प्रदेश एवं देशवासियों को धनतेरस के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे। प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि आए। बिहार प्रगति के शिखर पर पहुंचे।
Nitish Kumar
Nitish Kumar (born 1 March 1951) is an Indian politician from Bihar. He is currently serving as a Member of Parliament in the Rajya Sabha. The national president of the Janata Dal (United), he was the longest serving Chief Minister of Bihar, serving briefly in 2000, from 2005 to 2014, and again from 2015 to 2026. More on Wikipedia
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार कोकिला स्व० शारदा सिन्हा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि। स्व० शारदा सिन्हा जी द्वारा छठ महापर्व पर गाए गए मधुर गीत बिहार समेत देश के सभी भागों में आज भी गूंजा करते हैं। बिहार की भूमि, संगीत जगत और संगीत प्रेमियों में उनकी स्मृति हमेशा रहेगी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@iChiragPaswan -
Nitish Kumar
@NitishKumar
महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, लौह पुरुष, 'भारत रत्न' सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। देश की अखंडता एवं एकता के लिए सरदार पटेल जी का योगदान सभी देशवासियों की स्मृति में सदैव अंकित रहेगा।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार विधान परिषद के पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एनडीए समर्थित जद(यू) के विजयी प्रत्याशी श्री नीरज कुमार जी से मुलाकात हुई। इस दौरान उन्हें जीत की हार्दिक बधाई दी तथा उन्हें उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं भी दी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार विधान परिषद के शिक्षक एवं स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों से विजयी एनडीए के सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज नालंदा के बिहारशरीफ स्थित उदंतपुरी में सरदार पटेल मेमोरियल कॉलेज का उद्घाटन किया। साथ ही संस्थापक प्राचार्य प्रो. राजेन्द्र प्रसाद जी की प्रतिमा का अनावरण भी किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@AmitShah -
Nitish Kumar
@NitishKumar
विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर पटना स्थित विभिन्न देवी स्थानों एवं प्रमुख पूजा पंडालों में माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना की। साथ ही माता से राज्य में सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की। (1/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
(2/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
(3/3)
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में शीतला माता मंदिर रोड पर सड़क हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु दुःखद। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। दुःख की इस घड़ी में ईश्वर दिवंगत आत्माओं के परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करें।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार में विगत 20 वर्षों में किए गए विकास कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी का आज गयाजी में उद्घाटन किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत रत्न और देश के सर्वप्रिय पूर्व राष्ट्रपति डॉ० ए० पी० जे० अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनका जीवन, राष्ट्र निर्माण के प्रति उनके योगदान और युवाओं को प्रेरित करने वाला उनका व्यक्तित्व सदैव हमें प्रेरणा देता रहेगा।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
महान समाजवादी चिंतक स्व० डॉ० राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। समानता, न्याय और जनकल्याण के उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। मां दुर्गा भक्तों और साधकों में शक्ति का संचार कर करूणा और परोपकार के द्वारा प्राणियों का कल्याण करती हैं। नवरात्रि पर्व राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी नेता, सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता एवं भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। जयप्रकाश नारायण जी ने लोकतंत्र में अटूट विश्वास रखते हुए अन्याय के विरुद्ध समाज को एकजुट किया। उनके विचार हमें आज भी समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
समाज के वंचित वर्गों के उत्थान तथा सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित रहे लोकप्रिय नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व॰ रामविलास पासवान जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
सम्पूर्ण क्रांति के अग्रदूत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर समाजवादी लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं। माताएं संतान की लंबी उम्र, सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ यह व्रत करती हैं। सभी माताओं के अटूट विश्वास और आस्था को मेरा नमन।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
सादगी और राष्ट्र प्रेम के उत्कृष्ट उदाहरण, पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का हमें संकल्प लेना चाहिए।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन। बापू के आदर्श एवं उनके विचार हमें प्रेरणा देते हैं। हमें बापू के विचारों का अनुसरण करना चाहिए तथा उसे आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। बापू के दिखाए मार्ग और उनकी सीख से समाज में भाईचारे और सद्भाव का माहौल रहेगा, देश आगे बढ़ेगा ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
राज्य के बाढ़ प्रभावितों की सहायता के लिए अपने वेतन की राशि का मुख्यमंत्री राहत कोष में अंशदान किया। अंशदान की राशि का चेक माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को सौंपा।
@samrat4bjp -
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार के सिमरिया की धरती पर जन्मे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने साहित्य को देशभक्ति और क्रांति का स्वर दिया। उन्होंने अपनी लेखनी से राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और क्रांति की चेतना जगाई। उनकी ओजस्वी रचनाएं आज भी पीढ़ियों को साहस और प्रेरणा देती हैं। रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती पर उन्हें नमन।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
एशियन गेम्स 2026 में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में हमारे देश के रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल जी, पार्थ राकेश माने जी तथा हिमांशु ढिल्लों जी ने रजत पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाया है। आप तीनों को हार्दिक बधाई।
साथ ही महिला 10 मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में एलावेनिल वलारिवान जी, सोनम उत्तम मस्कर जी और विदर्शा के. विनोद जी ने बीते दिन एशियन गेम्स में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए देश के नाम पदक जीत लिया था। आप तीनों को भी रजत पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।
सभी प्रतिभावान खिलाड़ी हमारे देश का गौरव हैं। आपके समर्पण, अनुशासन और शानदार प्रदर्शन से देश का मान बढ़ा है।
#asiangames2026 -
Nitish Kumar
@NitishKumar
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिवस है। मैं आशा करता हूं कि सभी श्रमिक बंधु एवं श्रम संगठन औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता में वृद्धि हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। मेरा विश्वास है कि सभी के सहयोग से विकास एवं प्रगति की यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@narendramodi -
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत रत्न एम० विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। विश्वेश्वरैया जी की स्मृति में अभियंता दिवस मनाया जाता है। सभी अभियंताओं को अभियंता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।
#engineersday -
Nitish Kumar
@NitishKumar
महिला एशिया कप 2026 में विजयी भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह जीत खिलाड़ियों की प्रतिभा, अनुशासन और दृढ़ संकल्प का शानदार परिचय है। सभी प्रतिभावान खिलाड़ी हमारे देश का गौरव हैं।
#womensasiacup2026 -
Nitish Kumar
@NitishKumar
गणेश चतुर्थी के शुभ अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
हिंदी दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। हिंदी जनमानस की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। बिहार में राजभाषा के रूप में हिंदी सरकारी कामकाज की भाषा है। अपने कामकाज में हिंदी को माध्यम के रूप में अपनाएं तथा गर्व एवं सम्मान के साथ हिंदी को सीखें, समझें एवं प्रयोग में लाएं ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। आज के दिन को हम सभी ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाते हैं। समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं।
सभी शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। देश की भावी पीढ़ी को इस तरह तैयार करें कि उनके मन में देश प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना विकसित हो तथा वे अपनी योग्यता, ज्ञान एवं व्यक्तित्व के सहारे देश का नाम उज्ज्वल करें। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना स्थित इस्कॉन मंदिर में आयोजित भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव में शामिल हुआ तथा भगवान श्रीकृष्ण की पूजा-अर्चना कर राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं। आज के इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके कर्मयोग के उपदेश को आत्मसात करने का संकल्प लें। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं सफलता की कामना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना के मिलर ग्राउंड में आयोजित कृष्णोत्सव में सम्मिलित हुआ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज कच्ची दरगाह-बिदुपुर पुल से गंगा जी के बढ़ते जलस्तर को देखा। संभावित बाढ़ की स्थिति को देखते हुए विशेष सावधानी एवं सतर्कता बरतनी होगी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना स्थित दरगाह हज़रत शाह जलाल शहीद में उर्स के मौके पर चादरपोशी कर बिहार में अमन-चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
पटना के कंकड़बाग स्थित मेडिवर्सल मल्टी सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल में रोबोटिक जोड़ प्रत्यारोपण प्रणाली का शुभारंभ किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस’ के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। वृक्ष हमारे जीवन और पर्यावरण के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण हैं। जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करने के लिए वृक्षारोपण और वृक्षों का संरक्षण आवश्यक है। आज रक्षाबंधन एवं बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस के अवसर पर हम सभी वृक्षों की रक्षा करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने का संकल्प लें।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार एवं स्नेह का त्योहार है। रक्षाबंधन के इस शुभ अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
नागालैंड के माननीय राज्यपाल श्री नंदकिशोर यादव जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@nkishoreyadav -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ के पाक अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब का पैगाम प्रेम, सहिष्णुता, शांति एवं विश्व बंधुत्व का था। पारस्परिक सौहार्द, आपसी प्रेम एवं सहिष्णुता के साथ ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाएं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ बी॰पी॰ मंडल जी की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज हरनौत, नालंदा के सिरसी बराह में पूर्व मुखिया श्री रवींद्र प्रसाद जी के दिवंगत भाई स्व॰ अनिल कुमार सिंह उर्फ ललन प्रसाद सिंह जी की श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किया। साथ ही शोकाकुल परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़ की घटना अत्यंत दुःखद है। हादसे में श्रद्धालुओं की मृत्यु की खबर से मर्माहत हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज खुसरूपुर स्थित बैकुंठ धाम के ऐतिहासिक गौरी शंकर मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। श्रद्धेय स्व॰ अटल जी एक दूरदर्शी राजनेता, प्रखर वक्ता, लेखक, चिंतक और करिश्माई व्यक्तित्व के धनी थे। उनके प्रधानमंत्री कार्यकाल में मुझे उनके मंत्रिमंडल में कार्य करने का अवसर मिला। श्रद्धेय अटल जी से मुझे विशेष स्नेह भी प्राप्त होता रहा।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में माननीय लोक सभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी के कार्यालय कक्ष में उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।
@ombirlakota -
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार के पूर्व राज्यपाल डॉ. डी. वाई. पाटिल जी का निधन दुःखद। वे एक प्रख्यात शिक्षाविद्, कुशल प्रशासक एवं समाजसेवी थे। उनका निधन एक अपूरणीय क्षति है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज नई दिल्ली स्थित संसद भवन में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के कार्यालय कक्ष में उनसे शिष्टाचार मुलाकात की।
@narendramodi -
Nitish Kumar
@NitishKumar
चेहल्लुम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन एवं श्रद्धांजलि।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज जंतर-मंतर, नई दिल्ली में जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यालय का निरीक्षण किया। साथ में पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा जी भी मौजूद रहे। (1/3)
@SanjayJhaBihar
@Jduonline
Nitish Kumar
@NitishKumar
(2/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
(3/3)
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना में डॉ॰ ए॰पी॰जे॰ अब्दुल कलाम साईंस सिटी का भ्रमण किया। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को जानने-समझने के लिए यह आकर्षक और अनूठा केन्द्र है। यहां आने वाले लोगों एवं छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियों और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगलकामना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
ग्लास्गो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में महिलाओं की 69 किलोग्राम भारोत्तोलन स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाली हरजिंदर कौर जी एवं पुरुषों की 10,000 मीटर दौड़ में रजत पदक हासिल करने वाले गुलवीर सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप दोनों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से देश को गौरवान्वित किया है। दोनों प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना है। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
ग्लासगो में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की महिला शॉट पुट F57 स्पर्धा में कांस्य पदक जीतने पर शिल्पा कंचुगरकोप्पलु शायला जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
इसके साथ ही, ज्ञानेश्वरी यादव जी, वल्लुरी अजय बाबू जी, सर्वेश अनिल कुशारे जी तथा बिंदियारानी देवी जी को भी अपने-अपने स्पर्धाओं में पदक जीतकर देश का गौरव बढ़ाने पर हार्दिक बधाई।
आप प्रतिभावान खिलाड़ियों का यह उत्कृष्ट प्रदर्शन आपकी लगन, अनुशासन और समर्पण का प्रतीक है। आप सभी के उज्ज्वल भविष्य तथा निरंतर सफलता की मंगलकामनाएं। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आईएसएसएफ विश्व कप की महिला 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में स्वर्ण पदक विजेता ईशा सिंह जी एवं कांस्य पदक विजेता मनु भाकर जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आप दोनों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से विश्व मंच पर भारत का गौरव बढ़ाया है। आप दोनों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं।
@singhesha10
@realmanubhaker -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज भोजपुर स्थित मां काली बखोरापुर मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
कारगिल विजय दिवस पर वीर शहीदों को विनम्र श्रद्धांजलि। देश की रक्षा में सदैव तत्पर हमारे वीर सैनिकों के साहस, शौर्य एवं समर्पण को सादर नमन।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज नई दिल्ली में पहली बार राज्य सभा सदस्य के रूप में मॉनसून सत्र में भाग लिया। इसके उपरांत माननीय उप राष्ट्रपति तथा राज्य सभा के माननीय सभापति श्री सी॰पी॰ राधाकृष्णन जी के साथ शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्य सभा सांसद श्री संजय झा जी भी उपस्थित रहे।
@VPIndia
@CPR_VP
@SanjayJhaBihar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज मुख्यमंत्री आवास में आयोजित एनडीए घटक दलों के जिलाध्यक्षों की बैठक में शामिल हुआ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@rajnathsingh -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज छपरा के जलालपुर में प्रसिद्ध लोकगायक एवं स्वतंत्रता सेनानी महेंद्र मिश्र जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके पश्चात वहां उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार किया तथा कार्यकर्ताओं से संवाद भी किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बिहारशरीफ स्थित मजार पहुंचकर राज्यवासियों के अमन, चैन और खुशहाली के लिए दुआ मांगी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों से मुलाकात भी की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
कबीर जयंती के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। संत कबीर हिंदी साहित्य के भक्ति काल के महान कवि थे। उन्होंने अपनी रचनाओं के माध्यम से अपने समय में समाज में व्याप्त कुरीतियों का विरोध किया। संत कबीर का जीवन दर्शन एवं उनकी काव्य रचना प्रेरणादायक है और हम सभी के लिए अनुकरणीय है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@dpradhanbjp -
Nitish Kumar
@NitishKumar
मुहर्रम के अवसर पर कर्बला के शहीदों एवं हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानियों को नमन।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
जदयू के पश्चिम चम्पारण जिला अध्यक्ष कन्हैया कुशवाहा जी की असामयिक मृत्यु अत्यंत दुःखद। ईश्वर से प्रार्थना है कि वे दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज राजगीर में भ्रमण के दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों से भेंट की तथा उनका अभिवादन स्वीकार किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना में जदयू कार्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में जदयू राष्ट्रीय परिषद् की बैठक में शामिल हुआ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत की माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@rashtrapatibhvn -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पटना के बख्तियारपुर स्थित प्रसिद्ध करौटा मंदिर में आज पूजा-अर्चना की तथा समस्त बिहारवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना सिटी स्थित पवित्र तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब में मत्था टेका और सभी बिहारवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार विभूति स्वर्गीय डॉ॰ अनुग्रह नारायण सिंह जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। बिहार के विकास में उनका अमूल्य योगदान एवं जनसेवा के प्रति उनका समर्पण सदैव स्मरणीय रहेगा।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
नालंदा की बावन बूटी साड़ी एवं फैब्रिक, गया के पत्थरकट्टी स्टोन क्राफ्ट तथा भोजपुर की पिढ़िया पेंटिंग को भौगोलिक संकेतक (GI) टैग प्राप्त होना प्रसन्नता का विषय है।
GI टैग प्राप्त होने से इन उत्पादों की प्रामाणिकता और विशिष्ट पहचान को मजबूती मिलेगी। इससे बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को देश-दुनिया में और अधिक प्रतिष्ठा प्राप्त होगी।
इस उपलब्धि पर राज्य के सभी शिल्पकारों, बुनकरों, कलाकारों एवं संबंधित संस्थाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को भारत के सर्वाधिक समय तक निरंतर सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बनने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
यह एक ऐतिहासिक अवसर है। आपके नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अनेक महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है। भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा भी निरंतर बढ़ी है।
एनडीए गठबंधन में हमारे साझा प्रयासों से बिहार में जनकल्याण और विकास के अनेक कार्यों को गति मिली है। यह एक सकारात्मक अनुभव रहा है।
आज का यह अवसर आपके असंख्य शुभचिंतकों, समर्थकों तथा आपके साथ कार्य करने वाले सभी लोगों के लिए विशेष महत्व रखता है। हालांकि कुछ निजी व्यस्तताओं के कारण मैं आज इस विशेष अवसर पर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर आपको शुभकामनाएं नहीं दे पा रहा हूं, लेकिन मेरी हार्दिक शुभकामनाएं आपके साथ हैं।
मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं। मेरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में देश आगे भी विकास के पथ पर निरंतर अग्रसर रहेगा।
@narendramodi -
Nitish Kumar
@NitishKumar
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@myogiadityanath -
Nitish Kumar
@NitishKumar
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं। पर्यावरण के प्रति जागरूकता और जनभागीदारी से ही हम आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सुरक्षित एवं समृद्ध भविष्य सुनिश्चित कर सकते हैं। हमें मिलकर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में सकारात्मक प्रयास करते रहना चाहिए। पर्यावरण के प्रति हमारी छोटी-छोटी पहलें भी एक बड़े सकारात्मक परिवर्तन का आधार बन सकती हैं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
संपूर्ण क्रांति दिवस के अवसर पर संपूर्ण क्रांति के महानायक एवं महान स्वतंत्रता सेनानी लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी को सादर नमन।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
राज्य के मुजफ्फरपुर जिले में एक निजी अस्पताल में आग लगने से हुई दुर्घटना में लोगों की मृत्यु अत्यंत दुःखद। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
कर्नाटक के माननीय मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री डी॰के॰ शिवकुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@DKShivakumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पूर्व केंद्रीय मंत्री, प्रख्यात समाजवादी एवं प्रखर श्रमिक नेता जॉर्ज फर्नान्डिस जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 7, सर्कुलर रोड में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने शिष्टाचार मुलाकात की।
@samrat4bjp -
Nitish Kumar
@NitishKumar
ईद-उल-अज़हा के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं। यह त्योहार असीम आस्था का त्योहार है। इसे आपसी भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@nitin_gadkari -
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व॰ पं॰ जवाहर लाल नेहरु जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं। मां गंगा की कृपा से आप सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो, यही कामना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
रांची में आयोजित 29वें नेशनल सीनियर फेडरेशन कप में श्री गुरिंदर वीर सिंह जी ने 100 मीटर दौड़ मात्र 10.09 सेकंड में पूरी कर नया राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाकर इतिहास रचा है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों में अपनी जगह भी बना ली है। श्री गुरिंदर वीर सिंह जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#gurindervirsingh #indianathletics #athleticsindia #afi -
Nitish Kumar
@NitishKumar
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री नितिन नवीन जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@NitinNabin -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आई॰टी॰बी॰पी॰ की वीर महिला पर्वतारोहियों द्वारा माउंट एवरेस्ट पर तिरंगा फहराना गौरव का विषय है। इस एक्सपीडिशन की सभी 11 महिला पर्वतारोहियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपका साहस और दृढ़ संकल्प प्रशंसनीय है।
@ITBP_official -
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत के चंद्रयान-3 मिशन को 2026 का प्रतिष्ठित गोडार्ड एस्ट्रोनॉटिक्स अवॉर्ड मिला है। यह सम्मान इसरो के वैज्ञानिकों के अदम्य परिश्रम और प्रतिभा का परिणाम है। सभी वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई। यह निश्चित रूप से हम सभी के लिए गौरव का क्षण है।
#chandrayaan3 #isro #goddardastronauticsaward @isro -
Nitish Kumar
@NitishKumar
#missionvandemataram के अंतर्गत बी॰एस॰एफ॰ की पहली ऑल वुमन टीम की महिला सीमा प्रहरियों ने माउंट एवरेस्ट की चोटी पर तिरंगा लहराकर अदम्य साहस और अटूट संकल्प की मिसाल कायम की है। इन्होंने साबित कर दिया है कि बेटियों के हौसले से ऊंचा कोई शिखर नहीं। आप पूरे देश का गौरव हैं।
@BSF_India -
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व॰ राजीव गांधी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
केरल के माननीय मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री वी॰ डी॰ सतीशन जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@vdsatheesan -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पूर्व प्रधानमंत्री एवं माननीय राज्यसभा सांसद श्री एच॰डी॰ देवगौड़ा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करता हूं।
@H_D_Devegowda -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पूर्व उप मुख्यमंत्री पद्मभूषण स्व॰ सुशील कुमार मोदी जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
असम के माननीय मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर श्री @himantabiswa जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरा विश्वास है कि आपके नेतृत्व में राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री बागी कुमार वर्मा जी का निधन दुःखद। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति दें।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर देश के सभी वैज्ञानिकों एवं तकनीकी विशेषज्ञों को हार्दिक शुभकामनाएं। 1998 के ऐतिहासिक परमाणु परीक्षण की वर्षगांठ पर मनाया जाने वाला यह दिवस हमारे देश की वैज्ञानिक क्षमता और आत्मनिर्भरता का प्रतीक है। मेरा विश्वास है कि हमारा देश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में निरंतर प्रगति करेगा।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
तमिलनाडु के माननीय मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री सी॰ जोसेफ विजय जी को बधाई एवं शुभकामनाएं।
@TVKVijayHQ -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पश्चिम बंगाल के माननीय मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री सुवेंदु अधिकारी जी को हार्दिक शुभकामनाएं। मेरा विश्वास है कि आपका नेतृत्व प्रदेश की जनता की आकांक्षाओं को नई दिशा देगा तथा राज्य में विकास को और गति प्रदान करेगा।
@SuvenduWB -
Nitish Kumar
@NitishKumar
महान शूरवीर महाराणा प्रताप जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। महाराणा प्रताप जी का जीवन स्वाभिमान, बलिदान और मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा का अद्वितीय उदाहरण है। उनकी वीरता और शौर्य गाथा पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेंगी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 7, सर्कुलर रोड में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान उन्हें नए दायित्वों एवं विस्तारित मंत्रिमंडल के सफल संचालन हेतु शुभकामनाएं दीं। मेरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।
@samrat4bjp -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की उपस्थिति में पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिहार सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार एवं शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी के मंत्रिमंडल विस्तार पर हार्दिक शुभकामनाएं। मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी माननीय मंत्रियों को भी हार्दिक शुभकामनाएं। मेरा विश्वास है कि श्री सम्राट चौधरी जी के कुशल नेतृत्व में सभी माननीय मंत्रीगण जनकल्याण एवं विकास कार्यों में प्रभावी भूमिका निभाएंगे तथा बिहार विकास और सुशासन की नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
@samrat4bjp -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री श्री मनोहर लाल जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@mlkhattar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 7, सर्कुलर रोड में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने शिष्टाचार मुलाकात की।
@samrat4bjp -
Nitish Kumar
@NitishKumar
केरल एवं तमिलनाडु विधानसभा चुनावों में विजयी दलों को हार्दिक बधाई। जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए आशा है कि नई सरकारें विकास और जनकल्याण को प्राथमिकता देंगी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी- एन॰डी॰ए॰ की जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। जनता ने आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व पर अपना पूर्ण विश्वास व्यक्त किया है। यह जनादेश पश्चिम बंगाल, असम एवं पुडुचेरी में विकास, सुशासन और जनकल्याण के कार्यों को नई गति प्रदान करेगा।
@narendramodi -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय उप राष्ट्रपति श्री सी॰ पी॰ राधाकृष्णन जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@VPIndia
@CPR_VP -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 7, सर्कुलर रोड में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने शिष्टाचार मुलाकात की।
@samrat4bjp -
Nitish Kumar
@NitishKumar
बुद्ध पूर्णिमा के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान बुद्ध का जीवन हर किसी के लिए प्रेरणादायी है। उनके जीवन दर्शन से हमें प्रेम, शांति, सद्भाव, त्याग, अहिंसा एवं संयम जैसे गुणों को अपनाने की प्रेरणा मिलती है। भगवान बुद्ध के बताए हुए अष्टांगिक मार्ग पर चलकर मनुष्य सम्यक और संतुलित जीवन यापन करने में सक्षम हो सकता है। भगवान बुद्ध की शिक्षा को आत्मसात कर हम आपसी प्रेम और सद्भाव की भावना और मजबूत करें।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1, अणे मार्ग में माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी ने शिष्टाचार मुलाकात की।
@samrat4bjp -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी से 5 देशरत्न मार्ग स्थित आवास पर मुलाकात की।
@samrat4bjp -
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत की जनगणना-2027 के तहत बिहार में आज से शुरू हो रही स्व-गणना में खुद को पंजीकृत किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने पर श्री सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।
@samrat4bjp -
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार में एन॰डी॰ए॰ विधायक दल का नेता चुने जाने पर श्री सम्राट चौधरी जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मुझे विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार के विकास को और गति मिलेगी।
@samrat4bjp -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आप जानते हैं कि 24 नवंबर, 2005 को राज्य में पहली बार एन०डी०ए० सरकार बनी थी। तब से राज्य में कानून का राज है और हम लगातार विकास के काम में लगे हुए हैं। सरकार ने शुरू से ही सभी तबकों का विकास किया है चाहे हिंदू हो, मुस्लिम हो, अपर कास्ट हो, पिछड़ा हो, अति पिछड़ा हो, दलित हो, महादलित हो- सभी के लिए काम किया गया है। हर क्षेत्र में काम हुआ है चाहे शिक्षा हो, स्वास्थ्य हो, सड़क हो, बिजली हो, कृषि हो। महिलाओं एवं युवाओं के लिए भी बहुत काम किया गया है।
इन दिनों काम को और आगे बढ़ाया गया है। अगले पाँच वर्षों यानि 2025 से 2030 के लिए 7 निश्चय-3 का गठन किया गया है। इससे और ज्यादा काम होगा जिससे बिहार काफी आगे बढ़ेगा। बिहार के विकास में केन्द्र का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का नमन करते हैं। बिहार और तेजी से विकसित होगा और देश के टॉप राज्यों में शामिल हो जाएगा तथा देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
हमने बिहार के लोगों के लिए बहुत काम किया है। इतने दिनों से हमने लगातार लोगों की सेवा की है। हमने तय किया था कि अब मुख्यमंत्री का पद छोड़ देंगे और इसलिए आज मंत्रिमंडल की बैठक के बाद माननीय राज्यपाल से मिलकर उन्हें इस्तीफा सौंप दिया। अब नई सरकार यहाँ का काम देखेगी। नई सरकार को मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। आगे भी बहुत अच्छा काम होगा तथा बिहार बहुत आगे बढ़ेगा।
सभी का बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूँ तथा शुभकामनाएं देता हूँ। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत के संविधान निर्माता, महान समाज सुधारक, विचारक, सामाजिक न्याय के पुरोधा, भारत रत्न बाबा साहब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन।
डॉ॰ अंबेडकर ने भारतीय संविधान के माध्यम से सामाजिक न्याय, समानता एवं लोकतांत्रिक मूल्यों को सशक्त आधार प्रदान किया। उनके आदर्श एवं विचार हमें एक समावेशी और सशक्त राष्ट्र के निर्माण हेतु निरंतर प्रेरित करते रहेंगे। उनका संपूर्ण जीवन समस्त भारतवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज सारण जिले के बकरपुर-मानिकपुर सड़क पर पटना-बेतिया एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य के प्रथम खण्ड का निरीक्षण किया और अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस परियोजना के पूर्ण होने के बाद पटना से बेतिया 3 घंटों में आसानी से पहुंचा जा सकेगा। इस ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट के पूरा होने से अन्य मार्गों पर दबाव कम होगा। यह परियोजना वैशाली, सारण, पूर्वी चम्पारण और पश्चिम चम्पारण जिलों को सीधे पटना से जोड़ेगी। यह परियोजना उत्तर बिहार के विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण साबित होगी। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
सुप्रसिद्ध पार्श्व गायिका आशा भोसले जी का निधन दुःखद। आने वाली पीढ़ियां स्व॰ आशा जी को भारतीय संस्कृति के एक प्रतीक के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी। उनका जाना भारतीय संगीत के एक युग का अंत है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
कटिहार जिले के कोढा थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में हुई लोगों की मृत्यु दुःखद। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। मृतकों के आश्रितों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रु॰ और घायलों को 50-50 हजार रु॰ अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। वरीय अधिकारियों द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर राहत एवं बचाव कार्य किया जा रहा है। घायलों के समुचित इलाज कराने का निर्देश दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना के ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 4954 ए॰एन॰एम॰ के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में सम्मिलित हुआ। इस कार्यक्रम में चयनित ए॰एन॰एम॰ को नियुक्ति पत्र सौंपा।
सभी नवनियुक्त ए॰एन॰एम॰ को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मेरा विश्वास है कि सभी के द्वारा अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी से कुशलतापूर्वक निर्वहन किया जाएगा।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प सभागार’ में बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की 13वीं बैठक में सम्मिलित हुआ। राज्य में 24 नवम्बर 2005 को नई सरकार बनने के बाद से ही हमलोगों ने आपदा प्रबंधन के लिये कई कार्य किये हैं। बाढ़, सूखा, अग्निकांड, भूकम्प, हीटवेव सहित अन्य आपदाओं के कुशल प्रबंधन हेतु मानक संचालन प्रक्रिया बनायी गयी। राज्य में स्थापित राज्यस्तरीय आपदा नियंत्रण केन्द्र से आपदा प्रबंधन में काफी सहायता मिलती है। हमारा मानना है कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। राज्य सरकार आपदा पीड़ितों की ससमय सहायता उपलब्ध कराने के लिये प्रतिबद्ध है।

आज 1 अणे मार्ग स्थित "संकल्प सभागार'' में मुख्यमंत्री राहत कोष न्यासी पर्षद की 24वीं बैठक में शामिल हुआ। मुख्यमंत्री राहत कोष के माध्यम से विभिन्न आपदाओं के समय लोगों या उनके परिवारों की मदद की जाती है। बैठक में राज्य के बाहर तथा राज्य के अंदर विभिन्न आपदाओं से पीड़ित परिवारों को सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की गई।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज विधान परिषद आवास परिसर, वीरचंद पटेल पथ, पटना में नव-निर्मित अतिथि निवास के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इस अवसर पर परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। यह अतिथि निवास जनप्रतिनिधियों एवं आगंतुकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज विधान परिषद आवास परिसर, वीरचंद पटेल पथ, पटना में नव-निर्मित अतिथि निवास के शुभारंभ कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इस अवसर पर परिसर की व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। यह अतिथि निवास जनप्रतिनिधियों एवं आगंतुकों के लिए बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पश्चिम चम्पारण जिले के वाल्मीकिनगर में आज विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। साथ ही कई विकास कार्यों का निरीक्षण किया। वाल्मीकिनगर के दोन नहर शाखा सेवा पथ के पुनर्स्थापन कार्य को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया ताकि इस नहर के माध्यम से किसानों को जल्द सिंचाई की सुविधा उपलब्ध हो सके। ईको पर्यटन केन्द्र-वाल्मीकिनगर, गिद्ध संरक्षण केन्द्र, गोनौली एवं चिउटाहां का उद्घाटन किया। जंगल सफारी वाहनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। वाल्मीकिनगर को ईको पर्यटक स्थल के रूप में विकसित किया जा रहा है। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये तथा पर्यटकों की सुविधाओं के लिये कई विकासात्मक कार्य कराये गये हैं।

पूर्व उपप्रधानमंत्री स्व॰ जगजीवन राम जी की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
निर्माणाधीन दानापुर-बिहटा एलिवेटेड कॉरिडोर तथा बिहटा एयरपोर्ट के निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया और समय सीमा के अंदर सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुये बेहतर गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। जयप्रकाश नारायण अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा से बिहटा एयरपोर्ट तक कम से कम समय में पहुँचने के लिये दानापुर-बिहटा ऐलिवेटेड कॉरिडोर का निर्माण कराया जा रहा है। बिहटा एयरपोर्ट का निर्माण पूर्ण होने से बिहार में हवाई कनेक्टिविटी और बेहतर होगी तथा यात्रियों को विश्वस्तरीय सुविधायें मिल सकेंगी। साथ ही रोजगार और कारोबार के अवसर भी बढ़ेंगे।

आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में 2024 बैच के बिहार कैडर के भारतीय वन सेवा के अधिकारियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
वैशाली की ऐतिहासिक और पौराणिक भूमि पर निर्मित कराये गये बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर का आज भ्रमण किया और भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना कर राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस परिसर का स्वरूप पर्यावरणीय दृष्टिकोण से भी काफी अच्छा बनाया गया है ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को सुखद अनुभूति हो। बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय-सह-स्मृति स्तूप न केवल वैशाली को वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठित करेगा बल्कि पर्यटन, संस्कृति और रोजगार को भी बढ़ावा देगा।

गुड फ्राइडे के अवसर पर प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें नमन। प्रभु यीशु मसीह ने अपने जीवन और बलिदान के माध्यम से संपूर्ण मानवता को प्रेम, दया और करूणा के भाव का संदेश दिया था। उनके बताए हुए मार्ग के अनुसरण से समस्त मानव समाज के कल्याण का मार्ग प्रशस्त हो सकता है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज जल एवं भूमि प्रबंधन संस्थान (वाल्मी) परिसर, पटना स्थित बिपार्ड स्किल पार्क के दक्षता भवन का निरीक्षण किया।
इस दौरान वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। विभिन्न क्लास रूम में अध्ययन कर रहे प्रशिक्षुओं से बातचीत कर उन्हें मन लगाकर प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित किया, ताकि वे बेहतर रोजगार प्राप्त कर सकें।
राज्य सरकार युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने एवं तकनीकी प्रशिक्षण के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
नालंदा जिले के बिहारशरीफ स्थित शीतला देवी मंदिर में हुई भगदड़ में श्रद्धालुओं की मृत्यु की घटना अत्यंत दुखद है। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी शोक संवेदना है।
मृतकों के आश्रितों को आपदा प्रबंधन विभाग से 4-4 लाख रुपये एवं मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।
घटना में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूँ तथा उनके समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
महावीर जयंती पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान महावीर का संदेश सत्य और अहिंसा का है। हम सब भगवान महावीर द्वारा बताए गए अहिंसा के मार्ग को अपनाने का संकल्प लें।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में 2024 बैच के बिहार कैडर के आईएएस अधिकारियों के साथ शिष्टाचार मुलाकात की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना विश्वविद्यालय, पटना के नवनिर्मित प्रशासनिक एवं शैक्षणिक भवन (कला संकाय) का उद्घाटन किया एवं वहां उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण भी किया। विश्वविद्यालय के शैक्षणिक बुनियादी ढ़ांचे के मजबूत होने से प्रशासनिक कार्यों का सुव्यवस्थित ढंग से संचालन करने में सहूलियत होगी, साथ ही विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक माहौल और सुविधायें मिल सकेंगी।

आज पटना शहर स्थित विभिन्न निर्माणाधीन योजनाओं का निरीक्षण किया।
भ्रमण के दौरान डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद समाधि स्थल के पास निर्माण कराए जा रहे लोकनायक जय प्रकाश नारायण पार्क (बिहार गौरव पार्क) का स्थल निरीक्षण एवं गांधी मैदान के निकट बनाए जा रहे व्यावसायिक परिसर के निर्माण कार्य तथा सभ्यता द्वार से कलेक्ट्रेट घाट तक कराए जा रहे सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया।
इसके अतिरिक्त बांस घाट स्थित नए मुक्ति धाम परिसर का भी निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान सभी कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
नागालैंड के माननीय राज्यपाल श्री नंदकिशोर यादव जी से 1 अणे मार्ग में शिष्टाचार मुलाकात की।
@nkishoreyadav -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज श्री रामनवमी के अवसर पर पटना के डाकबंगला चौराहे पर श्री श्री रामनवमी शोभा यात्रा अभिनंदन समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव रामनवमी पर्व के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भगवान राम का जीवन पूरी मानव जाति के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उनका जीवन मानव प्रेम, सद्भाव, सहनशीलता, त्याग-तपस्या एवं मर्यादा का प्रतीक है। भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के रूप में रामनवमी असीम भक्ति और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। आप सभी पावन पर्व रामनवमी को प्रेम, भाईचारे और हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
समृद्ध बिहार के संकल्प के साथ चल रही ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में आज नालंदा एवं पटना जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
नालंदा में 494 करोड़ रु॰ की 106 योजनाओं का शिलान्यास तथा 316 करोड़ रु॰ की 110 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान बिहारशरीफ-रांची रोड के भरावपर स्थित फ्लाइओवर का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया। साथ ही पंचाने नदी में सुरक्षात्मक कार्य एवं रिवर फ्रंट विकास कार्य का निरीक्षण किया तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।
वहीं पटना में 583 करोड़ रु॰ की 612 योजनाओं का शिलान्यास तथा 473 करोड़ रु॰ की 761 योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति के संबंध में जानकारी ली।
इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित भी किया।
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
सम्राट अशोक जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
महान शासक सम्राट अशोक जी की जयंती के अवसर पर उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
समृद्धि यात्रा के क्रम में आज बक्सर एवं भोजपुर जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
बक्सर में 486 करोड़ रु॰ की 23 योजनाओं का शिलान्यास तथा 106 करोड़ रु॰ की 41 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की अद्यतन स्थिति की जानकारी भी ली।
वहीं भोजपुर में 269 करोड़ रु॰ की 227 योजनाओं का शिलान्यास तथा 197 करोड़ रु॰ की 494 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल के निर्माणाधीन भवनों का तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं का निरीक्षण किया। साथ ही कृषि उत्पादन बाजार समिति, आरा के प्रशासनिक भवन तथा जीविका दीदी की रसोई का उद्घाटन भी किया।
इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित भी किया।Post not available here, view on X
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
समृद्धि यात्रा के क्रम में आज कैमूर एवं रोहतास जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
कैमूर में 47 करोड़ रु॰ की 43 योजनाओं का शिलान्यास तथा 162 करोड़ रु॰ की 161 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय एवं पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण भी किया।
वहीं रोहतास में 321 करोड़ रु॰ की 129 योजनाओं का शिलान्यास तथा 159 करोड़ रु॰ की 179 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान डिहरी स्थित वाटर ट्रीटमेंट प्लांट तथा इंटेक वेल के निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया।
इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी तरीके से सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम के दौरान लोगों को संबोधित भी किया।Post not available here, view on X
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
समृद्धि यात्रा के क्रम में आज जहानाबाद एवं अरवल जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
जहानाबाद में 182 करोड़ रु॰ की 73 योजनाओं का शिलान्यास तथा 70 करोड़ रु॰ की 88 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान सिलाई प्रशिक्षण-सह-वस्त्र उत्पादन केंद्र, जीविका, जहानाबाद का उद्घाटन एवं जीविका दीदियों से संवाद भी किया।
वहीं अरवल में 63 करोड़ रु॰ की 22 योजनाओं का शिलान्यास तथा 90 करोड़ रु॰ की 250 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल, अरवल की भूमि का निरीक्षण भी किया।
इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ तथा लोगों को संबोधित भी किया।Post not available here, view on X
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
महान समाजवादी चिंतक स्व० डॉ० राम मनोहर लोहिया जी की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना स्थित गांधी मैदान में बिहार दिवस समारोह 2026 का उद्घाटन किया। बिहार के 114वें स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस तीन दिवसीय कार्यक्रम की थीम ‘उन्नत बिहार, उज्ज्वल बिहार’ रखी गई है। इस अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों से संबंधित लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया।
बिहार का इतिहास समृद्ध एवं गौरवशाली रहा है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। बिहार दिवस का आयोजन इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को बिहार दिवस के अवसर पर राज्य के प्रति स्नेहपूर्ण संदेश के लिए समस्त बिहारवासियों की ओर से हार्दिक धन्यवाद एवं आभार प्रकट करता हूँ। यह हमारे लिए गर्व का विषय है कि आपने बिहार की समृद्ध विरासत, संस्कृति और प्रगति के प्रयासों की सराहना की है।
हम राज्य के सर्वांगीण विकास, सामाजिक न्याय, सुशासन और आधारभूत संरचना के सुदृढ़ीकरण के लिए निरंतर प्रतिबद्ध हैं। केन्द्र सरकार का पूरा सहयोग प्राप्त हो रहा है। अब बिहार और अधिक विकसित होगा तथा देश के अग्रणी राज्यों में शामिल हो जाएगा और देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
आपके मार्गदर्शन एवं सहयोग से बिहार के कर्मठ एवं प्रतिभाशाली लोग निश्चित रूप से राज्य और देश को नई ऊँचाइयों तक ले जाएंगे।
@narendramodi -
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। बिहार का इतिहास गौरवशाली रहा है और हम वर्तमान में अपने निश्चय से बिहार का गौरवशाली भविष्य तैयार कर रहे हैं। समृद्ध बिहार के संकल्प को पूरा करने हेतु मैं आप सभी का आह्वान करता हूं। हम सब मिलकर बिहार के गौरव को नई ऊंचाइयों पर पहुंचाएंगे।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
चैत्र छठ पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं। यह पर्व राज्यवासियों के लिए सुख, समृद्धि एवं शांति लेकर आए।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज ईद-उल-फितर के अवसर पर खानकाह-मुजीबिया फुलवारीशरीफ के सज्जादा नशीं हजरत सैयद शाह आयतुल्ला कादरी जी, मित्तन घाट, पटना सिटी स्थित खानकाह-ए-मुनएमिया के सज्जादा नशीं हजरत सैयद शाह शमीमुद्दीन अहमद मुनअमी तथा तकिया शरीफ, मित्तन घाट, पटना सिटी स्थित खानकाह बारगाहे इश्क के सज्जादा नशीं सैयद शाह ख्वाजा आमिर शाहिद से मुलाकात कर उनकी दुआएं लीं और ईद की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की दुआ की।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारतीय शास्त्रीय संगीत के क्षेत्र में अपने अतुलनीय योगदान के लिए महान शहनाई वादक भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह ख़ाँ जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
ईद के मौके पर प्रदेश एवं देशवासियों को तथा विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। खुदा इस मुबारक दिन पर हम सब पर अपनी रहमतों की बारिश करें और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि आए।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1, अणे मार्ग में रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आर॰बी॰आई॰) के गवर्नर श्री संजय मलहोत्रा जी के साथ शिष्टाचार मुलाकात की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
समृद्धि यात्रा के क्रम में आज मुंगेर एवं लखीसराय जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
मुंगेर में 32 करोड़ रु॰ की 26 योजनाओं का शिलान्यास तथा 87 करोड़ रु॰ की 52 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान नवनिर्मित जिला उद्योग केन्द्र भवन का उद्घाटन, कष्टहरणी घाट के सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण, नवनिर्मित पशुपालन, मत्स्य एवं डेयरी उद्योग के संयुक्त भवन का उद्घाटन तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं का निरीक्षण किया।
वहीं लखीसराय में 208 करोड़ रु॰ की 144 योजनाओं का शिलान्यास तथा 118 करोड़ रु॰ की 117 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान कजरा सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन तथा निरीक्षण किया।
इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की तथा सभी योजनाओं को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करने का निर्देश दिया। साथ ही दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ तथा लोगों को संबोधित भी किया।Post not available here, view on X
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
मध्य प्रदेश के इंदौर में शार्ट सर्किट से घर में लगी आग से बिहार के किशनगंज जिले के रहने वाले 6 लोगों की मृत्यु दुःखद। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रु॰ अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को मध्य प्रदेश सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके गांव तक पहुंचाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
चैत्र नवरात्रि के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
समृद्ध बिहार के निर्माण के संकल्प के साथ चल रही समृद्धि यात्रा के तहत आज भागलपुर एवं बांका जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
भागलपुर में 271 करोड़ रु॰ की 56 योजनाओं का शिलान्यास तथा 171 करोड़ रु॰ की 88 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान भागलपुर-बॉसी रेलवे लाइन आर॰ओ॰बी॰ के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। जगदीशपुर प्रखंड के बैजानी पंचायत में मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा पंचायत सरकार भवन का भी निरीक्षण किया।
वहीं बांका में 591 करोड़ रु॰ की 219 योजनाओं का शिलान्यास तथा 118 करोड़ रु॰ की 278 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कटोरिया का लोकार्पण तथा विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।
इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाएं समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूरी हों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसे सुनिश्चित किया जाए। साथ ही दोनों जिलों में जन-संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ तथा लोगों को संबोधित भी किया।
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना समाहरणालय भवन का निरीक्षण किया। इसी क्रम में पटना के कलेक्टेरियट घाट से सभ्यता द्वार तक बनाई जाने वाली सड़क के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस सड़क के बन जाने से लोगों को काफी सुविधा होगी।
इसके अतिरिक्त डबल डेकर पुल का भी निरीक्षण किया तथा शेष बचे कार्यों को शीघ्र पूरा करने को कहा है।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार की समग्र समृद्धि के उद्देश्य के साथ चल रही ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में आज बेगूसराय एवं शेखपुरा जिले में विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया तथा उनकी प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान बेगूसराय में 109 करोड़ रुपए की लागत की 189 योजनाओं का शिलान्यास तथा 165 करोड़ रुपए की लागत की 211 योजनाओं का उद्घाटन किया। भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन राजकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल का निरीक्षण किया। साथ ही विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों का उद्घाटन एवं निरीक्षण किया।
वहीं शेखपुरा में 144 करोड़ रुपए की लागत की 120 योजनाओं का शिलान्यास/कार्यारंभ तथा 62 करोड़ रुपए की लागत की 196 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की समीक्षा की। पंचायत सरकार भवन एवं ग्रामीण कार्य विभाग की सड़क का उद्घाटन भी किया।
इसके उपरांत दोनों जिलों में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने हेतु आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही दोनों जिलों में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ तथा लोगों को संबोधित भी किया।
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार लोक भवन में बिहार के नवनियुक्त माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सय्यद अता हसनैन (से॰नि॰) के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ।
@GovernorBihar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
विकसित एवं समृद्ध बिहार बनाने के संकल्प के साथ चल रही समृद्धि यात्रा के क्रम में आज सहरसा एवं खगड़िया जिले का भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण किया।
सहरसा में 90 करोड़ रु॰ की लागत की 20 योजनाओं का शिलान्यास, 286 करोड़ रु॰ की लागत की 70 योजनाओं का उद्घाटन एवं 136 करोड़ रु॰ की लागत की 35 योजनाओं का कार्यारंभ किया। यात्रा के दौरान शाहपुर जीविका सिलाई केंद्र, सहरसा का निरीक्षण किया तथा विभिन्न विकास योजनाओं के लाभार्थियों से संवाद किया। इसके अतिरिक्त प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं का निरीक्षण किया।
वहीं खगड़िया में 43 करोड़ रु॰ की लागत की 35 योजनाओं का शिलान्यास तथा 261 करोड़ रु॰ की लागत की 284 योजनाओं का उद्घाटन किया। भ्रमण के दौरान खगड़िया में नगर सुरक्षा बांध के निर्माण कार्य का निरीक्षण भी किया।
यात्रा के दौरान सहरसा एवं खगड़िया में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों तथा योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा की और निर्देश दिया कि अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित करें। इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित भी किया।Post not available here, view on X
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार में विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेने हेतु शुरू की गई समृद्धि यात्रा के क्रम में आज अररिया एवं किशनगंज जिले का भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण किया।
अररिया में 331 करोड़ रु॰ की लागत की 6 योजनाओं का शिलान्यास, 157 करोड़ रु॰ की लागत की 60 योजनाओं का उद्घाटन एवं 58 करोड़ रु॰ की लागत की 2 योजनाओं का कार्यारंभ किया। भ्रमण के दौरान अररिया में नए पुलिस केंद्र के प्रशासनिक भवन का उद्घाटन, कोशी दुग्ध परियोजना, पूर्णिया के अंतर्गत अररिया सेंटर के नवीनीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का उद्घाटन तथा दुग्ध आपूर्तिकर्ताओं से संवाद भी किया। साथ ही जी॰एन॰एम॰ छात्रावास का उद्घाटन तथा छात्रों से संवाद किया।
वहीं किशनगंज में 133 करोड़ रु॰ की लागत की 73 योजनाओं का शिलान्यास तथा 102 करोड़ रु॰ की लागत की 49 योजनाओं का उद्घाटन किया। भ्रमण के दौरान किशनगंज में ठाकुरगंज बाईपास का निरीक्षण किया तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
यात्रा के दौरान अररिया एवं किशनगंज में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों तथा योजनाओं की प्रगति के संबंध में अधिकारियों के साथ समीक्षा की और निर्देश दिया कि अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित करें। इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित भी किया।Post not available here, view on X
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार की समग्र समृद्धि को गति प्रदान करने एवं राज्य को विकसित राज्यों की अग्रणी श्रेणी में स्थापित करने के लक्ष्य के साथ शुरू हुई ‘समृद्धि यात्रा’ के तीसरे चरण के अंतर्गत आज सुपौल एवं मधेपुरा जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया तथा उनकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
इस दौरान सुपौल में 435 करोड़ रु॰ की लागत की 84 योजनाओं का शिलान्यास तथा 135 करोड़ रु॰ की लागत की 129 योजनाओं का उद्घाटन किया। यात्रा के क्रम में सुपौल में निर्मली रिंग बांध के जीर्णोद्धार कार्य का निरीक्षण भी किया।
वहीं मधेपुरा में 86 करोड़ रु॰ की लागत की 137 योजनाओं का शिलान्यास तथा 216 करोड़ रु॰ की लागत की 158 योजनाओं का उद्घाटन किया। जिले में भ्रमण के दौरान मधेपुरा पुलिस लाइन के प्रशासनिक एवं आवासीय भवनों का उद्घाटन भी किया।
यात्रा के दौरान सुपौल एवं मधेपुरा में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों तथा योजनाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा की और निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। विकास योजनाओं का लाभ लोगों तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे। साथ ही लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन संवेदनशील एवं सक्रिय रहे।
इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित भी किया।
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
अस्थावां एवं सूर्यगढ़ा के पूर्व विधायक सतीश कुमार जी का निधन दुःखद। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना जिले में पटना साहिब रेलवे स्टेशन से पटना घाट तक निर्माणाधीन सड़क का निरीक्षण किया तथा इसे शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया। यह संपर्क पथ इस क्षेत्र के लिए काफी महत्वपूर्ण है।
इसके पश्चात् भद्रघाट- दीदारगंज पथ (पुराने गंगा पथ) के 4 लेन चौड़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया तथा इस कार्य को ससमय पूर्ण करने को कहा। इससे छठ महापर्व एवं विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों एवं सामाजिक अवसरों पर गंगा नदी तक जाने में लोगों को काफी सहूलियत होगी।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारतीय क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह ऐतिहासिक जीत पूरे देश के लिए गर्व और हर्ष का क्षण है। खिलाड़ियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन, अनुशासन, समर्पण और टीम भावना से देश का नाम विश्व पटल पर रौशन किया है।
टीम इंडिया के कप्तान श्री सूर्य कुमार यादव जी सहित सभी खिलाड़ियों, कोच तथा सहयोगी स्टाफ को इस शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई। विशेष रूप से बिहार के लाल एवं अत्यंत प्रतिभाशाली खिलाड़ी श्री ईशान किशन जी को भी मेरी ओर से हार्दिक शुभकामनाएं, जिन्होंने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इस जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
हमें विश्वास है कि भारतीय टीम आगे भी इसी तरह शानदार प्रदर्शन कर देश को गौरवान्वित करती रहेगी। सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना है।
#t20worldcup -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 542 करोड़ रु० की लागत की बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली टनल के निर्माण कार्य का कार्यारंभ किया। इस टनल के बन जाने से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय में लगे प्रदर्शों का लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जाकर अवलोकन कर सकेंगे। इससे पर्यटक बिहार की समृद्ध विरासत, इतिहास एवं संस्कृति को सहजता से देख एवं महसूस कर सकेंगे। बिहार की सांस्कृतिक आत्मा को समर्पित यह संग्रहालय बिहार की गौरवशाली परम्परा, ज्ञान एवं सभ्यता से लोगों को परिचित करायेगा।
इसके अतिरिक्त बिहार संग्रहालय के सामने पुनर्विकसित किए जा रहे सरकारी आवासों तथा पार्क के निर्माण कार्य के संबंध में जानकारी ली और स्थल निरीक्षण किया। इन सभी कार्यां को तेजी से पूरा करने को कहा है। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रदेश एवं देश की महिलाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं। किसी भी राज्य या देश के विकास में महिलाओं का योगदान बेहद महत्वपूर्ण है। महिलाओं के सशक्तीकरण तथा उनकी सुरक्षा, शिक्षा एवं सामाजिक तथा आर्थिक विकास हेतु राज्य सरकार निरंतर प्रयत्नशील है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि महिलाओं के उत्थान के प्रति सदैव प्रयत्नशील रहें ताकि उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास हो सके और उन्हें एक सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सके।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना जिलान्तर्गत बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आर॰ओ॰बी॰) का निरीक्षण किया तथा इसका निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस योजना के पूर्ण होने से पटना-बख्तियारपुर पुराना पथ (एस॰एच॰-106) तथा पटना-बख्तियारपुर नया फोर लेन (एन॰एच॰-30) आपस में जुड़ जाएंगे, जिससे दोनों तरफ के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी और समय की बचत होगी।
इस कार्य के पूरा होने से बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज तथा पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय को पुराने एवं नए दोनों पथों से सीधी सम्पर्कता हो जाएगी, जिससे छात्रों एवं शिक्षकों को भी आवागमन में काफी सुविधा होगी।
इसके पश्चात् गणेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बख्तियारपुर के नए भवन के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया। इसका निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने को कहा है ताकि छात्रों के पठन-पाठन में सुविधा हो। इसके अतिरिक्त स्वतंत्रता सेनानी स्व॰ डुमर सिंह जी की प्रतिमा स्थल के पास बनाए जा रहे पार्क निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया।
साथ ही गंगा नदी पर निर्माणाधीन बख्तियारपुर (करजान)-ताजपुर (समस्तीपुर) पुल का भी स्थल निरीक्षण कर निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया और कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस निर्माण कार्य के पूरा होने से उत्तर बिहार एवं दक्षिण बिहार के बीच एक और संपर्कता बनेगी।
हमलोग राज्य में लगातार सड़क, पुल/पुलियों एवं आधारभूत संरचनाओं का निर्माण करा रहे हैं। सभी निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है ताकि बिहार विकास के पथ पर तेजी से अग्रसर हो और आने वाले समय में देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सके।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
नागालैंड के नवनियुक्त माननीय राज्यपाल श्री नंदकिशोर यादव जी से 1 अणे मार्ग में शिष्टाचार मुलाकात की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
1 अणे मार्ग में श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी से शिष्टाचार मुलाकात की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
राज्य सभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी के साथ पटना में शिष्टाचार मुलाकात की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
पिछले दो दशक से भी अधिक समय से आपने अपना विश्वास एवं समर्थन मेरे साथ लगातार बनाए रखा है, तथा उसी के बल पर हमने बिहार की और आप सब लोगों की पूरी निष्ठा से सेवा की है। आपके विश्वास और समर्थन की ही ताकत थी कि बिहार आज विकास और सम्मान का नया आयाम प्रस्तुत कर रहा है। इसके लिए पूर्व में भी मैंने आपके प्रति कई बार आभार व्यक्त किया है।
संसदीय जीवन शुरू करने के समय से ही मेरे मन में एक इच्छा थी कि मैं बिहार विधान मंडल के दोनों सदनों के साथ संसद के भी दोनों सदनों का सदस्य बनूँ। इसी क्रम में इस बार हो रहे चुनाव में राज्यसभा का सदस्य बनना चाह रहा हूँ।
मैं आपको पूरी ईमानदारी से विश्वास दिलाना चाहता हूँ कि आपके साथ मेरा यह संबंध भविष्य में भी बना रहेगा एवं आपके साथ मिलकर एक विकसित बिहार बनाने का संकल्प पूर्ववत कायम रहेगा। जो नई सरकार बनेगी उसको मेरा पूरा सहयोग एवं मार्गदर्शन रहेगा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@ChouhanShivraj -
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार के गौरव, प्रसिद्ध हिंदी साहित्यकार, पद्मश्री फणीश्वरनाथ रेणु जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
रंगों के त्योहार होली की बधाई एवं शुभकामनाएं। होली सामाजिक समरसता का प्रतीक है। होली का यह पवित्र त्योहार राज्यवासियों के जीवन में खुशियों के नए रंग लेकर आए। यह पवित्र त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का भी प्रतीक है। होली का त्योहार प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव के साथ मनाएं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना के सैदपुर एवं बाकरगंज में भूमिगत नाला एवं सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा इस कार्य को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया।
इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो जाने से इन क्षेत्रों में जल निकासी की बेहतर सुविधा होगी और नाले के ऊपर सड़क बनने से इन क्षेत्रों में आवागमन और सुगम हो जाएगा तथा इससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु उत्तर प्रदेश के माननीय उप मुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी को धन्यवाद एवं आभार।
@kpmaurya1
Keshav Prasad Maurya
@kpmaurya1
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई।
माँ जानकी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@NitishKumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु ओडिशा के माननीय मुख्यमंत्री श्री मोहन चरण माझी जी को धन्यवाद एवं आभार।
@MohanMOdisha
Mohan Charan Majhi
@MohanMOdisha
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ एवं बधाई।
महाप्रभु श्रीजगन्नाथ जी से प्रार्थना है कि वे आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राष्ट्रसेवा और जनहित के कार्यों हेतु निरंतर ऊर्जा प्रदान करें। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु गुजरात के माननीय मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल जी को धन्यवाद एवं आभार।
@Bhupendrapbjp
Bhupendra Patel
@Bhupendrapbjp
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके सुदीर्घ एवं निरामय जीवन की प्रार्थना करता हूं।
आपके नेतृत्व में बिहार विकास के नए कीर्तिमान स्थापित करें और जनकल्याण की धारा यूं ही बहती रहे यही मंगल कामना।
@NitishKumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को धन्यवाद एवं आभार।
@pushkardhami
Pushkar Singh Dhami
@pushkardhami
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु श्री बदरी विशाल से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी को धन्यवाद एवं आभार।
@UpendraKushRLM
Upendra Kushwaha
@UpendraKushRLM
सामाजिक न्याय के साथ बिहार में चहुमुंखी विकास के प्रकाशपुंज, बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय बड़े भाई श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई। ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु प्रदान करें।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु माननीय मंत्री श्री सुनील कुमार जी को धन्यवाद एवं आभार।
@sunilkbv
Sunil Kumar
@sunilkbv
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
#bihar #education #जन्मदिन_की_हार्दिक_बधाई -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु श्री एच॰डी॰ देवगौड़ा जी को धन्यवाद एवं आभार।
@H_D_Devegowda
H D Devegowda
@H_D_Devegowda
I wish my Janata Parivar colleague and Chief Minister of Bihar, Shri. Nitish Kumar, a very happy birthday. May the almighty give him good health and a long life.
@NitishKumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु श्री नंद किशोर यादव जी को धन्यवाद एवं आभार।
@nkishoreyadav
Nand Kishore Yadav
@nkishoreyadav
बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपके नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक समरसता की दिशा में नए आयाम स्थापित किए हैं।
श्री बड़ी पटन देवी माँ आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु जीवन एवं निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।
आपका मार्गदर्शन प्रदेशवासियों के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बना रहे।
@NitishKumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु श्री संजय सरावगी जी को धन्यवाद एवं आभार।
@sanjay_saraogi
Sanjay Saraogi
@sanjay_saraogi
बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को जन्मदिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके दूरदर्शी नेतृत्व, सशक्त प्रशासनिक क्षमता एवं जनकल्याण के प्रति समर्पित भावना ने बिहार को विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की नई दिशा प्रदान की है। आपके मार्गदर्शन में प्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहे, यही हमारी कामना है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु प्रदान करें, ताकि आप इसी प्रकार जनसेवा के पथ पर निरंतर अग्रसर रहकर प्रदेश एवं समाज के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान देते रहें। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु श्री नितिन नवीन जी को धन्यवाद एवं आभार।
@NitinNabin
Nitin Nabin
@NitinNabin
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना करता हूँ।
@NitishKumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु श्री नीतीश मिश्रा जी को धन्यवाद एवं आभार।
@mishranitish
Nitish Mishra
@mishranitish
यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
—————————————————
'न्याय के साथ विकास' के सिद्धांत के साथ विगत दो दशकों से बिहार के विकास को नया आयाम देने वाले, हम सबों के मार्गदर्शक, बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री परम् आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।।
मुझे गर्व है कि 24 नवंबर 2005 से यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में प्रारम्भ हुए न्याय के साथ विकास की यात्रा में लंबे समय तक मंत्रिमंडल में शामिल होकर मुझे भी उनके साथ कार्य करने का और बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला।
माँ जानकी आपको उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु प्रदान करें, आप बिहार के विकास को निरंतर नई ऊंचाइयों पर ले जायें, यही कामना है।
(वीडियो - मिथिला हाट, झंझारपुर के उद्घाटन के दौरान आदरणीय मुख्यमंत्री जी के साथ स्नेहिल क्षण । वीडियो साभार : कशिश टीवी”)
@NitishKumar @officecmbihar
#sushasan #goodgovernance #bihartransformation
#न्याय_के_साथ_विकास
#biharhaitaiyar
#nitishkumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु राजस्थान की माननीय उप मुख्यमंत्री श्रीमती दीया कुमारी जी को धन्यवाद एवं आभार।
@KumariDiya
Diya Kumari
@KumariDiya
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से आपके आरोग्य एवं सुखमय जीवन की कामना करती हूँ।
@NitishKumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु श्री अशोक चौधरी जी को धन्यवाद एवं आभार।
@AshokChoudhaary
Dr. Ashok Choudhary
@AshokChoudhaary
#बिहार के सियासी आसमान के देदीप्यमान नक्षत्र राज्य के अतुलनीय मुख्यमंत्री, हमारे अभिभावक व मार्गदर्शक आदरणीय श्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिवस पर हृदयतल से अशेष शुभकामनाएं।
महादेव आपको निरोग व दीर्घायु बनाएं और प्रदेश की तरक्की व जनकल्याण के पथ पर अग्रसर रहें।
@NitishKumar जी -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु श्री नीरज कुमार जी को धन्यवाद एवं आभार।
@neerajkumarmlc
Neeraj kumar
@neerajkumarmlc
बिहार के मा० मुख्यमंत्री @NitishKumar जी के जन्मदिवस के शुभ अवसर पर उन्हें हार्दिक बधाई ।
आपके नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ाए हैं।
ईश्वर आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।
@Jduonline -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को धन्यवाद एवं आभार।
@gupta_rekha
Rekha Gupta
@gupta_rekha
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आपके दूरदर्शी नेतृत्व में बिहार विकास के नित नए आयाम स्थापित कर रहा है। जनसेवा के प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए अनुकरणीय है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की मंगल कामना करती हूँ।
@NitishKumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को धन्यवाद एवं आभार।
@BhajanlalBjp
Bhajanlal Sharma
@BhajanlalBjp
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
बजरंगबली से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@NitishKumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी को धन्यवाद एवं आभार।
@myogiadityanath
Yogi Adityanath
@myogiadityanath
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
आपको यशस्वी, सुदीर्घ एवं आरोग्यमय जीवन की प्राप्ति हो तथा आपके नेतृत्व में राज्य विकास और सुशासन के नए प्रतिमान स्थापित करे, जनकनंदिनी माँ जानकी से यही प्रार्थना है।
@NitishKumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु महाराष्ट्र के माननीय मुख्यमंत्री श्री देवेन्द्र फडनवीस जी को धन्यवाद एवं आभार।
@Dev_Fadnavis
Devendra Fadnavis
@Dev_Fadnavis
Heartiest birthday greetings to Bihar CM @NitishKumar ji! Wishing you a long life and good health!
बिहार के मुख्यमंत्री मा. श्री. नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं! -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु श्री शाहनवाज हुसैन जी को धन्यवाद एवं आभार।
@ShahnawazBJP
Syed Shahnawaz Hussain
@ShahnawazBJP
देश के वरिष्ठ नेता, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की बहुत बधाई एवं अऩंत शुभकामनाएँ।
आप हमेशा स्वस्थ रहें, दीर्घायु हों और आपके नेतृत्व में बिहार निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर रहे, इसके लिए दुआ करता हूं।
आपने अपने अथक प्रयास, मेहनत और समर्पण से बिहार को संवारा है। बिहार को अंधकार से निकालकर नई ऊंचाई प्रदान की है। बिहार के जन जन का कल्याण सुनिश्चित किया है। बिहार के विकास में आपके अतुलनीय योगदान के लिए पूरा बिहार आज आपके जन्मदिन के अवसर पर शुक्रगुजार है और दिल से आपके कुशल जीवन के लिए दुआ कर रहा है।
@NitishKumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु माननीय उप मुख्यमंत्री श्री विजय सिन्हा जी को धन्यवाद एवं आभार।
@VijayKrSinhaBih
Vijay Kumar Sinha
@VijayKrSinhaBih
बिहार के लोकप्रिय, कर्मठ और दूरदर्शी मुख्यमंत्री आदरणीय श्री @NitishKumar जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
NDA सरकार के नेतृत्व में आपके मार्गदर्शन ने कभी पिछड़े कहे जाने वाले बिहार को विकास की नई दिशा दी है। सुशासन, सामाजिक न्याय और बुनियादी ढांचे के सशक्त विस्तार के माध्यम से आपने “विकसित बिहार” के सपने को मजबूती से आगे बढ़ाया है।
आपकी ईमानदारी, सादगी और जनसेवा के प्रति समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। ईश्वर से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।
#happybirthdaynitishkumarji -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु माननीय उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी को धन्यवाद एवं आभार।
@samrat4bjp
Samrat Choudhary
@samrat4bjp
बिहार के विकास पुरुष, सुशासन बाबू, जन-जन के प्रिय नेता, माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी से उनके #जन्मदिवस के अवसर पर मिलकर हार्दिक बधाई और असंख्य शुभकामनाएँ दीं।
प्रभु से प्रार्थना है कि आपको उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और निरंतर जनसेवा की शक्ति प्रदान करें।
#happybirthdaynitishkumarji -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु माननीय सांसद एवं जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय झा जी को धन्यवाद एवं आभार।
@SanjayJhaBihar
Sanjay Kumar Jha
@SanjayJhaBihar
वसुधा का नेता कौन हुआ?
भूखंड-विजेता कौन हुआ?
अतुलित यश-क्रेता कौन हुआ?
नवधर्म-प्रणेता कौन हुआ?
जिसने न कभी आराम किया,
विघ्नों में रहकर नाम किया।
आधुनिक बिहार के निर्माता, माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।
@NitishKumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु माननीय सांसद श्री राजीव प्रताप रूडी जी को धन्यवाद एवं आभार।
@RajivPratapRudy
Rajiv Pratap Rudy
@RajivPratapRudy
मा० मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपके नेतृत्व में ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट जैसी ऐतिहासिक परियोजना कि स्वीकृति बिहार के भविष्य के लिए विकास का विराट उद्घोष है।
शिक्षा-स्वास्थ्य व जनकल्याण योजनाओं तथा महिला सशक्तिकरण के सशक्त निर्णयों से बिहार निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व सुदीर्घ जीवन की कामना करता हुँ।
@NitishKumar @officecmbihar
@Jduonline @BJP4Bihar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु माननीय सांसद श्री रवि शंकर प्रसाद जी को धन्यवाद एवं आभार।
@rsprasad
Ravi Shankar Prasad
@rsprasad
बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की मंगलकामना करता हूं। @NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी को धन्यवाद एवं आभार।
@iChiragPaswan
युवा बिहारी चिराग पासवान
@iChiragPaswan
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु होने की मंगल कामना करता हूँ।
@NitishKumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु माननीय केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू जी को धन्यवाद एवं आभार।
@KirenRijiju
Kiren Rijiju
@KirenRijiju
बिहार राज्य के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को जन्मदिवस की असीम शुभकामनायें। मैं ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूँ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु माननीय केंद्रीय कपड़ा मंत्री श्री गिरिराज सिंह जी को धन्यवाद एवं आभार।
@girirajsinghbjp
Giriraj Singh
@girirajsinghbjp
बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री @NitishKumar जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं।
ईश्वर से प्रार्थना है कि आप दीर्घायु हों और सदैव स्वस्थ एवं प्रसन्न रहें। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु माननीय केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल जी को धन्यवाद एवं आभार।
@sarbanandsonwal
Sarbananda Sonowal
@sarbanandsonwal
Warm birthday wishes to Hon'ble CM of Bihar Shri @NitishKumar ji. May Maa Kamakhya bless you with good health and a long life in service of the nation.
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु माननीय केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह जी को धन्यवाद एवं आभार।
@LalanSingh_1
Rajiv Ranjan (Lalan) Singh
@LalanSingh_1
संकल्पित होकर अपने कार्यकौशल व अप्रतिम नेतृत्व से बिहार का नवनिर्माण करने वाले बिहार के सर्वमान्य नेता 'विकास पुरुष' आदरणीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई।
आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।
जय बिहार, जय नीतीश कुमार।
@NitishKumar @Jduonline
#happybirthdaynitishji #nitishkumar
#bihar #jdu #janatadalunited -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु माननीय केंद्रीय सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी को धन्यवाद एवं आभार।
@jitanrmanjhi
Jitan Ram Manjhi
@jitanrmanjhi
सुशासन और सेवा के पथ पर चलकर बिहार की जनता की सेवा करने वाले, बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, आपको जन्मदिवस की हार्दिक बधाई।
माँ जानकी से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना करता हूं।
@NitishKumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी को धन्यवाद एवं आभार।
@dpradhanbjp
Dharmendra Pradhan
@dpradhanbjp
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपके नेतृत्व में एनडीए ने बिहार में सुशासन, विकास और जनकल्याण को नई दिशा दी है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा राज्य की निरंतर उन्नति की कामना करता हूँ। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु माननीय केंद्रीय वाणिज्य और उद्योग मंत्री श्री पीयूष गोयल जी को धन्यवाद एवं आभार।
@PiyushGoyal
Piyush Goyal
@PiyushGoyal
बिहार के मुख्यमंत्री @NitishKumar जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपके नेतृत्व में बिहार ने विकास, सुशासन और सामाजिक न्याय के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। जनहित के प्रति आपकी प्रतिबद्धता, राज्य को निरंतर आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। ईश्वर से कामना है कि आप स्वस्थ और दीर्घायु हों। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु माननीय केंद्रीय आवास और शहरी विकास मंत्री श्री मनोहर लाल जी को धन्यवाद एवं आभार।
@mlkhattar
Manohar Lal
@mlkhattar
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री, श्री नीतीश कुमार जी, आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
प्रभु से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और सुयशपूर्ण जीवन की कामना करता हूँ।
@NitishKumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु माननीय केंद्रीय कृषि और किसान कल्याण मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को धन्यवाद एवं आभार।
@ChouhanShivraj
Shivraj Singh Chouhan
@ChouhanShivraj
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को जन्मदिन की आत्मीय बधाई!
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, सुदीर्घ और मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को धन्यवाद एवं आभार।
@nitin_gadkari
Nitin Gadkari
@nitin_gadkari
बिहार के मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।💐 ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की प्रार्थना करता हूं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु लोक सभा के माननीय अध्यक्ष श्री ओम बिरला जी को धन्यवाद एवं आभार।
@ombirlakota
Om Birla
@ombirlakota
बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य, प्रसन्न एवं मंगलमय जीवन की कामना करता हूँ।
@NitishKumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को धन्यवाद एवं आभार।
@rajnathsingh
Rajnath Singh
@rajnathsingh
बिहार के मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ। सुशासन के प्रति उनके समर्पण और विकास के प्रति उनकी प्रतिबद्धता ने बिहार को निरंतर प्रगति की राह पर आगे बढ़ाया है। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य की और उन्हें दीर्घायु करने की प्रार्थना करता हूँ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को धन्यवाद एवं आभार।
@AmitShah
Amit Shah
@AmitShah
बिहार के मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएँ।
आपके नेतृत्व में बिहार में NDA प्रदेशवासियों के विकास व प्रगति के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रही है। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य व दीर्घायु की कामना करता हूँ। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
जन्मदिन की बधाई देने हेतु माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खां जी को धन्यवाद एवं आभार।
@GovernorBihar
Bihar Lok Bhavan
@GovernorBihar
माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खां ने कहा: ‘‘बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ। ईश्वर उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, लंबी आयु और उपलब्धिपूर्ण जीवन प्रदान करें।’’
@NitishKumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की बधाई देने के लिए सादर नमन एवं हृदय से आभार।
@narendramodi
Narendra Modi
@narendramodi
Birthday greetings to Bihar CM Shri Nitish Kumar Ji. He has been tirelessly working for Bihar’s progress over the last several years. His vision and development schemes have positively impacted countless lives. Praying for his long and healthy life.
@NitishKumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद जी के निर्वाण दिवस पर महाप्रयाण घाट स्थित उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ॰ राजेन्द्र प्रसाद जी के निर्वाण दिवस पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ॰ प्रेम कुमार जी के आवास पर आयोजित वसंतोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुआ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
पूर्व मंत्री पूर्णमासी राम जी का निधन दुःखद। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। पूर्णमासी राम जी का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार सरकार के माननीय ग्रामीण कार्य मंत्री श्री अशोक चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@AshokChoudhaary -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज मिथिलेश स्टेडियम में बिहार पुलिस सप्ताह-2026 के अवसर पर आयोजित सामूहिक परेड-सह-पारितोषिक वितरण कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिस पदाधिकारियों को सम्मानित किया। साथ ही वीरता के लिए चयनित नागरिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज दरभंगा में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री संजय सरावगी जी की स्वर्गीय माताजी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुआ तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। साथ ही वहां उपस्थित शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना भी दी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायाण सिंह जी के आवास पर आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल हुआ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
पटना स्थित 1 अणे मार्ग के ‘संकल्प सभागार’ में अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप-2026 की विजेता भारतीय टीम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर बिहार को गौरवान्वित करने वाले श्री वैभव सूर्यवंशी जी को 50 लाख रूपए का चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
अंडर-19 वर्ल्ड कप-2026 की भारत की जीत में बिहार के क्रिकेटर श्री वैभव सूर्यवंशी ने अपनी महत्वूपर्ण भूमिका निभाई। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बल पर भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बने हैं। मेरी शुभकामना है कि श्री वैभव सूर्यवंशी भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आई॰जी॰आई॰एम॰एस॰), पटना के निर्माणाधीन 1200 बेड अस्पताल, छात्रावास एवं आवासीय भवनों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्यों को निर्धारित समयसीमा के भीतर पूर्ण करने तथा गुणवत्ता एवं सुरक्षा मानकों का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य कराने का निर्देश दिया। साथ ही चिकित्सकों के लिए भी आवासन की सुविधा सुनिश्चित करने को कहा है। यहां आने वाले मरीजों को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा उन्हें अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के साथ ससमय इलाज मिल सके, इसका विशेष रूप से ध्यान रखने का निर्देश दिया।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में वर्ष 2025 में हुई अतिवृष्टि एवं मोन्था तूफान के कारण आई बाढ़ से हुई फसल क्षति के लिए कृषि इनपुट अनुदान योजना के अंतर्गत 2 लाख 2 हजार प्रभावित किसानों को 113 करोड़ 16 लाख रुपए की राशि का डी॰बी॰टी॰ के माध्यम से उनके खाते में अंतरण किया। किसानों के हित और उनके कल्याण के लिए राज्य सरकार निरंतर कार्य कर रही है। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित किसानों की सहायता के लिए सरकार हमेशा काम करती रही है। हमारा मानना है कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा से प्रभावित लोगों का है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
20 नवंबर 2025 को राज्य में नई सरकार के गठन के बाद सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया गया है। सात निश्चय-3 (2025-30) के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ (Ease of Living) के तहत राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन को आसान बनाने के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। इसी क्रम में सड़कों पर पैदल चलने वाले नागरिकों के सम्मान (Dignity of Pedestrians) एवं सुविधा के लिए भी हमलोगों ने कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
बिहार प्रगति के पथ पर तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है। राज्यवासियों की आमदनी बढ़ रही है, जिसके कारण राज्य की सड़कों पर दो पहिया-चार पहिया वाहनों की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है किंतु राज्य की सड़कों पर बढ़ते वाहनों की वजह से सड़कों पर पैदल चलने वाले यात्रियों को असुविधा होती है। सड़क पर सुरक्षित एवं सम्मानपूर्वक चलना पैदल चलने वाले लोगों का पहला अधिकार है। इसे लेकर परिवहन विभाग को कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए हैं, ताकि सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना नहीं करना पड़े।
1. सड़क सुरक्षा के मानकों को ध्यान में रखते हुए राज्य के शहरी क्षेत्रों में विशेषकर भीड़-भाड़ वाले स्थानों को चिह्नित कर यथाशीघ्र फुटपाथ बनाने का निर्देश दिया गया है।
2. सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा के लिए चिह्नित जगहों पर जेब्रा क्रॉसिंग बनाने का निर्देश दिया गया है।
3. पैदल चलने वाले लोगों की सुविधा के लिए चिह्नित स्थानों पर फुट ओवर ब्रिज/एस्केलेटर और अंडरपास बनाने का निर्देश दिया गया है।
4. सभी सरकारी एवं निजी वाहन चालकों को प्रशिक्षण देने का निर्देश दिया गया है, ताकि वाहन चालक सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों के अधिकारों के प्रति संवेदनशील हो सकें।
5. राज्य के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों में अधिक सड़क दुर्घटना की संभावना वाली जगहों (Black spot) को चिह्नित कर पैदल यात्रियों के लिए फुटपाथ का निर्माण एवं सी॰सी॰टी॰वी॰ कैमरा लगाने का निर्देश दिया गया है, ताकि उसका आकलन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।
राज्य की सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों को उपरोक्त सभी सुविधाएं जल्द से जल्द मिल सकें, इसे लेकर हमलोगों ने परिवहन विभाग को तेजी से काम करने का निर्देश दिया है।
मुझे पूरा विश्वास है कि यह पहल राज्य की सड़कों पर पैदल चलने वाले लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी और उनका दैनिक जीवन आसान होगा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
छत्तीसगढ़ के माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@vishnudsai -
Nitish Kumar
@NitishKumar
रमजान के पवित्र महीने के प्रारंभ होने पर राज्यवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। रमजान का महीना रहमतों का महीना है। पूरे महीने खुदा की रहमतों की बारिश होती है। खुदा की नजर में रोजेदारों की दुआएं मकबूल होती हैं। खुदा उनकी इबादत को स्वीकार करते हैं और उसके बदले तमाम इंसानों पर अपनी रहमतों की बारिश करते हैं। मेरी दुआ है कि खुदा तमाम रोजेदारों की दुआओं को कबूल करें और हम सबों के बीच मोहब्बत, एक दूसरे के प्रति आदर, सद्भाव और इज्जत की भावना को बढ़ाएं ताकि हमलोग मिलकर देश एवं राज्य की तरक्की में योगदान दें।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज स्पेस एप्लीकेशन सेंटर, भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन के निदेशक श्री निलेश एम॰ देसाई जी से पटना में शिष्टाचार मुलाकात की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर जननायक कर्पूरी ठाकुर स्मृति संग्रहालय में आयोजित समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत रत्न जननायक स्व० कर्पूरी ठाकुर जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
राजस्थान के भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्ट्री में आग लगने से हुए हादसे में मजदूरों की मृत्यु अत्यंत दुःखद। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। इस हादसे में बिहार के 5 मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रूपए अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है। स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को राजस्थान सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत राज्य की 25 लाख महिला लाभुकों को 10,000 रुपए प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया।
’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10000 रु॰ की प्रारंभिक राशि दी जाएगी। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर 2 लाख रु॰ तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
यह योजना महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हो रही है। इससे महिलाओं का आत्मविश्वास बढ़ रहा है और उनके जीवन स्तर में सुधार हो रहा है। अर्थव्यवस्था में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से राज्य के विकास को नई गति मिलेगी।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की जीत पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इस मुकाबले में भारतीय क्रिकेट टीम की तरफ से खेलते हुए बिहार के श्री ईशान किशन जी ने 40 गेंदों में 77 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई है, जिसके लिए उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री ईशान किशन जी के उज्ज्वल भविष्य की कामना है। इस जीत पर पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित है। भारतीय क्रिकेट टीम के सभी खिलाड़ियों को मेरी अनंत शुभकामनाएं।
@ishankishan51 -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज खाजपुरा, नेहरू पथ स्थित शिव मंदिर में महाशिवरात्रि शोभा यात्रा के अभिनंदन महोत्सव में सम्मिलित हुआ तथा भगवान भोलेनाथ, मां पार्वती एवं उनकी सवारी भगवान नंदी की आरती कर पूरे बिहार में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज आशियाना-दीघा रोड में राजीव नगर के पास बनाए जा रहे कुर्जी नाला (राजीव नगर नाला) निर्माण योजना तथा आनंदपुरी नाले का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इन कार्यों को अच्छी गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करने का निर्देश दिया। इन योजनाओं के पूर्ण होने से लोगों को जलजमाव की समस्या से निजात मिलेगी एवं नाले के ऊपर टू-लेन सड़क के निर्माण से सुगम यातायात की सुविधा उपलब्ध होगी। शहर भी साफ-सुथरा और व्यवस्थित दिखेगा।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से कामना है कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज नवादा जिले के मोतनाजे ग्राम के पास अवस्थित गंगाजी राजगृह जलाशय का निरीक्षण किया तथा जलाशय परिसर का भ्रमण कर वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। गंगाजी जल आपूर्ति योजना के तहत गयाजी, बोधगया, नवादा और राजगीर में लोगों को गंगाजी का पानी शुद्ध पेयजल के रूप में उपलब्ध कराया जा रहा है। लोगों को शुद्ध पानी निरंतर उपलब्ध कराते रहने को कहा है। इस जलाशय परिसर को व्यवस्थित, साफ-सुथरा और पर्यावरण के अनुकूल बनाए रखने का निर्देश दिया।
इसके पश्चात् नालंदा जिले के राजगीर में गृद्धकूट भवन का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। गृद्धकूट भवन से होते हुए नए रोप-वे का भ्रमण किया और वहां पर्यटकीय सुविधाओं की जानकारी ली। रोपवे की व्यवस्था को सुरक्षित ढंग से संचालित करने को कहा है ताकि यहां आने वाले पर्यटकों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।
इसके अतिरिक्त राजगीर इन्टरनेशनल कन्वेंशन सेन्टर में मलमास मेला-2026 की तैयारियों की जानकारी ली। मलमास मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं, उन्हें कोई असुविधा न हो इसका ध्यान रखने का निर्देश दिया।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में 7 निश्चय-3 के तहत ‘समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार’ के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की।
समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में बंद पड़ी चीनी मिलों को शुरू किया जाए। पुरानी बंद चीनी मिलों के शुरू होने से किसानों को काफी फायदा होगा तथा लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध होंगे। राज्य में नई चीनी मिलों की स्थापना के लिए भी कार्रवाई करने को कहा है। बिहार को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु योजनाबद्ध तरीके से काम करने का निर्देश दिया। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक श्री संजय सरावगी जी की मां राधा देवी सरावगी जी का निधन दुःखद। दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं परिजनों को दु:ख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।
@sanjay_saraogi -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में 7 निश्चय- 3 के तहत ‘सुलभ स्वास्थ्य-सुरक्षित जीवन’ के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को विशिष्ट चिकित्सा केन्द्र (Speciality Hospital) एवं जिला अस्पतालों को अति विशिष्ट चिकित्सा केन्द्र (Super Speciality Hospital) के रूप में जल्द से जल्द विकसित करने का निर्देश दिया। नए मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों में बेहतर पढ़ाई एवं इलाज के लिए लोक निजी भागीदारी को प्रोत्साहित करने को कहा है। साथ ही प्रतिष्ठित निजी क्षेत्र के अस्पतालों को राज्य में अस्पतालों की स्थापना के लिए प्रोत्साहित करने, दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों को अलग से प्रोत्साहन की व्यवस्था करने तथा सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की नीति पर कार्य करने को कहा है।
हमलोगों का उद्देश्य है कि लोगों को सुलभ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। सभी का जीवन आसान और सुविधापूर्ण हो, इसके लिए पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
1 अणे मार्ग स्थित संकल्प सभागार में Sports Star Aces के प्रतिनिधिमंडल से शिष्टाचार मुलाकात की। बिहार को Sports Star Aces Awards 2026 में ‘बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग स्पोर्ट्स’ चुना गया है। बिहार में खेल की तरक्की के लिए किए जा रहे कार्यों की राष्ट्रीय स्तर पर तारीफ हो रही है। यह अवार्ड एक प्रतिष्ठित जूरी ने दिया है, जिसके चेयरमैन श्री सुनील गावस्कर जी हैं और इसमें श्री अभिनव बिंद्रा जी, श्री विश्वनाथन आनंद जी, सुश्री अंजलि भागवत जी, सुश्री अपर्णा पोपट जी और श्री एम॰एम॰ सोमैया जी जैसे जाने-माने स्पोर्ट्स पर्सनैलिटी शामिल हैं। इस सम्मान के लिए प्रतिनिधिमंडल को बिहारवासियों की तरफ से धन्यवाद एवं आभार।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
ओडिशा के समाजवादी चिंतक, लेखक एवं प्रसिद्ध राजनेता स्व॰ किशन पटनायक जी की धर्मपत्नी वाणी मंजरी दास जी का निधन दुःखद। वाणी मंजरी दास जी शिक्षिका के तौर पर कार्य करने के साथ-साथ सामाजिक रूप से लोगों के बीच काफी लोकप्रिय थीं। वे महिला सशक्तीकरण एवं सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए जीवनपर्यंत सक्रिय रहीं। उनके निधन से सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के बचे हुए कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पूर्ण होने से इस क्षेत्र के लोगों को राजधानी पटना से निर्बाध सड़क सम्पर्कता मिलेगी तथा इस क्षेत्र में कृषि, उद्योग सहित अन्य व्यवसायों का और तेजी से विकास होगा। साथ ही उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार की सम्पर्कता के लिए लोगों को एक और वैकल्पिक मार्ग मिलेगा जिससे आवागमन और सुगम होगा। हमलोग राज्य में गुणवत्तापूर्ण सड़कों एवं पुलों का लगातार निर्माण कर आवागमन को सुगम बना रहे हैं तथा राज्य के सुदूर क्षेत्रों से 4 घंटे में राजधानी पटना पहुंचने के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (आई॰जी॰आई॰एम॰एस॰), पटना के चिकित्सा अधीक्षक डॉ॰ मनीष मंडल जी के पिताजी एवं प्रसिद्ध चिकित्सक स्व॰ डॉ॰ अरूण कुमार मंडल जी के श्राद्धकर्म में शामिल हुआ तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बिहार वेटनरी कॉलेज कैम्पस में पशुपालन निदेशालय तथा राज्य स्तरीय संसाधन एवं प्रशिक्षण केन्द्र के नवनिर्मित भवन का निरीक्षण किया और वहां उपलब्ध कराई जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। यहां किसान आकर प्रशिक्षण ले सकेंगे जिससे उन्हें काफी फायदा होगा।
कृषकों एवं पशुपालकों के हित में राज्य सरकार द्वारा निरंतर कार्य किया जा रहा है। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज ऊर्जा ऑडिटोरियम में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित 1224 नवनियुक्त विशेषज्ञों एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों के नियुक्ति पत्र वितरण कार्यक्रम में शामिल हुआ। नवनियुक्त विशेषज्ञ एवं सामान्य चिकित्सा पदाधिकारियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मेरा विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का अच्छी तरह से निर्वहन करेंगे।
हमलोग राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार काम कर रहे हैं। आप सभी के सहयोग एवं ईमानदार प्रयासों से राज्यवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ मिल सकेगा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
सात निश्चय-3 के तीसरे निश्चय ‘कृषि में प्रगति-प्रदेश में समृद्धि’ के तहत डेयरी उद्योग को बढ़ावा देने के लिए राज्य के प्रत्येक गांव में दुग्ध उत्पादन समिति के गठन का निर्णय लिया गया है ताकि पशुपालकों को दूध का उचित मूल्य मिल सके। राज्य के कुल 39,073 गांवों में से 25,593 गांवों में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन किया जा चुका है। हमलोगों ने शेष सभी गांवों में अगले दो वर्षों के अंदर दुग्ध उत्पादन समितियों के गठन का निर्देश पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग को दिया है। इससे पशुपालकों की आमदनी बढ़ेगी और राज्य में दूध की उपलब्धता में वृद्धि होगी।
सात निश्चय-2 के तहत राज्य के सभी प्रखंडों में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्रों की स्थापना की जा चुकी है। अब सात निश्चय-3 के अन्तर्गत राज्य की सभी पंचायतों में भी सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। वर्तमान में राज्य की कुल 8053 पंचायतों में से 100 पंचायतों में सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र स्थापित हो चुके हैं। अब शेष सभी 7953 पंचायतों में वित्तीय वर्ष 2026-27 के अंत तक सुधा दुग्ध बिक्री केंद्र खोलने का निर्देश दिया गया है। राज्य की पंचायतों में खुलने वाले नए सुधा दुग्ध बिक्री केंद्रों को प्राथमिकता के आधार पर मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना से लाभान्वित जीविका दीदियों को आवंटित करने का निर्देश दिया गया है। इससे राज्य के ग्रामीण इलाकों में महिला उद्यमिता को बढ़ावा मिलेगा।
राज्य में डेयरी व्यवसाय बढ़ने से ग्रामीण इलाकों में अपने गांव में ही लोगों के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और उनकी आमदनी बढ़ेगी। साथ ही लोगों के लिए दूध एवं दुग्ध उत्पादों की उपलब्घता सुनिश्चित होगी। इससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी और राज्यवासियों के जीवन में समृद्धि आएगी। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
अंडर-19 वर्ल्ड कप जीतने पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। इस जीत पर आज पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित है। सभी खिलाड़ियों को मेरी अनंत शुभकामनाएं।
#u19worldcup -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज अंडर-19 वर्ल्ड कप के फाइनल में भारत और इंग्लैंड के बीच चल रहे मैच में बिहार के क्रिकेटर श्री वैभव सूर्यवंशी ने 80 गेंदों में 175 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया है। वे अपनी मेहनत और प्रतिभा के बलबूते भारतीय क्रिकेट की एक नई उम्मीद बन गए हैं। मेरी शुभकामना है कि वैभव भविष्य में भारतीय टीम के लिए नया कीर्तिमान रचें और देश का नाम रौशन करें।
#u19worldcup -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पटना स्थित 1 अणे मार्ग के संकल्प सभागार में प्रथम नेत्रहीन महिला टी-20 विश्व कप-2025 की विजेता भारतीय टीम की खिलाड़ी सुश्री अनु कुमारी जी को चेक एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज जे॰पी॰ सेतु के निकट दीघा में गंगा घाट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में जे॰पी॰ सेतु के निकट दीघा पाटी पुल और मीनार घाट में लोगों की सुविधा के लिए सुंदर पक्का घाट बनाने का निर्देश दिया। प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग वहाँ सुबह शाम गंगा किनारे घूमने आते हैं। पक्का घाट बन जाने से गंगा किनारे घूमने आने वाले लोगों को काफ़ी सुविधा होगी। इसके साथ साथ सौंदर्यीकरण का भी निर्देश दिया। गांधी घाट की तरह गंगा किनारे दीघा पाटी पुल घाट पर गंगा आरती शुरू करने का निर्देश पर्यटन विभाग को दिया। साथ ही अन्य बुनियादी पर्यटकीय सुविधाएं भी उपलब्ध कराने का निर्देश दिया।
इसके पश्चात् जे॰पी॰ सेतु के समानांतर बनाए जा रहे नए सिक्स लेन गंगा ब्रिज के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया। इस पुल का निर्माण कार्य ससमय पूर्ण कराने को कहा है। यह पुल उत्तर बिहार और दक्षिण बिहार के बीच आवागमन को और सुलभ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
सात निश्चय-3 के चौथे निश्चय ‘उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य‘ के तहत राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने का निर्णय लिया गया है ताकि छात्रों विशेषकर लड़कियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा हो। अभी भी राज्य के सभी 534 प्रखण्डों में से 213 प्रखण्डों में कोई भी अंगीभूत या संबद्ध डिग्री कॉलेज नहीं हैं। इस क्रम में हमलोगों ने प्रथम चरण में ऐसे सभी 213 प्रखंडों में डिग्री कॉलेज खोलने तथा जुलाई 2026 तक पढ़ाई शुरू करने का निर्देश दिया है।
राज्य के पुराने प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का भी निर्णय लिया गया है। इसके तहत कुल 55 शिक्षण संस्थानों का चयन किया गया है। इन प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के उन्नयन के लिए योजनाबद्ध ढंग से कार्रवाई की जा रही है। इन संस्थानों के पुराने अनुभवी शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं से विमर्श एवं उनका सुझाव प्राप्त कर आगे की कार्रवाई करने का भी निर्देश दिया गया है।
राज्य के सभी प्रखंडों में डिग्री कॉलेज की स्थापना से उच्च शिक्षा ग्रहण में लड़कियों को काफी सुविधा मिलेगी, साथ ही प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में विकसित किए जाने से युवाओं को रोजगारपरक शिक्षा पाने में सहूलियत मिलेगी तथा इन संस्थानों का गौरव भी पुनर्स्थापित होगा। इससे राज्य के चहुंमुखी विकास में काफी सहयोग मिलेगा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
शब-ए-बरात के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों विशेषकर मुस्लिम भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर लोग पूरी रात जागकर खुदा की इबादत करते हैं और पूर्वजों को याद करते हैं। शब-ए-बरात की मुबारक रात पर दुआ करें कि हमारे बीच प्रेम, सद्भाव बढ़े और बिहार निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहे।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बिहार विधानमंडल में माननीय वित्त मंत्री श्री बिजेन्द्र प्रसाद यादव जी ने वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। यह विकसित बिहार का संकल्प पूरा करने वाला बजट है। न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर आधारित इस बजट में सभी क्षेत्रों तथा किसानों, उद्यमियों, युवाओं एवं महिलाओं सहित समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। यह सम्पूर्ण, समावेशी एवं विकास को बढ़ावा देने वाला बजट है। इस साल बिहार का बजट 3 लाख 47 हजार करोड़ रूपए से अधिक का है, जो पिछले वर्ष की तुलना में 30 हजार करोड़ रूपए से अधिक है। वित्तीय वर्ष 2026-27 में बिहार की विकास दर 14.9 प्रतिशत रहने का अनुमान है।
यह बजट हमारी सरकार द्वारा लागू किए गए सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को पूरा करने में काफी मददगार साबित होगा। हमलोगों ने अगले पांच वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। राज्य में वित्तीय संसाधनों का उचित प्रबंधन कर युवाओं को नौकरी और रोजगार देने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हर घर की एक महिला को रोजगार के लिए 2 लाख रूपए की सहायता हेतु भी प्रावधान किया गया है। राज्य में उद्योग को बढ़ावा दिया जा रहा है। यह बजट प्रत्येक परिवार को अवसर प्रदान करने, प्रत्येक युवा के कौशल विकास और महिलाओं के सशक्तीकरण के उद्देश्यों को पूरा करेगा। शिक्षा, स्वास्थ्य और कृषि में हमारे प्रयास से हुए विकास को आगे बढ़ाने के लिए विशेष प्रावधान भी इस बजट में किए गए हैं। बिहार बजट 2026-27 राज्य की अर्थव्यवस्था के विकास की गति को तेज करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेगा।
राज्य सरकार के अपने राजकोषीय संसाधनों के समुचित प्रबंधन से बिहार का विकास तीव्र गति से हो सकेगा। बिहार के विकास में केन्द्र सरकार का भी पूरा सहयोग मिल रहा है। अगले कुछ वर्षों में बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो सकेगा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
बजट सत्र के पहले दिन बिहार विधानमंडल के संयुक्त अधिवेशन में सम्मिलित हुआ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार विधानमंडल के बजट सत्र के पहले दिन माननीय बिहार विधान सभा अध्यक्ष डॉ॰ प्रेम कुमार जी एवं बिहार विधान परिषद् के माननीय सभापति श्री अवधेश नारायाण सिंह जी से शिष्टाचार मुलाकात की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना के बुद्ध स्मृति पार्क में भ्रमण एवं निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। बुद्ध स्मृति पार्क में भगवान बुद्ध की पूजा-अर्चना की तथा राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
केंद्रीय बजट सकारात्मक एवं स्वागत योग्य है। केंद्र सरकार का यह बजट विकसित भारत बनाने के लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए पेश किया गया है। यह बजट प्रगतिशील एवं भविष्योन्मुखी है। इस बजट के माध्यम से केंद्र सरकार द्वारा देश के विकास की गति को बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।
इस बार केंद्रीय बजट में देश में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की गई है। इसमें वाराणसी-सिलीगुड़ी हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर बनने से बिहार को भी काफी फायदा होगा। साथ ही बजट में देश भर में 20 नए राष्ट्रीय जलमार्ग बनाने की घोषणा की गई है। इसके तहत पटना और वाराणसी में जहाज मरम्मत की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। जलमार्ग के विस्तार से बिहार के भी कई शहरों को फायदा मिलेगा तथा राज्य के उत्पादों के निर्यात की सुविधा बढ़ेगी और व्यापारिक एवं व्यावसायिक गतिविधियां बढ़ेंगी।
केंद्रीय बजट में देश भर में बड़े टेक्सटाइल पार्क तथा महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना की घोषणा की गई है। साथ ही बजट में सेमीकंडक्टर के लिए 40 हजार करोड़ रूपए के सपोर्ट का ऐलान किया गया है। इससे बिहार सहित देश भर के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और देश का आर्थिक विकास और तीव्र गति से हो सकेगा।
केंद्रीय बजट में घोषणा की गई है कि विकास और रोजगार के अवसरों में तेजी लाने हेतु पूर्वोदय राज्यों और उत्तर-पूर्व क्षेत्र पर विशेष ध्यान केंद्रित किया जाएगा। इससे जुड़ी विकास की योजनाओं से बिहार को औद्योगिक निवेश, आधारभूत संरचना और युवाओं के लिए अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही, केंद्रीय बजट में शहरों के विकास हेतु किए गए प्रावधानों से बिहार में शहरीकरण को नई गति मिलेगी। इससे राज्य के शहरों में आधारभूत संरचना, निवेश और रोजगार के अवसरों का विस्तार होगा।
इस बार के केंद्रीय बजट में देश के सभी जिलों में एक गर्ल्स हॉस्टल बनाने की घोषणा की गई है। इससे उच्च शिक्षा ग्रहण करने में लड़कियों को काफी सहूलियत मिलेगी।
एक बेहतर बजट पेश करने के लिए मैं आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी को धन्यवाद देता हूं।
@narendramodi
@nsitharaman -
Nitish Kumar
@NitishKumar
संत रविदास जी की जयंती के अवसर पर शुभकामनाएं। संत रविदास जी महान संत एवं अद्वितीय कवि थे, जिन्होंने सामाजिक एकता एवं मानवतावादी मूल्यों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया। संत रविदास जी के विचार आज भी प्रासंगिक हैं, जो समाज में एकता, भाईचारे एवं आपसी बंधुत्व की प्रेरणा देते हैं। संत रविदास जी के उपदेशों एवं उनके आदर्शों को हर व्यक्ति को अपने जीवन में उतारना चाहिए।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
प्रगति यात्रा के दौरान पटना जिले के लिए घोषित निर्माणाधीन रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक भूमिगत नाले के साथ पथ के निर्माण एवं चौड़ीकरण, दीघा-एम्स पाटलि पथ से नेहरू पथ की कनेक्टिविटी तथा पाटलिपुत्र रेलवे स्टेशन-नेहरू पथ-अशोक राजपथ की संपर्कता से संबंधित कार्यों का आज निरीक्षण किया तथा यह निर्देश दिया कि निर्माण कार्य बेहतर ढंग से हों तथा कार्य उच्च मानकों के अनुसार पूर्ण हों।
इन परियोजनाओं से राजधानी पटना में यातायात सुगम होगा। साथ ही जे॰पी॰ सेतु, एम्स और पटना रिंग रोड की बेहतर संपर्कता मिलेगी। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की शहादत दिवस पर बापू टावर, पटना पर आधारित विशेष आवरण का लोकार्पण किया। बापू टावर की पहचान को राष्ट्रीय पटल पर स्थापित करने एवं इसके संदेश को व्यापक रूप से प्रसारित करने के उद्देश्य से डाक विभाग के सहयोग से इस विशेष आवरण का लोकार्पण किया गया है। यह विशेष आवरण पत्राचार के माध्यम से देशभर में प्रसारित होगा। इच्छुक लोग इसे निर्धारित शुल्क पर बापू टावर तथा डाक विभाग से प्राप्त कर सकेंगे।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर पटना के गांधी घाट स्थित स्मारक स्थल पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के हुतात्माओं को भी नमन कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर उन्हें सादर नमन। बापू के आदर्श और उनके विचार हमेशा हमारा मार्गदर्शन करते रहेंगे तथा नई पीढ़ी को प्रेरित करते रहेंगे।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बापू सभागार में आयोजित एपिकॉन (एनुअल कॉन्फ्रेंस ऑफ द एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया)- 2026 का उद्घाटन किया। इस सम्मेलन में देश भर से आए चिकित्सक शामिल हो रहे हैं। एपिकॉन-2026 में नवीन चिकित्सा तकनीकों, शोध निष्कर्षों और श्रेष्ठ उपचार पद्धतियों की जानकारी के संचार का प्रभावी माध्यम होगा। इससे चिकित्सकों की क्षमता में वृद्धि होगी और लोगों को बेहतर, सुलभ व गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित होंगी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार की समग्र समृद्धि को गति प्रदान करने एवं राज्य को विकसित राज्यों की अग्रणी श्रेणी में स्थापित करने के लक्ष्य के साथ चल रही ‘समृद्धि यात्रा’ के अंतर्गत आज समस्तीपुर जिले में विभिन्न विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया तथा उनकी प्रगति की विस्तृत समीक्षा की।
इस दौरान 470 करोड़ रु॰ की लागत की 71 योजनाओं का शिलान्यास, 273 करोड़ रु॰ की लागत की 74 योजनाओं का उद्घाटन तथा 84 करोड़ रु॰ की लागत की 43 योजनाओं का कार्यारंभ किया।
यात्रा के क्रम में राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर के परिसर में एमेनिटी भवन का उद्घाटन किया एवं राजकीय अभियंत्रण महाविद्यालय, समस्तीपुर में संचालित भाषा प्रयोगशाला (Language Lab) का निरीक्षण भी किया। भाषा प्रयोगशाला में विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय भाषाएं बच्चों को सिखाई जा रही हैं, यह जानकर मुझे काफी प्रसन्नता हुई। वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं ने फ्रेंच और अंग्रेजी भाषा में संवाद किया।
साथ ही हकीमाबाद प्रखंड में बूढ़ी गंडक नदी पर निर्माणाधीन आर॰सी॰सी॰ पुल-सह-बाईपास सड़क का निरीक्षण किया और तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को यह निर्देश दिया कि विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन बेहतर ढंग से हो तथा कार्य उच्च मानकों के अनुसार पूर्ण हों। साथ ही वहां आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में भाग लिया और लोगों को संबोधित किया।
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आप सभी को पता है कि हमलोगों ने राज्य की महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ प्रारंभ की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है, ताकि प्रत्येक परिवार की एक महिला उद्यमी के रूप में स्थापित हो सके। इस योजना के प्रथम चरण में प्रत्येक परिवार की एक महिला को 10 हजार रु० की राशि प्रदान की गई है। अब तक 1 करोड़ 56 लाख लाभुकों के खाते में डी०बी०टी० के जरिए राशि अंतरित कर दी गई है। ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में शेष आवेदकों को भी नियमानुसार डी०बी०टी० के माध्यम से उनके खाते में शीघ्र ही राशि भेज दी जाएगी।
इस योजना में महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 माह बाद आकलन करते हुए आवश्यकतानुसार 2 लाख रु० तक की अतिरिक्त सहायता राशि दिए जाने का प्रावधान है।
मुझे बताते हुए खुशी हो रही है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के अंतर्गत चयनित लाभुकों को 2 लाख रु० तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता प्रदान करने हेतु कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है। यह राशि चरणों में दी जाएगी बशर्ते कि पूर्व में दी गई राशि का रोजगार करने हेतु सदुपयोग किया गया हो। अच्छा रोजगार चलने की स्थिति में आवश्यकतानुसार एकमुश्त राशि भी दी जा सकेगी।
विभाग को निदेश दिया गया है कि मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजनान्तर्गत लाभुकों द्वारा उत्पादित वस्तुओं की मार्केंटिग की भी समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही इन लाभार्थियों को विभिन्न सरकारी विभागों के कार्यों से भी जोड़ा जाए जैसे- पोशाक निर्माण, सुधा बिक्री केन्द्र, दीदी की रसोई इत्यादि।
इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही उन्हें रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे तथा रोजगार के लिए मजबूरी में लोगों को राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार की समग्र समृद्धि एवं राज्य को अग्रणी विकसित राज्यों की श्रेणी में लाने के उद्देश्य के साथ चल रही ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में आज दरभंगा जिले में विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया तथा उनकी प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान 105 करोड़ रुपए की लागत की 50 योजनाओं का शिलान्यास तथा 33 करोड़ रुपए की लागत की 40 योजनाओं का उद्घाटन किया।
साथ ही निर्माणाधीन अंतर्राज्यीय/अंतर्राष्ट्रीय बस स्टैंड, सिविल इनक्लेव तथा आमस-दरभंगा पथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त लॉजिस्टिक्स पार्क एवं कार्गो हब के स्थल का निरीक्षण तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
जिले में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने हेतु आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए। साथ ही वहां आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ तथा लोगों को संबोधित भी किया।Post not available here, view on X
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
महाराष्ट्र के बारामती में हुए विमान हादसे में महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री श्री अजीत पवार जी तथा अन्य लोगों के निधन की सूचना अत्यंत दुःखद। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार की समग्र समृद्धि के उद्देश्य के साथ चल रही ‘समृद्धि यात्रा’ के क्रम में आज मधुबनी जिले में विकास योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया तथा उनकी प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान 298 करोड़ रुपए की लागत की 101 योजनाओं का शिलान्यास तथा 93 करोड़ रुपए की लागत की 294 योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही मिथिला हाट फेज-।। (रिवर फ्रंट डेवलपमेंट) योजना का निरीक्षण किया। अररिया संग्राम में पंचायत सरकार भवन एवं तालाब का निरीक्षण किया तथा जीविका भवन का लोकार्पण भी किया।
जिले में क्रियान्वित की जा रही विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेने हेतु आयोजित समीक्षा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी ढंग से सुनिश्चित किया जाए तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। इसके अतिरिक्त वहां आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ तथा लोगों को संबोधित भी किया।
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
पटना जिले के फुलवारीशरीफ प्रखंड के अकौना ग्राम पंचायत के मरांची महादलित टोला में गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में शामिल हुआ। टोले के वयोवृद्ध श्री सिद्धेश्वर मांझी जी ने झंडोत्तोलन किया।
हर साल स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर महादलित टोले में झण्डोत्तोलन समारोह का आयोजन होता है। पहली बार इस कार्यक्रम का आयोजन वर्ष 2011 में किया गया था। कार्यक्रम में स्थानीय क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाओं की घोषणा की तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत लोगों को लाभान्वित भी किया गया।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
गणतंत्र दिवस के अवसर पर पटना के गांधी मैदान में आयोजित गणतंत्र दिवस समारोह-2026 में शामिल हुआ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
गणतंत्र दिवस के अवसर पर 1 अणे मार्ग में झंडोत्तोलन किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
गणतंत्र दिवस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
स्वर्गीय विश्व बंधु जी को कला के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित करने की घोषणा प्रसन्नता का विषय है।
साथ ही भरत सिंह भारती जी को कला के क्षेत्र में एवं श्री गोपाल जी त्रिवेदी जी को विज्ञान एवं अभियंत्रण के क्षेत्र में पद्मश्री से सम्मानित होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
समृद्ध बिहार के निर्माण के संकल्प के साथ चल रही समृद्धि यात्रा के तहत आज वैशाली जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान 54 करोड़ रु॰ की 25 योजनाओं का शिलान्यास तथा 98 करोड़ रु॰ की 103 योजनाओं का उद्घाटन किया। महुआ में वाया नदी में गाद उड़ाही की योजना एवं प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया। राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, महुआ का निरीक्षण भी किया। साथ ही पानापुर बटेश्वरनाथ धाम में पूजा-अर्चना की और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, समयसीमा एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जन-संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ तथा लोगों को संबोधित भी किया।Post not available here, view on X
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज समस्तीपुर जिले के कर्पूरी ग्राम में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा-सुमन अर्पित किए।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री राजीव रंजन सिंह जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@LalanSingh_1 -
Nitish Kumar
@NitishKumar
महान समाजवादी नेता, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पूर्व राज्य मुख्य सूचना आयुक्त श्री ए॰के॰ सिन्हा के आई॰ए॰एस॰ कॉलोनी स्थित आवास पर आयोजित सरस्वती पूजा समारोह में भाग लिया। साथ ही 10, स्ट्रैंड रोड पर आयोजित सरस्वती पूजा समारोह में भी भाग लिया। वहां मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की तथा राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
छत्तीसगढ़ के ग्राम बकुलाही स्थित रियल इस्पात एंड स्टील संयंत्र में हुए ब्लास्ट में श्रमिकों की मृत्यु अत्यंत दुःखद। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। इस घटना में मृत बिहार के श्रमिकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रु॰ तथा हादसे में घायल श्रमिकों को 50-50 हजार रु॰ अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। स्थानिक आयुक्त, नई दिल्ली को निर्देश दिया गया है कि छत्तीसगढ़ सरकार से आवश्यक समन्वय स्थापित कर घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा मृतकों के पार्थिव शरीर को बिहार लाने की आवश्यक व्यवस्था भी करें।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बसंत पंचमी और सरस्वती पूजा के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
लोग पूरे उत्साह एवं श्रद्धा के साथ ऋतुराज बसंत के आगमन पर ज्ञान की अधिष्ठात्री देवी मां सरस्वती की पूजा अर्चना करते हैं। आप सभी पारस्परिक सौहार्द्र के साथ बसंत पंचमी एवं सरस्वती पूजा के पर्व को मनाएं।
मेरी कामना है कि यह पर्व राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लाए तथा हर ओर ज्ञान का प्रकाश फैले। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
समृद्ध बिहार के निर्माण की प्रतिबद्धता के साथ जारी समृद्धि यात्रा के क्रम में आज सिवान जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया तथा जिले में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान 157 करोड़ रु॰ की 40 योजनाओं का शिलान्यास तथा 45 करोड़ रु॰ की 31 योजनाओं का उद्घाटन किया।
भ्रमण के दौरान राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, मैरवा का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्था की जानकारी ली। प्रगति यात्रा के दौरान घोषित आन्दर ढाला से हुसैनगंज पथ के चौड़ीकरण कार्य का निरीक्षण किया। साथ ही जल-जीवन-हरियाली पार्क एवं तालाब का निरीक्षण भी किया।
समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, समयसीमा एवं पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जन-संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ तथा लोगों को संबोधित भी किया।
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आज इंडियन रजिस्टर क्वालिटी सिस्टम्स के प्रतिनिधियों ने सामान्य प्रशासन विभाग के लिए अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता मानक ISO 9001:2015 प्रमाणन का प्रमाण-पत्र भेंट किया।
यह उपलब्धि विभाग की अनुशासित, पारदर्शी एवं नवाचारपूर्ण कार्यसंस्कृति का प्रतीक है। इस उत्कृष्ट उपलब्धि हेतु सामान्य प्रशासन विभाग के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। यह उपलब्धि प्रशंसनीय है। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
समृद्ध बिहार के निर्माण के संकल्प के साथ चल रही समृद्धि यात्रा के तहत आज सारण जिले में विकास कार्यों का स्थलीय निरीक्षण कर योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की।
इस दौरान 451 करोड़ रु॰ की 45 योजनाओं का शिलान्यास तथा 87 करोड़ रु॰ की 24 योजनाओं का उद्घाटन किया। छपरा सदर में जीविका सिलाई केंद्र एवं राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, छपरा का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध संसाधनों एवं व्यवस्था की जानकारी ली।
समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी योजनाएं समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण एवं पारदर्शी तरीके से पूरी हों तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसे सुनिश्चित किया जाए। साथ ही जन-संवाद कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ तथा लोगों को संबोधित भी किया।Post not available here, view on X
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार में सुशासन, विकास एवं समृद्धि के संकल्प के साथ शुरू की गई समृद्धि यात्रा के क्रम में आज गोपालगंज जिले का भ्रमण तथा योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया एवं प्रगति की समीक्षा की।
साथ ही गोपालगंज में 181 करोड़ रु॰ की लागत की 33 योजनाओं का शिलान्यास तथा 135 करोड़ रु॰ की लागत की 7 योजनाओं का उद्घाटन किया। भ्रमण के दौरान बतरदेह पंचायत में सारण तटबंध के निर्माण कार्य का उद्घाटन किया। बरौली प्रखंड में विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। वहां सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का भी निरीक्षण किया।
यात्रा के दौरान गोपालगंज में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों तथा योजनाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा की और निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए।
जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे तथा जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन संवेदनशील एवं सक्रिय रहे। इसके अतिरिक्त वहां आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित भी किया।
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आप सभी को पता है कि 20 नवंबर 2025 को राज्य में नई सरकार के गठन के कुछ ही दिनों बाद हमलोगों ने बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया है। सात निश्चय-3 (2025-30) के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान‘ (Ease of Living) का मुख्य मकसद राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को और भी आसान बनाना है। इसे लेकर हमलोग लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं।
कई बार ऐसा देखा गया है कि राज्य में जमीन मापी कराने के इच्छुक लोगों द्वारा आवेदन देने के पश्चात जमीन मापी की प्रक्रिया संपन्न होने में काफी वक्त लग जाता है। इस कारण लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। जमीन की समय पर मापी नहीं होने के कारण अनावश्यक भूमि विवाद उत्पन्न होते हैं। ऐसे में ‘सबका सम्मान-जीवन आसान‘ (Ease of Living) के लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु भूमि मापी की प्रक्रिया को अधिक सरल, पारदर्शी, समयबद्ध एवं नागरिक अनुकूल बनाने के लिए निम्न निर्णय लिए गए हैं :
• 31 जनवरी 2026 तक जमीन मापी के लिए लंबित आवेदनों का निपटारा विशेष भूमि मापी अभियान चलाकर कर दिया जाएगा।
• 1 अप्रैल 2026 से अविवादित जमीन की मापी के लिए आवेदक द्वारा मापी शुल्क जमा किए जाने के अधिकतम 7 कार्य दिवस में जमीन की मापी सुनिश्चित की जाएगी तथा विवादित जमीन की मापी के लिए आवेदक द्वारा मापी शुल्क जमा किए जाने के अधिकतम 11 कार्य दिवस में जमीन की मापी सुनिश्चित की जाएगी।
• अविवादित तथा विवादित जमीन की निर्धारित कार्य दिवस में मापी की प्रक्रिया पूर्ण कर अमीन द्वारा मापी का प्रतिवेदन मापी के पश्चात आवेदक के आवेदन की तिथि के 14वें दिन निर्धारित पोर्टल पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।
• निर्धारित समय सीमा के अंदर जमीन मापी सुनिश्चित करने के लिए राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग द्वारा आवश्यक कर्मचारियों एवं संसाधनों की व्यवस्था के साथ-साथ पूरी प्रक्रिया के गहन पर्यवेक्षण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
मुझे पूरा विश्वास है कि जमीन मापी प्रक्रिया को सरल बनाने से संबंधित यह पहल समस्त प्रदेशवासियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी और उनका दैनिक जीवन और भी आसान हो सकेगा।
इस व्यवस्था के संबंध में यदि आप कोई अन्य विशिष्ट सुझाव देना चाहते हैं तो अपने बहुमूल्य सुझाव 25 जनवरी 2026 तक निम्न में से किसी एक माध्यम से दे सकते हैं। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना स्थित 1 अणे मार्ग में आध्यात्मिक चिंतक एवं लेखक डॉ॰ चन्द्रभानु सतपथी जी से शिष्टाचार मुलाकात की।
@TheOfficeofCBS
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार में सुशासन, विकास एवं समृद्धि के संकल्प के साथ शुरू की गई समृद्धि यात्रा के क्रम में आज सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले का भ्रमण किया तथा योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया एवं प्रगति की समीक्षा की।
साथ ही सीतामढ़ी में 346 करोड़ रु॰ की लागत की 41 योजनाओं का शिलान्यास तथा 208.12 करोड़ रु॰ की लागत की 26 योजनाओं का उद्घाटन किया। भ्रमण के दौरान बेलसंड प्रखंड अंतर्गत चंदौली पुल का उद्घाटन किया तथा बागमती तटबंध का निरीक्षण भी किया। चंदौली स्थित हितनारायण उच्च विद्यालय में पुस्तकालय, ओपन जिम एवं नक्षत्र वाटिका का उद्घाटन भी किया।
वहीं शिवहर में 17 करोड़ रु॰ की लागत की 28 योजनाओं का शिलान्यास तथा 42 करोड़ रु॰ की लागत की 75 योजनाओं का उद्घाटन किया। भ्रमण के दौरान देकुलीधाम मंदिर परिसर का उद्घाटन तथा निरीक्षण किया। जिले में नवनिर्मित बस स्टैंड का उद्घाटन तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं का भी शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।
यात्रा के दौरान सीतामढ़ी एवं शिवहर में विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों तथा योजनाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा की और निर्देश दिया कि सभी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से किया जाए। जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पारदर्शी तरीके से पहुंचे तथा जन समस्याओं के त्वरित समाधान हेतु जिला प्रशासन सक्रिय एवं संवेदनशील रहे। इसके अतिरिक्त दोनों जिलों में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में लोगों को संबोधित भी किया।Post not available here, view on X
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
पटना में आयोजित महाराणा प्रताप स्मृति समारोह का दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारंभ किया तथा महाराणा प्रताप जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
महान शूरवीर महाराणा प्रताप जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। महाराणा प्रताप जी का जीवन स्वाभिमान, बलिदान और मातृभूमि के प्रति अटूट निष्ठा का अद्वितीय उदाहरण है। उनकी वीरता और शौर्य गाथा से हम सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज मोतिहारी स्थित विराट रामायण मंदिर परिसर में सहस्रलिंगम के पूजन समारोह में शामिल हुआ। इस दौरान मंदिर निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य से जुड़ी जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की सुविधा का भी विशेष प्रबंध रखने का निर्देश दिया। मंदिर तक पहुंचने में श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई का सामना नहीं करना पड़े, इसे लेकर रोड कनेक्टिविटी बेहतर करने का निर्देश दिया। साथ ही मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मंदिर का निर्माण भव्य रूप से कराया जा रहा है। मंदिर का निर्माण हो जाने पर यहां आने वाले श्रद्धालुओं को आनंद की अनुभूति होगी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार में विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेने हेतु शुरू की गई समृद्धि यात्रा के क्रम में आज पूर्वी चंपारण जिले का भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण किया।
पूर्वी चंपारण में 34 करोड़ रु० की लागत की 40 योजनाओं का शिलान्यास तथा 138 करोड़ रु० की लागत की 30 योजनाओं का उद्घाटन किया। भ्रमण के दौरान मोतिहारी में महिला आई०टी०आई० में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का निरीक्षण किया और वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं से संवाद किया। इसके अतिरिक्त मंजुराहा गांव में पुल निर्माण कार्य तथा अन्य योजनाओं की प्रगति का निरीक्षण किया।
यात्रा के दौरान पूर्वी चंपारण में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों तथा योजनाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा की और निर्देश दिया कि अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित कर पूर्ण करें। यात्रा के ही क्रम में मोतिहारी के गांधी मैदान में आयोजित जन-संवाद कार्यक्रम में भाग लिया तथा लोगों को संबोधित भी किया।
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
पटना जिले के बख्तियारपुर में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानियों के प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में शामिल हुआ। अमर शहीद नाथुन सिंह यादव जी, स्व॰ मोगल सिंह जी, स्व॰ पं॰ शीलभद्र याजी जी, स्व॰ कविराज रामलखन सिंह ‘वैद्य’ जी एवं स्व॰ डुमर सिंह जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया और श्रद्धांजलि अर्पित की।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
पटना में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी द्वारा आयोजित मकर संक्रांति कार्यक्रम में भाग लिया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार में विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति का जायजा लेने हेतु आज से समृद्धि यात्रा की शुरुआत की। इस यात्रा का उद्देश्य विकास कार्यों में तेजी लाना तथा बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करना है ताकि प्रदेशवासियों का जीवन समृद्ध हो।
यात्रा के प्रथम दिन पश्चिम चंपारण जिले का भ्रमण कर योजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान 153 करोड़ रु॰ की लागत की 125 योजनाओं का शिलान्यास तथा 29 करोड़ रु॰ की लागत की 36 योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त कुमारबाग स्थित चनपटिया औद्योगिक क्षेत्र का निरीक्षण किया और उद्यमियों से बातचीत की। उद्यमियों एवं निवेशकों को हरसंभव सहायता के लिए संबंधित अधिकारियों को निदेशित किया। कुमारबाग स्थित चनपटिया औद्योगिक क्षेत्र एक सशक्त औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित हो रहा है।
यात्रा के दौरान पश्चिम चंपारण में विभिन्न विभागों द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों तथा योजनाओं की अधिकारियों के साथ समीक्षा की और निर्देश दिया कि अधिकारी पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ योजनाओं को तेजी से क्रियान्वित कर पूर्ण करें।
बैठक के पश्चात् बेतिया के रमना मैदान में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस अवसर पर विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया तथा सभा में मौजूद लोगों से संवाद भी किया।
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पूर्व सांसद डॉ॰ अरूण कुमार जी के पिताजी एवं जदयू विधायक श्री ऋतुराज कुमार जी के दादाजी स्व॰ ब्रजनंदन शर्मा जी के श्राद्ध कार्यक्रम में शामिल हुआ तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज मकर संक्रांति के अवसर पर पटना में जदयू विधायक श्री चेतन आनंद जी के आवास पर जदयू द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना में पूर्व मंत्री एवं जदयू विधायक श्री रत्नेश सादा जी के आवास पर जदयू द्वारा मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
मकर संक्रांति के अवसर पर सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरी कामना है कि यह पर्व सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए। आप सभी इसे हर्षोल्लास, पारस्परिक स्नेह एवं सौहार्द्र के साथ मनाएं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आप सभी को पता है कि 20 नवंबर 2025 को राज्य में नई सरकार के गठन के बाद हमलोगों ने राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया है। सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ (Ease of Living) का मुख्य मकसद राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को और भी आसान बनाना है। इसे लेकर हमलोग लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं।
1. कई बार ऐसा देखा गया है कि राज्य के वृद्धजनों, जिनकी उम्र 80 वर्ष या उससे ज्यादा है, उन्हें जमीन/ फ्लैट की रजिस्ट्री से जुड़े कार्यों के निष्पादन में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ऐसे में 80 वर्ष या उससे ज्यादा की उम्र के वृद्धजनों के लिए जमीन/ फ्लैट के निबंधन की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए निम्न महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं :
• अब राज्य के वैसे वृद्धजनों, जिनकी उम्र 80 वर्ष या उससे अधिक है तथा वे जमीन/ फ्लैट की रजिस्ट्री करना चाहते हैं तो जरूरत पड़ने पर उन्हें घर पर ही जमीन निबंधन (Registration) से संबंधित सभी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसे लेकर मद्य निषेध, उत्पाद एवं निबंधन विभाग द्वारा चलंत निबंधन इकाई (Mobile Registration Unit) के माध्यम से दस्तावेजों के निश्चित समय-सीमा के अन्तर्गत निबंधन की सुविधा प्रदान की जायेगी। आवेदक इसके लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
• संबंधित विभाग द्वारा जमीन/फ्लैट की रजिस्ट्री की प्रक्रिया 7 कार्य दिवस के अंदर सुनिश्चित की जायेगी।
2. प्रायः ऐसा देखा जाता है कि जमीन खरीदने के इच्छुक व्यक्ति को संबंधित भूमि के संबंध में अद्यतन जानकारी उपलब्ध नहीं होती है जिस कारण उन्हें समस्या होती है। इसे ध्यान में रखते हुये भूमि की रजिस्ट्री के पूर्व भूमि के बारे में अद्यतन जानकारी क्रेता/ विक्रेता को प्रदान करने की व्यवस्था भी की जा रही है। इस व्यवस्था के तहत आवेदकों के अनुरोध पर आवेदन करने के पश्चात् निबंधन विभाग द्वारा अंचल कार्यालय से भूमि की अद्यतन स्थिति की जानकारी प्राप्त कर क्रेता को उपलब्ध करा दी जायेगी। इससे आवेदकों को काफी सुविधा होगी और उन्हें जमीन के बारे में सही जानकारी उपलब्ध हो सकेगी।
3. इन व्यवस्थाओं को 1 अप्रैल 2026 के प्रभाव से लागू करने का निर्देश संबंधित विभाग के अधिकारियों को दिया गया है।
मुझे पूरा विश्वास है कि यह पहल राज्य के 80 वर्ष या उससे ज्यादा उम्र के वृद्धजनों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी और उनका दैनिक जीवन और भी आसान होगा। साथ ही भूमि के बारे में अद्यतन सही जानकारी देने की व्यवस्था से सभी लोगों को काफी फायदा होगा।
इस व्यवस्था के संबंध में यदि आप कोई अन्य विशिष्ट सुझाव देना चाहते हैं तो अपने बहुमूल्य सुझाव 19 जनवरी 2026 तक निम्न में से किसी एक माध्यम से दे सकते हैं। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना स्थित सरदार पटेल भवन में आयोजित राज्य स्तरीय पुलिस सम्मेलन 2026 का उद्घाटन किया। साथ ही मद्य निषेध एवं राज्य स्वापक नियंत्रण ब्यूरो तथा पृथक साइबर अपराध एवं सुरक्षा इकाई का शुभारंभ भी किया।
समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। बिहार में कानून का राज है। इस सम्मेलन के दौरान सभी पुलिस पदाधिकारियों को ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने तथा पूरी तत्परता एवं कड़ाई से अपराध नियंत्रण करने को कहा है।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। स्वामी विवेकानंद जी के जन्म दिवस को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज इस विशेष दिवस पर युवा पीढ़ी को हार्दिक शुभकामनाएं।
युवा पीढ़ी राष्ट्र के विकास का सशक्त आधार है। सकारात्मकता और नई ऊर्जा से भरी हुई युवा पीढ़ी सही मार्गदर्शन प्राप्त कर राज्य एवं देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे, यही कामना है। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज ऐतिहासिक गोलघर परिसर का भ्रमण किया। भ्रमण के दौरान गोलघर परिसर पार्क, गोलघर के स्ट्रक्चर की स्थिति, लाइट एंड साउंड एवं लेजर शो आदि की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। गोलघर एक ऐतिहासिक धरोहर है तथा काफी संख्या में लोग इसे देखने आते हैं। गोलघर परिसर के सौंदर्यीकरण एवं इसके रख-रखाव को अच्छे ढंग से कराने को कहा है ताकि यह देखने में भव्य लगे। वर्ष 2013 में यहां शुरू किए गए लाइट एंड साउंड तथा लेजर शो का नियमित रूप से संचालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है ताकि लोगों को इसके इतिहास के संबंध में जानकारी प्राप्त हो। यहां डिस्प्ले बोर्ड भी लगाकर प्रदर्शित करने को कहा है।
गोलघर वास्तुकला का एक अद्भुत उदाहरण है। इसके स्ट्रक्चर के संरक्षण एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाना आवश्यक है ताकि इस ऐतिहासिक धरोहर को आने वाली पीढ़ियों के लिए और बेहतर ढंग से संरक्षित रखा जा सके। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज जदयू विधायक श्री भगवान सिंह कुशवाहा जी की धर्मपत्नी स्व॰ उषा कुमारी जी की पुण्य स्मृति में भोजपुर जिले के जगदीशपुर प्रखंड के दुल्हिनगंज ग्राम में आयोजित शोक सभा में शामिल हुआ तथा उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना भी दी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज जे॰पी॰ गंगा पथ पर कराए जा रहे लैंड स्केपिंग, पौधा रोपण एवं सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में इस काम को जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। यह पार्क गंगा नदी के किनारे स्थित है, इसलिए लोगों की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे विकसित कराने को कहा है। जे॰पी॰ गंगा पथ पर लोगों के लिए सड़क सुरक्षा और निर्बाध आवागमन का पूरा ध्यान रखने को कहा है। आने वाले समय में यह क्षेत्र लोगों के आकर्षण का केंद्र बनेगा।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
वेदांता ग्रुप के चेयरमैन एवं प्रसिद्ध उद्योगपति श्री अनिल अग्रवाल जी के पुत्र अग्निवेश अग्रवाल जी का असामयिक निधन दुःखद। उनके असामयिक निधन से उद्योग जगत ने एक प्रतिभाशाली एवं उभरते हुए युवा उद्यमी को खो दिया है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय मंत्री, बिहार सरकार, श्री विजय कुमार चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@VijayKChy -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आप सबको मालूम है कि 20 नवंबर 2025 को राज्य में नई सरकार के गठन के कुछ ही दिनों बाद हमलोगों ने राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया है। सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ (Ease of Living) का मुख्य मकसद राज्य के सभी नागरिकों के दैनिक जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम कर उनके जीवन को और भी आसान बनाना है। इसे लेकर हमलोग लगातार महत्वपूर्ण निर्णय ले रहे हैं।
कई बार ऐसा देखा गया है कि आम लोग जब अपनी समस्याओं को लेकर सरकारी कार्यालय पहुंचते हैं तो अधिकारी उपस्थित नहीं रहते हैं, जिसके कारण उन्हें असुविधा होती है। इसे देखते हुए अब राज्य के आमजनों को सरकारी कार्यालयों से संबंधित कार्यों में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े, इसे लेकर निम्न महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं-
• प्रत्येक सप्ताह के दो कार्यदिवस (सोमवार एवं शुक्रवार) को ग्राम पंचायत, थाना, अंचल, प्रखंड, अनुमंडल, जिला, प्रमंडल एवं राज्य के सभी सरकारी कार्यालयों में आमलोग अपनी शिकायतों के निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारी से उनके निर्धारित कार्यस्थल/कार्यालय कक्ष में मिलेंगे।
• निर्धारित दोनों दिवसों पर सभी संबंधित पदाधिकारी अपने-अपने कार्यालय में उपस्थित होकर लोगों से सम्मानपूर्वक मिलेंगे और उनकी शिकायतों को संवेदनशीलता के साथ सुनकर उसका त्वरित निराकरण करेंगे।
• सभी सरकारी कार्यालयों में आगंतुकों को सम्मानपूर्वक बैठाने एवं मिलने के साथ-साथ उनके लिए जरूरी सुविधाओं जैसे पेयजल, शौचालय आदि की व्यवस्था की जाएगी। आगंतुकों से प्राप्त शिकायतों की पंजी का संधारण किया जाएगा एवं शिकायतों के सतत् अनुश्रवण की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
• यह व्यवस्था 19 जनवरी 2026 से प्रभावी करने का निर्देश सभी संबंधित अधिकारियों को दिया गया है। इसके लागू होने से आमजनों को काफी सुविधा होगी और उनकी समस्याओं का समाधान तेजी से हो सकेगा।
मुझे पूरा विश्वास है कि यह पहल राज्य के आम नागरिकों के लिए काफी उपयोगी साबित होगी और उनका दैनिक जीवन आसान होगा।
इस व्यवस्था के संबंध में यदि आप कोई अन्य विशिष्ट सुझाव देना चाहते हैं तो अपने बहुमूल्य सुझाव 10 जनवरी 2026 तक निम्न में से किसी एक माध्यम से दे सकते हैं। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री संगम कुमार साहू जी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुआ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
स्व० सुशील कुमार मोदी जी की जयंती के अवसर पर पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में आयोजित समारोह में उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री स्व॰ सुशील कुमार मोदी जी की जयंती के अवसर पर पटना के राजेंद्र नगर स्थित सुशील मोदी स्मृति पार्क में आयोजित जयंती समारोह में उनकी प्रतिमा का अनावरण किया तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
24 नवंबर 2005 को राज्य में जब से हमलोगों की सरकार बनी तब से न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर चलते हुए हमलोगों ने समाज के सभी वर्ग के लोगों के उत्थान एवं हर क्षेत्र के विकास के लिए काम किया है। हमलोगों ने पूरे बिहार को अपना परिवार माना है और सबके मान और सम्मान का पूरा ख्याल रखा है। अब राज्य में समाज के हर वर्ग के लोग सम्मान के साथ आसानी से जीवन व्यतीत कर सकें इसे लेकर हमलोगों ने गंभीरता से कार्य प्रारंभ कर दिया है।
हमलोगों ने वर्ष 2025 से 2030 के लिए राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया है। सात निश्चय-3 के सातवें निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ (Ease of Living) का उद्देश्य राज्य के सभी नागरिकों के जीवन में आने वाली कठिनाइयों को कम करना तथा उनके जीवन को और भी आसान बनाना है।
सबसे पहले हमलोगों की कोशिश है कि राज्य के जरूरतमंद वरिष्ठ नागरिकों को जरूरत के समय उनके घर पर ही अत्यावश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध हो सकें। जैसे...
1. नर्सिंग सहायता की सुविधा।
2. घर पर ही पैथोलॉजी जांच की सुविधा।
3. ब्लड प्रेशर जांच और ई॰सी॰जी॰ जांच की सुविधा।
4. फिजियोथेरेपी की सुविधा।
5. आपातकालीन स्थिति में सभी प्रकार की चिकित्सकीय सहायता।
राज्य के वरिष्ठ नागरिकों को स्वास्थ्य संबंधित उपरोक्त सभी सुविधाएं उन्हें घर पर ही मिल सकें, इसे लेकर हमलोगों ने स्वास्थ्य विभाग को तेजी से काम करने का निर्देश दिया है।
राज्य के वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को आसान बनाने हेतु और क्या-क्या सुविधाएं दी जा सकती हैं, इसे चिह्नित किया जाना भी आवश्यक है। इस संबंध में अगर आप कोई विशिष्ट सुझाव देना चाहते हैं तो अपने बहुमूल्य सुझाव निम्न में से किसी एक माध्यम से दे सकते हैं। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक स्थल कुम्हरार पार्क का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में कुम्हरार पार्क परिसर में संरक्षित किए गए मगध साम्राज्य कालीन अवशेषों को देखा।
इस दौरान कुम्हरार उत्खनन संबंधी भग्नावशेष, पाटलीपुत्र की कला, संस्कृतियों का प्रभाव आदि से संबंधित लगाई गई चित्र प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
कुम्हरार पार्क काफी ऐतिहासिक स्थल है, जो प्राचीन मगध साम्राज्य से जुड़ा हुआ है। निरीक्षण के दौरान इस पार्क परिसर के साथ-साथ प्रदर्शों के बेहतर रख-रखाव का निर्देश दिया। कुम्हरार पार्क परिसर को बेहतर ढंग से विकसित करने के लिए भारत सरकार को पत्र लिखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया ताकि लोगों को इस स्थल से जुड़ी जानकारी को जानने और समझने में आसानी हो सके।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
नववर्ष 2026 के पहले दिन पटना शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान जे॰पी॰ गंगा पथ तथा राजधानी वाटिका (ईको पार्क) में भ्रमण कर वहां लोगों का अभिवादन स्वीकार किया तथा उन्हें भी नववर्ष की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
नववर्ष के अवसर पर 1 अणे मार्ग स्थित अपने आवास पर माननीय मंत्रियों, जनप्रतिनिधियों एवं राज्य के वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों की बधाइयां एवं शुभकामनाएं स्वीकार कीं तथा उन्हें नववर्ष की शुभकामनाएं दीं।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प‘ में बिहार सरकार के सूचना एवं जन-संपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित बिहार डायरी-2026 एवं कैलेण्डर-2026 का लोकार्पण किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
नव वर्ष के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
ईश्वर से कामना है कि यह नव वर्ष आप सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि, सद्भाव एवं अनंत सफलताओं का वर्ष हो।
सबके सम्मिलित प्रयास से सुखी, समृद्ध एवं गौरवशाली बिहार के निर्माण का संकल्प पूरा होगा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज राजवंशी नगर स्थित लोकनायक जयप्रकाश नारायण सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के भवन के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान वहां उपस्थित मरीजों एवं उनके परिवारजनों से स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली।
वर्ष 2012 में लोकनायक जयप्रकाश नारायण अस्पताल, राजवंशीनगर, पटना को हड्डी रोग के सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया गया, जहां पर हड्डी रोग से संबंधित सभी प्रकार के इलाज की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित हो सके। इस अस्पताल परिसर में ही 215 करोड़ रुपए की लागत से 400 बेड के अति विशिष्ट अस्पताल भवन के निर्माण की स्वीकृति दी गई।
इस अति विशिष्ट अस्पताल में समुचित इलाज के लिए 66 चिकित्सकों सहित कुल 140 पदों का सृजन किया गया है। इस अस्पताल भवन के निर्माण से यहां इलाज के लिए आने वाले हड्डी रोग के मरीजों को काफी सुविधा होगी। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री स्व० कृष्ण बल्लभ सहाय जी की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
स्व० नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा जी की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना के राजेन्द्र नगर में 21 एकड़ के भू-खण्ड पर नवनिर्मित डॉ॰ ए॰पी॰जे॰ अब्दुल कलाम साईंस सिटी के विभिन्न भागों का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां उपस्थित बच्चों से मुलाकात की और उनका उत्साहवर्द्धन किया।
डॉ॰ ए॰पी॰जे॰ अब्दुल कलाम साइंस सिटी का भवन बहुत अच्छा बना है। इस साइंस सिटी को विशिष्ट आइडियाज के साथ बनाया गया है। यह साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का एक ऐसा आधुनिक केन्द्र है जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित कर रहा है।
देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को जानने-समझने के लिए यह आकर्षक और अनूठा केन्द्र है। युवा वर्ग के बीच विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से इस साईंस सिटी का निर्माण किया गया है। यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियों और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
स्व० अरूण जेटली जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व० अरूण जेटली जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में वरीय चिकित्सकों के शिष्टमंडल से शिष्टाचार मुलाकात की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
दशमेश पिता श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व पर तख्त श्रीहरिमंदिर जी परिसर, पटना साहिब में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुआ। तख्त श्रीहरिमंदिर जी, पटना साहिब तथा गुरुद्वारा बाल लीला मैणी संगत में मत्था टेका और राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
Post not available here, view on X
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय को जोड़ने वाली निर्माणाधीन टनल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान टनल के निर्माण कार्य की प्रगति और अद्यतन स्थिति की विस्तृत जानकारी ली। निरीक्षण के क्रम में निर्माण कार्य बेहतर ढंग से जल्दी पूरा करने का निर्देश दिया। इसके बन जाने से बिहार संग्रहालय और पटना संग्रहालय में लगे प्रदर्शों का लोग आसानी से एक जगह से दूसरी जगह जाकर अवलोकन कर सकेंगे। बिहार संग्रहालय का परिभ्रमण कर वहां के विभिन्न प्रदर्शों का अवलोकन किया, साथ ही संग्रहालय परिसर में उपलब्ध सुविधाओं की भी जानकारी ली।
इसके अतिरिक्त पुनर्विकसित किए जा रहे ऑफिसर्स कैम्पस के निर्माण कार्य की प्रगति की भी जानकारी ली। इस बहुमंजिला इमारत के बन जाने से अधिकारियों को आवासन की बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार के प्रतिभावान क्रिकेटर श्री वैभव सूर्यवंशी को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसी प्रकार नई उपलब्धियां प्राप्त करते हुए श्री वैभव नई पीढ़ी की प्रेरणा बनें। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है।
बिहार के कैमूर जिले के दुर्गापुर गांव के वीर बालक 11 वर्षीय कमलेश कुमार ने दुर्गावती नदी में डूबते एक अन्य बच्चे की जान बचाने के प्रयास में अपने प्राणों की आहुति दे दी थी, उनके इस असाधारण साहसिक कृत्य के लिए यह पुरस्कार उन्हें समर्पित किया गया है। वीर बालक के साहस को मेरा नमन।
इसके साथ ही इस पुरस्कार से सम्मानित सभी साहसी बालकों और विजेताओं को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। सभी बच्चों ने पूरे देश का गौरव बढ़ाया है। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के 359वें प्रकाश पर्व समारोह को लेकर की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया और इससे संबंधित विभिन्न स्थलों का निरीक्षण किया। बिहारवासियों के लिए यह गौरव की बात है कि गुरु गोविंद सिंह जी महाराज का जन्म यहीं हुआ था। बड़ी संख्या में यहां आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सभी सुविधाओं का विशेष ध्यान रखने को कहा है।
पटना साहिब में बनाए गए ‘प्रकाश पुंज’ का भी निरीक्षण किया। इस दौरान बहुद्देशीय प्रकाश केंद्र एवं उद्यान परियोजना में प्रदर्शित सिख धर्म के आध्यात्मिक उपदेशों, प्रदर्शों एवं कलाओं का अवलोकन किया। प्रकाश पुंज के सामने निर्माणाधीन वाच टावर का भी निरीक्षण किया और तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। वाच टावर बन जाने से श्रद्धालु प्रकाश पुंज को बेहतर ढंग से देख सकेंगे। यहां तालाब निर्माण के साथ साथ घूमने एवं बैठने के लिए व्यवस्था की जा रही है ताकि आने वाले श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग इसका लाभ उठा सकें। इसके उपरांत कंगन घाट में श्रद्धालुओं के लिए बनाए गए टेंट सिटी का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं की भी जानकारी ली।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना स्थित संजय गांधी जैविक उद्यान का भ्रमण किया। वन्य जीवों को भी देखा और उनके स्वास्थ्य तथा सुविधाओं के बारे में जानकारी ली तथा उनकी ठीक ढंग से देखभाल करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान यहां आने वाले बच्चों एवं लोगों के लिए और अधिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। स्कूली छात्र-छात्राओं को अधिक से अधिक भ्रमण के लिए प्रोत्साहित करने को कहा है ताकि वे वन्य जीवों एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक हो सकें।
संजय गांधी जैविक उद्यान में टॉय ट्रेन जल्द से जल्द शुरू कराने को भी कहा है।
भ्रमण के दौरान जेब्रा के नवजात बच्चे का नाम ‘समृद्धि’ रखा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया तथा उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न श्रद्धेय स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
क्रिसमस के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आज के इस अवसर पर प्रभु यीशु मसीह से राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग के ‘संकल्प’ में बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मो॰ जमा खान जी ने पटना से अजमेर रवाना होने से पूर्व मुलाकात की। 814वें उर्स के मौके पर दरगाह अजमेर शरीफ (राजस्थान) हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की मजार पर चादरपोशी के लिए मो० जमा खान जी को चादर भेंट करते हुए बिहार में खुशहाली, अमन-चैन, भाईचारे और सद्भाव का माहौल कायम रहने की दुआ मांगी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक श्री उदित नारायण जी से शिष्टाचार मुलाकात की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज मीठापुर में बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय एवं बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय के निर्माणाधीन भवनों का निरीक्षण किया। बिहार के छात्र-छात्राओं को उच्च स्तर की तकनीकी एवं चिकित्सा शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय तथा बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है।
निरीक्षण के दौरान निर्माणाधीन सभी संरचनाओं के कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से एवं ससमय पूर्ण करने के निर्देश दिए। इन दोनों विश्वविद्यालयों का निर्माण कार्य पूर्ण होने के पश्चात यह क्षेत्र शैक्षणिक दृष्टि से और अधिक विकसित एवं आकर्षक स्वरूप में उभरेगा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) को एल॰वी॰एम॰थ्री-एम॰ 6 मिशन के तहत यूएसए के स्पेसक्राफ्ट, ब्लूबर्ड ब्लॉक-2 संचार उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर हार्दिक बधाई। यह उपलब्धि हैवी-लिफ्ट लॉन्च क्षमता, तकनीकी दक्षता तथा वैश्विक वाणिज्यिक अंतरिक्ष बाजार में भारत की भूमिका को सशक्त बनाती है।
@isro -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री नितिन नवीन जी से शिष्टाचार मुलाकात की। साथ में उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी, उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी एवं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष श्री संजय सरावगी जी से भी शिष्टाचार मुलाकात हुई।
@NitinNabin
@samrat4bjp
@VijayKrSinhaBih
@sanjay_saraogi -
Nitish Kumar
@NitishKumar
महाराष्ट्र के नागपुर में बुटीबोरी के महाराष्ट्र इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट कॉरपोरेशन (MIDC) रीजन में स्थित सोलर पैनल निर्माण फैक्ट्री में पानी की टंकी फटने से बिहार के 06 मजूदरों की मृत्यु दुःखद। शोक संतप्त परिवारों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।
इस घटना में बिहार के मृतक मजदूरों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से 02-02 लाख रु॰ अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा। बिहार के रहने वाले घायल मजदूरों के समुचित इलाज की भी व्यवस्था करने हेतु निर्देश दिया है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
दिल्ली में बिहार के स्थानिक आयुक्त को स्थिति का जायजा लेने तथा घायलों के समुचित इलाज के साथ-साथ हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने एवं मृत मजदूरों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव पहुंचाने के लिए सभी समुचित व्यवस्था करने को कहा है। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
राज्यसभा के पूर्व सांसद राजनीति प्रसाद जी का निधन दुःखद। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना के गांधी मैदान में आयोजित बिहार सरस मेला-2025 का भ्रमण किया। यह मेला ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ग्रामीण उद्यमियों एवं जीविका दीदियों को अपने उत्पादों को राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने हेतु हर वर्ष आयोजित किया जाता है। वहां की व्यवस्था तथा उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
सरस मेला में जीविका दीदियों द्वारा भी स्टॉल लगाए गए हैं। जीविका दीदियों द्वारा लगाए गए स्टॉल उनके परिश्रम, आत्मनिर्भरता और उनके उत्कृष्ट हस्तकौशल को दर्शाते हैं। ग्रामीण उद्यमिता को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा कई कदम उठाए गए हैं। जीविका दीदियों के संवर्द्धन तथा स्वरोजगार के लिए सरकार द्वारा उन्हें मदद दी जा रही है।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग से अपराध अनुसंधान में सहायता हेतु 34 मोबाइल फॉरेंसिक वाहनों का लोकार्पण किया और हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
इन फॉरेंसिक वाहनों के माध्यम से अपराधों के अनुसंधान में तेजी आएगी तथा मामलों का शीघ्र निष्पादन हो सकेगा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री राम मोहन नायडू किंजारापु जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@RamMNK -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज मुख्य सचिवालय परिसर स्थित राजधानी जलाशय का निरीक्षण किया। राजधानी जलाशय के क्षेत्र में पाई जाने वाली वनस्पतियों, प्रवासी पक्षियों तथा अन्य के संबंध में विस्तृत जानकारी ली। यहां बड़ी संख्या में प्रवासी पक्षी आते हैं, जिनके प्रवास के लिए विभिन्न प्रकार की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
इसके पश्चात् राजधानी वाटिका का भी भ्रमण किया एवं वहां उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बोधगया के महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की तथा राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बिहार लोक प्रशासन एवं ग्रामीण विकास संस्थान (बिपार्ड) में राज्य के सभी प्रमंडलीय आयुक्तों एवं जिला पदाधिकारियों के लिए आयोजित दो दिवसीय कार्यशाला, मंथन-2025 का उद्घाटन किया।
कार्यशाला के दौरान अधिकारियों को पूरी संवेदनशीलता, लगन एवं ईमानदारी के साथ जन कल्याण के लिए काम करने का निर्देश दिया। बिहार को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों में शामिल करने के लिए सरकार द्वारा बनाई गई योजनाओं पर तेजी से काम कर उसे पूर्ण करने को कहा है।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना स्थित विद्युत भवन में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा विभाग के अन्तर्गत बिहार स्टेट पावर (होल्डिंग) कंपनी लिमिटेड एवं अनुषंगी कपंनियों में नवचयनित 2390 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इसमें 1810 तकनीशियन, 512 लिपिक तथा 68 सहायक कर्मी शामिल हैं। सभी नवनियुक्तों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं। मेरा विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
राज्य में ऊर्जा सुरक्षा को सुदृढ़ करने और नवीकरणीय ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बिहार सरकार द्वारा पम्प स्टोरेज पॉलिसी-2025 लागू की गई है। इस नीति के आधार पर राज्य में पम्प्ड स्टोरज प्रोजेक्ट के अधिष्ठापन हेतु बिहार स्टेट पावर जेनेरेशन कंपनी लिमिटेड द्वारा दो कंपनियों के साथ एकरारनामे पर इस कार्यक्रम के दौरान हस्ताक्षर किया गया। इन दोनों परियोजनाओं से राज्य में 13 हजार करोड़ रुपए का निवेश होगा। परियोजना के निर्माण चरण में लगभग 8 हजार लोगों को रोजगार प्राप्त होगा। इससे बिजली उपभोक्ताओं को सस्ती दर पर बिजली प्राप्त होगी। राज्य सरकार की पम्प स्टोरेज नीति से शुरू हुई यह पहल भविष्य में बिहार को ऊर्जा क्षेत्र में आत्मनिर्भर एवं तकनीकी रूप से सक्षम बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
24 नवम्बर 2005 को जब से हमलोगों की सरकार बनी, तब से राज्य में कानून का राज है और लगातार 20 वर्षों से सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के विकास के लिए काम किया गया है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्य में सुशासन के कार्यक्रमों के अन्तर्गत सात निश्चय (2015-2020) और सात निश्चय-2 (2020-2025) में न्याय के साथ विकास से जुड़े निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने के बाद बिहार को सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु अब सात निश्चय-3 कार्यक्रमों को लागू करने का निर्णय लिया गया है।
1. दोगुना रोजगार- दोगुनी आय
सात निश्चय-3 का पहला निश्चय ‘दोगुना रोजगार- दोगुनी आय’ रखा गया है। इसका उद्देश्य राज्य की प्रति व्यक्ति औसत आय को दोगुना करना है। इसके लिए कई कार्यक्रमों एवं योजनाओं को लागू किया गया है। मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना के तहत हमलोग राज्य की महिलाओं को स्वरोजगार के लिए 10 हजार रूपए दे रहे हैं। इस योजना के लाभुकों को अपना रोजगार आगे बढ़ाने के लिए 02 लाख रूपए तक की सहायता दी जाएगी। हमलोगों ने वर्ष 2023 में राज्य में जाति आधारित गणना के साथ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण भी कराया था, जिसमें चिह्नित 94 लाख गरीब परिवारों को प्राथमिकता के आधार पर रोजगार योजनाओं से आच्छादित किया जाएगा तथा आवश्यकतानुसार अतिरिक्त वित्तीय सहायता भी प्रदान की जाएगी। बिहार के उत्पादों की ब्रिक्री के लिए हाट-बाजारों को विकसित किया जाएगा। अगले पांच वर्षों में 1 करोड़ युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार के अवसर पैदा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए वर्तमान में अलग से युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग का गठन किया जा चुका है।
2. समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार
सात निश्चय-3 का दूसरा निश्चय ‘समृद्ध उद्योग- सशक्त बिहार’ है। इसके तहत राज्य में तेजी से उद्योगों के विकास के लिए मुख्य सचिव की अध्यक्षता में तीन उच्चस्तरीय समितियों का गठन किया जा चुका है। इन समितियों के गठन का मुख्य उद्देश्य है- बिहार को पूर्वी भारत का नया प्रौद्योगिकी केंद्र (Tech Hub) बनाना, बिहार को विश्वस्तरीय कार्य स्थल (Work Place) के रूप में विकसित करना और राज्य के प्रतिष्ठित उद्यमियों तथा प्रतिभाशाली युवाओं को राज्य के अंदर उद्योग लगाने के लिए प्रोत्साहित करना है। राज्य के सभी जिलों में उद्योग लगाने के लिए औद्योगिक क्षेत्र विकसित किया जा रहा है। हमलोगों ने अगले 05 वर्षों में राज्य में कम से कम 50 लाख करोड़ का निजी निवेश सुनिश्चित करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। वर्तमान नई सरकार बनने के बाद राज्य में उद्योग विभाग के अंतर्गत छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए नए सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग निदेशालय का गठन किया गया है तथा राज्य के स्थानीय उत्पादों के निर्यात एवं बाजार विकास के लिए एक नए बिहार विपणन प्रोत्साहन निगम की स्थापना की गई है। हमलोगों ने निर्णय लिया है कि बंद पड़ी 9 चीनी मिलों को चरणबद्ध रूप से चालू किया जाएगा तथा 25 नई चीनी मिलों की स्थापना भी की जाएगी।
3. कृषि में प्रगति-प्रदेश की समृद्धि
सात निश्चय-3 का तीसरा निश्चय ‘कृषि में प्रगति- प्रदेश की समृद्धि’ है। इसके तहत किसानों की आय बढ़ाने के लिए वर्ष 2024 से 2029 के लिए गठित चौथे कृषि रोड मैप के काम में और तेजी लाई जाएगी। साथ ही मखाना रोड मैप बनाकर मखाना के उत्पादन एवं प्रसंस्करण को बढ़ावा दिया जाएगा। डेयरी एवं मत्स्य पालन पर विशेष जोर दिया जाएगा तथा राज्य के सभी गावों में दुग्ध उत्पादन समितियों का गठन एवं प्रत्येक पंचायत में ‘‘सुधा‘‘ बिक्री केंद्र की स्थापना की जाएगी। साथ ही हर खेत तक सिंचाई का पानी पहुंचाने के काम को और आगे बढ़ाया जाएगा।
4. उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य
सात निश्चय-3 का चौथा निश्चय ‘उन्नत शिक्षा-उज्ज्वल भविष्य’ है। इसके तहत राज्य में अलग उच्च शिक्षा विभाग का गठन कर दिया गया है। अब राज्य के पुराने प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों को सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित किया जाएगा तथा राज्य में नई एजुकेशन सिटी का निर्माण भी किया जाएगा।
5. सुलभ स्वास्थ्य-सुरक्षित जीवन
सात निश्चय-3 का पांचवां निश्चय ‘सुलभ स्वास्थ्य- सुरक्षित जीवन’ है। इसके तहत प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों को विशिष्ट चिकित्सा केंद्र (Speciality Hospital) के रूप में तथा जिला अस्पतालों को अति विशिष्ट चिकित्सा केंद्र (Super Speciality Hospital) के रूप में विकसित किया जाएगा। राज्य के नए मेडिकल कॉलेजों एवं अस्पतालों में बेहतर पढ़ाई एवं इलाज के लिए लोक-निजी भागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा। दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा सुनिश्चित करने के लिए चिकित्सकों को अलग से प्रोत्साहन की व्यवस्था एवं सरकारी चिकित्सकों की निजी प्रैक्टिस पर रोक लगाने की नीति लाई जाएगी।
6. मजबूत आधार-आधुनिक विस्तार
सात निश्चय-3 का छठा निश्चय ‘मजबूत आधार-आधुनिक विस्तार’ है। इसके तहत राज्य में शहरी क्षेत्रों का विस्तार एवं नागरिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किया जाएगा। साथ ही, नए आधुनिक नियोजित शहरों का विकास किया जाएगा तथा शहरी गरीबों के लिए सस्ते आवास की व्यवस्था की जाएगी। शहरों में सुलभ संपर्कता के लिए 5 नई एक्सप्रेस-वे सड़कों का निर्माण और ग्रामीण सड़कों का चरणबद्ध तरीके से 2 लेन चौड़ीकरण कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त विद्युत से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण एवं सभी इच्छुक लोगों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जाएगा। साथ ही राज्य के पर्यटन स्थलों को विकसित कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थलों के रूप में स्थापित किया जाएगा। पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाले सर्किट में सभी प्रकार की पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किया जाएगा। इसके अतिरिक्त राज्य में महत्वपूर्ण स्थलों पर हिंदी और क्षेत्रीय भाषाओं में फिल्मों की शूटिंग के लिए फिल्म सिटी का निर्माण तथा फिल्म व्यवसाय को प्रोत्साहित किया जाएगा। पटना में विश्वस्तरीय स्पोर्ट्स सिटी के निर्माण के साथ ही राज्य के सभी जिलों में खेलों के लिए सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना की जाएगी। राज्य में राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन भी कराया जाएगा। साथ ही प्रगति यात्रा से संबंधित 430 स्वीकृत योजनाओं तथा सात निश्चय-2 के बचे कार्यों को तेजी से पूरा किया जाएगा।
7. सबका सम्मान-जीवन आसान
सात निश्चय-3 का सातवां तथा अंतिम निश्चय ‘सबका सम्मान-जीवन आसान’ (Ease of Living) है। इसके तहत राज्य में आधुनिक तकनीक, नवाचार एवं संवेदनशील सुशासन के माध्यम से राज्य के सभी नागरिकों के जीवन को आसान बनाने हेतु कार्य किया जाएगा।
मुझे पूरा भरोसा है कि सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों के क्रियान्वयन से विकसित बिहार के संकल्प को पूरा करने में मदद मिलेगी तथा बिहार सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो जाएगा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
एसडीएटी स्क्वैश विश्व कप 2025 में शानदार प्रदर्शन कर विश्व कप जीतने पर भारतीय स्क्वैश टीम को हार्दिक बधाई। इस ऐतिहासिक जीत ने सभी देशवासियों को गौरवान्वित किया है। सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना है।
@joshnachinappa
@abhaysinghk98
@Anahat_Singh13 -
Nitish Kumar
@NitishKumar
श्री संजय सरावगी जी को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। श्री संजय सरावगी जी हमारे साथ मंत्रिमंडल में सहयोगी के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। वे 5वीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं। इस नई जिम्मेदारी के लिए उनको हार्दिक शुभकामनाएं।
@sanjay_saraogi -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में 1283 आयुष चिकित्सकों (आयुर्वेदिक, होमियोपैथिक एवं यूनानी) के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुआ। यह कदम स्वास्थ्य प्रक्षेत्र में नई प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करेगा तथा पारंपरिक चिकित्सा पद्धति को और सशक्त करेगा। सभी नवनियुक्त आयुष चिकित्सकों को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरा विश्वास है कि सभी नवनियुक्त चिकित्सक सेवाभाव के साथ अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निर्वहन करेंगे।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की पुण्यतिथि के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@BhajanlalBjp -
Nitish Kumar
@NitishKumar
श्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह खुशी की बात है कि बिहार के रहने वाले श्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वे 5वीं बार विधायक निर्वाचित हुए हैं और हमारे साथ मंत्रिमंडल में ऊर्जावान सहयोगी के रूप में कार्य कर रहे हैं।
श्री नितिन नवीन एक समर्पित और अनुशासित राजनीतिज्ञ हैं। मुझे उम्मीद है कि उनकी इस नई जिम्मेदारी से भारतीय जनता पार्टी को और मजबूती मिलेगी। ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल कार्यकाल की कामना है।
@NitinNabin -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज नवीन पुलिस केन्द्र, पटना परिसर में केन्द्रीकृत रसोई-सह-भोजनालय एवं 700 क्षमता के पुरूष सिपाही बैरक का उद्घाटन किया।
पटना पुलिस केन्द्र में रहने वाले पुलिस कर्मियों की सुविधा के लिए यहां ‘जीविका दीदी की रसोई’ का शुभारंभ किया गया है। इससे यहां रहने वाले लगभग 3 हजार पुलिस बलों को सस्ती दर पर पौष्टिक भोजन प्राप्त होगा। समय एवं श्रम की बचत होने से वे बेहतर ढंग से अपनी ड्यूटी कर सकेंगे। साथ ही इससे जीविका दीदियों को रोजगार भी प्राप्त होगा।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज नालंदा स्थित बिहार पुलिस अकादमी, राजगीर में 1218 प्रशिक्षु पुलिस अवर निरीक्षकों के दीक्षांत परेड समारोह में शामिल हुआ। इनमें 436 महिलाएं भी शामिल हैं। समाज में कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका है। बिहार में कानून का राज है। इन नए अवर निरीक्षकों के पदस्थापन से राज्य में कानून-व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी।
सभी नवनियुक्त पुलिस अवर निरीक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना है। मुझे पूर्ण विश्वास है कि सभी नवनियुक्त पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का पूरी ईमानदारी के साथ कुशलतापूर्वक निर्वहन करेंगे।
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज नवादा जिले के रजौली प्रखंड में उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं छात्रावास, चिरैला का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध संसाधनों एवं सुविधाओं की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। इस दौरान उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं तथा वहां उपस्थित जीविका दीदियों के साथ संवाद भी किया। संवाद के क्रम में जीविका दीदियों ने विभिन्न सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया।
इसके पश्चात् स्वास्थ्य उपकेंद्र-सह-हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का भी निरीक्षण किया तथा वहां उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान मरीजों की हर सुविधा का ध्यान रखने का निर्देश भी दिया।
रजौली में ही फुलवरिया जलाशय का भ्रमण किया। वहां लोक स्वास्थ्य प्रमंडल के अंतर्गत रजौली बहुग्रामीण जलापूर्ति योजना की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही मत्स्य पालन हेतु अधिष्ठापित 182 केज एवं फ्लोटिंग सोलर पावर प्लांट का निरीक्षण किया तथा प्रस्तावित औद्योगिक क्षेत्र की समीक्षा की।
प्रगति यात्रा के दौरान नवादा जिले के लिए घोषित रजौली में औद्योगिक क्षेत्र के विकास से संबंधित कार्य प्रगति की भी समीक्षा की और अधिकारियों को इसे तेजी से क्रियान्वित करने का निर्देश दिया।
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
पूर्व केंद्रीय मंत्री, वरिष्ठ राजनेता श्री शिवराज पाटिल जी का निधन दुःखद। ईश्वर दिवंगत आत्मा को चिर शांति प्रदान करें एवं दुःख की घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पूर्वी चंपारण में केसरिया बौद्ध स्तूप का भ्रमण किया। इस दौरान स्तूप परिसर का निरीक्षण कर वहां पर्यटकीय सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। केसरिया स्तूप के संरक्षण एवं इसके विकास हेतु राज्य सरकार द्वारा कार्य किया जा रहा है। स्तूप के सामने निर्माणाधीन टूरिस्ट फैसिलिटी सेंटर का भी निरीक्षण किया। इसका निर्माण जल्दी पूरा करने को कहा है। इस सेंटर के निर्माण से पर्यटकों को सुविधा होगी और लोग बौद्ध धर्म से जुड़े विभिन्न आयामों को जान सकेंगे।
इसके पश्चात् ताजपुर में हेल्थ एवं वेलनेस सेंटर का निरीक्षण किया। इस दौरान वहां उपलब्ध सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली। वहां मौजूद लाभुकों को आयुष्मान कार्ड वितरित किया। मरीजों की हर सुविधा का ध्यान रखने को कहा है।
निरीक्षण के उपरांत उच्च माध्यमिक विद्यालय, ताजपुर में ग्रामीण महिलाओं से संवाद किया। इस दौरान महिलाओं ने विभिन्न सरकारी योजनाओं से मिल रहे लाभ से जुड़े अपने अनुभवों को साझा किया।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प‘ में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विकास योजनाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को तेजी से कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। बैठक में प्रगति यात्रा के दौरान 430 योजनाओं की स्वीकृति दी गई थी, जो 22 विभागों से संबंधित हैं।
मैंने वर्ष 2024 के दिसंबर एवं 2025 के जनवरी-फरवरी माह में प्रगति यात्रा के दौरान सभी जिलों में विकास कार्यों का निरीक्षण किया था। यात्रा के दौरान लोगों से मिले फीडबैक तथा नई आवश्यकताओं को देखते हुए नई योजनाओं की स्वीकृति दी गई, जिस पर 50 हजार करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
राज्य के सभी क्षेत्रों और सभी वर्गों के विकास के लिए योजनाबद्ध ढंग से काम किया जा रहा है। लोगों के हित के लिए जो योजनाएं बनाई गई हैं, उन पर पूरी संवेदनशीलता और तत्परता के साथ कार्य करने का निर्देश दिया। हमलोग चाहते हैं कि बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
मानवाधिकार दिवस पर शुभकामनाएं। बिहार सरकार न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर आगे बढ़ते हुए समाज के सभी वर्गों के विकास एवं उत्थान हेतु संकल्पित है। समाज के आखिरी पायदान पर खड़े व्यक्ति के अधिकारों की सुरक्षा एवं उनतक मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। आज के दिन हम सभी यह संकल्प लें कि हम मिलकर एक ऐसे स्वस्थ और सुदृढ़ समाज का निर्माण करेंगे जहां हर व्यक्ति गौरवपूर्ण एवं सम्मानपूर्वक जीवन जी सके।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
सकरा विधानसभा क्षेत्र से जदयू के पूर्व विधायक श्री अशोक कुमार चौधरी जी का निधन दुःखद। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्रों में अपूरणीय क्षति हुई है। दिवंगत आत्मा की चिर शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बक्सर के नावानगर विशेष औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान औद्योगिक इकाइयों में चल रही उत्पादन गतिविधियों, उद्योग विस्तार की संभावनाओं तथा रोजगार सृजन से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की।
राज्य में उद्योग के लिए अनुकूल माहौल है और राज्य सरकार उद्यमियों को हर प्रकार की सुविधा मुहैया करा रही है। इन प्रयासों से राज्य में औद्योगिक विकास को गति मिलेगी तथा रोजगार सृजन में वृद्धि होगी।
औद्योगिक क्षेत्र के निरीक्षण के अतिरिक्त बक्सर में निर्मित गंगा पुल का हवाई सर्वेक्षण भी किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना डेयरी प्रोजेक्ट, (सुधा) पटना का निरीक्षण किया और निरीक्षण के उपरांत अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
बैठक में दुग्ध उत्पादक समितियों का और विस्तार करते हुए अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए कहा है, ताकि उनकी आमदनी बढ़े एवं रोजगार के नए अवसर सृजित हों।
बिहार में दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, प्रोसेसिंग क्षमता के विस्तार करने को भी कहा है। साथ ही, यहां कार्यरत कर्मचारियों के लिए आवासीय सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया, जिससे वे बेहतर वातावरण में कार्य कर सकें।
किसानों की समृद्धि और ग्रामीण विकास के लिए राज्य सरकार लगातार महत्वपूर्ण कदम उठा रही है।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
सशस्त्र सेना झंडा दिवस पर बिहार स्टेट एक्स सर्विसमैन बेनेवोलेंट फंड में अंशदान किया और देश के बहादुर सैनिकों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान प्रकट किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आप सभी जानते हैं कि किसी भी राज्य की तेज आर्थिक तरक्की और रोजगार पैदा करने के लिए वृहद पैमाने पर औद्योगीकरण का होना जरूरी है। बिहार सरकार ने इस दिशा में काफी काम किया है। औद्योगिक क्षेत्रों की संख्या जो वर्ष 2005 में 46 थी, वह बढ़कर अब वर्ष 2025 में 94 हो गयी है। औद्योगिक इकाईयों की संख्या वर्ष 2005 में 1674 थी, जो वर्ष 2025 में बढ़कर 3500 हो गयी है। इसी प्रकार वर्ष 2005 में बिहार से औद्योगिक उत्पादों का निर्यात जो मात्र 25 करोड़ रूपये था, वह बढ़कर वर्ष 2025 में 17 हजार करोड़ रूपये हो गया है। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योगों की संख्या 2005 के मुकाबले 72 हजार से बढ़कर 2025 में 35 लाख हो गयी है और बिहार के जी०एस०डी०पी० में उद्योगां का योगदान वर्ष 2005 के 5.4 प्रतिशत से बढ़कर वर्ष 2025 में 21 प्रतिशत से भी अधिक हो गया है। यह सरकार द्वारा बिहार के औद्योगिक विकास हेतु किये गये प्रयासों को दर्शाता है।
अब बिहार को भारत के शीर्ष पांच निवेश अनुकूल राज्यों में सम्मिलित करने हेतु उद्योग विभाग देश-दुनिया के प्रमुख वाणिज्यिक केंद्रों में निवेशक सम्मेलनों का आयोजन करेगा, ताकि बड़े से बड़े उद्योगों को आकर्षित किया जा सके। हमलोगों ने अगले 5 वर्षों में 50 लाख करोड़ रुपये के निवेश की कार्ययोजना पर काम शुरू कर दिया है। इसके तहत Ease of Doing Business (EoDB) को बढ़ावा देना, आधुनिक फूड प्रोसेसिंग और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं के साथ 5 नए मेगा फूड पार्क स्थापित करना, राज्य में 10 औद्योगिक पार्क एवं 100 सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम पार्कों को विकसित करना, उद्योग-प्रासंगिक कौशल एवं उद्यमिता में 7 लाख लोगों को प्रशिक्षित करना तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय की स्थापना एवं सभी जिलों में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम केंद्र स्थापित करना शामिल है। इसके साथ ही स्थानीय उत्पादों के निर्यात एवं बाजार की सुविधा उपलब्ध कराना प्रमुख है।
राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत कुल 44,073 उद्यमियों को प्रोत्साहन राशि दी गयी है। इससे लोग अपना खुद का उद्योग/कारोबार कर रहे हैं और बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार भी दे रहे हैं।
बिहार को पूर्वी भारत का नया टेक हब बनाने के उद्देश्य से डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर, मेगा टेक सिटी एवं फिनटेक सिटी की स्थापना हेतु कार्य योजना के निर्माण तथा उसके कार्यान्वयन के सतत अनुश्रवण के लिए शीर्ष समिति का गठन किया गया है। साथ ही बिहार को एक ‘वैश्विक-Back end-Hub’ एवं ‘ग्लोबल वर्क प्लेस’ के रूप में विकसित एवं स्थापित करने हेतु कार्य योजना बनाकर उसके कार्यान्वयन के लिए सतत अनुश्रवण करने के लिए एक शीर्ष समिति का गठन किया गया है। इसके अलावा प्रतिभाशाली युवाओं एवं उद्यमियों को राज्य अंतर्गत स्टार्टअप एवं अन्य न्यू एज इकोनॉमी प्रक्षेत्र के रोजगारोन्मुखी गतिविधियों को विस्तारित करने हेतु कार्य योजना बनाकर उसके कार्यान्वयन एवं सतत अनुश्रवण की व्यवस्था की गई है।
गयाजी के डोभी में लगभग 1,700 एकड़ में फैले Integrated Manufacturing Cluster (IMC) की स्थापना प्रक्रिया को तीव्र गति से आगे बढ़ाया जा रहा है और जल्द ही उसका शुभारंभ भी कर दिया जाएगा। राज्य के 29 जिलों के 14,036 एकड़ भूमि पर फैले Integrated Manufacturing Cluster (IMC) मॉडल की तर्ज पर 31 नए अत्याधुनिक औद्योगिक पार्क स्थापित किए जाएंगे, जिसमें 10 सेक्टर-विशेष पार्क जैसे कि टेक्सटाइल पार्क, फार्मा पार्क आदि शामिल होंगे। राज्य में तीव्र औद्योगिक विकास पर कुल 26,000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे।
बिहार में अब उद्योगों की स्थापना के लिये सभी गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचनायें उपलब्ध हैं, जैसे- अच्छे सड़क मार्ग, रेलवे एवं हवाई मार्ग से अच्छी सम्पर्कता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति। राज्य में कानून का राज स्थापित है एवं विधि व्यवस्था की स्थिति काफी बेहतर है। साथ ही हमलोग यह भी सुनिश्चित करेंगे कि राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए किसी मजबूरी में राज्य से बाहर नहीं जाना पड़े। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बाबा साहेब डॉ० भीमराव अम्बेडकर जी के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
पटना के गांधी मैदान में आयोजित पटना पुस्तक मेला-2025 का उद्घाटन किया।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में धान अधिप्राप्ति को लेकर समीक्षा बैठक की। सरकार किसानों की हरसंभव सहायता के लिए तत्पर है। किसानों को धान अधिप्राप्ति में किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो तथा उनका भुगतान समय पर हो, इसका विशेष ध्यान रखने को कहा है। धान के अनुमानित उत्पादन के अनुसार ही धान अधिप्राप्ति का जिलावार लक्ष्य निर्धारित करने का निर्देश दिया है। धान अधिप्राप्ति का कार्य तेजी से और बेहतर ढंग से करने को कहा है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
हमलोगों ने अगले 5 वर्षों (2025-30) में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए जरूरी है कि राज्य में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण दिया जाए और युवाओं को गुणवत्तापूर्ण उच्च एवं तकनीकी शिक्षा उपलब्ध कराई जाए। साथ ही लक्ष्य की उपलब्धि के लिए सघन अनुश्रवण भी किया जाए।
इसके लिए राज्य में अलग से तीन नए विभाग- युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग, उच्च शिक्षा विभाग तथा नागर विमानन विभाग सृजित करने का निर्देश दिया है। इन तीन नए विभागों के सृजन से राज्य में ज्यादा से ज्यादा युवाओं को नौकरी एवं रोजगार दिलाने में काफी मदद मिलेगी। युवा, रोजगार एवं कौशल विभाग के जरिए अगले 5 वर्षों में बड़ी संख्या में युवाओं को उद्यमिता के अवसर प्रदान करने हेतु विभिन्न योजनाओं के माध्यम से रोजगार दिलाने का निर्णय लिया गया है।
राज्य में उच्च शिक्षा विभाग के सृजन का उद्देश्य है कि उच्च शिक्षा में गुणात्मक सुधार हो, अनुसंधान एवं नवाचार को बढ़ावा मिले, तकनीकी एवं व्यवसायिक शिक्षा का विकास हो और समाज के सभी वर्गों के युवाओं को गुणवत्तापूर्ण रोजगारपरक शिक्षा मिल सके।
आप सभी को पता है कि राज्य में कई नए हवाई अड्डों का निर्माण हो रहा है एवं भविष्य में उड़ान योजना के तहत कई बड़े-छोटे नए हवाई अड्डों का निर्माण प्रस्तावित है। राज्य में अलग से नागर विमानन विभाग के सृजन से इसमें तेजी आएगी, औद्योगिक वातावरण बढ़ेगा, रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे और इससे राज्य में निर्मित उत्पादों के निर्यात में मदद मिलेगी।
इसके अतिरिक्त हमलोगों ने अलग से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय एवं बिहार विपणन प्रोत्साहन निगम (Bihar Marketing Promotion Corporation) सृजित करने का भी निर्णय लिया है जिससे युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने के लक्ष्य को आसानी से प्राप्त किया जा सकेगा। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम निदेशालय का गठन कर युवाओं को सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों से संबंधित कौशल विकास के लिए प्रत्येक जिले में मेगा स्किल सेंटर की स्थापना की जाएगी ताकि राज्य के युवाओं को अधिक से अधिक नौकरी/ रोजगार का अवसर मिल सके।
साथ ही बिहार विपणन प्रोत्साहन निगम (Bihar Marketing Promotion Corporation) के सृजन से राज्य में कृषि, पशुपालन, बागवानी एवं खाद्य प्रसंस्करण के साथ-साथ हस्तशिल्प, ग्रामीण उद्योग, लघु एवं कुटीर उद्योग जैसे उत्पादों की उपलब्धता, गुणवत्ता एवं वितरण व्यवस्था सुदृढ़ होगी और बड़ी संख्या में युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे।
राज्य के युवाओं के सुखद भविष्य के लिए हमलोग लगातार काम कर रहे हैं। अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों, उन्हें रोजगार के नए अवसर मिले, उनका भविष्य सुरक्षित हो इसके लिए हमलोग कृतसंकल्पित हैं। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
मिजोरम के पूर्व राज्यपाल एवं स्व॰ सुषमा स्वराज जी के पति श्री स्वराज कौशल जी का निधन अत्यंत दुःखद। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार विधान मंडल के संयुक्त अधिवेशन में बिहार के माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खां जी से शिष्टाचार मुलाकात की।
@GovernorBihar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत के प्रथम राष्ट्रपति देशरत्न डॉ० राजेन्द्र प्रसाद जी की जयंती के अवसर पर राजेन्द्र चौक स्थित उनकी प्रतिमा स्थल पर आयोजित राजकीय समारोह में उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही राजेन्द्र घाट स्थित उनकी समाधि स्थल पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत के प्रथम राष्ट्रपति, देशरत्न डॉ॰ राजेंद्र प्रसाद जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
उनकी जयंती ‘मेधा दिवस’ के रूप में भी मनाई जाती है। उनके अद्वितीय एवं विद्वतापूर्ण व्यक्तित्व, राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका समर्पित योगदान, नैतिक मूल्यों पर आधारित नेतृत्व और भारतीय लोकतंत्र को मजबूत करने में उनकी ऐतिहासिक भूमिका हमारे लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगी। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बिहार विधान सभा के नव निर्वाचित माननीय अध्यक्ष श्री प्रेम कुमार जी के साथ शिष्टाचार मुलाकात की।
@DrPremKrBihar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे॰पी॰ नड्डा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@JPNadda -
Nitish Kumar
@NitishKumar
अष्टादश बिहार विधान सभा के प्रथम सत्र में शामिल हुआ।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय सांसद एवं जदयू के कार्यकारी अध्यक्ष श्री संजय कुमार झा जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@SanjayJhaBihar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पूर्वी चम्पारण जिले के एन॰एच॰-27 पर दिपउ मोड़ के पास सड़क हादसे में 05 लोगों की मृत्यु दुःखद। शोक संतप्त परिवारों के प्रति गहरी संवेदना है। दुःख की घड़ी में ईश्वर उन्हें शक्ति प्रदान करें।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज सारण जिले के सोनपुर स्थित विश्व-प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2025 का भ्रमण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं एवं कार्यों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उत्पादकों एवं विक्रेताओं से उनके उत्पादों के निर्माण, विपणन एवं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
जीविका दीदियों ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत प्राप्त सहायता राशि से शुरू किए गए स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी एवं अपने अनुभवों को साझा किया। निरीक्षण के क्रम में जीविका दीदियों व अन्य लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक भी प्रदान किए।
सोनपुर मेला हमारी प्राचीन परंपरा का प्रतीक तथा बिहार की पहचान है, साथ ही यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का आधार भी है। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज सारण जिले के सोनपुर स्थित विश्व-प्रसिद्ध हरिहर क्षेत्र सोनपुर मेला-2025 का भ्रमण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
भ्रमण के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा संचालित विकास योजनाओं एवं कार्यों से संबंधित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उत्पादकों एवं विक्रेताओं से उनके उत्पादों के निर्माण, विपणन एवं सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं के बारे में जानकारी प्राप्त की।
जीविका दीदियों ने ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के तहत प्राप्त सहायता राशि से शुरू किए गए स्वरोजगार के बारे में जानकारी दी एवं अपने अनुभवों को साझा किया। निरीक्षण के क्रम में जीविका दीदियों व अन्य लाभार्थियों को सहायता राशि के चेक भी प्रदान किए।
सोनपुर मेला हमारी प्राचीन परंपरा का प्रतीक तथा बिहार की पहचान है, साथ ही यह ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूती का आधार भी है। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (पी॰एम॰सी॰एच॰) का निरीक्षण किया। पी॰एम॰सी॰एच॰ का पुनर्विकास किया जा रहा है तथा इसे नए रूप में लोगों की सेवा के लिए तैयार किया जा रहा है। यहां कई प्रकार की अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। पुनर्विकास कार्य पूर्ण हो जाने पर 5462 बेड और विभिन्न सुविधाओं के साथ पी॰एम॰सी॰एच॰ देश का सबसे बड़ा अस्पताल बन जाएगा तथा लोगों को और बेहतर चिकित्सकीय सुविधाएं मिल पाएंगी एवं उन्हें इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
Nitish Kumar
@NitishKumar
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत राज्य की 10 लाख महिला लाभुकों को 10,000 रुपए प्रति लाभुक की दर से 1000 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया। इस योजना के अन्तर्गत अब तक 1 करोड़ 56 लाख महिलाओं को लाभान्वित किया जा चुका है।
’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10000 रु॰ की प्रारंभिक राशि दी जाएगी। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर 2 लाख रु॰ तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केंद्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को बल मिलेगा। (1/2)

मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केंद्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को बल मिलेगा। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज मीठापुर–महुली–पुनपुन पथ (फेज-2) के अंतर्गत सिपारा गुमटी पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज और सिपारा–मीठापुर एलिवेटेड पथ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा इन्हें गति और गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस निर्माण कार्य के पूरा होने पर पटना शहर में आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या में कमी आएगी, साथ ही पटना–गयाजी मार्ग पर यात्रा भी आसान होगी।
इसके बाद मीठापुर फ्लाईओवर को चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर से जोड़ने हेतु बन रहे पहुंच पथ एवं सर्विस पथ का निरीक्षण किया। यह फ्लाईओवर तैयार होने पर करबिगहिया क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और लोगों के आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा होगी। (1/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज मीठापुर–महुली–पुनपुन पथ (फेज-2) के अंतर्गत सिपारा गुमटी पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज और सिपारा–मीठापुर एलिवेटेड पथ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा इन्हें गति और गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस निर्माण कार्य के पूरा होने पर पटना शहर में आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या में कमी आएगी, साथ ही पटना–गयाजी मार्ग पर यात्रा भी आसान होगी।
इसके बाद मीठापुर फ्लाईओवर को चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर से जोड़ने हेतु बन रहे पहुंच पथ एवं सर्विस पथ का निरीक्षण किया। यह फ्लाईओवर तैयार होने पर करबिगहिया क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और लोगों के आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा होगी। (2/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज मीठापुर–महुली–पुनपुन पथ (फेज-2) के अंतर्गत सिपारा गुमटी पर बन रहे रेलवे ओवरब्रिज और सिपारा–मीठापुर एलिवेटेड पथ के निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा इन्हें गति और गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इस निर्माण कार्य के पूरा होने पर पटना शहर में आवागमन सुगम होगा और जाम की समस्या में कमी आएगी, साथ ही पटना–गयाजी मार्ग पर यात्रा भी आसान होगी।
इसके बाद मीठापुर फ्लाईओवर को चिरैयाटांड़ फ्लाईओवर से जोड़ने हेतु बन रहे पहुंच पथ एवं सर्विस पथ का निरीक्षण किया। यह फ्लाईओवर तैयार होने पर करबिगहिया क्षेत्र में ट्रैफिक जाम से राहत मिलेगी और लोगों के आवागमन में उल्लेखनीय सुविधा होगी। (3/3) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हमलोगों की प्राथमिकता रही है। सात निश्चय-2 के तहत वर्ष 2020-25 के बीच राज्य में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार दिया गया है। अगले 5 वर्षों (2025-30) में हमलोगों ने 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
नई सरकार के गठन के पश्चात् राज्य में अधिक से अधिक सरकारी नौकरी एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध करने के लिए हमलोगों ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। सरकारी नौकरी की रिक्तियों को जल्द से जल्द भरने के लिए कई ठोस कदम उठाए गए हैं।
राज्य के अधीन सभी प्रशासी विभाग, सभी प्रमंडलीय आयुक्त, पुलिस मुख्यालय के अधीन सभी कार्यालय एवं सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे सामान्य प्रशासन विभाग को रिक्तियों से संबंधित अधियाचना दिनांक 31.12.2025 तक अवश्य उपलब्ध करा दें। सामान्य प्रशासन विभाग प्राप्त अधियाचनाओं को यथाशीघ्र जांच कर संबंधित विभिन्न नियुक्ति आयोगों को भेज दें।
सभी नियुक्ति आयोगों एवं चयन एजेंसियों को निर्देशित किया गया है कि जनवरी 2026 में नियुक्ति हेतु पूरे साल का कैलेंडर प्रकाशित करें जिसमें अन्य आवश्यक सूचनाओं के अतिरिक्त विज्ञापन प्रकाशन की तिथि, परीक्षा आयोजन की संभावित अवधि, अंतिम परीक्षाफल प्रकाशन की तिथि आदि का स्पष्ट रूप से उल्लेख हो। परीक्षा के चाहे जितने भी चरण हों किसी भी परिस्थिति में विज्ञापन प्रकाशन से अंतिम परीक्षाफल में एक साल से अधिक समय नहीं लगना चाहिए।
सभी परीक्षाओं को पारदर्शी एवं स्वच्छ तरीके से संपन्न कराने हेतु सभी नियुक्ति आयोगों एवं चयन एजेंसियों को निर्देशित किया गया है। परीक्षाओं में अनुचित साधन की रोकथाम के लिए सख्त और तत्काल कार्रवाई की जाए। परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर दोषियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध फास्ट ट्रैक कोर्ट के माध्यम से दंडित कराने का भी निर्देश दिया गया है।
बिहार में ऑनलाइन परीक्षा CBT (Computer Based Test) हेतु परीक्षा केन्द्रों की संख्या को बढ़ाने का भी निर्देश दिया गया है ताकि परीक्षाओं का आयोजन ससमय एवं सुचारू रूप से किया जा सके।
राज्य के युवाओं के सुखद भविष्य के लिए हमलोग शुरू से काम कर रहे हैं। अधिक से अधिक सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने के लिए राज्य सरकार प्रतिबद्ध है। सभी परीक्षाएं ससमय एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ आयोजित की जाएंगी। बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों तथा उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके, उनका भविष्य सुरक्षित हो इसके लिए हमलोग कृतसंकल्पित हैं। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों की समीक्षा की और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
समीक्षा के दौरान मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग एवं निगरानी विभाग के कार्यों को बेहतर ढंग से क्रियान्वित करने को कहा है। हमलोगों का उद्देश्य जीरो टॉलरेंस की नीति का अनुसरण कर राज्य को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना है। सुशासन और पारदर्शिता के साथ सरकार की योजनाओं को लागू करने का निर्देश दिया है ताकि आम जन को उसका सीधा और त्वरित लाभ मिल सके। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज दानापुर-बिहटा ऐलिवेटेड कॉरिडोर एवं शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों को गति एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बिहटा से कोईलवर के बीच ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। दानापुर-बिहटा ऐलिवेटेड कॉरिडोर के पूर्ण होने से बिहटा से कोईलवर तक यातायात सुगम हो जाएगा। इस परियोजना से बिहटा हवाई अड्डे के लिए विशेष कनेक्टिविटी मिलेगी।
वहीं शेरपुर-दिघवारा परियोजना के पूर्ण होने से लोगों को काफी फायदा होगा तथा छपरा के लोगों को भी बिहटा हवाई अड्डे से सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी।
हमलोग आधुनिक आधारभूत संरचनाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं ताकि बेहतर सम्पर्कता के साथ स्मार्ट यातायात व्यवस्था लोगों के लिए सुलभ हो सके। ये परियोजनाएं न केवल आवागमन को सुगम बनाएंगी अपितु रोजगार, व्यापार एवं राज्य के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगी। हम राज्य में आधुनिक एवं सशक्त बुनियादी ढांचे के विकास हेतु प्रतिबद्ध हैं। (1/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज दानापुर-बिहटा ऐलिवेटेड कॉरिडोर एवं शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों को गति एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बिहटा से कोईलवर के बीच ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। दानापुर-बिहटा ऐलिवेटेड कॉरिडोर के पूर्ण होने से बिहटा से कोईलवर तक यातायात सुगम हो जाएगा। इस परियोजना से बिहटा हवाई अड्डे के लिए विशेष कनेक्टिविटी मिलेगी।
वहीं शेरपुर-दिघवारा परियोजना के पूर्ण होने से लोगों को काफी फायदा होगा तथा छपरा के लोगों को भी बिहटा हवाई अड्डे से सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी।
हमलोग आधुनिक आधारभूत संरचनाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं ताकि बेहतर सम्पर्कता के साथ स्मार्ट यातायात व्यवस्था लोगों के लिए सुलभ हो सके। ये परियोजनाएं न केवल आवागमन को सुगम बनाएंगी अपितु रोजगार, व्यापार एवं राज्य के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगी। हम राज्य में आधुनिक एवं सशक्त बुनियादी ढांचे के विकास हेतु प्रतिबद्ध हैं। (2/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज दानापुर-बिहटा ऐलिवेटेड कॉरिडोर एवं शेरपुर-दिघवारा गंगा पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्यों को गति एवं गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने का निर्देश दिया।
बिहटा से कोईलवर के बीच ट्रैफिक की समस्या बनी रहती है। दानापुर-बिहटा ऐलिवेटेड कॉरिडोर के पूर्ण होने से बिहटा से कोईलवर तक यातायात सुगम हो जाएगा। इस परियोजना से बिहटा हवाई अड्डे के लिए विशेष कनेक्टिविटी मिलेगी।
वहीं शेरपुर-दिघवारा परियोजना के पूर्ण होने से लोगों को काफी फायदा होगा तथा छपरा के लोगों को भी बिहटा हवाई अड्डे से सीधे कनेक्टिविटी मिलेगी।
हमलोग आधुनिक आधारभूत संरचनाओं के विकास पर विशेष ध्यान दे रहे हैं ताकि बेहतर सम्पर्कता के साथ स्मार्ट यातायात व्यवस्था लोगों के लिए सुलभ हो सके। ये परियोजनाएं न केवल आवागमन को सुगम बनाएंगी अपितु रोजगार, व्यापार एवं राज्य के आर्थिक विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देंगी। हम राज्य में आधुनिक एवं सशक्त बुनियादी ढांचे के विकास हेतु प्रतिबद्ध हैं। (3/3) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
नशामुक्ति दिवस पर हम सबको हर प्रकार के नशे से दूर रहने का संकल्प लेना चाहिए।
नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भूमिका निभाते हुए हम सभी मिलकर बिहार को समृद्ध, स्वस्थ और खुशहाल बनाएं। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
सभी देशवासियों को संविधान दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भारतीय संविधान के निर्माण से जुड़े महान स्वतंत्रता सेनानियों एवं विद्वानों को सादर नमन।
#संविधान_दिवस
#constitutionday -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना शहरी क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। सड़कों के चौड़ीकरण तथा भूमिगत नाले के ऊपर 2 लेन एवं 4 लेन सड़क निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
अब हमलोग शहरों को आधुनिक, बेहतर एवं सुंदर बनाने हेतु महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम कर रहे हैं। इन योजनाओं का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण होने से शहरवासियों का आवागमन आसान हो जाएगा तथा शहर स्वच्छ एवं सुंदर दिखेगा। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना शहरी क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं का निरीक्षण किया। सड़कों के चौड़ीकरण तथा भूमिगत नाले के ऊपर 2 लेन एवं 4 लेन सड़क निर्माण कार्यों को तेजी से पूर्ण करने का निर्देश दिया।
अब हमलोग शहरों को आधुनिक, बेहतर एवं सुंदर बनाने हेतु महत्वपूर्ण योजनाओं पर काम कर रहे हैं। इन योजनाओं का निर्माण कार्य तेजी से पूर्ण होने से शहरवासियों का आवागमन आसान हो जाएगा तथा शहर स्वच्छ एवं सुंदर दिखेगा। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हमलोगों की प्राथमिकता रही है। सात निश्चय-2 के तहत वर्ष 2020-25 के बीच राज्य में 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार दिया गया है। अगले 5 वर्षों (2025-30) में हमलोगों ने 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
नई सरकार के गठन के पश्चात् राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने एवं अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध करने के लिए हमलोगों ने तेजी से काम शुरू कर दिया है। बदलते बिहार के विकास की गति को बल देने हेतु बिहार में प्रौद्योगिकी और सेवा आधारित नवाचारों की न्यू ऐज इकोनॉमी (New Age Economy) के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु इस क्षेत्र की बिहार से संबंध रखनेवाले अग्रणी उद्यमियों के सुझाव प्राप्त कर योजनाओं एवं नीतियों का निर्धारण किया जाएगा। साथ ही बिहार को एक ‘वैश्विक-Back end-Hub’ एवं ‘ग्लोबल वर्क प्लेस’ के रूप में विकसित एवं स्थापित करने हेतु महत्वपूर्ण विभागों तथा प्रतिष्ठित अर्थशास्त्रियों एवं विशेषज्ञों के सहयोग से एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की जाएगी।
बिहार की जनसंख्या में युवाओं की भागीदारी काफी अधिक है। इसको सार्थक दिशा देने पर बिहार देश का सबसे तेजी से विकास करने वाला राज्य बन सकता है। बिहार के बड़ी संख्या में उपलब्ध युवा मानव संसाधन को ध्यान में रखते हुए बिहार को पूर्वी भारत के नए टेक्नोलॉजी हब (Technology Hub) के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए बिहार में डिफेंस कॉरिडोर, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग पार्क, ग्लोबल कैपेबिलिटी सेंटर्स, मेगा टेक सिटी व फिनटेक सिटी की स्थापना की जाएगी एवं उद्योगों का जाल बिछाने हेतु वृहद कार्ययोजना तैयार कर योजनाओं को क्रियान्वित किया जाएगा।
राज्य में नई चीनी मिलों की स्थापना एवं पुरानी बंद पड़ी चीनी मिलों को पुनः चालू करने हेतु नीति एवं कार्ययोजना बनाई गई है। इसके साथ ही राज्य के सभी प्रमुख शहरों को बेहतर एवं सुंदर बनाने की योजना पर कार्य करने हेतु तैयारी एवं नई तकनीकों का उपयोग कर राज्य को अग्रणी बनाने हेतु बिहार आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मिशन की स्थापना की जाएगी।
उक्त सभी बिन्दुओं पर कार्ययोजना तैयार करने हेतु मुख्य सचिव की अध्यक्षता में आज उच्चस्तरीय समिति गठित कर दी गई है। यह समिति राज्य में उद्योगों को बढ़ावा देने एवं युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजगार के अवसर पैदा करने से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन तथा अनुश्रवण का कार्य करेगी।
आप सभी को पता है कि पिछले कुछ वर्षों में बिहार में औद्योगीकरण ने रफ्तार पकड़ी है। बिहार की नवनिर्वाचित नई सरकार दुगुनी ताकत से राज्य में बड़े पैमाने पर उद्योग लगाने हेतु कृतसंकल्पित है। इसके लिए औद्योगिक कॉरिडोर, उच्च गुणवत्ता की आधारभूत संरचना, हाई क्वालिटी पावर सप्लाई, जल प्रबंधन एवं कुशल मानव संसाधन आवश्यक है, जो अब बिहार में उपलब्ध हैं।
राज्य में औद्योगिक विकास एवं अगले 5 वर्षों में युवाओं को नौकरी एवं रोजगार के लिए हमलोगों ने तेजी से काम शुरू कर दिया है और जो काम हमलोग शुरू करते हैं, उसे पूरा करते हैं। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
महिला कबड्डी विश्व कप 2025 का खिताब जीतने पर भारतीय महिला टीम को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके जज़्बे ने भारत की प्रतिष्ठा को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह शानदार जीत सभी प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने की प्रेरणा देगी।
#kabaddiworldcup2025 -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन औद्योगिक इकाइयों में निर्मित विभिन्न उत्पादों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही वहां कार्यरत कर्मियों से बातचीत कर औद्योगिक इकाइयों द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली।
हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र की इन औद्योगिक इकाइयों में चल रही उत्पादन गतिविधियों, उद्योग विस्तार की संभावनाओं तथा रोजगार सृजन से जुड़े मुद्दों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की तथा औद्योगिक विकास को और गतिशील बनाने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजित हो सकें। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र में विभिन्न औद्योगिक इकाइयों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन औद्योगिक इकाइयों में निर्मित विभिन्न उत्पादों के संबंध में विस्तार से जानकारी ली। साथ ही वहां कार्यरत कर्मियों से बातचीत कर औद्योगिक इकाइयों द्वारा दी जा रही सुविधाओं के संबंध में भी जानकारी ली।
हाजीपुर औद्योगिक क्षेत्र की इन औद्योगिक इकाइयों में चल रही उत्पादन गतिविधियों, उद्योग विस्तार की संभावनाओं तथा रोजगार सृजन से जुड़े मुद्दों सहित अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों से विस्तृत चर्चा की तथा औद्योगिक विकास को और गतिशील बनाने हेतु आवश्यक निर्देश भी दिए, जिससे ज्यादा से ज्यादा रोजगार सृजित हो सकें। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
लोकप्रिय फिल्म अभिनेता धर्मेंद्र जी का निधन दुःखद। यह कला एवं फिल्म जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज दारोगा राय पथ स्थित नवनिर्मित एम॰एल॰ए॰ आवास का निरीक्षण किया। नवनिर्मित विधायक आवास बहुत अच्छा बना है। इन आवासों में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस परिसर का सौंदर्यीकरण भी बहुत अच्छे ढंग से किया गया है। सभी नवनिर्वाचित विधायकों को नवनिर्मित विधायक आवास उनके निर्वाचन क्षेत्र संख्या और विधानसभा क्षेत्र के आधार पर शीघ्र ही आवंटित कर दिया जाएगा।
साथ ही जे॰पी॰ गंगा पथ पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया। जे॰पी॰ गंगा पथ के निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत हो रही है। जे॰पी॰ गंगा पथ के सौंदर्यीकरण से वहां पैदल चलने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज दारोगा राय पथ स्थित नवनिर्मित एम॰एल॰ए॰ आवास का निरीक्षण किया। नवनिर्मित विधायक आवास बहुत अच्छा बना है। इन आवासों में सभी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। इस परिसर का सौंदर्यीकरण भी बहुत अच्छे ढंग से किया गया है। सभी नवनिर्वाचित विधायकों को नवनिर्मित विधायक आवास उनके निर्वाचन क्षेत्र संख्या और विधानसभा क्षेत्र के आधार पर शीघ्र ही आवंटित कर दिया जाएगा।
साथ ही जे॰पी॰ गंगा पथ पर चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का भी जायजा लिया। जे॰पी॰ गंगा पथ के निर्माण से लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत हो रही है। जे॰पी॰ गंगा पथ के सौंदर्यीकरण से वहां पैदल चलने वाले लोगों को काफी सुविधा होगी। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी को शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@pushkardhami
Pushkar Singh Dhami
@pushkardhami
माननीय श्री @NitishKumar जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं समस्त मंत्रिमंडल को नई जिम्मेदारियों के लिए हार्दिक शुभकामनाएं !
निश्चित तौर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के नेतृत्व में NDA गठबंधन की डबल इंजन सरकार सुशासन और विकास के नए आयाम स्थापित करेगी। बिहार की समस्त देवतुल्य जनता को हार्दिक बधाई।
#विकसित_बिहार_का_शपथThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पूर्व प्रधानमंत्री श्री एच॰डी॰ देवगौड़ा जी को शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@H_D_Devegowda
H D Devegowda
@H_D_Devegowda
My hearty congratulations to my friend as well as Janata Parivar and NDA colleague, Shri. @NitishKumar, for being sworn in as CM of Bihar for the 10th time. May the almighty guide him in performing his duties for his people, and may he also be blessed with good health.
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी को शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@BhajanlalBjp
Bhajanlal Sharma
@BhajanlalBjp
बिहार में NDA को मिले प्रचंड बहुमत के बाद आज श्री @NitishKumar जी को मुख्यमंत्री के रूप में, श्री @samrat4bjp जी, श्री @VijayKrSinhaBih जी को उपमुख्यमंत्री के रूप में एवं अन्य सभी मंत्री गणों को शपथ ग्रहण की हार्दिक बधाई!
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन और आप सभी के नेतृत्व में NDA की डबल इंजन सरकार ‘विकसित बिहार’ की संकल्पना को साकार करने में निरंतर योगदान देती रहेगी।
#विकसित_बिहार_का_शपथ -
Nitish Kumar
@NitishKumar
दिल्ली की मा॰ मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता जी को शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@gupta_rekha
Rekha Gupta
@gupta_rekha
आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार की नवगठित एनडीए सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुई।
माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी, श्री विजय कुमार सिन्हा जी तथा मंत्रिपरिषद के सभी सम्मानित सदस्यों को हृदय से बधाई एवं शुभकामनाएँ।
पूर्ण विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार सुशासन, समृद्धि और सतत विकास के नए मानक स्थापित करेगी।
एनडीए सरकार बिहार के जन-जन की आकांक्षाओं को पूर्ण करने, सर्वांगीण विकास को नई गति प्रदान करने और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने के लिए पूर्णतः समर्पित एवं प्रतिबद्ध है।
@NitishKumar
@samrat4bjp
@VijayKrSinhaBih
#विकसित_बिहार_का_शपथ -
Nitish Kumar
@NitishKumar
उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्य नाथ जी को शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@myogiadityanath
Yogi Adityanath
@myogiadityanath
श्री @NitishKumar जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की पुनः शपथ लेने पर हार्दिक बधाई।
पूर्ण विश्वास है कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के यशस्वी मार्गदर्शन और आपके कुशल नेतृत्व में जारी बिहार की विकास यात्रा को नई गति प्राप्त होगी, सुशासन की नींव और सुदृढ़ होगी।
'समृद्ध, सशक्त, आत्मनिर्भर एवं विकसित बिहार' का स्वप्न साकार हो, माता जानकी से यही प्रार्थना है। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आंध्र प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री चंद्रबाबू नायडू जी को शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@ncbn
N Chandrababu Naidu
@ncbn
Attended the swearing-in ceremony of Bihar Chief Minister Shri @NitishKumar ji in Patna today. It was a pleasure to convey my best wishes to him and his new Cabinet. My best wishes to the NDA leadership in Bihar for a successful and people-centric governance.
@AmitShah
@myogiadityanath
@rsprasad -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल जी को शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@arjunrammeghwal
Arjun Ram Meghwal
@arjunrammeghwal
आज बिहार सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में सहभागिता की एवं बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर माननीय श्री @NitishKumar जी तथा उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर श्री @samrat4bjp जी एवं डॉ. @VijayKrSinhaBih जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में नवगठित बिहार सरकार विकास, सुशासन और अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए अपराध व भ्रष्टाचार मुक्त समृद्ध बिहार के निर्माण हेतु निरंतर प्रतिबद्ध रहेगी।
#nda #bihar
#विकसित_बिहार_का_शपथ -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी को शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@iChiragPaswan
युवा बिहारी चिराग पासवान
@iChiragPaswan
माननीय श्री @NitishKumar जी को मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
आपके नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और स्थिरता के नए आयाम स्थापित करेगा।
हम सभी “बिहार फर्स्ट–बिहारी फर्स्ट” के संकल्प को साकार करने के लिए मिलकर कार्य करने को प्रतिबद्ध हैं। आशा है कि नई सरकार बिहार को प्रगति और समृद्धि की नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम॰ सिंधिया जी को शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@JM_Scindia
Jyotiraditya M. Scindia
@JM_Scindia
जनसेवा के प्रति समर्पण की यह एक ऐतिहासिक मिसाल है!
बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में 10वीं बार शपथ लेने पर श्री @NitishKumar जी को हार्दिक बधाई। साथ ही उपमुख्यमंत्री श्री @Samrat4BJP और श्री @VijayKrSinhaBih सहित नवनिर्वाचित पूरे मंत्रिमंडल को ढेरों शुभकामनाएँ।
पूर्ण विश्वास है कि आपके अनुभव और आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, बिहार प्रगति की नई ऊँचाइयों को स्पर्श करेगा और 'विकसित भारत 2047' के संकल्प को सिद्ध करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री किरेन रिजिजू जी को शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@KirenRijiju
Kiren Rijiju
@KirenRijiju
बिहार के मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी, उपमुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी, श्री @VijayKrSinhaBih जी तथा सभी नवनियुक्त मंत्रीगणों को शपथ ग्रहण की हार्दिक शुभकामनाएँ।
मुझे विश्वास है कि आपका कुशल नेतृत्व बिहार को ‘विकसित और समृद्ध बिहार’ के सपने की ओर दृढ़ता से अग्रसर करेगा।
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में एनडीए की डबल इंजन सरकार बिहार के विकास को नई ऊर्जा देगी। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री पीयूष गोयल जी को शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@PiyushGoyal
Piyush Goyal
@PiyushGoyal
विकसित बिहार का नया अध्याय शुरू...
प्रधानमंत्री @NarendraModi जी की गरिमामयी उपस्थिति में आज बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर @NitishKumar जी एवं उपमुख्यमंत्री पद के लिए @Samrat4BJP जी और @VijayKrSinhaBih जी के साथ अन्य मंत्री पद की शपथ ग्रहण करने वाले सभी साथियों को ढेरों बधाई एवं नवीन कार्यकाल के लिए अपार शुभकामनाएं।
मेरा पूर्ण विश्वास है कि आप सभी जनता से किए गए वादों को पूर्ण करते हुए जनसेवा का नया कीर्तिमान रचेंगे और बिहार को विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने हेतु समर्पित रहेंगे। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत के माननीय उप राष्ट्रपति श्री सी॰ पी॰ राधाकृष्णन जी को शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@VPIndia
Vice-President of India
@VPIndia
Heartiest congratulations to Shri Nitish Kumar ji on taking oath as the Chief Minister of Bihar. Warm wishes to him and all the newly sworn-in ministers as they assume their responsibilities.
May their collective leadership usher in a new phase of sustained growth, good governance, inclusive development, and prosperity of Bihar. Wishing them success in fulfilling the aspirations of the people of the state.
@NitishKumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री एस॰ जयशंकर जी को शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@DrSJaishankar
Dr. S. Jaishankar
@DrSJaishankar
Hearty congratulations to @NitishKumar ji on taking oath again as Chief Minister of Bihar.
Best wishes to Deputy CMs @samrat4bjp ji and @VijayKrSinhaBih ji and to all Ministers who have assumed office today.
Confident that the new NDA Government will accelerate Bihar’s progress & contribute to our journey towards Viksit Bharat. -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@nitin_gadkari
Nitin Gadkari
@nitin_gadkari
Heartfelt congratulations to Shri @NitishKumar Ji on taking oath as Chief Minister, and to Shri @samrat4bjp Ji and Shri @VijayKrSinhaBih Ji as Deputy Chief Ministers, along with the new cabinet of Bihar.
Under PM Shri @narendramodi Ji’s visionary leadership, the NDA’s double-engine government will accelerate Bihar’s development—driving rapid growth, modern infrastructure, stronger governance, and positioning the state as a key contributor to Viksit Bharat 2047. -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री जीतन राम मांझी जी को शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@jitanrmanjhi
Jitan Ram Manjhi
@jitanrmanjhi
विकसित बिहार के कर्णधार
फिर से बनने जा रहे हैं नीतीश कुमार!
बिहार के यशस्वी मुख्यमंत्री के रूप में पुनः एक बार शपथ लेने पर श्री @NitishKumar जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि आपके नेतृत्व में बिहार सेवा, सुशासन और विकसित बिहार की यात्रा को अबाध्य पूरा करेगा।
#विकसित_बिहार_का_शपथ -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी को शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@dpradhanbjp
Dharmendra Pradhan
@dpradhanbjp
बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करने पर माननीय श्री @NitishKumar जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं।भव्य शपथ ग्रहण समारोह में श्री @samrat4bjp जी व श्री @VijayKrSinhaBih जी को बतौर उप-मुख्यमंत्री और मंत्री परिषद की शपथ लेने वाले सभी एनडीए के साथियों को भी अनेकों शुभकामनाएं।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बिहार विकास और सुशासन के एक नए युग में प्रवेश कर रहा है। किसानों के हितों की सतत सुरक्षा, मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तिकरण, युवाओं के लिए रोजगार व कौशल विकास के नए अवसर, तथा वंचित और पीड़ित लोगों के अधिकारों की प्रभावी रक्षा - इन्हीं संकल्पों के साथ आगामी वर्षों में 'विकसित बिहार' का निर्माण होगा।
#विकसित_बिहार_का_शपथ -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी को हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@ChouhanShivraj
Shivraj Singh Chouhan
@ChouhanShivraj
माननीय श्री @NitishKumar जी को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में और माननीय श्री @samrat4bjp जी तथा माननीय श्री @VijayKrSinhaBih जी को उप-मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के मार्गदर्शन में आपका नेतृत्व निश्चय ही अंत्योदय से राष्ट्रोदय की भावना को साकार करते हुए बिहार को तेज़, पारदर्शी और समावेशी विकास की नई दिशा प्रदान करेगा।
NDA सरकार की सुशासन-प्रधान कार्यशैली और प्रधानमंत्री जी की विकास-नीति के अनुरूप, आपका अनुभव तथा नेतृत्व बिहार के जनकल्याण और विकास को नई ऊँचाइयों तक ले जाएगा।
#विकसित_बिहार_का_शपथ -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जे०पी० नड्डा जी को हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@JPNadda
Jagat Prakash Nadda
@JPNadda
श्री @NitishKumar जी को बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करने की आत्मीय बधाई एवं उप-मुख्यमंत्री के रूप श्री @samrat4bjp व श्री @VijayKrSinhaBih जी और मंत्री पद की शपथ लेने वाले सभी NDA सदस्यों को भी बधाई एवं शुभकामनाएँ देता हूँ।
बिहार की जनता ने एनडीए और भारतीय जनता पार्टी को ऐतिहासिक जनादेश देकर आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के “विकसित एवं आत्मनिर्भर बिहार” निर्माण के संकल्प को बल प्रदान किया है।
मुझे पूर्ण विश्वास है कि मोदी जी के मार्गदर्शन में संस्कृति, धर्म व क्रांति की भूमि बिहार के सर्वांगीण विकास और सभी वर्ग के उत्थान के साथ राज्य में सुशासन एवं समृद्धि को नई ऊँचाई मिलेगी। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी को शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@rajnathsingh
Rajnath Singh
@rajnathsingh
बिहार के मुख्यमंत्री पद की पुनः शपथ लेने पर श्री नीतीश कुमार जी और उप मुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी जी एवं विजय सिन्हा जी को हार्दिक बधाई! साथ ही आज शपथ लेने वाले सभी मंत्रियों को भी बहुत बधाई।
मुझे पूरा विश्वास है कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत और विकसित बिहार के निर्माण के संकल्प को पूरा करने में प्रदेश की यह नई एनडीए सरकार अवश्य सफल होगी। सभी के सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ। @narendramodi @nitishkumar
@samrat4bjp @VijayKrSinhaBih -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी को शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@AmitShah
Amit Shah
@AmitShah
20 वर्षों से NDA द्वारा किए जा रहे विकास और सुशासन पर विश्वास जताने के लिए बिहार की जनता का आभार।
मुख्यमंत्री श्री @NitishKumar जी, उपमुख्यमंत्री श्री @samrat4bjp जी, श्री @VijayKrSinhaBih जी तथा मंत्री परिषद के सभी मंत्रियों को शपथ ग्रहण की हार्दिक शुभकामनाएँ।
यह डबल इंजन सरकार प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के ‘विकसित बिहार’ के विजन को साकार बनाने और सभी वर्गों तक विकास कार्य पहुँचाने के लिए और अधिक ऊर्जा से कार्य करेगी।
#विकसित_बिहार_का_शपथ -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को शुभकामनाओं के लिए हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
@narendramodi
Narendra Modi
@narendramodi
श्री नीतीश कुमार जी को बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर बहुत-बहुत बधाई। वे एक कुशल और अनुभवी प्रशासक हैं। राज्य में सुशासन का उनका शानदार ट्रैक रिकॉर्ड रहा है। नए कार्यकाल के लिए उन्हें मेरी हार्दिक शुभकामनाएं!
@NitishKumar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बिहार की नवनिर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। आज के इस विशेष अवसर पर बिहार के लोगों को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को हृदय से धन्यवाद एवं आभार।
साथ ही माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी, विभिन्न राज्यों से आए माननीय मुख्यमंत्री, माननीय केन्द्रीय मंत्री, सभी गणमान्य लोगों एवं विशिष्ट अतिथियों का भी हार्दिक अभिनंदन।
बिहार के सर्वांगीण विकास के संकल्प के साथ केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य में एन॰डी॰ए॰ की सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करेगी। मुझे विश्वास है कि बिहार के लोगों के सहयोग और आशीर्वाद से हम बिहार को देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करेंगे।
@narendramodi
@AmitShah
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार विधान मंडल के सेंट्रल हॉल में एन॰डी॰ए॰ विधानमंडल दल की बैठक में शामिल हुआ।
(1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार विधान मंडल के सेंट्रल हॉल में एन॰डी॰ए॰ विधानमंडल दल की बैठक में शामिल हुआ।
(2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘लोक संवाद’ में जदयू विधानमंडल दल की बैठक में शामिल हुआ।
(1/3)

(3/3) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार के माननीय राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खां जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@GovernorBihar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
राष्ट्रीय प्रेस दिवस के महत्वपूर्ण अवसर पर सभी पत्रकार बंधुओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
भारतीय प्रेस परिषद की स्थापना के उपलक्ष्य में इस दिन को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के रूप में मनाया जाता है। यह दिवस स्वतंत्र, निष्पक्ष और जिम्मेदार पत्रकारिता की उस समृद्ध परंपरा का प्रतीक है, जिसने हमारे लोकतंत्र को निरंतर सशक्त किया है।
#nationalpressday -
Nitish Kumar
@NitishKumar
श्री सम्राट चौधरी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@samrat4bjp -
Nitish Kumar
@NitishKumar
मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर नगर परिषद् क्षेत्र में एक घर में आग लगने से 5 लोगों की मृत्यु दुःखद। मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार विधान सभा चुनाव-2025 में राज्यवासियों ने हमें भारी बहुमत देकर हमारी सरकार के प्रति विश्वास जताया है। इसके लिए राज्य के सभी सम्मानित मतदाताओं को मेरा नमन, हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनसे मिले सहयोग के लिए उनका नमन करते हुए हृदय से आभार एवं धन्यवाद।
एन॰डी॰ए॰ गठबंधन ने इस चुनाव में पूरी एकजुटता दिखाते हुए भारी बहुमत हासिल किया है। इस भारी जीत के लिए एन॰डी॰ए॰ गठबंधन के सभी साथियों- श्री चिराग पासवान जी, श्री जीतन राम मांझी जी एवं श्री उपेन्द्र कुशवाहा जी को भी धन्यवाद एवं आभार।
आप सबके सहयोग से बिहार और आगे बढ़ेगा तथा बिहार देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल होगा।
@narendramodi
@iChiragPaswan @jitanrmanjhi @UpendraKushRLM -
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्व० पंडित जवाहर लाल नेहरू जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
दिल्ली में लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास धमाके में कई लोगों की मृत्यु की खबर अत्यंत दुःखद है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को चिर शांति दें तथा शोक संतप्त परिजनों को धैर्य धारण करने की शक्ति दें। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है।
आज बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान हो रहा है — सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
पहले मतदान, फिर जलपान! -
Nitish Kumar
@NitishKumar
राष्ट्रीय शिक्षा दिवस पर शुभकामनाएं। देश के प्रथम शिक्षा मंत्री मौलाना अबुल कलाम आजाद जी की जयंती को राष्ट्रीय शिक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है। देश के प्रति उनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद रखा जाएगा। उन्हें सादर नमन।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार में वर्ष 2005 से पहले महिलाओं के उत्थान के लिए कोई काम नहीं होता था। महिलाएं घर की चहारदीवारी से बाहर नहीं निकल पाती थीं। शाम 6 बजे के बाद सड़कों पर महिलाओं का निकलना बिल्कुल असुरक्षित था।सत्ता संरक्षित अपराधी इतने बेखौफ हो चुके थे कि लड़कियां स्कूल-कॉलेज जाने में भी डरती थीं। अगर कोई बेटी स्कूल जाती थी तो उनके माता-पिता तब तक परेशान रहते थे, जब तक बेटी वापस घर नहीं लौट जाती थी। लड़कियों की शिक्षा के लिए कोई विशेष इंतजाम नहीं था तथा बहुत कम संख्या में बेटियां पढ़ पाती थीं। राज्य के अधिकांश हिस्सों में खासकर ग्रामीण इलाकों की होनहार बच्चियां प्रारंभिक शिक्षा के बाद आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती थीं। सरकार को राज्य की आधी आबादी की कोई चिंता नहीं थी और न ही उन्हें समाज में उचित प्रतिनिधित्व तथा मान-सम्मान मिलता था।
24 नवंबर 2005 को राज्य में जब नई सरकार का गठन हुआ, तब से हमलोग महिला शिक्षा एवं उनके विकास के लिए लगातार काम कर रहे हैं। महिलाओं को रोजगार देने एवं उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अब राज्य की महिलाएं अपनी मेहनत से न केवल अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत कर रही हैं बल्कि वे प्रदेश की प्रगति में भी अपना योगदान दे रही हैं।
हमलोगों ने सबसे पहले वर्ष 2006 में पंचायती राज संस्थाओं एवं वर्ष 2007 में नगर निकायों में महिलाओं के लिए 50 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया। अब तक 4 चुनाव हो चुके हैं, बड़ी संख्या में महिलाएं मुखिया, सरपंच, पंच, जिला परिषद अध्यक्ष, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड सदस्य, नगर निगम मेयर, नगर परिषद तथा नगर पंचायत अध्यक्ष पदों पर चुनकर आ रही हैं। इससे समाज में बहुत बड़ा परिवर्तन आया है। जो महिलाएं आमतौर पर घरों में सिमटी रहती थीं, अब वे इन सभी कामों में अपनी सीधी सहभागिता सुनिश्चित कर रही हैं। यह एक बहुत ही प्रभावी सामाजिक परिवर्तन है।
इसके साथ ही वर्ष 2013 से ही पुलिस बहाली में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए तथा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिए बिहार पुलिस में महिला सिपाहियों की बड़ी संख्या में नियुक्ति की गई। बिहार पुलिस में महिलाओं की भागीदारी आज देश में किसी भी राज्य से ज्यादा है।
वर्ष 2016 से हमलोगों ने सभी सरकारी नौकरियों में राज्य की महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान कर दिया। इसके अलावा प्राथमिक शिक्षक नियुक्ति में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। इससे सभी सरकारी क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ी है। इसके अलावा राज्य के इंजीनियरिंग एवं मेडिकल कॉलेजों में नामांकन में भी लड़कियों को 33 फीसदी आरक्षण का प्रावधान किया गया है।
लड़कियों की शिक्षा के लिए भी हमलोगों ने कई काम किए हैं। कन्या उत्थान योजना के तहत राज्य में बेटी के जन्म से लेकर उनके स्नातक तक की शिक्षा के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। बेटी के जन्म पर उनके माता-पिता को दो हजार रुपए, बेटी की उम्र एक वर्ष पूरा होने पर आधार निबंधन के बाद माता-पिता को एक हजार रुपए तथा बच्ची की उम्र दो वर्ष पूरा होने पर वैक्सीनेशन के लिए माता-पिता को दो हजार रुपए दिए जाते हैं। इस प्रकार से बेटी के जन्म से लेकर उनके दो वर्ष की उम्र तक हर माता-पिता को 5 हजार रुपए दिए जाते हैं। इसके बाद जब बच्ची आंगनबाड़ी केंद्र या विद्यालय जाना शुरू करती है, तो उसके पोषण का भी उचित ध्यान रखा जाता है। बेटियों के पोषाहार तथा पोशाक के लिए राशि दी जाती है। पहली कक्षा से ही बेटियों को पोशाक राशि के लिए पैसे तथा मुफ्त में किताबें दी जाती हैं। लड़कियों को 9वीं कक्षा से साइकिल खरीदने के लिए 3 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। इसके साथ ही बेटियों की शिक्षा के लिए प्रत्येक पंचायत में 10+2 उच्च विद्यालयों का निर्माण कराया गया है, ताकि बेटियां अपने घर से नजदीक पढ़ाई कर सकें। मैट्रिक पास करने पर उन्हें 10 हजार रुपए, इंटर की परीक्षा पास करने पर 25 हजार रुपए और स्नातक पास बेटियों को आगे की पढ़ाई के लिए 50 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। इस प्रकार से राज्य में बेटियों के जन्म से लेकर स्नातक तक की पढ़ाई पूरी होने तक कुल 94,100 रुपए दिए जा रहे हैं। इन सभी योजनाओं के कारण बेटियों की शिक्षा स्तर में व्यापक बदलाव आया है और उनका आत्मविश्वास बढ़ा है।
वर्ष 2005 से पूर्व महिलाओं को प्रसव के दौरान सरकार के स्तर पर कोई स्वास्थ्य सुविधा नहीं मिल पाती थी। हमलोगों ने जननी बाल सुरक्षा योजना के तहत गर्भवती महिलाओं को मिलने वाली राशि को डी०बी०टी० के माध्यम से प्रसव के 48 घंटे के अंदर सीधे उनके खाते में भेजना शुरू कर दिया। इस योजना के तहत ग्रामीण क्षेत्र की महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए 1,400 रुपए तथा शहरी क्षेत्र की महिलाओं को 1,000 रुपए दिए जाते हैं। इससे एक ओर जहां राज्य के ग्रामीण और शहरी इलाकों में संस्थागत प्रसव को बढ़ावा मिल रहा है, वहीं दूसरी ओर मातृ-शिशु मृत्यु दर में भी लगातार कमी आ रही है। वर्ष 2005 में शिशु मृत्यु दर जहां प्रति एक हजार पर 61 थी, वहीं अब घटकर मात्र 27 हो गई है, जो राष्ट्रीय औसत से भी बेहतर है। वहीं मातृ मृत्यु दर जहां वर्ष 2004-06 में प्रति लाख 312 थी, जो अब घटकर मात्र 118 हो गई है। टीकाकरण का आच्छादन 18 प्रतिशत से बढ़कर 90 प्रतिशत से भी अधिक हो चुका है।
राज्य में पहले स्वयं सहायता समूह की संख्या नहीं के बराबर थी। वर्ष 2006 में हमलोगों ने विश्व बैंक से ऋण लेकर स्वयं सहायता समूह का गठन किया, जिसे जीविका नाम दिया गया। राज्य में स्वयं सहायता समूहों की संख्या लगभग 11 लाख हो गई है, जिससे जुड़कर अब तक 1 करोड़ 40 लाख जीविका दीदियां आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। आज बिहार में जीविका दीदियों द्वारा अनेक काम जैसे जैविक खेती, कृषि विपणन व्यवसाय, मछली पालन, मधुमक्खी पालन एवं उद्यमिता विकास से जुड़े काम कराए जा रहे हैं। इससे महिलाओं की आमदनी बढ़ रही है तथा वे अपने परिवार का अच्छे से ध्यान रख रही हैं। राज्य के सभी अस्पतालों में मरीजों एवं उनके परिजनों तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति आवासीय विद्यालयों में दीदी की रसोई चलाई जा रही है। दीदी की रसोई में लोगों को सस्ती दर पर अच्छा खाना मिल रहा है, जिसकी देश भर में सराहना हो रही है। अब दीदी की रसोई का विस्तार राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों एवं सरकारी अस्पतालों में किया जा रहा है।
अब राज्य के शहरी क्षेत्रों में भी स्वयं सहायता समूहों का गठन किया जा रहा है तथा इनकी संख्या 36 हजार से अधिक हो गई है। राज्य के शहरी क्षेत्रों में अब तक 3 लाख 85 हजार से अधिक महिलाएं जीविका से जुड़ कर आत्मनिर्भर बन चुकी हैं। इसके साथ ही, महिला उद्यमी योजना के तहत महिलाओं को अपना उद्यम करने के लिए 10 लाख रुपए तक की सहायता राशि दी जा रही है।
हमलोगों ने हाल ही में राज्य में मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना की शुरुआत की है। इसके तहत राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपए दिए जा रहे हैं। मुझे बहुत खुशी है कि महज डेढ़ महीने के अंदर 1 करोड़ 41 लाख महिलाओं के खाते में 10-10 हजार रुपए डी०बी०टी० के माध्यम से भेज दिए गए हैं। ये राशि महिलाओं को अपनी पसंद का रोजगार करने के लिए दिए गए हैं, यह राशि उनसे कभी भी वापस नहीं ली जाएगी। साथ ही इस राशि से जो महिलाएं अच्छा रोजगार करेंगी उन्हें आगे 2 लाख रूपए की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी। ये सब काम हमलोग महिलाओं के उत्थान और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए कर रहे हैं।
आप सबको पता है कि सामाजिक कुरीतियों व कुप्रथाओं से महिलाएं ज्यादा प्रभावित होती हैं। इसे लेकर हमलोगों ने समाज सुधार अभियान के तहत राज्य में शराबबंदी के साथ-साथ बाल विवाह एवं दहेज प्रथा को समाप्त करने पर जोर दिया। राज्य में महिलाओं की मांग पर ही शराबबंदी लागू की गई है। समाज में इसका बहुत अच्छा असर है तथा सभी जगह शांति का माहौल है। राज्य के चतुर्मुखी विकास से महिलाओं को काफी फायदा हुआ है।
इस प्रकार से महिलाओं की तरक्की एवं उन्हें आत्मनिर्भर तथा सशक्त बनाने के लिए हमलोगों ने जो काम किए हैं, उसे आपलोग याद रखिएगा। आगे भी हमलोग ऐसे ही राज्य की महिलाओं के उत्थान के लिए काम करेंगे। हमलोग जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं।
जय बिहार!
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज औरंगाबाद जिले के रफीगंज, गयाजी जिले के ईमामगंज एवं बेलागंज तथा जहानाबाद जिले के घोसी एवं जहानाबाद विधान सभा क्षेत्रों में एन०डी०ए० प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस चुनावी जनसभा में एन०डी०ए० प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।
चुनावी जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति रही। मतदाताओं से मिल रहे इस अपार समर्थन के लिए उनका हृदय से धन्यवाद और आभार।
हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में कार्य किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। पिछले 20 वर्षों से हम निरंतर विकास के कार्यों में जुटे हैं। हमारा लक्ष्य है कि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
देश के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व उप प्रधानमंत्री आदरणीय श्री लालकृष्ण आडवाणी जी के जन्मदिन पर उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
वर्ष 2005 से पहले राज्य में आपदा से बचाव के लिए कोई काम नहीं होता था। बाढ़, सुखाड़, अगलगी, भूकंप आदि से बचाव के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं किए जाते थे। उत्तर बिहार के लोग बाढ़ से, तो दक्षिण-पश्चिम बिहार के लोग सूखे से परेशान रहते थे, लेकिन तत्कालीन सरकार को इसकी तनिक भी चिंता नहीं होती थी। प्राकृतिक आपदा से बचाव के लिए संसाधनों का घोर अभाव था। आपदा के नाम पर सरकारी खजाने में जमकर लूट-खसोट होती थी। बाढ़ पीड़ितों को जो थोड़ा बहुत मिलता था, उसके लिए भी उन्हें महीनों तक मशक्कत करनी पड़ती थी। सत्ता में बैठे लोग बाढ़ पीड़ित लोगों तक राहत-सामग्री पहुंचाने के नाम पर करोड़ों रुपए डकार गए थे। तब बाढ़ राहत घोटाले की चर्चा देश भर के अखबारों की सुर्खियां बनती थीं।
24 नवंबर 2005 को राज्य में जब नई सरकार का गठन हुआ, तो हमलोगों ने प्राथमिकता के आधार पर आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में कई काम किए। सबसे पहले राज्य में हमलोगों ने अलग से आपदा प्रबंधन विभाग बनाया, ताकि आपदा से जुड़े हर तरह के काम एक ही छत के नीचे हो सके। वर्ष 2010 में आपदाओं के लिए मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) का सूत्रण किया गया, जिसमें बाढ़ एवं सुखाड़ की पूर्व तैयारियों, राहत एवं बचाव तथा बाढ़ एवं सुखाड़ के पश्चात् की जाने वाली कार्रवाइयों का स्पष्ट उल्लेख है। आपदा के वक्त बिना देर किए प्रभावित लोगों तक राहत सामग्री पहुंचाने की व्यवस्था की ताकि आपदा की घड़ी में लोगों को त्वरित राहत मिल सके। संकट के समय जरूरतमंद लोगों को तुरंत सूखा राहत सामग्री जैसे- चूड़ा, गुड़, आटा, चावल, दाल, चना, पीने के लिए पानी का पैकेट, जरूरी दवाइयां, तिरपाल, स्वच्छता किट, बाल्टी, साबुन, मोमबत्ती, माचिस और कपड़े जैसी बुनियादी घरेलू सामान पहुंचाने का इंतजाम किया गया। इसके साथ ही बाढ़ पीड़ित परिवारों को हमलोगों ने तत्काल एक क्विंटल अनाज देना शुरू किया। उस वक्त कुछ लोग ‘क्विंटलिया बाबा‘ कहने लगे थे। साथ ही प्रभावित लोगों के लिए सामुदायिक रसोई की भी व्यवस्था की जाती है।
हमलोग 2007 से ही बाढ़ पीड़ितों की कठिनाइयों को देखते हुए आनुग्रहिक अनुदान देना शुरू किया, जो अब बढ़कर 7,000 रुपए हो चुका है, जो सीधे बाढ़ प्रभावित लोगों के खाते में डी०बी०टी० के माध्यम से भेज दी जाती है। हमलोगों का यह मानना है कि राज्य के खजाने पर पहला अधिकार आपदा पीड़ितों का है। ऐसे में आपदा की घड़ी में लोगों को किसी प्रकार की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े, इसका हमलोग पूरा ख्याल रखते हैं।
प्रभावित इलाकों के लोगों के लिए सुरक्षित स्थान पर राहत शिविर बनाकर उनके लिए रसोई की व्यवस्था की जाती है, जहां खाने-पीने की पूरी व्यवस्था रहती है। राहत कैंपों में साफ-सफाई एवं भोजन की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाता है। बाढ़ पीड़ितों के लिए सुबह का नाश्ता, दिन एवं रात्रि का पौष्टिक भोजन, बच्चों के लिए दूध, महिलाओं के लिए सैनेटरी नैपकिन आदि की व्यवस्था भी की जाती है। राहत शिविरों में बाढ़ पीड़ितों के स्वास्थ्य की देखभाल हेतु चिकित्सकों के नेतृत्व में चिकित्सा शिविर लगाकर बाढ़ पीड़ितों के स्वास्थ्य का पूरा ख्याल रखा जाता है। छोटे बच्चों के लिए राहत शिविरों में आंगनबाड़ी केन्द्रों का भी संचालन कराया जाता है।
बाढ़ राहत शिविरों में शरण लेने वाले लोगों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष से वस्त्र तथा बर्तन के साथ-साथ साबुन, तेल, कंघी आदि की व्यवस्था की जाती है। साथ ही बाढ़ अवधि में आबादी निष्क्रमण के दौरान नाव पर, अस्पताल में अथवा राहत शिविरों में जन्म लेने वाले प्रत्येक नवजात बच्चे के लिए 10 हजार रूपए एवं प्रत्येक नवजात बच्ची के लिए 15 हजार रूपए की राशि प्रदान की जाती है।
बाढ़ के दौरान बड़ी संख्या में पशु भी प्रभावित होते हैं। बाढ़ राहत शिविरों के समीप पशु राहत शिविरों का भी संचालन किया जाता है, जहां पशुओं के लिए चारा, पानी एवं चिकित्सा की उपयुक्त व्यवस्था रहती है। पशु शिविरों के अतिरिक्त बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में चलंत पशु चिकित्सा दल की भी प्रतिनियुक्ति की जाती है।
बरसात की आहट के साथ ही उत्तर बिहार में नेपाल से सटे हिमालय से निकलने वाली नदियों कोसी, गंडक, बूढ़ी गंडक, बागमती और महानंदा नदी पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को समुचित संसाधन उपलब्ध कराकर सतर्कता बरतने के निर्देश जारी कर दिए जाते हैं, ताकि अचानक इन नदियों में अधिक पानी आने पर संपत्ति, जान-माल और कृषि को होने वाले नुकसान कम किया जा सके। इसी प्रकार से सूखा प्रभावित दक्षिण-पश्चिम बिहार विशेषकर गया, नवादा, रोहतास और औरंगाबाद में कम वर्षापात की स्थिति को भांपते हुए जल संकट की स्थिति से निपटने के उपाय किए गए हैं। इसी तरह से अग्निकांड और भूकंप आने पर बचाव के लिए भी कई वैज्ञानिक उपाय किए गए।
आपदा से बचाव के लिए हमलोगों ने वर्ष 2007 में आपदा प्रबंधन अधिनियम-2005 की धारा 14 के तहत बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (BSDMA) का गठन किया। इसका मुख्य उद्देश्य आपदा प्रबंधन के लिए एक समग्र, सक्रिय और प्रौद्योगिकी-संचालित रणनीति विकसित कर एक सुरक्षित और आपदा प्रतिरोधी बिहार का निर्माण करना था। हमलोगों ने राज्य में बाढ़ से आपदा के समय लोगों के जानमाल की सुरक्षा के लिए कई उपाय किए हैं। वर्ष 2010 में नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की तर्ज पर राज्य में अपने स्तर से स्टेट डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (SDRF) का गठन किया। एस०डी०आर०एफ० राज्य में बाढ़, भूकंप, आग और अन्य प्राकृतिक व मानव-जनित आपदाओं के दौरान खोज, बचाव और राहत कार्यों में अपनी अहम भूमिका निभा रही है।
इसी प्रकार से हमलोगों ने वर्ष 2011 में सूखा प्रबंधन नीति बनाई, जिसमें कृषि और जल संसाधन विभाग के समन्वय के कई महत्वपूर्ण कार्य किए गए। वर्ष 2012 में लागू किए गए दूसरे कृषि रोड मैप में सूखा-रोधी फसलों और जल-संरक्षण पर विशेष ध्यान दिया गया। इसके साथ ही जल-संरक्षण और सिंचाई परियोजनाओं के तहत वर्ष 2019 में राज्य में ‘जल-जीवन-हरियाली अभियान‘ की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य सूखे से निपटने के लिए वर्षा जल संग्रहण, तालाब पुनर्जीवन, पौधारोपण और भू-जलस्तर को बढ़ाना है। राज्य में बड़ी संख्या में जल संरचनाओं जैसे तालाब, आहर, पईन, कुएं और सोख्ता का जीर्णोद्धार एवं निर्माण कराया गया है। इससे भू-जल स्तर में काफी सुधार हुआ है। सूखा प्रभावित जिलों में मिनी लिफ्ट सिंचाई परियोजनाएं और सौर पंप सेट भी लगाए जा रहे हैं, ताकि राज्य में ‘हर खेत तक सिंचाई का पानी' पहुंचाया जा सके, फसलों की अच्छी पैदावार हो सके और किसानों की आमदनी बढ़े। कृषकों के लिए डेडिकेटेड कृषि फीडर की व्यवस्था की गई है ताकि किसानों को सिंचाई हेतु अनवरत बिजली मिलती रहे।
बाढ़ की समस्या के निदान के लिए तथा सिंचाई सुविधाओं के विकास के लिए लगातार काम किया जा रहा है। मार्च 2025 तक कुल 370 किलोमीटर नए तटबंध बनाकर लगभग 14 लाख हेक्टेयर बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों को सुरक्षित किया गया है। इसके अतिरिक्त लगभग 600 किलोमीटर तटबंधों का उच्चीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कराया गया है। अब तटबंध टूटने की घटनाएं कम हुई हैं, जिससे बाढ़ की समस्या से लोगों को राहत मिली है। पश्चिमी कोसी नहर परियोजना, कमला बराज परियोजना, टाल क्षेत्र विकास योजना, अधूरी पड़ी दुर्गावती सिंचाई परियोजना तथा नदियों से गाद निकासी योजना के क्रियान्वयन से लोगों को न सिर्फ बाढ़ की समस्या से निजात मिली है अपितु किसानों को सिंचाई की व्यापक सुविधा उपलब्ध हुई है।
इस प्रकार से राज्यवासियों को विभिन्न प्रकार की आपदाओं से बचाने के लिए हमलोगों ने जो काम किए हैं, उसे आपलोग याद रखिएगा। आगे भी हमलोग इसी तरह काम करते रहेंगे और बाढ़ का स्थाई समाधान सुनिश्चित करेंगे। हमलोग जो कहते हैं, उसे पूरा भी करते हैं।
जय बिहार!
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पूर्वी चंपारण जिले के गोविंदगंज, केसरिया एवं नरकटिया, पश्चिम चंपारण जिले के वाल्मीकिनगर एवं सिकटा तथा शिवहर जिले में एन०डी०ए० प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस चुनावी जनसभा में एन०डी०ए० प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।
चुनावी जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति रही। मतदाताओं से मिल रहे इस अपार समर्थन के लिए उनका हृदय से धन्यवाद और आभार।
हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में कार्य किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। पिछले 20 वर्षों से हम निरंतर विकास के कार्यों में जुटे हैं। हमारा लक्ष्य है कि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
पहले चरण में रिकॉर्ड मतदान के लिए बिहार के लोगों का हृदय से धन्यवाद। पिछले वर्षों में बिहार ने अभूतपूर्व तरक्की की है। अब समय है बिहार को सबसे ज्यादा विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने का।
लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है। बिहार के लोगों से आग्रह है कि आने वाली 11 तारीख को दूसरे चरण में भी इसी उत्साह के साथ मतदान करें, ताकि बिहार और आगे बढ़े। सबका सम्मान हो, सबका विकास हो। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार विधानसभा चुनाव, 2025 के दौरान बख्तियारपुर स्थित मतदान केंद्र पर मतदान किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
लोकतंत्र में मतदान केवल हमारा अधिकार ही नहीं, दायित्व भी है।
आज बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान हो रहा है — सभी मतदाताओं से आग्रह है कि अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।
मतदान करें और दूसरों को भी प्रेरित करें।
पहले मतदान, फिर जलपान! -
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार कोकिला, पद्म श्री एवं पद्म भूषण से सम्मानित स्व० शारदा सिन्हा जी की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।
स्व० शारदा सिन्हा जी के छठ महापर्व पर सुरीली आवाज में गाए मधुर गीत बिहार समेत देश के सभी भागों में आज भी गूंजा करते हैं। बिहार की भूमि, संगीत जगत और संगीत प्रेमियों में उनकी स्मृति हमेशा रहेगी। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
गुरूनानक जयंती के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। गुरुनानक जी के व्यक्तित्व में दार्शनिक, योगी, गृहस्थ, धर्म संस्थापक, समाज सुधारक, कवि, देशभक्त एवं विश्वबंधु के गुण मिलते हैं। उन्होंने शांति, दया एवं मानवता का पवित्र संदेश देने के लिए चारों दिशाओं में बड़े पैमाने पर यात्राएं की थीं। गुरूनानक देव जी की शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर हम सभी को समरस समाज बनाने हेतु मिलकर काम करने का संकल्प लेना चाहिए।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
कार्तिक पूर्णिमा के शुभ अवसर पर प्रदेशवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। यह शुभ दिन राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए, यही कामना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
वर्ष 2005 से पहले के वो दिन आप सबको याद होंगे, जब बिहार में बेरोजगारी चरम पर थी। नौकरी और रोजगार के अभाव में राज्य के युवा जहां-तहां भटक रहे थे। युवा वर्ग के सामने नौकरी और रोजगार को लेकर अंधकार छाया हुआ था। तत्कालीन सरकार की युवाओं को नौकरी और रोजगार देने को लेकर नीति और नीयत दोनों ही स्पष्ट नहीं थी। उस वक्त किसी भी विभाग में कोई बहाली नहीं निकलती थी। कुछ पदों पर बहाली निकलती भी थी तो सत्ता पोषित लोग उसका सौदा करने में लग जाते थे। नौकरी के बदले जमीन लिखवा ली जाती थी। आलम ये था कि राज्य के युवा रोजगार की खोज में दर-दर भटकने और दूसरे राज्यों में पलायन को मजबूर थे। उस वक्त राज्य की शासन प्रणाली इतनी खराब हो चुकी थी कि बिहार के युवा जब दूसरे राज्यों में रोजगार के लिए जाते थे, तो उन्हें हेय दृष्टि से देखा जाता था, उन्हें कई तरह की यातनाएं झेलनी पड़ती थी। राज्य के बाहर युवाओं की बिहार और बिहारी के नाम पर खिल्ली उड़ायी जाती थी। राज्य के बाहर लोग अपनी पहचान छिपाने को विवश थे, क्योंकि उस वक्त बिहारी कहलाना अपमान का विषय बन गया था। कितने युवा नौकरी की आस में बैठे रह गये और उनकी नौकरी करने की उम्र निकल गई। आज कल फिर वही लोग सरकारी नौकरी और रोजगार देने के नाम पर राज्य के युवाओं को गुमराह कर रहे हैं और भ्रम फैला रहे हैं। आप सबको मैं बताना चाहता हूं कि ये लोग सिर्फ झूठ बोलते हैं, उनके पास युवाओं को नौकरी और रोजगार को लेकर न तो कोई नीति है और न ही कोई ठोस आधार है।
24 नवंबर 2005 को राज्य में जब नयी सरकार का गठन हुआ, तो हमलोगों ने युवाओं के लिए सरकारी नौकरी और रोजगार मुहैया कराने को लेकर एक ठोस नीति बनायी। इसके लिए सबसे पहले हमलोगों ने राज्य के अलग-अलग विभागों में खाली पड़े पदों पर बहाली का निर्णय लिया। वर्ष 2005 से 2020 के बीच राज्य में 8 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी और लाखों लोगों को रोजगार दिया गया। राज्य में और ज्यादा युवाओं को नौकरी और रोजगार देने के लिए हमलोगों ने रोडमैप तैयार किया और वर्ष 2020 में सात निश्चय-2 के तहत 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 10 लाख लोगों को रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। जब युवाओं को नौकरी और रोजगार के लिए चौतरफा काम शुरू हुआ, तो इसके सुखद परिणाम आने शुरू हो गये तथा आपको जानकर आश्चर्य होगा कि इन पांच वर्षों (वर्ष 2020 से 2025) में 10 लाख के बजाय 40 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है, जबकि 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी भी दे दी गयी है। ऐसे में अब तक 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार दे दिया गया है।
अब हमलोगों ने अगले 5 वर्षों (वर्ष 2025-2030) में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके लिए विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में नए पद सृजित किये जाएंगे। युवाओं को रोजगार पाने योग्य बनाने हेतु विभिन्न तकनीकी संस्थानों में बड़े पैमाने पर कौशल विकास के लिए प्रशिक्षण का इंतजाम किया गया है। राज्य में उद्योगों की स्थापना एवं निवेश की व्यवस्था कर रोजगार के अवसर पैदा किये जायेंगे। नई उद्योग नीति के तहत राज्य में उद्योग-धंधे लगाने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसे लेकर विशेष औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज की भी व्यवस्था की गयी है, ताकि प्रदेश में बड़ी संख्या में रोजगार का सृजन हो सके। एन0डी0ए0 की डबल इंजन की सरकार की दुगुनी ताकत से राज्य में बड़े पैमाने पर उद्योग लगाये जायेंगे। उद्योगों की स्थापना के लिये हर जिले में जमीन अधिग्रहण कर लैंड बैंक बनाये जा रहे हैं, जिससे आसानी से जमीन उपलब्ध हो सकेगी। बिहार में अब उद्योगों की स्थापना के लिये सभी गुणवत्तापूर्ण आधारभूत संरचनायें जैसे- अच्छे सड़क मार्ग, रेलवे एवं हवाई मार्ग से अच्छी सम्पर्कता, निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं विधि व्यवस्था की स्थिति काफी बेहतर है। राज्य में कानून का राज स्थापित है। साथ ही हमलोग यह भी सुनिश्चित करेंगे कि राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए किसी मजबूरी में राज्य से बाहर नहीं जाना पड़े।
संविदा पर कार्यरत कर्मियों को उच्चस्तरीय समिति की अनुशंसाओं के आलोक में पहले से ही 60 साल तक की उम्र का कार्यकाल, सरकारी नौकरी में कार्य अनुभव के आधार पर अधिमानता, मानदेय में नियमित वृद्धि की सुविधायें दी जा रही हैं। इन संविदाकर्मियों यथा- विकास मित्र, टोला सेवक, तालिमी मरकज, डाटा इन्ट्री ऑपरेटर एवं अन्य सभी के लिये क्षमतावर्द्धन की व्यवस्था कर उनके अनुभव के आधार पर उन्हें सरकारी कर्मी के अनुरूप सारी सुविधायें दी जायेगी।
बिहार के युवाओं को अधिक से अधिक अवसर उपलब्ध कराने, उन्हें प्रशिक्षित करने तथा सशक्त एवं सक्षम बनाने के उद्देश्य से बिहार युवा आयोग का गठन किया गया है। इसके साथ ही युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिये हमलोग राज्य में खेल को भी लगातार बढ़ावा दे रहे हैं तथा विभिन्न खेलों में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के तहत 454 खिलाड़ियों को विभिन्न स्तर की सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। हाल के दिनों में बिहार ने कई खेलों का सफल आयोजन भी कराया है। महिला हॉकी एषिया कप 2025, पुरूष हॉकी एषिया कप 2025, सेपक टाकरा विष्व कप 2025 तथा खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2025 की सफल मेजबानी बिहार की खेल उपलब्धियों का प्रमाण है। खेल और खिलाड़ियों के विकास को प्राथमिकता देते हुए कई अच्छी योजनाएं चलायी जा रही हैं। इसी कड़ी में बिहार खेल छात्रवृति योजना की शुरुआत की गयी है, जिससे राज्य के 725 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को आर्थिक सहायता राशि दी गयी है। इसके तहत बुनियादी स्तर 500 खिलाड़ियों को प्रति वर्ष 3 लाख रुपये, विकासात्मक स्तर पर 200 खिलाड़ियों को प्रति वर्ष 5 लाख रुपये और विशिष्ट स्तर पर 25 खिलाड़ियों को प्रति वर्ष अधिकतम 20 लाख रुपये तक की छात्रवृति दी जा रही है। इससे खिलाड़ियों को प्रशिक्षण तथा खेल प्रतियोगिताओं के लिए वित्तीय सहायता मिल रही है। राज्य में खेल को बढ़ावा देने के लिए पंचायत से लेकर राज्य स्तर तक खेल सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। इसके तहत राज्य के सभी पंचायतों में खेल के मैदान बनवाए जा रहे हैं। इसका मूल मकसद ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देना और ग्रामीण क्षेत्रों में खेल संस्कृति को बढ़ावा देना है। राज्य में अब तक 3,000 से अधिक पंचायतों में खेल मैदान बन चुके हैं।
इस प्रकार से राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार के लिए हमलोगों ने जो काम किए हैं, उसे आपलोग याद रखिएगा। झूठे, भ्रामक एवं काल्पनिक वादे कर लोगों को गुमराह करने वालों के झांसे में न आयें। आगे भी हमलोग ही राज्य के युवाओं को नौकरी और रोजगार देंगे क्योंकि, हमलोग जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं।
जय बिहार! -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज, खगड़िया जिले के अलौली और खगड़िया, बेगूसराय जिले के तेघड़ा तथा पटना जिले के मसौढ़ी में एन०डी०ए० प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस चुनावी जनसभा में एन०डी०ए० प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।
चुनावी जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति रही। मतदाताओं से मिल रहे इस अपार समर्थन के लिए उनका हृदय से धन्यवाद और आभार।
हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में कार्य किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। पिछले 20 वर्षों से हम निरंतर विकास के कार्यों में जुटे हैं। हमारा लक्ष्य है कि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो।
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार में वर्ष 2005 से पहले की सरकार ने पिछड़े, अति पिछड़े, अनुसूचित जाति-जनजाति, दलित-महादलित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और समाज के वंचित तबकों के उत्थान के लिये कोई काम नहीं किया। न तो उन्हें उचित मान-सम्मान दिया गया और ना ही शासन में उन्हें किसी तरह की कोई महत्वपूर्ण भागीदारी दी गयी। इन सभी वर्गों के बच्चे-बच्चियों में शिक्षा का घोर अभाव था, लेकिन उस वक्त जिन लोगों की सरकार थी उन्होंने इस दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया। समाज के इन तबकों के लोगों में गरीबी और बेरोजगारी लगातार बढ़ती जा रही थी लेकिन इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जाता था। चुनाव के वक्त जब वोट लेने की बारी आती थी, तो झूठे वादे कर और डरा धमका कर लाठी के बल पर इनका वोट ले लिया जाता था तथा सरकार बनने के बाद सत्ता में बैठे लोग खुद को मालिक समझने लगते थे और राजनीति में सिर्फ अपने परिवार के लोगों को आगे बढ़ाने में लगे रहते थे।
24 नवंबर 2005 को राज्य में जब नयी सरकार का गठन हुआ, तो हमलोगों ने न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर चलते हुये समाज के सभी वर्गों के लोगों के उत्थान एवं हर तबके के लोगों की तरक्की के लिये काम करना शुरू किया। हमलोगों ने पूरे बिहार को अपना परिवार मानकर सभी तबकों के विकास के लिए काम किया है। समाज में पिछड़े, वंचित एवं निचले पायदान पर खड़े लोगों के उत्थान के लिए विशेष कार्य किये गये हैं। इन परिवारों के बच्चे-बच्चियों के लिए अच्छी शिक्षा, युवाओं के लिए नौकरी और रोजगार तथा समाज में उनके मान और सम्मान का पूरा ख्याल रखा गया।
मुझे वो दिन याद है- जब वर्ष 1993 में मंडल कमीशन की तर्ज पर बिहार में अतिपिछड़ों और पिछड़ों को एक वर्ग में डालने की साजिश हो रही थी। तब मैंने स्पष्ट तौर पर इसका विरोध किया और बिल्कुल स्पष्ट शब्दों में कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के द्वारा बिहार में जो आरक्षण नीति लागू की गयी है, उसमें अगर कोई छेड़-छाड़ होगी और उसमें यदि कोई परिवर्तन करने की कोशिश होगी तो हर स्तर पर इसका विरोध किया जायेगा।
बाद में वर्ष 2006 में हमलोगों ने पंचायती राज संस्थाओं एवं नगर निकाय चुनावों में अति पिछड़ा वर्ग के लिए 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया। वहीं वर्ष 2016 में राज्य की न्यायिक सेवा में सीधी नियुक्ति में अत्यंत पिछड़ा वर्ग के लिए 21 प्रतिशत तथा पिछड़े वर्ग के लिए 12 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया। इसके साथ ही वर्ष 2007-08 में पिछड़े वर्ग एवं अत्यंत पिछड़े वर्ग के लोगों के विकास के लिए पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का गठन किया गया। वित्तीय वर्ष 2008-09 में पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का वार्षिक योजना बजट मात्र 42.17 करोड़ रुपये था, जो अब बढ़कर 2025-26 में 1900 करोड़ रुपये हो गया है। अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास का निर्माण कराया गया है, जहां रह कर लगभग 4,500 छात्र निःशुल्क शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इसके अलावा वर्ष 2018 से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति तथा पिछड़ा-अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों का निर्माण, छात्रावास अनुदान एवं मुफ्त अनाज तथा युवक-युवतियों को सिविल सेवा प्रोत्साहन, ग्राम परिवहन एवं उद्यमी योजना का लाभ दिया जा रहा है।
हमलोगों की सरकार ने राज्य में मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के तहत अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के 33 हजार 644 तथा अति पिछड़े वर्ग के 11 हजार 360 युवाओं को रोजगार हेतु वाहन खरीदने के लिए अनुदान वितरित किया है। वहीं, सिविल सेवा प्रोत्साहन योजना के तहत वर्ष 2018 से बिहार लोक सेवा आयोग एवं संघ लोक सेवा आयोग की प्रारंभिक परीक्षा पास करने वाले अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा की तैयारी हेतु क्रमशः 50 हजार रुपये एवं एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। इसके तहत राज्य में अब तक अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के 4,113 अभ्यर्थियों तथा अति पिछड़ा वर्ग के 6,170 अभ्यर्थियों को प्रोत्साहन राशि दी जा चुकी है। इसी प्रकार से वर्ष 2018 में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग के युवक युवतियों के लिए मुख्यमंत्री उद्यमी योजना शुरू की गयी और वर्ष 2020 में जननायक कर्पूरी ठाकुर जी की जयंती पर हुए निर्णय के बाद अति पिछड़ा वर्ग के युवक-युवतियों को भी मुख्यमंत्री उद्यमी योजना का लाभ दिया जा रहा है। इसके तहत उन्हें अपना उद्यम लगाने के लिए 10 लाख रुपये तक की सहायता राशि दी जा रही है, जिसमें 5 लाख रुपये अनुदान और शेष 5 लाख रुपये ब्याज मुक्त ऋण दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत अब तक 40,462 युवक-युवतियों को लाभ दिया जा चुका है, जिसमें अनुसूचित जाति- जनजाति वर्ग के 13,664 अति पिछड़ा वर्ग के 9,855 और अपर कास्ट एवं पिछड़ा वर्ग के 8,324 युवा शामिल हैं।
वर्ष 2005 से पूर्व राज्य में 8वीं और 10वीं कक्षा तक कम क्षमता के मात्र 66 अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति आवासीय विद्यालय थे, जिनके भवनों की स्थिति अत्यंत ही दयनीय थी। इन सभी आवासीय विद्यालयों को 10+2 में उत्क्रमित किया गया और प्रत्येक की क्षमता 720 कर दी गयी। इन पुराने आवासीय विद्यालयों में से 45 आवासीय विद्यालयों का नया भवन बना दिया गया है। इसके अतिरिक्त वर्ष 2021 में 70 नये आवासीय विद्यालयों के निर्माण का फैसला लिया गया, जिसमें से अधिकांश का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। राज्य में अब आवासीय विद्यालयों की कुल आवासन क्षमता 84,240 हो गयी है। इसी प्रकार से वर्ष 2021 में राज्य के सभी जिलों में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग की छात्राओं के लिए संचालित आवासीय विद्यालयों को भी 10+2 में उत्क्रमित किया गया। फिलहाल राज्य के सभी जिलों में एक-एक और पटना जिले में दो पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग आवासीय विद्यालय संचालित हो रहे हैं।
वर्ष 2023 में राज्य में जाति आधारित गणना करायी गयी, जिसमें लोगों की आर्थिक स्थिति की भी जानकारी ली गयी। इसमें 94 लाख गरीब परिवार पाये गये, जिसमें अपर कास्ट, पिछड़ा-अतिपिछड़ा, महादलित एवं मुस्लिम समुदाय के लोग भी शामिल हैं। इन लोगों के रोजगार हेतु लघु उद्यमी योजना के तहत 2 लाख रुपये की दर से सहायता राशि दी जा रही है।
इसके साथ ही अनुसूचित जाति/जनजाति, पिछड़ा एवं अतिपिछड़ा वर्गों में शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए छात्रवृति योजना भी चलायी जा रही हैं। पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग प्रवेशिकोत्तर छात्रवृति योजना के तहत कक्षा 1 से 10 तक की छात्राओं को प्रतिवर्ष कुल 7,200 रुपये दिये जाते हैं। वहीं कक्षा 11 से लेकर उच्च शिक्षा तक अध्ययनरत पिछड़ा वर्ग एवं अत्यंत पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं को 2,000 रुपये से 4 लाख रुपये तक की छात्रवृति की सुविधा मिल रही है। जबकि छात्रावासों में रह कर पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को 1000 रुपये प्रतिमाह दिये जा रहे हैं। वर्ष 2024-25 में 226.78 करोड़ रुपये की स्वीकृति दी गयी है। इसी तरह से अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति मेधावृत्ति योजना के तहत इन वर्गों के विद्यार्थियों को प्रथम श्रेणी से मैट्रिक पास करने पर 10,000 रुपये एवं द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण होने पर 8,000 रुपये दिये जाते हैं। यह प्रोत्साहन राशि विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेगी और उन्हें आत्मनिर्भर बनाएगी। साथ ही छात्रावासों में रह पढ़ाई करने वाले छात्र-छात्राओं को 1,000 रुपये दिये जा रहे हैं। इस वर्ष के बजट में इस राशि को दोगुना कर 2,000 रुपये का प्रावधान किया गया है। इस वर्ष के बजट में अनुसूचित जाति वर्ग के कल्याण के लिए 19,648.86 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है, जबकि अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए 1,735.04 करोड़ रुपये आवंटित किये गये हैं।
हमलोगों ने वर्ष 2008 में ही महादलित समुदाय के लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए महादलित विकास मिशन की स्थापना की और राज्य भर में विकास मित्रों की नियुक्ति की गयी, जो सरकार की विकास योजनाओं का लाभ समाज के वंचित वर्गों तक आज भी पहुंचा रहे हैं। फिलहाल राज्य में लगभग 10 हजार विकास मित्र कार्यरत हैं। अभी हाल ही में विकास मित्रों का मानदेय 13,700 रुपये से बढ़ाकर 25,000 रुपये प्रतिमाह कर दिया गया है तथा टैबलेट खरीदने के लिए एकमुश्त 25,000 रुपये दिये गये हैं। इसके अलावा परिवहन भत्ते में 600 रुपये की वृद्धि की गई है, जो 1,900 रुपये से बढ़कर 2,500 रुपये प्रतिमाह हो गया है। साथ ही स्टेशनरी भत्ते में भी 600 रुपये की वृद्धि की गयी है, जो 900 रुपये से बढ़कर 1,500 रुपये प्रतिमाह हो गया है। इसके साथ ही शिक्षा सेवकों को स्मार्टफोन खरीदने हेतु 10,000 रुपये की राशि दी गयी है और शिक्षण सामग्री खरीदने की राशि को 3,405 रुपये से बढ़ाकर 6,000 प्रति केंद्र प्रतिवर्ष किया गया है। इसी प्रकार से वर्ष 2009 में जनजाति समाज के विकास हेतु समेकित थरूहट विकास के कार्यक्रम चलाये गये। इसके तहत आवासीय विद्यालयों एवं छात्रावासों का निर्माण कराया गया तथा जनजाति समुदाय के युवाओं को रोजगार हेतु प्रशिक्षण दिया गया। साथ ही, वर्ष 2014 में अनुसूचित जनजाति की महिलाओं के लिए ’स्वाभिमान बटालियन’ का गठन किया गया, जिसका मुख्यालय पश्चिमी चंपारण में है।
राज्य में पिछड़ा, अति पिछड़ा, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, दलित-महादलित, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और समाज के वंचित तबकों की तरक्की के लिए हमलोगों ने जो काम किए हैं, उसे आपलोग याद रखिएगा। आगे भी हमलोग ही काम करेंगे। हमलोग जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं।
जय बिहार!
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज भागलपुर जिले के गोपालपुर, कहलगांव एवं सुल्तानगंज तथा बांका जिले के धोरैया एवं अमरपुर विधानसभा क्षेत्रों में एन०डी०ए० प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस चुनावी जनसभा में एन०डी०ए० प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।
चुनावी जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति रही। मतदाताओं से मिल रहे इस अपार समर्थन के लिए उनका हृदय से धन्यवाद और आभार।
हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में कार्य किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। पिछले 20 वर्षों से हम निरंतर विकास के कार्यों में जुटे हैं। हमारा लक्ष्य है कि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो। (1/2)

हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में कार्य किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। पिछले 20 वर्षों से हम निरंतर विकास के कार्यों में जुटे हैं। हमारा लक्ष्य है कि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 के फाइनल में भारतीय टीम की ऐतिहासिक एवं शानदार जीत पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।
फाइनल मुकाबले में टीम ने अद्भुत कौशल, आत्मविश्वास और उत्कृष्ट टीम भावना का परिचय दिया। पूरे टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है।
भारत की बेटियों की ये ऐतिहासिक जीत आने वाली पीढ़ियों को खेलों के प्रति प्रेरित करती रहेगी।
#womensworldcup2025 -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर, बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल, सहरसा जिले के नौहट्टा एवं सोनवर्षा तथा मधेपुरा जिले के मधेपुरा शहर में एन०डी०ए० प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस चुनावी जनसभा में एन०डी०ए० प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।
चुनावी जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति रही। मतदाताओं से मिल रहे इस अपार समर्थन के लिए उनका हृदय से धन्यवाद और आभार।
हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में कार्य किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। पिछले 20 वर्षों से हम निरंतर विकास के कार्यों में जुटे हैं। हमारा लक्ष्य है कि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज मुंगेर जिले के हवेली खड़गपुर, बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल, सहरसा जिले के नौहट्टा एवं सोनवर्षा तथा मधेपुरा जिले के मधेपुरा शहर में एन०डी०ए० प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस चुनावी जनसभा में एन०डी०ए० प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।
चुनावी जनसभा में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति रही। मतदाताओं से मिल रहे इस अपार समर्थन के लिए उनका हृदय से धन्यवाद और आभार।
हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में कार्य किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। पिछले 20 वर्षों से हम निरंतर विकास के कार्यों में जुटे हैं। हमारा लक्ष्य है कि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
वर्ष 2005 से पहले बिहार में शिक्षा का हाल बहुत बुरा था। छात्र-छात्राएं स्कूल नहीं जा पाते थे। सरकारी स्कूलों के भवन जर्जर हो चुके थे। राज्य में प्राथमिक विद्यालयों की संख्या बहुत कम थी। शिक्षा के लिए बुनियादी ढांचे का घोर अभाव था। स्कूलों में बच्चों को बैठने के लिए बेंच-डेस्क उपलब्ध नहीं थे। सरकारी विद्यालयों में शिक्षकों की काफी कमी थी। 1990 से 2005 के बीच राज्य में शिक्षकों की नियुक्ति नाम मात्र की हुई थी। प्रदेश में छात्र-शिक्षक अनुपात बेहद खराब था। उस वक्त राज्य में 65 बच्चों पर मात्र एक शिक्षक होता था। लगभग 12.5 प्रतिशत बच्चे ऐसे थे, जो स्कूलों से पूरी तरह से बाहर थे, यानि शिक्षा से कटे हुए थे। इसमें सबसे ज्यादा बच्चे समाज के वंचित तबके महादलित और अल्पसंख्यक समुदाय के थे, जो स्कूल नहीं जा पाते थे। उस वक्त जो थोड़े-बहुत शिक्षक थे भी, तो उन्हें समय पर वेतन नहीं मिल पाता था। बहुत कम संख्या में बच्चियां स्कूल जा पाती थीं। पांचवीं कक्षा के बाद बच्चियां आगे की पढ़ाई नहीं कर पाती थीं। राज्य में शिक्षा व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो चुकी थी। सत्ता में बैठे लोगों ने शिक्षा को भद्दा मजाक बनाकर रख दिया था। 10वीं के बाद आगे की पढ़ाई के लिए राज्य में अच्छे कॉलेज और शैक्षणिक संस्थान नहीं के बराबर थे। उच्च और तकनीकी शिक्षा के लिए अच्छे संस्थानों का घोर अभाव था। सत्र इतनी देर से चलता था कि छात्रों को स्नातक की पढ़ाई पूरी करने में 5 वर्ष तक लग जाते थे। उच्च और तकनीकी शिक्षा पाने के लिए राज्य के युवा देश के दूसरे राज्यों में जाने को मजबूर थे। उस वक्त सत्ता में बैठे लोगों ने राज्य में नये स्कूलों के निर्माण के बजाय ‘चरवाहा विद्यालय’ खोलकर शिक्षा के प्रति अपने कर्तव्यों एवं दायित्वों की इतिश्री समझ ली थी।
24 नवंबर 2005 को राज्य में नयी सरकार के गठन के बाद हमलोगों ने प्राथमिकता के आधार क्रमवार शिक्षा-व्यवस्था में सुधार का काम शुरू किया। इसके लिए सबसे पहले हमलोगों ने शिक्षा के बजट में साल दर साल लगातार बढ़ोत्तरी की। आपको जानकर आश्चर्य होगा कि राज्य में वर्ष 2005 में शिक्षा का कुल बजट मात्र 4366 करोड़ रुपये था। अब 2025-26 में शिक्षा विभाग का बजट 60,964.87 करोड़ हो गया है, जो राज्य के कुल बजट का लगभग 22 प्रतिशत है।
राज्य भर में युद्ध स्तर पर नये स्कूल भवनों के निर्माण कार्य के साथ ही पुराने स्कूल भवनों के जीर्णोद्धार का कार्य शुरू कराया। वर्ष 2005 में राज्य में जहां कुल 53 हजार 993 विद्यालय थे, वर्ष 2025 में यह संख्या बढ़कर 75 हजार 812 हो गयी है। फिलहाल प्रदेश में 97.61 प्रतिशत टोले सरकारी विद्यालयों के आच्छादित हो चुके हैं। सभी पंचायतों में उच्च विद्यालय की स्थापना और 12वीं तक की पढ़ाई शुरू की गई ताकि छात्राओं को पढ़ाई के लिए दूर नहीं जाना पड़े और उन्हें शिक्षा प्राप्त करने में सुविधा मिल सके। इस बीच शिक्षकों की संख्या भी लगातार बढ़ाई गई है। वर्ष 2024 में बिहार लोक सेवा आयोग के जरिए 2 लाख 38 हजार 744 शिक्षक नियुक्त किए गये एवं वर्ष 2025 में 36,947 प्रधान शिक्षकों के साथ ही 5,971 प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति की गई। साथ ही वर्ष 2006 में स्थानीय निकायों के माध्यम से नियोजित 3,68,000 शिक्षकों को भी सक्षमता परीक्षा के जरिए नियमित किया जा रहा है। इस तरह से अब राज्य में सरकारी शिक्षकों की संख्या लगभग 6 लाख हो गई है। राज्य में इतनी बड़ी संख्या में शिक्षक नियुक्ति की चर्चा आज देशभर में की जा रही है। स्कूलों में बेंच-डेस्क का इंतजाम किया गया। अब विद्यालयों में हाईटेक शिक्षा व्यवस्था के लिए ‘उन्नयन बिहार योजना’ लागू की गयी। आज राज्य में 10+2 तक के अधिकांश विद्यालयों में कंप्यूटर लैब, ई-लाइब्रेरी और प्रयोगशाला आदि की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही ग्रामीण इलाकों में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर अत्याधुनिक पुस्तकालय खोले गये हैं, जहां छात्रों को कॉपी-किताब और अन्य पठन-पाठन सामग्रियों के साथ ही हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा भी मुहैया करायी जा रही है।
पहले विद्यालयों में लड़कियों की संख्या काफी कम थी। वर्ष 2006-07 में हमारी सरकार ने छात्र-छात्राओं के लिए पोशाक योजना की शुरुआत की। वहीं वर्ष 2008 में 9वीं वर्ग की छात्राओं के लिए साइकिल योजना शुरू की गयी, जिसकी सराहना दुनिया के कई देशों में हुई और दूसरे राज्यों ने भी साइकिल योजना को अपनाया। बाद में वर्ष 2010 से साइकिल योजना का लाभ लड़कों को भी दिया जाने लगा। इसके फलस्वरूप आज मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में छात्राओं की संख्या छात्रों से भी अधिक हो गई है।
हमलोगों ने पहले एक सर्वे कराया, जिसमें पता चला कि जो 12.5 प्रतिशत बच्चे स्कूल नहीं जा पाते हैं, उसमें सबसे अधिक समाज के निचले तबकों, महादलित वर्ग और मुस्लिम समुदाय के बच्चे शामिल हैं। इन बच्चों को स्कूल लाने के लिए विशेष प्रयास किये गये। महादलित परिवार के बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने के लिए टोला सेवक तथा मुस्लिम समुदाय के बच्चे-बच्चियों को स्कूल लाने के लिए टोला सेवक (तालिमी मरकज) की नियुक्ति की गयी, जिन्हें अब शिक्षा सेवक कहा जाता है, जो इन बच्चों को स्कूल तक पहुंचाने में मदद करते हैं। हमारी सरकार के इन प्रयासों के कारण आज लगभग शत प्रतिशत बच्चे विद्यालयों में पढ़ाई करने पहुंच रहे हैं।
शिक्षा-व्यवस्था में व्यापक सुधार करते हुए हमारी सरकार ने राज्य में एकेडमिक कैलेंडर लागू किया। अब बिल्कुल समय पर मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट की परीक्षाएं हो रही हैं तथा समय से परीक्षा परिणाम भी आ रहे हैं। इसके साथ ही हमलोगों ने राज्य में उच्च एवं तकनीकी पर भी विशेष ध्यान दिया। वर्ष 2005 में राज्य में जहां मात्र 10 राजकीय विश्वविद्यालय थे आज उसकी संख्या बढ़कर 21 हो गई है, जबकि 4 केंद्रीय विश्वविद्यालय और 8 नये निजी विश्वविद्यालयों की स्थापना हुई है। हमलोगों ने राज्य के सभी प्रखंड मुख्यालयों में चरणबद्ध तरीके से डिग्री कॉलेज की स्थापना का भी निर्णय लिया है, जिस पर तेजी से काम चल रहा है। इसके अलावा राज्य सरकार के प्रयास एवं सहयोग से प्रदेश में कई राष्ट्रीय स्तर के शैक्षणिक संस्थानों की स्थापना भी की गई है। इसमें चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, चंद्रगुप्त प्रबंधन संस्थान, पटना के बिहटा में भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), पटना में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS), राष्ट्रीय फैशन प्रौद्योगिकी संस्थान (NIFT), बोधगया में भारतीय प्रबंधन संस्थान (IIM), भागलपुर में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) प्रमुख हैं। उच्च शिक्षण संस्थानों में व्याख्याताओं की बहाली के लिए हमलोगों ने वर्ष 2017 में बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग का गठन किया।
वर्ष 2005 से पहले राज्य में इंजीनियरिंग और मेडिकल कॉलेजों की बहुत कम थी। आज सभी 38 जिलों में इंजीनियरिंग कॉलेज संचालित हो रहे हैं। पॉलिटेक्निक संस्थानों की संख्या 13 से बढ़कर 46 हो गयी है तथा आईटीआई की संख्या 23 से बढ़कर 152 हो गई है। मेडिकल की शिक्षा के लिए पटना में एम्स और आई॰जी॰आई॰एम॰एस॰ के अलावा राज्य में सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या 12 है। इसके अतिरिक्त दरभंगा एम्स को मिलाकर राज्य में कुल 21 नये सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय निर्माणाधीन हैं, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। इस प्रकार राज्य में सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों की कुल संख्या 35 हो जायेगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 9 निजी चिकित्सा महाविद्यालय भी खोले जा रहे हैं। वर्ष 2005 से पहले बिहार के बच्चे इंजीनियरिंग एवं मेडिकल की पढ़ाई के लिए राज्य के बाहर जाया करते थे क्योंकि उस समय प्रदेश के सरकारी अभियंत्रण महाविद्यालयों में मात्र 460 सीटें थीं। अब सीटों की संख्या बढ़कर 14469 हो गई है। ऐसे में यहां के छात्रों को उच्च, तकनीकी और मेडिकल शिक्षा के लिए अब मजबूरी में बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि अन्य राज्यों से छात्र यहां आकर पढ़ाई कर रहे हैं।
शिक्षा के क्षेत्र में हमलोगों के इन्हीं प्रयासों के कारण आज राज्य की साक्षरता दर लगभग 80 प्रतिशत हो गई है तथा महिलाओं की साक्षरता दर जो वर्ष 2001 में मात्र 33.57 प्रतिशत थी, अब यह बढ़कर 73.91 प्रतिशत हो गई है।
राज्य में शिक्षा के क्षेत्र में यह आमूलचूल परिवर्तन सिर्फ आंकड़ों की बात नहीं, बल्कि यह शिक्षा के प्रति हमलोगों की प्राथमिकता, प्रतिबद्धता और सकारात्मक पहल की तस्वीर है। बिहार में शिक्षा अब वास्तव में हर बच्चे का अधिकार है। मुझे खुशी इस बात की है कि हमलोगों ने विगत 20 वर्षों में अपने राज्य और समाज को शिक्षित बनाने में काफी हद तक कामयाबी हासिल की है।
राज्य के बच्चे-बच्चियों और युवाओं को अच्छी शिक्षा देने के लिए हमलोगों ने जो काम किए हैं, उसे आपलोग याद रखिएगा। आगे भी हमलोग ही काम करेंगे। हमलोग जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं।
जय बिहार!
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Post not available here, view on X
Nitish Kumar
@NitishKumar
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बाबूबरही, खजौली, हरलाखी, सुरसंड, रून्नी सैदपुर, पारू एवं महुआ विधानसभा क्षेत्रों में एन०डी०ए० प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो तथा उच्च विद्यालय का खेल मैदान, जंदाहा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस रोड शो एवं चुनावी जनसभा में एन॰डी॰ए॰ प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।
रोड शो एवं चुनावी जनसभा में खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं सहित सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति रही। मतदाताओं से मिल रहे इस अपार समर्थन के लिए उनका हृदय से धन्यवाद और आभार।
हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में कार्य किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। पिछले 20 वर्षों से हम निरंतर विकास के कार्यों में जुटे हैं। हमारा लक्ष्य है कि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो। (1/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बाबूबरही, खजौली, हरलाखी, सुरसंड, रून्नी सैदपुर, पारू एवं महुआ विधानसभा क्षेत्रों में एन०डी०ए० प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो तथा उच्च विद्यालय का खेल मैदान, जंदाहा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस रोड शो एवं चुनावी जनसभा में एन॰डी॰ए॰ प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।
रोड शो एवं चुनावी जनसभा में खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं सहित सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति रही। मतदाताओं से मिल रहे इस अपार समर्थन के लिए उनका हृदय से धन्यवाद और आभार।
हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में कार्य किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। पिछले 20 वर्षों से हम निरंतर विकास के कार्यों में जुटे हैं। हमारा लक्ष्य है कि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो। (2/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बाबूबरही, खजौली, हरलाखी, सुरसंड, रून्नी सैदपुर, पारू एवं महुआ विधानसभा क्षेत्रों में एन०डी०ए० प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो तथा उच्च विद्यालय का खेल मैदान, जंदाहा में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस रोड शो एवं चुनावी जनसभा में एन॰डी॰ए॰ प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।
रोड शो एवं चुनावी जनसभा में खराब मौसम के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं सहित सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति रही। मतदाताओं से मिल रहे इस अपार समर्थन के लिए उनका हृदय से धन्यवाद और आभार।
हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में कार्य किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। पिछले 20 वर्षों से हम निरंतर विकास के कार्यों में जुटे हैं। हमारा लक्ष्य है कि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो। (3/3) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
वर्ष 2005 से पहले के वो दिन आप सबको याद होंगे, जब राज्य में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह से चरमरायी हुई थीं। स्वास्थ्य के क्षेत्र में कोई काम नहीं होता था। छोटी-मोटी बीमारियों के इलाज के लिए भी लोगों को मजबूरी में राज्य के बाहर जाना पड़ता था। उस वक्त डॉक्टर और नर्सों की संख्या बहुत कम थी। स्वास्थ्य केन्द्र लगभग बंद ही रहते थे। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नाम पर सिर्फ एक से दो कमरों के जर्जर भवन होते थे। उन अस्पतालों में न डॉक्टर होते थे, न नर्स और न ही इलाज की कोई व्यवस्था होती थी। अस्पतालों में दवा की उपलब्धता नगण्य थी। जर्जर अस्पताल भवनों में लोग जानवर बांध देते थे। अस्पताल के बेड पर मरीज की जगह कुत्ते लेटे हुए पाये जाते थे, तब ऐसी कई तस्वीरें देखने को मिलती थी। स्वास्थ्य-व्यवस्था की स्थिति बहुत भयावह थी। उस दौर की बदहाल व्यवस्था में बिहार का पूरा हेल्थ सिस्टम आईसीयू में अपनी अंतिम सांसें गिन रहा था।
मुझे याद है- जब मैं सांसद था तो एक बार मेरी मां की तबीयत खराब हो गई थी और तब मैं अपनी मां को लेकर पटना के पीएमसीएच स्थित आईजीआईसी आया था, लेकिन वहां की व्यवस्था बहुत खराब थी। बाद में जब हमलोगों की सरकार बनी तो सबसे पहले हमलोगों ने वहां की व्यवस्था को दुरुस्त करवाया और आज भी मुझे कहीं कोई कमी दिखाई पड़ती है तो उसे मैं ठीक करवाता हूं।
उस वक्त स्वास्थ्य विभाग का कुल बजट मात्र 705 करोड़ रुपये था। सरकारी अस्पतालों में एक्स-रे, पैथोलोजी आदि जांच की सुविधाएं उपलब्ध नहीं होती थीं। राज्य में सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या मात्र 6 थी, वे भी 1990 के पूर्व ही बने थे और जर्जर हालत में थे। 1990 से 2005 के बीच राज्य में एक भी नया चिकित्सा महाविद्यालय नहीं बनाया गया था। यही कारण था कि वर्ष 2005 में और उससे पूर्व राज्य के सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए औसतन प्रतिमाह मात्र 39 मरीज ही आते थे यानि प्रतिदिन एक से दो ही मरीज सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए पहुंच पाते थे।
24 नवंबर 2005 को राज्य में नयी सरकार के गठन के बाद हमलोगों ने प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए काम करना शुरू किया। स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार और उसमें सुधार के लिए विशेष अभियान चलाया गया। सबसे पहले वर्ष 2006 से हमलोगों ने अस्पतालों में निःशुल्क दवा का वितरण शुरू किया, जिसका शुभारंभ तत्कालीन माननीय उपराष्ट्रपति स्व॰ भैरो सिंह शेखावत जी द्वारा पटना स्थित गार्डिनर रोड अस्पताल से किया गया। राज्य भर के अस्पतालों में विभिन्न प्रकार की दवायें निःशुल्क उपलब्ध करायी गयीं और आज की तारीख में मरीजों को 500 से अधिक तरह की दवायें निःशुल्क उपलब्ध करायी जा रही हैं। साथ ही, सरकारी संस्थानों में अनेक बीमारियों की जांच के लिए निःशुल्क सुविधा मरीजों को उपलब्ध करायी जा रही है। आज राज्य के सभी चिकित्सा महाविद्यालयों और सदर अस्पतालों में सीटी स्कैन की सुविधा मुहैया करायी गयी है, जबकि राज्य के 7 चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पतालों में रियायती दर पर एमआरआई की सुविधा उपलब्ध है। वर्ष 2005 से पूर्व राज्य के किसी भी सरकारी अस्पताल में डायलिसिस की सुविधा नहीं थी, आज सभी 38 जिलों के स्वास्थ्य संस्थानों में लोक-निजी साझेदारी के तहत डायलिसिस केंद्र संचालित किये जा रहे हैं।
इसके अलावा राज्य के सभी जिलों में कैंसर स्क्रीनिंग की व्यवस्था की जा रही है, जबकि कुछ चिह्नित अस्पतालों में कीमोथेरेपी की व्यवस्था की गयी है। साथ ही, मुजफ्फरपुर में 425 करोड़ रुपये की लागत से होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र बनाया जा रहा है।
राज्य के निर्धन मरीजों पर गंभीर बीमारियों के इलाज का बोझ नहीं पड़े, इसके लिए वर्ष 2006-07 में हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता कोष की शुरुआत की। तब से लेकर अब तक करीब 2 लाख मरीजों को गंभीर बीमारियों की चिकित्सा हेतु 1550 करोड़ रुपये से अधिक की राशि अनुदान के रूप में दी गयी है।
वर्ष 2004-05 में स्वास्थ्य विभाग का बजट मात्र 705 करोड़ रुपये था, जो बढ़कर अब 20035 करोड़ रुपये से भी अधिक हो गया है। स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार का ही परिणाम है कि आज राज्य में कई स्वास्थ्य सूचकांकों जैसे संस्थागत प्रसव, शिशु मृत्यु दर, मातृ मृत्यु दर और संपूर्ण टीकाकरण में अप्रत्याशित सुधार हुआ है।
वर्तमान में राज्य में सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों की संख्या 12 हो गयी है। पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान को विस्तारित करते हुए नये मेडिकल कॉलेज की स्थापना एवं केंद्र सरकार द्वारा संचालित चिकित्सा महाविद्यालयों को भी जोड़ा जाय तो यह संख्या 15 हो गयी है। इसके अतिरिक्त राज्य में 20 नये सरकारी चिकित्सा महाविद्यालय निर्माणाधीन है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जायेगा। इस प्रकार राज्य में सरकारी चिकित्सा महाविद्यालयों की कुल संख्या 35 हो जायेगी। इसके अतिरिक्त प्रदेश में 9 निजी चिकित्सा महाविद्यालय भी खोले जा रहे हैं। पटना स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के साथ-साथ दरभंगा में भी नये अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही पटना चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (PMCH) को 5462 बेड के अस्पताल के रूप में पुनर्विकसित कर देश के सबसे बड़े अस्पताल के रूप में बनाया जा रहा है। अन्य पुराने 5 मेडिकल कॉलेज एवं अस्पतालों को भी 2500 बेड के अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है। पटना स्थित इंदिरा गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान को भी 3000 बेड के अस्पताल के रूप में विकसित किया जा रहा है।
राज्य में अब जिला अस्पतालों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है, जबकि अनुमंडलीय अस्पतालों की संख्या 55 और स्वास्थ्य उपकेंद्रों की संख्या 10788 से भी अधिक हो गयी है। यही कारण है कि आज सरकारी अस्पतालों में प्रति महीने 11600 से भी अधिक मरीज अपना इलाज कराने पहुंच रहे हैं।
राज्य के लोगों की सुविधा के लिए हमलोगों ने स्वास्थ्य के क्षेत्र में जो आपके लिए काम किए हैं, उसे याद रखिएगा। आगे भी हमलोग ही काम करेंगे। हमलोग जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं।
जय बिहार! -
Nitish Kumar
@NitishKumar
This media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज समस्तीपुर जिला के मोरवां, उजियारपुर, विभूतिपुर, रोसड़ा एवं वारिसनगर, दरभंगा जिला के बेनीपुर, कुशेश्वरस्थान, अलीनगर, दरभंगा ग्रामीण एवं मधुबनी जिले के फुलपरास एवं लौकहा में एन०डी०ए० प्रत्याशियों के पक्ष में रोड शो किया। इस रोड शो में एन॰डी॰ए॰ प्रत्याशियों को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।
रोड शो में बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में महिलाओं सहित सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति रही। मतदाताओं से मिल रहे इस अपार समर्थन के लिए उनका हृदय से धन्यवाद और आभार।
हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में कार्य किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। पिछले 20 वर्षों से हम निरंतर विकास के कार्यों में जुटे हैं। हमारा लक्ष्य है कि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आप सभी को पता है वर्ष 2005 से पहले बिहार में बिजली की क्या हालत थी? पूरा प्रदेश अंधेरे में डूबा रहता था। राज्य के गांवों की बात तो दूर, राजधानी पटना में मुश्किल से लोगों को 7 से 8 घंटे ही बिजली मिल पाती थी। कभी-कभी रात में बिजली आने पर सोये हुये लोग जल्दी से उठकर पानी का मोटर चलाने के लिये दौड़ पड़ते थे क्योंकि लोगों को यह भरोसा नहीं रहता था कि बिजली फिर कितने घंटे बाद आयेगी। बिजली के खंभों पर जो तार थे, वह भी बेहद जर्जर अवस्था में थे। ट्रांसफार्मर जले रहते थे। राज्य के ग्रामीण इलाकों में नहीं के बराबर बिजली की आपूर्ति होती थी। ऐसे में खंभों पर बिजली की तारों को लोग कपड़े सुखाने के उपयोग में लाते थे। थोड़ी-बहुत बिजली की आपूर्ति होती भी थी, तो इतना कम वोल्टेज होता था कि बल्ब भी ठीक से नहीं जल पाते थे।
वर्ष 2005 से पहले राज्य में बिजली की अधिकतम आपूर्ति 700 मेगावाट तक होती थी, जबकि राज्य में बिजली का उत्पादन नगण्य था। किसानों के लिए बिजली की कोई व्यवस्था नहीं थी। कृषि कार्य के लिए कोई डेडिकेटेड फीडर नहीं थे। बिजली के अभाव में उद्योग-धंधे दम तोड़ चुके थे एवं राज्य का आर्थिक विकास पूरी तरह थम गया था।
बिजली आपूर्ति की बात तो दूर, राज्य के हजारों गांवों तक तो बिजली पहुंची ही नहीं थी। किसानों के खेत सूखे पड़े रहते थे, कारखाने बंद थे, और युवाओं के सपने अंधेरे में खो जाते थे। वो दौर केवल बिजली की कमी का नहीं था, वो दौर था बदइंतज़ामी का, लापरवाही का और ऐसी सरकार का, जिसने न कभी योजना बनाई, न नीयत दिखाई।
आपको जानकर आश्चर्य होगा कि वर्ष 2005 में राज्य में प्रति व्यक्ति बिजली की खपत मात्र 75 यूनिट थी तथा उपभोक्ताओं की संख्या मात्र 17 लाख 31 हजार थी। ऐसे में बिजली से सरकार को राजस्व भी बहुत कम मिल पाता था। राज्य में सौर ऊर्जा की भी व्यवस्था नहीं थी तथा राज्यवासी पूरी तरह से लालटेन युग में जीने को मजबूर थे। राज्य में बिजली की स्थिति बदतर थी, ऊपर से तत्कालीन सरकार की प्रशासनिक अक्षमता के कारण बिजली की चोरी आम बात थी।
24 नवंबर 2005 को राज्य में जब हमलोगों की सरकार बनी तो बिजली व्यवस्था में सुधार के संकल्प के साथ अनेक कार्य किए गए। विद्युत आपूर्ति, बिजली का उत्पादन तथा पावर ट्रांसमिशन प्रणाली आदि को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया गया। ग्रामीण विद्युतीकरण की दिशा में कई कदम उठाये गये। हमारी सरकार बिजली-व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयासरत रही। 15 अगस्त 2012 को स्वतंत्रता दिवस के मौके पर पटना के गांधी मैदान में मैंने कहा था कि ‘हम बिजली की स्थिति सुधारेंगे। अगर बिजली की स्थिति में हम सुधार नहीं लायेंगे तो 2015 के चुनाव में मैं वोट मांगने लोगों के बीच नहीं आऊंगा’। इसके लिए 31 अक्टूबर 2012 को तत्कालीन बिहार राज्य विद्युत बोर्ड को समाप्त कर 5 विद्युत कंपनियां बनायीं गयीं तथा बिजली के क्षेत्र में संरचनात्मक सुधार किये गये।
हमारी सरकार ने वर्ष 2015 में ‘हर घर बिजली‘ निश्चय की शुरुआत की, जिसके तहत निर्धारित समय के दो माह पूर्व ही अक्टूबर 2018 में सभी इच्छुक घरों को विद्युत कनेक्शन दे दिया गया। इस काम को पूरा करने के लिए बड़े पैमाने पर आधारभूत संरचनाओं का निर्माण किया गया। बड़ी संख्या में नये ग्रिड उपकेंद्र तथा नये विद्युत शक्ति उपकेंद्रों की स्थापना की गयी। साथ ही नये ट्रांसफार्मर एवं तार लगाये गये।
किसानों के खेत तक सस्ती बिजली पहुंचाने के लिए डेडीकेटेड कृषि फीडर का निर्माण कराया गया है। किसानों को अनुदानित दर पर मात्र 55 पैसे प्रति यूनिट की दर से सस्ती बिजली की उपलब्धता सुनिश्चित की गयी है तथा कृषि के लिए निःशुल्क विद्युत कनेक्शन दिये गये हैं। इसके लिए हमारी सरकार ने वर्ष 2024-25 में 4 हजार 395 करोड़ रूपये का अनुदान दिया है।
राज्य के सरकारी एवं निजी भवनों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की व्यवस्था की गयी है तथा राज्य भर में सोलर पावर प्लांट लगाये जा रहे हैं। आज शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 24 घंटे निर्बाध बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित हो सकी है। अब राज्य में बिजली की अधिकतम आपूर्ति 700 मेगावाट से बढ़कर 8 हजार मेगावाट से भी ज्यादा हो गयी है तथा बिजली उत्पादन क्षमता 540 मेगावाट से बढ़कर 8 हजार 850 मेगावाट से भी अधिक हो गयी है। प्रति व्यक्ति ऊर्जा की खपत 5 गुणा से भी ज्यादा बढ़कर 363 यूनिट हो गयी है तथा विद्युत उपभोक्ताओं की संख्या 12 गुणा से भी ज्यादा बढ़कर करीब सवा दो करोड़ हो गयी है। राज्य में फिलहाल ग्रिड उपकेंद्रों की संख्या चार गुणा बढ़कर 172 हो गयी है, जबकि विद्युत शक्ति उपकेंद्रों की संख्या तीन गुणा बढ़कर 1 हजार 260 हो गयी है। बिजली वितरण ट्रांसफार्मर की संख्या 10 गुणा बढ़कर 3 लाख 50 हजार हो गया है। विद्युत संचरण लाइन की कुल लंबाई 3 गुणा बढ़कर 20 हजार किलोमीटर से भी अधिक हो गयी है, जबकि 33 केवी वितरण लाइन की लंबाई 3 गुणा बढ़कर 19 हजार किलोमीटर हो गयी है।
राज्य के नागरिकों पर बिजली बिल का भार कम पड़े इसके लिए हमलोग शुरू से ही उपभोक्ताओं को अनुदानित दर पर बिजली उपलब्ध करा रहे हैं। इसके लिये वर्ष 2024-25 में बिजली उपभोक्ताओं को राज्य सरकार द्वारा 15 हजार 343 करोड़ रुपये का विद्युत अनुदान दिया गया है। इस अनुदान के अतिरिक्त अब तो हमारी सरकार राज्य के सभी घरेलू उपभोक्ताओं को 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली दे रही है, जिसका फायदा हर बिहारवासी को मिल रहा है। हमलोगों ने यह भी तय किया है कि अगले तीन वर्षों में सभी घरेलू उपभोक्ताओं से सहमति लेकर उनके घर की छतों पर अथवा नजदीकी सार्वजनिक स्थल पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाकर लाभ दिया जाएगा।
हमारी सरकार ने बिजली के क्षेत्र में बिहार को आत्मनिर्भर बनाकर ‘ऊर्जस्वित बिहार‘ के संकल्प को पूरा किया है। इसे याद रखियेगा। आगे भी हमलोग ऐसे ही काम करते रहेंगे। हमलोग जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। राज्य के चहुंमुखी विकास के लिए हम निरंतर कार्य करते रहेंगे। अब बिहार का भविष्य रोशनी से भरा है। हमलोगों ने बिजली के क्षेत्र में इतना काम कर दिया है कि अब लालटेन युग कभी नहीं लौटेगा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री सर्बानंद सोनोवाल जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@sarbanandsonwal -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@iChiragPaswan -
Nitish Kumar
@NitishKumar
लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर उन्हें सादर नमन।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय एवं शेखपुरा में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से एन०डी०ए० प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।
इन चुनावी सभाओं में चेरिया बरियारपुर से जदयू प्रत्याशी श्री अभिषेक कुमार, बछवाड़ा से भाजपा प्रत्याशी श्री सुरेन्द्र मेहता, बखरी (अ०जा०) से लोजपा (आर०) प्रत्याशी श्री संजय कुमार, मटिहानी से जदयू प्रत्याशी श्री राज कुमार सिंह, तेघड़ा से भाजपा प्रत्याशी श्री रजनीश कुमार, बेगूसराय से भाजपा प्रत्याशी श्री कुंदन कुमार, साहेबपुर कमाल से लोजपा (आर०) प्रत्याशी श्री सुरेन्द्र कुमार, जमालपुर से जदयू प्रत्याशी श्री नचिकेता मंडल, लखीसराय से भाजपा प्रत्याशी श्री विजय कुमार सिन्हा, सूर्यगढ़ा से जदयू प्रत्याशी श्री रामानंद मंडल, शेखपुरा से जदयू प्रत्याशी श्री रणधीर कुमार सोनी तथा बरबीघा से जदयू प्रत्याशी डॉ० कुमार पुष्पंजय को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।
हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में कार्य किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारा और शांति का वातावरण स्थापित हुआ है। पिछले 20 वर्षों से हम निरंतर विकास के कार्यों में जुटे हैं। हमारा लक्ष्य है कि बिहार देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल हो।
आज की चुनावी सभा में बड़ी संख्या में महिलाओं सहित सभी वर्गों के लोगों की उपस्थिति रही। मतदाताओं से मिल रहे इस अपार समर्थन के लिए उनका हृदय से धन्यवाद और आभार। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
वर्ष 2005 से पहले का वो दिन आप सब को याद होगा जब जर्जर सड़कें बिहार की पहचान बन गईं थीं। राज्य के किसी भी हिस्से में आने-जाने में लोगों को सोचना पड़ता था। थोड़ी दूरी का सफर तय करने में भी लोगों को घंटों लग जाते थे। सड़कों पर हिचकोले खाती गाड़ियां और मन में भय लेकर लोग सफर करने को मजबूर थे। सड़क में गड्ढा था या गड्ढे में सड़क, यह तय कर पाना मुश्किल था। किसी गांव में यदि किसी व्यक्ति की तबीयत खराब हो जाती थी, तो इलाज के लिए अस्पताल तक पहुंचने से पहले कई लोग रास्ते में ही दम तोड़ देते थे। नदियों, नालों और नहरों पर पुल-पुलिया नहीं होने के कारण सीतामढ़ी, शिवहर जैसे राज्य के कई जिलों का संपर्क राजधानी पटना से टूट जाता था। नदी, नालों और नहरों पर पुल-पुलिया नहीं होने की वजह से गांवों-कस्बों के लोग पूरी बरसात में जल कैदी बन जाते थे। छात्र-छात्राएं बरसात के दिनों में महीनों तक स्कूल नहीं जा पाते थे। उस वक्त मैं तत्कालीन केंद्र सरकार में मंत्री था। जब भी बिहार आता था और अपने क्षेत्र में जनता से मिलने जाता था तो सड़कों के अभाव में कई किलोमीटर तक पैदल ही चलना पड़ता था। ऐसा भी सुनने में आता है कि पहले जिन लोगों के हाथ में राज्य की सत्ता थी, वे कहते थे कि राज्य में अच्छी सड़कें बन जाएंगी तो पुलिस जल्दी गांवों में पहुंच जाएगी और अपराधी पकड़े जाएंगे। इसका मतलब ये कि वे खुद भी अपराध को संरक्षण देते थे।
वर्ष 2005 से पहले राज्य में बहुत कम सड़कें थीं और जो सड़कें थीं उनका बुरा हाल था। सड़कों के मेंटेनेंस की कोई उचित व्यवस्था नहीं थी। सड़कों के मेंटेनेंस के नाम पर खूब भ्रष्टाचार होता था। अलकतरा घोटाला भी उसी वक्त हुआ था। 2005 से पहले गंगा नदी पर मात्र 4 पुल, कोसी नदी पर 2 पुल, गंडक नदी पर 4 पुल, सोन नदी पर 2 पुल थे जो 1990 के काफी पहले बने थे। वर्ष 2005 से पहले पूरे राज्य में मात्र 11 रेल ओवरब्रिज (आर॰ओ॰बी॰) थे, जिसके चलते कई जगहों पर घंटों जाम की स्थिति होती थी।
राज्य की ग्रामीण बसावटों को बारहमासी संपर्कता प्रदान करने की कोई ठोस योजना नहीं थी। तत्कालीन प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना लागू की थी, जिसमें एक हजार या उससे अधिक आबादी वाली बसावटों को ही जोड़ने की योजना थी, लेकिन तत्कालीन राज्य सरकार द्वारा इस पर ध्यान नहीं दिया गया। सड़कों के लिए भू-अर्जन नहीं किया गया, जिस कारण यह योजना भी आंशिक रूप से ही कार्यान्वित हो सकी।
24 नवंबर 2005 को राज्य में नई सरकार के गठन के बाद प्राथमिकता के आधार पर नई सड़कों का निर्माण कराया गया, पुरानी सड़कों का जीर्णोद्धार एवं चौड़ीकरण कराया गया तथा पुल एवं पुलियों का जाल बिछाया गया। बड़े पैमाने पर बने पथों के रख-रखाव के लिए एक विशिष्ट दीर्घकालीन अनुरक्षण नीति लागू की गई।
वर्ष 2005 में हमलोगों की सरकार बनने के बाद राज्य में लगभग 20 नए बड़े पुल बनाए गए। इसमें गंगा नदी पर भोजपुर में वीर कुंवर सिंह सेतु, पटना में जे॰पी॰ सेतु, मुंगेर में श्रीकृष्ण सिंह सेतु, पटना से राघोपुर दियारा को जोड़ने वाली कच्ची दरगाह-राघोपुर सिक्स लेन पुल, औंटा-सिमरियाधाम पुल के निर्माण के साथ ही बक्सर स्थित वीर कुंवर सिंह पुल पर अतिरिक्त 2 लेन का निर्माण कराया गया। गंगा नदी पर 10 नए पुलों का निर्माण कार्य जारी है। वहीं कोसी नदी पर कोसी महासेतु समेत 3 नए पुलों का निर्माण कराया गया है तथा 3 अतिरिक्त पुलों का निर्माण कार्य जारी है। गंडक नदी पर 4 नए पुल बनाए गए हैं तथा 3 नए पुलों का निर्माण कार्य जारी है। सोन नदी पर 4 नए पुल बनाए गए हैं तथा 2 नए पुलों का निर्माण कार्य जारी है। इस तरह से राज्य में अलग-अलग नदियों पर फिलहाल 18 नए पुलों का निर्माण कराया जा रहा है, जिसे जल्द ही पूरा कर लिया जाएगा।
इसके अलावा राज्य की छोटी नदियों और नहरों पर पुल-पुलियों के निर्माण के लिए वर्ष 2007-08 में मुख्यमंत्री सेतु निर्माण योजना की शुरुआत की गई। इसके तहत अब तक 6 हजार से अधिक पुल-पुलियों का निर्माण कराया जा चुका है। इस योजना के तहत 2024 के बाद 649 नए पुल के निर्माण की स्वीकृत दी गई है। कई पुराने पुलों को 4 लेन से 6 लेन पुल में परिवर्तित किया जा रहा है। अब राज्य में रेल ओवरब्रिज की संख्या 11 से बढ़कर 87 हो गई है और 40 से अधिक नए रेल ओवरब्रिज बनाए जा रहे हैं।
राज्य में यातायात को सुगम बनाने के लिए कई बाईपास पथों का निर्माण कराया जा रहा है। साथ ही टोलों एवं बसावटों को संपर्कता प्रदान करने के लिए राज्य निधि से मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना लागू की गई है जिसके तहत 1,18,005 किलोमीटर लंबाई की सड़कों का निर्माण करा दिया गया है। बाकी बचे टोलों एवं बसावटों को जल्द से जल्द पक्की सड़क से जोड़ दिया जाएगा।
हमलोगों ने कई पथों एवं पुल-पुलियों का निर्माण कराकर वर्ष 2016 में राज्य के सुदूर क्षेत्रों से 6 घंटे में पटना पहुंचने के लक्ष्य को पूरा किया। इस लक्ष्य को पूरा कर 2018 में 5 घंटे में राज्य के किसी भी कोने से पटना पहुंचने का नया लक्ष्य निर्धारित किया गया। अब इसे भी पूरा कर लिया गया है तथा इसे और घटाने के लिए नए एक्सप्रेस-वे, नए पुल, बाईपास, एलिवेटेड रोड एवं आरओबी के निर्माण पर तेजी के काम किया जा रहा है।
हमारी सरकार ने जो आपके लिए काम किए हैं, उसे याद रखिए। आगे भी हमलोग ही काम करेंगे। हमलोग जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। (1/2)

हमारी सरकार ने जो आपके लिए काम किए हैं, उसे याद रखिए। आगे भी हमलोग ही काम करेंगे। हमलोग जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज नालंदा जिले के राजगीर, अस्थावां, बिहारशरीफ, नालंदा, हिलसा, इस्लामपुर एवं हरनौत विधानसभा क्षेत्र में एन०डी०ए० प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।
इन चुनावी सभाओं में राजगीर (अ०जा०) विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री कौशल किशोर, अस्थावां विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री जितेन्द्र कुमार, बिहारशरीफ विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉ० सुनील कुमार, नालंदा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री श्रवण कुमार, हिलसा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री कृष्ण मुरारी शरण, इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री रूहेल रंजन एवं हरनौत विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री हरि नारायण सिंह को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।
हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में काम किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारा एवं शांति का माहौल है। हम लगातार 20 वर्षों से विकास के काम में लगे हुए हैं। बिहार इतना आगे बढ़ेगा कि देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों में शुमार होगा।
चुनावी सभा में बड़ी संख्या में महिलायें तथा सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे। मतदाताओं से मिल रहे इस समर्थन के लिये उन्हें धन्यवाद एवं आभार।

चुनावी सभा में बड़ी संख्या में महिलायें तथा सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे। मतदाताओं से मिल रहे इस समर्थन के लिये उन्हें धन्यवाद एवं आभार। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
वर्ष 2005 से पहले बिहार हर क्षेत्र में पिछड़ गया था। विकास के कार्य पूरी तरह से ठप पड़ गए थे। आधारभूत संरचनाओं के विकास के लिए कोई काम नहीं होता था। नये भवनों का निर्माण तो दूर की बात थी, पहले से बने भवनों का रखरखाव और जीर्णोद्धार तक नहीं हो पाता था। उबड़-खाबड़ और टूटी-फूटी सड़कें बिहार के पिछड़ापन की पहचान बन गयी थीं। इतनी समृद्ध ऐतिहासिक विरासत वाला राज्य पूरी दुनिया में उपहास का पात्र बन गया था। राज्य के बाहर लोग अपनी पहचान छिपाते थे, क्योंकि उस वक्त बिहारी कहलाना अपमान का विषय हो गया था। देश के अन्य राज्यों के लोग बिहार को हेय दृष्टि से देखते थे।
वर्ष 2005 में राज्य में नयी सरकार के गठन के बाद आधारभूत संरचनाओं के विकास के क्षेत्र में कई अभूतपूर्व कार्य किये गये। राज्य में नये भवनों के निर्माण के साथ-साथ ऐतिहासिक भवनों और पर्यटन स्थलों के विकास पर जोर दिया गया। राज्य में कई विश्वस्तरीय आधुनिक आधारभूत संरचनाओं का निर्माण कराया गया, जिसकी राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सराहना भी हुई। इन परियोजनाओं के निर्माण से राज्य के लोगों को काफी फायदा हुआ है तथा राज्य की छवि बेहतर हुई है।
बीते 20 वर्षों में राज्य में कई विश्वस्तरीय पथों का निर्माण कराया गया, जबकि कई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य जारी है। इसमें जे०पी० गंगा पथ, अटल पथ, पाटलि पथ, बिहटा-सरमेरा पथ, मीठापुर-महुली पथ, लोहिया पथ चक्र, बख्तियारपुर-रजौली पथ, पटना-गया-डोभी पटना-मुजफ्फरपुर फोर लेन, पटना-बख्तियारपुर-मोकामा पथ तथा ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर प्रमुख हैं। वाराणसी कोलकाता एक्सप्रेस-वे, आमस-दरभंगा एक्सप्रेस-वे, पटना-पूर्णिया एक्सप्रेस-वे, गोरखपुर-सिलीगुड़ी एक्सप्रेस-वे और रक्सौल-हल्दिया एक्सप्रेस-वे का कार्य निर्माणाधीन है, जिसे तीव्र गति से पूरा किया जा रहा है।
इन एक्सप्रेस-वे और हाई स्पीड कॉरिडोर के बनने से राज्य में न सिर्फ आवागमन बेहद सुगम हो गया है बल्कि राज्य में आर्थिक और व्यापारिक गतिविधियों में तेजी आयी है। राज्य का तीव्र गति से विकास हो रहा है और लोगों की आमदनी बढ़ रही है।
इसके साथ ही हमारी सरकार ने राज्य में कई ऐतिहासिक भवनों का भी निर्माण कराया है। इनमें पटना का सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित ज्ञान भवन, बापू सभागार तथा सभ्यता द्वार, बिहार संग्रहालय, अंजुमन इस्लामिया भवन, बापू टावर, सरदार पटेल भवन, बापू परीक्षा परिसर, हज भवन, पटना समाहरणालय, पटना सिटी का प्रकाश पुंज, ओपी शाह सामुदायिक भवन, गया का राज्य अतिथिगृह, महाबोधि कन्वेंशन केंद्र तथा बिपार्ड भवन, दरभंगा में तारामंडल, पश्चिम चंपारण में वाल्मीकि सभागार और दिल्ली में नया बिहार सदन प्रमुख है। ये सभी अत्याधुनिक भवन सिर्फ नई संरचनायें ही नहीं हैं बल्कि बदलते बिहार की पहचान हैं।
इसी तरह से पर्यटन और ईको टूरिज्म के क्षेत्र में भी हमारी सरकार लगातार शानदार कार्य कर रही है। इसमें मुख्य रूप से राजगीर में घोड़ा-कटोरा का विकास, जू-सफारी का निर्माण, राजगीर नेचर सफारी (ग्लास स्काई वॉक) का निर्माण, वेणुवन एवं पांडु पोखर का सौंदर्गीकरण, नवादा के ककोलत जल प्रपात में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास, राजगीर एवं मंदार में नये रोप-वे का निर्माण, पटना में बुद्ध स्मृति पार्क का निर्माण, मधुबनी में मिथिला हाट का निर्माण शामिल है। इन कार्यों ने बिहार पर्यटन को आज विश्व मानचित्र पर लाकर रख दिया है।
पटना के कंकड़बाग में पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स, राजगीर खेल अकादमी एवं खेल विश्वविद्यालय, पटना मेट्रो परियोजना, पटना में विश्वस्तरीय डॉ० ए०पी० जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निर्माण, वैशाली में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय का निर्माण तथा गया में विष्णुपद मंदिर के पास रबर डैम का निर्माण कराया गया है। जबकि पटना में बिहार संग्रहालय एवं पटना संग्रहालय को भूमिगत टनल से जोड़ने का काम तेजी से चल रहा है।
पिछले दो दशकों में बिहार राज्य में हवाई सेवाओं की क्षमता में अभूतपूर्व वृद्धि हुयी है। राज्य में बुनियादी ढांचे को मजबूत करते हुये हवाई यातायात का विस्तार किया गया है। पटना में अत्याधुनिक नया एयरपोर्ट टर्मिनल बनाया गया है। साथ ही दरभंगा एवं पूर्णिया में हवाई अड्डे भी संचालित हो चुके हैं। इसके साथ-साथ बिहटा, रक्सौल तथा वीरपुर हवाई अड्डों का निर्माण कार्य प्रारंभ कर दिया गया है एवं वाल्मीकिनगर, मधुबनी, मुंगेर, सहरसा तथा मुजफ्फरपुर हवाई अड्डों को विकसित करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गयी है।
राज्य में आधारभूत संरचनाओं की मजबूती के लिए हमारी सरकार बजट का भी पूरा इंतजाम कर रही है। आप सबको पता है वर्ष 2004-05 में राज्य का बजट लगभग 24 हजार करोड़ रुपये था। आज बिहार का बजट 3 लाख 16 हजार करोड़ रुपये भी अधिक हो गया है। हमलोग कुशल वित्तीय प्रबंधन करते हुए बढ़े हुए बजट का उपयोग राज्य के सर्वांगीण विकास में कर रहे हैं।
हमलोगों ने जो आपके लिए काम किए हैं, उसे याद रखिएगा। आगे भी हमलोग ही काम करेंगे। हमलोग जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं।

हमलोगों ने जो आपके लिए काम किए हैं, उसे याद रखिएगा। आगे भी हमलोग ही काम करेंगे। हमलोग जो कहते हैं, उसे पूरा करते हैं। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र में लोकाइन नदी में डूबने से 3 लोगों की मृत्यु की घटना अत्यंत दुखद है।
मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट विधानसभा क्षेत्र में जदयू प्रत्याशी के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।
चुनावी सभा में गायघाट विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्रीमती कोमल को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।
हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में काम किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारे एवं शांति का माहौल है। हम लगातार 20 वर्षों से विकास के काम में लगे हुए हैं। बिहार इतना आगे बढ़ेगा कि देश के विकसित राज्यों में शुमार होगा।
चुनावी सभा में बड़ी संख्या में महिलायें तथा सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे। मतदाताओं से मिल रहे इस समर्थन के लिये उन्हें धन्यवाद एवं आभार। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
•वर्ष 2005 से पहले अशिक्षा, बेरोजगारी और पलायन बिहार की नियति बन गई थी। युवाओं की उच्च शिक्षा के लिए अच्छे संस्थान नहीं थे, युवाओं के सामने अंधकार था, युवाओं को उच्च शिक्षा के लिए राज्य से बाहर जाना पड़ता था।
•बिहार के युवाओं को अन्य राज्यों में ही रोजगार ढूंढ़ना पड़ता था तथा उन्हें बिहारी के नाम पर अपमान झेलना पड़ता था। उस वक्त नौकरियों के लिए वैकैंसी नहीं के बराबर निकलती थी। कुछ पदों पर बहाली निकलती भी थी तो सत्ता के संरक्षण में नौकरी का सौदा हो जाता था। वर्ष 2005 से पहले कार्यरत सरकारी कर्मियों का बुरा हाल था, ना काम करने का माहौल था, ना सुविधाएं थी और हर महीने वेतन और पेंशन भी नहीं मिलती थी। कई बार तो वेतन की आस में कर्मियों के 6-6 महीने तक गुजर जाते थे और वेतन/पेंशन के लिए धरना-प्रदर्शन तक करना पड़ता था। आज कल वही लोग सत्ता के लोभ में हवा-हवाई वादे कर रहे हैं।
•24 नवंबर 2005 को राज्य में जब हमलोगों की सरकार बनी, तो सबसे पहले हमने शिक्षा व्यवस्था में सुधार किया। युवाओं के लिये रोजगारपरक तकनीकी शिक्षा और प्रशिक्षण का इंतजाम किया गया। अब हर जिले में इंजीनियरिंग कॉलेज एवं पॉलिटेक्निक की पढ़ाई हो रही है। राज्य में अनेक संस्थानों की स्थापना की गयी है जिसमें कई राष्ट्रीय स्तर के संस्थान भी शामिल हैं। यहाँ के छात्रों को अब मजबूरी में बाहर जाने की आवश्यकता नहीं होती है, बल्कि अन्य राज्यों से छात्र यहाँ आकर पढ़ाई कर रहे हैं।
•राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हमारी प्राथमिकता रही है। वर्ष 2005 से 2020 के बीच राज्य में 8 लाख से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई। राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने की गति को और बढ़ाने के लिए वर्ष 2020 में हमने सात निश्चय-2 में 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी और 10 लाख लोगों को रोजगार देने का संकल्प लिया था। सरकार इस पर लगातार काम कर रही है और वर्तमान तक 10 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। जहाँ तक रोजगार की बात है, 40 लाख लोगों को रोजगार दिया जा चुका है। दोनों को मिलाकर 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार दे दिया गया है। अब तय किया है कि अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार दे दिया जायेगा। इसके लिए विभिन्न विभागों में बड़ी संख्या में नए पद सृजित किये गये हैं, जिन पर लगातार बहाली की प्रक्रिया जारी है। युवाओं को कौशल विकास हेतु सभी इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलेटेक्निक संस्थानों एवं आई०टी०आई० में स्थापित सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि उन्हें रोजगार मिल सके। इसके लिए भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के नाम पर एक कौशल विश्वविद्यालय की स्थापना की गई है। राज्य में उद्योगों की स्थापना हेतु बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज-2025 लाया गया ताकि बड़ी संख्या में रोजगार सृजन हो सकें।
•हमारी सरकार के आगे के कार्यक्रमों में भी सबसे पहला निश्चय युवाओं को रोजगार देने का ही रहेगा। हमलोगों ने तय किया है कि अगले 5 वर्षों में एक करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार दिया जायेगा और हमलोग यह सुनिश्चित करेंगे कि राज्य के युवाओं को रोजगार के लिए अब मजबूरी में राज्य से बाहर नहीं जाना पड़े।
•पिछले कुछ वर्षों में राज्य में औद्योगीकरण ने रफ्तार पकड़ी है। एन०डी०ए० की डबल इंजन सरकार की दुगुनी ताकत से राज्य में बड़े पैमाने पर उद्योग लगाये जायेंगे।
•'मेक इन इंडिया' के तहत रक्षा मंत्रालय एवं रक्षा हथियारों के उत्पादकों से समन्वय कर बिहार में रक्षा उपकरणों एवं हथियारों के निर्माण के लिये बिहार डिफेंस इन्डस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना की जायेगी। इसके लिये सार्वजनिक निजी भागीदारी पर जोर दिया जायेगा।
•उड़ीसा, कर्नाटक एवं गुजरात की तर्ज पर बिहार में आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस (AI) एवं सेमीकंडक्टर विनिर्माण इकाइयों के क्लस्टर की स्थापना की जायेगी। इसके लिये केन्द्र सरकार के इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन से जुड़कर बिहार में भी चिप निर्माण, पैकेजिंग व डिजाइन यूनिट आदि स्थापित की जायेंगी। इससे उच्च तकनीकी रोजगार, निवेश वृद्धि और औद्योगिक रूपांतरण को बढ़ावा मिलेगा। इसके लिये औद्योगिक कॉरिडोर, उच्च गुणवत्ता की आधारभूत संरचना, हाई क्वालिटी पावर सप्लाई, जल प्रबंधन एवं कुशल मानव संसाधन आवश्यक है, जो अब बिहार में उपलब्ध हैं।
•भारत सरकार के सहयोग से सार्वजनिक क्षेत्र की प्रमुख कंपनियां यथा महारत्न, नवरत्न एवं मिनी रत्न उपक्रमों के माध्यम से बिहार में औद्योगिक इकाइयों की स्थापना की जायेगी। इससे बिहार में निवेश, रोजगार और औद्योगिक विकास को प्रोत्साहन मिलेगा तथा स्थानीय संसाधनों का बेहतर उपयोग सुनिश्चित किया जा सकेगा।
•बिहार के उद्यमी और निवेशक जो देश के विभिन्न राज्यों में सफलतापूर्वक उद्योग चला रहे हैं, उन्हें विशेष रूप से आमंत्रित कर राज्य में निवेश हेतु प्रोत्साहित किया जायेगा। इससे बिहार में नये उद्योग स्थापित होंगे एवं रोजगार के नये अवसर पैदा होंगे।
•आज हमारी सरकार न सिर्फ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार दे रही है बल्कि सभी कर्मियों को समय पर वेतन और पेंशन भी दी जा रही है। इसके लिये बेहतर एवं दक्ष वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित किया जा रहा है ताकि एक तरफ तो युवाओं को पर्याप्त नौकरी एवं रोजगार मिलता रहे तथा दूसरी तरफ विकास की योजनाओं हेतु राशि की कमी न हो एवं हमारा बिहार देश में सर्वाधिक विकसित राज्यों में शामिल हो सके।
•आज कल कुछ लोग युवाओं को बरगलाने के लिए सरकारी नौकरी और रोजगार को लेकर भ्रामक घोषणायें कर रहे हैं। जब 15 साल तक राज्य में उनकी सरकार थी तो उन्होंने युवाओं के हित में कोई काम नहीं किया और राज्य के खजाने को लूटने में व्यस्त रहे।
•मेरा अनुरोध है कि आप किसी भ्रम में नहीं रहें। हमारी सरकार ने जो आपके लिए काम किए हैं, उसे याद रखिए। आगे भी हमलोग ही काम करेंगे। हमलोग जो कहते हैं, वह पूरा करते हैं। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर 1 अणे मार्ग में उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास में परिवार के सदस्यों के साथ अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
2005 से पहले का दौर आप सब को याद होगा, जब बिहार में अपराध और भ्रष्टाचार चरम पर था। हर तरफ अराजकता का माहौल था। लोगों का घरों से निकलना दूभर हो गया था। शाम 6 बजे के बाद लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल पाते थे। हमारी बहन-बेटियां सुरक्षित नहीं थीं। राज्य में अपहरण का धंधा उद्योग का रूप धारण कर चुका था। शोरूम से दिनदहाड़े गाड़ियां लूट ली जाती थीं। अपराधियों के भय से कोई नई गाड़ी नहीं खरीदना चाहता था। पैसा रहते हुए भी कोई नया मकान नहीं बनाना चाहता था। राज्य में रंगदारों के आतंक की वजह से उद्योग धंधे बंद हो चुके थे। राज्य से डॉक्टर-इंजीनियर पलायन कर रहे थे। पूरी व्यवस्था चरमरा गई थी। बिहार में कानून-व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं रह गई थी। अपराध को सत्ता से सीधे संरक्षण मिल रहा था और सत्ता में बैठे लोगों ने शासन-प्रशासन को पूरी तरह से पंगु बना कर रख दिया था। राज्य की जनता डर के साए में जीवन व्यतीत करने को मजबूर थी। बिहारी कहलाना अपमान की बात थी।
वर्ष 2005 में जब हमलोगों की सरकार बनी, तो हमने सबसे पहले विधि-व्यवस्था के संधारण को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए कानून का राज स्थापित किया। अपराध और भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनायी गई। अब राज्य में किसी प्रकार के डर एवं भय का वातावरण नहीं है। राज्य में प्रेम, भाईचारे और शांति का माहौल है।
पहले पुलिस के पास न तो गाड़ियां होती थीं और न हथियार। अत्याधुनिक हथियारों के अभाव में पुलिस का मनोबल काफी नीचे था। वर्ष 2005 में बिहार में थानों की संख्या सिर्फ 817 थी, जिसे बढ़ाकर अब 1380 से भी ज्यादा कर दिया गया है। पुलिस थानों के लिए अत्याधुनिक भवन बनाए गए। साथ ही, पुलिस वाहनों की संख्या कई गुणा बढ़ाई गयी। पुलिस प्रशासन को अत्याधुनिक हथियारों से लैस किया गया। सिपाही एवं पुलिस पदाधिकारियों की नियुक्ति को प्राथमिकता दी गई। स्पेशल ऑग्जिलरी पुलिस (सैप) का गठन किया गया।
24 नवंबर 2005 को राज्य में नई सरकार बनने के समय बिहार पुलिस में कार्यरत बल की संख्या काफी कम थी। उस समय मात्र 42 हजार 481 पुलिसकर्मी कार्यरत थे। हमारी सरकार ने वर्ष 2006 में कानून व्यवस्था को और बेहतर करने के लिए पुलिस बल की संख्या में बढ़ोत्तरी की। वर्तमान में राज्य में पुलिस बल की संख्या बढ़कर 1 लाख 25 हजार से भी ज्यादा हो गई है। सरकार ने तय किया है कि पुलिस बल की संख्या को और बढ़ाना है। इसके लिए कुल 2 लाख 29 हजार से भी अधिक पदों का सृजन कर तेजी से पुलिसकर्मियों की बहाली की जा रही है।
वर्ष 2013 से ही पुलिस में महिलाओं को 35 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया गया। महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिये तथा महिलाओं के सशक्तीकरण के लिये बिहार पुलिस में महिला सिपाहियों की बड़ी संख्या में नियुक्ति की गयी। साथ ही 'आदिवासी महिला स्वाभिमान बटालियन' का गठन किया गया। बिहार पुलिस में महिलाओं की भागीदारी आज देश में सबसे ज्यादा है। वर्ष 2008 में राज्य सिपाही भर्ती बोर्ड का गठन किया गया एवं वर्ष 2017 में बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग का गठन किया गया ताकि पुलिस बल की नियुक्ति शीघ्र हो सके। अपराध के वैज्ञानिक अनुसंधान के लिये विधि विज्ञान प्रयोगशालाओं की स्थापना की गयी। आपराधिक मामलों के तेजी से निष्पादन के लिये थानों में विधि व्यवस्था और अनुसंधान को अलग-अलग किया गया।
राज्य की जनता ने 2005 में ही तय कर लिया था कि उसे तरक्की की राह पर बढ़ता हुआ बिहार चाहिए। वर्ष 2005 का वह वक्त बिहार के लिए एक बहुत बड़ा निर्णायक मोड़ था। आज बिहार में न्याय के साथ विकास हो रहा है। युवा वर्ग को नौकरी और रोजगार मिल रहा है। बहन-बेटियों और महिलाओं के उत्थान के लिए नित नये काम हो रहे हैं। नया बिहार, उद्योग और बढ़ते कारोबार वाला बिहार है। बिहार में खुशहाली है। बिहार में सुशासन है। अब बिहारी कहलाना अपमान नहीं सम्मान की बात है। बिहार के लोग अब कभी भी उस अराजक दौर में वापस नहीं लौटेंगे। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बक्सर जिले के डुमरांव तथा पटना जिले के फुलवारीशरीफ के रामकृष्णा नगर में एन०डी०ए० प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।
इन चुनावी सभाओं में डुमरांव विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री राहुल सिंह, राजपुर (अ०जा०) विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री संतोष कुमार निराला, बक्सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री आनंद मिश्रा एवं ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (आर०) प्रत्याशी श्री हुलास पाण्डेय तथा पटना जिले के फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री श्याम रजक को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।
हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में कार्य किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारे एवं शांति का वातावरण है। लगातार 20 वर्षों से विकास कार्यों में लगे रहने का परिणाम है कि आज बिहार प्रगति के नये आयाम स्थापित कर रहा है। आने वाले समय में बिहार देश के सबसे विकसित राज्यों में शुमार होगा।
चुनावी सभा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों की उपस्थिति रही। मतदाताओं से मिल रहे इस अपार समर्थन के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ।
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बक्सर जिले के डुमरांव तथा पटना जिले के फुलवारीशरीफ के रामकृष्णा नगर में एन०डी०ए० प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।
इन चुनावी सभाओं में डुमरांव विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री राहुल सिंह, राजपुर (अ०जा०) विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री संतोष कुमार निराला, बक्सर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री आनंद मिश्रा एवं ब्रह्मपुर विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (आर०) प्रत्याशी श्री हुलास पाण्डेय तथा पटना जिले के फुलवारीशरीफ विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री श्याम रजक को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।
हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में कार्य किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारे एवं शांति का वातावरण है। लगातार 20 वर्षों से विकास कार्यों में लगे रहने का परिणाम है कि आज बिहार प्रगति के नये आयाम स्थापित कर रहा है। आने वाले समय में बिहार देश के सबसे विकसित राज्यों में शुमार होगा।
चुनावी सभा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं समाज के सभी वर्गों की उपस्थिति रही। मतदाताओं से मिल रहे इस अपार समर्थन के लिए मैं हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
वर्ष 2005 से पहले राज्य में मुस्लिम समुदाय के लोगों के लिए कोई काम नहीं होता था। उससे पहले बिहार में जिन लोगों की सरकार थी उन्होंने मुस्लिम समुदाय के लोगों को सिर्फ वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल किया। राज्य के अलग-अलग हिस्सों में आए दिन साम्प्रदायिक झगड़े होते रहते थे।
24 नवंबर 2005 को जब हमलोगों की सरकार बनी तब से मुस्लिम समुदाय के लिए लगातार कार्य किए जा रहे हैं। आप सभी जानते हैं कि वर्ष 2025-26 में अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के बजट में 306 गुणा की वृद्धि करते हुए 1080.47 करोड़ रूपये बजट का प्रावधान किया गया है। राज्य में साम्प्रदायिक घटनायें नहीं हो उसके लिये वर्ष 2006 से संवेदनशील कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू की गयी। अब तक 8 हजार से अधिक कब्रिस्तानों की घेराबंदी करा दी गयी है। मुस्लिम समाज के परामर्श से 1273 और कब्रिस्तानों को घेराबंदी के लिये चिन्हित किया गया जिसमें 746 कब्रिस्तानों की घेराबंदी पूर्ण हो गयी है और शेष का काम शीघ्र पूरा कर लिया जायेगा।
इन्हीं विपक्षी दलों की जब सरकार थी तो वर्ष 1989 में भागलपुर में साम्प्रदायिक दंगे हुये। दंगा रोकने में सरकार विफल रही और साम्प्रदायिक दंगा पीड़ितों के लिये पूर्व की सरकारों ने कुछ नहीं किया। जब हमलोगों को सेवा का मौका मिला तो भागलपुर साम्प्रदायिक दंगा की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गयी और दंगा पीड़ितों को मुआवजा दिया गया। साथ ही दंगा से प्रभावित परिवारों को पेंशन के रूप में भी मदद दी जा रही है। पहले कितना हिन्दू-मुस्लिम झगड़ा होता था, अब आज कोई झगड़ा नहीं होता है।
वर्ष 2006 से मदरसों का निबंधन किया गया तथा उन्हें सरकारी मान्यता दी गयी। मदरसा के शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर वेतन दिया जा रहा है। इसके अलावा मुस्लिम परित्यक्ता/ तलाकशुदा महिलाओं को रोजगार देने के लिये वर्ष 2007 से 10 हजार रूपये की सहायता राशि दी जाने लगी जिसे अब बढ़ाकर 25 हजार रूपये कर दिया गया है। मुस्लिम समुदाय के लिये तालीमी मरकज और हुनर जैसी उपयोगी योजनायें चलायी गयीं। मुस्लिम वर्ग के छात्र-छात्राओं एवं युवाओं के लिये छात्रवृत्ति, मुफ्त कोचिंग, छात्रावास, अनुदान आदि योजनायें चलायी जा रही हैं। युवाओं को अपना रोजगार शुरू करने के लिये उद्यमी योजना का लाभ दिया जा रहा है।
अब बिहार विधानसभा चुनाव के समय में कुछ लोग फिर से अपने-आप को मुस्लिम समुदाय का हितैषी बताने में जुट गए हैं। ये सब छलावा है। सिर्फ मुस्लिम वर्ग के लोगों का वोट हासिल करने के लिए तरह- तरह के लालच और हथकंडे अपनाए जा रहे हैं, जबकि उन्हें किसी तरह की महत्वपूर्ण हिस्सेदारी देने का कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है। हमलोगों की सरकार में आज मुस्लिम समाज के लोगों को उनका पूरा हक मिल रहा है। बिना किसी भेदभाव के उन्हें हर क्षेत्र में उचित प्रतिनिधित्व मिल रहा है, जबकि पूर्व की सरकारों ने मुस्लिम समुदाय का इस्तेमाल सिर्फ वोट के लिये किया और उन्हें कोई हिस्सेदारी नहीं दी।
आप सभी से विनम्र निवेदन है कि आप लोग किसी भ्रम में नहीं रहें। हमारी सरकार ने जो आपके लिए काम किए हैं, उसे याद रखिए और उसी आधार पर तय कीजिए कि अपना वोट किसे देना है। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
लोक आस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं ।
लोक आस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग शुद्ध अंतःकरण और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। महापर्व छठ के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना है। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना जिले के दानापुर में एन०डी०ए० प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।
इन चुनावी सभाओं में दानापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री रामकृपाल यादव जी एवं मनेर विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (आर०) के प्रत्याशी श्री जितेन्द्र यादव जी को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।
हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में काम किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारे एवं शांति का माहौल है। हम लगातार 20 वर्षों से विकास के काम में लगे हुए हैं। बिहार इतना आगे बढ़ेगा कि देश के विकसित राज्यों में शुमार होगा।
चुनावी सभा में बड़ी संख्या में महिलायें तथा सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे। मतदाताओं से मिल रहे इस समर्थन के लिये उन्हें धन्यवाद एवं आभार। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के साथ कर्पूरी ग्राम, समस्तीपुर पहुंचकर भारत रत्न, जननायक कर्पूरी ठाकुर जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। राजनीति में शुचिता एवं सादगी के प्रतीक और सामाजिक न्याय के लिए अभूतपूर्व प्रयास करने वाले कर्पूरी ठाकुर जी हम सबके प्रेरणास्रोत हैं। हमलोग उनके आदर्शों पर चल रहे हैं। उनके सपनों को पूरा करने के लिए काम कर रहे हैं। हमलोग शुरू से कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ सम्मान देने की मांग कर रहे थे, लेकिन कांग्रेस की केंद्र सरकारों ने उसे नहीं माना। बाद में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में एन0डी0ए0 सरकार ने ही कर्पूरी ठाकुर जी को ‘भारत रत्न’ से सम्मानित किया। आज कल कुछ लोग अब स्वयं को जननायक घोषित कर असली जननायक को अपमानित करने का प्रयास कर रहे हैं। कर्पूरी ठाकुर जी जैसे विराट व्यक्तित्व के अपमान का राजद और महागठबंधन के अन्य सहयोगी दलों द्वारा मौन समर्थन करना शर्मनाक है। नई पीढ़ी को जानना चाहिए कि बिहार में 15 नवंबर 1978 को तत्कालीन मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर जी ने जब पिछड़ों को सरकारी नौकरियों में आरक्षण दिया था, उस समय मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने इसका जमकर विरोध किया था। आज उसी कांग्रेस के साथ राजद का गठबंधन है, क्योंकि राजद के शीर्ष नेता भी शुरू से ही अति पिछड़ों को आरक्षण देकर आगे बढ़ाने के विरोधी रहे। कर्पूरी जी द्वारा वर्ष 1978 में सरकारी सेवाओं में पिछड़े वर्ग के लोगों को 8 प्रतिशत तथा अति पिछड़े वर्ग के लोगों को 12 प्रतिशत आरक्षण का लाभ दिया गया। वर्ष 1993 में जब यह पता चला कि बिहार में भी मंडल कमीशन की तर्ज पर अति पिछड़ों एवं पिछड़ों को एक वर्ग में डालने की बात हो रही है तो मैंने साफ तौर पर इसका विरोध किया। 24 जनवरी 1993 को हमने स्पष्ट रूप से कह दिया कि कर्पूरी जी के द्वारा जो आरक्षण लागू किया गया है, उसमें अगर कोई छेड़छाड़ होगी और उसमें अगर कोई परिवर्तन करने की कोशिश होगी तो हमलोग इसका पूरजोर विरोध करेंगे। बिहार की जनता ने जब नवंबर 2005 में मुझे मुख्यमंत्री के रूप में सेवा करने का मौका दिया, उसके बाद मैंने पंचायतों में महिलाओं और अति पिछड़ों के लिए आरक्षण का प्रावधान किया। पिछले चार पंचायत चुनावों में लाखों महिलाओं एवं वंचित तबकों के लोगों को नेतृत्व का अवसर मिला, जिससे गांव-समाज में उनका सम्मान बढ़ा, उनकी आवाज बुलंद हुई। पिछले 20 वर्षों में हमने ‘न्याय के साथ विकास’ की नीति के तहत बिना किसी भेदभाव के, समाज के वंचित तबकों के उत्थान और सशक्तिकरण के लिए लगातार काम किया है। इसके लिए अनेक दूरगामी योजनाओं की न केवल शुरूआत की, बल्कि उनका कारगर कार्यान्वयन भी सुनिश्चित किया है। इस तरह हमने वंचित तबकों के उत्थान के कर्पूरी जी के सपनों को धरातल पर साकार करने के लिए हरसंभव प्रयास किया है और आगे भी करते रहेंगे।

चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी मंदिर में भगवान चित्रगुप्त की पूजा-अर्चना की तथा राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि की मंगल कामना की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज सारण जिले के मांझी, मकेर एवं दरियापुर तथा वैशाली जिले के गोरौल में एन०डी०ए० प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।
इन चुनावी सभाओं में मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री रणधीर सिंह जी, एकमा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री धूमल सिंह जी, बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री केदार नाथ सिंह जी, छपरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती छोटी कुमारी जी, अमनौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री कृष्ण कुमार मंटू जी, तरैया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री जनक सिंह जी, परसा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री छोटेलाल राय जी, गरखा (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (आर०) प्रत्याशी श्री सीमांत मृणाल जी, सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री विनय कुमार सिंह जी, वैशाली विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री सिद्धार्थ पटेल जी, लालगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री संजय कुमार सिंह जी और महुआ विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (आर०) प्रत्याशी श्री संजय सिंह जी को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।
हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में काम किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारे एवं शांति का माहौल है। हम लगातार 20 वर्षों से विकास के काम में लगे हुए हैं। बिहार इतना आगे बढ़ेगा कि देश के विकसित राज्यों में शुमार होगा।
चुनावी सभा में बड़ी संख्या में महिलायें तथा सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे। मतदाताओं से मिल रहे इस समर्थन के लिये उन्हें धन्यवाद एवं आभार।
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज सारण जिले के मांझी, मकेर एवं दरियापुर तथा वैशाली जिले के गोरौल में एन०डी०ए० प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।
इन चुनावी सभाओं में मांझी विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री रणधीर सिंह जी, एकमा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री धूमल सिंह जी, बनियापुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री केदार नाथ सिंह जी, छपरा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्रीमती छोटी कुमारी जी, अमनौर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री कृष्ण कुमार मंटू जी, तरैया विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री जनक सिंह जी, परसा विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री छोटेलाल राय जी, गरखा (सुरक्षित) विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (आर०) प्रत्याशी श्री सीमांत मृणाल जी, सोनपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री विनय कुमार सिंह जी, वैशाली विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री सिद्धार्थ पटेल जी, लालगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री संजय कुमार सिंह जी और महुआ विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (आर०) प्रत्याशी श्री संजय सिंह जी को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।
हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में काम किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारे एवं शांति का माहौल है। हम लगातार 20 वर्षों से विकास के काम में लगे हुए हैं। बिहार इतना आगे बढ़ेगा कि देश के विकसित राज्यों में शुमार होगा।
चुनावी सभा में बड़ी संख्या में महिलायें तथा सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे। मतदाताओं से मिल रहे इस समर्थन के लिये उन्हें धन्यवाद एवं आभार। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
सालाना टर्नओवर : 3 करोड़ रुपये
मुनाफा : 50 लाख रुपये
सरकार को टैक्स : 15 लाख रुपये
स्थान : मुजफ्फरपुर
व्यवसाय : 44 जीविका दीदियों का क्लाउड किचन
अपनी मेहनत, धैर्य और इच्छाशक्ति से अपने परिवार, समाज और बिहार को संवारने वाली ऐसी करोड़ों जीविका दीदियां हम सबके लिए प्रेरणास्रोत हैं।
1 करोड़ 40 लाख से अधिक जीविका दीदियां अलग-अलग कामों से बिहार और देश की अर्थव्यवस्था में बड़ी भूमिका निभा रही हैं।
हमारा शुरू से मानना रहा है कि आधी आबादी के उत्थान और सम्मान के बिना कोई समाज, कोई राज्य, कोई देश प्रगति नहीं कर सकता। इसलिए हमारी सरकार ने बिहार की बहन-बेटियों के उत्थान और सम्मान के लिए अनेक काम किए। हमने देश में पहली बार पंचायत और नगर निकाय चुनावों में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की। हमने सरकारी नौकरियों में महिलाओं के लिए 35 फीसदी आरक्षण की व्यवस्था की। हमने महिलाओं के लिए डोमिसाइल नीति लागू की। हमारी सरकार ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती में महिलाओं के लिए 50 फीसदी आरक्षण लागू किया।
हमारी सरकार जन्म से लेकर स्नातक करने तक हर बच्ची पर 94,100 रुपये खर्च कर रही है।
हमारी सरकार द्वारा हर परिवार की एक महिला को अपनी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए 10 हजार रुपये दिये जा रहे हैं। यह राशि मिलने के बाद कई महिलाओं ने अपना रोजगार शुरू कर दिया है। इसमें यह व्यवस्था की गई है कि रोजगार चलने पर उन्हें 02 लाख रूपये तक की अतिरिक्त सहायता भी दी जायेगी।
अब कुछ लोग मतदान से कुछ दिन पहले जीविका दीदियों और बिहार की आधी आबादी का हितैषी दिखने की कोशिश कर रहे हैं।
सच यह है कि ‘जीविका दीदियों’ के नाम पर ये लोग अपने परिवार की ‘आजीविका’ तलाश रहे हैं। आधी आबादी के लिए चांद-तारे तोड़ लाने की बात कर रहे हैं।
बिहार की जनता ने इन लोगों को भी मौका दिया था लेकिन तब इनका ध्यान सेवा करने से ज्यादा मेवा खाने पर लगा हुआ था। इनके कार्यकाल में महिलाओं का विकास सिर्फ इनके परिवार तक ही सीमित था। इन लोगों के राज में बिहार की महिलाओं ने जो दुख- दर्द और जंगलराज का दंश झेला है, वह किसी से छिपा नहीं है।
ऐसे लोगों को पता होना चाहिए कि ये 2005 से पहले वाला बिहार नहीं है। बिहार की बहन-बेटियां पढ़ रही हैं, आगे बढ़ रही हैं, नौकरियां कर रही हैं, स्वरोजगार में लगी हैं, नौकरियां दे रही हैं, बिहार और देश का नाम रोशन कर रही हैं। बिहार की बहन-बेटियों को पता है कि उनके उत्थान और सम्मान के लिए किसने काम किया है।
बिहार की बहन-बेटियां एक बार फिर एनडीए सरकार बनाने जा रही हैं।
2005 में बिहार से किया वादा हमें हमेशा याद रहता है। जब तक मैं हूं, बिहार को और विशेषतौर पर हमारी बहन-बेटियों को आगे बढ़ने से कोई शक्ति रोक नहीं सकती। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
भाई-बहन के पवित्र बंधन एवं स्नेह के पर्व भैया दूज के अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
चित्रगुप्त पूजा के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। ज्ञान के अधिष्ठाता देवता चित्रगुप्त भगवान की आराधना से लोगों में पढ़ने-लिखने की अभिरूचि बढ़ती है। बिहार में ज्ञान और शिक्षा का प्रकाश घर-घर फैले और सब के प्रयास से बिहार प्रगति के शिखर पर पहुंचे, यही मेरी कामना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज गोपालगंज जिले के कटेया तथा मांझा एवं सीवान जिले के पचरूखी के बड़कागांव तथा रघुनाथपुर के राजपुर में एन॰डी॰ए॰ प्रत्याशियों के पक्ष में चुनावी सभा को संबोधित किया।
इन चुनावी सभाओं में भोरे विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री सुनील कुमार, कुचायकोट विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री अमरेन्द्र कुमार पाण्डेय, हथुआ विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री रामसेवक सिंह, बरौली विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री मंजीत सिंह, गोपालगंज विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री सुभाष सिंह, बैकुंठपुर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री मिथिलेश तिवारी, बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री इन्द्रदेव पटेल, गोरेयाकोठी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री देवेश कांत सिंह, महाराजगंज विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री हेमनारायण साह, दरौंदा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री कर्णजीत सिंह, रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री विकास कुमार सिंह, सीवान विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री मंगल पाण्डेय, जीरादेई विधानसभा क्षेत्र से जदयू प्रत्याशी श्री भीष्म कुशवाहा तथा दरौली (अ॰जा॰) विधानसभा क्षेत्र से लोजपा (आर॰) प्रत्याशी श्री विष्णुदेव पासवान को भारी मतों से विजयी बनाने की उपस्थित जनसमूह से अपील की।
हमने समाज के सभी वर्गों के लोगों के हित में काम किया है। राज्य में प्रेम, भाईचारा एवं शांति का माहौल है। हम लगातार 20 वर्षों से विकास के काम में लगे हुए हैं। बिहार इतना आगे बढ़ेगा कि देश के सबसे ज्यादा विकसित राज्यों में शुमार होगा।
चुनावी सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं तथा सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे। मतदाताओं से मिल रहे इस समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद एवं आभार। (1/2)

चुनावी सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं तथा सभी वर्ग के लोग उपस्थित थे। मतदाताओं से मिल रहे इस समर्थन के लिए उन्हें धन्यवाद एवं आभार। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह जी को जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@AmitShah -
Nitish Kumar
@NitishKumar
प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में दीप जलाकर राज्य में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
प्रकाश पर्व दीपावली के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। इसे पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं। दीपावली राज्य में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
प्रदेश एवं देशवासियों को धनतेरस की बधाई एवं शुभकामनाएं। सभी पर महालक्ष्मी की कृपा बनी रहे। प्रदेश में सुख, शांति एवं समृद्धि आए। बिहार प्रगति के शिखर पर पहुंचे।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग में माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी तथा माननीय केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी से शिष्टाचार मुलाकात की।
@AmitShah
@dpradhanbjp -
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत रत्न और देश के सर्वप्रिय पूर्व राष्ट्रपति डॉ० ए० पी० जे० अब्दुल कलाम जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। उनका जीवन, राष्ट्र निर्माण के प्रति उनका योगदान और युवाओं को प्रेरित करने वाला उनका व्यक्तित्व सदैव हमें प्रेरणा देता रहेगा।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
पूर्वी चम्पारण जिले के लखौरा थाना क्षेत्र के सिकरहना नदी में हुए नाव हादसे में 3 लोगों की मृत्यु दुःखद। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। मृतकों के परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
महान समाजवादी चिंतक स्व० डॉ० राम मनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि। समानता, न्याय और जनकल्याण के उनके विचार आज भी प्रासंगिक हैं और हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
मुजफ्फरपुर जिले के मीनापुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क दुर्घटना में 04 लोगों की मृत्यु दुःखद। इस दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। शोक संतप्त परिजनों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
महान स्वतंत्रता सेनानी, प्रखर समाजवादी नेता, सम्पूर्ण क्रांति के प्रणेता एवं भारत रत्न लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती पर उन्हें शत-शत नमन। जयप्रकाश नारायण जी ने लोकतंत्र में अटूट विश्वास रखते हुए अन्याय के विरुद्ध समाज को एकजुट किया। उनके विचार हमें आज भी समतामूलक एवं न्यायपूर्ण समाज के निर्माण की प्रेरणा देते हैं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
औरंगाबाद जिले के बड़ेम घाट पर सोन नदी में हुए नाव हादसे से मर्माहत हूं। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। उन्हें दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
समाज के वंचित वर्गों के उत्थान तथा सामाजिक न्याय के प्रति समर्पित रहे लोकप्रिय नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व॰ रामविलास पासवान जी को उनकी पुण्यतिथि पर सादर श्रद्धांजलि।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
सम्पूर्ण क्रांति के अग्रदूत, प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी एवं प्रखर समाजवादी लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन एवं विनम्र श्रद्धांजलि ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज मुजफ्फरपुर जिले के सकरा वाजिद में 1333.17 करोड़ रुपए की लागत की कुल 22 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा एवं उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (1/3)

इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (2/3)

इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (3/3) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो रेल सेवाओं के परिचालन का शुभारंभ किया। प्रथम चरण में तीन मेट्रो स्टेशन आई॰एस॰बी॰टी॰, जीरोमाइल और भूतनाथ को जोड़ते हुए कुल 4.3 किमी लंबे रूट पर पटना मेट्रो का परिचालन होगा।
राज्य सरकार द्वारा आधुनिक, पर्यावरण के अनुकूल एवं सुगम यातायात व्यवस्था को विकसित करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। मेट्रो परियोजना के माध्यम से पटना के लोगों को आवागमन हेतु एक नया सुरक्षित और तेज विकल्प मिल जाएगा, जिससे उन्हें आवागमन में और अधिक सुविधा होगी। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना मेट्रो प्रायोरिटी कॉरिडोर पर मेट्रो रेल सेवाओं के परिचालन का शुभारंभ किया। प्रथम चरण में तीन मेट्रो स्टेशन आई॰एस॰बी॰टी॰, जीरोमाइल और भूतनाथ को जोड़ते हुए कुल 4.3 किमी लंबे रूट पर पटना मेट्रो का परिचालन होगा।
राज्य सरकार द्वारा आधुनिक, पर्यावरण के अनुकूल एवं सुगम यातायात व्यवस्था को विकसित करने की दिशा में किए जा रहे कार्यों में यह एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे रोजगार और व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा। मेट्रो परियोजना के माध्यम से पटना के लोगों को आवागमन हेतु एक नया सुरक्षित और तेज विकल्प मिल जाएगा, जिससे उन्हें आवागमन में और अधिक सुविधा होगी। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पटना स्थित बिहार विधान मंडल परिसर में स्वर्गीय देवशरण सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण किया तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
पटना स्थित बिहार विधान मंडल परिसर में स्वर्गीय देवशरण सिंह जी की प्रतिमा का अनावरण किया तथा उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। (2/2)
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 4982 करोड़ रुपए की लागत से बाढ़ एवं सिंचाई प्रक्षेत्र की 14 योजनाओं का शिलान्यास, भवन निर्माण विभाग के अंतर्गत 950.15 करोड़ रुपए लागत की 67 योजनाओं का शिलान्यास तथा 404.82 करोड़ रुपए की लागत की 49 योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही 5847 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से ऊर्जा विभाग की कुल 264 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन/लोकार्पण/शिलान्यास/कार्यारंभ किया। इसके अतिरिक्त 1083 करोड़ रुपए की लागत से पथ निर्माण विभाग की कुल 15 योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
जल संसाधन विभाग, भवन निर्माण विभाग पथ निर्माण विभाग तथा ऊर्जा विभाग के अंतर्गत इन विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति और दिशा मिलेगी।
इन योजनाओं के माध्यम से सड़कों, पुलों एवं अन्य यातायात अवसंरचनाओं का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण होगा, आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं समयबद्ध होगा। ऊर्जा क्षेत्र में सुधारात्मक कार्यों से विद्युत आपूर्ति की स्थिति सशक्त होगी। जल संसाधन विभाग की योजनाओं से बाढ़ प्रबंधन में मदद मिलेगी तथा सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इसके अतिरिक्त, भवन निर्माण विभाग के तहत शैक्षणिक, पशु स्वास्थ्य, कला एवं खेल संबंधित तथा प्रशासनिक संरचनाओं के निर्माण से लोगों को बुनियादी सेवाओं की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना में जल संसाधन विभाग के अंतर्गत 4982 करोड़ रुपए की लागत से बाढ़ एवं सिंचाई प्रक्षेत्र की 14 योजनाओं का शिलान्यास, भवन निर्माण विभाग के अंतर्गत 950.15 करोड़ रुपए लागत की 67 योजनाओं का शिलान्यास तथा 404.82 करोड़ रुपए की लागत की 49 योजनाओं का उद्घाटन किया। साथ ही 5847 करोड़ 66 लाख रुपए की लागत से ऊर्जा विभाग की कुल 264 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन/लोकार्पण/शिलान्यास/कार्यारंभ किया। इसके अतिरिक्त 1083 करोड़ रुपए की लागत से पथ निर्माण विभाग की कुल 15 योजनाओं का शिलान्यास भी किया।
जल संसाधन विभाग, भवन निर्माण विभाग पथ निर्माण विभाग तथा ऊर्जा विभाग के अंतर्गत इन विभिन्न विकासात्मक योजनाओं के माध्यम से क्षेत्र के समग्र विकास को नई गति और दिशा मिलेगी।
इन योजनाओं के माध्यम से सड़कों, पुलों एवं अन्य यातायात अवसंरचनाओं का विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण होगा, आवागमन अधिक सुगम, सुरक्षित एवं समयबद्ध होगा। ऊर्जा क्षेत्र में सुधारात्मक कार्यों से विद्युत आपूर्ति की स्थिति सशक्त होगी। जल संसाधन विभाग की योजनाओं से बाढ़ प्रबंधन में मदद मिलेगी तथा सिंचाई व्यवस्था सुदृढ़ होगी। इसके अतिरिक्त, भवन निर्माण विभाग के तहत शैक्षणिक, पशु स्वास्थ्य, कला एवं खेल संबंधित तथा प्रशासनिक संरचनाओं के निर्माण से लोगों को बुनियादी सेवाओं की बेहतर सुविधा प्राप्त होगी। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत राज्य की 21 लाख महिला लाभुकों को 10,000 रुपए प्रति लाभुक की दर से 2100 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया।
’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10000 रु॰ की प्रारंभिक राशि दी जाएगी। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर 2 लाख रु॰ तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केंद्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को बल मिलेगा। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत राज्य की 21 लाख महिला लाभुकों को 10,000 रुपए प्रति लाभुक की दर से 2100 करोड़ रुपए की राशि का अंतरण किया।
’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10000 रु॰ की प्रारंभिक राशि दी जाएगी। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर 2 लाख रु॰ तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केंद्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को बल मिलेगा। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज राजगीर खेल परिसर में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन किया। अंतर्राष्ट्रीय मानकों को ध्यान में रखते हुए इस स्टेडियम का निर्माण कराया गया है जहां खिलाड़ियों तथा दर्शकों की मूलभूत सुविधाओं और मीडिया गैलरी के साथ ही हर प्रकार की जरूरतों को ध्यान में रखा गया है। लगभग 18 एकड़ में निर्मित राजगीर क्रिकेट स्टेडियम में 40 हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है।
इस स्टेडियम के बनने से बिहार के क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़े स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा और राज्य में दशकों बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी संभव हो पाएगी। इस स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय मैचों का सफलतापूर्वक आयोजन हो सकेगा। मुझे पूरा भरोसा है कि राजगीर क्रिकेट स्टेडियम बिहार के क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिखेगा।

इस स्टेडियम के बनने से बिहार के क्रिकेट प्रतिभाओं को बड़े स्तर पर खेलने का मौका मिलेगा और राज्य में दशकों बाद इंटरनेशनल क्रिकेट की वापसी संभव हो पाएगी। इस स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय मैचों का सफलतापूर्वक आयोजन हो सकेगा। मुझे पूरा भरोसा है कि राजगीर क्रिकेट स्टेडियम बिहार के क्रिकेट इतिहास में नया अध्याय लिखेगा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज नालंदा जिले में 1242 करोड़ रुपए की लागत से 48 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा एवं उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
राज्य में वज्रपात से 5 लोगों की मृत्यु अत्यंत दुखद है।
मृतकों के परिजनों को अविलंब चार-चार लाख रुपये अनुग्रह अनुदान देने के निर्देश दिये हैं।
लोगों से अपील है कि खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें और आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी किए गये निर्देशों का पालन करें। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज मुंगेर जिले में लगभग 12690 करोड़ रुपए की लागत से प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 15 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा एवं उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'युवा संवाद' तथा बिहार के शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़ी युवा केन्द्रित योजनाओं के शुभारंभ / उद्घाटन/शिलान्यास /लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुआ।
आज के कार्यक्रम में नये स्वरूप में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का शुभारंभ, वर्ग 9-10 के 25 लाख विद्यार्थियों को डी०बी०टी० के माध्यम से 450 करोड़ रूपये की छात्रवृति राशि का हस्तांतरण, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये 'बिहार युवा आयोग' का शुभारंभ, 'मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना' के लाभुकों को राशि का वितरण, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का उद्घाटन, एन०आई०टी०, पटना के बिहटा कैंपस का लोकार्पण, पी०एम०-उषा अभियान के तहत बिहार के चार विश्वविद्यालयों- पटना विश्वविद्यालय, पटना, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा और नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय, पटना में नई शैक्षणिक एवं अनुसंधान सुविधाओं का शिलान्यास तथा नवचयनित 3942 युवाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किया गया।
इन प्रगतिशील योजनाओं से बिहार के युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। युवा शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर होंगे, बिहार और अधिक सशक्त बनेगा एवं देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा।
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से 'युवा संवाद' तथा बिहार के शिक्षा एवं कौशल विकास से जुड़ी युवा केन्द्रित योजनाओं के शुभारंभ / उद्घाटन/शिलान्यास /लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुआ।
आज के कार्यक्रम में नये स्वरूप में बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना का शुभारंभ, वर्ग 9-10 के 25 लाख विद्यार्थियों को डी०बी०टी० के माध्यम से 450 करोड़ रूपये की छात्रवृति राशि का हस्तांतरण, युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिये 'बिहार युवा आयोग' का शुभारंभ, 'मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना' के लाभुकों को राशि का वितरण, भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर कौशल विश्वविद्यालय का उद्घाटन, एन०आई०टी०, पटना के बिहटा कैंपस का लोकार्पण, पी०एम०-उषा अभियान के तहत बिहार के चार विश्वविद्यालयों- पटना विश्वविद्यालय, पटना, भूपेंद्र नारायण मंडल विश्वविद्यालय, मधेपुरा, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा और नालंदा मुक्त विश्वविद्यालय, पटना में नई शैक्षणिक एवं अनुसंधान सुविधाओं का शिलान्यास तथा नवचयनित 3942 युवाओं को नियुक्ति पत्र का वितरण आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा किया गया।
इन प्रगतिशील योजनाओं से बिहार के युवाओं को शिक्षा, कौशल और रोजगार के नये अवसर मिलेंगे। युवा शिक्षित, सक्षम और आत्मनिर्भर होंगे, बिहार और अधिक सशक्त बनेगा एवं देश की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान देगा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पूर्णिया जंक्शन पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की मृत्यु की घटना अत्यंत दुखद है।
इस दुर्घटना में घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
शोक संतप्त परिवारों को दुख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1, अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' से 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का शुभारंभ 26 सितम्बर 2025 को किया गया था और उस दिन 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के अंतर्गत राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार प्रति लाभुक की दर से 7500 करोड़ की राशि डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तांतरित की गयी थी। यानि अब तक कुल 1 करोड़ लाभुक महिलाओं के खाते में अब तक 10 हजार करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जा चुकी है। आज एक करोड़वीं लाभार्थी श्रीमती अंजु कुमारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर अपना अनुभव साझा किया तथा प्रसन्नता व्यक्त की।
'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10000 रु० की प्रारंभिक राशि दी जा रही है। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर 2 लाख रु० तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी, वे आत्म निर्भर बनेंगी। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केंद्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा।
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1, अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' से 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' की 25 लाख लाभुक महिलाओं को 10 हजार रुपये प्रति लाभुक की दर से 2500 करोड़ रुपये की राशि का अंतरण किया।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कर कमलों द्वारा 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का शुभारंभ 26 सितम्बर 2025 को किया गया था और उस दिन 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के अंतर्गत राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को 10 हजार प्रति लाभुक की दर से 7500 करोड़ की राशि डी०बी०टी० के माध्यम से हस्तांतरित की गयी थी। यानि अब तक कुल 1 करोड़ लाभुक महिलाओं के खाते में अब तक 10 हजार करोड़ रुपये की राशि अंतरित की जा चुकी है। आज एक करोड़वीं लाभार्थी श्रीमती अंजु कुमारी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर अपना अनुभव साझा किया तथा प्रसन्नता व्यक्त की।
'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10000 रु० की प्रारंभिक राशि दी जा रही है। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर 2 लाख रु० तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी, वे आत्म निर्भर बनेंगी। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केंद्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को भी बल मिलेगा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयदशमी के शुभ अवसर पर आयोजित श्री रामलीला महोत्सव एवं रावणवध समारोह में भाग लिया।
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में बुराई पर अच्छाई की जीत के पर्व विजयदशमी के शुभ अवसर पर आयोजित श्री रामलीला महोत्सव एवं रावणवध समारोह में भाग लिया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर पटना के शास्त्रीनगर पार्क स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर पटना के गांधी मैदान स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
सादगी और राष्ट्र प्रेम के उत्कृष्ट उदाहरण, पूर्व प्रधानमंत्री स्व० लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। शास्त्री जी के जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्रीय एकता को मजबूत बनाने का हमें संकल्प लेना चाहिए।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी को उनकी जयंती पर शत्-शत् नमन। बापू के आदर्श एवं उनके विचार हमें प्रेरणा देते हैं। हमें बापू के विचारों का अनुसरण करना चाहिए तथा उसे आगे बढ़ाने का संकल्प लेना चाहिए। बापू के दिखाए मार्ग और उनकी सीख से समाज में भाईचारे और सद्भाव का माहौल रहेगा, देश आगे बढ़ेगा ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
विजयादशमी के शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। इसे विजय पर्व के रूप में मनाया जाता है। यह असत्य पर सत्य की विजय का प्रतीक है। यह हमारे जीवन में संयम एवं आत्मिक बल का संचरण करने वाला पर्व है। इस पर्व को सद्भाव, भाईचारे एवं शांतिपूर्ण तरीके से हर्षोल्लास के साथ मनाएं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1, अणे मार्ग स्थित संकल्प में 4233 करोड़ रूपये की लागत से जन सुविधा एवं विकास से संबंधित योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। साथ ही अगस्त 2025 में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से हुयी फसल क्षति के लिये कृषि इनपुट अनुदान योजनान्तर्गत 2 लाख 41 हजार से अधिक प्रभावित किसानों के खाते में 113 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरण किया। इसके अतिरिक्त रबी महाभियान 2025-26 का शुभारंभ किया और किसान जागरुकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आज के कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा 1823 करोड़ रूपये की लागत से निर्माण कराये जाने वाले 663 पंचायत सरकार भवन तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजनान्तर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा 500 करोड़ रूपये की लागत से निर्माण कराये जाने वाले 1000 विवाह मंडप का शिलान्यास, भवन निर्माण विभाग द्वारा 885 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 322, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा 825 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 367 एवं ग्राम पंचायतों द्वारा 160 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 140 पंचायत सरकार भवनों का लोकार्पण भी किया।
इन योजनाओं की शुरूआत होने से राज्य में विकास कार्यों को नयी गति एवं दिशा मिलेगी। इसका प्रत्यक्ष लाभ लोगों को मिलेगा, जिससे उनका जीवन स्तर और बेहतर होगा।Post not available here, view on X
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1, अणे मार्ग स्थित संकल्प में 4233 करोड़ रूपये की लागत से जन सुविधा एवं विकास से संबंधित योजनाओं का रिमोट के माध्यम से शिलान्यास, उद्घाटन एवं लोकार्पण किया। साथ ही अगस्त 2025 में अतिवृष्टि एवं बाढ़ से हुयी फसल क्षति के लिये कृषि इनपुट अनुदान योजनान्तर्गत 2 लाख 41 हजार से अधिक प्रभावित किसानों के खाते में 113 करोड़ रूपये से अधिक की राशि का डी०बी०टी० के माध्यम से अंतरण किया। इसके अतिरिक्त रबी महाभियान 2025-26 का शुभारंभ किया और किसान जागरुकता वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
आज के कार्यक्रम में पंचायती राज विभाग के अन्तर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा 1823 करोड़ रूपये की लागत से निर्माण कराये जाने वाले 663 पंचायत सरकार भवन तथा मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजनान्तर्गत ग्राम पंचायतों द्वारा 500 करोड़ रूपये की लागत से निर्माण कराये जाने वाले 1000 विवाह मंडप का शिलान्यास, भवन निर्माण विभाग द्वारा 885 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 322, स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन द्वारा 825 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 367 एवं ग्राम पंचायतों द्वारा 160 करोड़ रूपये की लागत से निर्मित 140 पंचायत सरकार भवनों का लोकार्पण भी किया।
इन योजनाओं की शुरूआत होने से राज्य में विकास कार्यों को नयी गति एवं दिशा मिलेगी। इसका प्रत्यक्ष लाभ लोगों को मिलेगा, जिससे उनका जीवन स्तर और बेहतर होगा।

इन योजनाओं की शुरूआत होने से राज्य में विकास कार्यों को नयी गति एवं दिशा मिलेगी। इसका प्रत्यक्ष लाभ लोगों को मिलेगा, जिससे उनका जीवन स्तर और बेहतर होगा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
महाअष्टमी के अवसर पर गर्दनीबाग ठाकुरबाड़ी स्थित माँ दुर्गा मंदिर, नवयुवक संघ श्री दुर्गा पूजा समिति, डाकबंगला रोड, नाला रोड स्थित रामकृष्ण मिशन आश्रम, लंगरटोली स्थित बंगाली अखाड़ा दुर्गा मंदिर तथा बांसघाट स्थित काली मंदिर में पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना की।

आज नवरात्रि की महाअष्टमी के पावन अवसर पर पटना के अगमकुआँ स्थित शीतला माता मंदिर, पटना सिटी स्थित बड़ी पटनदेवी मंदिर एवं छोटी पटनदेवी मंदिर, मारूफगंज स्थित श्री श्री बड़ी देवी तथा श्री दलहट्टा देवी जी में पूजा-अर्चना की। साथ ही माता से राज्य की सुख, शांति, समृद्धि एवं प्रगति की कामना की।

महासप्तमी पर्व के अवसर पर श्री श्री दुर्गा पूजा महोत्सव शिव मंदिर, खाजपुरा, श्री श्री दुर्गा आश्रम, शेखपुरा, पटना तथा उप मुख्यमंत्री श्री विजय कुमार सिन्हा जी के सरकारी आवास पर जाकर माँ दुर्गा की पूजा-अर्चना एवं महाआरती कार्यक्रम में शामिल हुआ और राज्य की सुख-शांति एवं समृद्धि के लिए प्रार्थना की।

आज 1, अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में 11,921 करोड़ रुपये की राशि की 20,658 योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास / कार्यारंभ किया। इसके अंतर्गत 7,805 करोड़ रुपये की लागत से जन सुविधा एवं विकास से संबंधित 16,065 योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया तथा 4,116 करोड़ रुपये की लागत से 4,593 योजनाओं का उद्घाटन किया।
आज उद्घाटन, शिलान्यास / कार्यारंभ की गयी योजनाओं में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, भवन निर्माण विभाग, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, खेल विभाग, श्रम संसाधन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, गृह विभाग, कृषि विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग एवं वाणिज्यकर विभाग की महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।
इन योजनाओं की शुरूआत होने से राज्य में विकास कार्यों को नयी गति एवं दिशा मिलेगी। इसका प्रत्यक्ष लाभ लोगों को मिलेगा, जिससे उनका जीवन स्तर और बेहतर होगा।
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1, अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में 11,921 करोड़ रुपये की राशि की 20,658 योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास / कार्यारंभ किया। इसके अंतर्गत 7,805 करोड़ रुपये की लागत से जन सुविधा एवं विकास से संबंधित 16,065 योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया तथा 4,116 करोड़ रुपये की लागत से 4,593 योजनाओं का उद्घाटन किया।
आज उद्घाटन, शिलान्यास / कार्यारंभ की गयी योजनाओं में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पर्यटन विभाग, लघु जल संसाधन विभाग, भवन निर्माण विभाग, विज्ञान प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग, समाज कल्याण विभाग, परिवहन विभाग, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग, पिछड़ा वर्ग एवं अतिपिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग, अल्पसंख्यक कल्याण विभाग, खेल विभाग, श्रम संसाधन विभाग, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग, कला, संस्कृति एवं युवा विभाग, आपदा प्रबंधन विभाग, गृह विभाग, कृषि विभाग, सामान्य प्रशासन विभाग एवं वाणिज्यकर विभाग की महत्वपूर्ण योजनाएं शामिल हैं।
इन योजनाओं की शुरूआत होने से राज्य में विकास कार्यों को नयी गति एवं दिशा मिलेगी। इसका प्रत्यक्ष लाभ लोगों को मिलेगा, जिससे उनका जीवन स्तर और बेहतर होगा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
एशिया कप 2025 के फ़ाइनल में पाकिस्तान के विरुद्ध भारत की शानदार जीत पर भारतीय क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई। इस जीत पर आज पूरा देश हर्षित और गौरवान्वित है। सभी खिलाड़ियों को अनंत शुभकामनाएँ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज वैशाली जिले में लगभग 745 करोड़ रुपए की लागत से कुल 331 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा एवं उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज वैशाली जिले में लगभग 745 करोड़ रुपए की लागत से कुल 331 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा एवं उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज गोपालगंज जिले में 1585 करोड़ रुपए की लागत से कुल 185 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा एवं उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।

आज ‘संकल्प’, 1 अणे मार्ग, पटना में केन्द्रीय मंत्री श्री धर्मेन्द्र प्रधान जी से शिष्टाचार मुलाकात हुई।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
नई दिल्ली में आयोजित विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 के पुरुष हाई जंप में T63/42 श्रेणी में गोल्ड जीतने और चैंपियनशिप रिकॉर्ड बनाने पर बिहार के बेटे शैलेश कुमार को हार्दिक बधाई। शैलेश कुमार जी की यह जीत न केवल बिहार बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व का क्षण है।
शैलेश कुमार की इस ऐतिहासिक जीत पर राज्य सरकार उन्हें खेल पुरस्कार योजना के तहत 75 लाख रुपए की राशि एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करेगी।
शैलेश की यह जीत बिहार में खेलों के क्षेत्र में हो रहे बदलाव का प्रत्यक्ष प्रमाण है।
@BSSABihar @PCI_IN_Official -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज मधुबनी जिले में लगभग 8329 करोड़ रुपए की लागत से कुल 25 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा एवं उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
Nitish Kumar
@NitishKumar
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज कटिहार जिले में 583 करोड़ रुपए की लागत से कुल 242 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा एवं उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
Nitish Kumar
@NitishKumar
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज दरभंगा जिले में लगभग 3463.2 करोड़ रुपए की लागत की कुल 97 विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा एवं उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (1/2)

इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को 10,000 रुपए प्रति लाभुक की दर से 7500 करोड़ रुपए की राशि के अंतरण कार्यक्रम में शामिल हुआ।
’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10000 रु॰ की प्रारंभिक राशि दी जाएगी। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर 2 लाख रु॰ तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
यह सामुदायिक सहकारिता आधारित योजना है। योजना से लाभान्वित कराने के लिए लाभुकों को पहले स्थानीय स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा। लाभुकों को राज्य में सफलतापूर्वक कार्यरत 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 1 करोड़ 40 लाख से अधिक जीविका दीदियों की संगठनात्मक व्यवस्था का सहयोग मिलेगा। प्रशिक्षण, उत्पादन में सहयोग के साथ ही महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए गांव से शहरों तक हाट-बाजार भी विकसित किए जाएंगे।
मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केंद्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को बल मिलेगा। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत राज्य की 75 लाख महिला लाभुकों को 10,000 रुपए प्रति लाभुक की दर से 7500 करोड़ रुपए की राशि के अंतरण कार्यक्रम में शामिल हुआ।
’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10000 रु॰ की प्रारंभिक राशि दी जाएगी। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर 2 लाख रु॰ तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
यह सामुदायिक सहकारिता आधारित योजना है। योजना से लाभान्वित कराने के लिए लाभुकों को पहले स्थानीय स्वयं सहायता समूह से जोड़ा जाएगा। लाभुकों को राज्य में सफलतापूर्वक कार्यरत 11 लाख से अधिक स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी 1 करोड़ 40 लाख से अधिक जीविका दीदियों की संगठनात्मक व्यवस्था का सहयोग मिलेगा। प्रशिक्षण, उत्पादन में सहयोग के साथ ही महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए गांव से शहरों तक हाट-बाजार भी विकसित किए जाएंगे।
मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे। महिलाएं आत्मनिर्भर होंगी। स्वावलंबन एवं आत्मनिर्भरता पर केंद्रित इस योजना के माध्यम से राज्य एवं देश के आर्थिक विकास को बल मिलेगा। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज खगड़िया जिले में लगभग 520 करोड़ रूपए की लागत से कुल 256 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा एवं उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (1/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज खगड़िया जिले में लगभग 520 करोड़ रूपए की लागत से कुल 256 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा एवं उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (2/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज खगड़िया जिले में लगभग 520 करोड़ रूपए की लागत से कुल 256 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से जिले में विकास कार्यों को नई गति एवं दिशा मिलेगी, जिससे लोगों के जीवन स्तर में सकारात्मक सुधार होगा एवं उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (3/3) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज भागलपुर जिले में लगभग 302 करोड़ रूपए की लागत से 59 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति और दिशा मिलेगी। इससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा और उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज भागलपुर जिले में लगभग 302 करोड़ रूपए की लागत से 59 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति और दिशा मिलेगी। इससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा और उन्हें इसका प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज रोहतास जिले में 921 करोड़ रूपए की लागत से 124 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति और दिशा मिलेगी। इससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा और उन्हें प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज रोहतास जिले में 921 करोड़ रूपए की लागत से 124 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति और दिशा मिलेगी। इससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा और उन्हें प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज कैमूर जिले में 980 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से 178 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति और दिशा मिलेगी। इससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा और उन्हें प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज कैमूर जिले में 980 करोड़ 15 लाख रूपए की लागत से 178 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं से क्षेत्र के विकास को नई गति और दिशा मिलेगी। इससे लोगों का जीवन स्तर बेहतर होगा और उन्हें प्रत्यक्ष लाभ प्राप्त होगा।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पूर्वी चंपारण में 628 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 311 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा। उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात् विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जीविका दीदियों के कल्याण हेतु कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।
हमलोगों ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई सभी योजनाओं को रिकॉर्ड समय में स्वीकृत किया तथा काम भी शुरू कर दिया है। सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करने हेतु प्रतिबद्ध है। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पूर्वी चंपारण में 628 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 311 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा। उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम के पश्चात् विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जीविका दीदियों के कल्याण हेतु कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।
हमलोगों ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई सभी योजनाओं को रिकॉर्ड समय में स्वीकृत किया तथा काम भी शुरू कर दिया है। सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करने हेतु प्रतिबद्ध है। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पश्चिम चंपारण में 1199 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 357 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जीविका दीदियों के कल्याण हेतु कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।
हमलोगों ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई सभी योजनाओं को स्वीकृत करते हुए उन पर काम भी शुरू कर दिया है। सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करने हेतु प्रतिबद्ध है। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पश्चिम चंपारण में 1199 करोड़ रूपए से अधिक लागत की 357 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इनमें प्रगति यात्रा के दौरान जिले के लिए घोषित योजनाओं का शिलान्यास भी शामिल है। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा।
इसके अतिरिक्त सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जीविका दीदियों के कल्याण हेतु कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया।
हमलोगों ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई सभी योजनाओं को स्वीकृत करते हुए उन पर काम भी शुरू कर दिया है। सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करने हेतु प्रतिबद्ध है। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार के सिमरिया की धरती पर जन्मे राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर ने साहित्य को देशभक्ति और क्रांति का स्वर दिया।
उन्होंने अपनी लेखनी से राष्ट्रप्रेम, स्वाभिमान और क्रांति की चेतना जगाई। उनकी ओजस्वी रचनाएं आज भी पीढ़ियों को साहस और प्रेरणा देती हैं। रामधारी सिंह दिनकर जी की जयंती पर उन्हें नमन। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना के वेटनरी कॉलेज परिसर में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के तहत बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय अंतर्गत 143 करोड़ रुपए की लागत से कुल 13 भवनों का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अन्तर्गत पशुपालन प्रक्षेत्र की 362.58 करोड़ रुपए, मत्स्य प्रक्षेत्र की 45.22 करोड़ रुपए तथा कॉम्फेड की 286.22 करोड़ रूपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इन योजनाओं में राज्य एवं जिला स्तरीय संसाधन व प्रशिक्षण केंद्र, पशु चिकित्सालय, कॉम्फेड अंतर्गत पूर्णिया में कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केंद्र एवं दुग्ध उत्पाद निर्माण संयंत्र का विस्तारीकरण तथा गयाजी में प्रशिक्षण केंद्र, किशनगंज, बांका एवं पूर्णिया में पंचायत एवं प्रखंड स्तरीय कुल 5 मत्स्य बाजार शामिल हैं।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन से राज्य में पशु चिकित्सा सुविधा और बेहतर होगी। साथ ही उत्पादकता में वृद्धि होगी तथा इस प्रक्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी फायदा होगा। (1/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना के वेटनरी कॉलेज परिसर में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के तहत बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय अंतर्गत 143 करोड़ रुपए की लागत से कुल 13 भवनों का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अन्तर्गत पशुपालन प्रक्षेत्र की 362.58 करोड़ रुपए, मत्स्य प्रक्षेत्र की 45.22 करोड़ रुपए तथा कॉम्फेड की 286.22 करोड़ रूपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इन योजनाओं में राज्य एवं जिला स्तरीय संसाधन व प्रशिक्षण केंद्र, पशु चिकित्सालय, कॉम्फेड अंतर्गत पूर्णिया में कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केंद्र एवं दुग्ध उत्पाद निर्माण संयंत्र का विस्तारीकरण तथा गयाजी में प्रशिक्षण केंद्र, किशनगंज, बांका एवं पूर्णिया में पंचायत एवं प्रखंड स्तरीय कुल 5 मत्स्य बाजार शामिल हैं।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन से राज्य में पशु चिकित्सा सुविधा और बेहतर होगी। साथ ही उत्पादकता में वृद्धि होगी तथा इस प्रक्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी फायदा होगा। (2/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना के वेटनरी कॉलेज परिसर में पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के तहत बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय अंतर्गत 143 करोड़ रुपए की लागत से कुल 13 भवनों का उद्घाटन किया। इसके अतिरिक्त पशु एवं मत्स्य संसाधन विभाग के अन्तर्गत पशुपालन प्रक्षेत्र की 362.58 करोड़ रुपए, मत्स्य प्रक्षेत्र की 45.22 करोड़ रुपए तथा कॉम्फेड की 286.22 करोड़ रूपए की योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया। इन योजनाओं में राज्य एवं जिला स्तरीय संसाधन व प्रशिक्षण केंद्र, पशु चिकित्सालय, कॉम्फेड अंतर्गत पूर्णिया में कृत्रिम गर्भाधान प्रशिक्षण केंद्र एवं दुग्ध उत्पाद निर्माण संयंत्र का विस्तारीकरण तथा गयाजी में प्रशिक्षण केंद्र, किशनगंज, बांका एवं पूर्णिया में पंचायत एवं प्रखंड स्तरीय कुल 5 मत्स्य बाजार शामिल हैं।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन से राज्य में पशु चिकित्सा सुविधा और बेहतर होगी। साथ ही उत्पादकता में वृद्धि होगी तथा इस प्रक्षेत्र से जुड़े लोगों को काफी फायदा होगा। (3/3) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना में 10,929 करोड़ 93 लाख रुपए की लागत से विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं 282 करोड़ 65 लाख रुपए लागत की योजनाओं का उद्घाटन किया।
पथ निर्माण विभाग के अंतर्गत पटना जिले में दीघा-शेरपुर-बिहटा तक जे॰पी॰ गंगा पथ परियोजना का विस्तारीकरण, मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी-औराई पथ में एक उच्च स्तरीय पुल का निर्माण, छपरा एवं सीवान जिलों के अन्तर्गत छपरा-मांझी-दरौली-गुठनी पथ, बांका, मुंगेर एवं भागलपुर जिलों के अन्तर्गत धोरैया-इंगलिस मोड़-असरगंज पथ, भोजपुर में आरा-एकौना-खैरा-सहार पथ तथा नवादा, नालंदा एवं गयाजी जिलों के अन्तर्गत बनगंगा-जेठियन-गहलौत-बिन्दस पथ के निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।
साथ ही नगर विकास एवं आवास विभाग के अंतर्गत मुख्यमंत्री समग्र शहरी विकास योजना की कुल 1300 योजनाओं, पटना नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत सड़क पुनरुद्धार योजना एवं कचरा ट्रांसफर स्टेशन का शिलान्यास तथा पटना स्मार्ट सिटी परियोजना अंतर्गत मौर्यलोक परिसर में निर्मित नागरिक सुविधाओं का उद्घाटन किया। साथ ही 22 नगर प्रबंधकों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन से बिहार के विकास को और गति मिलेगी। (1/3)

इन योजनाओं के क्रियान्वयन से बिहार के विकास को और गति मिलेगी। (2/3)

इन योजनाओं के क्रियान्वयन से बिहार के विकास को और गति मिलेगी। (3/3) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज नवरात्रि के पहले दिन से पूरे देश में GST (Goods and Services Tax) की नई दरें लागू हो रही हैं। अब जी॰एस॰टी॰ के दो मुख्य स्लैब 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत होंगे। जी॰एस॰टी॰ की दरों में सुधार के लिए मैं बिहार की जनता की ओर से आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद देता हूं। इस सुधार से पूरे देश के साथ-साथ बिहार के सभी वर्गों के लोगों को लाभ होगा। आम आदमी के लिए उनके रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें अब सस्ती होंगी तथा जरूरत के सामान खरीदने के लिए उन्हें अब कम खर्च करना होगा। इन नई जी॰एस॰टी॰ दरों के लागू होने से देश का जी॰डी॰पी॰ (Gross Domestic Product) बढ़ेगा और सभी वर्ग के लोगों, खासकर निम्न एवं मध्यम वर्ग के लोगों को विशेष राहत मिलेगी।
माननीय प्रधानमंत्री जी के दूरदर्शी नेतृत्व में जी॰एस॰टी॰ सुधार हर परिवार के लिए खुशहाली लेकर आया है। इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद एवं आभार।
@narendramodi -
Nitish Kumar
@NitishKumar
शारदीय नवरात्रि के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मां दुर्गा शक्ति की अधिष्ठात्री देवी हैं। नवरात्रि के नौ दिन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा होती है। मां दुर्गा भक्तों और साधकों में शक्ति का संचार कर करूणा और परोपकार के द्वारा प्राणियों का कल्याण करती हैं। नवरात्रि पर्व राज्य में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज डॉ॰ ए॰पी॰जे॰ अब्दुल कलाम साइंस सिटी, पटना का उद्घाटन किया। इस साइंस सिटी में विज्ञान आधारित 5 गैलरी और 269 रोचक विज्ञान प्रदर्श तथा 4 डी थियेटर आकर्षण के प्रमुख केन्द्र हैं। इसके निर्माण कार्य का हमने कई बार निरीक्षण किया है। इस साइंस सिटी को आधुनिकतम तकनीकों एवं नवीन विचारों के साथ डिजाइन किया गया है। यह साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का एक ऐसा आधुनिक केन्द्र होगा जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करेगा। देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को जानने-समझने के लिए यह आकर्षक और अनूठा केन्द्र होगा। यह साइंस सिटी महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ॰ ए॰पी॰जे॰ अब्दुल कलाम के प्रति बिहार सरकार की सच्ची श्रद्धांजलि है। (1/5)
Post not available here, view on X
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज डॉ॰ ए॰पी॰जे॰ अब्दुल कलाम साइंस सिटी, पटना का उद्घाटन किया। इस साइंस सिटी में विज्ञान आधारित 5 गैलरी और 269 रोचक विज्ञान प्रदर्श तथा 4 डी थियेटर आकर्षण के प्रमुख केन्द्र हैं। इसके निर्माण कार्य का हमने कई बार निरीक्षण किया है। इस साइंस सिटी को आधुनिकतम तकनीकों एवं नवीन विचारों के साथ डिजाइन किया गया है। यह साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का एक ऐसा आधुनिक केन्द्र होगा जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करेगा। देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को जानने-समझने के लिए यह आकर्षक और अनूठा केन्द्र होगा। यह साइंस सिटी महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ॰ ए॰पी॰जे॰ अब्दुल कलाम के प्रति बिहार सरकार की सच्ची श्रद्धांजलि है। (4/5)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज डॉ॰ ए॰पी॰जे॰ अब्दुल कलाम साइंस सिटी, पटना का उद्घाटन किया। इस साइंस सिटी में विज्ञान आधारित 5 गैलरी और 269 रोचक विज्ञान प्रदर्श तथा 4 डी थियेटर आकर्षण के प्रमुख केन्द्र हैं। इसके निर्माण कार्य का हमने कई बार निरीक्षण किया है। इस साइंस सिटी को आधुनिकतम तकनीकों एवं नवीन विचारों के साथ डिजाइन किया गया है। यह साइंस सिटी विज्ञान और नवाचार का एक ऐसा आधुनिक केन्द्र होगा जो सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करेगा। देश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी को जानने-समझने के लिए यह आकर्षक और अनूठा केन्द्र होगा। यह साइंस सिटी महान वैज्ञानिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ॰ ए॰पी॰जे॰ अब्दुल कलाम के प्रति बिहार सरकार की सच्ची श्रद्धांजलि है। (5/5)
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
पटना उच्च न्यायालय के माननीय मुख्य न्यायाधीश (मनोनीत) न्यायमूर्ति श्री पवनकुमार भीमप्पा बजंथरी जी के शपथ ग्रहण समारोह में सम्मिलित हुआ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
न्याय के साथ विकास के सिद्धांत पर चलते हुए समाज के वंचित वर्गों के उत्थान के लिए हमारी सरकार लगातार काम कर रही है। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग तक सरकार की विभिन्न विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने में विकास मित्रों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसे ध्यान में रखते हुए बिहार महादलित विकास मिशन के अन्तर्गत कार्यरत प्रत्येक विकास मित्र को टैबलेट क्रय हेतु एकमुश्त 25 हजार रूपए की राशि प्रदान करने का निर्णय लिया गया है ताकि उन्हें विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के लाभुकों के डाटा संधारण एवं अन्य कामकाज में सुविधा हो सके। इसके साथ ही विकास मित्रों का परिवहन भत्ता 1900 रूपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 2500 रूपए प्रतिमाह एवं स्टेशनरी भत्ता 900 रूपए से बढ़ाकर 1500 रूपए किए जाने का निर्णय लिया गया है। इससे उन्हें क्षेत्र भ्रमण के साथ-साथ दस्तावेजों के संग्रहण में सुविधा होगी।
साथ ही महादलित, दलित, अल्पसंख्यक एवं अति पिछड़ा वर्ग के बच्चों तक शिक्षा का लाभ तथा अक्षर आंचल योजना के अधीन महिलाओं को साक्षर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे शिक्षा सेवकों (तालिमी मरकज सहित) को डिजिटल गतिविधियों के संपादन हेतु स्मार्ट फोन क्रय करने के लिए 10-10 हजार रूपए की राशि दिए जाने का निर्णय लिया गया है। साथ ही शिक्षण सामग्री मद में भुगतान की जा रही राशि को 3405 रूपए से बढ़ाकर 6 हजार रूपए प्रति केन्द्र प्रतिवर्ष किए जाने का निर्णय लिया गया है।
इससे विकास मित्रों एवं शिक्षा सेवकों के मनोबल में वृद्धि होगी और वे अधिक उत्साह एवं लगन से अपने कार्यों का निष्पादन करेंगे। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना तथा मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना तथा शिक्षा विभाग की अन्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के 49,09,336 लाभार्थियों के खाते में 2920 करोड़ रुपए की राशि का डी॰बी॰टी॰ के माध्यम से हस्तांतरण किया। साथ ही 958.79 करोड़ रुपए लागत की आधारभूत संरचनाओं से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।
नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वर्ष 2005 में शिक्षा का कुल बजट 4366 करोड़ रूपए था जो अब बढ़कर 77,690 करोड़ रूपए हो गया है। राज्य के वार्षिक बजट का 20 प्रतिशत से भी अधिक भाग शिक्षा पर व्यय किया जा रहा है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति, नए विद्यालय भवनों के निर्माण एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना तथा मुख्यमंत्री बालक/बालिका प्रोत्साहन योजना तथा शिक्षा विभाग की अन्य विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के 49,09,336 लाभार्थियों के खाते में 2920 करोड़ रुपए की राशि का डी॰बी॰टी॰ के माध्यम से हस्तांतरण किया। साथ ही 958.79 करोड़ रुपए लागत की आधारभूत संरचनाओं से संबंधित योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।
नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोग शिक्षा व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार काम कर रहे हैं। वर्ष 2005 में शिक्षा का कुल बजट 4366 करोड़ रूपए था जो अब बढ़कर 77,690 करोड़ रूपए हो गया है। राज्य के वार्षिक बजट का 20 प्रतिशत से भी अधिक भाग शिक्षा पर व्यय किया जा रहा है। बड़ी संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति, नए विद्यालय भवनों के निर्माण एवं आधारभूत संरचनाओं के विकास से शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार हुआ है। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
दरभंगा जिले के जाले प्रखण्ड के मुरेठा गांव में तलाब में डूबने से 3 बच्चियों की मृत्यु दुःखद। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। मृतकों के परिजनों को 04-04 लाख रूपए अविलंब अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज तारामंडल में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस बिहार के सभी क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषय के बारे में जागरूक करेगी।
साथ ही विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके तहत तारामंडल, पटना में वर्चुअल रियलिटी थियेटर का उद्घाटन तथा एस्ट्रो पार्क एवं बिहार रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (BIRSAC) पटना में एम॰टेक स्तर पर Geoinformatics पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके अतिरिक्त आज के कार्यक्रम में तारामंडल, पटना में टेलीस्कोप सहित ऑब्जर्वेटरी डोम के निर्माण हेतु बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी तथा राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् के बीच समझौता ज्ञापन संपन्न हुआ। यह परियोजना विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने का अभिनव प्रयास है। यहां आने वाले छात्र-छात्राओं तथा विज्ञान के प्रति अभिरूचि रखने वाले लोगों को रोचक, इंटरैक्टिव और प्रायोगिक अनुभव मिलेंगे।
साथ ही बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना के द्वितीय दीक्षांत समारोह में भाग लिया एवं इंजीनियरिंग पास आउट छात्र-छात्राओं को डिग्री भी प्रदान की। (1/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज तारामंडल में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस बिहार के सभी क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषय के बारे में जागरूक करेगी।
साथ ही विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके तहत तारामंडल, पटना में वर्चुअल रियलिटी थियेटर का उद्घाटन तथा एस्ट्रो पार्क एवं बिहार रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (BIRSAC) पटना में एम॰टेक स्तर पर Geoinformatics पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके अतिरिक्त आज के कार्यक्रम में तारामंडल, पटना में टेलीस्कोप सहित ऑब्जर्वेटरी डोम के निर्माण हेतु बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी तथा राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् के बीच समझौता ज्ञापन संपन्न हुआ। यह परियोजना विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने का अभिनव प्रयास है। यहां आने वाले छात्र-छात्राओं तथा विज्ञान के प्रति अभिरूचि रखने वाले लोगों को रोचक, इंटरैक्टिव और प्रायोगिक अनुभव मिलेंगे।
साथ ही बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना के द्वितीय दीक्षांत समारोह में भाग लिया एवं इंजीनियरिंग पास आउट छात्र-छात्राओं को डिग्री भी प्रदान की। (2/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज तारामंडल में विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विज्ञान प्रदर्शनी बस सेवा का शुभारंभ किया। यह बस बिहार के सभी क्षेत्रों में छात्र-छात्राओं को विज्ञान विषय के बारे में जागरूक करेगी।
साथ ही विज्ञान, प्रावैधिकी एवं तकनीकी शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन किया। इसके तहत तारामंडल, पटना में वर्चुअल रियलिटी थियेटर का उद्घाटन तथा एस्ट्रो पार्क एवं बिहार रिमोट सेंसिंग एप्लीकेशन सेंटर (BIRSAC) पटना में एम॰टेक स्तर पर Geoinformatics पाठ्यक्रम का शुभारंभ किया।
इसके अतिरिक्त आज के कार्यक्रम में तारामंडल, पटना में टेलीस्कोप सहित ऑब्जर्वेटरी डोम के निर्माण हेतु बिहार काउंसिल ऑन साइंस एंड टेक्नोलॉजी तथा राष्ट्रीय विज्ञान संग्रहालय परिषद् के बीच समझौता ज्ञापन संपन्न हुआ। यह परियोजना विज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने का अभिनव प्रयास है। यहां आने वाले छात्र-छात्राओं तथा विज्ञान के प्रति अभिरूचि रखने वाले लोगों को रोचक, इंटरैक्टिव और प्रायोगिक अनुभव मिलेंगे।
साथ ही बिहार अभियंत्रण विश्वविद्यालय, पटना के द्वितीय दीक्षांत समारोह में भाग लिया एवं इंजीनियरिंग पास आउट छात्र-छात्राओं को डिग्री भी प्रदान की। (3/3) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में बिहार के राजगीर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में विजेता रही भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ के उत्साहवर्द्धन हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हीरो एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपए और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को 5 लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की गई। सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना है। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में बिहार के राजगीर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में विजेता रही भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ के उत्साहवर्द्धन हेतु सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हीरो एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपए और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को 5 लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की गई। सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना है। (2/2)
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बिहटा में राज्य आपदा मोचन बल (State Disaster Response Force) मुख्यालय के परिसर में नवनिर्मित प्रशासनिक-सह-प्रशिक्षण भवन, आवासीय भवन तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं का उद्घाटन किया। इसके पश्चात् मुख्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में बिहार ने उल्लेखनीय काम किया है। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बिहटा में राज्य आपदा मोचन बल (State Disaster Response Force) मुख्यालय के परिसर में नवनिर्मित प्रशासनिक-सह-प्रशिक्षण भवन, आवासीय भवन तथा अन्य आधारभूत संरचनाओं का उद्घाटन किया। इसके पश्चात् मुख्यालय परिसर का निरीक्षण किया तथा वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में बिहार ने उल्लेखनीय काम किया है। (2/2)
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार राज्य महिला आयोग के 24 वें स्थापना दिवस पर पटना स्थित अधिवेशन भवन में आयोजित ‘महिला जागृति संवाद’ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। साथ ही बिहार राज्य महिला आयोग की स्मारिका ‘संवाद से सरोकार तक’ का विमोचन किया।
राज्य सरकार ने महिलाओं के अधिकारों की सुरक्षा कर उनकी स्थिति में सुधार लाने का हर संभव प्रयास किया है। महिलाओं के सामाजिक एवं आर्थिक सशक्तीकरण में बिहार ने एक मिसाल कायम की है। आज बिहार की महिलाओं में आत्मबल एवं आत्मसम्मान में अप्रत्याशित वृद्धि इसका जीवंत प्रमाण है। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित बापू सभागार में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित धार्मिक न्यास समागम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित साधु-संतों एवं गणमान्य व्यक्तियों का अभिवादन भी किया। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज सम्राट अशोक कन्वेंशन केन्द्र स्थित बापू सभागार में बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद द्वारा आयोजित धार्मिक न्यास समागम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उपस्थित साधु-संतों एवं गणमान्य व्यक्तियों का अभिवादन भी किया। (2/2)
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
माननीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी से पटना में शिष्टाचार मुलाकात की।
@AmitShah -
Nitish Kumar
@NitishKumar
नवम्बर 2005 में नई सरकार बनने के बाद से ही अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देना तथा उन्हें सशक्त और सक्षम बनाना हमलोगों की प्राथमिकता रही है। आप अवगत हैं कि अगले पांच साल में एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। आने वाले समय में सरकारी एवं निजी क्षेत्रों में बड़ी संख्या में नौकरी एवं रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। इस निर्धारित लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए युवाओं को कौशल विकास का प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि वे नौकरी/रोजगार प्राप्त कर सकें।
मुझे बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि राज्य सरकार के सात निश्चय कार्यक्रम अन्तर्गत पूर्व से संचालित मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता योजना का विस्तार किया गया है। इसके अन्तर्गत इंटर उत्तीर्ण युवक/युवतियों को पहले से दी जा रही स्वयं सहायता भत्ता योजना का लाभ अब कला, विज्ञान एवं वाणिज्य उत्तीर्ण स्नातक बेरोजगार युवक/युवतियों को भी दिए जाने का निर्णय लिया गया है। 20-25 आयु वर्ग के वैसे स्नातक उत्तीर्ण युवक/युवतियां जो कहीं अध्ययनरत नहीं हैं तथा नौकरी/रोजगार हेतु प्रयास कर रहे हैं, उनका कोई स्वरोजगार नहीं है अथवा सरकारी, निजी, गैर सरकारी नियोजन प्राप्त नहीं है, को भी 1000 रूपए प्रतिमाह की दर से अधिकतम दो वर्षों तक मुख्यमंत्री निश्चय स्वयं सहायता भत्ता का भुगतान किया जाएगा। मुझे उम्मीद है कि इस सहायता भत्ता का उपयोग युवक/युवतियां आवश्यक प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारियों में करेंगे ताकि उनका भविष्य सुरक्षित हो सके।
राज्य सरकार की इस दूरदर्शी पहल का उद्देश्य है कि राज्य के युवाओं को रोजगार के अधिक से अधिक अवसर मिले। यहां के शिक्षित युवा आत्मनिर्भर, दक्ष और रोजगारोन्मुखी बनें और देश एवं राज्य के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकें। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान के शुभारंभ कार्यक्रम में 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुआ।
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने मध्यप्रदेश के धार जिले में आयोजित कार्यक्रम स्थल से ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार’ अभियान का शुभारंभ किया। इस अभियान के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने के लिए महिलाओं की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं उनका सम्पूर्ण इलाज सुनिश्चित किया जाएगा। इससे महिलाओं को काफी लाभ होगा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित कार्यक्रम में बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड के अंतर्गत 5000 रुपए प्रति श्रमिक की दर से 16,04,929 निबंधित निर्माण श्रमिकों के खाते में वस्त्र सहायता योजना के तहत 802 करोड़ 46 लाख रुपए की राशि का हस्तांतरण किया तथा मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के वेब पोर्टल का शुभारंभ किया।
मैंने श्रम संसाधन विभाग को निर्देश दिया है कि जो कामगार अब तक निबंधित नहीं हुए हैं उन्हें भी अभियान चलाकर जल्द से जल्द निबंधित करें तथा उन्हें इस योजना से जोड़कर लाभ दिलाएं।
राज्य के विकास की इस यात्रा में श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान है। समाज के हर वर्ग के हित के लिए सरकार निरंतर काम कर रही है। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिवस है और आज ही आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी का जन्मदिवस भी है। आदरणीय प्रधानमंत्री जी देश एवं नागरिकों के उत्थान के लिए पूरी निष्ठा के साथ बिना रूके, बिना थके लगातार परिश्रम कर रहे हैं। यह सुखद संयोग है कि ‘बिहार भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण बोर्ड’ (Bihar Building and other Construction Workers Welfare Board) के तहत श्रमिकों के खाते में आज राशि हस्तांतरित की जा रही है। आज 16 लाख 4 हजार 929 निर्माण श्रमिकों के खाते में वार्षिक वस्त्र सहायता योजनान्तर्गत (Annual Clothing Assistance Scheme) 5 हजार रुपए प्रति निर्माण श्रमिक की दर से कुल 802 करोड़ 46 लाख 45 हजार रुपए की राशि का अन्तरण सीधे उनके खाते में किया जा रहा है। इससे निर्माण कार्यों में लगे श्रमिक वर्ग के लोगों का जीवन और बेहतर हो सकेगा एवं उनका सामाजिक एवं आर्थिक विकास होगा।
इस सुअवसर पर मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना के वेब पोर्टल का भी शुभारंभ किया जा रहा है। समाज के अंतिम पायदान के लोगों को मुख्य धारा में लाने के लिए हमलोग शुरू से कार्य कर रहे हैं। आज राज्य जिस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की के नए आयामों को छू रहा है, उसमें हमारे श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान है। उनके विकास के लिए सरकार लगातार काम करती रहेगी।
इस सुअवसर पर आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को उनके जन्मदिन पर एक बार फिर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@narendramodi -
Nitish Kumar
@NitishKumar
विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर राज्य के सभी श्रमिक भाई-बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं। यह सृजन के प्रणेता भगवान विश्वकर्मा की आराधना का दिवस है। आज राज्य जिस प्रकार विभिन्न क्षेत्रों में तरक्की के नए आयामों को छू रहा है उसमें हमारे श्रमिक भाई-बहनों का अतुलनीय योगदान है। मैं आशा करता हूं कि सभी श्रमिक बंधु एवं श्रम संगठन राज्य के औद्योगिक विकास एवं उत्पादकता में वृद्धि हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। मेरा विश्वास है कि सभी श्रमिक भाई-बहनों के सहयोग से राज्य निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर रहेगा।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@narendramodi -
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार में 07 निश्चय योजना के अंतर्गत 12वीं कक्षा उत्तीर्ण छात्र जो उच्च शिक्षा प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए 02 अक्टूबर 2016 से बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना लागू है। बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए अधिकतम 04 लाख रुपए का शिक्षा ऋण सामान्य आवेदक को 04 प्रतिशत ब्याज दर पर तथा महिला, दिव्यांग एवं ट्रांसजेन्डर आवेदक को मात्र 01 प्रतिशत ब्याज दर पर दिया जाता है।
मुझे यह बताते हुए अत्यंत खुशी हो रही है कि अब स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना के अंतर्गत दिए जाने वाले शिक्षा ऋण की राशि सभी आवेदकों के लिए ब्याज रहित होगी।
साथ ही 02 लाख रुपए तक के शिक्षा ऋण को 60 मासिक किस्तों (05 वर्ष) में वापस करने का प्रावधान था, जिसे अब बढ़ाकर अधिकतम 84 मासिक किस्तों (07 वर्ष) में तथा 02 लाख से ऊपर ऋण राशि को 84 मासिक (07 वर्ष) किस्तों से बढ़ाकर अधिकतम 120 मासिक (10 वर्ष) किस्तों में वापस करने का प्रावधान किया गया है।
हमलोगों का उद्देश्य है कि राज्य के अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षा प्राप्त कर सकें। उच्च शिक्षा के लिए प्रदान की जाने वाली शिक्षा ऋण में दी जाने वाली इन सुविधाओं से छात्रों के मनोबल में वृद्धि होगी और वे अधिक उत्साह एवं लगन से उच्च शिक्षा प्राप्त कर अपने भविष्य के साथ-साथ राज्य एवं देश का भविष्य भी संवार सकेंगे। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की उपस्थिति में पूर्णिया जिले में आयोजित 36000 करोड़ रुपए से अधिक की विद्युत, रेलवे, पूर्णिया एयरपोर्ट, आवासन एवं शहरी कार्य, जल शक्ति, ग्रामीण विकास, कृषि, पशुपालन तथा डेयरी क्षेत्रों की विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास, शुभारंभ एवं उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल हुआ। इस दौरान लगभग 5000 करोड़ रुपए की लागत की योजनाओं के लाभों का भी वितरण हुआ।
पूर्णिया हवाई अड्डे पर नए सिविल एनक्लेव के विकास से पूर्णिया के लोगों से एयरपोर्ट का किया गया वादा आज पूरा हो गया। पूर्णिया एयरपोर्ट से आज विमान सेवा की शुरूआत होने से पूर्णिया एवं आसपास के क्षेत्र के लोगों को काफी फायदा होगा। नई लाइनों और रेलगाड़ियों के परिचालन से कुशल एवं किफायती रेल यात्रा के साथ माल ढुलाई के लिए सुविधा बढ़ेगी जिसका सीधा फायदा बिहार के लोगों को होगा। राष्ट्रीय मखाना बोर्ड के शुभारंभ से मखाना उत्पादन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा जिससे वैश्विक मानचित्र पर बिहार की पहचान मजबूती से स्थापित हो सकेगी तथा इससे बिहार के लोगों के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे तथा मखाना किसानों की आमदनी एवं व्यापार बढ़ेगा। बिहार के विकास को गति देने में ये परियोजनाएं अहम साबित होंगी। इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री जी को हृदय से धन्यवाद।

भारत रत्न एम० विश्वेश्वरैया जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। विश्वेश्वरैया जी की स्मृति में अभियंता दिवस मनाया जाता है। सभी अभियंताओं को अभियंता दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं। विश्वेश्वरैया जी का जीवन एवं देश के विकास में उनका योगदान सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।
#engineersday -
Nitish Kumar
@NitishKumar
हिन्दी दिवस के अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं। भारत विविधताओं का देश है, जहां अनेक भाषाएं बोली जाती हैं। हिन्दी देश में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषा है। हिन्दी भाषा देश के सभी लोगों को एकता के सूत्र में बांधती है। देश को एक रखने में हिन्दी का बहुत बड़ा योगदान है। हिन्दी हमारी राष्ट्रीय अस्मिता की पहचान तथा जनमानस की अभिव्यक्ति का एक सशक्त माध्यम है। मैं राजभाषा हिन्दी के चतुर्दिक विकास की कामना करता हूं। बिहार में राजभाषा के रूप में हिन्दी सरकारी कामकाज की भाषा है। अपने कामकाज में हिन्दी को ही माध्यम के रूप में अपनाएं तथा गर्व एवं सम्मान के साथ हिन्दी को सीखें, समझें एवं प्रयोग में लाएं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
जीवित्पुत्रिका (जिउतिया) व्रत की हार्दिक शुभकामनाएं। माताएं संतान की लंबी उम्र, सुख, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना के साथ यह व्रत करती हैं। इस शुभ अवसर पर राज्यवासियों के जीवन में सुख शांति एवं समृद्धि की कामना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
दरभंगा के श्री श्रेयांस झा को एशिया अंडर-15 स्क्वैश रैंकिंग में नंबर-1 स्थान प्राप्त करने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना है। विश्वास है कि वे अपनी प्रतिभा से पूरे विश्व में देश एवं राज्य का नाम रोशन करेंगे।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना जिले में 1433 करोड़ 77 लाख रुपए लागत की कुल 6 योजनाओं का शिलान्यास किया।
इनमें दीदारगंज-फतुहा-बख्तियारपुर-करजान पथ का 4-लेन में चौड़ीकरण, बख्तियारपुर-बाढ़-मोकामा पथ का अथमलगोला से मोकामा चौक तक पथ का चौड़ीकरण, बाढ़ के उमानाथ मंदिर परिसर का सौंदर्यीकरण एवं नागरिक सुविधाओं का विकास, मंदिर परिसर के समीप श्मशान घाट का विकास और विद्युत शव दाह गृह का निर्माण, बख्तियारपुर में हिदायतपुर एवं मंझौली के बीच धोबा नदी पर पुल निर्माण तथा वाटर ड्रेनेज के निर्माण कार्य की योजनाएं शामिल हैं।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी तथा पटना ग्रामीण क्षेत्र में यातायात व्यवस्था और सुगम होगी, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा।
हमलोगों ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई सभी योजनाओं को रिकॉर्ड समय में स्वीकृत किया तथा काम भी शुरू कर दिया है। सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करने हेतु संकल्पित है। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पटना स्थित 1 अणे मार्ग में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी ने शिष्टाचार मुलाकात की।
@MundaArjun -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 13 लाख से अधिक पेंशनधारियों के खाते में 1263 करोड़ 95 लाख रु॰ की राशि डी॰बी॰टी॰ के माध्यम से हस्तांतरित की।
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को अगस्त माह की 1100 रु॰ की पेंशन राशि उनके खाते में अंतरित की गई है। समाज कल्याण विभाग को हर माह की 10वीं तारीख को पिछले महीने की पेंशन राशि लाभुकों के खाते में हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया है।
समय पर पेंशन की राशि लाभुकों के खाते में पहुंचने से उन्हें सहूलियत होगी। कोई भी योग्य सामाजिक पेंशनधारी छूटे नहीं इसका विशेष ख्याल रखने को कहा है। राज्य सरकार द्वारा जून माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत राशि में वृद्धि की गई है। समाज के कमजोर तबकों के हित के लिए हमलोग निरंतर काम कर रहे हैं। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
एन॰डी॰ए॰ के उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार श्री सी॰पी॰ राधाकृष्णन जी को उप-राष्ट्रपति पद के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
@CPRGuv -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना हाई कोर्ट के निकट नेहरू पथ स्थित दरगाह हजरत शाह जलाल शहीद रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की तथा राज्य में अमन, चैन और तरक्की की दुआ मांगी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
वरिष्ठ पत्रकार एवं ‘द टेलीग्राफ’ के संपादक संकर्षण ठाकुर जी का निधन दुःखद। उनका निधन पत्रकारिता जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उन्होंने बिहार की राजनीति से संबंधित पुस्तकें लिखीं हैं जिनमें ‘अकेला आदमी’ तथा ‘द ब्रदर्स बिहारी’ प्रमुख हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके महत्वपूर्ण योगदान को हमेशा याद किया जाएगा। दिवंगत आत्मा की चिर शांति तथा उनके परिजनों एवं प्रशंसकों को दुःख की इस घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
राजगीर में अवस्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय के परिसर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में भारतीय हॉकी टीम ने विलक्षण जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है। हीरो एशिया कप 2025 जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ियों एवं सहयोगी स्टाफ के उत्साहवर्द्धन हेतु राज्य सरकार ने सम्मान राशि प्रदान करने का निर्णय लिया है।
हीरो एशिया कप 2025 की विजेता भारतीय टीम के प्रत्येक खिलाड़ी को 10 लाख रुपए और प्रत्येक सहयोगी स्टाफ को 5 लाख रुपए की सम्मान राशि प्रदान की जाएगी।
भारतीय हॉकी टीम को भविष्य के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।
@TheHockeyIndia
@BSSABihar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
राज्य में बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के पोषण एवं जीवन स्तर में सुधार करने में आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है। उनकी इसी भूमिका का सम्मान करते हुये हमलोगों ने उनके मानदेय में वृद्धि करने का निर्णय लिया है। अब आंगनबाड़ी सेविका का मानदेय 7,000 रूपये से बढ़ाकर 9,000 रूपये तथा आंगनबाड़ी सहायिका का मानदेय 4,000 रूपये से बढ़ाकर 4,500 रूपये करने हेतु विभाग को निदेशित किया गया है।
नवम्बर 2005 में सरकार बनने के बाद से ही हमलोगों ने गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के पोषण तथा स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिये बड़े पैमाने पर काम किया है तथा इसके लिये समेकित बाल विकास परियोजना के माध्यम से 06 प्रकार की सेवायें प्रदान की जा रही हैं। इन सेवाओं को आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से लाभुकों को उपलब्ध कराने में आंगनबाड़ी सेविकाएं एवं सहायिकाएं महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। उनके अहम योगदान को देखते हुये उनकी मानदेय राशि में वृद्धि करने का निर्णय लिया गया है। इससे सभी आंगनबाड़ी सेविकाओं एवं सहायिकाओं का मनोबल बढ़ेगा तथा समेकित बाल विकास सेवायें और बेहतर होंगी। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बिहार राज्य पथ परिवहन निगम की 1065 बसों में ई-टिकटिंग सुविधा लागू करने का शुभारंभ किया तथा द्वितीय चरण में नई 80 पिंक बसों का लोकार्पण भी किया। इन बसों में केवल महिलाएं ही यात्रा कर सकती हैं।
इन पिंक बसों के परिचालन से महिलाओं का सफर ज्यादा सुरक्षित और आरामदायक होगा और उन्हें आवागमन में काफी सहूलियत होगी। साथ ही ई-टिकटिंग की व्यवस्था से राज्य के लोगों को विभिन्न जगहों पर यात्रा करने में सुगमता होगी। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
A glorious victory for India!
Heartiest congratulations to Team India on their spectacular victory over Korea in the Hero Asia Cup 2025, held at the State Sports Academy-cum-Bihar Sports University campus in Rajgir. This glorious win has once again made the nation proud.
The tournament, held from August 29 to September 7, featured top hockey teams from India, China, Japan, Chinese Taipei, Malaysia, Korea, Oman and Bangladesh.
I extend my deepest gratitude to all the participating players for showcasing their exceptional skill, spirit and sportsmanship.
The Government of Bihar took every measure to provide best possible facilities, ensuring the comfort of all teams.
I believe all the players will carry back cherished memories of Bihar’s warmth and hospitality.
My special appreciation to Hockey India, the Department of Sports and the Bihar State Sports Authority for organizing such a great tournament.
The warmth and support of the people of Bihar not only lifted the morale of every team but also won global admiration. Such events will serve as a catalyst in nurturing a vibrant sporting culture in Bihar and inspire the young talents.
@TheHockeyIndia
@BSSABihar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार के राजगीर में अवस्थित राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय के परिसर में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 में कोरिया के विरुद्ध शानदार जीत हासिल करने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय हॉकी टीम ने एशिया कप में विलक्षण जीत दर्ज कर पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
यह आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक हुआ। इस पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में भारत के साथ-साथ चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया ओमान एवं बांग्लादेश की शीर्ष टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी देशों के खिलाड़ियों का सहृदय अभिनंदन करता हूं।
बिहार सरकार ने खिलाड़ियों के लिए बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने का पूरा प्रयास किया ताकि किसी भी खिलाड़ी को कोई असुविधा न हो और वे पूरी लगन के साथ एशिया कप में हिस्सा ले सकें। आशा है कि सभी टीमें यहां से बिहार की अविस्मरणीय यादें लेकर जाएंगी।
साथ ही हॉकी इंडिया एवं खेल विभाग तथा बिहार स्टेट स्पोर्ट्स अथॉरिटी को भी इस सफल आयोजन हेतु बधाई। बिहार की जनता ने हर टीम का उत्साह बढ़ाया और अपनी अतुलनीय मेहमाननवाज़ी से सभी का दिल जीत लिया। निश्चित तौर पर इस प्रकार के आयोजन से बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन भी मिलेगा।
@TheHockeyIndia
@BSSABihar -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज सिवान जिले के पचरुखी में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 400 रु॰ से बढ़ाकर 1100 रु॰ कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जीविका दीदियों के कल्याण हेतु कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (1/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज सिवान जिले के पचरुखी में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 400 रु॰ से बढ़ाकर 1100 रु॰ कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जीविका दीदियों के कल्याण हेतु कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (2/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज सिवान जिले के पचरुखी में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 400 रु॰ से बढ़ाकर 1100 रु॰ कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जीविका दीदियों के कल्याण हेतु कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात् स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (3/3) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज सिवान जिले में 558 करोड़ 35 लाख रु॰ लागत की कुल 9 विकासात्मक योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया। इनमें प्रमुख पथों का चौड़ीकरण, रेल ओवरब्रिज का निर्माण तथा विद्युत प्रक्षेत्र की कई योजनाएं शामिल हैं।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा।
हमलोगों ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई सभी योजनाओं को रिकॉर्ड समय में स्वीकृत किया तथा काम भी शुरू कर दिया है। सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करने हेतु संकल्पित है। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं नगर क्षेत्र की महिलाओं के आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत 250 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10,000 रु॰ की प्रथम किस्त दी जाएगी। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर 2 लाख रु॰ तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे तथा मजबूरी में लोगों को रोजगार के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग स्थित संकल्प से ‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ के अंतर्गत महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया एवं नगर क्षेत्र की महिलाओं के आवेदन के लिए ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया एवं जागरूकता कार्यक्रम के तहत 250 वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है। इसके तहत आर्थिक सहायता के रूप में 10,000 रु॰ की प्रथम किस्त दी जाएगी। महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के बाद आकलन कर 2 लाख रु॰ तक की अतिरिक्त वित्तीय सहायता दी जाएगी।
मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे तथा मजबूरी में लोगों को रोजगार के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज भोजपुर जिले के नयका टोला, जगदीशपुर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 400 रु॰ से बढ़ाकर 1100 रु॰ कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जीविका दीदियों के कल्याण हेतु कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात् स्वारथ साहू उच्च विद्यालय में स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज भोजपुर जिले के नयका टोला, जगदीशपुर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 400 रु॰ से बढ़ाकर 1100 रु॰ कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जीविका दीदियों के कल्याण हेतु कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात् स्वारथ साहू उच्च विद्यालय में स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज भोजपुर जिले में 740 करोड़ 38 लाख रु॰ लागत की कुल 432 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।
इनमें प्रमुख पथों का चौड़ीकरण, स्टॉर्म वाटर ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण तथा नए पथों एवं बाईपास के निर्माण कार्य शामिल हैं। साथ ही तरारी के ग्राम देव में प्रसिद्ध सूर्य मंदिर के परिसर का विकास भी कराया जाएगा। इसके अतिरिक्त जिला अंतर्गत सड़क, पुल, बिजली, भवन एवं विकास संबंधी अन्य कई योजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास भी किया गया।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा।
हमलोगों ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई सभी योजनाओं को रिकॉर्ड समय में स्वीकृत किया तथा काम भी शुरू कर दिया। सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करने हेतु संकल्पित है। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बक्सर जिले के प्रखंड परिसर, राजपुर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 400 रु॰ से बढ़ाकर 1100 रु॰ कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जीविका दीदियों के कल्याण हेतु कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात् राजपुर प्रखंड मुख्यालय में स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बक्सर जिले के प्रखंड परिसर, राजपुर में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 400 रु॰ से बढ़ाकर 1100 रु॰ कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जीविका दीदियों के कल्याण हेतु कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात् राजपुर प्रखंड मुख्यालय में स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बक्सर जिले में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 603.32 करोड़ रु॰ लागत की कुल 19 योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन किया।
इनमें प्रमुख पथों का चौड़ीकरण, बक्सर-कोईलवर गंगा तटबंध का सुदृढ़ीकरण एवं उस पर सड़क निर्माण तथा सुरक्षात्मक कार्य तथा राजपुर प्रखंड अंतर्गत स्वास्थ्य उपकेंद्र मगरांव का निर्माण कार्य शामिल हैं। साथ ही आज भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां संगीत महाविद्यालय के निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन से क्षेत्र के विकास को और गति मिलेगी, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा। भारत रत्न उस्ताद बिस्मिल्लाह खां संगीत महाविद्यालय के निर्माण से कला एवं संगीत को बढ़ावा मिलेगा तथा इस क्षेत्र में लोगों को रुचि बढ़ेगी।
हमलोगों ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई सभी योजनाओं को रिकॉर्ड समय में स्वीकृत किया तथा काम भी शुरू कर दिया। सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करने हेतु संकल्पित है। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
कटिहार जिले के कुर्सेला में वज्रपात से 3 लोगों की मृत्यु दुःखद। मृतक के परिजनों को चार-चार लाख रू॰ अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया।
लोगों से अपील है कि सभी लोग खराब मौसम में पूरी सतर्कता बरतें। वज्रपात से बचाव के लिए आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा समय-समय पर जारी किए गए सुझावों का अनुपालन करें। खराब मौसम में घरों में रहें और सुरक्षित रहें। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज खानकाह मुजीबिया, फुलवारीशरीफ में उर्स के मुबारक मौके पर हजरत मखदूम सैयद शाह पीर मुहम्मद मुजीबुल्लाह कादरी रहमतुल्लाह अलैह की मजार पर चादरपोशी की तथा राज्य में अमन, चैन और तरक्की की दुआ मांगी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना जिले के पुनपुन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 400 रु॰ से बढ़ाकर 1100 रु॰ कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जीविका दीदियों के कल्याण हेतु कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात् सिकरिया ग्राम में स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना जिले के पुनपुन में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 400 रु॰ से बढ़ाकर 1100 रु॰ कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जीविका दीदियों के कल्याण हेतु कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात् सिकरिया ग्राम में स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना जिले में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 1159 करोड़ 84 लाख रु॰ लागत की कुल 17 योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ एवं लोकार्पण किया।
इनमें पुनपुन पिण्डदान स्थल पर निर्मित लक्ष्मण झूला केबल सस्पेंशन पुल का उद्घाटन, पालीगंज प्रखंड अंतर्गत पुनपुन नदी पर आर॰सी॰सी॰ पुल एवं पहुंच पथ तथा पुनपुन स्टेशन से पटना रिंग रोड को जोड़ने वाली सहायक रोड तक पथ का निर्माण कार्य, पालीगंज के उलार सूर्य मंदिर में पर्यटकीय सुविधा का विकास एवं सोहगी मोड़ को पटना-गया-रोड तक 2-लेन सड़क से जोड़ने के कार्य शामिल हैं। साथ ही विद्युत शक्ति उपकेंद्र, नई लाइनों का निर्माण, विद्युत शक्ति उपकेंद्रों में ट्रांसफार्मर की क्षमता का विस्तार, लाइनों की रिकंडक्टरिंग, बी॰जी॰सी॰एल॰ डबल सर्किट संचरण लाइन का निर्माण, ‘बे’ निर्माण तथा खगौल ग्रिड उपकेंद्र का जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण कार्य आदि भी शामिल हैं।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन से विद्युत आपूर्ति संरचना सुदृढ़ होगी, जिले में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास होगा तथा यातायात व्यवस्था और सुगम होगी, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा।
हमलोगों ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई सभी योजनाओं को रिकॉर्ड समय में स्वीकृत किया तथा काम भी शुरू कर दिया। सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करने हेतु संकल्पित है। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना जिले में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 1159 करोड़ 84 लाख रु॰ लागत की कुल 17 योजनाओं का शिलान्यास, कार्यारंभ एवं लोकार्पण किया।
इनमें पुनपुन पिण्डदान स्थल पर निर्मित लक्ष्मण झूला केबल सस्पेंशन पुल का उद्घाटन, पालीगंज प्रखंड अंतर्गत पुनपुन नदी पर आर॰सी॰सी॰ पुल एवं पहुंच पथ तथा पुनपुन स्टेशन से पटना रिंग रोड को जोड़ने वाली सहायक रोड तक पथ का निर्माण कार्य, पालीगंज के उलार सूर्य मंदिर में पर्यटकीय सुविधा का विकास एवं सोहगी मोड़ को पटना-गया-रोड तक 2-लेन सड़क से जोड़ने के कार्य शामिल हैं। साथ ही विद्युत शक्ति उपकेंद्र, नई लाइनों का निर्माण, विद्युत शक्ति उपकेंद्रों में ट्रांसफार्मर की क्षमता का विस्तार, लाइनों की रिकंडक्टरिंग, बी॰जी॰सी॰एल॰ डबल सर्किट संचरण लाइन का निर्माण, ‘बे’ निर्माण तथा खगौल ग्रिड उपकेंद्र का जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण कार्य आदि भी शामिल हैं।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन से विद्युत आपूर्ति संरचना सुदृढ़ होगी, जिले में पर्यटकीय सुविधाओं का विकास होगा तथा यातायात व्यवस्था और सुगम होगी, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा।
हमलोगों ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई सभी योजनाओं को रिकॉर्ड समय में स्वीकृत किया तथा काम भी शुरू कर दिया। सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करने हेतु संकल्पित है। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पैगम्बर-ए-इस्लाम हजरत मुहम्मद साहब के जन्मदिन ‘ईद-ए-मिलाद-उन-नबी’ के पाक अवसर पर राज्यवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। पैगम्बर हजरत मुहम्मद साहब की तालीम पूरे मानव समाज की तरक्की और खुशनुदी के लिए थी। उनका पैगाम प्रेम, सहिष्णुता, शांति एवं विश्व बंधुत्व का था। पारस्परिक सौहार्द्र, आपसी प्रेम एवं सहिष्णुता के साथ ईद-ए-मिलाद-उन-नबी मनाएं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
देश के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ० सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी की जयंती पर उन्हें सादर नमन। आज के दिन को हम सभी ‘शिक्षक दिवस’ के रूप में मनाते हैं। समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य के शिक्षकों को शिक्षक दिवस पर बधाई एवं शुभकामनाएं।
सभी शिक्षक राष्ट्र निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। देश की भावी पीढ़ी को इस तरह तैयार करें कि उनके मन में देश प्रेम, भाईचारे और सद्भाव की भावना विकसित हो तथा वे अपनी योग्यता, ज्ञान एवं व्यक्तित्व के सहारे देश का नाम उज्ज्वल करें। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज सारण जिले के रतनपुर बिनटोलिया में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन राशि को 400 रु॰ से बढ़ाकर 1100 रु॰ कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जीविका दीदियों के कल्याण हेतु कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात् वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया तथा उनकी समस्याओं एवं सुझावों को सुना तथा उन पर सम्यक कार्रवाई हेतु संबंधित पदाधिकारियों को निदेशित किया। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज सारण जिले में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 1203.81 करोड़ रु॰ लागत की कुल 27 योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया।
इनमें ग्रिड उपकेंद्र, छपरा एवं 132 के॰वी॰ के संचरण लाईन का निर्माण, रिकंडक्टरिंग का कार्य, एकमा-मशरख पथ, एन॰एच॰ 19 के छपरा सेक्शन पथ, एकमा से डुमाईगढ़ पथ, खैरा बिन टोलिया पथ का चौड़ीकरण कार्य तथा एकमा ग्रिड उपकेंद्र, शीतलपुर ग्रिड उपकेंद्र एवं मशरख ग्रिड उपकेंद्र में कुल 5 लाईन ‘बे’ के निर्माण कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से विद्युत संरचना सुदृढ़ होगी तथा यातायात व्यवस्था और सुगम होगी, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा। हमलोगों ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई सभी योजनाओं को रिकॉर्ड समय में स्वीकृत किया तथा काम भी शुरू कर दिया। सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करने हेतु संकल्पित है। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज सारण जिले में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 1203.81 करोड़ रु॰ लागत की कुल 27 योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया।
इनमें ग्रिड उपकेंद्र, छपरा एवं 132 के॰वी॰ के संचरण लाईन का निर्माण, रिकंडक्टरिंग का कार्य, एकमा-मशरख पथ, एन॰एच॰ 19 के छपरा सेक्शन पथ, एकमा से डुमाईगढ़ पथ, खैरा बिन टोलिया पथ का चौड़ीकरण कार्य तथा एकमा ग्रिड उपकेंद्र, शीतलपुर ग्रिड उपकेंद्र एवं मशरख ग्रिड उपकेंद्र में कुल 5 लाईन ‘बे’ के निर्माण कार्य शामिल हैं। इन योजनाओं के क्रियान्वयन से विद्युत संरचना सुदृढ़ होगी तथा यातायात व्यवस्था और सुगम होगी, जिससे लोगों को काफी लाभ होगा। हमलोगों ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित की गई सभी योजनाओं को रिकॉर्ड समय में स्वीकृत किया तथा काम भी शुरू कर दिया। सरकार सभी घोषणाओं को पूरा करने हेतु संकल्पित है। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज गया जिले में अवस्थित उच्च विद्यालय, चाकंद में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राशि को 400 रु॰ से बढ़ाकर 1100 रु॰ कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जीविका दीदियों के कल्याण हेतु कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात् वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। (1/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज गया जिले में अवस्थित उच्च विद्यालय, चाकंद में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राशि को 400 रु॰ से बढ़ाकर 1100 रु॰ कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जीविका दीदियों के कल्याण हेतु कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात् वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। (2/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज गया जिले में अवस्थित उच्च विद्यालय, चाकंद में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों, जीविका दीदियों, विद्युत उपभोक्ताओं तथा अन्य योजनाओं के लाभार्थियों के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ।
राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत राशि को 400 रु॰ से बढ़ाकर 1100 रु॰ कर दिया गया है। इसके अलावा सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब लगभग निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। साथ ही जीविका दीदियों के कल्याण हेतु कई सकारात्मक निर्णय लिए गए हैं। सरकार के इन निर्णयों पर सभी लाभार्थियों ने प्रसन्नता व्यक्त की।
इसके पश्चात् वहां स्थानीय कार्यकर्ताओं से भी संवाद किया। (3/3) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज गया जिले में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित 899 करोड़ 46 लाख रु॰ लागत की कुल 10 योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें नगर क्षेत्र अंतर्गत मुफस्सिल मोड़ पर फ्लाइओवर का निर्माण कार्य, इमामगंज प्रखंड के कोठी से सलैया होते हुए झारखंड को जोड़ने वाले पथ, गया-परैया-गुरारू होते हुए औरंगाबाद-रफीगंज को जोड़ने वाले पथ, बेला पनारी रोड से अग्नि, शिवरामपुर से होते हुए धनावां-शाकिर बिगहा तक सड़क का चौड़ीकरण कार्य, बतसपुर वियर योजना अंतर्गत मोराटाल मुख्य पईन का चौड़ीकरण, विस्तारीकरण एवं पुनर्स्थापन कार्य, गया-मानपुर रेलखंड पर अवस्थित बागेश्वरी गुमटी पर आर॰ओ॰बी॰ निर्माण, नगर प्रखंड के बेल्थु ग्राम में अल्पसंख्यक आवासीय विद्यालय का निर्माण कार्य, कंडी नवादा पार्क एवं सिलौंजा पार्क का विकास कार्य तथा इमामगंज में डिग्री कॉलेज की स्थापना एवं बारा बांध का जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन से शहर का सौंदर्यीकरण होगा, यातायात व्यवस्था और सुगम होगी तथा युवाओं को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं अपने नजदीकी क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सकेंगी। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज गयाजी के विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात् गया समाहरणालय में पितृपक्ष मेला-2025 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। पितृपक्ष मेले में देश के कोने-कोने से एवं विदेशों से बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री श्रद्धाभाव से अपने पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण करने मोक्षभूमि गयाजी आते हैं। पितृपक्ष मेले की महत्ता को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर व्यापक एवं बेहतर तैयारी रखने का निर्देश दिया है। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज गयाजी के विष्णुपद मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्य में सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात् गया समाहरणालय में पितृपक्ष मेला-2025 की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। पितृपक्ष मेले में देश के कोने-कोने से एवं विदेशों से बड़ी संख्या में तीर्थ यात्री श्रद्धाभाव से अपने पूर्वजों का पिंडदान और तर्पण करने मोक्षभूमि गयाजी आते हैं। पितृपक्ष मेले की महत्ता को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं को लेकर व्यापक एवं बेहतर तैयारी रखने का निर्देश दिया है। (2/2)
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा बिहार राज्य जीविका निधि साख सहकारी संघ लिमिटेड के शुभारंभ कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से शामिल हुआ। इस दौरान 105 करोड़ रुपए की राशि का जीविका निधि में ट्रांसफर भी किया गया।
इस पहल से राज्य में कार्यरत 11 लाख से अधिक समूहों से जुड़ी 1 करोड़ 40 लाख से अधिक जीविका दीदियों की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी। साथ ही महिलाओं के आर्थिक स्वावलंबन से परिवार, समाज और राज्य के समग्र विकास में उनकी सक्रिय भागीदारी और भी मजबूत होगी।
@narendramodi -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पूर्व मुख्यमंत्री स्वo दारोगा प्रसाद राय जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
1 अणे मार्ग के ‘संकल्प’ में बिहार के पूर्व मुख्य सचिव श्री अमृतलाल मीणा जी ने शिष्टाचार मुलाकात की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
1 अणे मार्ग के ‘संकल्प’ में बिहार के नवनियुक्त मुख्य सचिव श्री प्रत्यय अमृत जी ने मुलाकात की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना सिटी के गुरू गोविंद सिंह सदर अस्पताल परिसर में 100 बेड के निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल भवन का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। मॉडल अस्पताल का निर्माण कार्य पूर्ण होने से इस क्षेत्र के लोगों को इलाज में काफी सुविधा होगी। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना सिटी के गुरू गोविंद सिंह सदर अस्पताल परिसर में 100 बेड के निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल भवन का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। मॉडल अस्पताल का निर्माण कार्य पूर्ण होने से इस क्षेत्र के लोगों को इलाज में काफी सुविधा होगी। (2/2)
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के परिसर में बिहार में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 का शुभारंभ किया। यह आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक किया जा रहा है। इस पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में भारत के साथ-साथ चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया ओमान एवं बांग्लादेश की शीर्ष टीमें भाग ले रहीं हैं। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी देशों के खिलाड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन है। सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं। इस प्रकार के आयोजन से बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन भी मिलेगा। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के परिसर में बिहार में पहली बार आयोजित हीरो एशिया कप 2025 का शुभारंभ किया। यह आयोजन 29 अगस्त से 7 सितंबर तक किया जा रहा है। इस पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में भारत के साथ-साथ चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया ओमान एवं बांग्लादेश की शीर्ष टीमें भाग ले रहीं हैं। इस प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले सभी देशों के खिलाड़ियों का स्वागत एवं अभिनंदन है। सभी खिलाड़ियों को हार्दिक शुभकामनाएं। इस प्रकार के आयोजन से बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन भी मिलेगा। (2/2)
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
हमलोगों ने नवम्बर, 2005 में सरकार बनने के बाद से ही महिला सशक्तीकरण के लिए बड़े पैमाने पर काम किया है। महिलाओं को सशक्त एवं आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अब महिलाएं अपनी मेहनत से न केवल बिहार की प्रगति में अपना योगदान दे रही हैं बल्कि वे अपने परिवारों की आर्थिक स्थिति को भी मजबूत कर रही हैं। इसी मिशन को आगे बढ़ाते हुए हमलोगों ने महिलाओं के हित में अब एक महत्वपूर्ण एवं अभूतपूर्व निर्णय लिया है जिसके सकारात्मक दूरगामी परिणाम होंगे।
हमारी सरकार ने आज कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के रोजगार के लिए एक नई योजना ’मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ की स्वीकृति दी है। इस योजना का मुख्य लक्ष्य राज्य के सभी परिवारों की एक महिला को उनकी पसंद का रोजगार शुरू करने के लिए आर्थिक सहायता देना है।
1. आर्थिक सहायता के रूप में सभी परिवारों की एक महिला को अपनी पसंद के रोजगार हेतु 10 हजार रुपए की राशि प्रथम किस्त के रूप में दी जाएगी।
2. इच्छुक महिलाओं से आवेदन प्राप्त करने की प्रक्रिया शीघ्र शुरू की जाएगी। इसकी पूरी व्यवस्था एवं प्रक्रिया का निर्धारण ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा किया जाएगा एवं इसके लिए नगर विकास एवं आवास विभाग का भी आवश्यकतानुसार सहयोग लिया जाएगा।
3. सितम्बर, 2025 से ही महिलाओं के बैंक खाते में राशि का हस्तांतरण प्रारंभ कर दिया जाएगा।
4. महिलाओं द्वारा रोजगार शुरू करने के 6 माह के बाद आकलन करते हुए 2 लाख रुपए तक की अतिरिक्त सहायता आवश्यकतानुसार दी जा सकेगी।
5. राज्य में गांवों से लेकर शहर तक महिलाओं के उत्पादों की बिक्री के लिए हाट बाजार विकसित किए जाएंगे।
मुझे विश्वास है कि इस योजना के क्रियान्वयन से न सिर्फ महिलाओं की स्थिति और ज्यादा मजबूत होगी बल्कि राज्य के अंदर ही रोजगार के बेहतर अवसर मिलेंगे तथा मजबूरी में लोगों को रोजगार के लिए राज्य से बाहर नहीं जाना पड़ेगा। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
दरभंगा में वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कांग्रेस और राजद के मंच से माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी और उनकी स्व॰ माता जी के विरूद्ध जिस प्रकार की अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया है वह अत्यंत अशोभनीय है और मैं इसकी निंदा करता हूं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
गणेश चतुर्थी के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं। गणेश चतुर्थी को आपसी भाईचारे, पारस्परिक प्रेम, सामाजिक सौहार्द्र के साथ मनाएं। यह पर्व राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि लेकर आए, यही कामना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना जिला अंतर्गत प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित पटना शहरी क्षेत्र के लिए भद्र घाट, पटना सिटी में आयोजित कार्यक्रम में 341.43 करोड़ रु॰ लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास/ कार्यारंभ किया। आज कार्यारंभ की गयी योजनाओं में गायघाट-कंगन घाट-दीदारगंज तक गंगा के किनारे पुराने पथ का चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य, गायघाट में जे॰पी॰ गंगा पथ के पास डाउन रैंप का निर्माण कार्य, पटना साहिब में तख्त श्री हरिमंदिर जी के पास कंगन घाट में मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कार्य तथा पटना सिटी के मंगल तालाब में नागरिक एवं पर्यटकीय सुविधाओं का विकास कार्य शामिल हैं।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन से पटना शहर के लोगों तथा प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में पटना साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना जिला अंतर्गत प्रगति यात्रा के दौरान की गई घोषणाओं से संबंधित पटना शहरी क्षेत्र के लिए भद्र घाट, पटना सिटी में आयोजित कार्यक्रम में 341.43 करोड़ रु॰ लागत की विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास/ कार्यारंभ किया। आज कार्यारंभ की गयी योजनाओं में गायघाट-कंगन घाट-दीदारगंज तक गंगा के किनारे पुराने पथ का चौड़ीकरण एवं निर्माण कार्य, गायघाट में जे॰पी॰ गंगा पथ के पास डाउन रैंप का निर्माण कार्य, पटना साहिब में तख्त श्री हरिमंदिर जी के पास कंगन घाट में मल्टी लेवल पार्किंग का निर्माण कार्य तथा पटना सिटी के मंगल तालाब में नागरिक एवं पर्यटकीय सुविधाओं का विकास कार्य शामिल हैं।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन से पटना शहर के लोगों तथा प्रत्येक वर्ष बड़ी संख्या में पटना साहिब आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा होगी। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज माननीय बिहार विधान सभा अध्यक्ष श्री नंदकिशोर यादव जी के जन्मदिन के अवसर पर उनसे मुलाकात कर उन्हें शुभकामाएं दी। उनके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@nkishoreyadav -
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार में उद्योगों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बियाडा एमनेस्टी पॉलिसी 2025 के बाद अब नया बिहार औद्योगिक निवेश प्रोत्साहन पैकेज 2025 (BIPPP-2025) लागू किया है। इसके तहत:-
(1) 40 करोड़ रूपए तक की ब्याज सब्सिडी (Interest Subvention) दी जाएगी।
(2) नई इकाइयों को स्वीकृत परियोजना लागत का 300 प्रतिशत तक शुद्ध SGST की प्रतिपूर्ति 14 वर्षों के लिए की जाएगी।
(3) 30 प्रतिशत तक पूंजीगत सब्सिडी (Capital Subsidy) प्रदान की जाएगी।
(4) निर्यात प्रोत्साहन की सीमा 14 वर्ष की अवधि के लिए 40 लाख रूपए प्रतिवर्ष होगी। इसके अतिरिक्त कौशल विकास, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा उपयोग, स्टाम्प ड्यूटी एवं भूमि रूपांतरण शुल्क की प्रतिपूर्ति, निजी औद्योगिक पार्कों को सहयोग, पेटेंट पंजीकरण एवं गुणवत्ता प्रमाणन हेतु सहायता दी जाएगी।
इस नए औद्योगिक पैकेज 2025 के तहत निवेश को बढ़ावा देने के लिए निःशुल्क भूमि आवंटित की जाएगी। 100 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाली एवं 1000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार सृजित करने वाली औद्योगिक इकाइयों को 10 एकड़ तक भूमि निःशुल्क आवंटित की जाएगी। 1000 करोड़ से अधिक का निवेश करने वाली औद्योगिक इकाइयों को 25 एकड़ तक भूमि निःशुल्क आवंटित की जाएगी। फॉर्च्यून 500 कंपनियों को 10 एकड़ तक भूमि निःशुल्क आवंटित की जाएगी।
इस औद्योगिक पैकेज 2025 के अंतर्गत लाभ लेने के लिए निवेशकों को 31 मार्च 2026 से पूर्व आवेदन करना अनिवार्य होगा।
इस नए औद्योगिक पैकेज 2025 से 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने में सहायता मिलेगी। इस पहल का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को और ज्यादा बढ़ावा मिले, बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों तथा उन्हें राज्य के अंदर ही अधिक से अधिक रोजगार मिल सके एवं उनका भविष्य सुरक्षित हो सके। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
हरितालिका तीज के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं। इस अवसर पर राज्यवासियों के जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार- 2025 के लिए चयनित बिहार के 3 उत्कृष्ट शिक्षकों- प्राथमिक विद्यालय, सुहागी, किशनगंज की कुमारी निधि, ललित नारायण लक्ष्मी नारायण, प्रोजेक्ट कन्या उच्च विद्यालय, सुपौल के श्री दिलीप कुमार एवं सैनिक स्कूल नालंदा के डॉ॰ प्रमोद कुमार को मेरी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। समाज एवं राष्ट्र के निर्माण में शिक्षकों का बहुत बड़ा योगदान है। इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से सम्मानित होना आपकी मेहनत और समर्पण का परिणाम है। मुझे विश्वास है कि आप इसी तरह लगन, निष्ठा और प्रेरणादायक कार्यों से बिहार की शिक्षा व्यवस्था को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अपना योगदान देते रहेंगे।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित लगभग 1055 करोड़ रुपए की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया। इन कार्यारंभ की गई योजनाओं में दीघा से गांधी मैदान के बीच जे॰पी॰ गंगा पथ समग्र उद्यान (फेज-1) परियोजना, पटना शहरी क्षेत्र में बिजली के तारों को भूमिगत करने की परियोजना, पटेल गोलंबर से अटल पथ तक भूमिगत नाला एवं फोरलेन सड़क निर्माण कार्य, सभ्यता द्वार हेतु संपर्कता, मंदिरी नाले पर निर्माणाधीन 4-लेन सड़क की जे॰पी॰ गंगा पथ से सम्पर्कता, पटना हाट का विकास, पटना में अवस्थित विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रावासों का जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन से शहर का सौंदर्यीकरण होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय उत्पादों के लिए एक नया बाजार मिलेगा, छात्र-छात्राओं की सुविधाएं बढ़ेंगी तथा यातायात व्यवस्था और सुगम होगी। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना में प्रगति यात्रा के दौरान घोषित लगभग 1055 करोड़ रुपए की लागत की विभिन्न विकास योजनाओं का शिलान्यास एवं कार्यारंभ किया। इन कार्यारंभ की गई योजनाओं में दीघा से गांधी मैदान के बीच जे॰पी॰ गंगा पथ समग्र उद्यान (फेज-1) परियोजना, पटना शहरी क्षेत्र में बिजली के तारों को भूमिगत करने की परियोजना, पटेल गोलंबर से अटल पथ तक भूमिगत नाला एवं फोरलेन सड़क निर्माण कार्य, सभ्यता द्वार हेतु संपर्कता, मंदिरी नाले पर निर्माणाधीन 4-लेन सड़क की जे॰पी॰ गंगा पथ से सम्पर्कता, पटना हाट का विकास, पटना में अवस्थित विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्रावासों का जीर्णोद्धार कार्य शामिल हैं।
इन योजनाओं के क्रियान्वयन से शहर का सौंदर्यीकरण होगा, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, स्थानीय उत्पादों के लिए एक नया बाजार मिलेगा, छात्र-छात्राओं की सुविधाएं बढ़ेंगी तथा यातायात व्यवस्था और सुगम होगी। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पूर्व मुख्यमंत्री स्व॰ बी॰पी॰ मंडल जी की जयंती के अवसर पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
नालंदा जिले के रहुई थाना क्षेत्र के भेण्डा गांव के पास सड़क दुर्घटना में 3 लोगों की मृत्यु दुःखद। इस दुर्घटना में घायल व्यक्ति के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बियाडा अंतर्गत फतुहा औद्योगिक क्षेत्र स्थित ‘वंशी मेडिकेयर प्राइवेट लिमिटेड’ का निरीक्षण कर वहां किए जा रहे सर्जिकल ग्लब्स के उत्पादन कार्य का जायजा लिया। इस क्रम में मैन्युफैक्चरिंग यूनिट और टेस्टिंग रूम को भी देखा तथा ग्लब्स उत्पादन में लगे कंपनी के कर्मियों से बातचीत भी की।
इसके पश्चात् ‘वंशी एयर गैसेज प्राइवेट लिमिटेड’ का भ्रमण कर वहां ऑक्सीजन रिफिलिंग की प्रक्रिया का अवलोकन किया एवं कर्मियों से बातचीत की।
फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में हाई स्पिरिट कमर्शियल वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा कराए जा रहे स्कूल बैग्स एंड बैग पैक्स के उत्पादन कार्य का भी अवलोकन किया।
बिहार में औद्योगिक विकास पर राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता से कार्य कर रही है। इससे क्षेत्र के विकास के साथ ही रोजगार के अवसर भी सृजित हो रहे हैं। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज कच्ची दरगाह-बिदुपुर 6 लेन गंगा पुल परियोजना के पटना अप रैंप का लोकार्पण किया। अप-रैंप दीदारगंज एक संपर्क पथ के रूप में निर्मित है जो जे॰पी॰ गंगा पथ के अंतिम बिंदु दीदारगंज से प्रारंभ होकर नवनिर्मित 6-लेन न्यू गंगा ब्रिज तक जाता है। इस संपर्क पथ के माध्यम से पटना शहर की तरफ से जे॰पी॰ गंगा पथ होते हुए वाहनों का आवागमन सीधे नवनिर्मित 6-लेन न्यू गंगा ब्रिज तक हो सकेगा। इसके निर्माण से शहर के लोगों को आवागमन में काफी सुविधा होगी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज निर्माणाधीन डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य में गति लाने का निर्देश दिया।
डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी विज्ञान के प्रचार-प्रसार के विश्व के बेहतरीन केंद्रों में से एक और अपने आप में विशिष्ट होगा। इस साइंस सिटी के निर्माण को लेकर कई विशेषज्ञों की राय ली गई है।
साइंस सिटी के निर्माण के पश्चात् यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी। इसे विश्व स्तर के विज्ञान केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज निर्माणाधीन डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी का निरीक्षण किया तथा निर्माण कार्य में गति लाने का निर्देश दिया।
डॉ० ए०पी०जे० अब्दुल कलाम साइंस सिटी विज्ञान के प्रचार-प्रसार के विश्व के बेहतरीन केंद्रों में से एक और अपने आप में विशिष्ट होगा। इस साइंस सिटी के निर्माण को लेकर कई विशेषज्ञों की राय ली गई है।
साइंस सिटी के निर्माण के पश्चात् यहां आने वाले छात्र-छात्राओं को विज्ञान की मूलभूत बातें, गतिविधियां और विज्ञान के सिद्धांतों को सरलता से समझने में सुविधा होगी तथा विज्ञान में उनकी रूचि बढ़ेगी। इसे विश्व स्तर के विज्ञान केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्देश दिया है। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पटना स्थित मुख्यमंत्री सचिवालय के ‘संवाद’ में आयोजित हिंदी सेवी सम्मान एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में शामिल हुआ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
पटना जिले के शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के सिगरियामा में सड़क हादसे में 8 लोगों की मृत्यु दुःखद। सभी मृतक नालंदा जिले के हिलसा थाना क्षेत्र के मलामा गांव के निवासी थे। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 13000 करोड़ रुपए से अधिक की बिजली, रेल, सड़क, स्वास्थ्य, आवास और जलापूर्ति से जुड़ी 14 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुआ।
आज के आयोजन में औंटा (मोकामा) और सिमरिया (बेगूसराय) के बीच 8 किलोमीटर से अधिक लंबा 6-लेन गंगा पुल, बक्सर ताप विद्युत संयंत्र, नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत मुंगेर में एस॰टी॰पी॰ और सीवरेज नेटवर्क, होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर, एन॰एच॰-120 का बख्तियारपुर से मोकामा सेक्शन में 4 लेन, बिहार राज्य में एन॰एच॰-120 के बिक्रमगंज-दावथ-नवानगर-डुमरांव सेक्शन पर पक्की सड़क सहित 2 लेन के सुधार कार्य की योजनाओं का उद्घाटन किया गया।
साथ ही दाउदनगर (औरंगाबाद), बड़हिया (लखीसराय) और जमुई में आईएंडडी और एसटीपी कार्य, औरंगाबाद, बोधगया और जहानाबाद में जल आपूर्ति परियोजना, औरंगाबाद और जहानाबाद में सीवरेज नेटवर्क और ट्रीटमेंट प्लांट परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।
इसके अतिरिक्त गयाजी और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस, वैशाली और कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इन योजनाओं के माध्यम से उत्तर और दक्षिण बिहार को आधुनिक रोड कनेक्टिविटी मिलेगी। ऊर्जा सुरक्षा में वृद्धि से बिहार आत्मनिर्भर होगा, धार्मिक पर्यटन और स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए रेल और सड़क नेटवर्क का विकास होगा, गंगा नदी में स्वच्छता में सुधार और प्रदूषण में कमी होगी तथा राज्यवासियों को उच्च गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा 13000 करोड़ रुपए से अधिक की बिजली, रेल, सड़क, स्वास्थ्य, आवास और जलापूर्ति से जुड़ी 14 विकास परियोजनाओं के उद्घाटन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल हुआ।
आज के आयोजन में औंटा (मोकामा) और सिमरिया (बेगूसराय) के बीच 8 किलोमीटर से अधिक लंबा 6-लेन गंगा पुल, बक्सर ताप विद्युत संयंत्र, नमामि गंगे कार्यक्रम के तहत मुंगेर में एस॰टी॰पी॰ और सीवरेज नेटवर्क, होमी भाभा कैंसर अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र, मुजफ्फरपुर, एन॰एच॰-120 का बख्तियारपुर से मोकामा सेक्शन में 4 लेन, बिहार राज्य में एन॰एच॰-120 के बिक्रमगंज-दावथ-नवानगर-डुमरांव सेक्शन पर पक्की सड़क सहित 2 लेन के सुधार कार्य की योजनाओं का उद्घाटन किया गया।
साथ ही दाउदनगर (औरंगाबाद), बड़हिया (लखीसराय) और जमुई में आईएंडडी और एसटीपी कार्य, औरंगाबाद, बोधगया और जहानाबाद में जल आपूर्ति परियोजना, औरंगाबाद और जहानाबाद में सीवरेज नेटवर्क और ट्रीटमेंट प्लांट परियोजनाओं का शिलान्यास भी किया गया।
इसके अतिरिक्त गयाजी और दिल्ली के बीच अमृत भारत एक्सप्रेस, वैशाली और कोडरमा के बीच बौद्ध सर्किट ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इन योजनाओं के माध्यम से उत्तर और दक्षिण बिहार को आधुनिक रोड कनेक्टिविटी मिलेगी। ऊर्जा सुरक्षा में वृद्धि से बिहार आत्मनिर्भर होगा, धार्मिक पर्यटन और स्थानीय व्यवसायों को बढ़ावा देने के लिए रेल और सड़क नेटवर्क का विकास होगा, गंगा नदी में स्वच्छता में सुधार और प्रदूषण में कमी होगी तथा राज्यवासियों को उच्च गुणवत्ता युक्त स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना स्थित सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र के बापू सभागार में आयोजित बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल हुआ।
हमने शुरू से ही सभी तबकों के हित में काम किया है। वर्ष 2005 से जब राज्य की जनता ने नेतृत्व का अवसर दिया तो नई सरकार के गठन के बाद से मुस्लिम समुदाय के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की गईं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का बजट 2004-05 में मात्र 3 करोड़ 54 लाख रु॰ था जो अब बढ़कर 1080 करोड़ रु॰ हो गया है।
कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू की गई। वर्ष 2006 से मदरसों का निबंधन किया गया तथा उन्हें सरकारी मान्यता दी गई। मदरसों के शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर वेतन दिया गया। मुस्लिम परित्यक्ता/ तलाकशुदा महिलाओं के लिए सहायता राशि देने का प्रावधान किया गया है। अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र एवं छात्राओं की पढ़ाई में मदद की जाती है। साथ ही मुस्लिम वर्ग के युवक-युवतियों को रोजगार शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना संचालित की जा रही है। हमारा सिद्धांत है ‘सभी वर्गों का उत्थान एवं सभी क्षेत्रों का विकास’। (1/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना स्थित सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र के बापू सभागार में आयोजित बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल हुआ।
हमने शुरू से ही सभी तबकों के हित में काम किया है। वर्ष 2005 से जब राज्य की जनता ने नेतृत्व का अवसर दिया तो नई सरकार के गठन के बाद से मुस्लिम समुदाय के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की गईं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का बजट 2004-05 में मात्र 3 करोड़ 54 लाख रु॰ था जो अब बढ़कर 1080 करोड़ रु॰ हो गया है।
कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू की गई। वर्ष 2006 से मदरसों का निबंधन किया गया तथा उन्हें सरकारी मान्यता दी गई। मदरसों के शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर वेतन दिया गया। मुस्लिम परित्यक्ता/ तलाकशुदा महिलाओं के लिए सहायता राशि देने का प्रावधान किया गया है। अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र एवं छात्राओं की पढ़ाई में मदद की जाती है। साथ ही मुस्लिम वर्ग के युवक-युवतियों को रोजगार शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना संचालित की जा रही है। हमारा सिद्धांत है ‘सभी वर्गों का उत्थान एवं सभी क्षेत्रों का विकास’। (2/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना स्थित सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र के बापू सभागार में आयोजित बिहार राज्य मदरसा शिक्षा बोर्ड द्वारा आयोजित शताब्दी समारोह में शामिल हुआ।
हमने शुरू से ही सभी तबकों के हित में काम किया है। वर्ष 2005 से जब राज्य की जनता ने नेतृत्व का अवसर दिया तो नई सरकार के गठन के बाद से मुस्लिम समुदाय के कल्याण हेतु विभिन्न योजनाएं संचालित की गईं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का बजट 2004-05 में मात्र 3 करोड़ 54 लाख रु॰ था जो अब बढ़कर 1080 करोड़ रु॰ हो गया है।
कब्रिस्तानों की घेराबंदी शुरू की गई। वर्ष 2006 से मदरसों का निबंधन किया गया तथा उन्हें सरकारी मान्यता दी गई। मदरसों के शिक्षकों को सरकारी शिक्षकों के बराबर वेतन दिया गया। मुस्लिम परित्यक्ता/ तलाकशुदा महिलाओं के लिए सहायता राशि देने का प्रावधान किया गया है। अल्पसंख्यक वर्ग के छात्र एवं छात्राओं की पढ़ाई में मदद की जाती है। साथ ही मुस्लिम वर्ग के युवक-युवतियों को रोजगार शुरू करने के लिए मुख्यमंत्री अल्पसंख्यक उद्यमी योजना संचालित की जा रही है। हमारा सिद्धांत है ‘सभी वर्गों का उत्थान एवं सभी क्षेत्रों का विकास’। (3/3) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1, अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में बाढ़ से प्रभावित कुल 6 लाख 51 हजार 602 परिवारों के बैंक खाते में 7000 रु॰ प्रति परिवार की दर से कुल 456 करोड़ 12 लाख रु॰ की आनुग्रहिक राहत राशि का डी॰बी॰टी॰ के माध्यम से अंतरित किया। राज्य के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। राज्य सरकार राज्यवासियों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1, अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में बाढ़ से प्रभावित कुल 6 लाख 51 हजार 602 परिवारों के बैंक खाते में 7000 रु॰ प्रति परिवार की दर से कुल 456 करोड़ 12 लाख रु॰ की आनुग्रहिक राहत राशि का डी॰बी॰टी॰ के माध्यम से अंतरित किया। राज्य के खजाने पर पहला हक आपदा पीड़ितों का है। राज्य सरकार राज्यवासियों के हित में निरंतर कार्य कर रही है। (2/2)
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल का स्थल निरीक्षण कर मेट्रो रेल के डिब्बे, रेलवे ट्रैक, यार्ड, पावर ग्रीड आदि का निरीक्षण किया। इस क्रम में पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इसके पश्चात् जीरोमाईल मेट्रो स्टेशन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पटना मेट्रो निर्माण कार्य में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। हमलोगों का लक्ष्य है कि पटना मेट्रो रेल परियोजना अंतर्गत प्रायोरिटी कॉरिडोर (मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल) में मेट्रो रेल का परिचालन सितंबर माह तक आरंभ हो जाए। इससे पटना के लोगों को आवागमन हेतु एक नया सुरक्षित और तेज विकल्प मिल जाएगा, जिससे उन्हें आवागमन में और अधिक सुविधा होगी। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना मेट्रो रेल परियोजना के निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान बैरिया स्थित पटना मेट्रो टर्मिनल का स्थल निरीक्षण कर मेट्रो रेल के डिब्बे, रेलवे ट्रैक, यार्ड, पावर ग्रीड आदि का निरीक्षण किया। इस क्रम में पटना मेट्रो रेल के निर्माण कार्यों की प्रगति एवं अद्यतन स्थिति की जानकारी ली। इसके पश्चात् जीरोमाईल मेट्रो स्टेशन का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पटना मेट्रो निर्माण कार्य में तेजी लाने का अधिकारियों को निर्देश दिया। हमलोगों का लक्ष्य है कि पटना मेट्रो रेल परियोजना अंतर्गत प्रायोरिटी कॉरिडोर (मलाही पकड़ी से पाटलिपुत्र बस टर्मिनल) में मेट्रो रेल का परिचालन सितंबर माह तक आरंभ हो जाए। इससे पटना के लोगों को आवागमन हेतु एक नया सुरक्षित और तेज विकल्प मिल जाएगा, जिससे उन्हें आवागमन में और अधिक सुविधा होगी। (2/2)
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज शिक्षा विभाग के अंतर्गत अनुकंपा के आधार पर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 4835 विद्यालय लिपिक एवं 518 विद्यालय परिचारी के पदों पर चयनित कुल 5353 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुआ। पटना के मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित इस कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।
सभी नवनियुक्त कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरा विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज शिक्षा विभाग के अंतर्गत अनुकंपा के आधार पर माध्यमिक एवं उच्च माध्यमिक विद्यालयों में 4835 विद्यालय लिपिक एवं 518 विद्यालय परिचारी के पदों पर चयनित कुल 5353 अभ्यर्थियों के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में शामिल हुआ। पटना के मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित ‘संवाद’ में आयोजित इस कार्यक्रम में सांकेतिक रूप से चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।
सभी नवनियुक्त कर्मियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। मेरा विश्वास है कि सभी नवनियुक्त कर्मी पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान में नवनिर्मित मैनेजमेंट डेवलपमेंट सेंटर एवं गर्ल्स हॉस्टल भवन का उद्घाटन किया। उद्घाटन के उपरांत इस सेंटर तथा हॉस्टल का निरीक्षण किया। साथ ही वहां उपस्थित छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
समस्तीपुर जिले के विभूतिपुर पूरब पंचायत के वार्ड-12 में करंट लगने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मृत्यु दुःखद। मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। ऊर्जा विभाग को इस हादसे में मृतक के परिजन को नियमानुसार अनुग्रह अनुदान देने का निर्देश दिया है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
मुजफ्फरपुर जिले के कटरा थाना क्षेत्र के खंगुराडीह-बंधपुरा झील में डूबने से 5 बच्चों की मृत्यु दुःखद। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। इस हादसे में मृत सभी लोगों के परिजनों को 4-4 लाख रु॰ अविलंब अनुग्रह अनुदान दिया जाएगा।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज ललित नारायण मिश्र आर्थिक विकास एवं सामाजिक परिवर्तन संस्थान का निरीक्षण किया। इस दौरान एकेडमिक ब्लॉक, टेक्निकल ब्लॉक, लैब, प्रशासनिक भवन, क्लास रूम सहित पूरे परिसर का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं तथा शैक्षणिक कार्यकलापों की विस्तृत जानकारी ली। क्लास रूम में उपस्थित छात्र-छात्राओं से बातचीत भी की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री सी॰पी॰ राधाकृष्णन जी को एन॰डी॰ए॰ के उप राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाए जाने के निर्णय का स्वागत है। जदयू श्री सी॰पी॰ राधाकृष्णन जी का समर्थन करेगा। उन्हें शुभकामनाएं।
@CPRGuv -
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार में पहली बार हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के परिसर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक किया जाएगा। इस पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में भारत के साथ-साथ चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया, ओमान एवं बांग्लादेश की शीर्ष टीमें भाग लेंगी।
आज 1, अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में हीरो एशिया कप 2025 के शुभंकर ‘चांद’ एवं ‘ट्रॉफी’ का अनावरण किया। ऐसे आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। (1/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार में पहली बार हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के परिसर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक किया जाएगा। इस पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में भारत के साथ-साथ चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया, ओमान एवं बांग्लादेश की शीर्ष टीमें भाग लेंगी।
आज 1, अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में हीरो एशिया कप 2025 के शुभंकर ‘चांद’ एवं ‘ट्रॉफी’ का अनावरण किया। ऐसे आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। (2/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार में पहली बार हीरो एशिया कप 2025 का आयोजन राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के परिसर में 29 अगस्त से 7 सितंबर तक किया जाएगा। इस पुरुष हॉकी टूर्नामेंट में भारत के साथ-साथ चीन, जापान, चीनी ताइपे, मलेशिया, कोरिया, ओमान एवं बांग्लादेश की शीर्ष टीमें भाग लेंगी।
आज 1, अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' में हीरो एशिया कप 2025 के शुभंकर ‘चांद’ एवं ‘ट्रॉफी’ का अनावरण किया। ऐसे आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं। (3/3) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना जिलान्तर्गत बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आर॰ओ॰बी॰) का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। एन॰एच॰- 30 एवं एस॰एच॰- 106 को जोड़ने वाले इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण होने से बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों एवं शिक्षकों के साथ-साथ आमलोगों को भी आवागमन में काफी सुविधा होगी।
बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में बनाए जाने वाले प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इसके पश्चात् पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन ऑडिटोरियम एवं इनडोर गेम्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज पटना जिलान्तर्गत बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के पास निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज (आर॰ओ॰बी॰) का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्य जल्द पूरा करने का निर्देश दिया। एन॰एच॰- 30 एवं एस॰एच॰- 106 को जोड़ने वाले इस रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य पूर्ण होने से बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज के छात्रों एवं शिक्षकों के साथ-साथ आमलोगों को भी आवागमन में काफी सुविधा होगी।
बख्तियारपुर इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर में बनाए जाने वाले प्रशासनिक भवन के निर्माण कार्य का भी जायजा लिया और तेजी से निर्माण कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया।
इसके पश्चात् पाटलिपुत्र विश्वविद्यालय, पटना के प्रशासनिक भवन, शैक्षणिक भवन ऑडिटोरियम एवं इनडोर गेम्स कॉम्प्लेक्स के निर्माण कार्य का भी निरीक्षण किया तथा अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय स्व० अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन। श्रद्धेय स्व॰ अटल जी एक दूरदर्शी राजनेता, प्रखर वक्ता, लेखक, चिंतक और करिश्माई व्यक्तित्व के धनी थे। उन्होंने अपनी कार्यशैली से हम सभी के समक्ष एक आदर्श उदाहरण रखा और हमारा मार्गदर्शन किया। आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
2020 में सात निश्चय-2 के तहत की गई घोषणा के क्रम में हमारी सरकार ने 50 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार देने के लक्ष्य को पूरा कर लिया है। अब हमारी सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को कई प्रकार की सुविधाएं देकर सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। अब बिहार में उद्योग लगाने के लिए उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जाएगा।
निजी क्षेत्रों को बिहार में उद्योग लगाने हेतु प्रोत्साहित करने के लिए सरकार द्वारा विशेष आर्थिक पैकेज देने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत :-
1. कैपिटल सब्सिडी, ब्याज (Interest) सब्सिडी तथा जी॰एस॰टी॰ के लिए दी जाने वाली प्रोत्साहन राशि को दोगुना किया जाएगा।
2. उद्योग लगाने के लिए सभी जिलों में जमीन की व्यवस्था की जाएगी तथा ज्यादा रोजगार देने वाले उद्योगों को मुफ्त में जमीन दी जाएगी।
3. उद्योग लगाने हेतु आवंटित भूमि से संबंधित विवादों को समाप्त किया जाएगा।
4. यह सारी सुविधाएं अगले 6 महीने में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को दी जाएंगी।
इसके अलावा कई और प्रावधान भी किए गए हैं, जिससे राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी। इस संबंध में विस्तृत अधिसूचना अलग से जारी की जाएगी।
राज्य सरकार की इस पहल का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को और ज्यादा बढ़ावा मिले, बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों तथा उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके एवं उनका भविष्य सुरक्षित हो। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन पर्व के अवसर पर बधाई एवं शुभकामनाएं। भारतीय संस्कृति और परंपरा में पर्व-त्योहारों की एक लंबी श्रृंखला है, जो हमारी सांस्कृतिक विरासत एवं विविधता में एकता का प्रतीक है। आज के इस शुभ अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण के आदर्शों और उनके कर्मयोग के उपदेश को आत्मसात करने का संकल्प लें। सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं सफलता की कामना है।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
पश्चिम बंगाल राज्य के पूर्वी वर्धमान में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या-19 पर सड़क दुर्घटना में 11 लोगों की मृत्यु दुःखद। शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना है। बिहार के मृतक के शोक संतप्त परिवार को मुख्यमंत्री राहत कोष से 2-2 लाख रु॰ तथा घायलों को 50-50 हजार रु॰ अनुग्रह अनुदान उपलब्ध कराया जाएगा। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना है। मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके घरों तक पहुंचाने एवं घायलों के समुचित इलाज के लिए पश्चिम बंगाल सरकार से समन्वय स्थापित कर समुचित कार्रवाई करने का अधिकारियों को निर्देश दिया।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना जिले में पुनपुन प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत स्थित डिहरी मुसहरी महादलित टोले में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को भी लाभ वितरण भी किया।
राज्य सरकार समावेशी विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। विकास की मुख्यधारा से ‘आखिरी व्यक्ति’ को जोड़ने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों में से एक है स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी जिलों के महादलित टोलों में झंडोत्तोलन एवं विशेष समारोह का आयोजन। इस विशेष कार्यक्रम की शुरूआत वर्ष 2011 में हुई। इस कार्यक्रम में उस महादलित टोले के बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा झंडोत्तोलन किया जाता है।
जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है तथा उस जिले के प्रभारी मंत्री भी इस आयोजन में सम्मिलित होते हैं। इसके अतिरिक्त जिले में पदस्थापित सभी वरीय पदाधिकारी विभिन्न महादलित टोले में जाकर इन आयोजनों में हिस्सा लेते हैं।
इस अवसर पर स्थानीय निवासियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं उनके लाभ प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जानकारी भी दी जाती है। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना जिले में पुनपुन प्रखंड के कल्याणपुर पंचायत स्थित डिहरी मुसहरी महादलित टोले में आयोजित झंडोत्तोलन कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभुकों को भी लाभ वितरण भी किया।
राज्य सरकार समावेशी विकास की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। विकास की मुख्यधारा से ‘आखिरी व्यक्ति’ को जोड़ने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है। इन्हीं प्रयासों में से एक है स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस के अवसर पर सभी जिलों के महादलित टोलों में झंडोत्तोलन एवं विशेष समारोह का आयोजन। इस विशेष कार्यक्रम की शुरूआत वर्ष 2011 में हुई। इस कार्यक्रम में उस महादलित टोले के बुजुर्ग व्यक्ति द्वारा झंडोत्तोलन किया जाता है।
जिला स्तर पर जिला पदाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है तथा उस जिले के प्रभारी मंत्री भी इस आयोजन में सम्मिलित होते हैं। इसके अतिरिक्त जिले में पदस्थापित सभी वरीय पदाधिकारी विभिन्न महादलित टोले में जाकर इन आयोजनों में हिस्सा लेते हैं।
इस अवसर पर स्थानीय निवासियों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं एवं उनके लाभ प्राप्त करने के तरीकों के बारे में जानकारी भी दी जाती है। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया एवं प्रदेशवासियों को संबोधित किया। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में झंडोत्तोलन किया एवं प्रदेशवासियों को संबोधित किया। (2/2)
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
राज्य के युवाओं को सरकारी नौकरी एवं रोजगार के अधिक अवसर प्रदान करने के लिए तथा उनका भविष्य सुरक्षित करने के लिए हमारी सरकार ने कई ठोस कदम उठाए हैं। अब हमलोगों ने युवाओं के हित में एक निर्णय और लिया है। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि राज्यस्तरीय सरकारी नौकरी हेतु सभी आयोगों (बिहार लोक सेवा आयोग/ बिहार कर्मचारी चयन आयोग/ बिहार तकनीकी सेवा आयोग/ बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग/ केन्द्रीय सिपाही चयन पर्षद आदि) के द्वारा आयोजित की जाने वाली प्रारंभिक (PT) प्रतियोगिता परीक्षाओं के शुल्क में एकरूपता लाते हुए अभ्यर्थियों को परीक्षा शुल्क में बड़ी छूट प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। अब प्रारंभिक (PT) प्रतियोगिता परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए मात्र 100 रूपए का शुल्क रखने का निर्देश दिया गया है। वहीं प्रारंभिक (PT) परीक्षा पास कर मुख्य परीक्षा (Mains) में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को अब कोई परीक्षा शुल्क नहीं देना होगा। राज्य सरकार के इस कदम से लाखों युवाओं को लाभ होगा।
राज्य में अधिक से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी और रोजगार मिले, ये शुरू से ही हमारी प्राथमिकता रही है। राज्य सरकार की इस पहल से युवा और प्रोत्साहित होकर अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकेंगे। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
चेहल्लुम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों को श्रद्धांजलि। नफरत के विरूद्ध इंसाफ, सच्चाई, भलाई और हक के परचम को बुलंद रखने का हमें संकल्प लेना चाहिए। यही हजरत इमाम हुसैन और कर्बला के शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राज्यवासियों एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज वैशाली जिले के राघोपुर दियारा, पटना जिले के काला दियारा, रूपस महाजी, रामनगर, कसहा दियारा तथा मोकामा, बाढ़ एवं फतुहा का टाल क्षेत्र तथा बेगूसराय और मुंगेर जिले के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को पूरी तरह सतर्क रहने का निर्देश दिया है। आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा सतत् अनुश्रवण किया जा रहा है। बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के बीच राहत एवं बचाव कार्य पूरी तत्परता से किया जा रहा है ताकि लोगों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। नदियों के किनारे वाले क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को ध्यान में रखते हुए प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने को कहा है। प्रभावित लोगों को यथाशीघ्र और पूरी संवेदनशीलता के साथ मदद सुनिश्चित की जाएगी।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लोगों के बीच राहत एवं बचाव कार्य पूरी मुस्तैदी से करने, आनुग्रहिक राहत राशि (जी॰आर॰) का वितरण जल्द से जल्द कराने को भी कहा है। इस दौरान हुई फसल क्षति को लेकर किसानों के बीच राशि का भुगतान सुनिश्चित करने तथा बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़कों का पुनर्स्थापन कार्य भी करने का निर्देश दिया है ताकि लोगों को आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो। -

आज 1, अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के विद्युत उपभोक्ताओं के साथ आयोजित संवाद कार्यक्रम में शामिल हुआ। मुख्यमंत्री विद्युत उपभोक्ता सहायता योजना के अंतर्गत सभी घरेलू विद्युत उपभोक्ताओं को अब प्रति माह 125 यूनिट तक निःशुल्क बिजली उपलब्ध कराई जा रही है।
आज के कार्यक्रम में सभी जिलों के विद्युत उपभोक्ता जुड़े हुए थे। सुपौल, नालंदा, मुजफ्फरपुर एवं गयाजी जिले की महिला उपभोक्ताओं ने संवाद किया तथा सरकार के इस निर्णय पर सभी उपभोक्ताओं ने प्रसन्नता व्यक्त की।
राज्य सरकार द्वारा बिजली के क्षेत्र में सुधार हेतु बड़े पैमाने पर काम किया गया है। सरकार सौर ऊर्जा को भी बढ़ावा दे रही है ताकि पर्यावरण संरक्षण हो सके। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पटना जिलान्तर्गत प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं से संबंधित आज कुल 766.73 करोड़ रु॰ की लागत से पटना शहरी क्षेत्र की 6 महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें नेहरू पथ के दोनों तरफ रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक भूमिगत नाले के साथ पथ का निर्माण एवं चौड़ीकरण, एम्स गोलम्बर जानीपुर-नौबतपुर पथ का चौड़ीकरण, नौबतपुर लख के पास नए फ्लाईओवर का निर्माण, नेहरू पथ से गोला रोड का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, खगौल नेहरू पथ-अशोक राजपथ तक रूपसपुर नहर पथ का चौड़ीकरण एवं नेहरू पथ को पाटलि पथ से जोड़ने की योजनाएं शामिल हैं।
इन परियोजनाओं से राजधानी पटना के नए विकसित क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
पटना जिलान्तर्गत प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं से संबंधित आज कुल 766.73 करोड़ रु॰ की लागत से पटना शहरी क्षेत्र की 6 महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास किया। इनमें नेहरू पथ के दोनों तरफ रूपसपुर नहर से सगुना मोड़ तक भूमिगत नाले के साथ पथ का निर्माण एवं चौड़ीकरण, एम्स गोलम्बर जानीपुर-नौबतपुर पथ का चौड़ीकरण, नौबतपुर लख के पास नए फ्लाईओवर का निर्माण, नेहरू पथ से गोला रोड का चौड़ीकरण एवं मजबूतीकरण, खगौल नेहरू पथ-अशोक राजपथ तक रूपसपुर नहर पथ का चौड़ीकरण एवं नेहरू पथ को पाटलि पथ से जोड़ने की योजनाएं शामिल हैं।
इन परियोजनाओं से राजधानी पटना के नए विकसित क्षेत्रों में यातायात सुगम होगा। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज शहीद दिवस के अवसर पर 11 अगस्त 1942 को स्वतंत्रता संग्राम के सात अमर शहीदों- उमाकांत प्रसाद सिंह जी, रामानन्द सिंह जी, सतीश प्रसाद झा जी, जगतपति कुमार जी, देवीपद चौधरी जी, राजेन्द्र सिंह जी एवं राम गोविन्द सिंह जी की के अमर बलिदान को याद किया और उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज शहीद दिवस के अवसर पर 11 अगस्त 1942 को स्वतंत्रता संग्राम के सात अमर शहीदों- उमाकांत प्रसाद सिंह जी, रामानन्द सिंह जी, सतीश प्रसाद झा जी, जगतपति कुमार जी, देवीपद चौधरी जी, राजेन्द्र सिंह जी एवं राम गोविन्द सिंह जी की के अमर बलिदान को याद किया और उन्हें नमन कर श्रद्धांजलि अर्पित की। (2/2)
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार में पहली बार राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के परिसर में आयोजित ‘एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025 में भारत की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल जीता। इस टीम में बिहार की चार बेटियां भी थीं, जिन्होंने पूरे राज्य का मान बढ़ाया, जो देश और राज्य के लिए अत्यंत गौरव का क्षण है।
साथ ही इस चैम्पियनशिप में पुरुष वर्ग में विजेता हांगकांग और उपविजेता श्रीलंका, तथा महिला वर्ग में विजेता चीन और उपविजेता हांगकांग को हार्दिक बधाई।
इस चैम्पियनशिप में भाग लेने वाले सभी देशों एवं उनके खिलाड़ियों का हार्दिक अभिनंदन एवं धन्यवाद। यह आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
@RugbyIndia
@RahulBose1 -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज 1 अणे मार्ग स्थित ‘संकल्प’ में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत 1 करोड़ 12 लाख रु॰ से अधिक पेंशनधारियों के खाते में 1247.34 करोड़ रु॰ की राशि डी॰बी॰टी॰ के माध्यम से हस्तांतरित की। सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों को जुलाई माह की 1100 रु॰ की पेंशन राशि उनके खाते में अंतरित की गई है। समाज कल्याण विभाग को निदेश दिया गया है कि हर माह की 10वीं तारीख को पिछले महीने की पेंशन राशि लाभुकों के खाते में हस्तांतरित कर दी जाए।
समय पर पेंशन की राशि लाभुकों के खाते में पहुंचने से उन्हें सहूलियत होगी। कोई भी योग्य सामाजिक पेंशनधारी छूटे नहीं इसका विशेष ख्याल रखने को कहा है। राज्य सरकार द्वारा जून माह से सामाजिक सुरक्षा पेंशन के तहत राशि में वृद्धि की गई है। समाज के कमजोर तबकों के हित के लिए हमलोग निरंतर काम कर रहे हैं। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
रक्षा बंधन एवं ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस‘ के अवसर पर आज पटना स्थित राजधानी वाटिका में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। साथ ही इस अवसर पर राजधानी वाटिका में पौधारोपण भी किया।
जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए वृक्षारोपण करना अतिआवश्यक है। हमलोग जल-जीवन-हरियाली अभियान एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करा रहे हैं। राज्य सरकार की योजनाओं एवं प्रयासों से राज्य के लोग पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति जागरूक हो रहे हैं। (1/2)
Nitish Kumar
@NitishKumar
रक्षा बंधन एवं ‘बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस‘ के अवसर पर आज पटना स्थित राजधानी वाटिका में वृक्ष को रक्षा सूत्र बांधा। साथ ही इस अवसर पर राजधानी वाटिका में पौधारोपण भी किया।
जलवायु परिवर्तन के नकारात्मक प्रभावों को कम करने के लिए वृक्षारोपण करना अतिआवश्यक है। हमलोग जल-जीवन-हरियाली अभियान एवं अन्य योजनाओं के अंतर्गत बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण करा रहे हैं। राज्य सरकार की योजनाओं एवं प्रयासों से राज्य के लोग पर्यावरण एवं जीव-जंतुओं के संरक्षण के प्रति जागरूक हो रहे हैं। (2/2) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
रक्षाबंधन भाई-बहन के प्यार एवं स्नेह का त्योहार है। रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद् योजना के आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की उपस्थिति में आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस दौरान 883 करोड़ रुपए की इस वृहद् योजना का शिलान्यास किया गया। पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु सरकार कृतसंकल्पित है। इसका श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या की तर्ज पर समग्र विकास किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच रेल और सड़क मार्ग भी विकसित किया जा रहा है। साथ ही सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए नई ट्रेन की भी शुरूआत की गई है, इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद। मां जानकी के इस भव्य मंदिर का निर्माण सभी देशवासियों के लिए तथा विशेष रूप से हम सभी बिहारवासियों के लिए सौभाग्य एवं गर्व की बात है। (1/4)
Post not available here, view on X
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद् योजना के आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की उपस्थिति में आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस दौरान 883 करोड़ रुपए की इस वृहद् योजना का शिलान्यास किया गया। पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु सरकार कृतसंकल्पित है। इसका श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या की तर्ज पर समग्र विकास किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच रेल और सड़क मार्ग भी विकसित किया जा रहा है। साथ ही सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए नई ट्रेन की भी शुरूआत की गई है, इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद। मां जानकी के इस भव्य मंदिर का निर्माण सभी देशवासियों के लिए तथा विशेष रूप से हम सभी बिहारवासियों के लिए सौभाग्य एवं गर्व की बात है। (3/4)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज जगत जननी मां जानकी की जन्मस्थली पुनौराधाम मंदिर एवं परिसर के समग्र विकास की वृहद् योजना के आदरणीय केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह जी की उपस्थिति में आयोजित भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ। इस दौरान 883 करोड़ रुपए की इस वृहद् योजना का शिलान्यास किया गया। पुनौराधाम, सीतामढ़ी में भव्य मंदिर निर्माण शीघ्र पूरा कराने हेतु सरकार कृतसंकल्पित है। इसका श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र, अयोध्या की तर्ज पर समग्र विकास किया जाएगा। केंद्र सरकार द्वारा अयोध्या से सीतामढ़ी के बीच रेल और सड़क मार्ग भी विकसित किया जा रहा है। साथ ही सीतामढ़ी से दिल्ली के लिए नई ट्रेन की भी शुरूआत की गई है, इसके लिए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी को धन्यवाद। मां जानकी के इस भव्य मंदिर का निर्माण सभी देशवासियों के लिए तथा विशेष रूप से हम सभी बिहारवासियों के लिए सौभाग्य एवं गर्व की बात है। (4/4)
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बिहार संग्रहालय बिएनाले-2025 के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। बिहार संग्रहालय बिएनाले-2025 के अवसर पर विभिन्न देशों द्वारा लगाई गई अस्थाई प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।
उद्घाटन के पश्चात् अस्थाई प्रदर्शनी में त्योहार और प्रदर्शन, प्रतीकवाद और उत्सव, दीक्षा समारोह, खुदाई में चिरांद, सौंदर्य और सौंदर्य शास्त्र, स्वास्थ्य और कल्याण आदि विषयों पर आधारित थाईलैंड, इंडोनेशिया, जाम्बिया, मैक्सिको, कोरिया, श्रीलंका सहित अन्य देशों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को देखा। इंडोनेशिया, इथियोपिया आदि देशों की संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
साथ ही बिहार संग्रहालय बिएनाले- 2025 में भाग ले रहे कलाकारों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। (1/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बिहार संग्रहालय बिएनाले-2025 के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। बिहार संग्रहालय बिएनाले-2025 के अवसर पर विभिन्न देशों द्वारा लगाई गई अस्थाई प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।
उद्घाटन के पश्चात् अस्थाई प्रदर्शनी में त्योहार और प्रदर्शन, प्रतीकवाद और उत्सव, दीक्षा समारोह, खुदाई में चिरांद, सौंदर्य और सौंदर्य शास्त्र, स्वास्थ्य और कल्याण आदि विषयों पर आधारित थाईलैंड, इंडोनेशिया, जाम्बिया, मैक्सिको, कोरिया, श्रीलंका सहित अन्य देशों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को देखा। इंडोनेशिया, इथियोपिया आदि देशों की संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
साथ ही बिहार संग्रहालय बिएनाले- 2025 में भाग ले रहे कलाकारों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। (2/3)
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज बिहार संग्रहालय बिएनाले-2025 के प्रतीक चिन्ह का अनावरण किया। बिहार संग्रहालय बिएनाले-2025 के अवसर पर विभिन्न देशों द्वारा लगाई गई अस्थाई प्रदर्शनी का भी उद्घाटन किया।
उद्घाटन के पश्चात् अस्थाई प्रदर्शनी में त्योहार और प्रदर्शन, प्रतीकवाद और उत्सव, दीक्षा समारोह, खुदाई में चिरांद, सौंदर्य और सौंदर्य शास्त्र, स्वास्थ्य और कल्याण आदि विषयों पर आधारित थाईलैंड, इंडोनेशिया, जाम्बिया, मैक्सिको, कोरिया, श्रीलंका सहित अन्य देशों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी को देखा। इंडोनेशिया, इथियोपिया आदि देशों की संस्कृति, इतिहास और प्राकृतिक सुंदरता पर आधारित लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।
साथ ही बिहार संग्रहालय बिएनाले- 2025 में भाग ले रहे कलाकारों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्द्धन किया। (3/3) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
शिक्षा विभाग द्वारा हाल में किए गए शिक्षकों के स्थानान्तरण के बारे में विभिन्न स्रोतों से सुझाव प्राप्त हो रहे हैं। इसकी समीक्षा के क्रम में मैंने शिक्षा विभाग को स्पष्ट निदेश दिया है कि अन्तर जिला स्थानान्तरण संबंधी जिन शिक्षकों की भी समस्या है, उनसे 3 जिलों का विकल्प प्राप्त किया जाएगा, जिसके बाद उन्हीं जिलों में उनका पदस्थापन किया जाएगा। जिलों के अंदर पदस्थापन का कार्य जिला पदाधिकारी की समिति द्वारा किया जाएगा ताकि यथासंभव इच्छित प्रखण्डों या उनके नजदीक उनका पदस्थापन हो सके। शिक्षकगण बच्चों के भविष्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं, इसीलिए मेरा विनम्र आग्रह होगा कि वे इस बारे में चिंतित न होकर बिहार में बच्चों की शिक्षा के लिए लगनपूर्वक काम करें।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार में पहली बार 9 एवं 10 अगस्त, 2025 को राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के परिसर में ‘एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 09 देशों की 16 टीमें भाग लेंगी। भारत के साथ-साथ चीन, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया एवं नेपाल की टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल होंगी।
आज 1, अणे मार्ग में इस चैंपियनशिप के ‘शुभंकर‘ एवं ‘प्रतीक‘ का अनावरण किया। इस दौरान रग्बी इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रख्यात अभिनेता श्री राहुल बोस जी भी उपस्थित रहे। यह आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन के माध्यम से राज्य में खेलों की बुनियादी संरचना को और मजबूत करने तथा युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। (1/2)
@RugbyIndia
@RahulBose1
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार में पहली बार 9 एवं 10 अगस्त, 2025 को राज्य खेल अकादमी-सह-बिहार खेल विश्वविद्यालय, राजगीर के परिसर में ‘एशिया रग्बी (अंडर-20) चैंपियनशिप-2025 का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में 09 देशों की 16 टीमें भाग लेंगी। भारत के साथ-साथ चीन, संयुक्त अरब अमीरात, हांगकांग, कजाकिस्तान, उज्बेकिस्तान, श्रीलंका, मलेशिया एवं नेपाल की टीमें इस प्रतियोगिता में शामिल होंगी।
आज 1, अणे मार्ग में इस चैंपियनशिप के ‘शुभंकर‘ एवं ‘प्रतीक‘ का अनावरण किया। इस दौरान रग्बी इंडिया के अध्यक्ष एवं प्रख्यात अभिनेता श्री राहुल बोस जी भी उपस्थित रहे। यह आयोजन बिहार में खेल संस्कृति को बढ़ावा देने और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस आयोजन के माध्यम से राज्य में खेलों की बुनियादी संरचना को और मजबूत करने तथा युवाओं को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। (2/2)
@RugbyIndia
@RahulBose1 -
Nitish Kumar
@NitishKumar
मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के तहत अब सभी पात्र पत्रकारों को हर महीने 6 हजार रू॰ की जगह 15 हजार रू॰ पेंशन की राशि प्रदान करने का विभाग को निर्देश दिया है। साथ ही बिहार पत्रकार सम्मान पेंशन योजना के अंतर्गत पेंशन प्राप्त कर रहे पत्रकारों की मृत्यु होने की स्थिति में उनके आश्रित पति/ पत्नी को जीवनपर्यन्त प्रतिमाह 3 हजार रू॰ की जगह 10 हजार रू॰ की पेंशन राशि दिए जाने का निर्देश दिया है। लोकतंत्र में पत्रकारों की महत्वपूर्ण भूमिका है। वे लोकतंत्र के चौथे स्तंभ हैं और सामाजिक विकास में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। पत्रकारों की सुविधाओं का हमलोग शुरू से ख्याल रख रहे हैं ताकि वे निष्पक्ष होकर अपनी पत्रकारिता कर सकें और सेवानिवृत्ति के उपरांत सम्मानजनक तरीके से अपना जीवन-यापन कर सकें।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
बिहार के लोग विभिन्न पर्व-त्योहारों खासकर छठ, होली, दीपावली एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर काफी संख्या में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से घर आते हैं। पर्व-त्योहारों के अवसर पर बिहार आने में लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बिहार आने वाले लोगों की यात्रा को सुगम बनाने तथा उनकी सहूलियत के लिए हमारी सरकार लगातार प्रयासरत है। इसी कड़ी में बिहार से जुड़े अंतर्राज्यीय मार्गों पर राज्य सरकार 299 ए॰सी॰ एवं नॉन ए॰सी॰ बसों का परिचालन कराने जा रही है।
24 जून 2025 को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में इसे स्वीकृति दे दी गई है। राज्य सरकार 75 वातानुकूलित और 74 डीलक्स बसों की खरीद पर 105.82 करोड़ रुपए खर्च करेगी। साथ ही लोक निजी भागीदारी के अन्तर्गत भी 150 अतिरिक्त ए॰सी॰ बसों का परिचालन कराया जाएगा। राज्य सरकार पर्व-त्योहारों खासकर छठ, होली, दीपावली एवं दुर्गा पूजा के अवसर पर केंद्र सरकार से भी और अधिक विशेष ट्रेन चलाने का अनुरोध करेगी। इससे पर्व-त्योहारों के समय लोगों को अब बिहार आने में सहूलियत होगी और वे सुविधापूर्वक अपने घर पहुंच सकेंगे। -
Nitish Kumar
@NitishKumar
आज महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी में माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु जी की उपस्थिति में आयोजित प्रथम दीक्षांत समारोह में सम्मिलित हुआ।
वर्ष 2007 में केंद्र सरकार ने कई राज्यों में केंद्रीय विश्वविद्यालय स्थापित करने का निर्णय लिया था। वर्ष 2009 में केंद्र द्वारा केंद्रीय विश्वविद्यालय अधिनियम पारित किया गया। उस वक्त हमने बिहार में केंद्रीय विश्वविद्यालय बापू की कर्मभूमि चंपारण की धरती पर बनने का प्रस्ताव दिया था। वर्ष 2014 में मोतिहारी में केंद्रीय विश्वविद्यालय की स्थापना करने की स्वीकृति मिली और वर्ष 2016 में काम शुरू हुआ। इस विश्वविद्यालय के नामकरण हेतु हमने ही सुझाव दिया था, जिसे स्वीकार किया गया।
महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी के लिए 136 एकड़ भूमि उपलब्ध करा दी गई है। शेष भूमि उपलब्ध कराने की कार्रवाई की जा रही है। अब भवन निर्माण का कार्य जल्दी शुरू हो जाना चाहिए।
आज महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी से उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई। समाज और राष्ट्र के निर्माण में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है। सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना है। (1/3) -
Nitish Kumar
@NitishKumar
श्री लालू प्रसाद यादव जी को जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके स्वस्थ एवं सुदीर्घ जीवन की कामना है।
@laluprasadrjd -
Nitish Kumar
@NitishKumar
पटना में इस्कॉन मंदिर के लोकार्पण कार्यक्रम में सम्मिलित हुआ।
-
Nitish Kumar
@NitishKumar
टोक्यो पैरालंपिक 2020 की बैडमिंटन प्रतिस्पर्धा में श्री प्रमोद भगत जी को स्वर्ण पदक एवं श्री मनोज सरकार जी को कांस्य पदक जीतने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आप दोनों के उज्ज्वल भविष्य की कामना है।
#paralympics
#pramodbhagat
@PramodBhagat83
#manojsarkar
@manojsarkar07