कैप्टेन स्मित मछार की बहादुरी की प्रशंसा पूरा विश्व कर रहा है, हम सभी भारतीयों के लिये ये बहुत गर्व और प्रसन्नता की बात है।
कितना अच्छा होगा यदि इन्हें ससम्मान भारतीय सेना में पायलट के पद पर नियुक्त किया जाये, कृपया केन्द्रीय नेतृत्व विचार करना चाहे।
Raghuraj Pratap Singh
Raghuraj Pratap Singh, (born 31 October 1969), commonly known as Raja Bhaiya, is an Indian politician, currently serving as a Member of Legislative Assembly (MLA) in the 18th Uttar Pradesh Assembly, representing the Kunda assembly constituency of Pratapgarh. He has been elected as an MLA for the seventh consecutive time since 1993 from the same constituency. In 2018, he founded and became the national president of Jansatta Dal Loktantrik party. Singh has held various Cabinet Minister positions in the Government of Uttar Pradesh of both Samajwadi Party and Bharatiya Janata Party administrations. More on Wikipedia
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
पूज्य नींब करौरी बाबा के जीवन पर बनी फ़िल्म ‘हनुमान अंश’ की अद्भुत सफ़लता से फ़िल्म जगत स्तब्ध है।आस्थावानों का विश्वास है कि ये श्री हनुमान जी महाराज की कृपा से ही सम्भव हुआ है।आज इस फ़िल्म के पात्रों का ‘रामायण’ में पधारना मेरे लिये हर्ष और उल्लास का विषय है।निवेदन है कि आप लोग इसे अवश्य देखें। हॉल में देखेंगे तो पात्रों/निर्माता का उत्साहवर्धन होगा। जय जय सियाराम।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
योगिनी एकादशी, परम् पूज्य गुरुदेव श्री देवरहा बाबा सरकार की ३६ वीं पुण्यतिथि।
श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या जी में फहराती धर्म ध्वजा जो आयुध निर्माणी फ़ैक्टरी, रक्षा मंत्रालय द्वारा निर्मित है, उसी की प्रतिछाया आज बेंती में हनुमान जी महाराज के प्रांगण में फहरायी गई।आचार्य जनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ रक्षा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारियों एवम् जनसत्ता दल परिवार के सदस्यों संग श्रद्धापूर्वक स्थापित किया 🙏🏼 -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
श्रद्धेय गोरक्षनाथ पीठाधीश्वर, यशस्वी मुख्य मन्त्री जी उत्तर प्रदेश योगी आदित्य नाथ जी महाराज को जन्मदिन की अनन्त मंगलकामनायें। प्रभु श्री राम की कृपा सदैव आप पर बनी रहे और आप सदैव धर्म सेवा करते हुये अपने लक्ष्य को प्राप्त करें 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
मिट गये सनातन को मिटाने का सपना देखने वाले…
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
कल उदयनिधि स्टैलिन ने भरी सभा में सनातन धर्म को समाप्त करने की बात कही,हर भारतवासी को इस घृणित वक्तव्य का मुखर विरोध करना चाहिये।ये बयान हिन्दुओं के प्रति DMK की घृणा को दर्शाता है।I.N.D.I.A. गठबंधन DMK से सहमत है या उसे निकाल बाहर करेगा? चुनाव होने हैं,स्थिति स्पष्ट करनी होगी।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
एक गाँव में ये घर हमको बहुत प्रिय लगता था, पूरे क्षेत्र में सबसे प्यारा घर, जब भी उधर से गुज़रते तो गाड़ी धीमी करके देखते हुये जाते थे। आज देखा वो घर टूट रहा है पक्के मकान के लिये जगह बनाने के लिये। बहुत दुख हुआ, लगा जैसे कि एक युग का अंत हो रहा है, हमेशा के लिये…
मिट्टी के घर अब भले ही इतिहास में विलीन होते जा रहे हों, और उनका स्थान पक्के मकान लेते जा रहे हों, किंतु वो हम सभी की मधुर स्मृतियों में सदैव जीवंत रहेंगे। -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
कुण्डा अपनी १०१ बेटियों के विवाह के लिये सजधज के तैयार है।आप सभी सपरिवार सादर आमंत्रित हैं, कृपया पधार कर नवदंपत्तियों को अपना मंगलमई आशीर्वाद प्रदान करें 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
The trip that never happened. कहीं भी जाना होता है तो सबसे पहले गाड़ी से अवैध अतिक्रमण हटवाना पड़ता है, इतना ही नहीं, वाहन स्वयं मंगरू जी चलाने पे उतारू हैं।
Life is beautiful with dogs. -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
जो लोग दिवाली में धुआँ और ध्वनि प्रदूषण की दुहाई देते नहीं थकते थे आज दिल्ली के आतंकी विस्फोट पर कोई बयान नहीं… ?
निर्दोष हताहतों के प्रति संवेदना💐।
हमारे देश की जाँच एजेंसियाँ इस घृणित काण्ड का खुलासा तो कर ही देंगी, कोई दोषी बचेगा भी नहीं पर संतोष इस बात का है कि सारे देशवासी जान रहे हैं कि इस कृत्य के पीछे कौन सी विचारधारा काम कर रही है।
बँटोगे तो कटोगे।
वन्दे मातरम् 🙏🏼 -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
बात आज से 27 वर्ष पहले की है, देश की एक बड़ी पत्रिका Outlook ने हमारा साक्षातकार लिया पर बहुत ही अभद्र भाषा में उसे छापा, लोग उसे पढ़के हतप्रभ थे कि इतनी बड़ी पत्रिका ऐसी भाषा का उपयोग कैसे कर सकती है। किसी की नकारात्मक छवि बनाना मीडिया के लिए बड़ा आसान काम है।
मीडिया भी जानती है कि मैंने अपने सार्वजनिक और निजी जीवन में भाषा की मर्यादा का सदैव ध्यान रखा है, ख़ैर हमारे एक समर्थक से रहा नहीं गया और उन्होंने Outlook पर न्यायालय में मानहानि का मुक़दमा कर दिया, न्यायचक्र चलता रहा और समय बीतता गया, अब फ़ैसले का दिन निकट आ गया था, जब उन्हें लगा कि निर्णय सत्य के पक्ष में होगा और उनके विपरीत जायेगा तो उन्होंने हमसे सम्पर्क किया, मुक़दमा वापस लेने का अनुरोध किया और माफ़ीनामा छापने पर सहमत हुये।
अंततः उन्होंने उक्त माफ़ीनामा छापा जो आपके सामने प्रस्तुत कर रहा हूं।
यद्यपि 27 वर्ष बाद माफ़ीनामा छापने से सार्वजनिक जीवन में हुई हानि की भरपाई नहीं की जा सकती है। मीडिया के लिए बहुत आसान है किसी को ‘हीरो’ या ‘खलनायक’ बना देना, ख़ासकर मुझे लेकर बहुत ही अनर्गल बातें छप चुकी हैं, लेकिन कहते हैं ना कि सांच को आंच नहीं।
सत्य मेव जयते 🙏🏼 -
Raja Bhaiya reposted
अध्यात्मन्
@ksv269
हमारी सेना सदैव सनातनी सेना रही है।
विश्वास न हो तो तनिक ये #जय_घोष सुन लीजिये।।
#जय_हिन्द_जय_हिन्द_की_सेनाThis media couldn't be displayed. See it on the original post. -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
गंग सकल मुद मंगल मूला ।
सब सुख करनि हरनि सब सूला ॥
आज वो सौभाग्यशाली दिन है जब पतितपावनी मां गंगा धरती के सभी प्राणियों का उद्धार करने के लिए स्वर्ग से भूलोक पर आयी थीं, सभी सनातनियों को गंगा दशहरा की अनंत मंगलकामनायें 🙏🏼 -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
‘दुर्योधन को मेवा त्याग्यो, साग विदुर घर खायो’
भक्तिकाल के महासंत सूरदास जी नेत्रहीन भले थे किंतु भक्ति जगत के मार्तण्ड थे।
सूरदास जी के भजन तुसली बाबा भी गाया करते थे, दोनों ने स्थानीय भाषाओं का गौरव बढ़ाया, एक ने ब्रज भाषा में तो एक ने अवधी में जनसामान्य के लिए उत्कृष्ट रचनाएं लिखीं जो आज भी बहुत लोकप्रिय हैं।
महान संत व महाकवि सूरदास जी की जयंती पर उनके चरणों में सादर वंदन
प्रस्तुत हैं - पद्मश्री शेख़र सेन जी के स्वर में मेरी प्रिय पंक्तियाँ -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
कश्मीर में हिन्दू तो पहले ही मारे काटे जा चुके हैं, जो जान बचाकर भागने में सफ़ल रहे वे अपने ही देश में आज भी शरणार्थी हैं।
अब अपने पर्यटक भाई बहनों से कहना चाहूंगा कि जब हम अपने बच्चों को गर्मी की छुट्टियों में कश्मीर घुमाने ले जाते हैं तो न सिर्फ अपने परिवार के जीवन को खतरे में डालते हैं बल्कि आतंकवादी, अलगाववादी, जेहादी ताकतों को आर्थिक रूप से मजबूत करते हैं, इतना ही नहीं हम अनजाने में अपने ही ख़िलाफ़ छिड़े ‘जेहाद’ को अपनी ही जेब से फ़ंड करते हैं।
डल झील में नावों पर सपरिवार सेल्फी लेकर हम विश्व को ये संदेश देते हैं कि कश्मीर में अमन चैन है, लेकिन आज फिर एक बार असलियत सबके सामने आ गयी।
इसमें कोई शक नहीं कि कश्मीर में लगभग सभी की मानसिकता अलगाववादी है, कोई प्रत्यक्ष तो कोई परोक्ष रूप से आतंक का समर्थन करता है, और वहां के राजनैतिक दल भी इसका अपवाद नहीं हैं, ऐसे में हम कश्मीर जाकर होटल, भोजन, ख़रीदारी करके उनके अल-जेहाद को ही बल देते हैं।
जिन पर्यटकों की उनके परिजनों के सामने बर्बर हत्या की गयी उनकी पैंट उतरवा कर आतंकवादियों ने ये तय किया कि वो मोमिन है या क़ाफ़िर।
कलावा देख के और वस्त्र उतारकर धर्म देखने के बाद गोली मारने वाले आतंकियों ने एक बार फिर साबित कर दिया कि आतंकवाद का मज़हब होता है।
#pahalgam -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
कह रहीम कैसे निभै, केर बेर को संग…
ये सर्वविदित है कि बिल संसद में पास होने के बाद धरा का कानून बन जाता है।आज वक़्फ़ के समर्थन और विरोध में देश के सारे राजनैतिक दल और विचारधाराएं दो धड़े में बटी हुई हैं, पक्ष हो या विपक्ष इतना तो सभी मानेंगे कि पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जिन पिता पुत्र कि निर्मम हत्या की गयी, जिनके घर, दुकानें जलायी गयीं, लूटी गयीं, इतना ही नहीं जिन असंख्य हिन्दुओं को औरतों, बच्चों की जान और अस्मिता बचाने के लिए अपना घर, गांव छोड़कर पलायन करना पड़ा उनका वक़्फ़ संशोधन बिल से कोई लेना देना नहीं है, बिल के पास होने में उनकी कोई भूमिका नहीं है, उनको तो ये भी पता नहीं होगा कि ये वक़्फ़ क्या बला है।
आख़िर उनका दोष क्या था? मस्जिद के सामने ‘डीजे’ भी तो नहीं बजा रहे थे! वक्फ़ एक्ट का बहाना लेकर ‘अल्पसंख्यकों’ ने अकारण बिना उकसाये जो सुनियोजित हिंसक हमला किया है, आये दिन ऐसे हमले झेलना अब हिन्दुओं की नियति बन चुकी है। आख़िर हिन्दू कब तक और कहां तक भागेगा? बांग्लादेश से तो ये सोचकर भागे थे कि भारत में सुरक्षित रहेंगे, अब यहां से भागकर कहां जायेंगे?
संसद से लेकर सड़कों तक आये दिन संविधान लहराने वालों को भी याद रखना चाहिए कि संविधान शिल्पी बाबा साहब के संविधान में वक़्फ़ नाम का शब्द कभी था ही नहीं, न ही उनकी परिकल्पना में इसका कोई औचित्य था। हत्या, लूटपाट और बर्बरता ‘काफ़िरों’ के साथ हो रही है, मारने के पहले किसी की जाति नहीं पूछी जा रही है। सबसे बड़ी विडंबना तो ये है कि पिछड़ों और दलितों के तथाकथित स्वयंभू नेताओं की इसपर मुंह खोलने की हिम्मत तक नहीं है।
बिल तो बस बहाना है, मक़्सद ‘काफ़िरों’ को मिटाना है।
धर्मो रक्षति रक्षितः -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव रामजी लाल सुमन ने राज्यसभा में राणा सांगा के विषय में जो अभद्र टिप्पणी की है, वो सत्य से परे तो है ही, हर देशभक्त, हर राष्ट्रवादी के लिए बहुत ही कष्टप्रद है।
राणा संग्राम सिंह जिन्हें हम राणा सांगा के नाम से जानते हैं, उन्होंने राष्ट्र और धर्म की रक्षा के लिए अनेक लड़ाइयाँ लड़ीं और जीतीं।
महाराणा होते हुए भी युद्ध में सबसे आगे की पंक्ति में लड़ने वाले राणा सांगा ने शरीर पर 80 से अधिक घाव खाये, उनकी एक आंख और एक हाथ भी जाते रहे, लेकिन उनकी पीठ पर एक भी घाव नहीं था।
तुष्टिकरण के चलते हमारे महानायकों को खलनायक और गद्दार कहा जा रहा है। देश का दुर्भाग्य है कि औरंगज़ेब जैसे आततायी और बर्बर शासक का महिमामंडन करने के लिए कुछ लोग अपने ही महानायकों को छोटा दिखाने की होड़ में लगे हैं।
कुंठित लोग राजनैतिक स्वार्थ वश, तुष्टिकरण के उद्देश्य से चाहे जो भी आरोप लगायें किंतु राणा सांगा देशभक्तों, राष्ट्रवादियों के लिए प्रातःस्मर्णीय रहेंगे, सम्मान और श्रद्धा के पात्र रहेंगे।
कैसी विडंबना है जिसने अपने पिता को क़ैद किया, भाइयों की हत्या करके कुत्तों को खिला दिया ऐसे औरंगज़ेब को चाहने वाले भी इस देश में हैं, जो अपने ही महानायकों के गौरवशाली इतिहास को झुठला रहे हैं।
इतिहास के सत्य पुनर्लेखन का युग आ चुका है। -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
‘गोधरा’ शब्द सभी को याद होगा लेकिन ‘साबरमती एक्सप्रेस’ की चर्चा कम ही होती है, आज वही दुखद दिन है जिस दिन सन 2002 में साबरमती एक्सप्रेस में राम भक्तों को ज़िंदा जला दिया गया था, उनका अपराध ये था कि वे अयोध्या से अपने आराध्य श्री राम लला सरकार के दर्शन करके लौट रहे थे। नारी, पुरुष, बच्चे बच्चियां किसी को नहीं छोड़ा गया। पेट्रोल डालकर उन्हें जीवित जला दिया गया, विश्व के इतिहास में किसी भी राष्ट्र में अल्पसंख्यकों द्वारा बहुसंख्यक समाज का इस प्रकार निर्मम, क्रूर नरसंहार का कोई दूसरा उदाहरण हो तो बताइयेगा अवश्य, और हां कृपया विचार करें कि उन्हें ज़िंदा जलाने के पहले क्या उनसे पूछा गया था कि वे अगड़ा, पिछड़ा या दलित हैं?
याद रहे जुड़ेंगे तभी बचेंगे। -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
आदिवासियों और अशिक्षितों को ‘हालेलुइया’ का झांसा देकर करिश्मा दिखाने वाले भारत के ईसाई धर्मगुरुओं को चाहिए कि एक साथ जाकर वाटिकन सिटि में जीवन-मरण के बीच जूझ रहे पोप के सिर पर हाथ फेर कर उन्हें ठीक कर दें।
वैसे भी पोप लंबे समय से wheel chair पर हैं और अब अस्पताल में काफ़ी गंभीर अवस्था में भर्ती हैं, उन्हें तत्काल ही ‘हालेलुइया’ रूपी चमत्कार की आवश्यकता है। -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
प्रभु श्री राम सभी को सामर्थ्य प्रदान करें कि हम लोग छत्रपति शिवाजी महाराज के सपनों के स्वराज्य की रचना कर सकें।
शिव जयंती की अनन्त मंगलकामनायें 🙏🏼 -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
प्रयागराज में महाकुम्भ में श्रद्धालुओं के लिये विमानन सेवाओं में वृद्धि का समाचार सुखद रहा किन्तु इतना महँगा किराया देखकर लग रहा है कि कम्पनियों का लक्ष्य अवसर का लाभ उठाते हुये अपनी जेबें भरना है, यात्रियों की सुविधा नहीं।@DGCAIndia, @MoCA_GoI से अनुरोध है कृपया इस ओर ध्यान दें, समाधान करें, सामान्यतः भी हवाई किराये पर स्थाई नियंत्रण रहना चाहिये।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
तुम रक्षक काहू को डर ना 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
श्रद्धेय श्री धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री जी बागेश्वर धाम सरकार के नेतृत्व में सनातन हिन्दू एकता पदयात्रा में उमड़ा अपार जनसैलाब।’जाति पाति की करो विदाई, हम सब हिन्दू भाई भाई’ के नारों से गुंजायमान वातावरण, उत्साहित सनातनी। धर्मो रक्षति रक्षित: 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
बांग्लादेश की कट्टरवादी तानाशाही सरकार ने वहां के हिन्दुओं पर अत्याचार की पराकाष्ठा कर दी है, चुन चुनकर हिन्दुओं को मारा जा रहा है, उनके घरों और दुकानों को निशाना बनाया जा रहा है।
वहां पर हिन्दुओं की आवाज़ स्वामि चिन्मय कृष्ण दास प्रभु को गिरफ़्तार कर लिया गया है फिर भी वैश्विक शक्तियाँ चुप हैं क्यूँकि अत्याचार हिन्दुओं पे हो रहा है।आदरणीय प्रधानमंत्री @narendramodi और माननीय विदेश मंत्री @DrSJaishankar से आग्रह है कि संज्ञान लें। बाँग्लादेशी हिन्दुओं के रक्षार्थ पूरे विश्व के हिन्दुओं खड़ा होना होगा।#freechinmaykrishnadas #savebagladeshihindus -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
कमला हारिस, ट्रम्प जीतेस 🌟
विश्वशान्ति के लिये बहुत ही सकारात्मक घटना। भारत और भारतियों के लिये शुभ और सुखद समाचार। Greetings and best wishes from India Mr President @realDonaldTrump 🙏🏼 -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
वर्षों से अमानवीय व अकल्पनीय यातनायें झेलते हुये भी सनातन धर्म पर अडिग रहने वाले पाकिस्तानी धर्मवीर हिन्दू शरणार्थी शिविर जोधपुर गये थे आज। नारकीय स्थिति में हैं, ना सर पे छत ना भरपेट भोजन ना वस्त्र, ना शिक्षा ना चिकित्सा की कोई व्यवस्था।वहाँ के सभी हिन्दू अपने परिवार, धर्म और अस्मिता की रक्षा के लिये भारत में शरण चाहते हैं। वीज़ा मिलने की प्रतीक्षा है, भारत सरकार उन्हें वीज़ा और नागरिकता देने की प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाये ये हर सनातनी की इच्छा है और आपसे यही आशा भी है। वहाँ अत्याचार चरम पे है, समय कम है
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
माँ भारती के सच्चे सुपूत,उद्योग जगत के महानायक, सही अर्थों में समाजसेवी श्री रतन टाटा के प्रयाण से देश को अपूर्णिय क्षति हुई है, आपके जैसा दूसरा कभी कोई नहीं होगा। प्रभु राम पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शान्ति 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
अपने प्रेरणा स्त्रोत राष्ट्रकवि श्री रामधारी सिंह ‘दिनकर’ जी को उनकी जयंती पर विनम्र प्रणाम 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
श्री तिरूपति बालाजी के प्रसाद में बीफ़ चर्बी और मछली का तेल मिलाया जाना असंख्य हिन्दू श्रद्धालुओं की आस्था के साथ जधन्य अपराध है जो जानबूझकर किया गया है।
इसका एक ही स्थाई निदान है, हिन्दू मन्दिरों की शुचिता बनाये रखने के लिये उन्हें अविलंब सरकारी नियंत्रण से मुक्त किया जाना चाहिये। -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
इस अपार स्नेह, सम्मान, अपनत्व के लिये हृदय से आभार गुजरात 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
देवदर्शन, दुर्गदर्शन, महाराष्ट्र दर्शन। श्री ज्योतिबा शिव जी का अलौकिक मन्दिर, छत्रपति शिवाजी महाराज के अतिविश्वस्त नरनाहर श्री बाजी प्रभु देशपांडे जी की भव्य प्रतिमा पनहालगढ़ दुर्ग। वर्षा ऋतु में महाराष्ट्र के नैसर्गिक सौंदर्य का वर्णन शब्दों में नहीं किया जा सकता, एक बार तो सबको आना ही चाहिये।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
स्वदेश में स्वागत है प्रदीप,
प्रयास सफ़ल हुआ,
जनसत्ता दल परिवार,
ख़ास तौर पर @GopalJiMLC का आभार
विदेश मंत्री @DrSJaishankar और @KVSinghMPGonda एवं मंत्रालय का विशेष धन्यवाद।
Vinod Yadav🇮🇳
@Vinod_heeraganj
जनसत्ता दल @JSDL_Official के यशस्वी राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राजा भइया @Raghuraj_Bhadri जी के प्रयास से सऊदी अरब में एक दुर्घटना में घायल हुए एक युवक की आज हो सकी स्वदेश वापसी, संपूर्ण प्रतापगढ़ (बेल्हा) को अपना परिवार समझने वाले जननायक श्रीमंत सरकार के प्रयास से युवक के घर में लौटी खुशियां, आपका एक सही वोट आपका भविष्य सुरक्षित करता है।
#राजनीति_नहीं_सेवानीति
youtu.be/6WLObNHow-o -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
#bangladesh की स्थिति से मन बहुत उद्विग्न है, छात्र आन्दोलन के नाम पर आतंकवाद, आगजनी, हत्या, बलात्कार, लूटपाट क्यूँ? तख़्तापलट तो हो गया अब हिंसा किस लिये? हिन्दुओं की हत्यायें हो रही हैं, मन्दिर जलाये जा रहे हैं।अन्तरिम सरकार और बाँग्लादेशी सेना अविलम्ब प्रभावी क़दम उठाये। भारतीयों की सुरक्षित घर वापसी सुनिश्चित करे और हाँ, विश्व में 57 मुस्लिम देश हैं शेख़ हसीना ने वहाँ ना तो शरण माँगी ना किसी देश ने शरण दी, ऐसा क्यूँ? सोचियेगा अवश्य…
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
आप सभी लोग इस प्रकरण को भलीभाँति समझते ही होंगे… ऐतिहासिक है, सत्य है, दुर्भाग्यपूर्ण है।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
क़तर में मृत्युदंड पाने वाले आठ भारतीयों की रिहाई और सुरक्षित घर वापसी भारत की बड़ी सामरिक और कूटनीतिक जीत है। बदले सशक्त भारत की बुलन्द तस्वीर। पुरानी सरकारों में क्या ये सम्भव हो पाता?
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
श्री राम लला सरकार के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में जाने का परम् सौभाग्य मिला, वहीं रामनामी समुदाय के ‘मुखिया जी’ से भेंट हुई। मूलतः छत्तीसगढ़ के रामनामी समुदाय के लोग अपने पूरे शरीर पर राम नाम गोदवाये रहते हैं।श्री राम भक्ति की पराकाष्ठा 🙏🏼, मुखिया जी ने बताया कि मन्दिर बनने के उत्साह में ५० युवकों ने हाल में ही अपने शरीर को राम नाम से अलंकृत किया है।#ayodharammandir #pranapratishtha #rammandir
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
प्रबिसि नगर कीजे सब काजा | ह्रदय राखि कोसलपुर राजा ||
अयोध्या जी प्रस्थान 🙏🏼 -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
नाथ जबहि कोसलपुरी होइहि तिलक तुम्हार।कृपासिंधु मैं आउब देखन चरित उदार||
अहोभाग्य, निमंत्रण प्राप्त हुआ 🙏🏼
#ramjanmabhoomi -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
श्री सुब्रत रॉय सहारा का निधन अत्यन्त दुःखद है, प्रभु श्री राम दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शान्ति 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
व्यक्ति विशेष से विरोध हो सकता है, विचारधाराओं के विरोध भी स्वीकार्य हैं हमारे लोकतंत्र में, पर जब पूरे हिन्दू धर्म को समाप्त करने की बात कोई राजनैतिक दल करे तो आम जनमानस को मुखर होना होगा, मा सर्वोच्च न्यायालय कृपया स्वतः संज्ञान ले।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
कल उदयनिधि स्टैलिन ने भरी सभा में सनातन धर्म को समाप्त करने की बात कही,हर भारतवासी को इस घृणित वक्तव्य का मुखर विरोध करना चाहिये।ये बयान हिन्दुओं के प्रति DMK की घृणा को दर्शाता है।I.N.D.I.A. गठबंधन DMK से सहमत है या उसे निकाल बाहर करेगा? चुनाव होने हैं,स्थिति स्पष्ट करनी होगी।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
Its was a real honor and our privilege to host the Superstar of Indian Cinema @rajinikanth , who apart from being among the most versatile actor, is also a very noble and pious soul.
Looking forward to watch his latest movie #jailer -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
रामायण में "थलाइवा" @rajinikanth का स्वागत करने का सौभाग्य मिला।वे देश के सबसे बड़े महानायक हैं लेकिन केवल फिल्म जगत में ही नहीं अध्यात्म और भक्ति के क्षेत्र में भी वे उन्नत अवस्था में हैं।
उन्हें बाबा विश्वनाथ की विभूति, दिनकर जी की रश्मिरथी और गोमुख का गंगाजल सादर भेंट किया। -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
हमारे देश में प्रतिदिन डूबने से 80 से अधिक लोगों की मृत्यु होती है, वर्ष में 30,000 से भी अधिक।इनमें अधिकांश बच्चे होते हैं।तैरना सीखने में मात्र चार दिन लगते हैं, कितना अच्छा हो यदि हम लोग अपने बच्चों बच्चियों को तैरना सिखाने का संकल्प लें🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
आभार, नमन, अग्रिम शुभकामनायें…
कुण्डा, हीरागंज, डेरवा 🪚🙏🏼 -
Raja Bhaiya reposted
Narendra Modi
@narendramodi
Wonderful news.
Bhupender Yadav
@byadavbjp
Congratulations 🇮🇳
A momentous event in our wildlife conservation history during Amrit Kaal!
I am delighted to share that four cubs have been born to one of the cheetahs translocated to India on 17th September 2022, under the visionary leadership of PM Shri @narendramodi ji. -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
जय गणतन्त्र, जय ऋतुराज।
जय माँ शारदा, जय सियाराम। -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
प्रणाम 🙏🏼
Paresh Rawal
@SirPareshRawal
Raja Bhaiya
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
आज जनसत्ता दल के चौथे स्थापना दिवस पर सभी शुभचिंतकों, कर्मठ कार्यकर्ताओं और सम्मानित मतदाताओं को हृदय से आभार, सादर प्रणाम।
आप सभी का आशीर्वाद और सहयोग अहर्निश बढ़ता रहे 🙏🏼 -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
आप शोषितों वंचितों और उपेक्षितों के लिये आशा की किरण हैं।हर भारतवासी की मंगलकामनायें आपके साथ हैं। आपकी प्रचण्ड विजय ही भारत के लोकतंत्र की विलक्षणता है।बधाई हो महामहिम द्रौपदी मुर्मू जी 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
उदयपुर की पैशाचिक घटना कोई सामान्य हत्याकाण्ड नहीं है, ये पूरी तरह से एक आतंकवादी वारदात है, प्रदेश और देश की सरकार को भी उसी कड़ाई से इससे निपटना चाहिये।’कठोर कार्यवाही’ केवल बयानों में ही नहीं धरातल पे भी दिखनी चाहिये। पूरा देश स्तब्ध है… सबको मुखर भी होना पड़ेगा।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
प्रतापगढ़ स्थानीय निकाय चुनाव में जनसत्ता दल के प्रत्याशी गोपाल जी की शानदार जीत पर सभी सम्मानित मतदाताओं, समर्थकों और दल के पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई, हृदय से आभार 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
-
Raja Bhaiya reposted
Nalin Mehta
@nalinmehta
Who would have thought @Raghuraj_Bhadri's new party @JSDL_Official would get double the number of seats @bspindia @Mayawati got (reduced to just 1)in #uttarpradeshelections & equal seats as the once grand old @INCIndia @priyankagandhi @RahulGandhi mustered (2, its lowest ever)
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
आदरणीय @yadavakhilesh जी, आप एक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और वरिष्ठ राजनेता भी, उक्त वीडियो 2019 के चुनाव का हरियाणा का है जिसे आप कुण्डा का बताकर चुनाव निरस्त करने की माँग कर रहे हैं, राजनीति में इतनी घृणा भी अच्छी नहीं होती।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
स्वर कोकिला लता ताइ मँगेश्कर हमारे बीच से सदा के लिये चली गयीं। प्रभु श्रीराम उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। आप असंख्य संगीत प्रेमियों के हृदयों में सदैव वास करेंगी। विनम्र श्रद्धांजलि 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
आज़ादी अनमोल है, ये सबक़ हम सभी को याद रहे 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
सुबह-ए-बनारस
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
वरिष्ठ पत्रकार व अपने मित्र कमाल ख़ान के आकस्मिक निधन से स्तब्ध हूँ, ईश्वर उनके परिवार को ये अपार दुःख सहने का साहस दें।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
कृतज्ञ देशवासियों का अन्तिम प्रणाम 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
नमन ऐसे समर्थकों को 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
आप सभी साथियों को ये बताते हुये बहुत ख़ुशी हो रही है कि चुनाव आयोग द्वारा जनसत्ता दल को ‘आरी’ चुनाव निशान आवंटित हुआ है।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
आदरणीय नेता जी से काफ़ी समय बाद भेंट हुई, आशीर्वाद मिला, भावुक पल।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
आदरणीय मुलायम सिंह जी को जन्मदिन की अनन्त मंगलकामनायें, प्रभु आपको सदैव स्वस्थ रखें।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
देश के सुप्रसिद्ध इतिहासकार, छत्रपति शिवाजी महाराज के महान जीवनचरित्र से देशवासियों को परिचित कराने वाले,’जानता राजा’ महानाट्य के रचयिता शिवशाहीर बाबा साहब पुरंदरे जी के निधन पर भावपूर्ण श्रधांजलि, प्रभु श्री राम उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें। ॐ शान्ति 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
जनसत्ता दल की ‘जनसेवा संकल्प यात्रा’ की शानदार सफ़लता के लिये सभी कर्मठ साथियों एवं पदाधिकारियों का हृदय से आभार 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
शारदीय नवरात्र का स्वागत, आप सभी को अनन्त मंगलकामनायें 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
माना कि ओलिम्पिक पदक विजेताओं के बराबर उन्हें पुरस्कार राशि नहीं दी जा सकती पर बुलन्दशहर के सूबेदार सतीष यादव ने टोक्यो में बॉक्सर उज़्बेक बख़ोदिर का अदम्य साहस के साथ मुक़ाबला किया, उन्हें चेहरे पे गहरी चोटें आयीं,11 टाँके लगे। निहसंदेह वो सभी भारतीयों के प्रोत्साहन के पात्र हैं
-
Raja Bhaiya reposted
राष्ट्रकवि दिनकर
@MahakaviDinkar
खोज रहा मेवाड़ आज फिर उन अल्हड़ मतवालों को।
#neerajchopra 🇮🇳 -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
दक्षिण अफ़्रीका में 15 लाख़ से अधिक भारतीय रहते हैं जिन्हें चुन चुन के निशाना बनाया जा रहा है, हत्या की जा रही है, सम्पत्ति लूटी जा रही है। अत्यन्त चिंताजनक, कृपया सभी भारतीय मुखर होके विरोध दर्ज़ करें।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
प्रकृति के अनमोल, नि:शुल्क उपहार, वन्य जीवन के हास्यास्पद दृश्य 😁
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
प्रतापगढ़ में जनसत्ता दल के ज़िला पंचायत सदस्यों की शानदार जीत के लिये सभी सम्मानित मतदाताओं, कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों को बहुत बहुत बधाई और आभार 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
सभी साथियों को जनसत्ता दल के स्थापना दिवस की अनन्त मंगलकामनायें। आप सभी को बहुत बहुत धन्यवाद, आभार 🙏🏼 मैं अकेला ही चला था जानिब ए मंज़िल मगर, क़ाफ़िले जुड़ते गये और कारवाँ बनता गया।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
हम सभी सहमत हैं कि हाथरस काण्ड में स्थानीय प्रशासन ने असंवेदनशीलता बरती, पर आश्चर्य है कि CBI जाँच के निर्णय से कई लोगों के पेट में दर्द शुरू हो गया है।समय के साथ सच्चाई सामने आयेगी, सत्यमेव जयते 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय। श्री कृष्ण जन्माष्टमी की अनन्त मंगलकामनायें 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
जासु बिरह सोचत दिन राती। रटहु निरंतर गुन गन पाती।। रघुकुल तिलक सुजन सुखदाता। आयउ कुसल देव मुनि त्राता।। आज के एतिहासिक, अलौकिक दिन की सभी राम भक्तों को बधाई।
💐 -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
जाके प्रिय ना राम वैदेही। तजिये ताहि कोटि बैरी सम, जद्यपि परम सनेही ।। जन जन को रामोन्मुख करने वाले महान सन्त गोस्वामी तुलसीदास जी महाराज की जयंती की अनन्त मंगलकामनायें 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
मध्यप्रदेश के राज्यपाल और वरिष्ठ राजनेता श्री लाल जी टण्डन के निधन से हम सभी शोकाकुल हैं। हमने एक जनसुलभ मुखर समाजसेवी खो दिया है।ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
प्रदेश के सभी जनपदों में चीनी सामान के बहिष्कार और शहीद वीर जवानों की श्रधांजलि सभा के कार्यक्रम को अत्यन्त सफल बनाने के लिये जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के सभी कर्मठ साथियों और पदाधिकारियों का आभार 🙏🏼 समर्थ भारत, सक्षम भारत 🇮🇳
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
झकझोरो झकझोरो महान सुप्तों को, टेरो, टेरो चाणक्य चन्द्रगुप्तों को।
यह आग मात्र सीमा की नहीं लपट है, मूढ़ो ! स्वतंत्रता पर ही यह संकट है। - दिनकर -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
भारतीय सेना के जवानों की चीन द्वारा निर्मम हत्या पे देश स्तब्ध है। आधुनिक विश्व के सैन्य इतिहास में ऐसी बर्बरता का कोई उदाहरण नहीं मिलता। आप लोग देखियेगा शीघ्र ही चीन के टुकड़े टुकड़े होंगे। शहीद वीर जवानों को भावपूर्ण श्रधांजलि 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
वैश्विक महामारी और सर्वत्र व्याप्त चिन्ता की घड़ी में महाराणा प्रताप का स्मरण करना और उनसे प्रेरणा लेना और भी प्रासंगिक हो गया है। महाराणा की जयन्ती पर उन्हें व उनके साथ लड़ने वाले हर सैनिक को विनम्र श्रद्धांजलि 🙏🏼
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
सभी देशवासियों को छत्रपति शिवाजी महाराज की जयन्ती की अनन्त मगलकामनायें🙏🏻
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
जनसत्ता दल की प्रथम वर्षगाँठ पर सभी सक्रिय साथियों, सदस्यों और शुभचिंतकों को अनन्त मंगलकामनायें। विश्वास है कि आप सभी के अथक प्रयास से आने वाले दिनों में जनसत्ता दल प्रदेश में सशक्त भूमिका निभायेगा 🙏🏻
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
सरकार और न्यायालय ऐसी कठोर कार्यवाही करे कि देश में मिसाल बन जाये... देश के सभी नागरिकों को इस प्रकरण में मुखर होकर अपनी आवाज़ बुलन्द करनी चाहिये। #justiceforpriyankareddy
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
पी॰ चिदम्बरम बड़े ही वरिष्ठ नेता हैं, देश के वित्त और गृह मंत्री रह चुके हैं। वारंट हो जाने के बाद पुलीस उन्हें खोज रही है और वो अपराधियों की तरह भाग रहे हैं, छिपते फिर रहे हैं, ये उन्हें बिलकुल शोभा नहीं देता, उन्हें तत्काल गरिमामयी ढंग से आत्मसमर्पण करना चाहिये।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
आज पूरे देशवासियों को अपार हर्ष है। एक देश, एक विधान, एक संविधान। विस्थापित कश्मीरी पण्डितों को विशेष मंगलकामनायें 🙏🏻
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
अनन्त मंगलकामनायें आदरणीय मोदी जी, ईश्वर आपको अपने दायित्वों के कुशलतापूर्वक निर्वहन के लिये आशीर्वाद और सामर्थ्य प्रदान करें 🙏🏻 @narendramodi @PMOIndia
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
जनता का निर्णय सर माथे पर।
माननीय मोदी जी और विजयी सांसदों को शुभकामनायें।
जनसत्ता के सभी कर्मठ, बहादुर साथियों को हृदय से आभार 😊🙏🏻 -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
-
Raja Bhaiya reposted
Jansatta Dal Loktantrik
@JSDL_Official
प्रसिद्ध फ़िल्म अभिनेता श्री राजपाल यादव जी ने 39-प्रतापगढ़ लोकसभा क्षेत्र से आपकी अपनी पार्टी जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के सुयोग्य, कर्मठ एवं लोकप्रिय प्रत्याशी कुंवर श्री अक्षय प्रताप सिंह "गोपाल जी" को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की है ।
@Raghuraj_Bhadri @RBYB_Official -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
कौशाम्बी लोकसभा की सम्मानित मतदाताओं के लिये जनता की सत्ता यानी जनसत्ता को चुनने का समय आ गया है। जनसेवा के नये अध्याय की शुरुआत करिये 🙏🏻
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
प्रतापगढ़ में गोपाल जी के भव्य नामांकन में पधारे सभी सम्मानित शुभचिंतकों को हृदय से आभार। कौशाम्बी और प्रतापगढ़ इतिहास बनाने की ओर अग्रसर 🙏🏻
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
आज कौशाम्बी लोक सभा का ज़ोरदार नामांकन हुआ, जनसत्ता दल लोकतांत्रिक का पहला नामांकन। श्री शैलेंद्र कुमार को शुभकामनायें। सभी समर्थकों और जनसत्ता दल परिवार को बहुत बहुत आभार 🙏🏻
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
विधान सभा बाबागंज के डेरवा कार्यालय का आज उद्घाटन हुआ, प्रचण्ड उत्साह देखने को मिला। जनसत्ता दल के सभी कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों को हृदय से आभार 🙏🏻
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
वर्ष नव, हर्ष नव, जीवन उत्कर्ष नव।
नव सम्वत्सर आप सभी के लिये मंगलमय हो। 🙏🏻 -
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
जनसत्ता दल लोकतांत्रिक ने फ़तेहपुर, सीतापुर, बाँदा, हमीरपुर, जालौन, जौनपुर, मछलीशहर, बलिया, ग़ाज़ीपुर, सीतापुर, डुमरियागंज, बहराइच से लोक सभा चुनाव लड़ने का निर्णय किया है। प्रत्याशियों के नाम की घोषणा शीघ्र ही की जायेगी।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
प्रतापगढ़ से गोपाल जी और कौशाम्बी से श्री शैलेंद्र कुमार जनसत्ता दल लोकतांत्रिक से लोक सभा के प्रत्याशी घोषित किये जा चुके हैं, शीघ्र ही छः अन्य लोकसभा से भी प्रत्याशियों की घोषणा की जायेगी।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
प्रभु श्री मनोहर पर्रिकर जी की आत्मा को शान्ति प्रदान करें।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
ये हुई पुलवामा के शहीदों को सच्ची श्रद्दाँजलि, वायु सेना को नमन। जय हिन्द जय हिन्द की सेना 🙏🏻
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
कितनी भी बड़ी राहतराशि शहीदों के परिवार का दुख कम नहीं कर सकती, फिर भी सरकार से मेरी मांग है कि उनके परिजनों को 1 करोड़ ₹ की राशि और परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाये। भविष्य के लिए इसे नियम बना दिया जाये। मात्र 25 लाख की राहतराशि तो बहुत ही कम है।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
क्या हर बार की तरह इस बार भी हम सभी लोग मात्र शब्दों की ही श्रद्धांजलि देकर चुप बैठ जायेंगे? देश चाहता है कि ऐतिहासिक प्रतिक्रिया हो। पूरा हिन्दुस्तान चाहता है कि कड़ी कार्यवाही हो, सीधा हमला हो, यही पुलवामा में शहीद हुए वीर जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
नया शासनादेश👉🏻 अपराध पीड़ित दलितों को राहत राशि के साथ ही आजीवन पेंशन, महँगाई भत्ता, आवास, मुफ़्त शिक्षा. लगभग १० हज़ार ₹ प्रतिमाह। स्वागत है, पर ग़ैर दलितों के आँसू कौन पोंछेगा?
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
जीवन में उच्च्ता गगन की, मन में सागर सी गहराई, शब्द शब्द में निश्छलता हो, बातों में शीतल अमराई। नये वर्ष की भोर आपके जीवन में भर दे तरुणाई, स्वयं उदित हों, मुदित जनों की नित्य नवीन करें पहुनाई🙏🏻
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
आज की रैली में पधार के उसे महारैली बनाकर आप द्वारा हमारे मुद्दों को सैद्धांतिक और भावनात्मक समर्थन देने के लिये हृदय से आभार 🙏🏻
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
महाराणा को मात्र क्षत्रियों का नेता मानना उनका अपमान है, वो विदेशी आक्रमणकारियों के विरुद्ध लड़े और भारत माँ के सच्चे सपूत थे।
Raj Kumar Singh
@rajkumarspeaks
समाजवादियों ने सबसे बड़े पैमाने पर मनायी महाराणा प्रताप जयंती. अखिलेश यादव ने सपा ऑफ़िस में क्षत्रियों की बड़ी मौजूदगी में कहा इस समाज का सम्मान कभी कम नहीं होने देंगे. @yadavakhilesh @dimpleyadav @MediaCellSP @RajaAnshuman @UDhakre @BhadauriyaAnand @samajwadiparty @NBTLucknow
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
जिन्ना की तस्वीर हटाने के लिये आंदोलन करना पड़ रहा है, यही उपलब्धि है सत्तर साल की आज़ादी की...
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
न मैं बदला हूँ, न मेरी राजनैतिक विचारधारा बदली है, ‘मैं अखिलेश जी के साथ हूँ,’ का ये अर्थ बिल्कुल नहीं कि मैं बसपा के साथ हूँ।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
हामिद अन्सारी को याद रखना चाहिये कि हिन्दू बाहुल्य भारत ने उन्हें दो बार उप राष्ट्रपति बनाया है। अल्पसंख्यक का मतलब सिर्फ़ मुस्लिम नहीं है।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
BSP के नेतागण (पेश) करने की चाहे जितनी व्याख्या कर लें उन्हें ये बात समझ लेनी चाहिये कि देश की जनता को मूर्ख बनाना इतना आसान भी नहीं है।
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
दयाशंकर सिंह के बयान के बाद BSP के नेताओं ने बहन बेटी पेश करने की जो मुहिम चलायी उन्हें याद रखना चाहिये कि UP में लोकतंत्र है, तानाशाही नहीं
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
पंo मदन मोहन मालवीय एवं श्री अटल बिहारी वाजपेयी को भारत रत्न से सम्मानित करने से उनके जीवनादर्श एवं राष्ट्रसमर्पित जीवन का सम्मान हुआ है |
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
#isro के वैज्ञानिकों और देशवासियों को मंगलयान की मंगलमय यात्रा के सफल होने पर हार्दिक बधाई। #mangalyaan
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
जब कोई व्यक्ति अपने गुरु को भगवान का रूप बताता है तो वह उनकी आत्मा को कष्ट पहुँचाता है. साई बाबा के विषय में शंकराचार्य जी के विचार सही हैं.
-
Raja Bhaiya
@Raghuraj_Bhadri
स्वाभाविक है भारत के प्रधानमंत्री को देश विदेश में हिन्दी में ही बोलना चाहिए, परन्तु दुखद है कि हम अपनी राष्ट्रभाषा का महत्व अब समझ रहे हैं
















































