भाग। रई झील शायद उसी का छोटा सा हिस्सा अवशेष है। चौदहवीं शताब्दी में यह भूभाग चंद राजाओं के साम्राज्य का हिस्सा बना। चंद राजा भारती चंद व लक्ष्मी चंद चर्चित शासक रहे। उसी राजवंश के राजा पिथौरा साही के नाम पर इसका नाम पिथौरागढ़ पड़ा। ब्रिटिश शासन में आने से पहले इस भूभाग पर गोरखाओं का कब्जा था और उन्होंने ही पिथौरागढ़ के किले का निर्माण किया, जिसका जीर्णोद्धार हमारी सरकार ने कराया और आज वहां एक शानदार सभा स्थल है। सुगोली संधी के बाद यह भू-भाग अंग्रेजों के अधीन हो गया। मुख्यतः ब्राह्मण, राजपूत, शिल्पकार, जोहारी व रंग समुदाय यहां की सामाजिक संस्कृति का प्रतिनिधित्व करते हैं। एक दुर्लभ व प्राचीन जनजाति बनराजी अर्थात बन रावत भी यहां निवास करते हैं। इस वर्ग के एक नौजवान इसी जनपद से विधायक भी रहे हैं। उनका चुना जाना हमारी लोकतंत्र की शक्ति को दर्शाता है। मुख्यतः पंचाचूली व ओम पर्वत पिथौरागढ़ की दो पर्वत श्रृंखलाएं हैं, पक्षियों में सबसे सुंदरतम मोनाल पक्षी के घर रूप में प्रसिद्ध अद्भुत खलिया टॉप का बुग्याल पिथौरागढ़ जनपद की विविधता में चार चांद लगाते हैं, पिथौरागढ़ से 8 किलोमीटर की दूरी पर चंडाक की पहाड़ी है, इसके दोनों ओर सौर घाटी का अद्भुत सौंदर्य हिलोरे मारता है। यहीं पर कुछ दूरी पर भगवान शिव-मोस्टामानू का मंदिर है। पंचाचूली की गोद में मुनस्यारी की अद्भुत सौंदर्यमयी नगरी बसी हुई है। होमस्टे का झंडा ऊंचा उठाए हुए मुनस्यारी, जोहारी, शौका समुदाय की सांस्कृतिक गतिविधियों का केंद्र है। मुनस्यारी से पंचाचुली की श्रृंखलाएं अपने अद्भुत चमकमय सौंदर्य से लुभाती हैं। पहले कहावत थी कि आधा मुनस्यार-आधा संसार। आज का मुनस्यारी पूरा संसार है। इस स्थान ने उत्तराखंड की एक से एक प्रतिभाशाली अधिकारी जिनमें से कुछ लोग सचिव पद पर विराजमान हैं, पूर्व मुख्य सचिव श्री आर.एस. टोलिया जी, उत्तर प्रदेश के अतिरिक्त मुख्य सचिव रहे सुरेंद्र सिंह पांगती जी इसी धरती के बरद पुत्र हैं। अद्भुत सौंदर्यमयी मिलम ग्लेशियर भी यही है। गुंजी, क्विटी-गर्व्याग, नपलच्यू, मिलम आदि इस जनपद के सबसे सीमांत गांव हैं। कैलाश मानसरोवर यात्रा का मार्ग यहीं से होकर जाता है। ओम पर्वत के आलोक में आलोकित लिपुलेख दर्रा इसी जनपद की सीमा बनाता है। लिपुलेख में एक स्थान है, जहां से कैलाश के दर्शन होते हैं। धारचूला, डीडीहाट, कनालीछीना, देवलथल, मूनाकोट, विण, अस्कोट, थल, चौकड़ी, बेरीनाग, गणाई, गंगोलीहाट, फूलाघाट इस जनपद के स्थापित या उभरते हुए कस्बे हैं। कस्तूरी मृग व मोनाल पक्षी का वास स्थल भी इसी जनपद में है। चौकड़ी व हाट कालिका से नंदा देवी पर्वत श्रृंखलाओं का अद्भुत दृश्य दुनिया भर के पर्यटकों को लुभाता है। आदि गुरु शंकराचार्य द्वारा स्थापित कुमाऊं रेजीमेंट की अधिष्ठात्री मां कालिका का मंदिर तथा अद्भुत पाताल भुवनेश्वर की गुफाएं भी इसी जनपद के श्रृंगार हैं। पिथौरागढ़ में मां गुरना प्रवेश द्वार पर विराजमान हैं, तो मां उल्का शीर्ष पर विराजमान है। थलकेदार व मोस्टामानू के मंदिर व मां जयंती का धाम ध्वज मंदिर हमेशा पिथौरागढ़ को आशीर्वाद देते हैं। चंपावत का नया जिला बनने से पहले ग्वेलज्यू का मंदिर भी इसी जनपद में था। डीडीहाट का अद्भुत सौंदर्यमयी मलयनाथ का मंदिर व थल में गंगा के किनारे शिव मंदिर हमेशा भक्तों का आकर्षण रहे हैं। सोर में कई संस्कृतियों का समागम है। कुमाऊंनी, सौराली, नेपाली, संस्कृतियां समवेत संस्कृति के रूप में हर वर्ष अपनी छठा यहां बिखेरती हैं। भाद्र पद का नंदा देवी मेला व हिलजात पर्व इस क्षेत्र में प्रतिवर्ष उत्साहपूर्वक मनाए जाते हैं। इसे सातों-आठों पर्व के रूप में गांव-गांव में मनाया जाता है। लखिया की लोगों को प्रतिवर्ष प्रतीक्षा रहती है। चौदास में बारह वर्ष में मनाया जाने वाला कंडाली महोत्सव हमारी सांस्कृतिक विविधता का दिग्दर्शन कराते हैं। 14 नवंबर से लगने वाले काली गौरी के संगम पर जौलजीवी के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार व सांस्कृतिक मेले व थल के व्यापारिक मेले का उल्लेख के बिना हमारी पिथौरागढ़ यात्रा अधूरी रहेगी। ये दोनों परंपरागत मेले हजारों लोगों को प्रतिवर्ष आकृष्ट करते हैं।
संस्कृति का वास्तविक मूल स्वरूप पिथौरागढ़ के इन्हीं..www.facebook.com/share/p/19xdeMKnBz/ .. कुछ "म्यर पिथौरागढ़ पार्ट-3" में लिखूंगा, शेष पदयात्राओं के रूप में लिखूंगा।
क्रमशः........
#mypithoragarh #pithoragarh #uttarakhandiyat #uttarakhand #mission2027 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पराक्रम, साहस और शौर्य की परिचायक भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) के स्थापना दिवस पर सभी वीर जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
जय हिंद 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
#himveers #itbp #itbpraisingday #nationfirst #indianarmedforces -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
न्याय की इस यात्रा का संकल्प—जनता के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। ✊
राजपुर विधानसभा क्षेत्र में जनरल बिपिन रावत जी की मूर्ति से कांग्रेस भवन, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी जी की मूर्ति तक आयोजित “उत्तराखंड न्याय यात्रा” में प्रतिभाग किया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
यात्रा के दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दो, युवाओं को रोजगार दो, सुरसा के मुँह की तरह बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी पर रोक लगाओ, महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार बंद करो, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था सुधारो, मलिन बस्तियों की तोड़-फोड़ बंद करो और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाओ सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
✊ अंकिता भंडारी को न्याय दो-न्याय दो ✊✊
📍 राजपुर विधानसभा | 22 अक्टूबर 2026
#uttarakhandnyayyatra #justiceforankitabhandari #ankitabhandari #youthemployment #uttarakhandcongress #rajpurassembly
@INCIndia @RahulGandhi @kharge @priyankagandhiThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मुख्यमंत्री जी ने अपने एक मंत्री के बचाव में ये कहा कि उन पर आरोप लगाने वाला व्यक्ति 22 वर्ष उनके साथ पति के रूप में रहा। प्रश्न 22 साल या 32 साल का नहीं है। मुख्यमंत्री जी से राज्य के लोगों का सवाल है कि क्या 210 करोड़ की संपत्ति का खुलासा सही है?
अब तो इस खुलासे की और पुष्टि करते हुए बरेली से समाचार छप रहे हैं। अमर उजाला और दैनिक जागरण, दोनों ने प्रमुखता से एक विशाल फ़ार्म हाउस के बारे में समाचार प्रकाशित किए हैं, जिसमें बिना नक़्शा पास किए बनी एक विशाल महलनुमा कोठी और किसी भी मुख्यमंत्री आवास को लज्जित करता हुआ गेस्ट हाउस बना हुआ है।
जब मुख्यमंत्री जी ने कुछ कहना उचित समझा है, तो वह कृपा कर राज्य के लोगों को यह बता दें कि 210 करोड़ रुपये से ऊपर की संपत्ति और यह विशाल फ़ार्म हाउस और महलनुमा कोठी होने का समाचार सही है या ग़लत?
राज्य के प्रत्येक व्यक्ति को माननीय मुख्यमंत्री जी से इसका जवाब सुनने की प्रतीक्षा रहेगी।
#uttarakhand #uttarakhandpolitics #harishrawat #congress #accountability #publicquestions #uttarakhandnews #politicaltransparency -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्री रेहान वाड्रा, जो शौक से एक उच्च श्रेणी के फोटोग्राफर हैं। एक ऐसी खुला आमंत्रण वाली प्रदर्शनी में उनके द्वारा ली गई तस्वीरों को हटा दिया गया, क्योंकि वो लोगों को बहुत पसंद आ रही थीं। ये सुखद संयोग है कि वह उच्च कलात्मकता वाला फोटोग्राफर रेहान वाड्रा, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा और श्री रॉबर्ट वाड्रा का पुत्र है। सत्ता को ये दोनों नाम खटकते हैं, तो खटक की टीस अब कला तक पहुँच गई। ये आर्ट है, आर्ट को सरकार को प्रमोट करना चाहिए। प्रदर्शनी से रेहान वाड्रा की तस्वीरों को हटाना कलात्मकता पर हमला है और हुनर किसी के रोकने से रुका है?
श्री रेहान वाड्रा को इस प्रदर्शनी में नहीं तो और प्रदर्शनियों में अवसर मिल जाएगा। दुनिया में और बहुत सारे ऐसे मुकाम होंगे, जहाँ वो अपनी कलात्मकता का प्रदर्शन कर सकते हैं।
देश की शुभकामनाएँ श्री रेहान वाड्रा के साथ हैं।
#rehanwadra #priyankagandhi #artandphotography #freedomofexpression #indianart
@priyankagandhi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्री तीरथ भाई से माँ डाटकाली मंदिर में भेंट हुई। हमने माँ डाटकाली मंदिर में भंडारे का आयोजन किया था। वे मंदिर में पधारे, तो हमने उन्हें आग्रहपूर्वक प्रसाद ग्रहण कराया।
#tirathsinghrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मेरे पुराने मित्र श्री #ramsarannautiyal लौटकर कांग्रेस में आए, दोनों दोस्तों ने एक दूसरे से मिलकर खुशियां बांटी। इस दौरान समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
#harishrawat #congress #uttarakhandcongress #oldfriends -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩 जय माँ डाटकाली! 🙏🚩
माँ के दरबार में बहनों के साथ भजन-कीर्तन कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड न्याय यात्रा ✊
राजपुर विधानसभा क्षेत्र में उत्तराखंड कांग्रेस की प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री @incpritamsingh जी के नेतृत्व में जनरल बिपिन रावत जी की मूर्ति से कांग्रेस भवन, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए डिस्पेंसरी रोड स्थित स्व. राजीव गांधी जी की मूर्ति तक आयोजित “उत्तराखंड न्याय यात्रा” में भाग लिया।
यात्रा के दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दो, युवाओं को रोजगार दो, सुरसा के मुँह की तरह बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी पर रोक लगाओ, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार बंद करो, बिगड़ी कानून व्यवस्था सुधारो, मलिन बस्तियों में तोड़फोड़ बंद करो और भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाओ सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
📍 राजपुर विधानसभा
#uttarakhandnyayyatra
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अंकिता भंडारी को न्याय दो-न्याय दो ✊✊
राजपुर विधानसभा क्षेत्र में उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं पार्टी के वरिष्ठ नेता श्री @incpritamsingh जी के नेतृत्व में जनरल बिपिन रावत जी की मूर्ति से कांग्रेस भवन, घंटाघर, पलटन बाजार होते हुए डिस्पेंसरी रोड स्थित राजीव गांधी जी की मूर्ति तक आयोजित "उत्तराखंड न्याय यात्रा" में प्रतिभाग किया। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी की मूर्ति पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें याद किया।
यात्रा के दौरान अंकिता भंडारी को न्याय दो, युवाओं को रोजगार दो, सुरसा के मुँह की तरह बढ़ती हुई महंगाई और बेरोजगारी पर रोक लगाओ, महिलाओं पर बढ़ते हुए अत्याचार बंद करो, बिगड़ी हुई कानून व्यवस्था सुधारो, मलिन बस्तियों की तोड़-फोड़ बंद करो, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाओ सहित जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया।
इस अवसर पर राजपुर के पूर्व विधायक श्री राजकुमार जी, पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री जोत सिंह घुनसोला जी, उत्तराखंड, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं पूर्व महानगर अध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा जी, देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री जसविंदर गोगी जी, पूर्व मेयर प्रत्याशी श्री विरेन्द्र पोखरियाल जी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, श्री राजेंद्र शाह, श्री मनीष नागपाल, श्रीमती सुनीता प्रकाश, श्री मदन लाल जी, श्री अश्वनी बहुगुणा, श्री मोहन काला, श्री संजय कनौजिया, श्रीमती प्रतिमा सिंह, श्रीमती स्वाति नेगी, माननीय पार्षदगण व पार्षद प्रत्याशी गण, पूर्व पार्षदगण एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
न्याय की इस यात्रा का संकल्प—जनता के अधिकारों और सम्मान के लिए संघर्ष निरंतर जारी रहेगा। ✊
www.facebook.com/share/p/1CFtei8nnQ/
📍 राजपुर विधानसभा
#uttarakhandnyayyatra #justiceforankitabhandari #ankitabhandari #youthemployment #uttarakhandcongress #rajpurassembly -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भाजपा के टुटकेबाज प्रवक्ता वर्ष 2027 के चुनावों की देहलीज में भी वर्ष 2016 के झूठ को आधार बनाकर कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं।
मैं एक से अधिक बार सार्वजनिक बयानों में कह चुका हूँ कि भाजपा की 2017 की सरकार भी और 2022 की सरकार भी झूठ के गर्भ से पैदा हुई। जिस झूठ को माननीय प्रधानमंत्री से भी बुलवाया गया, मुख्यमंत्रियों में तो झूठ बोलने की होड़ लगी रही। ये दोनों सरकारें झूठ की संतानें हैं। झूठ की संतान हैं।
आज मैं फिर अपने आरोप को दोहरा रहा हूँ कि दोनों सरकारें झूठ के गर्भ से पैदा हुई हैं और उस झूठ को माननीय प्रधानमंत्री सहित भाजपा के सभी नेताओं से बुलवाया गया और यदि भाजपा में हिम्मत है, तो मुझ पर मुकदमा दायर करें। इन झूठों को बानगी चलाने के लिए 10 वर्षों से मेरे खिलाफ CBI की इंक्वायरी हो रही है और अब ईडी की इंक्वायरी हो रही है।
मैं टुटकेबाज प्रवक्ताओं से तो नहीं, मगर भाजपा के राष्ट्रीय नेतृत्व और मुख्यमंत्री को चुनौती दे करके कहना चाहता हूँ कि वे चाहें तो कांग्रेस के 10 साल बनाम भाजपा के 17 साल पर हमसे सार्वजनिक बहस कर लें। हम तैयार हैं। लेकिन ऐसे प्रवक्ताओं का क्या जवाब दिया जाए? जो प्रवक्ता अपनी सरकार के आधे से ज्यादा मंत्रियों को उनके पिछले राजनीतिक जन्म में गधा बताते हैं अर्थात पिछले 10 साल से कांग्रेस से भाजपा में सम्मिलित हुए गधों को घोड़ा बनाने में अपनी ताकत लगा रही थी। अब वे घोड़े बने हैं या नहीं बने हैं, यह तो जनता निर्णय करेगी या भाजपा स्वयं ही बता देगी कि वे घोड़े हो गए हैं। क्योंकि किसी भाजपा के बड़े नेता ने भी गधे वाले बयान का की निंदा नहीं की है। इसका अर्थ है भाजपा ने स्वीकार किया है और प्रवक्ता से कहलवाया है कि आधे से ज्यादा मंत्री गधे थे। इसलिए इन गधों के कारण ही सरकार जनता, जनकल्याण के कार्यों में विफल रही। मतलब 10 साल की विफलता का सारा बोझ सरकार चला रहे कांग्रेस से आए आधे दर्जन से ज्यादा तथाकथित गधों के ऊपर डाल दिया गया है।
#congress #bjp #uttarakhandpolitics #harishrawat #truthwillprevail #mission2027 #congressforuttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे॥ 🚩
नवरात्रि एवं विजयदशमी के पावन अवसर पर माँ डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान बहनों के साथ माँ के दरबार में भजन-कीर्तन भी किया। इसके पश्चात #भंडारे में पधारे भक्तजनों को प्रसाद वितरित किया तथा आदरणीय महंत जी का आशीर्वाद भी प्राप्त किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष एवं माननीय विधायक श्री @incpritamsingh जी, पूर्व मंत्री श्री शूरवीर सिंह सजवाण जी, उत्तराखंड अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार बलजीत सोनी जी, पूर्व विधायक श्री राजकुमार जी, वरिष्ठ नेता श्री सुरेंद्र कुमार अग्रवाल जी, देहरादून महानगर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष श्री लालचंद शर्मा जी एवं माँ डाट काली मंदिर के वरिष्ठ सेवादार श्री दिनेश अग्रवाल जी सहित कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता साथी भी भंडारे में शामिल हुए और माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
माँ डाटकाली की कृपा सभी पर बनी रहे और सबका जीवन सुख-समृद्धि एवं खुशहाली से परिपूर्ण हो।
🚩 जय माँ डाट काली! जय माता दी! 🚩
#maadaatkali #vijayadashami #navratri #dehradun #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩 सर्वमङ्गलमाङ्गल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोऽस्तुते॥ 🚩
नवरात्रि एवं विजयदशमी के पावन अवसर पर माँ डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान बहनों के साथ माँ के दरबार में भजन-कीर्तन कर भक्तिमय वातावरण में समय व्यतीत किया। इसके पश्चात #भंडारे में पधारे श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया तथा आदरणीय महंत जी से आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस पावन अवसर पर उपस्थित सभी श्रद्धालुओं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता साथियों के साथ माँ का आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य मिला।
माँ डाट काली की असीम कृपा सभी पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली का वास हो।
🚩 जय माँ डाट काली! जय माता दी! 🚩
#maadaatkali #vijayadashami #navratri #dehradun #uttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“रिजीम चेंज” (Regime Change) ऐसा लगता है कि एक विस्फोटक शब्द बनकर के भाजपा और भाजपा के चहेतों को बेचैन कर रहा है। लोकतंत्र में सरकार का दायित्व देश और देश के नागरिकों की सुरक्षा, अमन-चैन, सौहार्द, अपनी सरकार का बहुमत बनाए रखना तथा जनता से किए गए वादों को पूरा करना। ये तीन कर्तव्य सर्वव्यापी हैं।
उसी तरीके से विपक्ष का कर्तव्य है—टू अपोज द गवर्नमेंट, टू डिपोज द गवर्नमेंट, टू प्रपोज द गवर्नमेंट। सीधा अर्थ है कि सरकार की जिन नीतियों से आप सहमत नहीं हैं, जो जनकल्याण के खिलाफ हैं, आप उन पर विरोध संगठित करें और जब संविधान सम्मत अवसर आए, सरकार को उलट दीजिए और उलटने के बाद तीसरा कर्तव्य है, अपनी सरकार बनाइए।
यदि विपक्ष “रिजीम चेंज” की बात नहीं करेगा तो फिर विपक्ष क्या घुइयाँ छीलेगा? यदि उत्तराखंड में श्री @incpritamsingh जी और श्री @UKGaneshGodiyal जी, सरकार हटाओ, धामी हटाओ का स्वर गूँजायमान नहीं करेंगे तो क्या आलू छीलेंगे?
#regimechange #uttarakhandpolitics #bjp #congress #pritamsingh #ganeshgodiyal #dhamihatao #mission2027 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩 असत्य पर सत्य की विजय हो, अधर्म का नाश हो और धर्म की सदा जय हो। 🚩🏹
🚩 श्री राम कृष्ण लीला समिति टिहरी, देहरादून द्वारा आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव 2026 – दशम दिवस-रावण, मेघनाद एवं कुंभकर्ण पुतला दहन व लंका दहन के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। आप सबको #विजयदशमी की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रभु श्रीराम की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली आए। आइए, इस पावन पर्व पर सत्य, धर्म और न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
🚩 राजा रामचंद्र जी की जय! 🚩
📍 श्री गुरुनानक मैदान, रेसकोर्स, देहरादून
#vijayadashami #dussehra #harishrawat #uttarakhand #ramleelamahotsav #विजयदशमी #happydussehra #सत्यकीविजय #धर्मकीजय -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩 श्री राम कृष्ण लीला समिति टिहरी, देहरादून द्वारा आयोजित भव्य रामलीला महोत्सव 2026 – दशम दिवस-रावण, मेघनाद एवं कुंभकर्ण पुतला दहन व लंका दहन के कार्यक्रम में संबोधन...!!
आप सबको #विजयदशमी की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
🚩 राजा रामचंद्र जी की जय! 🙏🚩
📍 श्री गुरुनानक मैदान, रेसकोर्स, देहरादून
#vijayadashami #dussehra #harishrawat #uttarakhand #ramleelamahotsav #jaishriram #dehradunThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे॥ 🚩
नवरात्रि एवं विजयदशमी के पावन अवसर पर माँ डाटकाली की असीम कृपा एवं आशीर्वाद प्राप्त करने हेतु आयोजित भंडारे में आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
माँ डाटकाली आप सभी का कल्याण करें एवं जीवन सुख-समृद्धि से परिपूर्ण करें।
📅 दिनांक: 21 अक्टूबर 2026
🕛 समय: दोपहर 12 बजे से
📍 स्थान: माँ डाट काली मंदिर, आशारोड़ी, देहरादून
🚩 जय माता दी! जय माँ डाटकाली! 🚩This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज दैनिक जागरण में एक विस्मय पैदा करने वाला समाचार छपा है। उस समाचार में एक विशाल फार्म हाउस, बरेली से किच्छा को जोड़ने वाली सड़क के दोराहे पर और उस विशाल फार्म हाउस में एक भव्यतम राजमहल का जिक्र आया है। जिस राजमहल में बना हुआ गेस्ट हाउस मुख्यमंत्री उत्तराखंड के आवास को भी लज्जित करता हुआ दिखाई देता है।
समाचार है कि वह फार्म हाउस श्रीमती रेखा आर्य का है। ये समाचार कितना सही है, मैं नहीं जानता। लेकिन यह समाचार हम सबको यह मंथन करने के लिए विवश कर रहा है कि आखिर इतनी अकूत संपदा आई कहाँ से और वो भी एक छोटे से राजनीतिक अल्पकाल के अंदर?
मैं समझता हूँ आप सबने भी वो समाचार पढ़ा होगा और समाचार पढ़ने के बाद आप, आप भी मेरी तरीके से स्तब्ध रह गए होंगे! यह है 'ना खाऊँगा, ना खाने दूँगा' मंत्र का चमत्कार।"
#uttarakhand #corruption #accountability #politicalquestions #doublestandards #nakhaunganakhanedunga #uttarakhandpolitics -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे॥🚩
॥ जय माँ डाटकाली, जय माता दी ॥🚩🚩
नवरात्रि एवं दशहरा के पावन अवसर पर आयोजित भंडारे में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
माँ डाटकाली आपका कल्याण करें।
समय: दोपहर 12 बजे
दिनांक: 21 अक्टूबर 2026
स्थान: माँ डाट काली मंदिर आशारोड़ी, देहरादून -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज प्रातः सैर के वक्त मुझको दिल्ली मेट्रो के एक रिटायर्ड चीफ इंजीनियर मिले। ऐसी बात चली, तो उन्होंने उत्तराखंड में मेट्रो के सपने के प्रीमैच्योर डेथ पर बड़ा दुख प्रकट किया। कहा कि हम उम्मीद कर रहे थे कि रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून मेट्रो नेटवर्क बन जाएगा। उनका आकलन था कि यह महज राजनीतिक कारणों से इसका श्रेय कांग्रेस पार्टी को न मिले और आपको न मिले विशेष तौर पर हरीश रावत को, इसलिए इस कंसेप्ट को गड्ढे में डाला गया और बीच-बीच में नए-नए आइडियाज को एक्सपेरिमेंट किया गया और वह एक्सपेरिमेंट जो है, प्रीमैच्योर थे इसलिए उनकी प्रीमैच्योर डेथ हो गई।
मुझे भी गहरा दुःख है कि देहरादून का मेट्रो का सपना सपने के साथ-साथ हमने हिमालय दर्शन योजना क्रियान्वित की थी। वो एक्सपेरिमेंटल बेसिस पर उस समय हमने प्रारंभ की थी। नतीजे ठीक-ठाक आ रहे थे, उसको आगे बढ़ाया जाना चाहिए था। हमारे पास हिमालयाज हैं, जो किसी के पास नहीं हैं। हम उसकी बेहतर मार्केटिंग करके अपने नौजवानों के लिए अवसर पैदा कर सकते थे।तकलीफ मुझको यूनिफाइड एयर सर्विस देने का जो हमारा प्लान था, जिसमें हमने टेंडर भी कर दिए थे, टेंडर मंजूर भी कर दिया था, ऑपरेशनलाइज भी कर दिया था। जाते-जाते मैं उसकी शुरुआत करवा करके गया था, बल्कि हमने कुछ समय के लिए स्टेट प्लेन उपलब्ध करवाया था, जिसके जरिए वह यात्रियों को देहरादून लाते थे। हमारा कंसेप्ट था कि हम चारधाम हेलीकॉप्टर सेवाओं से कमाएंगे और उससे जिलों की कनेक्टिविटी को सब्सिडाइज करेंगे और उसमें फिक्स्ड-विंग सर्विसेज जो हम चिन्यालीसौड़, गौचर और पिथौरागढ़ को जोड़ना चाहते थे, उसको भी सब्सिडाइज करना चाहते थे। एक संपूर्ण योजना थी। आप अंदाज लगा सकते हैं कि टेंडर भी हो गया और टेंडर में कंपटीशन भी हुआ और एक पार्टी को हमने टेंडर अवार्ड भी कर दिया, मगर उसे भी दफना दिया गया और आज टूटी-फूटी लंगड़ी अवस्था में पिछले 10 साल से हमारी राज्य के अंदर की एयर कनेक्टिविटी संचालित हो रही है। कभी चलती है, कभी नहीं चलती है, तो एक सोच के मरने पर अफसोस होता है। हमारी जो सोच थी, वह व्यावहारिकता और अनुभव पर आधारित थी और राज्य के संसाधनों को समझते हुए हमने यह सोचें विकसित की थीऔर यही नहीं, मुझे इस बात का भी गहरा दुख है कि रिवरफ्रंट डेवलपमेंट की जो हमारी योजना थी, जिस पर हमने काम भी किया था, एक चरण हमने पूरा भी किया और उसके बाद वो रिवरफ्रंट डेवलपमेंट की योजना भी आगे नहीं बढ़ी। रिस्पना और बिंदाल पहले के तरीके से दम तोड़ रही हैं। हां, उनसे ट्रेंचिंग के नाम पर जरूर कुछ बोल्डर, बजरी वगैरह निकाल करके कुछ लोगों का धनोपार्जन हो रहा है, मगर इसके अलावा और कोई काम रिवरफ्रंट डेवलपमेंट की दिशा में नहीं हुआ।इसीलिए मलिन बस्तियों को जो आवासीय भवन प्रदान करने की हमारी योजना थी, वह योजना भी जहां की तहां अभी भी खड़ी है। जबकि हम 1000 के करीब लोगों को ऐसे मलिन बस्तियों में रहने वाले भाई-बहनों को मालिकाना अधिकार देकर के गए। 10 साल बाद देहरादून, जो हमारे राज्य की राजधानी है, अस्थायी सही, मगर राज्य का संचालन तो यहीं से हो रहा है। जब वहां के साथ इस तरीके का खिलवाड़ होता है, तो तकलीफ होती है। आज जब मैं हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून इन शहरों और यहां की सड़कों को घुटते हुए देखता हूं जाम से, तब मुझे मेट्रो के कंसेप्ट की याद आती है।
#uttarakhand #harishrawat #dehradunmetro #uttarakhanddevelopment #airconnectivity #himalayantourism #riverfrontdevelopment #mission2027 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज प्रातः सैर के वक्त मुझको दिल्ली मेट्रो के एक रिटायर्ड चीफ इंजीनियर मिले। ऐसी बात चली, तो उन्होंने उत्तराखंड में मेट्रो के सपने के प्रीमैच्योर डेथ पर बड़ा दुख प्रकट किया। कहा कि हम उम्मीद कर रहे थे कि रुड़की, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून मेट्रो नेटवर्क बन जाएगा। उनका आकलन था कि यह महज राजनीतिक कारणों से इसका श्रेय कांग्रेस पार्टी को न मिले और आपको न मिले विशेष तौर पर हरीश रावत को, इसलिए इस कंसेप्ट को गड्ढे में डाला गया और बीच-बीच में नए-नए आइडियाज को एक्सपेरिमेंट किया गया और वह एक्सपेरिमेंट जो है, प्रीमैच्योर थे इसलिए उनकी प्रीमैच्योर डेथ हो गई।
मुझे भी गहरा दुःख है कि देहरादून का मेट्रो का सपना सपने के साथ-साथ हमने हिमालय दर्शन योजना क्रियान्वित की थी। वो एक्सपेरिमेंटल बेसिस पर उस समय हमने प्रारंभ की थी। नतीजे ठीक-ठाक आ रहे थे, उसको आगे बढ़ाया जाना चाहिए था। हमारे पास हिमालयाज हैं, जो किसी के पास नहीं हैं। हम उसकी बेहतर मार्केटिंग करके अपने नौजवानों के लिए अवसर पैदा कर सकते थे।तकलीफ मुझको यूनिफाइड एयर सर्विस देने का जो हमारा प्लान था, जिसमें हमने टेंडर भी कर दिए थे, टेंडर मंजूर भी कर दिया था, ऑपरेशनलाइज भी कर दिया था। जाते-जाते मैं उसकी शुरुआत करवा करके गया था, बल्कि हमने कुछ समय के लिए स्टेट प्लेन उपलब्ध करवाया था, जिसके जरिए वह यात्रियों को देहरादून लाते थे। हमारा कंसेप्ट था कि हम चारधाम हेलीकॉप्टर सेवाओं से कमाएंगे और उससे जिलों की कनेक्टिविटी को सब्सिडाइज करेंगे और उसमें फिक्स्ड-विंग सर्विसेज जो हम चिन्यालीसौड़, गौचर और पिथौरागढ़ को जोड़ना चाहते थे, उसको भी सब्सिडाइज करना चाहते थे। एक संपूर्ण योजना थी। आप अंदाज लगा सकते हैं कि टेंडर भी हो गया और टेंडर में कंपटीशन भी हुआ और एक पार्टी को हमने टेंडर अवार्ड भी कर दिया, मगर उसे भी दफना दिया गया और आज टूटी-फूटी लंगड़ी अवस्था में पिछले 10 साल से हमारी राज्य के अंदर की एयर कनेक्टिविटी संचालित हो रही है। कभी चलती है, कभी नहीं चलती है, तो एक सोच के मरने पर अफसोस होता है। हमारी जो सोच थी, वह व्यावहारिकता और अनुभव पर आधारित थी और राज्य के संसाधनों को समझते हुए हमने यह सोचें विकसित की थीऔर यही नहीं, मुझे इस बात का भी गहरा दुख है कि रिवरफ्रंट डेवलपमेंट की जो हमारी योजना थी, जिस पर हमने काम भी किया था, एक चरण हमने पूरा भी किया और उसके बाद वो रिवरफ्रंट डेवलपमेंट की योजना भी आगे नहीं बढ़ी। रिस्पना और बिंदाल पहले के तरीके से दम तोड़ रही हैं। हां, उनसे ट्रेंचिंग के नाम पर जरूर कुछ बोल्डर, बजरी वगैरह निकाल करके कुछ लोगों का धनोपार्जन हो रहा है, मगर इसके अलावा और कोई काम रिवरफ्रंट डेवलपमेंट की दिशा में नहीं हुआ।इसीलिए मलिन बस्तियों को जो आवासीय भवन प्रदान करने की हमारी योजना थी, वह योजना भी जहां की तहां अभी भी खड़ी है। जबकि हम 1000 के करीब लोगों को ऐसे मलिन बस्तियों में रहने वाले भाई-बहनों को मालिकाना अधिकार देकर के गए। 10 साल बाद देहरादून, जो हमारे राज्य की राजधानी है, अस्थायी सही, मगर राज्य का संचालन तो यहीं से हो रहा है। जब वहां के साथ इस तरीके का खिलवाड़ होता है, तो तकलीफ होती है। आज जब मैं हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून इन शहरों और यहां की सड़कों को घुटते हुए देखता हूं जाम से, तब मुझे मेट्रो के कंसेप्ट की याद आती है।
#uttarakhand #harishrawat #dehradunmetro #uttarakhanddevelopment #airconnectivity #himalayantourism #riverfrontdevelopment #mission2027 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैं कई दिनों से माननीय मुख्यमंत्री सहित भाजपा के छोटे-बड़े सारे नेताओं के एक बयान को पढ़ रहा हूं। जिसमें वो श्री @RahulGandhi जी द्वारा श्री अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणी को उत्तराखंड का अपमान बता रहे हैं। श्री राहुल गांधी नेता प्रतिपक्ष हैं। देश, सत्ता और भाजपा का संचालन इस समय जो त्रिमूर्ति कर रहे हैं, उनमें एक व्यक्ति श्री अजीत डोभाल भी हैं तो नेता प्रतिपक्ष या विरोधी दल जिन नीतिगत मामलों पर सत्ता या भाजपा पर कटाक्ष कर रहा है, स्वाभाविक है उसके केंद्र बिंदु ये त्रिमूर्ति होंगे और यदि श्री अजीत डोभाल उन त्रिमूर्ति में हैं, तो इसका सीधा अर्थ है कि श्री राहुल गांधी अपने विपक्ष धर्म को निभा रहे हैं।
भाजपा के लोगों को श्री राहुल गांधी की टिप्पणी को सकारात्मक रूप से लेना चाहिए और ये समझना चाहिए कि उत्तराखंड के एक व्यक्ति जो देश के जो राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हैं उनको देश चलाने वाली त्रिमूर्ति और भाजपा का संचालन करने वाली त्रिमूर्ति का एक महत्वपूर्ण सदस्य माना जा रहा है और यदि वो महत्वपूर्ण सदस्य हैं, तो स्वाभाविक रूप से विरोध पक्ष के आलोचना के घेरे में वो आएंगे और वो आ रहे हैं। सरकार की बहुत सारी नीतियां हैं, जिनसे विपक्ष सहमत नहीं है, जिनसे कांग्रेस सहमत नहीं है, जिनसे राहुल गांधी जी सहमत नहीं हैं और उन नीतियों के क्रियान्वयन में यदि श्री डोभाल भी सहभागी हैं, तो निश्चय ही उन पर टिप्पणी की जाएगी, उनकी आलोचना की जाएगी, उन पर कटाक्ष कसे जाएंगे। यह राजनीति का स्वभाव है, तो इसको स्थानीयता का मुद्दा बनाना एक नासमझी के साथ-साथ श्री अजीत डोभाल के राजनीतिक स्टेचर का अपमान भी है और भाजपा के नेतागण जाने-अनजाने में श्री अजीत डोभाल के राजनीतिक स्टेचर का अपमान कर रहे हैं। देश में कोई नहीं कह सकता है कि श्री अजीत डोभाल सरकार और भाजपा को राजनीतिक सलाह नहीं देते।
#ajitdoval #rahulgandhi #politicaldebate #indiandemocracy #opposition #uttarakhand #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
बागेश्वर जिले के नाकुरी गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर लगे हुए जो सेना में जवान थे, उन पर लगे हुए भगोड़ा कलंक को मिटाने की लड़ाई लड़ी। 28 साल की लंबी लड़ाई के बाद सशस्त्र बल अधिकरण की लखनऊ पीठ से महिला को न्याय मिला। पीठ ने रक्षा मंत्रालय को कहा कि सिपाही को मृत मानें और उनकी पत्नी को पारिवारिक पेंशन दी जाए।
सेना की माउंटेन डिवीजन में विषम हालात के बीच तैनात जवान देवेंद्र प्रसाद आर्य ड्यूटी करते प्राकृतिक आपदा का शिकार हो गए, मगर उनका उनकी बॉडी नहीं मिली तो उन्हें लापता मानकर सेना ने भगोड़ा घोषित कर दिया और यह कार्रवाई सेना की कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के बाद की जाती है।
देवेंद्र प्रसाद आर्य की पत्नी जानकी देवी ने आरटीआई का उपयोग कर माउंटेन डिवीजन और कुमाऊं रेजिमेंट से आवश्यक जानकारी मांगी और उसके आधार पर संघर्ष का लंबा सिलसिला चला, अंततोगत्वा जानकी देवी विजयी हुईं तथा देवेंद्र प्रसाद से भगोड़ा कलंक हटा और उनको ड्यूटी के दौरान मृत मान मानते हुए पत्नी जानकी देवी को पारिवारिक पेंशन के लिए योग्य माना गया।
जानकी देवी एक अत्यधिक साधारण महिला हैं, लेकिन अपनी संकल्प शक्ति और पति पर विश्वास के सहारे लड़ीं और जीतीं। इस असाधारण साहस के लिए जानकी देवी को राज्य सरकार को भी पुरस्कार देना चाहिए। ऐसी साहसी महिलाओं को दिए जाने वाले सर्वश्रेष्ठ राज्य पुरस्कार के लिए जानकी देवी सर्वथा पात्र हैं।
#jankidevi #womenempowerment #indianarmy #justiceprevails #narishakti #uttarakhand #bageshwar #salutetohercourage -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩“यतो धर्मस्ततो जयः” 🚩
आप सभी को अधर्म पर धर्म की विजय के प्रतीक पावन पर्व 🚩विजयदशमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह पावन पर्व हम सभी के जीवन में सत्य, सदाचार, सुख, समृद्धि और खुशहाली लेकर आए। आइए, हम सभी सत्य और न्याय के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।
🚩॥ जय सीताराम ॥ 🚩 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥🚩 कन्या पूजन, मातृशक्ति का सम्मान—यही है हमारी सनातन संस्कृति की पहचान!🚩🙏🌺
शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर अपने आवास पर कन्या पूजन कर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। माँ दुर्गा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखें।
आप सभी को महानवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🙏
🚩 जय माता दी 🙏🚩
📍 डिफेंस कॉलोनी, देहरादून
#mahanavami #kanyapujan #jaimatadi #navratri #harishrawatThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥🚩 कन्या पूजन, मातृशक्ति का सम्मान—यही है हमारी सनातन संस्कृति की पहचान!🚩🙏🌺
शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर अपने आवास पर कन्या पूजन कर माँ दुर्गा का आशीर्वाद प्राप्त किया। माँ दुर्गा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि और खुशहाली बनाए रखें।
आप सभी को महानवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🙏
🚩 जय माता दी 🙏🚩
📍 डिफेंस कॉलोनी, देहरादून
#mahanavami #kanyapujan #jaimatadi #navratri #harishrawatThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥 न्याय से पहले नियुक्ति क्यों? अंकिता के माता-पिता को जवाब दो! 🕯️✊
उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने एवं राज्यपाल की नियुक्ति के विरोध में आयोजित कैंडल मार्च में प्रतिभाग किया।
अंकिता को न्याय मिलने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। यह उत्तराखंड की अस्मिता और बेटियों के सम्मान की लड़ाई है। ✊⚖️
📍 कांग्रेस भवन से घंटाघर, देहरादून | 17 अक्टूबर
#justiceforankita #justiceforankitabhandari #uttarakhandcongress #ankitakonyaydo #betikonyaydo #fightforjusticeThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सम्मानित #पत्रकार साथियों के साथ देश एवं प्रदेश के विभिन्न समसामयिक विषयों, जनहित से जुड़े मुद्दों और वर्तमान परिस्थितियों पर विशेष बातचीत...!!
📍 डिफेंस कॉलोनी, देहरादूनThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे॥🚩
॥ जय माँ डाटकाली, जय माता दी ॥🚩🚩
नवरात्रि एवं दशहरा के पावन अवसर पर आयोजित भंडारे में आपका हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
माँ डाटकाली आपका कल्याण करें।
समय: दोपहर 12 बजे
दिनांक: 21 अक्टूबर 2026
स्थान: माँ डाट काली मंदिर आशारोड़ी, देहरादून -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर अपने आवास पर माँ दुर्गा के स्वरूप कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया।
माँ दुर्गा से सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की। आप सभी को महानवमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🙏🚩
🚩 जय माता दी 🙏🚩
📍 डिफेंस कॉलोनी, देहरादून -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩🕉️ ॐ देवी सिद्धिदात्र्यै नमः॥ 🙏🚩
माँ सिद्धिदात्री की आराधना को समर्पित पावन शारदीय नवरात्रि के नवम दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ सिद्धिदात्री सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। माँ की कृपा से सभी के जीवन में सकारात्मकता, खुशहाली और नई ऊर्जा का संचार हो।
🙏 जय माता दी! 🚩
#maasiddhidatri #navratri #navratri2026 #jaimatadi #shubhnavratri -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज दो खबरें छपी हैं, जिन पर टिप्पणी करने से मैं अपने आपको रोक नहीं पा रहा हूँ।
✅ पहली खबर सरकारी क्षेत्र के तीन मेडिकल कॉलेजों और उनमें मिलने वाली सीटों का उल्लेख करती है। दूसरी खबर में तीन नर्सिंग कॉलेजों का उल्लेख है।
दावा इस प्रकार किया जा रहा है, जैसे ये मेडिकल कॉलेज या नर्सिंग कॉलेज पिछले 10 वर्षों में स्वीकृत हुए और अस्तित्व में आए। वास्तविकता यह है कि ये तीनों मेडिकल कॉलेज और तीनों नर्सिंग कॉलेज, बल्कि तीन क्यों, पाँच मेडिकल कॉलेज, छठा कोटद्वार वाला भी—भाजपा सरकार ने अधर में लटका दिया, कांग्रेस सरकार ने स्वीकृत किए।
बुनियादी आवश्यकताएँ, 200 शय्याओं वाले अस्पताल आदि बनाते-बनाते हमारी सरकार चली गई और पिछले 10 साल में इन मेडिकल कॉलेजों की प्रगति तथा नर्सिंग कॉलेजों के निर्माण की प्रगति इतनी धीमी रही है कि आज चुनाव से पहले आधे-अधूरे तौर पर ही सही, इन्हें संचालित करने की घोषणा की जा रही है।
✅ दूसरी घोषणा खेत बचाओ अभियान की। वाह भई! 9 साल तक तो खेत बिकवाते रहे। अब चुनावी वर्ष में राज्य सरकार को लग रहा है कि खेत बचाओ अभियान चलाना चाहिए। जिन्होंने खेत बेचे, आज वही खेत बचाओ अभियान के सूत्रधार बन रहे हैं।
रिकॉर्ड भू-उपयोग परिवर्तन पिछले 10 सालों में हुए हैं। आखिर खेत ही तो बलिदान हुए हैं, तो 10 साल तक खेतों को बलिदान करते रहे और अब खेत बचाओ। वाह भई भाजपा! तेरे ये चमत्कारी पुत्र धन्य हों। एक पुत्री 200 करोड़ वाली है, पता नहीं ये पुत्र कितने करोड़ वाले हैं। कभी सच सामने आ ही जाएगा।
#uttarakhand #congress #bjp #harishrawat #khetbachaoabhiyan #uttarakhandiyat #medicalcolleges #farmersissues -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज दो खबरें छपी हैं, जिन पर टिप्पणी करने से मैं अपने आपको रोक नहीं पा रहा हूँ।
✅ पहली खबर सरकारी क्षेत्र के तीन मेडिकल कॉलेजों और उनमें मिलने वाली सीटों का उल्लेख करती है। दूसरी खबर में तीन नर्सिंग कॉलेजों का उल्लेख है।
दावा इस प्रकार किया जा रहा है, जैसे ये मेडिकल कॉलेज या नर्सिंग कॉलेज पिछले 10 वर्षों में स्वीकृत हुए और अस्तित्व में आए। वास्तविकता यह है कि ये तीनों मेडिकल कॉलेज और तीनों नर्सिंग कॉलेज, बल्कि तीन क्यों, पाँच मेडिकल कॉलेज, छठा कोटद्वार वाला भी—भाजपा सरकार ने अधर में लटका दिया, कांग्रेस सरकार ने स्वीकृत किए।
बुनियादी आवश्यकताएँ, 200 शय्याओं वाले अस्पताल आदि बनाते-बनाते हमारी सरकार चली गई और पिछले 10 साल में इन मेडिकल कॉलेजों की प्रगति तथा नर्सिंग कॉलेजों के निर्माण की प्रगति इतनी धीमी रही है कि आज चुनाव से पहले आधे-अधूरे तौर पर ही सही, इन्हें संचालित करने की घोषणा की जा रही है।
✅ दूसरी घोषणा खेत बचाओ अभियान की। वाह भई! 9 साल तक तो खेत बिकवाते रहे। अब चुनावी वर्ष में राज्य सरकार को लग रहा है कि खेत बचाओ अभियान चलाना चाहिए। जिन्होंने खेत बेचे, आज वही खेत बचाओ अभियान के सूत्रधार बन रहे हैं।
रिकॉर्ड भू-उपयोग परिवर्तन पिछले 10 सालों में हुए हैं। आखिर खेत ही तो बलिदान हुए हैं, तो 10 साल तक खेतों को बलिदान करते रहे और अब खेत बचाओ। वाह भई भाजपा! तेरे ये चमत्कारी पुत्र धन्य हों। एक पुत्री 200 करोड़ वाली है, पता नहीं ये पुत्र कितने करोड़ वाले हैं। कभी सच सामने आ ही जाएगा।
#uttarakhand #congress #bjp #harishrawat #khetbachaoabhiyan #uttarakhandiyat #medicalcolleges #farmersissues -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हमने तो केवल उज्याड़ू बल्द कहा। लेकिन ये तो पहली बार पता चला, भाजपा के प्रवक्ता महोदय ने बताया कि कांग्रेस के अंदर तो वो गधे थे। भाजपा उन गधों को अब खच्चर बना रही है या घोड़ा बना रही है, मैं नहीं जानता।
लेकिन वर्तमान भाजपा के मंत्रिमंडल में 65 प्रतिशत वही भूतपूर्व गधे या आज कुछ भी कह लीजिए, वो विद्यमान हैं। बल्कि मंत्रिमंडल के जो प्रवक्ता हैं, श्री सुबोध उनियाल जी, बतौर भाजपा प्रवक्ता, वह भी जब कांग्रेस में थे तो गधे थे। तो ये गधों से लदी हुई जो धामी सरकार है, उससे क्या अपेक्षा की जा सकती है?
आज लोगों को सब जगह जो शिकायत है, चतुर्दिक जो फेलियर लग रहा है, अब लग रहा है वो फेलियर इन गधों के कारण ही हुआ है। 65 प्रतिशत मंत्रिमंडल में वही गधे हैं और बाकी कुछ गधे इधर-उधर भी शोभायमान हैं। कुछ एक-दो भूतपूर्व गधे जो हैं, प्रवक्ता के तौर पर भी काम करते हैं, भले ही वे रेंगते हुए हमको ही गाली देने का काम करते हों, लेकिन कुछ काम तो करते हैं।
#ujyaadubail #dhamigovernment #uttarakhandpolitics #bjp #congress #uttarakhand #harishrawatThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ राजनेता स्व. श्री नारायण दत्त तिवारी जी की जयंती एवं पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
उत्तराखंड के विकास में उनके योगदान और जनसेवा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को सदैव याद किया जाएगा। उनका व्यक्तित्व और जनहित के लिए किए गए कार्य हमेशा हमारी स्मृतियों में बने रहेंगे।
#narayandatttiwari #uttarakhand #tribute🙏💐 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड की बहनों और भाइयों, विशेष तौर पर मेरी बहनें!
अंकिता हत्याकांड हमारी संस्कृति, हमारी गरिमा, हमारी अस्मिता पर किए जाने वाले हमले के षड्यंत्र का परिणाम है। अंकिता ने स्वयं एक VIP का जिक्र किया, जिसको विशेष सेवा देने के लिए उसका मालिक उसके ऊपर दबाव डाल रहा था, प्रलोभन भी उसने दिए, लेकिन अंकिता ने इनकार कर दिया और उसके परिणामस्वरूप वो मार दी गई। हमारी नजर में वो उत्तराखंड की शहीद है। आप सब बहुत उद्वेलित हुए। मगर क्रमशः पहले साक्ष्य मिटाने का प्रयास हुआ, फिर साक्ष्य जुटाने में कोताही की गई। आप अंदाज लगाइए कि अंकिता का और पुलकित का मोबाइल अभी तक भी बरामद नहीं हुआ, जबकि वह एक महत्वपूर्ण साक्ष्य हो सकता है, पुलकित को फांसी के फंदे तक पहुंचाने के लिए।
एसआईटी ने कभी भी वीआईपी की खोज नहीं की। भाजपा के घर से जब यह बात आई कि वह वीआईपी कोई और नहीं, बल्कि उस समय के भाजपा के उत्तराखंड प्रभारी हैं, तो एक बार फिर आक्रोश की लहर फैली। राज्य और केंद्र सरकार ने सीबीआई को जांच सौंपी। सीबीआई ने अभी यह नहीं बताया कि जिस व्यक्ति को उत्तराखंड के लोग अंकिता की हत्या का दोषी वीआईपी मान रहे हैं, वह वो व्यक्ति नहीं है जिसे राज्यपाल बनाया गया, कोई रिपोर्ट अभी तक नहीं आई है। लोगों के मन में जो संदेह है, वो बना हुआ है और संदेह को कई तरीके से लोगों ने प्रकट भी किया है। सरकार ने उस व्यक्ति को राज्यपाल बना दिया और हमारे स्वाभिमान को ललकारा।
मैं सिक्किम के भाई-बहनों को बहुत धन्यवाद देना चाहता हूँ। वो अनेक तरीके से विरोध प्रकट कर रहे हैं, जिसमें 19 तारीख को सिक्किम बंद भी कर रहे हैं।
उत्तराखंड में भी विरोध प्रकट हो रहा है। मैं आप सबसे एक प्रार्थना करना चाहता हूँ कि आप नवरात्रि में कन्या पूजन करते हैं। अंकिता भी हम सब की कन्या है। आप एक कन्या को अंकिता मान करके उसका पूजन करिए और हो सके तो अपने फेसबुक में, किसी तरीके से और माध्यम से इस बात को बाहर भी लाइए, ताकि एक जन-दबाव पैदा हो सके।
कोई बहुत कठिन काम नहीं है। जो काम आपने करना ही करना है नवरात्रियों में कन्या पूजन का, उसी में एक कन्या और बुला लीजिए, वो है अंकिता।
#justiceforankita -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩🕉️ मंत्र: ॐ देवी महागौर्यै नमः॥ 🙏🚩🕉️
माँ महागौरी की आराधना को समर्पित पावन शारदीय नवरात्रि के आठवें दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ महागौरी सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली लाएँ। माँ सबका कल्याण करें और सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें। 🚩🕉️🙏
🚩 जय माता दी! 🚩🌸 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥 न्याय से पहले नियुक्ति क्यों? अंकिता के माता-पिता को जवाब दो! ✊⚖️
उत्तराखंड की बेटी #ankitabhandari को न्याय दिलाने एवं राज्यपाल की नियुक्ति के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित "कैंडल मार्च" में प्रतिभाग किया। इस दौरान उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी श्रीमती @Kumari_Selja जी सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
हमारी आवाज़ को दबाया जा सकता है, लेकिन अंकिता को न्याय दिलाने का संकल्प नहीं! यह उत्तराखंड की अस्मिता और बेटियों के सम्मान की लड़ाई है। न्याय मिलने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। ✊
📍 कांग्रेस भवन से घंटाघर, देहरादून
#justiceforankita #justiceforankitabhandari #uttarakhand #uttarakhandcongress #ankitakonyaydo #betikonyaydo #fightforjustice -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
बेटी और बहन के सम्मान की लड़ाई में एक नहीं, हजार मुकदमे भी झेलने को तैयार हैं। ✊🔥
#justiceforankita -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अंकिता के माता-पिता का सवाल—न्याय से पहले राज्यपाल की नियुक्ति क्यों? ⚖️ उत्तराखंड की बेटी अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई जारी रहेगी! ✊
यह उत्तराखंड की अस्मिता और बेटियों की सुरक्षा का सवाल है। अंकिता को न्याय मिलने तक हमारा संघर्ष थमेगा नहीं! ✊
📍 देहरादून I 16 October, 2026
#justiceforankita #ankitabhandari #uttarakhand #justiceforuttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा! ✊⚖️
न्याय से पहले गवर्नर की नियुक्ति क्यों? अंकिता के माता-पिता का यह सवाल आज भी जवाब मांग रहा है।
राज्यपाल जी को ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांगा, लेकिन समय नहीं मिला। इसके बावजूद हम राजभवन पहुँचे, इस उम्मीद के साथ कि कोई जिम्मेदार अधिकारी हमारा ज्ञापन स्वीकार करेगा। काफी संघर्ष के बाद मजिस्ट्रेट महोदय ने हमारा ज्ञापन स्वीकार किया।
हमारी आवाज़ को दबाया जा सकता है, लेकिन अंकिता को न्याय दिलाने का संकल्प नहीं! यह उत्तराखंड की अस्मिता और बेटियों के सम्मान की लड़ाई है। न्याय मिलने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा। ✊
📍 राजभवन, देहरादून | 15 अक्टूबर 2026
#justiceforankita #ankitabhandari #fightforjustice #uttarakhand #justicewillprevailThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्रीमती रेखा आर्या जी और उनके पति गिरधारी लाल जी के जिस प्रकार से वीडियो में वायरल हो रहे हैं और बहुत सारी गंभीर बातें कही जा रही हैं, उससे उत्तराखंड को स्वाभाविक रूप में चिंता होनी चाहिए। श्रीमती रेखा आर्या ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाते हुए उनसे अपनी जान को खतरा बताया है। ऐसी स्थिति में रेखा आर्या जी की सुरक्षा के लिए आवश्यक है कि गिरधारी लाल साहू को पुलिस एफआईआर के अनुरूप समुचित धाराओं में गिरफ्तार करे।
प्रश्न यहीं पर समाप्त नहीं होता।
श्री गिरधारी लाल साहू ने भी अपने सार्वजनिक किए गए वीडियोज के माध्यम से अपनी पत्नी रेखा आर्या, मंत्री महिला सशक्तिकरण आदि-आदि पर गंभीर आरोप लगाए।
उन्होंने जो सबसे गंभीर बात कही है कि 'मैं मुख्यमंत्री जी से मिला था। मैंने उनको रेखा आर्या जी द्वारा विभाग में किए जा रहे भ्रष्टाचार की जानकारी दी थी।' यदि ऐसी जानकारी दी गई, तो मुख्यमंत्री जी को यह बताना चाहिए कि उन्होंने उस पर कार्रवाई क्या की? और यदि नहीं दी गई, तो उसका जो श्री साहू कह रहे हैं, उसका खंडन आना चाहिए। क्योंकि भ्रष्टाचार के शिकायतकर्ता और कोई नहीं हैं, श्रीमती रेखा आर्या के पति हैं और वो पति हैं जिन पर उत्तराखंड का आरोप है कि उन्होंने उत्तराखंड की धन-दौलत को लूटकर बरेली में अपना साम्राज्य खड़ा किया है।
दूसरी गंभीर बात श्री साहू ने यह कही है कि श्रीमती रेखा आर्या के पास 200 करोड़ से अधिक की संपत्ति है। श्रीमती रेखा आर्या को 2014 में जब कुछ लोग मेरे पास सोमेश्वर से कांग्रेस उम्मीदवार बनाए जाने के लिए लेकर आए, मैंने उसे एक अति सामान्य परिवार की, मगर महत्वाकांक्षी और यत्नशील लड़की समझकर पार्टी नेतृत्व से रेखा आर्या जी को उम्मीदवार बनाने की संस्तुति की और वो उम्मीदवार बनीं और विधायक भी बनी। 2016 में वो दलबदल कर भाजपा में सम्मिलित हुईं। निश्चित तौर पर उसके लिए उनको एक बड़ी धनराशि दी गई होगी। वो धनराशि पति के पास रही या रेखा आर्या जी के पास रही, ये तो वही दोनों बेहतर बता सकते हैं। 2017 से श्रीमती रेखा आर्या मंत्री हैं। उनके विभागों पर मनमानी और भ्रष्टाचार के सवाल उठते रहे हैं। अब श्री साहू द्वारा लगाए गए ₹200 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति का आरोप अत्यधिक गंभीर है। क्योंकि एक सामान्य पृष्ठभूमि से ₹200 करोड़ से अधिक की संपत्ति अर्जित करना एक आश्चर्यजनक समाचार है। क्योंकि यह दौलत निश्चित तौर पर भ्रष्टाचार के माध्यम से ही अर्जित की गई होगी।
सामान्य तौर पर जो लोग अपनी जीवन, राजनीतिक जीवन यात्रा प्रारंभ करते हैं, उन लोगों के पास उनकी राजनीतिक यात्रा के समतुल्य ही संपत्तियां होनी चाहिए।
मैं 1968-69 में जब कांग्रेस का सदस्य बना, तब से लेकर मैं निरंतर महत्वपूर्ण पदों पर रहा—ब्लॉक प्रमुख रहा, युवक कांग्रेस का अध्यक्ष रहा, युवक कांग्रेस का प्रदेश महामंत्री रहा, फिर सांसद बन गया, एक मैनेजमेंट कमेटी का अध्यक्ष रहा और सांसद बनने के बाद निरंतर बड़े-बड़े पदों पर उस कालखंड में रहा जब कांग्रेस की तूती बोलती थी।
यदि मेरे पास तो छोड़िए, मेरे परिवार के पास भी 15-20 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है, तो फिर हमको यह सिद्ध करना पड़ेगा, यह संपत्ति कहां से अर्जित हुई।
मगर यह 200 करोड़ रुपये की संपत्ति तो आश्चर्यजनक संख्या है। इस संपत्ति के स्रोतों की ईडी या सीबीआई को जांच करनी चाहिए। यदि ऐसी जांच नहीं होती है, तो यह समझा जाएगा कि यह संदेह और पुष्ट हो जाएगा कि सीबीआई, ईडी और इनकम टैक्स केवल विपक्ष के लोगों के लिए है। ये सत्ता के लोग कितनी ही लूट कर लें, उनके ऊपर कहीं से भी कोई अंकुश या रोक नहीं है।
#uttarakhand #rekhaarya #girdharilalsahu #corruptionallegations #cbiinquiry #edinvestigation #accountability #uttarakhandpolitics -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🕉️ ॐ देवी कालरात्र्यै नमः॥ 🚩 🚩
माँ कालरात्रि की आराधना को समर्पित नवरात्रि के सप्तम दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ।
माँ कालरात्रि सभी भक्तों के जीवन से भय, बाधाएँ और नकारात्मकता दूर कर सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य का आशीर्वाद प्रदान करें।
जय माँ कालरात्रि! 🙏🚩
#maakalaratri #navratri2026 #sanatandharma #jaimatadi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज माननीय प्रदेश प्रभारी @Kumari_Selja जी की अध्यक्षता में प्रदेश के वरिष्ठ साथियों के साथ बैठक में प्रतिभाग किया। बैठक में समसामयिक संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा हुई।
हम सबका ध्येय स्पष्ट है—संगठन को मजबूत करना, जनता के सवालों को मजबूती से उठाना और उत्तराखंड की जनभावनाओं के अनुरूप जनहित के संघर्ष को आगे बढ़ाना।
📍 देहरादून
#congress #uttarakhandcongress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
माननीय सुप्रीमकोर्ट के एक आदेश की आड़ में नगरीय क्षेत्रों में जहाँ लोगों के आवासीय भवन हैं और उसके नीचे कोई चाय की दुकान है, किसी का खोमचा है, किसी की परचून की दुकान है, किसी की और तरीके की दुकानें हैं, उन सबको कमर्शियल एक्टिविटी मानते हुए उन्हें सील किया जा रहा है और कई जगह तोड़ा भी जा रहा है, मेरठ में तोड़ा गया है।
उत्तराखंड में भी इस आदेश के क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों ने कमर कस ली है। लोग आतंकित हैं। सुप्रीमकोर्ट के आदेश का तात्पर्य ऐसी कमर्शियल एक्टिविटीज से था जो बड़ी मात्रा में हैं। कहीं कोचिंग हब चल रहे हैं, कहीं बड़ी फैक्ट्रियां काम कर रही हैं और कहीं जो है ऐसे असुरक्षित हॉस्टल्स बनाए गए हैं और वो ऐसी तंग गलियों में बनाए गए हैं, जहाँ आग लगने पर, कोई दूसरे प्रकार का खतरा पानी भराव आदि होने पर मशीनें नहीं जा सकतीं, दमकल नहीं जा सकती है। ऐसे आवासों से कमर्शियल एक्टिविटीज हटाने का जो मंतव्य था, वो एक छोटी चाय की दुकान पर या छोटी-छोटी पूँजी वाले लोगों ने दूर-दराज की गलियों में अपने घर बनाए हैं, नीचे दुकान में रिटायर्ड होने के बाद व्यक्ति वहाँ एक छोटी आजीविका चला रहा है। कुछ बेरोज़गार किसी घर में बच्चा है, तो उन्होंने कहा भई कुछ नहीं तो चलो नीचे के सेट को दुकान में बदल देते हैं, तू वहाँ दुकानदारी कर, ताकि उसको रोज़गार मिल सके। बहुत लोग डरे हुए हैं।
राज्य सरकार को चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट में एक पिटीशन इस संदर्भ में दायर करें और ऐसे लोगों के हित में उठकर के खड़ी हो। कांग्रेस इस तरीके से किसी भी घर को, जहाँ छोटी-छोटी कमर्शियल एक्टिविटीज हो रही हैं, उनको सील करने और या उन्हें तोड़ने का विरोध करती है।
#uttarakhand #smallbusinesses #livelihood #publicinterest #congressforuttarakhand #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
माननीय सुप्रीमकोर्ट के एक आदेश की आड़ में नगरीय क्षेत्रों में जहाँ लोगों के आवासीय भवन हैं और उसके नीचे कोई चाय की दुकान है, किसी का खोमचा है, किसी की परचून की दुकान है, किसी की और तरीके की दुकानें हैं, उन सबको कमर्शियल एक्टिविटी मानते हुए उन्हें सील किया जा रहा है और कई जगह तोड़ा भी जा रहा है, मेरठ में तोड़ा गया है।
उत्तराखंड में भी इस आदेश के क्रियान्वयन के लिए संबंधित विभागों ने कमर कस ली है। लोग आतंकित हैं। सुप्रीमकोर्ट के आदेश का तात्पर्य ऐसी कमर्शियल एक्टिविटीज से था जो बड़ी मात्रा में हैं। कहीं कोचिंग हब चल रहे हैं, कहीं बड़ी फैक्ट्रियां काम कर रही हैं और कहीं जो है ऐसे असुरक्षित हॉस्टल्स बनाए गए हैं और वो ऐसी तंग गलियों में बनाए गए हैं, जहाँ आग लगने पर, कोई दूसरे प्रकार का खतरा पानी भराव आदि होने पर मशीनें नहीं जा सकतीं, दमकल नहीं जा सकती है। ऐसे आवासों से कमर्शियल एक्टिविटीज हटाने का जो मंतव्य था, वो एक छोटी चाय की दुकान पर या छोटी-छोटी पूँजी वाले लोगों ने दूर-दराज की गलियों में अपने घर बनाए हैं, नीचे दुकान में रिटायर्ड होने के बाद व्यक्ति वहाँ एक छोटी आजीविका चला रहा है। कुछ बेरोज़गार किसी घर में बच्चा है, तो उन्होंने कहा भई कुछ नहीं तो चलो नीचे के सेट को दुकान में बदल देते हैं, तू वहाँ दुकानदारी कर, ताकि उसको रोज़गार मिल सके। बहुत लोग डरे हुए हैं।
राज्य सरकार को चाहिए कि सुप्रीम कोर्ट में एक पिटीशन इस संदर्भ में दायर करें और ऐसे लोगों के हित में उठकर के खड़ी हो। कांग्रेस इस तरीके से किसी भी घर को, जहाँ छोटी-छोटी कमर्शियल एक्टिविटीज हो रही हैं, उनको सील करने और या उन्हें तोड़ने का विरोध करती है।
#uttarakhand #smallbusinesses #livelihood #publicinterest #congressforuttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
खानपुर क्षेत्र के भाई-बहनों से मेरा आत्मीय संबंध है।
खानपुर के लोगों ने अपनी इच्छा व्यक्त की है। मैं उनके बीच गया। वहाँ के लोगों से मेरा पुराना संबंध है। मैं बाढ़ के दौरान कमर-कमर पानी में उनके घरों तक गया हूँ। हमसे जो भी सेवा हो सकती थी, वह हमने की। लेकिन चुनाव लड़ना है या नहीं, इसका निर्णय पार्टी को करना है।
#khanpur #uttarakhand #congressforuttarakhand #mission2027 #jansamvadThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अंकिता के माता-पिता का सवाल है—न्याय मिलने से पहले राज्यपाल की नियुक्ति क्यों?
अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़े आरोपी को राज्यपाल नियुक्त किए जाने के विरोध में उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं उत्तराखंड कांग्रेस की माननीय प्रभारी कुमारी शैलजा जी के नेतृत्व में आयोजित "बाइक-स्कूटर रैली/धरना" में प्रतिभाग किया। रैली के समापन पर घंटाघर स्थित उत्तराखंड के गांधी, स्व. इंद्रमणि बडोनी जी एवं भारतीय संविधान के शिल्पकार, भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमाओं पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया।
उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक हमारी आवाज़ थमेगी नहीं। उसके माता-पिता की पीड़ा और न्याय की पुकार को अनसुना नहीं किया जा सकता। यह केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता, बेटियों की सुरक्षा और न्याय की गरिमा का सवाल है।
अंकिता को न्याय मिलने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा! ✊⚖️
#justiceforankita #ankitabhandari #uttarakhand #congressforuttarakhand #justiceforuttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
इतिहास साक्षी है कि जब भी नारी स्वाभिमान की बात आई है, तो वह केवल किसी एक वर्ग या क्षेत्र तक सीमित नहीं रही है। पूरे भारत में नारी स्वाभिमान का अपना महत्व रहा है। अंकिता भंडारी प्रकरण में भी जिस तरीके से पूरा घटनाक्रम हुआ, वह हमारी संस्कृति, हमारी अस्मिता और हमारे गौरव पर चोट थी।
अंकिता ने अपने प्राणों का उत्सर्ग करके हमारे गौरव की रक्षा करने का काम किया। यदि वह रिजॉर्ट के मालिक के दबाव में आ जाती, तो शायद आज जीवित होती और वहाँ सेवा भी कर रही होती। लेकिन अंकिता ने दबाव के आगे झुकना स्वीकार नहीं किया। उसने अपने प्राणों का उत्सर्ग करके उत्तराखंड की नारी के स्वाभिमान को बड़ी ऊँचाई प्रदान की। अंकिता ने हमारे गौरव और स्वाभिमान की रक्षा की।
अब हमारे ऊपर, उत्तराखंड के लोगों के ऊपर, यहाँ के प्रबुद्ध जनमानस, राजनीतिक दलों और मीडिया के ऊपर यह दायित्व है कि अंकिता ने अपने प्राणों का जो उत्सर्ग किया, उसे तार्किक निष्कर्ष तक पहुँचाएँ। जिस तरह की परिस्थितियाँ अंकिता के साथ उस रिजॉर्ट में सामने आईं, वैसी परिस्थितियाँ अन्य जगहों पर भी हो सकती हैं। सैकड़ों रिजॉर्ट खुल गए हैं, लेकिन किसी को मालूम नहीं है कि कहाँ-कहाँ रिजॉर्ट हैं। दूर-दराज के अंचलों में भी रिजॉर्ट खुल रहे हैं। वे रिजॉर्ट हैं या प्लेजर हाउसेज हैं या मौज-मस्ती करने वालों के छिपने के ठिकाने हैं, किसी को मालूम नहीं है। राज्य सरकार के पास भी इसका कोई आँकड़ा नहीं है और न ही उन पर कोई प्रभावी नियंत्रण दिखाई देता है। मैंने एक-दो बार इस मामले को उठाया भी था। अंकिता ने अपने प्राणों का उत्सर्ग करके सबको सावधान कर दिया कि खबरदार, उत्तराखंड के लोगों! जो कुछ वनंतरा रिजॉर्ट में हो रहा था, वह दूसरी जगहों पर भी हो सकता है। इसलिए जागृत रहो, जागरूक रहो।
आज यह लड़ाई केवल अंकिता के माँ-बाप की अकेली लड़ाई नहीं है, बल्कि यह सभी माँ-बाप की लड़ाई है। जिनकी बहनें हैं, उन सभी भाइयों की भी यह लड़ाई है। जिस तरीके से एक कमजोर और गरीब माँ-बाप इंडिया गेट पर पहुँचकर धरने पर बैठ गए, उसने सत्ता और सरकार को हिलाकर रख दिया। अंकिता गरीब परिवार से थी। तभी तो वह आठ-दस हजार रुपये के लिए उस रिजॉर्ट में काम करने आई थी। उसका सपना था कि अपनी पहली तनख्वाह से वह उस छोटी-सी छत की मरम्मत कराएगी, जिसके नीचे उसकी माँ सोती थी। वह चाहती थी कि अपनी पहली तनख्वाह से उस छत को ठीक कराने का काम करे। ऐसे कमजोर और गरीब माँ-बाप इंडिया गेट पर कैसे पहुँच गए और धरने पर बैठ गए, यह अपने आप में बहुत बड़ी बात है। रात के अँधेरे में जिस तरीके से उन्हें हिरासत में लिया गया, हम उसकी घोर निंदा करते हैं। पूरा उत्तराखंड इसकी निंदा करता है और हम भी इसकी निंदा करते हैं।
हम राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी को बहुत धन्यवाद देना चाहते हैं। उन कमजोर और पीड़ित माँ-बाप की आवाज शायद अनसुनी रह जाती, लेकिन राहुल गांधी जी और प्रियंका गांधी जी ने उनके बीच जाकर, उनके आँसू पोंछकर और उन्हें सांत्वना देकर इस मुद्दे को राष्ट्रीय आवाज बना दिया। आज अंकिता भंडारी हत्याकांड एक राष्ट्रीय प्रश्न बन गया है।अब हम सबको, पूरे उत्तराखंड को इस विषय पर विचार करना है।
मैं अध्यक्ष जी की बात से पूरी तरह सहमत हूँ कि जिस व्यक्ति को संदिग्ध माना गया, उसका नाम हमने नहीं लिया, बल्कि अंकिता ने स्वयं अपने बयान में उसका उल्लेख किया था। मरने से पहले लड़की ने जो बयान दिया, उसे मृत्यु-पूर्व बयान (डाइंग डिक्लेरेशन) माना जा सकता है। लेकिन सरकार ने उसके उस बयान को अनदेखा किया और मुकदमे की कार्यवाही में उसे प्रमुखता से शामिल करने के बजाय नजरअंदाज करने की कोशिश की, ताकि उसे न्याय न मिल सके।इसके बावजूद अंकिता के माँ-बाप ने उस लड़ाई को आगे ले जाना उचित समझा और उन्होंने नाम लेकर कहा है। बेटी की मृत्यु के बाद उसके माता-पिता ही तो न्याय की लड़ाई लड़ेंगे।
माँ-बाप पूछ रहे हैं कि हमारी बेटी के साथ यह सब किसने किया? अंकिता ने जिस VIP के बारे में अपने दोस्त से बातचीत की थी, उसके नाम को लेकर उसके माता-पिता सवाल उठा रहे हैं। होना तो यह चाहिए था कि माता-पिता के बयानों को एफआईआर का हिस्सा बनाया जाता, लेकिन ऐसा करने के बजाय इन्होंने एक छद्मवेशी एफआईआर दर्ज करवाई। जब जनमत ने आक्रोश व्यक्त किया और सीबीआई जाँच की माँग को लेकर दबाव बना, तब जाकर इन्होंने सीबीआई जाँच की घोषणा की। हमने तो कांग्रेस की ओर से भी कहा था कि सीबीआई जाँच सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के किसी न्यायाधीश की निगरानी में होनी चाहिए। लेकिन आखिर सीबीआई किस बात की जाँच कर रही है? जहाँ तक मेरी जानकारी है, सीबीआई की जाँच अभी चल रही है। जिन लोगों पर हत्या का आरोप है, वे तो जेल में हैं। आखिर जाँच तो उस VIP की हो रही है, है ना?
1/2This media couldn't be displayed. See it on the original post.
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सीबीआई को उस VIP का पता लगाना है, जिसे परोसे जाने की बात कही गई थी, जिसे सेवाएँ देने के लिए कहा गया था और जिसके लिए अंकिता ने अपने प्राणों का उत्सर्ग किया।
आखिर सीबीआई किस बात की जाँच कर रही है? या तो राज्य सरकार यह कहे कि सीबीआई ने उस VIP को दोषमुक्त कर दिया है या यह कहे कि ऐसा कोई VIP अस्तित्व में ही नहीं है। लेकिन सीबीआई की ओर से ऐसा कोई बयान नहीं आया है। कम से कम मेरी जानकारी में तो ऐसा कोई बयान नहीं है, जिसमें सीबीआई ने कहा हो कि कोई VIP अस्तित्व में नहीं है। जब VIP के संबंध में सवाल मौजूद हैं और जाँच चल रही है, तब अंकिता के माता-पिता जिस VIP का नाम ले रहे हैं, उसे राजभवन में भेजना एक षड्यंत्र भी है और उत्तराखंड के गौरव पर तमाचा भी है। यह उत्तराखंड के गौरव को ललकारने जैसा है।
यह सवाल कांग्रेस का नहीं है, बल्कि पूरे राज्य और देश का सवाल है। पूरा हिंदुस्तान हमारी तरफ देख रहा है कि अंकिता के जैविक अभिभावक, यानी उत्तराखंड के लोग, इस लड़ाई को किस तरीके से लड़ते हैं। इसी सिलसिले में मैंने समाज के लोगों से भी बातचीत की है। एक-दो अपने विपक्षी साथियों से भी बातचीत की है और अब अध्यक्ष जी, प्रीतम सिंह जी सहित अन्य साथियों से भी बातचीत करने जा रहा हूँ कि हम किस तरीके से पूरे राज्य को इस लड़ाई में शामिल करें। जैसे उत्तराखंड बंद या इस तरह का कोई और कार्यक्रम करें, जिसके माध्यम से पूरा उत्तराखंड एकजुट होकर जबरदस्त तरीके से अपनी प्रतिक्रिया दे।
हमें एकजुट होकर यह संदेश देना होगा कि उत्तराखंड की बेटी अंकिता के हत्यारों और उत्तराखंड के स्वाभिमान एवं गरिमा पर चोट करने वालों को कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए। उन्हें कहीं भी रख दिया जाए, लेकिन कानून से ऊपर नहीं माना जा सकता, उन्हें कानून के दायरे में लाया जाना चाहिए। किसी भी तरह की इम्युनिटी हमें स्वीकार नहीं है। हम इसके खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे और मजबूती से अपनी बात रखेंगे। मैं समझता हूँ कि अध्यक्ष जी ने यहाँ उपवास करके एक अच्छी शुरुआत की है। उनके इस उपवास में हमारे नेतागण भी शामिल हुए। यह एक अच्छा कदम है।
मैं अध्यक्ष जी से प्रार्थना करूँगा कि कांग्रेस एक अग्रणी राजनीतिक दल होने के नाते इस संदर्भ में एक ठोस कार्ययोजना के साथ आगे आए। मैं आप सबसे कहना चाहता हूँ कि हम जल्द ही एक बहुत ठोस एक्शन प्रोग्राम लेकर आएँगे और इस लड़ाई को तार्किक निष्कर्ष तक पहुँचाने का काम करेंगे। धन्यवाद।
#justiceforankita -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अंकिता की माताजी के करुण क्रंदन का एक अंश आप सबके साथ साझा कर रहा हूँ। 💔
✊ अंकिता को न्याय दो! उत्तराखंड के स्वाभिमान की रक्षा करो!
#justiceforankita #ankitabhandari #uttarakhand #justiceforankitabhandari -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
बदियाकोट (कपकोट) स्थित प्राचीन आदिशक्ति माँ भगवती मंदिर में आग लगने की खबर अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। यह मंदिर हमारी आस्था, श्रद्धा और समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक रहा है।
माँ भगवती से प्रार्थना है कि सभी की रक्षा करें और इस कठिन घड़ी में सबको शक्ति प्रदान करें। 🙏
🚩जय माँ भगवती🚩🙏
#maabhagwati #kapkot #bageshwar #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक #vip की संलिप्तता और कथित तौर पर भाजपा के ही सूत्रों से एक नाम का उजागर होना, जन आक्रोश को शांत करने के लिए CBI की जांच और जांच के पूरा हुए बिना कथित रूप से आरोपित व्यक्ति को गवर्नर बनाना उत्तराखंड के लिए अत्यधिक अपमानजनक स्थिति है।
अंकिता के माता-पिता अपने आंसुओं का सैलाब लेकर दिल्ली इंडिया गेट पर पहुंचे, उन्हें चंद घंटों के बाद हिरासत में ले लिया गया। वहां राहुल श्री @RahulGandhi जी और श्रीमती @priyankagandhi जी ने उनसे भेंट की और उन्हें समर्थन का आश्वासन दिया।
अंकिता के माता-पिता द्वारा उत्तराखंड में जन आंदोलन खड़ा करने की दिल्ली घोषणा और उसके आलोक में लीडर ऑफ अपोजिशन श्री राहुल गांधी जी द्वारा महामहिम राष्ट्रपति को पत्र लिखकर सिक्किम के गवर्नर की नियुक्ति को होल्ड में रखने की मांग करना एक बड़ा तेजी से घटता हुआ घटनाक्रम है। इस घटनाक्रम में हमारी उत्तराखंड वासियों की भावनात्मक ही नहीं बल्कि सक्रिय संलिप्तता, आक्रोश को खुलकर व्यक्त करना अत्यधिक आवश्यक है। उत्तराखंड बंद भी आक्रोश व्यक्त करने का एक तरीका हो सकता है।
एक बात आज मां कात्यायनी के स्वरूप का स्मरण करते हुए मेरे ध्यान में आई कि इन नव रात्रियों में हमारी बहन, हमारी माताएं कन्या पूजन करती हैं। इस बार एक कन्या का पूजन अंकिता भंडारी के रूप में भी। अंकिता ने आपके हमारे गौरव और सम्मान की रक्षा के लिए प्राणों का उत्सर्ग किया है, उसकी हत्या एक बलिदान भी है।
मैं सब लोगों से प्रार्थना करना चाहता हूं कि मेरे ध्यान में आई हुई इस विनती को वो आगे बढ़ाएं और यदि उन्हें मेरी विनती अच्छी लग रही है तो कृपया उसको समर्थन दें और इसको एक मूवमेंट के रूप में गांव-गांव तक पहुंचाएं ताकि हर घर में कन्या पूजन में इस बार अंकिता के रूप में भी एक कन्या का पूजन किया जाए।
#justiceforankita
#ankitabhandari #ankitakonyaydo #kanyapujan #uttarakhandiyat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🪔 ॐ देवी कात्यायन्यै नमः॥ 🙏🚩
माँ कात्यायनी की आराधना को समर्पित पावन शारदीय नवरात्रि के षष्ठम दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं मंगलमय शुभकामनाएँ।
आदिशक्ति माँ कात्यायनी आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली प्रदान करें। माँ की कृपा से आपके सभी मनोरथ पूर्ण हों और समस्त जगत का कल्याण हो।
जय माता दी! 🙏🚩
#maakatyayani #navratri #shubhnavratri -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हमारा ज्ञापन ले नहीं रहे, चिपकाने भी नहीं दे रहे! ✊
आवाज़ दबाने की चाहे जितनी कोशिश कर लो, उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने का यह पहाड़ी संकल्प न डिगेगा, न झुकेगा। न्याय की इस लड़ाई में आखिरी साँस तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा।
#justiceforankitabhandari #ankitabhandarimurdercase #uttarakhandpolitics #harishrawat #uttarakhand #justice #पहाड़_की_बेटी -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
यह अत्यधिक गंभीर मामला है और यह राज्य के लिए भी एक चिंताजनक बात है।
#pti #dehradunThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक हमारा संघर्ष जारी रहेगा! ✊⚖️
#ankita के माता-पिता का सवाल है—न्याय से पहले गवर्नर की नियुक्ति क्यों?
हम राजभवन में महामहिम राज्यपाल जी को ज्ञापन सौंपने के लिए समय मांग रहे थे, लेकिन हमें समय नहीं दिया गया। इसके बावजूद हम इस उम्मीद के साथ राजभवन पहुँचे कि यदि महामहिम राज्यपाल जी स्वयं हमारा ज्ञापन ग्रहण नहीं कर सकते, तो राजभवन का कोई जिम्मेदार अधिकारी ही हमारा ज्ञापन स्वीकार कर लेगा।
बहुत संघर्ष करने के बाद राजभवन की ओर से एक मजिस्ट्रेट महोदय ने हमारा ज्ञापन लिया। ज्ञापन देने से पहले श्री प्रीतम सिंह जी ने ज्ञापन को पढ़ा।
लोकतंत्र में जनभावनाओं और जनहित से जुड़े सवालों को इस तरह अनसुना करना उचित नहीं है। हम किसी टकराव के लिए नहीं, बल्कि अपनी बात रखने और संवैधानिक व्यवस्था के प्रति विश्वास के साथ राजभवन गए थे। हमारी अपेक्षा केवल इतनी थी कि हमारी बात सुनी जाए और हमारे ज्ञापन पर गंभीरता से विचार किया जाए।
उत्तराखंड की बेटी अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक हमारा संघर्ष थमेगा नहीं। अंकिता के माता-पिता की पीड़ा और न्याय की उनकी पुकार को अनसुना नहीं किया जा सकता। जब तक अंकिता को न्याय नहीं मिलता, हम उसकी न्याय की लड़ाई में आवाज उठाते रहेंगे। यह केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता, बेटियों की सुरक्षा और न्याय की गरिमा का सवाल है। ✊
👉www.facebook.com/share/p/1BqLcRhzgR/
#justiceforankita #ankitabhandari #uttarakhand #fightforjustice #justicewillprevail -
Harish Rawat reposted
AajTak
@aajtak
Uttarakhand | अंकिता भंडारी हत्याकांड और दुष्यंत गौतम को राज्यपाल बनाए जाने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, इसको लेकर आजतक से बातचीत में क्या बोले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत।
#reporterdiary #ankitabhandaricase | @ankitsharmaukThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जनता की आवाज़ सुनिए, अंकिता को न्याय दीजिए।✊
बिल्कुल गलत किया जा रहा है। पहले माननीय राज्यपाल महोदय को ज्ञापन देने हेतु समय नहीं दिया गया, जब हम राजभवन पहुंचे तो हमारा ज्ञापन नहीं लिया गया और अब गेट पर ज्ञापन चिपकाने भी नहीं दिया जा रहा है।
जब एक राजनीतिक दल की बात नहीं सुनी जा रही, तो आम आदमी की सुनवाई कैसे होती होगी?
📍 राजभवन, देहरादून
#justiceforankitaThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
बेटी के लिए न्याय मांगने दो अदत अर्थात मां-बाप इंडिया गेट पहुंचे। व्यथा थी कि जिस व्यक्ति को वो अपनी बेटी का हत्यारा मानते हैं या हत्या का कारक मानते हैं, उसे जेल की शिकंजों के बजाय राजभवन में सम्मान दिया जा रहा है। राजभवन में बिठाकर सम्मान दिया जा रहा है। रात के अंधेरे में सत्ता ने माता-पिता की व्यथा सुनने के बजाय उन्हें इंडिया गेट से पुलिस ने हिरासत में ले लिया। मगर सत्ता याद रखें आज अंकिता के मां-बाप अकेले दो ही व्यक्ति नहीं हैं बल्कि सारे उत्तराखंड के मां-बाप, अंकिता के मां-बाप हैं। सारे भाई, अंकिता के भाई हैं।
न्याय की लड़ाई लंबी चलेगी। मगर अनंतोगत्वा सत्य की जीत होगी। सत्यमेव जयते🇮🇳🇮🇳
#justiceforankitabhandari #ankitabhandari #uttarakhand #satyamevjayate #justicefordaughters -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्री सुमित हृदयेश की प्रेस कॉन्फ्रेंस के बाद जो कुछ समाचार पत्रों में छपा है, वो अत्यधिक चिंताजनक है। साइबर क्राइम के कुछ एक्सपर्ट्स उनको ब्लैकमेल करने की कोशिश कर रहे हैं। मैंने 2016 में इस राज्य के लोगों से कहा था कि ब्लैकमेलर और सांप, दोनों में से पहले ब्लैकमेलर को मारना आवश्यक होता है, वह सांप से भी ज्यादा खतरनाक होता है। लोगों ने मेरी व्यक्तिगत व्यथा समझी है। लेकिन अब धीरे-धीरे इस छोटे राज्य में इस तरीके की ब्लैकमेलिंग एक बड़ी व्यथा के रूप में उभर रही है।
जरा त्रिवेंद्र सिंह जी से पूछिए, किस त्रासदी से वो गुजरे हैं और भी कुछ लोग हैं, जो किसी कारणवश अपना मुंह बंद रखते हैं। मगर उनको किस त्रासदी का सामना करना पड़ा है। छोटा राज्य है। यदि चार-छह भी इस तरीके के साइबर क्राइम एक्सपर्ट, ब्लैकमेलर राज्य में ऑपरेट करने लग जाएंगे, तो राज्य की राजनीतिक स्थिरता और शांति दोनों खतरे में पड़ जाएंगे। इसलिए सुमित हृदयेश के दर्द को दर्दे जहां समझकर राज्य के सभी लोगों को एकजुट होकर उस नौजवान को भरोसा देना चाहिए कि हम आपके साथ हैं।
सुमित मैं आपके साथ हूं। आप बहादुरी से लड़िए। खड़े रहिए। हम आपका साथ देंगे।
#sumithridayesh #uttarakhand #cybercrime #stopblackmailing #justiceandtruth
@SumitHridayesh @INCIndia -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद्, भारत रत्न से अलंकृत 'मिसाइल मैन' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी को उनकी जयंती पर कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। 🇮🇳🙏
आपके आदर्श, सादगी, राष्ट्रभक्ति और प्रेरणादायी विचार सदैव देश के युवाओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
#apjabdulkalam #missilemanofindia #drapjabdulkalam #abdulkalamjayanti #bharatratna #inspirationforyouth #proudindian #jaihind 🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩 ॐ देवी स्कन्दमातायै नमः। 🙏🚩
माँ स्कंदमाता की आराधना को समर्पित पावन शारदीय नवरात्रि के पंचम दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ स्कंदमाता की कृपा हम सभी पर सदैव बनी रहे। माँ सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य प्रदान करें। 🙏🚩
जय माता दी! 🙏🌺🚩 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी एवं कांग्रेस महासचिव व सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी आज इंडिया गेट पर अंकिता भंडारी के माता-पिता से मिलने पहुँचे और उनकी पीड़ा सुनी।
अंकिता भंडारी को न्याय मिले, उसके माता-पिता को न्याय के लिए दर-दर भटकना न पड़े और इस हृदयविदारक मामले से जुड़े हर सवाल का निष्पक्ष जवाब मिले, यही उत्तराखंड की जनभावना है।
अंकिता को न्याय दिलाने की लड़ाई केवल एक परिवार की लड़ाई नहीं, बल्कि हमारी बेटियों की सुरक्षा, सम्मान और न्याय व्यवस्था पर विश्वास की लड़ाई है। इस मामले में उठे गंभीर सवालों की निष्पक्ष जाँच होनी चाहिए और न्याय की माँग कर रहे परिवार की आवाज सुनी जानी चाहिए।
अंकिता को न्याय मिले, सच सामने आए और दोषियों को कानून के अनुसार सजा मिले, चाहे वह कितना ही बड़ा #vip क्यों न हो?
यही उत्तराखंड की अपेक्षा है और यही हर संवेदनशील नागरिक की पुकार।
#justiceforankita #ankitabhandari #uttarakhand #justicefordaughters #rahulgandhi #priyankagandhiThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Congress
@INCIndia
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi और कांग्रेस महासचिव एवं सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी ने अंकिता भंडारी के परिवार से इंडिया गेट पर मुलाकात की।
साल 2022 में अंकिता भंडारी की हत्या कर दी गई थी। इस मामले में BJP के राष्ट्रीय महासचिव व उत्तराखंड प्रभारी रहे दुष्यंत गौतम पर आरोप लगे थे।
आरोप था कि अंकिता पर दुष्यंत गौतम को सर्विस देने का दबाव बनाया गया था। जब अंकिता ने मना किया तो उसकी हत्या कर दी गई।
जिस दुष्यंत गौतम पर आरोप लगे, नरेंद्र मोदी ने उसे इनाम देते हुए सिक्किम का राज्यपाल बना दिया है।
देश की बच्चियां और महिलाएं देख रही हैं कि कैसे नरेंद्र मोदी और उनकी सरकार दुष्यंत गौतम को बचा रही है।
अंकिता भंडारी को न्याय देने के बजाए पूरी BJP सरकार पीड़ित परिवार की आवाज दबाने पर तुली है। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#ankitabhandari को न्याय मिले, वीआईपी न्याय के कटघरे में आए, यह हर उत्तराखंडवासी की नहीं, बल्कि जिसकी भी बेटी और बहन है, उन सबकी आकांक्षा है। आज अंकिता के निराश माता-पिता ने #indiagate पर पहुँचकर भारत माँ के दरवाजे पर दस्तक दी है। इंडिया गेट का ये क्षेत्र भारत माँ का हृदय स्थल है, वहाँ आज उन्होंने दस्तक दी है। एक निराश माँ-बाप और क्या कर सकते हैं?
जब देख रहे हैं कि सत्ता अहंकार में कह रही है लो हमने ये कर दिया और करो माफ़! #vip को कटघरे में लाओ। सत्ता के दंभ के ख़िलाफ़ एक ग़रीब माँ-बाप का ये करुण क्रंदन देश अवश्य सुनेगा।
#justiceforankitabhandari #ankitabhandari #bringviptojustice #uttarakhanddemandsjustice
#justicemustprevail #standwithankita -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#हल्द्वानी के माननीय विधायक श्री @SumitHridayesh जी एक होनहार, योग्य एवं गंभीर व्यक्तित्व के धनी हैं। उन्होंने आज प्रेस के समक्ष जो बातें रखी हैं, वे अत्यंत चिंताजनक हैं।
सार्वजनिक जीवन में सक्रिय व्यक्तियों के सामने संगठित गिरोह किस प्रकार की असहज और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियाँ उत्पन्न कर सकते हैं, इसकी आशंका उन्होंने व्यक्त की है। साथ ही, ऐसे गिरोहों को प्राप्त संरक्षण की ओर भी उन्होंने संकेत किया है। उनकी प्रेस वार्ता का विस्तृत विवरण सुनने के बाद मैं बेहद चिंतित हूँ। मैंने उनसे संपर्क करने का प्रयास भी किया है।
मैं उनसे कहना चाहूँगा कि वे पूरे धैर्य, साहस और संयम के साथ इस परिस्थिति का सामना करें। इस कठिन समय में हम सब उनके साथ खड़े हैं और हर परिस्थिति में उनके साथ रहेंगे।
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
महिला कीर्तन मंडली, टिहरीनगर विस्थापित, अजबपुरकलां, देहरादून एवं श्री रामलीला महोत्सव समिति, बंजारावाला, देहरादून के माननीय सदस्यगण श्री #रामलीला_मंचन हेतु आमंत्रित करने के लिए मुझसे भेंट करने पहुंचे। आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। 🙏
मैं दोनों रामलीला आयोजनों की सफलता एवं निर्विघ्न संपन्नता की कामना करता हूँ।
🚩 जय सीताराम 🙏🚩
📍 डिफेंस कॉलोनी, देहरादून -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥 जनता का प्यार ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है! ✊❤️
जसपुर, काशीपुर, रामनगर, कालाढूंगी से हल्द्वानी तक “धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा” में उमड़ा जनसैलाब, सड़कों पर गाड़ियों का काफिला और हर तरफ अपनों का अपार स्नेह—ये दृश्य उत्तराखंड में बदलाव की उम्मीद और जनविश्वास की ताकत को बयां करते हैं।
धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा के इन अविस्मरणीय क्षणों, अभूतपूर्व समर्थन और आत्मीय स्वागत के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद। 🙏❤️
हर कदम जनसंवाद, हर दिल में विश्वास! जनता का प्यार, 2027 में बदलाव का आधार! ✊
#dhanyawadyatra #jansamvadyatra #mission2027 #congressforuttarakhand #uttarakhandiyat #harishrawatThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩॥ ॐ ऐं ह्रीं क्लीं चामुण्डायै विच्चे ॥ 🚩
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर मैंने अपने साथियों के साथ माँ डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया, प्रसाद वितरण किया।
माँ डाट काली से प्रार्थना है कि उत्तराखंड सहित समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो। माँ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
🚩 जय माता दी! 🚩
📍 स्थान: माँ डाट काली मंदिर, देहरादून | 13 अक्टूबर 2026
#jaimatadi #navratri #maadurga #uttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩 ॐ देवी कूष्माण्डायै नमः। 🙏🚩 🚩
माँ कुष्मांडा की आराधना को समर्पित पावन नवरात्रि के चतुर्थ दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ कुष्मांडा सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य एवं खुशहाली प्रदान करें और समस्त जगत का कल्याण करें।
🚩 जय माता दी! 🚩 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देहरादून को दिल्ली से जोड़ने के लिए एक एक्सप्रेसवे बनाया गया, अच्छी बात है। हम भी इसका आनंद उठा रहे हैं। मगर तकलीफ की बात यह है कि लगभग 190 किलोमीटर की बॉर्डर-टू-बॉर्डर दूरी के बीच में पाँच टोल प्लाजा हैं, तो आखिर क्या NHAI ने यह तय कर लिया है कि दो-तीन साल के अंदर ही हमको पूरा पैसा वसूल कर लेना है?
बहुत सारे लोग, जो इस एक्सप्रेस-वे का फायदा उठाना चाहते थे। लेकिन इन टोल प्लाजाओं के कारण वह अपने पुराने ही मार्ग अपनाना पसंद कर रहे हैं।
मेरा मानना है कि इस एक्सप्रेसवे पर ज्यादा से ज्यादा तीन टोल प्लाजा होने चाहिए। यह उपभोक्ताओं पर एक भार है, इसे कम किया जाना चाहिए।
#delhidehradunexpressway #tolltax #nhai #uttarakhand #dehradun #publicinterest #जनहित #जनताकीआवाज़ -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩ॐ दुं दुर्गायै नमः। 🙏🚩
नवरात्रि के इस पावन अवसर पर आज मैंने अपने साथियों के साथ माँ डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया एवं प्रसाद वितरण किया और आदरणीय महंत जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद भी प्राप्त किया।”
माँ डाट काली से प्रार्थना है कि उत्तराखंड सहित समस्त देशवासियों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य का संचार हो। माँ सभी पर अपनी कृपा बनाए रखें।
🚩 जय माता दी! 🚩
www.facebook.com/share/p/1MCCTX7ogC/
📍 स्थान: माँ डाट काली मंदिर, देहरादून
#jaimatadi #navratri #maadurga #sanatandharma #harishrawat #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जौलीग्रांट एयरपोर्ट को लेकर एक दिलचस्प बहस सामने आई है। हमने 2016 में देहरादून एयरपोर्ट का नामकरण आदरणीय आदि गुरु शंकराचार्य जी के नाम पर करने का निर्णय लिया और उस निर्णय को स्वीकृति प्रदान करने के लिए केंद्र सरकार को प्रेषित किया। यह निर्णय साधु, महात्माओं, शंकराचार्यों जिनमें ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वर्गीय स्वरूपानंद जी भी सम्मिलित थे, उनके आदेश पर किया गया। अब यह आज की सरकार पर है कि वह हमारे ऋषि मुनियों, हमारे साधु-संतों, हमारे शंकराचार्यों का आदेश मानते हैं या अपनी राजनीतिक इच्छा को पूरा करते हैं।
#jollygrantairport #adigurushankaracharya #uttarakhand #uttarakhandpolitics #harishrawat #uttarakhanddevelopment #sanatanparampara #dehradun -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“तीन और लगभग साढ़े पाँच साल का अंतर.....!!
तीन और साढ़े पाँच साल का यह अंतर आप स्वयं ही देख लीजिए।”
मेरी पुख्ता जानकारी है कि मैंने अपनी घोषणाओं के 95% हिस्से को पूर्ण रूप से क्रियान्वित किया था।
लेकिन 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा सरकार द्वारा मेरी सरकार की कई योजनाओं को बंद कर दिया गया। इनमें एकीकृत हवाई सेवा परियोजना, मेरा गाँव–मेरी सड़क योजना, मेरे बुजुर्ग–मेरे तीर्थ योजना और मेरा गाँव–मेरा धन योजना शामिल हैं। इसके अतिरिक्त, गौरा देवी और नंदा देवी कन्याधन योजनाओं के स्वरूप में बदलाव किया गया। ऐसी ही दर्जनों अन्य योजनाएँ भी हैं, जिन्हें बंद कर दिया गया।
#uttarakhand #uttarakhandpolitics #harishrawat #publicwelfare #jansewa #bjpvscongress #uttarakhanddevelopment -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जिस व्यक्ति को उत्तराखंड अपना अपराधी मानकर तलाश रहा है और कानून के शिकंजे में लाना चाहता है, अंकिता हत्याकांड में वह एक चर्चित व्यक्तित्व है। अब उनको खोजने के लिए कहीं दूर पूर्वांचल की दुर्गम्यता में जाना पड़ेगा। हमारे हाथ इतने लंबे तो होंगे नहीं, मगर जो अपराध किया गया है, उस अपराध का दंड आज नहीं तो कल अवश्य मिलेगा।
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊🇮🇳 वोट चोर, गद्दी छोड़ .....✊🔥
लोकतंत्र की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता, जनता के मताधिकार को छीना नहीं जा सकता! ✊🇮🇳
नई दिल्ली में श्री @RahulGandhi और श्री @kharge जी के नेतृत्व में लोकतंत्र और वोट के अधिकार की रक्षा के लिए आयोजित 🇮🇳 "लोकतंत्र बचाओ मार्च" में इंडिया गठबंधन के नेताओं एवं हजारों कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुआ।
हमारी मांग स्पष्ट है—मताधिकार की रक्षा हो, संविधान की गरिमा बनी रहे और मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त किया जाए।
वोट की रक्षा ही लोकतंत्र की रक्षा है। 🇮🇳✊
📍 बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक, नई दिल्ली I 12 October 2026 I
#votechorgaddichhod #marchfordemocracy #savedemocracy #righttovote #constitution
@INCIndia @priyankagandhi @INCUttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड से भाजपा जा रही है, 2027 में कांग्रेस की सरकार आ रही है.....!! ✊🔥
#uttarakhand #mission2027 #congressforuttarakhand #harishrawatThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩 🔱ॐ देवी चन्द्रघण्टायै नमः॥ 🚩 🔱
माँ चंद्रघंटा की आराधना को समर्पित पावन नवरात्रि के तृतीय दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ चंद्रघंटा आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं साहस का संचार करें। माँ की कृपा से सभी के कष्ट दूर हों और जीवन खुशियों से भर जाए।
🚩जय माँ चंद्रघंटा! जय माता दी! 🚩
#maachandraghanta #navratri #jaimatadi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🇮🇳 वोट की रक्षा-लोकतंत्र की रक्षा है और संविधान का सम्मान है।✊
🇮🇳 लोकतंत्र बचाओ मार्च.....
आज नई दिल्ली में श्री @RahulGandhi और श्री #mallikarjunkharge जी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सभी नेताओं ने माननीय सुप्रीम कोर्ट से लाखों कार्यकर्ताओं के साथ वोट की रक्षा की गुहार लगाई तथा करोड़ों लोगों से वोट का अधिकार छीनने के अपराधी श्री ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त किये जाने की मांग की।
उत्तराखंड के हजारों कार्यकर्ताओं के साथ मुझे भी इस महाभियान में सम्मिलित होने का सौभाग्य मिला।
www.facebook.com/share/p/19ahntyBXu/
📍 बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक, नई दिल्ली
#marchfordemocracy #savedemocracy #constitution #righttovote #harishrawat
@kharge @INCIndia @priyankagandhi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊🗳️ वोट की रक्षा, लोकतंत्र की रक्षा है, संविधान का सम्मान है, देश की मजबूती का आधार है। 🇮🇳🇮🇳
दिल्ली में श्री @RahulGandhi जी के नेतृत्व में लोकतंत्र और मताधिकार की रक्षा के लिए आयोजित “लोकतंत्र बचाओ मार्च” में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री #mallikarjunkharge जी, कांग्रेस एवं इंडिया गठबंधन के वरिष्ठ नेतागणों और माननीय सांसदगणों के साथ मुझे भी सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
मुख्य चुनाव आयुक्त श्री ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त करने की मांग के साथ लोकतंत्र, संविधान और प्रत्येक नागरिक के वोट के अधिकार की रक्षा का संकल्प दोहराया।
🗳️ वोट का अधिकार, लोकतंत्र का आधार ✊🇮🇳
📍 बाराखंभा रोड से सुप्रीम कोर्ट तक, नई दिल्ली
#marchfordemocracy #savedemocracy #righttovote #protectconstitution #harishrawatThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
लोकतंत्र की हत्या का लेने हिसाब, सुप्रीम कोर्ट मार्च में उमड़ा देशभक्तों का सैलाब। ✊🇮🇳
#supremecourtmarch #chalodilli #rahulgandhi #marchfordemocracy #indiaalliance 👊 -
Harish Rawat reposted
IANS
@ians_india
Delhi: Congress leader Harish Rawat says, "This is a fight to save democracy. When the vote and the right to vote are protected, the vote is supreme in a democracy. And here, Gyanesh Kumar, in order to please one power, to make them win the election, snatched and destroyed the voting rights of millions of people. We are not the only ones saying this; even reports from within the Election Commission are saying this now. Internal developments are also indicating this. So, they are criminals of democracy. Because only when voting rights are protected will democracy survive. When democracy survives, I will survive, you will survive, and all institutions will survive..."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ज्ञानेश कुमार को पद से बर्खास्त किया जाना चाहिए। यह मार्च लोकतंत्र और आम नागरिक के मताधिकार की रक्षा के लिए है। वोट सुरक्षित रहेगा, तभी लोकतंत्र बचेगा और लोकतंत्र बचेगा, तभी संविधान और देश सुरक्षित रहेंगे।
श्री @RahulGandhi जी के नेतृत्व में यह देश को बचाने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की लड़ाई है।
🗳️✊ वोट का अधिकार, लोकतंत्र का आधार! 🇮🇳
📍नई दिल्ली
#marchfordemocracy #savedemocracy #righttovote #saveconstitution #ians #harishrawatThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Rahul Gandhi
@RahulGandhi
LIVE: March For Democracy - Supreme Court, New Delhi x.com/i/broadcasts/1RJjpbnMARpKw
-
Harish Rawat reposted
IANS
@ians_india
Delhi: Congress leader Harish Rawat says, "Gyanesh Kumar should be dismissed. This protest is to protect democracy and the right to vote. It is to safeguard the common people’s right to vote. Only if the vote is protected will democracy survive, and only if democracy survives will the Constitution and the country survive. This is a fight to save the country under the leadership of Rahul Gandhi"
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और एक सक्रिय राजनीतिक व्यक्तित्व श्री @sumitterbhullar जी को एक असहनीय दुख का सामना करना पड़ रहा है। भगवान ऐसा दुःख किसी दंपति को न दे। भुल्लर दंपति के घर में एक नन्ही कली पैदा हुई और अभी पूरी तरीके से खिल भी नहीं पाई कि बहुत अविश्वसनीय तरीके से उसकी मृत्यु हो गई। यह भुल्लर दंपति के लिए अत्यधिक दु:ख का है। हम सब उनके दुःख में भागीदार हैं।
भगवान परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना है कि वह नन्ही कली को किसी न किसी रूप में फिर से भुल्लर दंपति के घर में पैदा करे। सुमित्तर और उनकी पत्नी को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
।।ॐ शांति शांति।।💐💐 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
March for Democracy.
March for Justice.
- माननीय नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री @RahulGandhi जी
#chalodilli -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड पहला राज्य है, जहाँ इस दौर के अंदर प्रति व्यक्ति औसत आय में अनुपातिक तरीके से गिरावट आई है। इस पर क्यों नहीं मनन हो रहा है?
लेबर ब्यूरो के आँकड़े बता रहे हैं कि शिक्षित बेरोज़गारों की सबसे बदहाल स्थिति उत्तराखंड के अंदर है।
हरीश रावत जी Gen G के अवतार में आकर उनसे कह रहे हैं, निराश मत हो, हम लड़ेंगे और इस व्यवस्था को, जो सड़-गल गई है, नौकरियाँ जो सूख गई हैं, उनमें फिर से स्रोत पैदा करेंगे।
हमने इंजीनियरिंग कॉलेज, नर्सिंग कॉलेज, स्पोर्ट्स कॉलेज, आईटीआई, पॉलिटेक्निक, जिसे जहाँ माँगा, हमने हर धार में उनको खोला। आज वे सब एक-एक करके बंद हो रहे हैं।
#uttarakhand #बेरोजगारी #harishrawat #educatedunemployment #youthpower #employment #uttarakhandiyat #mission2027This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩🙏 ॐ देवी ब्रह्मचारिण्यै नमः॥ 🙏🚩
दधाना करपद्माभ्यामक्षमालाकमण्डलू।
देवी प्रसीदतु मयि ब्रह्मचारिण्यनुत्तमा॥
माँ ब्रह्मचारिणी की आराधना को समर्पित पावन शारदीय नवरात्रि के द्वितीय दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ ब्रह्मचारिणी आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं शक्ति का संचार करें। 🙏🚩 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🗳️✊ वोट का अधिकार, लोकतंत्र का आधार✊🇮🇳
कल लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने सामाजिक न्याय, संविधान की रक्षा और लोकतंत्र की रक्षा के लिए देशवासियों से सुप्रीम कोर्ट मार्च में सम्मिलित होने का आह्वान किया है।
मैं भी आप सभी से आग्रह करना चाहता हूँ कि लोकतंत्र बचाने की इस लड़ाई में, एक वोट के अधिकार की रक्षा की इस लड़ाई में और संविधान की मूल भावना की रक्षा के इस संघर्ष में हम सब सिपाही बनकर श्री राहुल गांधी जी के साथ सुप्रीम कोर्ट मार्च में सम्मिलित हों। आप जहाँ भी हैं, वहीं से इस संघर्ष में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास करें।
लोकतंत्र की रक्षा, संविधान की रक्षा और हर वोट के अधिकार की रक्षा हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है। ✊🇮🇳
#rahulgandhi #savedemocracy #saveconstitution #righttovote #socialjustice #democracyThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कल दिल्ली में देश का युवा शांतिपूर्ण विरोध के लिए सड़कों पर उतरा। उनके दिलों में नफ़रत या गुस्सा नहीं, मोहब्बत थी। लेकिन उन्हें पुलिस और BJP के गुंडों, दोनों ने पीटा।
ऐसा भारत हम नहीं चाहते।
कल, सोमवार 12 अक्टूबर को, हम भारतीय होने के नाते सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेंगे। पार्टी, महिला-पुरुष, जाति, समुदाय और राज्य की हर दीवार से ऊपर उठकर, हम सब एक साथ चलेंगे।
देश का युवा, तमाम विपक्षी दल, सिविल सोसाइटी और लोकतंत्र में विश्वास रखने वाले, भारत के संविधान के साथ खड़े सभी लोग हमारे साथ चलेंगे।
हम देश की ओर से मुख्य न्यायाधीश को एक ज्ञापन सौंपेंगे। हमारी माँग है - वोट चोरी बंद हो, SIR पर रोक लगे और ज्ञानेश कुमार इस्तीफ़ा दें।
नरेंद्र मोदी, अमित शाह, अजित डोभाल और मोहन भागवत भारत की आवाज़ को दबा नहीं सकते। ये कायर हमें डरा नहीं सकते। इन्हें पीछे हटना ही होगा।
हम सब साथ चलेंगे - मोहब्बत, भाईचारे और देशभक्ति के साथ।
डरो मत।
कल पूरा भारत सुप्रीम कोर्ट तक मार्च करेगा।
#chalodilli
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhiThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जिस प्रकार दिल्ली में #पत्रकारों को भी डिटेन किया जा रहा है और उन्हें अपने पत्रकारिता के कर्तव्य का निर्वहन नहीं करने दिया जा रहा है, यह पुलिस राज का एक और नमूना है।
सत्ता जब डरती है, तो पुलिस को आगे करती है। लेकिन सवाल पूछने की आवाज़ को हमेशा के लिए कैद नहीं किया जा सकता।
#policeraj #pressfreedom #journalism #लोकतंत्र #freedomofspeech #democracy -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
5 अक्टूबर को “धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा” के दौरान कालाढूंगी में क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेसजनों को संबोधित किया।
📍 विधानसभा कालाढूंगी
#dhanyawadjansamvadyatra #kaladhungi #uttarakhand #congressforuttarakhand #mission2027 #jansamvad #uttarakhandiyat #harishrawatThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भाजपा ने मेरे पीछे यूं ही #cbi और ED नहीं लगाई! राज्य के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों और यहां तक की अब तो पार्टियों के अध्यक्षों को भी आवास आदि की सुविधाएं दी जा रही हैं। हरीश रावत को कोई सुविधा नहीं दी गई है। यहां तक की ट्रैफिक जाम में फंसने पर पुलिस एस्कॉर्ट भी नहीं दी जा रही है।
मुझे कोई शिकायत नहीं है। मगर यह बात बताने के लिए काफी है कि भाजपा आज भी मुझे अपने लिए खतरा मानती है। आप मानो या न मानो। भाजपा ने सीबीआई, ईडी आदि मेरे पीछे लगाकर या सिद्ध कर दिया है।
#bjp #cbi #ed #uttarakhandpolitics #politicalvendetta #truthwillprevail #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩 ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥ 🙏🚩
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
माँ शैलपुत्री की पूजा-अर्चना कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। शारदीय नवरात्रि के इस पावन अवसर पर माँ से प्रार्थना है कि उनकी कृपा देव एवं प्रदेश वासियों पर बनी रहे।
माँ सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करें और सभी के मनोरथ पूर्ण हों। जय माता दी! 🙏🚩
📍 नई दिल्ली
#maashailputri #navratri #shubhnavratri #harishrawat #uttarakhand #jaimatadiThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
❤️ रामनगर का स्नेह, मेरी सबसे बड़ी पूंजी! 🙏
🔥 रामनगर की हुंकार—बदलाव का संकल्प, संघर्ष का ऐलान! ✊
रामनगर में भाई-बहनों से मिले अपार प्रेम, आत्मीयता और सम्मान ने मन को भावविभोर कर दिया। यह रिश्ता केवल स्वागत और सत्कार तक सीमित नहीं, बल्कि विश्वास, अपनत्व और उत्तराखंड के बेहतर भविष्य के लिए साझा संकल्प का रिश्ता है। रामनगर में मिले इस आत्मीय स्नेह और भव्य स्वागत के कुछ छायाचित्र आप सभी के साथ साझा कर रहा हूँ।
उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप, फूल-मालाओं और हजारों की संख्या में उमड़े जनसमूह के बीच हुई पुष्प वर्षा ने इस अवसर को अविस्मरणीय बना दिया। यह सम्मान और अपनत्व मेरे हृदय में सदैव बना रहेगा।
रामनगर के इस अपार स्नेह, सम्मान और विश्वास ने उत्तराखंड के हक, सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए निरंतर संघर्ष करते रहने के मेरे संकल्प को और मजबूत किया है।
रामनगर का यह प्यार दिल में रहेगा, संघर्ष का यह कारवां चलता रहेगा। ✊❤️
📍 रामनगर | 5 अक्टूबर 2026
#dhanyawadyatra #jansamvadyatra #ramnagar #uttarakhand #harishrawat #mission2027 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज माँ का पहला नवरात्रा है। आप सबको नवरात्रियों की ढेर सारी बधाई। कल हमने पितरों को साल भर के लिए विदाई दी। अगले साल फिर उनका आवाहन करेंगे और उन्हें जल तर्पण कर अपनी श्रद्धा व्यक्त करेंगे।
माँ जगत जननी सबकी रक्षक हैं। मैंने हमेशा माँ के स्वरूप में अपने कुल देवता, ईष्ट देवता और मकोटी ग्वेल देवता को अपना रक्षक माना है। उसके बाद हमेशा पार्टी व पार्टी के नेतृत्व, कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और उत्तराखंड की जनता को अपनी रक्षक के रूप में देखा है।
आज भी इस थल्ले-थल्ले के वातावरण में आपके ही शरणागत हूँ। आपके द्वारा व्यक्त भावनाओं के लिए मैं हमेशा अनुग्रही रहूँगा।
जय माता दी! 🙏🌺🔱 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩ॐ देवी शैलपुत्र्यै नमः॥ 🙏🚩🚩
वन्दे वाञ्छितलाभाय चन्द्रार्धकृतशेखराम्।
वृषारूढ़ां शूलधरां शैलपुत्रीं यशस्विनीम्॥
माँ शैलपुत्री की आराधना को समर्पित पावन शारदीय "नवरात्रि" के प्रथम दिवस की समस्त देश एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
माँ शैलपुत्री की कृपा हम सभी पर बनी रहे। उनकी दिव्य शक्ति सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार करे और सभी के मनोरथ पूर्ण हों।
जय माता दी! 🙏🚩
#hsppynavratri
#navratri #maashailputri #shubhnavratri -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
महिलाओं की महिला सम्मान और अधिकारिता के लिए संघर्षशील दो बेटियों से मेरी मुलाकात हुई। मुमताज पटेल तो पूरी कॉंग्रेस पार्टी की बेटी है, उनके पिता ने कॉंग्रेस के लिए अपनी पूरी जिन्दगी लगा दी और सुश्री रोजी जो जर्नलिस्ट हैं उनको किस तरीके से पुलिस द्वारा हैरस किया गया, उसके खिलाफ जिस तरीके से वह लड़ी हैं, वह एक प्रतीक के रूप में उभरी हैं तो इन दोनों बेटियों से मिल करके मुझे बेहद खुशी हुई और मेरे दिल ने कहा कि रोज़ी तुम संघर्ष करो-हम तुम्हारे साथ है।
📍 नई दिल्ली -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज पितृ पक्ष का अंतिम श्राद्ध है। इस पावन अवसर पर अपने माता-पिता, सभी पितरों का स्मरण कर उन्हें जल, जौ और तिल अर्पित किए तथा भोग लगाया।
आप सभी पितरों के श्रीचरणों में कोटि-कोटि नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि। उनका आशीर्वाद सदैव हम सभी पर बना रहे। 🙏🪔
ॐ पितृ देवताभ्यो नमः। 🪔🪔This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जसपुर में "धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा" के दौरान संबोधन.....!!
📍 जसपुर, जिला उधमसिंहनगर I 5 अक्टूबर, 2026This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"लुढ़कते-लुढ़कते, घिसते-घिसते, शून्य में मिल सकता हूँ, लेकिन टूट नहीं सकता हूँ!"
यह शाश्वत सत्य है कि पार्टी से बड़ा कोई नहीं होता और नेतृत्व के प्रति आस्था लोकतंत्र को शक्ति देती है। मैंने हमेशा पार्टी को बड़ा माना और नेतृत्व के प्रति अटूट आस्था रखी। वर्ष 2002 और वर्ष 2012 से, और कठिन मेरी कोई परीक्षा नहीं हो सकती थी। उस परीक्षा में भी मैं अटूट रूप से पार्टी के साथ खड़ा रहा और उसके झंडे को ऊंचा उठाए रखा।पार्टी ने निश्चय ही उसका मुझे पुरस्कार भी दिया— केंद्रीय मंत्री बनाया, मुख्यमंत्री बनाया।
हमारा लक्ष्य पार्टी हित होना चाहिए और मैं अपने कलमी भाइयों और राजनीतिक दोस्तों को स्पष्ट बता देना चाहता हूँ कि जिस क्षण हरीश रावत को लगेगा कि मैं पार्टी के लिए भार हो रहा हूँ या मुझसे कहा जाएगा कि आप घर बैठिए, मैं बिना पलक झपकाए आदेश का #पालन करूँगा। मगर किसी को तो सही आकलन करना पड़ेगा। ऐसा न हो, मैं #अपने आप कोई फैसला लूं और कल मेरे कुछ दोस्तों को यह लिखना पड़े कि हरीश रावत के इस फैसले ने पार्टी की संभावनाओं को #कमजोर किया है।
एक बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और आम जन का समर्थन आज भी मेरे साथ अविचल खड़ा है। अब तो चुनावी हारों का रहस्य भी सामने आने लग गया है, तो खुलकर के मतदाता अपनी बात कह रहा है। मैं कुछ दिन पहले लालकुआं और किच्छा क्षेत्र में गया था, दोनों जगहों पर जो लोग भी मुझे मिले, बोले— 'साहब, हमें तो आश्चर्य है कि आप हारे कैसे?
आप लोग जानते हैं, मैं विशुद्ध रूप से उत्तराखंडी, गढ़वाली और कुमाऊंनी हूं। लुढ़कते-लुढ़कते, घिसते-घिसते, शून्य में मिल सकता हूँ, लेकिन टूट नहीं सकता हूँ। भाजपा ने मेरे पीछे यूं ही #cbi और ED नहीं लगाई। राज्य के सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों को और यहाँ तक कि अब तो पार्टियों के अध्यक्षों को भी #सुविधाएं दी जा रही हैं। हरीश रावत को कोई #सुविधा नहीं दी जा रही। क्या यह बताने के लिए स्पष्ट नहीं है कि भाजपा आज भी इस ढलती उम्र में भी मुझे अपना #प्रतिद्वंद्वी मान रही है? चार-चार पेज भाजपा ने समर्पित कर रखे हैं मुझको ट्रोल करने और मेरी छवि बिगाड़ने के लिए। कोई है ऐसा जिसकी छवि बिगाड़ने के लिए भाजपा इतना प्रयास कर रही है उत्तराखंड में?
राजनीति में प्रतिस्पर्धाएं होती हैं। मुझे गहरा दुःख है कि जिनसे मेरी कोई प्रतिस्पर्धा नहीं है, क्योंकि मैं उस समझ से ऊपर चला गया हूँ, वे मेरे साथ प्रतिस्पर्धा करने के लिए दौड़ लगा रहे हैं और कभी #लंगड़ी लगाना चाहते हैं, कभी कुर्ता खींचना चाहते हैं। मैं सबके लिए एक पूरक हूँ और यदि इस पूरक का इस्तेमाल करना चाहें तो मैं वहाँ #उपस्थित हूँ, मगर इस्तेमाल तो जिनके पास #हथियार हैं, उनको तय करना है। मैं हाजिर हूँ, मगर तय उनको करना है कि मेरा उपयोग करना है या नहीं करना है ?
#ani #abpnews #aajtak #ndtv #news18 #republicworld #zeenews #amarujala #hindustan #harishrawat #uttarakhandpolitics #congress #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मेरे देहरादून आगमन और आगमन के दौरान स्थान-स्थान पर जो भाई-बहनों का प्यार मिला और उसके बाद अपने गांव गमन के मार्ग जसपुर, काशीपुर, कालाढूंगी, रामनगर, हल्द्वानी, मोहनरी के दौरान जो प्यार-समर्थन कार्यकर्ता साथियों का मिला, वह मेरी पूंजी है। मैं सभी कार्यकर्ता साथियों का, नेतागणों का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
स्वाभाविक है कि मेरे आगमन और उसके बाद गांव देवता को प्रणाम करने के मार्ग में उमड़े हुए जनसैलाब को लेकर अनेक प्रकार के कयास और अनेक प्रकार के सवाल खड़े हुए हैं।मैंने रामपुर तिराहे पर ही यह बात स्पष्ट कर दी थी कि ईडी ने बुलाया, भाजपा ने बुलाया, हम चले आए। क्योंकि ईडी की कार्रवाई के बाद मैं चुपचाप न देहरादून आ सकता था, न गांव जा सकता था। क्योंकि सार्वजनिक जीवन में आपकी कुछ पूंजी होती है। ईडी के माध्यम से सत्ता ने उस पर डाका डालने का प्रयास किया। उसके विरोध में दो ही रास्ते थे— या तो पार्टी विरोध-प्रदर्शन करे या मैं स्वयं उस चुनौती को स्वीकार करूँ। मैंने पार्टी के ऊपर भार डालने के बजाय स्वयं ईडी के छापे, समन और भाजपा के द्वारा उठाए गए सवालों का जवाब देना आवश्यक समझा।
एक जनप्रतिनिधि तीन माध्यम से ही जवाब दे सकता है—
पहला: समाचार पत्रों व मीडिया।
दूसरा: जनसंपर्क माध्यम।
तीसरा: कानून।
मैंने जनसंपर्क का माध्यम चुना और जनता के मध्य गया और ED व भाजपा को उचित जवाब दिया। मेरी रुग्णता के दौरान लोगों ने मेरे लिए जो प्रार्थनाएं की थीं, उनको धन्यवाद देना भी मेरा कर्तव्य था, तो मैंने ईडी के बुलावे को धन्यवाद के साथ जोड़ करके नारसन से कदम आगे बढ़ाए। स्वाभाविक है कि मीडिया में कई तरीके के कयास लगाए गए, कई तरीके के सवाल उठाए गए और कुछ लोगों ने अपने-अपने तरीके से नसीहतें भी दी।
मगर मीडिया में कुछ लोगों द्वारा यह आभास देने की कोशिश की गई कि कांग्रेस में दो खेमे हैं। कहीं दो खेमे नहीं हैं। जिस तरीके से कार्यकर्ता उमड़ा, तो इसका अर्थ है कि मेरी धन्यवाद यात्रा के दौरान सारी कांग्रेस आई। कार्यकर्ताओं की उत्साह को देखकर मैंने परिवर्तन की बात भी कही। कहा कि धरती बदलाव-बदलाव कह रही है और जब आप बदलाव कहते हैं, तो आप किसी व्यक्ति के बदलाव की बात नहीं करते हैं। बदलाव होता है सत्ता का, चाहे वह राज्य की सत्ता हो, चाहे केंद्र की सत्ता हो। आप उनमें बदलाव की बात करते हैं। आप हरिद्वार जाइए, आप जसपुर, काशीपुर, रामनगर से लेकर के हल्द्वानी-मोहनरी तक जाइए, हर व्यक्ति कहेगा कि हरीश रावत की यात्रा ने कांग्रेस के अंदर एक स्फूर्ति भरने का काम किया है, कार्यकर्ताओं को उत्साहित करने का काम किया है, तो जो चीज कार्यकर्ता को उत्साहित कर रही है, वह कांग्रेस को बांट कैसे सकती है?
इसलिए कुछ तथाकथित विशेषज्ञों का जो यह कथन है कि इससे कांग्रेस बटी हुई दिखाई दी है, ऐसा कहीं कुछ नहीं है। दूसरी बात, बार-बार कुछ लोग कहते हैं कि मुझे तलब किया गया। पार्टी को पूरा हक है, मैं उसका कार्यकर्ता हूँ कि मुझे तलब किया जाए। 1 अक्टूबर को मुझे सुश्री शैलजा जी का ईमेल प्राप्त हुआ। मुझे लगा कि केवल मोबाइल में कुछ शब्द लिख करके भेजने के बजाय मैं सशरीर उनके सामने उपस्थित होकर उन्होंने जो सवाल उठाए हैं, उनका स्पष्टीकरण करूँ और मैंने उनसे कहा कि 7-8 अक्टूबर को मैं आपसे मिलना चाहूँगा। उनकी कृपा है कि वह मुझसे मिलीं। कुछ व्यस्तता के कारण 1 दिन विलंब हुआ, लेकिन आज मिलीं, उनसे बातचीत हुई। वह पार्टी हाईकमान का एक हिस्सा हैं, उनके-मेरे बीच में क्या बातचीत हुई! मैं उसका खुलासा नहीं करना चाहूँगा, लेकिन कुछ उपयोगी बातें हुईं। मैंने कुछ स्थितियां उनके सामने स्पष्ट की।
उससे पहले 4 अक्टूबर को मैं के.सी. वेणुगोपाल जी से मिला। उनसे भी मेरे ही आग्रह पर उन्होंने रविवार के दिन समय दिया। मैं उनका बहुत आभारी हूँ। उनसे भी विस्तार से मेरी बातचीत हुई। इस बात को स्वीकार करते हुए कि पार्टी को पूरा अधिकार है कि वह अपने कार्यकर्ता को किसी भी वरिष्ठता का हो या किसी भी उम्र का हो, उसे वह तलब कर सकती है। मगर मैं स्पष्ट कर दूँ कि मुझे तलब नहीं किया गया। मेरे आग्रह पर यह दोनों मीटिंगें हुईं। बल्कि अभी मैं पुनः वेणुगोपाल जी से मिलना चाहता हूँ, क्योंकि कुछ और ग्रे एरियाज (grey areas) हैं, जिनको मैं उनके सामने स्पष्ट कर देना चाहता हूँ।
दोस्तों, एक बात बिल्कुल दिन के उजाले के तरीके से स्पष्ट है— कांग्रेस और उत्तराखंड, दोनों के हित पर कहीं से भी प्रहार हो रहा होगा, तो हरीश रावत की आत्मा जरूर चीखेगी और हरीश रावत जरूर बोलेगा, अपने शक्ति भर उस प्रहार का प्रतिकार करेगा।
#harishrawat #uttarakhandiyat #congressforuttarakhand #mission2027 #jansamvadyatra -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज हरिद्वार सहित राज्य के कई हिस्सों में भयंकर ओलावृष्टि हुई है। जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को आम लोगों को झेलना पड़ रहा है। लोगों की फसलों और सब्जियों को नुकसान पहुँचा है, गाड़ियों और घरों के शीशे टूटे हैं तथा कई अन्य प्रकार की लोगों को क्षति उठानी पड़ी है।
सरकार को चाहिए कि समुचित सर्वेक्षण कराने के बाद जिन लोगों को अधिक नुकसान हुआ है, उन्हें उचित मुआवजा और सहायता प्रदान करे।
@pushkardhami -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज मैं @Kumari_Selja जी से मिला। बहुत सारे मामलों में उनसे बातचीत हुई। हम सबका एक ही उद्देश्य है कि पार्टी मजबूत हो और 2027 में हम राज्य में परिवर्तन ला सकें। एक बात दिन के उजाले की तरह स्पष्ट है कि राज्य और राज्य के लोगों के सम्मुख समय-समय पर जो चुनौतियां आएंगी, हरीश रावत उनके समाधान की आवाज उठाता रहेगा।
मैं लोगों का बहुत आभारी हूं कि उनकी व्यापक भागीदारी, सहयोग व समर्थन मुझे प्राप्त हुआ है। मैं विश्वास करता हूं कि आगे भी प्राप्त होता रहेगा।
हमारे नेता श्री @RahulGandhi जी लोकतंत्र बचाने की एक बड़ी लड़ाई लड़ रहे हैं और हमें उस लड़ाई के संदेश के साथ प्रत्येक व्यक्ति को जोड़ना है। मैं उम्मीद करता हूं, इस अभीष्ट साधन हेतु राज्य में पार्टी मेरी सेवाओं का उपयोग करेगी।
#congressforuttarakhand #mission2027 #savedemocracy #rahulgandhi #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
माननीय @RahulGandhi जी के नेतृत्व में इंडिया गठबंधन के सभी घटक दल मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार जी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर जन दबाव पैदा कर रहे हैं। एक अभूतपूर्व जन आंदोलन इस समय दिल्ली में दिखाई दे रहा है।
मुझे अभी-अभी ज्ञात हुआ है कि 12 अक्टूबर को एक बड़ा जनांदोलन दिल्ली में होगा। मैं भी उसका हिस्सा बनना चाहता हूँ, क्योंकि 11 अक्टूबर को मैंने, उत्तराखंड वापसी का कार्यक्रम बनाया था, क्योंकि ED ने मुझसे कुछ और डॉक्यूमेंट्स माँगे हैं, वो डॉक्यूमेंट्स मुझको उनको समर्पित करने थे।
अब मैंने निश्चय किया है कि मैं भी 12 अक्टूबर के जनांदोलन में सम्मिलित होऊँ और एक तीर्थ नहाऊँ।
ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करो-बर्खास्त करो।
#rahulgandhi #indiaalliance #gyaneshkumar #electioncommission #massmovement #savedemocracy #votechori #congress #fightfordemocracy -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
रूद्रपुर में कांग्रेस नेता श्री किन्नू शुक्ला जी के आवास पर कांग्रेसजनों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए आप सभी का हृदय से आभार। इस दौरान कांग्रेसजनों के साथ विभिन्न विषयों पर बातचीत की।
📍 रूद्रपुर, जिला उधमसिंहनगर
📅 06 अक्टूबर 2026
#harishrawat #congress #uttarakhandcongress #rudrapur #udhamsinghnagar #जनसंवाद #कांग्रेसपरिवार #उत्तराखंड -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जय बापू | जय संविधान | जय हिंद 🇮🇳🇮🇳
बापू की सीख ही हमारी प्रेरणा, हमारी शक्ति है।
सत्य ये है कि वोट चोर देश के गद्दार हैं और सत्याग्रह की ताकत से उन्हें हम इंसाफ के दरवाज़े पर लेकर जाएंगे।
— माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी
📍 राजघाट, नई दिल्ली
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi -
Harish Rawat reposted
Mallikarjun Kharge
@kharge
चाहे कितने भी cases करने दो,
कितना भी डराने दो,
हम डरने वाले नहीं हैं,
हँसते रहेंगे और आगे बढ़ते रहेंगे।
संघर्ष जारी रखेंगे। -
Harish Rawat reposted
Rahul Gandhi
@RahulGandhi
भारत के संविधान, लोकतंत्र और उसकी आवाज़ की रक्षा हर भारतीय की ज़िम्मेदारी है - और ये Process शुरू हो चुका है।
हिंदुस्तान की जनता को न्याय दिलाने का Process
लोकतंत्र में भरोसा वापस लाने का Process
देशद्रोहियों को सज़ा दिलाने का Process
और अब ये रुकने वाला नहीं है।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्री सुबोध उनियाल उवाच:
वह 'डेनिस' को घोटाला मानते हैं और उसका दोष मुझ पर मढ़ना चाहते हैं। मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वे इसकी जांच कराएं। मैंने जो जानकारी इकट्ठा की है, उसके अनुसार दून वैली डिस्टिलर्स' और 'हाईलैंड एंड बॉटलर्स' आज भी सरकार के संरक्षण में काम कर रही हैं और शराब की बिक्री कर रही हैं। डेनिस आर्मी कैंटीनों में धड़ल्ले से बिक रही है, तो यदि उस समय की डेनिस गलत थी, तो आज कैसे सही है? क्या केवल इसलिए सही है कि आज भाजपा की सरकार है?
एक चूक, जो विश्वास आधारित थी, वह अवश्य हुई। मेरे सलाहकार इस बात को कैसे नोट नहीं कर पाए कि जीएमवीएन (गढ़वाल मंडल विकास निगम)—जो एक सरकारी उपक्रम है, जिसे लाभ में लाने व खड़ा करने के लिए हमने गढ़वाल मंडल में शराब की बिक्री का पूरा दायित्व दिया था—और केएमवीएन (कुमाऊं मंडल विकास निगम)—जिसे कुमाऊं में दायित्व दिया था—वे कैसे 'डेनिस' की लपेट में आ गए?
क्यों तीन-चार महीने तक दूसरे ब्रांड्स को ब्लॉक किया गया? जनहित में जारी हमारे एक आदेश का सहारा लेकर किस प्रकार यह भ्रष्ट कृत्य हुआ कि चार महीने तक अन्य ब्रांड ब्लॉक रहे? हमारा आदेश स्पष्ट था कि ऐसे डिस्टिलर्स, जो डिस्टिलेशन प्रोसेस में उत्तराखंड के फल और सब्जियों का उपयोग करेंगे, उन्हें शराब की दुकानों में 20% का रिज़र्व मार्केटिंग राइट दिया जाएगा।
जब अधिकार 20% का था, तो किन कारणों से और बीच में ऐसे कौन लोग थे, जिन्होंने तीन-चार महीने तक उसे लगभग 70-80% में बदल दिया? श्री उनियाल चाहें तो इसकी जांच करें, मुझे कोई ऐतराज नहीं है। लेकिन उन्हें इस बात की भी जांच करनी पड़ेगी कि आज भी 'डेनिस' कैसे उसी धड़ल्ले से बिक रही है, जितनी उस समय बिक रही थी। उस समय तो यह कुछ ही समय के लिए बिकी थी और सत्यता यह है कि मैं 'डेनिस' नाम से परिचित भी नहीं था। बहुत दिनों तक मैं 'डेनिस' को 'डेनिम' कह देता था, लेकिन भाजपा के दोस्तों ने बार-बार याद दिला दिया, तो अब मुझे अवश्य यह नाम रट गया है। भाजपा के दोस्त तो केवल तीन-चार महीने के चहेते रहे, और वह भी मेरी वजह से नहीं, बल्कि जीएमवीएन और किसी अन्य की कारीगरी व मिलीभगत के कारण संभव हुआ। ज्यों ही मेरे ध्यान में यह तथ्य आया मैंने सारी प्रक्रिया बदल दी, तो आज भी भाजपा सरकार 'डेनिस' को अपने आशीर्वाद से गदगद कर रही है। यह 'मेरा डेनिस, तेरा डेनिस' नहीं होना चाहिए। यदि कहीं कोई गलती हुई है, किसी ने प्रक्रिया का लाभ उठाकर शोषण किया है, तो उसके खिलाफ इंक्वायरी होनी चाहिए और सरकार हिम्मत करे।
आज तो सरकार में श्री सुबोध उनियाल हैं, वे इसमें जांच बिठाएं, एक स्पेशल टास्क फोर्स (STF) गठित करें। मुझे कोई ऐतराज नहीं है और मैं खुद को उस टास्क फोर्स के सम्मुख प्रस्तुत होने के लिए ऑफर करता हूं। लेकिन मुझसे बार-बार भाजपा के लोग 'डेनिस-डेनिस' न कहें, क्योंकि आज तो उनके चारों तरफ सिर्फ 'डेनिस' ही नहीं है; 'हिलटॉप' भी है, 'काफल' भी है, 'माल्टा' भी है, 'संतरा' भी है। पता नहीं पहाड़ी नींबू भी कर दिया हो या हो सकता है कि गेंठी और अन्य फलों के नाम पर भी शराब बिक रही हो। आप तो कई विभूतियों को पोषित कर रहे हैं।
#pti #media #mediauttarakhand #uttarakhandmedia #uttarakhandnews #abpnews #ani #aajtak #news18 #news18uttarakhand #nationalmedia #localmediauttarakhand #amarujala #dainikjagran #hindustan -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मेरे विषय में सबको मालूम है, पूरे देश भर में—कांग्रेस नहीं छोड़ सकता और गांधी-नेहरू परिवार को नहीं छोड़ सकता।
हमने 60 साल पहले कांग्रेस का झंडा थामा था। हम चाहते हैं कि 10-5 साल जो बोनस में देगा भगवान, मैं बोनस के समय में कांग्रेस का झंडा थामकर चलूँ और झंडे से ही लिपटकर जाना चाहूँगा।
#congress #indiannationalcongress #congresslegacy #60yearswithcongress #congressfamilyThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Mallikarjun Kharge
@kharge
INDIA गठबंधन के सारे सांसद गाँधी स्मारक जा रहे हैं। हम वहाँ पर धरना करेंगे और शांतिपूर्वक प्रार्थना करेंगे कि मोदी और शाह को सद्बुद्धि मिले।
हम देश को ये बताना चाहते हैं कि BJP सरकार हमसे वोट देने का अधिकार छीन रही है।
मोदी-शाह उस आजादी को छीन रहे हैं, जो गांधी जी, नेहरू जी और सरदार पटेल जी जैसे महान नेताओं ने हमें दिलाई थी।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Mallikarjun Kharge
@kharge
संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए हमें जितनी बार भी सड़कों पर उतरना पड़े, गिरफ़्तार होना पड़े या केस झेलने पड़े, कांग्रेस पार्टी और विपक्ष इसके लिए तैयार है।
तानाशाह मोदी सरकार और चुनाव आयोग की ये जो Alliance है, उसका पर्दाफाश ही चुका है। समय है, इस्तीफ़े की और कार्रवाई की।
अहंकारी सत्ता जनता के जज़्बे के आगे ज़्यादा देर टिक नहीं सकती ।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Rahul Gandhi
@RahulGandhi
मेरे भारत के साथ जो किया गया है, वो देशद्रोह है।
चाहे वो नरेंद्र मोदी हो, अमित शाह हो, ज्ञानेश कुमार हो या मोहन भागवत हो - कोई बच कर नहीं भाग पाएगा।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
महान साहित्यकार एवं उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
उनकी कालजयी रचनाएँ सदैव समाज को यथार्थ का आईना दिखाते हुए मानवता, संवेदना और सामाजिक चेतना की प्रेरणा देती रहेंगी। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ये बागेश्वर की टंगड़िया घाटी की गेठी है.........
पहाड़ की मिट्टी, मेहनत और स्वाद से जुड़ी हमारी अपनी पहचान। 🌿⛰️
#thankyourajendra
#bageshwar #uttarakhand #pahadiculture #uttarakhandiyat #pahadilifeThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🇮🇳✈️ आसमान के वीरों को सलाम!
भारतीय वायु सेना दिवस के अवसर पर देश की आकाश शक्ति के सभी वीर जवानों, वायु योद्धाओं और उनके परिवारों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
देश की सीमाओं की रक्षा से लेकर आपदा और संकट के समय राष्ट्रसेवा तक, भारतीय वायु सेना के वीर जवानों का साहस, शौर्य और समर्पण हम सभी के लिए गर्व का विषय है।
देश की आन, बान और शान की रक्षा करने वाले हमारे वायु योद्धाओं को नमन। 🇮🇳
जय हिंद!
जय हिंद की सेना! ✈️🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊🔥 हर कदम जनसंवाद, हर दिल में विश्वास! ✊🔥
जसपुर और काशीपुर की धरती पर “धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा” के दौरान उमड़ा यह जनसैलाब मेरे लिए सिर्फ भीड़ नहीं, बल्कि जनता के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की ताकत है।
हीरा गार्डन, जसपुर से लेकर स्टेडियम चौक, खरमासी, रमपुरा एवं धनौरी (काशीपुर) तक क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेसजनों द्वारा जिस आत्मीयता, उत्साह और गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत किया गया, उसके लिए हृदय की गहराइयों से आभार।
इस दौरान मेरे साथ @INCUttarakhand के पूर्व अध्यक्ष, उत्तराखंड चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्री @incpritamsingh जी, किच्छा के माननीय विधायक श्री तिलकराज बेहड़ जी, जसपुर के विधायक श्री आदेश चौहान जी, श्री मदन सिंह बिष्ट जी, श्री मनोज तिवारी जी, श्री हरीश धामी जी, उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह कुंजवाल जी, पूर्व सांसद श्री प्रदीप टम्टा जी, पूर्व विधायक श्री प्रेमानंद महाजन जी, श्री ललित फर्स्वाण जी, श्री हिमेश खर्कवाल जी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
विशेष रूप से #सल्ट से अपनी पारंपरिक वेशभूषा में पहुंचे मेरे भाई-बहनों का स्नेह और अपनापन मन को भावुक कर गया। आपका यह प्यार और विश्वास ही इस यात्रा की सबसे बड़ी ताकत है। ✊❤️
जसपुर और काशीपुर का यह जनसमर्थन बता रहा है कि कारवां चल पड़ा है, कारवां चलता रहेगा—
जनता का विश्वास, हर कदम बढ़ता रहेगा! ✊🔥
धन्यवाद, जसपुर!
धन्यवाद, काशीपुर! 🙏❤️
📍 जसपुर • काशीपुर | 5 अक्टूबर, 2026
#dhanyawadyatra #jansamvadyatra #jaspur #kashipur #harishrawat #uttarakhand #congressforuttarakhand #mission2027
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhiThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पुलिस को गद्दारों की ढाल बनाकर ये मत सोचना कि बच जाओगे - देशद्रोह की कीमत चुकानी ही पड़ेगी।
— माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी
@INCIndia @kharge @priyankagandhi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“हर FIR मेरे सीने पर एक मेडल है।
अभी 45 हैं, मेरा लक्ष्य 100 है।
तब भी संविधान की रक्षा के लिए लड़ते रहेंगे।”
— माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैंने 9 और "धन्यवाद यात्राएं" प्लान की थी, जिनके आयोजन के लिए लोगों को दायित्व सौंप दिया था, अब उन 9 यात्राओं को स्थगित करने के कारण हमारे आयोजक साथियों और हमारे कार्यकर्ता साथियों को जो कष्ट पहुंचेगा उसके लिए मैं उनसे क्षमा चाहता हूं।
मेरी कोशिश रहेगी कि मेरे कार्यक्रम की तर्ज पर पार्टी भी कोई जनसंवाद का कार्यक्रम बनाए और मैं उससे जुड़ूं। अभी प्रतीक्षा करूंगा........!!
#publicdialogue #thankyouyatra #congress #uttarakhand #jansamvad #publicconnect #mission2027 #congressforuttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च
हरिद्वार में कांग्रेसजनों द्वारा निकाला गया “वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च” लोकतंत्र और संविधान की रक्षा के लिए उठती हुई एक मजबूत आवाज है।
चुनावों में गड़बड़ी और SIR प्रक्रिया में अनियमितताओं को लेकर जिस तरह देशभर में सवाल उठ रहे हैं, उनका जवाब लोकतांत्रिक तरीके से और संवैधानिक संस्थाओं की मर्यादा के भीतर मिलना चाहिए। चुनाव आयोग जैसी महत्वपूर्ण संस्था की निष्पक्षता पर यदि सवाल खड़े होते हैं, तो यह केवल किसी राजनीतिक दल की चिंता नहीं, बल्कि पूरे देश और लोकतंत्र की चिंता है।
माननीय नेता प्रतिपक्ष @RahulGandhi जी के नेतृत्व में लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का यह संघर्ष अब केवल कांग्रेस पार्टी का संघर्ष नहीं रह गया है। यह देश के प्रत्येक उस नागरिक का संघर्ष है, जो अपने मताधिकार, संविधान और लोकतांत्रिक व्यवस्था को सुरक्षित देखना चाहता है।
#votebachaodeshbachao #savedemocracy #saveconstitution #haridwar #congress
@INCIndia -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अभी-अभी यह बड़ी खुशखबरी मिली है कि किच्छा में हमारा उम्मीदवार लगभग 3,000 वोटों की बढ़त बनाये है और सिरोली में भी कांग्रेस का उम्मीदवार बढ़त में है।
बदलाव के बीज फूटने लग गए हैं और उम्मीद है ये बीज 2027 तक वृक्ष के रूप में दिखाई देंगे और लोग लोकतंत्र की विजय और परिवर्तन का अंतर महसूस कर सकेंगे।
किच्छा के लोगों से मैं कल ही मिल आया हूं। उम्मीद है किच्छा के लोग विजय का लड्डू खाते वक्त मुझे भी याद रखेंगे। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
इस 14 अक्टूबर को कांग्रेस के साथ मेरे विधिवत संबंध अर्थात सदस्यता को 58 वर्ष हो जाएंगे। मैं दो वर्ष पहले से ही कांग्रेस की युवा शाखा के कार्यक्रमों में भाग लेने लग गया था अर्थात मेरे संबंध इस अक्टूबर के महीने में कांग्रेस के साथ 60 साल के हो जाएंगे।
इन 60 वर्षों में मैंने बहुत सारी गलतियां की होंगी, मगर पार्टी ने कभी भी मुझसे जवाब-तलब नहीं किया। बहुत हुआ तो यूं ही पूछ लिया कि भई, क्या बात हो गई और हमने अपनी राजनीतिक शरारत का जो भी कारण बता दिया, पार्टी ने उसको अपने एक सिपाही का कथन मानकर स्वीकार किया।
आज दिल्ली की ओर जाते हुए मेरे मन में एक अजीब से उल्लास का अहसास हो रहा है, कुछ गुदगुदी सी महसूस कर रहा हूँ। क्योंकि मुझे समाचार सूत्रों से जानकारी मिली है कि मुझसे जवाब या मेरे कुछ ऐक्शंस के लिए स्पष्टीकरण मांगा जाएगा।
मैंने जब इस विषय में पहले चर्चा सुनी तो मैंने स्वयं भी मिलने का समय मांग लिया, क्योंकि मैं खुद भी स्पष्टीकरण देने के लिए उत्सुक हूं, तो आज विधिवत जो एक कमी रह गई थी मेरे राजनीतिक जीवन में, वो पूरी हो रही है और मैं पार्टी के शीर्ष के सम्मुख अपनी बात रखूंगा।
#60yearswithcongress
#harishrawat #congress #indiannationalcongress #congressfamily #uttarakhand #politicaljourney #publiclife -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मेरा सरकार से झगड़ा यह नहीं है कि मुझे एस्कॉर्ट क्यों नहीं दी जा रही है। मगर जब कभी मैं जाम में फंसता हूँ, तो उस समय मुझे एस्कॉर्ट न होने की कमी खलती है। यह तथ्य सबको विदित था कि हमारी धन्यवाद यात्रा के दौरान सह-यात्रियों की गाड़ियाँ सुरक्षित निकल जाएँ और सड़कों पर जाम भी न लगे, इस हेतु मैंने पुलिस एस्कॉर्ट की अपेक्षा की थी।
#अफजलगढ़ जैसे कंजस्टेड (भीड़भाड़ वाले) एरिया में भी उत्तर प्रदेश पुलिस ने हमारी सैकड़ों गाड़ियों को बिना यातायात विलंबित किए आगे बढ़ा दिया। जसपुर में यह व्यवस्था चरमराती हुई नजर आई, जो काशीपुर पहुंचकर पूरी तरीके से ध्वस्त हो गई। मैंने पुलिस से अपेक्षित सहयोग मांगा, लेकिन सहयोग के बजाय हमारी गाड़ियाँ अलग-अलग रूट्स में डाल दी गईं और उस यात्रा को समेटने में हमें पुनः 1 से सवा घंटा लग गया। काशीपुर पुलिस ने हमको मुख्य मार्ग से भी नहीं जाने दिया। मगर शिकायत करें तो किससे करें? रामनगर आकर तो मुंह का स्वाद और कड़वा हो गया, जो हल्द्वानी तक बना रहा।
राज्य में सभी पूर्व मुख्यमंत्रियों, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और सांसदगणों को पुलिस एस्कॉर्ट व अन्य सुविधाएं दी जा रही हैं। मैं विपक्ष का एकमात्र पूर्व मुख्यमंत्री हूँ जो सत्ता की इस कृपा से वंचित हूँ। यूं तो राज्य में 13 मंत्री या मंत्री के समकक्ष (जिन्हें एस्कॉर्ट भी सम्मिलित है) इसके हकदार हैं। बाकी विधायकों को यह सुविधा नहीं दी जा रही है। मगर एक चहेते विधायक को—जिसमें भाजपा भविष्य का सुपारी किलर देखती है—उसे पुलिस सहित कई तरीके की सुविधाएं प्राप्त हैं और ऐसा नहीं है कि पुलिस का रवैया हमारी प्रत्येक यात्रा में इसी तरीके का रहा हो। जब मैं नारसन से घर तक आया, तो उस दौरान हमें परफेक्ट एस्कॉर्ट और पुलिस मदद दी गई। सैकड़ों गाड़ियों का काफिला मिनटों में आगे बढ़ गया।
मगर नैनीताल के SSP अपने को खांटी का भाजपाई तो छोड़िए, भाजपा के वैचारिक बाप सिद्ध करने में तुले हुए हैं और इसलिए उन्होंने मेरे अनुरोध को दरकिनार कर कोई सुविधा देने के बजाय रामनगर में भी यात्रा को विलंबित किया। इसके परिणामस्वरूप हम साढ़े तीन घंटे विलंब से कालाढूंगी और हल्द्वानी पहुंचे।
#thankyou उत्तराखंड पुलिस!
जनता सब देख रही है और जनता सब कुछ जानती है।
@pushkardhami
#uttarakhand #dhanyawadyatra #jansamvadyatra -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥 रामनगर की हुंकार—बदलाव का संकल्प, संघर्ष का ऐलान! ✊
"धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा" के रामनगर पहुंचने पर उमड़ा यह विशाल जनसैलाब मेरे लिए केवल स्वागत का दृश्य नहीं, बल्कि रामनगर के भाई-बहनों के अपार स्नेह और विश्वास की भावुक कर देने वाली तस्वीर थी।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व राज्यमंत्री श्री पुष्कर दुर्गापाल जी, रामनगर के संघर्षशील युवा नेता एवं पूर्व प्रमुख श्री संजय नेगी जी, रामनगर की ब्लॉक प्रमुख श्रीमती मंजू नेगी जी, चेयरमैन मोहम्मद अकरम जी, कांग्रेस नेता ताईफ भाई, निशांत पपने जी, श्री एस. लाल, सभासद खष्टीनंदन जोशी जी, वरिष्ठ नेता गिरधर मनराल जी, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित भारत नंदन भट्ट जी, महिपाल डंगवाल जी, श्रीमती मीना मेहरा, श्रीमती शोभा जोशी, श्री विकास डंगवाल, श्री अभिमन्यु डंगवाल, सभासद तनुज दुर्गापाल जी, करीम सलमान सलमानी जी, जफर इकबाल भाई, सचिन कुमार पुच्ची जी, कुलदीप शर्मा जी, पूर्व प्रधान मोहन फर्त्याल, पूर्व प्रधान हरपाल लटवाल जी, पूर्व प्रधान बिन्दर लटवाल जी, पर्वतीय सभा के निर्वाचित कोषाध्यक्ष श्री मोहन सिंह बिष्ट जी, पूर्व प्रधान जयप्रकाश जी, पूर्व प्रधान इंदर लाल जी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल डंगवाल जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य लक्की विश्वकर्मा जी, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष नितिन कुमार जी, युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव अब्दुल रहमान जी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य मुन्ना सिंह जी, ग्राम प्रधान रचना रावत जी, ग्राम प्रधान प्रकाश मठपाल जी, क्षेत्र पंचायत सदस्य मिथलेश डंगवाल जी, पूर्व प्रधान श्याम बिष्ट जी, ग्राम प्रधान शकील जी, पूर्व छात्र संघ सचिव चेतन पंत जी, सूरज रावत जी, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य महावीर रावत जी, पूर्व ग्राम प्रधान राहुल डंगवाल जी, पूर्व सभासद शिल्पेंद्र बंसल जी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष ललित कड़कोटी जी, दीपक कश्यप जी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागणों एवं कार्यकर्ता साथियों एवं रामनगर के भाई-बहनों ने उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों की थाप, फूल-मालाओं और अपार उत्साह के साथ मेरा भव्य स्वागत किया।
हजारों की संख्या में उमड़े लोगों के बीच अनोखे अंदाज में पुष्प वर्षा ने इस स्वागत को और भी यादगार बना दिया। ऊपर से बरसते फूल और नीचे उमड़ा जनसैलाब—यह दृश्य मेरे लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
रामनगर के इस अपार स्नेह, सम्मान और विश्वास ने मुझे और मजबूती से जनता के बीच खड़े होकर उत्तराखंड के हक, सम्मान और बेहतर भविष्य के लिए संघर्ष करते रहने का संकल्प दिया है।
रामनगर का यह प्यार दिल में रहेगा, संघर्ष का यह कारवां चलता रहेगा। ✊❤️
📍 रामनगर | 5 अक्टूबर 2026
#dhanyawadyatra #jansamvadyatra #ramnagar #uttarakhand #harishrawat #mission2027This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“संविधान का सम्मान, लोकतंत्र की मजबूती और जनहित के लिए हर संघर्ष जारी।” ✊✊
आज माननीय विधायक, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री @tilakrajbehar67 जी के कार्यालय में सम्मानित क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेसजनों से आत्मीय बातचीत हुई। चर्चा में किच्छा एवं सिरौलीकलां नगर निकाय चुनावों के दौरान लोकतांत्रिक मूल्यों एवं जनतांत्रिक व्यवस्था के विरुद्ध घटित दुर्भाग्यपूर्ण घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी ली और साथियों के साथ इस विषय पर चर्चा की।
लोकतंत्र की रक्षा, संविधान का सम्मान और जनहित की सुरक्षा हम सभी की सर्वोच्च जिम्मेदारी है। सत्य, न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति हमारी प्रतिबद्धता सदैव अडिग रहेगी।
किच्छा पहुंचने पर क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेसजनों द्वारा जिस आत्मीयता और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया गया, उसके लिए हृदय की गहराइयों से आभार। यह अपनत्व और स्नेह सदैव स्मरणीय रहेगा। इस दौरान उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह कुंजवाल जी, पूर्व विधायक श्री राजकुमार ठुकराल जी, कांग्रेस नेता रईस अहमद जी, श्री मोहन खेड़ा जी, श्री तस्वर अली, खजान पांडे जी, श्री विजय सिजवाली जी, राजेश प्रताप सिंह जी, सईद उर रहमान जी, नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन दर्शन कोहली, ब्लॉक अध्यक्ष गुलशन सिंधी जी, कांग्रेस नगर अध्यक्ष बबलू चौधरी, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गुड्डू तिवारी जी, श्री अरुण तनेजा, श्री बंटी पपनेजा, श्री जगमोहन सिंह बगड़वाल, श्री हिमांशु जोशी, श्री हरेन्द्र क्वीरा, श्री दीपक साह, श्री राजकुमार जोशी, श्री राजकुमार जोशी सहित कांग्रेस वरिष्ठ नेतागण एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
www.facebook.com/share/p/1BsVPouszj/
📍 किच्छा, जिला ऊधमसिंहनगर
#kichha #congress #uttarakhand #democracy #constitution #justice
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सब याद रखा जाएगा…
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अंग्रेजों के खिलाफ लड़कर जीते थे
वोट चोरों के खिलाफ भी लड़कर जीतेंगे ✊ -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ये आकाशवाणी है — आज मन की बात नहीं, जनता की बात होगी।
— माननीय नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा
श्री राहुल गांधी जी
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कालाढूंगी से हल्द्वानी तक—हर कदम पर अपनापन, हर दिल में विश्वास✊❤️
"धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा" के दौरान कालाढूंगी से हल्द्वानी तक भाई-बहनों, कांग्रेसजनों और कार्यकर्ता साथियों ने जिस आत्मीयता, उत्साह और गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, वह मेरे लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
देर रात तक मेरा इंतजार करते रहे साथियों का यह उत्साह और अपनापन मन को भावविभोर कर गया। स्वराज आश्रम में यात्रा के समापन पर सभी साथियों से संवाद कर उनके स्नेह और विश्वास के लिए हृदय से आभार।
यह स्नेह मेरी ताकत है, संघर्ष मेरा संकल्प है। ✊
📍 कालाढूंगी–हल्द्वानी | 5 अक्टूबर 2026
#dhanyawadyatra #jansamvadyatra #kaaladhungi #haldwani #uttarakhand #harishrawat #mission2027This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हर कदम जनसंवाद, हर दिल में विश्वास! ✊❤️
"धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा" के हल्द्वानी पहुंचने पर स्थानीय विधायक श्री @SumitHridayesh जी, क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेसजनों ने उत्तराखंड के छोलिया नृत्य और ढोल-नगाड़ों की गूंज के साथ जिस गर्मजोशी और आत्मीयता से मेरा स्वागत किया, वह मेरे लिए सदैव अस्मरणीय रहेगा।
स्वराज आश्रम में यात्रा के समापन पर सभी साथियों से संवाद किया और उनके इस आत्मीय स्वागत एवं स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त किया।
देर रात तक मेरा इंतजार करने वाले सभी साथियों का उत्साह और आत्मीयता देखकर मन भावविभोर हो गया। आप सभी के इस स्नेह, सम्मान और अपनत्व के लिए हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार।
www.facebook.com/share/p/19fUr58Pp3/
संघर्ष जारी है, संकल्प अडिग है—उत्तराखंड के हक और सम्मान के लिए लड़ते रहेंगे। ✊⛰️
📍 हल्द्वानी विधानसभा | 5 अक्टूबर 2026
#dhanyawadyatra #jansamvadyatra #haldwani #uttarakhand #harishrawat #mission2027 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
दिनांक : 6 अक्टूबर 2026 का भ्रमण कार्यक्रम......
🕧 सायं 5 बजे
👉माननीय विधायक, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री तिलकराज बेहड़ जी के कार्यालय में सम्मानित क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेसजनों से भेंट
📍 किच्छा, जिला ऊधमसिंहनगर
#tourprogramme #harishrawat #uttarakhand #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
रहीमन देखि दिनन के फेर.........॥
2016 में कांग्रेस की सरकार को गिराने में जो व्यक्ति इंस्ट्रूमेंट बना, आज उस व्यक्ति को कुछ नए ब्रांड के हरिद्वार व इसके आस-पास के हुड़दंगिये कांग्रेसी महिमामंडित करने में लगे हुए हैं। पहले उनका लोकसभा के चुनाव के वक्त में प्रयास था और अब तो प्रयास और गहरा है। जो सरकार गिराने का माध्यम/इंस्ट्रूमेंट बना, वो तो अब वंदनीय दिखाई दे रहा है, क्योंकि अपार दौलत है और अधिकांश दौलत का बड़ा हिस्सा 2016 में हमारी सरकार गिराने के बाद खरीदा गया है।
जिस व्यक्ति ने सरकार बचाने के लिए प्राण लगाए, संघर्ष किया, वो आज उनकी नजर में विलन है और जिस व्यक्ति के कारण उत्तराखंड से 10 साल के लिए कांग्रेस की विदाई हुई, वो व्यक्ति उनके लिए आज हीरो है।
#harishrawat #uttarakhand #congress #truthwillprevail #mission2027 #politics #uttarakhandpolitics
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा के स्टेडियम चौक, खरमासी, रमपुरा एवं धनौरी (काशीपुर) पहुंचने पर क्षेत्रवासियों के साथ-साथ #सल्ट से पहुंचे अपने भाई-बहनों ने अपनी पारंपरिक वेशभूषा में जिस आत्मीयता, उत्साह और गर्मजोशी के साथ मेरा स्वागत किया, उसके लिए हृदय से आभार।
उमड़े जनसैलाब और मिले इस अपार स्नेह ने मन अभिभूत कर दिया। आपका विश्वास, अपनापन और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। 🙏❤️
यह आत्मीय रिश्ता और विश्वास यूँ ही बना रहे। ✊❤️
www.facebook.com/share/p/18u69gfy8D/
📍 विधानसभा काशीपुर I 5 अक्टूबर, 2026
#dhanyawadyatra #jansamvadyatra #kashipur #uttarakhand #harishrawat #mission2027 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
दिनांक : 6 अक्टूबर 2026 का भ्रमण कार्यक्रम......
🕧 दोपहर 12:30 बजे
👉माननीय विधायक, पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता श्री तिलकराज बेहड़ जी के कार्यालय में सम्मानित क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेसजनों से भेंट
📍 किच्छा, जिला ऊधमसिंहनगर
#tourprogramme #harishrawat #uttarakhand #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"दिन भर की धन्यवाद यात्रा तो समाप्त हुई, मगर कई कड़वे अनुभव हुए जो हरिद्वार में नहीं हुए। मगर आज उधमसिंहनगर और नैनीताल में हुए। जबकि मैं अपने प्रोग्राम के विषय में होम सेक्रेटरी साहब को और कमिश्नर साहब को बता चुका था। पुलिस को हमने बकायदा पूरा कार्यक्रम दे दिया था।
जब हम सैकड़ों गाड़ियों के काफिले के साथ काशीपुर पहुंचे, तो काशीपुर से हमारे खिलाफ षड्यंत्र प्रारंभ हुआ। पहले तो हमको मेन रोड से जाने की अनुमति नहीं दी गई। कहा गया कि ROB टूटा है, एक पुलिया टूटी हुई है, बहुत दिक्कत है। कैसा प्रशासन है जो 5-7 दिन से पुलिया नहीं बना पा रहा है? जबसे हमने प्रोग्राम डाला, तब से पुलिया भी खराब है, तब से जो है आरओबी भी खराब है। यहाँ भी हमको शक नहीं होता। जब हम निकले काशीपुर से तो हमारे साथ चल रही गाड़ियों को मार्ग भटकाया गया। जो गाड़ी हमारी एस्कॉर्ट के रूप में रखी गई, वही हमारी गाड़ियों को दूसरी दिशा में लेकर के चली गई। हमको उन गाड़ियों का इंतज़ार करना पड़ा मार्ग में। वो बड़ी मुश्किल से पहुंच पाए। योजना थी कि हम रामनगर समय पर न पहुंचें और न रामनगर में, न कहीं और मार्ग में, हल्द्वानी में भी नहीं—जहाँ सामान्य तौर पर हमको एस्कॉर्ट देते ही देते थे। क्योंकि ट्रैफ़िक जाम में न फंसें और ट्रैफ़िक जाम के सवाल को न उठाएँ हम, इसलिए ये एस्कॉर्ट देते थे। लेकिन आज कहीं भी एस्कॉर्ट नहीं दी गई ताकि हमारी यात्रा फँसे और हम समय पर अपनी यात्रा को पूरा न कर पाएँ।
यदि ऐसे पुलिस अधिकारी हैं, तो मेरे ध्यान में आता है कांग्रेस को विचार करना चाहिए, जो भी पार्टी सत्ता में आए इसके बाद, उसको विचार करना चाहिए कि ऐसे पुलिस अधिकारियों के लिए कुछ ऐसे एरियाज़ छाँटने चाहिए जहाँ ये एक-डेढ़ साल की कूलिंग ड्यूटी करके आएं और ऐसे एरिया हमारे सीमांत के क्षेत्र हो सकते हैं, जहाँ बाहरी घुसपैठ ज़्यादा होती है। उन एरियाज़ के लिए इन्हें स्पेशल ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी बनाया जाना चाहिए।
ये अधिकारी धन्य हैं। ये क्या क्राइम रोकेंगे? इनका अधिकांश समय तो इस तरीके की पेटी पॉलिटिक्स के काम में लग रहा है। पुलिस का हमारे नैनीताल में बड़ा शानदार इतिहास रहा था, लेकिन आज मुझे दुःख हो रहा है।
#harishrawat #dhanyawadyatra #jansamvadyatra #uttarakhand #kashipur #nainital #police #lawandorder #administration #uttarakhandpolitics #mission2027 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"दिन भर की यात्रा, जिसमें हज़ारों कांग्रेसजन, दूर-दूर गांवों से भी आकर के बुज़ुर्ग लोग, जो अब राजनीति और सामाजिक जीवन में सक्रिय नहीं हैं, वो भी मुझसे आकर के मिले हैं। यात्रा ने हमारे कांग्रेस कार्यकर्ताओं का आज की धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा ने भी मनोबल बहुत बढ़ाया है। कांग्रेस का प्रत्येक महत्वपूर्ण 'हुज़ हू' (Who's Who) इस यात्रा में किसी न किसी रूप में शरीक हुआ है। दो-चार हमारे सहयोगियों की कुछ बाध्यता रही होगी, वो नहीं आ पाए। लेकिन बाकी सब लोग सम्मिलित हुए।
अभी-अभी देखा कि दिल्ली में फिर से मेरी "धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा" को गलत समझा जा रहा है। कल मैं आदरणीय वेणुगोपाल जी से मिला था, उनको मैंने सारी बातें एक्सप्लेन कर दी थीं और यह भी कह दिया था, ठीक है, आप यदि कोई को-ऑर्डिनेटेड प्रोग्राम बना रहे हैं, तो मैं आगे की जो 8-10 यात्राएं मैंने प्लान की थीं, मैंने उनको कहा मैं स्थगित कर देता हूं। लेकिन आज की यात्रा के लिए मैंने उनसे माफी मांगी। मैंने कहा कि यह यात्रा पहले से तय है, अब इस समय इसको स्थगित करना सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं के मनोबल पर इसका दुष्प्रभाव पड़ेगा।
हो सकता है मैं ठीक से अपनी बात न समझा पाया हूं। शैलजा जी ने मुझे मिलने का समय दिया है, 7 अक्टूबर को शाम 7 बजे और पार्टी को स्पष्टीकरण लेने का हक है।
मैं स्पष्टीकरण दूंगा। मगर एक बात मैं समझ पाने में असमर्थ हूं। इन दिनों कांग्रेस का कोई कार्यक्रम तो चल नहीं रहा है। एकाध कहीं प्रदर्शन आदि और उन प्रदर्शनों में मैं भाग लेता हूं। कोई संगठित जनसंपर्क अभियान ज़िलों, ब्लॉकों, सड़कों व ग्रामीण क्षेत्रों में तो दिखाई नहीं दे रहा है और बड़े लंबे समय से नहीं दिखाई दे रहा है, तो मेरी इस धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा से कांग्रेस के कार्यक्रमों में कहां पर कमज़ोरी आ रही है ?
#dhanyawadyatra #jansamvadyatra #harishrawat #congress #uttarakhandcongress #congressforuttarakhand #mission2027 #uttarakhandpolitics -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जनता का प्यार, 2027 में उत्तराखंड में बदलाव का आधार। ✊❤️
कालाढूंगी से हल्द्वानी तक “धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा” में देर रात तक मेरे इंतजार में खड़े भाई-बहनों का यह स्नेह और आत्मीय स्वागत मेरे लिए बेहद भावुक और अविस्मरणीय है। 🙏
सैकड़ों गाड़ियों के साथ बढ़ता यह कारवां आपके विश्वास और जनसमर्थन की तस्वीर है। ✊❤️
आपके इस प्यार और अपनत्व से मैं अभिभूत हूँ। ❤️
#dhanyawadyatra #jansamvadyatra #haldwani #kaladhungi #mission2027This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा”
कारवां हल्द्वानी की ओर बढ़ रहा है, सैकड़ों गाड़ियां मेरे साथ चल रही हैं! ✊
इतनी देर रात तक भी मेरे इंतजार में खड़े भाई-बहनों का यह स्नेह और आत्मीय स्वागत मेरे लिए बेहद भावुक और अविस्मरणीय है।
आपके इस प्यार और अपनत्व से मैं अभिभूत हूँ। ❤️🙏
जनता का प्यार, 2027 में उत्तराखंड में बदलाव का आधार! ✊❤️
📍 लामाचौड़, हल्द्वानीThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा”...
कारवां हल्द्वानी की ओर बढ़ रहा है! ✊
जनता का प्यार, 2027 में उत्तराखंड में बदलाव का आधार! ✊❤️
📍 चकलुवा, कालाढूंगीThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा”...
कारवां हल्द्वानी की ओर बढ़ रहा है! ✊
हर कदम जनसंवाद, हर दिल में विश्वास! ❤️✊
📍 कालाढूंगी विधानसभाThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
रामनगर ने अपनेपन की ऐसी तस्वीर दिखाई, जो मेरे लिए अविस्मरणीय रहेगी। ❤️✊
हर तरफ उमड़ा जनसैलाब, चेहरों पर अपनों वाली मुस्कान और स्वागत में बरसता प्यार—यह दृश्य मेरे मन को भावुक कर गया।
रामनगर के भाई-बहनों ने जिस आत्मीयता और उत्साह के साथ अपना स्नेह दिया, उसके लिए हृदय से आभार।
यह रिश्ता राजनीति से कहीं बढ़कर है—यह अपनत्व का रिश्ता है। 🙏❤️
#thankyouramnagar
📍 रामनगर
#ramnagar #jansamvadyatra #mission2027 #congressforuttarakhand
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊जसपुर से शुरुआत, जनसैलाब के साथ! 🔥✊
जसपुर की पावन धरती से “धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा” का शानदार आगाज़।
फूल-मालाओं से भव्य स्वागत, अपार स्नेह और उमड़ा जनसैलाब—जसपुर का यह अपनापन हमेशा दिल में रहेगा। ❤️
कारवां चल पड़ा है, कारवां चलता रहेगा! ✊🔥
धन्यवाद, जसपुर! 🙏
📍 जसपुर विधानसभा
#dhanyawadyatra #jaspur #jansamvadyatra #mission2027 #congressforuttarakhand
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✌️जनसंवाद का कारवां लगातार बढ़ रहा है! ✊🔥
जसपुर से काशीपुर के मंडी समिति गेस्ट हाउस पहुँचने पर सम्मानित क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेसजनों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस आत्मीय सत्कार के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद।
कार्यकर्ताओं और साथियों का यह स्नेह, यह विश्वास मेरी सबसे बड़ी ताकत है। जनता से संवाद, अपनों से मुलाकात और उत्तराखंड के हक की आवाज़ के साथ कारवां लगातार आगे बढ़ रहा है—
अपनों से संवाद, अपनों का साथ—उत्तराखंड के बदलाव की यही शुरुआत! ✊❤️
www.facebook.com/share/p/199Px15Hwb/
📍 गन्ना समिति गेस्ट हाउस, काशीपुर
#harishrawat #mission2027 #congressforuttarakhand #jansamvadyatra #uttarakhand #kashipur -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🇮🇳 नेताजी को नमन, जनसंवाद का कारवां आगे बढ़ रहा है। ✊🚩
"धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा" के दौरान सुभाष चौक, जसपुर पहुंचने पर नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
इस अवसर पर उपस्थित क्षेत्रवासियों एवं साथियों का आत्मीय स्वागत एवं स्नेह प्राप्त हुआ। आपके इस स्नेह और अपनत्व के लिए हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार। 🙏
🇮🇳 नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी को शत-शत नमन, उनके साहस और देशभक्ति को सलाम! 🙏✊
#harishrawat #dhanyawadyatra #jaspur #subhashchandrabose #mission2027 #congressforuttarakhand -
Harish Rawat reposted
ANI
@ANI
#watch | Jaspur, Udham Singh Nagar: Despite the Congress high command taking a firm stance, former Uttarakhand Chief Minister Harish Rawat has gone ahead with his Jan Samvad Yatra from Jaspur to Haldwani in the Kumaon region.
The yatra began in Jaspur and will pass through Kashipur, Ramnagar and Kaladhungi before reaching Haldwani this evening. Congress MLA from Chakrata and state election campaign committee chairman Pritam Singh is also accompanying Rawat on the yatra.
The Congress high command had earlier issued a strongly worded letter objecting to Rawat’s private Jan Samvad Yatra, which is being organised independently of the party organisation. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हर कदम जनसंवाद, हर दिल में विश्वास! ✊🔥
जसपुर की पावन धरती को नमन। 🙏
आज हीरा गार्डन, जसपुर से मेरी “धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा” का शुभारंभ हुआ। फूल-मालाओं से किए गए भव्य स्वागत और मिले अपार जनसमर्थन के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से आभार।
इस दौरान मेरे साथ @INCUttarakhand के पूर्व अध्यक्ष, उत्तराखंड चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता श्री @incpritamsingh जी, माननीय विधायकगण एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद रहे।
जसपुर का यह स्नेह, सम्मान और विश्वास मेरे लिए भावुक कर देने वाला है। इस यात्रा में जसपुर का साथ चट्टान की तरह मजबूत है। ✊
आपके इस अपनत्व ने कारवां को नई ऊर्जा और नई ताकत दी है।
कारवां चल पड़ा है, कारवां चलता रहेगा—
जनता का विश्वास, हर कदम बढ़ता रहेगा! ✊🔥
धन्यवाद, जसपुर! 🙏❤️
www.facebook.com/share/p/1DiDsTfaER/
📍 विधानसभा — जसपुर
#dhanyawadyatra #jaspur #harishrawat #uttarakhand #congressforuttarakhand #jansamvadyatra #mission2027
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#live "धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा"....
www.facebook.com/share/v/1CQP6k9PQe/
📍जसपुर
#congressforuttarakhand
#mission2027 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"संघर्षपूर्ण स्थितियों में जो साथी मेरे साथ खड़े रहे हैं, वो इस यात्रा में भी अपना काम-धाम छोड़कर इस धन्यवाद यात्रा में भी सम्मिलित हो रहे हैं।
मैं पूरा मेदांता का मेडिकल सर्किल जानता है कि कितनी संघर्षपूर्ण बीमारी से मैं उभर पाया हूँ। डॉक्टर अभी और डेढ़ महीने का आराम आराम करूँ, ये चाहते थे। मगर ईडी और भाजपा ने ललकार दिया। अब ललकार हो, हरीश रावत यदि अत्यधिक रुग्णावस्था में भी होता, तो भी इस ललकार के बाद घर पर चुप नहीं बैठ सकता था। फिर इस रुग्णता से उभरने में उत्तराखंड की धरती, इसके बेटों और बेटियों की सद्भावनाएँ, देवी-देवताओं का आशीर्वाद एक प्रमुख प्रेरक रहा है।
हज़ारों लोग अपना काम-धंधा छोड़कर दिल्ली और गुड़गाँव में मुझसे मिलने के लिए आए। मैंने ईडी और भाजपा की ललकार, फुंकार जो भी कहिए, उसको भी स्वीकार किया और साथ-साथ इस धरती के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित करने के लिए मैंने धन्यवाद जनसंवाद प्रारम्भ किया।
आज भी लोग बहुत उत्साह के साथ इसमें भाग ले रहे हैं। मैं सबका बहुत आभारी हूँ। आपकी भागीदारी ने मुझे दिखा दिया है कि ईडी हो या सीबीआई, उनसे जूझने के लिए मैं अकेला नहीं हूँ।
आप जिस प्रकार मेरी बीमारी में मेरे साथ खड़े थे, आज ईडी और सीबीआई से लड़ने में भी आप मेरे साथ खड़े हैं।"
जय हिन्द, जय उत्तराखंड 🙏
#harishrawat #uttarakhand #dhanyawadyatra #jansamvad #mission2027 #congressforuttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
साथियों, चुनौती बड़ी है। लेकिन उत्तराखंड के स्वाभिमान के लिए हमारा संकल्प भी दृढ़ है! 'धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा' के इस दौर में अब रुकना नहीं है। उठो, चलो... राज्य में बदलाव लाना है और कांग्रेस को वापस लाना है!
जसपुर से हल्द्वानी तक, आइए आज साथ मिलते हैं, संवाद करते हैं और देवभूमि के हक की लड़ाई को आगे बढ़ाते हैं।
#thankyouandpublicdialogueyatra #uttarakhand #uttarakhandiyat #devbhoomi #publicdialogue #jaspur #haldwani #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
द्वारिकेश चीनी मिल के गेस्ट हाउस में सोते-सोते न जाने क्यों मेरे मन-मस्तिष्क में एक पुराना सर्वोदयी गीत दस्तक देने लगा — “उठो दगड़ियो, मुछाल जलाओ।”
गढ़वाली में यही शब्द हैं—“उठो दगड़ियो, मुछाल जलाओ।” इसमें बहुत अंतर नहीं है। आज जिस तरीके से गांव-गांव में एक अंधकार सा दिखाई देता है, जिस प्रकार बेरोजगारी चरम की तरफ बढ़ रही है, नशे की प्रवृत्ति ने उत्तराखंड को बुरी तरीके से जकड़ लिया है, समाज असहिष्णु हो रहे हैं, अपराध बढ़ रहे हैं और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं निरंतर बढ़ रही हैं—इन सब घटनाओं पर सोचते-सोचते कुछ घटनाक्रम ऐसे होते हैं, जो आपके मन-मस्तिष्क और विवेक के दरवाजे खटखटा देते हैं, तो मुझे इस गीत की पंक्तियां याद आ गईं और सोने से पहले मैं इन्हें गुनगुनाने लगा— “उठो दगड़ियो, मुछाल जलाओ।”
मशाल हमेशा अंधकार को चीरती है और रोशनी व विश्वास को पैदा करती है। इस गीत के स्मरण मात्र से मेरा आत्मविश्वास हिलोरे ले रहा है। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
गदा हाथ में, हौसला दिल में। 🛕🚩
बजरंगबली का आशीर्वाद, उत्तराखंड के लिए संघर्ष जारी। 🙏⛰️✊🚩
जय बजरंगबली! 🚩🚩
#jaibajrangbali #uttarakhand #uttarakhandiyat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हर दिल की बात, जनसंवाद के साथ। 🙏
अफजलगढ़-धामपुर पहुंचने पर जिला पंचायत सदस्य श्री शैलेंद्र चौहान जी, श्री प्रवेल सिंह जी, कादराबाद के ग्राम प्रधान श्री दर्शन सिंह रावत जी सहित अन्य साथियों ने शिष्टाचार भेंट की। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आसमानी शक्ति मेरा मार्गदर्शन करे। 'प्यार पर पहरा', ये जुमला बहुत सुनने में आता था। धन्यवाद कृतज्ञता ज्ञापन के दौरान भी मैं बहुत गंभीर रूप से बीमार था। कई दिन मेदांता हॉस्पिटल के आईसीयू में भी रहा और बाहर भी रहा, तीन बार हॉस्पिटलाइज हुआ।
बड़ी संख्या में (लगभग अनुमानतः मेरे 20,000–22,000 से अधिक) भाई-बहन मुझे देखने या मेरी कुशलक्षेम पूछने के लिए आए। इधर ईडी और भाजपा साहब की कृपा हो गई। मेरे आत्म स्वाभिमान को कुरेद दिया। मैं डॉक्टर साहब की राय का उल्लंघन करके उत्तराखंड चला आया। कैसे ईडी को जवाब दिया जाए? भाजपा को कैसे जवाब दिया जाए उनके दुष्प्रचार का?
मैंने सीधे अपने उन्हीं भाई-बहनों जिनके आशीर्वाद से, जिस धरती के देवताओं के आशीर्वाद से मैं अत्यधिक गंभीर बीमारी से उभर सका और जिंदा वापस उत्तराखंड आ सका, उन्हें धन्यवाद देना, कृतज्ञता व्यक्त करना मुझे बहुत आवश्यक लगा। अभी वही काम कर रहा हूं। तिरंगा जरूर मेरे हाथ में है, मगर कहीं से भी मैंने इसको पार्टी का प्रोग्राम नहीं बनाया है।
हां, पार्टी के लोग जरूर इस प्रोग्राम में बढ़-चढ़कर के भाग ले रहे हैं। मैं उनका आभारी हूं। आखिर वर्षों का उनका साथी हूं। मुझको सकुशल फिर इधर सड़कों व गलियों में हाथ जोड़ते देख कर के उनके मन में भी गुदगुदी हुई है और वो उसी उत्साह में मेरे कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। मैं उनका भी हमेशा आभारी रहूंगा। अब ईडी साहब से भी तो लड़ना है ना, भाजपा से भी लड़ना है।
#uttarakhandiyat #gratitude #thankyou
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैं अभी-अभी धामपुर की चीनी मिल के गेस्ट हाउस में पहुंचा हूँ। बहुत शानदार स्थान पर है, लेकिन यहाँ से सुबह निकलने में दिक्कत होगी। यह बाजार के बीच में है और धामपुर बहुत कन्जेस्टेड बाजार है। इसलिए मैंने तय किया है कि मैं अफजलगढ़ पहुँचूँ, तो मैं अफजलगढ़ की ओर प्रस्थान कर रहा हूँ, किसी प्राइवेट गेस्ट हाउस में रूकंगा ताकि कल समय पर मैं आदेश चौहान जी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में भाग ले सकूँ।
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"जाम-जाम, जाम! कुछ गम में जाम पीकर के, क्योंकि शराब इतनी सरलता से उपलब्ध है, वह अपना जिगर जला रहे हैं और बाकी जो बच रहे हैं, वह जाम के शिकार हो रहे हैं, सड़कों पर जो जाम लग रहा है।
कुमाऊं की अर्थव्यवस्था, विशेष तौर पर अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, बागेश्वर और रानीखेत की अर्थव्यवस्था जाम की वजह से बिल्कुल पंगु हो गई है। बड़ा अजीब सा है कि हम अपने बढ़ते हुए तीर्थ स्थलों में आने वाले संभावित यात्रियों का आकलन ही नहीं कर पाए हैं वर्षों से।
आज हालत यह है कि कौसानी, अल्मोड़ा, रानीखेत, पिथौरागढ़, डीडीहाट, यहाँ के होटल्स जो हैं सूने पड़े हुए हैं। चीजें इतनी महंगी हो जा रही हैं, क्योंकि ट्रक या टैक्सी वाले, आखिर वसूल तो सब उपभोक्ता से ही रहे हैं। लगा था कि पिछली बार जो कुछ सरकार ने कहा है, शायद इस बार कुछ सुधार होगा, लेकिन इस बार और बुरी स्थिति है। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्री सुबोध उवाच:.....प्रवक्ता हैं न सरकार के। कह रहे हैं कि हरीश रावत को उत्तराखंड 'डेनिस रावत' के नाम से जानता है।
मुझे कोई ऐतराज़ नहीं। काश, जिस योजना के तहत उस समय हमने डेनिस को 20% के मार्केटिंग राइट दिए थे, उस योजना को हम लास्ट तक क्रियान्वित कर रहे होते। क्योंकि हमने उन शराब निर्माताओं को 20% का, टोटल शराब के उसमें, मार्केटिंग राइट दिए जो लोग अपनी शराब को डिस्टिल करते वक्त उत्तराखंड के फल और सब्जियों का उपयोग करें। उनको किसी मंडी से फल और सब्जी खरीद की रसीदें फाइल करनी होती थीं, आबकारी के लोग टेस्ट करते थे और उनको तदनुरूप जो है, मार्केट के अंदर 20% तक शराब प्रायोरिटी बेसिस पर बेचने की अनुमति थी। एक पॉलिसी थी हमारी। यदि उस पॉलिसी को हम क्रियान्वित कर पाए होते, तो आज उत्तराखंड का हॉर्टिकल्चर और उत्तराखंड का सब्जी कल्चर बहुत आगे बढ़ गया होता। मुझे अफ़सोस है हम वह नहीं कर पाए।
मगर सुबोध जी, मैं तो डेनिस रावत हूँ, मगर आज तो डेनिस आर्मी की कैंटीन्स में भी मिल रही है। डेनिस तो आज भी मार्केट में प्रचलन में है, तो क्या धामी जी को डेनिस अंकल कहेंगे, क्या कहेंगे? आप बता दीजिए ना। फिर और भी कई लोग उनको अंकल कहने के लिए तैयार हैं। हिल टॉप तैयार है, गुलाब तैयार है, काफ़ल तैयार है, माल्टा तैयार है। जितने उत्तराखंड के फल हैं, उनके नाम पर जो आपने शराब की डिस्टिलरीज़ खोली हैं और उनके माल को बिकवा रहे हैं, तो अब अकेले सबके अंकल यदि धामी जी हो जाएँगे तो भी काम नहीं चलेगा, तो कुछ के अंकल आप हो लीजिए। आपका मतलब सुबोध उनियाल जी। कुछ और मंत्री लोग भी कोई माल्टे के अंकल हो जाएँ, कोई काफ़ल के अंकल हो जाएँ, तो मिस्टर सुबोध अंकल, मेरी राय है आप हिल टॉप के अंकल बनो। क्योंकि नरेंद्रनगर से आगे ही जो है वह हिलटॉप की फ़ैक्ट्री लगी है, गंगा के ऊपर। यह है आपकी सरकार की राज्य को देन।
#uttarakhand #dennisrawat #uttarakhandpolitics #congress #mission2027 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कांग्रेस को मुख्यमंत्री बनने को लक्ष्य नहीं बनाना चाहिए, उत्तराखंड को हम कैसे बेहतर बना सकते हैं उसका लक्ष्य बनाना चाहिए।
लड़ाई होनी चाहिए 10 साल बनाम 15 साल। हमारा 10 साल का रोडमैप क्या था और 15 साल में भाजपा की क्या स्थिति है? यह कंपैरिजन कांग्रेस को राज्य के लोगों के सम्मुख रखना चाहिए।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ये उत्तरकाशी की सौगात है, जो मेरे लिए मेरे दोस्त भगत जी लेकर आए हैं। पहाड़ की मिट्टी की खुशबू और अपनापन समेटे पहाड़ी ककड़ी, कद्दू और मूली की यह सौगात मेरे लिए बेहद खास है।
भगत जी, आपके इस आत्मीय स्नेह के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद। ❤️🙏This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
दिनांक: 5 अक्टूबर, 2026 का भ्रमण कार्यक्रम
“धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा”....
📍जसपुर → काशीपुर → रामनगर → कालाढूंगी → हल्द्वानी
✊🔥 “बदलाव की हुंकार—2027 में बदलाव का संकल्प, बढ़ता रहे जनकारवां” ✊🔥
रात्रि विश्राम - मोहनरी, अल्मोड़ा
#dhanyawadyatra #jansamvadyatra #jaspur #kashipur #ramnagar #kaladhungi #haldwani #harishrawat #tourprogramme -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“हर कदम जनसंवाद, हर दिल में विश्वास!” ✊🔥
"धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा" के दौरान फेरुपुर में हरिद्वार ग्रामीण विधायक श्रीमती @AnupamaRawatUK जी, क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन किया गया।
हरिद्वार ग्रामीण के जगजीतपुर में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। समानता, सामाजिक न्याय और संविधान के मूल्यों के लिए बाबा साहब का संघर्ष सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
आप सभी के स्नेह, सम्मान और विश्वास के लिए हृदय से आभार। 🙏
“कारवां चल पड़ा है, कारवां चलता रहेगा—जनता का विश्वास, हर कदम बढ़ता रहेगा!” ✊🔥
www.facebook.com/share/p/1DstGzfBMH/
📍 विधानसभा — हरिद्वार ग्रामीण
#harishrawat #mission2027 #congress4uttarakhand #haridwarrural #jansamvad #dhanyawadyatra #congress #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🇮🇳 भारत की बेटियों ने रचा स्वर्णिम इतिहास! 🏑🥇
एशियाई खेल 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 44 वर्षों बाद मिली यह ऐतिहासिक उपलब्धि देश की हर बेटी और हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।
फाइनल में चीन को हराकर भारतीय बेटियों ने अपनी मेहनत, जज्बे और अदम्य आत्मविश्वास का परिचय दिया। साथ ही, इस जीत के साथ 2028 ओलंपिक के लिए भी भारत ने क्वालिफाई किया है।
भारतीय महिला हॉकी टीम की सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और सहयोगी स्टाफ को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
देश की बेटियों ने फिर साबित किया है—हौसलों की उड़ान हो तो कोई मंजिल दूर नहीं।
चक दे इंडिया! 🇮🇳🏑❤️
#indianhockey #womenshockey #asiangames2026 #teamindia #chakdeindia #proudmoment -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“हरिद्वार का प्यार—दिल से स्वीकार, जनसंवाद से 2027 में उत्तराखंड और खानपुर में बदलाव की पुकार!” ✊❤️
हरिद्वार के लोगों ने दिल खोलकर धन्यवाद स्वीकार किया और अपने दिल की बात मुझे बताई। ❤️🙏
“हरिद्वार का अपनापन—मेरी सबसे बड़ी ताकत!” ✊🔥
#thankyouharidwar
#congressforuttarakhand #harishrawat #mission2027
#jansamvadThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज देहरादून में वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, पूर्व राज्य मंत्री उत्तराखण्ड एवं भारतीय सर्व समाज महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री रामकुमार वालिया जी के जन्मदिवस के अवसर पर आयोजित “सर्व समाज सम्मान समारोह” में सम्मिलित हुआ तथा उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस अवसर पर श्री वालिया जी के पुत्र एवं कांग्रेस पार्टी के संघर्षशील नौजवान, राष्ट्रीय संचार सचिव श्री @vbwalia जी को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
ईश्वर से श्री रामकुमार वालिया जी के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूँ।
📍 सेवला खुर्द, देहरादून -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
रामपुर तिराहा गोलीकांड की बरसी पर उत्तराखण्ड राज्य निर्माण के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सभी अमर राज्य आंदोलनकारियों को विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
उनके बलिदान से हमें अपना उत्तराखण्ड मिला। उनके सपनों का उत्तराखण्ड बनाना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
जय उत्तराखण्ड! 🙏⛰️
#rampurtiraha #uttarakhand #rajyaandolankari #uttarakhandandolan #jaiuttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री, महान राष्ट्रनायक एवं ‘जय जवान, जय किसान’ के प्रणेता भारत रत्न श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी और राष्ट्र के प्रति समर्पण सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। 🙏🇮🇳
#lalbahadurshastri -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम को जन-आंदोलन का स्वरूप देने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
पूज्य बापू ने अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए देशवासियों में स्वाधीनता की चेतना जगाई। स्वदेशी, स्वावलंबन, स्वच्छता और सामाजिक समरसता को लेकर उनके विचारों ने राष्ट्र निर्माण को नई दिशा दी।
सादगी, सेवा और मानवता से परिपूर्ण उनका जीवन सदैव हमें राष्ट्रहित एवं जनकल्याण के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा।
#gandhijayanti #mahatmagandhi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩🔥 2027 विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड और खानपुर मांगे बदलाव! ✊🔥
खानपुर में आज उमड़ा यह जनसैलाब जनविश्वास, उत्साह और बदलाव की बुलंद होती आवाज़ का साक्षी बना। हर चेहरे पर उम्मीद, हर आवाज़ में बदलाव की हुंकार और हर कदम के साथ बढ़ता यह कारवाँ—जनसंवाद एवं धन्यवाद यात्रा को नई ऊर्जा देता रहा। ❤️✊
दल्लावाला, खानपुर में धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा के समापन पर क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेसजनों को संबोधित किया। उमड़ी भारी भीड़ और हजारों साथियों का उत्साह, स्नेह एवं समर्थन इस कारवाँ की सबसे बड़ी ताकत बना।
इसी अवसर पर दल्लावाला में भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया और सामाजिक न्याय, समानता एवं सम्मान के उनके विचारों को स्मरण किया। 🙏
खानपुर से उठी बदलाव की यह आवाज़ अब और बुलंद होगी—हर कदम जनसंवाद, हर दिल में विश्वास! ✊🔥
👉www.instagram.com/p/Dd9bHaNAM3-/
📍 विधानसभा खानपुर
#harishrawat #khanpur #mission2027 #jansamvad #dhanyawadyatra #uttarakhand #congress4uttarakhand #khanpurmangebadlav
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩 खानपुर मांगे बदलाव! ✊🔥
🚩🔥 हरिद्वार ग्रामीण से लक्सर और खानपुर तक बढ़ता गया कारवाँ, उमड़ता गया जनसैलाब! ✊🔥
हर कदम पर बढ़ता कारवाँ, हर मोड़ पर जनविश्वास और हर आवाज़ में बदलाव की हुंकार—2027 विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड और खानपुर में बदलाव की आवाज़ बुलंद होगी। ❤️✊
हजारों की संख्या में साथी मेरे साथ चलते हुए खानपुर पहुँचे—बदलाव की हुंकार को बुलंद करने, उत्तराखंड में नई उम्मीद की आवाज़ को मजबूत करने। 🔥
यह कारवाँ अब रुकने वाला नहीं… जनविश्वास के साथ बदलाव की हुंकार लगातार बुलंद होती रहेगी! ✊🔥
📍 विधानसभा खानपुर
#mission2027 #dhanyawadyatra #jansamvad #khanpur #laksar #haridwarrural #congress4uttarakhand #uttarakhand
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“स्नेह की ताकत, जनविश्वास की रफ्तार—हर कदम बढ़ता कारवां!” ✊🔥
सिंहद्वार, हरिद्वार से शुरू हुई “धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा” का यह कारवां हरिद्वार ग्रामीण एवं लक्सर विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए लगातार आगे बढ़ता गया और हर कदम पर क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेसजनों का स्नेह और समर्थन जुड़ता गया। हजारों की संख्या में साथी हमारे साथ चलते हुए खानपुर तक पहुंचे, खानपुर विधानसभा क्षेत्र के शेखपुरी, बड़ी खेड़ी, गनोली, गोवर्धनपुर, प्रह्लादपुर एवं बमनवाला में क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेसजनों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ भव्य स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन किया।
आपके इस अपार स्नेह, सम्मान और आत्मीय स्वागत का यह क्षण मेरे लिए सदैव अविस्मरणीय बना रहेगा। आप सभी का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद। 🙏❤️
2027 विधानसभा चुनाव में—उत्तराखंड और खानपुर मांगे बदलाव! ✊🔥
👉www.facebook.com/share/p/1PVvopYGpH/
📍 खानपुर विधानसभा
#mission2027 #congress4uttarakhand #dhanyawadyatra #uttarakhand
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥 सुल्तानपुर ने दिया अपनापन, कारवां ने पकड़ी नई रफ्तार! ❤️✊
धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा के दौरान क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेसजनों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन के लिए हृदय से आभार। आपका स्नेह, विश्वास और साथ ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। 🙏
“हर कदम जनसंवाद, हर दिल में विश्वास!” ✊🔥
www.facebook.com/share/p/1LRtWv94Ge/
📍 सुल्तानपुर, लक्सर
#mission2027 #congress4uttarakhand #haridwarrural #jansamvad #dhanyawadyatra #congress
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैं न टाइगर हूँ, न चूहा हूं और न भीगी बिल्ली हूँ। मैं #harishrawat हूँ और हरीश रावत ही रहूँगा।
जैसी भी परिस्थितियाँ आईं, मुझमें कोई चेंज शायद किसी ने मेरे व्यवहार में इतने साल के कभी नहीं देखा होगा।
जैसा आज से 60 साल पहले मेरा व्यवहार था, उसी तरीके के व्यवहार के साथ आज भी खड़ा हूँ।
@INCIndia @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“बुलडोजर से फूलों की बरसात, हाथों में जोश और दिलों में अपनापन—आपका दिल से आभार। ✊
उत्तर प्रदेश में बुलडोजर विध्वंस का प्रतीक है, और उत्तराखंड में विकास, फूलों की वर्षा और माल्यार्पण के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल हो रहा है।
धन्य है उत्तराखंड, धन्य हैं कटारपुर के लोग! ❤️
🚶♂️➡️ हर कदम जनसंवाद, कारवां बढ़ रहा है हरिद्वार से खानपुर की ओर… ✊🔥
#mission2027 #congress4uttarakhand
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तर प्रदेश में बुलडोजर विध्वंस का प्रतीक है और उत्तराखंड में जो विकास व फूलों की वर्षा और माल्यार्पण के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
धन्य है उत्तराखंड, धन्य हैं कटारपुर के लोग, धन्य हैं।
🚶♂️➡️ हर कदम जनसंवाद, कारवां बढ़ रहा है हरिद्वार से खानपुर की ओर… ✊🔥
इस अभूतपूर्व प्रेम और स्वागत के लिए आप सभी का दिल से हार्दिक धन्यवाद।
📍कटारपुर , हरिद्वार ग्रामीण
#mission2027 #congress4uttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तर प्रदेश में बुलडोजर विध्वंस का प्रतीक है और उत्तराखंड में जो विकास व फूलों की वर्षा और माल्यार्पण के लिए बुलडोजर का इस्तेमाल कर रहे हैं।
धन्य है उत्तराखंड, धन्य हैं कटारपुर के लोग, धन्य हैं।
इस अभूतपूर्व प्रेम और स्वागत के लिए आप सभी का दिल से हार्दिक धन्यवाद।
🚶♂️➡️ हर कदम जनसंवाद, कारवां बढ़ रहा है हरिद्वार से खानपुर की ओर… ✊🔥
#mission2027 #congress4uttarakhand #uttarakhand #khanpur #jansamvad
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“हर कदम जनसंवाद, हर दिल में विश्वास!” ✊🔥
धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा के दौरान हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के मिस्सरपुर, पंजनहेड़ी, अजीतपुर एवं जियापोता में हरिद्वार ग्रामीण विधायक श्रीमती @AnupamaRawatUK जी, क्षेत्रवासियों एवं कांग्रेसजनों द्वारा भव्य स्वागत एवं आत्मीय अभिनंदन किया गया।
आप सभी के स्नेह, सम्मान और विश्वास के लिए हृदय से आभार। 🙏
🚶♂️➡️ हर कदम जनसंवाद, कारवां बढ़ रहा है हरिद्वार से खानपुर की ओर… ✊🔥
👉www.facebook.com/share/p/14oXqP8Fb3k/
📍 विधानसभा — हरिद्वार ग्रामीण
#harishrawat #mission2027 #congress4uttarakhand #haridwarrural #jansamvad #dhanyawadyatra #congress #uttarakhand
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“उत्तराखंड मांगे बदलाव” ✊🔥
मैंगो फ़ार्म, जगजीतपुर में हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा के कांग्रेसजनों एवं स्थानीय साथियों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ आत्मीय स्वागत किया।
आप सभी के स्नेह, सम्मान और विश्वास के लिए हृदय से आभार। 🙏
🚶♂️➡️ हर कदम जनसंवाद, कारवां बढ़ रहा है हरिद्वार से खानपुर की ओर… ✊🔥
📍 मैंगो फ़ार्म, जगजीतपुर
#mission2027 #congress4uttarakhand #uttarakhand #khanpur #jansamvad
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“उत्तराखंड मांगे बदलाव” ✊🔥
पूर्व मेयर श्रीमती अनीता शर्मा जी के कार्यक्रम कार्यालय पर कांग्रेसजनों एवं स्थानीय साथियों द्वारा आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन।
आप सभी के स्नेह, सम्मान और विश्वास के लिए हृदय से आभार। 🙏
🚶♂️➡️ हर कदम जनसंवाद, कारवां बढ़ रहा है हरिद्वार से खानपुर की ओर… ✊🔥
📍 कृष्णानगर, कनखल (विधानसभा हरिद्वार)
#mission2027 #congress4uttarakhand #uttarakhand #khanpur #jansamvad
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩 सिंहद्वार, हरिद्वार में आत्मीय स्वागत 🙏
हरिद्वार से खानपुर तक धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा के दौरान सिंहद्वार, हरिद्वार पहुंचने पर कांग्रेसजनों एवं स्थानीय लोगों ने जिस आत्मीयता, उत्साह और जोश के साथ भव्य स्वागत किया, वह अविस्मरणीय है।
आप सभी के इस अपार स्नेह, विश्वास और सम्मान के लिए दिल से हार्दिक आभार। 🙏❤️
🚶♂️➡️ हर कदम जनसंवाद, कारवां बढ़ रहा है हरिद्वार से खानपुर की ओर… ✊
#mission2027 #congress4uttarakhand #uttarakhand #khanpur #jansamvad
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
वाह रे रामू तेरे पकौड़े वाले के यहाँ पकौड़ी खाई, चाय-नाश्ता किया और पुरानी यादें भी ताज़ा हो गईं। ☕️🥘❤️
अपनों के बीच बैठकर चाय की चुस्की और पकौड़ी का स्वाद—यही तो अपनेपन की मिठास है। ❤️
📍छिद्दरवाला, देहरादून -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚶♂️➡️ हर कदम जनसंवाद, कारवां बढ़ रहा है हरिद्वार से खानपुर की ओर… ✊🔥
हरिद्वार से खानपुर तक धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा में लगातार लोग जुड़ रहे हैं। जनता का यह विश्वास और समर्थन बदलाव की नई उम्मीद का संकेत है।
2027 में उत्तराखण्ड और खानपुर—दोनों में बदलाव तय है। ✊🔥
#mission2027 #congress4uttarakhand #uttarakhand #khanpur #jansamvadThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
दिनांक - 1 अक्टूबर, 2026 का भ्रमण कार्यक्रम.......
सुबह 11:00 बजे
👉 "धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा"
📍 सिंहद्वार, हरिद्वार से जगजीतपुर
दोपहर 12:30 बजे
👉 "धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा"
📍 मैंगोफार्म, हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा
दोपहर 1:00 बजे
👉 "धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा"
📍 मिस्सरपुर → पंजनहेड़ी → अजीतपुर → जियापोता → कटारपुर चौक → फेरुपुर → धनपुरा → पदार्था → रानीमाजरा → शाहपुर → बादशाहपुर अड्डा → भट्टीपुर → धारीवाला → जसोदरपुर → कुन्हारी
दोपहर 3:00 बजे
👉 "धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा"
📍 सुल्तानपुर → टीकम्पुर → लक्सर
सायं 4:30 बजे
👉 "धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा" का समापन
📍 खानपुर → खानपुर चौराहा - दल्लावाला
आपका स्नेह • आपका विश्वास • हमारा संकल्प
#dhanyawadyatra #jansamvadyatra #harishrawat #haridwar #haridwarrural #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कल 👉 "धन्यवाद एवं जनसंवाद यात्रा" का प्रारंभ हमने📍 सिंहद्वार, हरिद्वार से रखा है। क्योंकि नेशनल हाईवे है, हम किसी तरीके से उसको बाधित नहीं करना चाहेंगे। इसलिए मेरा अपने साथियों से अनुरोध है कि जो लोग ऊपर की तरफ से इधर से आ रहे हों, वो लोग वैरागी कैंप के आस-पास मुझसे जुड़ें। देहरादून से आऊँगा, मेरे साथ हो लें। और जो लोग इधर नजदीकी एरिया से आ रहे हैं, वो अशोका भाई मेयर साहब के कार्यालय के पास में मिल लें। इन दोनों जगह पर स्थान इतना है कि गाड़ियाँ भी खड़ी की जा सकती हैं और साथ-साथ बैठा भी जा सकता है, बैठने का भी प्रबंध है।
आप सब लोग इसी हिसाब से आइएगा। विशेष तौर पर जो साथी पहले यात्रा से जुड़ जाएंगे, उनके लिए मैं चिंतित हूँ। वो या तो ऊपर वाले वैरागी कैंप के आस-पास से मेरे साथ जुड़ें और जो स्थानीय व उधर के लोग हैं, वो अशोका भाई के ऑफिस के आस-पास से मेरे साथ जुड़ें।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पर्वतीय बंधु समाज समिति, हरिद्वार द्वारा आयोजित भव्य श्री रामलीला मंचन (11 से 20 अक्टूबर 2026) के आयोजन को लेकर समिति के अध्यक्ष श्री देशराज पैन्यूली जी, सचिव श्री दिनेश चंद्र पाण्डे जी एवं अन्य पदाधिकारीगण मेरे आवास पर आमंत्रण देने के लिए पधारे। मुझे आमंत्रण देने के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से हार्दिक धन्यवाद।
मैं श्री रामलीला मंचन के सफल एवं भव्य आयोजन के लिए आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएँ प्रेषित करता हूँ।
🚩 जय सीता-राम 🚩
🚩 सनातन की संस्कृति, श्रीराम की मर्यादा 🚩
#shriramleela #jaisiyaram #parvatiyabandhusamajsamiti #haridwar #sanatanculture -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्री अभिनव थापर जी ने देहरादून की रामलीला में दिल्ली का पैटर्न उतार दिया। बल्कि उससे भी आगे निकल गए, इनकी रामलीला में अब तकनीक और रामलीला का जो पुराना आर्ट है, उन दोनों का समावेश है। भव्य तरीके से ये टिहरी की रामलीला को आयोजित करते हैं। इस बार भी अभिनव मुझे निमंत्रण देने के लिए आए हैं। 8 अक्टूबर से ये बहुप्रतीक्षित रामलीला प्रारंभ हो रही है।
मैं अभिनव और श्री राम कृष्ण लीला समिति टिहरी 1952, देहरादून की टीम को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
🚩 राम की लीला, सनातन की परंपरा—हमारी संस्कृति, हमारी पहचान। 🙏🚩
🚩 जय सीता राम! 🙏🚩
#ramleela #abhinavthapar #tehriramleela #dehradun #uttarakhand #sanskriti #jaisitaramThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ED की कार्रवाई की टाइमिंग बता रही है कि भाजपा घबराई हुई है....
चुनाव नज़दीक हैं, पुराने मामले अचानक गर्म हैं—आखिर घबराहट किस बात की है? -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अमरोहा के फार्म हाउस में हुए जघन्य अपराध की अभी कई परतें खुलनी बाकी लग रही हैं। ये तो उत्तर प्रदेश की पुलिस के सम्मुख चुनौती है कि वो बिना प्रभाव में आए किस प्रकार अपराधियों और अपराध में सहयोग, प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष तौर पर सहयोग देने वाले लोगों तक पहुँचती है। मगर एक लैसन जो मुझे लगता है हमने अंकिता हत्याकांड के बाद भी नहीं सीखा है, वो है कि एक स्ट्रिक्ट एसओपी रिजॉर्ट्स और रिजॉर्ट-कम-ओनरशिप वैयक्तिक फार्म हाउसेस और तथाकथित विश्राम स्थलों के लिए भी बननी चाहिए।
हमारे राज्य में भी ऐसे सैकड़ों घर बने हैं इस दौरान जिनमें आने वालों का कोई रिकॉर्ड राज्य पुलिस के पास नहीं होता है। क्या ये उचित नहीं रहेगा कि हम उन लोगों से उनके परिवार के सदस्यों की पूरी डिजिटल जानकारी लें? रिश्तेदारों की जानकारी लें और उसके अलावा उनके लिए ये अनिवार्य करें कि यदि कोई बाहरी गेस्ट वहाँ आ रहा है तो उसकी सूचना स्थानीय पुलिस स्टेशन में दी जाए ताकि पुलिस उसके आगमन को स्क्रीन कर सके। इन घरों को यदि लोगों ने प्लेजर हाउसेस के रूप में बदला तो इससे हमारी संस्कृति के विकृत होने की बहुत बड़ी आशंका है और मैं समझता हूँ सरकार की कमी से राह तो खुल चुकी है ये लग्जरी हाउसेस प्लेजर हाउसेस में बदलने की और ऐसे लोगों की भी राज्य में कमी नहीं है जो देह-सुख उपलब्ध करवाकर राजनीति करने का काम करते हैं और अपना असर बढ़ाते हैं।
यदि हम नहीं चेते, हमने स्ट्रिक्ट रूल्स-रेगुलेशन नहीं बनाए तो भविष्य में कोई अमरोहा फार्म हाउस कांड उत्तराखंड में भी घटित हो सकता है।
#uttarakhand #uttarakhandpolice #strictsop #womensafety #lawandorder #ankitabhandari #uttarakhandiyat #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
छात्रसंघों के चुनाव में कांग्रेस के लिए बड़ी उत्साहजनक खबरें सामने आ रही हैं।
विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। छात्र शक्ति की यह सफलता लोकतांत्रिक मूल्यों और नई ऊर्जा का संदेश है।
#uttarakhand #nsui #studentunion #congress #youthpower #uttarakhandcongressThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
एक तरफ ED के सवालों की बौछार, दूसरी तरफ शहीदों और महापुरुषों के चरणों में श्रद्धा—कर्तव्य और सम्मान की राह पर कदम लगातार बढ़ते रहे। 🇮🇳🙏
26 सितंबर को देहरादून एक गांधी पार्क, गढ़ी कैंट एंड चीड़बाग स्थित सैन्य धाम में शहीदों और महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए और उनके त्याग, शौर्य एवं बलिदान को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
अमर शहीदों का बलिदान—सदैव अमर रहे।
भारत माता की जय! 🇮🇳
#shaheedonkonaman #amarshaheed #veersonsofindia #jaihind #uttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"उत्तराखंड में कांग्रेस का 'बसंत काल' आ रहा है, तो मेरे मन में भी एक नई उमंग और नया उत्साह है! देवभूमि की देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से यह उमंग अब धरातल पर बदलाव ला रही है। मैं इस उमंग को निरंतर गति देने का प्रयास कर रहा हूँ! सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता इस प्रयास के साथ जुड़े हुए हैं।"
#uttarakhand #uttarakhandcongres #congress #navutsav #devbhoomi #vikas #parivartan #uttarakhandpoliticsThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अमर उजाला, देहरादून के संपादक श्री #anupbajpai जी के साथ विभिन्न समसामयिक एवं महत्वपूर्ण विषयों पर विशेष बातचीत।
👉youtu.be/3iYld5hoE9Y
#exclusiveinterview #dehradun #harishrawat #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अमर शहीद, शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन। आपका बलिदान युगों-युगों तक युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।
इंकलाब जिंदाबाद! 🙏🇮🇳
#bhagatsinghjayanti -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कल श्री एम.एम. भट्ट जी को दिए गए एक पॉडकास्ट इंटरव्यू में मुझसे कुछ तथ्यात्मक गलतियां हुई हैं। मैंने उनके एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि आयोग के सचिव या कोई और व्यक्ति समय लेने के लिए मेरे कार्यालय या किसी और कार्यवश मेरे कार्यालय में आए थे।
जबकि बाद में सब चीजों को रिकॉल करने के बाद पूरे सीक्वेंस को, वह मेरे कार्यालय में चंदन जीना के पास नहीं आए थे, बल्कि उनका टेलीफोन आया था कि आयोग के अध्यक्ष जी मुझसे समय लेना चाहते हैं, तो चंदन जीना ने उनसे, जैसा हमारे निर्देश थे, यह कहा कि मैं उनको बता भी दूंगा और साथ-साथ जो है, आप मुख्य सचिव महोदय को भी कह लीजिए इस विषय में, क्योंकि उन्हीं के माध्यम से यह समय निर्धारित होगा और इसी बातचीत में चंदन जीना ने उनसे पूछा कि परीक्षा का रिजल्ट कब निकल रहा है, तो उन्होंने कहा कि निकलने जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेरे भतीजे ने भी परीक्षा दे रखी है, इसलिए मैं पूछ रहा हूं कि कब निकल रहा है। बस इतनी सी बात कही गई है, तो जो बात मैंने पॉडकास्ट में कही है, that stands to be corrected और क्योंकि यह मामला न्यायिक प्रक्रिया के दौरान गुजरेगा, तो मैं चाहता हूं कि जो सत्य है, वही बात सामने आए। क्योंकि उनकी फिजिकल कोई प्रेजेंस मेरे कार्यालय में इस विषय को लेकर के नहीं थी। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्री बद्रीनाथ सनातन के आस्था के उच्चतम केन्द्र है। सरकार ने पहले तो वहां विकास के नाम पर स्थानीय संस्कृति और परंपरा पर हथौड़ा चला दिया ताकि कुछ ठेकेदार लाभान्वित हो सकें और अब डीजे कंसर्ट कराए जा रहे हैं, जिसमें ऐसे गानों का समावेश है, जिन्हें किसी भी रूप में आध्यात्मिक स्थल के लिए गाने और नाच दिखाया जा रहा है जिसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता।
बद्रीनाथ, केदारनाथ अत्यधिक संवेदनशील स्थल हैं। यहाँ ध्वनि प्रदूषण को नियंत्रित करना भी आवश्यक है। केवल प्लास्टिक को नियंत्रित करने से नहीं, बल्कि ध्वनि प्रदूषण को भी नियंत्रित करना आवश्यक है। नहीं तो अनावश्यक हिमस्खलन देखने को आएंगे, जिसका नुकसान सभी को उठाना पड़ेगा।
सरकार—राज्य की हो या केंद्र की हो, उनको तत्काल इस बात का ध्यान देना चाहिए कि यह सनातन धर्म के आस्था केंद्र पुरानी परंपराओं और व्यवस्थाओं के अनुरूप ही संचालित हों। सुविधाओं का विस्तार किया जाए, मगर वह स्थानीय परिवेश के अनुरूप किया जाए। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, माननीय राज्यसभा सांसद एवं मेरे प्रिय मित्र श्री @MukulWasnik जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें तथा देश और समाज की सेवा में निरंतर योगदान देते हुए दीर्घायु हों।
#happybirthdaymukulji -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
‘जिस पर बाबा मेहरबान, वह बन जाता है पहलवान’—यह कहावत “परम पूज्य, प्रातः स्मरणीय नीम करोली बाबा जी” के जीवन पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ पर लागू होती है और बहुत सटीक तरीके से लागू होती है। एक छोटे बजट से बनी फिल्म आज बॉक्स ऑफिस पर लगभग 300 करोड़ रुपए का राजस्व कमा चुकी है और अभी लोगों में इस फिल्म के प्रति क्रेज बढ़ता जा रहा है।
नीम करोली बाबा जी की कृपा जिस पर भी हुई, उसका मंगल व कल्याण ही हुआ है और स्वयंभू मीडिया नेटवर्क के ऊपर भी बाबा की कृपा हुई है और अब आज वह बॉक्स ऑफिस पर बहुत ऊंचाइयों पर काम कर रही है। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैं दावे के साथ कह रहा हूँ कि उत्तराखंड के विकास का जो रोडमैप मेरे पास है, वह किसी और के पास नहीं है। मैंने उसका कुछ अंश जब मैं मुख्यमंत्री था उस समय मैंने इंप्लीमेंट किया। आज उत्तराखंड के सारे पिलर कमजोर हो गए हैं...!!
#uttarakhand #uttarakhanddevelopment #developmentroadmap #harishrawat #devbhoomiuttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
ANI
@ANI
#watch | Dehradun, Uttarakhand: On the ED questioning, former Chief Minister Harish Rawat says, "They asked for papers concerning our assets. I took along my wife's passbook, the post-office passbook, and details of some of my own assets. However, they also wanted information on the assets of all my family members, including ancestral property. Since the ancestral property in our village is undivided, shared among the entire village, gathering the relevant land records would take time. I explained the practical difficulty to them; they said I could send the rest in 20 or 25 days, whenever I was ready... We had already declared certain assets in our ITRs, and they wanted us to submit those details to them. I reiterated that our assets were exactly as declared in those filings. They insisted on having those documents..."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"विश्व पर्यटन दिवस" की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
देवभूमि उत्तराखंड की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत देश-दुनिया के पर्यटकों को सदैव आकर्षित करती रही है। आइए, पर्यटन के साथ-साथ अपनी लोक संस्कृति, परंपराओं और प्रकृति के संरक्षण का भी संकल्प लें।
उत्तराखंड की खूबसूरती और उत्तराखंडियत को विश्व पटल तक पहुंचाना हम सभी की साझा जिम्मेदारी है।
#worldtourismday #devbhoomiuttarakhand #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मेरा अनुभव कुछ मीठा, कुछ रोमांचकारी और कुछ निराशाजनक भी रहा। चिंता अपनी नहीं, देश और समाज की है। यदि सरकारें बदले की भावना से काम करेंगी, तो देश कैसे चलेगा?
ED नहीं, सत्ता का अहंकार और चुनावी चिंताएं मुझे यहां बुला रही हैं। हम इन चिंताओं का समाधान करेंगे।
थैंक्स ED, थैंक्स BJP—आपने मुझे देहरादून बुलाया, अब आगे देखिए।
📍 ED कार्यालय, देहरादून
#harishrawat #ed #dehradun #uttarakhand #truthwillprevail #fightforjusticeThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
ANI
@ANI
#watch | Dehradun, Uttarakhand: On the ED questioning, Former Uttarakhand Chief Minister Harish Rawat says, "... I am not worried about myself; I am concerned about the country and society. It is evident that these actions are driven by a vindictive mindset; it isn't merely the ED office summoning me—it is the ruling power, their arrogance, and their anxieties regarding the elections that are summoning me... I made them aware of the reality regarding their masters... Those in Delhi who are panicked and feel they are losing the Uttarakhand election—they were looking for a pretext here; they were seeking an opportunity. They wanted to manufacture a situation, but the moment I announced my resignation from all the posts I held within the Congress party, I effectively blunted their plans and intentions. And now, after what I have said today, their efforts will be blunted even further..."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
⚔️ “हूँ तो मैं भी राजपूत ही… ललकार मिली है, तो मैदान में हूँ!” 🔥✊
“कुछ अपने कहें, फुसफुसा कर कहें थल्ले-थल्ले। भाजपा, ED, CBI को अंगुली दिखाकर कहें उत्थे-उत्थे।
सानू तुहाडे नाल पूछना चाहता है। मैनू कित्थे-कित्थे! मैं तो तुहाडे नाल हूँ जी, आपके पास हूँ, आपके साथ हूँ। अपने राज्य के लोगों के साथ हूँ।
कल साढ़े छह घंटे ED के सवालों, बाणों और तीरों को झेला। लेकिन एक बात मैंने उनको साफ़ कही कि मैं और मेरे परिवार की आप जाँच अकेले करो या एक आयोग बना करके करो, कर लो भई। एक बार कर लो। ताकि हर चुनाव में आपको मेरे घर में दस्तक न देनी पड़े। कभी CBI साहब आ जाते हैं, अबके ED साहब आ गए। अरे भैया, मैं तो उत्थे मेदांता दे नाल दिल्ली में बीमार पड़ा था और आप, बीजेपी, ED का झंडा लेकर मुझे ललकारने लग गए।
अब ललकारेंगे, लेकिन हूँ तो मैं भी राजपूत ही न! मैं ललकार कैसे सहन कर सकता हूँ। इसलिए मैदान-ए-जंग में हूँ और यह सोच करके इस बार हूँ कि अब कुछ भी हो, इत्थे मरूँगा।
बाकी तुहाडी मर्जी जी।”
#harishrawat #uttarakhand #fightforjustice #truthwillprevail #sangharshjarihai #uttarakhandiyat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
चाहे ED-CBI हो या कोई भी एजेंसी, मेरे इरादों को डिगा नहीं सकती! हर चुनौती के साथ मेरे कदम और मज़बूत होंगे। मैं सच की राह पर हूँ और निरंतर चलता रहूँगा।
6 घंटे ईडी से जूझा, उत्तराखंड की शान अमर शहीदों पुष्प अर्पित कर शहीदों के द्वार पर माथा टेका।
जय उत्तराखंड! 🏔️🚶♂️#harishrawatofficial #fearless #publicservice #truthThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🇮🇳 भारत माता के अमर वीर सपूतों और रणबांकुरों के शौर्य, त्याग एवं बलिदान को शत-शत नमन। 🙏
आज देहरादून स्थित गांधी पार्क में त्रिमूर्ति, नेता जी सुभाष चन्द्र बोस, अमर शहीद वीर केसरी चंद जी एवं अमर शहीद दुर्गामल्ल थापा जी की मूर्तियों पर माल्यार्पण एवं कारगिल शहीदों के स्मारक पहुंचकर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया एवं पुष्पांजलि अर्पित किये।
मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका अदम्य साहस, त्याग और बलिदान हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
देश की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों को राष्ट्र सदैव श्रद्धा और कृतज्ञता के साथ स्मरण करता रहेगा।
📍 गांधी पार्क, देहरादून
#shaheedkesarichand #dalbahadurthapa #kargilheroes #jaihind #dehradun #uttarakhand #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज गांधी पार्क में कांग्रेस जनों के साथ 🇮🇳 नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया।
राष्ट्र के प्रति उनका अदम्य साहस, त्याग और समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा।
📍 गांधी पार्क, देहरादून
#netajisubhashchandrabose #jaihind #congress #dehradun #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मेरी रक्षक — उत्तराखंडियत। ⛰️✊
उत्तराखंड जिंदाबाद — उत्तराखंडियत जिंदाबाद! ✊✊ -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज का अनुभव कुछ मीठा, कुछ रोमांचकारी था और कुछ निराशा भरा भी रहा कि आज की सरकारें यदि बदले की भावना से ही सब काम करेंगी तो देश कैसे चलेगा? हमको अपनी चिंता नहीं है। हमें देश और समाज की चिंता है, तो बदले की भावना से ये सब काम किया जा रहा है और सीधी-सीधी बात है कि ED ऑफिस थोड़ी बुला रहा है मुझको, ये तो सत्ता बुला रही है और उनका अहंकार बुला रहा है, चुनाव की उनकी चिंताएं बुला रही हैं और हम उन चिंताओं का समाधान करेंगे।
बहुत अच्छी बात ये है, अध्यक्ष जी को अगले शायद डेढ़ दो महीने तक मेरी सेवाएं नहीं मिलती, मैं दिल्ली रहता जिस तरीके की मेरी शारीरिक स्थिति अभी है, मैं यहां आने लायक नहीं था।
थैंक्स ED, थैंक्स BJP, कि उन्होंने जो है मुझको यहां बुला लिया, अब देखेंगे। आज मेरी बहुत प्यारी बातें हुई और उनके मलिकान जो उत्सुकता है, वह मैंने उनको बता दी।
📍 ED कार्यालय, देहरादून
#harishrawat #ed #dehradun #uttarakhand #truthwillprevail #fightforjusticeThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Press Trust of India
@PTI_News
VIDEO | Dehradun: On being summoned by ED earlier today, Congress leader Harish Rawat says, "If today's governments operate solely out of a spirit of vendetta, how will the country function? I am not concerned about myself; my concern is for the nation and for the society. It is evident that these actions are driven by a spirit of vengeance. It is not merely the ED office summoning me; it is the ruling power, their arrogance, and their anxieties regarding the elections that are summoning me. The silver lining is that, had I not been summoned, the Congress President would likely have been deprived of my services for the next month and a half or two, given my current situation in Delhi, I was hardly in a condition to travel here. So, thank you to the ED and the BJP for bringing me here. Now, let us see what unfolds."
(Full video available on PTI Videos - ptivideos.com)This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“ज़िद है, इतिहास बदलने की!” ✊
संकल्प है उत्तराखंड के लिए,
रास्ते मुश्किल हैं, इरादे अडिग हैं।
संघर्ष जारी है…
हर चुनौती से लड़ने का हौसला कायम है।✊✊This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ED ने दो दिन पहले मुझे नोटिस दिया। शायद 2016 के प्रकरण में, जिसमें चंदन जीना के घर पर भी छापा मारा है। मुझे हाजिर होने के लिए कहा है 2 दिन पहले और दुनिया भर के डॉक्यूमेंट्स मांगे, जिसमें फैमिली, अब फैमिली का क्या आशय है, उसके अंदर कौन-कौन लोग आएंगे, कुछ जानकारी नहीं है। डॉक्यूमेंट्स मांग रखे हैं पुराने, आईटीआर जो भरे हैं उनकी डिटेल मांगी है। इसके अलावा मेरी और मेरे परिवार के सदस्यों की प्रॉपर्टीज के दस्तावेज भी मांगे गए हैं। हमारा बड़ा विस्तृत परिवार है। लड़कियों की शादियां हो चुकी हैं, ऐसे में सबके दस्तावेज इतने कम समय में कैसे जुटाए जाएंगे?
आज मैं ED महोदय के दफ्तर में पहुँचा हूँ और किसी के साथ नहीं, मैंने किसी को खबर नहीं दी। क्योंकि पिछले 36 घंटे पहले मुझको जो जानकारी दी गई थी, उसकी किसी को खबर नहीं मिली।
मैं केवल अपनी मां को लेकर के आया हूं।
🔴 प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय, देहरादून
#harishrawat #ednotice #enforcementdirectorate #dehradun #truthwillprevail #fightforjustice -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🇮🇳 कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता, महान अर्थशास्त्री एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏
डॉ. मनमोहन सिंह जी का सादगीपूर्ण व्यक्तित्व, दूरदर्शी नेतृत्व, विनम्रता और देश की अर्थव्यवस्था को नई दिशा देने वाला ऐतिहासिक योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
राष्ट्र के प्रति उनकी सेवा, समर्पण और सार्वजनिक जीवन में उनकी गरिमापूर्ण भूमिका आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरणा देती रहेगी।
डॉ. मनमोहन सिंह जी की जयंती पर शत्-शत् नमन। 🙏🇮🇳
#drmanmohansingh #birthanniversary #formerprimeminister #greateconomist #indiannationalcongress #congress #dehradun -
Harish Rawat reposted
Press Trust of India
@PTI_News
STORY | Harish Rawat appears before ED for questioning in 2016 recruitment case
Former Uttarakhand Chief Minister and senior Congress leader Harish Rawat arrived at the Enforcement Directorate's (ED) Dehradun office on Saturday for questioning in a 2016 case involving alleged irregularities in a recruitment exam.
READ: www.ptinews.com/story/national/harish-rawat-appears-befor…
(Full video available on PTI Videos - ptivideos.com)This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अपनी मां, मां जगदंबा और धरती माता का स्मरण कर, मां का आशीर्वाद लेकर आज ED कार्यालय पहुंचा हूं।
मैंने किसी को नहीं बुलाया है और मैंने किसी को बोला भी नहीं है। मैं अपनी मां के साथ अकेले आया हूं।
ED ने बुलाया, हम खरामे-खरामे चले आए…
🔴 प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय, देहरादूनThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
ANI
@ANI
#watch | Uttarakhand: Former Uttarakhand Chief Minister Harish Rawat appears before the Enforcement Directorate (ED) office in Dehradun after being summoned by the agency through a notice.
His office told ANI over the phone that the ED notice seeks details from the former Chief Minister regarding his residence, business interests, properties and bank accounts.
"ED sent me a notice 2 days back in connection with a 2016 matter. They have demanded a number of documents from me...I have come to the ED office now," he says.This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ED ने बुलाया, हम खरामे-खरामे चले आए ....
🔴 प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय, देहरादूनThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
दिनांक — 26 सितंबर, 2026 का 📅 भ्रमण कार्यक्रम........👇👇
🕙 प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक — आरक्षित
(नोट: इस अवधि में कोई #सार्वजनिक_कार्यक्रम एवं #भेंट नहीं होगी।)
📍 देहरादून
🕟 सायं 4:30 बजे — राष्ट्र गौरव, प्रथम CDS जनरल बिपिन सिंह रावत जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
🕓 सायं 4:45 बजे — 🇮🇳 नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण
📍 गांधी पार्क, देहरादून
🕔 सायं 5:00 बजे — अमर शहीद वीर केसरी चंद जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन
📍 गांधी पार्क, देहरादून
🕕 सायं 6:00 बजे — परमवीर चक्र विजेता लेफ्टिनेंट कर्नल धन सिंह थापा जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन
📍 गढ़ी कैंट, देहरादून
🕡 सायं 6:30 बजे — देश के वीर एवं अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर “101 दीप” प्रज्ज्वलन
📍 सैन्य धाम, चीड़बाग, देहरादून
#harishrawat #uttarakhand #dehradun #tourprogramme #shaheed -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🩺 उत्तराखंड के राजकीय नर्सिंग महाविद्यालयों के b.sc. नर्सिंग एवं GNM विद्यार्थियों के इंटर्नशिप मानदेय/स्टाइपेंड से जुड़े विषय को लेकर नर्सिंग इंटर्न के प्रतिनिधिमंडल से भेंट की।
इस संबंध में माननीय मंत्री जी से भी बातचीत कर अपनी बात एवं सुझाव रखे। राज्य सरकार को नर्सिंग विद्यार्थियों के हित में इस विषय पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
📍 डिफेंस कॉलोनी, देहरादून
#harishrawat #uttarakhand #nursinginterns #nursingstudents #dehradun #healthcare -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के माननीय अध्यक्ष श्री @UKGaneshGodiyal जी ने आज मेरे आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
📍 डिफेंस कॉलोनी, देहरादून -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩 हर-हर गंगे… हर-हर गंगे… 🚩🚩
हर की पैड़ी, हरिद्वार में मां गंगा की पावन धारा के समक्ष विधिवत पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। 🙏🚩
मां गंगा की कृपा समस्त देश-प्रदेश वासियों पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन का वास हो।
📍 हर की पैड़ी, हरिद्वार
#gangamaiya #harkipauri #haridwar #sanatan #gangaaarti #uttarakhand #harishrawatThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अमरोहा में गैंगरेप, और गैंग भी पुलिस के अधिकारियों का! स्थान भी एक विधायक का आवास, फार्म हाउस—जो भी कह लीजिए।
दुःख की बात है कि उत्तर प्रदेश में यह एक बहुत दर्दपूर्ण व कलंकपूर्ण घटना है और हमारे लिए दुःख की बात यह है कि इसके तार उत्तराखंड की पवित्र भूमि, देवभूमि के साथ भी जुड़ रहे हैं।
#amroha #gangrape #uttarpradesh #uttarakhand #devbhoomi #womensafety #justice -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩 गंगा मैया की जय! 🚩🚩
आज हर की पैड़ी, हरिद्वार में कांग्रेसजनों के साथ मां गंगा की विधिवत पूजा-अर्चना कर मां का आशीर्वाद लिया। मां गंगा की कृपा समस्त देश-प्रदेश वासियों पर बनी रहे और सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि का वास हो। 🙏🚩
📍 हर की पैड़ी, हरिद्वार
#gangamaiya #harkipauri #haridwar #sanatan #gangaaarti #uttarakhand #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🗳️ मतदान का सम्मान करो 🇮🇳
उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित घेराव एवं प्रदर्शन में प्रतिभाग किया।
लोकतंत्र में चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता और निष्पक्षता अत्यंत महत्वपूर्ण है। ‘वोट चोरी’ से जुड़े उठ रहे सवालों के संबंध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त के निर्णयों की समीक्षा की मांग को लेकर आज देहरादून में मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय का घेराव एवं प्रदर्शन किया गया।
जनता के मत और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए हमारी आवाज़ निरंतर बुलंद रहेगी।
📍 देहरादून
#votechori #electioncommission #uttarakhandcongress #gheraopradarshan #democracy #electoralreformsThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आप सभी को पावन पर्व "अनंत चतुर्दशी" की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
भगवान श्री विष्णु एवं भगवान श्री गणेश की कृपा से सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य का वास हो। 🙏🚩🚩
#happyanantchaturdashi
#anantchaturdashi2026 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कांग्रेस भवन पहुंचने पर देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा मिले आत्मीय अभिवादन और स्नेह से मन अभिभूत है।
आप सभी का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद। 🙏
📍 प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, देहरादून
#votechori #uttarakhandcongress #gheraopradarshanThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
📢 घेराव एवं प्रदर्शन
‘वोट चोरी’ के खुलासों के संबंध में मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की गिरफ्तारी की मांग तथा उनके निर्णयों की समीक्षा हेतु अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर सचिवालय स्थित मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय का घेराव एवं प्रदर्शन...
📅 25 सितम्बर 2026
⏰ प्रातः 11 बजे
📍 प्रदेश कांग्रेस कार्यालय, देहरादून
#votechori #electioncommission #uttarakhandcongress #gheraopradarshan -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
📅 दिनांक — 25 सितंबर, 2026 का भ्रमण कार्यक्रम........👇👇
🕥 प्रातः 10:45 बजे — पत्रकार श्रीमती वंदना आर्या जी से बातचीत
📍 डिफेंस कॉलोनी, देहरादून
🕚 प्रातः 11:00 बजे — नर्सिंग इंटर्न के प्रतिनिधि मंडल से भेंट
📍 डिफेंस कॉलोनी, देहरादून
🕛 दोपहर 12:00 बजे — उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग
📍 देहरादून
🕝 दोपहर 2:30 बजे — मां गंगा की पूजा-अर्चना
📍हर की हरिद्वार
🕓 सायं 4:00 बजे — युवा कांग्रेस हरिद्वार ग्रामीण द्वारा आयोजित "स्वागत समारोह" में प्रतिभाग
📍 ग्राम मुस्तफाबाद, गुज्जर बस्ती, पथरी (हरिद्वार ग्रामीण)
#uttarakhand #tourprogramme #dehradun #haridwar #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जमशेदपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में झारखंड सरकार की माननीय मंत्री एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की पूर्व सह-प्रभारी श्रीमती @DipikaPS जी की सुपुत्री त्रिशा सहित अन्य लोगों के निधन का समाचार अत्यंत दुखद एवं हृदयविदारक है।
इस अत्यंत कठिन और पीड़ादायक समय में मेरी गहरी संवेदनाएं बहन दीपिका पांडेय सिंह जी एवं सभी शोकाकुल परिवारों के साथ हैं।
भगवान दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और दीपिका जी, शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति एवं धैर्य प्रदान करें।
॥ ॐ शांति ॥💐💐 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
लोकसभा सांसद, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी @Kumari_Selja जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुख-समृद्धि की कामना करता हूँ।
#happybirthdayseljaji #birthdaywishes -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उम्र बढ़ रही है, मगर हरिद्वार के साथ मेरा रोमांस भी उतनी ही तेज़ी से बढ़ रहा है। वर्ष 2009 से 2014 के उस हिस्से तक जब मैं लोकसभा में हरिद्वार का प्रतिनिधित्व करता था, मेरे जीवन का स्वर्णिम काल था।
मतदाता और प्रतिनिधि के रूप में हम एक-दूसरे में इतने घुल-मिल गए थे, जिस प्रकार दूध में चीनी और छाछ में पानी मिलने के बाद उसको अलग पहचानना कठिन होता है। हम एक-दूसरे के पर्याय बन गए थे।
सैकड़ों घरों से मेरा व्यक्तिगत, पारिवारिक रिश्ता बना जो आज भी कायम है। हजारों-हजार भाई-बहनों से प्रेम, सौहार्द और कर्तव्य के रिश्ते बने, जो आज भी जारी हैं।
मेरे दिल में एक इच्छा सी उठ रही है कि क्या मैं एक बार हरिद्वार का प्रतिनिधित्व नहीं कर सकता? मैं एक बार विधानसभा को हरिद्वारमय करना चाहता हूँ। बहुत सारी सोच, प्लानिंग मेरे मन में हरिद्वार के लिए हैं। मैं उत्तराखंड का संबल, उत्तराखंड का पिलर, हरिद्वार का निर्माण करना चाहता हूँ। लोग भी चाहते हैं। सोलानी के इस पार के लोगों के मन में यह बलवती भावना है कि हम एक बार हरिद्वार से एक बार हरीश रावत को विधानसभा में भेजें।
लेकिन जब मैं राज्य के सामने समग्र सवालों को, जिसमें पार्टी के आंतरिक सवाल भी सम्मिलित हैं, ध्यान में लाता हूँ और विवेचन करता हूँ तो मुझे अपनी भावना दबानी पड़ती है। लेकिन मैं इतना तो कर सकता हूँ कि हरिद्वार से इस बार फिर एक सुदृढ़, विवेकशील, समन्वयकारी, सबको मिलाकर चलने वाला नेतृत्व विधानसभा में पहुँच सके। मगर यह तय है कि जब तक मुझ में सांस है, 'पत्रं पुष्पं' की तरह ही सही मैं हरिद्वार की सेवा करता रहूँगा और अल्मोड़ा को ध्यान में रख करके करूँगा, कोई चीज छिपा करके नहीं। वैसे भी मेरा प्यार छिपा हुआ प्यार नहीं था, खुल्लम-खुल्ला प्यार था, वह यथावत खुल्लम-खुल्ला रहेगा।
#harishrawat #haridwar #uttarakhand #haridwarkiawaaz #janseva #uttarakhandiyat #haridwarserishta -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
EVM और अब VVPAT की निर्दोषिता पर भी सवाल उठ रहे हैं। यह हमारे देश की जागरूकता है कि लोग ईवीएम और वीवीपैट को लेकर—क्या इन्हें टैम्पर किया जा सकता है या नहीं किया जा सकता है - शोध कर रहे हैं और उसके बाद उन लोगों ने अपने-अपने तरीके से उसको चुनौती देने वाले इंस्ट्रूमेंट्स तैयार किए हैं। एक ऐसे ही नौजवानों का ग्रुप मेरे पास आया है, जिनके मिशन का नाम है ‘evmhatao.com’ और राहुल भाई-चिमन भाई मेहता इस अभियान के प्रमुख हैं। इन्होंने मुझको और हमारे साथियों को, जिनमें कई लोग चुनाव लड़ चुके हैं, विधायक का भी लड़ चुके हैं और पार्षद का चुनाव लड़ चुके हैं और कई लोग वर्तमान समय में पार्षद हैं। नौजवानौं ने यह दिखाया कि किस तरीके से VVPAT को भी टैम्पर किया जा सकता है और उसमें उन्होंने बताया कि VVPAT को कोई देखना भी चाहे, तो उसमें जो काला शीशा लगा दिया गया है। बहुधा लोग आते हैं, एक परिवार के लोग एक साथ आते हैं या समान विचार के लोग एक साथ आते हैं, वोट डालते हैं। पहला वोट ठीक पड़ जाता है, लेकिन दूसरे-तीसरे वोट के बाद जो है, यह वोट को टैम्पर कर दिया जाता है। जिसको मतदाता देना चाहता है, उसको न पड़कर के वह काउंट जो है, VVPAT की जो फाइनल काउंट है, उसमें वह जहाँ उसको कमांड दी गई होती है, वहाँ वह वोट चला जाता है और इन्होंने यह भी बताया कि किस तरीके से जो इसकी सेंसर प्रणाली है, वह सेंसर प्रणाली को इन-इफेक्टिव कर दिया जाता है, मशीन के अपने ही मैकेनिज्म के जरिए। तो ये चीजें बहुत चिंताजनक हैं।
चुनाव आयोग को लेकर के पहले ही चिंताजनक समाचार आया है, तो मैं इन नौजवानों को धन्यवाद देना चाहता हूँ कि इन्होंने अपनी जागरूकता को आगे बढ़ाने के लिए, लोगों तक ले जाने के लिए संकल्प लिया है और ‘evmhatao.com’ की बात कही है। इनका सुझाव है कि दोनों ऑप्शन होने चाहिए वोटर के पास कि वोटर यदि ईवीएम का इस्तेमाल करना चाहता है, वह ईवीएम का इस्तेमाल करे मतदान केंद्र पर और यदि ईवीएम का इस्तेमाल न करके वह बैलट पेपर से, जो पुराना सिस्टम था उससे वोट डालना चाहता है, तो उसको पुराने सिस्टम से वोट डालने दिया जाए और मैं समझता हूँ कि यह एक ऐसा सुझाव है जिस पर संसद को विचार करना चाहिए।
#electioncommission #electoralreforms #democracy #votingrights #india #evmhatao #vvpat #electiontransparency #freeandfairelection #votingrights #democraticrights #electionreform #savedemocracyThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
दी न्यूज़ अड्डा द्वारा आयोजित “उत्तराखण्ड कॉन्क्लेव-2026” में प्रतिभाग किया।
इस दौरान उत्तराखण्ड से जुड़े ज्वलंत और महत्वपूर्ण मुद्दों पर संवाद एवं विचार-विमर्श का अवसर मिला।
उत्तराखण्ड के वर्तमान और भविष्य से जुड़े विषयों पर सार्थक चर्चा लोकतांत्रिक संवाद को और मजबूत करती है।
📍 हयात सेंट्रिक होटल, देहरादून
#uttarakhand #uttarakhandiyat #dehradun #congress #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारतीय किसान यूनियन (क्रांति) द्वारा किसानों की मांगों को लेकर आयोजित "मुख्यमंत्री आवास घेराव" कार्यक्रम में पहुंचकर किसान भाइयों को अपना समर्थन दिया।
सरकार को किसानों की आवाज़ सुनते हुए उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार करना चाहिए और जल्द सकारात्मक निर्णय लेना चाहिए।
अन्नदाता के हितों से जुड़े विषयों का समाधान संवाद और संवेदनशीलता के साथ किया जाना आवश्यक है।
📍 परेड ग्राउंड, देहरादून
#harishrawat #farmers #kisanandolan #uttarakhand #dehradun #kisankiawaaz -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩 ॐ माणक सिद्धाय नमः 🙏
माणक सिद्ध मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया।
समस्त प्रदेशवासियों के सुख-शांति, समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। 🙏🚩
जय बाबा माणक सिद्ध! 🚩
📍 झांझरा, देहरादून
#21september #manaksiddh #dehradun #sanatan #blessings #uttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
चुनाव आयोग की कार्यविधि को लेकर आज बहुत चिंताजनक समाचार हैं। इतना तो सारी दुनिया-जहान को मालूम हो गया है कि इलेक्शन कमीशन सत्ता के हाथों पूरी तरीके से खिलौना बन गया है। एसआईआऱ उनके हाथ में विपक्ष को कमजोर करने का एक हथियार बन गया है और लोगों के वोट के अधिकार को छीना जा रहा है। अब ज्ञात यह हुआ है कि इलेक्शन कमीशन की जो आंतरिक कार्यविधि है, उससे भी लोकतंत्र गायब हो चुका है। दो इलेक्शन कमिश्नर, तीन में से दो ने बंगाल और दूसरे चुनावों के अंदर वोट के एडिशन और डिलीशन की प्रणाली और तरीकों पर ऑब्जेक्शंस किए। उनको ओवररूल करके चीफ इलेक्शन कमिश्नर ने वही किया जो सत्ता को भाता था। संसद ने जो कानून बनाया उसमें तीन इलेक्शन कमिश्नर का इसलिए प्राविधान किया गया ताकि जो फैसले हों, वह लोकतांत्रिक तरीके से हों और बहुमत आधारित हों। चीफ इलेक्शन कमिश्नर इज़ फर्स्ट अमंग इक्वल्स। लेकिन वह जिस प्रकार से सत्ता के दबाव में इलेक्शन कमीशन में चीजों को बुलडोज़ कर रहे हैं, वह भारतीय लोकतंत्र के लिए शुभ नहीं है।
#electioncommission #sir #democracy #votingrights #indiandemocracy #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
📅 दिनाँक - 24 सितंबर, 2026 का भ्रमण कार्यक्रम.......
🕛 दोपहर 12 बजे - भारतीय किसान यूनियन(क्रांति) द्वारा किसानों की मांग पूरी करो की मांग के तहत आयोजित "मुख्यमंत्री आवास घेराव" में प्रतिभाग
📍परेड ग्राउंड, देहरादून
🕜 दोपहर 1:30 बजे - दी न्यूज़ अड्डा द्वारा आयोजित "उत्तराखण्ड कॉन्क्लेव-2026" में प्रतिभाग
📍हयात सेंट्रिक होटल, देहरादून
🕒 दोपहर 3 बजे - कांग्रेस नेता स्व. श्री हीरा सिंह बिष्ट जी के आवास पर शोक संवेदना
📍 देहरादून
🪔 सायं 6:45 बजे - आदरणीय स्व. राजीव गाँधी जी की स्मृति में उनकी मूर्ति के सम्मुख "101 दीपों का प्रज्ज्वलन"
📍 राजीव गांधी कांप्लेक्स, डिस्पेंसरी रोड, देहरादून
🪔 सायं 7:15 बजे - राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी की प्रतिमा के सम्मुख उनकी स्मृति में "51 दीपों का प्रज्ज्वलन"
📍गाँधी पार्क, देहरादून
#harishrawat #uttarakhand #dehradun #congress #uttarakhandiyat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैं हर सप्ताह आपसे एक पुकार लगाऊंगा—उत्तराखंड बचाओ की।
सर्वप्रथम तो उत्तराखंड को माफिया तंत्र से बचाने की आवश्यकता है। आज हर क्षेत्र—शराब, जमीनों की बिक्री, यहां तक कि नौकरियों और ट्रांसफर का संचालन में भी माफियाज का दखल हो रहा है। इस दखल की कहानी मैं अगले हफ्ते इसी दिन, लगभग इसी समय में आपके सामने बिंदुवार रखूंगा।
मगर पहले मैं आपके मानस को टटोलना चाहता हूं, क्या आप इस छोटे राज्य—शांत, सौहार्दपूर्ण, 'अतिथि देवो भवो' आध्यात्म, संस्कृति और जैव विविधता की अद्भुत भूमि को वास्तविक अर्थों में बचाने के लिए उत्सुक हैं? क्योंकि आपका 2027 का निर्णय यह तय करेगा कि अब उत्तराखंड की नियति का संचालन माफियाज करेंगे या उत्तराखंड की जनता करेगी"।
#uttarakhandbachao #uttarakhand #uttarakhandiyat #harishrawat #janatakiawaaz #saveuttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩 ॐ मांडू सिद्धाय नमः 🙏
मांडू सिद्ध मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना की और बाबा का आशीर्वाद लिया।
समस्त प्रदेशवासियों के सुख-शांति, समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। 🙏🚩
जय बाबा मांडू सिद्ध! 🚩
📍 झांझरा, देहरादून
#21september
#mandusidd #dehradun #sanatan #blessings #uttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
It's shocking. Not strange. Two election commissioners objected on certain points of SIR, specially inclusion and deletion of voters. They were just overruled by Chief Election Commissioner. It shows the objective of the lawmakers has failed. The functioning of Election Commission is now totally compromised with the ruling clan. Sorry, this is very dismal phase of our democratic life.
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
It's shocking. Not strange. Two election commissioners objected on certain points of SIR, specially inclusion and deletion of voters. They were just overruled by Chief Election Commissioner. It shows the objective of the lawmakers has failed. The functioning of Election Commission is now totally compromised with the ruling clan. Sorry, this is very dismal phase of our democratic life.
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्री तिलकराज बेहड़ राज्य के एक वरिष्ठतम नेता हैं। अब उम्रदराज भी हैं, क्योंकि उम्रदराज व्यक्ति का आदर किया जाना चाहिए। वे एक वरिष्ठ विधायक व पूर्व मंत्री हैं। उनके साथ जिस तरीके की गुंडागर्दी की गई है, वो निंदनीय है।
इसके खिलाफ कांग्रेस को जबरदस्त आक्रोश व्यक्त करना चाहिए और मैं यशपाल आर्य जी, प्रीतम सिंह जी व गोदियाल जी से बातचीत करूँगा और विधायक दल की बैठक बुलाकर न केवल घटना की निंदा की जाए, बल्कि माननीय गवर्नर या मुख्यमंत्री जी के आवास के आगे विधायक और कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं सहित सब लोग वहाँ चलकर धरना दें, ताकि गुंडागर्दी करने वाले लोगों के खिलाफ यथोचित कार्रवाई हो सके।
#tilakrajbehar #uttarakhand #congress #kichha #democracy #election #justice #uttarakhandpolitics -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
क्या अब चुनाव गुंडागर्दी से जीते जाएंगे?
किच्छा में हारती हुई सत्तारूढ़ पार्टी ने गुंडागर्दी प्रारंभ कर दी है। स्ट्रांग रूम देखने गए कांग्रेस के प्रत्याशी और वहाँ के विधायक (कांग्रेस) श्री तिलकराज बेहड़ जी के साथ मारपीट की गई और ये मारपीट भी, पुलिस व पुलिस के अधिकारी उपस्थित में हुई है, उनके ऊपर हाथ छोड़ा जाता है। ये किस तरीके की गुंडागर्दी हो रही है और चुनाव आयोग को इसका संज्ञान लेना चाहिए।
यदि छोटे-छोटे स्थानों पर भी पंचायत, जिला पंचायत, नगर पंचायत के चुनावों में इस तरीके से परिणामों को प्रभावित करने की कोशिश होगी और गुंडागर्दी की जाएगी, तो ये लोकतंत्र के लिए स्वस्थ संकेत नहीं है और उत्तराखंड के लिए भी स्वस्थ संकेत नहीं है।
हम इसकी निंदा करते हैं और पार्टी जो भी एक्शन प्रोग्राम बनाएगी, तिलकराज बेहड़ जी जो भी एक्शन प्रोग्राम बनाएंगे, हम सब लोग उसके लिए संघर्ष करेंगे, लड़ेंगे।
#kichha #tilakrajbehar #uttarakhand #democracy #electioncommissionThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज देहरादून के घंटाघर स्थित उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बडोनी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान कांग्रेस के साथी भी उपस्थित रहे।
उत्तराखंड राज्य और उत्तराखंडियत के लिए उनके संघर्ष, विचार और योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
📍 घंटाघर, देहरादून
#harishrawat #indramanibadoni #uttarakhand #dehradun -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊ अपनों का प्यार, मेरी सबसे बड़ी ताकत। ❤️✊
बेलड़ा पहुँचने पर कांग्रेसजनों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय साथियों ने जिस आत्मीयता और स्नेह के साथ स्वागत किया, वह मेरे लिए सदैव स्मरणीय रहेगा।
इस दौरान स्थानीय लोगों ने बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी और भगवान शिरोमणि जी की प्रतिमाएँ भेंट कर अपना स्नेह और सम्मान प्रकट किया। यह आत्मीयता मेरे लिए भावुक और यादगार क्षण रही।
इस आत्मीय स्वागत और अपनत्व के लिए आप सभी का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद। आपका यह स्नेह, यह प्यार और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। ✊✊
📍 बेलड़ा, हरिद्वार | 20 सितंबर, 2026
#harishrawat #harishrawatji #haridwar #uttarakhand #congress #janseva -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“कार्यकर्ता मेरा संबल, संगठन मेरी शक्ति—इसी के साथ आगे बढ़ेगी कांग्रेस।” ✊
देहरादून आगमन पर आयोजित स्वागत समारोह में कांग्रेस कार्यकर्ता साथियों को संबोधित किया।
कार्यकर्ताओं का यह आत्मीय स्वागत, स्नेह और उत्साह सदैव ऊर्जा एवं संबल प्रदान करता है। आप सभी का हृदय से धन्यवाद एवं आभार। 🙏
📍 होटल हिम पैलेस, देहरादूनThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
बाबा साहब के विचार, विकास का आधार। 🇮🇳✊📚
आज देहरादून के घंटाघर स्थित भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस दौरान कांग्रेस के साथी भी उपस्थित रहे।
बाबा साहेब का संविधान, समानता और सामाजिक न्याय का संदेश सदैव हमारा मार्गदर्शन करता रहेगा।
📍 घंटाघर, देहरादून
#harishrawat #drbrambedkar #uttarakhand #dehradun -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩 ॐ मांडू सिद्धाय नमः। 🙏🚩
मांडू सिद्ध मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना की, बाबा का आशीर्वाद लिया एवं प्रसाद वितरण किया। इस दौरान माननीय विधायकगण, वरिष्ठ नेतागण एवं अन्य साथियों ने भी सिद्ध बाबा का आशीर्वाद लिया। 🙏🚩
बाबा मांडू सिद्ध से समस्त प्रदेशवासियों के सुख-शांति, समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।
जय बाबा मांडू सिद्ध! 🚩🙏
#21september
#sanatan #mandusiddh #dehradun #blessings -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"आज समाचार है कि आईएसबीटी में पहाड़ की अर्थात इस राज्य के लगभग नौ जिलों की सामाजिक, सांस्कृतिक पहचान को उकेरने में 27 करोड़ खर्च किए जाएंगे। अच्छी बात है। मगर इतना रुपया यदि वास्तव में पहाड़ के गांवों की कायाकल्प करने पर लगाया जाए, जो अब पलायन से खाली हो रहे हैं, तो फिर हमको पहाड़ के जीवन की झलक देखने के लिए आईएसबीटी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। पहाड़ों में ही जीवन, संस्कृतिमय जीवन, सांस्कृतिक जीवन, परिवेशीय जीवन, अपनी परंपराओं का जीवन, जीवांत रूप में दिखाई देगा।"
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩गंगा मैया की जय! 🙏🚩
हरिद्वार में माँ गंगा जी में दुग्ध अर्पित कर माँ का आशीर्वाद लिया।
माँ गंगा से देश व राज्य वासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। हर हर गंगे! 🌊🙏
📍 हरिद्वार / #20september
#haridwar #maaganga #harishrawatThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
दिनांक — 22 सितंबर, 2026 का भ्रमण कार्यक्रम.......
🕧 दोपहर 12:30 बजे
भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण
🕧 दोपहर 13:00 बजे
उत्तराखंड के गांधी स्व. इंद्रमणि बड़ौनी जी की मूर्ति पर माल्यार्पण
📍 घंटाघर, देहरादून
🕑 दोपहर 2:00 बजे से 3:00 बजे तक — आरक्षित
📍 पटेलनगर, देहरादून
#harishrawat #uttarakhand #dehradun #drbrambedkar #indramanibadoni -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैं परमपिता परमेश्वर को बहुत धन्यवाद देता हूं.........
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज चारों सिद्धों के दर्शन करने के बाद मेरे मन में भाव भी आया और कुछ हमारे साथियों की इच्छा भी थी कि मैं आज ही जो है देहरादून में घंटाघर पर बाबा साहब अंबेडकर की जो स्टैच्यू है, माल्यार्पण करूँ। सामाजिक न्याय के प्रणेता हैं, जिन्होंने आधुनिक भारत को एक क्षमता की सोच दी, सामाजिक न्याय की सोच दी तो निश्चय ही मैं कल 22 सितंबर को दोपहर 12:30 बजे, बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण करूँगा। आप साथियों से जो भी मेरे इस पोस्ट/ट्वीट के संपर्क में आ सकें, उनसे प्रार्थना है कि ज़रूर वहाँ पहुँचें और उसके बाद, आज उत्तराखंड के मूल्य और मान्यताएँ भी संकट में हैं, जिनके लिए राज्य खड़ा किया गया, जिसके लिए राज्य बनाया गया, उसकी बुनियाद पर हमला हो रहा है, तो ऐसे समय में हमको राज्य आंदोलन के जो अमर गीत हैं, स्व. इन्द्रमणि बडोनी जी बहुत याद आते और मैं कल उनकी मूर्ति पर भी दोपहर 1:00 बजे के आस-पास माल्यार्पण करूंगा।
#tourprogramme #harishrawat #uttarakhand #bhimraoambedkar #indramanibadoni #socialjustice #uttarakhandmovement #samajiknyay -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"कुछ लोग वक्त देखकर हट जाते हैं और कुछ लोग होते हैं जो तूफ़ां में भी मस्तूल थामे खड़े रहते हैं।
मैं बहुत आभारी हूँ सम्मानित विधायक गणों का—श्री फुरकान अहमद जी, श्रीमती ममता राकेश जी, रवि बहादुर जी, हरीश धामी जी, खुशाल सिंह अधिकारी जी, आदेश चौहान जी का, जो लोग कल अपनी चुनावी तैयारियों के दूसरे चरण के काम में लगे हुए हैं, वो लोग अपना काम छोड़ करके आए, आज मनोज तिवारी भी आए है,श्री गोविंद सिंह कुंजवाल जी, श्री मंत्री प्रसाद नैथानी जी, श्री प्रदीप टम्टा जी, श्री हिमेश खर्कवाल जी, सभी वरिष्ठ नेतागण भी कल धन्यवाद और बदलाव यात्रा के दौरान मेरा हौसला बढ़ाने के लिए मेरे साथ खड़े होते रहे हैं। कई हमारे विधानसभा के 2022 के प्रत्याशीगण और कई एस्पायरिंग प्रत्याशी गण एवं कार्यकर्ता साथी यात्रा भर जुड़े रहे। मैं उनको भी धन्यवाद देता हूँ।
मैं भारतीय जनता पार्टी के फ्रंट पेजों के संचालकों को भी धन्यवाद देता हूँ, जो कई दिनों से मेरी मज़म्मत करने में लगे हुए हैं। मैं उनके दोनों प्रकार के प्रवक्ताओं को भी धन्यवाद देता हूँ। कुछ थके-थके से, बुझे-बुझे से हैं। मंत्री पद उनके लिए वर्षों से खट्टा अंगूर सिद्ध हो रहा है और कुछ चीख रहे प्रवक्ताओं को, जिन्होंने भी मुझको लेकर ख़ूब छींटाकशी की। कुछ उन छुपे रुस्तमों को भी धन्यवाद देता हूँ, जो मेरी पोस्टों को देखते रहते हैं और उन पोस्टों में कहीं भी कुछ छिद्र होने लायक दिखाई देता है, तो वह उस छिद्र में अपनी उंगली डालते हैं, उस प्रयास में वह अपनी ही उंगली व शरीर को ज़ख़्मी कर रहे हैं।
#harishrawat #uttarakhand #thankyoujourney #badlavyatra #congress #dehradun -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
रामपुर तिराहे से शहीद स्थल देहरादून तक—जनता का स्नेह, कार्यकर्ताओं का साथ और उत्तराखंड के लिए संकल्प।
कारवाँ चल पड़ा है… जनस्नेह के साथ, उत्तराखंड के संकल्प के साथ। 🚩✊
उत्तराखंडियत के झंडे को उठाने के लिए आपका स्नेह और साथ मेरे शक्ति और संबल है। ❤️🙏This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Press Trust of India
@PTI_News
VIDEO | Dehradun: Former Uttarakhand CM Harish Rawat reaches Dehradun and receives a warm welcome from Congress workers. He says, "Yes, I had been caught in a serious illness. I have now recovered and returned. In my recovery from the illness, I received the goodwill, blessings and prayers of all the brothers and sisters here, as well as the blessings of this land, the local deities... I have also received the blessings of the people. So, I have come out today as part of a thanksgiving journey. I will visit all four Siddh Peeths tomorrow to express my gratitude, and after that, I will travel to other places to thank people as well."
(Full video available on PTI Videos - ptivideos.com)This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
रामपुर तिराहा से देहरादून शहीद स्थल तक सम्मानित जनता-जनार्दन एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा मिले अपार प्यार, स्नेह और समर्थन के लिए हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत आभार एवं धन्यवाद। 🙏
आपका प्यार और विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी शक्ति है। ✊ -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩ॐ कालू सिद्धाय नमः। 🙏🚩
कालू सिद्ध बाबा की जय🚩
माननीय विधायकगणों, वरिष्ठ नेतागणों एवं साथियों के साथ आज कालू सिद्ध मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। 🙏
जय बाबा कालू सिद्ध! 🚩🙏
📍 भानियावाला, देहरादून
#sanatan #babakalusiddh #dehradun #blessingsThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩ॐ कालू सिद्धाय नमः। 🙏🚩
माननीय विधायकगणों, वरिष्ठ नेतागणों एवं साथियों के साथ आज कालू सिद्ध मंदिर पहुँचकर पूजा-अर्चना की और आशीर्वाद लिया। 🙏
बाबा कालू सिद्ध से सभी प्रदेशवासियों के सुख-शांति, समृद्धि एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। 🙏🚩
जय बाबा कालू सिद्ध! 🚩🙏
📍 भानियावाला, देहरादून
#sanatan #babakalusiddh #dehradun #blessings -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#pti, #ani और #ians के साथ खास बातचीत.........
📍 हरिद्वारThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“अपनों का प्यार, मेरी सबसे बड़ी ताकत। ❤️✊
अब्दुल कलाम चौक पर पहुँचने पर कांग्रेसजनों, कार्यकर्ताओं और स्थानीय साथियों ने गर्मजोशी के साथ स्वागत किया, इस आत्मीय स्वागत के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद। आप सभी का यह स्नेह, यह प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। ❤️
📍 अब्दुल कलाम चौक, जिला हरिद्वार -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
दिनाँक — #21september2026 का भ्रमण कार्यक्रम 👇
🕛 दोपहर 12 बजे — कालू सिद्ध मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना
📍 भानियावाला, देहरादून
🕜 दोपहर 1:30 बजे — लक्ष्मण सिद्ध मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना
📍 हर्रावाला, देहरादून
🕞 दोपहर 3:30 बजे — माणक सिद्ध मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना
📍 बड़ोवाला, देहरादून
🕔 सायं 5 बजे — मांडू सिद्ध मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना
📍 झाझरा, देहरादून
#harishrawat #uttarakhand #dehradun #siddhmandir #devbhoomi #tourprogramme -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥 आपका जोश, आपका विश्वास—बदलाव की नई शुरुआत! ✊
#मंगलौर में देवतुल्य कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया भव्य स्वागत दिल को छू गया। ❤️🙏
आप सभी के इस अपार स्नेह, प्यार और आशीर्वाद के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद। 🙏
आपका यह जोश बता रहा है कि राज्य में बदलाव तय है। ✊🔥
#harishrawat #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कल मार्ग भर अद्भुत प्यार और उत्साहवर्धन का जन-समुद्र दिखाई दिया। राज्य के हर कोने से, दूर-दूर से लोग मेरी धन्यवाद यात्रा में—और जो धन्यवाद कम, बदलाव का संकेत देती यात्रा भी है—उसमें सम्मिलित हुए। माननीय विधायकगण भी सम्मिलित हुए, हरिद्वार, अल्मोड़ा व उधमसिंहनगर से पूर्व विधायक गण आए, मंत्री गण आए, पार्टी के पूर्व व वर्तमान पदाधिकारी गण आए और सबसे बढ़कर हमारे कार्यकर्ता दोस्त आए।
बल्कि उत्साह का आलम यह था कि जब मैंने शहीद स्मारक पर मीडिया के दोस्तों से बात करते हुए कहा कि बदलाव समय की आवश्यकता है, तो मेरे एक सोशल #मीडिया_हैंडलर ने कुछ ऐसा अटपटा लिख दिया—क्योंकि भीड़-भाड़ में मैं ज्यादा देख नहीं सका—लेकिन जिसे कुछ समय बाद ही हमें संशोधित करना पड़ा।
मैं क्षमा प्रार्थी हूँ, उस अंतराल में जिस किसी को वह शब्द पढ़ने को मिले और उन सबको दुःख पहुँचा।
हमारे मीडिया के दोस्तों के पास भी कभी कुछ मुद्दों की कमी रहती है और फिर मीडिया के दोस्तों के विषय में तो यह कहा जा सकता है कि उनके किसी ऐसे कृत्य को जिसको बाहर नहीं दिखाया जाना चाहिए और जिससे सामाजिक अपयश मिलता हो और यदि उससे न्यूज़ बनती है तो वह न्यूज़ बनाने में चूकते नहीं हैं। मेरे मामले में भी दो-एक मेरे घनिष्ठ मीडिया कर्मियों ने उस समय के अंतराल में जो कुछ डाला उसको तो डाल दिया, जो हमने संशोधित डाला उसको नहीं डाला। खैर, कोई शिकायत नहीं। प्यार का जो मंजर रामपुर तिराहे से देखने को मिला, वह शाम रात जब मैं 8:30 बजे अपने आवास पर पहुँचा, तो उस समय तक वह मंजर जारी रहा।
आप सबके प्यार-स्नेह के लिए मैं हृदय से सबका आभार व्यक्त करता हूँ। आपका स्नेह ही मेरी पूँजी है।
#harishrawat #dhanyawadyatra #uttarakhand #jansamarthan #badlav #uttarakhandiyat #jansampark #harada -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
माँ मणिमाई के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। 🙏
माँ मणिमाई से समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, शांति और मंगल की कामना की।
जय माता दी! 🙏🚩
📍 माँ मणिमाई मंदिर, लच्छीवाला
#manimaimandir #matarani #harishrawat #uttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥 जोश भी है, जुनून भी है—कार्यकर्ताओं की गूंज भी है! ✊
❤️ रूड़की में आत्मीय स्वागत और प्यार के लिए आप सभी का दिल से आभार। 🙏
📍 रूड़की, जिला हरिद्वार
#harishrawat #roorkee #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥 जोश भी है, जुनून भी है—कार्यकर्ताओं की गूंज भी है! ✊
❤️ आत्मीय स्वागत व प्यार के लिए आप सभी का दिल से हार्दिक धन्यवाद ✊
📍 मंगलौर विधानसभा
#harishrawat #mangalore #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जनता का प्यार, सबसे बड़ी पूंजी! ✊
देहरादून की सड़कों पर आज जो अपार स्नेह, जोशीला स्वागत और आशीर्वाद आप सभी ने दिया, उससे मन अभिभूत है।
पिछले 60 वर्षों में मैंने यही प्यार कमाया है और यही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है। आप सभी का दिल की गहराइयों से धन्यवाद!
📍 देहरादून
#dehradun #harishrawat #uttarakhand #thankyoudehradunThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
ANI
@ANI
#watch | Haridwar, Uttarakhand | On resigning from all party posts, Congress leader Harish Rawat says, "Whatever the Congress party plans, that is what Harish Rawat is also planning. Harish Rawat will march behind Congress, carrying the party flag as a dedicated worker... The BJP has orchestrated a web of deceit and hypocrisy. I want the Congress party to gain the strength to combat that hypocrisy. To foster that, I submitted my resignation."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज हरिद्वार में माँ गंगा के स्वामी विवेकानंद जी पार्क के घाट में दुग्ध अर्पित कर माँ गंगा का आशीर्वाद लिया। माँ गंगा से समस्त प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। 🙏🌊
इस दौरान हरिद्वार पहुँचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और साथियों द्वारा जो आत्मीय स्वागत मिला, उसके लिए आप सबका हृदय से धन्यवाद।
✊आपका यह स्नेह और प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। ❤️✊
हर-हर गंगे! 🙏🚩
गंगा मैया की जय! 🌊
📍 हरिद्वार
#haridwar #maaganga #harishrawat #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
रामपुर तिराहा से हरिद्वार होते हुए देहरादून की ओर बढ़ते कदम, रास्ते में मिले अपनों के स्नेह और आत्मीय स्वागत की ये झलकियाँ। ❤️
अपनों के बीच लौटने का सफर... जारी है। ✊
📍 रामपुर तिराहा • नारसन • मंगलौर • रूड़की • हरिद्वारThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊ आपका प्यार ही मेरी ताकत है, आपका विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।
🔥 पिछले 60 वर्षों में मैंने यही प्यार कमाया है। इस अपार स्नेह के लिए हृदय से आभार! 🙏This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#ani से Exclusive बातचीत......
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अपनों का प्यार और स्नेह ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। ❤️✊
नारसन में मिले आत्मीय स्वागत के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद।
📍 नारसन, हरिद्वार
#harishrawat #narsan #uttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“अपनों का प्यार, मेरी सबसे बड़ी ताकत। ❤️✊
नारसन बॉर्डर पर पहुँचने पर देवतुल्य कार्यकर्ताओं और स्थानीय साथियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए हृदय की गहराइयों से धन्यवाद। आप सभी का यह स्नेह, यह प्यार ही मेरी सबसे बड़ी ताकत है। ❤️
📍 नारसन, हरिद्वार
#harishrawat #narsan #uttarakhand” -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
शहीदों का सम्मान, उत्तराखंड का स्वाभिमान। 🙏
रामपुर शहीद स्मारक, रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर में उत्तराखंड राज्य आंदोलन के अमर शहीदों के चरणों में श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया।
इन शहीदों के बलिदान को हम कभी भुला नहीं सकते। उनके सपनों का उत्तराखंड बनाना ही हमारी सच्ची श्रद्धांजलि है। यह पावन स्थल हमें उस संघर्ष, त्याग और बलिदान की याद दिलाता है, जिसके कारण उत्तराखंड राज्य का सपना साकार हुआ। शहीदों की स्मृति और उनके सपनों को जीवांत रखना हम सभी का दायित्व है।
📍 रामपुर शहीद स्मारक, रामपुर तिराहा, मुजफ्फरनगर
#uttarakhandandolan #shaheedkonaman #harishrawat -
Harish Rawat reposted
ANI
@ANI
#watch | Delhi: On Rahul Gandhi's 'Chhatron Ki Goonj' program, Uttarakhand's former CM and Congress leader Harish Rawat says, "In politics, when you hold a position, you have to accept such things as a natural part of the process. The BJP’s attitude—where they act as if not even a fly should be allowed to land on them—is not democratic; in a democracy, one must understand that such things are simply part of the game."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्रीमती रेणुका जी हमेशा मेरी प्रेरणा रही हैं, उनका और मेरे परिवार का स्नेह मेरे लिए सदैव संबल रहा है। ❤️
मैं उत्तराखंड के लिए प्रस्थान कर चुका हूँ। देवभूमि की धरती और अपने लोगों के बीच जल्द पहुँचूँगा। 🏔️🙏
#harishrawat #uttarakhand #devbhoomiThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
दिनांक — 20 सितंबर, 2026 का 🗓️ भ्रमण कार्यक्रम........
⏰ प्रातः 11:30 बजे — शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित
📍 शहीद स्मारक, रामपुर तिराहा
⏰ दोपहर 12:30 बजे — नारसन बॉर्डर
⏰ दोपहर 1:30 बजे — मंगलौर
⏰ दोपहर 2:15 बजे — रुड़की
⏰ दोपहर 2:45 बजे — बेलड़ा
⏰ दोपहर 3:15 बजे — माँ गंगा जी को दूध अर्पित कर माँ का आशीर्वाद लूँगा
📍 हरिद्वार
⏰ सायं 4:00 बजे — माजरी ग्रांट चौक
📍 डोईवाला
⏰ सायं 4:25 बजे — माँ मणिमाई का आशीर्वाद एवं प्रसाद वितरण
📍 मणिमाई मंदिर, लच्छीवाला
⏰ सायं 4:45 बजे — हिम पैलेस, नेहरू कॉलोनी, देहरादून
⏰ सायं 5:10 बजे — शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करूँगा
📍 शहीद स्मारक, कचहरी, देहरादून
#tourprogramme #uttarakhand #dehradun #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥 हौसला कायम है, सफर जारी है। ✊
💪 खुद को तैयार कर रहा हूँ, अपनों से मिलने के लिए। ✊
दोस्तों, कल आप सबसे नारसन, मंगलौर, रुड़की, हरिद्वार और देहरादून में मिलने के लिए अपने को तैयार कर रहा हूँ। पार्क में सैर करके, ताकि आपके सामने एक प्रसन्नचित्त मुद्रा में आपसे साक्षात्कार कर सकूँ, तो कल नारसन में दोपहर 12:15 बजे मिलेंगे,..... धन्यवाद। 🙏
#harishrawat #uttarakhand #uttarakhandiyat #jansampark #harishrawatfansThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Rahul Gandhi
@RahulGandhi
LIVE: Chhatron Ki Goonj | Indore, Madhya Pradesh x.com/i/broadcasts/1AGRnZMNjAaGl
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊ कर्तव्य की पुकार पर, स्वाभिमान के साथ उत्तराखंड की ओर। 🚩 🚩
कर्तव्य के पुकार कभी जिंदगी से अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है और यदि कर्तव्य के साथ स्वाभिमान भी जुड़ जाए, तो फिर जिंदगी को हथेली में रखकर चलना पड़ता है और इसलिए कल मैं उत्तराखंड की तरफ प्रस्थान कर रहा हूँ।
मेरी सार्वजनिक की 60 साल की पूंजी को दागदार बनाया गया है। रूग्णता के कारण घर बैठा हुआ था, लेकिन लोगों को वहाँ भी चैन नहीं आया। इसलिए कल मैं पहले शहीद स्थल पर जाऊँगा, जिस शहीद स्थल ने हमको राज्य का सपना दिखाया और उस सपने को साकार किया। शहीदों से आज्ञा लूंगा व उन्हें प्रणाम करूँगा और उसके बाद अपने लोगों के बीच में, अपने हरिद्वार व देहरादून के लोगों के बीच में पहुँचूँगा और शक्ति व सामर्थ्य रही तो फिर इस सिलसिले को और आगे बढ़ाऊँगा। कुमाऊं के आंचल तक भी लेकर के जाऊँगा।
#harishrawat #uttarakhand #swabhiman #kartavya #uttarakhandiyat #congressThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आप सभी को माँ नंदा-सुनंदा की उपासना के पावन पर्व नंदाष्टमी की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏🌺
माँ नंदा-सुनंदा का आशीर्वाद सभी पर बना रहे और उत्तराखंड में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।
#nandashtami #nandasunanda #uttarakhand #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड से दो समाचार—
पहला, बच्चों के मिड-डे मील से अंडा गायब!
दूसरा बड़ा धमाकेदार समाचार कि पूर्व मुख्यमंत्रियों के सरकारी आवासों के बकाया किराये माफ!
यही है करनी और कथनी का अंतर...?
मैं अपनी सफाई दे दूं, इस किराए माफी में मैं नहीं हूं। मैं प्रतिमाह अपने मकान किराया अदा करता हूं। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मेरे एक युवा साथी ने मेरा यह चित्र एक अलग और रचनात्मक अंदाज़ में बनाकर मुझे भेजा। क्योंकि इसमें मैं भी करीब-करीब Gen-G की तरह दिख रहा हूँ। 😊
मुझे उनका यह प्रयास और भाव अच्छा लगा, इसलिए यह चित्र आप सभी के साथ साझा कर रहा हूँ। ❤️🙏 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
दिनांक — 20 सितंबर, 2026 का भ्रमण कार्यक्रम........
⏰ प्रातः 11:30 बजे — शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित
📍 शहीद स्मारक, रामपुर तिराहा
⏰ दोपहर 12:30 बजे — नारसन बॉर्डर
⏰ दोपहर 1:30 बजे — मंगलौर
⏰ दोपहर 2:15 बजे — रुड़की
⏰ दोपहर 3:15 बजे — माँ गंगा जी को दूध अर्पित कर माँ का आशीर्वाद लूंगा
📍 हरिद्वार
⏰ सायं 4:15 बजे — माँ मणिमाई का आशीर्वाद एवं प्रसाद वितरण
📍 मणिमाई मंदिर, लच्छीवाला
⏰ सायं 5:00 बजे — शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित करूंगा
📍 शहीद स्मारक, कचहरी, देहरादून
#tourprogramme #tourschedule #travelschedule #visitprogram #programschedule #uttarakhand #harishrawat #dehradun #haridwar #shaheedsmriti #jaihind
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“माँ की सौगंध… सच के लिए आख़िरी दम तक संघर्ष करूंगा।
“कलंक का जवाब—सच और संघर्ष से। 🙏🔥”
#माँ मैं आपकी सौगंध खाता हूं, आपके दूध की सौगंध खाता हूँ। मैंने कभी किसी को नौकरी देने के बदले एक पैसा लेना तो छोड़िए मैंने उससे कभी चाय और पानी तक नहीं पिया।
मेरी तीन माताएँ हैं, जगत जननी, देवी भवानी (मां दुर्गा), जिसकी मैं नित्य प्रतिदिन पूजा करता हूँ और वह धरती माँ है, जिसने मुझे पैदा किया है उत्तराखंड और माँ आज मुझे बदनाम करने का षड्यंत्र हो रहा है। उम्र के इस पड़ाव में मुझ पर कलंक लगाने का प्रयास हो रहा है, जिस तरीके से कुछ पोस्टों में, कुछ अखबारों के जरिये मुहिम चला करके....... मां मैं आपकी व आपके दूध की सौगंध खाता हूँ, मैंने कभी किसी को नौकरी देने के बदले एक पैसा लेना तो छोड़िए मैंने उससे कभी चाय और पानी तक नहीं पिया, जिसको दिया होगा, मैंने दिया होगा माँ। मैंने कभी नौकरी के बदले किसी से कुछ लिया नहीं। लेकिन आज ये कलंक का टीका मुझ पर लगाने का दुस्साहस किया जा रहा है और नियोजित तरीके से किया जा रहा है ...........................!! पहले भी 2017 और 2022 में मेरे खिलाफ झूठ गढ़े गए, कहीं उसके कोई साक्ष्य नहीं है मां। मैं इस कलंक के साथ मरना नहीं चाहता मां।
मैंने मां जगदंबा से प्रार्थना की है कि जब तक मैं इस कलंक को न धो दूं, तब तक मेरी जिंदगी की डोर व मेरी सांसों को आगे बढ़ाते रहना। मैं संघर्ष करूंगा।
मां यही नहीं, मैंने कभी किसी को राजनीतिक पद देने के बदले भी पैसा नहीं लिया। मैंने हजारों-हजार लोगों की सिफारिश की हैं, कामधंधों आदि दूसरे चीजों के लिए, मैंने उनसे भी कभी सौदा नहीं किया। लोग मदद जरूर करते हैं मेरी, आज भी मेरी मदद कर रहे हैं। मेरे घर का तो छोड़िए, जिसने छाया की तरीके से मेरे साथ इतने साल सेवा करने का काम किया चंदन, आज उसकी जिंदगी भर की कमाई को सीज्ड कर दिया गया है। उसने अपने बच्चे पढ़ाने हैं, कहां से अपने बच्चों की आजीविका का पालन करेगा, उसकी अलग चिंता हो रही है। मेरे पास भी इतने साधन नहीं हैं कि मैं अपने घर का खर्चा उठा सकूं।
मां मैं फिर आपकी सौगंध खाकर कह रहा हूं कि किसी चीज के बदले पैसा लिया हो, माँ श्राप देकर के कहना कि हरीश तूने मेरे दूध को लज्जित करने का काम किया... मैंने हर काम को आपको साक्षी बनाकर के किया है, आपके आदेश से किया है और अब शरीर आज्ञा दे न दे, स्वास्थ्य आज्ञा दे न दे, मगर मुझे अपनी सफाई के लिए, अपनी बात कहने के लिए लोगों के बीच में जाना ही पड़ता है माँ।
माँ, मेरी रक्षा करना। मेरी रक्षा करना। मेरी रक्षा करना, माँ। मेरी रक्षा करना।
#harishrawat #uttarakhand #uttarakhandiyat #satykiladai #sangharshThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
~~~नंदा राजजात यात्रा (पार्ट-2)~~~
नंदा राजजात एक वृहद यात्रा के रूप में उत्तराखंड की जीवांत सांस्कृतिक, आध्यात्मिक, लोक मान्यताओं की विरासत है। यात्रा को यदि हम केवल धार्मिक रूप में देखेंगे, तो हम इसके व्यापक सांस्कृतिक महत्व को अनदेखा करेंगे। उत्तराखंड के आध्यात्मिक गौरव के इतिहास के साथ यह यात्रा हमारी गौरवशाली संस्कृति से भी साक्षात्कार करवाती है। यह यात्रा गढ़वाल और कुमाऊं की साझी संस्कृति है। इसका संचालन केवल राजजात समिति या सरकारी महकमा नहीं करता है, कुमाऊं और गढ़वाल की सांस्कृतिक विरासत के साथ जुड़े हुए लोग और उनकी भावनाएँ करती हैं। सबसे बड़ी बात यह है कि इसमें हमारे गाँवों की सामूहिक भागीदारी रहती है। प्रत्येक गाँव, प्रत्येक नर-नारी आगे बढ़कर इस राजजात का हिस्सा बनते हैं और उसमें अपनी भागीदारी को ऊर्जापूर्वक निभाते हैं। इससे हिमालय के प्रति हमारी श्रद्धा प्रत्यक्ष दिखाई देती है। नंदा देवी, नंदा घूंट से लेकर कैलाश तक हिमालय के इस दुर्गमतम भूभाग के प्रति हमारी भावनाओं का उच्चतम स्वरूप यह यात्रा है। लोगों ने शिव के साथ अपना रिश्ता बनाया है, वहां हृदय की श्रद्धा प्रकट होती है। इस यात्रा के साथ हमारे लोक देवताओं का भी जुड़ाव है। मार्ग में अलग-अलग देव मंदिरों से डोलियाँ आती हैं, ये डोलियाँ राजजात के साथ हमारे लोक देवताओं को जोड़ती हैं और वह परंपरा कब से चली आ रही है, यह देखने के लिए इतिहास के पन्नों में बड़े गहरे जाकर के खोजना पड़ेगा। यह यात्रा हमारे लोकगीतों के सतत् विकास का ज्वलंत प्रमाण है।
नंदा राजजात को लेकर मां नंदा की जागर लगाई जाती है। श्रीमती बसंती बिष्ट जी को इसी जागर की परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए और नंदा की स्मृतियों को गाँव-गाँव तक, जन-जन तक पहुँचाने के लिए पद्मश्री से विभूषित किया गया है। जागर में, कैसे एक बेटी जब मायके से ससुराल की तरफ जाती है, उसकी विदाई का एक भावनात्मक संसार है, वह इस यात्रा में उभर करके सामने आता है। आज बेटियाँ 'हैलो-हाय' कहते आती हैं, 'हैलो-हाय' कहते चली जाती हैं। हमने अपने बड़े-बड़े होने तक भी देखा कि गाँव की बेटियाँ मायके से जब ससुराल को जाती थीं तो लगभग सारा गाँव उनको छोड़ने के लिए जाता था, बेटी को विदा करता था। विवाह के बाद बेटी एक माँ-बाप की बेटी नहीं रह जाती थी, एक परिवार की बेटी नहीं रह जाती थी, सारे गाँव की बेटी बन जाती थी। यही प्रतीकात्मकता हमारी शक्ति, हमारी संस्कृति है और नारी सम्मान का उच्चतम् भावनात्मक स्वरूप है।
नौटी से होमकुंड तक और रूपकुंड की कठिन ऊँचाइयों को पार करते हुए जब चौसिंग्या खाडू (भेड़) यात्रियों का मार्गदर्शन करते हुए लेकर के चलता है। यात्रा मार्ग के गांव यहां तक कि अड़ोस-पड़ोस के गांव भी डोली व खाड़ू को आंसुओं के साथ विदा करते हैं। विदाई का यह दृश्य होमकुंड में अपने उच्चतम् स्वरूप में परिलक्षित होता है। पूजा विधि-विधान के बाद जब अकेला खाडू हिमालय की ओर जाता है। हमारी भावपूर्ण संस्कृति का सबसे मार्मिक पहलू उस समय दिग्दर्शित होता है, खाड़ू जब बिना पीछे देख सीधे हिमालय की ओर बढ़ता है। देखने वाले का कलेजा हाथ के हाथ में आ जाता है। हमारे लिए नंदा देवी राजजात एक लोक आस्था, संस्कृति, प्रकृति, सामूहिकता को जीवित रखने की परंपरा है, हमारी शक्ति का स्रोत है।
हमने जब इस यात्रा को प्रारंभ करने का निश्चय लिया, तो मैंने सबसे पहले स्थानीय विधायक डॉ. अनसूया प्रसाद मैखुरी जी को बुलाया। उन्होंने मुझे पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। मैंने उसे क्षेत्र के अपने सहयोगियों डॉ. जीतराम, श्री बृजेंद्र सिंह रावत, श्री सुशील रावत, श्री देवी दत्त कुनियाल, भुवन नौटियाल, कमल सिंह रावत, संजय रावत, पृथ्वी सिंह थोकदार, इंद्र सिंह राणा, यशवंत सिंह बडियारी, विनोद रावत, लखन सिंह, गोविंद सिंह पांगती, जयकृत सिंह विनवाल, हरपाल सिंह नेगी, महावीर सिंह आदि को परामर्श के लिए बुलाया। इनसे दो राउंड के गहरे विमर्श के बाद मैं इस निश्चय पर पहुंचा कि हमें बेधड़क यात्रा को संचालित करना चाहिए।
यात्रा मार्ग में अनेकानेक दुघर्ष कठिनाइयाँ भी आईं। सबसे बड़ी कठिनाई यह थी कि यात्रा के दौरान लगातार मूसलाधार बारिश हो रही थी। मां नंदा का प्रतप था कि उस मूसलाधार बारिश में पचास-पचास, साठ-साठ हज़ार लोग निरंतर चल रहे हैं, मगर किसी को खरोंच तक भी नहीं आई। डॉक्टर्स थे, दवाई का इंतज़ाम था, लेकिन कोई गंभीर रूप से रुग्ण नहीं हुआ। मार्ग टूटे, मगर विभागों ने तत्परता के साथ मरम्मत करके उनको कामचलाऊ बनाने का काम किया। यात्रा मार्ग में कहीं रुकी नहीं। सच मानिए, तो नंदा राजजात के आयोजन ने ही मुझको वह आत्मशक्ति दी जिसके बल पर मुझे विश्वास हुआ कि हमने जो चारधाम यात्रा प्रारंभ की है, वह सफल होगी।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
इस राजजात ने मेरे मन में यह भी विश्वास जगा दिया कि उत्तराखंड के भाई-बहन यदि उनको ठीक से सहयोग मिल जाए, तो कोई भी चुनौती उनके लिए चुनौती नहीं है और वह हर चुनौती को उपलब्धि में बदल सकते हैं। नंदा राजजात को भी चमोली के भाई-बहनों ने उत्तराखंड की एक शानदार उपलब्धि के रूप में बदला है इस हेतु क्षेत्र के लोग धन्यवाद वह बधाई के पात्र हैं।
नौटी से ओमकुंड शब्द ३ हैं। मगर भौतिक दूरी 280 किलोमीटर जिसमें से 207 किलोमीटर पैदल मार्ग 2013 की आपदा के परिणामस्वरूप पूर्णतः खंडित व अव्यवस्थित हो चुके मार्ग का पुनर्निर्माण तथा 20 पड़ावों की व्यवस्था को खड़ा करना एक भगीरथ कार्य था। हमारी टीम ने रात-दिन काम किया। मार्ग सुचारू किए तथा सुव्यवस्थित पड़ाव बनाए गए। संबंधित विभागों ने भी रात-दिन काम किया, जिसके फलस्वरूप भारी वर्षा के बावजूद यात्रा सुचारु रूप से संचालित हुई। उस समय चमोली में जिलाधिकारी श्री एस.ए. मुरुगेशन तथा पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार मीणा थे। कमिश्नर श्री चंद्र सिंह नपच्याल के साथ एक सुगठित टीम ने पुलिस, वन विभाग, राजस्व एवं एसडीआरएफ के सक्रिय सहयोग से कहीं भी व्यवस्थाओं को गड़बड़ाने नहीं दिया। पीडब्ल्यूडी, जल निगम, जल संस्थान, विद्युत वितरण, स्वास्थ्य एवं राजस्व विभाग ने उल्लेखनीय कार्य किया। एक समर्पित प्रशासनिक व्यवस्था हमेशा उच्च परिणाम देती है। मैंने कांवड़, चारधाम यात्रा, नंदा राजजात व अर्द्धकुंभ के संचालन से यह सबक सीखा। यात्रा के हक-हकूकधारियों, प्रमुख कंसुवा के कुँवर जाति के ठाकुर व नौटी गाँव के नौटियाल ब्राह्मण, जिन्हें कुलगुरु का दर्जा प्राप्त है, इनके साथ कुरुड़ सिद्धपीठ के पुजारी गौड़ ब्राह्मण, चौदह सयाने व बारह ठोगी ब्राह्मण श्री यंत्र की पूजा-अर्चना व खाड़ू के श्रृंगार के साथ पूजा व्यवस्था और डोलियों के क्रम का निर्धारण करते हैं। हमने यात्रा के संचालन में आईटीबीपी का भी सक्रिय सहयोग लिया। हमें विशेष चिंता ज्यूणगली (एक स्थानीय भाषा का शब्द जिसका शब्दार्थ ‘मौत की गली’ है) शिला समुद्र, पातर नचौनी, मगुवाबाद होमकुंड जी 14,600 फीट की ऊंचाई पर है। वहाँ पहुँच रहे यात्रियों व पुजारियों सहित खाड़ू की सुरक्षा की चिंता थी। हमने इन क्षेत्रों में आईटीबीपी सहित एसडीआरएफ के साथ उनकी मेडिकल टीम को भी वहाँ रखा। यात्रा भर मेडिकल इमरजेंसी की स्थिति के लिए एक हेलीकॉप्टर गोपेश्वर में तैनात रखा।
यात्रा की आबादी वाले अंतिम गाँव वाण में वहाँ से आगे जाने वाले लोगों का बायोमेट्रिक पंजीकरण व मेडिकल स्क्रीनिंग अनिवार्य की गई। यह तत्व उत्तराखंड की किसी भी यात्रा में पहली बार इंट्रोड्यूस किया गया। हमने अद्भुत चौसिंगिया खाड़ू, जिसके चार सींग होते हैं और जन्म के समय त्रिशूल आदि के चिह्न होने की मान्यता है, के जन्मस्थल नंदा क्षेत्र के आस-पास की सुरक्षा के लिए कदम उठाए। खाड़ू की जीपीएस टैगिंग की गई और सुरक्षा व स्वास्थ्य के दृष्टिकोण से लगातार सैटेलाइट ट्रैकिंग की गई। यह खाड़ू व्यवहार में भी अद्भुत है। यात्रा भर रात को अपने पर लदी पोटली व पुजारियों के पास सोता है। यहाँ तक की होमकुंड में विदाई के बाद नंदा की पोटली पीठ पर लादे हुए, बिना दाएँ-बाएँ देखे, नंदा पर्वत-कैलाश की ओर प्रस्थान करता है। यात्रा मार्ग में बारहवाँ पड़ाव वाण गाँव में लाटू देवता का मंदिर है। लाटू मां नंदा के धर्म भाई हैं। कहा जाता है कि मंदिर में अति तेजस्वी मणिधारी नागराज विद्यमान हैं। इसलिए पुजारी का भी मुँह ढका रहता है। यात्रा मार्ग में एक ओर रहस्यमयी स्थान रूपकुंड है, जहाँ कन्नौज के राजपरिवार, सेना आदि के डूबकर मरने की पौराणिक कथा जुड़ी है। उनके कंकाल आज भी दिखाई देते हैं। यह क्षेत्र पर्यावरण की दृष्टि से अत्यधिक संवेदनशील है। हमने एशिया के सबसे बड़े, 13 हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित बेदनी बुग्याल का कूड़ा यहाँ न फैले, बल्कि समस्त मार्ग को ग्रीन टास्क फोर्स से सेवित किया, ताकि प्लास्टिक का कूड़ा यहाँ न फैले। इसको ध्यान में रखकर हमने अग्रिम पड़ावों में टेंट, बिस्तर, दरी व भोजन-पानी की व्यवस्था प्रशासन से निःशुल्क करवाई। बेदनी बुग्याल में जब यात्रियों की संख्या बहुत बढ़ गई, तो डीएसओ, डीएम व एसपी ने स्वयं दरी, टेंट व भोजन पहुँचाया। मां नंदा की छतोली, जिसे जाख जाती के कारीगर बनाते हैं, उसको बनाने तक उन्हें शुद्ध एक वक्त का भोजन करना होता है। हमारी सरकार ने उन्हें भी आर्थिक मदद दी। हमने मुख्यमंत्री राहत कोष से सभी दस्तकारों व बुनकरों को आर्थिक मदद दी। पहली बार गढ़वाल मंडल के साथ कुमाऊँ मंडल के जिलाधिकारियों को माँग के अनुरूप बजट दिया गया। हमने यात्रा के बाद बुग्यालों को पुराने स्वरूप में लाने के लिए वन विभाग को पृथक से बजट दिया।
2/3
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हमारी सरकार हर हालत में सुरक्षित यात्रा के माध्यम से प्रशिक्षित उत्तराखंड का संदेश देना चाहती थी और मां नंदा की कृपा से यह संदेश गया।
मैं 2013 की भीषण आपदा से डरा हुआ था। मैंने कमिश्नर से कहा कि वे होंमकुंड में उत्तराखंड की अधिष्ठात्री मां नंदा से माफी माँगें और हमारा माफीनामा वहाँ लगाएँ। मैंने माँ धारी से भी इसी प्रकार माफी माँगी थी। माँ की कृपा से ओमकुंड में विदाई के बाद यात्री लौटकर कोटी आए। उन्होंने माँ को धन्यवाद दिया और पूजा कर माँ के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की। मैं भी अपने स्मृति-आधारित लेखों को मां नंदा व 2027 की राजजात के आयोजकों को समर्पित करता हूँ।
मां नंदा की जय 🙏
#nandarajjat #nandadevi #uttarakhandiyat #uttarakhandculture #garhwalkumaon #himalayanheritage #folktradition #nandarajjatyatra -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अंकिता को न्याय — बेटियों के स्वाभिमान की यही पुकार! 🙏
आज के दिन हमने अपनी स्वाभिमानी बेटी #ankitabhandari को खोया था। क्रूर, निर्मम हत्यारे उसका उपयोग किसी #vip को खुश करने के लिए करना चाहते थे। उसने हमारे स्वाभिमान की रक्षा के लिए झुकने से इनकार कर दिया और उन हत्यारों ने उसके प्राण ले लिए। आज भी कानून के सामने सारे तथ्य हैं।
हमारी परमपिता परमेश्वर से, भगवान बद्रीश व केदार से प्रार्थना है कि उसके हत्यारों को अधिकतम सजा मिले, ताकि कोई दूसरी अंकिता के साथ इस तरीके का क्रूरतम, निर्मम व्यवहार न हो सके।
#justiceforankitabhandariThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज देश के माननीय प्रधानमंत्री आदरणीय श्री @narendramodi जी का जन्मदिन है। इस पावन अवसर पर मैं उन्हें ढेर सारी बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं तथा उनके प्रशंसकों को भी बधाई देता हूं।
मैं ईश्वर से उनके दीर्घ, स्वस्थ एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूं।
#narendramodi #happybirthdaypmmodi #primeminister #bestwishes -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड की बेटी कायरा भंडारी का शानदार प्रदर्शन! 🏓🏆
पौड़ी गढ़वाल में आयोजित 2nd स्टेट रैंकिंग टेबल टेनिस टूर्नामेंट में 12 वर्षीय कायरा ने अंडर-15, अंडर-17, अंडर-19 और सीनियर महिला वर्ग में चारों स्वर्ण पदक जीतकर क्लीन स्वीप किया।
#kaira की यह उपलब्धि उत्तराखंड की खेल प्रतिभा और हमारी बेटियों की क्षमता का गौरव है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी कायरा को इस शानदार सफलता पर हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
खूब खेलो, खूब आगे बढ़ो और उत्तराखंड का नाम रोशन करो।
#kairabhandari #tabletennis #uttarakhandsports #goldmedalist #dehradunpride #risingstar -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
बालाघाट में आदिवासी समाज के 30 से अधिक मासूम बच्चों की मौत की खबर अत्यंत पीड़ादायक है। बीमारी, कुपोषण और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी के बीच बच्चों का यूँ चले जाना व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
सरकार से आग्रह है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदारी तय की जाए और प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल स्वास्थ्य एवं पोषण सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं।
ईश्वर दिवंगत मासूमों की आत्मा को शांति दें और शोकाकुल परिवारों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। 🙏 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🎙️ Exclusive #interview with Ideal News
📍 New DelhiThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड के हरिद्वार और तराई-भाबर के क्षेत्रों में लंपी रोग से गायें मर रही हैं। सैकड़ों परिवारों की आजीविका पर चोट पहुँची है और किसान त्रस्त हैं। पानी का भराव होने से मच्छर, मक्खी आदि वाहकों की संख्या बढ़ सकती है, जिससे इस रोग के फैलने का खतरा बढ़ जाता है। इस समय इन क्षेत्रों में यह बीमारी गंभीर रूप से फैली हुई है। सरकार की ओर से पर्याप्त प्रबंध दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसा लगता है कि किसानों की गायों को भगवान और किसान के भरोसे छोड़ दिया गया है।
मुझे डर है कि इसके बाद अक्टूबर के आसपास भैंसों के लिए भी खुरपका-मुंहपका आदि बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।
सरकार को तत्काल बचाव के उपाय करने चाहिए और गाय, भैंस एवं बैलों का अनिवार्य रूप से टीकाकरण सुनिश्चित करना चाहिए।
#lumpyskindisease #lsd #uttarakhand #farmers #animalhealth #vaccination #livestockprotection #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🏔️ पहाड़ की सौगात, अपनों का प्यार! ❤️
बिंदुखत्ता, लालकुआँ से श्री खनवाल भाई मेरे लिए पहाड़ी ककड़ी, लौकी और भिंडी और कालाढूंगी के कादिर पहाड़ी मूली लेकर आए हैं।
आप सभी का दिल से धन्यवाद।
#पहाड़कीसौगात #अपनोंकाप्यार #उत्तराखंड #uttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सृजन, नवाचार और अद्वितीय शिल्पकला के प्रतीक भगवान विश्वकर्मा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
भगवान विश्वकर्मा जी की कृपा से सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, प्रगति एवं खुशहाली का वास हो। निर्माण, श्रम और सृजन से जुड़े सभी कर्मयोगियों को विश्वकर्मा जयंती की हार्दिक शुभकामनाएं।
#vishwakarmajayanti #bhagwanvishwakarma #vishwakarmapuja #uttarakhand -
Harish Rawat reposted
Priyanka Gandhi Vadra
@priyankagandhi
"एक बार इंदिरा गांधी जी से पूछा गया कि उनका झुकाव लेफ्ट की ओर है या राइट की ओर...? उनका जवाब था - मेरा झुकाव न लेफ्ट है, न राइट, मैं रीढ़ सीधी रखती हूं। लेकिन मोदी जी का सिद्धांत अलग है, उन्होंने डोनाल्ड ट्रंप के सामने सीधे लेट जाने का फैसला किया है। उन्होंने अमेरिका को भारी मुनाफा पहुंचाने के लिए UPI पर चार्ज लगाकर हर एक भारतीय पर टैक्स थोप दिया है। मोदी जी, रीढ़ सीधी कीजिए और UPI टैक्स वापस लीजिए।"
~ राहुल गांधी जी, नेता प्रतिपक्ष -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कांग्रेस या किसी को भी #ed प्रकरण में बचाव की मुद्रा में आने की आवश्यकता ही नहीं है। हम तो आमंत्रण की मुद्रा में हैं और मैं तो आमंत्रण देकर कह रहा हूँ कि जो भी भाई साहब हों—ईडी भाई साहब हों या कोई भाई साहब हों—आइए। मेरे 3 साल के कार्यकाल में जो भी नियुक्तियाँ हुई हैं, उन सबकी जाँच करिए। 42,000 से ज्यादा पदों पर नियुक्तियाँ की हैं, जहाँ पहुँचने में 10 साल से कई सरकारें, कई मुख्यमंत्री हाँफ रहे हैं। जाँच करिए ना!
आपदा के समय में पुनर्निर्माण और पुनर्वास की भी जाँच करिए ना और चाहो तो स्टिंग की भी जाँच करो—सरकार बचाने या गिराने की, जिस रूप में भी देखना चाहो—उसकी भी जाँच करो और कमीशन बनाकर के करो ना। संयुक्त (जॉइंट) कमीशन सेंट्रल इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसीज का बनाओ और हरीश रावत के कार्यकाल की जाँच करो।
किसी के ऊपर कोई दबाव न हो, किसी को बचाव की मुद्रा में न आना पड़े, इसीलिए मैंने जो दायित्व मेरे पास हैं, उनसे त्यागपत्र देने की बात कही है और मैं केवल सामान्य हरीश रावत के रूप में इस स्थिति का मुकाबला करना चाहता हूँ।
संविधान व कानून में कोई व्यवस्था नहीं है, नहीं तो जिन संवैधानिक पदों में मैं रहा, संविधान की शपथ लेकर के, मैं उन पदों की टाइटल को भी छोड़ देता। कहता, यह टाइटल भी मुझसे हटा दी जाए। लेकिन वह व्यावहारिक नहीं है। मगर मैं चाहता हूँ, मुझे उत्तराखंड के एक सामान्य नागरिक के तौर पर ट्रीट किया जाए और मेरे कार्यकाल की जाँच की जाए—नियुक्तियों से लेकर के सब बातों की जाँच की जाए और उसमें जो अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में मैंने नियुक्तियाँ की हैं, उसकी भी जाँच की जाए।
इसलिए मैं कुछ अपने दोस्तों को, जिनको भारी मन से कलमें घसीटनी पड़ती हैं, उनसे कहना चाह रहा हूँ कि मेरे मामले में किसी को बचाव की नहीं, बल्कि आमंत्रण की मुद्रा में होना चाहिए और जो पुकार मैंने लगाई है कि कमीशन बनाओ, मेरे कार्यकाल की जाँच करो, उस पुकार को और गुंजायमान करना चाहिए।
#harishrawat #edinvestigation #truthwillprevail #accountability #uttarakhand #congress #justiceforall #fightfortruth -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ये हरिद्वार के चौधरी लोग हैं। मेरे लिए मट्ठा लेकर आए हैं।
मेरे स्वास्थ्य को लेकर आपकी चिंता और अपनापन मेरे लिए बेहद भावुक और मूल्यवान है।
आप सभी का हृदय से धन्यवाद। 🙏
रक्षक जिंदाबाद! ❤️This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज राजनीतिक क्षेत्र में दिल्ली से एक लज्जाजनक घटना की जानकारी मिली। भाजपा के सम्मानित विधायक ने अपने मंडल अध्यक्ष के साथ मारपीट की, क्योंकि वह दलित वर्ग से आते हैं। आरोप है कि उन्हें जातिसूचक शब्दों से संबोधित करते हुए उन पर घूंसे, लात और चप्पलें चलाई गईं।
यह कैसी मानसिकता है? इसी मानसिकता के खिलाफ लड़ाई है। हल्द्वानी में जो शुद्धिकरण यज्ञ किया गया, वह भी इसी मानसिकता का द्योतक है। इस मानसिकता को दूर करने के लिए आवाज उठनी चाहिए।
#socialjustice #fightagainstcasteism #enduntouchability #equality #dalitrights #uttarakhand #haldwani -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हरियाणा के जनप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री, @INCIndia के वरिष्ठ नेता एवं मेरे दोस्त श्री @BhupinderShooda जी को जन्मदिन के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
#happybirthdayhoodaji #birthdaywishes #haryana #15september -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हरियाणा के जनप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री, @INCIndia के वरिष्ठ नेता एवं मेरे दोस्त श्री @BhupinderShooda जी को जन्मदिन के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
#happybirthdayhoodaji #birthdaywishes #haryana #15september -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज राज्य के मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी का जन्मदिन है। एक सौम्य व्यक्तित्व के व्यक्ति को उनके जन्मदिन पर मैं बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।
मैं ईश्वर से उनके दीर्घायु, स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना करता हूं।
#happybirthday #birthdaywishes #uttarakhand #chiefminister -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड लोकसंगीत के महान संवाहक एवं संरक्षक, अमर लोकगायक हीरा सिंह राणा जी की जयंती पर कोटि-कोटि नमन।
आपने अपने गीतों के माध्यम से उत्तराखंड की संस्कृति, लोक-परंपराओं और जन-भावनाओं को स्वर दिया। आपकी आवाज़ सदैव देवभूमि के कण-कण में गूंजती रहेगी।
#heerasinghrana #uttarakhand #loksangeet #folksinger #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
1965 के भारत-पाकिस्तान युद्ध में भारतीय वायुसेना का सफलतापूर्वक नेतृत्व करने वाले, पद्म विभूषण से सम्मानित मार्शल अर्जन सिंह जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
भारतीय वायुसेना को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में आपका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। राष्ट्र सदैव आपका ऋणी रहेगा। 🇮🇳
#marshalarjansingh #indianairforce #1965war #padmavibhushan #tribute #india -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
~~~नन्दा राजजात~~~
मेरे मुख्यमंत्री का दायित्व संभालने के समय कुछ अत्यधिक चुनौतीपूर्ण दायित्व सूचीबद्ध थे। आपदा पुनर्वास पुनर्निर्माण व चारधाम यात्रा संचालन के अतिरिक्त, इनमें कांवड़ यात्रा, बारह वर्ष में होने वाली मां नन्दा राजजात यात्रा तथा अर्धकुम्भ जिसे अब कुम्भ नाम दे दिया गया है, के आयोजन प्रमुख थे। हमने निर्णय लिया कि कांवड़ भी आयोजित होगी और शास्त्र सम्मत तारीखों पर नन्दा राजजात भी समयबद्ध तरीके से आयोजित होगी। हम कांवड़ यात्रा आयोजित कर सुरक्षित उत्तराखण्ड का संदेश देना चाहते थे। हमने कांवड़ यात्रा को सफल बनाने के लिये व्यापक कदम उठाये और कांवड़ यात्रा सकुशल सम्पन्न हुई, सुरक्षित उत्तराखंड यात्रा का संदेश गया। कांवड़ से कई गुना अधिक चुनौतीपूर्ण नन्दा राजजात के आयोजनार्थ हमने परम्परागत आयोजकों, पुजारियों, मार्ग के प्रतिष्ठानियों व हक-हकूकधारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से कई राउंड विचार-विमर्श किया गया। इस समस्त प्रयासों के केंद्र बिंदु थे, हमारे विधायक डॉ. अनुसूया प्रसाद मैखुरी जी व कपकोट के विधायक श्री ललित फर्स्वाण। निर्णय लिया गया कि यात्रा आयोजित होगी, समय पर आयोजित होगी। इस हेतु 18 अगस्त 2014 से 6 सितंबर का समय तय किया गया और सभी मुहूर्त व विधि-विधानों को ध्यान में रखकर तय किया गया।
हमने यह भी निश्चय किया कि सरकार व प्रशासन की मदद के लिये जनप्रतिनिधियों की एक समिति गठित की जाय। यात्रा की सुव्यवस्था हेतु स्थानीय राजजात समितियाँ गठित करने का भी निर्णय लिया गया ताकि प्रशासन को यथोचित सहयोग मिल सके। कठिन क्षेत्रों में यात्रा के संचालन में उत्तरकाशी स्थित नेहरू पर्वतारोहण इंस्टीट्यूट व राज्य पुलिस को दायित्व सौंपा गया। निम की ओर से कर्नल कोठियाल व पुलिस की ओर से वरिष्ठ पुलिस अधिकारी श्री संजय गुंज्याल व श्री जे.एस. मर्तोलिया को दायित्व सौंपा गया। सरकार-प्रशासन व स्थानीय समितियों के साथ समन्वय का पूरा दायित्व कमिश्नर गढ़वाल श्री चन्द्र सिंह नपच्याल व श्री मुरुगेशन जिलाधिकारी चमोली को सौंपा गया। हमारा प्रारम्भिक अनुमान था कि मार्ग में आवश्यक सुविधाओं आदि सहित नवनिर्माण कार्यों के लिये डेढ़ सौ करोड़ रूपया पर्याप्त होगा। यात्रा पर कुल सवा दो सौ करोड़ रुपया खर्च हुआ। स्थानीय विधायक श्री अनसूया प्रसाद मैखुरी जी की अध्यक्षता में 14 सदस्यीय समिति गठित की गई। जिसमें राज्य मंत्री के दर्जे के साथ श्री भुवन नौटियाल उपाध्यक्ष बनाये गये। मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में यात्रा से मेरा सम्पर्क बनाये रखने के लिये कपकोट के विधायक श्री ललित फर्सवाण, श्री दर्शन सिंह रावत को यात्रा प्रबन्धन एवं संचालन से जोड़ा गया।
लगभग 280 Km की यह कठिन पैदल यात्रा ऐतिहासिक रूप से ग्राम नौटी से प्रारम्भ होती है और होमकुण्ड में हजारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति में चौसिंगिया खाडू की पीठ पर नन्दा के लिये भेंट उपहार बांधकर उस खाड़ू को नन्दाकोट, नन्दाघूँट के हिमाच्छादित क्षेत्र की ओर गाजे-बाजे व आंसुओं के सैलाब के साथ विदा करते हुये सम्पन्न होती है। यह यात्रा हिमालय का महाकुम्भ है, जिसे 12 वर्ष के अन्तराल में महा राजजात के रूप में आयोजित किया जाता है। यह देश व दुनिया की सबसे प्राचीन दुर्गम यात्राओं में से एक है। इसे राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय मान्यता मिलनी ही चाहिये। माँ नन्दा अर्थात पार्वती माता हमारे भूखण्ड के राजाओं की बेटी थी, उनका विवाह भगवान शिव से नंदा की घोर तपस्या के वरदान स्वरुप हुआ। माँ नन्दा की शिव-कैलाश को विदाई की याद में होने वाली इस यात्रा का इतिहास सात सौ वर्ष से भी अधिक पुराना है। कहा जाता है कि नन्दा कांसुवा के राजा शालीवाहन की पुत्री थी। उन्होंने बाल्यकाल में ही शिव को अपना पति मान लिया था और वयस्क होने पर शिव प्राप्ति के लिये उन्होंने दुघर्ष तपस्या की और भगवान शिव भोलेनाथ को पति के रूप में प्राप्त किया। उनके विवाह उपरान्त विदाई की याद में 8वीं सदी में गढ़वाल नरेश शालीपाल ने चांदपुर गढ़ी से यात्रा को प्रारम्भ किया, तब से अब तक हर 12 वर्ष के अन्तराल में इस भूखण्ड में एक चार सींगों वाला खाडू (भेड़) पैदा होता है, चौसिंगिया भेड़ के पैदा होने के समाचार के साथ ही यात्रा के आयोजन की चर्चायें प्रारम्भ हो जाती हैं। रैवन्यू के उपलब्ध रिकॉर्ड के अनुसार सन् 1843, 1863, 1886, 1905, 1925, 1951, 1968, 1987, 2000 और सन् 2014 में नन्दा राजजात का आयोजन हुआ है। रिकॉर्ड के आकलन से यह स्पष्ट होता है कि यह यात्रा कभी भी निर्धारित समय पर नहीं हुई है। इस बार भी नहीं हो रही है। स्थानीय जलवायु कठिनाइयों एवं मार्ग में आयी दैवी आपदायें ही इसका कारण रही हैं।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
वर्ष 2014 में आयोजित हुई यात्रा भी विधानानुसार वर्ष 2012 में आयोजित होनी थी, मलमास होने के कारण यात्रा 2013 के लिये टाली दी गई, 2013 में भयंकर दैवी आपदा के कारण यात्रा को अनिश्चित काल के लिये टाल दिया गया।
वर्ष 2014 में मैंने इस यात्रा के आयोजन को एक बड़ा चुनौतीपूर्ण अवसर मानकर माँ नन्दा को स्मरण करते हुये यात्रा प्रारम्भ करने का संकल्प लिया। परम्परानुसार नौटी के नौटियाल ब्राह्मणों एवं कांसुवा के कुंवर वंश के लोगों से हमने बातचीत की। कहा जाता है कि राजा अजयपाल ने 12 वर्ष में यात्रा प्रारम्भ करवाने का दायित्व कांसुवा के कुंवरों व नौटी के नौटियाल ब्राह्मणों को सौंपा, तब से यही परम्परा चलती आ रही है। हमने भी उसी का पालन किया। यहाँ यह उल्लेख करना आवश्यक है कि नौवीं शताब्दी में राजा कनकपाल ने नौटी गाँव में श्रीयंत्र की स्थापना कर यात्रा के वर्तमान स्वरूप को निर्धारित किया था और राजा अजयपाल ने इस क्षेत्र में आयोजित होने वाली सभी यात्राओं को जोड़कर एक महा राजजात का रूप दे दिया। तब से आज तक इस क्षेत्र के विभिन्न गांवों के देव स्थलों, यहाँ तक की कुमाऊँ सम्भाग के भी कई गांवों से आयोजित होने वाली सभी नन्दा जातें वर्तमान नन्दा राजजात का हिस्सा बन गई हैं। आज भी नन्दा राजजात के दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आई डोलियाँ इस यात्रा का हिस्सा बन कर होमकुण्ड तक जाती हैं। यह दृश्य वर्णन से अधिक रोमांचकारी होता है। होमकुण्ड तक के मार्ग में ऊंचे हिमालयी बुग्यालों के फूल यात्रा का स्वागत करते हैं। इस यात्रा की आध्यात्मिकता, प्राकृतिक सौन्दर्य व मार्ग की चुनौतियाँ ही यात्रियों को शिला समुद्र जैसे कठिन रास्तों को पार कर होमकुण्ड तक पहुँचने की शक्ति देती हैं।
यात्रा के शुभारम्भ के वक्त विधिविधान से कांसुवा के राज-कुंवर के द्वारा विशेष पूजा के बाद मन्त्रोच्चार के बीच चौसिंगिया खाडू की भी पूजा की जाती है और मन्त्रोच्चार के बीच उसकी पीठ पर फांचे (फंची) अर्थात पोटली बांधी जाती है। इस पोटली में आस-पास के लोगों द्वारा माँ नन्दा को दिये जाने वाले जेवर, श्रृंगार सामग्री आदि भी रखी जाती है। नौटी से ही चार सींगिया खाडू यात्रा का नेतृत्व करता है, इसे माँ नन्दा का प्रतिनिधि अर्थात कैलाश पर्वत पर जहाँ माँ नन्दा भगवान शिव के साथ वास करती हैं वहाँ तक जाने वाला दिव्य प्रतीक माना जाता है। यात्रा के नौटी से आगे पड़ाव पूर्व निर्धारित हैं, इन पड़ावों को यात्रा के लिये विशेष रूप से तैयार किया जाता है।
नौटी के बाद ईड़ा-बधाणी, कांसुवा, सेम-कोटी, कुलसारी, चैपड़ो, नन्दकेशरी (यहाँ कुमाऊँ से आने वाली डोलियों व छंतोलियों-निशान, चौसिंगिया खाडू का अभिनन्दन कर मुख्य यात्रा में सम्मिलित होते हैं)। नन्दकेशरी के बाद मुन्दोली, वाण, बेदनी बुग्याल, पातर नचौनियों, कैलुवा विनायक, बगुवावासा, रूपकुण्ड, ज्यूनागली, शिला समुद्र और अन्तिम अभीष्ट पड़ाव होमकुण्ड यात्रा के कुछ पड़ाव व प्रमुख स्थल है। रूपकुण्ड से ज्यूनागली धार फांटे शिलासमुद्र तक होकर होमकुण्ड तक पहुंचना अत्याधिक दुष्कर कार्य है। प्रशासन द्वारा प्राप्त सूचनाओं के आधार पर मैं इस क्षेत्र से यात्रा के सकुशल गुजरने को लेकर बहुत चिन्तित था। मैंने गढ़वाल कमिश्नर, आई.जी. गढ़वाल, जिलाधिकारी चमोली, सभी उपजिलाधिकारियों को, वन विभाग के वरिष्ठ व स्थानीय अधिकारियों की कई राउन्ड बैठक कर यात्रा की बारीकियों व मार्ग की स्थिति को समझा। सामान्य स्थिति में इस मार्ग से सौ यात्री भी होमकुण्ड नहीं जा सकते हैं। मुझे शिला समुद्र क्षेत्र की मार्ग की दुरुहता को समझाया गया। हमने निर्णय लिया कि इस क्षेत्र में मार्ग निर्माण का कार्य वन विभाग करेगा। उन्हें बताया गया था कि हजार यात्री मार्ग से गुजरेंगे। वास्तविकता में इस मार्ग से पूर्व अनुमान से कई गुना ज्यादा यात्री चले। पुलिस व प्रशासन ने रस्सियों का व लकड़ी की फट्टियों की सहायता से मार्ग बनाया। रस्सियों के सहारे लोग होमकुण्ड की ओर उतरे। मुझे सेटेलाइट फोन से जब सब यात्रियों के कुशलतापूर्वक होमकुण्ड की ओर उतरने की सूचना मिली तो मैंने माँ नन्दा को स्मरण कर उन्हें धन्यवाद दिया।
ध्यान रहे यह यात्रा हिमालयी सुनामी के बाद आयोजित की गई थी। इस सुनामी से कई हिमालयी क्षेत्र व मार्ग, पैदल मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुये थे। यह नन्दा राजजात यात्रा का समय भी स्वयं में एक चुनौतीपूर्ण समय था। पहाड़ों में देश में विशेषतः पहाड़ों में अगस्त के दूसरे पखवाड़े से सितम्बर के पहले पखवाड़े तक भारी बारिश और टूट-फूट होती है। हमें इस यात्रा का आयोजन ही 18 अगस्त से 6 सितम्बर के मध्य कर रहे थे, यह समय परम्परानुसार निर्धारित था।
2/3
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
यात्रा का क्षेत्र यूनेस्को की विश्व धरोहरों में सम्मिलित है। इस क्षेत्र की जैव विविधता अद्भुत है। यहाँ दुर्लभ कस्तूरी मृग, हिम तेंदुये और भालू पाए जाते हैं। इस यात्रा के रास्ते में दुनिया के सबसे सुंदर विशाल मखमली घास के मैदान जिन्हें बुग्याल कहा जाता है, स्थित हैं। बेदनी बुग्याल व अली बुग्याल अपनी अपूर्व छटा के साथ नंदा राजजात यात्रा का आतिथ्य करते हैं। सामने त्रिशूल, नंदा घुंट व नंदा देवी की बर्फ से लकदक चोटियाँ यात्रा को आशीर्वाद देती हैं। कहा जा जाता है कि त्रिशूल भगवान शिव का त्रिशूल है और नंदा घुंघुट माँ नंदा का भौतिक घूँघट है। उत्तराखंड का राज्य पुष्प ब्रह्मकमल, यहाँ अपनी अद्भुत छटा बिखेरता है। यह क्षेत्र अपनी आध्यात्मिकता के साथ प्राकृतिक छटा के लिए भी विश्वविख्यात है। देश व दुनिया भर के ट्रेकर्स व पर्वतारोही यहाँ आते रहते हैं। इनके प्रमुख बेस कैंप वाण गाँव और लोहाजंग हैं।
इस यात्रा का समस्त कथानक रहस्यमयी रूपकुंड को जाने बिना अधूरा है। यात्री भी यहाँ पितृ तर्पण व पूजा-अर्चना करते हैं।
क्रमशः
#nandarajjat #nandarajjatyatra #uttarakhand #nandadevi #rajjatyatra #uttarakhandiyat #himalaya #rupkund #bednibugyal #devbhoomi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🏔️ पहाड़ की सौगात, अपनों का प्यार! ❤️
आज #pradeeppal जी बगड़ीहाट (डीडीहाट) क्षेत्र का शुद्ध #घी और #मसूर की दाल की सौगात लेकर आए। मेरी सेहत की चिंता करते हुए प्रदीप जी मेरे लिए घी लेकर आए हैं।
पहाड़ की मिट्टी से जुड़ी ऐसी सौगातों में सिर्फ स्वाद नहीं, बल्कि अपनों का स्नेह, अपनापन और आत्मीयता भी समाई होती है।
पाल साहब के इस प्रेम और स्नेह के लिए हृदय से आभार। 🙏❤️
#bagdihath #didihat #uttarakhand #giftfromthehills #lovefromthehills #pahadiculture #loveandaffection #gratitudeThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥 न झुकेंगे, न रुकेंगे—सत्य के लिए लड़ते रहेंगे! ✊
एक मशहूर शायर ने कहा है कि, “दिले-शिकस्त न समझे ज़माना हमको।” फिर आगे तो वो शेर बहुत सारी बातें कहता है।
लेकिन हमने भी गरीबी भी झेली, विपरीत परिस्थितियाँ भी झेली। मगर मैं आज अपने दोस्तों से कहना चाहता हूँ, कई लोग कह रहे हैं कि हरीश रावत अपने को गरीब चित्रित कर रहा है। मैंने कभी अपने को गरीब चित्रित नहीं किया। अब मैं गरीब नहीं हूँ। मैं ₹5 लाख सालाना इनकम टैक्स दे रहा हूँ, तो मैं कहाँ से गरीब हो गया?
और उत्तराखंड में लगभग 40-45% परिवार ऐसे हैं, जिनकी सालाना आय ₹5 लाख नहीं है। हाँ, मैंने धनाढ्य होने का कभी प्रयास नहीं किया और इसीलिए मैं सीबीआई, इनकम टैक्स, कोई भी सेंट्रल एजेंसी हो, ईडी साहब हों, कोई हों, मैं उनको आमंत्रित कर रहा हूँ कि भई, आप आइए, जाँच कर लीजिए। एक बार झंझट कट जाएगा। मेरा परिवार आज भी ठेकेदारी करता है। लेकिन हमने कभी हाई-प्रोफाइल ठेकेदारियाँ नहीं कीं। मैं बड़े-बड़े पदों पर भी रहा, लेकिन मेरे परिवार के किसी भी सदस्य ने हाई-प्रोफाइल ठेकेदारियाँ नहीं कीं। मेरा एक बेटा स्कूलों का संचालन करता है। दूसरे बेटे की एक-दो कम्पनियाँ थीं, वो सत्ता परिवर्तन के साथ वो काम छिन गए। एक को तो बड़ा घाटा उठाना पड़ा। क्योंकि आखिर हरीश रावत का बेटा होने का किसी को फायदा है, तो फिर नुकसान भी होता है, तो नुकसान भी उठाया है। लेकिन हमने इन बातों को कभी सार्वजनिक नहीं किया।
आज जब मुझको दागदार बनाने के लिए कोई बात कही जा रही है और कुछ लोग मुझे दागदार बनाकर के सार्वजनिक जीवन से विदा करना चाह रहे हैं, तो उस समय मुझे ये शेर याद आ रहा है कि, “दिले-शिकस्त न समझे ज़माना हमको।” मरते दम तक भी लड़ेंगे और सत्य के लिए लड़ेंगे, न्याय के लिए लड़ेंगे।
⚡ दाग लगाने की कोशिशें बहुत हुईं, अब सच की लड़ाई और तेज होगी! ✊
#harishrawat #truthwillprevail #fightforjustice #standfortruth #nevergiveup #uttarakhand #congress #justiceforall -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हां, यह भारत की नीति है कि खेल और रक्तपात एक साथ नहीं चल सकते। यदि आप यहां आतंकवाद का समर्थन करते हैं, तो हम आपके साथ कैसे खेल सकते हैं? इससे खेल भावना समाप्त होती है। इसलिए बेटियों द्वारा उठाया गया यह बहुत अच्छा कदम है, वह बधाई के पात्र हैं।
#ians -
Harish Rawat reposted
IANS
@ians_india
Delhi: On the Indian women's cricket team not accepting the Women's Asia Cup trophy from ACC Chairman Mohsin Naqvi, former Uttarakhand Chief Minister Harish Rawat says, "Yes, it is India's policy that sports and bloodshed cannot go together. If you support terrorism here, then how can we play with you, It ends the spirit of sportsmanship. So, this was a very good step taken by the BCCI, and they deserve congratulations for it."
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्री गुलाब सिंह जी, जो हमेशा अपने नाम के अनुरूप गुलाब के तरीके से महकते रहते थे। अपने कृत्तव की खुशबू से जिन्होंने कांग्रेस को भी सशक्त किया और उसके साथ अपने समाज को भी एक नई दिशा देने का काम किया। जो नॉर्थ ईस्ट के लोगों को सुविधा प्राप्त थी, मतलब शेड्यूल्ड एरिया की, उन्होंने चकराता क्षेत्र को भी शेड्यूल्ड एरिया घोषित करवाया और आज उसी का परिणाम है कि जौनसार के हज़ारों बेटे अलग-अलग पदों पर, बड़े-बड़े नामचीन पदों पर उत्तराखंड और देश की सेवा करने का काम कर रहे हैं।
नेता राह दिखाता है और श्री गुलाब सिंह जी ने जौनसार को एक राह दिखाई और उस राह से आज बहुत सारे उससे जुड़े हुए एरियाज, जैसे रवांई, जौनपुर आदि सभी प्रेरणा ले रहे हैं। अब तो जौनसार की कृषि और बागवानी की खुशबू प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी पहुंच रही है। आज जौनसार स्वावलंबन के क्षेत्र में सारे राज्य के लोगों का मार्गदर्शन करने का काम कर रहा है। मैं कई ऐसे किसानों से परिचित हूँ जो लाखों रुपए का राजमा, टमाटर, मटर, लहसुन और अदरक आदि पैदा कर बेचने का काम कर रहे हैं। आज जौनसार की अदरक देश के कोने-कोने तक पहुंच रही है। कृषि, बागवानी उत्पादन की नींव श्री गुलाब सिंह जी ने डाली।
आज गुलाब सिंह जी हमारे बीच में नहीं हैं, मगर सारा जौनसार गुलाब के तरीके से खिला हुआ है। उनकी स्मृतियां अद्भुत हैं। मेरे साथ उनका बहुत अपनत्व था और मुझे खुशी है उस अपनत्व को उनके पुत्र प्रीतम और उनके अनुज भी आगे बढ़ा रहे हैं। अब तो उनकी तीसरी पीढ़ी भी अभिषेक के रूप में सामाजिक सेवा में आगे आ गई है और एक होनहार नौजवान के रूप में लोग अभिषेक को भविष्य की आशा व धरोहर के रूप में देख रहे हैं। गुलाब सिंह जी ने अपने कार्य से तो अपने क्षेत्र को, अपने गांव, अपने घर, अपने अड़ोस-पड़ोस को नई रोशनी दिखाई, नई प्रेरणा दी, खुशनुमा शुरुआतें कीं और उसके साथ-साथ उन्होंने अपने परिवार को भी संजोया और आज प्रीतम सिंह कांग्रेस के एक स्तंभ हैं और राज्य की एक बड़ी आशा हैं। राजनीति में बहुत सारे लोग आते हैं, मगर जिस प्रकार से गुलाब सिंह जी ने राजनीति के साथ-साथ अपने पारिवारिक दायित्व को पूरा किया, उसकी दूसरी मिसाल नहीं है।
श्री गुलाब सिंह जी जिस समय उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री और उन्होंने
मुझे उत्तर प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने मुहिम प्रारंभ की। उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री के रूप में भी उनके व्यक्तित्व की सर्वत्र सराहना होती थी। मुझे अध्यक्ष बनाने की उनकी मुहिम इतना परवान चढ़ी कि उत्तर प्रदेश में अध्यक्ष के चयन के लिए नियुक्त पंजाब के मुख्यमंत्री श्री बेअंत सिंह जी की अध्यक्षता वाली कमेटी ने भी मुझे उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष पद के लिए सर्वथा उपयुक्त बताया और उन्होंने कहा कि बड़ा बहुमत हरीश रावत को प्रदेश अध्यक्ष के रूप में देखना चाहता है। यह अलग बात है कि राजनीति में कभी वह नहीं होता जो लोग चाहते हैं। मगर गुलाब सिंह जी ने हमेशा मुझे एक छोटे भाई के तरीके से स्नेह और सहारा दिया। मैं उनकी स्मृति को नहीं भूल सकता।
आज उनके पुत्र प्रीतम सिंह भी लंबे समय से मेरी राजनीति को सहारा दे रहे हैं। जब मैं उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बना और कांग्रेस भवन का निर्माण किया तो हमने एक कक्ष का नामकरण श्री गुलाब सिंह जी के नाम पर किया। आज यदि वह हमारे मध्य होते, तो 100 वर्ष के होते। आज उनका जन्मदिन है। मैं इस जन्मदिन पर उनको अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उनके सारे प्रशंसकों को, उनके पुत्रों और कुटुंबीजनों को इस अवसर पर बहुत बधाई और शुभकामनाएं देता हूँ।
गुलाब सिंह जिंदाबाद!
#gulabsinghji #birthcentenary #tribute #congress #uttarakhand
@incpritamsingh -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
परमवीर चक्र से अलंकृत, देश के वीर सपूत लांस नायक करम सिंह जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
आपकी अदम्य वीरता, साहस और मातृभूमि के लिए सर्वोच्च बलिदान की भावना सदैव देशवासियों को प्रेरित करती रहेगी।
जय हिंद! 🇮🇳
#paramvirchakra #lancenaikkaramsingh #indianarmy #jaihind #shaheedkonaman -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री स्व. गुलाब सिंह जी की 100वीं जयंती के अवसर पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
उत्तराखंड के सार्वजनिक जीवन में उनके योगदान, सरल व्यक्तित्व और जनसेवा के प्रति समर्पण को सदैव स्मरण किया जाएगा।
विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏
#gulabsinghji #birthcentenary #tribute #congress #uttarakhand
@incpritamsingh -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ये जो हालात हैं, ये सब तो सुधर जाएंगे। मगर इस दौर में कई लोग अपनी भी नज़रों से गिर जाएंगे।
श्री चंदन जीना के घर पर ईडी का छापा! चंदन जीना सरकार के एक छोटे से पुर्जे थे और हमारी सरकार का एक घोषित निर्णय था कि पब्लिक सर्विस कमिशन, अधीनस्थ सेवा चयन आयोग और भर्ती बोर्डों से कोई और व्यक्ति नहीं, बल्कि यदि कभी संपर्क की आवश्यकता पड़ती है, कोई मीटिंग इत्यादि आयोजित होनी है, तो वह या तो मुख्यमंत्री के स्तर पर हो या मुख्य सचिव के स्तर पर हो और ज्यादातर मामलों में हमने उनसे कहा था कि सरकार की तरफ से कोई बात कही जानी होगी, कोई सुझाव दिया जाना होगा या कोई आपकी समस्या होगी, तो उसके लिए आप प्रमुख सचिव पर्सनल डिपार्मेंट से संपर्क रखें यह वह संपर्क करेंगे।
हमने इन संस्थाओं की स्वायत्तता का हमेशा सम्मान किया। मैं ईडी, सीबीआई सहित सारी इन्वेस्टिगेटिंग एजेंसियों को आमंत्रण देता हूं। मैं तीन साल उत्तराखंड का मुख्यमंत्री रहा, मेहरबानी करके मेरे पूरे कार्यकाल को टटोला जाए। मुझे ज्ञात है कि पहले भी दो बार मेरी सरकार के समय के कई फैसलों की फाइलों को टटोला गया है। मैं चाहता हूं, एक बार फिर उसको टटोल लीजिए और मेरे तथाकथित छिपे खजाने को ढूंढने के लिए जहां छापा मारना है, वहां छापा मारिए। मेरे कार्यकाल के दौरान जो स्टिंग हुआ और राष्ट्रपति शासन लागू करने की स्थिति बनी उसकी भी गहराई से जांच करिए। जिन भी नेतागणों, चाहे वह राष्ट्रीय स्तर के थे या प्रांतीय स्तर के थे, उनकी भी जांच करिए। मुझे यह बात इसलिए कहनी पड़ रही है। मैं तकनीकी रूप से तो मुख्यमंत्री तीन साल रहा और मगर एक साल तो राष्ट्रपति शासन ने गड़बड़ा दिया। फिर भी कई लोगों के पेट में मुझको देखकर मरोड़े उठते हैं। दस साल से मैं सत्ता से बाहर हूं, अब भी उनके मरोड़े शांत नहीं हुए हैं और उन्हें परेशान करते हैं। कभी स्टिंगगर, कभी स्टीकर, कभी सर्वर, सब अपने-अपने तरीके से हरीश रावत पर प्रहार करते रहते हैं और स्वाभाविक है, लोकतंत्र के अंदर जब तक हम जिंदा हैं, तो लोग प्रहार करेंगे। कुछ स्वस्थ तरीके से प्रहार करते हैं, कुछ अस्वस्थ तरीके से प्रहार करते हैं। कुछ खुलकर सामने प्रहार करते हैं, कुछ कानाफूसी और दुष्प्रचार के माध्यम से प्रहार करते हैं। इसीलिए मैं आग्रह करना चाहता हूं कि कमीशन बनाकर मेरे तीन साल के कार्यकाल की जांच अवश्य कर लो।
चंदन जीना 1991 से मेरे साथ काम कर रहे हैं और मैं बड़े-बड़े पदों पर रहा। तनख्वाहें भी खूब अच्छी दीं, क्योंकि उस समय ज्यादा स्टाफ था नहीं। चंदन जीना 24 घंटे के कर्मचारी थे। कोई समय ऐसा नहीं रहा जब चंदन जीना को तनख्वाह न दी गई हो आज तक और वह निष्ठा के साथ, क्योंकि उनकी विनम्रता, उनकी शिष्टता, सहनशीलता और हर किसी को सम्मान देने का जो उनका गुण है, राजनीति में वह गुण मेरे लिए सहायक रहा है। मगर कुछ साथी मेरे ऐसे भी थे उनके हाथ में कुछ ताकत हो न हो, फूं-फा बहुत करते थे। चंदन सबसे हाथ जोड़कर के कहता था, 'आइए, आइए बैठिए। इस समय जब मैं रुग्ण होकर अपने इलाज के लिए दिल्ली आया, तो थोड़ा-बहुत पैसा मैं घर चलाने के लिए... क्योंकि स्टाफ तो पूरा है ही घर में, डिफेंस कॉलोनी का किराया भी देना है, बिजली का भी देना है। बीमारी के समय में कई लोगों से मैंने आग्रह करके संदेश भिजवाए, “भई, कुछ पैसा पहुंचा दो ताकि मेरे घर का संचालन हो सके और मैं अपने दोस्तों को बताना चाहता हूं, बीमारी के दौरान जब मैं मेदांता के अंदर भर्ती था, यहीं पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, कहां-कहां से लोगों ने आकर मुझे इलाज के लिए खर्चा देकर के गए। जिस समय मैं मेदांता से अपने अस्थायी आवास पर आया, तो उस दिन मेरे पास ₹12 लाख रुपए थे और उसको अकाउंट आदि में समायोजित करने में समय लगता है। लोग हमारी मदद करते हैं, हमने लोगों की सेवा की, हमने लोग बनाए हैं। मेरी इतने वर्षों की राजनीति, इतने चुनाव लड़े... मेरे पास कभी कुछ नहीं रहा, लेकिन कभी कोई कमी भी नहीं रही। लोगों ने दिल खोलकर मेरी मदद की, क्योंकि हमने कभी किसी को राजनीतिक पद देने के लिए या किसी काम को करने के उपलक्ष्य में उनसे कोई सर्विस चार्ज के तौर पर पैसा नहीं लिया।
हमारे भगवान ने, हमारे ईष्ट देवता ने हमें जो अवसर दिया, हमने उसका उपयोग लोगों की मदद करने के लिए किया है। आज बहुत सारे चितकबरे लोग प्रचार कर रहे हैं कि यह हरीश रावत का पैसा है। क्या हरीश रावत इतने साल इतने बड़े-बड़े पदों पर रहा, क्या मेरे पास एक-दो करोड़ नहीं हो सकता? छोड़ दीजिए चंदन जीना की बात। इस बार भी मैंने ₹5 लाख से ऊपर का इनकम टैक्स भरा है।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज फुसफुसाहट अभियान चलाया जा रहा है कि नहीं-नहीं, वहां तो करोड़ों रुपया मिला और वह हरीश रावत का पैसा है। एक व्यक्ति ने इतने सालों से निष्ठा के साथ मेरे साथ काम किया, उसने जनसेवा की। उसकी कमाई का क्यों अपमान कर रहे हो? और यह फुसफुसाहट करने वाले चेहरों को मेरे चहेतों और उत्तराखंड के प्रबुद्ध जनमानस को जवाब देना चाहिए। जो लोग मेरे साथ आज भी भावनात्मक रूप से जुड़े हुए हैं, उन सबसे मेरी प्रार्थना है कि ऐसी फुसफुसाहट करने वालों को मुंहतोड़ जवाब देने वालों का नेतृत्व करिए। मेरा सार्वजनिक जीवन एक खुली किताब है। हमने लोग कमाए, हमने पैसा नहीं कमाया। अब किसी तरीके से तिनका-तिनका जोड़कर के, लोगों की मदद लेकर के खड़े होने की कोशिश कर रहे हैं आगे के जीवन को खड़ा करने की कोशिश कर रहे हैं, तो हमारे साथ इस तरीके की ओछी हरकतें की जा रही हैं।
मैं उत्तराखंड के भाई-बहनों से भी प्रार्थना करना चाहता हूं। आप गंभीरता से विचार करिए। सांसद बनने के दिन से आज के दिन तक मैंने निरंतर आपकी बात की है। आपके दुख-दर्द की बात कही है, आपकी समस्याओं की बात कही है, जहां भी मुझे अवसर मिला। मैंने पहाड़ कहा है, मैंने उत्तराखंड कहा है, मैंने हरिद्वार कहा है।
आज मुझे जिस तरीके से लांछित करने की कोशिश हो रही है, 60 साल के सामाजिक जीवन को जिस प्रकार से धब्बा लगाने की कोशिश हो रही है, तो मेरी रक्षा के लिए आप आगे नहीं आएंगे तो कौन आएगा? आप नहीं आएंगे तो फिर उत्तराखंड के देवी-देवता आएंगे। कोई तो मेरी रक्षा करेगा, इस तरीके के कुत्सित और नीचतापूर्ण प्रयासों से।
मैं फिर दोहरा रहा हूं कि मेरे खिलाफ आयोग बनाकर के जांच कर लो मेरे कार्यकाल की। मेरे कार्यकाल में जितनी भी सरकारी नियुक्तियां हुई हैं, मैंने उनमें कहीं अपने पद का दुरुपयोग किया है? मेरे 3 वर्ष के कार्यकाल में 42000 से ज्यादा अभ्यर्थियों को नौकरी मिली और 18000 पदों की भर्ती का अध्याचन जारी करके गए। 10 साल से लोग और व्यवस्था हमारे रिकॉर्ड तक पहुंचने में बुरी तरीके से हांप रही है। हमारी सरकार ने ही अधीनस्थ सेवा चयन आयोग, शिक्षा, तकनीकी शिक्षा और मेडिकल भर्ती बोर्ड का गठन किया। 3 साल के अंदर दो बार पब्लिक सर्विस कमीशन की भर्तियां करवाई और तीसरी बार के लिए तैयारियां प्रारंभ की। काम करते हुए कभी चूक हो जाती है। मुझसे भी एक चूक हुई कि मैंने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष के पद की जो नियुक्ति की, वह उस पद की गरिमा का सम्मान नहीं रख सके। हमारी ही सरकार ने जांच के लिए SIT का गठन किया। राष्ट्रपति शासन हटाने के बाद परिणाम घोषित करने से संबंधित विभाग को रोका। तीन सदस्यों की जांच कमेटी बनाई ताकि परीक्षा निरस्त हो सके। नियुक्ति की चूक के लिए मैं पहले भी क्षमा मांग चुका हूं और पुनः क्षमा मांग रहा हूं।
उत्तराखंड के भाइयों और बहनों, मैं निरंतर अपने सार्वजनिक जीवन में आपकी ही बात कही है, आपके ही दु:ख-दर्द को उकेरा है, आपके लिए ही संघर्ष किया है, आपके लिए ही निरंतर प्रयासत रहा हूं, आपके सहयोग से ही कई प्रयास सफल हुए हैं, आज मेरे खिलाफ दुष्प्रचार का तांडव रचा जा रहा है। लोग रूगड़ हरीश रावत को भी छोड़ना नहीं चाहते हैं। मेरी रक्षा कौन करेगा? आप करेंगे या उत्तराखंड की देवी देवता करेंगे?
मैंने कभी खुलकर के इतनी बात नहीं कही, लेकिन कुछ लोग जिस तरीके का कैंपेन चला रहे हैं, मुझे बाध्य होकर के आज ये बातें आप सब तक पहुंचानी पड़ रही हैं और आवश्यकता पड़ी तो मैं वीडियो बनाकर के भी, जगह-जगह वैन लगाकर के भी अपनी बात को लोगों तक पहुंचाने का काम करूंगा।
कष्ट के लिए क्षमा करें 🙏
#harishrawat #chandanjeena #edraid #truthwillprevail #publiclife #uttarakhand #uttarakhandiyat
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
क्योंकि “हम वो हैं, जो हवाओं के खिलाफ भी खड़े होने की हिम्मत रखते हैं।” 🔥✊
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
माननीय विधायक श्री मदन सिंह बिष्ट जी की धर्मपत्नी एवं अल्मोड़ा की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष स्व. ऊमा बिष्ट जी की प्रथम पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🕉️🙏 वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ।
निर्विघ्नं कुरु मे देव शुभकार्येषु सर्वदा॥ 🙏🪔
"गणेश चतुर्थी" के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं।
🐘 विघ्नहर्ता, मंगलकर्ता भगवान श्री गणेश जी से प्रार्थना है कि वे सभी के जीवन से विघ्न-बाधाओं को दूर करें और सुख, शांति, समृद्धि एवं आरोग्य प्रदान करें। 🙏✨
🙏 गणपति बप्पा मोरया, मंगलमूर्ति मोरया! 🪔🕉️
#happyganeshchaturthi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अभी तो मैं अपने नेतृत्व के पास पेशकश लेकर जाऊंगा। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी से मिलूंगा। सोमवार-मंगलवार को जब भी उनसे समय मिलेगा, उनसे मिलूंगा और उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जी के पास चिट्ठी भेजूंगा.........
#ani से Exclusive बातचीत........This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
ANI_HindiNews
@AHindinews
#watch दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत ने सभी पदों से इस्तीफा देने पर कहा, "अभी मैं नेतृत्व के पास अपनी पेशकश लेकर जाऊंगा। मैं प्रदेश अध्यक्ष के पास एक चिट्ठी भेजूंगा। ऐसी कोई पेशकश नहीं है जिससे किसी को नाराज होने की जरूरत है। हम प्रदेश में एक मुद्दे पर लड़ रहे हैं। मेरी वजह से उस लड़ाई में कोई व्यवधान पैदा न हो इसके लिए मैंने वह पेशकश की है..."
-
Harish Rawat reposted
ANI
@ANI
#watch | Delhi: On resigning from all party posts, Uttarakhand's former CM and Congress leader Harish Rawat says, "I'll take my proposal to the leadership for now... I'll meet him and send a letter to the state president. There's no such proposal that would cause anyone to be upset or upset. If we fight on one issue in the state, I shouldn't cause any disruption in that fight. That's why I made that offer..."
On BJP leaders joining Congress, he says, "DK Shivakumar's work is being widely praised. Siddaramaiah has also done a great job at this time, but there is an atmosphere of anger in Karnataka right now, so many people want to strengthen the CM's hands. It's a very good thing; now he or the party's central leadership has the right to decide who to take and who not to take."This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हम माहौल के अनुसार ढल जाते हैं। बच्चों के बीच बच्चा बनने का जो आनंद है, वह आनंद मैंने उठाया।
⚽️ बच्चों के साथ फुटबॉल खेलते हुए कुछ खुशनुमा पल।
#harishrawat #uttarakhand #youth #children #football #futureofuttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैंने जो कल पोस्ट किया था, उसमें कहीं यह नहीं कहा है कि “मैंने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।” पद और पार्टी में बहुत बड़ा अंतर होता है।
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
एशिया में भारत का परचम लहराने वाली हमारी बेटियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! 🇮🇳🏑
भारत की बेटियों ने #ahfjuniorasiacup2026 के फाइनल में चीन को हराकर देश का मान बढ़ाया है। पूरे टूर्नामेंट में जिस अनुशासन, आत्मविश्वास और जुझारूपन के साथ आप सभी ने खेल का प्रदर्शन किया, वह प्रशंसनीय है।
आपकी यह शानदार जीत केवल एक खिताब नहीं, बल्कि देश की हर बेटी के लिए एक संदेश है कि मेहनत, हौसले और लगन से कोई भी सपना बड़ा नहीं होता।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी ढेरों शुभकामनाएं।
तिरंगा यूं ही शान से लहराता रहे। 🇮🇳
#indianhockey #indianwomenhockey #hockeyindia #proudmoment #narishakti #jaihind 🇮🇳This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पौड़ी कैंपस और श्रीनगर विश्वविद्यालय में NSUI एवं NSUI समर्थित उम्मीदवारों की शानदार जीत पर मैं सभी विजयी प्रत्याशियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूँ।
Gen-G को सैल्यूट करते हुए उन्हें धन्यवाद देता हूँ कि उन्होंने हमारी Gen-G (NSUI) पर विश्वास रखा और उसके प्रत्याशियों को विजयी बनाया।
#thankyou, कैंपस कॉलेज पौड़ी और श्रीनगर विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं! ✊🇮🇳This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
छात्र शक्ति की जीत, लोकतंत्र की जीत! ✊
हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय के बिरला कैंपस में छात्रसंघ चुनाव में NSUI के महासचिव पद पर #mayankbahuguna की शानदार जीत तथा BGR कैंपस, पौड़ी में NSUI के अध्यक्ष श्री #ayush_thapliyal समेत पूरे पैनल की विजय पर सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
यह जीत छात्र हितों, लोकतांत्रिक मूल्यों और युवाओं के विश्वास की जीत है।
मुझे विश्वास है कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी छात्र-छात्राओं की आवाज़ को मजबूती से उठाते हुए उनके हितों और अधिकारों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
सभी विजयी साथियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ।
@NSUIUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊ हौसले की राह, संघर्ष के साथ।
बीते समय की ये झलकियाँ 📜 उस सफ़र की कहानी कहती हैं, जिसमें हर मोड़ पर कुछ नया सीखने और कुछ नया करने का अवसर मिला।
वक्त बदला, हालात बदले लेकिन संघर्ष का रास्ता आज भी वही है।
लड़ाई तब भी जारी थी, लड़ाई आज भी जारी है और जब तक सामर्थ्य है, आगे भी जारी रहेगी। ✊
“राह कठिन है, हौसला अडिग है। ✊”
संघर्ष जारी है.... 🔥
#harishrawat #uttarakhand #politicaljourney #nevergiveup #keepfightingThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
10 साल बाद, ठीक चुनाव के मौके पर इस मामले को सामने लाया जाना मेरे लिए रहस्य का विषय है......
सम्मानित #पत्रकार साथियों से Exclusive बातचीत......This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
News Arena India
@NewsArenaIndia
Senior Uttarakhand Congress leader Pritam Singh targets BJP as former CM Haish Rawat quits party posts after cash, jewellery recovery from aide's house.
He says raids were done because assembly elections are round the corner.This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#ians से खास बातचीत......
📍नई दिल्ली -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
यह एक चुनाव के दृष्टिकोण में रखकर क्योंकि उत्तराखंड में चुनाव होने हैं। यह एक कूट रचना है। कांग्रेस पार्टी उत्तराखंड में भी भ्रष्टाचार के सवाल को बहुत तेजी से उठा रही है और लोग जनमत जो भ्रष्टाचार से परेशान है, वह कांग्रेस के साथ जुड़ रहा है। इसलिए ध्यान हटाने के लिए ये ED की कार्रवाई हुई है.........!!
#pti से खास बातचीत......This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
ANI
@ANI
#watch | Delhi: On the ED raid at the premises of Chandan Singh Jeena, who served as his OSD, Congress leader Harish Rawat's says, "With elections approaching, a rattled BJP is looking for excuses; that is why they have resorted to this action. They have suddenly remembered an issue after ten or ten-and-a-half years. This is happening because the Congress party is successfully building a narrative against corruption, and this action has been orchestrated to counter that momentum...What kind of damning evidence did they find that required the ED to go to such lengths and undertake all this trouble? Chandan Singh Jeena is an extremely decent, humble, and hardworking individual..."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Press Trust of India
@PTI_News
VIDEO | Delhi: Congress leader Harish Rawat speaks on ED raids at residence of his former OSD Chandan Jeena, says, “This has happened keeping assembly election in mind. After 11 years, you are remembering that there is some issue in this? You have been continuously in power, and today you are remembering that there was something in this matter? And the truth is that, in this particular matter, in connection with which the ED has raided his house at this time, we ourselves took action to stop that crime. We dismissed the chairman ourselves. We got him to resign. We said that if you do not resign, we will dismiss you. We ordered an inquiry into this. We cancelled the examination. So, this is an attempt to turn things upside down. I do not know which case or which matter Chandan Singh ji's house has been raided in connection with."
(Full video available on PTI Videos - ptivideos.com)This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जब तक सामर्थ्य है, मैं लड़ूंगा।
सच्चाई के लिए, अपने सिद्धांतों के लिए और उत्तराखंड के हितों के लिए—डटकर लड़ूंगा।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जहाँ कहते हो, वहाँ मैं बैठ जाता हूँ।
CBI, ED, Income Tax या जितनी भी जाँच करनी है—कर लो।
अब इनके पास तो कई कारीगर हैं। इनके पास ED, CBI आदि हैं, इनके पास वह भी हैं जो स्टिंग इत्यादि करते हैं। इनके पास तो कई तरह के हाथ और हथियार हैं। तो ये जितने हथियारों का इस्तेमाल करना चाहते हैं, कर सकते हैं।
जब तक मेरे पास सामर्थ्य है, मैं हर प्रकार की जाँच का सामना करने के लिए तैयार हूँ।
#readyforinvestigation #truthwillprevail #harishrawat #uttarakhand #congressThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के प्रकाश पर्व की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
गुरु साहिब की शिक्षाएँ हम सभी को प्रेम, सेवा, समानता और सद्भाव की राह दिखाएँ।
#prakashparv #gurugranthsahibji #waheguru #gurpurab #seva #sadbhav -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मीडिया के कुछ हिस्सों में यह समाचार दिया जा रहा है कि हरीश रावत ने कांग्रेस पार्टी से त्यागपत्र दे दिया।
भैया, कांग्रेस पार्टी की सदस्यता मेरे खून और हड्डियों में है, हरीश रावत जो कुछ भी है, उस सबका निर्माण करती है। वह तो मेरे साथ ही स्वर्ग में भी जाएगी।
हाँ, यदि कल-परसों देहरादून में ईडी का जो पाखंडपूर्ण चकल्लस हुई है और मैंने यह कहा है कि यदि उससे कांग्रेस पार्टी के भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ने के नैरेटिव पर कोई असर पड़ता है, तो पार्टी के जो पद मेरे पास हैं—प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य और एआईसीसी की वर्किंग कमेटी के सदस्य—मैं उन पदों से त्यागपत्र देना चाहूँगा।
अतः मीडिया के दोस्तों से मेरा आग्रह है कि मेरे पोस्ट/ट्वीट को ज़रा संपूर्णता में पढ़ें और अपने समाचार को करेक्ट करें।
#electronicmedia #printmedia #india #uttarakhand -
Harish Rawat reposted
ANI_HindiNews
@AHindinews
#watch | दिल्ली | कांग्रेस सांसद सुखदेव भगत ने उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता हरीश रावत द्वारा पार्टी के सभी पदों से इस्तीफा देने पर कहा, "उन्होंने राजनीतिक संस्कार का परिचय दिया है, जो कांग्रेस का संस्कार है। साँच को आँच क्या, उन्होंने स्पष्ट किया है तो जो भी दोषी है वो सामने आएगा और कानून उसके खिलाफ अपना काम करेगा लेकिन जिस तरह से भाजपा ED, CBI जैसी एजेंसियों का दुरुपयोग करती है, वो हमेशा संदेह के घेरे में है...इन संस्थानों का सबसे ज्यादा दुरुपयोग यदि कोई कर रहा है तो वो मोदी सरकार कर रही है। या तो वे सरकार गिराने में इसका इस्तेमाल करती है, लोगों को डराने में करती है या उन्हें अपनी पार्टी में लाने के लिए करती है..."
-
Harish Rawat reposted
IANS Hindi
@IANSKhabar
दिल्ली: उत्तराखंड के पूर्व CM हरीश रावत के सहयोगी के यहां ED की छापेमारी के बाद उनके कांग्रेस के पदों से इस्तीफ़ा देने पर कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "...कांग्रेस में नैतिकता है कि इसमें कोई बड़ी धनराशि नहीं है। ये सामान्य लोगों के पास हो सकती हैं, लेकिन उन्होंने नैतिकता का तकादा लेते हुए त्यागपत्र दिया है..."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सामने टीवी पर खबर आ रही है कि देहरादून में हरीश रावत के पीए के पास भारी मात्रा में कैश और ज्वैलरी आदि पकड़ी गई या पकड़ाई गई, इस तथ्य का खुलासा तो आने वाले समय में होगा और यह सत्य है कि श्री जीना मेरे ओएसडी रहे हैं और मैं जितने भी पदों पर रहा, चाहे पार्टी में रहा या सरकार में रहा, वह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी संभालते रहे हैं। श्री जीना एक निहायती सज्जन, विनम्र और काम करने वाले व्यक्ति हैं। यदि ग्राम सेवकों की भर्ती में ओएमआर शीट के साथ छेड़छाड़ की और यदि इस तरीके की कोई भी गलती उन्होंने की है, उसके प्रमाण हैं तो उनके इस तथाकथित दुस्साहसिक कृत्य के लिए मैं लज्जित हूँ। परंतु मुझे इस आरोप पर बिल्कुल विश्वास नहीं है।
उत्तराखंड के चुनाव में भारी स्टेक्स हैं। मुझसे जब भी कोई व्यक्ति पूछता था कि चुनाव कब हो रहे हैं? तो मैं हंसी में उनसे कहता था कि भई चुनाव तब होंगे, जब सीबीआई मेरे दरवाजे पर दस्तक देने आएगी। यदि अभी नहीं आई है तो इसका अर्थ है कि चुनाव अगले वर्ष मार्च-अप्रैल में ही होंगे। लेकिन इस बार मेरे घर पर नहीं, मेरे एक सहयोगी के घर पर दस्तक देकर एक नरेटिव बनाने का प्रयास किया गया है। कांग्रेस पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ता भ्रष्टाचार के खिलाफ लामबंद होकर लड़ रहे हैं। राहुल गांधी जी राष्ट्रीय स्तर पर 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के माध्यम से शिक्षा प्रणाली में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं।
ऐसे समय में हरीश रावत के किसी भी कृत्य से यदि पार्टी के संघर्ष में कोई कमजोरी आती है, तो मैं ऐसा बिल्कुल नहीं चाहूँगा। इसलिए मैंने अभी अपने ईष्ट देवता का स्मरण करके एक बड़ा निर्णय लिया है कि मैं किसी सरकारी पद पर तो हूं नहीं, की उससे त्यागपत्र दूं! हां मैं, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की कार्यकारिणी का सदस्य हूं और राष्ट्रीय स्तर पर कांग्रेस कार्यसमिति का स्थाई आमंत्रित सदस्य हूं और मैं बहुत विनम्रता पूर्वक इन दोनों पदों से हटना चाहूंगा, क्योंकि पार्टी के संघर्ष में कोई कमजोरी मेरी वजह से नहीं आनी चाहिए।
रहा प्रश्न अधीनस्थ सेवा चयन आयोग का? उसका गठन हमने राज्य के नौजवानों के भविष्य को दृष्टिगत रखते हुए किया। हमने पब्लिक सर्विस कमीशन को समय पर परीक्षाएँ लेने के लिए बाध्य किया, यहाँ तक कि दो बार शीर्ष पदों की भर्तियाँ हुईं, हमारे छोटे से कार्यकाल में। हमने भर्ती बोर्ड्स बनाए, मेडिकल भर्ती बोर्ड बनाया, शिक्षा भर्ती बोर्ड बनाया। यदि उस प्रक्रिया के दौरान नियुक्तियों में हमसे कोई एरर ऑफ़ जजमेंट हो गया है, तो मैं उसके लिए उत्तराखंड के लोगों से क्षमा प्रार्थी हूँ। मगर मैं विनम्रता पूर्वक अपना यह दावा दोहराना चाहता हूं कि हमारे 3 वर्ष के कार्यकाल में 42000 से ज्यादा सरकारी पदों पर भर्तियां हुई हैं।
हमने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के चेयरमैन के पद पर जिस व्यक्ति को नियुक्त किया था, जिन्हें मैंने ही शिकायत मिलने के बाद हटाया या उनसे इस्तीफा माँगा, जो भी जिस रूप में भी कह लिया जाए। उनकी नियुक्ति पिछले सेवा रिकॉर्ड के आधार पर की गई थी। वो जिस वर्ग से आते थे, मैं चाहता था कि सत्ता में उस वर्ग की भी हिस्सेदारी हो और उनकी नियुक्ति के विषय में मुझे सबसे प्रभावी सलाह तत्कालीन पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूरी जी ने दी थी। वो दो बार मेरे पास उनकी नियुक्ति के संदर्भ में मिलने आए थे। मेरी आज भी धारणा है कि खंडूरी जी भ्रष्टाचार के समन के लिए हमेशा काम करते रहे। मैं इतना और बताते चलूँ कि कौन व्यक्ति कहाँ पर गलती कर दे, कोई नहीं जान सकता है। क्या आरएसएस ने जाना होगा कि जिस व्यक्ति को उत्तराखंड के अपने पर्यावरण मंच का अध्यक्ष बना रहे हैं, वो व्यक्ति इस तरीके के भ्रष्ट कृत्य करेगा? और अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के अध्यक्ष के रूप में कलंकित होगा!
नियुक्तियों व परीक्षाओं में गड़बड़ी हमारी आने वाली पीढ़ी के भविष्य के साथ खिलवाड़ हैं और यदि मुझसे जाने-अंजाने में भी कोई ऐसा कृत्य हुआ है, जिससे हमारे राज्य के नौजवानों के भविष्य पर दुष्प्रभाव पड़ा है, तो उसके लिए मैं अपने को प्रताड़ना का पात्र मानता हूं और मैं राज्य के लोगों से इस चूक के लिए क्षमा चाहता हूं और मैं सार्वजनिक रूप से एक अपील भी करना चाहता हूं कि यदि किसी व्यक्ति को इस तरह की की नियुक्तियों के मामले में हस्तक्षेप करने की मेरी संलिप्तता के कोई प्रमाण उनके पास हों तो वो उन प्रमाणों को सीबीआई, ईडी या राज्य पुलिस को जरूर उपलब्ध करवाएं। क्योंकि प्रत्येक व्यक्ति को जिसे बड़े दायित्व को संभालने का अवसर मिलता है तो उन्हें हमेशा इस तरीके के घृणित प्रलोभनों से बचना चाहिए और यदि मुझसे कोई ऐसी चूक हुई है तो पुनः दोहरा रहा हूं कि मैं अपने को दंड का पात्र समझता हूं और कानून को मुझे दंडित करना चाहिए। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ज़िंदगी के एक अजीब मँझधार में फँसा हूँ। अपनी सच्चाई की नाव में लगभग अकेला खड़ा हूँ। बचाया है हमेशा मुझे तूफ़ां की मौज ने, वरना किनारे वालों ने तो कब का मेरा सफ़ीना डुबा दिया होता।
इस मुश्किल मोड़ पर, हे इष्ट देव अब आप ही बताओ, आख़िर मेरी है क्या ख़ता?
#life #truth #struggle #faith #loneliness #lifejourney -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥✊ “मुझ पर प्रहार कीजिए… कांग्रेसजनों के हौसले पर नहीं।” ✋
कुछ दोस्तों ने हरीश रावत का विरोध करने की और उसकी छवि बिगाड़ने की सुपारी ले रखी है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अलग-अलग हिस्से मुझ पर प्रहार करने के लिए ऐसे लोगों के लिए अच्छे हथियार बन रहे हैं। ये लोग बार-बार 2017, 2022 की चुनावी हारों को मुझ पर लिपटा देते हैं, जबकि वस्तुतः 2022 में तो घोषित रूप से सामूहिक नेतृत्व था।
मैंने निसंकोच दोनों हारों के लिए वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता होने के नाते अपने ऊपर ज़िम्मेदारी ली। मगर ये बार-बार कुरेदने वाले सुपारी किलरों से मैं एक बात जानना चाहता हूँ—2017 और 2022 में उत्तरी भारत में जीता ही कौन? प्रचंड हिंदुत्व की लहर, प्रचंड सांप्रदायिक विभाजन, प्रचंड सांप्रदायिक सोच की लहर में कैसे-कैसे बह गए। मगर इतना श्रेय उत्तराखंड के कांग्रेसजनों को जाता है कि उन्होंने 2017 में कांग्रेस का बेस वोट, जिसके दम पर हम 2012 में सत्ता में आए थे, उसका कमोबेश थामे रखा और 2022 के विधानसभा चुनावों में भी न केवल हमारा बेस वोट प्रतिशत बनाये रखा बल्कि उसमें कुछ प्रतिशत की वृद्धि की जो उत्तरी भारत के अन्य राज्यों की तुलना में कई गुना आशाप्रद है। 2022 में एक तरफ हिंदुत्व का प्रचंड वेग, उस पर देश के राजनीतिक इतिहास का सबसे बड़ा झूठ के बावजूद कांग्रेसजनों ने तो अपनी हिम्मत और सूझ-बूझ से चुनाव जीत ही लिया था। यदि मुझे पहले रामनगर लड़ाने की और फिर रामनगर से दो-तीन दिन बाद लालकुआं शिफ्ट करने की चूक नहीं हुई होती, तो परिणाम कुछ और होते।
आज भी कई गवाह मौजूद हैं जिनके सम्मुख मैंने साफ़-साफ़ नामांकन से 18-20 घंटे पहले स्पष्ट कहा कि मुझे लालकुआं गलत भेजा गया है और मैं हारूँगा। मेरी हिम्मत देखिए 18-20 घंटे, पहले दिन उजाले के तरीके से स्पष्ट दिखाई दे रहा था कि मैं चुनाव हार रहा हूँ, फिर भी मैंने नामांकन किया और शानदार तरीके से चुनाव लड़ा और स्थानीय कांग्रेसजनों का मनोबल नहीं गिरने दिया। यह कांग्रेसजनों की हिम्मत थी कि प्रतिद्वंद्वी के दो-दो अत्यधिक घातक अस्त्रों के प्रहार के बावजूद भी कांग्रेसजनों ने उल्लेखनीय वृद्धि की जिसके आधार पर आज हम 2027 में चुनाव जीतने का सपना देख रहे हैं।
मुझ पर प्रहार कीजिए, मैं तो 2017 में छल-कपट, झूठ और पाशविक बल से भ्रमित जनता के श्राप से शिलावत पड़ा हुआ हूँ। मगर हज़ारों कांग्रेसजनों के मनोबल पर प्रहार होते देखकर मेरी आत्मा तिलमिला उठती है और प्रतिकारवश मुझे कुछ कहना पड़ता है, जो मैं आपसे कह रहा हूँ और जो मैं कह रहा हूं उसी में उत्तराखंड के कल्याण की कुछ संभावनाएं हैं, जिस अवसर को उत्तराखंड 2017 और 2022 में खो चुका है।
#uttarakhand #congress #uttarakhandiyat #2027uttarakhand #harishrawat
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भूदान आंदोलन के प्रणेता, महान स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज सुधारक, ‘भारत रत्न’ से अलंकृत आचार्य विनोबा भावे जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏
उनका जीवन सत्य, अहिंसा, त्याग और मानवता की सेवा के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
#vinobabhave #acharyavinobabhave #jayanti -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#जनगणना एक तस्वीर है, जिसके आगे हम देश की तकदीर लिखते हैं। और यदि वो तस्वीर गड़बड़ा जाए, उसके मानक गलत हो जाएँ, जैसे OBC के संदर्भ में कई भ्रामक बातें सामने आ रही हैं, तो यदि वो गड़बड़ होगी, तो फिर देश की तकदीर भी गड़बड़ होगी। उसी के आधार पर भविष्य की योजनाएँ अगले 10 साल बनेंगी।
जो विकसित भारत की बात प्रधानमंत्री जी कह रहे हैं, वह खाका भी तभी बन पाएगा, जब आपके पास सही आँकड़े होंगे।
यदि राजनीतिक स्वार्थों के लिए आँकड़े टेंपर किए जाएँगे, गलत होंगे और मानक गलत होंगे, तो गड़बड़ होगी। श्री #jairamramesh जी ने बहुत सही मुद्दा उठाया है।
@INCIndiaThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
संजय नेगी — आज का नौजवान, कांग्रेस का कल का मजबूत आधार! 💪✋🔥
हमने एक सुझाव दिया, क्योंकि श्री #sanjaynegi अगले 20-25 साल के लिए कांग्रेस पार्टी के लिए एसेट हो सकते हैं। संजय ने व्यक्तिगत क्षमता से अपना स्थान बनाया है, तो ऐसे नौजवानों को मिस नहीं करना चाहिए। यदि कांग्रेस मिस करना चाहती है, तो अभी जिन लोगों के हाथ में यह निर्णय है, यह प्रदेश अध्यक्ष जी जानें।
यह सवाल उनसे पूछा जाना चाहिए कि आप क्या कर रहे हैं, क्या नहीं कर रहे हैं?
मैंने एक कांग्रेस कार्यकर्ता के तौर पर जो उचित समझा, अपनी बात कह दी है और अब उसको करना-न करना, ये तो प्रदेश कांग्रेस कमेटी के हाथ में है।
मैंने कहा, जो कांग्रेस के लिए अच्छा हो, मेरे लिए अच्छा।
#sanjaynegi #youthpower #uttarakhandcongress #congressyouth #uttarakhand
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“योजनाएँ वही, जो याद रहें… और जनसेवा वही, जो दिलों में बस जाए।” ❤️
सोशल मीडिया पर आज “हर दिल हरदा है” पेज के माध्यम से अपने कार्यकाल की एक महत्वपूर्ण योजना को फिर से देखने का अवसर मिला।
शगुन आखर गाने वाली महिलाओं की पेंशन योजना को इस तरह संजोकर रखने और लोगों तक पहुँचाने के लिए धन्यवाद दोस्तों। 🙏
अपनी योजनाओं और जनसरोकारों को इस तरह याद रखना सुखद अनुभव है। ❤️
#harishrawat #uttarakhandiyat #shagunakhar #uttarakhand #mahilasashaktikaran #jansevaThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🇮🇳 महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं उत्तर प्रदेश के प्रमुख मुख्यमंत्री, हिमालय पुत्र आदरणीय पंडित गोविंद बल्लभ पंत जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏
राष्ट्र एवं समाज के प्रति उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कारगिल युद्ध में अदम्य साहस और वीरता का परिचय देने वाले, परमवीर चक्र से सम्मानित अमर शहीद कैप्टन विक्रम बत्रा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🇮🇳🙏
माँ भारती की रक्षा के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान और अद्वितीय शौर्य देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
जय हिंद! 🇮🇳
#captainvikrambatra #paramvirchakra #kargilwar #indianarmy #jaihind #nationfirst 🇮🇳🙏 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
-----🚩 🕉️ 🔱 कैलाश मानसरोवर यात्रा (पार्ट-3) 🔱 🕉️ 🚩-----
तिब्बत, यह भूखंड जहां अब हम खड़े थे एक पृथक प्रशासनिक इकाई के रूप में जाना जाता है, वहाँ के उच्च पदस्थ अधिकारी भी वहाँ उपस्थित थे। वहाँ कुछ स्थानीय लोग भी उपस्थित थे। दूर दो-एक छोटी-छोटी बसासतें दिखाई दे रही थीं। चीन के लोग तिब्बत के इस भूभाग को पुरंग काउंटी नाम से पुकारते हैं। स्थानीय लोगों में एक व्यक्ति एक पुरानी-सी केतली में कुछ लाया था और हमें देना चाहता था। स्थानीय अधिकारी उसे रोक रहे थे। मैंने उनके पास जाकर उनसे पूछा, “क्या बात है?” उन्होंने शुद्ध कुमाऊँनी में कहा कि मैं चाय लाया हूँ, आप लोगों को पिलाना चाहता हूँ। मैंने चीनी लोगों से कहा कि उसे आने दें। उस व्यक्ति ने प्याली के आकार के बर्तन में हमें चाय दी। एक ही बर्तन था। वह बर्तन व केतली इतनी काली थी कि कोई यात्री उसे पीने को तैयार नहीं हुआ। वह व्यक्ति रुआँसा-सा हो गया। मैंने आगे बढ़कर उस प्याली की चाय को पी लिया। चाय में मसालों के साथ नमक व घी भी डला हुआ था। बहुत अच्छी लगी। मैंने एक प्याली और माँगकर पी ली। उस व्यक्ति का मुरझाया चेहरा खिल गया। उसे मुझसे हमारी भाषा में बात करते देख चीनी अधिकारियों ने उसे वहाँ से हटा दिया। वहाँ से पहले घोड़ों से हम करनाली, हाँ नेपाल की प्रसिद्ध करनाली नदी के पार पहुँचे। वहाँ चीनी मिलिट्री के कुछ ट्रक खड़े थे। उनमें बैठकर हम लोग रात्रि विश्राम स्थल तकलाकोट की ओर रवाना हुए। मार्ग में हमें मुगरम नामक नए आवास-स्थान मिले। हम लोग रात अँधेरे में तकलाकोट के तथाकथित गेस्ट हाउस में पहुँचे। स्पष्ट था कि चीन सरकार ने यात्रा तय होने के बाद इसे बनवाया है। खाली कमरे थे, जिनमें खाट, एकाध कुर्सी रखी गई थी। हाँ, चीनी, चाय व बड़ी डबल रोटियाँ भी रखी थीं, जो उस रात का हमारा भोजन था। बड़ा रुखा-रुखा-सा व्यवहार था। टट्टीघर जेल के बैरकों से भी घटिया बने थे।
डॉक्टर स्वामी रास्ते में चीन के आतिथ्य का बड़ा वर्णन कर रहे थे। हम लोग...www.facebook.com/share/p/1DXFcqj1Uq/...आज सुविधाएँ हैं, धन भी आ रहा है, मगर तब न धन था, न सुविधाएँ थीं। अभाव और कठिनाइयाँ थीं, परंतु मन बड़ा ही उदार और बड़ा था। मैं अपने उन सभी अनन्य सहयोगियों को—जिनमें कुछ दिवंगत हो गए हैं और कुछ आज भी जीवन-संघर्ष में मेरे साथ खड़े हैं—कैलाश यात्रा के इस वृतांत को समर्पित करता हूँ।
भगवान शिव से प्रार्थना है कि मुझे एक बार फिर उत्तराखंड में, वह भी व्यास-चौदास व दारमा की इन नेपों वासिल्यों घाटियों में पैदा करें।
🚩 🕉️ 🔱 हर हर महादेव 🔱 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज मेरी बेटी व हरिद्वार ग्रामीण से विधायक श्रीमती @AnupamaRawatUK का जन्मदिन है। बेटी अनुपमा को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई और उसको उसके माता-पिता व बड़े भाइयों का ढेर सारा आशीर्वाद।
#happybirthdayanupama -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"बोया पेड़ बबूल का............।
आज उत्तराखंड की राजनीति में बहुत सारे बबूल के वृक्ष खड़े हो गए हैं और वो सारे राज्य पर छा जाने का प्रयास कर रहे हैं। राज्य की राजनीति को अपने आगोश में जकड़ लेना चाहते हैं। इन बबूल के वृक्षों ने आम आदमी के साधनों को हड़प कर राजनीति के सहारे अकूत धन कमा लिया है, इस धन का दुरुपयोग कर राज्य की समस्त सत्ता को अपने कब्जे में ले लेना चाहते हैं। राजनीति और उत्तराखंड पर पूरा कब्जा करना चाहते हैं। इनका उत्तराखंड और उत्तराखंड के आमजन के सम्मुख खड़े सवालों से भी कोई वास्ता नहीं है। इनका वास्ता पहले धन कमाने से था और अब सत्ता पर कब्जा करके धनाधीश के साथ सत्ताधीश होने का भी है।
जब तक आम आदमी की शक्ति इन चुनावों में नहीं दिखाई देगी, ऐसे लोग नहीं दिखाई देंगे जो जनता के सरोकारों से जुड़े हुए हैं, जो धरातल से जुड़े हुए हैं, जो ज़मीन के दुख-दर्द की बात को समझते हैं और उसकी बात करते हैं। जब तक ऐसे लोग आगे नहीं आएंगे, हमारा मंगल होने वाला नहीं है।
ऐसे लोगों को आगे लाने का अवसर 2027 है। आपके मध्य ऐसे लोग हैं, सिर्फ आपको उन्हें पहचानना है तथा उनको शक्ति देनी है। धन और प्रचार तंत्र के प्रलोभन से बचना है।
#uttarakhand #uttarakhandpolitics #2027elections #janatakiawaaz #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🕉️ मानसरोवर के राजहंसों का रहस्य… 🦢
कैलाश मानसरोवर यात्रा की इस अद्भुत यात्रा-कथा का सबसे रोचक प्रसंग Part-3 में अवश्य पढ़ें।
कल मैं आपके साथ कैलाश मानसरोवर यात्रा का अंतिम सोपान साझा करूंगा। 🙏
हर हर महादेव 🕉️
ॐ नमः शिवाय 🙏 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
~~~कैलाश मानसरोवर यात्रा – (Part-2)~~~
दूसरे दिन प्रातः 6 बजे यात्रा धारचूला से तवाघाट और आगे की ओर रवाना हुई। सवा सात बजे हम सब धौलीगंगा पर ठाणीधार के रास्ते पर पहले दिन के सभी पड़ावों को पार करते हुए नारायण आश्रम की ओर अग्रसर थे। यात्रा को लेकर यात्रियों में जोश भी था और चार किलोमीटर से अधिक की सीधी चढ़ाई वाले मार्ग को लेकर आशंकित भी थे। ठाणी शब्द का हिंदी के शब्दार्थ है सीधी चढ़ाई और धार तो धार ही है—अपने आप में एक चुनौती थी। संकट और उत्साह के इस मिश्रित भाव के बीच शंख ध्वनि, ढोल-नगाड़ों की थाप तथा भगवान शिव के जयकारों के साथ यात्रा आगे बढ़ चली। स्थानीय मीडिया के साथी भी यात्रा के साथ थे। मेरे साथी श्री दीवान सिंह पत्याल, हरीश रौतेला, मेहमन सिंह हयांकी और जगदीश हयांकी के गांव पहले और दूसरे दिन के यात्रा मार्ग में थे। स्वाभाविक रूप से वे लोग यात्रा में हमारे साथ चल रहे थे। धारचूला के भी हमारे कई साथी—विशेषतः सुश्री कुसुम गर्ब्याल, भागीरथी व देवकी गर्ब्याल, लक्ष्मण सिंह कुंवर, श्री जय सिंह दानू, श्री जवाहर सिंह गर्ब्याल, मान सिंह, आन सिंह रौंकैया, राम सिंह जेठा, विजय पंचाचूली, श्याम चंद्र खर्कवाल, महिराज सिंह, नैन सिंह बौनाल, प्रद्युम्न गर्ब्याल आदि लोग उत्साहपूर्वक यात्रा के साथ चल रहे थे।
मेरे लिए यह अत्यंत प्रसन्नता की बात थी कि मेरे साथी और यात्रा मार्ग के गांवों के लोग, यात्रियों की अपनी ओर से यथासंभव सहायता कर रहे थे। प्रत्येक दिन दो-तीन घोड़े चलते-चलते थक चुके यात्रियों की सहायता के लिए निःशुल्क साथ चलते थे। मुझे तो लोगों ने लगभग आधे रास्ते घोड़े पर ही बैठाए रखा। यात्रा के प्रारंभिक दिनों में ही यात्रियों के सम्मुख ठाणी धार की चढ़ाई को नापने का कठिन इम्तिहान था। यदि सांसों के साथ ढोल-नगाड़ों की थाप और बम-बम भोले का नाद नहीं गूंज रहा होता, तो यह यात्रा और भी कठिन प्रतीत होती। पांगू और रौतेली गांव के आत्मीय स्वागत-सत्कार के बाद यात्री नारायण आश्रम पहुंचे। डिहाइड्रेशन के कारण दो यात्री यहीं से वापस लौट गए। नारायण आश्रम सिद्ध बाबा नारायण गिरी स्वामी जी की तपस्थली है और अत्यंत रमणीय स्थान है। यहां प्रकृति को उसके संपूर्ण सौंदर्य के साथ निहारा जा सकता है। उस समय प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकत्री और शिक्षाविद सुश्री गंगोत्री गर्ब्याल आश्रम की व्यवस्थाओं की देख-रेख कर रही थीं। हमारी यात्रा का दूसरे दिन का पड़ाव सिर्खा था। सिर्खा चौदास पट्टी का हृदय स्थल है। यह हमारे ब्लॉक अध्यक्ष स्वर्गीय श्री बिक्रम खैर जी का गांव भी है। मार्ग में छलमा, छिलासों, सोसा और सिर्दाग के भाई-बहनों ने यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत किया। हमारी पार्टी के नेता श्री प्रद्युम्न गर्ब्याल, जय सिंह दानू, लक्ष्मी शर्मा, जवाहर सिंह सिरखाल, श्री बी.डी. जोशी आदि भी साथ-साथ चल रहे थे। यहां भी पांगू और रोंगलो की तरह सिरृखा गाड़ के लोगों ने परंपरागत वस्त्रों, आभूषणों, पगड़ियों, अस्त्र-शस्त्रों तथा बाजे-गाजों के साथ यात्रियों का अभूतपूर्व स्वागत किया।उस दिन चौदास की संस्कृति का उच्चतम स्वरूप दिखाई दिया। यात्रीगण मार्ग की कठिनाई भूलकर इस आत्मीय स्वागत का रसास्वादन कर रहे थे। छिलासों और सौसा में हमें प्यारी-प्यारी हरी पहाड़ी ककड़ी और मक्का का स्वाद लेने का सौभाग्य मिला। सौसा गांव हमारे सेवानिवृत्त अधिकारी बाला सिंह हयांकी जी का गांव है। सिदार्ग में हमें पेड़ों से तोड़कर सेब और नाशपाती खाने को दिए गए। वे अत्यधिक रसीले फल थे। मैंने वहां से अपनी पसंद की लोबिया की फलियां भी लीं और सिर्खा पहुंचकर आग्रह किया कि रात को लोबिया की सब्जी बनाकर मुझे खिलाया जाए। मेरा मन आज भी उस लाल-सफेद बड़े-2 लोबिया के दानों में भटकता रहता है। हमारे कई यात्री साथियों ने महिला-पुरुष स्वागतार्थियों के साथ फोटो खिंचवाकर अपने यात्रा-एल्बम को समृद्ध करने का काम किया। देवदार और सुई के पेड़ों से आच्छादित आज का यात्रा मार्ग अपेक्षाकृत कम चुनौतीपूर्ण था। रास्ते में भी चाय, दूध, फल और मेवों के साथ यात्रा की थकान मिटाने की पर्याप्त व्यवस्था मिलती रही।
मैं,....www.facebook.com/share/p/1CKc3JeQKQ/.....हमने लिपुलेख दर्रा पार किया और अब हम चीन की धरती पर, तिब्बत के भूभाग में थे। हम सबके भीतर एक नया उत्साह था। आंखों में कैलास के दर्शन का स्वप्न था और मन में भगवान शिव के पवित्र धाम तक पहुंचने की अनंत आकांक्षा।
तिब्बत का यह भूभाग हमारे सामने था... और कैलाश मानसरोवर यात्रा का एक बिल्कुल नया अध्याय आरंभ होने जा रहा था। हमारा यात्रा दल एक नई रोमांचकारी गाथा लिखते जा रहा था। क्रमशः........
हर हर महादेव 🔱🙏
#kailashmansarovaryatra #kailashyatra #lipulekh #omparvat #harharmahadev #shivbhakti #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
दिल्ली के सत्यनिकेतन इलाके में एक पांच मंजिला इमारत, जो दिल्ली यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस के पास है, पीजी हॉस्टल था, वह हॉस्टल के रूप में इस्तेमाल होता था। इसे बोलचाल की भाषा में पीजी कहते हैं, ऐसे कई पीजी दिल्ली की संकरी गलियों में रातों-रात खड़े हुए हैं। मनमाना किराया वसूल होता है और ये पुरानी बिल्डिंगों की ही बुनियाद पर इमारत की मंजिलें बढ़ती जाती हैं।
परिणाम भुगतना पड़ा भविष्य के सपने देखने वाले बच्चों को, जिनके सपने उस मकान के मलबे के नीचे दबकर दम तोड़ गए। उनके परिवारों के साथ हम सबकी संवेदनाएं हैं। घायल बच्चे फिर से अपनी पढ़ाई में लौट सकें, उनका ठीक से इलाज हो, यह कामना है। मुआवजा भी मिलेगा, मगर जिंदगी की कीमत पर, वो भी नौजवान स्टूडेंट्स की जिंदगी की कीमत पर?
हमारे उत्तराखंड में भी सेलाकुई इलाके के अंदर रातों-रात इसी प्रकार की इमारतें खड़ी हुई हैं। उनका कोई स्ट्रक्चरल ऑडिट हुआ है या नहीं, मुझे नहीं मालूम। कल दिल्ली की घटना के बाद मुझे ध्यान आया कि हमारे यहां भी इस तरीके के हॉस्टल खड़े हुए हैं। उन हॉस्टलों में रहने वाले बच्चों की सुरक्षा राज्य का दायित्व है। इन सभी भवनों की स्ट्रक्चरल दृढ़ता की जांच राज्य सरकार को करवानी चाहिए।
#delhi #selaqui #uttarakhand #studentsafety #structuralaudit -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥✊ सत्ता छिनी है, सत्ता वापस लेंगे! 🚩💪
कांग्रेस अपोजिशन है, भाजपा को अपदस्थ करना है और खुद को सत्ता में लाना है।
कांग्रेस के सामने सबसे बड़ा लक्ष्य यही है और इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए आपके पास एक स्पष्ट दृष्टिकोण-पत्र होना चाहिए, एक रोडमैप होना चाहिए। आपके पास एक समस्त, ऐसी समझ होनी चाहिए, जिसको आप राज्य के लोगों के साथ साझा कर सकें।
कांग्रेस के 10 साल सत्ता चलाने का एक्सपीरियंस है, कुछ उपलब्धियाँ हैं कांग्रेस की। उन उपलब्धियों को सामने रख करके और भाजपा के 17 साल की जो उपलब्धियाँ हैं, उन्होंने जो यात्रा तय की है, उसके साथ तुलनात्मक रूप से देखकर और आगे पाँच साल किस तरीके से हम काम करेंगे, वो हम तय कर सकते हैं।
चुनौती तो एक ही है कि किसी तरह हमको भाजपा को अपदस्थ करना है, क्योंकि उन्होंने हमसे सत्ता छीनी है। अब हमको उनसे सत्ता छीननी है।
#congress #uttarakhand #uttarakhandpolitics #bjp #politicalroadmap #visiondocument #congressuttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
⚡ “कैंपेन कितना भी चला लो, हरीश रावत नहीं झुकेगा!” ✊🔥
“भाजपा के दोस्त आजकल मुझ पर AI (Artificial Intelligence) का बहुत इस्तेमाल कर रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस क्या आई, भाजपा को एक सौगात मिल गई और वे सारी सौगात मुझ पर बरसा रहे हैं। कोई दिन ऐसा नहीं है, जब कुछ पोस्टें और उनके कुछ फ्रंट पेज, #buranshbrigade आदि पेजेज मुझे कुछ उल्टा-सीधा दिखाने का प्रयास न करते हों।
एक तरफ तो भाजपा के कुछ अखबारी मित्र कह रहे हैं कि हरीश रावत निपट गया और कई शुभचिंतक भी यही कह रहे हैं। दूसरी तरफ भाजपा है कि तब भी मेरे पीछे लट्ठ लेकर पड़ी हुई है।
अब मुझे भी लगता है कि देहरादून आने के बाद इनके खिलाफ या तो मुकदमा दायर करना पड़ेगा या किसी थाने में धरने पर बैठना पड़ेगा और थोड़ा मुँह खोलना पड़ेगा कि कौन लोग हैं, जिनकी मदद लेकर मेरे खिलाफ यह सब कैंपेन चलाया जा रहा है ?”
#harishrawat #uttarakhand #bjp #ai #politicalstatement #congress #uttarakhandpolitics #dehradun #truth #savedemocracy -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज फिर बैडमिंटन में हाथ आजमाए। 🏸
स्वास्थ्य की जांच की, अभी आगे बहुत कुछ करना बाकी है… सफर जारी है। 💪
#badminton 🏸 #fitness #health #alertness #activelife #keepgoingThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
~~~कैलाश मानसरोवर~~~
श्री कैलाश, जहाँ देवों के भी देव महादेव शिवशंभू, माँ पार्वती जी के साथ विराजमान रहते हैं, वह कैलाश मानसरोवर। यह केवल एक पर्वत शिखर या झील मात्र नहीं है, बल्कि एक ऐसा वास-स्थल है, जहाँ भगवान शिव ध्यानस्थ रहते हैं और देवतागण उनके दर्शनों व मार्गदर्शन के लिए आते रहते हैं। कैलाश समुद्र तल से लगभग 21,778 फीट की ऊँचाई पर स्थित है। कैलाश पर विद्यमान शिव-पार्वती के पाँव पखारने के लिए कैलाश की तलहटी में विशाल मानसरोवर झील स्थित है, दुनिया में सबसे ऊंचाई पर यह मीठे पानी अर्थात पीने लायक पानी की सबसे बड़ी झील है। यह झील समुद्र तल से 15,060 फीट (लगभग 4,590 मीटर) की ऊँचाई पर स्थित है। इसका कुल क्षेत्रफल लगभग 412 वर्ग किलोमीटर है। इसका आकार नाशपाती के समान है। इसकी परिधि लगभग 88 किलोमीटर तथा अधिकतम गहराई लगभग 90 मीटर है, इसी सरोवर से भारत-पाकिस्तान में बहने वाली सिंधु व ब्रह्मपुत्र जैसी कई नदियां उद्गमित होती हैं। कैलाश मार्ग के मध्य में एक गर्म पानी का कुंड विद्यमान है, जहाँ माँ पार्वती स्नान करती हैं। इस स्थल से आगे कैलाश की पवित्रता को देखते हुए यात्रा-परिक्रमा वर्जित है। आदिकाल से कैलाश मानसरोवर देवताओं, साधुओं व भक्तों के समागम तथा शिव-दर्शन का केंद्र रहा है। देव-पुराणों में इस स्थल के महत्व को लेकर अनेक कथाएँ कही गई हैं। साधु और देवात्माएँ यहाँ तपस्या करते रहे हैं। इतिहासकार राहुल सांकृत्यायन ने भी इस भू-भाग की यात्रा की थी। पिथौरागढ़ में एक ऐसे तपस्वी अभी दो-ढाई दशक पहले तक जीवित थे, जिन्होंने एक दर्जन से अधिक बार इस स्थल की परिक्रमा की और उस पर पुस्तक लिखी है। स्वर्गीय पूज्यपाद स्वामी श्री प्रणवानंद जी महाराज ने 1962 में कैलाश मानसरोवर यात्रा के बंद होने से पहले बारह बार इस पवित्र भूभाग की परिक्रमा की व इतिहास रचा। यूं खोज करने पर और नाम भी सामने आ सकते हैं। इतिहास के पृष्ठों में राजा रावण द्वारा कैलाश पर्वत को उखाड़कर लंका ले जाने के दुस्साहसिक प्रयास का भी उल्लेख आता है। रावण ने यहीं मानसरोवर के पास एक छोटी झील के तट पर तपस्या की थी। इस झील को आज भी तिब्बती व चीनी भाषा में डेविल लेक कहा जाता है। तिब्बती लोग इसे राक्षस ताल कहते हैं। कहा जाता है कि भगवान शंकर ने रावण के दुस्साहस को पांव के अंगूठे से कैलाश को दबाकर रावण के अहंकार का विनाश किया था। कैलाश मानसरोवर यात्रा के रास्ते में एक बड़ी-सी बसासत है। यह तकलाकोट मंडी के नाम से प्रसिद्ध है और आज भी अपने ऐतिहासिक गौरव को समेटने का प्रयास करती दिखाई देती है। इस मंडी के माध्यम से वस्तु विनिमय प्रणाली के आधार पर भारत के व्यापारी लोग तिब्बत के आंतरिक भागों तक व्यापार करते थे। पिथौरागढ़ और चमोली में आज भी ऐसे कई लोग मिल जाएंगे जिन्होंने तकलाकोट मंडी से व्यापार किया है। यहीं के गांवों से बड़ी संख्या में तिब्बत के हूण क्षेत्र के व्यापारी अपनी वस्तुएं बेचने हमारे गांव में भी आते थे।
सन 1962 तक सामान्यतः हिंदू साधु-सन्यासी, भक्तगण तथा जैन-बौद्ध भक्तगण निरंतर यहाँ परिक्रमा करते रहते थे। उनके वास-स्थलों के चिन्ह आज भी गुम्फाओं के रूप में विद्यमान हैं। तकलाकोट का बाजार व बसासत भारत-चीन युद्ध के बाद लगभग विरान हो गया क्योंकि लोगों का यहां आना प्रतिबंधित हो गया। सदा आबाद रहने वाला परिक्रमा मार्ग व गुफाओं के साथ-साथ तकलाकोट भी एक वीरान, उजड़ा-सा मंडी स्थल बनकर रह गया। भारत के व्यापारियों का करोड़ों रुपये का सामान व देनदारी, वहाँ फँसकर रह गयी है। स्वर्गीय श्री लाल सिंह पांगती जी एक ऐसे प्रमुख व्यापारी थे। श्री पांगती व उनके साथी लोग वर्षों तक नुकसान की भरपाई की लड़ाई लड़ते रहे। भारत सरकार इन मामलों को चीन के साथ उठाती रही, मगर चीन का रवैया हमेशा ठंडा रहा। सन् 1979 में श्रीमती इंदिरा गांधी जी की कुमाऊँ-गढ़वाल यात्रा के दौरान एक शिष्टमंडल इन सवालों को लेकर इंदिरा जी से मिला था। सन 1980 में इंदिरा जी की सत्ता में पुनः वापसी के बाद इंदिरा जी ने दोनों देशों के मध्य विश्वास-बहाली के प्रथम चरण के रूप में कैलाश यात्रा को पुनः प्रारंभ करने हेतु चीन के शीर्ष नेतृत्व के साथ इस मामले को उठाया। 1981 के प्रारंभ से ही खबरें आने लगीं कि कैलाश मानसरोवर यात्रा पुनः प्रारंभ हो सकती है। चीन के विदेश मंत्री श्री हुआंग हुआ सन् 1981 में भारत की यात्रा पर आए...www.facebook.com/share/p/1byu9EwCwa .. मैं अपने सहयोगियों का अभिवादन करना चाहता था। पुष्प गुच्छ पहले से बनाकर मंगवा लिए। यात्रीगण बहुत आत्मीयता से मिले और हमारे लोगों के स्वागत से सभी लोग बहुत अभिभूत थे। मैं दूसरे दिन जल्दी उठने के चक्कर में थोड़ा बहुत खाकर, भगवान शिव का स्मरण कर सो गया।
।। हर हर महादेव 🔱🙏🕉️
क्रमशः......!! -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देहरादून से एक प्रबुद्ध परिचित का टेलीफोन आया। बातचीत में उन्होंने एक वाक्य बहुत महत्वपूर्ण कहा, वाक्य था "2027 में जनता करेगी मूल्यांकन", मैं मनन करता रहा। प्रश्न उठा, मूल्यांकन का आधार क्या 10 साल बनाम 17 साल होगा? या धन और पाशविक शक्ति? राज्य के सम्मुख दैत्याकार रूप में खड़े सवाल हैं, रोजगार वृद्धि का क्या रोडमैप है? निरंतर होता पलायन रुके और ग्रामीण रोजगार की कार्ययोजना किसके पास है? भ्रष्टाचार पर अंकुश के साथ-साथ भ्रष्टाचार की आदत से सत्ता को कैसे छुटकारा मिले? शिक्षा और तकनीकी शिक्षा के लगातार गिरते स्तर को कैसे रोका जाए और फिर से उसमें आधुनिक आवश्यकता के अनुरूप उन्नयन कैसे किया जाए? अच्छे स्तर की सुगम और सुचारू कनेक्टिविटी कैसे सुनिश्चित हो? किसान और सामान्य लोगों के सर से बिजली-पानी के बिल के बोझ को कैसे कम किया जाए? स्लम में बदलते हुए शहरों की स्थिति को कैसे सुधारा जाए? जल भराव से किसान और आम नागरिक, दोनों को कैसे निजात मिले? किसानों की चाहे वह मडुवा किसान हो या गन्ना किसान, उनकी उत्पादकता बढ़ाने के लिए राज्य के सम्मुख क्या कार्य योजना होनी चाहिए? लगभग 50 लाख उत्तराखण्डी भाई-बहन, जिनमें महंगाई और बढ़ती शिक्षा-स्वास्थ्य के बोझ को सहने की क्षमता नहीं है, उनकी आमदनी के स्तर को कैसे ऊंचा किया जाए?
देहरादून बनाम गैरसैंण का समाधान क्या होगा? सरकारी नौकरियों में वर्षों से अस्थायी रूप से कार्यरत लोगों का स्थायीकरण और मजदूरी की दरों में वृद्धि कैसे होगी? आशा, आंगनबाड़ी, भोजन माताओं आदि को सम्मानजनक मानदेय देना। सूखे और तर नशे से राज्य को कैसे बचाया जाए? उत्तराखंड की माटी और संस्कृति को कैसे संरक्षित किया जाए? मलिन बस्तियों सहित अन्य क्षेत्रों में बसे लोगों को मालिकाना हक देना। आपदा विस्थापितों, वन विस्थापितों और टिहरी विस्थापितों सहित हर तरह के विस्थापन से प्रभावित लोगों को भूमिधरी का अधिकार देना तथा यात्रा और मंदिर प्रबंधन को बेहतर बनाना, और न जाने कितने सवाल 2027 के दरवाजे पर खड़े हैं। पिछले 10 वर्षों में समस्या बढ़ी, समाधान की सोचें समाप्त कर दी गईं या रोक दी गईं।
जनता के पास क्षमता के मूल्यांकन का पैमाना क्या है? प्रचार तंत्र के शोर में झूठ को भी सच बनाकर करने-गढ़ने वाले लोग चुनाव मैदान में हैं। राजनीति के कालनेमियों से हनुमान की रक्षा कौन करेगा? यह यक्ष प्रश्न 2027 में जनता जनार्दन के सम्मुख होगा ही होगा।
मुझे आशा है कि मेरे विद्वान मित्र क्या वाक्यांश 2027 मूल्यांकन करेगा? मैं इतना और जोड़ना चाहता हूं, क्या यह सही मूल्यांकन होगा? या 2017 और 2022 जैसा प्रचार, झूठ और धन की चकाचौंध से चौंधियाया हुआ मूल्यांकन होगा? क्षमता का आकलन करें, अवसर आपके हाथ में है। यदि चूक गए तो बात और लंबी चली जाएगी। कहीं ऐसा न हो कि राज्य के सम्मुख खड़े सवाल इतने बड़े हो जाएं कि उनसे पार पाना कठिन हो जाए।
#uttarakhand #uttarakhand2027 #harishrawat #congress #gairsain #uttarakhandpolitics #rozgar #palaayan #kisan #vikas #janatakamulyankan
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव, राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष, कांग्रेस के युवा नेता श्री @SachinPilot जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
#happybirthdaysachinji -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ॐ नमः शिवाय 🔱
भगवन, मेरा यह “मौन व्रत” उन संघर्षशील लोगों को शक्ति देने की आकांक्षा को समर्पित है, जो देशभर में सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ रहे हैं और छुआछूत के अभिशाप के खिलाफ, जो आज भी कुत्सित मानसिकता के साथ राजनीतिक संरक्षण में जिंदा है, लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं।
छुआछूत और सामाजिक अन्याय के खिलाफ लड़ने वाली सभी शक्तियों को भगवन शक्ति दो, हमारे संविधान को शक्ति दो।
जय हिंद! 🇮🇳This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सत्य निकेतन में बहुत सारे बच्चों/ छात्रों की और लोगों की दबे रहने की आशंका है। वहां से कुछ लोग निकाले गए हैं, का इलाज चल रहा है। लेकिन क्योंकि अब रात हो गई है, रेस्क्यू वर्क कितना हो पाएगा, यह चिंता का विषय है। दिल्ली के अंदर पुरानी बिल्डिंगों का टूटने और आग लगने का जो सिलसिला है, इसमें कई निरीह मौतें हो रही हैं।
इस सरकार ने आने से पहले वादा किया था कि अग्निशमन के उपायों को और व्यापक करेंगे और जो ऐसी इमारतें हैं, सत्य निकेतन जैसी जो अपनी उम्र पूरी कर चुकी हैं, उनको अनसेफ डिक्लेअर किया जाएगा और वैकल्पिक व्यवस्था की जाएगी।
लेकिन एक के बाद एक इमारत ढहने के समाचार आ रहे हैं, यह बहुत चिंता का विषय है। इस समय तो हम सबकी कामना है कि जो बच्चे उसके अंदर दबे हुए हैं, वो ज़िंदा बाहर निकल आएं और जो घायल हैं उनका समुचित इलाज किया जाए और प्रभावित परिवारों को सरकार मदद दे।
#delhi #satyaniketan #delhibuildingcollapse #rescueoperation #delhigovernment #firesafety #safetyfirst -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#nocomments ! यदि पार्टी की सेहत के लिए कोई चीज अच्छी है, तो हरीश रावत की सेहत के लिए भी अच्छी है।
#ians न्यूज़ एजेंसी से खास बातचीत.........
#harishrawat #ians #uttarakhand #congress #politicalstatementThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज बहुत चिंताजनक खबर आई है की दिल्ली विश्वविद्यालय की कैंपस की बिल्डिंग ढह गई है, कुछ बच्चे दब गए हैं। भगवान सबको सुरक्षित रखें, सरकार उनका अच्छा इलाज करें।
बिल्डिंगें पुरानी बनी हुई है, हर बिल्डिंग का एक समय होता है, वह ढह जाती हैं। दिल्ली में कांग्रेस की सरकार जाने के बाद से यहां कोई काम नहीं हुआ है। बरसात से पहले ऐसी बिल्डिंगों को अनसेफ करके खाली करा देना चाहिए,.......!!
बातें तो बड़ी-बड़ी कर रहे हैं, चुनाव के वक्त में भी बड़ी-बड़ी बातें की, तो रेखा गुप्ता जी से क्या कहें? लोग तो अभी भी अपने खाते में 15 लाख टटोल रहे हैं।
जब 2014 का वादा पूरा नहीं हुआ तो रेखा गुप्ता जी से क्या सवाल करें? जब उनके शीर्ष ने ही वादे के साथ वफा नहीं की तो रेखा जी दिल्ली में कहां से वफा करेंगी?
#ians से खास बातचीत...
📍नई दिल्लीThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कुछ अनचाहे कारण और अदृश्य शक्तियां बार-बार ऐसी स्थिति पैदा कर दे रही हैं कि मैं उत्तराखंड की ओर प्रस्थान की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा हूं। उत्तराखंड में अस्पृश्यता तथा अपमानकारी छुआछूत को संरक्षण दे रही शक्तियों के खिलाफ संघर्ष चल रहा है। इस संघर्ष में अपनी भागीदारी को दर्ज करने के लिए मैं भी कल, दिनांक 7 सितंबर, 2026 को अपने दिल्ली स्थित आवास पर 1 घंटे का मौन व्रत रखूंगा और भगवान से प्रार्थना करूंगा कि छुआछूत, सामाजिक भेदभाव पैदा करने वाली शक्तियों का पराभव करे।
🇮🇳 भारत का संविधान जिंदाबाद ✊✊
#harishrawat #uttarakhand #chhuachhut #samajiknyay #bharatkasamvidhan
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मेरे कई चहेतों को, जिनमें पत्रकार मित्र भी सम्मिलित हैं, उन्हें 2017 और 2022 की हारें बहुत याद आती हैं और बहुत सताती हैं। उनको एक ही सरल रास्ता मिलता है कि हार की जिम्मेदारी वो मेरे गले पर मढ़ दें। उन्हें हक है, मगर मुझे भी अपनी सफाई में कुछ कहने का हक है। 2017 में उत्तर प्रदेश से चली अति प्रचंड हिंदुत्व की लहर में यदि उत्तराखंड के मतदाता भी बह गए, तो हरीश रावत इतना शक्तिमान नहीं निकला कि इस प्रचंड आंधी को रोक सके। बनारस, प्रयाग कुछ कहेगा तो हरिद्वार कैसे अछूता रहेगा?
2022 में भी यही स्थिति आई। यदि उत्तर प्रदेश के साथ हमारे चुनाव नहीं हुए होते, तो नतीजे कुछ और होते।फिर इस बात को क्यों भूलते हैं कि भाजपा ने उत्तराखंड में भी सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के लिए दो कोरे झूठ बोले, निहायत कोरे झूठ। लेकिन मैं कांग्रेस के कार्यकर्ताओं और अपने सहयोगियों को और सबसे बढ़कर उत्तराखंड के भाई-बहनों को कि सांप्रदायिकता की प्रचंड आंधी और भाजपा के कोरे झूठ, धन-शक्ति, जन-शक्ति के बावजूद भी उन्होंने कांग्रेस को जो वोट परसेंटेज 2012 में सत्ता में लाया था, उस वोट परसेंटेज को करीब-करीब बनाए रखा और 2022 में उस वोट परसेंटेज में वृद्धि हुई। उत्तरी भारत में इस दौरान कहीं भी कांग्रेस के वोट प्रतिशत में वृद्धि नहीं हुई। जो लोग हरीश रावत की आलोचना कर रहे हैं, उन्हें यह नहीं भूलना चाहिए कि दोनों बार इस प्रचंड आंधी के खिलाफ खड़े रहने का अभूतपूर्व साहस व सूझ-बूझ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दिखाई। बार-बार 2017 और 2022 की हारों का जिक्र उन कार्यकर्ताओं की मेहनत व साहस का भी अपमान है। यदि इस बार हम अपने वोट में 3-4 प्रतिशत की और वृद्धि कर पाते हैं, तो कांग्रेस सत्ता में आ जाएगी।
#harishrawat #uttarakhand #congress #uttarakhandcongress #congress2027 #uttarakhandpolitics -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
महाराष्ट्र में आजकल दो नामों की बड़ी चर्चा है। वो न फिल्मी हस्तियाँ हैं, न राजनीतिक हस्तियाँ हैं। एक IAS अधिकारी हैं और दूसरी वहाँ की एजेंसी है—राज्य सरकार की एफडीए। कहीं भी कोई चीज़ मिलावटी पाई जा रही है, तो लोग एक ही नाम ले रहे हैं—“बुलाओ तुकाराम को”, “कह दो तुकाराम से।” तो मिलावटी चीज़ें बाज़ार में लाने वाली कंपनियों के होश उड़ जाते हैं।
काश! मेरे उत्तराखंड में भी कोई ऐसा तुकाराम आ जाए। हर चीज़ मिलावटी है—पनीर मिलावटी, दूध मिलावटी, खाद में मिलावट, दवा में मिलावट, सब्ज़ियों में मिलावट, सब्जियों में नकली इंजेक्शन लगाई हुई सब्जियां और तो छोड़ो, व्रत के लिए इस्तेमाल होने वाले कोदू के आटे में भी मिलावट, चावल में भी मिलावट!
मिलावट से दुःखी उत्तराखंड भी अब कह रहा है—“ये दिल माँगे तुकाराम!” -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैं आपके साथ ये दो नौजवानों की छायाचित्र शेयर कर रहा हूं और नदी व तालाब की स्थिति भी साझा कर रहा हूं। एक नौजवान हैं राजगढ़ मध्य प्रदेश के सुरेंद्र सिंह चौधरी उर्फ बिट्टू, जिन्होंने अपने प्रयासों से अजनार नदी जो पूरी तरीके से जैसा फोटो में साफ दिखाई दे रहा है बिल्कुल वीरान हो गई थी, उस नदी की सफाई करके अब उसको जलमय बना दिया है। है न प्रेरणादायक काम?
ऐसा ही काम सीवेदर ने भी किया। इन्होंने अपने गांव के तालाब से 30 टन कचरा (कूड़ा) अकेले निकलवाया है और अनन्तोगत्वा जो तालाब कीचड़ से भर गया था, वह अब साफ-सुथरा तालाब सबको प्रेषित कर रहा है, ऐसी और भी कहीं कहानियां समाचार पत्रों में छपी हैं, मन बहुत उत्साहित होता है। ऐसे लोगों को जो अपने कामों से, जो अपने पड़ोस में प्रेरणा बन रहे हैं, दूसरों को रास्ता दिखा रहे हैं।
#inspiringindia #unsungheroes #savewater #riverrevival #waterconservation #cleanindia #youthpower #environment #inspiration #jalsangrakshan -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कुरुड़ में माँ देवी के मंदिर से निकलती हुई नंदा राजजात का यह भावपूर्ण दृश्य मन को श्रद्धा और भक्ति से भर देता है। 🙏
नंदा राजजात के प्रति लोगों का यह उत्साह और आस्था उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति एवं परंपरा की जीवंत तस्वीर है।
आयोजकों एवं श्रद्धालुओं के साथ मैं माँ नंदा को प्रणाम करता हूँ और कुरुड़ की देवी माँ के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करता हूँ। 🙏🚩
जय माँ नंदा! जय माँ कुरुड़ की देवी! 🙏This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
माँ भारती के अमर सपूत, अदम्य साहस और पराक्रम के प्रतीक 'परमवीर चक्र' से सम्मानित मेजर धन सिंह थापा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। देश सेवा में उनका असाधारण शौर्य और बलिदान सदैव हम सभी को प्रेरित करता रहेगा।
जय हिंद! 🇮🇳 🇮🇳
#majordhansinghthapa #paramvirchakra #indianarmy #salutethehero -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
केदारनाथ : एक अद्भुत अनुभूति (पार्ट 2)
-------------+++++++++-----------
गौरीकुंड केदार यात्रा के मध्य में स्थित है। लगभग 1982 मीटर की ऊंचाई पर मंदाकिनी के तट पर गौरीकुंड स्थित है। यात्रा मार्ग में छोटा-सा बाजार, नीचे गर्म पानी का कुंड है, जिसे मां गौरी के नाम पर गौरीकुंड कहा गया है। किंवदंती है कि पांडव जब अपने वनवास के दौरान शिव के दर्शन करना चाहते थे, तो शिव उन्हें छका रहे थे। पांडवों को ज्ञात हुआ कि शिवजी केदार में ध्यानस्थ हैं, तो पांडव केदार पहुंचे। शिव के ध्यान योग के दौरान मां पार्वती उनके इंतजार में जिस स्थल पर रही, उसे ही गौरीकुंड कहा जाता है। पांडवों को दर्शन देने से बचने के लिए शिव ने बैल का रूप धारण कर लिया। पांडवों को संदेह था कि इन्हीं में भगवान शिव हैं। भीमसेन ने अपनी दोनों टांगें फैला दीं और सभी पशुओं को उनकी टांग के अंदर से गुजरना पड़ा। शिव रूपी बैल ने ऐसा करने के बजाय वहीं धरती के अंदर घुसने लगे। यह देख भीमसेन ने उनका पुट्ठा जकड़कर पकड़ लिया। शेष भाग नेपाल में पशुपतिनाथ के रूप में विद्यमान है और पुट्ठा वाला भाग केदार में रह गया, जिसकी पूजा-अर्चना कर पांडवों ने शिव को प्रसन्न किया। वहीं पुट्ठे वाले भाग को शिव रूप में आदि शंकराचार्य जी ने पुनः स्थापित किया।
गौरीकुंड एक ग्राम पंचायत भी है। यहीं पर श्री राहुल गांधी जी का हेलीकॉप्टर उतरा। बड़ी संख्या में गौरीकुंड निवासी और केदार क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने हेलीपैड पर राहुल जी का भावपूर्ण स्वागत किया, मंगल गीत गाए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अपनी चुनौतियां बताईं। पंडा-पुरोहित समाज के लोगों ने राहुल जी को गौरीकुंड का पौराणिक महत्व बताया और आग्रह किया कि जलकुंड, जो गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस व आस-पास की दुकानों के साथ भारी मलवे में दब गया है, उसे पुनः व्यवस्थित किया जाए। राहुल जी ने मुझे आवश्यक निर्देश दिए। लोगों के आग्रह पर राहुल जी ने एक कप चाय पी। फिर हम लोग आगे की यात्रा पर निकल पड़े। एक किलोमीटर तक तो मैं किसी-न-किसी प्रकार राहुल जी के साथ पैदल चल रहा था। लाठी मेरा सहारा बनी थी। कब तक मैं राहुल जी की गति घोड़े के मुकाबले टिकता! राहुल जी अपनी टीम के साथ सरपट आगे बढ़ गए। उनके साथ हमारी पार्टी के नेताओं का समूह भी चल रहा था। प्रदेश अध्यक्ष भी कुछ दूर तक मुकाबले में थे और उनके साथ सह प्रभारी संजय कपूर जी भी कदमताल कर रहे थे। मैंने दीदी अर्थात अंबिका सोनी जी से कहा कि दीदी, हम इतना पैदल नहीं चल पाएंगे। घोड़ों का इंतजाम है, उनकी सेवाएं लेते हैं। मैं चाहता था कि दीदी पालकी में जाएं, परंतु उन्होंने घोड़े पर जाने का निर्णय लिया।
मार्ग में राहुल जी यात्रियों व स्थानीय मजदूरों के साथ बातचीत करते, उनसे जानकारी लेते मिले। मैंने श्री संजय गुंजियाल जी से कहा कि राहुल जी को भीमबली व रामबाड़ा के विषय में बताएं और कोशिश करें कि हम उन्हें तल्ली लिनचोली तक पकड़ लें। केदार से अधिक यात्री रामबाड़ा में काल-कल्वित हुए थे। पहले रामबाड़ा से कालीमठ होते हुए यात्री बाई ओर से केदारनाथ में प्रवेश करते थे। रामबाड़ा मध्य में एक बड़ा-सा पड़ाव व बाजार था। आने वाले भी और जाने वाले भी, दोनों यहां थोड़ा आराम कर, कुछ खाकर आगे बढ़ते थे। अचानक आए प्रलयकारी सैलाब में सैकड़ों लोग दब गए, बह गए और कालकल्वित हो गए। भीमबाली को हमने रामबाड़ा के विकल्प के रूप में विकसित किया और यहां गेस्ट हाउस आदि बनाया और एक बड़ा यात्री निवास बनाने की भी स्वीकृति हमने दी थी। हम यहां पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एक छोटा हेलीपैड बनाने का भी यत्न कर रहे थे।
आपदा के तत्काल बाद मैं केंद्रीय मंत्री के रूप में केदार पहुंचा था, तो मैंने लिनचोली वाले भेड़-बकरी के चरवाहों के उपयोग वाले मार्ग का अनुसरण किया था। मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते ही मैंने निर्देश दिया कि कालीमठ वाले मार्ग को चलने लायक बनाने में एक वर्ष लग जाएगा। हमें वर्ष 2014 में ही यात्रा को यथातिथि संचालित करना है। लिनचोली होकर पैदल मार्ग बनाए, रामबाड़ा में मंदाकिनी पर पुल का निर्माण...www.facebook.com/share/p/1GE6J67E3S/ .....राहुल जी ने कुर्सी के बजाय खेत की मेढ़ पर बैठना पसंद किया। थोड़ी देर में साथी आ गए, तो राहुल जी हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट और वहां से दिल्ली को प्रस्थान कर गए। मगर एक गहरी श्रद्धानत, उपकृत शिवभक्त के रूप में एक अद्भुत अनुभूति के साथ, यही अनुभूति उन्हें एक बार पुनः एक शिव भक्त के रूप में केदारनाथ लेकर आया।
मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं, श्री राहुल पुनः केदार दर्शन के लिए आएंगे।
हर हर महादेव 🔱🙏🕉️
#kedarnath #rahulgandhi #harharmahadev #uttarakhand #kedarnathdham #shivbhakti -
Harish Rawat reposted
ANI_HindiNews
@AHindinews
#watch दिल्ली: कांग्रेस नेता हरीश रावत ने हल्द्वानी शुद्धिकरण मामले में बेंगलुरु में भाजपा नेताओं पर जीरो FIR को लेकर कहा, "शुद्धिकरण क्या है, इसका मतलब है कि आप संविधान का उल्लंघन कर रहे हो, SC/ST एक्ट का उल्लंघन कर रहे हैं। जगह जगह लोग आगे आकर देशभर में ज्ञापन दे रहे हैं और FIR दर्ज़ हो रही हैं। "
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#ani से खास बातचीत.....!!
📍नई दिल्लीThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सल्ट के वीर शहीद अमर रहें! 🇮🇳🇮🇳
कुमाऊँ की बारदोली सल्ट, जिला अल्मोड़ा में सल्ट शहीद दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में मंच पर मेरे अर्जुन भी हैं, युधिष्ठिर भी हैं, भीम भी हैं और नकुल-सहदेव भी हैं।
मैं भी श्रद्धानत होकर इन सभी के साथ सल्ट की इस पुण्यभूमि को नमन करता हूँ, जिसने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों की गौरवगाथा अपने भीतर संजो रखी है।
सल्ट-खुमाड़ दिवस अमर रहे! 🇮🇳
भारत माता की जय! 🇮🇳
#saltshaheeddiwas #saltkhumad #salt #almora #kumaon #uttarakhand #veershaheed #freedomfighters #bharatmatakijai 🇮🇳
#pradeeptamta #arjunrawat #amitrawatsalt #gangapancholi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#cjp कार्यकर्ता निशी के पिता से मारपीट व उनके सर को फाड़ने के मामले में, अपने को एक सोच विशेष का बताने वाला स्वतंत्र भारद्वाज गिरफ्तार हुआ है।
लेकिन गिरफ्तारी तब हुई जब श्री राहुल गांधी जी ने आवाज़ बुलंद की। क्या हर अपराधी को पकड़ने के लिए और हर न्याय के लिए FIR दर्ज करवाने के लिए श्री @RahulGandhi जी को ही संघर्ष करना पड़ेगा? सत्ता को यह सोचना चाहिए कि क्यों ऐसी स्थिति पैदा हो रही है।
राहुल गांधी जी तो संघर्ष करेंगे, मगर यह विचारणीय प्रश्न हम सबके लिए है।
#rahulgandhi #justicefornishifamily #ruleoflaw #speakforjustice #democracy -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज एक बहुत ही सुखद समाचार है कि श्रीमती #soniagandhi जी की आत्मकथा.... ''Belonging: A Journey of Love'' पुस्तक अब भारत में भी प्रकाशित होगी और इसको प्रकाशित करने का साहस दिखाया है #harpercollinsindia ने। कुछ तो दबाव में आ गए। मगर हार्पर कॉलिंस ने साहस दिखाया। हार्पर कॉलिंस को बधाई।
#soniagandhiji #belonging #harpercollinsindia #indianpolitics -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“पहले मैं सोचता था कि I can serve Uttarakhand better than anyone else, क्योंकि मेरे पास उत्तराखंड के लिए फर्स्ट रोडमैप था, एक संपूर्ण सोच थी, जिसको थोड़ा-बहुत मैंने 2014 के अंदर, जब मुझे अवसर मिला, तब इंप्लीमेंट किया।
प्रारंभिक अवसर में मेरे सामने आपदा से ग्रस्त, सब बिखरा हुआ, जगह-जगह बर्बादियाँ और अव्यवस्था सब चौपट हो गई थी। राज्य के सारे पैरामीटर्स नकारात्मक स्थिति के अंदर थे, तो उसे एक व्यवस्थित ढर्रे पर लाने के लिए हमारा दृष्टिकोण था कि आपदा के बाद पुनिर्माण और पुनर्वास का काम परफेक्शन के साथ हो, शीघ्रता के साथ हो। चारधाम यात्रा ही नहीं चले, बल्कि पर्यटन भी चले, राज्य के अंदर गतिविधियाँ बढ़ें, राजजात भी हो जो 12 साल में आती है, कांवड़ भी हो और कुंभ भी हो। हमने ये सब करवाये। हमने छोटे से कार्यकाल में हमने 32,000 से ज़्यादा पद भरे, सरकारी नौकरियाँ दीं और 18,000 पदों के लिए अधियाचन जारी किया। आज भी सरकारें हाँफ रही हैं उन आँकड़ों के नज़दीक कंपटीशन में खड़े होने के लिए। जो चुनौतियाँ थीं, उन चुनौतियों के अनुरूप सोच, समझ हमारे पास थी। लेकिन उस सोच को मैं 2017 में और आगे ले जाना चाहता था। एक समय था।
अब मैंने ये सोचा कि काम वही है, लक्ष्य वही है, चुनौतियाँ वही हैं, समझ वही है, लेकिन समझ को थोड़ा आगे लीड में रखने के बजाय हम पीछे से चलें। लोग मुझसे पूछते हैं कि किस रोल में आप अपने आप को देखते हैं, तो मैं उनसे कह देता हूं ढोल बजाने के रोल में देखता हूं।
लेकिन लोगों के साथ, वहाँ की समस्याओं के साथ, उनके सवालों के साथ और उनकी चुनौतियों के साथ मेरा यथावत, अंतिम दम तक, प्राण निकलते-निकलते तक संबंध बना रहेगा।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सल्ट के वीर शहीद अमर रहें,
#शहीदों का यह बलिदान - याद रखेगा हिंदुस्तान 🇮🇳🇮🇳
आज खुमाड़ दिवस! हमारे गौरव स्थल खुमाड़ में सल्ट के महा पराक्रमी वीरों ने आज के दिन ही अंग्रेजों को ललकारा था और तिरंगा फहराया था। गांव-गांव में नरसिंगे बजे थे, 'अंग्रेजों भारत छोड़ो' का स्वर गुंजायमान हुआ था। लोग शहीद हुए, घायल हुए, लोगों ने बर्बादियां झेलीं, मगर दासता से मुक्त हों, उनका यह संकल्प शक्तिशाली बनकर सल्ट और गुजडू में गूंजता रहा।
गांधी जी ने भी इसीलिए सल्ट को कुमाऊं की बारदोली कहा। मैं शहीदों को शत-शत नमन करता हूं और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितगणों को भी और उन गांवों को भी जहां के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रहने वाले थे, उस माटी को भी प्रणाम करता हूं।
सल्ट खुमाड़ दिवस अमर रहे! 🇮🇳
भारत माता की जय! 🇮🇳
#almora #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ज्ञान, संस्कार और सही दिशा देने वाले सभी गुरुजनों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏📚
भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन। 🙏📚
#teachersday #drsarvepalliradhakrishnan #शिक्षकदिवस #harishrawat #uttarakhand #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
नाती-नातिन संग जन्माष्टमी ❤️
आज कृष्ण जन्माष्टमी है। मैं दिल्ली में अपने नाती-नातिन और बेटी-दामाद के साथ हूँ। आप सभी को "श्री कृष्ण जन्माष्टमी" की बहुत-बहुत बधाई।
भगवान कृष्ण आप सब पर दयालु रहें, पूरी मानवता पर दयालु रहें—ये हम सबकी कामना है।
🙏 जय श्रीकृष्ण 🙏This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
निशु का जो वीडियो है, वह अपने आप में सारी कहानी कह रहा है। जंतर-मंतर, दिल्ली में जो प्रोटेस्ट हुआ था, उस दौरान उसके पिता का सिर फाड़ा गया। और सिर फाड़ने वाले सत्ता से जुड़े हुए लोग हैं, उनकी विचारधारा के समर्थक हैं। समर्थक भी ऐसे हैं, जो खुलेआम कह रहे हैं कि मैंने सिर फोड़ दिया।
लेकिन पुलिस ने अभी तक उनके खिलाफ FIR नहीं की है।
जो पीड़ित हैं, उनके खिलाफ तो FIR हो रही है। राहुल गांधी जी को थाने में जाकर धरना भी देना पड़ रहा है, उनके लिए संघर्ष करना पड़ रहा है। लेकिन जो दोषी हैं, जो खुलेआम कह रहे हैं कि मैंने सिर फोड़ दिया, उनके खिलाफ FIR नहीं हो रही है!
#ani से खास बातचीत......!!
📍 नई दिल्लीThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
ANI
@ANI
#watch | Delhi | On CJP leader Nishu Azad and the attack on her father, Congress leader and former Uttarakhand CM Harish Rawat, "...The video itself is telling the whole story. During the protest at Delhi's Jantar Mantar, her father was attacked, and those who did this are supporters of people connected to those who are in power and their ideology. They are openly saying that they did it... Yet, the police have not filed an FIR against him so far. Instead, FIRs are being filed against the victims...'
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#ndtv के साथ खास बातचीत ......!!
📍 नई दिल्लीThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जीवन में चाहे कितनी भी बाधाएँ आएँ, हमें निरंतर आगे बढ़ते रहना चाहिए। मैं डॉ. शास्त्री जी की यह प्रेरणादायक कविता आपके साथ साझा कर रहा हूँ।
~~~~झरना~~~~
झरना कहता झर-झर-झर,
रुक मत, आगे बढ़ कर।
पर्वत से मैं आता हूँ,
सबको राह दिखाता हूँ।
काले पत्थर, ऊँचे शृंग,
सदा बढ़ाते मेरा उमंग।
बाधाओं से कभी न डर,
रुक मत, आगे बढ़ कर।
शीतल जल मैं लाता हूँ,
सबकी प्यास बुझाता हूँ।
जीवन का संदेश यही,
चलता रह तू डगर-डगर।
झरना कहता झर-झर-झर,
रुक मत, आगे बढ़ कर।
— कवि डॉ. रूपचन्द्र शास्त्री ‘मयंक’ -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
केदारनाथ : एक अद्भुत अनुभूति (पार्ट 2)
-------------+++++++++-----------
गौरीकुंड केदार यात्रा के मध्य में स्थित है। लगभग 1982 मीटर की ऊंचाई पर मंदाकिनी के तट पर गौरीकुंड स्थित है। यात्रा मार्ग में छोटा-सा बाजार, नीचे गर्म पानी का कुंड है, जिसे मां गौरी के नाम पर गौरीकुंड कहा गया है। किंवदंती है कि पांडव जब अपने वनवास के दौरान शिव के दर्शन करना चाहते थे, तो शिव उन्हें छका रहे थे। पांडवों को ज्ञात हुआ कि शिवजी केदार में ध्यानस्थ हैं, तो पांडव केदार पहुंचे। शिव के ध्यान योग के दौरान मां पार्वती उनके इंतजार में जिस स्थल पर रही, उसे ही गौरीकुंड कहा जाता है। पांडवों को दर्शन देने से बचने के लिए शिव ने बैल का रूप धारण कर लिया। पांडवों को संदेह था कि इन्हीं में भगवान शिव हैं। भीमसेन ने अपनी दोनों टांगें फैला दीं और सभी पशुओं को उनकी टांग के अंदर से गुजरना पड़ा। शिव रूपी बैल ने ऐसा करने के बजाय वहीं धरती के अंदर घुसने लगे। यह देख भीमसेन ने उनका पुट्ठा जकड़कर पकड़ लिया। शेष भाग नेपाल में पशुपतिनाथ के रूप में विद्यमान है और पुट्ठा वाला भाग केदार में रह गया, जिसकी पूजा-अर्चना कर पांडवों ने शिव को प्रसन्न किया। वहीं पुट्ठे वाले भाग को शिव रूप में आदि शंकराचार्य जी ने पुनः स्थापित किया।
गौरीकुंड एक ग्राम पंचायत भी है। यहीं पर श्री राहुल गांधी जी का हेलीकॉप्टर उतरा। बड़ी संख्या में गौरीकुंड निवासी और केदार क्षेत्र के कांग्रेसजनों ने हेलीपैड पर राहुल जी का भावपूर्ण स्वागत किया, मंगल गीत गाए। स्थानीय लोगों ने उन्हें अपनी चुनौतियां बताईं। पंडा-पुरोहित समाज के लोगों ने राहुल जी को गौरीकुंड का पौराणिक महत्व बताया और आग्रह किया कि जलकुंड, जो गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस व आस-पास की दुकानों के साथ भारी मलवे में दब गया है, उसे पुनः व्यवस्थित किया जाए। राहुल जी ने मुझे आवश्यक निर्देश दिए। लोगों के आग्रह पर राहुल जी ने एक कप चाय पी। फिर हम लोग आगे की यात्रा पर निकल पड़े। एक किलोमीटर तक तो मैं किसी-न-किसी प्रकार राहुल जी के साथ पैदल चल रहा था। लाठी मेरा सहारा बनी थी। कब तक मैं राहुल जी की गति घोड़े के मुकाबले टिकता! राहुल जी अपनी टीम के साथ सरपट आगे बढ़ गए। उनके साथ हमारी पार्टी के नेताओं का समूह भी चल रहा था। प्रदेश अध्यक्ष भी कुछ दूर तक मुकाबले में थे और उनके साथ सह प्रभारी संजय कपूर जी भी कदमताल कर रहे थे। मैंने दीदी अर्थात अंबिका सोनी जी से कहा कि दीदी, हम इतना पैदल नहीं चल पाएंगे। घोड़ों का इंतजाम है, उनकी सेवाएं लेते हैं। मैं चाहता था कि दीदी पालकी में जाएं, परंतु उन्होंने घोड़े पर जाने का निर्णय लिया।
मार्ग में राहुल जी यात्रियों व स्थानीय मजदूरों के साथ बातचीत करते, उनसे जानकारी लेते मिले। मैंने श्री संजय गुंजियाल जी से कहा कि राहुल जी को भीमबली व रामबाड़ा के विषय में बताएं और कोशिश करें कि हम उन्हें तल्ली लिनचोली तक पकड़ लें। केदार से अधिक यात्री रामबाड़ा में काल-कल्वित हुए थे। पहले रामबाड़ा से कालीमठ होते हुए यात्री बाई ओर से केदारनाथ में प्रवेश करते थे। रामबाड़ा मध्य में एक बड़ा-सा पड़ाव व बाजार था। आने वाले भी और जाने वाले भी, दोनों यहां थोड़ा आराम कर, कुछ खाकर आगे बढ़ते थे। अचानक आए प्रलयकारी सैलाब में सैकड़ों लोग दब गए, बह गए और कालकल्वित हो गए। भीमबाली को हमने रामबाड़ा के विकल्प के रूप में विकसित किया और यहां गेस्ट हाउस आदि बनाया और एक बड़ा यात्री निवास बनाने की भी स्वीकृति हमने दी थी। हम यहां पर इमरजेंसी लैंडिंग के लिए एक छोटा हेलीपैड बनाने का भी यत्न कर रहे थे।
आपदा के तत्काल बाद मैं केंद्रीय मंत्री के रूप में केदार पहुंचा था, तो मैंने लिनचोली वाले भेड़-बकरी के चरवाहों के उपयोग वाले मार्ग का अनुसरण किया था। मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करते ही मैंने निर्देश दिया कि कालीमठ वाले मार्ग को चलने लायक बनाने में एक वर्ष लग जाएगा। हमें वर्ष 2014 में ही यात्रा को यथातिथि संचालित करना है। लिनचोली होकर...www.facebook.com/share/p/1MKrgAk5sf/... वहां से गुप्तकाशी हेलीपैड पर उतरे। क्योंकि राहुल जी के अन्य साथी पीछे आ रहे थे, हमने वहीं पर बैठकर उनकी प्रतीक्षा की। राहुल जी ने कुर्सी के बजाय खेत की मेढ़ पर बैठना पसंद किया। थोड़ी देर में साथी आ गए, तो राहुल जी हेलीकॉप्टर से जौलीग्रांट और वहां से दिल्ली को प्रस्थान कर गए। मगर एक गहरी श्रद्धानत, उपकृत शिवभक्त के रूप में एक अद्भुत अनुभूति के साथ, यही अनुभूति उन्हें एक बार पुनः एक शिव भक्त के रूप में केदारनाथ लेकर आया।
मैं विश्वास के साथ कह रहा हूं, श्री राहुल पुनः केदार दर्शन के लिए आएंगे।
हर हर महादेव 🔱🙏🕉️
#kedarnath #rahulgandhi #harharmahadev #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"श्री कृष्ण जन्माष्टमी" के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏💐
भगवान श्रीकृष्ण आपके जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं आनंद का संचार करें। उनकी कृपा से समाज में प्रेम, सद्भाव और धर्म की भावना निरंतर मजबूत होती रहे।
जय श्रीकृष्ण! 🙏🦚
राधे-राधे! 🌸
#krishnajanmashtami #janmashtami #jaishrikrishna -
Harish Rawat reposted
ANI
@ANI
#watch | Delhi: On Union Minister Piyush Goyal's remarks on Q1 7.8 per cent GDP growth figures, Congress leader and former Uttarakhand Chief Minister Harish Rawat says, "...Simply citing that figure does not validate the claimed growth rate. Real validation would only come if jobs were being created alongside it. Yet, for years, we have heard these growth figures while unemployment and inflation steadily rise, and the common man's income and purchasing power decline. What kind of growth is this, a growth that neither meets India's needs nor empowers the common citizen? They might be claiming 7.8 per cent now, but as the elections approach, they could easily commission another study to bump the figure up to 8.7 per cent, just so they can claim to have surpassed the growth rates achieved during previous tenures. That is all this amounts to."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैंने कल राज्यसभा के नेता सदन जेपी नड्डा जी को पत्र लिखकर याद दिलाया कि 25 दिन के बाद भी हल्द्वानी की शर्मनाक घटना पर सरकार ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
इसके उलट कार्रवाई नेता विपक्ष श्री Rahul Gandhi पर कर दी गई, क्योंकि उन्होंने शुद्धिकरण की शर्मनाक घटना पर प्रेस वार्ता कर आवाज उठाई थी।
ये कार्रवाई बहुत अजीब है, क्योंकि राहुल गांधी जी लगातार समाज के हर वर्ग की आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन BJP ये सब करके हमारी पार्टी को डरा नहीं सकती।
आज ये घटना सिर्फ मुझसे नहीं, बल्कि देश के दलित वर्ग से जुड़ी हुई है। BJP बातें तो बड़ी-बड़ी करती है, लेकिन वो पीड़ितों की आवाज उठाने वाले को ही दबाने की कोशिश करती है।
मेरा BJP से सिर्फ यही कहना है: देश के लोगों को जाति और धर्म के आधार पर बांटना बंद करो, यह देश के लिए ठीक नहीं है।
: कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी
📍 दिल्ली
#mallikarjunkharge #rahulgandhi #congress #dalitrights #haldwani #socialjustice #savedemocracyThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज बहुत ही दुखद खबर सुनने को मिली। श्री #virendrasinghbisht आज तो भारतीय जनता पार्टी में प्रवक्ता या किसी अन्य पद पर प्रतिष्ठित थे, लेकिन पहले राज्य आंदोलन में हमारे साथ रहे। फिर जिस समय उत्तराखंड में कांग्रेस की स्थापना का संघर्ष था, उस समय भी वीरेन्द्र बिष्ट निरंतर हमारे साथ रहे।
2002 में जिन दो-तीन लोगों को उनकी मेहनत और पार्टी के प्रति उनके डेडीकेशन के लिए टिकट दिया ही जाना चाहिए था, उनमें एक व्यक्ति श्री वीरेन्द्र सिंह बिष्ट भी थे और टिकट दिया भी गया लक्ष्मण चौक से, लेकिन कुछ परिस्थितियां ऐसी आईं तो मुझे वीरेन्द्र से कहना पड़ा कि तुम जो है, पार्टी के चुनावी प्रबंधन को देखोगे, क्योंकि पीसीसी में हमारे पास कोई व्यक्ति बैठने के लिए नहीं था। इनके अलावा दो-एक लोग और थे, जिनको हमने चुनावी प्रबंधन के काम पर उस समय लगाया और उन्होंने कुशलतापूर्वक हमारे चुनाव अभियान को संचालित किया, लोगों के कार्यक्रम लगाए, सामग्री इत्यादि को भेजा, सब काम बहुत ही कुशलता से किए।
सत्ता आई, सत्ता आने के बाद यह मेरी कमजोरी थी कि मैं श्री वीरेन्द्र सिंह बिष्ट जी को उनके पार्टी के प्रति समर्पण के अनुरूप कोई सम्मानजनक पद नहीं दिलवा सका। पार्टी में महामंत्री तो थे, लेकिन सरकार और अन्य कामों में उचित सम्मान नहीं दिलवा सका। जिला पंचायत का चुनाव लड़ना चाहते थे, वह भी नहीं कर सका, क्योंकि सत्ता में आने के बाद पार्टी में स्थितियां बदल गई थीं और आज मुझे बहुत तकलीफ हुई।
बाद में वह भाजपा में चले गए, लेकिन जो महत्वपूर्ण सेवा उन्होंने मेरे साथ उस समय पार्टी को दी, उसको मैं नहीं भूल सकता। श्री वीरेन्द्र बिष्ट का जाना मेरे लिए बहुत दुखद और अपूरणीय क्षति है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोकाकुल परिवार व प्रियजनों को यह गहरा दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें।
भावभीनी श्रद्धांजलि। ॐ शांति। 🙏
#भावभीनीश्रद्धांजलि #ॐशांति #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मेरी पुस्तक 📖 "मेरा जीवन लक्ष्य-उत्तराखंडियत" (भाग-2) के प्रकाशक महोदय ने मुझे शुभ सूचना दी है कि लगभग 20 सितंबर तक पुस्तक प्रिंट होकर तैयार हो जाएगी। मैं उसका विमोचन 20 सितंबर के आस-पास निर्धारित कर सकता हूं।
लंबी रुग्णता के बाद उत्तराखंड की पावन धरती को पुनः प्रणाम करने के लिए मेरे लिए सबसे सुखद दिन होगा कि मैं उसी दिन देहरादून पहुँचूँ, जिस दिन मेरी इस नई पुस्तक का विमोचन हो।
मैं अब प्रकाशित होने वाली अपनी पुस्तक के विमोचन की तैयारी में जुटा हूं और जैसे ही तैयारी पूरी होगी, मैं तिथि भी निर्धारित कर दूंगा। उसी दिन मैं उत्तराखंड की धरती को भी प्रणाम करूंगा।
#uttarakhandiyat #booklaunch #uttarakhand #dehradun #harishrawat #uttarakhandpride -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
नेपाल में आई भीषण आपदा (त्रासदी) ने एक बार फिर हमें हिमालय और उसकी तलहटी में रहने वाले लोगों के जीवन यापन और सुरक्षा, दोनों सवालों पर गंभीरता से सोचने के लिए झकझोर दिया है।
दुनिया ने 2013 की उत्तराखंड त्रासदी से सीख नहीं ली। आज नेपाल में जो आपदा आई है, उसी प्रकार की आपदाएं पहले भी आई हैं। उत्तराखंड के रैणी क्षेत्र की आपदा में कई समानताएँ दिखाई देती हैं। आज पहाड़ दरक रहे हैं, भू-कटाव हो रहा है और नीचे जलभराव—दोनों ही परिस्थितियों से लोगों की जिन्दगी कठिन हो रही है। यह तथ्य है कि कार्बन उत्सर्जन जलवायु परिवर्तन का सबसे बड़ा कारण है और जलवायु परिवर्तन का सबसे गंभीर दुष्प्रभाव हिमालयी भूखंड पर पड़ रहा है। चाहे वह किसी देश और सभ्यता का हिस्सा हो।
नेपाल ने इस मुद्दे पर आवाज उठाते हुए कहा है कि चीन, अमेरिका और भारत कार्बन उत्सर्जन के अपराधी हैं, इन्हें हमको कंपनसेशन देना चाहिए। हिमालयी राज्यों तथा पर्यावरण मित्रों को इस मांग को बल देना चाहिए।
#nepaldisaster #himalaya #uttarakhand #climatechange #carbonemissions #savehimalaya #environment -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ऐसा प्रतीत होता है कि मेरे कुछ #चितकबरे चहेतों ने मुझसे सक्रिय राजनीति से संन्यास दिलवाने की ‘सुपारी’ ले रखी है। वैसे मैं संन्यास को जीवन की उच्चतम् स्थिति मानता हूँ और मैं भविष्य में उस अवस्था में जाने का अभिलाषी भी हूँ। मगर हाल-फिलहाल मैं उन्हें स्पष्ट कर देना चाहता हूँ कि जिस दिन पार्टी का नेतृत्व या देहरादून के मेरे सहयोगी मुझसे सक्रिय राजनीति से संन्यास की अपेक्षा करेंगे, मैं उन्हें ससम्मान धन्यवाद देते हुए उस सलाह को सबके साथ साझा करूँगा।
लगभग 60–62 वर्षों के संघर्षपूर्ण राजनीतिक जीवन से संन्यास कोई छुप-छुपाकर तो नहीं होगा न ? जिस दिन संन्यास घोषित करूँगा, पूरे गाजे-बाजे के साथ करूँगा। उत्तराखंड के सभी भाई-बहनों और सक्रियतापूर्वक राजनीतिक जीवन में मेरा साथ देने के लिए कार्यकर्ता साथियों को धन्यवाद दूंगा और खुशी-खुशी जीवन के शेष बचे हुए दोनों के लिए अपना नया रोड मैप भी घोषित करूँगा।
यूं बताते चलूं कि कुछ दूसरी पार्टी के सक्रिय और अर्ध सक्रिय शुभचिंतकों ने भी मुझे राजनीति से संन्यास लेने की सलाह दी है। मेरे ये चितकबरे चहेते मुझे संन्यास भी दिलवाना चाहते हैं और साथ-साथ कांग्रेस की समस्त चुनावी हारों का, चाहे उत्तराखंड की हो या कहीं और राज्य की हो, उनकी गठरी भी मेरे सर पर रखना चाहते हैं।
उन्होंने मेरी राजनीतिक यात्रा का गंभीरता से गहन अध्ययन किया है, उसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और यह सत्यता है कि मैं जितने चुनाव जीता हूं, उससे अधिक चुनाव हारा हूँ। मगर यह भी सत्यता है कि हर हार के बाद मैं जीत के नए संकल्प के साथ खड़ा हुआ हूँ, आगे बड़ा हूं और आज भी जीत के संकल्प के साथ डटा हुआ हूँ।
हार और जीत जनता-जनार्दन के हाथ में है। जो प्रारब्ध में लिखा होगा, वही होगा। लेकिन प्रारब्ध के लिखे को बदलने की कोशिश करना, उसके लिए संघर्ष और प्रार्थना करना ही हरीश रावत की खासियत है। मोहनरी के छोटे से गाँव से लेकर राष्ट्रीय फलक तक की मेरी राजनीतिक यात्रा का यही मर्म भी है और मुझे अपनी इस यात्रा पर गर्व है। मैंने इस राजनीतिक में कुछ लोगों को अवश्य चिड़कौवा बना दिया है, कइयों को राजनीतिक नुकसान भी महसूस हुआ होगा, पर सच्चाई यह भी है कि जो भी मेरे पास आया, मैंने सदैव उसकी मदद की और आज भी मैं लोगों की हर संभव मदद के लिए तत्पर रहता हूँ।
#harishrawat #uttarakhand #congress #politicaljourney #sangharsh #victory #uttarakhandpolitics #harishrawatcmuk -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड इन्वेस्टमेंट एंड इन्फ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट बोर्ड से उम्मीद थी कि यह बोर्ड कुछ बुनियादी इन्फ्रास्ट्रक्चर को खड़ा करने और स्थानीय उद्यमिता को बढ़ाने के लिए काम करेगा। उत्तराखंड का जो निवासी पहली जेनरेशन में उद्योग/उद्यम लगाना चाहता है, उसको ऐसी सरकारी भूमि उपलब्ध करवाएगा, जो सरकारी भूमि किसी अन्य उपयोग में नहीं आ पा रही है।
अब इस संस्था को लेकर एक जानकारी सोशल मीडिया में तैर रही है। जानकारी कितनी सही है, कितनी गलत है, जो दस्तावेज दिखाए जा रहे हैं, वे बहुत प्रमाणिक हैं या नहीं हैं, मैं नहीं जानता। यदि यह जानकारी सही है तो यह गंभीर मामला है।
हमारे राज्य की बहुमूल्य पैतृक संपत्तियां—आईडीपीएल, चौबटिया गार्डन, विकास शहतूत फार्म, माजरी नर्सरी, धनोल्टी गार्डन सहित कई दर्जन भूखंडों (संपत्तियों)—को 99 वर्ष की लीज पर देने का प्रस्ताव है। इस लीज के लिए टेंडर देने की पात्रता इतनी कठिन रखी गई है कि शायद ही कोई उत्तराखंडी लीज के लिए पात्र होगा। यह लीज फ्री होल्ड में भी बदली जा सकती है।
मुझे संदेह है कि इनमें से अधिकांश भूखंडों का उपयोग रियल एस्टेट के लिए होगा। सरकार पहले ही मंडियों और सिडकुल की कुछ भूमि को इसी प्रकार की लीज पर देकर रियल एस्टेट बिल्डर्स के हवाले कर चुकी है। इस बार की संपत्तियाँ दूर-दराज के अंचलों में भी स्थित हैं। इन संपत्तियों की बिक्री से जनसांख्यिकीय परिवर्तन का खतरा भी बढ़ेगा।
यदि यह जानकारी तथ्यात्मक है तो उत्तराखंड के लिए चिंताजनक है।
#uttarakhand #uttarakhandland #saveuttarakhand #localentrepreneurship #infrastructure #uttarakhanddevelopment -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
👉 नफरत के विरुद्ध मौन, समरसता के लिए अरदास 🙏✊
हल्द्वानी में श्री @kharge जी के भाषण के बाद हुए कथित शुद्धिकरण के विरोध में तथा श्री @RahulGandhi जी पर दर्ज FIR वापस लेने की मांग को लेकर मौन व्रत रखा।
गुरु रविदास जी के श्रीचरणों में सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे के लिए अरदास। 🙏✊
📍 श्री गुरु रविदास धर्म स्थान, आर.के. पुरम, नई दिल्ली | #1sep2026
#मौनव्रत #mallikarjunkharge #rahulgandhi #haldwani #gururavidasji #uttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
किसानों पर भी मुसीबतें लगातार आती रहती हैं। कभी प्रकृति उनकी फसलों की दुश्मन बन जाती है और कभी प्रकृतिजन्य रोग उनके पशुओं के लिए संकट बन जाते हैं। पहले भारी वर्षा के कारण जलभराव हुआ, जिससे गन्ना, धान और सब्जियाँ सड़ी और अब गायों में लंपी रोग तेजी से फैल रहा है। कई गायों की मौत हो चुकी है। स्थिति इतनी गंभीर है कि मृत गाय को दफनाने के लिए भी किसान को कर्ज लेना पड़ रहा है, क्योंकि ढाई-तीन हजार रुपये उसे दफनाने वाला भी ले रहा है।
दुर्भाग्य की बात यह है कि न कहीं पशु चिकित्सक जा रहे हैं और न ही ऐसे कैंप लगाए जा रहे हैं, जहाँ पशुओं का टीकाकरण हो सके। अभी गायों और बैलों को खतरा है। आने वाले दिनों में भैंसों के लिए भी खतरा पैदा हो सकता है। अभी से यदि लंपी और दूसरे रोग जो भैंसों को बरसात के दिनों में, जब ज्यादा वर्षा होती है उसके बाद मुँहपका-खुरपका जैसे रोगों से बचाव के लिए शीघ्र व्यापक टीकाकरण अभियान चलाया जाना चाहिए।
मैं किसानों की हिम्मत को सलाम करता हूँ। एक गाय खोने का दर्द क्या होता है, यह तो गाय पालने वाले परिवार ही समझ सकता है, जिसकी दूध देने वाली गाय अकस्मात बीमारी से मर जाती है। किसान के लिए वह सिर्फ एक पशु नहीं, बल्कि उसके परिवार की आजीविका और उसकी मेहनत का हिस्सा होती है।
#farmers #kisan #uttarakhand #animalhealth #lumpyskindisease #cattlecare #kisankiawaaz #किसान #पशुपालन #लंपीरोग -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
चीड़, किसान और गांव, दोनों का दुश्मन बन गया है। कितनी अजीब विडंबना है कि मेरे नापखेत में, मेरे गांव के अंदर खड़े चीड़ के पेड़ को मुझे काटने और बेचने की अनुमति नहीं दी जा रही है। हमने ऐसी अनुमति दी थी, मगर आज वह अनुमति रोक दी गई है। किसान का खेत चौपट हो रहा है, गांव चौपट हो रहा है। मगर चीड़, क्योंकि वह वृक्ष कहला रहा है, उसे काटने और बेचने की अनुमति नहीं दी जा रही है।
मैं समझता हूं कि किसान भाइयों को इस चुनाव में राजनीतिक दलों से इस सवाल का समाधान भी पूछना चाहिए।
#kisan #gaon #uttarakhand #chid #farmers #savevillage #उत्तराखंड -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मसूरी गोलीकांड के अमर शहीदों को शत्-शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏🕯️
उत्तराखंड राज्य आंदोलन में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर सपूतों का संघर्ष और बलिदान सदैव हमारी स्मृतियों में अमर रहेगा।
शहीदों का बलिदान, उत्तराखंड का स्वाभिमान। 🙏🏔️
#मसूरी_गोलीकांड #उत्तराखंड_राज्य_आंदोलन #अमर_शहीद #उत्तराखंड #नमन -
Harish Rawat reposted
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज श्रीमती @priyankagandhi जी से भेंट कर उन्हें धन्यवाद दिया।
जब मैं गंभीर रूप से अस्वस्थ था, तब उन्होंने मेरे शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए संदेश भेजा था। श्रीमती प्रियंका गांधी जी बहुत ही दयालु व्यक्तित्व हैं।
📍 10 जनपथ, नई दिल्ली -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
नई दिल्ली में Elevate Global Forms द्वारा आयोजित
International Innovation Summit & Awards ✨ समारोह में सहभागिता का अवसर मिला।
नवाचार, उत्कृष्टता और सकारात्मक बदलाव की दिशा में बढ़ते कदमों को सलाम। 🇮🇳✨
📍 बसंत कुंज, नई दिल्ली
📅 30 अगस्त 2026
#internationalinnovationsummit #innovation #awards #excellenceThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
वर्ष 2015-16 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने हरिद्वार और उधमसिंहनगर में गन्ने और दूसरे अनाज तथा सब्जियों आदि के बीज बदलने का व्यापक कार्यक्रम चलाया था और उसके परिणामस्वरूप प्रति एकड़ उत्पादन में वृद्धि हुई थी। बल्कि गन्ने का उत्पादन भी बढ़ा था और रिकवरी भी बढ़ी थी। क्योंकि ऐसे बीज 7-8 या 10 साल बाद किसी न किसी बीमारी से ग्रस्त हो जाते हैं, उन्हें फिर से बदलने की आवश्यकता होती है। हरिद्वार और ऊधमसिंहनगर आदि हमारे मैदानी इलाकों में भी गन्ना, सब्जी और गेहूं-धान के बीज बदल का व्यापक कार्यक्रम चलाना आवश्यक है।
सौभाग्य से ऊधमसिंहनगर में बीज बदलने के कार्यक्रम को पंतनगर विश्वविद्यालय की उपस्थिति निरंतरता दे देती है, मगर यह लाभ हरिद्वार को प्राप्त नहीं हो पाता है। राज्य को चाहिए कि गन्ने और दूसरे बीजों के बदल का एक व्यापक कैलेंडर निर्धारित करे और उसमें चीनी मिलों से लेकर सभी को सम्मिलित करके इस बीज बदल के कार्यक्रम को प्रारंभ करें।
#uttarakhand #haridwar #udhamsinghnagar #sugarcane #farmers #agriculture #seedreplacement -
Harish Rawat reposted
News18 Uttarakhand
@News18_UK
रविदास मंदिर में मौन व्रत पर बैठे हरीश रावत, राहुल गांधी पर FIR के विरोध में मौन व्रत...
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
IANS
@ians_india
Delhi: Congress leader Harish Rawat offered prayers at Guru Ravidas Temple in RK Puram and paid floral tribute to Dr BR Ambedkar before sitting on a silent protest over an SC/ST Act FIR against Rahul Gandhi following the Haldwani controversy
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
👉 नफरत के विरुद्ध मौन व्रत, समरसता के लिए अरदास 🙏✊✊
हल्द्वानी रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री #mallikarjunkharge जी के भाषण के बाद हुए कथित शुद्धिकरण के मामले में, शुद्धिकरण करने वाले 7-8 भाजपाइयों के खिलाफ FIR दर्ज करने और श्री @RahulGandhi जी के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने की मांग को लेकर आज नई दिल्ली स्थित भगवान रविदास जी के मंदिर में 1 घंटे का मौन व्रत रखा।
मौन व्रत के बाद गुरु रविदास जी के श्रीचरणों में #अरदास कर देश में सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारा कायम रखने की प्रार्थना की। 🙏
📍 श्री गुरु रविदास धर्म स्थान, सेक्टर-3, आर.के. पुरम, नई दिल्ली
#मौनव्रत #mallikarjunkharge #rahulgandhi #haldwani #gururavidasji #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद में श्री @RahulGandhi जी के खिलाफ दर्ज FIR को लेकर #ani से खास बातचीत....!!
“यह केवल एक FIR नहीं है, बल्कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला है। यह भारत के संविधान और SC/ST एक्ट की भावना पर भी हमला है। श्री राहुल गांधी जी ने केवल वही बात दोहराई है, जो हमारा संविधान और SC/ST एक्ट कहता है, फिर भी उनके खिलाफ कार्रवाई की गई। यह तो बिल्कुल ‘उल्टा चोर कोतवाल को डांटे’ वाली बात है।
वास्तव में FIR उन लोगों के खिलाफ दर्ज होनी चाहिए थी, जिन्होंने इस कृत्य के जरिए विकृत मानसिकता का प्रदर्शन किया और ‘शुद्धिकरण’ करने का प्रयास किया...”
#haldwani #rahulgandhi #harishrawat #ani
@INCIndia @kharge @priyankagandhi @INCUttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हल्द्वानी रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge जी के भाषण के बाद कथित शुद्धिकरण करने वाले 7-8 भाजपाइयों के खिलाफ FIR दर्ज करने और श्री @RahulGandhi जी के खिलाफ दर्ज #fir वापस लेने की मांग को लेकर आज नई दिल्ली स्थित भगवान रविदास जी के मंदिर में 1 घंटे का मौन व्रत रखा।
📍 श्री गुरु रविदास धर्म स्थान, सेक्टर-3, आर.के. पुरम, नई दिल्ली
#मौनव्रत #mallikarjunkharge #rahulgandhi #haldwani #gururavidasji #uttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हल्द्वानी रामलीला मैदान में कथित शुद्धिकरण करने वाले 7-8 भाजपाइयों के खिलाफ FIR दर्ज करने और श्री @RahulGandhi जी के खिलाफ दर्ज FIR वापस लेने की मांग को लेकर आज नई दिल्ली स्थित भगवान रविदास जी के मंदिर में 1 घंटे का मौन व्रत रखा। मौन उपवास से पूर्व बाबा साहब भीमराव अंबेडकर जी की मूर्ति पर माल्यार्पण किया।
मौन व्रत के बाद गुरु रविदास जी के श्रीचरणों में अरदास कर देश में सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारा कायम रखने की प्रार्थना की।
📍श्री गुरु रविदास धर्म स्थान, सेक्टर-3, आर.के. पुरम, नई दिल्ली
#मौनव्रत #haldwani #rahulgandhi #gururavidasji #सामाजिकसमरसता #समानता #uttarakhand
@INCIndia @kharge @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat reposted
Press Trust of India
@PTI_News
VIDEO | Congress leader Harish Rawat (@harishrawatcmuk) says, "'Ulta chor kotwal ko daante', Rahul ji spoke what our constitution, laws say, somebody would have supported, otherwise police would not have registered FIR against the LoP on their own, whether it is Dehradun or Delhi or both. FIR was registered against Rahul Gandhi. They want to destroy the freedom of expression in the democracy, along with that, the country after the independence wiped out the untouchability, in some way, the people in power want to keep it alive. Mallikarjun Kharge is not a normal person, he is the LoP, he has a long political history, he addresses at Ramlila Ground, then the purification was done, who did? They are from BJP, RSS, the organisation can be named in any way, the BJP has many organisations, this has been done with their support... It is a serious matter, Congress, other democratic forces will join and fight this out."
#rahulgandhi #mallikarjunkhargeThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
खटीमा गोलीकांड में उत्तराखंड राज्य के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले अमर राज्य आंदोलनकारियों को शत्-शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
उत्तराखंड राज्य का सपना हमारे उन आंदोलनकारियों के संघर्ष, त्याग और बलिदान की देन है। उनके बलिदान को हम कभी भुला नहीं सकते। उत्तराखंड की अस्मिता, सम्मान और विकास के लिए उनके सपनों को साकार करना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
#khatimagolikand #uttarakhandrajyaandolan #uttarakhand #rajyaandolankari #uttarakhandandolan #harishrawat #congress #uttarakhandi #shaheedandolankari -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हल्द्वानी रामलीला मैदान में तथाकथित शुद्धिकरण के विरोध में आज मैं, आर.के. पुरम नई दिल्ली स्थित गुरु रविदास धर्म स्थान में "मौन व्रत" पर बैठूंगा.....!!
#abpnews #harishrawat #uttarakhand #congress #rahulgandhi #ravidasThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
ABP News
@ABPNews
#watch | राहुल गांधी पर FIR के विरोध में आज लखनऊ में कांग्रेस के अनुसूचित विभाग का प्रदर्शन, दिल्ली में पूर्व सीएम हरीश रावत का मौन व्रत
@aparna_journo | @mohitrajdubey
abplive.com/live-tv
#politics #rahulgandhi #haldwani #fir #protest #mallikarjunkhargeThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हल्द्वानी के रामलीला मैदान में मानसिक विकृति का प्रतीक शुद्धिकरण का कृत्य निंदनीय होने के साथ-साथ राज्य सरकार की इस कृत्य में संलिप्तता को भी सिद्ध करता है। इसका सबसे बड़ा प्रमाण यह है कि जब लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी जी ने इस प्रसंग को उठाया, तो उन्होंने वही बातें कहीं, जो भारत का संविधान कहता है, जो हमारे देश का कानून कहता है।
भाजपा सरकार मानसिक रूप से विकृत, शुद्धिकरण करने वाले लोगों के खिलाफ FIR दर्ज करने और उन पर कानूनन कार्रवाई करने के बजाय, अपने एक सक्रिय कार्यकर्ता, जो विकृत मनोवृत्ति के लोगों के साथ शुद्धिकरण के मौके पर उपस्थित था, उससे श्री राहुल गांधी जी के खिलाफ हल्द्वानी में शिकायत दर्ज करवाई गई और FIR भी दर्ज कर ली गई है। कोई थाना बिना वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के #और SSP, नेता प्रतिपक्ष के मामले में बिना राज्य सरकार व केंद्र सरकार की सहमति के यह कृत्य नहीं कर सकते हैं। इस मनोविकृति को दर्शाने वाले भाजपा के महापाप के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने कल देश भर में और उत्तराखंड में सचिवालय घेराव का निर्णय लिया है।
मैं रुग्ण हूँ और इस निर्णय की सूचना भी मुझे थोड़ी देर से मिली है। इसलिए मैंने तय किया है कि अपने साथियों के साथ इस विरोध में अपनी एकजुटता प्रकट करने के लिए मैं कल श्री गुरु रविदास मंदिर, सेक्टर-3, आर.के. पुरम, नई दिल्ली के सामने प्रातः 11 बजे "मौन व्रत" पर बैठूंगा और भाजपा की राज्य और केंद्र सरकार तथा भाजपा की कुत्सित मनोवृत्ति के खिलाफ अपना विरोध प्रकट करूंगा।
साथ ही, भगवान रविदास महाराज, जो समरसता के प्रतीक संत हैं, उनसे प्रार्थना करूंगा कि देश के अंदर घृणा, नफरत और जाति-भेदभाव फैलाने वाली दुष्ट मनोवृत्ति के लोगों से भारत की रक्षा करें।
📍 स्थान: श्री गुरु रविदास धर्म स्थान, सेक्टर-3, आर.के. पुरम, नई दिल्ली
📅 दिनांक: 1 सितंबर, 2026
⏰ समय: प्रातः 11:00 बजे
#haldwani #uttarakhand #rahulgandhi #saveconstitution #justice #harishrawat #congress #ravidasmaharaj #rkpuram #newdelhi #scstact #uttarakhandpolitics
@INCIndia @kharge @RahulGandhi
@priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अन्याय के खिलाफ मौन उपवास, संविधान के सम्मान में संघर्ष! ✊🇮🇳
हल्द्वानी में रामलीला मंच पर किया गया तथाकथित शुद्धिकरण स्वतंत्र भारत की आत्मा पर प्रहार है और संविधान का अपमान है और कानून के विरुद्ध आचरण है। मगर उत्तराखंड के अंदर संविधान की शपथ लेकर पदारूढ़ हुए लोग अपने संवैधानिक दायित्व को नहीं निभाते हैं, जो संविधान का अपमान कर रहे हैं, जो खुले आम SC/ST एक्ट का वायलेशन कर रहे हैं, उनको संरक्षण देते हैं। ऐसा राज है, जिस राज में न्याय और संविधान की बात करने वाले पर FIR दर्ज कर दी जाती है।
हमारी पार्टी देश के पूरे जनमानस के सामने भाजपा के इस कुत्सित कृत्य का भंडाफोड़ कर रही है। कल देहरादून में हमारे साथी सचिवालय का घेराव भी कर रहे हैं। मैं भी आर.के. पुरम, नई दिल्ली में भगवान रविदास जी के मंदिर में भाजपा की बुद्धि-शुद्धि के लिए मौन उपवास रखूँगा।
मैंने निश्चय किया है, यदि उत्तराखंड की छवि पर धब्बा लगाने वाले उन तथाकथित 7-8 जितने भी भाजपाई हैं, उनके खिलाफ FIR दर्ज नहीं होती है और राहुल गाँधी जी के खिलाफ दर्ज FIR वापस नहीं होती है, तो मैं हल्द्वानी रामलीला ग्राउंड में ही एक दिन का उपवास रखकर नैनीताल और कुमाऊँ अंचल तथा उत्तराखंड के अपने भाई-बहनों से प्रार्थना करूँगा कि अहंकारी शासन को सबक सिखाएँ।
अभी कुछ शारीरिक रुग्णता है, लेकिन यह एक ऐसा संवैधानिक दायित्व है, जिसको निभाने के लिए शीघ्र हल्द्वानी पहुँचूँगा और रामलीला ग्राउंड के मंच पर मौन उपवास करूँगा।
“संविधान का अपमान नहीं सहेंगे, न्याय की आवाज़ नहीं दबने देंगे!” ✊🇮🇳
#haldwani #uttarakhand #saveconstitution #justice #rahulgandhi #harishrawat #congress #scstact #nainital #kumaon #uttarakhandpolitics
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi -
Harish Rawat reposted
ANI
@ANI
#watch | Delhi: On FIR against Rahul Gandhi in the Haldwani ‘purification’ row, Congress leader Harish Rawat says, "...Rahul Gandhi merely stated what is enshrined in the Constitution and what the law of our land dictates. How can an FIR be lodged against him? ...after all, someone has come forward with a complaint against the Leader of the Opposition, and everyone knows who that complainant is...he is an active BJP worker associated with the party...it is clear that this entire affair is premeditated and fully BJP-sponsored...the so-called 'purification' ritual carried out on August 10 was also done at the behest of those in power...Rahul Gandhi's voice will continue to resonate, and he will keep exposing the truth..."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कैंसर की बीमारी से लड़कर, जीतने के बाद देहरादून की #gungunbiyal ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। गुनगुन ने अहमदाबाद में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की "सौंदर्य प्रतियोगिता पी एंड आई इंडिया-2026" का खिताब जीतकर उत्तराखंड का नाम रोशन किया है। गुनगुन, आपके साहस और आपके प्रयास पर हम सबको गर्व है। आपकी यह उपलब्धि उन सभी लोगों के लिए प्रेरणा है, जो जीवन की कठिन परिस्थितियों से संघर्ष कर रहे हैं।
यह भी ज्ञात हुआ है कि गुनगुन कलरफुल कैंडल्स बनाती हैं और उन्हें ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के माध्यम से बेचती हैं और इन कैंडल्स के माध्यम से वह अलग-अलग भावनात्मक संदेश भी देती हैं।
गुनगुन, आपको उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ। 💐✨
#uttarakhand #dehradun #uttarakhandpride #inspiration #womenempowerment #proudmoment #uttarakhandtalent -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
राज्य और केंद्र की सत्ता को शर्म आनी चाहिए। जो काम उनको करना चाहिए था, देश के संविधान का उल्लंघन हुआ है। वह शुद्धीकरण नहीं है, वह संविधान का अपमान है, हमारे देश के कानून का अपमान है। FIR दर्ज करने में राज्य सरकार को proactive होना चाहिए था, लेकिन इस मामले में तो राज्य सरकार के अपने हाथ, भाजपा के अपने हाथ सने हुए हैं। ये जो FIR की गई है Rahul Gandhi जी के खिलाफ, ये तो उल्टा चोर कोतवाल को डाँटे वाली बात है। इसमें भाजपा बिल्कुल नग्न हो गई है लोगों के सामने। लोगों को साफ दिखाई दे रहा है कि ये सत्ता प्रायोजित FIR है, सत्ता-sponsored FIR है।
FIRकर्ता दलित परिवार का हो सकता है, लेकिन वो भाजपा का सक्रिय सदस्य है, सक्रिय कार्यकर्ता है। RSS से भी उसका रिश्ता हो सकता है। आपने उसको ढाल बनाकर, उसको बहाना बनाकर, ये एक प्रकार से आपने फिर से दलित वर्ग के ऊपर चोट की है, SC/ST के ऊपर चोट की है, कानून के ऊपर चोट की है। क्या ये फिर वहाँ के SSP या मुख्यमंत्री जी/सत्ता की सहमति के बिना हो सकती है?
लीडर ऑफ अपोज़िशन राहुल गांधी जी के खिलाफ FIR क्या बिना सत्ता की अनुमति के, सत्ता के और मुझे तो लगता है कि दिल्ली का भी संकेत हो सकता है, उनके बिना हो सकती है?
साफ दिखाई दे रहा है कि इस प्रकरण में भाजपा की जो मानसिकता है, पहले से जो उनकी मानसिकता थी। जो उनके पूर्वज थे, जब भारत का संविधान बन रहा था, तो उस समय उन्होंने संविधान की प्रतियाँ जलाई थीं, अंबेडकर जी का पुतला जलाया था। उनका संविधान में कभी यकीन नहीं रहा। वो तो 400 इसलिए चाहते थे कि संविधान से जो है, आरक्षण और सामाजिक न्याय, जो एक मूल ताकत है, हमारे संविधान की अभूतपूर्व ताकत है, उसको हटाया जा सके। इसलिए अब वो कहीं न कहीं उसकी खीज निकालते रहते हैं और हल्द्वानी में वो खीज उन्होंने मल्लिकार्जुन खड़गे जी के संबोधन के बाद निकाली।
श्री #mallikarjunkharge जी एक व्यक्तित्व हैं। उत्तराखंड गौरवान्वित महसूस कर रहा है कि वो हमारे राज्य में आए और हल्द्वानी से उन्होंने राज्य के लोगों को संबोधित किया। शुद्धिकरण करने वाले लोगों के खिलाफ FIR दर्ज होनी चाहिए। ऐसे लोगों को शिकंजों के पीछे जाना चाहिए और भाजपा व सत्तारूढ़ दल को इस सारे खेल के लिए माफी माँगनी चाहिए। ये तो सत्ता का खेल है। अब तो लगता है जो शुद्धिकरण करने वाले लोग थे, वो भी स्पॉन्सर थे।
FIR क्यों दर्ज हुई, यह तो सत्ता जाने। राहुल जी ने तो वही कहा, जो भारत का संविधान कहता है, जो देश का कानून कहता है। राहुल जी ने एक बात भी उससे हटकर के नहीं कही है। राहुल जी के संबोधन का कौन सा शब्द है, जिसके लिए हल्द्वानी में FIR दर्ज हो गई है?
राहुल गांधी जी के पाँव एक, दो, चार, दस, सौ, पचास FIR से रुकने वाले नहीं हैं, बल्कि उनके पाँव में तो और गति आएगी। मगर सत्ता को यह बताना चाहिए कि आखिर राहुल जी के शब्दों में कौन-सी ऐसी बात है, जिसके लिए FIR दर्ज हुई है।
#rahulgandhi #haldwani #uttarakhand #mallikarjunkharge #congress #saveconstitution #constitution #socialjustice #dalitrights #scst #democracy #harishrawat #abpnewsThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देश के माननीय पूर्व राष्ट्रपति एवं भारत रत्न से अलंकृत आदरणीय स्व. श्री प्रणब मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
सार्वजनिक जीवन में उनके साथ बिताए क्षण और उनसे मिले मार्गदर्शन सदैव मेरी स्मृतियों में रहेंगे। राष्ट्र के प्रति उनकी निष्ठा, उनकी विद्वता और उनका सरल व्यक्तित्व हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
ॐ शांति। 🙏🇮🇳
#pranabmukherjeeji #bharatratna #formerpresident #tribute #shradhanjali #rememberingpranabmukherjee #india #indianpolitics #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#abpnews से हल्द्वानी के ‘शुद्धीकरण’ मामले पर बातचीत।
पार्टी जहाँ कहेगी, वहाँ मैं भी जाऊँगा। और ये मुद्दा तो ऐसा है, जिसमें हमारे बुनियादी सिद्धांतों पर—कांग्रेस में होने का जो बुनियादी सिद्धांत और भावना है—उस पर चोट है।
हल्द्वानी के अंदर जो शुद्धीकरण किया गया, वो तो मेरे कांग्रेस होने की सोच पर चोट है। जहाँ भी आवश्यकता पड़ेगी, लड़ेंगे, मोर्चे पर डटेंगे।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Press Trust of India
@PTI_News
VIDEO | On the FIR against Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress leader Harish Rawat says, "...The FIR should have been filed against those who have insulted the Indian Constitution and challenged the laws of the country. Untouchability and such practices are banned in India, and there are laws prohibiting them...The fact that an FIR has been filed against the person today clearly shows how rattled the BJP and the RSS are in this matter. The person who filed the FIR may belong to a Dalit family, but he could be an active member of the BJP and may also have links with the Sangh. If the FIR has been filed at the behest of those in power, it makes it absolutely clear that the 'purification' ritual was earlier protected by the BJP's state leadership and now has the protection of the Centre as well..."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
होना तो यह चाहिए था, जिन लोगों ने भारतीय संविधान का अपमान करते हुए भारत के कानून को चुनौती दी है, भारत में छुआछूत आदि पर प्रतिबंध है। जिस मंच से श्री @kharge जी के व्यक्तित्व ने अपनी बात कही है, आप वहाँ शुद्धिकरण कर रहे हैं।
आज जिस व्यक्ति से एफआईआर करवाई गई है, उससे यह बात साफ हो जाती है कि भाजपा और आरएसएस इस मामले में इतनी घबराई हुई हैं। जिस व्यक्ति ने एफआईआर की है, वह दलित परिवार का हो सकता है। अगर वह भाजपा का एक्टिव सदस्य है, हो सकता है उसका आरएसएस से भी संबंध हो, तो सत्ता के कहने पर यह एफआईआर हुई है। इससे बिल्कुल स्पष्ट हो जाता है कि जो शुद्धिकरण किया गया, उसका भाजपा व स्थानीय सत्ता से संबंध था। अब उसे केंद्र की सत्ता का भी संरक्षण है, तो भाजपा और संघ, दोनों जो कभी-कभी चेहरे पर संभाव वाला मुखौटा लगाते हैं, उसको उतारकर फेंक दे रहे हैं।
केंद्र की समझदारी तो यहाँ होनी चाहिए थी, राज्य सरकार से कहते हैं कि क्यों नहीं एफआईआर हो रही है? लेकिन आप एफआईआर करने के बजाय, आप श्री राहुल गांधी जी पर एफआईआर करवा रहे हैं।
श्री @RahulGandhi जी ने वही तो कहा है, जो भारत का संविधान कहता है। भाजपा के लोग घबराहट में कुछ ऐसे कदम उठा रहे हैं, जिससे वह और ज्यादा फँस रहे हैं। जिन लोगों को पहले थोड़ा-बहुत संदेह भी रहा होगा, अब तो उनका संदेह भी दूर हो गया है कि यह सब भाजपा का करवाया हुआ था।
अब स्पष्ट हो गया है कि शुद्धिकरण कराने वाले भी भाजपा के लोग थे और अब उनको बचाने के लिए ये सारा नाटक भी भाजपा ही कर रही है।
#rahulgandhi #mallikarjunkharge #constitutionofindia #saveconstitution #dalitrights #uttarakhand #bjp #rssThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हल्द्वानी में हुआ तथाकथित शुद्धिकरण यज्ञ विकृत मानसिकता के लोगों ने एक व्यक्ति या व्यक्तित्व या कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी का ही अपमान नहीं किया, बल्कि उनसे ज्यादा भारत के संविधान और कानून का भी अपमान किया है। हैरत की बात यह है कि भारत के संविधान के तहत शपथ लेकर सत्तारूढ़ की सरकारें अपराधियों को दंडित करने के बजाय अपराधियों को संरक्षण देती हुई दिखाई दे रही हैं और बहुत नग्न रूप से संरक्षण देती दिखाई दे रही हैं।
श्री Rahul Gandhi जी ने सत्य और न्याय की आवाज उठाई है और अब उन्हीं के खिलाफ FIR ?
राज्य सरकार के होशियार लोगों को चाहिए कि श्री राहुल गांधी जी के बजाय वे भारत के संविधान के खिलाफ FIR दर्ज करवाएँ। श्री राहुल गांधी जी वही कह रहे हैं, जो उनके हाथ में पड़ी हुई संविधान की लाल पुस्तक कहती है।
हाथ में संविधान, दिल में न्याय का संकल्प। 🇮🇳📕✊
सत्यमेव जयते 🇮🇳🇮🇳
#mallikarjunkharge #rahulgandhi #constitutionofindia #saveconstitution #justice #truth #haldwani #uttarakhand #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्री @RahulGandhi जी पर हल्द्वानी में FIR दर्ज।
#fir करने वाला खांठी का भाजपा समर्थक और भाजपा कार्यकर्ता है और हो सकता है उसका राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से भी कोई संबंध हो।
ये FIR, श्री राहुल जी के कदम न रोक पाएगी और न ही न्याय की गूंज को कमजोर करेगी।
हाँ, इस सत्ता की डरी हुई आपराधिक मानसिकता का जरूर एक और नमूना सामने आया है।
#rahulgandhi #haldwani #uttarakhand #congress #justice #savedemocracy -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ॐ श्री केदाराय नमः — राहुल गांधी जी का प्रथम केदारनाथ आगमन
~~~~`~~~~~`~~~~~~~~
श्री केदारनाथ में आये जल प्रलय से हुए विध्वंस से गांधी-नेहरू परिवार, विशेषतः श्रीमती सोनिया गांधी जी व श्री राहुल गांधी जी की चिंता व सरोकार पर मैं पहले भी बहुत कुछ कह चुका हूं। सत्यता यह है कि मुझे पार्टी के इन दो शीर्षस्थ नेताओं ने विध्वंस के बाद पुनर्निर्माण व पुनर्वास के स्पष्ट दायित्व के साथ उत्तराखंड भेजा था। हमारी सरकार ने एक सवा साल में इस दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया था। हम सब उसे श्री राहुल गांधी जी को दिखाना चाहते थे। मैं और प्रदेश अध्यक्ष उनसे व प्रदेश की प्रभारी श्रीमती अंबिका सोनी जी से इस संदर्भ में कई बार अनुरोध कर चुके थे। श्रीमती अंबिका सोनी जी एक विशाल राजनीतिक व प्रशासनिक अनुभव के साथ हमारे राज्य की पार्टी प्रभारी थीं। उनके निरंतर मार्गदर्शन व प्रोत्साहन ने भी हमें तेजी से निर्णय लेने व काम करने की शक्ति दी।
अचानक सूचना आई कि राहुल जी 23 और 24 अप्रैल, 2015 को श्री केदारनाथ आएंगे। मैंने मंत्रिमंडल के साथियों व वरिष्ठ प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों से परामर्श कर राहुल जी के केदार पहुंचने से पहले देहरादून में ही एक विस्तृत प्रेजेंटेशन उनके सम्मुख प्रस्तुत करने का निर्णय लिया। हम चाहते थे कि उन्हें केदार व केदार घाटी की पुरानी स्थिति व नई स्थिति की पूरी तुलनात्मक जानकारी हो जाए और तदनुरूप हमें उनका मार्गदर्शन प्राप्त हो। मैं चाहता था हमारे लोगों ने प्राण-पण लगाकर अच्छा काम किया है, उन्हें हमारे शीर्ष नेता से भी शाबाशी मिल जाए।
श्री राहुल मनसा-वाचा-कर्मणा से शिव भक्त हैं और शिव स्वभाव वाले हैं। केदारनाथ व उत्तराखंड में आए प्रलय के दौरान भी राहुल जी अगस्त्यमुनि-गौरीकुंड क्षेत्र में आए थे। उनके निर्देश पर ही युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, स्वर्गीय श्री राजीव साटव, अपनी टीम के साथ इस क्षेत्र में लोगों तक राहत सामग्री बांटने में जुटे रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष आनंद रावत व उनकी टीम, श्री अंकुर रौथाण, श्री गणेश तिवारी, श्री राजपाल बिष्ट, श्री जयबीर राणा, श्री ओंकार बिष्ट, श्री सिद्धार्थ निझावन, शिवम शर्मा, विकास जंगवाण, हैप्पी अस्वाल आदि ने अपनी युवा कांग्रेस टीम के साथ बहुत ही उल्लेखनीय कार्य किया। युवक कांग्रेस इस क्षेत्र में आरएसएस के स्वयंसेवकों से पहले पहुंची और आखिर तक पीड़ित परिवारों की सेवा व विधवा बहनों के बच्चों के विवाह आदि के प्रबंधन में जुटी रही।
राहुल जी के केदारनाथ दर्शन आने की प्रेरणा देने में शायद उनकी आपदा कालीन यात्रा के अनुभव ने भी काम किया होगा। कहा जाता है कि केदारनाथ में शिव अपने त्रिनेत्र धारी स्वरूप के साथ विद्यमान हैं। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में यह प्रमुख है। "रौद्र, रुद्र, ब्रह्मांड प्रलपति, प्रलयनाथ, केदारनाथ" अर्थात अपने तृतीय नेत्र की अग्नि ज्वाला से ब्रह्मांड को भस्म करने में समर्थ रुद्र रूप में शिव केदारनाथ यहां विद्यमान हैं। श्री केदार के इस विराट रूप का दर्शन कर बड़े-बड़े संकट टल जाते हैं। हमारी सरकार पर आए प्रलयकारी संकट से भी हमें भगवान केदार जी ने ही उबारा ऐसी मेरी गहरी धारणा है। उस वक्त असंभव, संभव हुआ था। मेरे मन के एक कोने में यह आशा भी थी कि भगवान केदार नेहरू-गांधी परिवार के इस चिराग को दीर्घ सफल जीवन के लिए आशीर्वाद प्रदान करें। केदारपुरी शास्त्रों में नामित मेरु-सुमेर पर्वत की दो शिखरों की गोद में 11,750 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। आदि गुरु शंकराचार्य ने यहां पर भगवान शिव को खोजा। यहीं शंकराचार्य जी की समाधि भी स्थित है, जिस पर आज की सरकार ने मूर्ति स्थापित कर दी है, जिसे जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर स्थापित करने हेतु हमने गढ़ने का निर्णय लिया था।
केदारपुरी में किस प्रकार का प्रलयकारी विध्वंस हुआ, इसका अंदाज उन्हें नहीं हो सकता है जिन्होंने उस मंजर को नहीं देखा है। विश्वास नहीं होता है कि प्रलय में भी भगवान केदारनाथ का मंदिर अपने प्रांगण सहित पूर्णतः सुरक्षित रहा, बाकी यहां कुछ नहीं बचा। आदि गुरु शंकराचार्य की समाधि स्थल को हमारी सरकार ने..www.facebook.com/share/p/1UCTZoZTVk/..राहुल जी के केदारनाथ पहुंचने के समाचार ने देश व दुनिया के मीडिया को आकृष्ट किया। दुनिया व भारत के सभी नामचीन मीडिया हस्तियां केदारनाथ आ गई और हमें उनके लिए केदारपुरी व मल्ली लिंचोली में व्यवस्था का संकट पैदा हो गया। हम राज्य व यात्रा के हित में उन्हें नाराज भी नहीं करना चाहते थे। राज्य के प्रमुख सचिव वित्त को व राज्य के वरिष्ठ आईपीएस श्री संजय गुंज्याल के यात्रा के सुव्यवस्थित आयोजन की जिम्मेदारी सौंपकर नोडल अधिकारी बनाया गया।
#kedarnath #rahulgandhi #harishrawat #kedarnathyatra #uttarakhand #kedarnath -
Harish Rawat reposted
ANI_HindiNews
@AHindinews
#watch | दिल्ली | कांग्रेस नेता हरिश रावत ने 'शुद्धीकरण विवाद' पर कहा, "...उन्हें(भाजपा) सीधे-सीधे मानना चाहिए कि उनके लोगों ने गलती की है और उत्तराखंड के मान को हल्द्वानी में शुद्धिकरण करके घटाया है। इसके लिए FIR दर्ज करनी चाहिए।"
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ॐ श्री केदाराय नमः 🙏🔱
श्री @RahulGandhi जी के प्रथम केदारनाथ आगमन से जुड़ी कुछ अविस्मरणीय स्मृतियां और उस दौर की एक महत्वपूर्ण यात्रा का संस्मरण आप सबके साथ साझा करूंगा। 🕉️🏔️✨
लेख का शीर्षक है—
ॐ श्री केदाराय नमः – राहुल गांधी जी का प्रथम केदारनाथ आगमन 🙏
🔱हर हर महादेव 🚩
जय बाबा केदार 🕉️🙏
#kedarnath #rahulgandhi #babakedar #kedarnathdham #harharmahadev #jaibabakedar #uttarakhand #devbhoomi #kedarnathyatra #memories #uttarakhandcongress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
यह एक गंभीर सवाल है। देश के कानून और देश के संविधान का अपमान हुआ है। यह अकेले केवल #mallikarjunkharge जी का अपमान नहीं हुआ है, बल्कि यह उस राष्ट्रीय संघर्ष का भी अपमान है, जिस संघर्ष के बलबूते पर देश की आज़ादी से पहले ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने तय किया था कि इस स्वतंत्र भारत में छुआछूत समाप्त हो। हमारा संविधान छुआछूत की समाप्ति की घोषणा करता है और इसके लिए कानून भी है। आप जो यह तथाकथित शुद्धि कर रहे हैं, यह कैसा शुद्धिकरण हो रहा है?
श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी जैसे व्यक्तित्व हल्द्वानी आए और उन्होंने उत्तराखंडवासियों को संबोधित किया, यह हमारा सौभाग्य है। हम चाहेंगे कि वे उत्तराखंड में और जगह भी आएं और हमें संबोधित करें। लेकिन उत्तराखंड तो उन लोगों से गुस्सा है ही, जिन्होंने यह शुद्धिकरण का नाटक किया। लेकिन भाजपा इसमें बिल्कुल नंगी हो गई है। उनकी राज्य सरकार और केंद्र सरकार, दोनों का संरक्षण शुद्धिकरण करने वाले लोगों को है। हम सभी लोगों के ऊपर एफआईआर होनी चाहिए, उनको जेल के शिकंजों के पीछे होना चाहिए। यदि यह नहीं करेंगे तो 2027 में जो कांग्रेस की सरकार बनेगी, वह करेगी। पहला एक्ट होगा कि #fir दर्ज हो, ऐसे लोगों को देश के कानून के शिकंजे के पीछे लाया जाए।
#mallikarjunkharge #harishrawat #uttarakhand #congress #socialjustice #constitution #saveconstitutionThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सरकारी क्षेत्र में भी, पब्लिक सेक्टर में भी और निजी क्षेत्र में भी—नौकरियाँ सूख-सी गई हैं। हमारे राज्य में भी बेरोजगारी की वृद्धि दर राष्ट्रीय औसत से ऊपर है। इस सबके बीच यह समाचार चिंताजनक है कि पहले से संचालित हो रही कुछ आईटीआई बंद कर दी गई हैं।
मैं सरकार से आग्रह करना चाहूँगा कि आईटीआई को बंद करने के बजाय इन्हें प्रधानमंत्री कौशल प्रशिक्षण केंद्र या स्थानीय स्किल्स डेवलपमेंट सेंटर के रूप में संचालित किया जाए।
हमारा लक्ष्य होना चाहिए कि हमारे राज्य का नौजवान हाईस्कूल पास करते-करते किसी न किसी कौशल में दक्षता प्राप्त कर ले, ताकि जब वह आजीविका के क्षेत्र में जाए तो अवसरों के अभाव में उसे निराशा का सामना न करना पड़े।
#uttarakhand #unemployment #skilldevelopment #iti #youth #employment #skilltraining -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
बिहारी-कश्मीरी समुदाय को लेकर कॉमेडियन समय रैना के शो में किए गए मजाक को लेकर #ani से बातचीत.....!!
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पुराना खिलाड़ी हूँ… 🏸
कुछ लोगों को बैडमिंटन खेलते देखा, तो मन भी मचल उठा। सोचा, क्यों न फिर हाथ आज़माया जाए! 😊🏸
#badminton #sportslife #neverstopplaying #fitnessThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पेंगुइन इंडिया द्वारा कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष श्रीमती #soniagandhi जी की पुस्तक को प्रकाशित न करने के मुद्दे पर #ians न्यूज़ एजेंसी के साथ खास बातचीत।
“अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर इस प्रकार की रोक को पूरी दुनिया देख रही है और यह निंदनीय है। विश्व समुदाय को इस मुद्दे पर खुलकर सामने आना चाहिए।
जब आप किसी प्रतिष्ठित संस्था पर दबाव डालते हैं, तो आप उसे किसी विषय को सार्वजनिक पटल पर लाने से रोक रहे होते हैं। आप उसके कुछ विचारों से सहमत हो सकते हैं या असहमत भी हो सकते हैं...
जिस प्रकार हमें आपसे असहमत होने का अधिकार है, उसी प्रकार आपको भी हमसे असहमत होने का अधिकार है। लेकिन यदि आप अपनी शक्ति का इस्तेमाल किसी को डराने-धमकाने और उस पर दबाव बनाने के लिए करते हैं, ताकि किसी पुस्तक का प्रकाशन रोका जा सके या पुस्तक के कुछ अंशों में बदलाव कराया जा सके...”
#soniagandhi #ians #harishrawat #freedomofexpression #freedomofspeech #democracyThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @kharge जी के उत्तराखंड दौरे के बाद भाजपा नेताओं द्वारा ‘शुद्धिकरण’ किए जाने तथा इस संबंध में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी के बयान पर #ani से खास बातचीत।
“जिस मंच से मल्लिकार्जुन खड़गे जी अपना भाषण दे रहे हैं, उसी मंच का आप शुद्धिकरण कर रहे हैं। यह आपकी दूषित मानसिकता को दर्शाता है। शुद्धिकरण करने वाले वे लोग कौन थे? उनका सीधा संबंध भाजपा और आरएसएस से है....जिस तरह से यह पूरा घटनाक्रम हुआ, भाजपा के प्रदेश नेतृत्व की, राज्य सरकार की या केंद्र सरकार की जो चुप्पी है, वह भी निंदनीय है। शुद्धिकरण के नाम पर वहां जो कुछ किया गया, वह देश के संविधान का अपमान है। यह देश के कानूनों का उल्लंघन है।
हमारे राज्य में भी ऐसे लोग हैं, हमें शर्म आती है। पूरा उत्तराखंड इस घटना की निंदा करता है। हम इस घटना की सार्वजनिक रूप से पहले ही निंदा कर चुके हैं। हमारी पार्टी ने इस संबंध में ज्ञापन भी दिया है। विभिन्न स्थानों पर, कई जिलों में इस मानसिकता के पुतले भी जलाए गए हैं।
कांग्रेस का रुख बिल्कुल स्पष्ट है कि हमारे पूर्वजों और बुजुर्गों ने छुआछूत को समाप्त करना देश के स्वतंत्रता संग्राम का एक हिस्सा बनाया था। हमारे संविधान में भी स्पष्ट रूप से कहा गया है कि छुआछूत को स्वीकार नहीं किया जा सकता।”
#mallikarjunkharge #harishrawat #congress #uttarakhand #rahulgandhi #ani #freedomofexpression #constitution #socialjustice #untouchabilityThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
ANI
@ANI
#watch | Delhi: On Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's statement on BJP leaders performing a 'purification' ritual after Congress President Mallikarjun Kharge's visit to Uttarakhand, Congress leader Harish Rawat said, "The platform from which Mallikarjun Kharge is delivering his speech is where you are conducting purification rituals. This reflects your impure mentality. Who were those people who performed the purification? They have a direct connection to the BJP and RSS... The way this entire episode unfolded, the silence of the BJP's state leadership, the state government, or the central government is also reprehensible. Whatever was done there in the name of purification is an insult to the country's Constitution. It is a violation of the country's laws... There are such people in our state too; we are ashamed. The entire Uttarakhand condemns this..."
He further says, "We have already publicly condemned this incident. Our party has submitted a memorandum on this... Effigies of this mentality have been burned in various places, in several districts... The Congress's stance is crystal clear that our ancestors and elders made eradicating untouchability a part of the country's freedom struggle. Our Constitution also states that untouchability cannot be accepted..."This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
IANS
@ians_india
Delhi: On Penguin India's decision not to publish a book based on CPP Chairperson Sonia Gandhi, Former Uttarakhand CM Harish Rawat says, "This restriction on freedom of expression is being witnessed by the world, and it is condemnable. World opinion should come out openly on this issue. When you put pressure on a renowned institution, you are preventing it from bringing something into the public domain. You may agree or disagree with some of its views...Just as we have the right to disagree with you, you also have the right to disagree with us. But if you use your power to intimidate someone and put pressure on them to stop a book from being published or to have certain passages of the book revised..."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देश के हर दलित व्यक्ति का जन्म से मृत्यु तक, हर जगह, हर कदम अपमान किया जाता है।
उनकी जितनी बुलंद आवाज़ होती है, उनपर उतना तेज़ हमला होता है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के साथ हल्द्वानी में जो भी हुआ वो "शुद्धिकरण" का नाम दे कर उनके खिलाफ़ छुआछूत है - और छुआछूत भारत के संविधान के अनुसार दंडनीय अपराध है।
इस बात को 20 दिन हो गए - मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, कोई FIR दर्ज नहीं हुई।
नरेंद्र मोदी जी, देश के हर दलित व्यक्ति को आपकी यह दलित विरोधी विचारधारा साफ़ दिखाई दे रही है।
अब गेंद BJP के पाले में है - जल्द से जल्द SC-ST क़ानून के तहत FIR दर्ज हो, कार्रवाई हो और न्याय हो - वरना कांग्रेस पार्टी न्याय हासिल करना अच्छे से जानती है।
— माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी
#rahulgandhi #mallikarjunkharge #congress #justice #dalitrights #socialjustice #stopuntouchability #saveconstitution #scstact #india
@INCIndia @priyankagandhi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
~~~म्यर भिकियासैंण~~~
म्यर भिकियासैंण, हाँ भिकियासैंण जिसने मुझे अपनी गोद में खिलाने के साथ-साथ एक व्यक्तित्व के रूप में ढाला, संवारा व आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। भिकियासैंण एक विकासखंड है, एक तहसील है और रामगंगा, गगास व उत्तरवाहिनी नोरड़ के संगम पर बसा हुआ एक सुंदर, उभरता हुआ नगर भी है। मेरा जन्म स्थान मोहनरी इसी ब्लॉक की एक ग्राम सभा व तहसील का राजस्व ग्राम है। मुझे इस विकासखंड ने एक उपप्रधान व ब्लॉक प्रमुख के रूप में अपनी सेवा करने का सौभाग्य प्रदान किया। अंग्रेजों के समय की तीन पट्टियों (गाँव के ऊपर की एक राजस्व ईकाई) से मिलकर यह विकासखंड बना है। तल्ला दौरा की 43 ग्राम सभाएँ, भिकियासैंण नौला की 18 ग्राम पंचायतें तथा ककलासों में 38 ग्राम पंचायतें—इस विकासखंड की संरचना करती हैं। नई राजस्व व्यवस्था में यहाँ तेरह पट्टियाँ व 10 न्याय पंचायतें हैं। इस भूखंड सहित लगे हुए क्षेत्र को पुरानी राजस्व प्रशासनिक व्यवस्था में पाली पछाऊँ कहकर संबोधित किया जाता था। प्रसिद्ध पाली गांव मां नैथना देवी की गोद में स्थित है और पालीवाल गांव सामने की धार में मां मानिला देवी का मंदिर है। लोग वर्षों से प्रशासनिक व शिक्षा के क्षेत्र में देश की सेवा में सेवारत हैं। भिकियासैंण का नदी-संगम अत्यधिक महत्वपूर्ण है। इस संगम की चारों चोटियों पर माँ नैथणा, माँ मानिला देवी (सल्ट), माँ मानिला देवी (विनायक-सिमार) एवं माँ भवानी देवी विराजमान हैं। चमड़खान के ग्वेल देवता की हुंकार भी इसी विकासखंड को रोमांचित करती है। कई किंवदंतियों के दिव्य पुरुष जालली के भूमिया देवता व मांसी के भूमियाल की चहल-कदमी तथा इस क्षेत्र से सटे हुए केदार में भगवान शिव बूढ़ा केदार के रूप में विद्यमान हैं। यहाँ की त्रिवेणी का महत्व उत्तरवाहिनी नोरड़ नदी के कारण है। यह नदी मेरे गाँव के दोनों.......... से उद्गमित होकर विकासखंड में अपनी बहन गगास के साथ रामगंगा से संगमित होती है। इन नदियों के तट पर बूढ़ा केदार के अलावा सनणा में रुद्रेश्वर महादेव का प्रसिद्ध मंदिर स्थित है। इस ब्लॉक की शैलापानी में रक्षेश्वर महादेव, भिकियासैंण में नीलेश्वर महादेव, उगलिया में कालेश्वर महादेव, दयोरापानी में विदेश्वर महादेव, नोबाड़ (मोहनरी) दुर्गेश्वर महादेव, पंत गाँव में त्रिलोकेश्वर महादेव, उणाली में उणलेश्वर महादेव के प्रसिद्ध मंदिर स्थित हैं। भतरौजखान स्थित बाबा हीरानंदन जी का समाधि स्थल व मंदिर भी इस विकासखंड के आकर्षण को द्विगुणित करता है।
मुझे अल्प काल के लिए इस विकासखंड का ब्लॉक प्रमुख चुने जाने व रहने का सौभाग्य मिला है। मेरा ब्लॉक प्रमुख बनना, हटना, फिर बनना भी एक दिलचस्प घटनाक्रम है, जिसे मैं अन्य लेखों में वर्णित कर चुका हूँ। मुझसे पहले स्वर्गीय श्री जय दत्त बेला, एडवोकेट व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, इस विकासखंड के ब्लॉक प्रमुख थे। मैंने जीवन में विकास कार्यों व नियोजन से जुड़ी बारीकियों की समझ इसी विकासखंड से सीखी और आज भी वह समझ मेरे सार्वजनिक जीवन की एक पूंजी है। अत्यधिक ख्याति प्राप्त विकासखंड चौखुटिया, स्यालदे तथा विशाल विकासखंड सल्ट, ताड़ीखेत और द्वाराहाट, भिकियासैंण से लगे हुए हैं। इस विकासखंड का एक पार्श्व नैनीताल जनपद के बेतालघाट ब्लॉक से भी लगा हुआ है। भतरौजखान दोनों जिलों का साझा बाजार है। देवरापानी व उत्तमधानी के विख्यात बोज का जंगल भी इसी क्षेत्र में है। यहीं के एक गाँव दनपौ नूना के लोगों ने बाँझ के वृक्षों के साथ एक अद्भुत, अनुकरणीय वन पंचायत की संरचना की है। यह गाँव ग्रीन बोनस पाने का सबसे बड़ा सुपात्र है। राज्य व केंद्र सरकार को इस बात का संज्ञान लेना चाहिए।
मुझे यह लिखते हुए गर्व की अनुभूति हो रही है कि इस विकासखंड की लगभग सभी ग्राम सभाएँ सड़क से जुड़ चुकी हैं। बिजली की लाइनें तो इस विकासखंड के प्रत्येक गाँव में उस कालखंड में पहुँच गई थीं, जब मैं इस ब्लॉक का ब्लॉक प्रमुख था। आज इस ब्लॉक का प्रत्येक गाँव व हर घर नल के पानी से सेवित है। मुझे खुशी है कि इस पुण्यकार्य को संपादित करने का सौभाग्य भी मुझे ही मिला। दो राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भिकियासैंण व भतरौजखान, चौनलिया के पॉलिटेक्निक व दौला की आईटीआई के साथ ही विकासखंड उच्च शिक्षा व तकनीकी शिक्षा में भी पोषित है। इस भूभाग में शिक्षा के प्रति अत्यधिक ललक रही है। मैं जब ब्लॉक प्रमुख चुना गया तो इस विकासखंड में सर्वाधिक मांग प्राइमरी स्कूलों की थी। मैंने तत्कालीन जिलाधिकारी को प्रभावित कर यहाँ 27 शाखा पाठशालाएँ अर्थात..www.facebook.com/share/p/19JZx1xEeq/..भिकियासैंण ने मुझे जन्म दिया व इंसान के रूप में गढ़ा। यही सत्य है, यही यथार्थ है। मैं इस यथार्थ को अपनी अगली पीढ़ियों की जानकारी के लिए लिख रहा हूं।
#bhikiyasen #mybhikiyasen -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जिस देश की Gen Alpha भी इतनी जागरूक हो, तो उस देश में लोकतंत्र को कोई खतरा नहीं हो सकता।
#genalpha #democracy #savedemocracyThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Rahul Gandhi
@RahulGandhi
देश के हर दलित व्यक्ति का जन्म से मृत्यु तक, हर जगह, हर कदम अपमान किया जाता है।
उनकी जितनी बुलंद आवाज़ होती है, उनपर उतना तेज़ हमला होता है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जी के साथ हल्द्वानी में जो भी हुआ वो "शुद्धिकरण" का नाम दे कर उनके खिलाफ़ छुआछूत है - और छुआछूत भारत के संविधान के अनुसार दंडनीय अपराध है।
इस बात को 20 दिन हो गए - मगर अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई, कोई FIR दर्ज नहीं हुई।
नरेंद्र मोदी जी, देश के हर दलित व्यक्ति को आपकी यह दलित विरोधी विचारधारा साफ़ दिखाई दे रही है।
अब गेंद BJP के पाले में है - जल्द से जल्द SC-ST क़ानून के तहत FIR दर्ज हो, कार्रवाई हो और न्याय हो - वरना कांग्रेस पार्टी न्याय हासिल करना अच्छे से जानती है।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
समाचार में आ रहा है कि हिमालय में कई वाटर बम हैं, तो मुझे अपने राज्य में स्थित ऐसे कुछ स्थानों का ख्याल आया, जहां हिमनद टूटने और झील बनने का खतरा बना रहता है। यह एक-डेढ़ महीने ऐसी स्थिति के लिए और खतरनाक होते हैं, क्योंकि इसमें ठंड भी होती है तो दूसरी तरफ तेज धूप भी आती है। गढ़वाल के कुछ क्षेत्र, जो सन फेसिंग क्षेत्र हैं, वहां हिमनद टूटने की घटनाएं ज्यादा घटित हो सकती हैं। हम अपने राज्य की त्रासदियों से कितना सीखे, मगर नेपाल की त्रासदी ने फिर से एक बार जबरदस्त चेतावनी दी है और सभी हिमालयी राज्यों इसको गंभीरता से लेना चाहिए।
#uttarakhand #himalaya #glacier #glaciallake #climatechange #naturaldisaster #himalayanstates #uttarakhanddisaster -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आश्चर्य, मगर चिंताजनक!
कोलंबो टेस्ट मैच में भारतीय टीम श्रीलंका के चार खिलाड़ियों को आउट तक नहीं कर पाई। एक पूरा दिन और पहले दिन के कुछ ओवरों तक ये चार खिलाड़ी क्रीज पर डटे रहे, और हम मैच जीतने की उम्मीद मन में ही लिए रह गए। खेल में राजनीति, यही स्थिति लाती है।
#cricket #indiancricket #testmatch #colombotest #sportsandpolitics -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🎀 🪢 राखी सिर्फ एक धागा नहीं, अपनों के प्यार, विश्वास और सुरक्षा का पवित्र वचन है। ❤️
🎀🪢 भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास के इस पवित्र पर्व रक्षाबंधन की आप सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं। ❤️
#happyrakshabandhan #rakshabandhan #रक्षाबंधन #harishrawat #uttarakhand #harishrawatji -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“पड़े में दो लात”, राजनीतिक अवसरवादिता का एक टोटका। मैं कुछ समय से रुग्ण हूँ। जिन्हें मैं पसंद नहीं रहा हूँ, या जो मुझे अपना विरोधी, प्रतिद्वंद्वी, या अपनी आकांक्षाओं के मार्ग में बाधक मानते हैं, वे सब लोग कुछ न कुछ ऐसी बातें कह रहे हैं, जिन्हें देखकर या सुनकर मुझे प्रतिक्रिया देने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
अभी एक पॉडकास्ट में पॉडकास्टर मुझे 'गरीब' कह रहे हैं और एक व्यक्ति-प्रत्युत्तर में 'गरीब' शब्द का उपहास उड़ा रहे हैं। मैंने कभी भी नहीं कहा कि 'मैं गरीब हूँ', न मैं आज गरीब हूँ। यदि मैं गरीब हूँ, तो भगवान मुझ जैसा गरीब उत्तराखंड के हर भाई-बहन को बना दे। हाँ, मैं एक संघर्षशील, आम उत्तराखंडी परिवार का हिस्सा रहा हूँ, जिसने माँ से संघर्ष की सीख लेकर आप सब लोगों के आशीर्वाद से, अपने लिए राह बनाने का काम किया। आज मेरी मासिक आमदनी 1 लाख से ऊपर है, तो मैं कहाँ से गरीब हो गया?
अब तो इधर मैंने अपने लिए मकान की भी व्यवस्था कर ली है, भले ही कुछ बैंक से कर्ज ले रहा हूँ। अब तो मैं मकान वाला भी हो जाऊंगा, तो जो लोग मुझे 'गरीब' कहकर गरीबी का उपहास उड़ा रहे हैं, उनके विवेक पर मुझे तरस आता है। अभी भी देश के अंदर और उत्तराखंड में भी गरीबी है, और उस गरीबी से हम सबको मिलकर के संघर्ष करना है और उससे बाहर निकलना है। एक समृद्ध उत्तराखंड बनना है और उपहास उड़ाने वाले वे लोग हैं, जिनकी गरीबी को उत्तराखंड ने दूर किया। लोग एक होल्डॉल और टिन का बक्सा लेकर आए थे राज्य बनने के बाद और आज घोषित तरीके से करोड़ों-करोड़ों की संपत्ति उनके पास है ।
मैंने इतने साल के सार्वजनिक जीवन में कितनी संपत्ति अर्जित की है, मैंने भी चुनाव के वक्त हलफनामे दायर किए हैं। उसको देखकर कोई भी जानकारी ले सकता है। दोनों प्रकार के लोगों की अर्जित संपत्ति का अंतर व्यक्ति के चरित्र को और सार्वजनिक जीवन की स्वच्छता के मूल्य और मानकों के प्रति आस्था को स्पष्ट करता है।
#harishrawat #uttarakhand #uttarakhandpolitics #politicalopportunism #harishrawatcmuk -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में आई व्यापक प्रलयकारी तबाही के दृश्यों ने 2013 की केदार त्रासदी की अत्यधिक कष्टपूर्ण स्मृतियाँ ताज़ा कर दीं। केदारनाथ में रामबाड़ा-गौरीकुंड मार्ग में आपदा से बेखबर लोग सोते, चलते, खाते—कालकल्वित हो गए। पूरी बसासत उजड़ गई। इसी तरीके का एक छोटा दृश्य मुझे दो बार पिथौरागढ़ के मुनस्यारी क्षेत्र में देखने को मिला और पिछले वर्ष धराली में भी इसी तरीके से आपदा आई और बेखबर लोग काल-कल्वित हो गए।
पूरी दुनिया क्लाइमेट चेंज-क्लाइमेट चेंज और उसके दुष्प्रभावों पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं। मगर क्लाइमेट चेंज के प्रभावों के न्यूनीकरण की दिशा में कोई ठोस उपाय नहीं हो रहे हैं और हिमालयी क्षेत्रों को जलवायु परिवर्तन की सबसे बड़ी कीमत अदा करनी पड़ रही है। हम सबकी संवेदनाएँ नेपाल के भाई-बहनों के साथ हैं।
#climatechange #nepal #rasuwa #himalayanregion #uttarakhand #kedarnathdisaster #dharali #munsiyari #climatecrisis #savehimalayas #prayfornepal -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
बच्चों की आवाज़, व्यवस्था से सवाल 🧒🎒❓
ये बच्चे किसी राजनीतिक भाषण की भाषा नहीं बोल रहे, बल्कि अपनी ज़िंदगी का सच बता रहे हैं।
मेरे एक सहयोगी ने मेरे पास एक वीडियो भेजा है, जिसमें आज की Generation Alpha कहे जाने वाली नई पीढ़ी के कुछ बच्चे आपस में बातचीत करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक व्यक्ति जब उनसे सवाल करता है, तो वे अपने अनुभव साझा करते हुए बताते हैं कि किस तरह वे रोज़ 5–7 किलोमीटर पैदल चलकर स्कूल पहुंचते हैं।
वे बताते हैं कि स्कूल से घर लौटते-लौटते उनके शरीर में इतनी ताकत नहीं रह जाती कि वे ठीक से पढ़ाई कर सकें और अपना होमवर्क पूरा कर सकें। स्वाभाविक है कि इसका सीधा असर उनकी पढ़ाई और उनके भविष्य पर पड़ रहा है।
सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ये बच्चे स्वयं सड़क न होने की शिकायत कर रहे हैं और सड़क की मांग कर रहे हैं।
इन बच्चों की आवाज़ को अनसुना मत कीजिए। ❤️
#generationalpha #education #roadconnectivity #uttarakhand #pahadkiawaaz #children #betterfutureThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
समाचार है कि उत्तर प्रदेश में श्री योगी आदित्यनाथ जी ने 60 साल से ऊपर की महिलाओं के लिए उत्तर प्रदेश रोडवेज की बसों में यात्रा को मुफ्त कर दिया है। मतलब उनको किसी भी टिकट का कोई मूल्य अदा नहीं करना पड़ेगा।
उत्तराखंड में हमने यह सुविधा वर्ष 2015 में ही अपने सभी बुजुर्गों को, 60 साल से ऊपर पुरुष और महिलाएं, दोनों को दी और वह योजना आज भी जारी है। उत्तराखंड के बुजुर्ग चाहे महिला हो या पुरुष, उत्तराखंड की रोडवेज की बसों में कहीं भी जा रहे हों, उसमें मुफ्त में यात्रा कर सकते हैं और हमने यही नहीं, उनके साथ एक अटेंडेंट की यात्रा को भी कुछ शर्तों के साथ स्वीकृत किया।
उत्तर प्रदेश में कहा जा रहा है कि यह योजना गेम चेंजर है। जबकि उत्तर प्रदेश में यह योजना आधी है, जिसमें केवल महिलाएं हैं, पुरुष नहीं हैं और हमने महिला-पुरुष दोनों के लिए मुफ्त यात्रा की।
#uttarakhand #roadways #seniorcitizens #freetravel #harishrawat #uttarakhandroadways -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
नेपाल के रसुवा क्षेत्र में तिब्बत की ओर से आई बाढ़ की दुःखद सूचना अत्यंत पीड़ादायक है। इस प्राकृतिक आपदा में जिन लोगों ने अपने प्राण गंवाए हैं, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ। शोकाकुल परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदनाएँ प्रेषित करता हूँ।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा प्रभावित परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति दें। साथ ही, बाढ़ से प्रभावित सभी लोगों के शीघ्र सुरक्षित होने और जनजीवन के सामान्य होने की कामना करता हूँ।
नेपाल के इस कठिन समय में भारत और उत्तराखंड की जनता की संवेदनाएँ नेपाल के अपने भाई-बहनों के साथ हैं। संकट की इस घड़ी में हमारी संवेदनाएँ और प्रार्थनाएँ नेपाल की जनता के साथ हैं।
#nepal #rasuwā #nepalfloods #condolences #uttarakhand #indianepal #prayersfornepal #nepalflood #solidaritywithnepal2 media couldn't be displayed. See them on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“पहाड़ के अनाजों को मिले पहचान, किसानों की बढ़े समृद्धि” 🌾
यदि किसी वस्तु को प्रचार और प्रसार की आवश्यकता हो और वो कलाकार की ज़ुबान में चढ़ जाए, तो फिर उसको कोई ताकत रोक नहीं सकती है। मड़ुआ भी अब हमारे जो कलाकार हैं, उनकी ज़ुबान में, उनकी भावनाओं में रच-बस गया है और वो मड़ुआ, झुंगरा, कौणी आदि की आवाज़ को बुलंद कर रहे हैं, ताकि उसका उत्पादन भी उत्तराखंड में ज़्यादा हो और उसको अच्छी मार्केट भी मिल सके।
मुझे बेहद खुशी है कि मेरी बहन श्रीमती @MayaUpadhyay जी, मेरे लिए ये सोच करके कि भाई साहब को इस समय पौष्टिक आहार की ज़रूरत है, तो मेरे लिए जो है, मड़ुआ और झुंगरे का आटा लेकर के आई हैं।
जब एक कलाकार कहता है, तो भावना का एक ही पक्ष होता है, वो होता है सापेक्ष पक्ष जो है, तो जब एक कलाकार की ज़ुबान से कोई चीज़ निकलती है, तो फिर वो लोगों पर बड़ा असर करती है। बल्कि मैं तो आपके माध्यम से उत्तराखंड के अपने सभी लोक कलाकारों से यह प्रार्थना करना चाहता हूँ कि अब लोगों को प्रेरित भी करिए वहाँ, ताकि वह ज़्यादा मड़ुआ, झुंगरा, कौणी, भट्ट आदि की बुवाई करें, बल्कि उसके साथ जखिया, भंगीरा, भांग, तिल—ये सब चीज़ें हैं—इन सब चीज़ों को उत्पादित करें, ताकि उनकी आजीविका भी संवर्धित हो और उससे क्षेत्र का जो पर्यावरण है, वातावरण है, वो भी सुधरे।
माया जी, बहुत-बहुत धन्यवाद।
#pahadianaj #millets #mandua #jhangora #kauni #bhatt #uttarakhand #pahadiproducts #farmers #kisan #uttarakhandculture #localproducts #harishrawat #mayaupadhyayThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
राजनीतिक दल के तीन दायित्व हैं। जब आप सत्ता में हैं तो सत्ता का संचालन करना, लोगों के लिए नीतियाँ और कार्यक्रम बनाना, जनता को संतुष्ट करना तथा स्वयं को भविष्य के चुनाव के लिए तैयार करना।
जब आप विपक्ष में हैं, तब भी आपके तीन दायित्व हैं। पहला—To oppose the government, अर्थात सरकार का सशक्त, सक्रिय और रचनात्मक सोच के साथ विरोध करना। ऐसा विपक्ष, जिसके पास अपना एजेंडा हो, उस एजेंडे को सरकार के सामने प्रस्तुत करना होता है।
दूसरा दायित्व है—To depose the government, अर्थात सरकार को सत्ता से हटाने के लिए उचित अवसर की तलाश करना। चुनाव तो होंगे। चाहे ये दिसंबर-जनवरी में करवाएँ या फरवरी-मार्च में, लेकिन चुनाव इन्हें करवाने पड़ेंगे। उस चुनाव में कांग्रेस को अपना यह दूसरा दायित्व—To depose the government—निभाना है।
विपक्ष का जो तीसरा दायित्व है—To propose the government, अर्थात अपनी सरकार बनाने के लिए स्वयं को तैयार करना और जनता के सामने अपना विकल्प प्रस्तुत करना।
राजनीतिक दल के रूप में हमारे ये दायित्व निर्धारित हैं। राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारे दायित्व निर्धारित हैं और राज्य के स्तर पर भी। लक्ष्य बिल्कुल स्पष्ट है—यदि आप विपक्ष में हैं, तो विपक्ष के रूप में आपको सरकार के सामने सशक्त विरोध प्रस्तुत करना है और अवसर मिलते ही सरकार को बदलना है, उसे सत्ता से हटाना है तथा अपनी सरकार बनाने के लिए पूरी तरह तैयार रहना है।
#congress #uttarakhandcongress #harishrawat #uttarakhand #congress2027 #politicalparty #opposition #tooppose #todepose #topropose #जनता_की_आवाज #उत्तराखंड #कांग्रेस2027This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
रोजगार को लेकर दिलचस्प घात-प्रतिघात, पलायन राज्य की बुनियाद पर घातक चोट है। पलायन का एक बड़ा कारण निरंतर हो रहा रोजगार क्षरण है। एक के बाद एक उद्योग बंद हो रहे हैं या क्षमता घटा रहे हैं। एकल परिवार उद्यम जैसे सुनारगिरी, टम्टागिरी, लोहारगिरी, बारूड़गिरी समाप्ति की ओर हैं। वस्त्र उद्यमिता का क्षरण, ठेकेदारी एवं आपूर्ति में ऑनलाइन टेंडरिंग, बची-खुची थोड़ी सी सरकारी नौकरियां—यहाँ भी परीक्षाएँ रद्द। हुनर सिखाने वाले आईटीआई बंद हो रहे हैं, खेत बंजर हैं, भूख मिटाने के लिए पाँच किलो मुफ्त का भरोसा, बेरोजगारी और पलायन के दोमुंहे दैत्य को बांधने का रोडमैप आवश्यक है। उम्मीद है, बहस यहाँ पर केंद्रित होगी।
#uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#buranshbrigade और बुरांश के सहोदर कुछ पेजेज, लगातार मेरे विरुद्ध एक सुनियोजित अभियान के तहत AI का दुरुपयोग करके, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कर मेरी छवि को बिगाड़ने का प्रयास कर रहे हैं। हमने Complaint भी दर्ज कराई है। मगर लगता है इस Campaign को या तो पुलिस का संरक्षण है और कुछ लोगों का मानना है कि मुझे तक यह समाचार पहुँचे हैं कि पुलिस के अंदर कुछ लोगों को इस तरीके के वीडियो जनरेट करने की ट्रेनिंग दी गई है। यदि "सैंया भए कोतवाल, अब डर काहे का"! यदि पुलिस ही इस कैम्पेन के पीछे है, तो फिर बुरांश फेसबुक पेज हो या कोई और हो, उनको फिर किसका डर है?
कितनी अजीब सी बात है कि झूठ भी भाजपा बोले और उस झूठ को लेकर किसी की छवि को गिराने के लिए एक सुनियोजित कैम्पेन चलाया जाए और ये कैम्पेन आज से नहीं, अब तो सालों हो गए इस कैम्पेन को चलाए हुए। अब इस कैम्पेन में डेनिस भी आ गई है।
जब हरीश रावत की सरकार थी तो उस समय तो डेनिस जहर थी और आज की सरकार में वही डेनिस परोसी जा रही है। अब तो आर्मी की कैंटीन्स में भी परोसी जा रही है, तो अब डेनिस अमृत है और अकेले डेनिस ही नहीं है उसके सहोदर, हिलटॉप, काफल, क्या-क्या और ब्रांड लोकल शराब के आज उत्तराखंड में धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं और परोसे जा रहे हैं। ये भी बिना पुलिस के संरक्षण के संभव नहीं है।
पुलिस को एक बात याद रखनी चाहिए, समय बदलता है। बदले हुए समय में कहीं हमेशा पुलिस की नज़रें झुकी न रहें। इसको देखना वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कर्तव्य है, उनको निर्भीक होकर के काम करना चाहिए। अब तो चुनाव में ज़्यादा से ज़्यादा चार-पाँच महीने रह गये हैं। यदि निर्भीक होकर के अपनी शपथ के अनुरूप काम करेंगे, तो फिर सर भी ऊँचा रहेगा, नजर मिलाकर के भी पुलिस बात कर सकेगी, नहीं तो सर भी झुका रहेगा, नज़रें तो हमेशा ज़मीन पर गढ़ी रहेंगी। इस बात का ध्यान रखें।
#harishrawat #uttarakhand #uttarakhandpolitics #ai #cybercrime #police #congress #uttarakhandcongress #denis #hilltop #kafal -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
रोजगार को लेकर दिलचस्प घात-प्रतिघात, पलायन राज्य की बुनियाद पर घातक चोट है। पलायन का एक बड़ा कारण निरंतर हो रहा रोजगार क्षरण है। एक के बाद एक उद्योग बंद हो रहे हैं या क्षमता घटा रहे हैं। एकल परिवार उद्यम जैसे सुनारगिरी, टम्टागिरी, लोहारगिरी, बारूड़गिरी समाप्ति की ओर हैं। वस्त्र उद्यमिता का क्षरण, ठेकेदारी एवं आपूर्ति में ऑनलाइन टेंडरिंग, बची-खुची थोड़ी सी सरकारी नौकरियां—यहाँ भी परीक्षाएँ रद्द। हुनर सिखाने वाले आईटीआई बंद हो रहे हैं, खेत बंजर हैं, भूख मिटाने के लिए पाँच किलो मुफ्त का भरोसा, बेरोजगारी और पलायन के दोमुंहे दैत्य को बांधने का रोडमैप आवश्यक है। उम्मीद है, बहस यहाँ पर केंद्रित होगी।
#uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैं उत्तराखंड जाने के लिये बहुत बेचैन हूँ, भाई-बहनों को भारी खर्च कर यहाँ मेरा स्वास्थ्य जानने आना पड़ रहा है। यूँ मैं ठीक हूँ, कुछ हेल्थ इश्यूज़ अभी बाकी हैं। मेरी कोशिश होगी मैं 5 सितम्बर से पहले उत्तराखंड पहुँचूँ। कुछ वर्षों से मैं 5 सितंबर के आस-पास उन हाईस्कूल व इंटर कॉलेजों में जाता हूँ, शिक्षकों का भी सम्मान करता हूँ व अपने इलाके की “जैन अल्फा” से प्रतिभा सम्मान के बहाने अपने को जोड़ लेता हूँ। खुमाड़ व चनौदा से आदेश आता है तो वहाँ भी जाता हूँ। इस बार “जैन अल्फा” से मिलने की बड़ी उत्सुकता है। देश भर में GEN-G के साथ अल्फा भी चर्चा में है। मेरे पास एक दोस्त ने एक वीडियो भेजा है, जिसमें “जैन अल्फा” उनके गाँव-इलाके की सड़क न होने व स्कूल की दूरी होने की शिकायत करते दिखाई दे रहे हैं। स्कूलों के अध्यापकों व विद्यालयों की कमी हमारे राज्य में भी बहुत है। मैं इन सवालों से भी जुड़ना चाहता हूँ। देखता हूँ, कैसे जुड़ पाता हूँ। शायद उपवास के माध्यम से।
#harishrawat #uttarakhand #jainalpha #geng #education #myuttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मातृभूमि और अपने लोगों से जुड़ाव ही मेरी ताकत है। 👊✊
किसी के लिए भी अपनी मातृभूमि व अपने लोगों से दूरी बनाकर रखना बहुत कठिन होता है। प्रत्येक व्यक्ति, जो बाहर भी चला गया है, वह अपनी मातृभूमि के विषय में सोचता है और कोई जानकारी मिलती है तो उस पर रिएक्ट करता है। अब रिएक्ट करने का मेरा दायरा सोशल मीडिया हो सकता है। जब मैं सोशल मीडिया के माध्यम से रिएक्ट करता हूँ तो ज्यादा लोगों तक पहुँच जाता होगा।
माँ और मातृभूमि, जन्मभूमि, अपने गाँव की माटी—इनके साथ व्यक्ति का मोह हमेशा बना रहता है। लेकिन अभिव्यक्त करने का तरीका और माध्यम अलग-अलग हो सकते हैं। मेरी रुग्णता के दौरान जो मेरे पास जानकारियाँ आती थीं, उन पर मैं क्या सोचता हूँ, उसको मैं लोगों तक पहुँचा देता था। अब लोगों ने उसको कितना देखा, कितना समझा, लेकिन यह उनके ऊपर है। मैंने उसको अपना कर्तव्य समझकर उसको पूरा किया।
#harishrawat #uttarakhand #motherland #pahadiroots #socialmedia #myuttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
शहीदों का यह बलिदान—याद रखेगा हिंदुस्तान।🇮🇳
“सालम क्रांति” (शहीद दिवस) के शुभ अवसर पर शहीद स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं।
देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी—अमर रहें।
#शहीद_दिवस
#सालम_क्रांति_की_जय
#भारत_माता_की_जय 🇮🇳🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
~~~बुआ जी~~~
व्यक्तित्व और मानवीय भावनाओं का विश्लेषण करना बड़ा ही दुरूह कार्य है। भावनाओं की जटिलता के बावजूद कुछ व्यक्तित्व सर्वमंगलकारी होते हैं। ऐसा ही व्यक्तित्व हमारी बुआ जी, श्रीमती मालती बिष्ट जी का था। उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री श्री गोविंद सिंह माहरा जी की बड़ी बहन, श्री बहादुर सिंह, श्री गोधन सिंह, श्री चंदन सिंह, पूर्व विधायक श्री पूरन सिंह माहरा जी, श्री विजय सिंह माहरा, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री करण माहरा जी, श्रीमती लीला रौतेला, श्रीमती निर्मला मनराल, श्रीमती रेणुका रावत, श्रीमती मंजू बिष्ट एवं श्रीमती अल्का रावत की बुआ श्रीमती मालती बिष्ट एक भव्य व्यक्तित्व थीं। बुआ जी का दमकता हुआ व्यक्तित्व सबको आकृष्ट करता था। श्री गोविंद सिंह माहरा जी की सात बहनें थीं। एक बड़े भाई थे। क्षेत्र के प्रतिष्ठित ठेकेदार एवं सामाजिक व्यक्ति श्री भगवत सिंह माहरा जी के पुत्र व पुत्रियाँ थीं। श्री भगवत सिंह जी की सभी पुत्रियाँ हमारे इलाके के प्रतिष्ठित घरानों में ब्याही गई थीं। दो छोटी बेटियाँ—श्रीमती मालती बिष्ट जी और उनसे छोटी बहन श्रीमती नंदी कठायत—दोनों बाल विधवाएँ थीं। ससुराल के लोग भी दोनों का बड़ा मान-सम्मान करते थे। दोनों के ससुराली जेठ, देवर-भतीजा-भतीजियों का बहुत आदर करते थे, उन्हें अपने कुल का सम्मान बताते थे। पिता के घर अर्थात् श्री भगवत सिंह मेहरा जी के घर में भी दोनों बहनें हमेशा वंदनीय थीं। धर्म, पूजा-पाठ के साथ-साथ सामाजिक व्यवस्था में भी दोनों बहनों ने समाज सेवा की और अपने भाई श्री गोविंद सिंह माहरा जी का समाज सेवा में हाथ बँटाया। मालती बुआ जी जिला पंचायत अल्मोड़ा की सदस्य रहीं व नंदी बुआ क्षेत्र पंचायत की सदस्य रहीं। दोनों की उपस्थिति घर-परिवार के कई आवश्यक दायित्वों से श्री गोविंद सिंह माहरा जी को स्वतंत्र रखती थी।
गोविंद सिंह जी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से उस कालखंड में ग्रेजुएशन किया, जब श्री हेमवती नंदन बहुगुणा जी व श्री नारायण दत्त तिवारी जी विश्वविद्यालय के छात्र थे। श्री मेहरा एक बड़े परिवार के पुत्र थे। बड़े से कुटुंब के युवा सदस्य थे, नौजवान थे और संघर्ष का जज्बा था। उत्तर प्रदेश विधानसभा के पहले चुनाव में कुमाऊँ के गांधी श्री गोविंद बल्लभ पंत जी के बड़े अंतरंग मित्र श्री हर गोविंद बल्लभ पंत जी कांग्रेस पार्टी के उम्मीदवार थे। कुछ लोगों ने सार्वजनिक चुनौती दे डाली कि श्री पंत के खिलाफ तो कोई उम्मीदवार खड़ा करने की हिम्मत नहीं करेगा। श्री मेहरा अभी-अभी विश्वविद्यालय से पढ़कर लौटे थे। उन्होंने चुनौती स्वीकार करने का ऐलान कर दिया। लोग बताते हैं, कड़ी टक्कर हुई। स्वयं पंडित नेहरू, श्री हरगोविंद पंत का प्रचार करने भिकियासैंण तक आए। श्री गोविंद सिंह मेहरा जी ने हमेशा चुनौतियों को स्वीकार किया। जब श्री चंद्रभानु गुप्त मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ने रानीखेत आए। सारे राजनीतिक, प्रशासनिक व धन-संपत्ति के दबावों को ठुकराते हुए श्री गोविंद सिंह माहरा ने श्री गुप्त के विरुद्ध चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया। घर फूँक तमाशा, मगर टक्कर ऐसी दी कि श्री गुप्त जोड़-तोड़ से बड़ी मुश्किल से चुनाव जीत पाए। श्री गोविंद सिंह मेहरा ब्लॉक प्रमुख भी रहे और उत्तराखंड की माँग उठाने वाले प्रारंभिक कुछ लोगों में से एक थे। सन 1971 में पहली बार श्री मेहरा कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में उत्तर प्रदेश विधानसभा में पहुँचे। बाद में मंत्री बने। श्री मेहरा के साथ हमेशा एक जमघट लगा रहता था। कहावत थी कि श्री भगवत सिंह मेहरा के घर के पास से कोई बिना खाना खाए नहीं जा सकता है। उनकी परंपरा को उनके पुत्र श्री गोविंद सिंह ने भी कायम रखा और आगे बढ़ाया। अपना ही बड़ा-सा परिवार और उस पर कभी-कभार पूरा कुटुम्ब भी घर आता था। रोजाना दर्जनों लोग उनके खाना खाने वाले होते थे। मैं मन ही मन सोचता था कि इनकी रसोई अन्नपूर्णा रसोई है, अन्यथा बड़े परिवार के साथ आगंतुकों का भी भोजन सत्कार करना एक भगीरथ कार्य था। ईजा अर्थात श्रीमती कौशल्या मेहरा, एक जीवंत अन्नपूर्णा के रूप में, खाने वाले 20 हों या 50 या 100, सहज भाव से सबको खिलाती थीं। रसोई की भी मेहरा जी के पूरे परिवार को जोड़ने और जोड़े रखने में बड़ी भूमिका थी। आज हम इस तरह के संयुक्त चूल्हे और गृहणी के धैर्य की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं।
बड़ी बुआ..www.facebook.com/share/p/1CTbZxtr5m/..लिखते वक्त ऐसा लग रहा है जैसे बुआ जी साक्षात मेरे सामने बैठी हैं। निश्चय ही बुआ जी स्वर्ग में हैं। मेरा परिवार उनके आशीर्वाद की शक्ति पर पहले भी आगे बढ़ा और मेरी आने वाली पीढ़ियाँ हमेशा उनके आशीर्वाद की आकांक्षी रहेंगी।
#बुआजी #मालतीबिष्ट #उत्तराखंड #अल्मोड़ा #कुमाऊँ #स्मृतियाँ #श्रद्धांजलि #स्मरण #परिवार #आशीर्वाद -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
बांग्लादेश के एक ही परिवार के चार लोग, जो हिंदू धर्म को मानने वाले थे, उनकी हत्या चिंताजनक है। बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या का जो सिलसिला चल पड़ा है, उनकी संपत्ति को लूटने का, उनकी महिलाओं का अपमान करने का और उनके मन में असुरक्षा की भावना पैदा करने का, वह सत्ता परिवर्तन के बाद भी बांग्लादेश में जारी रहा।
जब तक भारत सरकार शीर्ष स्तर पर बातचीत कर बांग्लादेश की सरकार को इस बात के महत्व को नहीं बताएगी कि दोनों देशों के संबंधों में सुधार के लिए और स्वयं बांग्लादेश के हित में भी यह आवश्यक है कि वहाँ के अल्पसंख्यक अपने को सुरक्षित महसूस करें, तब तक यह स्थिति बदलने वाली नहीं है।
#bangladesh #bangladeshihindus #hinduminorities #minorityrights #humanrights -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर बलिदानी शिवराम हरि राजगुरु जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🇮🇳🙏
उनका अदम्य साहस, त्याग और देशभक्ति सदैव हम सभी को राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
#shivramharirajguru #rajguru #amarbalidani #freedomfighter #𝙅𝙖𝙞𝙃𝙞𝙣𝙙 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
बेटियां/महिलाएं भारत की ताकत हैं - इसकी नींव, उसका वर्तमान और उसका भविष्य।
आप अपने सिवा किसी और के नहीं हैं। ज़ोर से बोलो। गर्व करो। अपनी जगह के लिए लड़ो। पितृसत्ता को तोड़ दो!
— श्री @RahulGandhi जी, माननीय नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा
📍 पुणे, महाराष्ट्र
#chhatronkigoonj 🇮🇳🇮🇳 -
Harish Rawat reposted
ANI
@ANI
#watch | Delhi: On the BJP's new national team, Congress leader Harish Rawat says, "The ruling party has missed the bus—not just with Gen Z, but with Gen Alpha as well. Gen Z has protested for change and is raising questions everywhere... The Congress party has decided that we will address the questions raised regarding our own governments."
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भाजपा ने GEN G के आंदोलन से उठे हुए सवालों और देश के समक्ष जो गंभीर प्रश्न हैं, उनसे ध्यान भटकाने के लिए वंदे मातरम् की चर्चा प्रारंभ की, उसको लेकर वह संसद में भी आए।
हमारी दिक्कत यह है कि हम आज़ादी की लड़ाई के मूल्यों, मान्यताओं और सिद्धांतों से अलग नहीं हट सकते। वंदे मातरम् हमारे आज़ादी के संघर्ष का गीत था और कांग्रेस वर्किंग कमेटी में 1937 में, जिसमें सारे स्वतंत्रता सेनानी थे, गांधी जी के मार्गदर्शन में यह तय किया गया कि एक सब-कमेटी बनाई जाए, जिसमें सुभाष बोस जी, आचार्य नरेंद्र देव जी, जवाहरलाल नेहरू जी, मौलाना आज़ाद जी और दूसरे लोग थे। उन्होंने रवींद्रनाथ टैगोर जी का मार्गदर्शन लेकर गीत तय किया। उन्होंने जो तय किया, उसी को आज़ादी से पहले, अंग्रेजों से लड़ते समय भी कांग्रेस के लोग गाते थे और जब आज़ादी के बाद कोई भी हमारा कार्यक्रम होता है, पार्टी का, उस कार्यक्रम में हम वंदे मातरम् के साथ ही प्रारंभ करते हैं।
वंदे मातरम् से हमारा ऐतिहासिक रिश्ता है, हमारा ऐतिहासिक नाता है। यह तो बीच में भाजपा वंदे मातरम् की डकैती कर रही है। इनको यह लग रहा है कि जितना मिल जाए, चाहे उसके लिए समाज को बाँटना ही क्यों न पड़े, कुछ हमको भी उसमें हिस्सा मिलना चाहिए।
वंदे मातरम् से ऐतिहासिकता के साथ भाजपा का कोई रिश्ता नहीं है। वो कहीं कोई प्रस्ताव पारित करें, उनका अपना संगठन है, वो प्रस्ताव पारित करें। लेकिन जो वास्तविकता है, हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के द्वारा जो निर्धारित मूल्य-मान्यताएँ हैं और उस समय की वर्किंग कमेटी ने जो तय किया है, उससे आगे आज की वर्किंग कमेटी नहीं बढ़ सकती है।
#वंदे_मातरम् #आज़ादी_का_संघर्ष #कांग्रेस #स्वतंत्रता_संग्राम #भाजपा #vandemataram #indiannationalcongressThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
ANI
@ANI
#watch | Delhi: Congress leader Harish Rawat says, "... The BJP has started the debate around Vande Mataram to divert attention from the questions raised by the Gen Z movement and other pressing issues... Vande Mataram was an important part of that struggle. In 1937, the Congress Working Committee, under Mahatma Gandhi’s guidance, formed a committee that included leaders such as Subhas Chandra Bose, Jawaharlal Nehru and Maulana Azad. With Rabindranath Tagore’s guidance, the song was finalised, and Congress workers sang it during the freedom struggle against the British. Even after Independence, Congress programmes traditionally begin with Vande Mataram..."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
महिलाएं हर दिन, हर जगह हिंसा का सामना कर रही हैं - कुछ दिखाई देते हैं, कुछ बिना दिखे आपको, आपके भविष्य को चोट पहुंचा रहे हैं।
इस रुकावट को, इस डर को हमें हर हाल में मिटाना है - देश को आपकी पूरी भागीदारी की ज़रूरत है।
- माननीय नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री @RahulGandhi जी
#chhatronkigoonj -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“गैरसैंण को भुलाना, उत्तराखंड की कल्पना और उसके संघर्ष की जड़ों को भुलाना है।” ❤️🩹
आज भोर में बहुत ही अजीब-से सपने के साथ मेरी नींद टूट गई और मैं सुबह से उस सपने की विवेचना कर रहा हूं। न्यायिक कुर्सी में बैठे हुए एक व्यक्ति हम राजनीतिक लोगों को फटकारते हुए कह रहे हैं कि गैरसैंण के नाम पर लोगों को बेवकूफ मत बनाओ।
और सोचते-सोचते मेरे ध्यान में आया कि क्या अजीब-सी बात है, सारे जितने राजनीतिक प्रकल्प हैं राज्य के, सब की लिस्ट से गैरसैंण और गैरसैंण से जुड़े हुए सवाल विलुप्त हो गए हैं या हाशिये पर चले गए हैं।
बेरोजगारी, खाली होते हुए गांव, बाघ, भालू, बंदर आदि जंगली जानवरों का आतंक, जो अंदर तक झकझोर रहे हैं। राज्य की कल्पना और उसके संघर्ष की जड़ों पर जो चोट कर रहे हैं, वह सवाल यदि राज्य के राजनीतिक विमर्श में हाशिये पर दिखाई दें, बड़ी तकलीफ होती है। मन थोड़ा व्यथित है। व्यथित मन से मैं इस प्रसंग पर विचार कर रहा हूं और आपके साथ, जहां तक मैं उस सपने की मीमांसा कर पाया हूं, आपसे साझा कर रहा हूं।
#gairsain #uttarakhand #harishrawat #uttarakhandpolitics #pahad #congressThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
छात्रों की गूंज 🩷 | बेटियों की आवाज़ 🇮🇳 | पुणे, महाराष्ट्र 📍 | राहुल गांधी जी 🔥
@INCIndia @RahulGandhi @kharge @priyankagandhi @INCMaharashtra -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
चमोली जिले में नंदानगर-सूतोल मोटर मार्ग पर स्थित अंतिम गांव सूतोल, जो नंदा राजजात यात्रा का भी आबादी वाला अंतिम पड़ाव है। वाहन सड़क के मलबे के कारण 14 परिवारों के घर खंडित हो गए हैं। दुकानें, होटल बर्बाद हो गए हैं। उन परिवारों की पीड़ा सरकार और प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही है।
उनको कैसे मदद हो, कैसे वे परिवार फिर से अपने पैरों पर खड़े हों, यह एक बहुत विचारणीय प्रश्न है। कहां उनका उचित विस्थापन हो सकता है, यह भी एक विचारणीय प्रश्न है। मेरे पास कुछ लोगों ने सूतोल गांव से जो बर्बादी हुई है, उसके वीडियो और फोटोग्राफ भेजे हैं। उनको मैं आप सबके साथ साझा कर रहा हूं और सत्ता के शीर्ष तक अपनी बात पहुंचाने का प्रयास कर रहा हूं।
#chamoli #sutol #nandarajjat #uttarakhand #uttarakhanddisasterThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सत्यमेव जयते 🇮🇳🇮🇳
साहिल लोचब के साथ हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ न्याय की इस लड़ाई में @RahulGandhi जी के साथ मजबूती से खड़ा हूँ।
साहिल को न्याय मिले और दोषियों पर कार्रवाई हो—यही हमारी मांग है।
कल संसद मार्ग थाने पर आयोजित धरने में सम्मिलित होकर इस न्याय की लड़ाई में अपनी आवाज़ बुलंद की।
न्याय की लड़ाई में साहिल के साथ। 🇮🇳
#sahillochab #rahulgandhi #justiceforsahil #satyamevjayate #constitution #democracyThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज का दिन #girlpower के नाम,...Coming Up… 🩷🩷
श्री राहुल गांधी जी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के तहत आज बेटियों से बातचीत करेंगे और उनकी आवाज़, सपनों एवं सवालों को सुनेंगे।
बेटियों की आवाज़, भारत की आवाज़ है। 🇮🇳
📍 पुणे, महाराष्ट्र
#chhatronkigoonj #girlpower #rahulgandhi #womenempowerment
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCMaharashtra -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड के महान जनकवि, लोककवि एवं लेखक गिरीश चंद्र तिवारी ‘गिर्दा’ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
गिर्दा ने अपनी रचनाओं और जनगीतों के माध्यम से उत्तराखंड की माटी, संस्कृति, संघर्ष और जनभावनाओं को आवाज़ दी। उनका साहित्य और लोकचेतना की विरासत सदैव हमें प्रेरित करती रहेगी।
#girda #girishchandratiwari #uttarakhand #uttarakhandculture -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सत्यमेव जयते 🇮🇳🇮🇳
साहिल लोचब के साथ हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा श्री @RahulGandhi जी द्वारा उठाई गई आवाज़ और न्याय की इस लड़ाई में मैं उनके साथ मजबूती से खड़ा हूँ। साहिल को न्याय मिले और दोषियों पर कार्रवाई हो, यह हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।
संविधान और लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए राहुल जी के इस संघर्ष को अपना समर्थन देने के लिए कल मैं भी संसद मार्ग थाने पर FIR दर्ज कराने को लेकर आयोजित धरने में सम्मिलित हुआ।
न्याय की लड़ाई में साहिल के साथ। 🇮🇳 -
Harish Rawat reposted
Bharat 24 - Vision Of New India
@Bharat24Liv
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने उन अटकलों पर विराम लगा दिया है....जिनमें ये कयास लगाए जा रहे थे कि हरीश रावत राजनीति से संन्यास ले रहे हैं और वो अगला चुनाव नहीं लड़ेंगे....भारत 24 से बातचीत में हरीश रावत ने कहा,ये सब गलत खबरें है अगर ऐसा कुछ होगा तो मैं खुलकर ऐलान करूंगा...उत्तराखंड का अगला चुनाव लड़ने पर उन्होने कहा, कि ये पार्टी तय करेगी
Watch : t.ly/k9fB1
#uttarakhand #harishrawat #election #bharat24digital
@harishrawatcmuk @INCUttarakhand @INCIndia @NamitTyagii @srishti55744598This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कुछ तस्वीरें पुरानी जरूर हैं, लेकिन उत्तराखंड के प्रति समर्पण आज भी वही है। ❤️
जनसेवा का संकल्प और उत्तराखंड के हक़ की आवाज़ आज भी उतनी ही मजबूती से जारी है। 🙏
#harishrawat #harda #uttarakhand #janseva #congressThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
~~~~चंदन~~~
हां मेरा छोटा भाई चन्दन, मुझसे दो वर्ष छोटा चन्दन, हम तीन भाई हैं। जगदीश हमसे 9 वर्ष छोटा है। माँ यदि मेरे जीवन की प्राण वायु थी, तो चन्दन मेरे शरीर की धमनियां है....www.facebook.com/share/p/1DbuvvEjwP....भाइयों व अपनों के सहारे सम्मानपूर्वक पूरा कर सकूँ।
#chandan #bhai -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🇮🇳🇮🇳 “वंदे मातरम्” पर भाजपा को इतिहास भी पढ़ लेना चाहिए।
भाजपा के लोग क्या कह रहे हैं, यह तो हर चीज का इस्तेमाल समाज को बांटने के लिए करते हैं।
“वंदे मातरम्” हमारे स्वतंत्रता का उद्घोष था और कांग्रेस कार्य समिति ने सन् 1937 में यह तय किया, जिस कार्य समिति के सदस्यों के नाम देश के सारे मूर्धन्य स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हैं। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की आज्ञा लेकर के एक उप समिति बनी और उस समिति में कौन है—सुभाष चंद्र बोस जी, हमारे आचार्य नरेंद्र देव जी, जवाहरलाल नेहरू जी, मौलाना आजाद जी, रविंद्र नाथ टैगोर जी आदि ऐसे कई व्यक्तित्व हैं और उस कार्य समिति में एक निर्णय होता है, तो उस समय की जो कार्य समिति है, उस कार्य समिति के फैसले को उलटने का साहस क्या आज की कांग्रेस कार्य समिति में है? हम कैसे उस फैसले को उलट सकते हैं, जिस फैसले में गांधी जी की मोहर लगी है?
मोदी जी उलट सकते हैं, अमित शाह जी उलट सकते हैं, क्योंकि उनका देश की आजादी के साथ कोई तारतम्य नहीं रहा। हमारा तो तारतम्य रहा न, हमारा तो एक इतिहास है, तो हम उस समय की कार्य समिति के फैसले को आज की वर्किंग कमेटी कैसे बदल देगी!
🇮🇳 #india #vandemataram #indianhistory #freedomstruggle #congress #pti
@PTI_NewsThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
चंडू खाने से भी इतनी दिलचस्प खबरें नहीं उठती हैं, जितनी उत्तराखंड के चंडू खाने से आज निकल कर बाहर आ रही हैं।
एक खबर मुझे लेकर बड़ी वायरल करने की कोशिश हो रही है और देश व दुनिया के मीडिया तक उसको पहुंचाया जा रहा है और सुनियोजित तरीके से पहुंचाया जा रहा है। वह खबर है कि "हरीश रावत ने राजनीति से संन्यास लेने की घोषणा की"। मैं अब उस कान को ढूंढ रहा हूं, जिस कान पर मैंने संन्यास लेने की घोषणा की। राजनीति के अंदर आप बहुत सारे काम करते हैं, कुछ एक साथ भी करते हैं और कभी जब शारीरिक स्थिति अच्छी नहीं होती है, तो उस समय आप शरीर के दूसरे अंग, विशेष तौर पर अपने मस्तिष्क का उपयोग करते हैं कार्यों के संपादन के लिए।
मैं, कांग्रेस और उत्तराखंड के हित के लिए अपने मस्तिष्क का उपयोग कर रहा हूं। इस समय शरीर का उपयोग थोड़ा सा रेस्ट्रिक्ट है और कुछ भाई लोग हैं, जिनमें से कोई कह रहा है कि हरीश रावत साइड लाइन कर दिए गए, कोई कह रहा है कि उन्होंने संन्यास की घोषणा की। भैया, कांग्रेस में ये 60वें वर्ष में मैं प्रवेश करने जा रहा हूं, बस अभी-अभी कुछ ही दिनों में कांग्रेस सदस्य के रूप में मेरा 60वां वर्ष प्रारंभ हो जाएगा, तो कोई भी घोषणा यूं ही किसी के कान पर थोड़ी की जाएगी? यदि जिस दिन मुझे घोषणा करनी होगी, ऐसी कोई बात होगी, कोई भी कदम उठाऊंगा, तो मैं लोगों से परामर्श करूंगा, सबको खबर करूंगा और समारोहपूर्वक करूंगा।
मेरी जिंदगी हमेशा एक खुली किताब रही है। मैं उसको कानाफूसी से नहीं चलाता। ये कानाफूसी, दुष्प्रचार और लोगों को झगड़ाना तो कुछ लोगों का पेशा है। हरीश रावत का लक्ष्य हमेशा लोगों को जोड़ना रहा है और स्पष्टता रही है। मेरे जीवन में एक स्पष्टता है, खुलापन है। वही खुलापन आगे भी, जब तक मैं जिंदा हूं, वह रहेगा और मैं इस यत्न में लगा हूं कि पूर्णतः स्वस्थ हो जाऊं, ताकि फिर बीच में कोई मेडिकल प्रॉब्लम न आए। इसलिये दिल्ली में कुछ लंबा समय हो गया है। उसका लाभ उठाकर मेरे परम मित्रगण कुछ ऐसी भांग फोक देना चाहते हैं, ऐसे फोकने (दुष्प्रचार) वाले लोगों से मीडिया को भी और लोगों व कांग्रेस के लोगों को भी सावधान रहना चाहिए।
#harishrawat #uttarakhand #congress #uttarakhandcongress #politics #politicalupdate #truth #stopmisinformation #जनसेवा
@INCIndia @kharge @priyankagandhi @INCUttarakhand @RahulGandhi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
बरसात में जल भराव हरिद्वार के किसान की नियति बन गई है। धान की फसल, गन्ने की फसल, इससे बर्बाद हो रही है। पिछली बार भी हुआ, अब भी वही हो रहा है, उससे पहले भी हुआ। हर बार पानी निकासी के लिए बातचीत होती है। मगर कोई कदम उठता नहीं है।
किसान भाई अपने इस भाई को टेलीफोन करके फोटो भेज रहे हैं अपने खेतों की। मुंडलाना की स्थिति तो और विकट दिखाई दे रही है। मुंडलाना में समस्या ज्यादा गहरी है और उसके निदान की तरफ सरकार व प्रशासन का ध्यान नहीं।
मेरा स्वास्थ्य सुधरता और कुछ नहीं तो जाकर अपनी आँखों से इस बार भी जल भराव की स्थिति देखकर सरकार से अनुरोध करता। अब मैं यहीं दिल्ली से जो फोटो इत्यादि भेजी हैं, उनको देख करके राज्य सरकार व प्रशासन से आग्रह कर रहा हूँ कि युद्ध स्तर पर पानी निकासी का प्रबंध होना चाहिए, ताकि जितनी खेती बच सके, किसान की खेती बचाई जानी चाहिए, उसका गन्ना, उसका धान बचाया जाना चाहिए।
#harishrawat #uttarakhand #haridwar #farmers #kisan #waterlogging #kisankifasal #uttarakhandfarmers #savefarmers #agriculture #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
यह अन्याय के खिलाफ लड़ाई है। एक व्यक्ति का जो नागरिक अधिकार है, जो न्यायसंगत अधिकार है, कानून और संविधान सम्मत अधिकार है, उससे उसको वंचित किया जा रहा है।
न्याय की लड़ाई में साहिल के साथ। 🇮🇳
सत्यमेव जयते 🇮🇳🇮🇳This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
राहुल गांधी जी ने सार्वजनिक रूप से यह संकल्प लिया है कि जहाँ भी अन्याय होगा, वे उसके खिलाफ लड़ेंगे। 🇮🇳
न्याय की लड़ाई में साहिल के साथ। 🇮🇳
📍 नई दिल्ली -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
संसद मार्ग थाने के बाहर से न्यूज़ नेशन संवाददाता के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत।
“जब तक न्याय नहीं मिलेगा, हम इसी तरह संघर्ष करते रहेंगे और अपनी आवाज़ बुलंद करते रहेंगे।”
छात्रों के साथ हुई पुलिस बर्बरता, न्याय और लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखी।
सत्यमेव जयते 🇮🇳🇮🇳
#studentprotest #harishrawat #newsnation #justiceforstudentsThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
ANI
@ANI
#watch | Delhi | Congress leader Harish Rawat says, “Rahul Gandhi has taken a solemn pledge to fight against injustice wherever it occurs. A young man is facing injustice and is trying to file an FIR. To the best of my knowledge, he has even gone to the station twice to do so, yet you are refusing to register the FIR. Registering an FIR is the police's duty and every citizen's right if they have been subjected to an atrocity. What kind of role is the Delhi Police playing?.. As the Opposition, it was Rahul Gandhi’s duty to fight for them and raise their voices strongly; he continues to champion the cause of students and the youth today. I want to commend Rahul Gandhi; he went to the police station… He must have made a request, but given the police's typical behaviour, they likely refused him, which is precisely why he had to stage a sit-in protest…”
-
Harish Rawat reposted
IANS
@ians_india
Delhi: Congress leader Harish Rawat, on Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's sit-in, says, "This is a fight against injustice. An injustice is taking place, and a person is being deprived of his rights, his civil rights. He is being denied his rightful legal and constitutional rights. He keeps coming back and saying, 'Register my complaint. I lost my eye due to a pellet-gun injury,' but you are not registering his complaint..."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
News Nation
@NewsNationTV
संसद मार्ग थाने के बाहर से उत्तराखंड के पूर्व सीएम हरीश रावत से न्यूज़ नेशन संवाददाता की एक्सक्लूसिव बातचीत
#studentprotest #harishrawat #newsnation | @OvesAli4This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पूरा देश देखे कि मोदी-शाह की सत्ता दोषियों को बचाने और इंसाफ को रोकने के लिए कैसे अपनी पूरी ताकत लगा रही है।
— श्री @RahulGandhi जी
माननीय नेता प्रतिपक्ष, लोकसभाThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
साहिल की FIR दर्ज न होने देने का एक ही मतलब है -
श्री नरेंद्र मोदी जी और श्री अमित शाह जी के राज में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर खुलेआम पैलेट गन चलाई जा सकती है, मगर उन्हें इंसाफ नहीं मिल सकता।
जब तक FIR दर्ज नहीं होती, जब तक दोषियों पर कड़ी कार्रवाई का भरोसा नहीं मिलता - हम डटे रहेंगे।
लक्ष्य न्याय है और वो हर हाल में लेकर ही रहेंगे।
— श्री @RahulGandhi जी
माननीय नेता प्रतिपक्ष, लोकसभाThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#pti के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर खास बातचीत....!
📍 नई दिल्ली -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज साहिल लोचब के साथ, उनके साथ हुई पुलिस बर्बरता के खिलाफ FIR दर्ज कराने संसद मार्ग के DCP कार्यालय पहुँचा।
20 जुलाई को जंतर-मंतर पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे साहिल पर पुलिस ने पैलेट गन से हमला किया। छर्रों से बुरी तरह घायल साहिल की एक आँख की रौशनी खतरे में है।
शांतिपूर्ण प्रदर्शन के खिलाफ ऐसी बर्बरता कोई कानूनी कार्रवाई नहीं, एक गंभीर अपराध है। इस क्रूरता के लिए न गृह मंत्री अमित शाह ने छात्रों को कोई सफाई दी, न प्रधानमंत्री ने उनसे माफ़ी मांगी।
अब जब साहिल न्याय के लिए FIR दर्ज कराना चाहता है तो वो भी नहीं करने दिया जा रहा। इस तरह संविधान और संवैधानिक अधिकारों को कुचला जा रहा है।
@AmitShah जी, न्याय से इतना क्यों घबरा रहे हैं? ये डर दिखा रहा है कि आप अपना अपराध कबूल कर रहे हैं।
FIR होगी। न्यायिक जाँच होगी। और ऊपर से नीचे तक जो भी इस बर्बरता के दोषी हैं, उन सभी पर कार्रवाई होगी।
साहिल और उसके जैसे पीड़ित हर छात्र को न्याय दिलाकर रहेंगे।
— श्री @RahulGandhi जी
माननीय नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा
@INCIndia @kharge @priyankagandhi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
एक तरफ मेरे शुभचिंतक हैं, उत्तराखंड के भाई-बहन हैं, जो मेरे स्वास्थ्य को लेकर बराबर पूछताछ करते रहते हैं।
दूसरी ओर मेरे भाजपा के दोस्त भी हैं, शायद RSS के संरक्षण में उन्होंने अपने सोशल मीडिया के 3-4 पेज मुझको अर्पित कर रखे हैं। मेरी रुग्णता के दौरान भी और अब भी, इन 3-4 पेजों में—जिनमें से किसी का नाम बुरांश, किसी का नाम 'धाकड़ धामी' आदि कुछ नाम रखे हैं—उनमें मुझको इस तरीके से चित्रित किया जा रहा है जिससे मेरी छवि 'हिंदू विरोधी' बने।
मैं भाजपा का सैद्धांतिक विरोधी हूँ। मगर सैद्धांतिक विरोध भाजपा को मैंने कभी 'हिंदू' का पर्याय नहीं माना है और माना भी नहीं जा सकता और न भाजपा दावा कर सकती है। आज भी देश के बहुसंख्यक वोट भाजपा के विरोध में पड़ते हैं और उनका एक बड़ा हिस्सा हिंदू वोटर्स का है, तो क्या वो सब भी हरीश रावत की तरीके से 'हिंदू विरोधी' हैं?
भाजपा अपने राजनीतिक स्वार्थ के लिए मेरी छवि को बिगाड़ने का निरंतर प्रयास कर रही है और बहुत ही बेहूदे, भोंडे वीडियो जारी किए जा रहे हैं, AI का भरपूर सहारा लिया जा रहा है। हाँ, भाजपा जिस तरीके से मुझ पर हमला कर रही है, उससे मुझे लगता है कि शरीर भले ही रुग्णता से मेरा कमजोर हो गया है, भाजपा मेरी वैचारिक शक्ति से अब भी डरी हुई है। इसलिए उत्तराखंड में भाजपा के प्रहार का सर्वाधिक लक्ष्य हरीश रावत है। मुझ पर चोट-दर-चोट, झूठ-दर-झूठ से प्रहार किया जा रहा है।
#uttarakhand #politicalstatement #truthwillprevail #ai #stopfakenews #uttarakhandpolitics #congress #voiceofuttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
महाकवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏💐
उत्तराखंड की धरती, प्रकृति और लोकजीवन को अपनी संवेदनशील कविताओं में जीवंत करने वाले महाकवि चंद्र कुंवर बर्त्वाल जी का साहित्य सदैव हमारी प्रेरणा बना रहेगा। 🙏🌿
#chandrakunwarbartwal -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
~~~मामा जी व ननिहाल की स्मृतियाँ~~~
मेरे समस्त जीवन में मामा जी शब्द एक मनमोहक सुगंध के रूप में जुड़ा हुआ है। मेरा ननिहाल हमारे गाँव से लगभग 2 किलोमीटर की दूरी पर अदबोड़ा गाँव में है। “गाँव के दोनों..www.facebook.com/share/p/1DvLasLiLw/..प्रकार समझ सकें।
#maternalmemories -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
यह हल्द्वानी की प्यारी सौगात है। ❤️
हल्द्वानी से हिमांशु जोशी जी सहित अन्य साथी मेरे लिए पहाड़ी केले, ककड़ी, गाबे, पहाड़ी मूली, तुरई आदि भेंट स्वरूप लेकर आए हैं। 🥒🍌🌱
आपके इस आत्मीय प्रेम के लिए हार्दिक धन्यवाद। 🙏❤️
#thankyouhaldwani 👍 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारत के युवा स्वप्नों को नई दिशा देने वाले, पंचायती राज के माध्यम से लोकतंत्र को गांव-गांव तक सशक्त करने वाले, सूचना क्रांति के अग्रदूत भारत रत्न स्व. #rajivgandhi जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
राजीव जी ने जिस आधुनिक, प्रगतिशील और सशक्त भारत का सपना देखा था, वह आज भी हमारे लिए प्रेरणा और संकल्प का विषय है। उनके विचार, उनकी दूरदृष्टि और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।
🙏🇮🇳
#rajivgandhijayanti #bharatratna #congress #modernindia -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदरणीय श्री @kharge जी के नेतृत्व में आयोजित कांग्रेस वर्किंग कमेटीकी बैठक में सम्मिलित हुआ।
बैठक में CPP चेयरपर्सन आदरणीया श्रीमती #soniagandhi जी,लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी एवं CWC के अन्य सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देश के वर्तमान राजनीतिक एवं सामाजिक परिदृश्य पर गंभीरता से विचार-विमर्श हुआ और आगे की रणनीति एवं कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
📍 इंदिरा भवन, नई दिल्ली
#cwc #congress @INCIndia -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्रीरामचरितमानस के रचनाकार, महान कवि गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏🇮🇳
उनकी अमर रचनाएँ सदैव समाज को सत्य, मर्यादा और सद्भाव की राह दिखाती रहें।
#tulsidasjayanti #tulsidasji #ramcharitmanas -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🇮🇳 वंदे मातरम् पर सवाल नहीं, उसके राजनीतिक दुरुपयोग पर सवाल है!
“वंदे मातरम् के साथ जो रची, लिपटी हुई पार्टी है, भाजपा उसी पार्टी से वंदे मातरम् को लेकर सवाल कर रही है।”
🇮🇳🇮🇳 #vandemataram #congress #ptiThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“देश के अंदर इस समय बड़े भारी बदलाव आए हैं। कुछ ऐसी घटनाएँ हुई हैं, जिनका CWC विहंगम विवेचन करेगी। उन घटनाओं के संदर्भ में हमारी आगे की क्या कार्यनीति होगी, किस तरह के कदम उठाने हैं और देश के सामने क्या रोडमैप रखना है—इन सभी विषयों पर विचार किया जाएगा और उसे सामने रखा जाएगा।”
-
Harish Rawat reposted
Press Trust of India
@PTI_News
VIDEO | Reacting to the accusation of the BJP that Congress leader Sonia Gandhi insulted Vande Mataram, Congress leader Harish Rawat (@harishrawatcmuk) says, "The BJP comes up with something like this, they are talking about the party, whose sessions, since before the independence, have always started with the recital of Vande Mataram… The time will ask the BJP, Vande Mataram which unites, how it was misused by them..."
#vandemataramThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
IANS
@ians_india
Delhi: Congress leader Harish Rawat says, "Look, major changes have taken place in the country at this time. Certain events have occurred, on which the CWC (Congress Working Committee) will hold an in-depth deliberation. Following that, they will outline what our future course of action should be, how we should take further steps, and what roadmap needs to be placed before the nation"
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
टनल और सुरक्षा का सवाल............!!
टनल हमारी आवश्यकता है। जल विद्युत परियोजनाओं के लिए ही नहीं, बल्कि सड़कों के लिए भी। मगर हमें यह देखना चाहिए कि बहुत बड़ी टनल न बने, उससे बड़ी पर्यावरणीय क्षति होती है और बड़ी चुनौतियाँ होती हैं।
1/2This media couldn't be displayed. See it on the original post.
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जिस तरीके से टनल बन रही हैं, तो टनल की सुरक्षा का सवाल भी प्रमुख रहना चाहिए। आपने किसी भी आपदा से सबक नहीं लिया। आप मजदूरों की बेबसी का शोषण नहीं कर सकते हैं। पीपलकोठी आदि टनल्स ने कई सवाल खड़े किए हैं........।
#tunnelsafety #environment #pipalkoti #uttarakhanddevelopment -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
शौर्य, साहस और राष्ट्रसेवा की अदम्य मिसाल, अमर शहीद राइफलमैन जसवंत सिंह रावत जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। 🇮🇳🙏
मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका सर्वोच्च बलिदान और वीरता सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी।
जय हिंद! 🇮🇳
#jaswantsinghrawat #mahavirchakra #indianarmy #jaihind🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कल देघाट का शहीद दिवस है। 19 अगस्त क्रांति के महीने में महात्मा गांधी जी के आवाह्न पर जब "अंग्रेजो भारत छोड़ो"..www.facebook.com/share/p/1HgkaNW7uT/...उन्होंने तिरंगे झंडे को ऊंचा फहराने के लिए और देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का उत्सर्ग किया व शहीद और उनके परिवार हमारी प्रेरणा बने रहेंगे।
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
यादें भी, विकास की कहानी भी…
कांग्रेस सरकार में मजबूत हुआ उत्तराखंड का सड़क नेटवर्क।
आज सोशल मीडिया पर हरदा की उत्तराखंडियत पेज पर अपने सरकार के समय की एक योजना से जुड़ा वीडियो देखने को मिला, जिसे किसी शुभचिंतक ने साझा किया है।
1/2This media couldn't be displayed. See it on the original post.
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कांग्रेस सरकार के समय उत्तराखंड में सड़क नेटवर्क को मजबूत बनाने और दूरस्थ क्षेत्रों को बेहतर सड़क संपर्क से जोड़ने पर विशेष रूप से काम किया गया था।
विकास के उन प्रयासों की एक झलक, जो आज भी याद आती है। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
माँ भारती के वीर सपूत, महान देशभक्त और भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के महानायक #netajisubhashchandrabose जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
नेताजी सुभाष चंद्र बोस जी का अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति सदैव देशवासियों को प्रेरणा देती रहेगी।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“तुम मुझे खून दो, मैं तुम्हें आज़ादी दूँगा” जैसे उनके ओजस्वी विचार आज भी हमारे भीतर राष्ट्रप्रेम और स्वाभिमान की भावना जागृत करते हैं।
नेताजी को शत-शत नमन। जय हिन्द 🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
दिमागी नक्सल—एक दिलचस्प बहस!
सत्ता की नज़र में वे सभी “दिमागी नक्सल” हैं, जो उनसे असहमत हैं।
“ध्यान रहे—असहमति लोकतंत्र का सार तत्व है।”
#democracy #freedomofexpression #uttarakhand #india 🇮🇳 #दिमागीनक्सल #असहमति #लोकतंत्र -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
~~~मोहन थोकदार~~~
मोहन अर्थात श्री मोहन सिंह बिष्ट, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य, एक उच्च क्षमतावान संगठक और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। मोहन रिश्ते में मेरे भांजे हैं...www.facebook.com/share/p/1BsYLpBUgk/.. ऐसी समस्त सामूहिकताओं को मेरा शत्-शत् नमन।
#मोहनथोकदार #devbhoomiuttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड राज्य आंदोलन के पुरोधा श्रद्धेय इंद्रमणि बडोनी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन एवं भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
उनका संघर्ष, त्याग और उत्तराखंड के प्रति समर्पण सदैव हमारी प्रेरणा बना रहेगा। 💐
#indramanibadoni #uttarakhand #uttarakhandandolan -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“मेरी इच्छा है कि मैं जल्द से जल्द लोगों के बीच पहुँचूँ और उनसे मिलूँ।” ❤️🙏
“हर बार की तरह इस बार भी ध्वजारोहण के लिए देहरादून जाने की इच्छा थी, लेकिन अस्वस्थता के कारण नहीं जा पाया। अब 20–21 अगस्त के बाद आप सबके बीच आने की कोशिश रहेगी।
1/2This media couldn't be displayed. See it on the original post.
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जिन लोगों ने फोन करके मेरा हाल-चाल जाना और मेरे शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की, मैं उन सभी का हृदय से आभारी हूँ। 🙏”
#jantakebeech #apnokebeech #janseva #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैं किसान का बेटा हूँ! कहीं रहूँ, यदि वहाँ ज़मीन का थोड़ा-सा भी टुकड़ा मिल जाता है, तो उसमें सब्ज़ियाँ और फूल उगाने का मन करता है।
मैं आजकल डिफेंस कॉलोनी, देहरादून में रहता हूँ। किराए का मकान है, मगर थोड़ी-सी जगह ऐसी है, जिसमें मैंने थोड़ी-सी सब्ज़ियाँ लगाई थीं।
1/2This media couldn't be displayed. See it on the original post.
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैं बीमार होकर दिल्ली चला आया, लेकिन सहयोगियों ने वहाँ की देख-रेख की और मेरे लिए वहाँ से कद्दू, बीन्स, करेला, मूली आदि भेजे हैं।
इन सब्ज़ियों में सिर्फ़ मिट्टी की खुशबू नहीं, बल्कि अपनापन भी है। मेरे सहयोगियों का हृदय से धन्यवाद। 🙏”
#loveforsoil #homegarden #gardenfresh 🌿 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔱🙏 ॐ नमः शिवाय 🙏🔱
🐍 नाग पंचमी के पावन पर्व पर भगवान शिव एवं नाग देवता की कृपा आप सभी पर बनी रहे। जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली का वास हो।
🌸 आप सभी को नाग पंचमी की हार्दिक शुभकामनाएं। 🌸
🔱 हर हर महादेव! 🔱
#nagpanchami #harharmahadev #omnamahshivay #mahadev -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
घी संक्रांति (ओलगिया) के पावन पर्व की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। 🌿🙏
यह लोकपर्व हमारी समृद्ध संस्कृति, प्रकृति के प्रति सम्मान और आपसी प्रेम-सौहार्द का प्रतीक है। देवभूमि उत्तराखंड की लोक परंपराएं सदैव जीवंत रहें, यही कामना है। ❤️
#ghiisankranti #olgia #uttarakhandculture -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्व. श्री #atalbiharivajpayee जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
उनका राष्ट्र के प्रति समर्पण, ओजस्वी व्यक्तित्व और अद्वितीय वक्तृत्व सदैव स्मरणीय रहेगा।
#punyatithi #shradhanjali #formerprimeminister🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अपने कार्यस्थल पर दुर्घटना के परिणामस्वरूप मृतक हुए या घायल.....www.facebook.com/share/p/1JaKUZnCUc/ . .. इलाज व राहत के लिए क्या बेहतर प्रबंध किए जाने चाहिए।
#pipalkoti #chamoli #uttarakhand #tunnelaccident #accidentrelief #compensation #workerssafety #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🌿 हरियाली तीज के पावन पर्व की समस्त मातृशक्ति एवं प्रदेश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, प्रेम और खुशियों की हरियाली लेकर आए।
माँ पार्वती एवं भगवान शिव की कृपा सभी पर सदैव बनी रहे। 🙏 🌿💐
#hariyaliteej #teej #harishrawat #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ! 🇮🇳
आजादी के इस पावन पर्व पर देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन।
आइए, हम सब मिलकर देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लें।
जय हिंद! 🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
15 अगस्त केवल आजादी का पर्व नहीं, बल्कि उन वीर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, तपस्या और बलिदान को नमन करने का दिन है, जिनके संघर्ष से हम स्वतंत्र भारत के नागरिक बने।
आप सबको 15 अगस्त, आजादी के इस पावन दिवस की बहुत-बहुत बधाई और ढेर सारी शुभकामनाएं।
जय हिंद! 🇮🇳🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पीपलकोटी, जिला चमोली में जलविद्युत निगम की परियोजना में निर्माणाधीन सुरंग में लगभग 8 मजदूरों के मरने और डेढ़ दर्जन के करीब मजदूरों के घायल होने तथा चिकित्सालय में भर्ती होने का..www.facebook.com/share/p/19RSZLjxjo/.. मैं भगवान बद्रीश से घायल मजदूरों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।”
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कितनी घटिया मानसिकता है! 21वीं सदी में जब इंसान अंतरिक्ष में दूसरी दुनिया बसाने की कल्पना कर रहा है। कुछ लोग आज भी जातिवादी और तथाकथित "घृणित संकीर्ण मनोवृत्ति"से उबर नहीं पा रहे हैं। दुःख की बात यह है कि...www.facebook.com/share/p/1H9ZPCLt9w/..को छुटकारा मिलना चाहिए।
#casteism #socialjustice -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सोशल मीडिया पर मुझे अपनी सरकार के कार्यकाल में संचालित की गई ‘राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम’ योजना पर एक वीडियो देखने को मिला।
“हरदा की उत्तराखंडियत” पेज द्वारा इस योजना और उस समय किए गए हमारे प्रयासों को लेकर यह वीडियो बनाया गया है,जिसे मैं आप सभी के साथ साझा कर रहा हूँ।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मेरे कार्यकाल की जनकल्याणकारी योजनाओं को इस तरह याद करना और उन्हें जन-जन तक पहुँचाना निश्चित रूप से सुखद अनुभव है। इसके लिए “हरदा की उत्तराखंडियत” के साथियों का हृदय से आभार। ❤️🙏
#harishrawat #uttarakhand #uttarakhandiyat #rbsk #janseva -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🇮🇳 आप सभी को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
युवा शक्ति देश की सबसे बड़ी ताकत है। आइए, हम सब मिलकर युवाओं के सपनों, अधिकारों और बेहतर भविष्य के लिए एकजुट होकर आगे बढ़ें। 🇮🇳✊
#अंतरराष्ट्रीययुवादिवस #internationalyouthday #युवाशक्ति #युवाओंकीआवाज -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
एट 80, आई एम स्टिल ए गन्ना मैन। 🌾(मैं अभी भी एक गन्ना मैन हूँ)
दुनिया के बाजार और भारत के बाजारों में भी चीनी की मांग निरंतर बढ़ रही है और इसके मूल्य भी बढ़ रहे हैं। क्या इस मूल्य वृद्धि का फायदा इस गन्ना सीजन में गन्ने की मूल्य वृद्धि में परिवर्तित होगा? यह देखने की बात है।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
गन्ना किसानों को प्रोत्साहित करेंगे तो गन्ने का स्टॉक भी बढ़ेगा, मूल्य भी नियंत्रित होंगे और हम निर्यात भी कर सकेंगे और सरकार के एथनॉल प्रोजेक्ट को भी लाभ मिलेगा, मगर गन्ना किसान सूख रहे और चीनी की कीमतों को मिल मालिक और बिचौलिए हड़प जाएँ, तो यह उचित नहीं है।
#gannaman -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔱🚩 ॐ नमः शिवाय 🕉️🙏
सावन आया है महादेव की भक्ति का संदेश लेकर। 🌿🔱
भोलेनाथ की कृपा से हर घर में खुशियाँ, हर मन में शांति और हर जीवन में समृद्धि हो।
🔱🚩 हर हर महादेव! 🚩🔱 🙏🕉️
#harharmahadev 🔱 #omnamahshivay #sawan 🙏
File Video 📁 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ॐ नमः शिवाय 🕉️🔱
पवित्र सावन के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ की कृपा सभी पर बनी रहे।
महादेव सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और आरोग्य प्रदान करें।
हर हर महादेव! 🙏
#sawan #omnamahshivay #harharmahadev #mahadev #bholenath #kedarnath #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जनपद चमोली (उत्तराखंड) की नीति घाटी में अतिवृष्टि के कारण तमक नाला उफान पर आने से वैली ब्रिज बह गया, जिससे सीमांत क्षेत्र का संपर्क बाधित हो गया है। एक व्यक्ति और वाहन के बहने की सूचना बेहद चिंताजनक है।
मैं ईश्वर से सभी की कुशलता की प्रार्थना करता हूं।
1/2This media couldn't be displayed. See it on the original post.
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
प्रशासन से आग्रह है कि एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और राहत-बचाव दल पूरी तत्परता से कार्य करें तथा प्रभावित क्षेत्र में आवश्यक सहायता पहुंचाई जाए।
मौसम की स्थिति को देखते हुए नदी-नालों के आसपास रहने वाले लोग सतर्क रहें और अनावश्यक यात्रा से बचें।
2/3
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
प्रभावित क्षेत्र का संपर्क जल्द से जल्द बहाल करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जाएं।
#chamoli #nitivalley #uttarakhand #heavyrainfall #tamakhnala #valleybridge #ndrf #sdrf #disastermanagement #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
~~~~चंदन~~~
हां मेरा छोटा भाई चन्दन, मुझसे दो वर्ष छोटा चन्दन, हम तीन भाई हैं। जगदीश हमसे 9 वर्ष छोटा है। माँ यदि मेरे जीवन की प्राण वायु थी, तो चन्दन मेरे शरीर की धमनियां है....www.facebook.com/share/p/1DbuvvEjwP....भाइयों व अपनों के सहारे सम्मानपूर्वक पूरा कर सकूँ।
#chandan #bhai -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“कुछ स्मृतियाँ केवल बीते हुए कल की याद नहीं होतीं, उनमें जनसेवा, संघर्ष और जनता के साथ बिताए पूरे सफर की कहानी समाई होती है। ❤️
जनता का साथ, उत्तराखंड का विकास — यही रहा मेरा संकल्प।”👊👊
#harishrawat #uttarakhand #uttarakhandiyat #janseva #jankiawaazThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Mallikarjun Kharge
@kharge
हमारी लड़ाई केवल सत्ता की नहीं, बल्कि संविधान से मिले आपके अधिकारों, आपकी आज़ादी और हमारे लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है।
आज भाजपा सत्ता के बल पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमज़ोर करने, असहमति की आवाज़ दबाने और संविधान की भावना को चोट पहुँचाने में लगी है। लेकिन कांग्रेस पार्टी संविधान और लोकतंत्र पर किसी भी आघात के सामने पूरी मजबूती से खड़ी रहेगी।
हम उत्तराखंड के असल मुद्दों की बात करेंगे - बेरोज़गारी, बढ़ता पलायन, किसानों की समस्याएँ, महिलाओं की सुरक्षा और महँगाई। हम युवाओं के भविष्य, उत्तराखंड के स्वाभिमान और यहां के लोगों के हक़ की लड़ाई लड़ेंगे।
कांग्रेस का संकल्प स्पष्ट है — संविधान की रक्षा, लोकतंत्र की मजबूती और उत्तराखंड के जनहित के लिए संघर्ष।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Mallikarjun Kharge
@kharge
हमारी राजनीति के संस्कार ऐसे रहे हैं कि जब वाजपेयी जी और आडवाणी जी विपक्ष में रहते हुए हमारे यहाँ कर्नाटक आते थे, तो हम उनका सम्मान करते थे, उनके रहने-खाने का इंतज़ाम करते थे। क्योंकि राजनीतिक मतभेद अपनी जगह हैं, लेकिन अपने से बड़े और बुजुर्ग नेताओं का सम्मान अपनी जगह।
और आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पूछते हैं कि मैं यहाँ ‘टूरिज्म’ के लिए क्यों आया हूँ?
मैंने पूरी दुनिया का टूर किया है, पूरे हिंदुस्तान का टूर किया है। यहाँ मैं टूरिज्म के लिए नहीं आया।
मैं अपने लोगों के लिए आया हूँ।
अपनी जनता के लिए आया हूँ।
छात्रों के लिए आया हूँ।
कांग्रेस पार्टी को ज़िंदा रखने के लिए आया हूँ
और भाजपा सत्ता से हटाने के लिए आया हूँ।
जय हिंद 🇮🇳This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आदिवासी समाज की संस्कृति, संघर्ष और गौरव को नमन।
विश्व आदिवासी दिवस पर समस्त आदिवासी भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🌿🙏
#worldtribalday #worldindigenouspeoplesday #adivasidiwas #adivasirights -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मांगलिक गीत! उत्तराखंड के बड़े हिस्से में जिन्हें "सगुन आखर" कहा जाता है। उत्तराखंडी संस्कृति का परंपरागत, अटूट हिस्सा है। इनके बिना किसी मांगलिक शुभ कार्य की शोभा ही नहीं बनती है। वैवाहिक कार्य में तो "सगुन आखर" दसों बार गाए जाते हैं। 2016 में हमने प्रयास किया, ....1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मंगल गीत गाने वाली अर्थात "सगुन आखर" बांसने वाली महिलाओं का पंजीकरण किया जाए और उन्हें बीमाकृत कर पेंशन योजना का लाभ दिया जाए। पेंशन का आदेश जारी भी हुआ, मगर पेंशन पहुँच नहीं पाई। लगभग पौने दस साल से मंगल गीत "सगुन आखर" गाने वाली महिलाएँ उस पेंशन का इंतज़ार कर रही हैं।
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारतीय युवा कांग्रेस के स्थापना दिवस पर सभी युवा साथियों को हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳✋
युवा शक्ति, लोकतंत्र और देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए हमारा संकल्प निरंतर मजबूत होता रहे।
#youthcongress #indianyouthcongress #iyc #congress #harishrawat #youthpower #democracy #india -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कुछ तस्वीरें सिर्फ यादें नहीं होतीं…
वे संघर्ष, विश्वास और जनता के साथ बने रिश्ते की कहानी होती हैं। ❤️
उत्तराखंड की जनता के बीच बिताए ये पल आज भी उतने ही खास हैं।
हर कदम पर मिला आपका स्नेह, हर संघर्ष में मिला आपका साथ और हर आशीर्वाद—यही मेरी सबसे बड़ी ताकत रहा है।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
शौर्य, साहस और पराक्रम की प्रतीक महान वीरांगना तीलू रौतेली जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏
उनका अदम्य साहस और मातृभूमि के प्रति समर्पण सदैव हम सभी को प्रेरणा देता रहेगा। 🇮🇳
#teelurauteli #uttarakhand #veerangana #uttarakhandhistory #harishrawat #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ पर उन वीर स्वतंत्रता सेनानियों को कोटि-कोटि नमन, जिन्होंने देश की आज़ादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। 🇮🇳
उनका त्याग, साहस और संघर्ष हमारी आने वाली पीढ़ियों को सदैव राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
वाह भई वाह, रवि टम्टा! आपने तो गजब कर दिया! इंटरनेट से पढ़ाई और देश-विदेश से उपकरण जुटाकर अपने गाँव में उड़ने वाली कार बना दी, रवि की “हपिडा स्काईनेक्स”, आपको बहुत-बहुत बधाई। आपने अल्मोड़ा और उत्तराखंड का नाम रोशन किया।
1/2This media couldn't be displayed. See it on the original post.
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
यह सिद्ध कर दिया कि—“कौन कहता है कि आसमां में सुराख नहीं हो सकता, एक पत्थर तो तबीयत से उछालो यारों…”
रवि टम्टा ने ऐसा करके दिखा दिया। रवि, आपको ढेर सारी शुभकामनाएँ।
#ravitamta #hapidaskynex #almora #uttarakhand #prouduttarakhand #innovation #flyingcar #uttarakhandtalent -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री #mallikarjunkhargeji जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। 🌹🙏
आपका उत्तराखंड आगमन कांग्रेस परिवार के लिए नई ऊर्जा, उत्साह और संकल्प का संदेश है।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आइए, लोकतंत्र, संविधान और जनहित की आवाज़ को और मजबूती दें।
जय कांग्रेस! ✋ जय उत्तराखंड! ❤️
#mallikarjunkharge #congress #indiannationalcongress #devbhoomiuttarakhand #harishrawat #harishrawatcmuk #haldwani #congressfamily -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
~~~मेरी माँ~~~
माँ के आशीर्वाद व इलाके के लोगों के अभूतपूर्व समर्थन से मैं ब्लॉक प्रमुख तो..www.facebook.com/share/p/1cEq4VRvzH/ ..कई शक्तियों की हजार कोशिशों के बावजूद भी “उस रात माँ के कहे शब्द—‘यह हमेशा आपके साथ रहेगा’-मेरे कानों में स्तुत्य वंदनीय शब्द बनकर गूँजते रहते हैं।”
#मेरी_माँ ❤️ -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
बेरोजगारी एक बड़ा राष्ट्रीय प्रश्न है। उत्तराखंड में आजीविका के अन्य साधनों के अभाव में यह सबसे जटिलतम प्रश्न है, जिसका समाधान प्रत्येक सरकार को ढूँढना होता है।
32,000 से अधिक पदों पर सरकारी भर्तीwww.facebook.com/share/p/1BnCXj3S1s/..देखते हैं, कुछ आवाजें तो उठेंगी।
#uttarakhand #employment -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#awaamindia द्वारा मेरे सार्वजनिक, राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन पर निर्मित डॉक्यूमेंट्री "#उत्तराखंडियत_की_ओर" का यह अंश मेरे जीवन संघर्ष, मेरे पिताजी के देहांत, मां के जीवन संघर्ष, आर्थिक हालात एवं मेरे मुख्यमंत्री काल मेरे द्वारा प्रारंभ की गई योजनाओं पर केंद्रित है।
#uttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
महान कवि, चिंतक एवं नोबेल पुरस्कार से अलंकृत गुरुदेव #rabindranathtagore जी की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि।
उनकी साहित्यिक एवं वैचारिक विरासत सदैव हमें प्रेरणा देती रहेगी।
#gurudev #rabindranathtagorejayanti #tribute #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
संसद परिसर में बारिश थी, मगर जनता के सवालों की लौ जलती रही।🌧️🔥
#rahulgandhi #leaderofopposition #parliament #jankiawaaz #congress #india -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारत के भविष्य को देखिए—युवा, निडर, बेबाक और देशभक्त। 🇮🇳
और प्रधानमंत्री-गृह मंत्री?
न संसद आने का साहस, न जवाब देने की हिम्मत।
— माननीय नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा), श्री राहुल गांधी जी 🇮🇳
#rahulgandhi #leaderofopposition #youthpower #india #congress #indianyouthThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
वक्त गुजर जाता है, दौर बदल जाते हैं…
लेकिन जनसेवा के सफर से जुड़ी यादें कभी पुरानी नहीं होतीं। ❤️
कुछ अनमोल पल, कुछ यादगार तस्वीरें और एक खूबसूरत सफर—
वक्त की किताब से चुने कुछ खूबसूरत पन्ने… ❤️✨
#harishrawat #janseva #yaadein #uttarakhand #devbhoomi #goldenmemoriesThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
राजकीय दून मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के मेडिसिन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत डॉ. अंकुर पांडे जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
डॉ. पांडे जी के असामयिक निधन से चिकित्सा जगत एवं समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैं दिवंगत आत्मा को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ तथा शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूँ।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
।।ॐ शांति।। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरती पर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी के आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। 🙏🌹
आपका देवभूमि आगमन कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करेगा।
जय कांग्रेस, जय उत्तराखंड! 🇮🇳✋
@kharge -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मेरी मां: “लड़ना, डटकर लड़ना”
छोटे मामा जी चाहते थे कि मैं गांव में अधिक न रुकूं। लखनऊ जाकर बी.ए. पास होकर आऊं। खुद थोड़े से पढ़े-लिखे थे, परंतु..www.facebook.com/share/p/198gX4myRx/ .. मां के शब्द—"लड़ना, डटकर लड़ना", ......मगर यहां भी मां के शब्द ही बार-बार कानों में गूंजते हैं।
#maa❤️ -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🥒 यह लोहाघाट से आई #ककड़ी का रायता है। संयोग की बात है कि मेरे पास मोरी से लाल #चावल भी आए हैं और देहरादून से काले #भट्ट भी आए हैं। ❤️ अच्छा लगा। 😊
🌾 दिल्ली में अपने उत्तराखंडी व्यंजनों का आनंद उठाना उत्साहवर्धक है। 🏔️❤️
#uttarakhand #uttarakhandifood #pahadifood #lohaghat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩🔱 हर-हर महादेव 🕉️🚩
आज नई दिल्ली स्थित शिव मंदिर में भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की और महादेव का आशीर्वाद प्राप्त किया। 🙏🔱
भगवान शिव से सभी के सुख, शांति, समृद्धि एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। जय भोले की 🕉️
🔱 महादेव की कृपा सदैव बनी रहे। 🙏 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
समय बदला है, परिस्थितियाँ बदली हैं, पर देवभूमि और आप सभी के लिए मेरा प्रेम और समर्पण आज भी वही है।
मुझे जब भी, जहां भी उत्तराखंड के लिए कहने और कुछ करने का अवसर मिलता है, मैं शारीरिक बाध्यताओं के बावजूद भी अपना दायित्व पूरा करता हूं और हमेशा अंतिम दम तक आपके प्रति समर्पित रहूंगा -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हिंदी साहित्य को अपनी कालजयी रचनाओं से समृद्ध करने वाले राष्ट्रकवि स्व.#maithilisharangupt जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि🙏🇮🇳
श्री गुप्त जी की लेखनी ने राष्ट्रप्रेम,भारतीय संस्कृति और जनचेतना को नई दिशा दी। उनकी साहित्यिक विरासत आज भी हमें प्रेरणा देती है। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
गैरसैंण उत्तराखंड की रोशनी है। इसे विकसित करने के लिए मैंने अपने मुख्यमंत्री काल में कई शुरुआतें कीं। गैरसैंण के विकास का सपना आज भी अधूरा है।
#gairsain #uttarakhand #harishrawat #gairsaincapitalThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
~~~मेरी मां ❤️~~~
मैं 80 वर्ष का होने जा रहा हूँ। अब माँ का स्मरण बार-बार आता है। मैंने माँ को कष्ट ही कष्ट दिए, पर माँ को मुझ पर भरोसा था। इस भरोसे का..www.facebook.com/share/p/195ff3zo3f/ ...उसके साथ खड़ी अपनी माँ दिखाई देती है।
क्रमशः.......!!
#merimaa ❤️ #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
स्वतंत्रता आंदोलन के महान सेनानी, प्रखर राष्ट्रवादी, शिक्षक और समाज सुधारक लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। 🙏
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
तिलक जी ने अपने विचारों और संघर्ष से देशवासियों में स्वराज की अलख जगाई। उनका जीवन और संदेश आज भी हमें राष्ट्रहित में निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
🇮🇳
#balgangadhartilak #independencemovement #india -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"हिंदी साहित्य के अमर शिल्पी, यथार्थवाद के महान उपन्यासकार और समाज की पीड़ा को शब्दों में ढालने वाले श्रद्धेय #munshipremchand जी की जयंती पर शत-शत नमन। उनकी लेखनी आज भी हमें संवेदनशील, न्यायपूर्ण और मानवीय समाज की प्रेरणा देती है। 🙏📚
#premchandjayanti #hindisahitya #tribute🙏 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सवालों से भागना बंद करो, जवाब देना शुरू करो! ✊🇮🇳
छात्रों पर बर्बरता के लिए गृह मंत्री की जवाबदेही और राम मंदिर में हुई चंदा चोरी के खिलाफ़ संसद परिसर में विपक्ष का विरोध प्रदर्शन।
📍संसद भवन, नई दिल्ली -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
माँ भारती के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी शहीद सरदार ऊधम सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन। 🇮🇳
उनका अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।
वंदे मातरम्। 🙏🕊️
#sardarudhamsingh #jaihind🇮🇳🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"जब तक सिस्टम नहीं बदलेगा, पेपर लीक नहीं रुकेगा!"
— नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री @RahulGandhi जी
#rahulgandhi #paperleak #students #education #justiceforstudents -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
~~~~मेरी मां~~~~
सृष्टि का समस्त माधुर्य व प्यार अपने में समेटे हुए एक शब्द है—"माँ"। प्रत्येक हृदय को समान रूप से आनंदित करने वाला शब्द। मुझे याद नहीं कि मैंने पहली बार कब माँ...www.facebook.com/share/p/18sRjbiH8p/ (लिंक को टच करके पूरा आर्टिकल पढ़ सकते हैं) क्रमशः...
#merimaa ❤️ -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"Students, Idiots और अंधभक्तों में फ़र्क समझो!"
— नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री @RahulGandhi जी
#rahulgandhi #students #democracy #india #think #question #youth #congress #loksabha #politics -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"हम जान दे देंगे, लेकिन भारत की हार नहीं होने देंगे।" 🇮🇳
— माननीय सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी
#indiafirst #jaihind #priyankagandhi #india #nationfirst #indianpride #congress #bharat 🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
गुरु केवल ज्ञान ही नहीं देते, बल्कि जीवन को सही दिशा भी दिखाते हैं।
आइए, गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर अपने सभी गुरुजनों के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करें।
आप सभी को गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏✨
#gurupurnima #happygurupurnima -
Harish Rawat reposted
Priyanka Gandhi Vadra
@priyankagandhi
मैं प्रधानमंत्री और गृहमंत्री जी से पूछना चाहती हूं कि क्या ज़रूरत थी मासूम बच्चों का इस तरह दमन करने की? क्या ज़रूरत थी नौजवान छात्रों पर आसूँ गैस चलवाने की, लाठियाँ बरसाने की, water-cannons चलवाने की? क्या ज़रूरत थी जवान लड़कियों को ज़लील करने की, उनके कपड़े फाड़ने की, उन्हें गंदे तरीके से पिटवाने की? युवाओं पर pellet guns और AK-47 चलवाने की क्या जरूरत थी? क्या वे आतंकवादी हैं? कौन जवाब देगा? आज पूरा देश जवाब मांग रहा है कि ऐसी बर्बरता करने का आदेश किसने दिया?
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Rahul Gandhi
@RahulGandhi
There can be no filthier type of man than one who defends rapists.
Pralhad Joshi is an insult to our education system and an insult to every student in it. Crores of young women study in the institutions he now oversees.
India’s women will never accept PM Modi’s new Education Minister.This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"संघर्ष मेरे राजनीतिक जीवन का अध्याय नहीं, मेरी पहचान है।" ✊🇮🇳
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के स्थापना दिवस पर राष्ट्र सेवा और सुरक्षा के लिए सदैव समर्पित सभी वीर जवानों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके साहस, समर्पण और बलिदान को शत्-शत् नमन। 🇮🇳🙏
#crpf #crpfraisingday #salutetobravehearts #jaihind #indianforces #nationfirst #india -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारत के पूर्व राष्ट्रपति, महान शिक्षाविद्, भारत रत्न से अलंकृत 'मिसाइल मैन' डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी को उनकी पुण्यतिथि पर शत-शत नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि। 🙏🇮🇳
आपके आदर्श, सादगी, राष्ट्रभक्ति और प्रेरणादायी विचार सदैव देश के युवाओं का मार्गदर्शन करते रहेंगे।
#drapjabdulkalam -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"सत्ता आती-जाती है, लेकिन जनता का स्नेह स्थायी होता है।" ✊✊
जनता का स्नेह, सबसे बड़ी ताकत। ❤️✊
#uttarakhand #congress #janatakasneh #publicsupport #leadership #peoplefirst #uttarakhandcongress #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कारगिल विजय दिवस पर मातृभूमि की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले भारत माँ के अमर वीर सपूतों को शत-शत नमन। उनका अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए सदैव प्रेरणा का स्रोत रहेगी। राष्ट्र सदैव उनके बलिदान का ऋणी रहेगा।
जय हिंद। 🇮🇳
#kargilvijaydiwas -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं माननीय पूर्व मंत्री श्री #heerasinghbisht जी के निधन का समाचार सुनकर मुझे अत्यंत दुःख हुआ। श्री बिष्ट जी का निधन कांग्रेस परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
उनके जाने से न केवल कांग्रेस परिवार ने अपना एक वरिष्ठ एवं अनुभवी साथी खोया है, ..1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
बल्कि उत्तराखंड की राजनीति और सामाजिक जीवन को भी ऐसी क्षति हुई है, जिसकी भरपाई संभव नहीं है। श्री हीरा सिंह बिष्ट जी के साथ बिताए अनेक क्षण और उनका स्नेहिल मार्गदर्शन सदैव स्मृतियों में जीवित रहेगा। मैं उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए..2/3
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उनके परिजनों एवं प्रशंसकों के प्रति अपनी शोक संवेदनाएँ प्रेषित करता हूँ।
मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों, शुभचिंतकों और समर्थकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
।।ॐ शांति।। 💐🙏 -
Harish Rawat reposted
Rahul Gandhi
@RahulGandhi
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे education system को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।
शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है।
सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई।
2 मांगें अभी भी बाकी हैं - प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफ़ी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो।
ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो व्यक्ति जिसे इस सरकार ने दबाया है, कुचला है - अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है।
इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है।
डरो मत!This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज छात्रों को बहुत बड़ी जीत मिली है।
याद रहे, प्रदर्शन में जिन छात्रों पर घातक हमले हुए - किसी का हाथ टूटा, किसी का पैर, किसी की पसली, पेलेट गन जैसे जानलेवा हथियार का इस्तेमाल किया गया, तो कई चोट खा कर critical हो गए - इन सबके सीधे ज़िम्मेदार गृह मंत्री अमित शाह हैं।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मांग साफ है, इस हमले के organisers से लेकर implementors तक, सभी की जवाबदेही तय हो और उनपर ऐसी कार्रवाई हो जो छात्रों को दिखे - तब जा कर होगा इंसाफ़।
अमित शाह जी, आपको जवाब तो देना ही पड़ेगा।
— नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हमारे education system को फिर से संवारने की दिशा में बहुत बड़ा कदम है।
शाबाश देश भर के छात्रों, आप सभी पर गर्व है।
सड़कों पर आ कर लोकतंत्र, संविधान और अपने भविष्य की रक्षा में डट कर खड़े होने वाले हर एक युवा, हर छात्र को बहुत-बहुत बधाई।
1/2This media couldn't be displayed. See it on the original post.
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
2 मांगें अभी भी बाकी हैं - प्रधानमंत्री छात्रों और भारत के भविष्य को सम्मान देते हुए माफ़ी मांगें और छात्रों पर हिंसा के दोषियों पर कार्रवाई हो।
ये समाज के दूसरे वर्गों किसानों, मजदूरों, गरीबों, हर वो व्यक्ति जिसे इस सरकार ने दबाया है,
2/3
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कुचला है - अपने सम्मान के लिए संवैधानिक तरीके से डटकर खड़े होने में ही असली साहस है।
इस सरकार को हटाने का वक्त आ गया है।
डरो मत!
— नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हेमवती नंदन बहुगुणा जी का बेटा दल बदलकर भाजपा में जाएगा। मैं बहुत गुणा-भाग लगाता रहता था, लेकिन मन कहता था कि वह नहीं जाएगा, मान जाएगा।
#uttarakhand #congress #politics #politicalstatementThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देश के छात्रों ने जो मांग रखी है, उनसे कोई समझौता नहीं हो सकता।
⦿ भ्रष्ट-अयोग्य शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए
⦿ छात्रों के साथ बर्बरता करने वालों पर सख्त कार्रवाई हो
⦿ नरेंद्र मोदी देश के सभी छात्रों से माफी मांगे
~~ @INCIndia -
Harish Rawat reposted
Bihar Congress Sevadal
@SevadalBR
"आप भारत की सबसे बड़ी ताकत हैं। मुझे आप सभी पर गर्व है, जो संविधान और देश के भविष्य की रक्षा के लिए डटकर खड़े हैं।"
— नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी ✊🇮🇳
Rahul Gandhi
@RahulGandhi
मोदी जी, अपने "फ्रैंड" को एक मंत्रालय से हटाकर दूसरे में बैठाकर बचाने की आपकी साज़िश देश के छात्रों और भारत की जनता को मंज़ूर नहीं।
धर्मेंद्र प्रधान भ्रष्टाचार और देश की education system की बर्बादी के चिन्ह और अनेक छात्रों की मौतों के ज़िम्मेदार हैं।
उन्हें अब किसी और की ज़िंदगी उजाड़ने नहीं देंगे। धर्मेंद्र प्रधान को कैबिनेट से जाना ही पड़ेगा - ये non-negotiable demand है।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारत माता के वीर सपूत, अमर शहीद श्री श्रीदेव सुमन जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।
उनका अदम्य साहस, सत्य के प्रति अटूट समर्पण और अन्याय के विरुद्ध संघर्ष आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
विनम्र श्रद्धांजलि। 🙏🇮🇳
#shridevsuman #devsuman #tribute #freedomfighter -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
20 जुलाई को दिल्ली में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे 19 साल के साहिल के चेहरे पर दिल्ली पुलिस ने पेलेट गन से हमला किया।
...www.facebook.com/share/v/1VQxeUc6xg/... को तुरंत बर्खास्त कीजिए।
— नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
#justiceforstudentsThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जब तक भ्रष्ट शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त नहीं किया जाता - कोई चर्चा नहीं होगी।
— नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
#justiceforstudents -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"मुख्यमंत्री बनने के बाद मेरे तीन महत्वपूर्ण निर्णय।"
#uttarakhandpolitics -
Harish Rawat reposted
Rahul Gandhi
@RahulGandhi
जब तक भ्रष्ट शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त नहीं किया जाता - कोई चर्चा नहीं होगी।
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
डरपोक है ये सरकार, कायर है - जो देश के बच्चों पर लाठियां चलाती है, और विपक्ष की आवाज़ को रोकने की कोशिश करती है।
न छात्र रुकेंगे, न ही हम।
— नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
#justiceforstudents -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
असत्य और हिंसा से मोदी सरकार ने देश के छात्रों को बहुत तकलीफ़ पहुंचाई है।
उनके हर वार के ख़िलाफ़ और छात्रों के साथ, हम डट कर खड़े हैं, सत्याग्रह को अपना संकल्प बना कर।
— नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
#justiceforstudents -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
गांधी स्मृति - सत्य, अहिंसा और निडरता का सबसे शक्तिशाली प्रतीक जहां महात्मा गांधी शहीद हुए थे।
आज, विपक्ष के हम सभी सांसद यहां इकट्ठा हैं
- हमारे छात्रों के समर्थन में जिन्होंने बेखौफ हो कर इस भ्रष्ट सिस्टम के खिलाफ़ आवाज़ उठाई है।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
- उन बच्चों को याद करने, श्रद्धांजलि देने जिन्होंने पेपर लीक के कारण अपनी जान गंवाई है।
- उन युवाओं को साहस और संवेदना देने जिन्होंने सत्य और अहिंसा के रास्ते पर चलते हुए इस सरकार की बर्बरता सही है।
हम हर कदम पर उनके साथ हैं।
-नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पेपर लीक क्यों हुआ, इसका जवाब शिक्षा मंत्री को देना चाहिए।
बच्चों पर लाठी क्यों चलाई गई, इसका जवाब गृहमंत्री को देना चाहिए।
इन दोनों की जवाबदेही क्यों नहीं तय हुई, इसका जवाब प्रधानमंत्री को देना चाहिए।
-- माननीय सांसद श्रीमती @priyankagandhi जी
#justiceforstudentsThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
27 प्रतिशत आरक्षण #शिक्षण_संस्थानों में लागू करने की बात 8 पर्वतीय जिलों में हुई। 27% आरक्षण को लेकर नौकरियों में आरक्षण के संबंध में लोगों के दिमाग में एक संदेह था। वह शिक्षा में आरक्षण की वजह से आंदोलन में बदल गया और जबरदस्त आंदोलन प्रारंभ हुआ।
#reservation #educationThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
छात्रों की मांगों के साथ संसद में विपक्ष का सम्मिलित प्रदर्शन। मांगे साफ़ हैं:
- धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त किया जाए
- प्रधानमंत्री छात्रों से माफ़ी मांगें
- छात्रों से हिंसा करने वालों पर कड़ी कार्रवाई हो
......1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारत के युवाओं के भविष्य और सम्मान से जुड़े हर संघर्ष में हम उनके साथ हैं।
— नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
#justiceforstudents -
Harish Rawat reposted
Rahul Gandhi
@RahulGandhi
आज हर छात्र कह रहा है, पुलिसवाले कह रहे हैं, पूरा देश कह रहा है - मोदी सरकार को जाना पड़ेगा।
विपक्ष के नेता के रूप में मेरी ज़िम्मेदारी हर भारतीय की आवाज़ बनना है - और उसके लिए हर कीमत छोटी है।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक एवं समाज सुधारक लोकमान्य #balgangadhartilak जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🇮🇳🙏
"स्वराज मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है" का उनका अमर संदेश आज भी प्रत्येक भारतवासी को राष्ट्रसेवा, स्वाभिमान और कर्तव्यपथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अदम्य साहस एवं वीरता की प्रतिमूर्ति, महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी
चंद्रशेखर आज़ाद जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🇮🇳🙏
आपका त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति सदैव हमें देशसेवा और राष्ट्रहित के लिए प्रेरित करती रहेगी।
🇮🇳 #chandrashekharazad #freedomfighter #tribute #nationfirst -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देश भर का युवा आज यही कह रहा है - हमारा कोई भविष्य नहीं। और इसकी ज़िम्मेदार सिर्फ़ मोदी सरकार है।
मगर, छात्रों का दर्द सुनकर उनसे माफी मांगने की जगह, उनके साथ बर्बरता और हिंसा की गई - लोकतंत्र में इससे बड़ा कोई गुनाह नहीं, और इस गुनाह की कोई माफी नहीं।
— श्री @RahulGandhi जीThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हम adjournment motion की मांग कर रहे हैं, ताकि ठीक से चर्चा हो सके।
अगर 'वंदे मातरम' पर 8घंटे की चर्चा हो सकती है, तो हम लंबे समय तक अच्छे तरीके से शिक्षा व्यवस्था पर भी बात कर सकते हैं।
जहां मोदी सरकार हमेशा से राजनीतिक खेल खेलती है, वहीं मीडिया भी असल बात नहीं बताती है।
-PGji -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊जनता की उम्मीदों के साथ, हर कदम उत्तराखंड के विकास की ओर। ✊
#uttarakhand #congress #janatakiumeedein #vikas #peoplefirst #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सत्ता का अहंकार और दमन का हर पैंतरा बेकार है - हिंदुस्तान का युवा बदलाव को तैयार है।
— नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
#justiceforstudents -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सड़क हो या संसद - एक मुद्दा जो न थमेगा, न थमने देंगे।
युवाओं का भविष्य, छात्रों को इंसाफ - पेपर लीक बंद हो, शिक्षा व्यवस्था दुरुस्त हो, और छात्रों के गुनहगार इस्तीफा दें।
— नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
#justiceforstudents -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
राष्ट्रध्वज केवल हमारी पहचान नहीं, बल्कि हमारे स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रीय एकता का अमर प्रतीक है।
आइए, राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस के अवसर पर हम सभी तिरंगे के सम्मान, संविधान के आदर्शों और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन का संकल्प लें।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आप सभी को राष्ट्रीय झंडा अंगीकरण दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🇮🇳
#nationalflagadoptionday #tiranga #indianflag #jaihind #india🇮🇳🇮🇳🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारत के छात्रों और प्रधानमंत्री मोदी जी को नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी का सीधा संदेश.....
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Rahul Gandhi
@RahulGandhi
मोदी जी, हर ज़ोर आज़मा लो, सारी ताकत लगा लो - छात्रों के इंसाफ की ये लड़ाई अब रोके न रुकेगी।
-
Harish Rawat reposted
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
CPP चेयरपर्सन श्रीमती #soniyagandhi जी मंदिर मार्ग पुलिस स्टेशन पहुंची हैं।
दिल्ली पुलिस ने यहां कांग्रेस महासचिव श्रीमती @priyankagandhi जी और कांग्रेस के नेताओं को हिरासत में लेकर रखा है।
📍 दिल्ली -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
गिरफ़्तार करो, जेल में डालो, फर्क नहीं पड़ता - मोदी सरकार की सत्ता की ताकत से ज़्यादा बड़ी हमारे सत्याग्रह की शक्ति है।
हमारे बच्चों के साथ हुए अत्याचार का हिसाब तो देना ही होगा।
— नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
#justiceforstudents -
Harish Rawat reposted
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
चलो प्रधानमंत्री आवास ✊✊
"मैं हर उस देशभक्त भारतीय से अपील करता हूं जो मानता है कि हमारे छात्रों को न्याय मिलना चाहिए, प्रधानमंत्री आवास के सामने हमारे धरने में शामिल हों।"
— नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी
#justiceforstudents -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हम छात्रों के खून का हिसाब मांगने प्रधानमंत्री के घर आए हैं - युवाओं की गुनहगार मोदी सरकार जवाबदेही और संसद में चर्चा से भाग नहीं सकती।
देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने, और उनके ख़िलाफ क्रूरता के लिए नरेंद्र मोदी,अमित शाह और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें।
-श्री @RahulGandhi जी -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कल छात्रों पर हुई बर्बरता के खिलाफ जवाब मांगने के लिए हमने प्रधानमंत्री मोदी के आवास तक मार्च किया।
सरकार न तो कोई जवाबदेही लेना चाहती है और न ही इस मुद्दे पर संसद में चर्चा करना चाहती है।
देश के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा देना चाहिए -
Harish Rawat reposted
Rahul Gandhi
@RahulGandhi
देश का छात्र कह रहा है - “हमारा कोई भविष्य नहीं।”
और इस सरकार के मंत्री कह रहे हैं - “हमारी कुर्सी नहीं जाएगी।”
जिस देश में छात्र भविष्य खो दे और मंत्री कुर्सी न खोए - वहां न्याय है ही नहीं।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता आदरणीय श्री #mallikarjunkharge जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना करता हूँ।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आपके अनुभवी नेतृत्व, संवैधानिक मूल्यों के प्रति अटूट प्रतिबद्धता तथा जनसेवा के संकल्प से देश और कांग्रेस संगठन निरंतर सशक्त होता रहे। आपके मार्गदर्शन में लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनहित के मूल्यों को नई ऊर्जा मिलती रहे।
#happybirthdaymallikarjunkhargeji -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
राहुल गांधी जी ने छात्रों की आवाज़ सुनी, न्याय की उम्मीद को नई ताकत मिली। ✊📚🇮🇳
'छात्रों की गूंज' में युवा साथियों ने पेपर लीक, बेरोज़गारी और शिक्षा व्यवस्था से जुड़े मुद्दों को पूरे साहस के साथ रखा। उनका विश्वास ही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
युवाओं के अधिकार, न्याय और बेहतर भविष्य की इस लड़ाई में कांग्रेस सदैव उनके साथ खड़ी है। ✊📚🇮🇳
#chhatronkigoonj
#justiceforstudents #stoppaperleak #youthvoice #education #uttarakhand #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
प्रधानमंत्री मोदी भारत के इतिहास के सबसे युवा-विरोधी प्रधानमंत्री हैं - इतने युवा विरोधी कि एक नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी नहीं ले सकते।
152 पेपर लीक। 7.5 करोड़ छात्र पीड़ित। और सज़ा एक दोषी को भी नहीं। सजा किसे मिली? मेहनती युवाओं को।
1/2This media couldn't be displayed. See it on the original post.
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
और जब इन बच्चों ने शिक्षा के जायज़ सवाल उठाए - तो जवाब में मिली लाठी और हिरासत। लीक करने वाले अपराधी आज़ाद - और वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे जाते हैं, पीटे जाते हैं।
यह सरकार सिर्फ़ युवाओं को नाकाम नहीं कर रही - उनपर टूट पड़ी है।
--- श्री @RahulGandhi जी -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🇮🇳 भारत माँ के अमर सपूत, महान क्रांतिकारी और स्वतंत्रता संग्राम के अद्वितीय योद्धा श्रद्धेय #batukeshwardutt जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। 🙏
उनका साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति सदैव आने वाली पीढ़ियों को देशसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
जय हिंद! 🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🎙️ उत्तराखंड की संघर्षशील युवा पत्रकार श्रीमती #ritikathapliyal जी के साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत एवं सार्थक साक्षात्कार।
#interview #uttarakhand #journalism #publicdialogue #currentaffairs #democracy #congress #uttarakhandpolitics #harishrawatThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
राहुल गांधी… नाम ही नहीं, जनता की उम्मीद और सच बोलने का साहस हैं। 🔥✊🇮🇳
#rahulgandhi #congress #uttarakhand #truth #democracy #politics
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🇮🇳 मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाले 1857 की क्रांति के अमर सेनानी, महान क्रांतिकारी शहीद #mangalpandey जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन। 🙏
उनका अदम्य साहस, राष्ट्रप्रेम और बलिदान हर भारतीय को देशहित में समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥📚 छात्रों की गूंज... बदलाव की हुंकार! ✊🇮🇳
देहरादून में 'छात्रों की गूंज' सिर्फ़ एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि उत्तराखंड के युवाओं के सपनों, संघर्ष और अधिकारों की बुलंद आवाज़ बनी। 📚✊
माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने छात्र-छात्राओं और युवा साथियों से ...1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
संवाद कर शिक्षा, रोजगार और न्याय के मुद्दों पर उनका हौसला बढ़ाया।
युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। जब छात्र अपने भविष्य के लिए एकजुट होकर खड़े होते हैं, तब बदलाव की नई शुरुआत होती है।
2/3
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
युवा ही उत्तराखंड और देश का भविष्य हैं। उनके सपनों की रक्षा और उन्हें न्याय दिलाने की लड़ाई में हम सदैव उनके साथ हैं।
#chhatronkigoonj🔥📚
#rahulgandhi #harishrawat #uttarakhand #dehradun #youth #education #justice -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"सकारात्मक रहना है, सत्य और अहिंसा का दामन थामे रखना है। ✊📚
#shiksharevolution लाने में जीत हमारी ही होगी।"
— श्री @RahulGandhi जी
#chhatronkigoonj 🔥🔥This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड की बेटी #riyathapa ने NEET पेपर लीक से उपजे गहरे मानसिक आघात के बाद अपनी जान गंवा दी। आज उनके पिता श्री राजेश मल्ल जी ने देहरादून में आयोजित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम में श्री @RahulGandhi जी से मिलकर अपना दर्द साझा किया।
#chhatronkigoonj ✊✊🔥
#justiceforyouth -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
एजुकेशन 'सिस्टम' पर पेपर लीक का कब्जा हो चुका है
#chhatronkigoonj -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊🔥युवाओं का जनसमुद्र जननायक राहुल जी को सुनने के लिए तैयार है। ✊🔥
बन्नू ग्राउंड में "छात्रों की गूंज" के राष्ट्रीय महानायक श्री @RahulGandhi जी युवाओं और छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे। उत्तराखंड के युवा, उनके विचार सुनने और उनका आत्मीय स्वागत करने के लिए उत्साहित हैं। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊ "हर कदम बन्नू ग्राउंड की ओर, हर आवाज़ बदलाव की ओर!"✊🔥
आज बन्नू ग्राउंड में "छात्रों की गूंज" के राष्ट्रीय महानायक श्री @RahulGandhi जी युवाओं और छात्र-छात्राओं से संवाद करेंगे तथा उन्हें संबोधित करेंगे।
राहुल जी,देवभूमि उत्तराखंड में आपका शत-2 अभिनंदन। 🙏
#chhatronkigoonj -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जी आज शाम 7:30 बजे 'छात्रों की गूंज' के तहत देहरादून,उत्तराखंड में युवाओं से संवाद करेंगे।
उन्हें सुनने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स से जुड़ें-
📺 x.com/INCIndia
📺 facebook.com/IndianNationalCongress
📺 youtube.com/@inc_kolhapur
#chhatronkigoonj -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देवभूमि उत्तराखंड में लोकसभा के माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री Rahul Gandhi जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
छात्रों से संवाद के आपके "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम को लेकर प्रदेश के युवाओं और छात्र-छात्राओं में विशेष उत्साह है।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हमें विश्वास है कि आपका यह संवाद शिक्षा, रोजगार, समान अवसर और युवाओं की आकांक्षाओं को नई दिशा देने का कार्य करेगा।
#chhatronkigoonj ✊✊
#rahulgandhi #devbhoomiuttarakhand #welcomerahulgandhi #studentskigoonj #uttarakhand #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देहरादून कांग्रेस के संघर्षशील युवा नेता श्री #alokmehta जी के पूज्य पिताजी एवं कांग्रेस परिवार के समर्पित सिपाही, कर्मठ संगठनकर्ता तथा जनसेवा के प्रति पूर्णतः समर्पित श्री #amarmehta जी का असामयिक निधन अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कार्यक्रम की तैयारियों के दौरान हुए इस दुखद हादसे में उनका यूँ असमय चले जाना कांग्रेस परिवार व हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका समर्पण, सादगी, संगठन के प्रति अटूट निष्ठा और कांग्रेस विचारधारा के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी।
2/3
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा उनके पुत्र श्री आलोक मेहता, शोकाकुल परिवार एवं सभी शुभचिंतकों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
भावपूर्ण श्रद्धांजलि। ॐ शांति। 🙏🕯️
#shradhanjali #congress #uttarakhand #omshanti -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥✊"छात्रों की गूंज", बदलाव की शुरुआत। ✊🔥
देवभूमि उत्तराखंड में माननीय श्री @RahulGandhi जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। 🙏
देहरादून में आयोजित "छात्रों की गूंज" कार्यक्रम उत्तराखंड के युवाओं, छात्रों और उनके सपनों को नई ऊर्जा देने का एक महत्वपूर्ण अवसर है।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
शिक्षा, रोजगार, पारदर्शिता और युवाओं के अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर छात्रों की आवाज़ को सशक्त मंच मिलना लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है।
मुझे विश्वास है कि यह कार्यक्रम प्रदेश के युवाओं में नया उत्साह, नई उम्मीद और सकारात्मक परिवर्तन का संकल्प जगाएगा।
2/3
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड के छात्र अपनी आकांक्षाओं और भविष्य को लेकर आशंकित हैं, और उनकी आवाज़ को सम्मानपूर्वक सुना जाना समय की आवश्यकता है।
आइए, हम सभी मिलकर शिक्षा, रोजगार और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए इस जनआवाज़ को और अधिक सशक्त बनाएं।
जय उत्तराखंड!जय हिंद!🇮🇳
#chhatronkigoonj @kharge -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🌿 "जी रया, जागि रया, यो दिन यो बार भेंटणै रया।" 🌿
आप सभी को प्रकृति को समर्पित देवभूमि उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला की हार्दिक शुभकामनाएँ।
हरेला हमारी लोकसंस्कृति, प्रकृति के प्रति आस्था और हरियाली से जुड़े जीवन मूल्यों का पर्व है।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आइए, इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें तथा अपनी समृद्ध लोक परंपराओं को आने वाली पीढ़ियों तक पहुँचाने का प्रयास करें।
#harela #jirayajagiraya #uttarakhand #devbhoomi #uttarakhandculture #nature #greenuttarakhand #planttrees #harishrawat 🌿 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥 छात्रों की आवाज़ को कोई दबा नहीं सकता। 📚✊
📚 17 जुलाई को सिर्फ़ देहरादून नहीं, छात्रों की गूंज पूरे देश में सुनाई देगी। ✊🔥
आइए, शिक्षा, रोजगार, पारदर्शिता और छात्रों के अधिकारों की इस मुहिम का हिस्सा बनें।
#chhatronkigoonj
@RahulGandhi @INCIndia @kharge -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
📢 छात्र बोलेंगे, भविष्य बदलेगा! ✊
✊ छात्रों की गूंज, बदलाव की शुरुआत। ✊🔥
17 जुलाई, देहरादून — आइए, छात्रों की आवाज़ को और बुलंद करें।
#chhatronkigoonj #dehradun #studentsvoice #youthpower #education #employment #congress
@INCIndia @RahulGandhi @kharge @priyankagandhi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
📢 'छात्रों की गूंज' से जुड़ें! ✊
शिक्षा, रोजगार और छात्रों के अधिकारों की आवाज़ को बुलंद करने के लिए इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनें।
🗓️ 17 जुलाई, 2026
📍 परेड ग्राउंड, देहरादून, उत्तराखंड
#chhatronkigoonj #studentsvoice #youthpower #dehradun #uttarakhand #studentmovement -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन एवं पूर्व राज्यसभा सांसद डॉ. सुभाष चंद्रा जी के पूज्य पिताश्री श्री #nandkishoregoenka जी के निधन का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।
इस कठिन घड़ी में मेरी गहरी संवेदनाएँ डॉ. सुभाष चंद्रा जी एवं समस्त गोयनका परिवार के साथ हैं।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पिता का साया उठ जाना परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है, जिसकी भरपाई कभी संभव नहीं हो सकती।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह गहन दुःख सहन करने की शक्ति और संबल दें।
।।ॐ शांति।।
#subhashchandra #condolences -
Harish Rawat reposted
Rahul Gandhi
@RahulGandhi
भ्रष्ट, अन्यायी, पक्षपाती, बेईमान - ये चार शब्द मेरे नहीं, ये देश के छात्र आज भारत की शिक्षा व्यवस्था के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।
और सच यही है - भारत की शिक्षा व्यवस्था अब एक बेईमान वसूली तंत्र बन चुकी है।
जो व्यवस्था बच्चों के भविष्य को तैयार करने के लिए बनी थी, वो आज उन्हें और उनके परिवार को कर्ज़, तनाव और निराशा में धकेल रही है।
इसी भ्रष्टाचार ने पेपर लीक माफ़िया को जन्म दिया - जो तैयारी कर रहे लाखों छात्रों की सालों की मेहनत एक झटके में लूट लेता है।
यहां दोषी vendors और अधिकारियों को मिलती है tender और तरक्की। और सजा किसे मिलती है? छात्रों को, जिन्हें टूटे सपनों के साथ अकेले छोड़ दिया जाता है।
मोदी सरकार और शिक्षा मंत्री यह सब देख रहे हैं। पर उन्होंने चुप्पी चुनी है - जवाबदेही से मुँह मोड़ लिया है। और मीडिया में? बस एक लंबा सन्नाटा।
अब बहुत हुआ - अब वक़्त है शिक्षा में Revolution का।
17 जुलाई, देहरादून - मेरे साथ आइए, ‘छात्रों की गूँज’ को और बुलंद करें।
यहां जुड़ें: rahulgandhi.in/chhatron-ki-goonj
#chhatronkigoonjThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
'छात्रों की गूंज' से जुड़ें ✊
इस ऐतिहासिक आंदोलन का हिस्सा बनें
🗓️ 17 जुलाई, 2026
📍 परेड ग्राउंड, देहरादून, उत्तराखंड
#chhatronkigoonj -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
📢 छात्रों की आवाज़, बदलाव की शुरुआत। ✊
आइए, छात्रों के अधिकार, बेहतर शिक्षा और रोजगार की लड़ाई में अपनी आवाज़ बुलंद करें।
17 जुलाई | देहरादून — आइए, छात्र आंदोलन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। ✊
#chhatronkigoonj #dehradun #youthpower #studentsfirst #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
📢 छात्रों की गूंज, न्याय की पुकार! ⚖️
✊ युवा बोलेगा, भविष्य बदलेगा! 🔥
मेरा उत्तराखंड के सभी युवाओं से आग्रह है कि इस अभियान से जुड़ने के लिए पोस्टर पर दिए गए QR कोड को स्कैन करें औरश्री @RahulGandhi जी के साथ इस महत्वपूर्ण संवाद का हिस्सा बनें।
#chhatronkigoonj
@INCIndia 1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
युवा की आवाज़ ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। आइए, मिलकर बदलाव की इस मुहिम का हिस्सा बनें। ✊🇮🇳
#chhatronkigoonj
@kharge @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"बीजेपी घबराई हुई है और यह इनके लिए और भी घातक होगा, यदि वे पहले चुनाव करवाते हैं। क्योंकि लोग यही कह रहे हैं कि ये घबराए हुए हैं, इसलिए जल्दी चुनाव करवाएंगे। जब जनता पहले से ही चोरी पकड़ लेती है, तो ये रेड-हैंडेड चोरी करते हुए पकड़े जाएंगे।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैंने अपने लिए भूमिका तय की है कि मैं ढोल बजाऊंगा। हमारे यहाँ ढोल बजाने का अर्थ है—युद्ध का बाजा बजाना। वही बाजा मैं बजाऊंगा।
हम सरकार बनाएंगे, और अच्छे बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।
#harishrawat #congress #uttarakhand #uttarakhandcongress #2027election #parivartan #jankiaawaz -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"मेरा जीवन लक्ष्य—उत्तराखंडियत....।"
देवभूमि की खुशहाली, युवाओं का उज्ज्वल भविष्य, किसानों की समृद्धि और जन-जन की सेवा ही मेरे जीवन का संकल्प है। उत्तराखंड के विकास, उसकी संस्कृति, स्वाभिमान और सम्मान की रक्षा के लिए मेरा समर्पण सदैव अटूट रहेगा।
जय उत्तराखंड! जय उत्तराखंडियत! 🙏 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड बदलाव चाहता है। जनता जवाब मांग रही है।
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
विज्ञापन की आभासी दुनिया लोगों तक कितनी गलत जानकारियाँ पहुँचाने का कारण बनती है। इसके दो उदाहरण उत्तराखंड में श्री त्रिवेंद्र सरकार के समय में और उसके बाद श्री धामी सरकार के समय में आयोजित हुए "#globalinvestmentsummit" हैं।
पहले ही..www.facebook.com/share/p/19KeZCNtrB/ .... खर्च किए। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जिनको जाना था, वे जा चुके। अब कांग्रेस में वही लोग हैं, जो संघर्ष की तपिश में तपकर मजबूत हुए हैं। जो वैचारिक रूप से प्रतिबद्ध हैं, जनता के बीच खड़े हैं और राजनीतिक रूप से इतने परिपक्व हैं कि भाजपा की ओर जाने का कोई प्रश्न ही नहीं उठता।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भाजपा चाहे जितनी कोशिश कर ले, कांग्रेस का संगठन और कार्यकर्ताओं का विश्वास अडिग है। उत्तराखंड में परिवर्तन की लड़ाई पूरी मजबूती से लड़ी जाएगी।
#congress #uttarakhand #uttarakhandcongress #2027elections #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जिस समय मोदी जी के हाथ में सत्ता आई, भारत दुनिया की छठी-सातवीं इकोनॉमिक पावर बन चुका था। यूपीए गवर्नमेंट के समय में 8% वार्षिक विकास दर थी। जिस ग्रोथ रेट को आज भी प्राप्त नहीं कर पा रहे हैं, वह ग्रोथ रेट वाला भारत उनको मिला....!!
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हिमाचल प्रदेश के माननीय पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जनसेवा के पर्याय स्वर्गीय राजा #virbhadrasingh जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। जनसेवा, सादगी और नेतृत्व के क्षेत्र में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। 🙏
#himachalpradesh #congress #tribute -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारत माता के वीर सपूत, देवभूमि उत्तराखंड के गौरव, अपने कर्तव्य पथ का निर्वहन एवं मातृभूमि की रक्षा करते हुए असम राइफल्स के वारंट ऑफिसर श्री बलवंत सिंह जी एवं हवलदार श्री चंद्रमोहन सिंह जी के शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद एवं हृदयविदारक है।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैं दोनों वीर जवानों को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक-संतप्त परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।
ईश्वर दिवंगत वीर आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
2/3
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा।
विनम्र श्रद्धांजलि। 🇮🇳🙏
जय हिन्द। 🇮🇳
#balwantsingh #chandramohansingh #assamrifles #indianarmy #uttarakhand #jaihind #harishrawat #tributetomartyrs #salutetoheroes 🇮🇳🙏 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर माननीय सांसद एवं अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव (संगठन) श्री @kcvenugopalmp जी का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
आपका यह प्रवास संगठन को नई ऊर्जा एवं कार्यकर्ताओं को नवीन उत्साह प्रदान करेगा। देवभूमि की पावन धरती पर आपका हार्दिक स्वागत है। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"पता नहीं चमके या नहीं, लेकिन इतना ज़रूर है कि राजनीति में कई बार जेल की रोटी भी एक मुकाम बन जाती है।"
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड की लोकगायिकी को नई पहचान दिलाने वाली, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित महान लोककला साधिका कबूतरी देवी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
उनकी लोकधुनें और सांस्कृतिक विरासत सदैव प्रेरणा देती रहेंगी। 🙏🌺
#kabutridevi #uttarakhand #loksanskriti #folkmusic -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कारगिल युद्ध में अद्वितीय शौर्य, अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान का इतिहास रचने वाले परमवीर चक्र से सम्मानित अमर वीर सपूत #captainvikrambatra जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
आपका अदम्य साहस, शौर्य और सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्रवासियों को प्रेरित करता रहेगा। 🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩🔱 हर हर महादेव 🚩🔱
भगवान शिव की कृपा आप और आपके परिवार पर सदैव बनी रहे। आपके जीवन में सुख, शांति, उत्तम स्वास्थ्य और सफलता का वास हो।
ॐ नमः शिवाय। 🙏🕉️ -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
महान स्वतंत्रता सेनानी, सामाजिक न्याय के पुरोधा एवं भारत रत्न बाबू जगजीवन राम जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
समानता, सामाजिक न्याय और जनसेवा के प्रति उनका समर्पित जीवन सदैव हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
#babujagjivanram #tribute #punyatithi #socialjustice -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
माँ की सादगी और अपनापन आज भी मुस्कुराने पर मजबूर कर देता है।
जब मैं यूथ कांग्रेस का अध्यक्ष बना, तो किसी ने घर आकर माँ से कहा, "हरीश प्रेसिडेंट बन गया है।"
माँ ने सहजता से पूछा, "यह क्या होता है?"
जब उन्हें बताया गया कि यह जिले का पद होता है, तो माँ मुस्कुराते हुए बोलीं—
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ये कहते हैं कि तेरा लड़का जेल में है।
"मैं तो कहती थी, मेरा लड़का कोई चोरी करके थोड़ी जेल में गया होगा।"
जीवन के लंबे सफर में ऐसी निश्छल स्मृतियाँ हमेशा दिल के सबसे करीब रहती हैं।
#harishrawat #uttarakhand #motherlove #memories #youthcongress #politicaljourney #uttarakhandiyat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अपने जीवन में बहुत कम अवसर ऐसे आए, जब मैं भावुक होकर रोया। श्रीमती इंदिरा गांधी जी की शहादत, संजय गांधी जी के असामयिक निधन, राजीव गांधी जी की हत्या और अपनी ननिहाल की अम्मा के निधन के समय मेरी आँखें नम हो गई थीं।
#indiragandhi #sanjaygandhi #rajivgandhi #remembrance #memories -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#awaamindia द्वारा मेरे सार्वजनिक, राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन पर निर्मित डॉक्यूमेंट्री "#उत्तराखंडियत_की_ओर" का यह अंश मुख्यमंत्री बनने के बाद के दौर, केदारनाथ आपदा के पुनर्निर्माण कार्यों तथा उस समय अधिकारियों के साथ किए गए निरंतर प्रयासों और अनुभवों पर केंद्रित है।
1/2This media couldn't be displayed. See it on the original post.
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उस कठिन समय की कुछ स्मृतियाँ और अनुभव आप सभी के साथ साझा कर रहा हूँ।
#harishrawat #uttarakhand #uttarakhandiyat #kedarnath #reconstruction #documentary #awaamindia -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देश की अखंडता और स्वाभिमान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज 'तिरंगा' के अभिकल्पक, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पिंगली वेंकैया जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। 🇮🇳🙏
#pingalivenkayya #tiranga #nationalflag #tribute #punyatithi #india -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और राष्ट्र चेतना को वैश्विक मंच पर स्थापित करने वाले स्वामी विवेकानंद जी की पुण्यतिथि पर कोटिशः नमन। 🙏🇮🇳
#swamivivekananda #punyatithi #tribute -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
परमवीर चक्र से अलंकृत अमर शहीद कैप्टन मनोज कुमार पांडेय जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
मातृभूमि की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को साहस, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभक्ति की प्रेरणा देता रहेगा।
विनम्र श्रद्धांजलि। 🇮🇳🙏
#captainmanojkumarpandey -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मानवता की सेवा को अपना सर्वोच्च धर्म मानकर दिन-रात समर्पित भाव से कार्य कर रहे सभी चिकित्सकों को राष्ट्रीय चिकित्सक दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। आपके ज्ञान, सेवा और संवेदनशीलता से अनगिनत जीवन सुरक्षित और स्वस्थ बनते हैं। समाज आपके योगदान का सदैव ऋणी रहेगा।
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
परमवीर चक्र से अलंकृत अमर वीर #shaheedabdulhamid जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन।
मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका अदम्य साहस, अद्वितीय पराक्रम और सर्वोच्च बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा। उनकी वीरता और राष्ट्रभक्ति प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड कांग्रेस के संघर्षशील नेता एवं अल्मोड़ा से माननीय विधायक श्री #manojtiwari जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु, सुखमय एवं यशस्वी जीवन की कामना करता हूँ।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आप निरंतर जनसेवा के पथ पर अग्रसर रहकर प्रदेश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें।
#happybirthdaymanoj -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड के गौरव, पूर्व राज्यपाल एवं भारतीय सेना के वरिष्ठ अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) मदन मोहन लखेड़ा जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने भारतीय सेना में उत्कृष्ट सेवाएँ देते हुए राष्ट्र की निष्ठापूर्वक सेवा की तथा तत्पश्चात ...1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
यूपीए सरकार के दौरान पुडुचेरी के उपराज्यपाल एवं मिजोरम के राज्यपाल के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन किया।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति दें
ॐ शांति।जय हिंद 🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जनहित के मुद्दों पर संघर्ष मेरा संकल्प रहा है और आगे भी रहेगा।
जनता की आवाज़ बुलंद करना ही जनप्रतिनिधि का सबसे बड़ा दायित्व है।
#harishrawat #uttarakhand #janhit #congress #dehradun #publicservice #uttarakhandpolitics -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#awaamindia द्वारा मेरे सार्वजनिक, राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन पर निर्मित डॉक्यूमेंट्री "#उत्तराखंडियत_की_ओर" का यह अंश वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय में किए गए कार्यों तथा मोटे अनाजों को लेकर किए गए प्रयासों पर केंद्रित है। इसे आप सभी के साथ साझा कर रहा हूँ।
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सिख साम्राज्य के महान शासक, अद्वितीय योद्धा एवं कुशल प्रशासक 'शेर-ए-पंजाब' महाराजा रणजीत सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र की एकता, साहस और सुशासन के प्रति उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
#maharajaranjitsingh #sherepunjab #tribute #jaihind🇮🇳🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
1971 के भारत-पाक युद्ध के महानायक, भारतीय सेना के प्रथम फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटि-कोटि नमन। राष्ट्र के प्रति उनका अद्वितीय साहस, नेतृत्व और समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
#sammanekshaw #fieldmarshal #indianarmy #1971war -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कांग्रेस सत्ता में आएगी, तो हम अनिवार्य स्वास्थ्य बीमा योजना लागू करेंगे और स्वास्थ्य सुरक्षा को रोजगार से जोड़ने का काम करेंगे।
#healthforall #employment #healthinsurance #congress #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
महान योद्धा, अद्वितीय सेनानायक और धर्म एवं स्वाभिमान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले बाबा #bandasinghbahadur जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन।
उनका अदम्य साहस, त्याग और राष्ट्रधर्म के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मां भारती की रक्षा हेतु अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले, परमवीर चक्र से अलंकृत अमर शहीद #captainmanojkumarpandey जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
उनका अद्वितीय साहस,राष्ट्रभक्ति और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करती रहेगी।
#paramvirchakra #indianarmy -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अदम्य साहस, स्वाभिमान और मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पित करने वाली वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर उन्हें कोटिशः नमन।
#ranidurgavati #ranidurgavatibalidandiwas #veerangana #indianhistory #tribute #naman -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड की वीर भूमि के अमर सपूत, प्रथम विश्व युद्ध के महान योद्धा एवं विक्टोरिया क्रॉस से सम्मानित दरबान सिंह नेगी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।
उनका अदम्य साहस, देशभक्ति और बलिदान आने वाली पीढ़ियों को सदैव प्रेरित करता रहेगा।
#darbansinghnegi #uttarakhand #veerbhoomi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩 जय बजरंगबली! 🚩
प्रभु श्रीराम के परम भक्त, शक्ति, सेवा और समर्पण के प्रतीक हनुमान जी की कृपा हम सभी पर बनी रहे।
संकटमोचन के चरणों में सादर प्रणाम। 🙏
#जयबजरंगबली #जयहनुमान #संकटमोचन #जयश्रीराम #हनुमानजयंती 🚩🙏 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अमर क्रांतिकारी राजेंद्रनाथ लाहिड़ी जी की जयंती पर कोटिशः नमन।
माँ भारती के लिए उनका त्याग, साहस और बलिदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
#rajendranathlahiri #freedomfighter #kakorirevolution #tribute #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"भारतीय जनता पार्टी के झूठ का पोस्टर, वसूली अभियान मोर्चे को चेतावनी।
मेरी फोटो के साथ लिखे गये शब्दों को हटाएं अन्यथा मैं पुलिस में शिकायत करूंगा। भविष्य में भी मुझको लेकर कोई झूठा स्टेटमेंट पोस्ट करने का साहस न करें।"
#झूठ_बंद_करो
#harishrawat #fakecampaign #falsepropaganda -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
खेल केवल प्रतिस्पर्धा नहीं, बल्कि अनुशासन, समर्पण और राष्ट्र गौरव का माध्यम हैं। अंतर्राष्ट्रीय ओलंपिक दिवस पर सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं खेल प्रेमियों को हार्दिक शुभकामनाएं।
#olympicday #internationalolympicday #sports #teamindia #olympics -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं मेरे आत्मीय मित्र श्री #virbhadrasingh जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
जनसेवा, सादगी और जनता के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी स्मृतियां हम सभी को लोकसेवा के पथ पर निरंतर प्रेरित करती रहेंगी। सादर नमन।🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पूर्व सांसद एवं मेरे प्रिय मित्र स्व. श्री #sanjaygandhi जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
देश के विकास, युवाओं को नई दिशा देने तथा आधुनिक भारत के निर्माण के लिए उनके योगदान को सदैव स्मरण किया जाएगा।
#tribute #rememberingsanjaygandhi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारत मां के बेटे, अपने कर्तव्य पथ का निर्वहन करते हुए थाना मुनि की रेती क्षेत्र की शिवपुरी चौकी के प्रभारी श्री विनोद शर्मा जी के सड़क दुर्घटना में निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका असामयिक निधन उत्तराखंड पुलिस परिवार और समाज के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्यात्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों और सहकर्मियों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति दें। विनोद शर्मा जी को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि।
।।ॐ शांति।। जय हिंद 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
#vinodsharma #shradhanjali #uttarakhandpolice #omshanti -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"आज नहीं तो कल इतिहास वैभव वर्णन से भरा होगा। सचिन तेंदुलकर का आशीर्वाद वैभव सूर्यवंशी के साथ है। रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही बनते हैं। प्रगति का यही नियम है।"
#vaibhavsuryavanshi #sachintendulkar #cricket #inspiration #recordsmadetobreak -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
लखनऊ के कोचिंग सेंटर में हुए लोमहर्षक अग्निकांड में 15 होनहार छात्रों के अकाल काल-कवलित हो जाने तथा बड़ी संख्या में लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत दुखद है। इस घटना पर चिंता और दुख व्यक्त करने के लिए शब्दों में शक्ति नहीं है।
1/2
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हम सुविधाओं का विस्तार तो कर रहे हैं, मगर सुरक्षा के जो मानक हैं, उनकी निरंतर अवहेलना भी कर रहे हैं। एक घटना के बाद लगता है कि हम कुछ सजग हो रहे हैं, मगर फिर कुछ दिनों बाद हमारी सजगता लापरवाही में बदल जाती है और फिर कोई ऐसा कांड हमें अंदर तक झकझोर देता है।
2/3
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मृतकों के परिवारों के साथ पूरे देश की संवेदनाएँ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भगवान से कामना है।
#lucknow #firetragedy #condolences #studentsafety #safetystandards -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हमको एक बात की कोशिश करनी चाहिए कि हम क्षेत्रीय आधार पर न बटें।
हम सबकी आवाज़ एक हो — हम उत्तराखंडी छौं।
#उत्तराखंड #हमउत्तराखंडीछौं #एकतामेंशक्ति #देवभूमि #उत्तराखंडियत #uttarakhandunity -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हम स्वच्छता के कार्यों को मशीनों के साथ जोड़कर सफाई व्यवस्था को अधिक सशक्त और प्रभावी बनाने का काम करेंगे।
जनसहभागिता और आधुनिक तकनीक के समन्वय से ही स्वच्छ और स्वस्थ समाज का निर्माण संभव है।
#swachhata #cleanuttarakhand #publicservice #harishrawat #congress #uttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
महात्मा गांधी जी ने भारत की आज़ादी की लड़ाई को केवल राजनीतिक आंदोलन नहीं बनाया, बल्कि उसे सामाजिक न्याय, समानता और मानव गरिमा के संघर्ष से भी जोड़ा।
समाज के वंचित, शोषित और अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति को सम्मान दिलाने का उनका संकल्प आज भी हमारे लिए मार्गदर्शक है।
#mahatmagandhi #socialjustice #samajiknyay #gandhianthoughts #harishrawat #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस" की समस्त देश वासियों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
योग केवल शरीर को स्वस्थ रखने का माध्यम नहीं, बल्कि मन, विचार और जीवन में संतुलन स्थापित करने का मार्ग भी है। आइए, हम सब योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर स्वस्थ, सकारात्मक और सशक्त समाज के निर्माण में योगदान दें।
#internationalyogaday #yogaday #yogaforlife #योगदिवस #internationaldayofyoga #harishrawat #uttarakhand #healthyindia #yogaforall -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी और उसके आका शिक्षा मंत्रालय ने भारत के विश्वगुरु बनने के दावे की सार्वजनिक रूप से मखौल उड़ाने का निश्चय ही कर लिया है।
परीक्षा नहीं करवा पा रहे हैं, पेपर लीक हो जा रहे हैं। अब उम्मीद कर रहे थे कि जैसे-तैसे सही NEET की पुनः परीक्षा हो जाएगी। पता चला है कि एक लड़के को जब एडमिट कार्ड मिला तो उसका सेंटर अबू धाबी में बताया गया। दूसरी लड़की का सेंटर उसके शहर से 1600 किलोमीटर दूर बताया गया, जहाँ वो केवल हवाई जहाज से ही पहुँच सकती है।
पहले से ही तनावग्रस्त बच्चों को कैसे और तनावग्रस्त किया जा सकता है, इसका आर्ट NTA और NTA के आका भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय से सीखना पड़ेगा। धन्य हैं।
#nta #neet #educationsystem #students #examsystem -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड की होनहार बेटी प्रेमा रावत को इंग्लैंड में आयोजित टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चयनित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह उपलब्धि न केवल प्रेमा रावत की प्रतिभा, परिश्रम और समर्पण का सम्मान है, बल्कि समूचे उत्तराखंड के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय भी है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि वह अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा से देश और प्रदेश का नाम रोशन करेंगी तथा नई पीढ़ी की बेटियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगी।
उनके उज्ज्वल भविष्य और भारतीय टीम की सफलता के लिए मेरी मंगलकामनाएँ।
#premarawat #uttarakhand #teamindia #womencricket #t20worldcup #prideofuttarakhand #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी ने राष्ट्रीय जुड़ाव पैदा करने का काम किया। जब वे दिल्ली आते थे, तो बाल्मीकि बस्ती में रहते थे। आज भी वह बाल्मीकि बस्ती, जहाँ गांधी जी बैठते थे और लोगों से संवाद करते थे, उतने ही आदर और सम्मान के साथ देखी जाती है, जितने आदर और सम्मान के साथ अन्य स्मारकों को देखा जाता है।"
#mahatmagandhi #bapu #valmikibasti #nationalunity #socialharmony #gandhianthought #india -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कोटा की धरती से नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए स्पष्ट कहा कि यह कोई राजनीतिक सभा नहीं, बल्कि युवाओं के वर्तमान और भविष्य से जुड़ी बातचीत है। यह उन चुनौतियों, संघर्षों और आकांक्षाओं की चर्चा है, जिनका सामना देश का युवा प्रतिदिन कर रहा है।
युवा शक्ति की आवाज़ को सुनना और उनके सपनों को दिशा देना ही एक सशक्त भारत की नींव है।
#chhatronkigoonj #rahulgandhi #kota #youthdialogue #rajasthanThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देश की लोकतांत्रिक आवाज़, जन-जन की आकांक्षाओं और संविधान के मूल्यों के प्रति समर्पित माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि वे उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं राष्ट्रसेवा के पथ पर निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें।
#happybirthdayrahulgandhi #leaderofopposition #congress #indiannationalcongress #harishrawat #bestwishes -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
वाह रे संसदीय लोकतंत्र!!
ऐसा लगता है कि विपक्ष की शायद ही कोई पार्टी टूट से बच पाएगी। AAP, TMC और आदरणीय श्री उद्धव ठाकरे जी की पार्टी के बाद अब सपा पर निशाना है। कितना ही तोड़ लो, लेकिन बदलाव को आना होगा तो वह आकर रहेगा, और जनता उसे लाकर रहेगी।
#democracy #loktantra #opposition #indianpolitics #samajwadiparty #aap #tmc -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
राम जन्मभूमि ट्रस्ट और उससे जुड़ी हुई संस्थाओं के लोगों को हटाने की मांग स्वामी करपात्री जी ने कहा है कि निष्पक्ष जांच इनको हटाए बिना संभव नहीं है। अब तो भाजपा परिवार के लोग भी गड़बड़, घोटाले और दान की लूट की बड़ी आशंका व्यक्त कर रहे हैं।
पहले केवल इंडिया गठबंधन के लोग इस मामले को उठा रहे थे। अब स्थितियां ज्यों-ज्यों आगे बढ़ी हैं, एक बड़ा घोटाला/संगठित लूट सामने आ रही है।
भगवान श्री राजा रामचंद्र जी के नाम के साथ इस तरीके की स्थिति कथित राम भक्त पैदा करेंगे, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। जन भावनाएं बहुत आहत हुई हैं। लोग योगी जी से कह रहे हैं कि, "योगी जी, इधर-उधर की बात न करो, यह बताओ कि काफिले क्यों लूटे हैं?"
#ramjanmabhoomi #ayodhya #shriram #janbhavana #transparency #accountability -
Harish Rawat reposted
Congress
@INCIndia
एक शहर का हौसला पूरे देश की आवाज बनेगा - हर एक युवा का दर्द बदलाव की शुरुआत बनेगा।
#chhatronkigoonj -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
⚔️ शौर्य, स्वाभिमान और मातृभूमि के सम्मान की अमर गाथा।
1857 की महान वीरांगना, माँ भारती की वीर पुत्री रानी लक्ष्मीबाई जी की पुण्यतिथि पर कोटि-कोटि नमन। उनका साहस और बलिदान सदैव राष्ट्र को प्रेरित करता रहेगा। 🙏🇮🇳
#ranilakshmibai #jhansikirani #veerangana #1857kikranti #narishakti #bharatmata #tribute #indianhistory #harishrawat #jaihind 🇮🇳 -
Harish Rawat reposted
Rahul Gandhi
@RahulGandhi
LIVE: #chhatronkigoonj | Kota Maha Rally | Rajasthan x.com/i/broadcasts/1PKqrryaRNbGb
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
माननीय पूर्व राज्यपाल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पद्मभूषण से अलंकृत आदरणीय श्री @BSKoshyari जी "भगत दा" को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं सुखमय जीवन की कामना करता हूँ तथा आप सदैव समाज और राष्ट्र की सेवा में इसी ऊर्जा के साथ सक्रिय रहें।
#bhagatda #uttarakhand #birthdaywishes #padmabhushan #publiclife #bestwishes -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
नीट की परीक्षा में पर्चा लीक के बाद छात्र-छात्राओं की आत्महत्या का सिलसिला अब हमारे आंगन तक भी पहुंच गया है। देहरादून के सेवला कला, चंद्रबनी निवासी सुश्री रिया, पुत्री श्री राजेश मल्ल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
सुश्री रिया नीट की परीक्षा रद्द होने से अवसादग्रस्त थीं। एक बहादुर पूर्व सैनिक की बेटी परीक्षा रद्द होने का सदमा नहीं झेल पाई। सामान्यतः निम्न मध्यम वर्ग और मध्यम वर्ग के अभिभावक किसी प्रकार एक परीक्षा की तैयारी के लिए संसाधन जुटाते हैं। लंबी तैयारी के बाद परीक्षा रद्द होने से परिवार टूट जाते हैं। यह आत्महत्या भी ऐसे ही कारणों का परिणाम है।
भगवान से प्रार्थना है कि पुनः परीक्षा निर्विघ्न संपन्न हो। राज्य सरकार को ऐसे परिवारों की सहायता के लिए आगे आना चाहिए।
#neet #neetexam #students #dehradun #uttarakhand #education #justiceforstudents -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"लोकतंत्र की असली शक्ति जनता का विश्वास है, न कि विरोधियों को तोड़कर सत्ता का रास्ता बनाना।"
#harishrawat #congress #uttarakhand #politics #democracy #indianpolitics #publicvoice #politicaldebate #bjp #congressparty -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
क्या भारत संसदीय दलविहीन चुनाव प्रणाली की तरफ बढ़ रहा है?
भाजपा के इरादों से तो यही लगता है। अभी-अभी आप पार्टी में टूट, फिर तृणमूल में टूट और अब उद्धव ठाकरे जी की पार्टी में फिर से टूट! कब बारी श्री चंद्रबाबू नायडू और श्री नीतीश कुमार जी की पार्टी की आएगी, यह देखना बाकी है।
उम्मीद है, बहुत जल्दी इनका हश्र भी शिरोमणि अकाली दल, पंजाब की तरह होगा। संसदीय लोकतंत्र बहुदलीय प्रणाली पर आधारित है और मोदी जी के नेतृत्व में देश एकदलीय प्रणाली की तरफ आगे बढ़ रहा है। शायद "One Nation-One Election" के संविधान संशोधन का उनको इंतजार है और उसके बाद रूस और चीन की तरह Guided Democracy से भारत में भी वह सत्ता का संचालन करना चाहते हैं। नहीं तो सरकार चलाने के लिए उन्हें अब किसी पार्टी में कोई तोड़-फोड़ की आवश्यकता नहीं थी। मगर इरादा और खतरनाक है। इसलिए सभी छोटे-बड़े दलों में तोड़-फोड़ की जा रही है। जो लोग बहुदलीय संसदीय प्रणाली के पक्ष में हैं, उनको इस खतरे से सावधान होकर एकजुटता से काम करने की आवश्यकता है।
#indiandemocracy #multipartydemocracy #parliamentarydemocracy #onenationoneelection #constitution #politicalreforms #india -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
किसी को गिरफ्तार करो। अंकिता प्रकरण में जब तक VIP जेल की सलाखों के अंदर नहीं होगा, उत्तराखंड का जनमानस चैन से नहीं बैठेगा।
अंकिता भंडारी प्रकरण में वर्तमान घटनाक्रम VIP को बचाने की एक और असफल चेष्टा प्रतीत होती है। आज नहीं तो कल, VIP जेल की सलाखों के अंदर होगा।
#ankitabhandari #justiceforankita #uttarakhand #justice #truthmustprevail #ruleoflaw #uttarakhandpride -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जून 2013 की केदारनाथ आपदा में असमय काल-कवलित हुए सभी श्रद्धालुओं एवं स्थानीय जनों को विनम्र श्रद्धांजलि। उनकी स्मृतियों को शत्-शत् नमन एवं शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना।
केदारघाटी की वह पीड़ा उत्तराखंड की सामूहिक स्मृति का हिस्सा है, जिसने पूरे देश को शोक और संवेदना से जोड़ दिया था।
#kedarnath #kedarnathdisaster #shradhanjali #uttarakhand #devbhoomi #remembering2013 #harharmahadev -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भू-अधिकार केवल जमीन का सवाल नहीं, बल्कि उत्तराखंड की अस्मिता, आजीविका और भविष्य का प्रश्न है।
कांग्रेस ने हमेशा जनता को मालिकाना हक देने का काम किया, जबकि भाजपा ने उनके अधिकारों को कमजोर किया।
#bhumiadhikar #uttarakhand #congress #harishrawat #janadhikar #uttarakhandkiawaazThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड में जमीन अर्थात् भूमि, मिट्टी बचाने का प्रश्न हमेशा महत्वपूर्ण रहा है। उत्तराखंड के लोगों ने हिमाचल को इस दिशा में प्रेरक माना। पहले निर्वाचित सरकार ने भूमि की खरीद-फरोख्त को नियंत्रित किया। दूसरी निर्वाचित सरकार ने उसे और कड़ा किया। भूमि बिकने से कब प्रतिबंध हटा, यह सारे उत्तराखंड ने देखा। विरोध में स्वर भी उठे, लोकतंत्र में नियंता तो जानता ही है। स्पष्ट बात है, भूमि खरीद-फरोख्त से नियंत्रण हटाने को जनता ने अपनी स्वीकृति दे दी और परिणाम निर्विवाद रूप से बड़े पैमाने पर जमीनें बिकती गईं, बिकती गईं और बिकती जा रही हैं। कौन खरीद रहा है, यह किसी को मालूम नहीं है! यहां तक कि जिलाधिकारियों को भी मालूम नहीं है।
मिट्टी का सीधा सवाल परिवेश से है, तो मिट्टी, परिवेश, संस्कृति और आजीविकाएं ये सभी एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं। उत्तराखंड के ग्रामीण अंचलों में शिक्षा और स्वास्थ्य के अलावा किसी अन्य व्यक्ति को, जो राज्य बनने से पहले यहां न रह रहा हो, उसको भूमि खरीदने की इजाजत नहीं होनी चाहिए। ग्रामीण अंचलों में शिक्षा और स्वास्थ्य में निवेश चाहिए। हमें रिजॉर्ट कल्चर के बजाय कई यूरोपीय देशों की तरह, जिन्होंने होमस्टे, ब्रेड एंड बटर जैसी योजनाएं प्रारंभ कीं ताकि स्थानीय आजीविका को बढ़ावा दिया जा सके, उस दिशा में आगे बढ़ना चाहिए।
हमने जमीन खरीदने से जब रोक ही हटानी है तो किस उपयोग में वह जमीन लाई जाए? यदि वह भूमि कृषि, बागवानी, चिकित्सा और शिक्षा के अतिरिक्त किसी अन्य उपयोग में लाई जा रही है, तो उस संदर्भ में राज्य को कानून बनाने की दिशा में पहल करनी चाहिए। क्षेत्र निश्चित करने चाहिए कि किन क्षेत्रों में खरीदी गई जमीन कानून सम्मत मानी जाएगी और किन क्षेत्रों में इस तरीके की जमीन कानून सम्मत नहीं मानी जाएगी। संवैधानिक संरक्षण भी उसी स्थिति में कारगर होंगे जब जमीन बचेगी या बची होगी।
राज्य के अंदर उपयोगी भूमि का एक बड़ा हिस्सा बिक चुका है। यहां तक कि भराड़ीसैंण के आस-पास जिस भूमि को 2015-16 में नोटिफाइड कर बिक्री पर रोक लगा दी गई थी, वह नोटिफिकेशन हटा दिया गया और वहां भी जमीनें अंधाधुंध बिक रही हैं ताकि जब भूमि ही नहीं रहेगी, तो राजधानी या दूसरे प्रश्न के लिए जब भूमि की आवश्यकता पड़ेगी, तो भूमि कहां से खोज कर लाएंगे? शायद कुछ लोगों की कल्पना में राज्य की राजधानी अलकापुरी के तरीके से कहीं आसमान में हो।
कुछ गंभीर प्रश्न हैं, जिन पर गंभीर चिंतन आवश्यक है। लोगों की चिंता स्वाभाविक और उचित है। समाधान के लिए उपलब्ध उपायों पर पारस्परिक चर्चा भी आवश्यक है। चर्चा का दायरा संकीर्ण न होकर "9 नवंबर, 2000" में प्राप्त राज्य के भौगोलिक दायरे को ध्यान में रखकर सोचा जाना चाहिए और एक राय बनाकर आगे बढ़ना चाहिए।
#uttarakhand #saveuttarakhand #saveuttarakhandland #devbhoomi #protectourland #landrights #uttarakhandpride -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"10 साल बीत गए, लेकिन नजूल भूमि सुधारों पर सरकार एक कदम भी आगे नहीं बढ़ी। अब उत्तराखंड के हित में निर्णायक पहल का समय है...।"
#nazulbhumi #uttarakhand #harishrawat #janhit #congressThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्री कैंची धाम प्रतिष्ठा दिवस के पावन अवसर पर सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएँ।
बाबा नीम करौली महाराज की तपोभूमि कैंची धाम आस्था, सेवा, प्रेम और मानवता का अद्भुत संगम है। बाबा का आशीर्वाद हम सभी पर बना रहे और उत्तराखंड सदैव आध्यात्मिक ऊर्जा एवं लोककल्याण का मार्ग प्रशस्त करता रहे। 🙏🕉️
#kainchidham #neemkarolibaba #pratishthadiwas #uttarakhand #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कांग्रेस ने हमेशा समाज के हर वर्ग के हितों की रक्षा और उनके उत्थान के लिए काम किया है। यही हमारी विचारधारा और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की पहचान है।
#congress #janseva #inclusivedevelopment #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर उन सभी रक्तदाताओं को नमन, जो अपने निःस्वार्थ योगदान से अनगिनत लोगों को जीवनदान देने का कार्य करते हैं।
रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवाओं में से एक है। आइए, हम सभी स्वेच्छा से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने का संकल्प लें।
एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियों के लिए उम्मीद बन सकता है।
#worldblooddonorday #blooddonation #donatebloodsavelives #harishrawat #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड के भविष्य का रास्ता जनता तय करेगी। हम अपने विचार, अपना विज़न और अपनी प्रतिबद्धता लेकर जनता के बीच जाएंगे…...!!
#uttarakhand #harishrawat #visionforuttarakhand #jansamvad -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हमको पलायन को रोकना है तो उसके लिए उत्तराखंडी मॉडल ऑफ़ गवर्नेंस के साथ-साथ उत्तराखंडी मॉडल ऑफ़ डेवलपमेंट भी तैयार करना पड़ेगा।
#uttarakhand #palayanmuktuttarakhand #modelofdevelopment #harishrawatThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Rahul Gandhi
@RahulGandhi
“The Congress Party’s role as many of you have stated, is to unite all of you together with love and affection.”
My speech to the INDIA Alliance leadership on 8th June.
www.youtube.com/watch?v=EorzeIgd55g -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
असम के जोरहाट में भारतीय वायुसेना के विमान दुर्घटना में स्क्वाड्रन लीडर प्रशांत सिंह, फ्लाइट लेफ्टिनेंट शुभम कुमार, सार्जेंट जितेंद्र शर्मा, अग्निवीर वायु खेमाराम कुमावत एवं अग्निवीर वायु दानिश आलम की शहादत का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदय विदारक है।
भारत माता की सेवा करते हुए इन वीर सपूतों का सर्वोच्च बलिदान राष्ट्र सदैव स्मरण रखेगा। उनकी शहादत को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता हूँ एवं उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त करता हूँ।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति और संबल प्रदान करें।
ॐ शांति। 🕯️🇮🇳
#indianairforce #jorhat #tribute #salutetoheroes #harishrawat #uttarakhand #jaihind 🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
चमोली जनपद के देवाल क्षेत्र में हुई सड़क दुर्घटना में 4 लोगों के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद और हृदयविदारक है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस असीम दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। दुर्घटना में घायल सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ।
।।ॐ शांति।। 🕯️ भावभीनी श्रद्धांजलि 🌹🙏
#chamoli #deval #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
'उत्तराखंड गौरव' सम्मान से अलंकृत प्रख्यात लोकगायक स्व. हीरा सिंह राणा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि एवं कोटिशः नमन।
अपने गीतों से उन्होंने उत्तराखंड की लोकसंस्कृति, जनचेतना और पहाड़ की आत्मा को स्वर दिया। उनकी स्मृतियाँ और रचनाएँ सदैव प्रेरणा देती रहेंगी।
🙏 सादर नमन।
#हीरा_सिंह_राणा #उत्तराखंड_गौरव #पुण्यतिथि #श्रद्धांजलि #उत्तराखंड -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री स्व. डॉ. इंदिरा हृदयेश जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
जनसेवा, संघर्ष और जनहित के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी पुण्य स्मृतियाँ हम सभी को समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की शक्ति देती रहें।
#drindirahridayesh #tribute #punyatithi #congress #uttarakhand #shradhanjali -
Harish Rawat reposted
IANS
@ians_india
Dehradun, Uttarakhand: On the demise of shooter Jaspal Rana, Congress leader Harish Rawat says, "This is a great loss. He not only won gold medals for the country but also earned immense prestige and honor for India. He brought glory to Uttarakhand and made his parents proud as well."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Press Trust of India
@PTI_News
VIDEO | Dehradun: On the demise of shooting legend Jaspal Rana, Congress leader Harish Rawat says, "He was a highly respected and accomplished personality. As a sportsperson, he won numerous medals for us and brought glory to both the state and the country. He was an ideal role model for athletes, and there were great hopes and expectations associated with him. At the time, he was dedicated to nurturing sporting talent for the country, particularly in training shooters. The success of Manu Bhaker is a reflection of his dedication and commitment. He was also working to develop many more such talented personalities... With Jaspal Rana's passing, it is not just a renowned athlete that we have lost, but also a mentor and a man devoted to creating future champions. It is a great loss. Jaspal will always be remembered. He will be deeply missed."
(Full video available on PTI Videos - ptivideos.com)
#dehradun #jaspalrana -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड की धरती के गौरव, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज़, उत्कृष्ट प्रशिक्षक एवं शूटिंग जगत के महान खिलाड़ी श्री जसपाल राणा जी के आवास पर पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। साथ ही शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
श्री जसपाल जी का निधन देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। जसपाल, तुम सदैव लोगों के दिलों में जीवित रहोगे।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें।
।। ॐ शांति ।।🕯️ भावभीनी श्रद्धांजलि 🌹🙏 जय हिन्द 🇮🇳
📍पौंधा, देहरादून
#shradhanjali #jaspalrana #uttarakhand #indianshooting -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
12 वर्ष प्रधानमंत्री रहना एक बड़ी बात है। मगर 12 नहीं, कोई 15 वर्ष प्रधानमंत्री पद पर विराजमान रहे, तो उस व्यक्तित्व की तुलना पंडित जवाहरलाल नेहरू से करना अतिशयोक्ति की प्रत्येक सीमा को लांघना है।
सन् 1947 के भारत की तुलना में वर्ष 2014 का भारत दुनिया की छठी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की दहलीज पर खड़ा हो गया था। 1947 और 1950 के भारत में सुई भी नहीं बनती थी और 2014 का भारत चंद्रयान व मंगलयान भेज रहा था। 1950 का भारत अकाल झेलता था और 2014 का भारत अन्न का निर्यात करता था। अभाव से देश को खड़ा करना एक बात है और विकास के रास्ते पर आगे बढ़ चुके देश को तथाकथित रूप से आगे बढ़ाना अपेक्षाकृत सरल है।
#jawaharlalnehru #indianeconomy #indiadevelopment #historyofindia #politics -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारत मां के वीर सपूत, उत्तराखण्ड की वीरभूमि के बेटे, चमोली के मेण्डू सिन्दवाल गांव निवासी एवं भारतीय सेना की 20 गढ़वाल राइफल्स में सेवारत जवान श्री रोहित रावत जी के भारत मां की रक्षा करते हुए शहीद होने का समाचार अत्यंत दुःखद है।
मात्र 21 वर्ष की आयु में मातृभूमि की रक्षा करते हुए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरण रखा जाएगा। राष्ट्र को अपने इस वीर पुत्र पर गर्व है। शहीद रोहित रावत जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक-संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ संप्रेषित करता हूँ।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
ॐ शांति। जय हिन्द! 🇮🇳
#shaheedrohitrawat #jaihind #indianarmy #garhwalrifles #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"जनता का विश्वास, कार्यकर्ताओं का उत्साह और परिवर्तन का संकल्प—2027 के लिए हम तैयार हैं।" ✋🔥
#parivartan2027 #uttarakhand #congress #harishrawat #mission2027 ✋🇮🇳🏔️ -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड की धरती के गौरव, अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त निशानेबाज़ एवं उत्कृष्ट प्रशिक्षक श्री जसपाल राणा जी के असामयिक निधन का समाचार अत्यंत दुखद और स्तब्ध करने वाला है।
खेल जगत में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा। 1994 एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक सहित राष्ट्रमंडल खेलों और विश्व स्तर पर उन्होंने भारत का मान बढ़ाया तथा एक कुशल कोच के रूप में नई पीढ़ी के खिलाड़ियों को प्रेरित किया।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों, मित्रों तथा उनके असंख्य प्रशंसकों को यह अपार दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें। जसपाल तुम हमेशा लोगों के दिलों में रहोगे।
🕯️ भावभीनी श्रद्धांजलि 🌹🙏🇮🇳
#india #shradhanjali #uttarakhand #indianshooting -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हिंदू धर्मगुरु हिंदुओं में बर्थ रेट के गिरने से चिंतित हैं। मांग कर रहे हैं कि हिंदू दो के बजाय तीन बच्चे पैदा करें। मांग करने वालों में सन्यासी, ब्रह्मचारी, बाल ब्रह्मचारी सभी लोग हैं। भाजपा की सरकारें कई राज्यों में हैं। वहां दो बच्चों से अधिक होने पर पंचायत और नगर पंचायतों में चुनाव लड़ने पर प्रतिबंध है। कुछ राज्यों में नौकरी पर भी प्रतिबंध है।
कैसा जमाना आया है कि धर्मगुरु कहें और उनके अनुयायी भी उसका पालन न करें।
#हिंदू_धर्म #birthrate #population #bjp #democracy #socialissues #indiapolitics #जनसंख्या_नीति #धर्म_और_राजनीति -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🥁 "2027 के चुनाव में मेरी भूमिका ढोल बजाने वाले की रहेगी!!"
उत्तराखंड की जनता जिस परिवर्तन का बिगुल बजाएगी, हम उसी सुर में उसके साथ खड़े मिलेंगे। ✋🏔️
#harishrawat #parivartan2027 #uttarakhand #congress #harda #जनता_की_आवाज़ -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
घोर कलयुग। राम दरबार में चढ़ रहे चढ़ावे और चंदे में भी गड़बड़। श्रीराम भक्त भाजपाई भी इस मामले की CAG से जांच करवाने की मांग कर रहे हैं। पता चला है कि यह संगठित घोटाला है। भाजपा है तो सब कुछ मुमकिन है।
घोटालेबाज कौन, और जांच की मांग करने वाले कौन? सब इन-हाउस मामला है।
#rammandir #cag #bjp #corruption #accountability #politics #indiapolitics #harishrawat #uttarakhand #congress ✋🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚜 किसान परेशान, 🛠️ श्रमिक लाचार!
भाजपा सरकार की नीतियाँ दोनों का शोषण कर रही हैं। कांग्रेस किसानों और श्रमिकों की आवाज़ बनकर उनके हक की लड़ाई लड़ती रहेगी। ✊
#harishrawat #congress #kisan #shramik #uttarakhand #bjpfail #janawaaz ✋🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"राहुल जी के दौरे के दौरान DGCA ने पायलट को सही से गाइड नहीं किया!!"
#rahulgandhi #dgca #harishrawat #uttarakhand #congress ✋🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
किसानों, युवाओं और ग्रामीण भारत की सशक्त आवाज़, पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय श्री राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
जनसेवा, संघर्ष और राष्ट्रहित के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन आमजन, किसानों और वंचित वर्गों के अधिकारों की लड़ाई को समर्पित किया। उनका योगदान देश सदैव स्मरण रखेगा।
#rajeshpilot #kisanneta #janneta #rememberingrajeshpilot 🙏🇮🇳
@SachinPilot -
Harish Rawat reposted
Mallikarjun Kharge
@kharge
पूर्व केंद्रीय मंत्री, जांबाज़ वायुसेना अधिकारी और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय राजेश पायलट जी की पुण्यतिथि पर हमारी भावपूर्ण श्रद्धांजलि।
सादगी, साहस और जनसेवा उनके व्यक्तित्व की पहचान थी। उन्होंने जीवनभर किसानों, वंचितों, श्रमिकों और शोषितों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया तथा देशहित को अपने जीवन का सर्वोच्च धर्म माना।
जनहित, सामाजिक न्याय और जनसरोकारों के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता जन-जन को सदैव प्रेरणा देती रहेगी।
@SachinPilot -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🇮🇳 मां भारती के चरणों में अपना सर्वस्व समर्पित करने वाले महान क्रांतिकारी एवं अमर स्वतंत्रता सेनानी पं. #ramprasadbismil जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका त्याग, बलिदान और राष्ट्रभक्ति सदैव हम सभी को देशसेवा के लिए प्रेरित करती रहेगी।
#ramprasadbismil #freedomfighter #jaihind -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥 2027 में बदलाव तय है! 🔥✊
उत्तराखंड की जनता विकास, जवाबदेही और जनहित की राजनीति चाहती है। जन-जन की आवाज़ अब परिवर्तन के साथ है। आइए, मिलकर एक मजबूत, समृद्ध और खुशहाल उत्तराखंड का निर्माण करें। ✋🇮🇳
#parivartan2027 #uttarakhand #congress #janawaaz #harishrawatcmukThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🇮🇳 स्वतंत्रता का संकल्प, राष्ट्र का गौरव। 🇮🇳
🎖️ महान स्वतंत्रता सेनानी स्व. ओमकारनाथ शास्त्री जी की मूर्ति के अनावरण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।
स्व. ओमकारनाथ शास्त्री जी का त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जीवन हमें देशसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए निरंतर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
✊ त्याग की विरासत, राष्ट्र की ताकत। ✊
📍 बरेली नगर, फार्म नं.-1, गदरपुर (जिला उधमसिंहनगर)
🗓️ दिनांक : 6 जून, 2026
#omkarnathshastri #freedomfighter #patriotism #nationbuilding #uttarakhand 🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊ आईएमपीसीएल की पहचान बचाओ, उत्तराखंड का सम्मान बचाओ। ✊
आईएमपीसीएल (इंडियन मेडिसिन्स फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) मोहान फैक्ट्री को निजी हाथों में बेचे जाने के विरोध में कर्मचारियों द्वारा चलाए जा रहे धरना-प्रदर्शन में पहुंचकर अपना समर्थन दिया।
आईएमपीसीएल केवल एक फैक्ट्री नहीं, बल्कि उत्तराखंड की पहचान, आयुर्वेदिक विरासत और हजारों परिवारों की आजीविका से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संस्थान है। कर्मचारियों की न्यायोचित मांगों और उनके रोजगार की सुरक्षा के लिए हम उनके साथ मजबूती से खड़े हैं।
उत्तराखंड की इस गौरवशाली विरासत को कमजोर करने वाला कोई भी कदम प्रदेशहित में नहीं माना जा सकता।
📍 मोहान
📅 05 जून, 2026
#impcl #mohan #saveimpcl #ayurvedicheritage #employeesunity #uttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
राज्य के वरिष्ठ नेता श्री प्रीतम सिंह जी, माननीय विधायकगणों एवं अन्य साथियों के बातचीत.....!!
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
न्याय, सम्मान और शिक्षकों के अधिकारों के समर्थन में मौन उपवास......!!
#justiceforteachers #teachers #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
नगर पालिका नरेन्द्रनगर हो या मध्य प्रदेश से राज्यसभा का नामांकन, No Ground, केवल सरकार की धमक! #returningofficer को जो नहीं करना चाहिए था, वह कर दिया गया। क्योंकि रिटर्निंग ऑफिसर के निर्णय के खिलाफ केवल #electionpetition में ही जाया जा सकता है। इस नियम का फायदा उठाकर भाजपा ने एक नया तरीका निकाल लिया है कि विपक्ष के सशक्त उम्मीदवारों का नामांकन रद्द कराओ।
लोकतंत्र खतरे में है, यूँ ही नहीं कहा जा रहा है। यह इंडिकेशन हैं कि किस तरीके से बिना किसी ग्राउंड के नरेन्द्रनगर नगर पालिका में भी कांग्रेस उम्मीदवार का पर्चा खारिज हो जाता है और राज्यसभा के चुनाव के लिए मध्य प्रदेश से सुश्री #meenakshinatarajan का नामांकन रद्द कर दिया जाता है।
लड़ेंगे। यह एक और कारण बनेगा कि लोकतंत्र प्रेमी लोग एकजुट होंगे।
✊ #लोकतंत्र_बचाओ 🗳️ #congress #narendranagar 🏛️ #rajyasabha ⚖️ #democracyindanger #savedemocracy 🇮🇳 #indiandemocracy #electionrights -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज सिद्धेश्वर मंदिर जाकर पंचमुखी हनुमान जी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया एवं हनुमान चालीसा का पाठ किया तथा भगवान शिव की भी आराधना की।
बजरंगबली की कृपा और भगवान शिव का आशीर्वाद सभी पर बना रहे।
🔱 भगवान भोलेनाथ की जय! 🔱
🚩 जय सीताराम! 🚩
🚩 बजरंगबली की जय! 🚩
📍 देहरादून
#jaihanuman #jaishriram #harharmahadev #siddheshwarmandir #dehradun -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज आधे से ज्यादा स्कूलों में शिक्षक नहीं हैं। प्रधानाचार्य तो कहीं हैं ही नहीं। प्रधानाचार्यों के सैकड़ों पद रिक्त पड़े हुए हैं। बिना प्रधानाचार्य और शिक्षक के स्कूल कैसे चलेंगे?
आज उसी का परिणाम है कि BJP राज में लगभग 600 के करीब हमारे प्राइमरी स्कूल और दूसरी शिक्षण संस्थाएं बंद हो गई हैं।
शिक्षा का भविष्य निरंतर अंधकार की ओर है।
#education #saveschools #uttarakhand #righttoeducation #futureofchildren -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भाजपा के राज में यूं तो हर कर्मशील प्राणी शोषित है और सबसे ज्यादा शोषित हैं बेरोजगार, शिक्षित नौजवान लड़के-लड़कियां। दूसरे नंबर पर आंगनबाड़ी, भोजन माताएं, आशाएं, महिला समाख्या आदि हैं और तीसरे नंबर पर हमारे आदरणीय शिक्षक, चाहे वे अतिथि शिक्षक हों या PTA, वे सब शोषण के शिकार हैं।
अब एक नया फंदा, शिक्षक पात्रता परीक्षा। उद्देश्य स्पष्ट है कि 25-30, 10-20 हजार Teacher इसको Qualify नहीं कर पाएंगे, तो उनको नौकरी से हटा दिया जाएगा।
भैया, माननीय मंत्रीगणों! आप में से कुछ लोग ग्रेजुएट होंगे और आज आपसे हाईस्कूल की परीक्षा में बैठा दिया जाए, तो आप तीसरे नंबर पर आना तो छोड़िए, पास भी नहीं होंगे।
आप ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट को ट्रेंड कर सकते हैं, सिखा सकते हैं, लेकिन आप परीक्षा पास नहीं कर पाओगे। परीक्षा पास करने की एक मानसिकता होती है। शिक्षक उस मानसिकता से बाहर आ गए हैं। उन पर TET थोपना सर्वथा अनुचित है। यह उनका मानसिक शोषण भी है और उनके भविष्य को अनिश्चित बनाना भी है।
मैं कल, 10 जून को, ऐसे सभी शोषित लोगों के हित-साधन के लिए अपने देहरादून स्थित आवास में 1 घंटे का मौन व्रत रखूंगा।
#justiceforteachers
#uttarakhand #teachers #tet #education
#harishrawatcmuk -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊ युवाओं की आवाज़ को दबाया नहीं जा सकता। ✊
NSUI उत्तराखंड द्वारा NEET पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी तथा छात्रों और युवाओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर आयोजित सचिवालय घेराव में सम्मिलित हुआ।
इस दौरान मुझे, कांग्रेसजनों एवं युवा साथियों को गिरफ्तार कर पुलिस लाइन ले जाया गया। मगर गिरफ्तारियाँ आवाज़ों को कैद नहीं कर सकतीं। युवाओं के भविष्य, निष्पक्ष परीक्षाओं, पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के अधिकार की लड़ाई निरंतर जारी रहेगी।
✊ संघर्ष जारी है, संकल्प अडिग है।
📍 देहरादून | 8 जून 2026
#nsui #uttarakhand #neet #stoppaperleak #justiceforstudents #youthpower #employment #congress #dehradun #youthrightsThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
महान स्वतंत्रता सेनानी, जनजातीय अस्मिता के अमर प्रतीक एवं 'धरती आबा' भगवान बिरसा मुंडा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनकी अदम्य वीरता, संघर्ष और मातृभूमि के प्रति समर्पण हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेंगे। 🙏🌿
#birsamunda #dhartiaaba #tribute #freedomfighter #janjatiyagaurav #india_gram -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊ NSUI के युवा साथियों के साथ "सचिवालय घेराव"। ✊
🔥 युवा पूछ रहा है—रोजगार कहाँ है, न्याय कब मिलेगा?
✊ पेपर लीक और बेरोजगारी पर चुप्पी नहीं, जवाब चाहिए!
📍 देहरादून
#nsui #uttarakhand #neet #stoppaperleak #youthpower #justiceforstudents #employment #youthrights #congress #dehradun #secretariatgherao -
Harish Rawat reposted
ANI UP/Uttarakhand
@ANINewsUP
#watch | Dehradun, Uttarakhand: Congress leader Harish Rawat says, "This is necessary both as a matter of procedure and in the interest of public life. All our esteemed institutions—whether they are trusts associated with god Shri Ram, other great figures or deities, or trusts established for any other purpose—ought to undergo thorough audits and make details of both income and expenditure public, so that no questions can be raised. Akhilesh Yadav is not merely the national president of a party; he has served as the Chief Minister of a state like Uttar Pradesh and is a leading contender for that position in the future. Therefore, it is essential to delve deeply into any point he has raised... Audits should undoubtedly be conducted through independent agencies or bodies..."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अग्निवीर योजना हमारी गौरवशाली रेजीमेंटल परंपराओं और सैन्य विरासत के सामने गंभीर प्रश्न खड़े कर रही है।
उत्तराखंड की वीरभूमि सैनिकों के सम्मान और रेजीमेंटों की गौरवशाली पहचान के साथ सदैव खड़ी रहेगी।
#agniveer #indianarmy #regimentaltradition #soldierfirst #uttarakhand #veerbhoomi #jaihindThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
NSUI उत्तराखंड द्वारा NEET पेपर लीक, बेरोजगारी एवं युवाओं से जुड़े ज्वलंत मुद्दों को लेकर आयोजित "सचिवालय घेराव" के लिए एकत्रित युवा साथियों को कांग्रेस भवन, देहरादून में संबोधित किया।
✊ युवा जागे हैं, अब जवाबदेही तय होकर रहेगी!✊
#nsui #uttarakhand #neet #youthpower #justiceforyouth #stoppaperleak #employment #dehradunThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
NSUI द्वारा NEET पेपर लीक और युवाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर आयोजित सचिवालय घेराव के दौरान मुझे, अन्य कांग्रेसजनों एवं युवा साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
मगर गिरफ्तारियाँ विचारों और आवाज़ों को कैद नहीं कर सकतीं। युवाओं के भविष्य, निष्पक्ष परीक्षाओं, पारदर्शी शिक्षा व्यवस्था और रोजगार के अधिकारों की रक्षा के लिए उठी यह आवाज़ निरंतर बुलंद होती रहेगी।
कांग्रेस पार्टी की यह लड़ाई युवाओं के अधिकारों, न्याय और जवाबदेही के लिए आगे भी पूरी प्रतिबद्धता के साथ जारी रहेगी।
📍 देहरादून
#nsui #uttarakhand #neet #stoppaperleak #youthpower #justiceforstudents #employment #youthrights #congress #dehradun #satyagraha #loktantra -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सिलक्यारा में किए गए आपदा प्रबंधन की ब्रिक्स (BRICS) देशों के प्रतिनिधियों ने सराहना की है और हमारे आपदा प्रबंधन मॉडल की भी सराहना की है। अच्छा लगा। प्रस्तुतीकरण करने वाले लोगों को बहुत-बहुत बधाई।
मगर हमको इस प्रशंसा को वास्तविकता के धरातल पर उतारना है। धराली से लेकर थराली, कपकोट की कनलगढ़ घाटी, रुद्रप्रयाग के छेनागाड़ (बसुकेदार क्षेत्र) और इन गांवों सहित मुनस्यारी क्षेत्र में जो आपदा पीड़ित हैं, जरा उनसे भी पूछना पड़ेगा। हमारी यह प्रशंसा उनके स्तर पर कहां तक सही है? उस वास्तविकता के धरातल को देखना पड़ेगा और हमको उन गांवों की नजर से भी देखना पड़ेगा, जो वर्षों से अपने खतरे के अस्तित्व को झेल रहे हैं।
राजनीतिक नेतृत्व को प्रशंसा के साथ-साथ जो चुनौतियां खड़ी हैं, उन चुनौतियों का भी आकलन करना चाहिए और मैं समझता हूं कि राज्य का राजनीतिक नेतृत्व उन चुनौतियों की मेरी तरह वास्तविकता के धरातल पर समीक्षा करेगा।
#silkyara #brics #disastermanagement #uttarakhand #dharali #tharali #kapkot #munsiyari #rudraprayag #disasterresilience #uttarakhanddevelopment -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
4 जून को अल्मोड़ा और पौड़ी में कांग्रेस की सभाओं में विशाल भीड़ जुटी। हजारों-हजार भाई-बहन विभिन्न जिलों से स्वप्रेरित होकर आए। हमारे नेतृत्व का उत्साह बढ़ाया।
उस दिन से भाजपा हताश है और उनके नेताओं को मुंह पका रोग हो गया है। श्री Rahul Gandhi और कांग्रेस को लेकर अनर्गल बातें कह रहे हैं। सत्य तो यह है कि सत्ता षड्यंत्र भी करती है और अपने षड्यंत्र को छुपाने के लिए आक्रामक तरीके से झूठ बोलती है। हमारे राज्य में हेलीकॉप्टर सेवाओं का संचालन यूकाडा व डीजीसीए के नियंत्रण में होता है। हमने सच्ची बात कह दी, तो भाजपाई बौखला गए।
#almora #pauri #congress #rahulgandhi #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मोहल्ला पहाड़गंज, रुद्रपुर पर जिला स्तरीय विकास प्राधिकरण की तलवार लटकी हुई है। वह उनको उजाड़ना चाहते हैं। वर्षों से रह रहे लोगों को कहा जा रहा है कि स्थान को आप खाली करो। जहाँ रसूखदार लोग हैं, वहाँ DDA को नियम-कानून याद नहीं आ रहे हैं। जहाँ गरीब लोग रहते हैं, DDA की तलवार उनके ऊपर लटक रही है।
मैं लोगों से प्रार्थना करना चाहता हूँ कि जो आज जिला विकास प्राधिकरण है, यह वसूली मास्टर हो गए हैं। ये लोगों को चूस रहे हैं, विकास को नियंत्रित नहीं कर रहे हैं। यह अनियंत्रित विकास को जन्म दे रहे हैं। पैसा दीजिए तो सब कुछ माफ है। पैसा नहीं देंगे, यदि आपने घर की खिड़की की चौखट भी बदल दी, तो जिला विकास प्राधिकरण अपना फरमान लेकर पहुँच जाएगा।
ये जो मोहल्ला पहाड़गंज है, इसको बचाने के लिए, पुरानी वसासत को बचाने के लिए समस्त रुद्रपुर वासियों को आगे आना चाहिए।
#rudrapur #pahadganj #jankiawaaz #nyaykibaat #uttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
ANI UP/Uttarakhand
@ANINewsUP
#watch | Dehradun, Uttarakhand: On domestic LPG price hike, Congress leader Harish Rawat says, “It is a matter of concern. Price has hiked by Rs 29, there is possibility of more hike…common people have been burdened with inflation from everywhere…the govt is least concerned about how to lessen this burden…govt should decrease the excise duty so that the prices of petrol, diesel, and gas come down…when Congress was in power, gas cylinders costed less than Rs 400, now it has crossed Rs 1000…people are not being able to manage even by cutting costs elsewhere…on the other hand, unemployment is taking a toll on people…”
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🇮🇳 SAFF Women’s Championship 2026 का खिताब जीतकर भारतीय महिला फुटबॉल टीम ने देश को गौरवान्वित किया है। यह उपलब्धि हमारी बेटियों के साहस, संघर्ष, अनुशासन और अटूट संकल्प का प्रेरणादायी प्रतीक है।
भारतीय महिला फुटबॉल टीम के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी दल को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। विश्वास है कि हमारी बेटियाँ इसी प्रकार नए कीर्तिमान स्थापित कर भारत का गौरव विश्व पटल पर बढ़ाती रहेंगी।
जय हिंद! 🇮🇳⚽
#saffwomenschampionship #indianwomensfootball #narishakti #teamindia #jaihind -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
स्टोन फ्रूट्स पर देहरादून में गोष्ठी हुई है। बहुत अच्छा लगा।
Stone fruits मतलब उत्तराखंडी आड़ू, पहाड़ी प्लम, खुमानी, चूलू और पहाड़ी आड़ू। ये हमारे उत्तराखंड के स्वाभाविक फल हैं, जिनको सामान्य से प्रयास से बहुत बड़े पैमाने पर उगाया जा सकता है। इसीलिए 2016 में मैंने चूलू (चुवारू/छोटी खुमानी) विलेज का नारा दिया और Apricot Mission लॉन्च किया। क्योंकि हाई हिमालय का अखरोट अपने आप में वरदान है। यूँ तो अब कई क्षेत्रों में बादाम, चूसु नाशपाती, चेरी पैदा किए जा रहे हैं और अच्छी मार्केट मिल रही है। इनका मैंने एप्रिकॉट मिशन तो विधिवत लॉन्च किया और कुमाऊँ व गढ़वाल मंडल विकास निगम से कहा कि आप अखरोट की मॉडर्न प्रजाति के पौधे लाकर गाँवों में लोगों को मुफ्त में बाँटिए। चुवारू हो, आड़ू हो, खुमानी हो, इनके जो अंदर के दाने होते हैं, उनके अंदर जो गुदा होता है, वह दवाइयों के लिए और विशेष तौर पर उसका तेल बहुत ही उपयोगी है और उसकी अच्छी कीमत मिलती है। सोलन विश्वविद्यालय ने इस पर काफी काम किया है। इन फलों की उपज बाजार में अच्छा पैसा देती है और किसानों की आर्थिकी में, जो मूल आर्थिकी है, उसमें यह अच्छा योगदान देती है। अभी भी देर नहीं हुई। यदि सरकार चूलू मिशन नाम नहीं देना चाहती है, क्योंकि वह हरीश रावत ने दिया, तो इसको आड़ू मिशन नाम दे दें, कुछ और नाम दे दें। लेकिन इस काम को आगे बढ़ाया जाना चाहिए। मैं लोगों से भी अपील करना चाहता हूँ कि खूब चुवारू और आड़ू लगाएँ। आड़ू में भी जो इंग्लैंड से आई हुई कलम से प्रचारित-प्रसारित आड़ू है, मैं उसकी बात नहीं कर रहा हूँ। वह आड़ू तो महत्वपूर्ण है ही, उसका तो बाजार नेशनल और इंटरनेशनल है। मगर जो हमारे गाँवों में स्वाभाविक रूप से होता है, जिसको काठी आड़ू कहते हैं, वह भी अत्यधिक महत्वपूर्ण है। सबसे बड़ी बात यह है कि पेट के लिए और जिन लोगों को डायबिटीज़ है, उनके लिए यह आड़ू बहुत स्वास्थ्यवर्धक है। मैंने अभी मैं पाबो के एक गाँव में गया था। वहाँ मैंने अपनी आँखों से 50 ऐसे काठी आड़ू के वृक्ष गिने और मेरे गाँव में भी कुछ काठी आड़ू के वृक्ष हैं, एक-दो शायद मेरे खेत में भी हैं। तो यह जो काठी आड़ू है, यह भी विलायती आड़ू के साथ मिलकर बड़ा परिवर्तनकारी सिद्ध हो सकता है। अब मैदान में भी आड़ू बहुत बड़े पैमाने पर पैदा होता है। हरिद्वार व ऊधमसिंह नगर में और पहाड़ों में तो होता ही है।
मैं आग्रह करना चाहूँगा कि जिन लोगों ने देहरादून में यह गोष्ठी की, वे ऐसी गोष्ठियाँ हर जिला मुख्यालय में करें, ताकि उसका व्यापक प्रचार-प्रसार मिले। जिस तरीके से गेठी, पहाड़ी नींबू, गलगल और काफल आज लोगों की आर्थिकी में बड़ा योगदान देने का काम कर रहे हैं, ये फल भी लोगों की आर्थिकी में बहुत सुधार लाने का काम करेंगे।
#stonefruits #uttarakhandfruits #apricotmission #organicfarming #hilleconomy -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🇮🇳 वीरों का बलिदान अमर है 🇮🇳
भारत मां के वीर सपूत एवं उत्तराखंड के लाल, अल्मोड़ा निवासी शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जी के जम्मू-कश्मीर में भारत मां की रक्षा करते हुए वीरगति को प्राप्त होने का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है।
उत्तराखंड की वीर भूमि ने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना एक और वीर सपूत समर्पित किया है। उनका यह सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा। मैं शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिजनों को यह असीम दुःख सहने की शक्ति दें।
ॐ शांति। 🙏 जय हिंद 🇮🇳🇮🇳🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
यह प्रश्न किसी उत्तराखंड के युवक या किसी अन्य राज्य के व्यक्ति का नहीं है। प्रश्न दिल्ली के मालवीय नगर स्थित फ्लोरिश स्टेज़ होटल में लगी आग और उस आग के लिए वास्तविक रूप से जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही का है।
आग लगने की इस घटना में होटल के मालिक, प्रबंधन और जो भी इसके वास्तविक कर्ता-धर्ता थे, उनकी जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। यदि एक छोटे से शेफ को दोषी ठहराकर बड़े जिम्मेदार लोगों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है, तो यह न्याय की भावना के विपरीत है और इससे जांच एजेंसियों की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े होते हैं।
हम किसी क्षेत्र या राज्य के आधार पर नहीं, बल्कि न्याय के आधार पर अपनी बात कह रहे हैं। यह व्यक्ति उत्तराखंड का न होकर झारखंड या देश के किसी अन्य राज्य का होता, तब भी मैं उसके साथ न्याय की मांग करता। किसी निर्दोष को दोषी बनाकर वास्तविक अपराधियों को बचाना न न्याय है और न ही कानून के शासन के अनुरूप।
जांच का उद्देश्य किसी एक कमजोर व्यक्ति को बलि का बकरा बनाना नहीं, बल्कि वास्तविक दोषियों तक पहुंचकर उन्हें कानून के कटघरे में खड़ा करना होना चाहिए।
#justiceforworkers #fairinvestigation #ruleoflaw #accountability #truthmustprevail #equaljusticeThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
महंगाई की एक और मार, रसोई के बजट पर बढ़ता भार।
घरेलू गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का सबसे अधिक असर आम परिवारों और हमारी मातृशक्ति पर पड़ता है। महंगाई पर नियंत्रण और जनता को राहत देना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
रसोई का चूल्हा जलाना किसी परिवार के लिए चिंता का विषय नहीं होना चाहिए। आम जनमानस को राहत मिले, यही एक संवेदनशील और जनहितैषी शासन की पहचान है।
#inflation #lpgpricehike #kitchenbudget #peoplefirst #publicwelfare #commonman #reliefforfamilies -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🇮🇳🏑 अंडर-18 हॉकी एशिया कप में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। भारतीय पुरुष टीम ने तीसरी बार स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा है, वहीं महिला टीम ने कांस्य पदक अपने नाम कर देश का मान बढ़ाया है।
दोनों टीमों के सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। आपकी यह उपलब्धि देश के युवाओं के लिए प्रेरणा है और हम सभी को आप पर गर्व है।
भारत की हॉकी निरंतर नई ऊँचाइयों को छूती रहे और हमारे खिलाड़ी विश्व पटल पर तिरंगे का मान इसी प्रकार बढ़ाते रहें, यही मंगलकामना है। 🇮🇳🏑
#under18asiacup #teamindia #indianhockey #hockeyindia #champions #goldmedal #bronzemedal #proudindian #youthpower #indiawins #jaihind -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🌏 हरियाली का सम्मान, यही भारत की पहचान। 🌿
ग्रेट निकोबार, जो हमारी प्राकृतिक धरोहर है, जैव विविधता का केंद्र है, जहां जारवा और शोम्पेन जैसी आदिम जनजातियां निवास करती हैं, वह उनका घर है। जहां परिवेश बोलता है, प्रकृति बोलती है, जहां के जल की शुद्धता देखकर आप अभिभूत होते हैं, उस ग्रेट निकोबार को एक पूंजीपति को सौंपने के खिलाफ हम सबको आवाज़ बुलंद करनी चाहिए।
राहुल गांधी जी ने कहा है कि आगे आइए, आवाज़ बुलंद कीजिए और उन्होंने बहुत सही कहा है कि "ग्रीन ओवर ग्रीड", आप लालच के ऊपर हरियाली को तरजीह दीजिए। यदि आप लालच के ऊपर हरियाली को तरजीह देंगे, तो आप क्लाइमेट चेंज से भी बचेंगे और उसके प्रकोप को भी कम करेंगे। आप देश की भी रक्षा करेंगे, आप विश्व पर्यावरण की भी रक्षा करेंगे।
थैंक्यू @RahulGandhi जी, आपके कैंपेन के लिए....👍
#greenovergreed -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
४ जून को अल्मोड़ा में आहूत कांग्रेस रैली को संबोधित करने के लिए श्री @RahulGandhi जी के आगमन की समस्त अल्मोड़ा और पूरी जनसभा प्रतीक्षा कर रही थी। सूचना मिली कि यात्रा रूट में मौसम की खराबी और लो क्लाउड की स्थिति के कारण पायलट हेलीकॉप्टर को लौटा कर वापस पंतनगर चले गए हैं।
हम पायलट के निर्णय की सराहना करते हैं। उन्होंने राहुल गांधी जी की सुरक्षा को सर्वोच्च महत्व देते हुए उचित निर्णय लिया।
अल्मोड़ा के लिए रूट प्लान फाइल करते समय पायलट के पास कंट्रोल रूम से यह सूचना क्यों नहीं दी गई कि जिस रूट को अपनाया जा रहा था, उसमें बादल छाए हुए हैं तथा साथ ही यह सूचना क्यों नहीं दी गई कि अल्मोड़ा के लिए जो वैकल्पिक रूट उपलब्ध हैं—एक हल्द्वानी से और दूसरा रामनगर की तरफ से—उनमें किसी प्रकार के बादल नहीं हैं। यह भी सूचना दी जानी चाहिए थी कि वहाँ बादल नहीं छाए हुए हैं और उन रूट्स पर हेलीकॉप्टर उड़ान भर रहे हैं तथा अल्मोड़ा से वापसी में हल्द्वानी एवं देहरादून में लैंड कर रहे हैं।
यदि DGCA द्वारा पायलट महोदय को समुचित सूचना दे दी गई होती, तो श्री राहुल गांधी जी दूसरे रूट्स से अल्मोड़ा पहुँचते और अल्मोड़ा की रैली को संबोधित करते। श्री राहुल गांधी देश की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी के सर्वोच्च नेता होने के साथ-साथ लोकसभा में विपक्ष के भी नेता हैं। उनके कार्यक्रम निर्विघ्न संपन्न हों, यह केंद्र और राज्य सरकार की जिम्मेदारी है।
भाजपा के दोस्त उनके कार्यक्रम को लेकर जिस तरीके की पच-पच कर रहे हैं, ओछी टिप्पणियाँ कर रहे हैं, मैं उनको बताना चाहता हूँ कि उनकी सरकारों का कोई भी षड्यंत्र श्री राहुल गांधी जी को आगे बढ़ने से नहीं रोक सकता। मैं भाजपा के दोस्तों को बताते चलूँ कि हमारे नेता तो अल्मोड़ा में उनकी सरकार के षड्यंत्र के कारण नहीं पहुँच पाए, जबकि उनके नेता श्री नरेंद्र मोदी जी रुद्रपुर में आयोजित अपनी पार्टी की रैली को इसलिए संबोधित नहीं कर पाए क्योंकि उन्हें कॉर्बेट में सैर-सपाटा करना था और अपने ऊपर फ़िल्म शूट करनी थी।
#rahulgandhi #almora #uttarakhand #congress #loksabha #leaderofopposition #jansabha #politicalupdate #uttarakhandcongress #democracy -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊ “जनता का विश्वास ही मेरी सबसे बड़ी पूंजी है।” ✊
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा की पावन धरती सिमकनी मैदान में आयोजित परिवर्तन शंखनाद रैली में संबोधन...!!
जनता का यह सैलाब, कार्यकर्ताओं का जोश और मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी उत्तराखंड में परिवर्तन की मजबूत जनभावना का स्पष्ट संदेश है।
📍 सिमकनी मैदान, अल्मोड़ा
📅 4 June 2026
#harishrawat #almora #uttarakhand #parivartanshankhnaad #congress #jansamarthan #groundconnectThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
ANI UP/Uttarakhand
@ANINewsUP
#watch| Gadarpur, Uttarakhand: On the unveiling ceremony of the statue of freedom fighter Omkar Nath Shastri, Congress leader Harish Rawat says, "This is the day to remember the freedom fighters, the day to pay homage to them. I am grateful to the Shastri family; they have given me the privilege of unveiling the statue of Omkar Nath Shastri."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में दुनिया का सबसे सुंदर तटीय पर्यटन केंद्र बनने की क्षमता है - जब तक हम पारिस्थितिकी संतुलन और सतत विकास को प्राथमिकता देते हैं।
मैं चाहता हूं कि और अधिक भारतीय इन आश्चर्यजनक द्वीपों की यात्रा करें और भारत के अविश्वसनीय खजाने अपनी आँखों से देखें।
आओ अंडमान और निकोबार द्वीप समूह में कोरल रीफ्स की खूबसूरत दुनिया का पता लगाएं।
पूरा एक्सक्लूसिव देखें:
youtu.be/dpYuGZx_ogo
#greenovergreed
— श्री @RahulGandhi जी
#greenovergreed #nicobarmatters #worldenvironmentdayThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊ “जनता का विश्वास, मेरी सबसे बड़ी पूंजी — उत्तराखंड की मिट्टी मेरा अभिमान।” ✊
4 जून को अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में परिवर्तन शंखनाद रैली ने इतिहास रच दिया। जनसैलाब, कार्यकर्ताओं का जोश और जनता का अपार स्नेह—परिवर्तन की गूंज बन गया।
प्रतिकूल परिस्थितियों के कारण आदरणीय @RahulGandhi जी उपस्थित नहीं हो सके, लेकिन उन्होंने वर्चुअल माध्यम से जनता को संबोधित किया।
महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और जनसमस्याओं के खिलाफ उठी यह आवाज़ अब बदलाव का संकल्प बन चुकी है। दूर-दराज़ से आए सभी साथियों, मातृशक्ति और युवाओं का हृदय से आभार।
📍 सिमकनी मैदान, अल्मोड़ा
#harishrawat #almora #parivartanshankhnaad #rahulgandhi #uttarakhand #congress #publicsupport #change
@INCIndia @kharge @priyankagandhi @INCUttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊ आईएमपीसीएल की पहचान बचाओ, उत्तराखंड का सम्मान बचाओ। ✊
#impcl (इंडियन मेडिसिन्स फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड) मोहान फैक्ट्री को निजी हाथों में बेचे जाने के विरोध में आईएमपीसीएल के कर्मचारी धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। आज मैं उनके धरना स्थल पर पहुंचा और उन्हें अपना समर्थन दिया।
आईएमपीसीएल केवल एक फैक्ट्री नहीं, बल्कि उत्तराखंड की पहचान, आयुर्वेदिक विरासत और हजारों परिवारों की आजीविका से जुड़ा एक महत्वपूर्ण संस्थान है। कर्मचारियों की चिंताओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि उनकी न्यायोचित मांगों के समर्थन में हम उनके साथ खड़े हैं।
आईएमपीसीएल की स्थापना के पीछे केवल व्यावसायिक सोच नहीं, बल्कि आयुर्वेद, रोजगार और उत्तराखंड की पहचान को सशक्त बनाने का उद्देश्य था। इस विरासत को कमजोर करने वाला कोई भी कदम प्रदेशहित में नहीं माना जा सकता। कर्मचारियों के हितों, उनके रोजगार की सुरक्षा तथा आईएमपीसीएल की गौरवशाली विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। किसी भी निर्णय में कर्मचारियों, संस्थान और उत्तराखंड के हितों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए।
इस दौरान आईएमपीसीएल कर्मचारी संघ के अध्यक्ष श्री जयपाल रावत जी, उपाध्यक्ष श्री नईम जी, सचिव श्री भूपेंद्र अधिकारी जी, ब्लॉक प्रमुख रामनगर श्रीमती मंजू नेगी जी, ज्येष्ठ प्रमुख श्री #sanjaynegi जी, श्रीमती मीना रावत जी कनिष्ठ उप प्रमुख, कांग्रेस नेता श्री पुष्कर दुर्गापाल जी, श्री मोहम्मद अकरम जी, श्री नवीन सती जी, श्रीमती रचना रावत जी, श्री प्रकाश मठपाल जी, श्री नरेंद्र रावत जी, श्री पीयूष बिष्ट जी, श्री इंद्रलाल जी, श्री लकी विश्वकर्मा जी, श्री मनोहर आर्य जी, श्री संजीव प्रकाश जी, श्री महावीर रावत जी, श्री सचिन कुमार पुच्ची जी, श्री अभिनव लटवाल जी, श्री ललित कड़ाकोटी जी, श्री ध्यानी रावत जी, श्री प्रकाश रावत जी, श्री मोहम्मद असरफ जी, श्री मोहम्मद गुलफाम जी, श्री पुष्कर गोस्वामी जी, श्री प्रदीप फर्स्वाण जी, श्री विकास डंगवाल जी, श्री हर्षित उप्रेती जी, श्री हर्षवर्धन पाण्डे जी, श्री सचिन कुमार जी, श्री इन्दर लाल जी, श्री मनोहर आर्या जी, श्री अमित रावत जी, श्री गौरव रावत जी, श्री संजय रावत जी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
#impcl #mohanfactory #saveimpcl #employeesunity #ayurvedicheritage #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हिमालय और हिमालय की छत्रछाया में रहने वाले लोगों की नित्य-प्रतिदिन की समस्याएं भी हिमालय सरीखी कठिनतर होती जा रही हैं। राज्य बनने के बाद वर्ष बीतते जा रहे हैं। लंबे-चौड़े वादे, लंबे-चौड़े बजट, सब कुछ है, मगर समस्याएं जटिल से जटिलतर होती जा रही हैं। हिमालय की छत्रछाया में रहने वाले खुशहाल गांव और वीरान गांव, दोनों ही घोस्ट विलेजेज में बदल रहे हैं। पहले जिसको सीमांत विकास योजना कहते थे, अब उस योजना का नाम वाइब्रेंट विलेज योजना पड़ गया है। मगर वाइब्रेंट विलेज योजना भी लोगों की कठिनाइयों का निदान नहीं ढूंढ़ पा रही है।
हिमालय और हिमालय की छत्रछाया में रहने वाले लोगों की समस्याओं, चुनौतियों तथा उनके जीवन-क्रम को गहराई से समझना बहुत आवश्यक है। उस समझ के आधार पर एक निश्चित रोडमैप बनाकर अभीष्ट लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। उस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए संगठित और सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। यदि हम और विलंब करेंगे, तो समस्याएं और अधिक जटिलतर होती जाएंगी। अब बहुत हो गया है। अब न कोई बहाना और न कोई बड़बोली बात लोगों की आशाओं की पूर्ति कर पाएगी।
यदि छोटे-छोटे हजारों प्रयास प्रारंभ किए जाएं, तो हिमालय की माटी, उसके जल और परिवेश से ही बहुत कुछ प्राप्त किया जा सकता है तथा लोगों के जीवन-यापन की समस्याओं का समाधान निकाला जा सकता है। विशेष तौर पर बेरोजगारी, काम न मिलने और उसके कारण लोगों को गांव-घर छोड़ने की मजबूरी जैसी समस्याओं का भी निदान निकाला जा सकता है।
#himalaya #ghostvillages #pahadkadard #stopmigration #uttarakhand #villagedevelopment -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैं पारिस्थितिकी रूप से संतुलित विकास के लिए खड़ा हूं। अंडमान और निकोबार स्थायी पर्यटन के लिए एक मॉडल हो सकते हैं।
अभी पूरा एपिसोड देखें: youtu.be/dpYuGZx_ogo
#greenovergreed #nicobarmatters #worldenvironmentday
— श्री @RahulGandhi जीThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Rahul Gandhi
@RahulGandhi
मैं अंडमान और निकोबार के विनाश के खिलाफ़ पूरी शक्ति के साथ खड़ा हूँ।
अंडमान और निकोबार भारत की सबसे अनमोल प्राकृतिक धरोहर हैं। वर्तमान और आने वाली पीढ़ियों के लिए उनकी रक्षा करना मेरा कर्तव्य है।
मेरे साथ जुड़िए - याचिका पर हस्ताक्षर कीजिए और इस अमूल्य संपत्ति को बचाने की लड़ाई का हिस्सा बनिए।
#greenovergreed -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#hikumaon #hialmora 👋 👋
"नमस्कार कुमाऊँ, नमस्कार अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र! 👋"
कल सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा के सिमकनी मैदान में आप हजारों-हजार की विशाल संख्या में परिवर्तन के उद्घोष के लिए जुटे, आप सबका हृदय से बहुत-बहुत धन्यवाद।🙏
मैं आभारी हूँ आपके स्नेह के लिए जब मैं मंच पर आया, जो भावना आप सबने मेरे प्रति दिखाई और भावनात्मक उद्गारों से आपका स्वागत किया, मैं इसे हमेशा-हमेशा याद रखूंगा। लगभग 28 वर्ष होने को हो गए हैं, मेरा कोई चुनावी संबंध अल्मोड़ा संसदीय क्षेत्र से नहीं रहा है। अल्मोड़ा छोड़ने के बाद हरिद्वार मेरा कर्मक्षेत्र बना। कर्मक्षेत्र की अपनी व्यस्तताएँ व आवश्यकताएँ होती हैं। मुझे वहाँ रमना पड़ा। आप खुश होंगे जानकर कि मैंने अपने समर्पण से हरिद्वार के लोगों के दिलों में भी स्थान बनाया है, मैं उसे बनाए रख सकूं, इस हेतु आपका आशीर्वाद चाहिए।
मैं जिस प्रकार पहले आपके दुख-सुख में भागीदार रहता था, वैसे अब नहीं रह पा रहा हूँ। फिर भी आपको #harishrawat आज भी याद है। आप आज मुझसे प्यार करते हैं और इसे हमेशा प्रकट भी करते हैं। मेरे मन में भी आज भी लालसा है कि मैं अल्मोड़ा, पिथौरागढ़, डीडीहाट, धारचूला, रानीखेत, भिकियासैंण, द्वाराहाट आदि सभी छोटे-बड़े बाजारों में दुकान-दुकान जाकर कहूँ कि मैं हरीश रावत आपको प्रणाम कर रहा हूँ। मेरे पांव अब भी दूर-दूर गाड़-गधेरों और धारों में बसे हुए गाँवों में आने के लिए मचलते हैं। मैं एक बार फिर मरचूला से धारचूला तक, हमस्यारी से मुनस्यारी तक आपके बीच आऊंगा।
मैंने अपने बेटे आनंद से कहा है कि मेरे वर्षों-वर्षों के संबंधों को, धार और गाड़ में रहने वाले लोगों से मेरे संबंधों को आगे बढ़ाओ और हो सके तो उन्हें अपने सामाजिक जीवन की पूंजी बनाओ।
कल सिमकनी के मैदान में आपको देखकर, मैं मंच से उतरकर आपके मध्य आया और भावना-भावना में मैं स्याली धार तक पैदल आपसे मिलने के लिए चल पड़ा। मुझे आश्चर्य हुआ कि मुझ में यह ताकत कहाँ से आई, निश्चय ही आपके प्यार से। जगह-जगह लोगों ने मुझे रोक कर सेल्फी ली, फोटो खिंचवाई, आपका यह प्यार मुझे एक नई ऊर्जा देकर गया है। मैं इसका उपयोग समस्त उत्तराखंड के सेवार्थ करूं, इस हेतु माँ नंदा, गोलज्यू, जागनाथ जी से प्रार्थना करता हूँ।
#kumaon #almora #uttarakhand #harishrawat #devbhoomi #jansabha #publicmeeting #gratitude #change #publicconnect -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊ कार्यकर्ता शक्ति के सिंहनाद से गूंजा उत्तराखंड ✊
साधनहीन पार्टी के कार्यकर्ता स्वप्रेरित तरीके से अपने स्थानीय नेताओं की ताकत के बलबूते पर हजारों की संख्या में सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में जुटे। लोग दूर-दूर से आए, कई लोग रात के 1-2 बजे चले, कई लोग सुबह चले और अब एक दिन बाद अपने घर पहुंचेंगे। मैं उन सब कार्यकर्ता साथियों को उनके त्याग और पार्टी के प्रति उनके समर्पण के लिए बहुत-2 धन्यवाद व बधाई देता हूं कि वे विशाल संख्या में अल्मोड़ा में जुटे और उनके "सिंहनाद" का असर पूरे उत्तराखंड और कुमाऊं की राजनीति में पड़ेगा, इसका मुझे पूरा भरोसा है।
पौड़ी में भी हजारों की संख्या में पूर्व सैनिक, पैरा मिलिट्री फोर्सेज के सेवानिवृत्त लोग और कांग्रेस कार्यकर्ता जुटे तथा राहुल जी के वर्चुअल संबोधन को सुना। मैं उनके समर्पण और उनके उत्साह को भी प्रणाम करता हूं और उन्हें भी बहुत-बहुत बधाई देता हूं।
एक अच्छी शुरुआत हुई है, एक दमदार शुरुआत हुई है। अब इसको आगे लेकर चलना है।
#uttarakhand #almora #kumaon #congress #rahulgandhi #pauri #karyakartashakti
@INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✋🇮🇳 "परिवर्तन शंखनाद रैली" में छोलिया नृत्य की गूंज के बीच कुछ आत्मीय पल।
सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा में ढोल की थाप पर उत्तराखंड की संस्कृति, परंपरा और जनभावनाओं की अनुगूंज सुनाई देती है। अपनी लोक विरासत से जुड़ना सदैव आनंद, ऊर्जा और आत्मीयता का अनुभव कराता है।
📍 अल्मोड़ा
#parivartanshankhnaadrally #chholiyadance #almora #uttarakhandiyat #loksanskriti #harishrawat #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अल्मोड़ा में परिवर्तन शंखनाद रैली के दौरान राज्य के वरिष्ठ नेता श्री @incpritamsingh जी एवं अपनी बहनों के साथ एक अविस्मरणीय और आत्मीय क्षण। ✨
#अविस्मरणीय_क्षण
#unforgettablemoment ❤️🙏 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सत्ता में आने पर अग्निवीर योजना को खत्म कर पुरानी व्यवस्था को बहाल करेंगे।
-श्री @RahulGandhi जी, नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
विश्व पर्यावरण दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
प्रकृति का संरक्षण केवल हमारा दायित्व ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारी नैतिक जिम्मेदारी भी है। आइए, पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लें और जल, जंगल एवं जमीन के संतुलन को बनाए रखने में अपना योगदान दें।
#worldenvironmentday #environmentday #saveenvironment #greenfuture #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हमारे 🇮🇳 पूर्व सैनिकों का सम्मान केवल शब्दों का विषय नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति उनके अद्वितीय योगदान के प्रति हमारी कृतज्ञता का भाव है।
आज नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए उनके अधिकारों, सम्मान और कल्याण के प्रति कांग्रेस पार्टी की प्रतिबद्धता को दोहराया। सैनिकों और सरकार के बीच विश्वास, सम्मान और संवेदनशीलता का रिश्ता सदैव मजबूत रहना चाहिए।
📍 पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड
#rahulgandhi #exservicemen #paurigarhwal #uttarakhand #congress #harishrawat #jaihind -
Harish Rawat reposted
Congress
@INCIndia
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पूर्व सैनिकों को संबोधित किया।
सरकार और सैनिकों के बीच जो रिश्ता होता है- कांग्रेस उसका बहुत सम्मान करती है। हम हमेशा उनके अधिकारों की रक्षा करते रहेंगे।
📍 पौड़ी गढ़वाल, उत्तराखंड -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
बेटी #ankita के माता-पिता से @RahulGandhi जी की बातचीत।
दुःख और पीड़ा की इस घड़ी में परिवार का हालचाल जाना तथा न्याय की प्रक्रिया में हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया।
संवेदना, सहानुभूति और न्याय की अपेक्षा के साथ।
✋🇮🇳
#ankitabhandari #justiceforankita #rahulgandhi #uttarakhand #voiceforjusticeThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚁 🚁 जब दूसरे हेलीकॉप्टर उड़ रहे थे, तो राहुल जी का हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ पाया? जवाब दे कौन—#dgca, #ucada या हेली कंपनी?
आज राहुल गांधी जी को अल्मोड़ा पधारना था। पूरा अल्मोड़ा ही नहीं, सारा कुमाऊँ मंडल हजारों-हजार की संख्या में एक विशाल जमवाड़े के रूप में श्री राहुल गांधी जी को सुनने के लिए उनका इंतजार कर रहा था। उन्हें पौड़ी भी पहुंचना था, वहां सुबह से हमारे पूर्व सैनिकगण एकत्रित हुए थे, कांग्रेस कार्यकर्ता भी पहुंचे हुए थे। कल देहरादून में कार्यकर्ताओं की बैठक थी, उसके लिए भी बहुत उत्साहपूर्ण तैयारियां थीं।
लेकिन अचानक सूचना आई कि श्री राहुल गांधी जी का हेलीकॉप्टर मौसम खराब होने के कारण लैंड नहीं हो पाएगा। श्री राहुल जी को पंतनगर वापस जाना पड़ा और फिर वहां से उन्होंने अल्मोड़ा में एकत्रित सभी कांग्रेसजनों, भाई-बहनों को टेलीफोन के माध्यम से संबोधित किया। लेकिन इसके बाद बहुत सारे सवाल उठ गए हैं। यह सवाल इसलिए ज्यादा उठे हैं क्योंकि सरकार द्वारा संचालित सर्विसेज वाले हेलीकॉप्टर, जिनकी एजेंसी यूकाडा और डीजीसीए द्वारा मॉनिटरिंग की जाती है, वे यथावत चले हैं। अल्मोड़ा से हल्द्वानी हेलीकॉप्टर पहुंचे हैं और हवाई रास्ता वही है, जिस रास्ते से श्री राहुल गांधी जी के हेलीकॉप्टर को पंतनगर से अल्मोड़ा आना था।
जिस वायु मार्ग से सिंगल इंजन हेलीकॉप्टर आए हैं, तो हमारा डबल इंजन हेलीकॉप्टर कैसे नहीं आ सका? कहीं न कहीं या तो हेली कंपनी, या डीजीसीए, या यूकाडा में से किसी को जवाब देना चाहिए। देश के प्रतिपक्ष के नेता अल्मोड़ा क्यों नहीं पहुंच पाए? उनका हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ पाया? जबकि दूसरे हेलीकॉप्टर उसी वायु मार्ग से उड़ान भर पाए हैं और संचालित हुए हैं। यह बड़ा सवाल है। पायलट और हेली सर्विसेज इन्हीं संस्थाओं के द्वारा संचालित होती हैं। यह गंभीर प्रश्न आम लोगों के दिमाग में उठ रहा है।
मैं उसी को अभिव्यक्ति दे रहा हूं क्योंकि हजारों-हजार पुरुष और महिलाएं जिस व्यक्ति को सुनने और देखने के लिए यहां उपस्थित हुए थे, उनके मन में यह प्रश्न स्वाभाविक रूप से उठ रहा है कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि मौसम के अलावा कुछ और कारक हों? संभावनाएं हो सकती हैं। हम सामान्य तौर पर राहुल जी की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंतित रहते हैं। हम कभी भी नहीं चाहते हैं कि यदि मौसम खराब हो तो राहुल जी का हेलीकॉप्टर उड़े। मगर जब दूसरे हेलीकॉप्टर इस वायु मार्ग पर उड़ रहे हैं, तो फिर डबल इंजन वाला श्री राहुल गांधी जी का हेलीकॉप्टर क्यों नहीं उड़ पाया? इसका जवाब डीजीसीए, यूकाडा या हेली कंपनी को देना चाहिए।
#rahulgandhi #almora #uttarakhand #congress #kumaonThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✋🇮🇳 "जनसैलाब बता रहा है, उत्तराखंड बदलाव चाहता है"
📍 सिमकनी मैदान, जिला अल्मोड़ा -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड का अपना एक इतिहास है। इस धरती ने अपने लोगों को देश की सेवा के लिए सेना में भेजा है और हर परिस्थिति में उन्होंने देश की रक्षा की है।
उत्तराखंड के DNA में देशभक्ति की आग है और इसी देशभक्ति के दम पर लोग सेनाओं में जाते हैं। सेना में जाने वाले लोगों और सरकार के बीच एक पवित्र रिश्ता होता है।
एक सैनिक देश के लिए अपना सबकुछ समर्पित कर देता है और दूसरी तरफ सरकार सैनिकों और उनके परिवारों की रक्षा करती है।
लेकिन BJP ने अग्निवीर सिस्टम को लागू कर इस पवित्र संबंध को ख़त्म कर दिया है।
: नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi जीThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देखिए भाग्य की विडंबना, विशाल रैली, उत्साहपूर्ण रैली, प्रकृति बाधा बनी। श्री राहुल गांधी जी ने अपने संबोधन से जोश भरा। मैं भी उस उत्साह के साथ अपने गांव की तरफ लौट रहा था।
अभी-अभी बहुत दुखद समाचार मिला कि बाड़िछीना के पास में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें एक व्यक्ति की मौत और दो लोगों के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना है। जिस व्यक्ति की मौत बताई जा रही है, उसका नाम कुंदन सिंह बथियाल है। कुन्दन सिंह बथियाल मेरी राजनीतिक यात्रा के लंबे दौर के सक्रिय भागीदार रहे हैं। मुझे बहुत दुःख हुआ। मैं गांव के रास्ते में था, अब लौटकर फिर अल्मोड़ा जा रहा हूं। क्योंकि उनका पोस्टमार्टम हो और जो घायल हैं, उनके उपचार की स्थिति क्या है, यह देखूंगा।
भगवान दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
#श्रद्धांजलि #almora #kundansinghbathiyal #roadaccident #condolences #uttarakhand #prayers #omshanti #getwellsoon #harishrawat -
Harish Rawat reposted
Rahul Gandhi
@RahulGandhi
उत्तराखंड के मेरे प्यारे भाइयों और बहनों,
आज मैं आप सबसे मिलना चाहता था, आपके बीच बैठकर आपकी बातें सुनना चाहता था, आपके सुख-दुख, आपकी आशाओं और आपकी चिंताओं को समझना चाहता था। दुर्भाग्य से, मौसम की गंभीर खराबी के कारण ऐसा संभव नहीं हो पाया।
आज सुबह मैं पंतनगर पहुँच गया था। वहाँ से हमें हेलिकॉप्टर द्वारा अल्मोड़ा में जनसभा के लिए जाना था, लेकिन मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए पायलट ने उड़ान भरने से साफ़ इनकार कर दिया।
मुझे आपसे बहुत सी बातें करनी थीं - उत्तराखंड की वर्तमान स्थिति पर, प्रदेश के आर्थिक और सामाजिक मुद्दों पर, राज्य और आपके भविष्य पर, और उन चुनौतियों पर जिनका सामना आज उत्तराखंड कर रहा है। पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिकों के साथ भी एक महत्वपूर्ण मुलाकात और बैठक निर्धारित थी। साथ ही कोटद्वार में दीपक के जिम जाने का भी कार्यक्रम था।
प्रकृति के आगे हम सभी विनम्र हैं और सहयात्रियों की सुरक्षा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता। कई बार परिस्थितियाँ हमारी इच्छा के अनुरूप नहीं होतीं, लेकिन इससे मिलने की इच्छा और आपसे जुड़ाव कम नहीं होता।
मैं आपसे वादा करता हूँ कि बहुत जल्द फिर उत्तराखंड आऊँगा। तब हम जल्दबाज़ी में नहीं, बल्कि पूरा समय निकालकर मिलेंगे, बात करेंगे, आपके विचार सुनेंगे और मिलकर प्रदेश के बेहतर भविष्य की दिशा में चर्चा करेंगे।
जल्द ही मुलाकात होगी।This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊ “जनता का विश्वास, मेरी सबसे बड़ी पूंजी — उत्तराखंड की मिट्टी मेरा अभिमान।” ✊
🔴✊🇮🇳
“अल्मोड़ा की पावन धरती को नमन… जनता के अटूट स्नेह और कार्यकर्ताओं के जोश के बीच आज का यह क्षण सदैव स्मरणीय रहेगा।”
मंच पर पहुँचकर कार्यकर्ताओं के उत्साहपूर्ण नारों का अभिवादन किया तथा इस पावन मिट्टी के प्रति अपने आत्मीय जुड़ाव को भावनात्मक रूप से व्यक्त किया।
📍 सिमकनी मैदान, जिला अल्मोड़ा
#harishrawat #almora #jansabha #uttarakhand #publicsupport #congress #groundconnect #deshaurdharati -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔴✊✋🇮🇳
“जनसभा जारी है… अल्मोड़ा से उठ रही है नई उम्मीदों की आवाज़”
LIVE : माननीय नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा श्री @RahulGandhi जी की अल्मोड़ा में विशाल जनसभा …!!
👉www.facebook.com/share/v/18tNeKXgJB/
📍 सिमकनी मैदान, जिला अल्मोड़ा
#almorarally #rahulgandhilive #jansabha #bharatjodo #uttarakhandnews #congress #publicmeeting #liveupdate #simkanimaidan #hopeandchange -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✌️ नई उम्मीद, नया विश्वास ✌️
आज मन बहुत उल्लासित है। श्री @RahulGandhi जी अल्मोड़ा और पौड़ी में उत्तराखंडवासियों को संबोधित करेंगे। लोगों में बहुत उल्लास है। श्री राहुल गांधी जी का यह दौरा कांग्रेस के लिए बदलाव-प्रवर्तक सिद्ध होगा। मुझे ऐसा विश्वास है।
#rahulgandhi #uttarakhand #almora #pauri #congress -
Harish Rawat reposted
Congress
@INCIndia
नेता विपक्ष श्री @RahulGandhi आज उत्तराखंड के अल्मोड़ा में जनसभा को संबोधित करेंगे और कई कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
उन्हें सुनने के लिए हमारे सोशल मीडिया हैंडल्स से जुड़ें-
📺 x.com/INCIndia
📺 facebook.com/IndianNationalCongress/
📺 youtube.com/user/indiacongress
📍 उत्तराखंड -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🏔️✊ "देवभूमि उत्तराखंड की धरती पर जननायक का अभिनंदन" ✨🙏
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष, जननायक श्री @RahulGandhi जी का उत्तराखंड के ऐतिहासिक जनपद अल्मोड़ा व पौड़ी में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
कुमाऊँ की सांस्कृतिक राजधानी, लोक कला, लोक संस्कृति और जनसंघर्षों की पावन धरती अल्मोड़ा एवं "गढ़वाल का दिल" पौड़ी में आपका आगमन प्रदेश की जनता के लिए नई आशा और विश्वास का संदेश लेकर आया है।
संघर्ष, संवाद और परिवर्तन के संकल्प के साथ देवभूमि उत्तराखंड आपका अभिनंदन करता है।
🏔️🙏 "देवभूमि की पुकार — राहुल गांधी जी का स्वागत अपार" ✌️
#rahulgandhi #almora #uttarakhand #congress #devbhoomi #harishrawatcmuk -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अल्मोड़ा का यह भव्य पंडाल कल लोकसभा के माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री @RahulGandhi जी को सुनने के लिए आने वाले लोगों एवं कांग्रेसजनों के स्वागत हेतु तैयार किया गया है।
भारी बारिश हुई है, लेकिन इसके बावजूद कहीं भी कोई व्यवस्था गड़बड़ाई नहीं है। व्यवस्था बिल्कुल दुरुस्त है और लोगों का उत्साह भी तनिक नहीं डगमगाया है।
हमारे वरिष्ठ नेता श्री @incpritamsingh जी, श्री गोविंद सिंह कुंजवाल जी, श्री मदन सिंह बिष्ट जी, श्री प्रदीप टम्टा जी, श्री आदेश चौहान जी सहित अन्य साथियों के साथ रात्रि में जनसभा स्थल पहुंचे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
कल की जनसभा के लिए सभी कार्यकर्ता पूरे उत्साह और समर्पण के साथ जुटे हुए हैं। ✌️✌️
#rahulgandhi
#almora
#uttarakhand
#congress
#devbhoomi
#welcomerahulgandhiThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देवभूमि में आपका अभिनंदन ✌️✌️
लोकसभा के माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं हम सबके नेता श्री @RahulGandhi जी का उत्तराखंड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
आपका यह प्रवास देवभूमि की जनता की आकांक्षाओं, युवाओं की उम्मीदों और लोकतांत्रिक मूल्यों को नई मजबूती प्रदान करे, यही शुभकामना है।
#rahulgandhi #uttarakhand #congress
#devbhoomi #welcomerahulgandhi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कर्नाटक के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर श्री @DKShivakumar जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में कर्नाटक विकास, सुशासन और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। आपके सफल, जनोन्मुखी एवं यशस्वी कार्यकाल के लिए मेरी मंगलकामनाएं।
साथ ही, उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले माननीय उपमुख्यमंत्री जी तथा मंत्रिपरिषद के सभी 12 सदस्यों को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#dkshivakumar #karnataka #congratulations -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज अल्मोड़ा में @INCUttarakhand की प्रभारी एवं वरिष्ठ साथियों के साथ प्रेस वार्ता में सम्मिलित हुआ।
तत्पश्चात 4 जून को माननीय नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा एवं सांसद श्री राहुल गांधी जी की प्रस्तावित जनसभा को लेकर नेतागणों, कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ संवाद कर तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। जनसभा को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सभी साथी पूरे उत्साह और मनोयोग से जुटे हुए हैं।
📍अल्मोड़ा
#almora #uttarakhand #congress #pressconference #uttarakhandcongress #congressworkers -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
यदि वैभव सूर्यवंशी के कोच से कहा जाए कि आप बल्ला संभालो, पिच पर उतरो और खेलो, तो वह भी घबरा जाएंगे।
शिक्षकगण, दक्ष व सक्षम छात्र तैयार कर सकते हैं और कर रहे हैं। अब उनसे कहा जा रहा है कि अपनी सेवा के अंतिम प्रहर में शिक्षक पात्रता परीक्षा उत्तीर्ण करो। यह एक बहुत कठिन कार्य है।
शिक्षक देश भर में बहुत चिंतित हैं। राज्य सरकारों व केंद्र सरकार को माननीय न्यायालय से इस निर्णय पर पुनर्विचार की याचना करनी चाहिए।
#teachers #teachereligibilitytest #education #teachersrights #justiceforteachers #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
थराली दूसरा जोशीमठ बनने की ओर बढ़ रहा है और नैनीताल भी खतरे की घंटी बजा रहा है।
पर्वतीय क्षेत्रों में अनियोजित विकास, भू-धंसाव और पर्यावरणीय असंतुलन को गंभीरता से लेने की आवश्यकता है। समय रहते ठोस कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और चिंताजनक हो सकती है।
#tharali #joshimath #nainital #uttarakhand #environment #harishrawatThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड में भाजपा की सरकार, स्थानीय विधायक खुद ही सरकार, फिर नरेंद्रनगर में चुनाव क्यों हों? सरकार ने बिना चुनाव के अपने उम्मीदवार को विजयी घोषित करवा दिया।
नरेंद्रनगर नगर पालिका के चुनाव में कांग्रेस के उम्मीदवार का नामांकन जिस आधार पर रद्द किया गया है, वह आधार कहीं से भी कानून-संबंधी नहीं है। लोकतंत्र की हत्या स्वीकार नहीं की जा सकती है, चुनाव प्रणाली की हत्या भी स्वीकार नहीं की जा सकती है। नरेंद्रनगर में ये दोनों हत्याएं हुई हैं।
हम न्यायालय की शरण में जाएंगे, लड़ेंगे और अन्याय नहीं होने देंगे। कार्यकर्ताओं से आग्रह है कि हौसला बनाए रखें।
#narendranagar #democracy #electionjustice #uttarakhandcongress #savedemocracy #congressparty -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड की भूमि, उत्तराखंडियों का अधिकार।
"कांग्रेस के सत्ता में आने के बाद नॉन-उत्तराखंडी लोगों द्वारा खरीदी गई जमीनों का हम रिव्यू करेंगे।"
#harishrawat #uttarakhand #landrights #uttarakhandiyat #congressThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
ANI UP/Uttarakhand
@ANINewsUP
#watch | Almora: On Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi's upcoming visit to Uttarakhand, Congress leader Harish Rawat says, "The entire Uttarakhand is keenly waiting for Rahul Gandhi's Almora rally. We want to hear his message..."
On the Ex-Servicemen Sammelan, he says, "Why does the BJP have a problem?... The Congress accepted '0one rank one pension', and the BJP implemented it with a little bit of modification... The Agniveer yojana will end the regiment system..."This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"राहुल गांधी का आह्वान, बदलाव का बनेगा उत्तराखंड!" ✋🇮🇳
श्री @RahulGandhi एक व्यक्तित्व जो संघर्ष का पर्याय है। देश की लोकसभा हो या खेत-खलियान, फैक्ट्री हो या कहीं भी संघर्षरत इंसानियत, उसके दुःख-दर्द की आवाज़ को बुलंदी देने वाले श्री राहुल गांधी जी हमारी उत्तराखंड की धरती पर पधार रहे हैं।
संस्कृति की नगरी अल्मोड़ा, कुमाऊँ में 4 जून को प्रातः 11 बजे वह जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद पौड़ी में हमारे स्वाभिमान के प्रतीक गढ़वाल रेजिमेंट, गोरखा रेजिमेंट, कुमाऊँ रेजिमेंट और विभिन्न रेजिमेंटों से अपने शौर्य एवं पराक्रम के लिए प्रशंसा अर्जित करने वाले पूर्व सैनिकों को संबोधित करेंगे। 5 जून को देहरादून में अपने कार्यकर्ताओं, सहयोगियों व साथियों से संवाद करेंगे।
वह मंत्र देंगे, जिसके माध्यम से हम 2027 के विधानसभा चुनाव में उत्तराखंड में सत्ता परिवर्तन ला सकें और कांग्रेस सत्ता में आ सके।
राहुल जी, आपका कुमाऊँ, गढ़वाल और देहरादून की धरती पर भव्य स्वागत एवं अभिनंदन है।
#rahulgandhi #uttarakhand #almora #paurigarhwal #dehradun #congressparty #parivartanyatra
@INCIndia @priyankagandhi @kharge @INCUttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज लगभग 10 साल बाद इतने नज़दीक से, आसमान से अल्मोड़ा को देखने का सौभाग्य मिला। लेकिन अल्मोड़ा के दोनों ओर बड़ी-बड़ी अट्टालिकाएँ बन गई हैं, भार बहुत बढ़ गया है। क्योंकि यहाँ जितने निर्माण हुए हैं, उनकी मिट्टी किसी न किसी रूप में इसी के आस-पास है। नीचे कितना ही पक्का पहाड़ हो, लेकिन ऊपर जो मिट्टी की परतें हैं, उनकी धारण क्षमता का अध्ययन आवश्यक है।
यूँ भी लगता है कि कोई खाली स्थान रह नहीं गया है, तो नया अल्मोड़ा इधर स्यालीधार से लेकर कोसी पर्यावरण संस्थान, खूंट के नीचे इस क्षेत्र में बसना चाहिए और एक नया काउंटर मैग्नेटिक टाउन गरुड़ाबाज में बनना चाहिए। हमने वर्ष 2016 में उसका पूरा सर्वे भी कराकर रखा हुआ है।
लोग शहरों की तरफ आएंगे, ज्यों-ज्यों लोगों की पूंजी बढ़ेगी, तो वह बेहतर जिंदगी के लिए नए स्थानों की तरफ जाएंगे ही जाएंगे। उनके स्वागत के लिए हमें नया अल्मोड़ा और नया काउंटर मैग्नेटिक सिटी गरुड़ाबाज तैयार करना चाहिए।
#almora #uttarakhand #development #urbanplanning #newalmora #garudabaj #sustainabledevelopment #futurevision #kumaon #hilldevelopment -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
"कांग्रेस सरकार एक बार फिर अगर उत्तराखंड में आ गई, तो बार-बार कांग्रेस का आना निश्चित है।"
यह विश्वास किसी दल का नहीं, बल्कि जनता के भरोसे का प्रतिबिंब है। जब सरकार जनभावनाओं, विकास और उत्तराखंडियत की आकांक्षाओं के अनुरूप कार्य करती है, तो जनता उसे बार-बार अवसर देती है।
#harishrawat #uttarakhand #congress #janvishwas #uttarakhandpolitics #congressforuttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अजब सी दास्तां है। सरकार का मुख कुछ घोषणा करता है और सरकार के हाथ, मुख से हुई घोषणा का अनुपालन करने के बजाय कुछ ऐसी शर्तें छोड़ देते हैं कि घोषणा लगभग निरर्थक हो जाती है।
उत्तराखंड के ठेकेदार, वह लोग जो यहीं रह रहे हैं, यहीं छोटे-छोटे काम कर अपनी आजीविका को आगे बढ़ा रहे हैं, हमारे गांव-घर के मध्यम वर्ग, जो हमारी अर्थव्यवस्था के स्थानीय ध्वजवाहक हैं। धन्य है भाजपा, तुमने ई-टेंडर के नाम के साथ कुछ ऐसी शर्तें रख दी कि ये स्थानीय ठेकेदार जो करोड़ों रुपये की काम करने की क्षमता रखते हैं, आज खाली हाथ हैं।
जब आंदोलन की धमकी दी, हमने भी उनकी आवाज उठाई, तो सरकार ने कहा कि 10 करोड़ रुपये तक के काम स्थानीय ठेकेदारों को दिए जाएंगे और डेढ़ करोड़ रुपये तक के कामों को सिंगल बिड में लगाया जाएगा। ठेकेदारों ने विश्वास किया और अब सिंचाई, लोक निर्माण विभाग, आरईएस, सरकार की घोषणाओं का सम्मान करने के बजाय 5 साल की शर्त तो है ही, मगर साथ-साथ एक नई शर्त भी जोड़ दी है कि पिछले 1 साल में जितने का कार्य रखा है, उसके 50% के काम करने का उनके पिछले 1 साल के अंदर का अनुभव होना चाहिए।
लगभग 90% उत्तराखंड के ठेकेदार इस शर्त के कारण अब सरकार के मुख से हुई घोषणा के लाभ से वंचित हो गए हैं। अब तो ऐसा लगता है कि उत्तराखंड के मध्यम वर्ग और निम्न मध्यम वर्ग, जिसको इन्होंने समाप्त कर दिया है, उनको अब उठकर खड़ा होना चाहिए। हमारा वादा है कि हम सारी इन व्यवस्थाओं को अपने उत्तराखंड की आर्थिक व्यवस्था के आधार स्तंभों के हित में बदलेंगे और जो आज बर्बादी के मोड़ पर खड़े हैं, उनको फिर से अपनी अर्थव्यवस्था की प्रमुख धारा में सम्मिलित करेंगे।
जय हिंद, जय ठेकेदार।
#uttarakhandcontractors #savelocaleconomy #justiceforcontractors #standwithcontractors #economicjustice #uttarakhanddemandschange -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अल्मोड़ा की पावन धरती से परिवर्तन, न्याय और जनआवाज़ का नया शंखनाद होने जा रहा है।
4 जून को सिमकानी मैदान, अल्मोड़ा में माननीय नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री राहुल गांधी जी की प्रस्तावित जनसभा के दृष्टिगत कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जननायक @RahulGandhi जी के स्वागत हेतु उत्तराखंड का जनमानस और कांग्रेस परिवार पूर्ण उत्साह के साथ तैयार है।
📍सिमकानी मैदान, अल्मोड़ा
#parivartankashankhnaad #rahulgandhi #almora #uttarakhand #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान उपवाच: "पेपर लीक और तंत्र की विफलता के दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।"
इस विफलता से पीड़ित लाखों छात्र-छात्राएं, उनके अभिभावक और देशवासी पूछना चाहते हैं कि एक के बाद एक पेपर लीक तथा केंद्रीय परीक्षाओं के स्तर पर लगातार सामने आ रही विफलताओं का दोषी कौन है?
सिस्टम फेलियर और पेपर लीक का दोष तो प्रधान जी, आपके ही सिर पर आ रहा है। आप शिक्षा के संचालन में नहीं, बल्कि शिक्षा के भगवाकरण पर ज्यादा ध्यान दे रहे हैं।
#dharmendrapradhan #paperleak #systemfailure #educationsystem #students #neet -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
महान अध्यात्मवेत्ता, युगद्रष्टा दार्शनिक एवं गायत्री परिवार के संस्थापक आचार्य पं. श्रीराम शर्मा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
मानवता, नैतिक मूल्यों और आध्यात्मिक जागरण के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। उनकी पावन स्मृतियों को विनम्र श्रद्धांजलि।
#ptshriramsharmaacharya #gayatriparivar #shraddhanjali #spirituallegacy -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भाजपा के किले को ढहाने का समय आ गया है!
उत्तराखंड बदलाव चाहता है, जवाब चाहता है और अपने अधिकारों की आवाज़ बुलंद करना चाहता है। जनता की ताकत ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। ✋🇮🇳
#harishrawat #congress #uttarakhand #rahulgandhi #badlav #uttarakhandmangejawab #jansamvad -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
📢 जनता की आवाज़, कांग्रेस का संकल्प — उत्तराखंड मांगे जवाब और बदलाव। ✋🇮🇳
🗓️ दिनांक - 2 जून, 2026
🕥 समय - प्रातः 10:30 बजे से सायं 7:00 बजे तक
माननीय नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा श्री राहुल गांधी जी की प्रस्तावित रैली को लेकर जनपद अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद एवं संगठनात्मक बैठकें।
📍 अल्मोड़ा
🗓️ दिनांक - 3 जून, 2026
🕥 समय - प्रातः 10:30 बजे से सायं 7:00 बजे तक
माननीय नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा श्री राहुल गांधी जी की प्रस्तावित रैली को लेकर जनपद अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत।
📍 अल्मोड़ा
🗓️ दिनांक - 4 जून, 2026
🕚 समय - प्रातः 11:00 बजे
माननीय नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा श्री राहुल गांधी जी की जनसभा में प्रतिभाग।
📍 अल्मोड़ा
#harishrawat #rahulgandhi #congress #almora #uttarakhand #congressworkers #jansamvad #jansabha #2june2026 #3june2026 #4june2026 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
बदलेंगे-बदलेंगे, इस सत्ता को बदलेंगे — श्री @RahulGandhi जी के संग।
4 जून को प्रातः 11 बजे अल्मोड़ा और दोपहर 02:30 बजे पौड़ी में आप सब श्री राहुल गांधी जी से मिलने और उन्हें सुनने के लिए सादर आमंत्रित हैं।
5 जून को श्री राहुल जी देहरादून में कांग्रेसजनों से मिलेंगे और राहुल जी को आश्वस्त करेंगे कि "हम बदलाव लाएंगे, हम बदलाव लाएंगे, हम बदलाव लाकर रहेंगे।"
जय उत्तराखंड, जय हिंद 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
#rahulgandhi #almora #pauri #dehradun #congress #uttarakhand #badlav #uttarakhandmangebadlav #4june2026 #5june2026
@INCIndia @kharge @priyankagandhi @incpritamsingh @UKGaneshGodiyal @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड क्रांति दल के पूर्व अध्यक्ष, पूर्व विधायक एवं मेरे मित्र श्री @AiryKashi जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुखमय एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं। आपके स्वस्थ, सक्रिय और यशस्वी जीवन की मंगलकामनाएं।
#kashisinghairi #birthdaywishes #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
AICC के एससी विभाग के राष्ट्रीय सचिव श्री एस.पी. सिंह जी, उत्तराखंड एससी विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री दर्शन लाल जी तथा कांग्रेस नेता श्री अनिल गुप्ता जी ने मेरे आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान संगठन की मजबूती, सामाजिक सरोकारों एवं विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई।
📍 डिफेंस कॉलोनी, देहरादून
#harishrawat #dehradun #congress #aicc #socialconcerns #uttarakhand #politicaldialogue -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जनता की आवाज़, कांग्रेस का संकल्प — उत्तराखंड मांगे जवाब और बदलाव। ✋🇮🇳
सोमेश्वर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ संवाद।
माननीय नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा श्री राहुल गांधी जी की प्रस्तावित रैली को लेकर संगठनात्मक तैयारियों एवं जनसरोकारों के मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई।
कार्यकर्ताओं का उत्साह ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।
📍 विधानसभा सोमेश्वर II #29may2026 II
#rahulgandhi #someshwar #congress #uttarakhand #almora #congressworkers #jansamvad #harishrawat #uttarakhandpoliticsThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैंने लगभग 5-6 दिन पूर्व उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमिशन को लेकर टिप्पणी करते हुए कहा था कि बिना अध्यक्ष का पब्लिक सर्विस कमिशन राज्य के लिए दुखद है। मैंने यह भी कहा था कि इसी का परिणाम है कि पब्लिक सर्विस कमिशन की 2024 की परीक्षाओं का अंतिम परिणाम और तद्नुसार नियुक्तियां अभी तक नहीं हुई हैं।
सरकार ने पब्लिक सर्विस कमिशन के एक सदस्य को कार्यकारी अध्यक्ष बना दिया है। कार्यकारी का अर्थ है काम न करने वाला चेयरमैन! मुबारक हो हुजूर, आपकी समझदारी।
#uttarakhand #ukpsc #publicservicecommission #youth #employment #recruitment #competitiveexams #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
BJP सरकार की कुनीतियों के कारण महिला आरक्षण बिल लटक गया है!!
राजीव गांधी जी ने प्रत्येक वर्ग को सशक्त बनाने का काम किया और अपने प्रयासों से भविष्य की पीढ़ियों को भी शक्ति देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। आज महिला आरक्षण को भाजपा सरकार की कुनीतियों के कारण जिस प्रकार परिसीमन से जोड़कर उलझाया गया है, वह वास्तव में इसे फिर से लटकाने का एक षड्यंत्र प्रतीत होता है। लेकिन हम इसके खिलाफ संघर्ष कर रहे हैं और महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई जारी रखेंगे।
#womenreservation #narishakti #womenempowerment #harishrawat #congress #womenrights #genderequality #indiapoliticsThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
चैंपियन #royalchallengersbengaluru, चैंपियन #rcb को इस विराट जीत के लिए बहुत-बहुत बधाई। @imVkohli ने अपनी कलात्मक बल्लेबाज़ी, अद्भुत मानसिक दृढ़ता और लंबे धैर्य के साथ इस जीत को यादगार बना दिया।
#gujarattitans ने भी सीमित स्कोर का साहसपूर्वक बचाव करने का भरसक प्रयास किया और पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रतिस्पर्धा दिखाई।
आईपीएल के इस रोमांचक सफर के लिए सभी टीमों, खिलाड़ियों और क्रिकेट प्रेमियों को शुभकामनाएँ। अगली बार फिर IPL में मिलेंगे। 🏏👏
#ipl #rcb #viratkohli #gujarattitans #cricket #ipl2026 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✋ जनता की आवाज़, कांग्रेस का संकल्प — जवाब भी, बदलाव भी। 🇮🇳
माननीय नेता प्रतिपक्ष लोकसभा एवं कांग्रेस नेता श्री @RahulGandhi जी के प्रस्तावित अल्मोड़ा आगमन को लेकर दन्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं से संवाद किया।
साथियों में उत्साह, ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण देखने को मिला। जनसरोकारों और क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर भी सार्थक चर्चा हुई।
📍 दन्या, विधानसभा जागेश्वर
🗓️ 28 मई, 2026
#harishrawat #rahulgandhi #congress #almora #jageshwar #uttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✋ हाथ से हाथ, जन-जन के साथ।✋✋
कुछ दिन पूर्व टिहरी भ्रमण के दौरान 📍 आगराखाल एवं टिहरी में कांग्रेसजनों से आत्मीय मुलाकात और सार्थक संवाद का अवसर मिला। साथियों ने क्षेत्रीय मुद्दों तथा संगठन से जुड़े अपने विचार साझा किए। कार्यकर्ताओं का स्नेह, विश्वास और समर्पण निरंतर ऊर्जा प्रदान करता है।
#tehrigarhwal #agrakhal #congress #samvad #uttarakhand #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अल्मोड़ा हमारी सांस्कृतिक नगरी है।
माननीय नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा श्री @RahulGandhi जी के अल्मोड़ा आगमन पर हमारी लोक संस्कृति, लोक वेशभूषा, लोक संगीत, लोक कला और लोक विरासत की भव्य झलक अवश्य दिखाई देनी चाहिए।
आइए, अपनी सांस्कृतिक पहचान और उत्तराखंडियत के गौरव को पूरे देश के सामने प्रस्तुत करें।
#rahulgandhi #almora #uttarakhandculture #devbhoomi #uttarakhand #loksanskriti #pahadiculture #almorawelcomesrahulgandhiThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
लोकसभा के माननीय नेता प्रतिपक्ष एवं हम सबके नेता श्री @RahulGandhi जी के देवभूमि उत्तराखंड आगमन पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
उत्तराखंड की जनता की ओर से आपका आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन। देवभूमि में आपका आगमन हम सभी के लिए प्रसन्नता का विषय है।
#rahulgandhi #welcomerahulgandhi #uttarakhand #devbhoomi #congress #jaihind #peopleleader #leaderofopposition #uttarakhandwelcomesrahulgandhi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए आजीवन समर्पित प्रजावत्सला लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन। 🙏
#lokmataahilyabaiholkar #ahilyabaiholkarjayanti #sanatandharma #tribute #indianhistory #jayanti -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
दिनांक: 31 मई, 2026 का भ्रमण कार्यक्रम.....
⏰ प्रातः 11:00 बजे
👉लोकमाता महारानी अहिल्याबाई होल्कर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित समारोह में प्रतिभाग
📍गोल्डन ट्री वेडिंग पॉइंट, रावली, सिडकुल, जिला हरिद्वार
⏰ दोपहर 02:30 बजे
👉माननीय नेता प्रतिपक्ष, लोकसभा श्री राहुल गांधी जी के उत्तराखंड आगमन पर प्रस्तावित तैयारी बैठक में प्रतिभाग
📍कांग्रेस भवन, देहरादून
#uttarakhand #tourprogramme #haridwar #dehradun -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
काफल का स्वाद केवल एक फल का स्वाद नहीं, बल्कि अपने पहाड़, अपनी मिट्टी और अपनी स्मृतियों से जुड़ाव का एहसास है। ❤️
अल्मोड़ा व दन्या में माननीय नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी के प्रस्तावित आगमन को लेकर आयोजित तैयारी बैठकों में सहभागिता के पश्चात रात्रि विश्राम हेतु होटल पहुंचा। इस दौरान उत्तराखंड की प्रिय पहाड़ी सौगात काफल का स्वाद लेने का अवसर मिला।
सचमुच, काफल का हर दाना अपने पहाड़ की सोंधी खुशबू, अपनत्व और बचपन की यादों को फिर से जीवंत कर देता है। 🌿🍃
📍 अल्मोड़ा I #28may2026
#kafal #almora #danya #uttarakhand #pahadkisaugat #harishrawat #uttarakhandiyat #pahadkiyaadeinThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हिन्दी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित “मार्तण्ड उत्सव 2026” में सहभागिता का अवसर मिला।
पत्रकारिता केवल समाचारों का माध्यम नहीं, बल्कि समाज की चेतना, लोकतंत्र की शक्ति और जनभावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त मंच है। हिन्दी पत्रकारिता की इस गौरवशाली 200 वर्ष की यात्रा को नमन। 🙏📚
📍 दून विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम, देहरादून | #24may2026
#martandutsav2026 #hindipatrakarita #harishrawat #dehradun #uttarakhand #media #journalismThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जागेश्वर (जिला अल्मोड़ा) के दारुक वन में स्थित भगवान जागनाथ, साक्षात ज्योतिर्लिंग स्वरूप, सदियों से मानव कल्याण और लोक आस्था के प्रमुख केंद्र रहे हैं। 🙏🕉️
वहां सरकार ने मास्टर प्लान लागू किया है। स्थानीय लोग सहयोग दे रहे हैं, मगर हमें एक बात नहीं भूलनी चाहिए कि इन तीर्थस्थलों की अपनी परंपराएं हैं, अपनी संस्कृति है और इन तीर्थस्थलों के सम्यक विकास में पंडा, पुजारी, स्थानीय हक-हकूकधारियों सहित सभी का बड़ा योगदान रहा है।
मास्टर प्लान में उनके योगदान को स्वीकार किया जाना चाहिए। उनकी जमीनों को कानूनी रूप से अधिग्रहित करने के बजाय, उनकी भावनाओं के अनुरूप मास्टर प्लान में उन्हें भी स्थान दिया जाना चाहिए। 🌿
भगवान जागनाथ सबका कल्याण करें। जागेश्वर धाम और वहां से आगे साक्षात मां काली, जो गंगोलीहाट में विराजमान हैं, उस क्षेत्र के लिए भी एक मास्टर प्लान बनना चाहिए, जिसका हिस्सा पाताल भुवनेश्वर को भी बनाया जाना चाहिए। कहा जाता है कि भगवान शिव काशी से इसी रास्ते पाताल भुवनेश्वर आए थे और मां काली के दर्शन किए थे। 🔱
वर्ष 2015-16 में जागेश्वर में अंतर्राष्ट्रीय योग महोत्सव आयोजित हुआ था, उस परंपरा को पुनः आगे बढ़ाया जाना चाहिए। 🧘♂️🌿
भगवान जागनाथ की जय। 🚩🙏
#jageshwar #bhagwanjagnath #darukvan #almora #gangolihat #patalbhuvaneshwar #uttarakhand #devbhoomi #templeheritage #culturalheritage #masterplan #localrights #pilgrimagetourism #spiritualindia #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मोहान स्थित सार्वजनिक क्षेत्र की सफल एवं प्रतिष्ठित इकाई आईएमपीसीएल को बेचने का प्रयास उत्तराखंड के हितों, उसके स्वाभिमान और जनभावनाओं के साथ अन्याय है।
इसी के विरोध में 31 मई को एक घंटे का मौन व्रत रखा जाएगा। मेरा आग्रह है कि जो जहां है, वहीं रहकर इस मौन संकल्प में सहभागी बने। मौन व्रत के उपरांत स्थानीय लोगों से संवाद कर आगे के संघर्ष की रूपरेखा तय की जाएगी।
यह केवल एक फैक्ट्री को बचाने का प्रश्न नहीं है, बल्कि हमारी विरासत, रोजगार के अवसरों और उत्तराखंड की अस्मिता की रक्षा का विषय है।
हम संघर्ष करेंगे, अपनी आवाज बुलंद करेंगे और आईएमपीसीएल को यूं ही नहीं जाने देंगे। ✊🏻
#saveimpcl #uttarakhand #janandolan #publicsector #harishrawat #uttarakhandkiawaaz #impcl #sankalpsesangharshThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देहरादून में पिछले 9 साल से कोई नया फ्लाईओवर नहीं बना है।
बढ़ती आबादी, बढ़ते वाहन और बढ़ता ट्रैफिक जाम—लेकिन समाधान आज भी इंतजार में है।
राजधानी को केवल घोषणाएं नहीं, ठोस आधारभूत संरचना की आवश्यकता है।
#dehradun #trafficjam #flyover #development #uttarakhand #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भाजपा सरकार जानती है, गिलास वाले जाम को तो घर-घर पहुंचा दिया है। अब सड़क का जाम नई मुसीबत बनकर उभरा है। कुमाऊं क्षेत्र के एक बड़े हिस्से की अर्थव्यवस्था को कैंची धाम और क्वारब के जाम से भारी नुकसान हो रहा है। यह नुकसान 3-4 साल से चला आ रहा है। इससे लोगों को राहत देने की कोई सार्थक कोशिश दिखाई नहीं दे रही है। अब यह तथ्य सिद्ध हो चुका है कि इस जाम से प्रभावित क्षेत्रों की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान हो रहा है।
सरकार को चाहिए कि इन क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए विशेष आर्थिक पैकेज घोषित करे।
#uttarakhand #kumaon #kainchidham #kwarab #trafficjam #economy #tourism #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
बारिश-स्वागत, धधकते जंगल बचे। पर्यावरण बचा, तपिश कम हुई, मगर बागवानों से जरा पूछिए, उनके दिल का हाल क्या है? फलों को भी नुकसान पहुंचा है, सब्जियों को भी नुकसान पहुंचा है। तेज अंधड़ के साथ बारिश और ओले किसान के लिए मुसीबत बने हैं। सरकार को चाहिए कि इस नुकसान का आकलन कर किसानों, उद्यानपतियों और सब्जी उगाने वाले किसानों की मदद करे।
#uttarakhand #farmers #horticulture #agriculture #rain #weather #kisan #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सशक्त लेखनी और प्रभावशाली माध्यमों के जरिए समाज को जागरूक करने वाले समस्त पत्रकार साथियों को हिंदी पत्रकारिता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में आपकी निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहितकारी पत्रकारिता समाज को सही दिशा प्रदान करती रहे, यही कामना है।
#hindijournalismday #journalism #hindipatrakaritadiwas -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सफर लंबा है, लेकिन इरादे उससे भी बड़े हैं।
काफिला रुका नहीं है, बस निरंतर आगे बढ़ता जा रहा है। ✊🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
माननीय नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) एवं कांग्रेस नेता श्री @RahulGandhi जी की प्रस्तावित रैली की तैयारी बैठक में प्रतिभाग किया।
बैठक में रैली की व्यवस्थाओं, जनसंपर्क अभियान एवं संगठनात्मक तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है और सभी साथी रैली को सफल बनाने हेतु पूर्ण समर्पण के साथ जुटे हैं।
जनता के मुद्दों को मजबूती से उठाने के लिए यह रैली एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगी।
📍 अल्मोड़ा
🗓️ दिनांक - 28 मई, 2026
#harishrawat #rahulgandhi #congress #almora #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कालाढूंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष एवं संघर्षशील युवा नेता श्री #santoshpandey पांडेय जी के आवास पहुंचकर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान कांग्रेसजनों के साथ माननीय नेता प्रतिपक्ष (लोकसभा) एवं कांग्रेस नेता श्री राहुल गांधी जी के 4 जून को प्रस्तावित अल्मोड़ा आगमन को लेकर चर्चा भी की।
📍 कालाढूंगी, जिला नैनीताल
🗓️ दिनांक - 27 मई, 2026
#harishrawat #rahulgandhi #congress #kaladhungi #nainital #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ये मेरा छोटा दोस्त प्यूष नेगी है, जो अपने गांव के स्वाद और अपनापन से भरे काफल मेरे लिए लेकर आया और मैंने भी उसका स्वाद चखा… वाह !! 🍓🌿
पहाड़ की यही आत्मीयता और स्नेह मन को छू जाता है। ❤️🏔️
📍 दन्या, विधानसभा जागेश्वर
#काफल #उत्तराखंड #पहाड़_का_स्वाद #उत्तराखंडियत #jageshwar #devbhoomi #pahadilife #हरीशरावतThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
एक तरफ हम डेमोग्राफिक बदलावों पर चिंता व्यक्त करते हैं, दूसरी तरफ अपनी जमीनों को अंधाधुंध बिकने देने की खुली छूट भी देते जा रहे हैं।
उत्तराखंड की अस्मिता, संस्कृति और भविष्य—तीनों पर गंभीरता से विचार करने का समय है।
#उत्तराखंड #demographicchange #भूमि_बचाओ #उत्तराखंडियत #पहाड़_की_पहचान #devbhoomi #saveuttarakhand #हरीशरावतThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
किसानों, ग्रामीण भारत और सामाजिक न्याय के लिए उनका संघर्ष और समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। 🌾🙏
#chaudharycharansingh #bharatratna #shradhanjali #kisanneta #indianpolitics #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
4 जून को अल्मोड़ा में माननीय नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री @RahulGandhi जी की प्रस्तावित रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।
📍 दन्या, विधानसभा जागेश्वर
#harishrawat #rahulgandhi #congress #almora #jageshwar #uttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🗓️ दिनांक - 29 मई, 2026 का भ्रमण कार्यक्रम.....
🕛 दोपहर 12 बजे - माननीय नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री @RahulGandhi जी की प्रस्तावित रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत
📍 विधानसभा सोमेश्वर
🕓 सायं 4 बजे - मा. विधायक श्री मदन सिंह बिष्ट जी की आवास पर माननीय नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री राहुल गांधी जी की प्रस्तावित रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत
📍 बग्वाली पोखर, विधानसभा द्वाराहाट
🕖 सायं 7 बजे - माननीय नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री राहुल गांधी जी की प्रस्तावित रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत
📍 कौसानी
#harishrawat #rahulgandhi #congress #someshwar #dwarahat #kausani #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सांस्कृतिक नगरी, अल्मोड़ा पहुँचने पर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत, स्नेह एवं सम्मान हेतु सभी साथियों का हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
#harishrawat #congress #almora #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जनता महंगाई, बेरोजगारी, पलायन और विकास जैसे मुद्दों पर जवाब चाहती है, मगर भाजपा केवल समाज को बांटने की राजनीति में उलझी हुई है।
देश को नफरत नहीं, विकास और भाईचारे की राजनीति की आवश्यकता है।
#harishrawat #uttarakhand #congress #politics #unity -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
त्याग, समर्पण, इंसानियत और भाईचारे का पावन पर्व “ईद-उल-अज़हा” आप सभी के जीवन में सुख, शांति और खुशहाली लेकर आए।
मेरी और मेरे परिवार की ओर से आप सभी को ईद-उल-अज़हा की दिली मुबारकबाद। 🌙✨
#eiduladha #eidmubarak #harishrawat #peace #brotherhood -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🗓️ दिनांक - 28 मई, 2026 का भ्रमण कार्यक्रम....
🕙 प्रातः 10:00 बजे
👉 "पत्रकार वार्ता" के माध्यम से समसामयिक विषयों पर मीडिया साथियों से संवाद
📍 सर्किट हाउस, काठगोदाम
🕧 दोपहर 12:30 बजे - माननीय नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री राहुल गांधी जी की प्रस्तावित रैली की तैयारी बैठक में प्रतिभाग
📍 अल्मोड़ा
🕔 सायं 5 बजे - माननीय नेता प्रतिपक्ष लोकसभा श्री राहुल गांधी जी की प्रस्तावित रैली को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत
📍 विधानसभा जागेश्वर
#harishrawat #rahulgandhi #congress #almora #jageshwar #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
राज्य का पब्लिक सर्विस कमिशन हमारा गौरव होना चाहिए। उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन का लंबे समय से कोई वाइस चेयरमैन नहीं है। पब्लिक सर्विस कमीशन के स्तर पर अस्थिरता का दुष्प्रभाव राज्य की सर्विसेज को भुगतना पड़ रहा है।
2024 में जो PCS की परीक्षा हुई थी, जिसके इंटरव्यू भी हो गए, लेकिन उसका फाइनल परिणाम अभी तक जारी नहीं हुआ है। अब 2026 आधे से ज्यादा निकलने वाला है। ये स्थितियां राज्य के लिए चिंताजनक हैं और इसका दुष्प्रभाव सर्विसेज की कंटिन्यूटी आदि पर भी पड़ेगा।
जो बच्चे इन पोस्टों के लिए डायरेक्ट सलेक्शन से आने चाहिए थे, वे नहीं आ पाएंगे। इससे जो गैप होगा, उसे भरने के लिए हमें प्रमोशन आदि का सहारा लेना पड़ेगा। क्वालिटी ऑफ सर्विसेज के अंदर आगे इसका दुष्परिणाम हमको झेलना पड़ेगा। पब्लिक सर्विस कमिशन निर्धारित समय पर स्वतंत्र तरीके से परीक्षाएं करे और परीक्षाओं के परिणाम समय पर आएं, ताकि लोग समय पर अपने दायित्व संभालें, यह बहुत आवश्यक है।
#ukpsc #pcs #uttarakhand #publicservicecommission #harishrawat #youth #governanceThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मुझे अभी-अभी श्री #sanjaynegi ने बताया है कि हमारी मोहान की ड्रग फैक्ट्री, जो हमारे पास 1980 में इंदिरा जी की वापसी की निशानी के रूप में थी, उस ड्रग फैक्ट्री को प्राइवेट हाथों में बेच दिया गया। जो फैक्ट्री हर वर्ष दो-ढाई करोड़ रुपये का मुनाफा कमा रही थी, उस फैक्ट्री को 100 करोड़ रुपए के आसपास बेचना न्यायसंगत तो है ही नहीं। इसके साथ-साथ जो हजारों लोग प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रूप से इस फैक्ट्री में रोजगार से जुड़े हुए थे, उनके रोजगार की सरकार क्या गारंटी देने जा रही है?
#mohandrugfactory #uttarakhand #employment #harishrawat #industrialdevelopment #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तरकाशी से कभी-कभी बहुत चिंताजनक समाचार आते हैं। हम देव पूजन करें, मगर देव पूजन में यह जो जातीयता की संकीर्णता है, उससे हमको ऊपर उठना पड़ेगा। देवता सबके हैं, वह सबका कल्याण करते हैं, हमें यह मानकर चलना पड़ेगा। परंपराएं यदि आगे बढ़ने के मार्ग में बाधित बन रही हों तो उन्हें थोड़ा सा बदलना पड़ता है, उन्हें थोड़ा सा मोड़ देना पड़ता है।
मैं उत्तरकाशी के लोगों से करबद्ध प्रार्थना करना चाहता हूं कि सारे समाचार उत्तरकाशी से अच्छे आते हैं। उत्तरकाशी में सबसे कम पलायन है, यही समाचार मन को कचोटता है, कृपा करें।
#uttarkashi #uttarakhand #harishrawat #devbhoomi #socialharmony -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🇮🇳 भारत रत्न, स्वतंत्र भारत के प्रथम प्रधानमंत्री एवं महान स्वतंत्रता सेनानी पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
आधुनिक भारत के निर्माण, लोकतांत्रिक मूल्यों एवं वैज्ञानिक सोच को मजबूत करने में उनका योगदान सदैव प्रेरणादायी रहेगा। देश के प्रति उनकी सेवाओं को राष्ट्र सदैव स्मरण करता रहेगा।
#jawaharlalnehru #panditnehru #tribute #harishrawat #congress #india -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज मन में बहुत उत्साह है। मेरे नेता, हां मेरे नेता, संसद में प्रतिपक्ष के नेता श्री @RahulGandhi जी, दिनांक-4 जून, 2026 को अल्मोड़ा पधार रहे हैं। उत्तराखंड का व्यापक दौरा है। मैं भी अल्मोड़ा उनके आगमन की तैयारी के लिए जा रहा हूं। इस अवसर को लेकर कार्यकर्ताओं में भी बहुत जोश है। हमें उम्मीद है कि हम राहुल जी का अल्मोड़ा में शानदार स्वागत करने में सफल होंगे।
#rahulgandhi #almora #uttarakhand #congress #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
⛽ “महंगाई ने आज हर घर की चिंता बढ़ा दी है…”
🚜 पेट्रोल, डीजल, गैस और रोजमर्रा की जरूरतों की बढ़ती कीमतों के विरोध में आयोजित “बुग्गा रैली” में शामिल होकर जनता की आवाज़ बुलंद की।
🍽️ आज रसोई से लेकर खेत-खलिहान तक हर वर्ग प्रभावित है।
🤝 जनहित सर्वोपरि है, इसलिए सरकार को संवेदनशीलता के साथ महंगाई पर नियंत्रण हेतु ठोस कदम उठाने चाहिए।
📍 रुड़की, जिला हरिद्वार
#महंगाई #buggarally #जनआवाज़ #roorkee #harishrawat #congress #uttarakhandThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
दिनांक - 27 मई, 2026 का भ्रमण कार्यक्रम..........
🕛 दोपहर 12 बजे - माननीय विधायक श्री दीवान सिंह बिष्ट जी के आवास पर उनकी धर्मपत्नी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे।
📍 रामनगर
🕒 दोपहर 3 बजे - ब्लॉक अध्यक्ष, कालाढूंगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी श्री संतोष पांडेय जी के आवास
📍 कालाढूंगी
🕟 सायं 4:30 बजे - स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के पुत्र स्व. श्री जीवन लाल वर्मा जी के आवास पर शोक संवेदना व्यक्त करेंगे
📍 कालाढूंगी
#harishrawat #uttarakhand #ramnagar #kaladhungi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
📢 “बढ़ती कीमतों का करो समाधान, तभी होगा जनकल्याण”
⛽ सिलेंडर की कीमत बढ़ी बार-बार, आम आदमी लाचार।
🚜 पेट्रोल, डीजल, गैस की बढ़ती हुई कीमतों एवं निरंतर बढ़ती महंगाई के विरोध में आयोजित “बुग्गा रैली” में शामिल होकर जनता की पीड़ा और आवाज़ को मुखर करने का प्रयास किया।
🍽️ आज महंगाई ने रसोई से लेकर आम जनजीवन तक हर वर्ग को गहरे संकट में डाल दिया है।
🤝 जनहित सर्वोपरि है, इसलिए सरकार को संवेदनशीलता एवं गंभीरता के साथ ठोस कदम उठाने चाहिए।
✊ इस दौरान माननीय विधायक श्री रवि बहादुर जी, उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्री विशाल भोजक जी, जिला अध्यक्षगण, कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, यूथ एवं #nsui के युवा साथियों तथा कार्यकर्ताओं ने भी महंगाई के विरुद्ध अपनी आवाज़ बुलंद की।
📍 रुड़की, जिला हरिद्वार / #25may2026
#महंगाई #बुग्गारैली #जनआवाज़ #रुड़की #हरिद्वार #उत्तराखंड #harishrawat #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✋ “कार्यकर्ता का सम्मान, कांग्रेस की पहचान” 🔥
कैंट विधानसभा में कांग्रेस नेता श्री #navinjoshi जी द्वारा आयोजित "कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन एवं रात्रिभोज कार्यक्रम" में कांग्रेस परिवार के साथियों से संवाद का अवसर प्राप्त हुआ।
प्रदेश के वर्तमान हालात, संगठन की मजबूती और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।
कार्यकर्ताओं का उत्साह और कांग्रेस विचारधारा के प्रति उनका समर्पण निश्चित रूप से ऊर्जा प्रदान करने वाला है।
📍 बल्लीवाला चौक, जिला देहरादून
📅 24 मई 2026
#congress #dehradun #uttarakhand #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार आज आमजन के जीवन की सबसे बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं।
जनता राहत चाहती है, मगर उसे केवल आश्वासन मिल रहे हैं।
प्रदेश और देश के युवाओं, किसानों एवं आम नागरिकों की पीड़ा को समझना और उसका समाधान करना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।
#महंगाई #बेरोजगारी #भ्रष्टाचार #uttarakhand #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
NEET के री-एग्जाम हेतु बच्चों के लिए परिवहन की निःशुल्क व्यवस्था राज्य सरकार को करनी चाहिए!!
#neet #students #uttarakhand #harishrawatThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भगत-दा हों तो ऐसे हों।
माननीय पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @BSKoshyari जी को पद्मभूषण से अलंकृत होने पर बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
#bhagatsinghkoshyari #padmabhushan #uttarakhand #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#donaldtrump अमेरिका के राष्ट्रपति! पहले जब हमारे प्रधानमंत्री जी की प्रशंसा में कुछ शब्द कहते थे तो हमें भी अच्छा लगता था।
आज जब वह कहते हैं कि मुझे भारत से प्यार है, #modi जी मेरे परम मित्र हैं, वह महान हैं, तो हमको लगता है कि एक बहुत चालाक व्यक्ति हमारा मजाक उड़ा रहा है। अमेरिका में वीजा कानून ऐसे हैं कि भारतीय मूल के लोगों के वहां रहने को कठिन बनाया जा रहा है। हम पर लगातार #tariffwar और अब ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण हम महंगाई को झेलने के लिए मजबूर हैं।
पहले रूस से तेल लेते थे, सस्ता तेल मिलता था। ईरान से सस्ता तेल मिलता था। यहां तक कि हमारी अपनी मुद्रा में मिलता था।
अमेरिका के दबाव में दोनों स्रोत बंद हो गए और ईरान-अमेरिका युद्ध के कारण #crudeoilsupply और #shippingroutes का #blockage भारत के लिए भी गले की फांस बन गया है।
#petrol, Diesel, Gas के दाम निरंतर बढ़ रहे हैं और उससे महंगाई उछाल ले रही है। #trump कह रहे हैं कि भारत से मुझे प्यार है और प्रधानमंत्री महान हैं। इससे बड़ा हमारा उपहास और क्या हो सकता है?
#donaldtrump #modi #tariffwar #iranamericawar #inflation #petroldiesel #harishrawat #india -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मेरे राजनीतिक और सामाजिक जीवन की कुछ झलकियों को संजोती डॉक्यूमेंट्री “#उत्तराखंडियत_की_ओर” के लोकार्पण के अवसर पर उत्तराखंड क्रांति दल के माननीय पूर्व अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक श्री @KashiSAiry जी का संबोधन.... !!
📷 निरंजनपुर, जिला देहरादून
#उत्तराखंडियत_की_ओर #harishrawat #uttarakhandiyat #देहरादून #उत्तराखंड #dehradun #uttarakhand #uttarakhandiyatkioreThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मेरे राजनीतिक और सामाजिक जीवन की कुछ झलकियों को संजोती डॉक्यूमेंट्री “#उत्तराखंडियत_की_ओर” के लोकार्पण अवसर पर माननीय पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @BSKoshyari जी का संबोधन....!!
📷 निरंजनपुर, जिला देहरादून
#उत्तराखंडियत_की_ओर
#harishrawat #uttarakhandiyat
#देहरादून #उत्तराखंड #dehradun #uttarakhand #uttarakhandiyatkioreThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देवभूमि उत्तराखंड के वीर सपूत, टिहरी जनक्रांति के महानायक एवं अमर शहीद श्री देव सुमन जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
उनका संघर्ष, त्याग और उत्तराखंड की अस्मिता के लिए समर्पित जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
मातृभूमि और जन अधिकारों के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा।
#श्रीदेवसुमन #उत्तराखंड #devbhoomi #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड के गांवों में बाघ, गुलदार, भालू और जंगली सुअरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है।
#उत्तराखंड #वन्यजीव_आतंक #जनसुरक्षा #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पाप नाशिनी, मोक्ष प्रदायिनी मां गंगा के अवतरण दिवस “गंगा दशहरा” की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मां गंगा की निर्मल धारा हम सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और लोककल्याण का संदेश लेकर आए, यही प्रार्थना है।
#गंगादशहरा #maaganga #harishrawat #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मेरे जीवन पर बनी कथित डॉक्यूमेंट्री, क्योंकि वह एक परफेक्ट डॉक्यूमेंट्री नहीं थी। एक नए व्यक्ति, जो इस प्रोफेशन में हाथ आजमाना चाहते थे, यह उनकी दिली इच्छा थी, यह उसी का परिणाम थी। जिन लोगों ने आयोजन किया था, उनके पास भी इस तरीके के आयोजनों का कोई पूर्व अनुभव नहीं था। व्यवस्था की थी 800 लोगों के लिए और आ गए 1600 से ज्यादा लोग।
मैं उन सब लोगों के प्यार का आभार कभी नहीं चुका पाऊंगा और विशेष तौर पर उन लोगों का, जो बाहर धूप में खड़े रहे। एसी, पंखा तो छोड़िए, जहां तपती हुई धूप थी। मैंने होटल में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे से डिटेल खंगाल रहा था और मैं उन लोगों का आभार जिंदगी भर नहीं भूलूंगा। वह मेरे प्यार के लिए आए, जो लोग वहां घंटे खड़े रहे वह भी मेरे प्यार के लिए आए, जो लोग मेरे राजनीतिक सहयोगी रहे उनके मन में तो कुछ भावना रही होगी, वह भावना उनको लेकर आई।
मगर आदरणीय Bhagat Singh Koshyari जी, श्री Kashi Singh Airy जी मेरे राजनीतिक जीवन के प्रारंभ से ही अपनी पार्टियों की तरफ से मेरे प्रतिद्वंदी के रूप में खड़े थे। मेरे नहीं, बल्कि मैं उनके प्रतिद्वंद्वी के रूप में काम कर रहा था। मैंने कितना भगत सिंह कोश्यारी जी का नुकसान किया, उससे पहले कितना राजनीतिक नुकसान मैंने काशी सिंह ऐरी जी का किया, उसका मैंने अपने संबोधन में कुछ उल्लेख किया है। लेकिन उसके बावजूद भी न कहीं हमारे मन में एक-दूसरे के लिए कलुष है, बल्कि एक-दूसरे के प्यार और स्नेह, एक-दूसरे की सफलता-विफलता, दोनों में हमारे पास एक-दूसरे के लिए कहने को कुछ शब्द हैं तो यह राजनीतिक मिसाल दोनों लोगों ने, श्री भगत सिंह कोश्यारी जी और श्री काशी सिंह ऐरी जी ने अपनी उपस्थिति से व्यक्त की।
एक सबसे आश्चर्यजनक उपस्थिति, जो केवल फेसबुक में कार्यक्रम को देखकर मुझे आशीर्वाद देने के लिए पधारे, श्री श्री 1008 स्वामी हरी चैतन्यपुरी जी महाराज, जिन्हें हरि बोल भी कहते हैं, जिन्हें काम का कन्हैया भी कहते हैं। लाखों भारतीय उनके भक्त हैं, वह भी अपने इस भाई रूपी भक्त को आशीर्वाद देने के लिए वहां आए और घंटों बैठे।
मैं जानता हूं मेरी जीवन गाथा खुली किताब की तरह है। मगर पार्ट-1 में जो कुछ कहा है, वह सामान्य घटनाएं हैं। लेकिन पार्ट-2 में मैं बहुत इंट्रिकेटली अपनी जीवन यात्रा को आपके सामने रखता हुआ दिखाई दूंगा। हो सकता है उत्तराखण्डियत की आवश्यकता को देखते हुए मुझे पार्ट-3 के लिए भी अपने आप को मानसिक रूप से तैयार करना पड़े।
खैर, आप सबका हृदय की गहराई से बहुत-बहुत धन्यवाद। उम्मीद है कि मेरे जीवन के कुछ पल आपको उत्साहित करेंगे।
#harishrawat #uttarakhandiyat #documentary #bhagatsinghkoshyari #kashisinghairi #swamiharichaitanyapuri #dehradun #uttarakhand #politicallife #publiclife -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
यूं #ब्यूरोक्रेट्स की प्रशंसा कभी-कभी बहुत डायसी होती है। फिर भी कुछ लोग जो आपको प्रभावित करते हैं। एक मानवीय चेहरे के रूप में और एक प्रशासनिक दायित्व को निष्पक्षता के साथ निभाने में तो ऐसे अधिकारियों का सार्वजनिक उल्लेख करना हमारा दायित्व बन जाता है। श्री #savinbansal जो कल तक डीएम देहरादून थे। प्रशासन के मानवीय चेहरे के रूप में लोगों के दिल में अपने लिए जगह बना पाए। जब आज जमाना वसूली मास्टर्स का है तो उस जमाने में मानवीय चेहरे खोजना जरा कठिन काम है। यूं उनके स्थान पर जिलाधिकारी के रूप में आ रहे व्यक्ति भी उत्तराखंड के लिए एक बड़ी गहरी समझ रखने वाले व्यक्ति हैं।
सुश्री #namamibansal जिस प्रकार से उन्होंने अपने आपको नगरीय क्षेत्र की समस्याओं के साथ और यहां की नगरीय आवश्यकताओं के साथ जोड़ लिया था। मेरा मन कहता है कि काश एक-दो साल और उनके पास नगर आयुक्त का दायित्व रहता। दो यंग जिलाधिकारी, जिलाधिकारी बागेश्वर और टिहरी ने मुझे बहुत प्रभावित किया, दोनों बेटियां हैं। हो सकता है बेटियों के प्रति मेरे भाव आकलन को प्रभावित कर रहे हों। लेकिन आने वाले समय में ये दोनों जिलाधिकारी अच्छी प्रशासक के रूप में दिखाई देंगी, ऐसा मुझे भरोसा है।
#uttarakhand #administration #dehradun #harishrawat #bureaucracy #uttarakhandi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“संघर्ष, संवेदना और उत्तराखंडियत” — यही मेरे सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी रही है।
डॉक्यूमेंट्री “#उत्तराखंडियत_की_ओर” के लोकार्पण अवसर पर अपने राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन के संघर्षों, जनसरोकारों और उत्तराखंडियत की यात्रा से जुड़े अनेक भावुक क्षणों को आप सभी के साथ साझा करने का अवसर मिला।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेताओं-जनप्रतिनिधियों, साथियों, युवाओं एवं हजारों की संख्या में पहुंचे कांग्रेसजनों का स्नेह, आत्मीयता और आशीर्वाद प्राप्त हुआ। आप सभी का यह प्रेम ही मुझे निरंतर जनसेवा और उत्तराखंड के विकास के लिए समर्पित रहने की प्रेरणा देता है।
📍 निरंजनपुर, जिला देहरादून
📅 23 मई, 2026
#harishrawat #uttarakhandiyat #dehradun #uttarakhand #uttarakhandiyatkioreThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
डॉक्यूमेंट्री “#उत्तराखंडियत_की_ओर” के लोकार्पण से पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय मेजर जनरल #bhuvanchandrakhanduri जी के निधन पर 1 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
📍 होटल वायसराय इन, निरंजनपुर, देहरादून
#harishrawat #uttarakhandiyat #dehradun #uttarakhand #uttarakhandiyatkioreThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“संघर्ष, संवेदना और उत्तराखंडियत” — यही मेरे सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी रही है।
श्री #vasizaidi, आवाम इंडिया एवं #friendsofharishrawat द्वारा मेरे राजनीतिक और सामाजिक जीवन की कुछ झलकियों को संजोती डॉक्यूमेंट्री “#उत्तराखंडियत_की_ओर” का लोकार्पण माननीय पूर्व राज्यपाल एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @BSKoshyari जी, उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक श्री #kashisinghairy जी, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री @UKGaneshGodiyal जी के करकमलों तथा उत्तराखंड विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष श्री गोविंद सिंह कुंजवाल जी, पूर्व मंत्री श्री सुरेंद्र सिंह नेगी जी, पूर्व मंत्री श्री शूरवीर सिंह सजवाण जी, पूर्व सांसद श्री प्रदीप टम्टा जी, माननीय विधायक श्री मदन सिंह बिष्ट जी, श्री फुरकान अहमद जी, श्रीमती ममता राकेश जी, श्री मनोज तिवारी जी, श्रीमती अनुपमा रावत जी, सम्मानित पूर्व विधायक श्री जोत सिंह गुनसोला जी, श्री रामयश सिंह जी, श्री हेमेश खर्कवाल जी, श्री ललित फर्स्वाण जी, श्री राजकुमार जी, हाजी तस्लीम अहमद जी, श्री मनोज रावत जी, श्री ओम गोपाल रावत जी के सान्निध्य में लोकार्पण किया गया।
मेरा सौभाग्य था कि इस अवसर पर "हरि बोल" परम पूज्य श्री श्री 1008 स्वामी हरि चैतन्य पुरी जी महाराज जी भी पधारे।
इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं मेरे दोस्त, साथी-सहयोगी, युवा साथी एवं हजारों की संख्या में पहुंचे हमारे कांग्रेसजन मौजूद रहे। मेरी जीवन यात्रा के कुछ महत्वपूर्ण पड़ावों, संघर्षों और जनसरोकारों को समेटती इस डॉक्यूमेंट्री के लोकार्पण अवसर पर आप सभी का स्नेह, आशीर्वाद एवं सान्निध्य प्राप्त हुआ। आप सभी का हृदय की गहराई से बहुत-बहुत धन्यवाद।
यह स्नेह, विश्वास और अपनापन ही मेरे सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।उत्तराखंडियत की ओर यह मेरी जीवन यात्रा निरंतर लोक कल्याण और उत्तराखंड के विकास को समर्पित रहेगी।
डॉक्यूमेंट्री के लोकार्पण से पहले उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आदरणीय मेजर जनरल #bhuvanchandrakhanduri जी के निधन पर 1 मिनट का मौन रखकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
👉www.facebook.com/share/p/1DT6xLSYrm/
📍 होटल वायसराय इन, निरंजनपुर, देहरादून
#उत्तराखंडियत_की_ओर
#harishrawat #uttarakhandiyat
#देहरादून #उत्तराखंड #dehradun #uttarakhand #uttarakhandiyatkiore -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पवित्र श्री हेमकुंड साहिब जी के कपाट खुलने के शुभ अवसर पर समस्त श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏
सिख श्रद्धा, सेवा और आध्यात्मिक आस्था के इस महान तीर्थ से समस्त मानवता को प्रेम, समर्पण और भाईचारे की प्रेरणा मिलती रहे।
#hemkundsahib #hemkundsahibji #uttarakhand #devbhoomi #sikhpilgrimage #faith #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देवभूमि की आस्था, लोकसंस्कृति और उत्तराखंडियत का अद्भुत संगम… ❤️
21 मई को नई टिहरी में “#बाबा_विश्वनाथ_मां_जगदीशिला_डोली_यात्रा” के स्वागत एवं दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
नील चड़ा, विशोन पर्वत से निकलने वाली यह पावन डोली हमारी आध्यात्मिक चेतना, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत की जीवंत पहचान है।
गंगा दशहरा तक चलने वाली यह यात्रा जन-जन की आस्था और उत्तराखंड की सांस्कृतिक आत्मा को जोड़ने का कार्य करती है। 🙏
#vishwanathjagdishiladoli #gangadussehra #ghansali #tehrigarhwal #devbhoomi_uttarakhand #लोकआस्था #उत्तराखंडियत #harishrawatThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जय भारत TV के पत्रकार #hembhatt को अचानक रात के वक्त #police द्वारा उठाना, उनके परिवार का उत्पीड़न करने का समाचार बहुत चिंताजनक है।
यदि पत्रकार के कलम पर भी पुलिस का पहरा हो जाएगा या पत्रकार की आवाज़ पर पुलिस का पहरा हो जाएगा तो फिर लोकतंत्र के लिए इससे बड़ी और चिंता की कोई बात नहीं हो सकती है।
हेम भट्ट की सुरक्षा उत्तराखंड पुलिस का कर्तव्य है और उसको शीघ्र उसके परिवार से मिलाया जाना चाहिए।
#uttarakhand
@pushkardhami -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हरीश रावत जी के जीवन पर आधारित डॉक्यूमेंट्री "उत्तराखंडियत की ओर" के कार्यक्रम का ब्यौरा
दिनांक 23 मई, 2026
📍स्थान - होटल वायसराय इन, निरंजनपुर, (सब्जी मंडी के सामने) सहारनपुर रोड, देहरादून
समय - दोपहर 12:00 बजे - कार्यक्रम प्रारंभ/आवाम इंडिया-श्री वसी जैदी जी की ओर से स्वागत संबोधन
दोपहर 12:05 बजे - दीप प्रज्वलन - श्री गणेश गोदियाल जी
दोपहर 12:10 बजे - श्री भगत सिंह कोश्यारी, श्री काशी सिंह ऐरी, श्री प्रीतम सिंह जी का मार्गदर्शन/संबोधन
दोपहर 12:35 बजे - श्री हरीश रावत जी द्वारा आभार संबोधन
दोपहर 12:50 बजे - "उत्तराखंडियत की ओर" डॉक्यूमेंट्री का लोकार्पण
दोपहर 13:50 बजे - श्री गोविंद सिंह कुंजवाल जी एवं श्री सुरेंद्र सिंह नेगी जी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन
दोपहर 14:00 बजे - दोपहर भोज पूर्ववत........
सादर,
भवदीय.
वसी जैदी, आवाम इंडिया एवं
फ्रेंड्स ऑफ हरीश रावत
#uttarakhandiyatkiore #harishrawat #dehradun #awaamindia #friendsofharishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
नारी शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और आधुनिक भारत के निर्माण में अमूल्य योगदान देने वाले महान समाज सुधारक राजा राममोहन राय जी की जयंती पर उन्हें शत्-शत् नमन।
सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध उनका संघर्ष और शिक्षा के प्रति उनका दृष्टिकोण आज भी समाज को नई दिशा देने का कार्य कर रहा है। 🙏
#rajarammohanroy #socialreformer #womeneducation #india #tribute -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
टिहरी कांग्रेस कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय #rajivgandhi जी एवं पर्यावरणविद्, #chipkomovement के प्रणेता पद्म विभूषण #sunderlalbahuguna जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। 🙏✋
📍 नई टिहरी / #21may2026
#rajivgandhi #sunderlalbahuguna #congress #tehri #uttarakhandcongress #harishrawat #congressworkers #उत्तराखंड -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
2027 में उत्तराखंड कांग्रेस के सामने एक ऑपच्यरुनिटी है और उत्तराखंड भी अब बदलाव देखना चाहता है। जिस मॉडल की सरकार इस समय है वह मॉडल उत्तराखंड को नष्ट कर देगा।
उत्तराखंड की जनता अब जनहित, रोजगार और उत्तराखंडियत आधारित राजनीति चाहती है।
#uttarakhand #congress #harishrawat #uttarakhandiyat #vision2027 #उत्तराखंडThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Press Trust of India
@PTI_News
VIDEO | Former Uttarakhand CM Harish Rawat (@harishrawatcmuk) says, "Prices have gone up, it has become difficult for people. It is because of the failure of the economic policies. The global turmoil that is there, we could not play our role properly, that is why it is happening."
#pricehike #inflation -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
टिहरी कांग्रेस कार्यालय में देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय #rajivgandhi जी एवं पर्यावरणविद् और #chipkomovement के प्रणेता, पद्म विभूषण #sunderlalbahuguna जी की पुण्यतिथि पर उनके चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर कांग्रेसजनों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर आगामी चुनावों एवं समसामयिक विषयों पर संवाद किया। साथियों का जोश, समर्पण और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता यह विश्वास दिलाती है कि कांग्रेस संगठन मजबूती के साथ आगे बढ़ रहा है।
जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष और संगठन की एकजुटता ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। ✋
📍 नई टिहरी
#rajivgandhi #tribute #rememberingrajivgandhi #congress #tehri #uttarakhandcongress #harishrawat #congressworkers #tehrigarhwal #जनसंवाद #उत्तराखंड -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मौलाना अरशद मदनी, एक राष्ट्रवादी सोच के बड़े ध्वजवाहक जिनके पिताश्री ने भारत विभाजन का विरोध किया था और लोगों से कहा था कि यह हमारी धरती है, यह हमारी मां है। हम इसको छोड़ कर पाकिस्तान नहीं जाएंगे। उन्होंने आज गाय को राष्ट्र माता घोषित करने की चुनौती पूर्ण मांग केंद्र सरकार के सम्मुख रखी है। उन्होंने यह भी कहा है कि इससे गाय के नाम पर जो सामाजिक सौहार्द बिगाड़ा जाता है, वह समाप्त हो जाएगा।
मैं तो उनकी मांग के समर्थन में इतना ही कह सकता हूं कि उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार के आने पर हम बद्री गाय को राज्य माता घोषित करेंगे तथा उसके संरक्षण और विकास के लिए राज्य की शक्ति लगाएंगे। जिस प्रकार वर्ष 2015-16 में जो कांग्रेस सरकार ने कार्यक्रम प्रारंभ किए थे, गंगा गाय योजना के तहत उसको पुनः आगे बढ़ाएंगे।
#maulanaarshadmadani #badrigay #rajyamata #gangagayyojana #uttarakhand #congress #socialharmony #cowprotection #harishrawat #uttarakhandiyat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#cockroach जनता पार्टी — क्या फ़ैंटास्टिक आइडिया है।
वर्तमान सिस्टम, जिसका लक्ष्य केवल अरबपतियों और उनकी सेवा तक सीमित हो गया है, उसे GEN-Z बहुत गहराई से समझ रही है। इस व्यवस्था को न रोजगार सृजन की चिंता दिखाई देती है और न ही गरीब जनकल्याण की।
“कॉकरोच” का न्यायिक उद्घोष अब आगे की दिशा में अपना फलितार्थ दिखा रहा है। यह GEN-Z का उद्घोष है, जिसे छद्म राष्ट्रवादी नारों और हिंदू-मुसलमान के नाम पर बांटने की कुसोच प्रभावित नहीं कर सकती।
#cockroachjanataparty #genz #youthvoice #employment #socialjustice #youngindia #jobsforyouth #economicequality #democracy #जनता_की_आवाज़This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय #rajivgandhi जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
राजीव जी ने भारत को आधुनिक सोच, तकनीकी विकास और युवा शक्ति के विश्वास के साथ आगे बढ़ाने का कार्य किया। उनके सपनों का भारत आज भी करोड़ों देशवासियों को प्रेरणा देने का काम कर रहा है।
उनकी स्मृतियां और देश के प्रति उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
#rajivgandhi #tribute #rememberingrajivgandhi #bharatratna #indianpolitics #congress #inspiration #india -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न स्वर्गीय #rajivgandhi जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन एवं भावभीनी श्रद्धांजलि।
राजीव जी ने भारत को आधुनिक सोच, तकनीकी विकास और युवा शक्ति के विश्वास के साथ आगे बढ़ाने का कार्य किया। उनके सपनों का भारत आज भी करोड़ों देशवासियों को प्रेरणा देने का काम कर रहा है।
उनकी स्मृतियां और देश के प्रति उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
#rajivgandhi #tribute #rememberingrajivgandhi #bharatratna #indianpolitics #congress #inspiration #india -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मैंने तो अपना नाम भी किसी से सीखा। मैंने उत्तराखंडियत शब्द ही नहीं, उत्तराखंड शब्द भी कुछ लोगों से सीखा। यह सत्य है कि मैं आज उस उत्तराखंडियत के झंडे को ऊंचा उठाए हुए ही नहीं हूं, बल्कि उत्तराखंडियत की ओर चल भी पड़ा हूं। यह तब की बात है, जब लोग उत्तराखंड शब्द से भी नाराज़ रहने वाले उत्तरांचलियों की गोद में जाकर बैठ गए।
याद रखिए, तिरंगा किसने दिया, उसको तो लोग कभी-कभी याद करते हैं। मगर तिरंगे को लेकर चल कौन रहा है, उसके बुनियादी वसूलों के साथ कौन खड़ा है — लोग इसको देखते हैं।
बात तो तब है, जब उत्तरांचलियों के खेमे में रहकर उत्तराखंड और उत्तराखंडियत के झंडे को ऊपर उठाओ, तो हम भी शाबाश कहेंगे और कहेंगे कि कभी हम साथ खड़े थे, साथ चले थे।
#uttarakhand #uttarakhandiyat #harishrawat #devbhoomi #pahad #uttarakhandpolitics #identity #culture #pride #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
दिनाँक - 21 मई, 2026 का भ्रमण कार्यक्रम.....✌️
#harishrawat #uttarakhand #congress #jansampark #uttarakhandtour #dehradun #politicaljourney #jansamvad #congressparty -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कैलाश हॉस्पिटल में पैनेसिया हॉस्पिटल में आग लगी और जो वहां मरीज भर्ती थे, जिनमें से एक माताजी शिफ्ट करते वक्त बच नहीं पाईं। बाकी सब लोग सुरक्षित कैलाश हॉस्पिटल में भर्ती किए गए हैं, मैं उनसे मिला। कुछ मरीज हैं जो वहां इलाज करवा रहे हैं और कुछ वे लोग भी भर्ती हैं जो उन्हें बचाने की कोशिश कर रहे थे।
उनमें पुलिस के हमारे जवान हैं, जो थाने के पुलिसकर्मी थे। वे कूद पड़े। वे गए और उन्होंने लोगों को बचाने में बड़ी भूमिका अदा की। एक ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर हैं, वो भी लोगों को बचाने के लिए गए। एक नरेंद्र नाम का व्यक्ति, जो आग लगते देखकर वहां पहुंचा, उसने भी बचाने में भूमिका अदा की। उन्होंने मुझे बड़े गर्व के साथ बताया कि वह तीन लोगों को बाहर निकालने में सफल हुआ।
वे सब लोग वहां इलाज के लिए भर्ती हैं। सरकार को उनके उपचार का पूरा खर्च वहन करना चाहिए और उनमें तीन-चार लोग आर्थिक रूप से इतने कमजोर हैं कि वे हैंड टू माउथ हैं। उन लोगों की कैसे मदद की जाए, इस पर सरकार को भी और मैं लोगों से प्रार्थना करना चाहूंगा कि जो लोग उनसे मिलने आ रहे हैं, जितनी भी मदद हो, उन लोगों की मदद की जानी चाहिए। वे इस अग्निकांड के हादसे से जो सदमा उन्हें लगा है, उसका ठीक से मुकाबला कर सकें।
भगवान की कृपा से एक बड़ा हादसा होते-होते बचा है। मैं नहीं जानता किसकी क्या लापरवाही रही! लेकिन हमारे हॉस्पिटल और दूसरे जो ऐसे संस्थान हैं, वहां सुरक्षा के पर्याप्त उपाय देखे जाने चाहिए। यहां के होटलों में भी देखे जाने चाहिए। क्योंकि हम किसी घटना के बाद जागें, उससे पहले वह अधिक अच्छा होगा। हमारे बिल्डिंग कंस्ट्रक्शन, बिल्डिंग रेगुलेशन में जो लगे हुए अधिकारी हैं, उनको इस विषय में विशेष ध्यान देना चाहिए।
शाबाश नरेंद्र, शाबाश हमारे ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर, शाबाश पुलिस के जवानों।
#firesafety #hospitalsafety #salutetoheroes #uttarakhand #publicsafety -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“संघर्ष, संवेदना और उत्तराखंडियत” — यही मेरे सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी रही है।
श्री #vasizaidi, आवाम इंडिया एवं #friendsofharishrawat द्वारा मेरे राजनीतिक और सामाजिक जीवन की कुछ झलकियों को संजोती डॉक्यूमेंट्री “#उत्तराखंडियत_की_ओर” का लोकार्पण 23 मई, 2026 को देहरादून में आयोजित किया जा रहा है।
मेरी जीवन यात्रा के कुछ महत्वपूर्ण पड़ावों को संजोती डॉक्यूमेंट्री “उत्तराखंडियत की ओर” के लोकार्पण अवसर पर आप सभी का स्नेह और आशीर्वाद अपेक्षित है।
आप सभी सादर आमंत्रित हैं। 🙏
📍 होटल वायसराय इन, निरंजनपुर, देहरादून
🗓️ 23 मई 2026 | 🕛 दोपहर 12:00 बजे
#उत्तराखंडियत_की_ओर
#harishrawat #uttarakhandiyat
#देहरादून #उत्तराखंड #dehradun #uttarakhand #uttarakhandiyatkiore -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड में जाम चाहे गिलास वाला जाम हो या सड़क का जाम हो ये भाजपा की पहचान बनते जा रहे हैं।
मैं हरिद्वार जाते वक्त एक जाम में फसा, बहुत मुश्किल सवा डेढ़ घंटे में मैं छिद्दरवाला से लेकर रायवाला तक की दूरी को पार कर पाया। आज ऐसा ही एक वीडियो जो #abp_news में चल रहा था मैंने उसको शेयर किया और फिर उसे एबीपी न्यूज़ से डिलीट करवा दिया गया और अब भाजपा के कुछ छद्म नुमा पेजों से चलाया जा रहा है जिसमे यह कहा जा रहा है कि हरीश रावत के झूठ का पर्दाफाश।
क्या जाम वास्तिवकता नहीं है आधे उत्तराखंड के अंदर और दूसरे जाम में भी उत्तराखंड कम नहीं है फिलहाल इस पर फिर बात करूंगा #कितने_बार खुल गए है #कितने_शराब के ठेके खुल गए है इस पर भी बात करूंगा क्योंकि भाजपा अपने छद्म पेजों से मुझपर बहुत आक्रमाण कर रही है और निरंतर इस कोशिश में रहती है कि लोगों के अंदर मेरी छवी को बिगाड़ा जाए, लेकिन अपना पाप नहीं देखती।
#भाजपा_राज_में_जाम #उत्तराखंड_परेशान #सड़क_से_शराब_तक_जाम #भाजपा_का_जाम_मॉडल
#जनता_त्रस्त_भाजपा_मस्त #bjpjammodel
#uttarakhandstuck #trafficandliquorjam
#peoplesufferbjpsmiles #jambecomesidentityThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
होलकर वंश के संस्थापक, महान योद्धा एवं अदम्य साहस के प्रतीक मल्हारराव होलकर जी की पुण्यतिथि पर उन्हेंशत्-शत् नमन🙏 एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
मां भारती की रक्षा, सुशासन और जनकल्याण के प्रति उनका समर्पण सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा। उनका गौरवशाली जीवन हमें राष्ट्र और समाज के प्रति कर्तव्यनिष्ठ रहने की प्रेरणा देता है।
#malharraoholkar #श्रद्धांजलि #malharraoholkarji -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देहरादून में पैनेसिया हॉस्पिटल के एसी में ब्लास्ट से लगी आग, जिस कारण एक महिला मरीज की मौत और 6-7 लोगों के गंभीर रूप से घायल होने का समाचार प्राप्त हुआ है। यह घटना आंखें खोलने के लिए काफी है।
यहां हॉस्पिटल खुल रहे हैं, यह अच्छी बात है, मगर हॉस्पिटलों में अग्नि सुरक्षा उपायों और अन्य मानकों का कहीं भी कड़ाई से पालन नहीं हो रहा है। उसी का परिणाम यह आग है। आज पैनेसिया हॉस्पिटल में आग लगी है, पता नहीं अगली बारी किसकी आएगी?
हमको चाहिए कि चाहे होटल हों, अस्पताल हों या इस प्रकार के अन्य उपक्रम, उनमें अग्नि सुरक्षा सहित अन्य सभी सुरक्षा उपायों के मानकों का कड़ाई से अनुपालन करवाया जाए। साथ ही यह सुनिश्चित करने के लिए कि उपक्रम ठीक से काम कर रहे हैं या नहीं, तथा मानकों का पालन हो रहा है या नहीं, दायित्व भी निर्धारित किए जाने चाहिए।
सरकार को चाहिए कि इस घटना की गंभीरता से जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करे, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। घायलों का पूर्ण उपचार, प्रभावित परिवारों को दैवीय आपदा प्रभावित परिवारों की तर्ज पर इन्हें आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं उनके परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
#dehradun #hospitalfire #firesafety #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#pti से खास बातचीत......!!
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हिंदी साहित्य के छायावादी युग के प्रमुख स्तंभ, संवेदनशील कवि एवं पद्मभूषण से सम्मानित #sumitranandanpant जी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
प्रकृति, मानवता और संवेदनाओं को अपनी लेखनी से अमर करने वाले सुमित्रानंदन पंत जी का साहित्य सदैव प्रेरणा देता रहेगा।
#sumitranandanpant #hindisahitya #jayanti #tribute -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
स्वतंत्रता आंदोलन के प्रखर सेनानी, ओजस्वी वक्ता, महान राष्ट्रवादी चिंतक एवं क्रांतिकारी नेता #bipinchandrapal जी की पुण्यतिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन।
राष्ट्रभक्ति, स्वाभिमान और जनजागरण के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत बना रहेगा।
#bipinchandrapal #tribute #freedomfighter #indianhistory -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#केदारनाथ_धाम हमारा अभिमान है, सुनिश्चित करें कि दर्शनार्थी परेशान न हों।
चारधाम यात्रा में आ रही ये परेशानियां हमारे लिए चिंता का विषय हैं।
@pushkardhami -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
माननीय पूर्व राज्यपाल, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्य के वरिष्ठतम नेता आदरणीय @BSKoshyari जी के आवास पहुंचकर उन्हें पद्म भूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने के शुभ समाचार पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
इस दौरान उनके साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर भी आत्मीय चर्चा हुई।
📍डिफेंस कॉलोनी, जिला देहरादून
#bhagatsinghkoshyari #padmabhushan #uttarakhand #dehradun #publiclife #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#aajtak न्यूज़ चैनल के साथ खास बातचीत.........!!
सेवानिवृत्त मेजर जनरल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री #bhuvanchandrakhanduri जी का निधन एक बहुत बड़ी क्षति है, एक अपूरणीय क्षति है। खंडूरी जी अपने तरीके के व्यक्तित्व थे। एक सैनिक के रूप में जितने शानदार रहे हैं, उतने ही वे व्यक्ति के रूप में भी शानदार थे और एक सांसद, केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन बहुत शान व गौरव के साथ किया। उनके हर कार्यकाल को किसी-न-किसी अच्छाई के लिए जाना जाएगा। वे अजातशत्रु व्यक्तित्व थे। आदरणीय खंडूरी जी के साथ मेरी कई यादें जुड़ी हुई हैं।
।। ॐ शांति, शांति ।। जय हिंद 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
📍 बसंत बिहार, जिला देहरादून
#bhuvanchandrakhanduri #shradhanjali #uttarakhand #omshanti #jaihindThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सेवानिवृत्त मेजर जनरल, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री #bhuvanchandrakhanduri जी के आवास पहुंचकर उनके पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
आदरणीय खंडूरी जी का निधन एक बहुत बड़ी क्षति है, एक अपूरणीय क्षति है। खंडूरी जी अपने तरीके के व्यक्तित्व थे। एक सैनिक के रूप में जितने शानदार रहे हैं, उतने ही वे व्यक्ति के रूप में भी शानदार थे और एक सांसद, केंद्रीय मंत्री एवं मुख्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन बहुत शान व गौरव के साथ किया। उनके हर कार्यकाल को किसी-न-किसी अच्छाई के लिए जाना जाएगा। वे अजातशत्रु व्यक्तित्व थे। आदरणीय खंडूरी जी के साथ मेरी कई यादें जुड़ी हुई हैं।
सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उत्तराखंड की राजनीति और सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
।। ॐ शांति, शांति ।। जय हिंद 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
📍 बसंत बिहार, जिला देहरादून
#bhuvanchandrakhanduri #shradhanjali #uttarakhand #omshanti #jaihind -
Harish Rawat reposted
Press Trust of India
@PTI_News
VIDEO | Reacting to UP CM Yogi Adityanath's warning against offering of Namaz on roads, former Uttarakhand CM Harish Rawat (@harishrawatcmuk) says, "What is the meaning, if he spoke about controlling the number of people. It happens, on Jumma (Friday), sometimes the queue stretches until the road, it should not be a general practice, but in special circumstances, it is the right of people to offer Namaz, we cannot snatch away their right..."
#yogiadityanath #namazThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
प्रख्यात साहित्यकार, विलक्षण समालोचक एवं चिंतक पद्मभूषण आचार्य हजारी प्रसाद द्विवेदी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटिशः नमन।
भारतीय साहित्य, संस्कृति और चिंतन को नई दिशा देने में उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनकी लेखनी ने भारतीय ज्ञान परंपरा को जनमानस तक पहुंचाने का कार्य किया। उनके विचार और साहित्य आने वाली पीढ़ियों को निरंतर प्रेरणा देते रहेंगे।
#hazariprasaddwivedi #साहित्य #भारतीय_चिंतन #श्रद्धांजलि -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सेवानिवृत मेजर जनरल, पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री #bhuvanchandrakhanduri जी के निधन का समाचार सुनकर मुझे अत्यंत दुःख हुआ। उनका निधन एक बहुत बड़ी क्षति है, एक अपूरणीय क्षति है। खंडूरी जी अपने तरीके के व्यक्तित्व थे। एक सैनिक के रूप में जितने शानदार रहे हैं उतने ही वह व्यक्ति के रूप में भी शानदार थे और एक सांसद, केंद्रीय मंत्री और मुख्यमंत्री के रूप में भी उन्होंने अपने कर्तव्य का निर्वहन बहुत शान व गौरव के साथ किया है। उनके हर कार्यकाल को किसी ने किसी अच्छाई के लिए जाना जाएगा। वह अजातशत्रु व्यक्तित्व थे।
मैं उन्हें अपने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार एवं उनके असंख्य प्रशंसकों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं।
सादगी, अनुशासन और राष्ट्रसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा। उत्तराखंड की राजनीति और सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान अविस्मरणीय है।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
।। ॐ शांति, शांति ।। जय हिंद 🇮🇳🇮🇳🇮🇳
#bhuvanchandrakhanduri #shradhanjali #uttarakhand #omshanti #jaihindThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भगवन, मेरा यह #मौन_उपवास उन संघर्षरत श्रमिकों को समर्पित है जो उत्तराखंड के विभिन्न उद्योगों में काम कर रहे हैं, लेकिन कठिन परिश्रम के बावजूद इतना वेतन नहीं पा रहे हैं जिससे अपनी आजीविका चला सकें। महंगाई की मार ने उनकी कमर तोड़ दी है और आने वाले समय की चिंता उनके सामने खड़ी दिखाई दे रही है।
परिवार का पालन-पोषण तो दूर, स्वयं का जीवन चलाना भी कठिन होता जा रहा है।
हे भगवान, सरकार को सद्बुद्धि दें ताकि श्रमिकों की पीड़ा को समझकर उनके हित में संवेदनशील निर्णय लिये जा सकें।
।।ॐ नमः शिवाय।।🚩
#inflation #workersrights #labourissues #silentprotest #महंगाई #श्रमिक #मौनव्रत #उत्तराखंडThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“संघर्ष, संवेदना और उत्तराखंडियत” — यही मेरे सार्वजनिक जीवन की सबसे बड़ी पूंजी रही है।
श्री #vasizaidi , आवाम इंडिया एवं फ्रेंड्स ऑफ #harishrawat द्वारा मेरे राजनीतिक और सामाजिक जीवन की कुछ झलकियों को समेटती डॉक्यूमेंट्री “#उत्तराखंडियत_की_ओर” का लोकार्पण 23 मई, 2026 को देहरादून में आयोजित किया जा रहा है।
यह केवल एक डॉक्यूमेंट्री नहीं, बल्कि उत्तराखंड के सपनों, संघर्षों, जनभावनाओं और राज्य आंदोलन की उस यात्रा का प्रतिबिंब है, जिसे हम सबने मिलकर जिया है।
आप सभी स्नेहीजनों का स्नेह और आशीर्वाद सदैव मेरी शक्ति रहा है।
📍 होटल वायसराय इन, निरंजनपुर, देहरादून
🗓️ 23 मई, 2026 | 🕛 दोपहर 12 बजे
#uttarakhandiyatkiore #harishrawat Uttarakhandiyat Documentary Dehradun -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पेट्रोल-डीजल की बचत के लिए राज्य के कुछ नेतागण और कुछ नौकरशाह, स्कूटी और साइकिल के सहारे कार्यालय पहुंच रहे हैं। देखकर अच्छा लगता है। यदि सभी नेतागण और अधिकारी गल्फ संकट के हल होने तक इसी प्रकार स्कूटी और साइकिल का सहारा लेकर कार्यालय पहुंचें तो एक जबरदस्त संदेश पूरे देश में जाएगा।
हां यदि 1 दिन के फोटो सेशन के बाद दूसरे दिन नेताजी और अधिकारी जी अपनी गाड़ी या अपने गाड़ियों के काफिले के साथ कार्यालय पहुंचेंगे या भ्रमण पर जाएंगे तो ईंधन बचत का संदेश फ्लॉप शो सिद्ध हो जाएगा।
जोर फोटो सेशन के बजाय वास्तविक अर्थों में तेल और दूसरे तरीके की बचतों को एक अभियान के रूप में आगे बढ़ाना होना चाहिए। सनद रहे जनता सब देख रही है।
#petroldiesel #fuelsaving #energyconservation #publicmessage #leadership #india #जनता_सब_देख_रही_है -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#जनसंख्या एक राष्ट्रीय प्रश्न है और इसके लिए देश में पहले से ही राष्ट्रीय नीति मौजूद है। ऐसे में कोई भी राज्य उस नीति के विपरीत कैसे जा सकता है?
राष्ट्रीय नीति सभी राज्यों की सर्वानुमति से बनी है और आगे भी सर्वानुमति से ही बनेगी।
इस विषय पर NDA को देश के सामने स्पष्ट जवाब देना चाहिए।
#populationpolicy #nationalissue #nda #publicdebateThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
महंगाई की मार से आम आदमी आज बहुत उद्वेलित है। फैक्ट्रियों में काम करने वाले श्रमिक, भारी परिश्रम करने के बावजूद अब इतना भी नहीं कमा पा रहे हैं कि जिससे अपना पेट भर सकें और अपनी पत्नी का भी पेट भर सकें। यदि पत्नी और बच्चे हैं तो और कठिन काम है। माँ-बाप हैं, तो और भी कठिन काम हो जा रहा है।
इसलिये राज्य भर के श्रमिकों में आज अशांति है। वे जगह-जगह वेतन वृद्धि की मांग को लेकर अपनी आवाज उठा रहे हैं, विभिन्न तरीकों से अपने असंतोष को व्यक्त कर रहे हैं। वर्षों-वर्षों काम करने के बावजूद भी फैक्ट्रियां उनको नियमित कर्मचारी के तौर पर नहीं रख रही हैं। उनको साल में तीन महीने का ब्रेक लेने के लिए बाध्य किया जाता है और उसके बाद नई सिरे से उनको नियुक्ति की प्रक्रिया से गुजरना पड़ता है। वह एक प्रकार से बंधुआ मजदूर की स्थिति से भी बुरी स्थिति में वे जीवन जी रहे हैं। श्रमिकों के और भी बहुत सारे प्रश्न हैं।
सरकार को एक ही सोल्यूशन दिखाई दे रहा है — पुलिस का डंडा और मैं समझता हूँ सरकार को चाहिए कि वो मिल मालिकों से बातचीत करें और खुद भी कुछ पहल करें ताकि उन श्रमिकों को बेहतर वेतन मिल सके और श्रमिक अशांति को औद्योगिक शांति में बदल सकें।
मैंने तय किया है कि सरकार का इस ओर ध्यान आकृष्ट करने के लिए कल दिनांक-19 मई, 2026 को मैं प्रातः 10 बजे से लेकर 11 बजे तक अपने देहरादून स्थित आवास पर 1 घंटे का "मौन व्रत" रखूँगा।
#inflation #workersrights #labourissues #industrialpeace #silentprotest #dehradun #uttarakhand #महंगाई #श्रमिक #मौनव्रत #औद्योगिकशांति #उत्तराखंड -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩🔱 हर-हर महादेव 🚩🔱🙏
हिमालय की गोद में बसे चतुर्थ केदार #rudranathtemple के कपाट आज वैदिक मंत्रोच्चार, पूजा-अर्चना और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयघोष के साथ श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए हैं।
रुद्रनाथ धाम केवल एक तीर्थ नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आस्था, तपस्या और सनातन परंपरा का जीवंत प्रतीक है।
बाबा रुद्रनाथ से प्रार्थना है कि वे समस्त श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखें और सभी की यात्रा सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय हो।
#rudranath #chaturthkedar #harharmahadev #devbhoomiuttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“#वोट_चोरी मतदाता के साथ विश्वासघात है।”
चंपावत के भंडार बोरा जिला पंचायत सदस्य सीट पर चुनाव को रद्द करना और रद्द करते समय कोर्ट द्वारा की गई टिप्पणी अत्यधिक गंभीर और विचारणीय है। कोर्ट ने यह माना है कि मतगणना में अतिरिक्त मत कहां से आए और उनको क्यों गिना गया? एक पार्टी विशेष के प्रत्याशी को विजयी घोषित करना पूर्णतः गलत है। ऐसी स्थितियां अकेले चंपावत के भंडार बोरा जिला पंचायत सदस्य सीट क्षेत्र में ही नहीं आई है बल्कि कई क्षेत्रों में जिला पंचायत और प्रधान के चुनाव में मतगणना के दौरान स्थापित नियमों का उल्लंघन कर एक पार्टी विशेष के प्रत्याशी को इसका लाभ दिया गया है। यह स्पष्ट तौर पर वोट चोरी है। किसी भी प्रकार की "वोट चोरी" से केवल राजनीतिक दल को ही नहीं बल्कि मतदाता को भी सचेष्ट और सजग रहने की आवश्यकता है।
SIR में BLA'S की भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण हो गई है। कांग्रेस को इस दिशा में भगीरथ प्रयास करने की आवश्यकता है। चुनाव निष्पक्ष हों इस हेतु एक सजग व विपक्षी भूमिका अत्यधिक महत्वपूर्ण हो जाती है। समय हमसे काफी अपेक्षाएं कर रहा है।
“वोट की चोरी केवल जनादेश का अपमान नहीं, लोकतंत्र की आत्मा पर प्रहार है।”
#लोकतंत्र_बचाओ #votechori #democracy #champawat #uttarakhand #electionintegrity #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्री @vdsatheesan जी को #kerala के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। साथ ही नवगठित मंत्रिमंडल के सभी सम्मानित सदस्यों को भी शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में केरल विकास, सामाजिक समरसता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगा। केरल आगे बढ़ेगा और देश मजबूत होगा।
#kerala #vdsatheesan #oathceremony #congratulations -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩🔱 ॐ जय शनिदेवाय नमः 🚩🔱🙏
आज माजरी में भगवान शनि देव एवं हनुमान जी का स्मरण करते हुए देव भक्तों से आत्मीय संवाद किया। 🙏
आस्था, श्रद्धा और भक्ति का यह वातावरण मन को अद्भुत शांति और ऊर्जा प्रदान करता है। देवभूमि उत्तराखंड की यही आध्यात्मिक चेतना हमारी सबसे बड़ी पहचान है।
📍माजरी, जिला देहरादून
#shanidev #hanumanji #majri #devbhoomi #uttarakhand -
Harish Rawat reposted
Press Trust of India
@PTI_News
VIDEO | Reacting to Lok Sabha LoP Rahul Gandhi's remark on NEET paper leak issue, Senior Congress leader Harish Rawat (@harishrawatcmuk) says, "What Rahul Gandhi said is right. This demand is being raised across the country, and reflects what many parents are feeling. NEET paper leak is not happening for the first time. Such incidents have occurred repeatedly, mostly in BJP-ruled states. There is a need to review the examination policy and identify flaws. The demand for Dharmendra Pradhan's resignation is justified. Prime Minister Narendra Modi should take responsibility and assure students that future exams including NEET exams will be fair and transparent."
(Full video available on PTI Videos - ptivideos.com) -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कांग्रेस पार्टी एकजुटता से 2027 में जनहित की सरकार बनाने जा रही है।
#congress #uttarakhand #2027 #janhitThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पर्वतीय क्षेत्र के उत्पादों और वहां के पारंपरिक व्यंजनों को लोकप्रिय बनाने के उद्देश्य से हमने इंदिरा अम्मा कैंटीन योजना शुरू की थी। इसका उद्देश्य यह भी था कि शहरी क्षेत्रों में कामकाजी और श्रमशील लोगों को दौड़-भाग भरी जिंदगी के बीच सस्ते दाम पर पौष्टिक भोजन उपलब्ध हो सके।
हमारी कोशिश थी कि ₹20-₹25 में लोगों को पौष्टिक आहार मिले और साथ ही पर्वतीय उत्पादों को भी बाजार प्राप्त हो। इस योजना के साथ महिला स्वयं सहायता समूहों को जोड़कर उन्हें रोजगार और आत्मनिर्भरता से भी जोड़ा गया।
#indiraammacanteen #uttarakhand #selfhelpgroups #pahadiproductsThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्री #deepakjoshi जी को उत्तराखंड सचिवालय संघ का अध्यक्ष चुने जाने पर बहुत-बहुत बधाई। सम्मानित कर्मचारियों एवं कर्मचारी संगठन को भी बधाई और साथ ही सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को भी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
हमें भरोसा है कि अपने संकल्प के अनुसार आप कर्मचारियों और राज्य के आम लोगों के भलाई के लिए कार्य करेंगे।
जोशी ज्यू, जरा य बार-बार जीतण को मंत्र म्यर कान म’ भी कै द्या! 😊
जोशी ज्यू, जरा यो बार-बार जीतण को मंत्र म्यर काण मा भी फूंक द्या! 😊
#uttarakhand #sachivalayasangh #deepakjoshi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩🔱“ॐ शं शनैश्चराय नमः”🔱🚩
शनि भगवान जी की जयंती के पावन अवसर पर पार्षद श्रीमती कुसुम जी एवं पूर्व पार्षद श्री रमेश कुमार मंगू भाई जी द्वारा आयोजित भण्डारे में प्रतिभाग कर सभी भाई-बहनों से आत्मीय भेंट की तथा भगवान शनि देव जी का प्रसाद ग्रहण किया।
ऐसे धार्मिक एवं सामाजिक आयोजन हमारी संस्कृति, आस्था और सामाजिक सौहार्द को निरंतर सशक्त करते हैं।
📍ISBT, देहरादून
#shanijayanti #dehradun #uttarakhand #socialharmony -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
केदारनाथ-बद्रीनाथ में देख लीजिए, जहां कहीं काम हो रहा है, कल तक हमारे लोग ठेकेदार होते थे। राज्य बनने के बाद हमने सोचा था कि ये ठेकेदार “ए” वन क्लास के ठेकेदार बनेंगे, लेकिन आज उन्हें किटकनदार में बदल दिया गया है। आज ठेकेदार कहां से लाए जा रहे हैं, यह सबको मालूम है।
आज जो कुछ हो रहा है वह बहुत चिंताजनक है।
#kedarnath #badrinath #uttarakhand #chardhamyatra -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#चारधाम यात्रा पूरे जोश में है। इसमें दो बातों का विशेष ध्यान रखा जाना चाहिए। पहला, यात्रियों की सुरक्षा और स्वास्थ्य सुविधाएं, तथा दूसरा स्थानीय लोगों के हित। दुर्भाग्य से इस समय इन दोनों विषयों के साथ गंभीर समझौता और खिलवाड़ होता दिखाई दे रहा है।
वर्ष 2015-16 में जब हमें लगा कि व्यवस्थाएं पटरी पर आ रही हैं, तब हमने यात्रियों के लिए यह अनिवार्य किया था कि वे उत्तराखंड के बेस कैंपों में कम-से-कम 2 दिन प्रवास करें, ताकि वे यहां की जलवायु के साथ स्वयं को अनुकूलित (Acclimatize) कर सकें। साथ ही, यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रात में वाहनों का संचालन पूरी तरह बंद किया गया था। इसके अतिरिक्त भी अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए थे, जिनका उद्देश्य यात्रा को सुरक्षित, व्यवस्थित और स्थानीय हितों के अनुरूप बनाना था।
#chardhamyatra #uttarakhand #pilgrimsafety #localinterestsThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
माननीय हाईकोर्ट की कृपा से #लोकायुक्त का प्रसंग फिर सुर्खियों में है। कांग्रेस गर्व के साथ दावा कर सकती है कि उसकी सरकार ने वर्ष 2016 में सर्वसम्मति अर्थात माननीय हाईकोर्ट के मार्गदर्शन में माननीय नेता प्रतिपक्ष जी के अनुमोदन के साथ लोकायुक्त और उसकी बेंच का चयन कर माननीय राज्यपाल के अनुमोदनार्थ भेजा। भाजपा के कुछ नेताओं द्वारा कुछ बिंदु उठाए जाने पर माननीय राज्यपाल महोदय ने कुछ और विस्तृत जानकारियां मांगी। लोकायुक्त के मामले को जो सचिव महोदय देख रहे थे उनको स्पष्टीकरणों के साथ राज्यपाल महोदय के पास भेजा गया। बिंदुवार उसमें मांगी गई जानकारियां राज्यपाल महोदय को उपलब्ध करवाई। बार-बार स्मरण कराये जाने के बावजूद माननीय राज्यपाल द्वारा अनुशंसित लोकायुक्त और उसकी बेंच को अनुमोदित करने के प्रश्न पर चुप्पी साधी रही और यह सब तत्कालीन केंद्र सरकार के संरक्षण, प्रेरणा या दबाव में किया गया और राज्य को लोकायुक्त की बेंच के गठन से वंचित किया गया। आज राज्य के पास अपना लोकायुक्त और लोकायुक्त की बेंच नहीं है जिसका समस्त पाप भाजपा के माथे पर है।
कांग्रेस ने जिस काम को 3 साल के अंदर पूरा कर दिया, भाजपा उस कार्य को 9 साल में भी पूरा नहीं कर पाई और आगे भी उनका कोई इरादा पूरा करने का लगता नहीं है।
#lokayukta #uttarakhand #congress #accountability #democracy -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज सिक्किम के भारत के 22वें राज्य के रूप में स्थापना दिवस पर देशवासियों और सिक्किम की जनता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
16 मई 1975 भारतीय संघ के इतिहास का एक महत्वपूर्ण दिन है। जनमत संग्रह में भारी बहुमत से राजशाही व्यवस्था के अंत और भारत में पूर्ण विलय के निर्णय के बाद 36वें संविधान संशोधन के माध्यम से सिक्किम भारत का 22वां राज्य बना। यह केवल संवैधानिक प्रक्रिया नहीं थी, बल्कि राष्ट्रीय एकता, लोकतांत्रिक आकांक्षाओं और सामरिक दूरदृष्टि का भी ऐतिहासिक उदाहरण था।
सिक्किम लंबे समय तक चोग्याल राजतंत्र के अधीन एक स्वतंत्र राज्य रहा और ब्रिटिश काल में संरक्षित क्षेत्र के रूप में भी उसकी अलग पहचान रही। स्वतंत्र भारत ने 1950 की संधि के माध्यम से उसकी रक्षा, विदेश नीति और संचार की जिम्मेदारी संभाली। बाद के वर्षों में अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों, बाहरी शक्तियों की बढ़ती रुचि और क्षेत्रीय संवेदनशीलताओं को देखते हुए तत्कालीन प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी जी ने दूरदर्शिता का परिचय दिया और सिक्किम के भारत में पूर्ण विलय का मार्ग प्रशस्त हुआ।
यह निर्णय केवल राजनीतिक नहीं था, बल्कि भारत की अखंडता, हिमालयी सुरक्षा और लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने वाला ऐतिहासिक कदम था। आज सिक्किम अपनी प्राकृतिक सुंदरता, सांस्कृतिक समृद्धि और शांतिप्रिय समाज के साथ भारत की विविधता और एकता का गौरवपूर्ण प्रतीक है।
सिक्किम की प्रगति, समृद्धि और खुशहाली के लिए मेरी ओर से पुनः हार्दिक शुभकामनाएं।
#sikkimstatehoodday #sikkim #india #indiragandhi #nationalunity -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
माननीय #प्रधानमंत्री जी के दौरे बहुआयामी होते हैं, इसलिए मैं उस पर कोई टिप्पणी नहीं करूंगा। नेता प्रतिपक्ष के दौरे भी बहुआयामी होते हैं, लेकिन भाजपा हमारे नेताओं पर लगातार हमला करती है। फिर भी हम प्रधानमंत्री जी के दौरों पर कोई हमला नहीं करेंगे।
मगर एक बात अवश्य कहना चाहूंगा कि दौरे करें, लेकिन उससे देश को गेन क्या हो रहा है?
#ians #politicalstatement #democracy #uttarakhand
@RahulGandhiThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जनपद टिहरी के धनोल्टी क्षेत्र के जौनपुर स्थित बिलौन्दी पुल में बादल फटने से लोगों की दुकानों को भारी नुकसान पहुंचा है। कुछ मकानों को भी क्षति पहुंचने की सूचना मिल रही है तथा मलबा सार्वजनिक मार्गों में भर गया है। प्रशासन को तत्काल राहत एवं बचाव कार्यों में तेजी लाते हुए मार्गों को शीघ्र सुचारु करने का प्रयास करना चाहिए और प्रभावित दुकानदारों की आर्थिक सहायता सुनिश्चित की जानी चाहिए।
अभी जान-माल के नुकसान की पूरी जानकारी सामने नहीं आई है। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि सभी लोग सकुशल हों और प्रभावित परिवारों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्राप्त हो।
#tehri #dhanaulti #uttarakhand #cloudburst #disasterrelief -
Harish Rawat reposted
ANI
@ANI
#watch | Dehradun, Uttarakahnd: On fuel price hike, Congress leader Harish Rawat says, "This is another blow to the already distressed common man... The truth is that the common man is already on the brink of ruin due to this government's flawed economic policies. The shortage of petrol and diesel that arose after the Gulf War, the strategy they have now devised to combat this is going to have a more external impact. Prices of common consumer goods will rise..."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊ “संगठन की ताकत, कार्यकर्ताओं का सम्मान — यही कांग्रेस की असली पहचान” ✊
श्री #nanakchand जी के कांग्रेस SC विभाग का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त होने के अवसर पर आयोजित “अभिनंदन समारोह” में शामिल होकर साथियों के उत्साह, समर्पण और संगठन के प्रति प्रतिबद्धता को महसूस किया।
समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान ही कांग्रेस की असली ताकत है।
जनविश्वास और सामाजिक न्याय के संकल्प के साथ कांग्रेस परिवार निरंतर आगे बढ़ रहा है। ✋
📍 देहरादून/ #10may2026
#congress #uttarakhandcongress #socialjustice #harishrawat #congressworkersThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
महंगाई रुकने के आसार नहीं दिखाई दे रहे हैं, क्योंकि जो महंगाई बढ़ी है, वह केवल गल्फ वार के कारण नहीं बढ़ी है, इसमें हमारी गलत आर्थिक नीतियों का भी असर है।
#inflation #economicpolicies #gulfwar #economy #publicconcernThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
माँ भारती की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर क्रांतिकारी, महान बलिदानी शहीद सुखदेव जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
उनका साहस, त्याग और राष्ट्रभक्ति का जज्बा आज भी युवाओं को देशसेवा के लिए प्रेरित करता है। स्वाधीनता संग्राम में उनका योगदान सदैव देशवासियों के हृदय में अमर रहेगा। 🇮🇳
#sukhdev #shaheedsukhdev #freedomfighters #indianrevolutionaries #जयहिंद 🇮🇳 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारतीय सेना के प्रथम कमांडर-इन-चीफ, फील्ड मार्शल के. एम. करियप्पा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
राष्ट्र की एकता, अनुशासन और सैन्य गौरव के लिए उनका योगदान सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।
उन्होंने भारतीय सेना को स्वाभिमान, साहस और नेतृत्व की नई दिशा दी। देश उनकी सेवाओं को सदैव कृतज्ञता के साथ स्मरण करेगा। 🇮🇳
#fieldmarshalcariappa #kmcariappa #indianarmy #tribute #jaihind -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“मेरे हिस्से जीत कम आईं, मगर घिसटते रहने का साहस कभी कम नहीं हुआ…”
श्री वसी ज़ैदी, जिन्हें मैं एक ऐसे पत्रकार के रूप में जानता था, जो मेरे प्रति बहुत मित्रवत नहीं थे। एक दिन मेरे पास आए और बोले, “मैं आपके जीवन पर एक डॉक्यूमेंट्री बनाना चाहता हूं।” मुझे बड़ा अटपटा-सा प्रपोजल लगा और मैंने बहुत विनम्रता से उनसे कहा कि मेरे समस्त जीवन के घटनाक्रम में ऐसे विशिष्ट सोपान घटित नहीं हुए हैं, जिन्हें मैं समाज के लिए अनुकरणीय या उपयोगी समझूं। एक बड़ा शैतानी युक्त बाल्यकाल रहा। मैं जहां-जहां पढ़ने गया, वहां के आस-पास के गांवों के लोग मुझे और मेरी टीम को ककड़ी, नारंगी, माल्टा, रिक्खू, सेब, आड़ू व नाशपाती चोर के रूप में जानते थे। मुझे जैसे-तैसे मेरी विधवा मां ने मामा जी लोगों के सहारे रामनगर और लखनऊ विश्वविद्यालय में पढ़ने के लिए भेजा। मैं न अच्छे नंबरों से डिग्री लाया और न खेल में कोई नाम कमाया। हां, मैं हॉस्टल से लेकर विश्वविद्यालय के कैंपस तक और कैंपस से बाहर हजरतगंज, चौक, अमीनाबाद, चारबाग तक जहां निकलता था, नमस्ते ही नमस्ते मिलती थी। यह नमस्ते की ख्याति लखनऊ से बाहर भी थी। मां ने भेजा था एक अदद नौकरी के लायक पढ़ने। मैं ऐसे कामों में जुट गया, जिसके लिए कुल मिलाकर 7 महीने 19 दिन लखनऊ की जेल को पवित्र किया। संयोग से गांव आया तो नौकरी खोजने के बजाय कॉलेज की प्रबंधक समिति का सचिव, ब्लॉक प्रमुख, युवा कांग्रेस का जिला अध्यक्ष बनकर इतराने लगा। फिर जीवन में मेरे हिस्से जीत कम, हार ज्यादा आयी।
स्कूल के दिनों में हमारे हाउस की दूसरे हाउस से जब फाइनल में रस्साकस्सी होती थी, हमारी टीम हार जाती थी, मगर मैं रस्सी के साथ आखिर तक घिसटता हुआ चला जाता था। मैंने जैदी भाई से कहा, “इस सब में दिखाने लायक मुझे तो कुछ लगता नहीं।”
जैदी भाई बोले, “मुझे यही सच्चाई तो लोगों के सामने उकेरनी है।” लंबी ना-नुकुर के बाद अनन्तोगत्वा वसी जैदी साहब जीत गए। उन्होंने 3 सोपान में मेरे जीवन-वृत को लेकर "#उत्तराखंडियत_की_ओर" डॉक्यूमेंट्री बनाई है। मैंने श्री जैदी जी से अनुरोध किया है कि डॉक्यूमेंट्री का पहला और तीसरा भाग बाद में दिखाएंगे। अभी कुछ गुड्डी-गुड्डी-सा दिखाते हैं। मेरे जीवन-वृत के मध्य भाग को श्री जैदी प्रस्तुत कर रहे हैं। 50-55 मिनट में उन्होंने बहुत कुछ समेटा है, आप आएंगे और देखेंगे तो मुझमें और घिसटने का उत्साह पैदा होगा।
📍 स्थान - होटल वायसरॉय इन, निरंजनपुर, सहारनपुर रोड, (सब्जी मंडी के सामने) जिला देहरादून
📅 दिनांक - 23 मई, 2026
🕛 समय - दोपहर 12:00 बजे
#उत्तराखंडियत_की_ओर #wasimzaidi #harishrawat #documentary #dehradun #uttarakhand #lifejourney #politicaljourney #aawamindia -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हमारे राज्य के लोगों के सपने बिखर रहे हैं। इन सपनों को हमेशा-हमेशा के लिए दम तोड़ने से पहले कांग्रेस के लोगों को उठकर खड़ा होना है।
हमारे सामने इस तिरंगे झंडे की शान को बचाने का ही सवाल नहीं है, हमारे सामने स्वाभिमान को बचाने का भी सवाल है और साथ-साथ अपने राज्य की कल्पना को बचाने का भी सवाल है।
#congress #uttarakhand #swabhiman #tirangaThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सरकार का ऐलान कि प्रत्येक जिले के 10 गांवों में चकबंदी होगी। मगर खेती कह रही है कि बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते, हमारा तो दम ही उखड़ गया है आपका पैगाम गांव तक पहुंचते-पहुंचते।
2016 में तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने पर्वतीय चकबंदी का एक्ट पास करवाया था। सत्ता में भाजपा आई और हमें लगा कि जो एक्ट बनाने के लिए समिति बनाई गई थी उसके चेयरमैन भी भाजपा में ही चले गए हैं, तो भाजपा उस एक्ट को लागू करेगी। साढ़े नौ साल तक भाजपा को उस एक्ट की याद नहीं आई। एक्ट तो छोड़िए, चकबंदी की भी याद नहीं आई। अब चला-चली की बेला आई, तब चकबंदी-चकबंदी कह रहे हैं।
खैर, हम इतना मान लेते हैं कि कह तो रहे हो। कुछ रोडमैप आगे बढ़ाओ और निश्चित तौर पर हमारा सहयोग सरकार को मिलेगा। मगर प्रयास बीरबल की खिचड़ी नहीं होनी चाहिए। चूल्हा, हांडी आदि सब दिखाई देना चाहिए। आप चकबंदी का कार्यक्रम घोषित करिए और हो सके तो एक और पुण्य का काम करिए। 1961 के बाद उत्तराखंड में जमीनों की पैमाइश नहीं हुई है। भूमि बंदोबस्त नहीं हुआ है तो एक बार भूमि की पैमाइश करवा दीजिए। दिल से न चाहते हुए भी अच्छे आइडिया को जनहित में हम आपके सामने रख रहे हैं और दोनों मामलों में सहयोग का वादा कर रहे हैं।
#चकबंदी #उत्तराखंड #कृषि #भूमिबंदोबस्त #chakbandi #uttarakhand #agriculture #landsettlement -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
प्रयोग यदि संपूर्णता के साथ हो, स्वागत योग्य है। राज्य का कृषि विभाग सहजन (मोरंगा) के उत्पादन को वाणिज्यिक आधार पर बढ़ाने की संभावनाएं टटोल रहा है। यह एक उपयोगी विचार है। मगर इससे पहले राज्य में बड़े पैमाने पर कृषकों ने तेजपत्ता, तिमरू का प्लांटेशन किया। मार्केट बैकअप उपलब्ध न होने के कारण इन प्लांटों के उत्पादक परेशान हैं। यही स्थिति दमस्क गुलाब की खेती की ओर जाने वाले किसानों की भी हुई है।
मुझे डर है कि सहजन की ओर आकृष्ट होने वाले किसान भी इसी प्रकार की उपेक्षा न झेलें। यूं, सहजन की खेती के लिए देहरादून का क्लाइमेट बहुत उपयुक्त है। इसका वैश्विक बाजार भी उपलब्ध है।
#agriculture #sahjan #moringa #uttarakhand #farmers -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
प्रयोग यदि संपूर्णता के साथ हो, स्वागत योग्य है। राज्य का कृषि विभाग सहजन (मोरंगा) के उत्पादन को वाणिज्यिक आधार पर बढ़ाने की संभावनाएं टटोल रहा है। यह एक उपयोगी विचार है। मगर इससे पहले राज्य में बड़े पैमाने पर कृषकों ने तेजपत्ता, तिमरू का प्लांटेशन किया। मार्केट बैकअप उपलब्ध न होने के कारण इन प्लांटों के उत्पादक परेशान हैं। यही स्थिति दमस्क गुलाब की खेती की ओर जाने वाले किसानों की भी हुई है।
मुझे डर है कि सहजन की ओर आकृष्ट होने वाले किसान भी इसी प्रकार की उपेक्षा न झेलें। यूं, सहजन की खेती के लिए देहरादून का क्लाइमेट बहुत उपयुक्त है। इसका वैश्विक बाजार भी उपलब्ध है।
#agriculture #sahjan #moringa #uttarakhand #farmers -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
शौर्य, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के अद्भुत प्रतीक #chhatrapatisambhajimaharaj जी की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
उनका साहस, त्याग और धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए समर्पित जीवन सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देता रहेगा।
#chhatrapatisambhajimaharaj #sambhajijayanti #शौर्य #स्वाभिमान -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तरांचल विश्वविद्यालय, देहरादून को स्विट्जरलैंड में जारी वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रियल इंपैक्ट रैंकिंग 2026 में भारत के शीर्ष पांच विश्वविद्यालयों में तथा विश्व के शीर्ष 100 विश्वविद्यालयों में 85वां स्थान प्राप्त करने पर बहुत-बहुत बधाई। इससे उत्तराखंड का सम्मान बढ़ा है।
मैं इस रैंकिंग को प्राप्त करने के लिए विश्वविद्यालय के अध्यक्ष श्री जितेंद्र जोशी एवं कुलपति प्रोफेसर धर्म बुद्धि जी को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। हमें उम्मीद है कि विश्वविद्यालय और अधिक नई ऊंचाइयों की ओर अग्रसर होगा।
#uttaranchaluniversity #dehradun #worlduniversityranking #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तरकाशी के नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में तैनात पूजा राणा को नर्सिंग दिवस पर सर्वोच्च सम्मान "राष्ट्रीय फ्लोरेंस नाइटिंगेल पुरस्कार" से सम्मानित किया गया। इससे उत्तराखंड के नर्सिंग क्षेत्र का सम्मान बढ़ा है। पूजा राणा हमारी नर्स बहनों के लिए एक रोल मॉडल का काम करेंगी।
पूजा भुली को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
#florencenightingaleaward #nursingday #uttarakhand #poojarana -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, नर्सिंग अभ्यर्थियों की मांगों एवं अन्य ज्वलंत जनसमस्याओं को लेकर @INCUttarakhand के अध्यक्ष @UKGaneshGodiyal जी के नेतृत्व में कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने आज माननीय राज्यपाल (से.नि.) @LtGenGurmit जी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।
www.facebook.com/share/p/1DXKo3uJBY/
📍 राजभवन, देहरादून
#congress #uttarakhand #nursingstudents #lawandorder -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
गल्फ वार की मार या माननीय प्रधानमंत्री जी की चेतावनी का असर!
अमूल दूध के दाम ₹2 प्रति लीटर बढ़ गए।
#महंगाई #amul #milkpricehike #inflation -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता @yadavakhilesh जी के भाई तथा श्रीमती #aparnayadav जी के पति श्री #prateekyadav जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है।
मैं अखिलेश जी, श्रीमती अपर्णा जी एवं समस्त शोकसंतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा परिजनों को इस असहनीय दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।
।। ॐ शांति ।।
#condolences #omshanti #akhileshyadav
@aparnabisht7 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊ “कार्यकर्ताओं का सम्मान, कांग्रेस की पहचान!” ✊
#srinagar जाते समय मार्ग में साथियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से आत्मीय भेंट हुई। आप सबका स्नेह, उत्साह और अपनापन हमेशा नई ऊर्जा देता है।
पहाड़ की आत्मीयता और कार्यकर्ताओं का समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। 🙏
📍 श्रीनगर, जिला पौड़ी / #7may2026
#srinagar #paurigarhwal #uttarakhand #harishrawat #congress #उत्तराखंडियतThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
ANI
@ANI
#watch | Dehradun, Uttarakhand | Congress leader Harish Rawat says, “…The West Asia crisis has led to an increase in the prices of oil, natural gas, fertiliser, etc., whose burden will fall on the common man of the country… The prices of daily necessities have increased, and the prices of luxury items have decreased… It is a challenge, and the government has to act to control it. The PM has issued some directives now… A meeting should be called with all the state’s CMs to discuss the situation…”
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
माननीय प्रधानमंत्री जी की पेट्रोलियम पदार्थों आदि को लेकर देश के लोगों से की गई अपील लोगों तक ठीक से पहुंच भी नहीं पाई है। सत्ता रूढ़ दल स्वयं उस अपील की धज्जियां उड़ा रहा है।
मुख्यमंत्रियों के शपथ-ग्रहण में देश भर के मुख्यमंत्रीगण और पूंजीपति गण अपने-अपने प्राइवेट जेट लेकर पहुंच रहे हैं। क्या प्रधानमंत्री जी की अपील केवल गैर-भाजपाई भारत के लिए है या उसमें सारा भारत सम्मिलित है?
#petroleum #privatejet #publicquestion #accountability #democracy #harishrawat #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#नर्सिंग_बेरोजगारों का आंदोलन अब चिंताजनक स्थिति की ओर बढ़ रहा है। टंकी पर चढ़े हुए साथियों की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है। यह स्थिति उन्हें उग्र कदम उठाने के लिए मजबूर कर सकती है। सरकार को चाहिए कि वह कोई ऐसा रास्ता निकाले जो उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच के लोगों को स्वीकार्य हो। यह स्वाभाविक है कि इनको सरकारी नियुक्ति नहीं मिलने में इनका कोई दोष नहीं है। आज इनसे यह कहना कि अभी-अभी नर्सिंग कोर्स पास हुये बच्चों के साथ प्रतियोगिता करो, इनके लिए स्वाभाविक तौर पर कठिनाई पैदा होगी। इस समस्या का समाधान पहले भी अन्य वर्गों के मामले में उत्तराखंड में किया गया है। कई अन्य राज्यों ने नर्सिंग के क्षेत्र में ऐसी समस्या उत्पन्न होने पर समाधान कारी फॉर्मूला निकाला है।
सरकार को चाहिए कि वह तत्काल शीर्ष लेवल पर समस्या के समाधान के लिए बैठक बुलाएं और उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच के प्रस्ताव पर सहानुभूति पूर्ण निर्णय लें।
#uttarakhand #nursingberojgar #nursingektamanch #healthcareworkers #governmentrecruitment #youthissues #nursingmovement #employment -
Harish Rawat reposted
IANS
@ians_india
Dehradun, Uttarakhand: On NEET-UG 2026 exam being cancelled due to allegations of a paper leak, Congress leader Harish Rawat says, "...The paper of such a big exam is being leaked. This is a matter of great concern. The students who work hard are feeling deep disappointment."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
IANS
@ians_india
Dehradun, Uttarakhand: On NEET-UG 2026 exam being cancelled due to allegations of a paper leak, Congress leader Harish Rawat says, "Until changes are made in the examination system and a way is found to prevent paper leaks, there is a need to work with extreme caution. The matter has now gone to the CBI, so we will see what the CBI does."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
NEET परीक्षा को लेकर देशभर में जो प्रश्न खड़े हुए हैं, उन्होंने लाखों युवाओं और अभिभावकों की चिंता बढ़ा दी है।
हमारे युवा दिन-रात मेहनत कर अपने भविष्य के सपने संजोते हैं, ऐसे में उनके विश्वास को आघात पहुँचाने वाली किसी भी परिस्थिति पर गंभीरता से विचार होना चाहिए।
इन्हीं विषयों को लेकर #pti से विशेष बातचीत की......!!
#neet #pti #youth #education #students #harishrawatThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
क्या माननीय #प्रधानमंत्री जी की अपील केवल सामान्य लोगों के लिए है, या फिर भाजपा के लोगों पर भी समान रूप से लागू होती है?
#pti से विशेष बातचीत.....!!
#publicquestion #accountability #democracyThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
माननीय #प्रधानमंत्री जी की #पेट्रोलियम पदार्थों आदि को लेकर देश के लोगों से की गई अपील लोगों तक ठीक से पहुंच भी नहीं पाई है। सत्ता रूढ़ दल स्वयं उस अपील की धज्जियां उड़ा रहा है।
मुख्यमंत्रियों के शपथ-ग्रहण में देश भर के मुख्यमंत्रीगण और पूंजीपतिगण अपने-अपने प्राइवेट जेट लेकर पहुंच रहे हैं। एयरपोर्टों पर प्राइवेट और सरकारी #जहाजों व हेलीकॉप्टरों का जमवाड़ा लगा हुआ है! #कारों की तो चर्चा ही करना बेकार है, तो क्या माननीय प्रधानमंत्री जी की अपील केवल गैर-भाजपाई भारत के लिए है या उसमें सारा भारत सम्मिलित है?
#petrol #publicinterest #india #democracy #politics -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥 “जनसेवा, संघर्ष और संगठन की एकजुटता ही कांग्रेस की असली शक्ति है।” ✊
उत्तराखंड कांग्रेस प्रभारी माननीया @Kumari_Selja जी के साथ पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “कार्यकर्ता बैठक” में प्रतिभाग किया।
कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है। ✋
📍 श्रीनगर, जिला पौड़ी | #7may2026
#congress #uttarakhandcongress #paurigarhwal #srinagargarhwal #devbhoomi #harishrawat #उत्तराखंडकांग्रेस @INCIndia @kharge
@RahulGandhi @priyankagandhiThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सेवा, समर्पण और संवेदनशीलता का दूसरा नाम हैं हमारी नर्स बहनें।
हर कठिन परिस्थिति में मानवता की रक्षा के लिए आपका योगदान अतुलनीय है।
"अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस" पर सभी नर्सिंग कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 💐🙏
#internationalnursesday #nursesday #healthcareheroes #respect #humanity -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आखिरकार वही हुआ जिसका डर था। उत्तराखंड नर्सिंग एकता मंच के सदस्य शहर की एक ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए हैं और उनके समर्थन में हमारी उत्तराखंड महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती @JyotiRautela11 जी भी वहीं बैठी हुई हैं। दुःख की बात यह है कि सरकार का कोई बड़ा नुमाइंदा जाकर उन बच्चों की बात नहीं सुन रहा है।
लोकतंत्र में ऐसी संवेदनहीनता चिंतनीय है।
#nursingektamanch #uttarakhand #youth #democracy #publicvoice -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
माननीय #प्रधानमंत्री जी को यह बात अभी याद आई?
जब हम प्रारंभ से कह रहे थे कि ईरान पर यह आक्रमण गलत है और भारत को अपनी वैश्विक स्थिति का उपयोग करते हुए इसे रोकने के प्रयास करने चाहिए, तब उस समय “मेरे परम मित्र डोनाल्ड ट्रंप” कहा जा रहा था।
आज डोनाल्ड ट्रंप की जिद और हठधर्मिता के कारण पूरी मानवता और अनेक देश त्राहिमाम की स्थिति में हैं।
#iran #globalpeace #humanity #india #donaldtrumpThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
Press Trust of India
@PTI_News
VIDEO | Dehradun, Uttarakhand: Congress leader Harish Rawat (@harishrawatcmuk) says, "The common man is suffering because of poor foreign policy," reacting to PM Modi’s appeal for fuel savings and forex conservation amid the impact of the West Asia conflict.
(Full video available on PTI Videos - ptivideos.com) -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“देवभूमि की आवाज़, कार्यकर्ताओं का विश्वास और जनसेवा का संकल्प ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।” ✋✊
@INCUttarakhand की प्रभारी माननीया @Kumari_Selja जी के साथ रुद्रप्रयाग में आयोजित “कार्यकर्ता बैठक” में प्रतिभाग किया।
कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता ही कांग्रेस की वास्तविक शक्ति है।
आप सभी साथियों द्वारा मिले स्नेह, विश्वास और समर्थन के लिए हृदय से आभार। ✋
📍 रुद्रप्रयाग | #8may2026
#uttarakhandcongress #rudraprayag #karyakartabaithak #congress #uttarakhand @INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhiThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
गांव-घर में गर्भावस्था और प्रसव के दौरान सहायता करने वाली महिला को कई स्थानों पर “दाई माँ”, “दाई” या “परंपरागत प्रसूति सहायिका” कहा जाता है। आपातकालीन परिस्थितियों में वही सुरक्षित प्रसव कराने का महत्वपूर्ण दायित्व भी निभाती हैं।
हमारी सरकार ने दाइयों को केवल सम्मान देने की बात नहीं की, बल्कि उन्हें आवश्यक उपकरण उपलब्ध कराए, प्रशिक्षण दिया तथा मैक्स हॉस्पिटल के साथ एमओयू कर उन्हें व्यवस्थित रूप से प्रशिक्षित किया। प्रशिक्षण के उपरांत उनका मानदेय देना भी प्रारंभ किया गया।
दुर्भाग्यवश भाजपा सरकार ने इस महत्वपूर्ण योजना को बंद कर दिया।
#daimaa #womenempowerment #healthcare #uttarakhand #ruralhealth -
Harish Rawat reposted
ANI
@ANI
#watch | Dehradun, Uttarakhand | On the PM's public appeal to conserve fuel & work from home, Congress leader Harish Rawat says, "The PM should have made such appeals starting before the elections. Congress will cooperate and exercise restraint wherever possible, in the interest of the nation. We will create pressure on the government to ensure a situation doesn't arise where essential commodities do not reach the people."
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
रफ्तार न्यूज़ चैनल के युवा एवं संघर्षशील पत्रकार श्री #sushantsingh के साथ समसामयिक मुद्दों को लेकर विशेष बातचीत।
#rafatarnews #sushantsingh #interview #uttarakhand #currentaffairs #harishrawatThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आप सभी "मातृ दिवस" की हार्दिक शुभकामनाएं।
माँ केवल एक शब्द नहीं, बल्कि प्रेम, त्याग, ममता और जीवन की सबसे बड़ी शक्ति का स्वरूप हैं। उनका स्नेह, आशीर्वाद और संस्कार हमारे जीवन की सबसे अमूल्य पूंजी हैं।
सभी माताओं को सादर नमन। 🙏
#mothersday #maa #matrudivas #respect #love❤️ -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज प्रातः देश और उत्तराखंड के बहुत ही नामचीन समाचार पत्र में श्रीनगर के बाजार में काफल बेचते हर्ष लाल, राहुल, रंजन और सौरभ की श्रम गाथा पढ़कर मन प्रफुल्लित हो गया। मुझे लगा कि हरित उत्तराखंड का जो हमारा अभिष्ठ है, हम उसके और करीब पहुंच रहे हैं। अवसर मिलने पर 2014-15, 16 में हरित उत्तराखंड की दिशा में हमारी सरकार ने कई कदम उठाए।
पहले कदम के तौर पर हरेले को राज्य पर्व तथा फूलदेई और घी संक्रांत को राजकीय रूप से आयोजित किया जाना।
दूसरे कदम के तौर पर मडुवा और उसके भाई-बहन दालें और मोटे अनाजों की खपत को प्रोत्साहित करना तथा उत्पादकों को उत्पादन की मात्रा अनुरूप बोनस देना।
तीसरे कदम के रूप में हमारी सरकार ने "मेरा वृक्ष-मेरा धन" और कालांतर में जल बोनस योजना को स्वीकृत किया।
बताते चलूं की आज की सरकार के कार्य योजना में यह योजनाएं सम्मिलित नहीं है। ऐसे समय में मैं कभी काफल पार्टी, कभी नींबू-रायता पार्टी आदि के माध्यम से हरित व खुशहाल उत्तराखंड के लक्ष्य को आगे बढ़ा रहा हूं। मैंने ऐसी पार्टियां देहरादून, हल्द्वानी में ही आयोजित नहीं की हैं बल्कि दिल्ली, लखनऊ, चंडीगढ़ में भी आयोजित की हैं। काफल आपके स्वास्थ्य को नई स्फूर्ति देने के साथ उसका वृक्ष हरित उत्तराखंड के लक्ष्य को बढ़ाता है। अब लोग काफल के वृक्ष को अत्यधिक उपयोगी मानकर स्वतः संरक्षित कर रहे हैं। जिसके खेत में यदि 4 काफल के पेड़ हैं तो वह गरीबी की रेखा से बाहर आ जा रहा है। मेरा लक्ष्य मेहलू, हिसालू (हिंसर), किंगोड़ा, घिंघारू आदि पर्वतीय क्षेत्रों में पाये जाने वाले वृक्ष और झाड़ियों में उगने वाले फलों को भी बढ़ावा देना है। मैंने मुख्यमंत्री के तौर पर वन विभाग को इन प्रजातियों की नर्सरियां तैयार करने का निर्देश भी दिया। यहां तक की बरसात विश्वविद्यालय मेहलू और घिंघारू को कैसे और ज्यादा रसमय बनाया जाए इस पर काम करने के निर्देश दिये। इन प्रजातियों में भू संरक्षण से लेकर जमीन की आद्रता को बढ़ाने की शक्ति है।
अब काफल तो लोगों की जुबान पर चढ़ गया है। गेठी और पहाड़ी नींबू, गलगल, मेहलू, किंलमोड़ा आदि फलों को लोगों की ज़ुबान पर चढ़ाना बाकी है। मेहलू फल के साथ आगे के दिनों में मैं आपको गेठी के गुटके और नींबू की सन्नी खिलाने का प्रयास करूंगा।
#kaafal #harituttarakhand #pahadifruits #maduwa #harela #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री #cjosephvijay जी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
साथ ही नवगठित मंत्रिमंडल के सभी सम्मानित सदस्यों को भी शुभकामनाएं। मुझे पूर्ण विश्वास है कि थलपति के नेतृत्व में तमिलनाडु आगे बढ़ेगा और देश मजबूत होगा।
#tamilnadu #cmvijay #congratulations #thalapathy #india -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
लोग विकास से संबंधित सवाल न उठाएं!
भारतीय जनता पार्टी ने सुनियोजित तरीके से राज्य में चुनाव की तिथि से लगभग एक वर्ष पहले ही चुनावी वातावरण तैयार करना शुरू कर दिया है। अब चर्चा विकास, रोजगार और जनकल्याण की नहीं, बल्कि केवल चुनाव और उम्मीदवारों की होने लगी है। मजबूरी में अन्य राजनीतिक दलों को भी इन्हीं मुद्दों के इर्द-गिर्द उलझाया जा रहा है। परिणाम यह है कि विकास जैसे मूल प्रश्न पीछे छूटते जा रहे हैं।
जिला योजना की राज्यभर में बंदरबांट हुई, लेकिन विरोध का स्वर मुखर नहीं हुआ। पंचायती चुनाव को एक वर्ष होने जा रहा है, मगर आज तक पंचायतों से जिला योजना के लिए चुने जाने वाले प्रतिनिधियों का चुनाव नहीं हो पाया है। धामी जी मग्न हैं और दुनिया भर के मुद्दों पर बोल रहे हैं। जिहाद की लंबी फेहरिस्त गिनाई जा रही है, लेकिन विकास, रोजगार, पलायन, वन्यजीव-मानव संघर्ष, महिला सुरक्षा और दलित उत्पीड़न जैसे गंभीर सवालों पर सरकार मौन है।
होना तो यह चाहिए था कि पक्ष और विपक्ष के बीच विकास के एजेंडे पर बहस होती। भाजपा 15 वर्षों तक सत्ता में रही और कांग्रेस 10 वर्षों तक सत्ता में रही। इन वर्षों में राज्य के सामने अनेक नई और गंभीर चुनौतियाँ खड़ी हुई हैं। मगर आज विकास, जनसुरक्षा और जनकल्याण चुनावी चर्चाओं से लगभग गायब कर दिए गए हैं। ऐसा प्रतीत होता है मानो “विकास” कोई बेगाना शब्द बन गया हो।
उत्तराखंड के समग्र विकास को विमर्श से बाहर करना भारतीय जनता पार्टी की एक सुनियोजित राजनीतिक रणनीति है। हमें इसका पर्दाफाश करना होगा।
#uttarakhand #development #employment #panchayat #districtplan #harishrawat #congress #uttarakhandpolitics -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्री #nanakchand जी के कांग्रेस SC विभाग का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त होने के अवसर पर आयोजित “अभिनंदन समारोह” में प्रतिभाग किया।
आज का दिन उत्तराखंड कांग्रेस परिवार के लिए गर्व, सम्मान और उत्साह का दिन है। हमारे वरिष्ठ एवं समर्पित साथी श्री नानक चंद जी को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा अनुसूचित जाति विभाग का राष्ट्रीय समन्वयक नियुक्त किया जाना पूरे उत्तराखंड के लिए गौरव का विषय है। यह महत्वपूर्ण दायित्व उनके वर्षों के संघर्ष, संगठन के प्रति निष्ठा तथा समाज के वंचित एवं शोषित वर्गों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का सम्मान है।
इस अवसर पर #aicc के अनुसूचित विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री #rajendrapalgautam जी, उत्तराखंड कांग्रेस की मुख्य प्रवक्ता श्रीमती @garimadasauni जी, AICC के राष्ट्रीय संचार सचिव श्री @vbwalia जी, कांग्रेस नेता श्री सी.पी. सिंह जी, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के SC विभाग के अध्यक्ष श्री मदनलाल जी, उत्तराखंड कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुलेमान अंसारी जी, उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्री विशाल सिंह भोजक जी, NSUI के प्रदेश अध्यक्ष श्री विकास नेगी जी, कांग्रेस नेता श्री संजय शर्मा जी, SC विभाग के पूर्व अध्यक्ष श्री दर्शन लाल जी, श्री मोहन काला जी, श्री पीयूष गौड़ जी, श्री आलोक मेहता सहित अनेक साथी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर धर्मपुर विधानसभा के वार्ड नंबर 73 के निर्दलीय पार्षद प्रत्याशी श्री सतेंद्र वर्मा जी ने कांग्रेस परिवार की सदस्यता ग्रहण की, आपका कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। जनविश्वास, संवाद और कार्यकर्ताओं का बढ़ता साथ ही कांग्रेस की वास्तविक शक्ति है।
संगठन की शक्ति ही कांग्रेस की सबसे बड़ी पूंजी है, और समर्पित साथियों का सम्मान सदैव कार्यकर्ताओं के मनोबल को नई ऊर्जा प्रदान करता है।
#congress #uttarakhandcongress #nanakchand #scdepartment #aicc #harishrawat #congressworkers #socialjustice #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भोजन माताएं हमारे बच्चों को केवल भोजन नहीं, बल्कि ममता और संस्कार भी परोसती हैं।
भोजन माताओं का मानदेय भी सम्मानजनक होना चाहिए।
#bhojanmata #respect #education #womenempowerment -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔱 ॐ ऐं ह्रीं धारी देव्यै नमः 🔱
🚩जय मां धारी देवी 🚩
रुद्रप्रयाग जाते समय 🚩माँ धारी देवी🚩 के पवित्र मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
माँ से उत्तराखंड की सुख, शांति, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की प्रार्थना की।
📍 मां धारी देवी मंदिर, पौड़ी /#7may2026
#maadhaaridevi #dharidevimandir #devbhoomiuttarakhand #uttarakhand #bhakti #aastha -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अदम्य साहस, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति के प्रतीक वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन।
महाराणा प्रताप जी का संघर्ष, त्याग और मातृभूमि के प्रति अटूट समर्पण सदैव हम सभी को राष्ट्रहित एवं स्वाभिमान के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता रहेगा। 🙏🚩
#maharanapratapjayanti #maharanapratap #veershiromani #rashtranayak #indianhistory -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कल मैंने एक पोस्ट डाली थी कि रील बनाने का शौक कितना गहरा हो गया है। ऐसे ही शौक में एक नौजवान #पोक्सो_एक्ट में मुकदमा झेलने जा रहा है। उसमें सोशल मीडिया में आने के शौक के साथ-साथ लोगों की समस्याओं से जुड़ने का जज्बा भी है और उसी जोश में वह राज्य सरकार की एक बहुत ही दुखती रग दबा बैठा है। मेरा मानना है कि He is a young man in daring Hurry. #चंपावत में एक कथित गैंग रेप, जिसमें पिता पहले तो FIR दर्ज करवाता है और बाद में इंकार करता है। षड्यंत्र के दोनों मूल पक्ष भाजपा के ही हैं, एक पक्ष में पूर्व मंडल अध्यक्ष है तो दूसरे पक्ष में वर्तमान भाजपा मंडल उपाध्यक्ष है। इस सारे प्रकरण में दो बातें बिल्कुल स्पष्ट हैं।
1. चंपावत में सत्ता की खुरचन के लिए मंडल स्तर तक गैंगवार चल रहा है।
2. इस प्रकरण में हर पिता शर्मिंदा हुआ है। पहले पीड़िता के पिता शिकायत दर्ज करते हैं कि मेरी बेटी के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है और 48 घंटे पुलिस हिरासत में रहने के बाद वह और उनकी बेटी सामूहिक बलात्कार से बिल्कुल इनकार कर देते हैं। इस संदर्भ में पुलिस और मेडिकल के उच्च अधिकारियों के विभिन्न बयानों में विरोधाभास है। खैर, मैं इस मामले में आगे कुछ नहीं कहूंगा। क्योंकि अंततः मामला माननीय कोर्ट में जाएगा।
मुझे आश्चर्य है कि भाजपा का शीर्ष इस प्रकरण में कांग्रेस को लपेटने का प्रयास कर रहा है। मैंने चंपावत और देहरादून के सभी समाचार पत्रों की कतरनें मंगाई। मुझे कहीं भी षड्यंत्रकर्ता के तौर पर आनंद महरा की भूमिका दिखाई नहीं दी है। उसका अपराध इतना भर है कि भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष ने जब उसे पूरा प्रकरण बताया तो वह भागा-भागा थाने पहुंचा और उसने पीड़िता के पिता की शिकायत भी देखी और नग्न बेटी के रस्सियों से बंधे हुए हाथ-पांव का वीडियो देखा। उसने अपने कर्तव्य का पालन करते हुए पुलिस से आग्रह किया कि इस प्रकरण में पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया जाए, जो पुलिस ने किया भी। क्योंकि आजकल नौजवानों में रील बनाकर चर्चित होने का जोश है, उसने भी फेसबुक लाइव और रील बनाकर इस प्रकरण को उजागर किया। जो अपराध आनंद ने किया है, वह उत्तराखंड के सैकड़ों लोगों ने किया है। समाचार पत्रों ने सामूहिक बलात्कार की हेडिंग्स लगाई हैं, तो क्या हम सबको पोक्सो एक्ट के तहत बंधित किया जाएगा?
लगभग 24 घंटे से अधिक समय तक यह प्रकरण सामूहिक बलात्कार का बना रहा। यदि कूट रचना में कोई कांग्रेस का व्यक्ति सम्मिलित है, तो इसका प्रमाण सहित खुलासा किया जाना चाहिए। मैसेंजर को शूट करना सत्ता का अहंकार दर्शाता है और सत्ता एक विशुद्ध भाजपाई झगड़े में कांग्रेस को लपेटने का दुष्प्रयास कर रही है।
ध्यान रहे, चंपावत न्याय के देवता गोलज्यू की धरती है।
गोलज्यू महाराज की जय 🔱🚩
#champawat #uttarakhand #justice #goljumaharaj #congress #socialmedia #reels #pahad #harishrawat #जनसरोकार
@pushkardhami @INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi @INCUttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“देवभूमि की आवाज़, कार्यकर्ताओं का विश्वास और जनसेवा का संकल्प ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।” ✋✊
@INCUttarakhand की प्रभारी माननीया @Kumari_Selja जी के साथ रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “कार्यकर्ता बैठक” में प्रतिभाग किया।
इस दौरान संगठन की मजबूती, जनसरोकारों एवं उत्तराखंड के समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई। कार्यकर्ताओं का उत्साह, समर्पण और जनहित के प्रति प्रतिबद्धता कांग्रेस की वास्तविक शक्ति है।
कार्यकर्ता बैठक के दौरान कांग्रेसजनों से आत्मीय मुलाकात हुई। आप सभी साथियों द्वारा मिले अभूतपूर्व स्नेह, विश्वास और समर्थन के लिए हृदय से आभार एवं धन्यवाद। कार्यकर्ताओं का यह अपनापन ही निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की शक्ति प्रदान करता है। ✋
इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष श्री @UKGaneshGodiyal जी, नेता प्रतिपक्ष श्री @IamYashpalArya जी, उत्तराखंड कांग्रेस के प्रभारी श्री सुरेंद्र शर्मा जी, श्री मनोज यादव जी, पूर्व विधायक श्री मनोज रावत, जिला अध्यक्षगण, कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण, महिला कांग्रेस, सेवादल, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई एवं कार्यकर्ता साथी उपस्थित रहे।
📍 रुद्रप्रयाग
#uttarakhandcongress #rudraprayag #karyakartabaithak #jansamvad #congress #uttarakhand
@INCIndia @RahulGandhi @priyankagandhi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩चारधाम 🚩यात्रा मार्ग में मुझे सैकड़ों लोग रास्ते में रुककर रील बनाते हुए दिखे। कोई दो साथी हैं, तीन साथी हैं या जीवन साथी हैं, सब जगह-जगह रील बनाते हुए प्रसन्न भाव से यात्रा मार्ग में आगे बढ़ रहे थे। लौटते हुए लोग अवश्य तेजी से निकलते हुए दिखे। लेकिन ऊपर जाते हुए लोग तो खरामे-खरामे रील्स, वीडियो बनाते हुए जा रहे हैं।
यह रील का शौक चरम पर है। यदि ये मोबाइल नहीं होता और रील बनाना नहीं होता, मोबाइल में अलग-अलग प्रोग्राम्स को देखने की सुविधा नहीं होती, तो जीवन बड़ा कष्टपूर्ण हो जाता!
इस रील्स (सोशल मीडिया) ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आदि सारे कष्टों को गौण कर दिया है। एक प्रकार से रील्स और मोबाइल ने महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार आदि हमारे दैनिक जीवन में कष्ट दे रहे हैं, उन पर ठंडी मरहम लगाने का काम कर रहा है।
धन्य मोबाइल, धन्य सोशल मीडिया, धन्य रील्स।
#chardhamyatra #reels #socialmedia #mobile #uttarakhand #yatra #digitalera #harishrawat #जनसरोकार #चारधामयात्रा -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
📍रुद्रप्रयाग में कांग्रेस नेता श्री प्रदीप थपलियाल जी, पूर्व जिला अध्यक्ष श्री कुंवर सजवाण जी सहित अन्य साथियों से आत्मीय शिष्टाचार भेंट हुई।
इस दौरान संगठन, जनसरोकारों और उत्तराखंड के वर्तमान विषयों पर सार्थक संवाद भी हुआ। साथियों का स्नेह, विश्वास और आत्मीयता सदैव नई ऊर्जा प्रदान करती है।
#rudraprayag #congress #uttarakhand #जनसंवाद #संगठन #harishrawat #उत्तराखंडियत -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔥 “जनसेवा, संघर्ष और संगठन की एकजुटता ही कांग्रेस की असली शक्ति है।” ✊
👥 पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “कार्यकर्ता बैठक” में @INCUttarakhand की उत्तराखंड प्रभारी @Kumari_Selja जी के साथ प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने, जनहित के मुद्दों को धार देने तथा कार्यकर्ताओं की भूमिका को सशक्त करने पर सार्थक संवाद हुआ।
इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष @UKGaneshGodiyal जी, नेता प्रतिपक्ष @IamYashpalArya जी, वरिष्ठ नेतागण, जिला कांग्रेस कमेटी पौड़ी के जिलाध्यक्ष एवं पदाधिकारीगण, महिला कांग्रेस की बहनें, सेवादल, यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई एवं कांग्रेस के कार्यकर्ता साथी मौजूद रहे।
📍 श्रीनगर, जिला पौड़ी / #7may2026
#congress #uttarakhandcongress #paurigarhwal #srinagargarhwal #devbhoomi #harishrawat #उत्तराखंड #कांग्रेस -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#चंपावत प्रकरण अत्यधिक संवेदनशील है। एक नाबालिक बालिका के साथ अब तथाकथित सामूहिक बलात्कार की बात सामने आती है। थाने में बालिका का दिव्यांग पिता कथित बलात्कारियों के खिलाफ #fir दर्ज करने के लिए तहरीर देते हैं। #बालिका के हाथ-पैर बंधे हुए चित्र व #video सोशल मीडिया में आते हैं। कोई भी सामाजिक कार्यकर्ता या पत्रकार इन तथ्यों को अनदेखा नहीं कर सकते हैं। मानवीय संवेदना का तकाजा है कि ऐसे तथ्यपूर्ण दृश्यों के सामने आने पर आप उस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हैं और अब बताया यह जा रहा है कि यह सारा मामला पूर्णतः कूट रचित था।
एक पिता अपनी बेटी के भविष्य और सम्मान को किस प्रकार दांव पर लगा सकता है, यह अत्यधिक विचारणीय विषय है !! जिस व्यक्ति को कूट रचना के लिए दोषी प्रचारित किया जा रहा है, वह व्यक्ति #भाजपा का मंडल अध्यक्ष रह चुका है और अब भी भाजपा का कार्यकर्ता है और उसके ऊपर इसी प्रकार के बलात्कार के मामले में FIR दर्ज हुई, शायद उसकी गिरफ्तारी भी हुई थी और मामला माननीय हाईकोर्ट तक गया था।
अब इस नए मामले में कथित रूप से नामित व्यक्ति और उसके सहयोगी भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता हैं। यह दोनों प्रकरण जहां सत्तारूढ़ दल में प्रत्येक स्तर पर, यहां तक कि मंडल स्तर पर चल रहे सत्ता संघर्ष को दर्शाता है, वहीं आने वाले समय में न्याय के लिए लड़ने और आवाज उठाने वालों के लिए एक अजीबो-गरीब स्थिति पैदा हो जाएगी। यह दोनों प्रकरण गंभीर निष्पक्ष जांच की अपेक्षा करते हैं।
सत्य और तथ्य, दोनों निष्पक्ष माध्यमों से ही सामने आ सकते हैं। क्योंकि दोनों प्रसंगों में पीड़िता एक बेटी है। स्मरण रहे इस राज्य की अधिष्ठात्री मां नंदा भी इसी धरती की बेटी है।
#champawat #justice #fairinvestigation #womensafety #uttarakhand #truth #socialjustice -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय श्री जोगाराम जी को मेरा कोटि-कोटि नमन।
मुझे आज बेहद खुशी हो रही है कि मोतियापाथर, जिला अल्मोड़ा में जोगाराम जी की मूर्ति की स्थापना की जा रही है। उस संस्था में, जिसके निर्माण में उनका अतुलनीय योगदान रहा है। मैं इस समारोह में शामिल होना चाहता था, लेकिन कांग्रेस की राज्य प्रभारी कुमारी शैलजा जी का कार्यक्रम पहले से निर्धारित था और उनके कार्यक्रम में मेरी उपस्थिति राजनीतिक दृष्टिकोण से आवश्यक हो गई, इसलिए मैं इस मूर्ति स्थापना समारोह में शामिल नहीं हो पाया। इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं।
मैं श्रीमती आशा टम्टा जी सहित उनके कुटुंबीजनों और जोगाराम जी के सभी प्रशंसकों को बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। विशेष तौर पर गोविंद सिंह कुंजवाल जी को भी शुभकामनाएं, क्योंकि वे जोगाराम जी के अत्यंत निकट सहयोगियों में से एक रहे हैं।
#jogaramji #statueinstallation #uttarakhand #tribute #respect #bestwishesThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
📌 भ्रमण कार्यक्रम
👥 उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रभारी माननीया Kumari Selja जी के साथ रुद्रप्रयाग जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “कार्यकर्ता बैठक” में प्रतिभाग कर संवाद एवं संगठनात्मक विषयों पर चर्चा
📅 दिनांक: 8 मई, 2026
🕧 समय: दोपहर 1:30 बजे
📍 रुद्रप्रयाग
#uttarakhandcongress #rudraprayag #karyakartabaithak #jansamvad -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कैम्पा के अंतर्गत राज्य को एक बड़ी धनराशि मिली है। इस धनराशि का उपयोग जंगलों में विलुप्त होती जा रही आद्रता को पुनः पैदा करने में होना चाहिए था। हमारे अधिकांश नदी, नाले सब जंगलों से उदगमित हैं और यदि जंगलों से जलप्रबंधन का कार्य व्यवस्थित रूप से चलाया जाए, जैसा वर्ष 2016-17 में हमारी कांग्रेस सरकार ने प्रारंभ किया था, यदि वह कार्यक्रम आगे बढ़ता तो आज जंगलों में आग लगने की घटनाएं बहुत सीमा तक नियंत्रित हो गई होतीं और वन्य जीव-मानव संघर्ष भी उसी अनुपात में घट गया होता।
#भाजपा की सरकार वनों की आद्रता लौटने के कार्यक्रम के प्रति पूर्णतः उदासीन बनी हुई है। इस समय आसमान बरस रहा है, यदि आसमान नहीं बरस रहा होता तो जंगल में धधकती हुई आग पूरे उत्तराखंड को तमाशा बनाकर रख देती।
#कैम्पा की धनराशि का उपयोग उज्याडू बल्दों के हाथ में है। पैसे का उपयोग ना तो वनों की आद्रता लौटाने के कार्य में हो रहा है और ना ही गांव और गांव के लोगों को वन्यजीवों के आक्रमण से बचाने के लिए हो रहा है। फिर यह पैसा जा कहां रहा है? आपदा की तरह इस पैसे की भी बंदरबांट उत्तराखंड के लिए एक दुखद अध्याय है। इसके लिए एक निष्पक्ष सोशल ऑडिट आवश्यक है।
मैं तो अपने पार्टी के माननीय अध्यक्ष जी से भी प्रार्थना करूंगा कि इस दिशा में कांग्रेस की फैक्ट फाइंडिंग टीमें गठित की जानी चाहिए, जो इस बंदरबांट का सच सामने लाएं।
#campa #uttarakhand #vansamrakshan #jaljunglejeevan #forestconservation #wildlifeprotection #devbhoomi #factfinding #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🔱 ॐ ऐं ह्रीं धारी देव्यै नमः 🔱
रुद्रप्रयाग जाते समय 🚩माँ धारी देवी🚩 के पवित्र मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर माँ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दिव्य स्थल पर पहुँचकर राज्य वासियों के सुख, शांति और उत्तराखंड की निरंतर प्रगति की कामना की।
माँ धारी देवी की कृपा से यह देवभूमि सदैव समृद्ध, सुरक्षित और विकास के पथ पर अग्रसर रहे, यही प्रार्थना की।
माँ धारी देवी केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि हर उत्तराखंडी के जीवन में शक्ति, विश्वास और ऊर्जा का स्रोत हैं। उनके चरणों में मन को अद्भुत शांति और आत्मिक बल की अनुभूति होती है, जो सेवा और समर्पण के भाव को और प्रगाढ़ करती है।
माँ की दिव्य कृपा सदैव हम सभी पर बनी रहे, यही विनम्र प्रार्थना है।🙏
🚩जय मां धारी देवी 🚩
📍 मां धारी देवी मंदिर, पौड़ी
#maadhaaridevi #dharidevimandir #shrinagar #rudraprayag #devbhoomiuttarakhand #uttarakhand #pahad #bhakti #shraddha #aastha -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं का संघर्ष ही कांग्रेस की पूंजी है।” ✊✊
👥 पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “कार्यकर्ता बैठक” में @INCUttarakhand की प्रभारी आदरणीय @Kumari_Selja जी के देवभूमि आगमन पर कांग्रेसजनों के साथ आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया।
“देवभूमि उत्तराखंड की पहचान हमेशा जनसंवाद, लोकतांत्रिक मूल्यों और संघर्षशील कार्यकर्ताओं की ताकत से बनी है।” कार्यकर्ताओं का उत्साह और संगठन की प्रतिबद्धता ही कांग्रेस की सबसे बड़ी ताकत है।
📍 श्रीनगर, जिला पौड़ी
#congress #uttarakhandcongress #paurigarhwal #srinagargarhwal #devbhoomi #harishrawat #उत्तराखंड #कांग्रेस @INCIndia @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद ✊✊
#srinagar जाते समय मार्ग में अनेक साथियों, कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों से आत्मीय भेंट हुई। इस दौरान जिस गर्मजोशी, स्नेह और उत्साह के साथ आप सबने मेरा स्वागत किया, वह क्षण मेरे लिए सदैव अविस्मरणीय रहेगा।
राजनीति की सबसे बड़ी पूंजी जनता और कार्यकर्ताओं का विश्वास, स्नेह और अपनापन ही होता है। आप सबका यह आत्मीय प्रेम मुझे निरंतर उत्तराखंड और उत्तराखंडियत के लिए समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।
पहाड़ की यह आत्मीयता, अपनेपन की यह संस्कृति और कार्यकर्ताओं का यह समर्पण ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है। आप सबके बीच पहुंचकर हमेशा नई ऊर्जा, विश्वास और अपनत्व का अनुभव होता है।
आप सभी साथियों का हृदय की गहराइयों से बहुत-बहुत धन्यवाद एवं आभार। 🙏
👉www.facebook.com/share/p/18N4t2ez3Q/
📍 श्रीनगर, जिला पौड़ी
#srinagar #paurigarhwal #uttarakhand #harishrawat #कार्यकर्ता_सम्मान #उत्तराखंडियत #जनसंपर्क #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज मैं @Kumari_Selja जी के स्वागतार्थ श्रीनगर पहुंचा और यहां #बाघ के आतंक ने मेरा स्वागत कर दिया।
पौड़ी में जो सर्किट हाउस है, हमारी शान है उससे लगे हुए पट्टी क्षेत्र के बूढ़ाकोट गांव में बाघ पहले ही एक महिला को मार चुका है और उसके बाद उसने नौजवान सुरेंद्र सिंह पर भी हमला कर दिया है। इसके बावजूद ऐसे बाघों से छुटकारा पाने के लिए कुछ कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। लोग बहुत आतंकित हैं। बाघ, गुलदार इत्यादि भय के पर्याय बन चुके हैं। यह संयोग की बात है कि जिस बूढ़ाकोट गांव में हमला हुआ है, उसके बगल का गांव राज्य के वन मंत्री जी का है।
#srinagar #paurigarhwal #budhakot #uttarakhand #tigerattack #leopardfear #publicsafety #savevillages -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“जनता का विश्वास और कार्यकर्ताओं का साथ, यही हमारी सबसे बड़ी ताकत” ✊✊
मलेथा, जिला टिहरी में कांग्रेस जनों ने शिष्टाचार भेंट की।
इस दौरान साथियों के साथ आत्मीय मुलाकात हुई एवं क्षेत्र के विभिन्न जनसरोकारों और समसामयिक विषयों पर सार्थक चर्चा हुई।
कांग्रेस जनों का स्नेह, विश्वास और आत्मीयता सदैव नई ऊर्जा प्रदान करती है। 🙏
#maletha #tehri #uttarakhand #congress #jansamvad #pahad #harishrawat -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
राष्ट्रगान के रचयिता, विश्वविख्यात कवि, महान दार्शनिक एवं साहित्यकार गुरुदेव #rabindranathtagore की जयंती पर उन्हें कोटिशः नमन।
गुरुदेव टैगोर ने अपने साहित्य, विचारों और मानवीय चेतना से भारतीय संस्कृति को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाई।
उनकी रचनाएँ आज भी राष्ट्रप्रेम, मानवता और संवेदनशीलता की प्रेरणा देती हैं।
#rabindranathtagore #gurudev #rabindrajayanti #india #literature -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
राज्य के कई इलाकों में बेमौसमी वर्षा, तेज हवाओं और ओलावृष्टि से खड़ी फसल को बड़ा नुकसान हुआ है। पर्वतीय अंचलों में अभी गेहूं और जौ काटे नहीं गए थे। वे बर्बाद हो गए हैं। मटर आदि की खड़ी फसल को भी कई जगह नुकसान हुआ है। बागवानों को कितना नुकसान पहुंचा है, क्योंकि इस समय उनके फलों में छोटे-छोटे दाने बन रहे हैं। कुछ क्षेत्रों में जहां ओले गिरे हैं, वहां फलों को भी नुकसान पहुंचा है। इसका आकलन किया जाना चाहिए और किसानों को कैसे मुआवजा दिया जाए, उनको कैसे प्रोत्साहित किया जाए, इस पर काम होना चाहिए।
मेरी जानकारी में यह नुकसान लगभग राज्यव्यापी है और पर्वतीय अंचलों में अधिक है। मैदानी क्षेत्रों में आम, लीची आदि को तथा कुछ स्थानों पर सब्जियों को नुकसान पहुंचा है, मगर पर्वतीय अंचलों में यह नुकसान गेहूं, जौ आदि की खड़ी फसल को भी पहुंचा है।
#uttarakhand #farmers #weather #rain -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ये हमारे गांव-घर का #भिलमोड़ा है। गढ़वाल में शायद इसे चिलमोड़ा कहते हैं या चिलमोड़े, कुछ नाम से पुकारते हैं, और इसकी चटनी भी बनती है।
सबसे बड़ी बात ये है कि इसकी जो खटास है, वो विटामिन C और मैग्नीशियम—जो शरीर के अंदर सबसे आवश्यक तत्व हैं और जिनकी बड़ी कमी पाई जाती है—उनकी पूर्ति करने का काम करती है। ये भिलमोड़ा और गढ़वाल का चिलमोड़ा या कुछ नाम है, और मुझे खुशी है कि #कुलदीप_पंवार, जो हमारे टिहरी के पायनियर हैं होमस्टे के, उनके यहां इसकी चटनी खाने का मुझको भी सौभाग्य मिला।
#जय_उत्तराखंडियत
#uttarakhand #pahadifood #bhilmora #traditionalfood #healthyfoodThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जो जनगणना 2021 में हो जानी चाहिए थी, उसे 2029 तक ले जाने वाला कौन है? यह भारतीय जनता पार्टी है। क्योंकि इन्हें डर था कि जनगणना हो जाएगी तो इनकी कई बातों की पोल खुल जाएगी। उसे ढकने के लिए यह जनगणना को लगातार पीछे धकेलते रहे, और उसी का परिणाम रहा कि महिला आरक्षण बिल को इन्होंने जनगणना के साथ जोड़ दिया।
जब कांग्रेस ने फिर आवाज उठाई, तो इस बार बिल लाए और उसे परिसीमन बिल के साथ जोड़ दिया—जिस परिसीमन को लेकर राज्यों में एकता है ही नहीं, और सभी राज्यों के अपने-अपने सवाल हैं।
#census #womenreservation #bjp #congress #indiapolitics -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ऋषिकेश में श्री #rajanchopra जी के सुपुत्र #raghavchopra (Rishikesh City Topper, RPS School) को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धि पर उनके पिताश्री को गुलदस्ता भेंट कर हार्दिक बधाई दी।
राघव की यह सफलता उनके परिश्रम, समर्पण एवं अनुशासन का प्रेरणादायक परिणाम है। ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूँ।
इस अवसर पर ऋषिकेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री राकेश मियां, कांग्रेस नेता श्री जयेन्द्र रमोला जी सहित अन्य साथी उपस्थित रहे।
#rishikesh #icse #topper #uttarakhand #shiksha -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पिछले तीन दिनों में मुझे देहरादून के अलग-अलग हिस्सों में कुछ पारिवारिक कार्यक्रमों में जाने का सुअवसर मिला। इधर हुई बारिश ने देहरादून की सड़कों और पानी निकासी सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। कई इलाके और घर सिस्टम की गलतियों का खामियाजा उठा रहे हैं।
यदि राजधानी का यह हाल है, तो नगरों की क्या स्थिति रही होगी, इसका अनुमान लगाया जा सकता है।
#dehradun #uttarakhand #rain #urbanissues #jansamasya -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पिछले तीन दिनों में मुझे देहरादून के अलग-अलग हिस्सों में कुछ पारिवारिक कार्यक्रमों में जाने का सुअवसर मिला। इधर हुई बारिश ने देहरादून की सड़कों और पानी निकासी सिस्टम की पोल खोलकर रख दी है। कई इलाके और घर सिस्टम की गलतियों का खामियाजा उठा रहे हैं।
यदि राजधानी का यह हाल है, तो नगरों की क्या स्थिति रही होगी, इसका अनुमान लगाया जा सकता है।
#dehradun #uttarakhand #rain #urbanissues #jansamasya -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🤝 इंडिया गठबंधन के सहयोगियों एवं राजनीतिक-सामाजिक व्यक्तित्वों के साथ समसामयिक विषयों पर “संवाद” किया।
इस अवसर पर देश-प्रदेश के ज्वलंत मुद्दों पर गंभीर एवं सार्थक विचार-विमर्श हुआ।
जनहित सर्वोपरि रहे, इसी भावना के साथ विकास, सामाजिक समरसता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त करने का संकल्प दोहराया।
📍 चौपाल कार्यालय, कोर्ट रोड, देहरादून
#dehradun #uttarakhand #indiaalliance #samvad #jansamvad -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
किसान और इंसान गैस के लिए तो परेशान हैं ही हैं। अब किसान को यूरिया, डीएपी भी नहीं मिल पा रहा है। नाम मात्र का थोड़ा-थोड़ा दिया जा रहा है, वह किसान की खेती के लिए पर्याप्त नहीं है।
सरकार को चाहिए कि यूरिया आदि की उपलब्धता के वैकल्पिक स्रोतों को खंगालें और यूरिया व डीएपी उपलब्ध करवाएं।
#uttarakhand #farmers #agriculture #urea #dap #publicissues -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हर दिन उत्तराखंड का कोई न कोई घर रो रहा है, क्योंकि किसी का बेटा, किसी की बेटी, किसी का पिता, किसी की मां गुलदार और बाघ का शिकार बन रहे हैं।
आज हमारे गांव, जो कभी हमारे देवी-देवताओं और पूर्वजों के आंगन हुआ करते थे, वहीं आज असुरक्षा और भय के साये में जी रहे हैं। यह कैसा उत्तराखंड बना दिया है, जहां अपने ही घर-आंगन में जीवन सुरक्षित नहीं है। ऐसा असुरक्षित उत्तराखंड भाजपा के लोगों ने देने का काम किया है।
#uttarakhand #wildlifeattack #guldarterror #bjpfaileduttarakhand #savevillages -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
📌 भ्रमण कार्यक्रम
दिनांक: 6 मई, 2026
🕧 समय: 12:30 बजे
🤝 इंडिया गठबंधन के सहयोगियों एवं राजनीतिक-सामाजिक व्यक्तित्वों के साथ समसामयिक विषयों पर “संवाद”
📍 चौपाल कार्यालय, कोर्ट रोड, देहरादून
🌆 सायं 04:00 बजे
🎤 ऋषिकेश में “साक्षात्कार”
📍 ऋषिकेश, जिला देहरादून
📅 दिनांक: 7 मई, 2026
🌄 प्रातः 11:30 बजे
👥 पौड़ी जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित “कार्यकर्ता बैठक” में प्रतिभाग
📍 श्रीनगर, जिला पौड़ी
#uttarakhand #dehradun #rishikesh #pauri #jansamvad #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“जनआक्रोश की आवाज—जनता के हक की लड़ाई” ✊
कांग्रेस के युवा नेता श्री रितेश छेत्री के नेतृत्व में आयोजित जन आक्रोश पदयात्रा में सहभागिता की।
महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों के खिलाफ यह आवाज अब जनआंदोलन का रूप ले रही है।
📍 विधानसभा कैंट / #2may2026
#janaakrosh #congress #uttarakhand #dehradun #mehangai #unemploymentThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
रानीपुर BHEL विधानसभा के #भाजपा नेता #rambahadursahu जी, श्री सोमदत्त तिवारी जी, श्री मोहन अरोड़ा जी, श्री कमलकांत प्रजापति जी, श्री रविकांत पटेल जी, श्री सूरज साहू जी, श्री कुलदीप गुप्ता जी, श्री गजराज सिंह बिष्ट जी, श्री अनिल कुमार जी सहित अन्य साथियों ने मेरे आवास पर हरिद्वार लोकसभा प्रत्याशी श्री #virendrarawat जी, पूर्व जिला अध्यक्ष किसान कांग्रेस एवं पूर्व प्रधान श्री दिनेश वालिया जी, पार्षद प्रत्याशी श्री राहुल चौधरी जी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
आप सभी का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन। यह विश्वास का जुड़ाव संगठन को और अधिक सशक्त करेगा तथा जनसेवा के हमारे संकल्प को नई ऊर्जा प्रदान करेगा। ✊
📍 डिफेंस कॉलोनी जिला देहरादून
#congress #uttarakhand #welcome #teamcongress #jansamvad
@INCIndia @INCUttarakhand @kharge @RahulGandhi @priyankagandhi -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, भोजन माताएं और महिला समाज की बहनों को उनके परिश्रम के अनुरूप मानदेय मिलना ही चाहिए।
इसी संकल्प के साथ मेरा नारा है—
“₹9000 में दम नहीं, ₹21000 से कम नहीं।”
यह केवल नारा नहीं, बल्कि सम्मान और अधिकार की आवाज है।
यदि वर्तमान सरकार इसे लागू नहीं करती, तो 2027 में सत्ता में आकर हम इसे यथार्थ बनाएंगे। ✊
#mahilashakti #anganwadi #ashaworkers #samman #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#कांग्रेसजनों के नाम एक छोटी सी "ई-पाती"
कल के चुनाव परिणामों ने हमें एक और मुख्यमंत्री दिया है। केरल की जीत अत्यधिक उल्लेखनीय और उत्साहवर्धक है। पश्चिम बंगाल में कांग्रेस 294 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ी। कांग्रेस बहुत लंबे समय के बाद सभी सीटों पर स्वतंत्र तरीके से चुनाव लड़ी। समय के साथ तृणमूल कांग्रेस (#trinamoolcongress) में बिखराव आएगा। त्रिमूल में गए प्राय अधिकांश लोग कांग्रेस मूल के हैं, वह कांग्रेस में ही लौट करके आएंगे। सभी सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला अत्यधिक पार्टी की दूरगामी सोच का परिचायक है।
इन चुनाव परिणामों ने उत्तराखंड कांग्रेस के सामने पुनः 2002 की भांति एक अवसर पैदा कर दिया है कि हम कांग्रेस के लिए जीत हासिल करें। 2002 में भी और उससे पहले भी कांग्रेस लगातार एक के बाद एक राज्यों में चुनाव हार रही थी। उत्तराखंड की जीत के बाद बदलाव आया और कांग्रेस उत्तराखंड के बाद हुए चुनावों में एक के बाद एक राज्यों में सरकार बनाने में कामयाब हुई व वर्ष 2004 में आदरणीय सोनिया जी की सूझबूझ भरे नेतृत्व से केंद्र में यूपीए की सरकार बनी और डॉ. मनमोहन सिंह जी देश के प्रधानमंत्री बने। इस बार भी उत्तराखंड में कांग्रेस की विजय के बाद आगे के रास्ते खुलेंगे और देश भर में कांग्रेस के लोगों का मनोबल बढ़ेगा और साथ-साथ उत्तराखंड के कांग्रेस जनों का सम्मान भी बढ़ेगा। सौभाग्य से हमारे पास चुनावी रण के लिए अर्जुन सरीखे श्री प्रीतम सिंह, श्री गणेश गोदियाल, श्री यशपाल आर्या जी आदि कई योद्धा हैं, इनमें क्षमता है कांग्रेस के लिए जीत प्राप्त करने की। हमें और आप सबको इनके पीछे खड़ा होना चाहिए। समय की चुनौती को देखते हुए सभी सवालों को 1 वर्ष के लिए पीछे करना पड़ेगा और केवल एक लक्ष्य सामने रखकर हमें आगे बढ़ना है कि चुनाव-चुनाव और चुनाव में विजय।
कुछ लोग इधर अपने-अपने कारणों से विचलित होकर के भाजपा में गए हैं। उन्होंने भाजपा में पहले से गए लोगों की आज क्या स्थिति है, उसको समझने का प्रयास नहीं किया। भाजपा में जितने लोग भी गए उनमें जो लोग मंत्री पद पा गए, उनके अलावा शेष सब आकाश के तारे गिन रहे हैं और चौथी, पांचवी पंक्ति में भी उनको स्थान नहीं मिल रहा है। कांग्रेस में जो अग्रिम पंक्ति के नेता होते थे, वह आज भाजपा में दूसरी, तीसरी पंक्ति के भी नेता नहीं हैं। भाजपा से जो कांग्रेस में आए उनसे पूछकर के देखिए कि भाजपा के अंदर मंत्री पद के बावजूद उनकी स्थिति क्या थी? और आज कांग्रेस में उनकी स्थिति क्या है? हमें अपनी बुनियाद और अपनी ही इमारत को मजबूत करना है। मैं खुद 15 मई से राज्य भर में संवाद भ्रमण प्रारंभ कर रहा हूं। मुझे वर्ष 2017 की पराजय का बदला लेना है। मुझसे जितना संभव हो पाएगा कांग्रेस की विजय के लिए योगदान दूंगा।
आप सबके इस प्रयास में चींटी के तरीके से मैं भी निरंतर प्रयत्नशील हूं। कोई दिन, कोई पहर ऐसा नहीं जाता है, जब मैं कांग्रेस का राजनीतिक पक्ष बनाने के लिए या विपक्ष में कटाक्ष करने के लिए कुछ न कुछ नहीं कहता हूं या नहीं लिखता हूं, या करता हूं। आप सबको भी अतिरिक्त ऊर्जा संग्रहित कर अपने-अपने क्षेत्रों में संगठन के साथ जुड़कर विजय की लक्ष्य की तरफ आगे बढ़ना है।
जय हिंद 🇮🇳
#congress #uttarakhand #missionvictory #jansamvad #teamcongress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
परमवीर चक्र से अलंकृत वीर सपूत मेजर होशियार सिंह जी की जयंती पर सादर नमन। 🇮🇳
उनका अदम्य साहस और सर्वोच्च बलिदान सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा। 🙏
#majorhoshiarsingh #paramvirchakra #indianarmy #saluteourheroes -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
शौर्य, अनुशासन और अदम्य साहस की गौरवगाथा—गढ़वाल राइफल्स को स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। 🇮🇳
देश की रक्षा में आपके अदम्य साहस को शत-शत प्रणाम। 🙏
#garhwalrifles #indianarmy #salute -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
राज्य के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री #surendrasinghnegi जी को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।
मैं, ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
#happybirthdaynegiji
@ssnegiuk -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#ians से चुनाव परिणामों को लेकर बातचीत..... !!
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज के चुनाव परिणामों के बाद मुझे अत्यधिक गंभीरता के साथ यह अनुभूति हुई कि राजनीति में सतत तर्कपूर्ण संवाद अति आवश्यक है। मैंने बहुत सोच-विचार कर यह निर्णय लिया है कि मैं 15 मई 2026 से राज्य भर में घूम-घूम कर संवाद करूंगा।
👉मेरे संवाद के तीन लक्ष्य समूह होंगे।
1. राज्य का वह प्रबुद्ध वर्ग जो राज्य आंदोलन और राज्य निर्माण से अत्यधिक उत्साहित था। मैं उनसे यह जानने का प्रयास करूंगा कि इस 25 साल की यात्रा में क्या हम सही दिशा की ओर बढ़ रहे हैं? क्या हमारा मार्ग चयन तर्कसंगत है?
2. राज्य में अलग-अलग स्थान पर अलग-अलग बैनर्स के नीचे जन समस्याओं और एक निश्चित सोच के लिए कार्यरत संघर्षशील व्यक्तियों और संगठनों से भी संवाद करूंगा। ताकि हम मिलजुल कर 2027 में परिवर्तन ला सकें। हम उनकी क्षमता का क्या और कैसे उपयोग करें? यह जानना आवश्यक है।
3. शिक्षित नौजवान जो निराश हो रहे हैं। रोजगार देने के मामले में मेरे नेतृत्व में बनी कांग्रेस सरकार का ट्रैक रिकॉर्ड कुल मिलाकर अच्छा रहा है। वर्ष 2014 में राज्य ने बेरोजगारी की वार्षिक वृद्धि दर 13% से ऊपर थी। जिसे वर्ष 2017 में देश भर में सबसे न्यूनतम डेढ़ प्रतिशत लाने में हम सफल हुए थे। आज भी मेरे पास रोजगार और स्वरोजगार का एक स्पष्ट रोड मैप है।
मैं इस अभियान को हरिद्वार में मां गंगा और कुमाऊं अंचल में ग्वेल देवता (गोलू देवता) तथा गढ़वाल में घंडियाल व कचडू देवता का आशीर्वाद लेकर प्रारंभ करूंगा। सबका सहयोग प्रार्थित है।
#uttarakhand #jansamvad #politics #youth #development #2027elections -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
यह 🍑🌿 आड़ू हैं। 🍑🌿
ये गंगा किनारे सुल्तानपुर में ताहिर भाई के बगीचे के ताज़ा आड़ू हैं—प्रकृति की मिठास और मेहनत का सुंदर संगम। 🍑🌿
#sultanpur #ganga #organicfruits #pahad #localproduce -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
असम, पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों के चुनाव परिणामों को लेकर #pti से खास बातचीत...! 🎙️
#electionresults #westbengal #politics #india #interviewThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊ “युवा संकल्प, सशक्त उत्तराखंड—नई ऊर्जा, नया विश्वास।” ✊
@IYCUttarakhand के "शपथ ग्रहण/संकल्प सभा" में सहभागिता का अवसर मिला।
युवा साथियों के उत्साह, ऊर्जा और प्रतिबद्धता ने विश्वास जगाया कि प्रदेश का भविष्य मजबूत दिशा में आगे बढ़ रहा है।
सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। 🙏
📍 कांग्रेस भवन, देहरादून | 2 May 2026
#youthcongress #uttarakhand #dehradun #yuvashakti #congress -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
जिलाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी व संघर्षशील युवा नेता प्रदीप सिंह रावत जी के नेतृत्व में आज मेरे आवास पर हर्षिल क्षेत्र के व्यवसायी व भाजपा के युवा नेता डॉ. माधवेन्द्र सिंह रावत जी ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आपका कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
आपका यह कदम जनसेवा के प्रति आपके समर्पण को दर्शाता है, निश्चित रूप से इससे संगठन को नई शक्ति मिलेगी।
इस दौरान श्री मनीष पवाँर जी (सभासद- नगर पालिका परिषद उत्तरकाशी) एवं नवनियुक्त जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस उत्तरकाशी, श्री शैलेंद्र उनियाल जी, श्री सुधीश पवाँर जी (पूर्व जिलाध्यक्ष युवा कांग्रेस उत्तरकाशी) भी मौजूद रहे।
📍 डिफेंस कॉलोनी, जिला देहरादून
#congress #uttarakhand #uttarkashi #joincongress #janseva -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड के गांवों में #गुलदार आतंक का पर्याय बन गया है। गुलदार, बाघ का नाम सुनते ही व्यक्ति में घबराहट पैदा हो जाती है।
सल्ट (जिला अल्मोड़ा) के #तड़म_गांव में आज दूसरी बार बाघ ने महिपाल सिंह महरा (55 वर्ष) की हत्या की है। वह अपनी पत्नी के साथ खेत से लौट रहे थे। गांव के पास दिन के 5 बजे गुलदार ने उन्हें मार डाला।
वहां के ग्राम #प्रधान जी ने मुझे बताया है, अभी तक वन विभाग और प्रशासन का कोई भी व्यक्ति घटनास्थल पर नहीं पहुँचा है।
सरकार मुआवजा देकर अपने कर्तव्य की इतिश्री समझ ले रही है। गांव असुरक्षित हो गए हैं, घर के भीतर भी गुलदार घुसकर हमला कर रहा है। सरकार के पास गुलदार, बाघ के नियंत्रण की कोई कार्य योजना या सोच नहीं है।
#uttarakhand #almora #salt #guldar #humanwildlifeconflict -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#आंगनबाड़ी की बहनों के लंबे संघर्ष के बाद उनके मानदेय में कुछ वृद्धि की बात सरकार मानने जा रही है। उनके धरने के दौरान हरिद्वार, हल्द्वानी और उससे पूर्व देहरादून में एक रैली के दौरान मैंने एक नारा दिया—"₹9000 में दम नहीं, ₹21000 से कम नहीं"।
2027 के लिए इस नारे को क्रियान्वित करने हेतु हम संकल्पित हैं। आंगनवाड़ी, आशाएं, भोजन माताएं, महिला सामाख्या, महिला स्वयं सहायता समूह, महिला मंगल दल हमारे ग्रामीण भारत की रीढ़ की हड्डी हैं। महिलाओं का एक वर्ग छूट गया है, उनके लिए कूड़ी-बाड़ी पेंशन लागू करना हमारा दूसरा संकल्प है।
#anganwadi #mahilashakti #uttarakhand #janandolan #womenempowerment -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन कांग्रेस (INTUC) के स्थापना दिवस पर सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपका परिश्रम और समर्पण ही राष्ट्र की प्रगति की सच्ची नींव है।
#intuc #labourday #shramikshakti #uttarakhand #nationbuilding -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सतपुली के पंकज की आत्महत्या नहीं, बल्कि तंत्र की उपेक्षा के कारण हुई हत्या है।
सरकार को न केवल इसके दोषियों को दंडित करना चाहिए, बल्कि इस घटना के कारणों का गहराई से विश्लेषण कर उनके समाधान का रास्ता खोजना चाहिए।
#justiceforpankaj #satpuli #uttarakhand #accountability #systemreform -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
राज्य के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री श्री #surendrasinghnegi जी तथा कोटद्वार की पूर्व मेयर श्रीमती #hemlatanegi जी ने मेरे आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उनके साथ विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई।
📍 डिफैंस कॉलोनी, देहरादून / #2may2026
#dehradun #uttarakhand #jansamvad #publiclife #leadership -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
युवा ऊर्जा, राष्ट्र की प्रगति का आधार ✊
#dbs कॉलेज के छात्रसंघ द्वारा आयोजित "छात्रसंघ समारोह" में सम्मिलित हुआ।
युवा साथियों का उत्साह, उनकी ऊर्जा और विचारों में झलकता आत्मविश्वास यह भरोसा जगाता है कि देश का भविष्य मजबूत दिशा में आगे बढ़ रहा है।
छात्र जीवन केवल शिक्षा का नहीं, बल्कि विचार और नेतृत्व के निर्माण का भी काल होता है—और समारोह यह ऊर्जा स्पष्ट रूप से दिखाई दी।
आप सभी के उज्ज्वल भविष्य के लिए मेरी हार्दिक शुभकामनाएँ। 🙏
🔻 DBS कॉलेज, देहरादून
📅 दिनांक: 2 मई, 2026
#dbscollege #dehradun #studentunion #yuvashakti #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पिछले दिनों कपकोट की धरती पर एक पुराने साथी से भेंट हुई। समय भले ही बदल गया हो, लेकिन साथ चलने की यादें और आत्मीयता आज भी वैसी ही ताज़ा हैं। उन्होंने पुरानी पदयात्राओं और चुनाव लड़ने के समय की बातें साझा कीं, जिनमें वर्षों का अनुभव, संघर्ष और स्नेह झलकता है। ऐसे साथियों का विश्वास ही हमारी असली ताकत है और यही हमें जनसेवा के मार्ग पर निरंतर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है।
#जय_उत्तराखंड
#uttarakhand #pahad #janseva #memories #inspirationThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
अमर शहीद केशव चंद जी का बलिदान राष्ट्र की आत्मा में सदैव जीवित रहेगा। उनका अदम्य साहस और देशभक्ति हम सभी के लिए प्रेरणा का स्त्रोत है।
मातृभूमि की रक्षा हेतु दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। ऐसे वीर सपूतों को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शत-शत नमन। 🙏
#keshavchand #shaheed #balidandiwas #shradhanjali #indianfreedomfighters #jaihind -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩इष्ट देव की कृपा, जन-जन का स्नेह—यही मेरी पूंजी 🙌
अपने जन्मदिन के कुछ यादगार लम्हे—इष्ट देवता की आराधना एवं आशीर्वाद प्राप्त करने से लेकर पधारे हुए अतिथियों के साथ बिताए गए अविस्मरणीय क्षण।
आप सभी से हुई आत्मीय भेंट, अपनापन और स्नेह के लिए हृदय से धन्यवाद। 🙏
📍 मोहनरी गांव, जिला अल्मोड़ा
📅 27 अप्रैल 2026
#birthdaymoments #gratitude #blessings #moharari #almora #uttarakhand #pahadThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat reposted
IANS
@ians_india
Dehradun, Uttarakhand: Congress leader Harish Rawat says, “Such a huge burden of inflation has been imposed… now even the price of LPG cylinders has been increased so much that it has gone beyond the reach of the common and poor man...”
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
✊“युवा संकल्प, सशक्त उत्तराखंड—नई ऊर्जा, नया विश्वास।” ✊✊
@IYCUttarakhand के नव-निर्वाचित पदाधिकारियों के "शपथ ग्रहण समारोह/संकल्प सभा" में सहभागिता कर नई पीढ़ी के उत्साह, ऊर्जा और प्रतिबद्धता को निकट से अनुभव करने का अवसर मिला। इस अवसर पर सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
युवा शक्ति ही किसी भी समाज और प्रदेश के भविष्य की दिशा तय करती है, और आज का यह संकल्प उसी सशक्त भविष्य की ओर एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस दौरान @INCUttarakhand के अध्यक्ष श्री @UKGaneshGodiyal जी, यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @UdayBhanuIYC जी, उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष श्री @incpritamsingh जी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेतागण एवं यूथ कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता साथी भारी संख्या में संकल्प सभा में उपस्थित रहे।
👉www.facebook.com/share/p/1Nb1UHbpsF/
📍 कांग्रेस भवन, देहरादून
#youthcongress #uttarakhand #dehradun #congress #yuvashakti -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“जनआक्रोश की अभिव्यक्ति—जनता के मुद्दों को न्याय मिले, यही हमारा संकल्प।” ✊
कांग्रेस के युवा नेता श्री रितेश छेत्री द्वारा सुरसा की तरह बढ़ती हुई महंगाई, बढ़ती बेरोजगारी, महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था, भर्ती घोटाला और बढ़ते भ्रष्टाचार जैसे ज्वलंत मुद्दों के खिलाफ विधानसभा कैंट में बल्लूपुर से बल्लीवाला तक आयोजित "जन आक्रोश पदयात्रा" में प्रतिभाग किया।
इस पदयात्रा के माध्यम से आमजन की समस्याओं को प्रमुखता से उठाते हुए जनभावनाओं को सशक्त अभिव्यक्ति दी गई।
इस दौरान उत्तराखंड कांग्रेस के अध्यक्ष श्री गणेश गोदियाल जी, पूर्व महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा जी, मुख्य प्रवक्ता श्रीमती गरिमा दसौनी जी, कांग्रेस नेता श्री संजय शर्मा जी सहित अन्य साथियों ने भी सहभागिता की।
📍 विधानसभा कैंट
#janaakrosh #congress #uttarakhand #dehradun #mehangai #unemployment -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
पिछले 9 साल में हमारी सरकार जो काम छोड़कर गई थी, वे आज भी अधूरे हैं।
यह इस बात को दर्शाता है कि इन्होंने ताली बजाने वाले काम तो किए, लेकिन जनता की सुविधाओं से जुड़े जिन कार्यों को प्राथमिकता मिलनी चाहिए थी, उन पर ध्यान नहीं दिया गया।
#uttarakhand #development #janhit #publicissuesThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
न्यूज़ 18 उत्तराखंड से खास बातचीत.....
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
केंद्रीय सत्ता हर हालत में बंगाल छीनना चाहती है, चाहे इसके लिए लोकतंत्र की हत्या करनी पड़े।
यह लोकतंत्र के लिए बहुत खतरनाक प्रवृत्ति है।
#pti से खास बातचीत....!!
#pti #dehradun #uttarakhand #democracyThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देहरादून जिला पंचायत के सदस्य, उत्तराखंड NSUI के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं युवा नेता श्री #shyamsinghchauhan जी के आवास पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना।
ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। 🙏
📍 देहरादून
#getwellsoon #youthleadership #dehradun #uttarakhand -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री मेजर जनरल(से.नि.) #bhuvanchandrakhanduri जी के स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर मैक्स हॉस्पिटल, देहरादून उनसे मिलने पहुंचा।
भगवान उन्हें स्वस्थ रखें और उनका मार्गदर्शन हमको और हमारे राज्य को सतत मिलता रहे।
#getwellsoon #uttarakhand #dehradun -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देहरादून में लूट की घटना के बाद हुई पुलिस-बदमाश मुठभेड़ में उत्तराखंड पुलिस के इंस्पेक्टर एवं प्रेमनगर थाना प्रभारी #nareshrathore जी के घायल होने का समाचार अत्यंत चिंताजनक है।
कर्तव्य का साहसपूर्वक निर्वहन करते हुए बदमाशों का सामना करते समय उन्हें गोलियां लगीं।
आज अस्पताल पहुंचकर उनके स्वास्थ्य का हाल-चाल जाना।
ईश्वर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। 🙏
📍 सिनर्जी हॉस्पिटल, देहरादून
#dehradunpolice #uttarakhandpolice #getwellsoon #salutetobravery -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
🚩माँ डाटकाली सिद्धपीठ मंदिर, देहरादून के स्व. महंत रमन प्रसाद गोस्वामी जी के आवास पहुंचकर उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों से भेंट कर शोक संवेदना व्यक्त की।
आदरणीय महंत जी का जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है। उनका सादा जीवन, आध्यात्मिक साधना और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणादायी रहेगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें।
।। ॐ शांति।। 🙏
📍 सुभाषनगर, जिला देहरादून
#shradhanjali #uttarakhand #dehradun #omshanti -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
ये कोटाबाग की #गडेरी है, जिसकी मैं बहुत दिनों से तलाश कर रहा था।
गडेरी का स्वाद सचमुच अद्भुत होता है।
“आरंभ एक पहल संस्था” के अध्यक्ष व क्षेत्र पंचायत सदस्य श्री #rahulpant, विधानसभा अध्यक्ष युवा कांग्रेस श्री प्रभजोत गिल, श्री पंकज शाह, श्री जसपाल सिंह, श्री राजू सती व श्री अमन गोस्वामी जी मेरे लिए गडेरी की यह विशेष सौगात लेकर आए।
आप सभी का यह स्नेह और अपनापन मन को गहराई से स्पर्श कर गया—हृदय से आभार। 🙏
#uttarakhand #kotabagh #pahadiflavours #jansampark #gratitude -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
मंत्रिमंडल का फैसला मगर अधूरा है। छोटे ठेकेदारों के लिए डेढ़ करोड़ नहीं, बल्कि 4 करोड़ रुपए तक के काम केवल डी श्रेणी के ठेकेदारों के लिए आरक्षित होने चाहिए। और 25 करोड़ रुपए तक के सरकारी कार्यों के लिए टेंडर डालने की अर्हता केवल उत्तराखंड के स्थायी निवासी ठेकेदारों के लिए होनी चाहिए।
समय के साथ महंगाई भी बढ़ रही है और 25 वर्षों से ठेकेदारी का काम कर रहे लोगों की माली हालत में भी सुधार आया है। सरकार को बहुत सुसंगठित तरीके से राज्य का अपना मध्यम वर्ग खड़ा करना चाहिए। हमारे राज्य को बाहरी ठेकेदारों के लिए पैराडाइज नहीं बनाया जाना चाहिए।
#uttarakhand #contractors #policy #localrights #development -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
“जनता के बीच, जनता के साथ।” ✊
कांग्रेस नेता श्री रवि डिंगरा जी के आवास पर कांग्रेस जनों एवं क्षेत्रवासियों के साथ चाय पर आत्मीय संवाद का अवसर मिला। इस दौरान मां दुर्गा मंदिर में माता रानी के दर्शन एवं आशीर्वाद प्राप्त करने का सौभाग्य भी मिला।
आप सभी की आत्मीयता, अपनापन और स्नेह के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। 🙏
📍मानपुर गांव, काशीपुर
📅 दिनांक 29 अप्रैल 2026
#uttarakhand #congress #kashipur #jansampark #publicconnectThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
श्रम ही शक्ति, श्रमिक ही राष्ट्र की असली संपत्ति। ✊
श्रम का सम्मान, तभी बनेगा सशक्त हिंदुस्तान। 🇮🇳
राष्ट्र निर्माण की आधारशिला हमारे श्रमिक भाई-बहन हैं, जिनकी मेहनत, समर्पण और संघर्ष से देश निरंतर आगे बढ़ता है।
उनके अधिकारों, सम्मान और बेहतर जीवन की दिशा में निरंतर प्रयास ही सच्ची श्रद्धांजलि है।
अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के इस अवसर पर सभी श्रमवीरों को मेरा नमन एवं हार्दिक शुभकामनाएं। 🙏
#labourday #shramikdiwas #respectworkers #nationbuilding -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भगवान बुद्ध के पावन जीवन और उनके उपदेश हमें सत्य, अहिंसा और करुणा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं।
बुद्ध पूर्णिमा के इस पावन अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। 🙏
आइए, हम सब उनके दिखाए मार्ग पर चलकर समाज में शांति, सद्भाव और मानवता के मूल्यों को सुदृढ़ करें।
#buddhapurnima #gautambuddha #peace #harmony #compassion -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उत्तराखंड यूथ कांग्रेस की प्रभारी सुश्री सुरभि द्विवेदी, उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष श्री विशाल भोजक, NSUI के राष्ट्रीय संयोजक श्री शुभम जोशी, उत्तराखंड यूथ कांग्रेस के महासचिव अभय कत्यूरा सहित अन्य युवा साथियों ने मेरे आवास पर शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर प्रदेश के समसामयिक विषयों एवं युवाओं की भूमिका पर संक्षिप्त चर्चा हुई।
📍डिफेंस कॉलोनी, जिला देहरादून
#uttarakhand #youthcongress #dehradun #jansampark -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
घोर अनर्थ, संसदीय प्रणाली का चीरहरण!
उत्तराखंड की विधानसभा में 28 अप्रैल को बुलाए गए विशेष सत्र में एक पूर्णतः अतथ्यपूर्ण प्रस्ताव रखा गया और पारित किया गया। महिला आरक्षण को लेकर इससे बड़ा कोई और असत्य नहीं हो सकता है कि कांग्रेस और इंडिया गठबंधन ने महिला आरक्षण विधेयक गिराया। कांग्रेस ने परिसीमन विधेयक के विरोध में वोट दिया है।
हमारा स्पष्ट कहना है परिसीमन विधेयक पर राज्यों को विश्वास में लीजिए, हम उसे पारित करने में सहयोग करेंगे। महिला आरक्षण विधेयक 2023 में सर्वसम्मति से दोनों सदनों में पारित हो चुका है, उसे लागू करने में सरकार विलंब कर सकती है। उस विधेयक को अब कोई भी शक्ति गिरा नहीं सकती है। विधानसभा में राजनीतिक उद्देश्य से एक ग़लत, झूठी बातों पर आधारित प्रस्ताव का पारण दुर्भाग्यपूर्ण है।उत्तराखंड की जनता, सत्ता की इस पाखंड को स्वीकार्य नहीं करेगी।
मुझे भरोसा है कि 2027 में कांग्रेस सत्ता में आते ही पहले जिन 10 कार्यों को क्रियान्वित करेगी, उनमें से कार्य असत्य आधारित विधानसभा द्वारा उपरोक्त पारित प्रस्ताव को रद्द करना भी होगा।
#uttarakhand #assembly #womenreservation #delimitation #politics -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
हम कभी-कभी स्थितियों को समझने से इंकार कर देते हैं। ऐसा ही एक प्रकरण उत्तराखंड में सामने आया है। माध्यमिक शिक्षा प्रवक्ता भर्ती का कैलेंडर सरकार ने निकाला है, या मैं कहूं कि माननीय आयोग ने निकाला है और उसी समय उत्तर प्रदेश पब्लिक सर्विस कमीशन के भी इम्तिहान हो रहे हैं। जाहिर सी बात है कि इस समय योग्य बच्चे सभी जगहों के पब्लिक सर्विस कमीशन में ट्राई करते हैं, अपना भाग्य आजमाते हैं।
क्योंकि यूपी के पब्लिक सर्विस कमीशन का शेड्यूल पहले निकला है, हमारा जो प्रवक्ता का शेड्यूल है, वह थोड़ा बाद में निकला है। इसलिए बच्चे उत्तर प्रदेश का भी लाभ उठाना चाहते थे। उन सबने एक राय से उत्तराखंड पब्लिक सर्विस कमीशन से अनुरोध किया है। पब्लिक सर्विस कमीशन ने भी उन्हें रिस्पॉन्स देते हुए कहा कि यदि सब चाहते हैं, तो हम विचार करेंगे। मेरी जानकारी में आया है कि लगभग 400 से अधिक बच्चों ने पब्लिक सर्विस कमीशन उत्तराखंड की ईमेल पर अनुरोध भेजे हैं। अब उन अनुरोधों पर क्या कार्रवाई हुई है, यह अभी तक पता नहीं है। बच्चे अनिश्चितता में हैं। दूसरी बात, जिससे बच्चे अपने आपको थोड़ा हतोत्साहित महसूस कर रहे हैं, वह यह है कि हम ऐसी परीक्षाओं का कैलेंडर बहुत लंबा कर दे रहे हैं—चार-पांच महीने तक खींच दे रहे हैं। जबकि कोशिश यह होनी चाहिए कि उपलब्ध संसाधनों को देखते हुए एक महीने से ज्यादा न लगे और अधिकतम दो महीने के अंदर ऐसी परीक्षाएं समाप्त कर दी जानी चाहिए, ताकि बच्चे अन्यत्र भी अपना भाग्य आजमा सकें। राज्य को उनके प्रतियोगी अवसर बढ़ाने चाहिए, न कि उनके अवसरों को उनसे छीनना चाहिए। ये दोनों स्थितियां—एक, लंबी अवधि तक परीक्षाओं का चलना और दूसरा, एक ही प्रकार की परीक्षाओं के कारण अवसरों का सीमित होना—बच्चों से उनके अवसर छीनने के समान है।
दूसरी ओर, उत्तर प्रदेश जैसे विशाल राज्य में जब पब्लिक सर्विस कमीशन का इम्तिहान हो रहा है, तो हमारे उत्तराखंड के बच्चे यदि वहां लाभ उठाना चाहते हैं, तो हमें उन्हें अवसर देना चाहिए। इसके लिए यदि थोड़ी सी तिथियों को समायोजित करने की आवश्यकता है, तो वे तिथियां समायोजित की जानी चाहिए।
#uttarakhand #youth #exams #publicservicecommission #students #opportunity -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
सिख पंथ के तृतीय गुरु, पूज्यनीय श्री गुरु अमरदास साहिब जी के प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर समस्त प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।उनकी शिक्षाएं हमें समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे को सुदृढ़ करने का संदेश देती हैं।
आइए, हम सब उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात कर एक बेहतर समाज के निर्माण का संकल्प लें।
#guruamardasji #prakashparv #sikhguru #peace #harmony -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
उधमसिंहनगर कांग्रेस के युवा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य सरदार हरदेव सिंह हैरी जी के आवास पर कांग्रेस जनों के साथ दोपहर के भोजन के दौरान आत्मीय संवाद हुआ।
आप सभी का स्नेह, आत्मीयता और अपनापन मन को गहराई से स्पर्श कर गया—इसके लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। 🙏
📍 काशीपुर, जिला उधमसिंहनगर
📅 दिनांक 29 अप्रैल 2026
#uttarakhand #congress #kashipur #jansampark #udhamsinghnagar -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
चारधाम यात्रा के नाम पर सरकार का ध्यान सिर्फ आंकड़ों पर है, मूलभूत सुविधाओं पर कोई ध्यान नहीं है।
#chardhamyatra #uttarakhand #pilgrimage #safetyfirst #devbhoomiThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
माँ डांटकाली सिद्धपीठ मंदिर, देहरादून के महंत आदरणीय रमण प्रसाद गोस्वामी जी के आकस्मिक निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है। उनका जाना समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।
उनका सादा जीवन, आध्यात्मिक साधना और जनसेवा के प्रति समर्पण सदैव प्रेरणा देता रहेगा। धार्मिक एवं सामाजिक क्षेत्र में उनका योगदान हमेशा आदर और श्रद्धा के साथ स्मरण किया जाएगा।
ईश्वर से प्रार्थना है कि पुण्य आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकाकुल परिवार एवं समस्त श्रद्धालुओं को इस दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करें।
🙏।। ॐ शांति, शांति।। 🙏 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आप एक्सप्रेस हाईवे तो बना रहे हैं, मगर सारा ट्रैफिक देहरादून में ही समेट दिया जा रहा है, जिससे शहर घुटने लगा है। मसूरी की यात्रा प्रभावित हो रही है और अन्य मार्गों पर भी दबाव लगातार बढ़ रहा है।
व्यवस्था ऐसी होनी चाहिए थी कि जो ट्रैफिक बाहरी क्षेत्रों से आ रहा है—विशेषकर मसूरी, टिहरी और अन्य पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाला—उसे शहर के भीतर लाने के बजाय बाईपास मार्गों से सीधे उनके गंतव्य की ओर भेजा जाए। इससे देहरादून पर अनावश्यक दबाव कम होगा और यात्राएं भी सुगम बनेंगी।
योजना बनाते समय स्थानीय भूगोल, यातायात का स्वभाव और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखना बेहद आवश्यक है।
विकास तभी सार्थक है, जब वह जनजीवन को सहज बनाए, बोझ नहीं।
#dehraduntraffic #mussoorie #uttarakhand #roadplanning #trafficmanagement #pahad #development #infrastructureThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
भतरौजखान में श्री नवीन जोशी जी की पुत्री के विवाह समारोह में सम्मिलित हुआ एवं वर-वधु को आशीर्वाद दिया।
मैं नवदंपत्ति के सुखद, समृद्ध और मंगलमय दांपत्य जीवन की कामना करता हूँ। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनका जीवन प्रेम, विश्वास और खुशियों से सदैव परिपूर्ण रहे।
📍 भतरौजखान, जिला अल्मोड़ा
दिनांक- 28 April, 2026
#vivahsamaroh #ashirwad #uttarakhand #pahad #sanskriti -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज जन्मभूमि से कर्मभूमि की ओर लौटते वक्त गाँव के बच्चों द्वारा मेरे लिए सीजन की पहली अद्भुत सौगात #काफ़ल और #हिसालू लाए गए।
वाह काफल, मजा आ गया।
#uttarakhand #kafal #hisalu #pahadifruits #pahadThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज जन्मभूमि से कर्मभूमि की ओर लौटते वक्त गाँव के बच्चों द्वारा मेरे लिए सीजन की पहली अद्भुत सौगात #काफ़ल और #हिसालू लाए गए।
वाह काफल, मजा आ गया।
#uttarakhand #kafal #hisalu #pahadifruits #pahadThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज नई दिल्ली में @INCIndia के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी से मिलने का सुअवसर प्राप्त हुआ।
#mallikarjunkharge @kharge -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज ग्राम सिनौला देहरादून निवासी @BCCIWomen की क्रिकेटर @SnehRana15 जी के आवास पर उनसे भेंट कर उन्हें बधाई दी एवं उनकी माताजी को शॉल उड़ाकर सम्मानित किया। #स्नेह बेटा आप भारतवर्ष में #uttarakhand का नाम यूं ही रोशन करते रहो, मेरा ढेर सारा आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं।
#snehrana -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#भाजपा के मुख्यमंत्री चयन का सीन नाटकीय तरीके से समाप्त हुआ। कुछ लोगों के लिए अंगूर हमेशा-हमेशा के लिए खट्टे हो गये हैं। खुशी है एक #किसान का बेटा @pushkardhami जी राज्य के मुख्यमंत्री बने हैं, उनको बहुत-२ बधाई। आज शुभकामना देने का दिन है।
1/2 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#एशियाई_मुक्केबाजी_चैम्पियनशिप में हरियाणा (भारत) के #amitpanghal को रजत पदक प्राप्त करने पर उन्हें बहुत-बहुत बधाई एवं भविष्य के लिए शुभकामनाएं। साथ ही उनके परिजनों, खेल प्रेमियों एवं देशवासियों को भी बहुत-बहुत बधाइयाँ।
#india #haryana
@Boxerpanghal -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#राज्य_सरकार ने #पटवारी और लेखपालों की भर्ती निकाली है, बड़ी देर कर दी मेहरबां आते-आते। 2015 में यह भर्तियां हुई थी और आज 6 साल बाद राज्य सरकार को इन भर्तियों की याद आई है और इस मामले को भी इतना उलझा दिया है ताकि लोग न्यायालय की शरण में जाएं और भर्तियों पर रोक लग जाए,
1/2 -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#उत्तराखंड में #कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर अत्यधिक घातक रही और इसका सबसे बड़ा कारण अब समझ में आ रहा है। जब जांचों में इतना बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है तो, संक्रमण नहीं फैलेगा तो क्या फैलेगा? और जब फैलेगा, .... 1/2
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
देश के भविष्य, कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री @RahulGandhi जी कोरोना से संक्रमित होने का समाचार मिला है। हम सब, ईश्वर से श्री राहुल जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।
#getwellsoonrahulgandhiji -
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
#अनंतोगत्वा कोरोना पहलवान ने मुझे जकड़ ही लिया। आज दोपहर बाद मैंने अपनी पत्नी, बेटी, सुमित रावत, पूरन रावत, इन सबका #कोरोना टेस्ट करने का फैसला लिया। मैं तब भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने में हिचकिचा रहा था। फिर मुझे लगा नहीं, मुझे भी करवा लेना चाहिये और अच्छा हुआ ... 1/2
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज मैंने, #असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में #guwahati, Assam में बढ़ती #महंगाई, #बेरोजगारी, #आर्थिक मंदी, #महिलाओं पर अत्याचार, विदेशों में भारतियों की गिरती #साख, देश में व्याप्त #भ्रष्टाचार के खिलाफ "#धरना प्रदर्शन" कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। #congressforpeoplesrights
-
Harish Rawat
@harishrawatcmuk
आज गुवाहाटी में विधान मंडल के सदस्यों की बैठक ली जिसमें सभी विधायकों के साथ पूर्व सीएम @tarun_gogoi जी, पीसीसी अध्यक्ष @ripunbora जी, नेता विपक्ष @DsaikiaOfficial जी और एआईसीसी के संयुक्त सचिव मौजूद थे। बैठक में चुनाव परिणामों के संबंध में भी विस्तार से चर्चा की।







































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































































