रामलीला मैदान पर भारत विरोधी शक्तियों के साथ मिलकर भारत की संवैधानिक संस्था पर आक्रमण करने वाली कांग्रेस पार्टी का राम विरोधी चेहरा उभरकर सामने आ गया है।
आज जब समाचार पत्रों में यह खबर आई कि सोनिया गांधी जी की 6 दिसंबर 1992 को बाबरी विध्वंस के समय आंखें नम हो गई थीं। बाटला हाउस एनकाउंटर के आतंकवादी आरोपियों के लिए जिनकी आंखों में आंसू आए थे, मगर संसद भवन के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले जांबाज सैनिकों ने जब अफजल गुरु को फांसी दिए जाने के विरोध में अपना मेडल वापस किया था, तो सोनिया गांधी जी की आंखों में आंसू नहीं आए थे।
मैं पूछना चाहता हूं कांग्रेस पार्टी से कि आप यह बताइए कि 1990 में जो कुछ कश्मीर में हुआ, उसके लिए आपकी आंखों में आंसू क्यों नहीं आए?
बहुत आश्चर्य की बात है कि जिस चीज को, जिस ढांचे को कानूनी दृष्टि से विवादित ढांचा कहा गया, उसे पुनः एक बार कांग्रेस की पूर्व अध्यक्षा द्वारा 'बाबरी मस्जिद' कहा जा रहा है।
आज जब पूरा देश दीपावली की पूर्व संध्या पर अयोध्या में जगमगा रहे दीपकों का एक नया विश्व कीर्तिमान बना रहा है, वहीं कांग्रेस पार्टी के अंदर अंधकार बहुत साफ दिखाई पड़ रहा है। यह दर्शाता है कि कांग्रेस पार्टी के दिल में तब भी बाबर ही था और आज भी बाबर ही है।
सोनिया गांधी जी, आपके परिवार की तीन पीढ़ियों ने बगैर बुलाए बाबर की कब्र पर जाकर सजदा किया है: 1959 में जवाहरलाल नेहरू, 1968 में इंदिरा गांधी जी और 2005 में राहुल गांधी (मनमोहन सिंह के साथ)। मगर इसके बावजूद आपके दिल में क्या था, वह आज उभरकर सामने आ गया। अर्थात् कांग्रेस महात्मा गांधी के राम राज्य से लेकर अब बाबर राज की याददाश्त तक आकर अपने को सीमित कर ले गई है।
वैसे, मैं एक और तकनीकी बिंदु भी पूछना चाहता हूं कि 1992 में तो दूरदर्शन से दिनभर का सीधा प्रसारण होता ही नहीं था। तो माननीय सोनिया गांधी जी ने टेलीविजन के ऊपर यह दृश्य कब और कैसे देखा था?
इससे बात बहुत स्पष्ट हो जाती है कि कांग्रेस पार्टी वह पार्टी है जिसके दो चेहरे हैं। स्वर्गीय राजीव गांधी ने नवंबर 1989 में अयोध्या से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत राम का नाम लेकर की थी, और आज सोनिया गांधी जी बाबरी का नाम लेकर, गाजा पर गमगीन होकर, बाटला हाउस एनकाउंटर के आरोपियों के लिए आंखों में आंसू भरकर फिर से आंसू बहाना चाहती हैं। इससे बहुत स्पष्ट हो जाता है कि कांग्रेस की अंदरूनी मानसिकता क्या है। और यह सिर्फ मुस्लिम समाज के साथ नहीं, बल्कि कट्टरपंथी मुसलमानों के साथ है; क्योंकि इन्हीं के वकील जाकर श्री रामलला विराजमान के विरुद्ध खड़े होते थे।
आज उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी का नाम लेकर उनकी पार्टी के एक नेता ने यह दावा किया कि वह श्री रामलला विराजमान का दर्शन करने जाएंगे। मुझे लगता है चुनाव जितना नजदीक आएगा, उतना ही वे दिखाने का प्रयास करेंगे। जिन लोगों ने गोलियां चलवाईं, जिनके नेताओं ने और जिनके चाचा जी ने और पिताजी ने कहा कि जो लोग गुंबद पर ऊपर चढ़ गए, वे चिपक गए। मुलायम सिंह जी ने कहा था कि मैंने 16 हिंदू मरवा दिए थे, इससे ज्यादा मैं क्या कर सकता था।
अगर आज आप मंदिर में दर्शन करने के लिए आ रहे हैं, तो यह मानी हुई बात है कि यह उस शक्ति का प्रभाव है, जिसने हिंदू समाज की एकता की ताकत को दिखाया है। उस शक्ति की विवशता आज आपको वहां आने के लिए विवश कर रही है।
पहले तो यह देखने की बात होगी कि वे आते हैं या नहीं और यदि वे चुनावी हिंदू बनकर आते भी हैं, तो मैं हिंदू समाज से कहना चाहूंगा कि आपने अभी थोड़ी एकता दिखाई है, तो गोली चलाने वाले लोग दर्शन करने की बात करने लगे हैं।
थोड़ी और एकता दिखाइए, ये 'जय श्री राम' भी बोलना शुरू कर देंगे, क्योंकि दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी जी और लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी जी बैठे हैं।
एक अन्य विषय जो बहुत गंभीर है: उत्तराखंड के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरक सिंह रावत पर एक बहुत पुराने केस में एक पीड़ित महिला के द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई और DNA टेस्ट कराने की मांग की गई है।
यह इतना गंभीर विषय है, तो मैं कांग्रेस पार्टी, श्रीमती सोनिया गांधी जी और प्रियंका गांधी जी, जो 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' का नारा देती हैं, से पूछना चाहता हूं कि उस पीड़ित महिला को लेकर आज आपके न तो दिल में कोई धड़कन दिखाई पड़ रही है और न ही आपके मुंह से कोई शब्द निकल रहा है।
तो हम स्पष्ट रूप से कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहते हैं कि आपके इतने बड़े नेता पर जब सीधा आरोप लगा है और CBI जांच कराने तथा DNA सैंपल कराने की मांग हुई है, तो सोनिया जी और प्रियंका जी की यह चुप्पी बहुत दुखदायी, कष्टप्रद और कानों को फोड़ देने वाले शोर की तरह सुनाई पड़ रही है।
- डॉ. @SudhanshuTrived